skip to main | skip to sidebar
SEHORE EXPRESS
RSS
  • Home
  • About
  • Contact
  • Log In

Monday, 24 October 2016

होलसेल फटाका दुकाने नहीं हटेंगी, फुटकर दुकानदारो ने किया विरोध नहीं लगाएगे दुकान

Conversation opened. 1 read message.




होलसेल फटाका दुकाने नहीं हटेंगी, फुटकर दुकानदारो ने किया विरोध नहीं लगाएगे दुकान
नई प्रशासनिक व्यवस्था के तहत अस्थाई पटाखा बाजार बीएसआई मैदान में शिफ्ट करने के प्रशासन के निर्णय पर सोमवार को भी फुटकर व्यापारियों ने अमल करना मुनासिब नहीं समझा. सोमवार को फुटकर व्यापारियों ने यहां लगने वाली पटाखा दुकानों के लिए की गई नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया. अब मंगलवार को पुन: यहां पर नीलामी होगी.
रविवार को भी प्रशासन के निर्देश पर नीलामी का आयोजन किया गया था, लेकिन व्यापारी न रविवार को पहुंचे न ही सोमवार को. यह फुटकर व्यापारी बाल विहार मैदान पर ही पटाखों की फुटकर दुकान लगाना चाहते हैं इस संबंध में फुटकर व्यापारियों ने सोमवार को एकजुट होकर कलेक्टर सीहोर के समक्ष अपनी बात रखी.फुटकर व्यापारियों ने कहा कि विगत वर्षों से प्रशासन द्वारा बाल विहार मैदान पर फुटकर पटाखे की दुकान लगाने के निर्देश देकर दुकानें नीलाम कराई थी. उसी तरह इस वर्ष भी बाल विहार मैदान पर ही दुकानें लगाने की अनुमति दी जाना चाहिए, क्योंकि प्रशासन बीएसआई मैदान पर फुटकर दुकानें लगवाना चाहता है, जो शहर से काफी दूरी पर स्थित है. यहां ग्राहकों का पहुंचना संभव नहीं है. ग्राहकी नहीं होने से फुटकर व्यापारियों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ेगा. क्योंकि ग्राहक शहर में मौजूद थोक विके्रताओं के यहां से ही पटाखे खरीदकर अपनी पूर्ति कर लेंगे.
इधर थोक पटाखा व्यापारियों ने भी प्रशासन के निर्देश का पालन न करते हुए अपनी पटाखा दुकानें जहां थी, वहीं लगा रखीं हैं. जबकि प्रशासन ने इन थोक व्यापारियों को शहर से दूर महोडिय़ा रोड़ थोक पटाखा दुकानें लगाने के निर्देश दिए थे. इन थोक दुकानों के व्यापारियों का कहना है कि हमारे पास एक वर्ष का लायसेंस है. इसलिए थोक पटाखा दुकानें हटाने का प्रश्न नहीं उठता.
थोक व्यापारियों द्वारा शहर से दुकानें नहीं हटाने पर फुटकर व्यापारियों ने भी बीएसआई मैदान पर फुटकर दुकानें लगाने से इंकार कर दिया. यही कारण है कि दो दिनों तक बीएसआई मैदान पर अधिकारी दुकान नीलामी के लिए फुटकर व्यापारियों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी फुटकर व्यापारी स्थल नीलामी के लिए नहीं पहुंचा. देखना है कि मंगलवार की नीलामी में फुटकर व्यापारी पहुंचते हैं या नहीं ?

एलआईसी कार्यालय से बदमाश प्रशासनिक अधिकारी का पर्स ले भागे
सीहोर. टाउनहाल के सामने स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय से अज्ञात बदमाश प्रशासनिक अधिकारी का नोटों से भरा पर्स लेकर फरार हो गया. बाद में यह पर्स एक्सेस बैंक के पास पड़ा हुआ मिला.
बताया जाता है कि भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय जहां प्रशासनिक अधिकारी बिन्दु भार्गव बैठते हैं. वहां एक युवक ग्राहक बनकर पहुंचा और टेबिल पर रखा पर्स लेकर रफुचक्कर हो गया. बताया जाता है कि पर्स में लगभग ढाई हजार रुपए नगद, एटीएम कार्ड एवं अन्य जरुरी कागकात के साथ ही एक्टिवा स्कूटर की चाबी भी रखी थी. बदमाश पर्स चुराने के बाद एक्सिस बैंक के एटीएम तक भी पहुंचा जहां उसने एटीएम से पैसे निकालने की भी  कोशिश की. जब उसे सफलता नहीं मिली तो पर्स एटीएम कार्ड एवं एक्टिवा की चाबी वहां पटक कर चला गया.

स्टेट बैंक से एक नाबालिग चोर चोरी करते धराया।
आष्टा।एक नाबलिक लड़का ेइपकी मेन ब्रांच नजरगंज में अंदर घुसा  और बैंक के नोट के शॉर्टिंग चेम्बर में दाखिल हो रूपये चुरा कर ले जाने का प्रयास करने में ही पकड़ा गया ।तत्काल पुलिस को सुचना दी गयी । पुलिस ने प्रथम द्रस्तिया बैंक के बब जअ फुटेज खंगाले और बैंक के बाहर से लेकर अंदर तक यह नाबालिक लड़का कैमरो में नजर आगया ।और कुल मिला कर बैंक कर्मीयो की सज कता से एक बड़ी घटना घटने से बच गयी ।।

सडक हादसा
दोराहा थाना क्षैत्र में ग्राम खामलीया माता मंदिर के सामने मोटर साईकल क्रमांक एमपी-04-एनएच-7091 के चालक ने अपने वाहन तेजी व लापरवाही से चलाकर ग्राम खामलीया निवासी शांती बाई पत्नि भीम सिंह उम्र  30 साल को टक्कर मार कर चोंट पंहुचाई ।इधर कोतवाली थाना क्षैत्र में क्रंसेन्ट चैराहा के समीप कार क्रमांक एमपी-09-सीआई-8311 के चालक ने अपने वाहन को तेजी व लापरवाही से चला कर ग्राम जमुनिया टेग श्यामलाल नागर कि बाईक टक्कर मारी जिसमें श्यामलाल व उसकी पत्नि तथा बहु को चोटे आई ।

वार्षिक नेशनल लोक अदालत 26 को
सीहोर. जिला एवं तहसील स्तर पर वार्षिक नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 नवम्बर,2016 को किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत में शासकीय विभागों से सबंधित प्रकरणों के निराकरण कराये जाने के संबंध में विचार विमर्श हेतु 26 अक्टूबर,2016 को अपरान्ह 2 बजे से जिला न्यायालय परिसर स्थित एडीआर सेन्टर भवन में बैठक का आयोजन किया गया है। इस सिलसिले में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीहोर द्वारा समस्त आमंत्रित अधिकारियों से नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।

जान-माल की सुरक्षा हेतु निर्देश जारी
सीहोर. जिला दण्डाधिकारी सीहोर डॉ. सुदाम खाडे द्वारा पुलिस अधीक्षक सहित जिले के समस्त अनुविभागीय दण्डाधिकारियों एवं समस्त नगर पालिका / नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि राज्य शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार दीपावली पर्व पर आतिशबाजी की बिक्री के संबंध में जान-माल की सुरक्षा को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की जाए। अत: भारत सरकार पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन उप मुख्य विस्फोटक नियंत्रक कार्यालय भोपाल द्वारा जारी सुरक्षा मापदण्डों का कढाई से पालन करना सुनिश्चित किया जाए।

1 नवम्बर को म.प्र. स्थापना दिवस के आयोजन हेतु बैठक संपन्न
जिला मुख्यालय, विकास खण्ड, नगरीय निकायो एवं ग्राम पंचायत स्तर पर होगे आयोजित कार्यक्रम
सीहोर. कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष मे 1 नवम्बर 2016 को म.प्र.के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे कार्यक्रम आयोजन एवं आयोजन से संबंधित की जाने वाली तैयारियों के लिए बैठक का आयोजन गत दिवस किया गया। इस दौरान जिले के समस्त कार्यालय कें विभाग प्रमुख उपस्थित थे। स्थापना दिवस पर 1 नवम्बर,2016 को प्रात: 10:30 बजे से बाल विहार मैदान मे ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम प्रारंभ होगा उसके बाद राष्ट्रगान, माननीय मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन तथा विकसित एवं सुंदर प्रदेश बनाने के लिए उपस्थित समस्त नागरिकों को संकल्प दिलाया जावेगा। स्थापना दिवस कार्यक्रम मे मीसाबंदी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शहीद सैेनिकों के परिजन, जनप्रतिनिधि, पत्रकार, गणमान्य नागरिक, व्यापारी, समाजसेवी, समस्त कार्यालय के अधिकारी/कर्मचाारी, विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओ की उपस्थिति मे आयोजन किया जावेगा।  1 नवम्बर को जिले के समस्त शासकीय भवनों मे शाम से रोशनी से सुसज्जित किया जावेगा। जिले के प्रत्येक नगरीय निकाय एवं विकास खण्ड मुख्यालयों मे कार्यक्रम का आयोजन किया जावेगा जिसमे क्षेत्र के विधायक, जनपद एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, मुख्य अतिथि होगे। जिसके साथ ही नगरीय निकायों द्वारा बस स्टेण्डों पर साफ-सफाई का कार्य कराया जावेगा, ग्राम पंचायतों मे प्रभात फेरी के साथ ग्राम सभाओं का आयोजन के निर्देश जारी किये गये है।

वैष्विक आयोडिन अप्लता विकार नियंत्रण पर जिला स्तरीय कार्यषाला संपन्न
सीहोर. कलेक्टर एवं जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष डॉ. सुदाम खाड़े की अध्यक्षता में आज वैष्विक आयोडिन अल्पता विकार नियंत्रण कार्यक्रम पर एक दिवसीय कार्यषाला का आयोजन संपन्न हुआ। बैठक के उपरांत कलेक्टर डॉ. खाड़े द्वारा जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आर.के.गुप्ता, जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं अभियान के नोडल अधिकारी डॉ.दिलीप कटेलिहा, खाद्य विभाग के अधिकारी,जिला खाद्य एवं औषधि प्रषासन के अधिकारी, निरीक्षक सहित महिला एवं बाल विकास अधिकारी,जिला षिक्षा अधिकारी,आदिम जाति कल्याण अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, डिप्टी मीडिया अधिकारी,जिला मीडिया सलाहकार, मीडिया के प्रतिनिधि, डीपीएम समस्त बीएमओ, बीसीएम, बीपीएम सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।  बैठक में जिला नोडल अधिकारी डॉ.दिलीप कटेलिहा द्वारा जानकारी दी गई कि राज्य में राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आयेाडीन एक महत्वपूर्ण सूक्ष्म पोषक तत्व है जो कि शरीर के विकास में विषेषकर मानसिक विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आयोडीन की कमी दुष्परिणाम मुख्य रूप से घेंघा रोग,षारीरिक विकलांगता मंद बुद्धि, मानसिक विकालांगता गूंगापन, बहरापन, मृत षिषु जन्म व बार-बार गर्भपात आदि शामिल है। इस अवसर पर सीएमएचओ ने जानकारी दी कि अभियान की जनजागरूकता के लिए विभाग की ओर से स्कूल स्तर पर भी आयोडीन के महत्व पर जानकारी दी जा रही है।  

लोक सेवा का निराकरण समय-सीमा मे न करने पर बीएमओ नसरूल्लागंज पर लगा जुर्माना
समय पर सेवा न दे पाने पर हितग्राहियो को भुगतान की जाएगी प्रतिकर की राशि
सीहोर. मध्यप्रदेश शासन द्वारा अनिवार्य सेवाओ को लोक सेवा गांरटी अधिनियम 2010 के माध्यम से समय-सीमा मे किये जाने का कानून लागू किया गया है। डा. मुकीम अहमद ब्लाक मेडिकल ऑफिस नसरूल्लागंज द्वारा लोक सेवा गांरटी अधिनियम 2010 के तहत 4 आवेदन पत्रो का निराकरण समय-सीमा मे न करने तथा स्पष्टीकरण न देने पर कलेक्टर डा. सुदाम खाडे ने अधिनियम की धारा 7 (1), (ख) के अंतर्गत 3250/- का जुर्माना अधिरोपित किया है। दीनदयाल अंत्योदय कार्ड बनाने एवं प्रसूति सहायता योजना का लाभ समय-सीमा मे न देने पर बीएमओ पर जुर्माना लगाया गया है। अधिनियम के प्रावधानुसार समय-सीमा मे लोक सेवाओ का लाभ न मिलने पर आवेदक को प्रतिकर शासन द्वारा दिया जाता है। रितेश वर्मा निवासी चींच, नसरूल्लागंज को राशि 1250/- एवं नानूराम निवासी बल्लभ भाई पटेल बार्ड नसरूल्लागंज को राशि 1000/- का भुगतान शासन द्वारा समय-सीमा मे सेवा न दे पाने पर प्रतिकर के रूप मे दिये जाने के आदेश कलेक्टर डा. सुदाम खाडे द्वारा जारी किये गये है।

स्वीकृत प्रकरणो को बैक तत्काल करे वितरित - डॉ. केदार सिंह, शाखा प्रबंधक एवं एडीईओ की बैठक संपन्न
सीहोर. जिला पंचायत सभा कक्ष मे बैक शाखा प्रबंधको तथा सहायक विकास विस्तार अधिकारियो की उपस्थिति मे स्वरोजगार एवं हितग्राही मूलक योजनाओ के प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुयी। बैठक मे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डा. केदार सिंह ने निर्देशित किया की बैक शाखा प्रबंधक एवं सहायक विकास विस्तार अधिकारी आपसी सामन्जस्य से कार्यवाही करते हुये लक्ष्य अनुसार प्रस्तुत प्रकरणो को स्वीकृत एवं स्वीकृत प्रकरणो को वितरित करने की कार्यवाही तत्काल करना सुनिश्चित करें।  डा. सिंह ने बैठक समीक्षा के दौरान पाया की राष्ट्रीय आजीविका मिशन मे 166 प्रस्तुत प्रकरणो मे 25 की स्वीकृति एवं 16 का वितरण, मुख्य मंत्री स्वरोजगार योजना मे 205 प्रस्तुत प्रकरणो के विरूद्व 53 की स्वीकृति एवं 9 का वितरण, मुख्य मंत्री आर्थिक कल्याण योजना मे 71 की स्वीकृति एवं 14 का वितरण तथा मुख्य मंत्री आवास मिशन मे 1698 की स्वीकृति होने के बाद भी 867 का वितरण अभी तक हुआ है जो कि चिंताजनक है। डा. सिंह ने बैक शाखा प्रबंधको को निर्देशित किया की बैक मे प्रस्तुत प्रकरणो को समय-सीमा मे स्वीकृत एवं अस्वीकृत करने का निर्णय ले साथ ही स्वीकृत प्रकरणो को शीघ्र वितरित करें। वही सहायक विकास विस्तार अधिकारी प्रकरण का पूर्ण दस्तावेजी करण, जांच एवं फोटो तथा संलग्न पत्रो का प्रमाणीकरण करते हुये टीएफसी मे भेजे। मुख्य मंत्री आवास मिशन सहित स्वरोजगार योजनाओ मे एनपीए के हितग्राहियो की सूची बैको से प्राप्त कर ऋण पुर्न भुगतान कराने की कार्यवाही शीघ्र करे।                                                    

चन्द्र शेखर आजाद महाविद्यालय के 49 एनसीसी छात्र जुडे स्वच्छ भारत मिषन से, महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पुष्पा दुबे ने पाटन ग्राम पंचायत को ओडीएफ के लिए लिया गोद
सीहोर. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ केदार सिंह ने स्वच्छ भारत मिषन अंतर्गत जिले में अभिनव प्रयोग के लिए चन्द्र शेखर आजाद शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय के  एनसीसी के छात्र-छात्राओ को मिषन से जोडने के लिए प्रेरित किया। जिसके बाद एनसीसी के 49 छात्र-छात्राओं ने सीहोर एवं इछावर की ग्राम पंचायतों को स्वेच्छा से चयनित किया। यह छात्र दिनांक 26 एव 27 अक्टूबर 2016 को चयनित ग्राम पंचायतों में क्षेत्र भ्रमण कर गा्रामीणो को खुले मे शौच न करने तथा शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करेगें। एनसीसी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए महाविद्यालय मे कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें प्राचार्य श्रीमती पुष्पा दुबे, एनसीसी प्रभारी श्री उदय डोलस, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिषन श्री विकास वाघाडे उपस्थित रहें। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पुष्पा दुबे ने एनसीसी छात्रो को बताया कि जनपद पंचायत सीहोर की ग्राम पंचायत पाटन को खुले मे शौच से मुक्त बनाने के लिए उनके द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

विकास खण्ड इछावर की ग्राम पंचायत पालखेडी हुई ओडीएफ घोषित, ओडीएफ करने के लिए विधायक इछावर श्री षैलेद्र पटेल ने ग्राम पंायत को लिया था गोद
विकास खण्ड इछावर की ग्र्राम पंचायत पालखेडी में ठोल नगाडो के साथ ग्राम वासियों ने शत प्रतिषत शौचालय बनाये जाने पर गौरव यात्रा निकाली  साथ ही ग्राम वासियों ने ग्राम पंचायत को स्वच्छ बनाये रखने का संकल्प लिया । गौरतलब है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्राम पंचायतो को गोद लेकर ओडीएफ बनाने का अभियान जिले मे चलाया गया था। जिसके तहत विधायक इछावर श्री ष्षेैलेन्द्र पटेल ने पालखेडी ग्राम पंचायत को गोद लिया था। खुले मे शौच मुक्त घोषणा के समय श्री पटेल के साथ  जनपद अध्यक्ष, इछावर श्री प्रेम नारायण वर्मा  , तहसीलदार इछावर श्रीमती अल्का सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री संजीव श्रीवास्तव  ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच, निगरानी समिति के सदस्य एवं ग्राम वासी उपस्थित थें।


1 लाख 2 हजार का चेक पति के डूबने पर पत्नि को आर्थीक सहायता का चेक तहसीलदार द्वारा दिया गया
जावर:- सोमवार को तहसील कार्यालय जावर में  4 अगस्त 2016 को श्रीमति सुजान बाई के पति पदम सिंह जाति सैंधव निवासी गुंजारी के इनके पति पदम सिह कृषि कार्य करते हुए पानी में डुबजाने के कारण मृत्यू हो गई थी मुख्यमंत्री  कृषक जीवन कल्याण अंतर्गत 1 लाख 2 हजार रू का चेक तहसील कार्यालय से तहसीलदार आशुतोष शर्मा द्वारा मृतक पदम सिंह की पत्नि सुजान बाई को चेक दिया गया । जिसमें नगर व ग्रामीण तथा प्रतिनिधीयों की उपस्थिती में चेक वितरण किया । जिसमें प्रमुख रूप से बाबुलाल पटेल , आजाद सिह पहलवान मेहतवाडा , कल्याण सिंह खजुरिया , ज्ञान सिह मामा , देवेन्द्र भावसार , कृपालसिह बमुलिया रायमल , देवी प्रसाद परमार , राजेन्द्र सिह सैंधव , मान सिह पटेल भाना खेडी , अनार सिह मेहतवाडा , दयाराम परिहार ,राकेश सैंधव आदि की उपस्थिती में चेक दिया गया ।

शिवराज सिंह सरकार की जनकल्याणकारी योजनाऐंज न जन तक पहुचाऐं - संजय अजमेरा
मुरावर ग्राम के न्द्र की बैंठक सम्पन्न
जावर:- प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा मण्डल जावर में ग्राम केन्द्र स्थान तक बैंठक का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में 23 अक्टुबर को मुरावर ग्राम केन्द्र पर बैठक आयोजित की गयी बैठक में ग्राम केन्द्र प्रभारी जिला उपाध्यक्ष संजय अजमेरा मुख्य अतिथी के रूप में उपस्थित हुए । सर्व प्रथम सभी अतिथीयों ने पं. दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पाल्र्यापण कर विधिवत बैठक का शुभारंभ किया अपने उदबोधन में अजमेरा ने कहा कि आगामी 29 नवम्बर को शिवराज सिह चैहान सरकार को वर्ष पूर्ण हो रहे है अत: इस दिन पंचायत स्तर पर हितग्राही सम्मेलन आयोजित किये जायेगे इसके माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं को आम जन को क्या लाभ मिल रहा है। इससे सभी को अवगत कराया जायेगा एवं आगामी 5 नवम्बर से ग्राम केन्द्र के अन्र्तगत आने वाले सभी मतदान केन्द्र पर बैठक का भी आयोजन किया जा रहा हैै। इसके लिये प्रभारियों की नियुक्ति की गयी मतदान केन्द्र्र मुण्डला मोहब्बा प्रभारी कमल सिह सरपंच मतदान केन्द्र मुरावर प्रभारी अर्जुन सिह सरपंच , मतदान केन्द्र कुरावर प्रभारी डॉ नारायण सहि , भीम सिह ठाकुर , मतदान केन्द्र करमन खेडी प्रभारी मान सिह ठाकुर सिददू लाल योगी मतदान केन्द्र हरनावदा प्रभारी देवकरण सिह , कुमेर सिह आडवाणी , मान सिह ठाकुर , कमल सिह सरपंच डॉ नारायण सहि , अर्जुन सिह सैंधव सरपंच सिददूलाल योगी , गजराज सिह , सहित अनेको , अनेका कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ग्राम वन समिति गुराडिय़ा वर्मा अध्यक्ष पद हेतु हुआ चुनाव            
जावर(निप्र)। समीपस्थ ग्राम गुराडिया वर्मा में कई वर्षो के पश्चात इस वर्ष ग्राम वन समिति अध्यक्ष पद हेतु चुनाव सम्पन्न हुये इससे पहले निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाते रहे थे। ये चुनाव वन चैकी गुराडिय़ा वर्मा मे हुये। मुख्य उम्मीदवार के रूप मे पूरणसिंह मालवीय पिता गंगाराम मालवीय एवं मदनलाल कलेषरिया पिता धुलसिंह कलेषरिया थे। जिसमे श्री मदनलाल कलेषरिया पिता धुलसिंह कलेषरिया 140 मतो से विजयी रहे। ग्राम मे कुल 1802 वोटर है। जिसमे से 666 वोट डले। यह चुनाव शांतिपूर्वक रहे। इस अवसर पर अच्छे मियॉ डिप्टी रेंजर , वन रक्षक श्री आर.पी.शर्मा , एम के श्रीवास्तव , आर के शुक्ला , पी के मलोठिया , निलेष जावरिया , हिम्मत सिंह ठाकुर , रमेष कुमार मेवाडा सचिव , मेहरवान सिंह , राजकुमार सिंधे , मनोहर लाल कटारिया , धुलसिंह पाटीदार , लखन लाल पाटीदार , लोकेष विष्वकर्मा ,  राकेष बकोरिया , पूरण सिंह कलेषरिया आदि उपस्थित थे।

अभिलाष पाडें का हुआ तुला दान  , मेहतवाडा बायपास पर हुआ जमकर स्वागत
जावर /मेहतवाडा:- उज्जैन से भोपाल कि ओर जाते समय भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेष अध्यक्ष का अभिलाष पाडें का मेहतवाडा बायपास पर सहकारीता नेता आजादसिंह पहलवान ,युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष तेजसिंह कप्तान के नेतृत्व मे पगडी बांध कर फलो से तुला दान किया गया तुलादान के उपरान्त उपस्थित जन समुदाय ने पाडें का पुष्प मालाओं एंव पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर पाडे ने कार्यकर्ताओं से कहा की आप ने जो मुझे पगडी बांधी है मे इस का सदैव ऋणी रहुगां अभिलाष पाडें ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ का भी आहवान किया कि हमें अब मिषन 2018 के कार्य मे जुट जाना है और मध्यप्रदेष मे चैथी बार षिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेष मे भाजपा की पताका फहराना है इस अवसर पर लोकेन्द्र कप्तान , ज्ञानसिंह मामा ,युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष बिजेन्द्रसिंह ठाकुर, पुर्व मण्डल अध्यक्ष राकेष सिंह सेन्धव , तेजसिंह गुडडु हेमन्त गोयल , मनोज वैध  , देवेन्द्र सिंह ठाकुर , मदन विष्वकर्मा , दयाराम परिहार , धर्मेन्द्रसिंह ठाकुर , पत्रकार सोभालसिंह ठाकुर, देवेन्द्र भावसार , अनारसिंह मामा , महेन्द्र वर्मा , शंकर लाला वर्मा , जितेन्द्र रेकवार आदी मौजुद थै।   

सातवें वेतनमान में पेंशनर्स के साथ हो रहे अन्याय को रोकने हेतु ज्ञापन
सीहोर। सातवें वेतनमान के अन्र्तगत कर्मचारियों के वेतनमान निर्धारण में
2.57 के सूत्र को लागू किया जाना चाहीये लेकिन पेंशन निर्धारण में 2.42
के सूत्र को लागू किया जा रहा है। इस दुर्भाग्यपूर्व समाचार से लाखो
पेंसनर्स निराश हताश एवं अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे है। पेंसन
निर्धारण में भी 2.57 के सूत्र को लागू करने के लिये एवं 35 माह के लिए
भुगतान हेतु अध्यक्ष अनिल शर्मा जिला पेंशनर्स एसोसिएसन नेतृत्व मे एवं
जिला पेंशनर्स संघ जिला सीहोर नें ज्ञापन कलेक्टर डॉ.सुदाम खाड़े को
मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा जिला धीश द्वारा सेवानिवृत्त आरआई सुखराम परमार कम पेंशन निर्धारण के प्रकरण को एसडीएम को निराकरण हेतु भेजा जिला धीश नें पेंशनर्स को टाउन हाल के समीप स्थित पुस्तालय में नियमित रूप से अध्ययन एवं ज्ञान वर्धन की सलाह दी। जिससे अर्जित ज्ञान समाज के उपयोग में आ सके। इस अवसर पर अध्यक्ष अनिल र्मा,के.डी.तिवारी,छोटेलाल राय,चन्द्रभान यादव,श्रीमल नामदेव,एमडी शर्मा,सीके कुलकर्णी,जीपी उपाध्याय,केआर त्यागी,केके गुप्ता,भारतीय मजदूर संघ पं.सन्तोष शर्मा,राज्यकर्माचारी के गोपाल ठाकुर,ओपी शर्मा,सन्तोष जैन,रामसिंह यादव,हरिनारायण मालवीय,दिनेश दुबे,आरवी चौधरी,जीएल कचनेरिया,ओमप्रकाश कुल्हरिया,अमर सिंह ठाकुर,राजवीर,केएल वर्मा,केएल रैकवार,केएन श्रीवास्तव,आरके शाक्य,जेएम सिंह,रामचारण मेवाडा,चरणसिंह,एचपी तिवारी एवं अन्य पेंसनर्स उपस्थित थे।

विद्युत कम्पनी कर रहा है किसानों का सौषण, प्रदेश सरकार मिला रही है उनकी हाँ में हाँ
सीहोर। क्षेत्र के किसान पीछले 4 वर्षों से अतिवृष्टि और सुखे की मार झेल रहे हैं, ऊपर से विद्युत कम्पनी द्वारा मनमाने तरिके से किसानों से अस्थाई कनेक्शन 4 माह का दिया जा रहा है, जिससे 15146 रुपये वसूल किये जा रहे हैं। जबकि किसानों के पास इतना पानी नहीं है कि वह 4 महिने उसका उपयोग करे। उन्हें जरुरत के हिसाब से 2 महिने का अस्थाई कनेक्शन दिया जाये। क्योंकि इछावर तहसील में और पुरे जिले में जो छोटे किसाने है, उनका सौषण नही हो, इस मांग को लेकर जिला किसान कांगे्रस अध्यक्ष के नेतृत्व में  राजपाल महोदय के नाम एसडीएम हल्का सिंह को ज्ञापन सौंपा और मांग की है कि किसानों को कम से कम 16 घण्टे स्थाई बिजली मिले और किसान असमय कटोती से परेशान ना हो और अपनी रवि की फसल के लिये पलेवा समय से कर लें। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रुप से मार्केटिंग अध्यक्ष रामनारायण परमार, अध्यक्ष भारत ज्ञान विज्ञान समिति भूपेन्द्र सिंह सिसोदिया, हरगोविन्द सिंह दरबार जिला अध्यक्ष किसान काग्रेस, सुरेन्द्र सिंह सरपंच खजुरिया, संतोष गुप्ता, बलवान पटेल, सुरेन्द्र सोनी, हरदेव तमोलिया, रामपालसिंह, कमल सेन, देवेन्द्र महेश्वरी, राजेश परमार, मेहरवान सिंह, भूपेन्द्र सिंह, राजाराम, अनीस खाँ, जगदीश सहित अनेक क्षेत्रीय किसान व कांग्रेसजन उपस्थित थे।


जन्मदिन के अवसर पर नि:शुल्क नेत्र व दंत जांच शिविर का आयोजन
सीहोर । स्वामी विवेकानन्द कालेज आफ प्रोफेशनल स्टडीज  सीहोर मे फेशर्स कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। जिस मे कालेज के संचालक श्री हरीश राठौर के जन्मदिन के अवसर  पर रक्त दान शिविर, नेत्र जांच एवं दंत जांच के नि:शुल्क शिविर कालेज परीसर मे आयोजित किये गये। शिविर मे लगभग 300लोगो ने अपने नेत्र व दंत की जांच करा कर शिविर का लाभ उठाया।  इस अवसर पर श्री हरीश राठौर ने अपने स्कूली बच्चों को लंच बाक्स एवं बाटल वितरित किये। इसी के साथ कालेज के नये विद्यार्थियों को फ्रेशर्स पार्टी का अयोजन रख नवीन छात्र-छात्राओं को सहभोज कराया गया एवं कार्यक्रम मे नवीन छात्र-छात्राओं के बीच  प्रतियोगिता आयोगिता की गई जिसमे मिस्टर फे्रशर्स का खीताब सचिन चन्द्रवंशी एवं मिस फे्रशर्स का खिताब कु. रींकि राय ने प्राप्त किया। कार्यक्रम मे कालेज के सीनीयर छात्र-छात्राओं द्वारा श्री हरीश राठौर का स मान किया गया। कार्यक्रम के अंत मे कालेज के प्रचार्य श्री योगेश शर्मा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रिती चतुर्वेदी तथा समस्थ स्टाफ सदस्यों द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

अस्थाई आतिशबाजी दुकानों की पुन: नीलामी आज
सीहोर । हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अस्थाई आतिशबाजी दुकानों की नीलामी जो विगत 23 अक्टूबर को बीएसआई ग्राउण्ड पर खुली भूमि पर रखी गई थी। किन्तु उक्त नीलामी स्थल पर कोई भी व्यपारी दुकान लेने के लिए उपस्थित नही हुआ तदानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सीहोर द्वारा पुन: आज दोपहर 12 बजे से उपरोक्त स्थल पर आवंटित करने के निर्देश प्रदान किये गये है। दुकानों का आवटंन ड्रा सिस्टम से नगरपालिका परिषद सीहोर द्वारा किया जावेगा। इच्छुक फटाका व्यवसायी आज उपिस्थत होकर दुकान आवंटन में भाग ले।


जिला प्रशासन एसडीएम,नपाध्यक्ष से मांग
जनहित में फटाका दुकाने बाल विहार में लगाने की अनुमति देवें
सीहोर । शांति समिति सदस्य पूर्व पार्षद महेन्द्र सिंह अरोरा मिन्दी ने कलेक्टर डॉ सुदाम खाडे , अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम राजकुमार खत्री , नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा नपा अधिकारी अमर सत्य गुप्ता से जनहित व छोटे फटाका दुकानदारों ,व्यपारियों की समस्या को ध्यान में रखते हुये मांग की गई। विगत कई वर्षो से स्थानीय बाल विहार मैदान में दिपावली के पावन पर्व पर फटाखा दुकाने लगाई जाती रही है। जिससे आम जन नजदीक होने से असानी से खरीदारी कर लेते है। पूर्व पार्षद मिन्दी अरोरा ने जिला प्रशासन से मांग की इस वर्ष फटाखा व्यपारियों को दुकान लगाने की अनुमति प्रदान की जावें एवं अगले वर्ष से अन्य शहरों की तरह फटाखा बाजार के लिये स्थायी दुकान बनाकर हमेशा कि समस्या का निदान करें। श्री मिन्दी अरोरा ने फटाखा व्यपारियों ,दुकानदारों से भी अपील करते हुये कहा है कि किसी भी जनहानि को देखते हुये छोटे ,बड़े सभी दुकानदार स्यमं अग्नी शामक फायर की 24 घंटे व्यवस्था रखे ।  अरोरा ने जिला प्रशासन से पुन: विचार कर दुकाने लगाये जाने की अनुमति प्रदान करने की जनहित में मांग की है।

बाजार हुये गुलजार
पुष्यनक्षत्र पर होगी जमकर खरीदी
आष्टा। इस हफ्ते दीपावली पर्व को लेकर व्यापक तौर पर तैयारियां चल रही हैं। व्यापारियों ने अपनी दुकान सजाकर तैयार कर ली हैं दीपावली के पूर्व पुष्य नक्षत्र आता है। दीवाली की तैयारी बाजार मे साफ नजर आ रही है। बाजार अच्छी ग्राहकी की उम्मीद से सजधज गई है पुष्य नक्षत्र पर खरीदी का महत्वपूर्ण संयोग बना हुआ हैं भूमि, वाहन सोना चांदि, इलेक्ट्रानिक्स वस्तुओं की जमकर गा्रहकी होने की उम्मीद दुकानदार कर रहे है। जिन्हें खरीददारी करना है वे सभी शुभ संयोग की प्रतीक्षा कर रहे है इसके लिए बकायदा दुकानों पर एडवांस बुकिंग तक हो चुकी है। दीपावली का उल्लास भी पुष्यनक्षत्र के साथ प्रारंभ हो जायेगा शुरूआती दौर में जो उत्साह नजर आ रहा है उससे उम्मीद की जा रही है कि धनतेरस पर बाजार में खूब धन बरसेगा। दीपावली पर्व के दौरान करोड़ों के व्यापार की उम्मीद लगाई जा रही है। पुष्य नक्षत्र पर सोना चांदी खरीदना शगुन के तौर पर शुभ माना जाता है। इधर सोना चांदी के भावों मे मामूली उतार चढ़ाव पिछले कई दिनों से जारी हैं दीपात्सव के दौरान सोना चांदी खरीदना शुभ माना जाता है।बाइक एवं इलेक्ट्रानिक सामान की हो रही बुकिंग:- दीपोत्सव में वाहनों की बिक्री भी खूब होती है, पुष्यनक्षत्र, धनतेरस व दीपावली पर वाहनों का अच्छा उठाव होता है वाहनों के शोरूम में एडवांस बुकिंग भी चल रही है हर कोई शुभ मुहूर्त में ही वाहन खरीदना चाहता है। इस दीपोत्सव में इलेक्ट्रानिक्स व्यापार में भी उम्मीद बढ़ी हुई है। विषेष तौर एलसीडी, एलडी, थ्रीडी टीवी के प्रति ग्राहकों का रूझान है, कई परिवारों ने पुरानी टीवी के स्थान पर नई टीवी खरीदने का मन बनाया हुआ है। आम व्यक्ति के लिए कम कीमत पर एलसीडी आ रही है। इसके अलावा फ्रीज, माइक्रोवेव, मोबाईल, आदि की भी अच्छा व्यावसाय होने की उम्मीद है।पुष्यनक्षत्र पर होगी जमकर खरीदी:- पुष्यनक्षत्र पर सोना चांदी खरीदने का विषेष महत्व होता है। शहर पुष्यनक्षत्र पर अच्छी खरीदी होने की संभावना है, गा्रहकों ने बुकिंग करना शुरू कर दी है, पुष्यनक्षत्र, धनतेरस एवं दीपावली पर जमकर खरीदी करेंगे।दिए बनकर तैयार:- दीपोत्सव पर पूरे शहर को जगमग करने के लिए तैयार कर लिए है। इस बार महंगाई के कारण दीपकों पर भी दिखाई देगी, इस बार दीपावली पर 20 रूपऐ में 25 दिए मिलेंगे, जो कि  पिछली बार की तुलना में महंगे है।


मंडी में उपज की बंपर आवक
आष्टा।गल्ला मंडी में उपज की बंपर आवकद्य  स्थानीय कृषि उपज मंडी में आज सोमवार को बंपर आवक रही इसके चलते कन्नोज मार्ग पर ट्रेक्टर ट्राली होगी लंबी कतार लग गई व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन ने पुलिस व्यवस्था भी की

सर्व धर्म समिति द्वारा रंगोली प्रतियोगिता संपन्न
आष्टा। सर्व धर्म समिति आष्टा द्वारा नगर के पुष्प विद्यालय परिसर में छात्र छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता का विषय प्रदूषणमुक्त आष्टा रखा गया। जिसमें छोटे.छोटे बच्चों ने बहुत ही सुंदर रंगों के संयोजन से आष्टा नगर को स्वच्छ बनाने के लिए अपने विचारों को रंगो के माध्यम से फर्श पर उतार दिया आयोजन के शुभारंभ अवसर पर समिति के अध्यक्ष हरिनारायण शर्मा रिटायर्ड कानूनगोए प्राचार्य फादर सोलोमनए फादर रायनए  समिति के संयोजक आचार्य अमित तिवारीए राजेंद्र जायसवालए वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुषमा कटारियाए उपाध्यक्ष शकुंतला छाजेड़ए राजेश कटारियाए  किरण राकाए बाबू पांचालए जहूर मंसूरीए उदय श्रोत्रीयए मीनू सुराणाए श्रीमती भोजवानीए सचिव ब्रदर लुकसए अमित रुणवाल सहित ब्रदर गण ने उपस्थित रहकर छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन किया इस अवसर पर चित्रकारी की प्रतियोगिता भी रखी गई । जिस का विषय भारतीय सेना की बहादुरी रखा गया नन्हे कलाकारों ने अपने रंग संयोजन से जिस तरह देखते ही देखते भारतीय सेना के शौर्य व साहस को रंगों में पिरोते हुए कैनवास पर उतार दिया वह अपने आप में सराहनीय रहा देखने वाले इन चित्रकारों की कला को देखते रह गए आगामी समय में समिति द्वारा  पुष्प विद्यालय परिसर में बाल दिवस के अवसर पर 13 नवंबर रविवार को एक बाल मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें नगर व आस.पास के सभी स्कूलों के बच्चों को आमंत्रित किया जाएगा ताकि वह अपना स्टॉल लगा सके वह अपनी प्रतिभा को निखार सके समिति लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए कार्यों में तत्पर रहती है जिससे कि बच्चों में आपसी भाईचारा बढ़े व सामाजिक सरोकारों की समझ को भी वह जान पाए अंत में समिति के सचिव ब्रदर लुकास ने सभी आमंत्रित अतिथियों का धन्यवाद किया।

युवा मोर्चा नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे का स्वागत
मेहतवाडा। भाजपा युवा मोर्चा नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे का स्वागत मेहतवाडा बाईपास पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष आजाद सिंह पहलवान जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा तेज सिंह कप्तान जावर पूर्व जनपद सदस्य ज्ञान सिंह मामा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया

बूथ पोलिंग के प्रभारियो का सम्मलेन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित
आष्टा।आज आष्टा में गीतांजलि गार्डन सेमनरी रोड पर नगर केंद्र क्रमाक 6 के अन्तर्गत वार्ड क्रमाक 16 17 18 की बैठक सयोजक  पंकज यादव जी एवम् पालक शुसिल संचेती जी की उपस्तिथि में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ प्राप्त करने वाले  हितग्राहियों  का एवम् बूथ पोलिंग के प्रभारियो का सम्मलेन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी जिसमे वार्ड स्तर पर हित ग्राही सम्मेलन बूथ प्रभारी एवम् पोलिंग प्रभारियो की बैठक आयोजित की जायेगी जिसकी जानकारी पालक शुसिल संचेती  संयोजक पंकज यादव जी ने बैठक में उपस्थित लोगो को प्रदान की बैठक को शिवनारायण मेवाड़ा  ने भी सम्भोधित किया बैठक में भुरामल यादव राजेश वर्मा सतीश रावत परवीन सोनी रवि प्रजापति जितेंदर बुदासा एवम् सभी तीनो वार्डो के कार्यकर्ता गण भारी संख्या में उपस्थित थे


मन मोहक रंगोलियॉ बनाई जा रही शहर में
आष्टा: त्योहारो के चलते इन दिनों शहर में जगह-जगह रंगोलियॉ बनाई जा रही है, घरों के बाहर व आंगन में लोगो द्वारा अपनी कलॉ का प्रर्दशन करते हुए एक से बड़के एक रंगोलिया बनाई जा रही, अपनी कलॉ के माध्यम से रंगो को खूबसूरत रूप देकर, फूल, घर, प्रकृतिक चित्रण, आदि कई प्रकार की रंगोलिया बनाई जा रही है जिसको देखने वालों को मन प्रसन्न हो जाए, रंगोली का एक नाम अल्पना भी है, रंगोली धार्मिक व सांस्कृतिक आस्था की प्रतीक भी है इसमें रंगो का बहुत महत्व है रंगो के माध्यम से प्राकृतिक की सोंर्दयता भी दिखाई जाती है, रंगोली में जीवन चित्रण दिखाई देता है, रंगोली वर्षो से चली आ रही एक परम्परा है, जिसका रिवाज शहर व ग्रामीण क्ष़ेत्रो में आज भी है, लोगो द्वारा अपने घरो के सामने व घरो के आंगन में रंगोली बनाने का रिवाज आज भी विद्यमान है, शहर में प्रतिदिन सुबह व शाम के समय छोटी-छोटी बालिकाए, बच्चे, महिलाएॅ, रंगोली बना रही है, नवरात्री से रंगोली बनाना प्रारम्भ होती है जो दीपावली की ग्यारस तक मनाई जाती है। क्योंकि लक्ष्मी जी का विराजमान होता है उनके स्वागत के लिए घरों के सामने रंगोली व दीपों से स्वागत करने के लिए परम्परा है।


वार्ड 7 में बनेगा नाला, होगा हय्यूम पाईप लाईन का विस्तार
आष्टा। नगर में पानी निकासी को व्यवस्थित एवं बेहतर करने के लिए नगरपालिका द्वारा अनेक स्थानों पर हय्यूम पाईप लाईन एवं सीसी नाली का निर्माण किया जा रहा है। इसी के तहत नगर के वार्ड क्रमांक 7 में श्री आनंद जैन के मकान से मदनलाल किल्लौदिया के मकान तक सीसी नाला एवं हय्यूम पाईप लाईन विस्तार कार्य का शुभारंभ नपाध्यक्ष कैलाष परमार ने पार्षद सुभाष नामदेव एवं पार्षद नरेन्द्र कुषवाह की उपस्थिति में विधिवत किया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष कैलाष परमार ने कहा कि उक्त दोनों निर्माण कार्यो के पूर्ण हो जाने से वार्ड में जो बरसात के समय रोड़ पर पानी एकत्रित हो जाया करता था उससे नागरकों को राहत मिलेगी, वहीं कीचड़ आदि समस्याओं से भी मुक्ति मिलेगी। नाला एवं पाईप लाईन निर्माण कार्य से बरसात का पानी सुव्यवस्थित अपने गंतव्य की ओर आसानी से पहुंच सकेगा। भूमिपूजन अवसर पर ओम नामदेव,, सहित अन्य वार्डवासी मौजूद थे।



माटी के दीयों का महत्व आज भी कम नहीं
आष्टा । बाजार में दीयों की चाहे कितनी ही नई-नई वैरायटी आ गई हो लेकिन माटी के दीयों का महत्व आज भी कम नहीं हुआ है। अगर देखा जाए तो माटी के दीयों के बगैर लक्ष्मी पूजन कभी पूर्ण नहीं माना जाता हैं सालभर मटके तथा माटी के अन्य बर्तन बनाने में व्यस्त रहने वाले कुम्हार इन दिनों सुबह से रात तक बस दीपक बना रहे है। इनके द्वारा नए-नए प्रकार के दीपक बनाकर इन दिनों बाजार में विक्रय किए जा रहे है लागों द्वारा भी दीपोत्सव त्यौहार नजदीक होने की वजह से दीपक तथा अन्य सजावटी सामग्री खरीदकर दीपोत्सव की तैयारियां की जा रही है।





Posted by Sehore Express at 08:25 0 comments
Newer Posts Older Posts Home

Ad Space

Ad Space
  Sehore

CHIEF EDITOR

CHIEF EDITOR
BASANT DASWANI

EDITOR

EDITOR
CHANDRAKANT DASWANI

Address

Head Office- New Avenue Colony Englishpura,Sehore(M.P)

City Office-
Near Amar Talkies Sehore(M.P)

Bhopal Office-
85,Neelkanth Colony IdgahHills,Bhopal(M.P)

Indore Office-
21,Venkatesh market Manik Bagh Road,Indore(M.P)
E-mail:-writing.daswani@gmail.com

About this blog

Chief Editor:-
Basant Daswani

Mob.No.- +919425028737

Editor:-

Chandrakant Daswani(Ballu)
Mob.No.- +919425070052

Blog Archive

  • ►  2019 (6)
    • ►  October (1)
    • ►  May (1)
    • ►  March (2)
    • ►  February (2)
  • ►  2018 (70)
    • ►  July (8)
    • ►  June (29)
    • ►  May (28)
    • ►  February (3)
    • ►  January (2)
  • ►  2017 (28)
    • ►  December (20)
    • ►  November (5)
    • ►  October (1)
    • ►  September (1)
    • ►  March (1)
  • ▼  2016 (82)
    • ►  December (4)
    • ►  November (12)
    • ▼  October (1)
      • होलसेल फटाका दुकाने नहीं हटेंगी, फुटकर दुकानदारो न...
    • ►  September (3)
    • ►  April (2)
    • ►  March (25)
    • ►  February (24)
    • ►  January (11)
  • ►  2015 (8)
    • ►  December (1)
    • ►  August (1)
    • ►  February (1)
    • ►  January (5)
  • ►  2013 (24)
    • ►  March (10)
    • ►  February (14)

Blog Archive

  • ►  2019 (6)
    • ►  October (1)
    • ►  May (1)
    • ►  March (2)
    • ►  February (2)
  • ►  2018 (70)
    • ►  July (8)
    • ►  June (29)
    • ►  May (28)
    • ►  February (3)
    • ►  January (2)
  • ►  2017 (28)
    • ►  December (20)
    • ►  November (5)
    • ►  October (1)
    • ►  September (1)
    • ►  March (1)
  • ▼  2016 (82)
    • ►  December (4)
    • ►  November (12)
    • ▼  October (1)
      • होलसेल फटाका दुकाने नहीं हटेंगी, फुटकर दुकानदारो न...
    • ►  September (3)
    • ►  April (2)
    • ►  March (25)
    • ►  February (24)
    • ►  January (11)
  • ►  2015 (8)
    • ►  December (1)
    • ►  August (1)
    • ►  February (1)
    • ►  January (5)
  • ►  2013 (24)
    • ►  March (10)
    • ►  February (14)

About Me

Sehore Express
View my complete profile

Weather in Sehore

Weather Sehore
Powered by Blogger.
  • Home
 
Copyright 2009 SEHORE EXPRESS. Powered by Blogger Blogger Templates by Deluxe Templates. CSS design by Dream Template