Thursday, 24 March 2016

इंग्लिशपुरा में लाश मिलने से सनसनी, लोगों की भीड़ जमा हुई युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या हत्या कर लाश को कीचड़ भरी नाली में फेंक गए हत्यारें आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, रात को गदर कर रहे युवकों की तलाश जारी


इंग्लिशपुरा में लाश मिलने से सनसनी, लोगों की भीड़ जमा हुई
युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या
हत्या कर लाश को कीचड़ भरी नाली में फेंक गए हत्यारें
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, रात को गदर कर रहे युवकों की तलाश जारी
सीहोर। स्थानीय इंग्लिशपुरा क्षेत्र में गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी का वातावरण बन गया जब एक 27 वर्षीय युवक की लाश कीचड़ में मिली, बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश बरामद की, यह मामला प्रथम दृष्टया में हत्या का पाया गया, आरोपियों ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया है। कल रात कुछ लोग गदर कर रहे थे उनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गुुरुवार की सुबह इंग्लिशपुरा क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद कॉलोनी के निकट मेन रोड पर कीचड़ में 27 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है, जिसकी पहचान बजरंग कॉलोनी निवासी लखन लाल आत्मज मोहन लाल सिलावट के रूप में की गई है, पुलिस को जिन परिस्थितियों में शव बरामद किया है उसे देखने पर प्रथम दृष्टया मामला हत्या का पाया गया, किन्हीं लोगों द्वारा लखन सिलावट की हत्या निर्ममता पूर्वक गला रेत कर की गई है। पुलिस ने शव को बरामद कर उसका पोस्ट मार्टम कराकर परिजनों के सुपर्द किया युवक की हत्या से बजरंग कॉलोनी गंज में शोक का वातावरण निर्मित हो गया। उसकी हत्या किसने और क्यों की? यह फिलहाल रहस्य का विषय बना हुआ है, पुलिस मामले की जांच कर रही है, लोगों ने मौके पर पुलिस को बताया कि इस खाली प्लाट पर बुधवार की रात को कुछ लोग शराब पीकर मस्ती कर रहे थे हो सकता है उन लोगों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया हो, कोतवाली पुलिस द्वारा अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला कायम कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। परिजनों द्वारा इन पंक्तियों के लिखे जाने तक किसी पर शक व्यक्त नहीं किया है। बहरहाल देखना यह है कि पुलिस इस हत्याकांड को कब तक और किस प्रकार से सुलझा पाती है?
जमकर रंग बरसा, रही सही कसर रंगपंचमी पर निकाली जाएगी
रंगपंचमी पर जोरदार जुलूस की तैयारियां प्रारंभ
सीहोर। गुरुवार को भी जिला मुख्यालय पर जोरदार तरीके से रंग खेला गया लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाते हुए जमकर भिंगोया, अब सभी हुरियारों द्वारा रही सही कसर को रंगपंचमी पर निकाला जाएगा, रंगपंचमी पर्व पर जोरदार जुलूस निकाले जाने की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।  गुरुवार की सुबह से ही शहर में रंग का माहौल नजर आने लगा था लोगों ने जी भर रंगों के इस त्योहार का जमकर आनंद उठाया।
पत्नी को मार रहे युवक ने पड़ोसी के हस्तक्षेप से नाराज होकर पेट में छुरा घोंपा, बचाव के लिए आए पिता और भाई पर भी किया हमला
पड़ोसी की हालत गंभीर भोपाल रेफर, हत्या की कोशिश की मामला दर्ज
सीहोर। निकटवर्ती ग्राम छापरी खुर्द में एक युवक जब अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था तब पड़ोसी को हस्तक्षेप करना महंगा पड़ा युवक ने पड़ोसी के पेट में छुरा घोंप दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया, बीच बचाव के लिए आए पिता और बड़े भाई के साथ भी आरोपी युवक ने मारपीट की दी। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का अपराध कायम कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार निकटवर्ती ग्राम छापरी खुर्द में राधेश्याम आत्मज हरिसिंह बलाई अपनी पत्नी अनीता के साथ मारपीट कर रहा था तभी उनके पड़ोस में रहने वाले किशन लाल द्वारा उसे समझाने का प्रयास किया गया कि पत्नी दूसरे घर से आई है उसके साथ मारपीट करना बुरी बात है जिससे नाराज होकर राधेश्याम द्वारा पड़ोसी किशन लाल के पेट में ही छुरा घोंप दिया गया, इस पर राधेश्याम का बड़ा भाई बाबूलाल और पिता हरिसिंह बीच बचाव के लिए आए तो उसने पिता और भाई और पत्नी अनीता के साथ मारपीट कर दी जिस पर गंभीर रूप से घायल पड़ोसी किशन लाल को हमीदिया अस्पताल भोपाल रेफर किया गया जबकि पिता हरिसिंह, भाई बाबूलाल और पत्नी अनीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंडी पुलिस ने आरोपी राधेश्याम के खिलाफ हत्या की कोशिश का अपराध भादवि की धारा 307 सहित भादवि की धारा 324, 323 के अंर्तगत मामला कायम कर लिया है।
होली खेल रहे दोस्तों में हुआ विवाद मामला पहुंचा पुलिस तक सीहोर। निकटवर्ती ग्राम छापरी खुर्द में होली खेल रहे दोस्तोंं मेंं विवाद की स्थिति निर्मित हो जाने पर मामला थाने तक पहुंच गया पुलिस ने मामला कायम कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मंडी थानान्र्तगत ग्राम छापरी खुर्द निवासी दिनेश आत्मज देवी लाल तबोलिया के साथ होली खेल रहे दोस्तों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई जिस पर जितेन्द्र दंगोलिया द्वारा दिनेश के साथ मारपीट कर दी गई, दिनेश की रिपोर्ट पर पुलिस ने जितेन्द्र के खिलाफ मामला कायम कर लिया है।
मवेशी चराने की बात को लेकर पिता पुत्र ने की युवक से मारपीट
सीहोर। मवेशी चराने की बात को लेकर पिता पुत्र द्वारा युवक के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आने पर पुलिस द्वारा आरोपी पिता पुत्र के खिलाफ मामला कायम कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार स्थानीय बड़ी ग्वालटोली  गंज निवासी माखन आत्मज तुलाराम यादव उम्र 40 वर्ष अपने करोली वाली माता के पीछे अपने खेत पर मवेशी चरा रहा था मवेशी पड़ोसी के खेत पर चली गई जिस पर कमलेश राठौर और उसके पुत्र पुनीत राठौर द्वारा माखन यादव के साथ मारपीट कर दी गई पुलिस ने माखन यादव की रिपोर्ट पर पिता पुत्र के खिलाफ मामला कायम कर लिया है।
घर से लापता युवती की तलाश में जुटी पुलिस, दो मामलो में विवाहिता की शिकायत पर युवकों पर प्रकरण दर्ज
सीहोर। घर से बिना बताए गई युवती का मामला प्रकाश में आने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है जबकि दो अलग अलग मामलों में विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने युवकों पर छेड़छाड़ का मामला कायम किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार निकटवर्ती ग्राम रफीक गंज निवासी पूजा आत्मज कमलसिंह उम्र 22 वर्ष पिछले दो दिन से घर से बिना बताए गायब है, आसपास के ग्रामों के साथ साथ रिश्तेदारों के यहां पर तलाशने के बाद जब वो नहीं मिली तो आज मंडी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर ग्राम बावड़ी चोर मोगराराम में एक विवाहिता के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक शम्मू मिंया के खिलाफ भादवि की धारा 354 का मामला कायम कर लिया गया है। इसी क्रम में गवा खेड़ा आष्टा में 27 वर्षीय विवाहिता की शिकायत पर ग्राम के कमलसिंह आत्मज बाबलसिंह सेंधों के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया है।
चलते ट्रेक्टर ट्राली में आग लगने से गेेंहू जला, दो खेतों में भी लगी आग
सीहोर। चलते टे्रक्टर ट्राली में आग लग जाने से करीब पन्द्रह क्विंटल गेेंहू जलकर स्वाहा गया जबकि दो अन्य ग्राम भाऊ खेड़ी और कोलू खेड़ी में भी खेत में आग लगने के मामले प्रकाश में आए है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम गवाखेड़ा निवासी कृपाल सिंह आत्मज रामसिंह सेंधों अपनी ट्रेक्टर ट्राली में करीब पन्द्रह क्विंटल गेंहू लेकर जा रहा था तभी कोठरी और गवाखेड़ा के बीच बड़ी लाइन का तार टूट कर गिर गया और चिंगारी ट्राली में गिरी जिससे आग ने गति पकड़ ली जब तक उसे बुझाने का प्रयास किया जाता तब तक उसका गेंहू जलकर स्वाहा हो चुका था। एक अन्य घटना इछावर थानान्र्तगत ग्राम भाऊ खेड़ी में डीपी के पास लगे खेत में और कोलू खेड़ी में एक कृषक के खेत में आग लग गई जिससे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इछावर पुलिस का कहना है कि नुकसान की जानकारी किसानों द्वारा नहीं दी गई है।
चुनाव आयुक्त  ने चुनावी कार्यों की जानकारी हासिल कर दिए आवश्यक निर्देश
अधिकारियों से पूछा कि देश के अन्य जिलों में 18 से 20 वर्ष की आयु के मतदाताओं की संख्या के अनुपात में सीहोर जिले में यह संख्या लगभग आधी क्यों है?
मतदाताओं को असुविधा हो या वह स्थान इस कार्य हेतु उपयुक्त नहीं है तो उसे राजनैतिक दलों से चर्चा कर उन केन्द्रों का स्थान परिवर्तन करने की कार्यवाही करने के निर्देश
मतदाताओं के अस्पष्ट फोटो बदलने हेतु उन्हें सूचना भेजे प्रत्येक पोलिंग बूथ पर बीएलओ का नाम एवं मोबाइल नंबर आवश्यक रूप से लिखवाने के निर्देश
प्रदेश में इछावर में सर्वाधिक मतदान कराने के लिए संपूर्ण अमले की उपलब्धि पर प्रशंसा  की
सीहोर,    भारत निर्वाचन आयोग के आयुक्त श्री ओम प्रकाश रावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्वाचन संबंधी कार्यो की समीक्षा की। बैठक में चुनाव आयुक्त के साथ म.प्र. निर्वाचन आयोग के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री एम.एस.बंसल भी उपस्थित थे।  बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुदाम खाडे द्वारा संपूर्ण जिले के चारो विधानसभा क्षेत्रों एवं जिले की तीन लोकसभा क्षेत्रों की जानकारी से भारत के निर्वाचन आयुक्त को अवगत कराया। बैठक में कलेक्टर ने जिले के पुरूष एवं महिला मतदाताओं की संख्या बताते हुए जिले में चुनाव जागरूकता के लिए चलाए जा रहे प्रचार प्रसार अभियान संबंधी की विस्तृत जानकारी से चुनाव आयुक्त को अवगत कराया। बैठक में चुनाव आयुक्त श्री रावत ने जिले के समस्त ब्लाकों के ईआरओ एवं एईआरओ से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की और उनसे सुझाव भी मांगे। बैठक में चुनाव आयुक्त श्री रावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मतदान केन्द्रों को आवश्यक सुविधायुक्त बनाएं एवं ऐसे मतदान केन्द्र जहां तक पहुंचने में मतदाताओं को असुविधा हो या वह स्थान इस कार्य हेतु उपयुक्त नहीं है तो उसे राजनैतिक दलों से चर्चा कर उन केन्द्रों का स्थान परिवर्तन करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। श्री रावत ने चिन्ता व्यक्त करते हुए अधिकारियों से पूछा कि देश के अन्य जिलों में 18 से 20 वर्ष की आयु के मतदाताओं की संख्या के अनुपात में सीहोर जिले में यह संख्या लगभग आधी क्यों है। उन्होंने निर्देशित किया कि वोटर लिस्ट में लगे मतदाताओं के अस्पष्ट फोटो बदलने हेतु उन्हें सूचना भेजे साथ ही प्रत्येक पोलिंग बूथ पर बीएलओ का नाम एवं मोबाइल नंबर अवश्य लिखवाएं जिससे मतदाताओं को सुविधा रहे। चुनाव आयुक्त श्री रावत ने अधिकारियों से कहा कि वे निष्पक्ष और निर्भीक रूप से मतदान कराएं जाने की दिशा में उत्पन्न होने वाले अवरोधों का निराकरण कर लोगों को इस हेतु प्रेरित करें। उन्होंने गत विधानसभा चुनाव में प्रदेश में इछावर में सर्वाधिक मतदान कराने के लिए संपूर्ण अमले की उपलब्धि की प्रशंसा भी की। इस अवसर पर बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.आर.आर. भोंसले, एडीएम डॉ. केदार सिंह, संयुक्त कलेक्टर, जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
उज्जैन शोभायात्रा में आष्टा के प्रभु प्रेमी संघ के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे 25 मार्च को आष्टा में होगी बैठक
सीहोर। प्रभुप्रेमी संघ के राष्ट्रीय संस्थापक अनंत श्री विभूषित श्री अवधेशानंद गिरीजी महाराज देश के सबसे प्राचीन जूना अखाड़े के आचार्य है। सिंहस्थ में जूना अखाड़ा को ही सर्वश्रेष्ठ क्रम धार्मिक एवं प्रशासनिक जगत में मिलता है। जूना अखाड़ा के आचार्य के रूप में स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज की उज्जैन में शोभायात्रा (पेशवाई) दिनांक 27 मार्च 2016 को उज्जैन के प्रमुख मार्गो से निकलेगी। सम्पूर्ण सिंहस्थ तथा शोभायात्रा में आष्टा के भक्तजनो की काफी संख्या में हिस्सा लेने की संभावना है, उसी को दृष्टिगत रखते हुए  25 मार्च 2016 दिन शुक्रवार को रात्रि ठीक 8 बजे आष्टा के भक्तजनो की एक बैठक गायत्री मंदिर परिसर बस स्टैण्ड आष्टा में आयोजित की गई है। गायत्री परिवार के प्रमुख एवं भागवतकथा समिति के अध्यक्ष मोहनसिंह अजनोदिया, नगरपालिका अध्यक्ष कैलाष परमार, प्रभुप्रेमी संघ के अध्यक्ष सुरेष पालीवाल, संरक्षकगण प्रेमनारायण गोस्वामी, रामेष्वर प्रसाद खण्डेलवाल, मांगीलाल साहू तथा प्रभुप्रेमी संघ के महामंत्री प्रदीप प्रगति ने सभी भक्तजनो से इस बैठक में पधारकर बैठक को सफल करने का आव्हान किया है।
केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर 26 मार्च को ग्राम जैत आएंगे
सीहोर। भारत सरकार के इस्पात एवं खान मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर 26 मार्च, 2016 को ग्राम जैत आएंगे और यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। जारी दौरा कार्यक्रमानुसार केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर 26 मार्च को पूर्वान्ह 11 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे ग्राम जैत पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम जैत से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
प्रदेश स्तरीय प्रेरक बैठक , 6 अप्रैल को उज्जैन में
उज्जैन।  विगत कई वर्षो से मध्य प्रदेश में साक्षरता की अलख जगाने वाले , साक्षर भारत मिशन अंतर्गत सेवारत प्रेरक भाइयो व् बहनो के अधिकारो का हनन हो रहा है। प्रेरक स्थाईकरण, विगत 12 माह से प्रेरक वेतन न मिलना, संविदा शिक्षक भर्ती में प्रेरको का  प्राथमिकता से चयन किया जाये, वेतन सम्मानजनक हो ।आदि समस्याओ को शासन प्रशासन के समक्ष रखने व् समय समय पर प्रेरक अधिकारी की लड़ाई लडऩे हेतु आगामी दिनांक - 06 अप्रैल 2016, बुधवार , समय - प्रात: 10 बजे, स्थान -कालिदास पार्क ,राम घाट के पास उज्जैन में मध्य प्रदेश स्तरीय समस्त जिलाध्यक्षो की अतिआवश्यक बैठक श्री गोपालदास बैरागी (राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय प्रेरक महासंघ) की अध्यक्षता में रखी जा रही है।जिसमे मध्य प्रदेश के समस्त प्रेरक भाई बहन के अधिकारो की लड़ाई सुचारू व् पूरी ईमानदारी से लड़ी जा सके इसके लिए , मध्य प्रदेश स्तरीय नवीन प्रेरक संघ का गठन किया जावेगा व् एक ऊर्जावान प्रेरको से  ओतप्रोत कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा।  अत: मध्य प्रदेश के समस्त जिलो के प्रेरक संघ के जिला अध्यक्ष  अनिवार्य रूप से नियत स्थान पर पधार कर आपके अपने इस प्रथम आयोजन को भव्यता प्रदान करे व् अपने अधिकारो को समयावधि में हासिल करने हेतु एकता व् अखण्डता के इस अवसर में अपनी सहभागिता निहित करे।


Tuesday, 22 March 2016

जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही का सिलसिला जारी, एक और प्रसूता की मौत पीडि़त परिवार के साथ इछावर विधायक कांग्रेस नेता राहुल यादव ने अस्पताल गेट पर धरना दियर अतिरिक्त कलेक्टर ने मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए

@ SehoreExpress  app

NEWS BY बसंत दासवानी/बल्लू दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 22 March 2016
सीहोर एक्सप्रेस के सभी पाठकों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही का सिलसिला जारी, एक और प्रसूता की मौत पीडि़त परिवार के साथ इछावर विधायक कांग्रेस नेता राहुल यादव ने अस्पताल गेट पर धरना दियर अतिरिक्त कलेक्टर  ने मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए
सीहोर। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही का सिलसिला जारी, एक और प्रसूता की मौत पीडि़त परिवार के साथ इछावर विधायक कांग्रेस नेता राहुल यादव ने अस्पताल गेट पर धरना दिया इस अवसर पर अस्पताल पहुंचें अतिरिक्त कलेक्टर  केदार सिंह ने घटनाक्रम के लिए मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए है। जिला कंाग्रेस महामंत्री मेहफूज बंटी बताया कि आज जिला चिकित्सालय में भूमखेड़ी निवासी चंद्रकला जो कि गर्भवती थी, झागरिया चिकित्सालय से सीहोर जिला चिकित्सालय रैफर कर दी गई थी। परिजन प्रहलादसिंह, मनोहर सिंह सुबह 7.30 बजे चन्द्रकला को लेकर जिला चिकित्सालय में पहुंचे, वहां पर उपस्थित ड्यूटी डॉक्टर को देखने के लिये कहा गया, उन्होने पीडि़ता को बगैर परीक्षण किए अस्पताल परिसर में तड़पने के लिये छोड़ दिया। लगभग 3 घण्टे तक प्रसव पीड़ा झेलते हुए आखिर में चन्द्रकला और उसके गर्भ में बच्चे की मौत हो गई। लेकिन ड्यूटी  डॉक्टर पूरे समय मरीज को नजर अंदाज करती रही। मृतक के परिजनों ने पूरा मामला कांग्रेस प्रदेश सचिव राहुल यादव व इछावर विधायक शैलेन्द्र पटेल को दूरभाष पर बताया, जैसे ही प्रदेश सचिव राहुल यादव, जिला महामंत्री मेहफूज बंटी, के.के. गुप्ता, अपने कांग्रेस साथियों सहित जिला चिकित्सालय पहुंचे तब तक अनुविभागीय अधिकारी नरोत्तम भार्गव, जिला चिकित्सालय में पहुंच गये थे। सिविल सर्जन व जिम्मेदार महिला डॉक्टर मरीज की लाश को छोडकऱ जिला चिकित्सालय से नदारद हो गये। अस्पताल प्रशासन के रवैये से नाराज होकर इछावर विधायक शैलेन्द्र पटेल, प्रदेश सचिव राहुल यादव व पीडि़त परिवार को उचित जांच की मांग को लेकर लगभग दो घण्टे तक जिला चिकित्सालय के द्वार पर धरना दिया स्थिति विकट होने पर जिला अतिरिक्त कलेक्टर केदार सिंह पूरे शासकीय अमले के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचे, वहां पर उन्होंने  इछावर विधायक शैलेन्द्र पटेल, प्रदेश सचिव राहुल यादव व उपस्थित मृतक के रिश्तेदारों से बात-चीत की, उन्हें ढांढस बंधाते हुए पूरे मामले की मजिस्ट्रीयल जांच की घोषणा की एवं इछावर विधायक व धरने में शामिल लोगों की मांग पर उचित मुआवजे दिये जाने का आश्वासन दिया। श्री शैलेन्द्र पटेल व प्रदेश सचिव राहुल यादव ने जिला अतिरिक्त कलेक्टर को बताया कि जिला चिकित्सालय में गर्भवती महिला की मौत का यह पहला मामला नहीं है इससे पूर्व भी अनेकों मरीजों की मौत डॉक्टरों की लापरवाही से हो रही है, जिससे जिला चिकित्सालय की साख तो गिर ही रही है। साथ ही मरीजों का विश्वास भी जिला चिकित्सालय से उठता जा रहा है। श्री मेहफूज बंटी ने मृतक के परिजनों का मांग पत्र अतिरिक्त कलेक्टर को सौंपा मांग करने वाले व धरने में उपस्थित होने वालों में प्रमुख रुप से इछावर विधायक शैलेन्द्र पटेल, प्रदेश् सचिव राहुल यादव, मेहफूज बंटी, राजेन्द्र वर्मा, के.के. गुप्ता, राजीव गुजराती, लक्ष्मण यादव, ब्रजेश पटेल, पंकज शर्मा, आजम लाला, मुकेश यादव, दिपेश सिसोदिया, मनोहर सिंह, प्रहलाद सिंह, ईश्वर सिंह, रवि ठाकुर, सुनील दुबे, अर्जुन मेवाड़ा, राजेन्द्र ठाकुर, नवीन वर्मा, दिलीप गांधी, लखन मालवीय सहित अन्य लोग शामिल है।

ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को बांधकर लूटने वाले 3 बदमाशों को 5-5 साल का कारावास और 5-5 हजार का अर्थदंड

सीहोर। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री श्याम कांत कुलकर्णी द्वारा आज ट्र्रक ड्राइवर और क्लीनर को बांधकर लूट करने वाले तीन बदमाशों को पाँच पाँच साल के कारावास और पाँच पाँच हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अभियोजन की ओर से लोक अभियोजक रेखा चौरसिया द्वारा पैरवी की गई। अभियोजन से मिली जानकारी अनुसार सिंधल ट्रांसपोर्ट टापू खड़ा अलवर राजस्थान से ट्रक क्रमांक एनएल 01 एल 5936 को चालक रुकमउद्ीन और क्लीनर शब्बीर 31 जुलाई 2015 को नसरुल्लागंज की ओर आ रहे थे, तभी शाम को करीब पाँच बजे नेशनल हाइवे पर मीणा ढाबे के निकट बाइक सवार नसरुल्लागंज के ग्राम टीकामोढ़ निवासी विकास आत्मज रामसिहं, ग्राम बकोर निवासी वीरेन्द्र आत्मज विजय सिंह मीणा, ग्राम खरसानिया निवासी दीपक आत्मज कमल सिंह मीणा द्वारा इन्हें रोक लिया गया। बताया जाता है कि इन तीनों द्वारा इन्हें हाइवे से एंकात में ले जाया गया और दोनों को पेड़ से बांधकर मारपीट कर दी, विकास द्वारा इन्हें पेड़ से बांधा गया, दीपक ने गर्दन पर चाकू रखा और वीरेन्द्र द्वारा इनके पास से पैसे निकाल लिए गए। रुकमउद्दीन से इन्होंने दस हजार रुपए नकद और सेमसंग का मोबाइल, शब्बीर से चार हजार रुपए नकद, ड्राइविंग लायसेंस, वोटर आइडी मारपीट करते हुए छीन लिए बताया जाता है कि यह तीनों बदमाश चले गए पर कुछ ही देर बाद वापस लौट आए फिर मारपीट करते हुए चले गए लोगों की मदद से जैसे तैसे आजाद हुए रुकमउद्दीन और शब्बीर द्वारा मामले की रिपोर्ट नसरुल्लागंज में दर्ज कराई, आरक्षक नरेन्द्र परमार द्वारा मामले की जांच की गई तब आरोपियों की पहचान विकास, वीरेन्द्र और दीपक के रूप में की गई। पुलिस द्वारा मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां पर आज तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री श्याम कांत कुलकर्णी द्वारा दोनों पक्षों  को सुनने के बाद तीन बदमाशों पर आरोप दोष सिद्ध पाते हुए पाँच पाँच साल के कारावास और पाँच पाँच हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अभियोजन की ओर से लोक अभियोजक रेखा चौरसिया द्वारा पैरवी की गई।
सामान्य अंग्रेजी के पेपर में 1201 विद्यार्थी शामिल नहीं हुए, नकल करते एक पकड़ा गया
सीहोर। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित की जा रही कक्षा दसवीं के सामान्य अंग्रेजी की पेपर में 1201 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे जबकि नकल करते हुए एक विद्यार्थी का प्रकरण बनाकर माध्यमिक शिक्षा मंडल को भेजा गया। आज कक्षा दसवीं का सामान्य अंग्रेजी का पेपर था जिसमें 30203 विद्यार्थी शामिल होना थे, पर 29002 विद्यार्थी ही शामिल हुए कुल् 1201 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे जबकि बुदनी के कन्या हाइस्कूल में आज एक विद्यार्थी नकल करते पकड़ा गया। इस नकल प्रकरण को केन्द्राध्यक्ष आजाद सिंह घांसू द्वारा बनाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वैद्य द्वारा आज सेवदा, बागेर, मैना और भंवरा परीक्षा केन् द्रों का निरीक्षण किया गया।
प्रदेश् में जल्द ही गौ-अभ्यारण्ा खोले जाएंगे शुरूआती दौर में 6 अभ्यारण् खोले जाना प्रस्तावित
इछावर । प्रदेश् में जल्द ही गौ-अभ्यारण्ा खोले जाएंगे । शुरूआती दौर में 6 अभ्यारण् खोले जाना प्रस्तावित है। इसके लिए स्थानों का चयन किया जा रहा है। इसके बाद जिले व धीरे-धीरे सभी ब्लाक स्तर पर भी गौ-अभ्यारणों की स्थापना की जाएगी । ताकि गायों का संरक्षण और संवर्धन किया जा सका। इस कार्य में समाज के लोगों की सहभागिता लेते हुए प्रश्ाासनिक अमले को भी शामिल किया जाएगा । यह घोषणा गौ संवर्धन बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश्ाानंद महाराज ने मंगलवार को इछावर में आयोजित एक स्वागत समारोह में की । इस मौके पर श्री महाराज ने कहा कि हमारी सांस्कृति में गाय का महत्पूर्ण स्थान है। यदि भारत माता को बचाना है, तो हमें गायों को बचाना होना । आज कई लोग गौश्ाालाओं के नाम पर जमकर फर्जीवाड़ा कर रहें है। वह झूठे आंकड़े बताकर जमकर आर्थिक लाभ ले रहे हंै। ऐसी गौ-श्ाालाओं को चिन्हित कर, उनके संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । इसके अलावा जिन गो-श्ाालाओं में लोग ईमानदारी से गायों की सेवा कर उनका संरक्षण व संवर्धन का कार्य कर रहे हंै। उनको प्रोत्साहित किया जाएगा।
दिव्यांग युवक एक सप्ताह से लापता, पुलिस ने किया गुमशुदगी का मामला
सीहोर। निकटवर्ती ग्राम बिजौरी से एक दिव्यांग युवक एक सप्ताह से लापता है, परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा गुमशुदगी का मामला कायम कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार  मंडी थानान्र्तगत ग्राम बिजौरी निवासी अरूण कुमार आत्मज नाथूराम मालवीय उम्र 21 वर्ष दिव्यांग है और घर से 15 मार्च को शहर जाने का कहकर निकला पर लौट कर नहीं आया,उसके नहीं लौटने पर परिजनों द्वारा सभी रिश्तेदारों के यहां से संपर्क कर और तयशुदा ठिकानों पर उसकी तलाश की गई लेकिन कहीं से कोई सुराग नहीं लगने पर आज परिजनों द्वारा मामले की शिकायत मंडी थाने में कराई गई जिस पर पुलिस द्वारा गुमशुदगी का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार की मौत
सीहोर। कोनाझिर के निकट आज शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला कायम कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कोनाझिर रोड पर आज शाम करीब साढ़े चार बजे तेज रफ्तार से जा रहे वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया उसे इलाज के लिए भोपाल ले जाया गया पर उसे बचाया नहीं जा सका। मृतक की पहचान इन पंक्तियों के लिखे जाने तक नहीं हो सकी है।
सैकड़ों स्थानों पर होगा आज होलिका दहन, कल गमी वाले घरों पर होगा गुलाल
सीहोर। मंगलवार की देर रात के बाद शहर में सैकड़ों स्थानों पर होलिका का दहन होगा बुधवार को शहर में गमी वाले घरों पर गुलाल होगा। होली को लेकर आज दिन लोगों द्वारा तैयारियां की जाती रही। शहर में मंगलवार की रात को सैकड़ों स्थानों पर होलिका का दहन होगा, तारीखों को लेकर लगातार बनी भ्रम की स्थिति के बाद मंगलवार की देर बाद के होलिका दहन होगा जो बुधवार की सुबह तक निर्बाध गति से चलेगा कल उन परिवारों के ेयहां गमी की होली होगी जिनके घरों में किसी सदस्य का निधन हो गया समाज और शहर के लोग शोकाकुल घरों पर पहुंचकर गुलाल लगाएंगे। आज दिन भर होलिका दहन की तैयारिया की जाती रही अनेक स्थानों पर आर्कषक विद्युत साज सज्जा की जाकर सजावट की गई है रंग गुलाल और रंग बिरंगी पिचकारियों की दुकानों पर आज सुबह से ग्राहकी का जोर रहा।
लापरवाह डॉक्टरों  की सेवाए समाप्त हो-महेन्द्र सिंह अरोरा
महिला चिकित्सक डॉक्टरों की लापरवाही के कारण 15 गर्भवती मरिज महिलाओं की डेलेवरी के पूर्व व बाद में उनकी असमय मृत्यु हो चुकि हैं। रक्तदान समिति के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह मिन्दी ने मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि उनके गृह जिले के अस्पताल में आए दिन डॉक्टरों की लापरवाही ने सारी सीमाऐं लांग दी है। पूर्व में भी महिला चिकित्सक डॉक्टर के हाथों ऐसी कई घटनाएं घटित हो चुकि परन्तु डॉक्टरों की राजनैतिक व उच्च अधिकारियों की पहुंच के कारण केवल जांच तक ही बात सीमित रह जाती है। मिन्दी अरोरा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मनुष्य के जीवन से बार-बार खिलबाड़ करने वाले महिला चिकित्सक डॉक्टरों की डिग्री निरस्त कर सेवा समाप्त की जायें व जिला चिकित्सालय की उच्च स्तरीय जांच कराने के साथ महिला विशेषज्ञ डॉ. की नियुक्ति की जायें। जिससे भविष्य में ऐसी घटना न हो सकें। रक्तदान समिति ने डॉक्टर की लापरवाही से मंगलवार को डिलेवरी के लिये लाई गई ग्राम खेलड़ी की चन्द्रकलां बाई मालवीय व जन्म से पूर्व ही मृत हुए बच्चे की मृत्यु पर दुख व्यक्त कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।
न्यायिक जांच की मांग को लेकर राज्यपाल को नाथ समाज ने सौंपा ज्ञापन
सीहोर। 15 मार्च को श्यामपुर में नाथ समाज के समाधि स्थल पर समाज जनों पर किए गए बर्बर लाठी चार्ज की न्यायिक जांच कराये जाने की मांग को लेकर नाथ समाज द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल के नाम सौंपे गये इस ज्ञापन में समाज जनों ने राज्यपाल से मांग की है कि समाज द्वारा उनके निजी समाधि स्थल (जो कि पीडिय़ों से चला आ रहा है) पर तार फेंसिंग के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा वहां उपस्थित समाज जनों जिनमें महिलाऐं एवं बच्चे भी शामिल थे पर बर्बरता पूर्ण ढंग से किये गये लाठीचार्ज की घटना की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाय। समाज द्वारा ज्ञापन की प्रतियाँ मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, क्षत्रीय सांसद एवं विधायक को भी प्रेषित की गई हैं। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष नाथ समाज अमरसिंह नाथ, महेश नाथ, रामकिशन बैस, शिवनारायण, राजकुमार, प्रदीप, श्याम, राजु नाथ, जितेन्द्र, कालूराम, सुनी, प्यारेमोहन, पवन, राजकुमार, महेश, राजेश, सन्जु, प्रवीण, ताराचन्द, कमल, विनोद, राकेश, पूनम, उमेश कांता प्रसाद, आशीष, धर्मेन्द्र, संतोष, जगन्नाथसिंह, नेमनाथ आदि अनेक सामाज जन शामिल है।
पांच अप्रैल को झरखेड़ा में मनाई जाएगी हिंगलाज जयंती 30 मार्च को शुरू होगी सात दिवसीय श्रीराम कथा
दोराहा। आगामी 30 मार्च से ग्राम झरखेड़ा में हिंगलाज जयंती महोत्सव का श्री गणेश शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर  सात दिवसीय श्रीराम कथा, पांच अप्रैल को हिंगलाज जयंती पर महाप्रसादी और सात अप्रैल से दस दिवसीय रामलीला का महा आयोजन शुरू हो जाएगा। रामलीला में ग्राम के रामलीला मंडल द्वारा मंचन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरपंच संघ के जिला महामंत्री सुरेश विश्वकर्मा ने बताया कि सभी ग्रामवासियों के सहयोग से क्षेत्र की उन्नति और तरक्की को लेकर ग्राम झरखेड़ा का प्राचीन और प्रसिद्ध मां हिंगलाज मंदिर में यह सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचक राष्ट्रीय संतश्री भगवान शरण जी बापू मानस पुष्प उज्जैन के द्वारा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा मां हिगंलाज मंदिर से कथा स्थल तक निलकाली जाएगी। उन्होंने क्षेत्र सहित आस-पास के ग्रामीणों से इस धार्मिक आयोजन में आकर धर्म का लाभ लेने की अपील की है।
महासभा करेगी 30 मार्च को प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों का सम्मान
सीहोर। ब्राह्मण समाज की महिला खिलाडिय़ों को राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर पर उम्दा प्रदर्शन करने पर अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में आगामी 30 मार्च को शहर के सिंधी कालोनी में जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इसके अलावा आगामी दिनों में भगवान परशुराम जयंती पखवाड़े का आयोजन भी किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की जिला संयोजक श्रीमती आलोका शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय सम्मान समारोह में शहर ही नहीं आष्टा, इछावर, नसरुल्लागंज, बुधनी, शाहगंज, जावर, श्यामपुर, अहमदपुर, रेहटी सहित अन्य ब्लाकों से प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों का चयन कर उनका सम्मान किया जाएगा। इसमें महिला क्रिकेट टीम की फिजिकल ट्रेनर्स अभिलाषा शर्मा, प्रथम महिला वेट लिफ्टिर तनिशा शर्मा, रागनी शर्मा, मास्टर ट्रेनर्स दिव्या शुक्ला सहित एक दर्जन से अधिक महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अमिता जसपाल अरोरा और महेश दुबे सहित अन्य शामिल रहेंगे। सम्मान समारोह में शामिल होने की अपील करने वालों में सीमा दुबे, आशा दीक्षित, उमा पालीवाल, रुक्मणी शर्मा, निर्मला शर्मा, सुमित्रा दुबे, वंदना, सुनीता, माया शुक्ला, रीना शर्मा, कल्पना शर्मा और पिंकी दीक्षित, समता शर्मा, मनीषा दुबे, सुनीता मिश्रा आदि शामिल है।
अग्रवाल महासभा के तत्वाधान में होली महोत्सव
सीहोर। शहर के बढिय़ाखेड़ी स्थित जमुना कुंज में अग्रवाल महिला महासभा के तत्वाधान में होली महोत्सव का आयोजन किया किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज सहित अन्य हुलियारों द्वारा फूलों और गुलाल से होली खेली जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते अग्रवाल महिला महासभा की नगर मंत्री श्रीमती मोहनी मनीष अग्रवाल ने बताया कि महासभा द्वारा परम्परानुसार इस वर्ष भी होली महोत्सव का आयोजन पूरी आस्था और उत्साह से शहर के बढिय़ाखेड़ी स्थित बजरंग अखाड़े के पास मनाया जाएगा।  इस मौके पर समाज के वरिष्ठ हरीश अग्रवाल, राजा अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, तारा अग्रवाल आदि शामिल रहेंगे।

आयोजित किया गया विश्व क्षय दिवस निकली रैली, नुक्कड़ नाटक एवं कार्यशाला का आयोजन
सीहोर। विश्व क्षय नियंत्रण दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र सीहोर  में टीबी नियंत्रण कार्यक्रम पर एक कार्यशाला संपन्न हुई। जिसमें जिला टीबी नियंत्रण एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दीलीप कटेलिहा द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र से सब्जी मार्केट, नमक चैराहा, अस्पताल चौराहा, नदी चैराहा एवं मुख्य मार्ग होते हुए रैली का आयोजन किया गया वहीं शासकीय स्नात्त्कोत्तर महाविद्यालय एवं उत्कृष्ट विद्यालय सीहोर के छात्र-छात्राओं द्वारा भोपाल नाका से कोतवाली चैराहा तक जनजागरूकता रैली निकाली गई। इसके साथ ही कोतवाली चैराहा पर नुक्कड़ नाटक की भी प्रस्तुती दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.आरके गुप्ता ने बताया कि राष्टीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम में प्रदाय की जाने वाली दवाएं सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली है और शासकीय चिकित्सालयों में नि:शुल्क उपलब्ध है। इस अवसर पर जिला टीबी अधिकारी डॉ. दिलीप कटेलिहा ने कहा कि 2 सप्ताह से अधिक दिनों की खांसी टीबी हो सकती है। जरूरी है कि ऐसे लक्षण पाए जाने पर खखार की जांच कराई जाए। उन्होंने बताया कि 1 लाख की जनसंख्या पर 800 लोगों की खखार की जांच कराई जानी चाहिए इसमें से 216 मरीज ऐसे मिलेंगे जिनको टीबी हो सकती है। उन्होंने बताया कि सिगरेट, बीडी, शराब से बचना चाहिए। औषधियों द्वारा नियमित और पूरा इलाज करवाने पर टीबी से पूरी तरह मुक्ति संभव है अन्यथा टीबी घातक रूप से ले सकती है।  डॉ.कटेलिहा ने कहा कि समस्त चिन्हित मरीजों को स्वास्थ्य कार्यकर्ता के माध्यम से ग्राम स्तर तक दवाएं पहुंचाई जा रही है जो ग्राम स्तर पर आंगनबाडी कार्यकर्ता, आशा, जन स्वास्थ्य रक्षक की देखरेख में दी जावेगी। जिला स्तर पर संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी द्वारा की जा रही है। कार्यशाला में समस्त एएनएम, जिला टीबी समन्वयक, समस्त टीबी स्टाफ, एलएचव्ही, एसटीएस, मीडिया सलाहकार, जिला आरबीएसके समन्वयक, डीएनसी, कम्यूटर सहायक, डाटा प्रबंधक, शहरी आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
1100 गांवों में लगेंगे महिला स्वास्थ्य शिविर
सीहोर। राष्टीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश सहित जिले के तकरीबन 1100 गांवों में 11 अपै्रेल को वृहद् महिला स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 11 अपैे्रल से प्रारंभ होने वाले इन महिला स्वास्थ्य शिविरों में प्रत्येक ग्राम स्तर पर आशा एवं एएनएम, आशा सहयोगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर सर्वे करके समस्त आयु वर्ग की गंभीर व चिन्हित बीमारियों से संबंधित महिलाओं, किशोरी बालिकाओं का चिन्हांकन किया जाएगा। जिसके उपरांत चिन्हित महिला हितग्राहियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा जिला चिकित्सालय पर स्थित रोशनी क्लीनिक में विशेषज्ञों चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में सूक्ष्म कार्ययोजना बनाए जाने हेतु एक जरूरी बैठक शिविर के प्रभारी तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिलिप कटेलिहा द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में ली गई जिसमें समस्त बीएमओ, बीसीएम, बीईई, मीडिया अधिकारी एवं सलाहकार, जिला परिवार कल्याण अधिकारी, समस्त समन्वयक, स्टोर प्रभारी, डाटा इंटी ऑपरेटर, जिला डाटा मैनेजर, डीपीएचएन अधिकारी मौजूद थे।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.आरके गुप्ता ने बताया कि जिले के तकरीबन 1100 गांवों में 11 अप्रेल से आयोजित इन महिला स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य समस्त आयु वर्ग की महिलाओं को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना एवं उनमें स्वास्थ्य संबंधी सजगता लाना है। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में विशेषकर महिला चिकित्सकों द्वारा जिले के प्रत्येक ग्राम स्तर पर महिला स्वास्थ्य शिविर लगाकर प्रसव पूर्व जांच, आवश्यक प्रयोगशाला जांच, हाईरिस्क का चिन्हांकन एवं खून की कमी से जूझ रही एनीमिक महिलाओं का आवश्यकतानुसार प्रबंधन किया जाएगा। डॉ.गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अति महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रमों में से एक इन शिविरों में महिलाओं में खून की कमी, उच्च रक्तचाप, हाईरिक्स प्रसव वाली महिलाओं की पहचान, एलेक्टीव सीजर के लिए चिन्हांकन, डायबिटिज, कैंसर, बांझपन एवं स्त्रीरोग संबंधी अन्य समस्याओं की पहचान कर उनका जरूरी उपचार किया जाएगा। 6 अपे्रल से 10 अपे्रल तक प्रत्येक गांव में एएनएम,आशा कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर सर्वे कर बीमारियों की पहचान कर सूची बनाई जाएगी। इसके उपरांत ग्राम स्तर पर आयोजित महिला स्वास्थ्य शिविर लगाकर महिला चिकित्सकों के दल द्वारा विस्तृत जांच की जाएगी। द्वित्तीय चरण में 23 मई से 31 मई तक विकासखण्ड स्तर पर महिला स्वास्थ्य शिविर लगाएं जाएंगे जिसमें ग्राम स्तर पर इलाज एवं बीमारियों के लिए चिन्हित महिलाओं का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा। ग्राम स्तर एवं विकासखण्ड स्तर से रेफर किए गए महिला हितग्राहियों को जिला चिकित्सालय सीहोर में स्थित रोशनी क्लीनिक में आवश्यक एवं जरूरी उपचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय सीहोर में नि:शुल्क सोनाग्राफी, सिमन एनालिसिस कराई जाएगी। संतान हीनता एवं कैंसर का उपचार प्रदान करने के पूर्व विभिन्न शासकीय जांचे शासकीय संस्थाओं में कराई जाएगी। जिला स्तर आयोजित होने वाले इलाज के लिए सिविल सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, आरएमओ, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला परिवार कल्याण अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला महिला सशक्तीकरण अधिकारी, जिला एनसीडी अधिकारी, डीपीएम, सिटी प्रोग्राम प्रबंधक, डीसीएम, एड्स कांउसलर को जिम्मेदार बनाया गया है। वहीं ब्लॉक स्तर पर बीएमओ, बीईई, बीसीएम, सुपरवाईजर्स, एलएचव्ही, सेक्टर मेडिकल ऑफिसर, सेक्टर सुपरवाईजर्स एवं आरबीएसके समन्वयक ब्लॉक महिला विकास एवं परियोजना अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
चुनाव आयुक्त का भ्रमण कार्यक्रम
सीहोर। निर्वाचन आयोग भारत सरकार के चुनाव आयुक्त प्रकाश रावत 24 मार्च को सीहोर आएंगे और यहां स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। जारी दौरा कार्यक्रमानुसार चुनाव आयुक्त प्रकाश रावत दिल्ली से भोपाल एक्सप्रेस द्वारा प्रस्थान कर 24 मार्च को प्रात: 7.05 बजे भोपाल आएंगे तथा प्रात: 11 बजे भोपाल से कार द्वारा प्रस्थान कर 11.45 बजे सीहोर आएंगे और यहां स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वे दोपहर 1.30 बजे कार द्वारा सीहोर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। 
आधार सीडिंग संबंधी बैठक 24 को
सीहोर। केन्द्र सरकार के पेंशनर्स की आधार की आधार सीडिंग 28 मार्च तक की जाना है। इस सिलसिले में कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े द्वारा जिले के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं समस्त तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि वे 24 मार्च को दोपहर 1 बजे आयोजित बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना सुनिश्चित करें।
श्री अहिरवार का दौरा कार्यक्रम
सीहोर। मप्र राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) भुजबल सिंह अहिरवार 26 मार्च को शाहगंज आएंगे। जारी दौरा कार्यक्रमानुसार उपाध्यक्ष भुजबल सिंह अहिरवार 26 मार्च को प्रात: 9 बजे भोपाल से प्रस्थान कर प्रात: 11 बजे विश्राम भवन शाहगंज आएंगे। वे यहां विभागीय अधिकारी से योजनाओं की समीक्षा एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। वे सायं 4 बजे शाहगंज से होशंगाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे।
नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजनान्तर्गत एक लाख रूपये मंजूर
सीहोर। सरकार की नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जिले के 1 नि:शक्त दम्पत्तियों को 1 लाख रूपये की राशि निराश्रित निधि से मंजूर की गई है। कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े द्वारा उक्त मंजूरी नि:शक्तजन व्यक्ति (समान अवसर, अधिकार संरक्षण और पूर्ण भागीदारी) अधिनियम 1965 एवं नि:शक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना में निहित प्रावधानों के मुताबिक प्रदत्त अधिकारों के तहत प्रदान की गई है। इस सिलसिले में भुगतान स्वीकृति आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेशानुसार श्रीमती ललिता नि:शक्त पति शीतल नि:शक्त जोड़े को एक लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है।
विश्व जल दिवस के अवसर पर हुए कई आयोजन
सीहोर। मंगलवार को स्थानीय चन्द्रशेखर आज़ाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीहोर में विश्व जल दिवस के अवसर पर श्री जन सेवा संकल्प संस्थान एवं समर्थन संस्था सीहोर स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम में मुख्य अथिति संयुक्त कलेक्टर राजकुमार खत्री ने द्वीप प्रज्वलन किया एवं स्वागत गीत सुश्री प्रवीण चतुर्वेदी द्वारा गा कर शुभारंभ किया। वर्ष 2016 के विश्व जल दिवस का संदर्भ जल एवं रोजगार पर अपने वक्तव्य में उन्होंने छात्र-छात्राओं को जल को बचाने व जल एवं रोजगार का एक गहरा संबंध बताया है। जिस प्रकार जल का जीवन में महत्व है उसी प्रकार जीवनयापन करने के लिए रोजगार की आवश्यकता होती है । कार्यक्रम में चंद्रशेखर आज़ाद के प्राचार्य वीके शुक्ल ने भी छात्र-छात्राओं को जल संबंधित जानकारी दी । जिसमें उन्होंने बताया कि पृथ्वी पर उपस्थित पानी में से सिर्फ 2.1 प्रतिशत जल की पीने व अन्य उपयोग में लिया जा सकता है इसलिये इसे बचाकर रखना आवश्यक है। जन सेवा संकल्प संस्थान सीहोर के अध्यक्ष विनोद बडोदिया ने भी जल बचाने का संदेश सभी को दिया। समर्थन संस्था के कार्यक्रम समन्वयक  देवाशीष विश्वास ने जल को हम उत्पन्न नहीं कर सकते है ये हमारी प्रकृति की अनमोल अमानत है इसे बचाना बहुत आवश्यक है ।  कार्यक्रम में महाविद्यालय के बीआरसी अधिकारी  राघवेन्द्र मिश्रा ने सभी को अपने दैनिक व्यवहार में जल बचाने की अपील की ।  कार्यक्रम में फेडरल बैंक सीहोर की शाखा प्रबंधक श्रीमति स्वर्णलता द्विवेदी, प्रदीप सेगर जन अभियान परिषद सीहोर पार्षद धर्मेन्द्र भिलाला पार्षद, गुलाब राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय कन्या महाविद्यालय की अधिकारी श्रीमति मंजरी अग्निहोत्री, आदि अतिथियों ने भी जल बचाने के संबंध में संदेश उपस्थित छात्र-छात्राओं व उपस्थित लोगों को दिया। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्रओं की रैली को संयुक्त कलेक्टर राजकुमार खत्री, चंद्रषेखर आज़ाद के प्राचार्य एवं सभी अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । कार्यक्रम में जन सेवा संकल्प संस्थान एवं समर्थन के जितेन्द्र कुशवाह, निर्मल कुशवाह, सुश्री नीता यादव, मनीष कुमार, भगवान वर्मा, शैलेन्द्र एवं दिव्या आदि ने कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।
डॉ. सुकन्या सोनकर का सम्मान
सीहोर हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी वेद प्रकाश सोनकर, अधीक्षण यंत्री पीएचई की सुपुत्री डॉ. सुकन्या द्वारा पीपुल्स मेडीकल कालेज से बीडीएस की उपाधि प्राप्त कर कालोनी का गौरव बढ़ाया। कालोनी से पहली बार किसी छात्रा द्वारा डॉक्टर बने जाने पर प्रेरणा महिला मण्डल हाउसिंग बोर्ड कालोनी सीहोर द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इस  अवसर पर मुख्य रुप से काकु चौधरी, पदमा डाबरे, कविता वर्मा, कुलकर्णी मेडम, कनकलता सक्सेना, रश्मि मालवीय, नीलम सक्सेना, आस्था त्रिवेदी, भगवती शर्मा, बबीता सोनकर, भावना श्रीवास्तव, नीलू परिहार, पूनम श्रीवास्तव आदि सदस्य उपस्थित थे।
 गौ संर्वधन बोर्ड के अध्यक्ष गणेशराम महाराज का किया स्वागत
सीहोर। सिद्वपुर माटी गौ क्रांति अग्रदूत कथा व्यास पं. मोहित रामजी पाठक ने इछावर नगर में केविनेट मंत्री दर्जा प्राप्त गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष पूज्य संत स्वामी  गणेशानंद महाराज का पुष्पहार द्वारा स्वागत किया। इसमें पुज्य स्वामी गणेशानंद महाराज ने भरोसा दिलाया कि अपने पद पर रहते हुए गौ-संवर्धन एवं गौरक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करूंगा। जिसमें उपस्थित महेन्द्र सिसोदिया, कमलेश राठौर, नवीन मिश्रा अध्यक्षजितेन्द्र नरोलिया, पं. प्रदीप पाठक (शास्त्री), राजेन्द्र वर्मा, दिनेश मेवाड़ा, मनीष वर्मा, अरूण वर्मा, मंगल पाण्डे,सोरभ मकरिया, अमन, नमन  इत्यादि इछावर नगर के सभी लोग बड़ी संख्या में शामिल रहे।
पंचायत दस्तक अभियान
आष्टा। भारत ज्ञान विज्ञान समिति एंव पंचायत नागरिक अधिकार समिति द्वारा व्ंचित वर्गो को सामाजिक न्याय दिलाने के लिये जन शिकायतो के निराकरण हेतु आष्टा ब्लाक कि 10 ग्राम पंचायतों मे पंचायत दस्तक अभियान 23 मार्च से 1 अप्रेल तक चलाया जाएगा। जिसमें लोगो से चर्चा कर उनकी समस्यों को जानेंगे और पंचायत नागरिक अधिकार समिति के सदस्यों के सहयोग से लोगो की समस्याओं को लिखित रूप में जन शिकायत पेटी में डलवाएंगे और पेटी को जनपद स्तर पर खोलेगे। विभागवार शिकायतों का निराकरण करवायेगे। जिन शिकायतो का निराकरण जनपद स्तर पर नही होगा उनको जिला स्तर  पर लेकर जाएंगे अगर वहां पर भी निराकरण नही होता है तो प्रदेश स्तर पर उनका निराकरण करवाने का प्रयास करेंगे। सामाजिक न्याय परियोजना के ब्लाक समन्वयक बलवान सिंह ठाकुर ने बताया कि यह अभियान ग्राम पंचायत बडघाटी, खामखेड़ा जत्रा, झरखेड़ी, रोलागांव, बडोदिया गाडरी, किल्लौद, अरनिया जौहरी, छापर, गुराडिया वज्यापत, उदयपूर जागीर आदि ग्राम पंचायतो में चलाया जाएगा।
सभी नगरवासियों को दी होली की बधाई
आष्टा। रंगों का पर्व होली हमें प्रकृति के साथ तालमेल स्थापित कर फाल्गुनी मस्ती मस्ती और प्रभु की भक्ति का संदेश देता है। रंग और उमंग के इस त्यौहार में जहां पारिवारिक शोक का निवारण होता है, वहीं आपसी रिश्तों में प्यार और विश्वास भी बढ़ता है। होली हमारे लिए सभी प्रकार के भेदभाव भुलाकर प्रेम बढ़ाने का संदेश लेकर आती है। हमारे नगर में पांच दिवसीय होली पर अवकाश का वातावरण रहता है, लोग इन दिनों का उपयोग मनोरंजन और पर्यटन के लिए भी करते है। नगर की शानदार परंपरा का निर्वाहन के लिए नगरप ालिका परिषद पूरी तरह से कटीबद्ध है। नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उक्त बाते कहते हुए नगरवासियों को होली और रंगपंचमी की बधाई प्रेषित की है।
मस्तानी होली के रंग सरस कविताओ के संग देर रात तक हास्य की फुहारे एवं रंगारंग काव्य रस बरसा
आष्टा। साहित्य सेवा में सक्रिय तथा वरिष्ठो एवं नव प्रतिभाओ को सम्मानित वाली संस्था भारतीय संस्कृति उत्थान परिषद् ''सृजनश्रीÓÓ की होली विशेष रंगारंग काव्य निशा नवनिर्मित प्रतीक्षा पैलेस, अलीपुर में अत्यधिक उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। जिसमें शाजापुर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राम मनावत का सृजनश्री द्वारा सम्मान किया गया। साथ ही स्थानीय पत्रकार दिनेश शर्मा को पारसमल सिंघवी, नंदकिशोर वोहरा एवं सुरेश जैन द्वारा सम्मानित किया गया। आयोजक अजय जैन एवं अमोद जैन द्वारा अतिथियों एवं कवियो को रंग लगाकर पेन और डायरी समर्पित किये गये। सर्वप्रथम मां वीणापाणि के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं समस्त कवियो द्वारा पुष्प अर्पित किए गए। तत्पश्चात् इस अवसर पर मां की वंदना अमरसिंह घनघोर द्वारा की गई। वहीं अजान का हिन्दी अनुवाद अजमतउल्लाह द्वारा हम्द के रूप में सस्वर प्रस्तुत किया गया। प्रथम क्रम में प्रथम बार पधारे बालकवि मधुर महेश्वरी, नितिन निराला, डॉ प्रशांत जामलिया नें बड़े हिम्मत के साथ सुंदर प्रस्तुतियां दी। अरविन्द नामदेव द्वारा जहां श्रृंगार के मुक्तक पढ़े गये वहीं विमल जैन, मेहतवाड़ा द्वारा वर्तमान दूषित राजनीति को अपनी रचना में रेखांकित किया गया। दिलीप संचेती नें होली की मस्ती भरी हास्य द्विअर्थी पंक्तियों से अपनी रचनाधर्मिता का परिचय दिया। हास्य की सतरंगी पिचकारियों एवं चुटकुलो से गोविन्द शर्मा द्वारा माहौल को हास्यमय बनाने के बाद मोहनलाल भावसार द्वारा महेन्द्र कपूर जैसी समधुर आवाज में होली के पर्व की सुन्दर प्रस्तुति दी गई। जुगल किशोर पंवार नें बसंत ऋतु को साहित्यिक भाषा में सजाकर कविधर्म का निर्वाह किया वहीं इसके उपरांत पोलाय कलां के युवा कवि विनोद चंद्रवंशी नें तीन गीतो का लंबा काव्य-पाठ करते हुये अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। गोष्ठी में प्रथम बार रूबाईयों के राहतीय अंदाज में अकबर सिद्दीकी, जावर नें कुछ नया रंग बिखेरा। जाने-माने हास्य हस्ताक्षर मूलचंद धारवां, कजलास नें कई नामो के संक्षिप्त हास्यात्मक पहलू बताये। प्रसिद्ध कवि रितुराज गुर्जर नें होली की पिचकारियां चलाते हुये एक उत्कृष्ट होली गीत पढ़कर तालियां बटोरी। आयोजक अजय जैन ने कुछ मुक्तक और एक होली का गीत पढ़कर अपनी रचनाधर्मिता की पहचान स्थापित की वहीं युवा उमंगो से ओतप्रोत मस्त गीत नवोदित कवि अमोद जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया। अतिथि साहित्यकार डॉ. राम मनावत नें वेलेण्टाईन डे जैसी कुरीति एवं नारी अंगो से घटते हुये कपड़ो की चिन्ता बहुत ही मार्मिक तरीके से अपनी व्यंग्यो में स्पष्ट की। मेहतवाड़ा के डॉ. ओपी दुबे द्वारा होली एवं भ्रष्टाचार जैसे पहलूओ पर सरस मुक्तक प्रस्तुत किये गये संगीतज्ञ श्रीराम श्रीवादी द्वारा पढ़ा गया। वहीं शैलेष शर्मा द्वारा राष्ट्रवादी पृष्ठभूमि पर अपनी सारगर्भित रचनाये पढ़ी गई। जनाब अजमतउल्लाह द्वारा नये अंदाज में हास्य की चुटीली प्रस्तुति नें पूरे माहौल को गर्मा दिया। संचालक अतुल जैन सुराना ने मुक्तको के साथ ही रंग की पिचकारी के रूप में अपनी होली रचना सुनाकर अपने क्रम को सार्थक किया। अंत में अमरसिंह घनघोर नें अपने चिरपरिचित अंदाज में एक विरह गीत सुनाकर काव्यनिशा को यादगार बना दिया। इस अवसर पर राजेन्द्र जैन, प्रवीण धाड़ीवाल, संजय जैन, जयंत जोशी, सुदीप जायसवाल, विनोद धनगर, हरीश पंड्या एवं साथी, चंचु ताम्रकार सहित सैकड़ो श्रोता उपस्थित थे। आभार अजय जैन द्वारा व्यक्त किया गया। आष्टा मंडी में 6900 बोरों की आवक रही
आष्टा। मंगलवार को मंडी भाव इस प्रकार रहा गेहू 1360 से 2709, चना कांटा 4000 से 4293, चना मौसमी 4180 से 4980, चना सफेद 6135 से 7601, सोयाबीन पीला 2748 से 3990, मसूर 4410 से 4897, राई 3350 से 3400, मैथी 3500 से 4000, गुड 2390 से 2390 रहा कुल आवक 6900 बोरे रहे।
तरूण मुरारी बापू की कथा 1 से 7 अप्रेल तक सोनी महांकाल बने कथा समिति अध्यक्ष
आष्टा। आस्था की नगरी में 1 से 7 अप्रेल क्रांतिकारी संत डां. तरूण मुरारी बापू के श्रीमुख से संगीतमय भागवत कथा का आयोजन होगा। नगर में पुन: ज्ञान की गंगा बरसेगी, संस्कारो के फुल उगाने के लिए विष्व हिन्दु परिषद के राष्ट्रीय सलाहकार व गौ-सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय महासचिव क्रांतीकारी संत डां. तरूण मुरारी बापू की कथा नगर में पहली बार होने जा रही है। आगामी कथा के संबंध में सुरणा फार्म हाउस पर बैठक में कथा समिति के अध्यक्ष नितिन महांकाल को बनया गया व प्रचार प्रसार के लिए कमल पांचाल मीडिया प्रभारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में सुरेष सुराणा, दिलिप सोनी, विनोद विष्वकर्मा, रत्नेष जैन, राजेन्द्र पायलेट, अखलेश रामपुरा, धर्मेन्द्र जायसवाल, कुलदीप सोनी, दिनेष सोनी पंाचम, जितेन्द्र मेवाडा, कमल पटैल, दिनेश सोनी गोल्डी आदि लोग बैठक में उपस्थित थे।
मांॅ कृष्णाधाम आश्रम में होली का पर्व मनाया गया
आष्टा। मांॅ कृष्णाधाम आश्रम में हाली का उत्सव मनाया गया इस अवसर पर मांॅ ने बताया कि होली के दिन रंग और गुलाल तो हम कई जनमो से उड़ाते हुए परंतु आज उस परमात्मा के नाम का रंग बताते हुए कहा कि जैसे हम किसी कपड़े पर रंग चढ़ाते है तो वह कपड़ा साफ होना चाहिए क्योकि मेले कपडे पर रंग नही चढ़ता, उसी तरह साधक को ध्यान साधना के द्वारा हमारा मन चित और आत्मा को शुद्ध करना चाहिए। तब जाकर हम पर उस परमात्मा का असली रंग चढेगा। आगे बताया कि इंसान पर बुराई का असर जल्दी पड जाता है लेकिन अच्छाई का असर बहुत धीरे धीरे होता है, जिस तरह से बीता हुआ समय और मुह से निकला हुआ शब्द वापस नही आते, उन्होंने एक पत्थर और फूल का उदाहरण देते हुए कहा कि एक नदी के किनारे एक फूल का पेड था और उसीमें एक पत्थर पडा हुआ था तो फुल ने पत्थर से कहा कि तुम्हार क्या जीवन है, दिन रात पानी में इधर उधर ठोकरे खाते रहते हो मुझे देखा मैं कितने शान से उपर पेड पर लगा हुआ है। पत्थर ने कुछ जबाव नही दिया, चुपचाप सुनता रहा। एक दिन उस पत्थर को किसी ने नदी से निकाल कर एक मंदिर में रख दिया। उसी फूल को तोडकर मंदिर में जो पत्थर की मुर्ति थी उस पर चढ़ा दिया। तब उस पत्थर ने फूल से कहा कि मैं तो पानी में रगड़ खा खा कर मंदिर में पूजने योग्य हो गया, लेकिन तुझे पेड़ से तोडकर मंदिर में चढा दिया गया और अब तु इधर उधर ठोकर खाने जैसा हो गया। इसलिए जो साधक कई तरह के कष्टा भोगता व दुनिया के ताने सुनने के बाद भी कुछ नही बोलता, वह पूजनिय हो जाता है। मांॅ ने कहा पडे रहो दरबार में, धक्का धनी का खाए, एक दिन ऐसा आए, खुद धनी बन जाए। मांॅ ने होलिका दहन और भक्त पहलाद का प्रसंग बताते हुए कहा कि आज हमें होली के दिन भक्त प्रहलाद की पूजा करनी चाहिए, क्योकि होली का तो एक राक्षसी थी जो प्रहलाद को मारने आई थी, मगर भक्त प्रहलाद भगवान के भक्त थे तो भगवान ने प्रहलाद को आग में जलने से बचा लिया और दुनिया को एक संदेश दिया कि जिस तरह बुराई जल कर राख हो गई और भगवान का भक्त आग में भी सुरक्षित रहा। इसी तरह हम भी भगवान की भक्ती किया करे। मांॅ ने होली पर्व पर पानी बचाने का संकेत देतु हुए आश्रम पर फूलो की होली से सारे भक्तो को सराबोर किया, और  फुलो की होली मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष मीना ंिसगी, बाबा रामदेव महिला मंडल, नवरत्न मंहिला मंडल,मांॅ लक्ष्मी महिला मंडल, सोनी समाज महिला मंडल, फे्रन्डस ग्रुप मेडिकल महिला मंडल एवं गीता मंडली के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे। आश्रम पर होली पर्व मनाने के लिए उत्तरप्रदेष, राजस्थान, छत्तीसगढ व अन्य प्रदेष के साधक साधिकाए उपस्थित थे।
आष्टा में पाँच दिन खेला जाएगा रंग,पुलिस ने निकाला फ्लेग मार्च
आष्टा। एक माह पहले होली का डंडा गाड़कर होली पर्व की शुरूआत हुई थी। मंगलवार को 5 दर्जन से भी अधिक जगहो पर होली रचाकर पूरी तरह तैयार हो चुकि है। कुछ जगह छोटी तो कुछ जगह बडी होली रची गई है होली के आसपास विभिन्न प्रकार की लाईट के अलावा बहुत ही सुन्दर तरिके से संगारा गया है होली की तैयारी देर रात तक चलती रही पिछले माह जिन कन्या एवं महिलाओ ने गोबर के भरगुले बनाये है वह भी रखे जायेगे। आज जैसे ही सुबह होली में आग लगाई जायेगी ऐसा ही लोगो में यह संदेश भी जायेगा की बूरे काम का बूरा नतीजा है होली काने भक्त प्रहलाद को मारने के लिए अपनी गोद में बिठाया था लेकिन भक्त प्रहलाद की तो भगवान ने मदद् की और बूरी सोच रखने वाली होलीका जलकर राख हो गई उसी समय से होली का का त्योहार मनाया जाता है नगर में होली के दिन कई लोग अपनी मान भी पूरी करेगे बूजुर्ग बताते है कि होली की राख बहुत ही महत्वपूर्ण होती है तो कई रोग पर उपयोग होती है और लोग इस राख से अच्छे भी होते है कई लोग श्रीफल, गुड, गेहू की बालिया आदि सामग्री के साथ पूजा भी करेगे। नगर में 5 दिन मनाई जायेगी होली नगर में वर्षो से पाच दिन तक हेाली का पर्व बडे ही हर्ष उल्लास और भाई चारे के साथ मनाया जाता है नगर के गल चैराहा, बडा बाजार, खत्री मार्केट, बस स्टैण्ड आदि जगाह पर रंग बरसेगे बताते है कि आज पिछले वर्षो में जिन परिवारो में बडे बुजूर्गो की मौत हो चुकि है उनके घर में भी लोग गैर फैकने जायेगे। आज बुधवार को तो काई खास रंग नही होगा लेकिन उसके बाद लगातार पाच दिन तक नगर में चारो और रंग ही रंग नजर आयेगा कृषि उपज मंडी में लगातार एक हफ्ते की छुट्टी होने के कारण मंगलवार को जमकर किसान व्यापारी एवं मंडी कर्मचारीयो ने रंग गुलाल से होली खेलकर एक दुसरे को गले मिलते हुए हेाली की शुभकामनाए दी । पुलिस अलर्ट निकाला फ्लेग मार्च होली को देखते हुए नगर में बाहर से पुलिस जवान आ चुके है जो  चप्पे चप्पे पर नजर रखेगें।  मंगलवार को दोपहर बाद सेकडो पुलिस के साथ एसडीओपी जीपी अग्रवाल, टीआई बीडी मीरा, एसआई जादौन, एस आई वर्मा, प्रधान अरक्षक अशोक यादव, अमीत सिंह, सुरेश परमार, आदि सेकडो जवानो के साथ पुलिस ने प्लेस मार्च निकाला जिसमें सिकन्दर बाजार, कसाईपूरा चैराहा, सब्जी मंडी, बुधवारा, गंज, खत्री मार्केट, अस्पताल चौराहा, पुराना बस स्टैण्ड होती हुई कन्नौद रोड के बाद थाने पहुंचे।
होलिका की प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र अवधपुरी होली उत्सव समिति की पहल
सीहोर। अवधपुरी होली उत्सव समिति में नव युवकों ने कुछ नयें अंदाज में होलिका दहन पर इस बार आकर्षक होलिका की प्रतिमा स्थापित की गई, जिसमें  होलिका की गोद में  प्रहलाद भी ब्राजमान है, जो काफी आकर्षण का केन्द्र रही । समिति सदस्यों द्वारा सभी नगर वासियों को होली व रंगपंचमी की बधाई देते हुए बताया कि होलिका की पूजन तो हर चौराहों पर की जाती है लेकिन होलिका व प्रहलाद की प्रतिमा वाली मूर्ति किसी भी मोहल्ले व चौराहे पर नही बनाई जाती है। उन्होने इस बार एक अनुठी पहल करते हुए लोगों को संदेश दिया है। समिति के सदस्यों में मिलिंद रायकवार, अंकित केलिया, तुषार वर्मा, दीपक परमार, गौरव , सोरभ , अमन, जीत आदि शामिल है
मण्डी परिवार एवं रक्तदान समिति ने किया सम्मान
सीहोर। मण्डी परिवार एंव रक्तदान समिति द्वारा मंडी क्षेत्र मे आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मेे उपस्थित  श्रीमती अमीता अरोरा एंव सांसद प्रतीनिधि जसपाल सिंह अरोरा द्वारा युवा चेतना मंच के संयोजक मान सिंह पवंार के द्वारा नगर की समस्याओं एवं उनके द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों के उपलक्ष्य मे उनका साल एंव श्री फल भेंट कर सम्मान किया गया। मान सिंह पवंार के सम्मान किए जाने पर युवा चेतना मंच के कार्यकर्ता द्वारा उन्हे बधाई दी एंव श्रीमती अमीता अरोरा का अभार व्यक्त किया। बधाई देने एंव अभार व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से सर्व श्री निर्मल पवांर ,प्रदीप बीजोरिया, हरीष राठौर, महेष तिवारी, जगदीष षर्मा, नागेन्द्र तोमर, राजा मेवाड़ा, अनिल षर्मा, भगवत सिंह पटेल, जितेन्द्र राठौर, मनोज राठौर, धर्मेन्द्र सरपंच, अजय मोनिया, मुकेष पाटीदार, रोहित सेन, अमर दीप, धर्मेन्द्र राय, अजय मिश्रा आदि लोग सम्मलित थे।  
जिला अस्पताल में हुई प्रसूता की मौत से नाराज सांसद प्रतिनिधि अरोरा पहुॅचे अस्पताल, निष्पक्ष जांच की मांग
सीहोर। जिला चिकित्सालय में एक गर्भवती महिला मरीज की मंगलवार को मौत हो गई। इस घटना के बाद भाजपा नेता सांसद प्रतिनिधि श्री जसपाल सिंह अरोरा स्वयं जिला चिकित्सालय में अधिकारियों से बातचीत करने पहुॅचे । यहॉ उपस्थित एसडीएम से उन्होने निष्पक्ष जांच कराने की बात कही। ग्राम भूमिखेड़ी निवासी गर्भवती महिला चन्द्रकला सुबह जिला चिकित्सालय में प्रसूति के लिये भर्ती हुई थी जिसे महिला चिकित्सक ने जांच किये बिना दर्द में तड़पने के लिये छोड़ दिया। महिला की उचित देखभाल के अभाव में करीब 3-4 घंटे के बाद जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। मामले को लेकर सांसद प्रतिनिधि श्री जसपाल सिंह अरोरा ने स्वयं जिला चिकित्सालय पहुॅचकर संबंधित अधिकारियों से बातचीत की। साथ ही एसडीएम से भी इस संबंध में चर्चा की । श्री अरोरा ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराईये। जिस परिवार के साथ इतना बड़ा हादसा हुआ है उसे तत्काल आर्थिक सहायता राशि भी दिलाई जाये। श्री अरोरा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जो भी चिकित्सकों द्वारा ऐसी गलती की जाती है उन पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। उनके खिलाफ सख्त दण्डात्मक कार्यवाही की जाये। ताकि भविष्य में किसी परिवार के साथ ऐसी घटना ना घटे ।


Monday, 21 March 2016

भजन और नृत्य के बीच फूलों की वर्षा से सरोबार रहा सांई मंदिर का फाग महोत्सव

@ SehoreExpress  app

NEWS BY बसंत दासवानी/बल्लू दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 21 March 2016
भजन और नृत्य के बीच फूलों की वर्षा से सरोबार रहा सांई मंदिर का फाग महोत्सव
पूर्व विधायक शंकर लाल साबू की याद में श्रेष्ठ फोटो ग्राफी के लिए प्रेस फोटो ग्राफर हुए सम्मानित
सीहोर। रविवार की रात को भजन और नृत्य के बीच फूलों की वर्षा से सराबोर रहा मिनी शिर्डी धाम चाणक्यपुरी का फाग महोत्सव, महामंडलेश्वर पंडित अजय पुरोहित की टीम की प्रस्तुतियों को सांई बाबा के भक्तों ने जमकर आनंद उठाया। इस अवसर पर आंचलिक पत्रकार संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक श्री शंकर लाल साबू की याद में शहर के प्रेस फोटोग्राफरों को श्रेष्ठ फोटो ग्राफ अवार्ड भी प्रदान किया गया। मिनी शिर्डी धाम चाणक्यपुरी द्वारा फाग महोत्सव का रंगारंग आयोजन रविवार की शाम को ब्ल्यू बर्ड स्कूल पर किया गया। फाग महोत्सव का शुभारंभ महामंडलेश्वर पंडित अजय पुरोहित, एक्यूपे्रशर के ख्यातनाम चिकित्सक डॉ नरेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ समाज सेवी प्रकाश व्यास काका, राजेन्द्र सिंह सिसोदिया की टीम द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। पंडित अजय पुरोहित द्वारा होली और फाग के महत्व को प्रतिपादित करते हुए कहा गया है त्योहार हमारी संस्कृति के परिचायक है जिसमें हम सब को साथ मिलकर मनाने से ही आनंद की अनुभूति होती है। होली के उल्लास उमंग के प्रतीक फाग की प्रस्तुति महामंडलेश्वर पंडित अजय पुरोहित की टीम द्वारा दी गई जिस पर सांई भक्तों ने समधुर भजनों पर फूलों की वर्षा के बीच नृत्य करते हुए फाग का आनंद उठाया। इस अवसर पर आंचलिक पत्रकार संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक स्व. शंकर लाल साबू स्मृति श्रेष्ठ फोटो ग्राफर पुरस्कार 2016 फोटो ग्राफी क्षेत्र में श्रेष्ठतम सेवाओं के लिए  राजेन्द्र शर्मा बब्बल गुरू, प्रदीप समाधिया, संतोष कुशवाह, सचिन महोबिया, प्रकाश मालवीयराजेश कुशवाह, प्रशांत वोरा, कृष्णा पांडे  , राधेश्याम शर्मा काकू, संतोष कुशवाह (मास्साब ) को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मिनी शिर्डी धाम अध्यक्ष बसंत दासवानी द्वारा किया जाकर सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया गया।
भाले से किया 2 जंगली सुअरों का शिकार, घेराबंदी पर भाग खड़े हुए शिकारी, चार जाल जब्त
सीहोर। ग्राम ग्यारसपुर के जंगल में कल दो जंगली सुअरों का शिकार भाले से किया गया वन विभाग के अमले द्वारा की गई घेराबंदी से शिकारी भाग खड़े हुए इनके द्वारा छोड़े गए चार जाल जब्त किए गए। विभाग द्वारा दोनों जंगली सुअरों का पोस्टमार्टम कराया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार अहमदपुर क्षेत्र के ग्राम ग्यारसपुर के जंगल में रविवार को शिकारियों के होने की सूचना मिली जिसके आधार पर वन विभाग की टीम ने डिप्टी रेंजर नारायणसिंह परिहार के दिशा निर्देशन में घेराबंदी की जिस पर आरोपी भाग खड़े हुए लेकिन तब तक यह दो जंगली सुअरों का शिकार भाले से कर चुके थे। इनके द्वारा छोड़े गए चार जाल वन विभाग के अमले द्वारा बरामद किए गए दोनों जंगली सुअरों का पोस्टमार्टम करा कर उन्हें जलाने की क्रिया पूरी की गई।
33 एकड़ खड़ी फसल में लगी आग से लाखों का हुआ नुकसान
नसरूल्लागंज। नगर से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर दोपहर 2 से 3 बजे के बीच खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक ही आग लग गई जिससे दो किसानों की लगभग 33 एकड़ की खड़ी गेहूं की फसल जल कर खाक हो गई। वहीं ग्रामीणों व रोड़ ठेकेदार की मदद से बाकी खेतों की फसलों को बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार नीलकंड सडक़ मार्ग पर खेत में बनी हुई दरगाह के पास से अचानक ही धुआ उठता हुआ नजर  आया और कुछ देर बाद आग की तेज लपटे खेत से उठती हुई नजर आई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग को बुझाने के लिए नगर परिषद की फायरबिग्रेड को सूचना दी गई परंतु वह भी समय पर नही पहुंच सकी। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दीप सिंह भाटी छिदगांव मौजी के 18 एकड़ एवं हितेन्द्र सिंह भाटी की 15 एकड़ में लगी हुई गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना में दोनों ही किसानों को लगभग 10 लाख रूपये का नुकसान हुआ है। दोनों किसान एक दो दिन में फसल काटने की तैयारी में थे परंतु अज्ञात करणों से लगी आग ने सब कुछ बर्बाद कर दिया।
वेतन न मिलने से जिला अस्पताल सफाई और सुरक्षा कर्मी हड़ताल पर
सीहोर । जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी हड़ताल पर हैं। इन्हें अभी तक वेतन नहीं मिला। त्योहार होने के कारण कर्मचारी लगातार वेतन की मांग कर रहे थे। कुछ दिनों पहले भी कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया था, लेकिन ठेकेदार के आश्वासन पर कुछ ही समय में कर्मचारी काम पर लौट आए थे। कर्मचारियों को सोमवार तक वेतन दिए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन वेतन नहीं दिया गया। जिससे वे हड़ताल पर उतर आए। वहीं ठेकेदार का कहना है कि उसे तीन माह से स्वास्थ्य विभाग ने भुगतान नहीं किया है। जिसके चलते वे कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रहे हैं।
यादव समाज ने पुतला जलाकर राहुल यादव पर दिये गये बयान पर जताया आक्रोश
सीहोर । आज गंज ग्वालटोली में युवा यादव समाज के नेता कांग्रेस प्रत्याशी रहे लक्ष्मण यादव के नेतृत्व में सांसद प्रतिनिधि का पुतला जलाकर नारेबाजी की गई। श्री लक्ष्मण यादव ने कहा कि पिछले दिनों अकारण नपा. की बजट बैठक में प्रदेश सचिव राहुल यादव पर निंदा प्रस्ताव किया गया। राहुल यादव के चरित्र हनन को लेकर जो बयानबाजी की जा रही है। उससे यादव समाज में काफी नाराजगी है। पुतला दहन व निंदा करने वालों में प्रमुख रूप से लक्ष्मण यादव, हेमन्त यादव, शेरू यादव, शुभम यादव, रिंकु यादव, कपिल यादव, संजय यादव, अशोक यादव, ओम यादव, मोनू यादव, सन्नी यादव, अभिषेक ,अभिजीत, सत्यनारायण यादव,मुकेश , विटटू , मुकेश यादव सहित स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।
भागौरिया हाट में शामिल होने जा रही ट्रेक्टर ट्राली पलटी 1 की मौत 40 घायल
इछावर। सोमवार को नादान में आयोजित भगौरिया बाजार में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे आदिवासियों से खचाखच भरी एक ट्रेक्टर-ट्राली नादान घाट के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके चलते ट्रेक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। इनमें करीब महिला, पुरूष सहित बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को ईमरजेंसी वाहन से नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से सभी को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे ही है। घटना के बाद हाइवे पर घंटो तक अफरा-तफरी का माहोल बना रहा।  जानकारी के अनुसार नगर से करीब 20 किमी दूर स्टेट हाइवे पर स्थित गांव नादान में सोमवार को भगौरिया हाट का आयोजन किया गया था। इसमें आदिवासी गांव सनकोटा के महिला, पुरूष व बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए थे। यह सभी शाम को ट्रेक्टर-ट्राली से अपने गांव वापस जा रहे थे। इसी दौरान नादान घाट पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके चलते ट्राली की चपेट में आए कृष्णकुमार पुत्र नारायण उम्र 30 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि महिला, पुरूष व बच्चे सहित 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पत्नी ने शराब के लिए रुपए नहीं दिए तो कर दी पति ने मारपीट
सीहोर। पत्नी ने जब शराब के लिए रुपए नहीं दिए तो पति द्वारा उसके साथ मारपीट कर दी, पुलिस ने पत्नी की रिपोर्ट पर पति के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार निकटवर्ती ग्राम कोनाझिर निवासी 40 वर्षीय देव बाई नाथ से उसके पति शंकर नाथ द्वारा शराब पीने के लिए रुपए की मांग की गई जिस पर पत्नी ने असमर्थता व्यक्त की तो पति द्वारा उसकेे साथ मारपीट कर दी गई पुलिस के अनुसार पति शंकर नाथ द्वारा देव बाई के सिर पर राड मार दी गई , मंडी पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर पति के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर लिया गया है।
घर में खेल रही बालिका की करंट लगने से मौत, ग्राम में शोक का वातावरण
सीहोर। ग्राम बोरखेड़ा में आज एक दस वर्षीय बालिका को घर में खेलने के दौरान करंट लग गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नसरुल्लागंंज के ग्राम बोरखेड़ा निवासी पर्वत सिंह पंवार की दस वर्षीय बेटी मुस्कान आज अपने घर में खेल रही थी बताया जाता है कि खेल खेल में बिजली का स्वीच आन करते समय उसे करंट लग गया जिससे वो दूर जा फिंकाई गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर मर्ग कायम कर जांच कार्य शुरू कर दिया है। इस हादसे में मुस्कान पंवार की दर्दनाक असमायिक मृत्यु की खबर से ग्राम बोरखेड़ा में शोक का वातावरण निर्मित हो गया।
शराब ले जा रहा युवक धराया
सीहोर। बुदनी पुलिस द्वारा होशंगाबाद के एक युवक को अवैध रूप से शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार होंशगाबाद निवासी महेन्द्रसिंह वर्मा आत्मज रेवा शंकर शर्मा 180 क्वार्टर शराब ले जाते समय गिरफ्तार किया गया है।
12 वीं के पेपर में 528 अनुपस्थित रहे, 8 नकल प्रकरण बने, 5 बुदनी 3 आष्टा में
सीहोर। कक्षा बारहवीं के पेपर में सोमवार को 528 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे जबकि नकल करते हुए आठ विद्यार्थियों के खिलाफ प्रकरण बनाते हुए प्रकरण बोर्ड को सौंपे गए है। सोमवार को कक्षा 12 वीं  का रसायन शास्त्र, भूगोल, फसल उत्पादन को पेपर था जिसमें 17 हजार 399 में से 16 हजार 871 विद्यार्थी शामिल हुए कुल 528 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी अनुसार आज 8 नकल के प्रकरण बने जिनमें से बुदनी के उत्कृष्ट स्कूल में 1 और बुदनी के कन्या स्कूल में 4 नकल के प्रकरण बने जबकि आष्टा के स्कूल खामखेड़ा जत्रा में 3 नकल के प्रकरण बने है। आज सहायक संचालक शिक्षा आरडी सोलंकी ने सीहोर, मुंगावली, और पचामा के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।
काला पहाड़ के जंगल में लगी भीषण आग को चार घंटे के बाद काबू पाया गया
सीहोर। बीती रात काला पहाड़ के जंगल में लगी आग को करीब चार घंटे में काबू पाया जा सका। प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार की शाम को काला पहाड़ के जंगल में आग लग गई जो रात होते होते फैलने लगी, आग की भीषणता को देखते हुए जागरूक लोगों द्वारा वन विभाग को खबर की गई वन विभाग के अमले द्वारा वहां पहुंचकर आग को रोकने के लिए उस क्षेत्र से पत्ते आदि की सफाई कराई गई करीब चार घंटें से भी अधिक के प्रत्यनों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। माना जा रहा है कि पत्ते बीनने के लिए जाने वाले लोगों से गिरे बीड़ी सिगरेट के गुल आग सुलग गई।


महाकुंभ मे सेन समाज लगाएगा अन्न क्षेत्र सेवा शिविर
सीहोर। सिंहस्थ महाकुंभ पर्व 2016 उज्जेन मप्र में कुंभ मेला अवधि 22 से 21 मई तक सेनाचार्य स्वामी अचलानन्द महाराज अखिल भारतीय सेन शक्ति पीठ जोधपुर राजस्थान के नेतृत्व में सेन समाज द्वारा अन्न क्षेत्र संत सेवा शिविर सेनाचार्य आश्रम प्लाट नं. 100 सेक्टर 2 उजरखेड़ा बडऩगर रोड़ उज्जेन में विश्व के कोने-कोने से आने वाले श्रृदालुओं की सेवा हेतु सेवा शिविर आयोजित कर सेवा की जाएगी। उक्ताशय की जानकारी संत सेवा शिविर उज्जेन में सीहोर जिले से नियुक्त सदस्य एवं कर्मचारी नेता रामगोपाल सेन ने दी है। उन्होंने सभी लोगों से अपील कर सेवा शिविर पहुंचकर सेन समाज के सेवकों द्वारा किये जाने वाले पुनीत कार्य मे उपस्थित होकर सेवा का मोका देने की अपील की है। सिंहस्थ कुंभ महापर्व उज्जैन शिविर में उपस्थित होने की अपील करने वालों में कुंभ सेवा समिति सदस्य रामगोपाल सेन, प्रेमनारायण मालवीय, अशोक कुमार बगवईया, मूल चंद दहेलिया, मानक चंद उमरे, सुरेश सेन, मथुरा प्रसाद सेन, ओपी आमचा, मनोहर सिसोदिया, सीहोर संतोष सराठे आदि प्रमुख है।
होली को लेकर बसंत उत्सव समिति हुई सक्रिय-भाई दूज पर स्थानीय अवकाश घोषित करने पुलिस शाम 5 बजे तक हुरियारों को होली खेलने में सहयोग करें नगर पालिका 2 बजे की जगह शाम 4 बजे करें नल चालू, पानी के टैंकर 11 बजे नहीं 9 बजे आए बिजली व्यवस्था सुचारू रखी जाए की मांग
सीहोर। भारतवर्ष के सबसे बड़े पर्व होली पर बसंत उत्सव आयोजन समिति और नव ज्योति संगठन सीहोर ने कलेक्टर सुदाम खाड़े से मांग की है कि वह भाईदूज के दिन सीहोर में स्थानीय अवकाश घोषित करें। नगर में होली दो दिनों तक मनाई जाती है। यह परंपरा वर्षों पुरानी है। जिला प्रशासन इसको समझते हुए स्थानीय अवकाश घोषित करें ताकि सीहोर की परंपरा जीवित रहे और त्यौहार उत्साह के साथ मनाया जा सके। बसंत उत्सव आयोजन समिति के संयोजक आनन्द गॉधी और नव ज्योति संगठन ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर कलेक्टर से कहा है कि सीहोर में पहले दिन धुलेंडी पर गमी की होली मनाई जाती है और दूसरे दिन बड़ी होली मनती है। इसलिये भाईदूज पर नगर में स्थानीय अवकाश घोषित किया जाए। ताकि इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया जा सके। समिति ने नगर पालिका प्रशासन से भी मांग की है कि नगर के सभी प्रमुख चौराहों पर दो दिनों तक धुलेंडी और भाईदूज पर पानी के टैंकरों के माध्यम से पानी पहुॅचाया जाता है लेकिन सुबह 9 बजे से टैंकर भेजा जाना चाहिये। कई बार पानी 11 बजे तक आता है जिससे होली का आधा माहौल खराब हो जाता है। साथ ही नगर पालिका द्वारा शाम 4 बजे तक पेयजल सप्लाई नलों के माध्यम से कराई जाये। कई बार दिन में 2 बजे नल आ जाते हैं जिससे होली का माहौल बिगड़ जाता है। नव ज्योति संगठन और बसंत उत्सव आयोजन समिति ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि वह विद्युत मण्डल को भी निर्देशित करें कि होली के पर्व पर किसी भी तरह की विद्युत कटौती नहीं जाये। ताकि होली पर्व शांति और सौहाद्र्रता पूर्वक मनाया जा सके। जिला पुलिस अधीक्षक से भी समिति ने संयुक्त रूप से मांग की है कि पुलिस वाले अक्सर दोपहर 2 बजे माईक बंद कराने आते हैं तथा कई बार वो हुरियारों को 2 बजे बाद घर जाने का कहते हैं। पुलिस इस बात का ध्यान रखे कि ऐसा ना हो और कोई पुलिस अधिकारी या सिपाही हुरियारों को होली खेलने से नहीं रोके यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। पुलिस प्रशासन शाम 5 बजे तक हुरियारों को होली खेलने में सहयोग करें।
चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने पर की मारपीट
दोराहा। थाना अंतर्गत ग्राम पट महुआखेड़ा पर रात्रि 8 बजे के आस पास मोनू पिता छतरसिंह राव उम्र 20 साल मोहन राव छतर सिंह राव ने मोहन पिता मांगीलाल कुशवाह उम्र 30 वर्ष को चोरी की रिपोर्ट थाने में करने के मामले में गाली गलौच की व मोहन पिता मांगीलाल ने जब मना किया तो तीनो ने मिलकर मोहन की पत्नी सविता बाई और बहु चन्दन बाई को डंडे लात से मारपीट दर्ज रिपोर्ट के अनुसार जिसमें वह घायल हो गई। पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच शरु कर दी है।
दोराहा पुलिस ने 10 दिन में पकड़ा आरोपी
दोराहा। थाना अंतर्गत ग्राम सोनकच्छ से 11 तारीख को शुभम साहू पिता गुलाब साहू उम्र 19 वर्ष निवासी भोपाल 16 वर्षीय नाबालिक लड़की को फ़ोन पर संपर्क कर बहला फुसला के अपने साथ भोपाल ले गया। लड़की के परिजनों ने दोराहा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई दर्ज रिपोर्ट के अनुसार कौशर राजपूत ने दिनांक को भोपाल से पकड़ा व मामला कायम कर शुभम पर 363, 366, 376 धारा लगाई गई है।
अंसारी का पहलवान फैंस क्लब ने किया स्वागत
सीहोर।  पहलवान फैंस क्लब द्वारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी मुनीस अंसारी का स्वागत एवं  किया गया। श्री अंसारी सीहोर के क़स्बा क्षेत्र के निवासी है, जिन्होंने ओमान की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से जारी टी 20 वर्ल्ड कप में नेतृत्व कर सीहोर शहर व प्रदेश का नाम रोशन किया है। इनकी इस उपलब्धि पर पहलवान फैंस क्लब द्वारा श्री अंसारी का भव्य स्वागत कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री अंसारी ने आशा व्यक्त कर कहा की उन्हें उम्मीद है की भविष्य में सीहोर से और खिलाड़ी निकलेंगे और सीहोर व देश का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेंगे श्री अंसारी ने स्वागत व सम्मान के लिए पहलवान फैंस  क्लब का भी शुक्रिया अदा किया। स्वागत करने वालो में मेहफ़ूज़ खान, अफज़ल पठान, इरफ़ान पठान, इरफ़ान वेल्डर, इरशाद पहलवान (पार्षद), रिज़वान पठान, जमशेद पहलवान, आसिफ खान, शिराज़ खान, आसिफ पहलवान (पार्षद), पप्पू यादव (पार्षद), सत्यनारायण  वारिया (पार्षद), साजिद साह, कपिल कुशवाह, आकाश जैन, शफ़ीक़ बाबा, उनाज़म बैग, अशफ़ाक़ खान, इसरार खान, आसिफ पत्रकार, हनीफ भाई ठेकेदार उपस्थित थे।
जिले के युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा जिला स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
सीहोर। खेल का मैदान हो या संस्कृतिक मंच इन दिनों युवा प्रतिभा अपना हुनर नेहरु युवा केन्द्र, सीहोर युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आयोजित खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवा बड़चड़कर सहभागिता दे रहे है। जिसमें जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जिले के समस्त विकासखण्ड के युवाओं ने आवासीय खेलकूद स्थान पर पुरुष वर्ग में युवाओं ने कबड्डी तथा महिला वर्ग में रस्सा-कसी प्रतियोगिता में अपना जोहर दिखाया। वहीं दूसरी तरफ अगले दिन जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयेाजन किया नेहरु युवा केन्द्र के युवाओं ने फिर एक बार बताया कि हम भी किसी से कम नही। जी हां नेहरु युवा केन्द्र सीहोर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम गीता मानस भवन आयेाजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम गीतामानस भवन में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभरी डॉ. जेके कन्नोजिया, आवासीय प्राचार्य अलोक शर्मा, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य आरके बांगरे, नगर पालिका उपाध्यक्ष राखी ताम्रकार, भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस राठौर, डॉ.विवेक सिंह तोमर अनिल पारे, निखिल कुईया, जिला युवा समन्वयक एमपी सिंह, मांगीलाल ठाकुर, सत्यम राठौर, सहयोगी राष्ट्रीय युवाकौर  दीपक श्रीवास्तव, आशीष महेश्वरी, अंशुल भावसार, राकेश वर्मा, मानसिंह सेन, सतीष नागर, भूरी मालवीय का विशेष सहयोग रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के सभी विकास खण्ड से प्रस्तुति समूहगीत, सामूहिक नृत्य , एकल नृत्य, नाटक, मिमिक्री, देशभक्ति गीत, लोकगीत, भिन्न रंगारंग प्रस्तुतियॉ जिसमें ग्राम गिल्लोर टीम, संगीतिका महाविद्यालय की टीम, पीजी कालेज तथा विभिन्न युवा मण्डलों ने प्रस्तुत किया। जिसमें समस्त युवाओं को जोश एवं उर्जा से कार्यक्रम को मधुमह बानकर उपस्थितों का दिल जीत लिया।  कार्यक्रम में युवा मण्डलों को खेल सामग्री कीट प्रदान की गई। इसी प्रकार संास्कृतिक कार्यक्रम में सभी खेल प्रशिक्षक सिलाई प्रशिक्षका, सांस्कृतिक प्रतिभागियों, राष्ट्रीय युवा कोर, युवा मण्डलों का सम्मान किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में विभिन्न विकास खण्डों से आये युवाओं ने अपने हुनर एवं कलां से अपने विचार मंच पर रखे। उक्त कार्यक्रम का संचालन राकेश वर्मा एवं आभार नेहरू युवा केन्द्र के लेखपाल नीरज तिवारी ने माना। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अत्तहउल्ला खान, अरूणा पारे, चन्द्र शेखर शर्मा, एहसान खान , सतीश परमार, गजराज मेवाड़ा, सरपंच राजेश जांगड़े, परवेश खान आदि उपस्थित रहे।
राजस्थानी आदि गौड़ समाज द्वारा होली पर निकलेगी गैर
सीहोर। राजस्थानी आदि  गौड़ ब्रहाम्ण समाज के सचिव अतुल विजय शर्मा द्वारा बताया गया कि विगत वर्षानुसार इस वर्ष भी होली के अवसर पर 23 मार्च  प्रात: 9 बजे से हनुमान मंदिर बड़ा बाजार चन्द्र किशोर चंदु के निवास से होली की गैर निकाली जाएगी। सभी ब्रहाम्ण समाज बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

आपदा प्रबंधन समिति की प्रशंसनीय पहल दर-दर भटकती वृद्धा को आर्थिक मदद
जावर। किस्मत की लकीरे अपने भाग्य के लिखे फैसले के अनुरूप अनेक रंग दिखाती है। कुछ इसी प्रकार का मामला जावर नगर में वार्ड 8 निवासी अनु.जाति की 78 वर्षीय धनुबाई के साथ भी गुजरा है।  उल्लेखनिय है कि धनू बाई के पति मोतीलाल को सितम्बर 2015 में नगर परिषद द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत तीरूपति बालाजी दर्शन के लिये भेजा गया था, लेकिन उक्त व्यक्ति का आज तक अता पता नही चला । बाद में उसके लड़के की भी सदमे में मौत हो चुकी है। इस कारण वृद्ध महिला लकड़ी के सहारे दर दर भटकने को मजबूर है। उसकी आर्थिक स्थिती भी खराब हो चुकी है। जिसे मानवीयता के आधार पर उक्त मदद दी गई है। सोमवार को नगर की एक विधवा को दस हजार रूपये का चैक प्रदान किया गया। ज्ञात रहे कि कुछ माह पहले तहसील स्तर पर स्थानीय लोगो की मदद से आकास्मिक आपदा कोष का गठन कर एक समिति बनाई गई थी। इस समिति का उद्देश्य यह था कि तहसील क्षेत्र के किसी भी गांव में प्राकृतिक या अन्य कारणो से मौत होने पर शासन से मिलने वाली राशि का बिना इंतजार किए यह राहत राशि तत्काल समिति द्वारा पीडि़त को प्रदान की जाती हैं। समिति के अध्यक्ष तेजसिंह कप्तान ने बताया कि नगर के वार्ड 08 की विधवा महिला धनूबाई को दस हजार रूपये का चैक प्रदान किया गया ।  इसके पहले भी नगर के दो लोगो को समिति द्वारा दस दस हजार रूपये की आर्थिक मदद दी जा चुकी है। सोमवार को विधवा महिला को दस हजार रूपये का चैक तहसील कार्यालय में क्षैत्रिय विधायक रंजीतसिंह गुणवान द्वारा दिया गया। तहसीलदार आशुतोष शर्मा की विशेष पहल से यह समिति बनाई गई थी। जिसके चलते वृद्धा धनु बाई को राशि दस हजार का चैक सोंपा गया। इस अवसर पर तहसीलदार आशुतोष शर्मा, कल्याणसिंह, मण्डलअध्यक्ष जयसिंह ठाकुर, सरपंच कृपालसिंह, शिवम सोनी, अजयसिंह, विरेन्द्रसिंह, मदन विश्वकर्मा, राजेन्द्र परिहार, राजू भावसार, विजेन्द्र सिंह, जसपाल सिंह, धर्मेन्द्र ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे।
गेहूं का समर्थन मूल्य 1525 रूपए प्रति क्विंटल घोषित
सीहोर। शासन द्वारा इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य 1525 रूपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। समर्थन मूल्य पर उपार्जन कार्य 14 मई तक जारी रहेगा। किसानों को उपार्जित गेहूं की राशि उनके बैंक खातों में जमा कराई जाएगी। उपार्जन केन्द्रों पर रविवार को अवकाश रहेगा। उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के द्वारा कराई गई ई-पंजीयन की कम्प्यूटर प्रिन्टेड रसीद साथ लानी होगी।  प्रत्येक उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए बैठने, छायादार स्थल, पीने के लिए साफ पानी, शौचालय की व्यवस्था, फर्स्ट एण्ड बाक्स, छन्ना, तिरपाल एवं शेष गुणवत्ता नियंत्रण हेतु तकनीकी उपकरण, आवश्यकतानुसार सिलाई मशीन, उपार्जन संबंधी बैनर सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।
शासन के अगले आदेश तक अशासकीय विद्यालयों में 25 प्रतिशत स्थान कमजोर वर्ग के लिये खाली रखें जाएंगें आन लाइन प्रक्रिया पूर्ण होने पर आएंगे नए आदेश
सीहोर। गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में भी कक्षा एक या प्री-स्कूल की प्रथम प्रवेशित कक्षा में कमजोर समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के लिये न्यूनतम 25 प्रतिशत स्थान अगले आदेश तक रिक्त रखे जायेंगे। राज्य सरकार द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।  शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के तहत गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय संस्थाओं में भी वंचित व कमजोर समूह के 25 प्रतिशत बच्चों का प्रवेश दिया जाना आवश्यक है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत स्कूलों में प्रवेश के लिये किसी भी प्रकार की स्क्रीनिंग करना भी प्रतिबंधित है। इस संबंध में जिला परियोजना समन्वयक सहित विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में इस आदेश का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित कराएँ। आदेश की अवहेलना करने वाली संस्थाओं की मान्यता समाप्त करने के प्रस्ताव तैयार किए जाएँ।
किसान 28 मार्च तक ऋण सहायता योजना का लाभ उठायें
सीहोर। शासन द्वारा खाद बीज पर ऋण लेने वाले कृषकों को 10 प्रतिशत अनुदान दिये जाने के आदेश प्रसारित किये गये हैं। योजना का नाम मुख्यमंत्री कृषक सहकारी ऋण सहायता योजना है। इसके अंतर्गत खाद बीज पर ऋण लेने वाले कृषकों को 10 प्रतिशत अनुदान अधिकतम 10,000 रूपये है। यह अनुदान प्रति कृषक राज्य शासन द्वारा दिया जावेगा। यह अनुदान योजना रबी सीजन 2015-16 से लागू होगी। यह लाभ उन्ही कृषकों को दिया जावेगा जो अपना ऋण ड्यू डेट या ड्यू डेट से पूर्व जमा करावेंगे। ड्यू डेट के पश्चात ऋण जमा करने वाले कृषक को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
गेहूँ का उपार्जन चिन्हाकिंत भण्डारण स्थल पर किया जाएगा
सीहोर। रबी विपणन वर्ष 2016-17 अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ का गुणवत्तापूर्ण उपार्जन करने, परिवहन व्यय को सीमित करने तथा उपार्जन स्थल पर मैकेनाईज्ड सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टि गेहूँ का उपार्जन चिन्हाकिंत गोदाम पर किया जाएगा। चिन्हाकिंत भण्डारण स्थलों (गोदामों) से 15 किलोमीटर की परिधि में आने वाले उपार्जन केन्द्रो को संलग्न किया जाकर तथा भण्डारण स्थल से संलग्न उपार्जन केंन्द्रों की संस्था द्वारा तौल एवं भुगतान की कार्यवाही की जाएगी।
प्रेम बने राठौर समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष
सीहोर। राठौर क्षत्रीय समाज का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भोपाल में संपन्न हुआ। जिसमें सीहोर राठौर समाज के पूर्व अध्यक्ष, हिन्दु उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रेम पहलवान राठौर को समाज में किये गये अनुकरणीय कार्य एवं सभी के हितों की रक्षा करने के उनके व्यवहार, मिलन सारिता के उनके दायित्व को देखते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौपा गया है। इसके साथ धर्मेन्द्र राठौर पार्षद प्रदेश सचिव एवं ओम प्रकाश राठौर जिला संयोजक पद पर नियुक्त करते हुए इनके द्वारा समाज के हित में कार्य करते हुए  समाज को गौरवित करें। इनकी इस नियुक्ती से राठौर समाज में हर्ष व्याप्त है साथ ही पदभार ग्रहण करने पर बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से राजेश राठौर नरेन्द्र राठौर, रामसिंह मारसाब, अवध नारायण राठौर, नंदकिशोर पहलवान, कमलेश पहलवान, नन्नू लाल राठौर, मोहन राठौर, अशोक राठौर, किशन राठौर, ताराचंद राठौर, अर्जुन राठौर पार्षद, मनोज राठौर, शक्ति पहलवान, सतीश राठौर, राजेश राठौर, अन्नू राठौर, संदीप राठौर, सोरभ राठौर, जगदीश राठौर आदि शामिल रहे।
आष्टा में 16 हजार 500 बोरों की आवक रही
आष्टा। सोमवार को मंडी भाव इस प्रकार रहा गेहू 1325 से 2711, चना कांटा 3940 से 4284, चना मौसमी 4150 से 5453, चना सफेद 3500 से 7597, सोयाबीन पीला 2300 से 3954, मसूर 4200 से 4880, राई 3350 से 3400, मैथी 3599, इमली 1700 से 2000 रहा कुल आवक 16,500 बोरे रहे।
पालक कहीं से भी खरीद सकते है सिलेबस
आष्टा। लोक शिक्षण संचानालय मप्र भोपाल के पत्र क्रमांक 10/2015/875 27 फरवरी  2015 तथा मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल पत्र क्रमांक ए37-7/2015/20-3 30 अप्रेल 2015 के दिए गए प्रावधान के अनुसार  पुष्प सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में इस वर्ष सरल अध्ययन एवं आधुनिक शिक्षा प्रणाली को ध्यान में रखते हुए छात्रहित  के लिए कुछ बुक्स में बदलाव किया गया है। कुछ पालकों द्धारा यह जानकारी दी गई कि नये किताब के क्रय से अतिरिक्त आर्थिक भार का वहन करना पड़ रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए स्कूल मैंनेजमेंट ने यह निर्णय लिया है कि इस शिक्षा सत्र 2016-17 में प्रस्तावित स्कूल फीस वृद्धि को निरस्त कर दी है फीस में कोई  बढ़ोत्तरी नहीं होगी। नया शिक्षा सत्र 2016-17 के लिए बुक्स, कोर्स, सिलेबस नोटिस बोर्ड पर लगी हुई है। विद्यार्थी तथा पालकगण अपनी सुविधा के अनुसार बुक्स, कोर्ससिलेबस कहीं से भी खरीद सकते हैं । कोई भी नोटिस बोर्ड पर लगी बुक्स, कोर्स, सिलेबस अपने दुकान पर उपलब्ध कर विक्रय करने हेतु स्वतंत्र है। स्कूल मैंनेजमेंट ने शिक्षा सत्र 2016-17 के प्रारंभ होने के साथ ही टीचर्स के लिए वर्कशॉप, ट्रेनिंग, टीचर्स ओरिन्टेशन कोर्स देना शुरू कर दी है। जिससे टीचर्स, बच्चे, पेरेन्टस के बीच किस प्रकार से संबंध स्थापित हो। बच्चे  का सर्वांगीण  विकास कैसे हो बच्चे को किस प्रकार बेहतर पढ़ाया जाय कि कमजोर से कमजोर बच्चा भी पूर्णरूप से पुस्तकीय एवं अन्य लाभन्वित शिक्षा प्राप्त कर सके ।
होली पर रंग गुलाल और पानी की करेगी नगर पालिका व्यवस्था- नपाध्यक्ष
सीहोर। होली और रंगपंचमी पर्व पर भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता अरोरा ने सभी नगर वासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई दी है। नगर में 23 और 24 मार्च को होली तथा 28 मार्च को रंगपंचमी का त्यौहार प्रतिवर्ष अनुसार मनाया जाएगा। जिसमें नगर पालिका द्वारा नगर के समस्त क्षेत्रों में पर्याप्त जलप्रदाय व्यवस्था की जायेगी। टैंकरों के माध्यम से हर चौराहे पर पानी का वितरण होली पर्व के दौरान किए जाने की व्यवस्था के निर्देश नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता अरोरा ने दिये हैं। रंगपंचमी जुलूस में हर वर्ष की भांति रंग गुलाल और पानी के टैंकर की व्यवस्था के निर्देश भी जारी किए गए हैं। भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने होली व रंगपंचमी का त्यौहार भाईचारे के साथ नगर की गंगा-जमुनी संस्कृति के साथ मनाने की अपील नागरिकों से की है। उन्होने कहा कि यह पर्व हर वर्ग आपस में मिलजुल मनाता है यही हमारी संस्कृति है। इसलिये सभी लोग आपस में भाईचारे के साथ होली व रंगपंचमी का पर्व मनाये। इसके साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अरोरा ने भी नगरवासियों को होली बधाई देते हुए कहा है कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी नगर पालिका द्वारा नगर के प्रत्येक चौराहों पर पर्याप्त पानी प्रदाय हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। होली पर नगर पालिका रंग और गुलाल तथा पानी की पर्याप्त व्यवस्था करेगी ताकि पर्व धूमधाम से मनाया जा सके। विधायक प्रतिनिधि हफीज चौधरी, उपाध्यक्ष राखी सुशील ताम्रकार व परिषद पार्षद सदस्यों ने नगर के नागरिकों से संस्कृति को जीवित रखते हुए होली पर्व को मनाने की अपील की है।
आपरेशन क्लीन के लिये दल किया रवाना टाकीज चौराहे से शुरु हुआ अभियान 4 वार्ड हुए क्लीन सफाई अभियान का पहला चरण थमा
सीहोर। लीसा टाकीज चौराहे पर सोमवार दोपहर नगर पालिका के आपरेशन क्लीन के लिये सफाई अमला सांसद प्रतिनिधि जसपाल सिंह अरोरा की उपस्थिति में सफाई के लिये रवाना हुआ। सोमवार को छावनी और कस्बा क्षेत्र के कुल 4 वार्डों में बड़ी संख्या में पहुॅचे सफाई अमले ने आपरेशन क्लीन के माध्यम से नालियों की सफाई की। टाकीज चौराहे पर बहुत बड़ी संख्या में अरोरा समर्थक और परिषद पार्षदगण उपस्थित थे। नगर पालिका द्वारा समस्या निवारण शिविर और आपरेशन क्लीन के माध्यम से हर एक वार्ड में स्वयं पहुॅचकर  वहॉ की समस्याएं हल करने तथा आपरेशन क्लीन के माध्यम से हर एक गली और नाली तक पहुॅचकर उसकी सफाई करने का महाअभियान चलाया गया है। जिसका पहला चरण विगत 7 दिनों से चल रहा था और पहले चरण के अंतिम दिन सोमवार को वार्ड 24, 28 छावनी तथा वार्ड 29 व भोपाली फाटक कस्बा क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। सोमवार को आपरेशन क्लीन की शुरुआत नगर पालिका के सांसद प्रतिनिधि जसपाल सिंह अरोरा द्वारा लीसा टाकीज चौराहे पर पहुॅचकर कराई गई। यहॉ बड़ी संख्या में सफाई कामगारों का अमला मौजूद था। साथ ही कचरा गाडिय़ॉ भी यहॉ लाईन से खड़ी थी। श्री अरोरा ने अभियान के लिये सभी को रवाना किया। इसके बाद अमला अलग-अलग वार्डों में पहुॅचा। सफाई अमले ने नालियों से कई टन मलवा निकाला। साथ ही ब्लीचिंग पाउडर और फिनाईल का छिड़काव किया गया। पीली मस्जिद क्षेत्र में बनी पुलिया के नीचे मलवा फंसा हुआ था जिसे फायर गाड़ी की मदद से साफ कराया गया। भारी संख्या में एकत्र हुए समर्थक टाकीज चौराहे पर श्री अरोरा के साथ उनके समर्थकों बड़ी संख्या में एकत्र हो जाने से यहॉ जाम जैसी स्थिति हो गई थी। बहुत बड़ी संख्या में अरोरा समर्थक यहॉ एकत्र हो गये थे। अपने निर्धारित समय पर श्री अरोरा के पहुॅच जाने से यहॉ उनके समर्थक एकत्र होने लगे जबकि सफाई अमला करीब 10 मिनिट देरी से पहुॅचा। इतने समय में समर्थकों की बढ़ती संख्या ने चौराहे पर जाम जैसी स्थिति पैदा कर दी। इसे देखते हुए श्री अरोरा ने जैसे ही सफाई अमला आया उसे तत्काल रवाना किया और वह खुद भी यहॉ से रवाना हो गए ताकि यातायात व्यवस्था बाधित ना हो। देखने में आया कि श्री अरोरा के रवाना हो जाने के बाद भी करीब आधा घंटे तक उनके समर्थक यहॉ बड़ी संख्या में खड़े रहे।-
गौ भक्तों एवं सेवकों की बैठक, मिलन समारोह
सीहोर।  श्रीराम गौसेवा आश्रम पर गौमाता सेवा संघ एवं बजरंग दल विश्व हिन्दू परिषद के तत्वाधान में गौभक्तों की विशाल बैठक एवं मिलन समारोह हुआ। गौमाता की सेवा रक्षा एवं संवर्धन के कार्य में लगे गौभक्त एवं गौसेवकों ने अपने-अपने विचार रखें। जिसमें सीहोर जेल के जैलर श्री लबाना, सीहोर के एसडीएम नरोतत्म भार्गव, बजरंग दल विभाग संयोजक जगदीश कुशवाहा नगर अध्यक्ष सुनील शर्मा कथा वाचक पंडित मोहितराम पाठक जिला संघ चालक अनिल  पालीवाल, जिला गौसेवा प्रमुख  जितेन्द्र नरोलिया, पंडित प्रदीप  पाठक, जतिन मकरिया, आयुष  गोयल, विनय पारे, राकेश  विश्वकर्मा, धर्मेश साहु, वासूदेव  जाधवानी एवं सभी गौभक्तों ने गौमाता की पूजा एवं आरती के पुनीत आयोजन में सम्मिलित होकर धर्म का लाभ लिया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष नगर से बनाने की मांग
सीहोर। जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री मेहफूज बंटी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर अरूण यादव से मुलाकात की। उन्होंने सीहोर जिला कांग्रेस संगठन को लेकर प्रदेश अध्यक्ष को सीहोर कांग्रेस को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जिला कांग्रेस के कार्यकता उर्जावान जिलाध्यक्ष व संगठन बनाने की मांग कर रहे हैं। विगत विधानसभा से लेकर नपा.चुनाव तक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जो कि अब वर्तमान के नगर पालिका अध्यक्ष है वह स्वयं जिला अध्यक्ष से निवर्तमान होना चाहते है, लेकिन प्रदेश कांग्रेस संगठन के इस ओर ध्यान न देने के कारण जिला कांग्रेस सीहोर के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष व संगठन के निष्क्रिय होने से काफी व्यतीथ हैं। श्री कुरैशी ने अरूण यादव से मांग की है कि अविलंब जिला कांग्रेस ईकाई भंग कर संगठन का विस्तार करते हुए उर्जावान युवा संघर्ष शील व समर्पित कांग्रेसी विचार धारा वाले कांग्रेस नेता को सीहोर जिला कांग्रेस की जिम्मेदारी सौपी जावें। उन्होने इस हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश, राज्यसभा प्रभारी, सांसद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखते हुए सीहोर जिला कांग्रेस भंग कर उच्चस्तरीय कांग्रेस प्रतिनिधि मण्डल सीहोर भेजे जाने की मांग की हैं। लंबे समय से सीहेार जिला कांग्रेस संगठन का विस्तार, बहु प्रतिक्षित हैं लेकिन इस और ध्यान नही दिया जा रहा हैं। जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता घर बैठने पर मजबूर हो गयें हैं या भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं। यदि उपरोक्त मांगों को कांग्रेस द्वारा नही माना गया तो सीहोर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति सोनिया से भेंटकर जिला कांग्रेस की स्थिति से अवगत करा कर शीघ्र जिला अध्यक्ष व संगठन का विस्तार करने की मांग करेगें। मांग करने वालों में जिला कांग्रेस महामंत्री मेहफूज बंटी, केके गुप्ता, डॉ.अनीस खान, इलियास खान, सद्रउद्दीन, रफिक, आजमलाला, सीताराम भारती, हाजि मकसूद, मोहसीन कुरैशी, फरहान भाई सहित अनेक कांग्रेसजनों ने मांग की हैं।
सुपोषण शिविरो का आयोजन

दोराहा। एकीकृत बाल विकास सेवा के तत्वावधान में परियोजना दोराहा के सेक्टर दोराहा में ग्राम सोनकच्छ सेक्टर अहमदपुर के ग्राम अजमतनगर सेक्टर चरनाल के ग्राम मानपुरा में एवं सेक्टर श्यामपुर के ग्राम बैरागढ़ खुमान में 8.3.2016 से 21.3.2016 तक सुपोषण शिविरों का आयोजन किया गया। इस दोरान परियोजना अंतर्गत सुपोषण ग्राम के चिन्हित कम एवं अतिकम वजन  के कुल 45 बच्चों को प्रतिदिन प्रात: नाश्ता दोपहर भोजन एवं शाम को विशेष तीसरा मील प्रदाय किया गया इन चिन्हित केद्रों पर 12 दिवस पर्यवेक्षक की विशेष उपस्थिति में पोषण सहयोगिनी के द्वारा बच्चें के अभिभावकों को बच्चें की देखभाल से सवंधित परामर्श सत्र आयोजित किए गए। प्रत्येक दिन मनोरंजन एवं उत्साहपूण गतिविधियां आयेजित की सुपोषण शिविर के सफलता पूर्ण आयोजनों एवं सभी ग्रामों में मिले सहयोग वावत एवं दोराहा परियोजना अधिकारी उमेश सिंह, पर्यवेक्षकों श्रीमति शशि बैरागी, श्रीमति कल्पना दुबे, श्रीमति चंद्रश्री चोरसिया, श्रीमति अमिता बडगुर्जर द्वारा आभार व्यक्त किया गया।