Tuesday, 27 September 2016

नसरुल्लागंज में 40 लाख की चोरी का मामला-पुलिस ने किए सीसीटीवी फुटेज जारी, 1 लाख के इनाम की घोषणा आइजी ने समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए



@SehoreExpressApp
NEWS BY बसंत दासवानी/बल्लू दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEW 27  Sepetmber  2016
नसरुल्लागंज में 40 लाख की चोरी का मामला-पुलिस ने किए सीसीटीवी फुटेज जारी, 1 लाख के इनाम की घोषणा आइजी ने समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए
सीहोर। नसरुल्लागंज में 40 लाख की चोरी का मामला अभी भी रहस्य का विषय बना हुआ है आज इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है इस चोरी का सुराग देने के लिए एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा भी दुकान मालिक द्वारा की गई है इसी क्रम में आज आइजी योगेश चौधरी ने  जिला मुख्यालय पर समीक्षा कर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए  है। ज्ञातव्य है कि शनिवार को प्रात: 9:30 बजे जेपी मार्केट नसरुल्लागंज के मां भगवती ज्वेलर्स की दुकान पर दुकानदार मनोज पिता महेश चन्द्र सोनी के द्वारा अपने घर से बैगों में सोने चांदी के जैवरात मोटर सायकिल से लेकर दुकान आए. उक्त बैग दुकान के फर्स पर रखकर शटर में लगे ताले को खोलने लगा. एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा शटर के सेंटर लाक में लकडिय़ां तथा बाजू के ताले में रेत एवं फेवीक्यूक डाल कर छिद्र को बंद कर करने का प्रयास किया गया था. दुकान के फर्श पर गंदगी लगा दी गई थी. जब फरियादी से लाक नहीं खुला तब उसने अपने नौकर को बैग जिनमें सोने चांदी के आभूषण रखे थे. उन्हें पड़ोसी जितेन्द्र राजपूत की दुकान पर रखवा दिया. इसी बीच फरियादी मनोज अपनी दुकान पर ताला खोलने लगा तभी मौका पाकर फोटो के संदेही आरोपी सोने के आभूषणों वाला काला बेग चोरी करके मोटर सायकिल पर बैठ कर भाग गए. बैग में रखे सोने चांदी के आभूषण 40 लाख रुपए कीमती हैं।  फरियादी की दुकान पर थाना नसरुल्लागंज में अपराध क्रमांक 742 / 16 की धारा 380 भादवि का प्रकरण पंजीवद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। पुलिस द्वारा आज सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपी के फोटो तैयार कर सूचना पत्र के साथ संलग्र किए जाकर नसरुल्लागंज टीआइ, एसडीओपी, तथा पुलिस कप्तान के फोन नम्बर जारी किए गए है। उपरोक्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रकरण के फरियादी द्वारा 1 लाख रुपए नकद इनाम की घोषणा की गई है. पुलिस विभाग द्वारा भी पृथक से पुरस्कृत किया जाएगा. सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस मामले को लेकर आज पुलिस महानिरीक्षक योगेश चौधरी सीहोर आए उन्होंने पुलिस टीम के साथ पूरे मामले की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए है।



हत्या के आरोपी कैदी ने पुलिस हिरासत में भागने की कोशिश की, प्रधान आरक्षक, सहित दो आरक्षक घायल पुलिस जवानों के प्रयासों से आरोपी भागने में हुआ नाकाम
सीहोर। आज सुबह जिला जेल से भोपाल पेशी के लिए जा रहे हत्या के आरोपी कैदी ने पुलिस हिरासत में भागने की कोशिश की जिसे पुलिस जवानों ने नाकाम कर दिया इस प्रयास में एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षक घायल हो गए जिनका उपचार  जिला अस्पताल में कराया गया पुलिस ने आरोपी कैदी के खिलाफ मामला कायम कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार एलआइजी 144 रुमानी परिसर अम्बेडकर नगर भोपाल निवासी मो आसिफ आत्मज मो अशफाक पठान उम्र 27 साल को आज जिला जेल से भोपाल पेशी पर ले जाया जा रहा था आसिफ भोपाल के एक हत्या के मामले और सीहोर के एक आपराधिक प्रकरण में बंद है बताया जाता है कि आज सुबह साढ़े दस बजे उसे प्रधान आरक्षक बाबूलाल, आरक्षक देवेन्द्र और प्रेमनारायण भोपाल के लिए लेकर निकले, चूंकि एक आरोपी को पेशी पर बस से ले जाने की परम्परा है इसी का परिपालन करते हुए यह उसको लेकर बस स्टैंड के लिए रवाना हुए बताया जाता है कि यह लोग अभी जेल की पुलिया के समीप ही पहुंचे थे कि आरोपी आसिफ ने इनकी कैद से फरार होने का प्रयास किया इस दौरान  झूमाझटकी करते हुए आरोपी ने इनके साथ मारपीट करने का भी प्रयास किया करीब आधा घंटें की मशक्कत के बाद हिंसा पर उतारू आरोपी को तीनों जवानों ने धर दबोचा, बाद में एसआइ देवचंद आत्मज भंवर जी निवासी पुलिस लाइन की रिपोर्ट पर मंडी पुलिस ने भादवि की धारा 353, 224, 511 के अंर्तगत मामला कायम किया जाकर घायल प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया।
डिवीजनल कमांडेट ने सैनिकों ने किट का जायजा लिया
सीहोर। डिवीजनल कमांडेट ने मंगलवार को परेड ग्राउंड पहुंचकर वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने मैदान में मौजूद 240 नगर सैनिकों की ड्रेस का जायजा लिया। इसके बाद आक्सफोर्ड स्कूल के बच्चों के बैंड की धुन पर सैनिकों ने सलामी दी। वहीं कमियां होने पर डिस्ट्रिक कमांडेंट को निर्देश दिए। मंगलवार को सुबह नौ बजे डिवीजनल कमांडेट केएस परिहार परेड मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले नगर सैनिकों को ड्रेस सेंस और कमियों को देखा। इस दौरान जिनमें कमियां पाई गई उनको नोट किया गया। उसके बाद डिस्ट्रिक कमांडेंट के निर्देशन में परेड का संचालन सीएस चंदेरिया एएसआई द्वारा किया गया। इसके बाद श्री परिहार ने नगर सैनिकों ने किट का जायजा लिया। इस दौरान जो सामग्री कम पाई गई, उसे उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही उपस्थित सैनिकों से उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें जल्द ही हल करने का आश्वासन दिया। 
परीक्षा देने से वंचित आइटीआई छात्रों ने सीहोर आकर किया प्रदर्शन, नाराजगी भरे आलम में ज्ञापन सौंपकर दी आंदोलन की चेतावनी
सीहोर। परीक्षा देने से वंचित आइटीआई छात्रों ने सीहोर आकर किया प्रदर्शन, नाराजगी भरे आलम में ज्ञापन सौंपकर इनके द्वारा आंदोलन की चेतावनी दी गई है। आज तहसीलदार संतोष मुदगल को आष्टा तहसील मुख्यालय से आए करीब पचास से अधिक छात्रों ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि हम सभी पूर्व में जीएसपी प्रायवेट आईटीआई  सेमनरी रोड़ आष्टा में एक एज्यूकेशन सोसायटी के द्वारा संचालित की जा रही उक्त संस्था के पूर्व संचालक एवं अध्यक्ष द्वारा भवन किराए पर लिया जाकर संस्था का संचालन किया गया. एवं समय-समय पर छात्रों से शुल्क प्राप्त कर अध्यक्ष को अदा किया गया. किंतु संचालक की नौकरी लग जाने के कारण उनके द्वारा संस्था का समस्त कार्यभार अध्यक्ष को सौंप दिया गया. चूंकि अध्यक्ष उज्जैन में निवास करते हैं इस कारण संस्था नियमित रूप से नहीं चल सकी और उन्होंने छात्रों से फीस तो प्राप्त कर ली, लेकिन संस्था न चलने के कारण इनके द्वारा भवन 20 फरवरी 16 को रिक्त कर दिया अध्यक्ष  ने समस्त आईटीआई संबंधी सामान प्राप्त कर लिया एवं छात्रों को आश्वासन दिया कि हम शीघ्र ही अन्यत्र सामान रखकर पुन: आईटीआई आरंभ कर देंगे और आपका भविष्य खराब नहीं करेंगे. इनके द्वारा दिए गए  मौखिक आश्वासन के बाद भी छात्रों से परीक्षा शुल्क एवं अन्य शुल्क तो प्राप्त कर लिए किंतु अभी एज्यूकेशन सोसायटी प्रायवेट आईटीआई न तो कहीं आरंभ की और न ही सामान का ही कहीं पता चलने दिया. हम 74 छात्रों ने प्रबंधक को एक आवेदन पत्र देते हुए उनसे निवेदन भी किया था कि हमारी तीसरी एटीकेटी एवं चौथे सेमेस्टर की परीक्षा अभी नहीं हुई है. साथ ही हमारी परीक्षा 17 मई 16 को संपन्न होने वाली परीक्षा की जानकारी भी नहीं दी गई। हमें यह भी पता चला है कि कुछ अन्य लोगों से झूठी शिकायत करवाकर संस्था की आईडी संयुक्त संचालक कौशल विकास क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल से लॉक करा दी गई. जिसे खोलने के संबंध में हम छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए हमारे पूर्व संचालक द्वारा सह-संचालक कौशल विकास क्षेत्रीय कार्यालय सतपुड़ा भवन भोपाल को एक आवेदन पत्र दिया गया. जिसमें आईडी संयुक्त रूप से कार्य किए जाने हेतु खोली भी गई, लेकिन आज तक प्रंबधन द्वारा तो छात्रों से संपर्क किया गया और न ही आईटीआई के समान को कहीं शिफ्ट कर छात्रों की परीक्षा आयोजित किए जाने हेतु व्यवस्था की गई. इस प्रकार प्रंबधन द्वारा छात्रों की फीस तो  प्राप्त कर ली गई, किंतु भविष्य में होने वाली किसी भी परीक्षा के संबंध में न तो सूचना  जारी की गई और न ही छात्रों के परीक्षा केन्द्र आदि की व्यवस्था की गई है. जिससे हम 74 छात्रों का भविष्य अंधेरे में अटक गया है और दी गई फीस का नुकसान भी छात्रों को उठाना पड़ रहा है. चंूकि हम सभी छात्र शिक्षित  बेरोजगार हैं हमारे परिवार का भविष्य भी हम पर निर्भर है ऐसी स्थिति में यदि प्रबंधन हमारे द्वारा दी गई राशि को हड़प कर लेते है और भविष्य में कोई परीक्षा आदि आयोजित नहीं करते हैं तथा सामान आदि के बारे में जानकारी नहीं देते है तो निश्चित ही हम छात्रों का भविष्य खराब होगा. साथ हमें आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा. ज्ञापन में कहा गया है कि प्रंबध कमेटी की शीघ्र तलाश की जाकर हम छात्रों के भविष्य को सुरक्षित किया जाए. चूंकि अध्यक्ष के माता-पिता आष्टा में निवास करते है किंतु वे स्वयं कुछ माह से अपनी पत्नी जो कि उज्जैन में निवास करती हैं उनके ही पास चले गए हैं इस लिए शीघ्र उनकी तलाश की जाकर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाए। ज्ञापन पर करीब पचास से अधिक छात्रों के हस्ताक्षर है तहसील दार द्वारा शीघ्र उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया है।
सीएमओ के हमलावर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन कर्मचारियों ने मौन जुलूस निकाल कर विरोध प्रकट किया
इछावर। सोमवार को मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर हमला करने वाले आरोपी मजीद खा पिता मोर खा निवासी वार्ड क्रमांक 4 खुरपी पुरा इछावर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर पंचायत इछावर के जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारी कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय से लेकर तहसील कार्यालय तक मौन जुलुस निकाल का जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन प्रभारी एसडीएम व तहसीलदार अलका सिंह को सौंपकर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि अगर 24 घंटे के अंदर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया तो नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी नगर में होने वाली व्यवस्थाओं का संचालन करना छोड़ देंगे। जिससे नगर की साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बंद हो जाएगी। जिसके संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने का मौन जुलुस नगर पंचायत कार्यालय से लेकर पुरानी तहसील, वर्मा चौक, पान चौराहा, मेन मार्केट, यादव पुरा, बस स्टैंड से होकर तहसील कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष सुमन कृपाल सिंह वर्मा, पार्षद  राधेश्याम वर्मा, कमोद यादव नंदू  कोली, हिम्मत सिंह वर्मा, धर्मसिंह, सुरेश शुक्ला, त्रिलोकचंद पवार,  मोहन सोनी, अशोक जैन, तिलकराम वर्मा, अर्जुन परमार, राजेश बाहेती, ऋषिकांत यादव, जितेंद्र पंवार, राकेश चंडाले, राधेश्याम, रमेश मालवीय, मनोज वर्मा, अशोक जैन, विनोद, त्रिलोक, मुख्तार खान, संतोष वर्मा, आनंद, संजय पवार, चंद्रकला बाई, भग्गू बाई, सुमन बाई, मुन्नी बाई, रेखाबाई, मायाबाई, बनपसिंह, प्रहलाद सिंह, धापूबाई, इकबाल खान, शकीर खां सहित सैकड़ों अधिकारी कर्मचारियों ने मौन जुलुस निकाल का ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में  पुलिस का कहना है कि आरोपी मजीद खां के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में लगी हुई है। क्या है मामला नगर परिषद इछावर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक कैथल  पर सोमवार को शासकीय कार्य से वार्ड में स्वच्छता का निरीक्षण करने वार्ड क्रमांक 4 के पास है। दिवडिय़ा फाटक क्षेत्र की ओर गए थे तभी उन पर  जानलेवा हमला हुआ था। जिसमें गंभीर रुप से घायल हुए। श्री कैथल का उपचार भोपाल में चल रहा है और आरोपी सरेआम नगर में घूम रहा है। इसको लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है। इसी के चलते मंगलवार को हमलावर मजीद खा को तत्काल गिरफ्तार करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
अशासकीय विद्यालयों को ऑनलाइन मान्यता की व्यवस्था
हाई स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता, निरीक्षण और अपील कार्य को ऑनलाइन कर दिया गया है। अब संस्थाओं द्वारा विद्यालयों की नवीन मान्यता, मान्यता नवीनीकरण, माध्यम एवं स्थान परिवर्तन आदि के लिये आवेदन तथा संबंधित दस्तावेज एम.पी. ऑनलाइन के माध्यम से अपलोड किये जाने की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इन आवेदनों को ऑनलाइन ही संबंधित संकुल प्राचार्य को निरीक्षण के लिये सीधे ही अंतरित किये जाने की व्यवस्था है। संकुल प्राचार्य द्वारा निरीक्षण के बाद ऑनलाइन ही अपनी अनुशंसा जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित की जाती है। उपयुक्त पाये जाने तथा आवश्यक फीस ऑनलाइन भरे जाने पर संस्था को मान्यता भी सीधे ऑनलाइन जारी किये जाने की व्यवस्था है। ऑनलाइन प्रक्रिया होने से मान्यता संबंधी कार्य में हस्तक्षेप खत्म हुआ है और प्रक्रिया में पारदर्शिता आई है।
अल्पसंख्यक छात्रवृत्तियों के संबंध में नवीन दिशा निर्देश जारी
भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति के संबंध में नवीन दिशा निर्देश जारी किये गये है।इन निर्देशों के अनुसार अब अल्पसंख्यक प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति के ऑन लाईन प्रकरणों में 50 हजार रूपये से कम की राशि के दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड करने की आवश्यकता नही है, बल्कि इन दस्तावेजों को संस्था स्तर पर संधारित किया जायेगा और 50 हजार रूपये से अधिक के छात्रवृत्ति प्रकरणों में विद्यार्थियों के सभी दस्तावेज शिक्षण संस्था स्तर पर अपलोड किये जायेंगे। छात्रवृत्ति प्रकरणों में विद्यार्थियों के सभी दस्तावेज अपलोड किये जाने के लिये विद्यार्थियों का आधार कार्ड उनके बैंक खाते में लिंक होना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षण संस्थाओं के प्रमुखों को निर्देश दिये है कि कैम्प लगाकर विद्यार्थियों का आधार पंजीयन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर संपन्न करायें । साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि छात्रों के आधार पंजीयन में 10 अंको का आधार पंजीयन क्रमांक (ई.आई.डी.) छात्रों द्वारा ही भरा जाये जिसमें भारत सरकार द्वारा 12 अंकों का आधार पंजीयन नंबर सीधे यू.आई.डी.ए. से प्राप्त कर अपलोड कर दिया जायेगा। इस पोर्टल में मतदाता परिचय पत्र का विकल्प भरा जाना आवश्यक नहीं है ।
पीएससी की परीक्षाओं की तैयारी के लिये नि:शुल्क प्रशिक्षण
शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर में 3 अक्टूबर,2016 से मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी के लिये अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों के लिये नि:शुल्क प्रशिक्षण कक्षाएं प्रारंभ की जाना है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के वे विद्यार्थी, जिन्होंने स्नातक परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं,आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितम्बर रहेगी। कार्यालयीन समय में आवेदन-पत्र शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र से प्राप्त कर सकते हैं।
अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगारों को बैंकों के माध्यम से मिलेगा एक करोड रूपये तक का ऋण आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर
सीहोर,  राज्य शासन के निर्देशानुसार अंत्यावसायी कार्यालय सीहोर द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग हेतु स्वयं का उद्योग (विनिर्माण) / सेवा उद्यम स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना, सावित्री बाई फूले स्व-सहायता समूह योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन प्रशिक्षण योजनांतर्गत बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराना है। शासन द्वारा योजनांतर्गत हितग्राहियों को मार्जिन मंनी सहायता 12 प्रतिशत, ब्याज अनुदान, ऋण गारंटी एवं प्रशिक्षण का लाभ भी दिया जाएगा। योजना का लाभ लेने हेतु पात्रता जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. सीहोर के कार्यपालन अधिकारी श्री व्ही. आर. कोरी ने बताया कि योजना से लाभ लेने हेतु आवेदक म.प्र. का निवासी हो और न्यूनतम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 40 के मध्य तथा आवेदक किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक / वित्तीय संस्था / सहकारी बैंक का चुककर्ता / अशोधी (डिफाल्टर) नहीं होना चाहिए। आवेदक किसी शासकीय उद्यमी / स्वरोजगार योजनांतर्गत सहायता प्राप्त कर रहा हो तो इस योजना के अंतर्गत पात्र नहीं होगा। योजना में सी.ए. की परियोजना रिपोर्ट एवं आवेदक को उद्योग आधार पंजीयन करना आवश्यक है। आवेदक अपना आवेदन पत्र जिला अंत्यावसायी कार्यालय, पुरानी जिला पंचायत के समाने महिला बस्तीग्रह लुनिया चौराहा सीहोर में 15 अक्टूबर,2016 तक आवेदन प्राप्त कर जमा कर सकते है। अपूर्ण आवेदन पत्र जमा नहीं किए जाएंगे।
पटवारी पद पर अनुकंपा नियुक्ति हेतु नाम प्रस्तावित
सीहोर,  कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे के निर्देश पर पटवारी वार्षिक परीक्षा वर्ष 2016 के घोषित परिणाम अनुसार अजा वर्ग से श्री कृष्णकांत मेहरा आत्मज स्व. श्री श्रीराम मालवीय गुलजारी का बगीचा संजय टाकीज रोड सीहोर एवं सामान्य वर्ग से ललिता ठाकुर / दुर्गा सिंह ठाकुर म.नं. 179 कस्बा सीहोर पटवारी प्रशिक्षणार्थी उत्तीर्ण हुए है को अनुविभाग आष्टा में रिक्त पटवारी पद पर नियमानुसार नियुक्ति करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग आष्टा को संयुक्त कलेक्टर सीहोर द्वारा नाम प्रस्तावित कर दिया गया है। साथ ही इन प्रशिक्षित उम्मीदवारों को पटवारी पद पर नियमानुसार नियुक्ति प्रदान करते हुए आदेश की एक प्रति जिला कार्यालय सीहोर को भिजवाने हेतु निर्देशित भी किया गया है।
साप्ताहिक रोजगार मेला 29 को
सीहोर,  जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय सीहोर के माध्यम से जिला स्तरीय साप्ताहिक रोजगार मेले का आयोजन 29 सितम्बर,2016 को प्रात: 10.30 बजे से कलेक्ट्रेट भवन में किया जाएगा जिसमें वी ई कामर्शियल व्हीकल्स आयशर कंपनी देवास द्वारा मशीन आपरेटर के पदों के लिए भर्ती की जाएगी। योग्यता आईटीआई एवं 10वीं कक्षा में 50 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण, आयु 18 से 28 वर्ष वेतनमान 7710 एवं लीडिंग टेलीकाम कंपनी भोपाल द्वारा सेल्समेल, सेल्स एक्जिक्यूटिव एवं मैनेजर के पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए योग्यता स्नातक अथवा एमबीए, आयु 24 से 30 वर्ष, वेतनमान 10000 से 25000/- रहेगा। जिला रोजगार अधिकारी द्वारा इच्छुक आवेदकों से कहा गया है कि वे अधिक जानकारी हेतु दूरभाष नम्बर 07562 - 224006 पर संपर्क साध सकते हैं।
नगर उदय, स्वच्छ सीहोर अभियान का 28 सितम्बर को सुबह 5:30 बजे होगा श्री गणेश 
सीहोर। मुख्य सचिव म.प्र. शासन के निर्देशानुसार नगर उदय अभियान अंतर्गत नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल सिंह अरोरा ने अभियान की तैयारियों के संबंध में समिक्षा बैठक ली। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमर सत्य गुप्ता ने 28 सितम्बर से प्रांरभ हो रहे। नगर उदय , स्वच्छ सीहोर अभियान के सबंधं में जानकारी देते हुए बताया कि कल सुबह 5:30 बजे नगर के इन्दिरा नगर से अभियान का श्री गणेश किया जावेगा। आज दिये गये निर्देशानुसार नगरपालिका के राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक समस्त सहायक राजस्व निरीक्षक महेश जाटव एवं स्वच्छता निरीक्षक अमित यादव के साथ-साथ वार्ड दरोगा, सफाई कर्मचारी एवं कार्यालय के कर्मचारी, अभियान में पूरी तरह अपनी भूमिका निर्वाहन कर अभियान को सफल बनाने के लिए तत्तपर रहेंगे। सीएमओ श्री गुप्ता ने नगर के समस्त सम्मानीय ,गणमान्य नागरिक , जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण, एवं सम्मानी नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर राजस्व सभापति मनोज गुजराती स्वास्थ्य सभापति कमलेश राठौर सहित पार्षदगण प्रमुखरूप से उपस्थित रहे। 
मॅा जगतजन्नी की चुनरी की पूजा अर्चना 29 को  चुनरी जाएगी मॉ नलखेड़ा के दरबार
सीहोर। हिन्दु रक्षक युवा यात्रा समिति द्वारा आगामी 6 अक्टूबर को निकलने वाली विशाल चुनरी यात्रा में मॉ को भेट होने वाली 108 मीटर की चुनरी को सोमवार को पान चौराहा स्थित मॉ कालका माता के दरबार में विशेष पूजा अर्चना की गई। चुनरी को पवित्र एवं शुद्वीकरण हेतु पुजारियों द्वारा मंत्रो से अभिमांत्रित किया। चुनरी कों मॉ वग्लामुर्ती नलखेड़ा के लिए 29 सितम्बर गुरूवार को समिति के सदस्यों द्वारा ले जाया जायेगा। इस पुण्य अवसर पर पं. मोहित पाठक , पं. अशोक पराशर, पं. महादेव शर्मा, राठौर क्षत्रिय समाज अध्यक्ष सतीश राठौर, पर्वत मेवाड़ा, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रिंस राठौर, राहुल जगताप, सुनील शर्मा, राजेश गौर, सतीश पाठक, सुरेश राठौर, गब्बर यादव, लब्ली, मनोहर शर्मा, दुष्यंत दासवानी, राहुल, मुकुल, अर्जुन राठौर,आदि उपस्थित रहे।
जन्मदिन पर मरीजों को फल वितरित किए
सीहोर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर सुरेन्द्र सिंह अरोरा अप्पी के नेतृत्व में शासकीय चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को फल वितरण किये। तत्पश्चात अरोरा कार्यालय में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा के नेतृत्व में केक काट कर जन्म दिन मनाया गया। इसी तरह राजेश मालवीय जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय बलाई समाज के नेतृत्व में फुल माला से स्वागत किया गया। आरटीओ के सामने प्रवेश राठौर के नेतृत्व में केक काटकर जन्म दिन मनाया।  इस अवसर पर पार्षदगणों सहित शंकरलाल शर्मा, जितेन्द्र साहू, मुकेश विश्वकर्मा, भोजराज यादव, संजय राय, पुरुषोत्तम मीणा, प्रवेश राठौर, मनोज शर्मा, विजय गुप्ता, शैलेन्द्र वाल्मिकी, संजय शर्मा, प्रकाश बुंदेला, मोहन यादव, विन्नी अरोरा, सुनील राय, अंकित राठौर, गगन कलमोर, संजय शर्मा, सीमा धाड़ी,  रिक्की राठौर, दिपक परमार, आनन्द चौरसिया, रितिक , गौतम ,आनन्द चौधरी, गोलू गौर, संतोष यादव, दीपक गोस्वामी, संतोष राजपूत, संजय कटारे, अभिजीत यादव, लविन अरोरा, अनीस पहलवान, शुभम जोशी, सचिन प्रजापति, गौरव देशमुख, राजा ठाकुर, आनन्द, बाबू यादव, शिवा यादव, चिन्टु कुशवाहा, राहुल मांझी, सुनील परमार, बलराम जाट, ब्रज जाट, तिलक खाती आदि अनेक लोग उपस्थित थे।  
अपनी समस्याओं को लेकर सरपंच संघ करेगा दिल्ली में महाआंदोलन
सीहोर। विकास के नाम पर गांव में विजय श्री के बाद जनप्रतिनिधि के रूप में चुनकर आने वाला सरपंच अब मात्र अधिकारियों का खिलौना बनकर रह गया है। शासन की नीतियों के कारण सरपंच वर्ग अपने गांव में अपनी मर्जी से विकास कार्य नहीं कर सकते है, हर समय अधिकारी हावी रहते है। उक्त विचार शहर के भोपाल नाका स्थित कार्य मंगलम में आयोजित जिला सरपंच संघ की एक विशेष बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ऐलम सिंह दांगी ने कहे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश सरपंच संघ के सहसंयोजक डीपी धाकड़ और प्रदेशा उपाध्यक्ष निर्भय सिंह, जिला महामंत्री सुरेश विश्वकर्मा ने यहां पर मौजूद बड़ी संख्या में सरपंचों को अपनी आगामी रणनीति के बारे में बताते हुए कहा कि वर्ष 1994 में जो पंचायत अधिनियम लागू किया गया था, उसको यथा स्थिति में एक बार लागू करने और सरपंचों को सम्मानजनक स्थिति में लाने के लिए आगामी दो अक्टूबर को प्रदेश के सभी सरपंच एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर महा आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर सीहोर ब्लाक के अध्यक्ष दशरथ सिंह, प्रेमनारायण वर्मा, दिनेश मेवाड़ा, मंगलेश वर्मा सहित अन्य ब्लाकों के पदाधिकारी और सरपंच मौजूद थे।
लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के स्थानांतरण को लेकर सौंपा ज्ञापन
सीहोर। म.प्र. ततृीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी सीहोर द्वारा किये गयें लिपिकों के पक्षपात पूर्ण स्थानातंरण के विरोध में कलेक्टर सीहोर को ज्ञापन सौंपा गया। म.प्र. ततृीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा द्वारा जिला शाखा सीहोर के अध्यक्ष विनोद उपाध्याय के नेतृत्व मे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा विगत दिनो किये गये लिपिकों के पक्षपात पूर्ण स्थानांतरण के विरोध मे निष्पक्ष जांच को लेकर श्री नरोत्तम भार्गव संयुक्त कलेक्टर सीहोर को ज्ञापन सोंपा गया। संयुक्त कलेक्टर द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया। संघ जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि जो लिपिक विगत 27 वर्षो से जिला शिक्षा कार्यालय मे कब्जा जमाये बेठे है। उनको छोडकर स्थानांतरण करना न्यायोचित नही है एवं लिपिकों के ऐसे स्थान पर स्थानातंरण किये गये है, जिनमे उस स्तर का पद ही स्वीकृत नही है उनके द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी से स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की गई है। इस अवसर पर मुख्य रूप से म.प्र. लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा जे.बी. सिंह, स्टेनो टू कलेक्टर प्रांतीय सचिव सुंदरलाल राठौर, जिला सचिव, सिद्धूसिंह ठाकुर, दिलिप राठौर, दिग्विजय सिंह, आदर्ष शास्त्री , अनिल शर्मा, रामबाबू सक्सेना, मनोज गुप्ता, आदित्य कर्वे, अभय नागर, श्री अरूण ठाकुर, श्री अखिलेष गंगवार, सुरेश्‍ श्रीवास्तव, अजय मालवीय, कमलेष बिल्बार, सुदीप तोमर, मुकेश् शर्मा, रितेष राठौर, श्रीमति लता राठौर, चंन्द्रकांता गुप्ता, श्रीमति सुनीता मुग्रें, चंन्द्रकांता जोशी, श्रीमति ममता पाण्डे आदि सम्मिलित थे ।
संभागीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता भोपाल ने सीहोर को हराया
सीहोर। संभागीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता 19 वर्ष बालक वर्ग का फायनल मैच सीहोर तथा भोपाल की टीम के मध्य खेला गया । इस मैच के शुभारंभ अवसर पर अनिल वै़द्य जिला शिक्षा अधिकारी,आर डी सोलंकी सहायक संचालक,आर.आर.उइके ए डी पी सी,भरत लाल श्‍र्मा  जिला क्रीडा अधिकारी,आलोक श्‍र्मा प्राचार्य आवासीय खेलकूद संस्था ने खिलाडियों के बीच पहुचकर परिचय प्राप्त किया ओर खिलाडियों को खेल भावना तथा अनुषासन से जीवन को संवारने की प्रेरणा प्रदान की । इसके पूर्व विदिषा तथा सीहोर के बीच सेमीफायनल मुकाबला खेला गया जिसमें विदिषा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 74 रन का लक्ष्य सीहोर की टीम को दिया विदिशा की ओर से सर्वाधिक आयुष ने 19 रन, शिवम ने 14 रन बनाये।सीहोर की ओर से सौरभ ने 2 विकेट लिये ।जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी सीहोर की टीम ने 8 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर यह मैच जीत लिया।सीहोर की ओर से सर्वाधिक हेमंत ने 33 रन नाट आउट रहते हुए बनाए। फायनल मैच सीहोर ओर भोपाल के बीच खेला गया जिसमें भोपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित पंद्रह ओवर में 139 रन 6 विकेट के नुकसान पर बनाये भोपाल की ओर से संकल्प ने 64,आदि जैन ने 33 रन बनाये। सीहोर के प्रखर ने 3 विकेट लिए। जबाब में सीहोर की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए जिसमे अजीत ने 33 रन भौमिक ने 24 रन बनाए।इस मैच में भोपाल ने जीत हासिल की। मैच के अवसर पर अरूणा पारे, अताउल्ला खान, नारायण कुषवाह,आषीष षर्मा, माधव सिंह यादव, चन्द्र शेखर शर्मा, मदन कुषवाह, नीरज पाल, सुनील सिंह, अक्षय, दुबाने,सचिन कीर आदि ने सहयोग किया।
कृषि महाविद्यालयीन कर्मचारी गृहनिर्माण सहकारी संस्था मर्यादित सीहोर जिला की वार्षिक बैठक सम्पन्न
सीहोर। कृषि महाविद्यालयीन कर्मचारी गृहनिर्माण सहकारी संस्था मर्यादित सीहोर जिला सीहोर की वार्षिक बैठक २०१५-१६ आम सभा डॉ. एम.सी.दुबे अध्यक्ष, डॉ. एस.आर.शर्मा के द्वारा संस्था के कार्यलय में आयोजित की गई जिससें संस्था के सभी सदस्यगण एम.एस.राय, श्रीमति शोभा खाण्डे का हार्दिक स्वागत संस्था के प्रबंधक श्री कैलाश सिंह खाण्डे द्वारा अनुमोदन किया गया एवं संस्था की कार्यप्रणाली एवं गतिविधियों  से अवगत कराते हुए आम सभा में रखें हुए विषयों पर चर्चा कर अवगत कराते हुए कालोनी की स्वच्छता रखनें एवं कालोनी की पेयजल व्यवस्था एवं रोड़ पर नगरपालिका के द्वारा स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिख कर आवेदन करना साथ-साथ बाकी बचे हुए सदस्यों को नोटिस देकर सोसायटी का विकास शुल्क जमा करानें एवं शेष भवन सदस्यों  द्वारा नहीं किये जाने पर ठोस कार्यवाही करने हेतु विचार विमर्श करना है।
स्वदेशी जागरण मंच मध्य भारत का प्रांत सम्मेलन में सीहोर कार्यकर्ता शामिल हुए
सीहोर। स्वदेशी जागरण मंच मध्य भारत का प्रांत सम्मेलन होशंगाबाद में स्वयंवरम गार्डन में संपन्न हुआ। जिसमें सीहोर से भी मंच कार्यकर्ता तथा दायित्वान कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रांत  सम्मेलन में स्वदेशी जागरण मंच के उत्तरभारत संगठक तथा अखिल भारतीय सह विचार मंडल प्रमुख सतीश उपस्थित रहे साथी होशंगाबाद जिले के जिला संघ चालक सेठा भी उपस्थित रहे सम्मेलन में सतीश  ने स्वदेशी जागरण मंच के आंदोलनों तथा सफलताओं के इतिहास के विषय में विस्तृत चर्चा की .मंच के प्रांत संयोजक अरुषेन्द्र शर्मा ने एकात्म मानव दर्शन ही संपोषित विकास का आधार विषय पर व्याख्यान दिया सम्मेलन में अन्य वक्ताओं ने भी अपना विषय प्रस्तुत किया होशंगाबाद जिले के जिला संयोजक योगेश सेठा ने अतिथि परिचय कराया तथा संघ चालक जी के उद्बोधन उपरांत सभी का आभार व्यक्त किया प्रांत सम्मेलन में सीहोर भोपाल होशंगाबाद बेतूल हरदा रायसेन राजगढ़ आदि अनेक स्थानों से कार्यकर्ता तथा मंच के पदाधिकारी शामिल हुए प्रांत सम्मेलन में स्वदेशी जागरण मंच ने  प्रस्ताव पारित किया पहला प्रस्ताव यह है कि 1991 से जब कि देश ने विश्व व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे तब से लेकर आज पर्यंत तक मध्यप्रदेश में विशेष रुप से मध्य भारत में कितने देसी उद्योग धंदे कारखाने बंद हुए हैं इसका एक आकलन शासन के द्वारा किया जाना चाहिए तथा उनके पुन: प्रारंभ होने तथा उनकी सहायता करने हेतु एक समिति गठित कर  उसकी रिपोर्ट प्रकाशित करना चाहिए दूसरा प्रस्ताव पर्यावरण एवं नदियों के संरक्षण हेतु किया गया मध्य भारत में नर्मदा जैसी पवित्र नदिया भी रेत उत्खनन तथा अन्य कारणों से प्रदूषित हो रही है तथा जिन का पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है छोटी नदियों को बड़ी नदियों से जोडऩे की भी आवश्यकता है जिससे अधिकांश क्षेत्रों में जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके मंच ने शासन से मांग की है कि इस हेतु एक कार्य योजना का शीघृ बनाया जाना आवश्यक है. स्वदेशी जागरण मंच ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया है तथा पिछले वर्ष भोपाल में  प्रांत सम्मेलन में मंच ने सौर उर्जा हेतु शासन से आग्रह किया था यद्यपि शासन ने इस हेतु प्रारंभिक कार्य आरंभ कर दिए हैं तथापि मंच शासन से यह मांग करता है कि प्रत्येक जिला स्तर पर सौर ऊर्जा के तकनीकी जानकारी तथा सहायता उपलब्ध करवाने हेतु केंद्र खोले जाने की आवश्यकता है जिससे कि अधिक से अधिक लोग अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर सौर ऊर्जा का उत्पादन कर सके।
आर्य समाज द्वारा योग एवं व्यायाम प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन
सीहोर। आर्य समाज एवं आर्य युवक परिषद् के संयुक्त तत्वाधान में चरित्र निर्माण एवं व्यायाम प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया। आर्य समाज के प्रधान आचार्य विजय शास्त्री के नेतृत्व में अनेक शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें सेकड़ों विद्यार्थियों ने शिविरों में भाग लिया एवं सभी विद्यर्थियों को प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया। फन्दा सरस्वती विद्या मंदिर, सरस्वती ज्ञान मंदिर, तूमड़ा राकेश हायर सेकण्डरी स्कूल, पचामा अथेन्टिक पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर मण्डी, सरस्वती विद्या मोदी स्कूल, काहिरी महाराणा प्रताप स्कूल, गालूखेड़ी प्रिंस ऐकेडमी स्कूल एवं रचना मिडिल स्कूल कोठरी, संस्कार ऐकेडमी स्कूल एवं ज्ञान सागर स्कूल रनायल, पुष्प हायर सेकण्डरी स्कूल एवं सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल व अमरजीत स्कूल, उल्झावन युनिक कान्वेंट स्कूल, भगतसिंह मिडिल स्कूल, अपर्णा ज्ञान मंदिर स्कूल, सोगोनी संस्कार एकेडमी स्कूल, लालाखेड़ी प्रज्ञा बाल विद्या मंदिर, उत्पुरा सरस्वती विद्या मंदिर, खारपा एसआर कान्वेंट स्कूल, हेदरगंज स्वामी विवेका नन्द स्कूल, बमूलिया आशुतोष मिडिल स्कूल आदि विद्यालयों में कराटे, योग, बाक्सिंग, रस्सा मलखंभ, का प्रशिक्षण विभिन्न शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। शाजपुर से अभिलाषा चौकसे ब्लेक बेल्ट, मोहम्मद जावेद खान (ब्लेक बेल्ट), गुरुकुल होशंगाबाद से पधारे  ब्रह्मचारी ओमप्रकाश शास्त्री एवं पवन शास्त्री द्वारा अनेक स्थानों पर विशेष यज्ञ का आयोजन विद्यालयों में किया गया। जिससे कि विद्यार्थी प्राचीन वैदिक संस्कृति को समझे। शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में चारित्रिक, नैतिक, अध्यात्मिक, शारिरिक उन्नति को प्राप्त करना आर्य समाज का नियम भी है कि अविद्या का नाश और विद्या की वृद्धि करनी चाहिये।  शिविरों के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य एवं संचालक द्वारा कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। आर्य समाज लोधी मोहल्ला के समस्त अधिकारी एवं आर्य युवक परिषद के समस्त अधिकारी द्वारा कार्यक्रम को सराहा गया।  
सीहोर की प्रतिभाओं ने दिखाया अपनी आवाज का जादू संगीत के माध्यम से स्वच्छ सीहोर जागरूकता अभियान पर हुई नाट्य प्रस्तुति
सीहोर। इजी एकॉस्टिका गिटार स्कूल ने संगीत के माध्यम से स्वच्छ सीहोर जागरुकता अभियान की शुरुआत की, जिसमें छोटे एवं बड़े बच्चों ने संगीत के माध्यम से सीहोर स्वच्छ जागरुकता पर कई प्रस्तुतियां दी एवं सीहोर नगर वासियों से शहर को साफ-सुथरा रखने की अपील की। कार्यक्रम में आए अतिथि गजेंद्र सिंह गायक कलाकार ने भी अपनी जबरदस्त प्रस्तुति संगीत के माध्यम से दी।कार्यक्रम में मुख्य  अतिथि के रुप में नगर पालिका अध्यक्ष  श्रीमति अमीता अरोरा,  पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जसपाल सिंह अरोरा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ए.पी. सिंह  ने कार्यक्रम में उपस्थित रहे, जिन्होने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। साथी ही इजी एकॉस्टिका म्यूजिक स्कूल चेयरमैन श्रीमती विद्या शिवचरन चौरसिया ने बताया कि बच्चों की प्रतिभाओं को कभी अनदेखा नहीं करना चाहिए, अगर बच्चों में कोई हुनर है तो उसे आगे बढ़ाने में अपना पूरा सहयोग देना चाहिए, तभी बच्चों में छिपी हुई कला का विकास सही तरह से होगा। बच्चों में अगर प्रतिभा है तो वह अपना रास्ता खुद बना सकते हैं और अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं।  संगीत स्कूल संचालक शुभम नानू चौरसिया एवं तरुण योगी ने कहां कि आप जो भी काम कर रहे हैं उसको करते हुए साफ सफाई का भी पूरा ध्यान रखें ताकि आपका घर, शहर एवं देश स्वच्छ व स्वस्थ रहे। श्रीमति अरोरा ने कहा कि प्रत्येक बच्चों के लिये पढ़ाई बहुत आवश्यक है, वहीं हर बच्चों में पढ़ाई के अलावा एक अतिरिक्त हुनर छुपा होता है, जो समय के साथ सामने आता है, हमें चाहिये कि उस बच्चें की रुचि के अनुसार उसका सहयोग करें ताकि वह अपनी प्रतिभा को उच्च स्तर पर निखार सके। कार्यक्रम मैं प्रस्तुति देने वाले नमन मेहता, हिमांशु पाराशर, सचिन ठाकुर, ज्ञानदीप शर्मा, आयुषी राठौर, श्रेयांश मेवाड़ा, नीति चांडक, सौम्या चड्डा, रीतिका बत्रा, नेहा लोधी, मानसी शर्मा, सत्यम राठौड़, कृष्णा राजपूत, सौरभ शर्मा, तनु चौरसिया, भूमि, हरदीप, आशिता, रिषिता, मनीष एवं इसी एकॉस्टिका स्वरांगन संगीत परिवार के सभी बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी।
अग्रसेन जयंती महोत्सव में नजर आये बाबा रामदेव, आशाराम और राधे माँ
सीहोर। अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित व अग्रवाल महिला मंडल के तत्वाधान में आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान प्रतिदिन कई प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जिसमे अग्रबंधुओं द्वारा उत्साह और उमंग के साथ आयोजित कार्यक्रमों मे भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया जा रहा है। महोत्सव के चौथे दिन युवतियाँ एवं महिलाओं के लिए नेल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे अपने हाथों  की उंगलियों के नाखूनों पर अग्र प्रतिभाओं ने विभिन्न प्रकार से नेल आर्ट किये वही लड्डु गोपाल के पोस्टर सजाऐं। कक्षा 0 से नर्सरी तक के बच्चों के लिये लक्की गेम व कक्षा 5 से 8 तक के बच्चों के लिये बिन्दी की आकृति बनाओं प्रतियोगिता आयेाजित की गई, जिसमें अग्रप्रतिभाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया वहीं महिलाओं के लिये आयोजित फेंसीड्रेस प्रतियोगिता में महिलाओं द्वारा योगगुरु बाबा रामदेव, आसाराम, राधे माँ जैसे कई लोगों के नाटकीय रुप रख अपनी कला का प्रदर्शन किया। महोत्सव में कल म.प्र.अग्रवाल महिला महासभा जिला इकाई सीहोर द्वारा 18 वर्ष से ऊपर युवतियों व महिलाओं के लिये शक्कर, चाय पती एवं बिस्किट से रांगोली बनाना। दोपहर 4 बजे से युवती एवं महिलाओं के लिये फेंसी ड्रेस जिसमें फिल्म जगत में वर्ष 1980 तक की लोकप्रिय रही हिरोईनों की वेश भूषा एवं हेयर स्टाईल के साथ डायलॉग बोलना। सांय 4 बजे से सभी अग्रबन्धुओं के लिये भगवान अग्रसेन जी का मूल मंत्र 1 रुपये 1 ईट सजाओं प्रतियोगिता एवं रात्रि 8 बजे से 1 मिनिट प्रतियोगिता स्थानीय अग्रवाल पंचायती भवन बड़े बाजार में आयेाजित की गई है।
शाहगंज दशहरा उत्सव समारोह की कार्यकारणी का गठन
शाहगंज – विजयादश्‍मी के पावन पर्व दश्‍हरा उत्सव समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए दषहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष पं0 सतीष षर्मा ने कार्यकारणीका गठन किया है जिसमें उपाध्यक्ष राजेन्द्र गौतम,नरेष गौर एडव्होकेट,सीताराम साहू पत्रकार,पीसी गौर, सचिव संजय दुबे,दिलीप पालीवाल,संदीप दुबे,सहसचिव सचिन भार्गव,किषोर गौर,यषवंत साहू,धर्मेन्द्र कहार,कार्यक्रम संयोजक नीलेष गौर,लाखन यादव,अजय षर्मा,सचिन राजपूत,कोषाध्यक्ष अनूप जैन,जेपी सराठे,मीडिया प्रभारी रामस्वरूप साहू ,राजीव गौर बनाये गये हैं । इनके अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अन्य समितियों का भी गठन किया गया है। चल समारोह समिति - निखिल पालीवाल,षैलेष षर्मा,अभिजीत मालवीय,वैभव साहू,सोनू यादव,विपुल जैन,नागेष गौर,निखिल गौर,माखन,मुकेष षामिल किये गये हैं।  आतिश्‍ बाजी प्रदर्षन व्यवस्था में - सचिन विष्वकर्मा,बब्लु यादव,राहुल षर्मा,विजय मेहरा,जितेन्द्र ,जयदेष,राहुल, राजकुमार,हरिओम,मुन्ना केबट,राजा ष्षर्मा,बाबू विजयवर्गीय। दषहरा मैदान व्यवस्था - प्रवीण तिवारी ,पुनीत मालवीय,साकेत पालीवाल,संजय जोषी,जानू गौर,ऋतिक विजयवर्गीय,निक्की चौहान,विनय षर्मा,षिवम् षर्मा,प्रदीप,विभोर साहू आदि बनाये गये हैं । दशहरा उत्सव की तैयारियॉं प्रारंभ शारदीय नवरात्र महोत्सव के दौरान नगर के अनेक स्थानों पर दुर्गा जी की झांकी के अलावा शंकर पार्वती व अन्य झांकियों की स्थापना के लिए तैयारियॉं प्रारंभ हो गई हैं। दश्‍हरा उत्सव को मनाने के लिए अध्यक्ष सतीश श्‍र्मा की देखरेख में भव्य तैयारियों का जायजा लेने मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामानुज मिश्रा पहॅुंचे व कर्मचारियों को साफ सफाई के निर्देष दिये,बरसात के चलते दषहरा मैदान दयनीय अवस्था में पहॅुंच गया था जिसका समतलीकरण किया जा रहा है ।
किसानो का सोयाबीन समर्थन मूल्य से कम नही खरीदा जाए ब्लाक कांग्रेस ने सौपा ज्ञापन दो दिन के अंदर व्यवस्था को दुरूस्त नही किया गया तो मंडी के दोनो गेटो की तालाबंदी की चेतावनी
आष्टा। ब्लाक कांग्रेस आष्टा द्वारा मंडी कमेटी सचिव को एक ज्ञापन सौंपा गया, ज्ञापन में मांग की गई कि किसानो का सोयाबीन व्यापारियो द्वारा 2000 से 2200 रू. में खरिदा जा रहा है, किसानो से 6000 रू. क्विंटल को सोयाबीन लेजा कर अपने खेता में बोनी की थी। जबकि समर्थन मूल्य 2675 रू. का है। व्यापारियो द्वारा समर्थन मूल्य से भी कम खरिदी की जा रही है, किसानो के साथ सरेआम मंडी में लुटपाट की जा रही है। अगर समर्थन मूल्य से व्यापारी कम बोली लगाता है तो यह जबावदारी मंडी प्रशासन की है इस और मंडी प्रशासन का बिल्कुल भी ध्यान नही दिया जा रहा है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सोभालसिंह भाटी ने मंडी सचिव को चेतावनी दी कि अगर दो दिन के अंदर व्यवस्था को दुरूस्त नही किया गया तो मंडी के दोनो गेटो की तालाबंदी की जावेगी, इसकी पूरी जबावदारी मंडी प्रशासन की होगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार ने भी किसानो को लेकर मंडी सचिव से चर्चा की और जो बाते ज्ञापन में उठाई गई उन पर तुरंत अमल करने को कहा। प्रदेश कांग्रेस सचिव हरपाल ठाकुर ने भी किसानो के हित में अपनी बाते रखी। वही इस अवसर पर ज्ञापन देने वालो में पूर्व पार्षद सुनील राजमल सेठी, पूर्व पार्षद भैया मियां, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद गुडडु, नपा उपाध्यक्ष खालिद पठान, प्रहलादसिंह खडी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जनपद उपाध्यक्ष सोभालसिंह मुगली, मंडी उपाध्यक्ष प्रतिनिधि कृपालसिंह मालवीय, एचआर परमाल, महेश मुकाती, जितेन्द्र शोभाखेडी, पूर्व पार्षद इदरिस मंसुरी, सईद टेलर, रसीद नेता, सन्नवर भाई जिला कांग्रेस महामंत्री, शेख रईस, गौरे मियांॅ मगरखेडी आदि अन्य लोगो ने किसानो की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा।
वोटर लिस्ट का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम एक अक्टूबर से
सीहोर,भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल के निर्देश पर वोटर लिस्ट का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आगामी एक अक्टूबर 2016 से प्रारंभ किया जायेगा। इस दिशा में जिले के रिटर्निग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निग अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए है। इन निर्देशों में कहा गया है कि एक जनवरी 2017 की अर्हता-तिथि के अनुसार समस्त कार्यवाही के लिए अपने अधीनस्थ अमले को पाबंद किया जाये।  संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन एक अक्टूबर को होगा। एक से 31 अक्टूबर तक दावे-आपत्तियाँ प्राप्त की जायेंगी। ग्राम-सभा, ग्राम-पंचायत एवं आवासीय कल्याण संस्थाओं में मतदाता सूची के संबंधित भाग एवं अनुभाग का वाचन 7 एवं 14 अक्टूबर को होगा। राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट द्वारा विशेष अभियान में दावे-आपत्ति 16 एवं 23 अक्टूबर16 को प्राप्त की जायेगी। दावे-आपत्तियों के निराकरण की तिथि 30 नवम्बर रखी गई है। डॉटा-बेस, अपडेशन, फोटोग्राफ, कन्ट्रोल-टेबल अपडेशन एवं पूरक सूची की तैयारी और मुद्रण का कार्य 24 दिसम्बर,16 तक पूरा कर लिया जायेगा। मतदाता-सूची का अंतिम प्रकाशन 10 जनवरी, 2017 को होगा।
ईदगाह कालोनी में रोड निर्माण का भूमिपूजन
आष्टा। वार्ड क्रमांक 1 में नव बसावट के क्षेत्र ईदगाह कॉलोनी में रोड़ निर्माण का कार्य आज प्रातः नपाध्यक्ष कैलाष परमार तथा विधायक प्रतिनिधि धनरूपमल जैन ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भूमिपूजन संपन्न किया। इस रोड़ के निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों की समस्या शीघ्र हल हो जाएगी। नपाध्यक्ष ने इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि का पुष्पमाला से स्वागत भी किया और कहा कि नगर के विकास में सभी पार्षदगण और सभी जनप्रतिनिधिगण एकजुट होकर कार्य कर रहे है तथा इसी कारण से नगर में विकास की बैला बढ़ती जा रही है। श्री परमार ने बताया कि उक्त रोड़ कैलाश्‍ मेवाड़ा के मकान से शकील खां के मकान तक बनेगा। वार्डवासियों ने नपाध्यक्ष और वार्ड पार्षद श्रीमती सीमा धनरूपमल जैन का आभार भी व्यक्त किया कि भारी जलसंकट के दौर में नगरपालिका परिषद आष्टा ने तत्काल नलकूप खनन कराकर हैंडपंप लगाकर यहां की जल समस्या को जल करवाया था। इस अवसर पर वहीद खां, शुभम शर्मा, रवि मेवाड़ा, युनूस खां, बन्ने खां, डॉ. सलीम, शहजाद खां, अनवर खां, कृपाल मामा, अचलसिंह सहित अन्य वार्डवासी उपस्थित थे।
पं. दीनदयाल की जयंती श्रीराम मंदिर की जगह भाजपा नेता कही और मनाते तो ज्यादा अच्छा होता
आष्टा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आष्टा नगर के प्रसिद्ध श्रीराम मंदिर परिसर में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाने पर प्रतिक्रिया देते हुए म.प्र. कांग्रेस सचिव हरपाल ठाकुर ने कहा कि आष्टा नगर के ह्रदय स्थली में स्थित श्रीराम मंदिर बुधवारा जो कि भगवान राम का सबसे पुराना एवं प्रसिद्ध मंदिर हैं, जहां पर भगवान राम और श्री बजरंगबली के सिद्ध मुर्तिया विराजित है और पूरे नगर के साथ आसपास का सनातन हिन्दु धर्म को मानने वाले लोग बडी श्रद्धा और भाव से भगवान राम के दर्शन कर अपने जीवन के कष्ट दूर करने की प्रार्थना करने के साथ उनके भविष्य के लिए भगवान से आर्शिवाद लेते हैं। परंतु भारतीय जनता पार्टी के केन्द्र में श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने और मध्यप्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने से शायद भारतीय जनता पार्टी के नेताओ में यह अंतर करने की समझ चली गई है कि भगवान राम के मंदिर में हमे यह आयोजन नही करना चाहिए था। क्योकि पूरा शहर श्रीराम मंदिर को बहुत ही श्रद्धा के स्थान के रूप में मानता हैं। मध्यप्रदेश कांग्रेस के सचिव हरपाल ठाकुर ने आगे कहा कि इस तरह यदि सारे दलो के लोग और सामाजिक संगठन राम मंदिर में हमारे देश के महापुरूषो महात्मा गांॅधी, पं. जवाहरलाल नेहरू, सरदार बल्लभ भाई पटेल, शहीद भगतसिंह, चन्द्रशेखर आजाद, रानी लक्ष्मी बाई एवं वीर शिवाजी और इस देश के महान प्रतापी राणा प्रताप की जयंती पर यदि श्रीराम मंदिर में पूण्य तिथि और जयंती मनाने लगेगा तो मंदिर परिसर के लिए उचित नही होगा। हरपाल ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक जी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए था और यदि उनको कोई आयोजन ही करना था तो पं. दिनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर वह मंदिर में सुन्दरकांड या हवन अन्य माध्यमो से भगवान की पूजा अर्चना कर श्रद्धा पूर्वक उनको याद करते तो यह उचित होता।  म.प्र. कांग्रेस के सचिव हरपाल ठाकुर ने कहा कि मैं भी भगवान राम का वंशज हु और भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता गणो से विनम्रता पूर्वक यह अपील करता हु कि आप जयंती या पूण्य तिथि धर्मशाला या अन्य स्थान पर मनाने को कष्ट करे। इसके साथ ही मैं भारतीय जनता पार्टी के नेता और देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी जी और शिवराजसिंह चौहान से यह निवेदन करता हु कि आप अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओ को निर्देश जारी कर भविष्य में ऐसे आयोजन स्थान में जन आस्था को देखते हुए नही करे।
जैन बने छावनी दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष
सीहोर। छावनी दुर्गा उत्सव समिति की बैठक आयोजित हुई जिसमें संयोजक ओम शर्मा, चन्द्र किशोर शर्मा, संक्षरक सुश्री रुकमणी रोहिला, अखिलेश राय, राजकुमार गुप्ता, डी.डी.अग्रवाल, विष्णु भरतिया, विमल जैन, सुरेश साबू, अमरसिंह नाथ, महामंत्री कार्तिक सोनी आदि वरिष्ठजन उपस्थि थे। सभी उपस्थितजनों की सर्व सहमति से सुनील जैन को छावनी दुर्गा उत्सव समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
ईश्वर के चिन्तन ही सच्चे सुख की प्राप्ति है-पं. व्यास
सीहोर। स्थानीय राठौर समाज श्रीराम मंदिर कस्बा में पं. अरविन्द जी व्यास के मुखाग्रवीन से चल रही भागवत का आज चतुर्थ दिवस है। कथा में श्री व्यास जी ने कहा कि व्यक्ति को मोह माया एवं आधुनिक सुख सुविधा को त्यागकर ईश्वर का चिन्तन करना चाहिये क्योंकि ईश्वर के चिन्तन में ही सुख-शांति की प्राप्ति है। इस अवसर पर सुबह 9 बजे से 12 बजे तक प्रतिदिन पूजन व सामूहिक तर्पण का कार्य पं.हरीश तिवारी द्वारा संपन्न कराया जा रहा है। कथा प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक हो रही है।
सिंधी पंचायत आष्‍टा ने मनाया श्राद्ध
आष्टा। गुरुद्वारे में गुरु प्रभु का आयोजन पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा किया गया एवम् मुकेश गुलवानी के दादाजी रोचीराम की स्मृति में श्राद्ध को श्रद्धा पूरक से मनाया गया। अध्यक्ष सुशील भोजवानी, मनोज मयुरी, हीरालाल मोटवानी, नारायण बत्रा, हुंदल मोटवानी, वरिष्ठ समाज सेवी तुलजाराम भोजवानी सहित जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह इंजीनियर भी गुरूद्वार पहुंचे। वहा उन्होने गुरूप्रभू का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया
युवा चेतना मंच ने निकाला केण्डल मार्च
सीहोर। मंगलवार को युवा चेतना मंच के संस्थापक मानसिंह पंवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में उपस्थित मंच के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनों ने शहीद हुए सैनिकों की याद में केण्डल मार्च निकाला एवं मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। केण्डल मार्च में श्री पंवार के साथ ओम प्रकाश राठौर, हरिश राठौर, डॉ. पूरण सिंह राठौर, पार्षद रामप्रकाश चौधरी, मुकेश मेवाड़ा, विशाल राठौर, वीरु सलुजा, रामसिंह यादव, राजा मेवाड़ा, शेखर श्रीवास, हृदेश माहेश्वरी, निर्मल पंवार, हरिश चौधरी, रामचन्दर बाबा, दिपेश राठौर, जितेन्द्र वर्मा, रमेश नागर और उमेश साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण शामिल थे।
पालक - अध्यापक विचार संगोष्ठी सम्पन्न
नीमच  - छात्र छात्राओ की व पालको की  प्राइवेट व सरकारी  विद्यालय के प्रति बनी हुयी  भिन्नता की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने हेतु एक प्रयास छात्र हित में शुरू किया गया। छात्र छात्राओ व् पालको की मानसिकता  गतिविधियों सहित शिक्षा, वेश भूषा सहित कई मुद्दे पर समीक्षा कर शासन की सर्वसुविधायुक्त सरकारी स्कुलो में भी प्राइवेट विद्यालय की तर्ज पर ड्रेस पैटर्न, छात्र छात्रा आई डी कार्ड, बेल्ट सहित कई प्रकार से छात्र छात्राओ को लेस कर सरकारी विद्यालय में नवाचार की शुरुआत की जा रही है जो वास्तव में सरहानीय कार्य है। जिससे गाँव के ही किसी पालक का एक  पुत्र पुत्री प्राइवेट विद्यालयो में अध्यनरत है वही दुसरा पुत्र पुत्री सरकारी विद्यालय में अध्यनरत है तो ऐसे वातावरण में दोनों के रहन सहन सहित शिक्षा के प्रति भरी हुयी विभिन प्रकार की  मानसिकता को  दूर करने हेतु शासकीय प्राथमिक विद्यालय कड़ी खुर्द में भी इसी वर्ष नवाचार की शुरुआत की गयी है । आज 27 सितम्बर 16 को प्रात: 9 बजे शासकीय प्राथमिक विद्यालय कड़ी खुर्द में " पिता (पालक) - अध्यापक विचार संगोष्ठी" का आयोजन रखा गया। जिसमे " छात्र - छात्राओ की गुणवत्ता सहित छात्र - छात्राओ व विद्यालय विकास में पिता (पालक) व अध्यापक की क्या ? महती भूमिका हो !" पर समीक्षा की गयी।
सरकारी स्कुल का एक कदम  , डिजीटल की ओर
शासकीय प्राथमिक विद्यालय कड़ी खुर्द में उपरोक्त समीक्षा बैठक में पधारे समस्त पालको व् अध्यापको ने माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के उपरान्त  बैठक आहूत की गयी। जिसमे कक्षा 1 से 5 तक के अध्यनरत छात्र - छात्राओ के लिए ड्रेस पैटर्न , छात्र छात्रा आई डी कार्ड, टाई, बेल्ट आदि की शुरुआत की गयी। साथ ही बच्चों को खेल खेल में नया सिंखने की सोच के चलते ड्राइंग पेपर सहित रंगीन पेन भी प्रदान किये जाएंगे। व समय समय पर सामान्य ज्ञान के टेस्ट भी लिए जाएंगे। गर्मी से छात्र छात्राओ को अब मिलेगी राहत  शासकीय प्राथमिक  विद्यालय कड़ी खुर्द के छात्र छात्राओ को गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु पालको द्वारा जल्द ही जन सहयोग से पंखे विद्यालय में प्रदान किये जाएंगे। समीक्षा बैठक में भारतसिंह चौहान (सरपंच , ग्राम पंचायत फुलपुरा), गंगाराम नायक (प्रधानाध्यापक), नरसिंह राठौर (शिक्षक), बद्रीलाल शर्मा (अध्यापक), समरथगिर गोस्वामी (अध्यापक), गोर्धलाल सालवी (अध्यापक), व पालक सत्यनारायण गुर्जर (डीलर साहेब), भेरूलाल मेघवाल, फतेलाल गुर्जर, सुभाषगिर गोस्वामी, कारूलाल गुर्जर, अमृत कच्छावा, प्रकाश मेघवाल, पर्वत चौहान, नागेश्वर गुर्जर, रतनलाल बंजारा, जेतराम गुर्जर, मांगीलाल मेघवाल सहित कई पालक उपस्थित रहे। सभी पालको ने इस नवाचार की सराहना की व जनसहयोग से छात्र छात्राओ सहित विद्यालय विकास हेतू सहमति जताई सभी अध्यापक व् पालको का आभार - गोपालदास बैरागी (अध्यक्ष - SMC) द्वारा माना गया।

0 comments:

Post a Comment