Friday, 4 November 2016

रिटायर होमगार्ड सैनिक के आवास से 4 लाख 20 हजार रुपए नकद और 4 लाख के सोने चांदी के जेवरात चोरी


@SehoreExpressApp
NEWS BY बसंत दासवानी/बल्लू दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 4  NOV  2016
रिटायर होमगार्ड सैनिक के आवास से 4 लाख 20 हजार रुपए नकद और 4 लाख के सोने चांदी के जेवरात चोरी
सीहोर। बीती रात चोरों ने एक रिटायर होमगार्ड जवान के आवास पर चोरों ने धावा बोलकर कर चार लाख बीस हजार रुपए नकद और करीब चार लाख रुपए के सोने चांदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शाहगंज थानान्र्तगत ग्राम हथनौरा निवासी रिटायर होमगार्ड सैनिक तेजराम आत्मज पन्नालाल मीणा ने ग्राम के बाहर बने खेत पर मकान बना हुआ है जहां पर बीती रात रात चोरों ने धावा बोला बताया जाता है कि मकान के द्वार आदि खुले हुए थे और परिजन समीप के कमरे में सो रहे थे चोरों ने रैकी करते हुए इस मकान से 4 लाख 20 हजार रुपए नकद और करीब चार लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया सुबह करीब छह बजे जब परिजनों की नींद खुली तो यह देखकर दंग रह गए कि सारा समान बिखरा पड़ा हुआ था चोरों ने संदूक सहित अलमारी आदि सभी की तलाशी लेने के बाद माल पर हाथ साफ कर दिया रिटायर होमगार्ड सैनिक तेजराम मीणा ने सुबह शाहगंज थाने में सूचना दी यह खबर आग की तरह पूरे शाहगंज क्षेत्र में फैल गई लोगों द्वारा अपने अपने स्तर पर पड़ताल शुरू की गई लेकिन कुछ सुराग हाथ नहीं लग सका। बताया जाता है कि शाहगंज थाना प्रभारी सहित पुलिस की टीम भी वहां पर पहुंची लेकिन कोई अहम सुराग नहीं लग सका है, जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया उससे यही प्रतीत हो रहा है कि चोरों को इस बात की पूरी जानकारी रही होगी कि तेजराम मीणा के यहां पर इतना नकदी और रकम है इसलिए पुलिस भी इसी दिशा में काम रही है वे स्थानीय बदमाशों पर निगाहें रखी हुई है, इतनी बड़ी चोरी की वारदात से पूरे शाहगंज क्षेत्र में चिंता का माहौल देखा जा रहा है बहरहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला कायम कर लिया गया है देखना यह है कि शाहगंज पुलिस इस दिशा में कब तक और किस प्रकार से आरोपी तक पहुंच पाती है?  रिटायर होमगार्ड सैनिक का भाई भी होमगार्ड में है, इनके परिजनों द्वारा आरोपियों तक पहुंचने की अपने स्तर पर कोशिश की जा रही है वहीं जानकार लोगों की मदद भी ली जा रही है।
घेराबंदी कर पुलिस ने चौपाए से भरा ट्रक जब्त किया आरोपी फरार
सीहोर। आज पुलिस ने घेराबंदी करते हुए चौपाए से भरा ट्रक जब्त करने में सफलता प्राप्त की है आरोपी ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आज सुबह बुदनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर केके पेट्रोल पम्प के समीप आयशर ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेवी 9391 की घेराबंदी आरोपी चालक पुलिस को चकमा देकर निकल गया पुलिस ने इसमें से 25 चौपाए जिन्हें ठूंस ठूंस कर भरा गया था निकलवाए और बाद में रामनगर की गौ शाला भिजवा दी। पुलिस ने ट्रक जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के अंर्तगत मामला कायम कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यह ट्रक भोपाल से होंशगाबाद की ओर जा रहा था।
जंगल में गलती से घुसी भैंस पर कुल्हाड़ी से प्रहार करने वाले युवक पर प्रकरण दर्ज
सीहोर। जंगल में गलती से घुसी भैंस पर कुल्हाड़ी से प्रहार करने वाले युवक पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार संतोष यादव के जंगल में मवेशी चरा रहे युवक ग्राम सोनाखेड़ी निवासी अभयसिंह गौंड ने गलती से जंगल में घुस आई भैंस पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया जिस पर भैंस मालिक ओमप्रकाश आत्मज पूनमचंद राठौर द्वारा नसरुल्लागंज थाने में रिपोर्ट  कराई गई पुलिस ने आरोपी अभयसिंह गौंड के खिलाफ भादवि की धारा 429 के अंर्तगत मामला कायम कर लिया है।
किशोरी लापता परिजनों की रिपोर्ट पर  पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज
सीहोर। ग्राम हालिया खेड़ी से एक किशोरी के लापता हो जाने पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार हालियाखेड़ी निवासी रामनारायण  की पुत्री घर से बिना बताए चली गई आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाशने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिलने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई पुलिस ने किशोरी के नाबालिग होने पर अपहरण का मामला कायम कर लिया है।
सहायक यंत्री राजेश सक्सेना के आकस्मिक निधन से शोक
सीहोर। आज बिजली विभाग में पदस्थ रहे सहायक यंत्री राजेश सक्सेना का आकस्मिक निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक का वातावरण निर्मित हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार बिजली विभाग के सहायक यंत्री पद से वीआरएस ले चुके मंडी निवासी राजेश सक्सेना का आज निधन हो गया  श्री सक्सेना कुछ समय से अस्वस्थ्य  चल रहे थे उनके निधन के समाचार से नेहरू कॉलोनी और मंडी क्षेत्र में शोक का वातावरण बन गया मंडी स्थित उनके भाई के निवास से अंतिम यात्रा निकली जिसमें बड़ी संख्या में लोग शरीक हुए।
कार्रवाई के आश्वासन के उपरांत 40 गांवों को मिल सका उजाला
सीहोर। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के उपरांत 40 गांव के लोगों को मिल सका उजाला, रात नौ बजे के बाद बिजली व्यवस्था सुचारू हो पाई। ज्ञातव्य है कि गुरुवार को तहसील मुख्यालय श्यामपुर में बिजली कर्मचारियों ने मोर्चा खोल कर पूरे फीडर की लाइट बंद कर दी गई उससे 40 ग्रामों में अंधेरे का साम्राज्य स्थापित हो गया था तहसील मुख्यालय श्यामपुर में बिजली के ठेकेदार द्वारा कार्य करवाया जा रहा है जिसके लिए बिजली कार्यालय में ही एक कक्ष उपलब्ध कराया गया है जहां पर ठेकेदार का समान रखा हुआ है जहां पर उनके कर्मचारी भी बैठते है इनका कुछ समान यहां से गायब हो गया जिस पर इनके कर्मचारी लियाकत द्वारा श्यामपुर थाने में आवेदन देकर पड़ताल किए जाने का आग्रह किया गया इनके द्वारा बिजली विभाग के आपरेटर पर संदेह व्यक्त किया गया जिस पर पुलिस द्वारा आपरेटर को तलब किया गया उससे पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया लेकिन बाद में बिजली कम्पनी के कर्मचारी इस घटनाक्रम से नाराज हो गए और दोपहर तीन बजे उन्होंने एकजुटता का परिचय देते हुए काम बंद कर दिया गया यहीं नहीं उन्होंने पूरे फीडर से सप्लाई बंद कर दी गई जिससे करीब चालीस ग्रामों में अंधेरा व्याप्त हो गया था इसके अलावा शाम सात बजे के बाद तक कर्मचारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन देने लगे। बताया जाता है कि करीब रात नौ बजे यहां एसडीओपी बसंत मिश्रा ने आंदोलन कारियों को आश्वासन दिया कि दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी तहसीलदार द्वारा भी जांच का आश्वासन दिया गया बिजली कम्पनी के अधिकारियों ने भी आश्वासन दिया तब जाकर रात 9 बजे आंदोलन समाप्त हुआ तब जाकर 40 गांवों दोबारा रोशन हो सके।
बाजारवाद को अपने विचारों पर हावी न होने पंकज सुबीर पुरानी रिवायत और आज की जिन्दगी के अंतर की संभावनाओं को तलाशे- रघुवीर दयाल गोहिया
सीहोर। बैरागी सोशल एवं कल्चरल सोसाइटी सीहोर व दक्षिण मध्य सांस्कृतिक  केंद्र नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में सिद्धपुर नाटक महोत्सव एवं दो दिवसीय राष्ट्रीय  संगोष्ठी के पहले दिन शुक्रवार को 'पुरानी रवायत की नई जिन्दगी Ó विषयक संगोष्ठी में नरेन्द्र दिवाकर ने भारतीय परम्पराओं की विषय में बताते हुए  कहा कि डिग्री हीन व्यक्ति जो अनुभवी है हमारे समाज के लिए उतना ही महत्वपूर्ण होना चाहिए जितना कि शैक्षिक डिग्री रखने वाले होते हैं  पंकज सुबीर ने कला और रंग मंच को सरकार का वास्तविक विपक्ष बताते हुए बाजारवाद को अपने विचारों पर हावी न होने देने  पर जोर दिया . उन्होंने कहा बाजारवाद हमारे विचार को खत्म कर  रहा है वह चाहता है कि सारे सवाल समाप्त  हो जायें . उन्होंने साहित्य, कविता , लेखन , संगीत , चित्रकारी एवं रंग मंच आदि सभी प्रकार की कलाओं को विचारो की जननी बताते हुए कहा बंध कर हम पालतू बनते है , कलाकार नहीं . रघुवर दयाल गोहिया ने पुरानी रिवायत और आज की जिन्दगी के अंतर की संभावनाओं को तलाशने की बात कही . उन्होंने कहा  अपनी कलात्मकता और संवाद सम्प्रेषण की क्षमता को बढाऩे से हम समाज के बुराइयों को दूर कर सकते है उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का पथ प्रदर्शक होता है अत: उसे इमानदार होना चाहिए . कार्यक्रम के दूसरी कड़ी में प्रीतेश पाण्डेय रंगमंच के इतिहास पर संक्षिप्त व्याख्यान देते हुए नाट्य शास्त्र  को आम मानस की किताब और पांचवा वेद कहा . प्रदीप चौहान अपने व्याख्यान में पुरानी रवायत को नए नजरिये से देखने की सलाह देते हुए अपनी संभावनाओं को निखारने और परपंराओं का पालन करने  की हिदायत दी  . सुन्दर भवन सभागार ,सीहोर में आयोजित इस संगोष्टी में भारत के विभिन्न राज्यों से लोग आये जिनमे कार्यक्रम समन्यवयक अशोक बैरागी मुकेश कुमार जायसवाल इलाहाबाद, सुरभि असम , संजय राजस्थान ,दीप्ती जयपुर ,मो सरफराज वाराणसी , दिव्यानी नागपुर ,आरती दिल्ली ,दिव्यांश लखनऊ ,नरेश गौतम ,नरेंद्र दिवाकर ,जितेन्द्र तटवाल ,आदि है . संगोष्टी का संचालन और समापन यदुवंश यादव ने किया ।
फेस बुक पर आपतिजनक कमेंट पर विवाद  के बाद से सरपंच पुत्र भूमिगत
सीहोर। फेसबुक पर आपतिजनक कमेंट के बाद उपजे विवाद पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद से ही आरोपी सरपंच पुत्र भूमिगत हो गया है पुलिस द्वारा उसे सरगर्मी के साथ तलाशा जा रहा है। ज्ञातव्य है कि अहमदपुर के सरपंच के पुत्र  दीपक आत्मज गजराज गुर्जर द्वारा फेस बुक पर समाज विशेष पर कमेंट कर दिया गया जिस पर समाज के लोगों द्वारा विरोध प्रकट करते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम राजकुमार खत्री, तहसीलदार एमएल अहिरवार, नायब तहसीलदार कुलदीपक दुबे ने पहुंच कर लोगों से चर्चा कर समझाइश दी पुलिस ने आरोपी दीपक गुर्जर के खिलाफ भादवि की धारा 153 ए और 295 के अंर्तगत मामला कायम किया था उसके बाद से आरोपी युवक भूमिगत हो गया है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
ई-आटो रिक्शा से मालिक बना वाहन चालक कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े द्वारा ई-ऑटो रिक्शा की चाबी प्रदान की गई
सीहोर. ग्राम बरखेड़ी के करण सिंह पिता भूरेलाल जो कि पूर्व दूसरों के ऑटो रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन कर रहे थे, उनको समाचार पत्रों के माध्यम से मालूम हुआ कि जिला अंत व्यवसायी विभाग के द्वारा 30 प्रतिशत मार्जिनमनी पर बैंकों के माध्यम से ई-आटो रिक्शा हेतु मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत ऋ ण सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. करणसिंह पिता भूरा ग्राम बरखेड़ी ने अंतव्यवसायी कार्यालय से संपर्क किया और ई-ऑटो रिक्शा हेतु फार्म भरा जोकि  बैंक आफ बड़ौदा शाखा बरखेड़ी से ई-ऑटो रिक्शा हेतु ऋ ण राशि 1 लाख 35 हजार स्वीकृत हुई. विभाग के द्वारा 30 प्रतिशत मार्जिन मनी राशि 40, 500 रुपए दी गई. इस प्रकार एक बेरोजगार वाहन चालक मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनान्तर्गत लाभ लेकर स्वयं के ऑटो का मालिक बन गया. कलेक्टर डॉ.सुदाम खाड़े एवं अध्यक्ष जिला अंतव्यवसायी के कुशल मार्गदर्शन में जिले में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनान्तर्गत बैंकों के माध्यम से 93 हितग्राहियों के 2 करोड़ 50 लाख का ऋ ण स्वीकृत हुआ है और विभाग के द्वारा 50 लाख 47 हजार रुपए मार्जिन मनी राशि हितग्राहियों को प्रदान की गई है. कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े द्वारा करण सिंह पिता भूरे लाल निवासी ग्राम बरखेड़ी को ई-ऑटो रिक्शा की चाबी प्रदान की गई. इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एडीमएम कैदार सिंह, संयुक्त कलेक्टर लोकेश जांगड़े, लीड बैंक मैनेजर प्रकाश पेंढारकर, मैनेजर डीआईसी राजेश अग्रवाल, सहायक मैनेजर अनुराग वर्मा, जिला रोजगार अधिकारी विजेन्द्र बिजोलिया, हरजीत सिंह अजाक, नपा सीएमओ अमरसत्य गुप्ता, श्रीमती शांति धुर्वे, आरआर वर्मा, अशोक शुक्ला, वी आर कोरी आदि उपस्थित थे.
अध्यापक 6 को करेंगे मुख्यमंत्री का स्वागत
नीमच - आज़ाद अध्यापक संघ  नीमच जिलाध्यक्ष चांदमल पाटीदार व रेहाना अली जिला वहिनी ने संयुक्त रूप से प्रेस नोट जारी कर बताया की अध्यापक संवर्ग विगत कई वर्षो से अपनी लंबित मांग के लिए सतत संघर्षित थे । अंततः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा देर से सही पर अध्यापक संवर्ग को शासकीय कर्मचारियों की भाँति अध्यापको को 1 जनवरी 2016 से छटा वेतनमान प्रदान किया है।जिससे मध्य प्रदेश के समस्त अध्यापको में हर्ष व्याप्त है। कुछ छोटी छोटी त्रुटिया शेष है जिस पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट करवाकर निराकरण करवाने का प्रयास किया जावेगा। श्री पाटीदार ने बताया की 6 नवम्बर , रविवार को दोपहर 2 बजे , मुख्यमंत्री आवास  भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का उनकी सहमति से आज़ाद अध्यापक संघ द्वारा मुख्यमंत्री आभार समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमे मध्य प्रदेश के अध्यापको द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत कर आभार व्यक्त किया जावेगा।साथ ही कुछ अन्य मांग जैसे स्वेच्छिक स्थानांयरण निति लागू करने,चाइल्ड केयर लिव प्रदान करने,अनुकम्पा नियुक्ति लागू करने, बीमा योजना का लाभ दिए जाने,शिक्षा विभाग में संविलियन करने जैसी मांगो पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराया जाएगा। अंततः विनोद राठौर - प्रांतीय संघठन मंत्री, पवन जैन, पंकज गुर्जर, दीपक टेलर, प्रभुलाल पाटीदार, दीपक सोलंकी,शकुंतला पाटीदार, समरथगिर गोस्वामी, प्रकाश पाटीदार, राम अख्तयार जाटव, विभा उपाध्याय, कैलाश रावत, राकेश पाटीदार, अनीता राठौर, दशरथ गेहलोद, रचना वर्मा, राजेश टेलर, अशोक भावसार, अशोक राठौर, शंभूलाल सोलंकी, गोविन्द  चौधरी, सत्यनारायण सोनी, राजाराम मेघवाल, आदि  ने नीमच जिले के अध्यापको से अपील की है की अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाये।
युवा ने उठाया गौमाता की रक्षा का बीडा ग्राम लाड़कुई
ग्राम लाड़कुई में बकतरा से आये दीपक चौहान तथा उनके साथियो ने लाड़कुई के मुख्य मार्ग से गुजरने वाला सीहोर से नसरूल्लागंज सड़क हादसौ में मरने वाली सैकड़ो गाय को लेकर जो अभियान चलाया जाये इसके तारम्यतम बकतरा में दीपक चौहान गौ षाला का षुभारंभ किया गया जिसका ग्राम लाड़कुई के आसपास के गावो में सड़क हादसो में घायल होने वाली गायो को उपचार के लिए बकतरा गौषाला लेजाया जायेगा। तथा उनका उपचार किया जायेगा जिसमें समुचय ग्राम के लोगो को एक प्रोजेक्टर के माध्यम से गौ माता की दूर्दषा को दर्षाया जा रहा है। जिसमें ग्राम के सभी लोग उपस्थित रहे  दिनेष ठाकुर दीपक माहेष्वरी विवेक मालवीय पवन सागर मनोज ठाकुर तेजपाल उईके संजय मकराईया ¥æ¥æ¥¥आदि शामिल है।
सांई मंदिर पर अन्नकूट एवं दीपावली मिलन समारोह संपन्न
सीहोर।  श्री सांई बाबा मंन्दिर मिनि शिर्डिीधाम चाणक्यपुरी के  मंदिर पर महाप्रसादी के साथ महा आरती भजन का आयोजन किया गया। भक्तजनों ने महाआरती के पूर्व भजनों का आनन्द लिया और महाआरती और महाआरती के प्रश्चात महाप्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया एवं मंदिर व्यवस्था संचालन , मंदिर निर्माण कार्य, गौशाला, प्रसादालय, भक्तनिवासी हेतु श्री सांई समाज कल्याण समिति की मीटिंग में सर्व सम्मति से भक्तजनों ने मंदिर व्यवस्था का  निर्वाहन सुचारु रुप से क्रियांवित करने के सबंध में विचार विमर्ष कर तय किया गया कि सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाए, समिति का पूर्ण गठन किया गया एवं आगामी आयोजनों की श्रंखला बनाई गई। स्थापना दिवस श्री गुरु दत्तात्रे जयंती के अवसर पर परम पूज्य गुरुदेव देव प्रभाकर शास्त्री दद्दाजी द्वारा पार्थिव शिवलिंग निर्माण, हवन अभिषेक, पूजन का आयोजन का प्रस्ताव श्री दद्दा जी को प्रस्तावित है एवं सर्व सम्मति से प्रदीप मोदी को कार्यकारी अध्यक्ष के रुप में मंदिर संचालन सुचारु रुप से चलाने हेतु मंदिर के सदस्यों द्वारा अध्यक्ष नियुक्त किया गया एवं 7 सदस्यों की कार्यप्रभारी समिति का गठन किया गया व शीघ्र ही मंदिर पर नियमित भक्तों को सदस्य बनाया जायेगा एवं मंदिर ट्रस्ट का निर्माण भी किया जायेगा।
बालक-बालिकाओं ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर
सीहोर। शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि.  में सुरक्षा विषय के छात्र छात्राओं ने शुक्रवार को  अग्रिशमन आपदा प्रबंधन की जानकारी का सूक्ष्मता से प्रयोगिक ज्ञान प्राप्त किया। विद्यालय में अग्रिशमन दल नगर पालिका परिषद ने उपस्थित होकर अग्रिशमन का विस्तृत प्रायोगिक ज्ञान से छात्र-छात्राओं  से अवगत किया साथ ही विद्यार्थियों के प्रश्रों का विस्तृत रुप से उत्तर दिया। स्वदेश विश्वकर्मा फायर इन्स्ट्क्टर ने अग्नि आपदा प्रवंधन के अन्तर्गत आधुनिक फयर यंत्रो का उपयोग करने से तरीके बतायें इनके साथ उपस्थित दल में  कमरउद्दीन खान, महेन्द्र यादव एवं आसिफ बेग फायरमेन ने विशेष सहयोग किया तथा आरिफ खान ने फयर वाहन चलाते समय ट्राफिक की छात्र-छात्राओं को आवश्यक जानकारी दी। संस्था प्रमुख आरके वांगरे, सुरक्षा शिक्षक राजेश चौधरी भूतपूर्व सैनिक, देवेन्द्र राय रासेयो कार्यक्रम अधिकारी एवं अशोक राठौर, एनसीसी अधिकारी ने विद्यार्थीयों को मार्गदर्शित किया । इस अवसर पर 650 विद्यार्थी एवं संस्था के शिक्षक उपस्थित रहें।
सत्यनारायण मंदिर में अन्नकूट महोत्सव रविवार को
सीहोर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में बड़ा बाजार स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में आगामी 6 नवम्बर दिन रविवार को अन्नकुट महोत्सव सायं काल 7 बजे से मनाया जाएगा। श्री सत्यनारायण मंदिर के अध्यक्ष हरिशचरण अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं का मनमोहक श्रृंगार कर महाआरती एवं छप्पन भोग की प्रसादी का भोग लगाकर वितरण किया जाएगा। जिसमें सीहोर के भजन मंडलों द्वारा आकर्षक भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। मंदिर में भव्य साज-सज्जा व गोवर्धन की पूजा अर्चना होगी। धर्मप्रेमी बंधुओं से आयोजित अन्नकुट महोत्सव में शामिल होकर धर्म का लाभ उठाकर प्रसादी ग्रहण करने की अपील की है।
नगर पालिका अध्यक्ष ने सीवन तट पर पहुंचकर छठ पर्व की तैयारियां को लेकर लिया जायजा
सीहोर। शहर में निवासरत भोजपुरी समाज के लोगों ने छठ पर्व की तैयारियां शुरू कर दी है। समाज के राकेश झा ने बताया कि एक मान्यता के अनुसार लंका विजय के बाद रामराज्य की स्थापना के दिन कार्तिक शुल्क षष्ठी को भगवान राम और सीता ने उपवास कर सूर्यदेव की आराधना की थी ओर सप्तमी को सूर्योदय के समय पुन: अनुष्ठान कर सूर्यदेव से आशीष प्राप्त किया था इसी तारतम्य में छठ पर्व का आयोजन किया जाता है। वहीं शुक्रवार को सांसद प्रतिनिधि जसपाल सिंह अरोरा और नगर पालिका परिषद के पार्षद ओर सभापति सीवन नदी के तट पर पहुंचकर चल रही सफाई का जायजा लिया साथ ही कहा कि इस बार सीवन में पर्याप्त पानी है जिससे तट पर पूजन करने आने वाली महिलाओं को कोई दिक्कत नहीं आएगी। सूर्य को देंगे अध्र्य रविवार की शाम को समाज के लोग डूबते हुए सूर्य को तथा सोमवार की सुबह उगते हुए सूर्य को अद्धर्य देंगे। भोजपुरी समाज में चार दिवसीय छठ महोत्सव का आरंभ आज नहाय खाय के अंतर्गत लोकी चावल का सेवन करते हुए हुआ। वहीं शनिवार को खरना करते हुए भगवान को दूध चावल ओर गुड़ से निर्मित खीर का भोग लगेगा। रविवार शाम को समाज के लोग कच्चे बांस के सूप डलिए में पूजन सामग्री लेकर नदी घाट पर पहुचेंगे ओर सूर्यदेव को अद्धर्य देते हुए व्रत का समापन करेंगे। भोजपुरी समाज के इस आयोजन के अवसर पर नदी घाट पर आकर्षक विद्युत साज सज्जा के साथ स्वरांजली कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वही रात्रि में हनुमंत मानस मंडल द्वारा सुंदर कांड का आयोजन रखा गया है। समाज के समस्त पदाधिकारियों ने शहरवासियों एवं सभी भोजपुरी समाज के परिवारों से इस महापर्व में शामिल होने की अपील की है।
आजाद अध्यापक संघ मुख्यमंत्री का करेंगा स्वागत
सीहोर। आजाद अध्यापक संघ छटवे वेतनमान के आदेश होने पर अध्यापक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत रविवार को मुख्यमंत्री निवास भोपाल में करेगें। संघ के जिला कोषाध्यक्ष शिवनारायण गौर ने बताया कि  मप्र शासन ने 15 अक्टुबर को अध्यापक संवर्ग को छटवे वेतनमान का लाभ देने के लिये आदेश प्रसारित किये थे। जिससे अध्यापक संवर्ग को लगभग 6 से 10 हजार रुपये का लाभ हो रहा है। इससे जिले सहित प्रदेश के अध्यापक, संविदा संवर्ग में हर्ष व्याप्त है। इस आदेश में कुछ छोटी-मोटी विसंगतियाँ रह गई है, उन्हें दूर कराने और स्थानांतरण नीति शीघ्र लागू  करने, गुरुजीयों को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने के लिये मुख्यमंत्री से प्रांतीय संगठन द्वारा आग्रह किया जायेगा।आजाद अध्यापक संघ जिले के समस्त अध्यापक संविदा एवं गुरुजी से इस आभार व स्वागत समारोह में शामिल होने की अपील करता है। अपील करने वालों में प्रमुख रुप से जिलाध्यक्ष असलम शाह, राघवेन्द्र मिश्रा, मनीष चौरसिया, विनय कन्नोजिया, हरिप्रसाद मीणा, राजेन्द्र ठाकुर, चन्दरसिंह ठाकुर, हरिशरण, इन्दरङ्क्षसह कीर, इलियास खान, भीकम ङ्क्षसह, जयप्रकाश गौर, परमानन्द पाटिल, विजय सिंह,  हृदेश पांचाल, ओमप्रकाश गौर, उमा ग्वालवंशी, शीला शाक्य, निर्मला सक्सेना, सुलेखा गौर, धापू बनवारी, प्रतिभा शाक्य, सीता राठौर, चन्द्रकान्ता शर्मा सहित सभी जिले के अध्यापक शामिल है।   
भौतिक सत्यापन दल का गठन नसरूल्लागंज को खुले में शौच मुक्त घोषित किया जाना है
सीहोर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत जिले के नसरूल्लागंज विकासखंड के ग्राम पंचायतों में निवासरत समस्त परिवारों द्वारा शौचालय का निर्माण कर उनका उपयोग भी किया जाना प्रारंभ कर दिया गया है।  विकासखंड नसरूल्लागंज को खुले में शौच मुक्त घोषित किया जाना है। इस सिलसिले में कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े द्वारा आदेश जारी कर जिला स्तर से सीएफटी कार्य क्षेत्रवार भौतिक सत्यापन दल का गठन किया गया है जो ग्राम पंचायतों का भौतिक सत्यापन कर मुख्य रूप से यह सुनिश्चित करेगा कि ग्राम का कोई परिवार अभी ऐसा तो नहीं है जिसके पास शौचालय की व्यवस्था न हो और गांव में ऐसे व्यक्ति तो नहीं है जो खुले में शौच जाते हो। जारी आदेशानुसार कलस्टर हमीदगंज अधीनस्थ हमीदगंज, पिपलानी, घुटवानी, इटावाखुर्द, मुहाई, बोईबोडी, बसंतपुर, पागरी, कुरीनयापुर तथा रफीकगंज पंचायतों के लिए गठित दल का प्रभारी अवनीश चतुर्वेदी उप संचालक आत्मा को नियुक्त किया गया है। कलस्टर गोपालपुर अधीनस्थ गोपालपुर, कुमनताल, बचगांव, सीगांव, छीपानेर, चौरसाखेड़ी, बगवाड़ा, इटारसी और इटावाकला पंचायतों के लिए गठित दल का प्रभारी राजीव सिंह म.बा.वि.अ. को नियुक्त किया गया है।  गठित छ दल में प्रभारी के साथ सात सदस्य तथा तीन दल में प्रभारी के साथ छ: सदस्य रहेंगे। आदेशानुसार आधिकृत दल 21 से 24 नवम्बर के मध्य अपने अधीनस्थ ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर सत्यापन की कार्यवाही करेंगे एवं प्रारूप में उल्लेखित बिन्दुओं की प्रतिपूर्ति करेंगे। सत्यापन उपरांत दल प्रभारी 25 नवम्बर को जिला पंचायत में सत्यापन की जानकारी प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेंगे।
11 नवंबर से मार्च तक रहेंगे विवाह के 39 मुहूर्त इस माह 10 व दिसंबर में 9 दिन विवाह मुहूर्त
शरद ऋतु में 39 विवाह मुहूर्त सीहोर। करीब चार माह के अंतराल के बाद विवाह मुहूर्त आगामी 11 नवंबर को देवउठनी एकादशी से प्रारंभ होंगे। वैसे मुहूर्त 16 नवंबर से शुरू होंगे लेकिन देव उठनी एकादशी विवाह किए जाने का विधान है। शरद ऋतु में 39 विवाह मुहूर्त हैं।  16 नवंबर से रहेंगे मुहूर्त  पंडितों  के मुताबिक देव उठनी ग्यारस 11 नवंबर को है। इस दौरान सूर्य तुला राशि में होने के कारण इस दिन विवाह मुहूर्त नहीं है। देव उठनी ग्यारस पर तुलसी-सालिग्राम विवाह की शास्त्रोक्त परंपरा है। इस कारण इस दिन को अबूझ मुहूर्त वाला माना जाता है। इसलिए ग्यारस पर विवाह किए जा सकते हैं। सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश के साथ ही 16 नवंबर से विवाह मुहूर्त प्रारंभ होगे। नवंबर में 10 और दिसंबर में 9 दिन विवाह मुहूर्त हैं। दोनों माह में कुल 19 दिन विवाह होंगे।  सूर्य का धनु में प्रवेश और होलाष्टक से लगेंगे ब्रेक  मांगलिक कार्यों में इस बीच दो बार ब्रेक भी लगेंगे। पहला 16 दिसंबर से, जब सूर्य का प्रवेश धनु राशि में होगा। इसके बाद 15 जनवरी को मकर संक्रांति के बाद पुन: मुहूर्त आरंभ हो जाएंगे। इसके बाद मार्च में होलाष्टक लगेंगे। गर्मियों में 15 अप्रैल के बाद विवाह मुहूर्त रहेंगे। मुहूर्त को देखते हुए विवाहादि कार्यों से जुड़े लोगों की अभी से ही बुकिंग शुरू हो गई है।  शरद ऋतु में इस बार ज्यादा विवाह के योग  शरद ऋतु में इस बार विवाह के सभी प्रकार के शुभ मुहूर्त को मिला लिया जाए तो 39 दिन ऐसे हैं, जिनमें विवाह हो सकते हैं। इसमें सबसे अधिक योग इसी माह में हैं। नवम्बर में 12 दिनों के शुभ मुहूर्त हैं। कुछ दिवसों में यदि विवाह का योग रात में नहीं बनता है तो दिन के वक्त ये कार्य संपन्न कराया जा सकता है। देवउठनी एकादशी का प्रभाव इस बार दो दिनों तक है। प्रथम दिवस तुलसी शालीगराम विवाह 10 नवम्बर को है, देवउठनी ग्यारस 11 नवम्बर को है। इसमें वैष्णव संप्रदाय द्वारा देवउठनी एकादशी 11 को मनाई जाएगी।  यह रहेंगे विशेष मुहूर्त  नवम्बर में 16, 17, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30, दिसम्बर में 1, 3, 8, 9, 12, 13, 14 के बाद एक माह का ब्रेक, उसके बाद नये साल की शुरूआत में 15 जनवरी से 17, 20, 22, 23 कुल 5 दिन विवाह होंगे। इसके बाद फरवरी माह में 1, 2, 11, 13, 14, 16, 21, 22, 28 तक मार्च माह में केवल 6 दिन विवाह होंगे, जिसके बाद ब्रेक लग जाएगा जो विवाह मुहूर्त हैं, उसमें भी नवम्बर माह के आखिरी सप्ताह में सबसे अधिक शादियां हैं। इसके लिए बुकिंग हो चुकी हैं और शहर के सभी बारातघर बुक हो चुके हैं। नई बुकिंग के लिए लोगों को अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
बजरंग दल द्वारा सामूहिक रुप से किया रक्तदान
सीहोर। विश्व हिन्दु परिषद बजरंगदल के तत्वाधान में हुतात्मा दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला चिकित्सालय के रक्त यूनिट में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रुप से रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों मे शुभम राठौर, राहुल कुशवाहा, रोशन यादव, सुनील प्रजापति, किशन शर्मा, जितेन्द्र मालवीय, शुभम कुशवाहा, मोहित यादव, विकास राठौर, मनीष भाटिया, रामकेवट, गुलाब मेवाड़ा, विजय प्रजापति प्रमुख है।इस अवसर पर प्रमुख रुप से विश्व हिन्दु परिषद् नगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, नगर मंत्री राजेश विश्वकर्मा, जिला संयोजक शंकर ठाकुर, जिला सह संयोजक तरुण राठौर, पप्पु गुरुदेव, शिवराज वैश, कल्लु यादव, संजय यादव, महेन्द्र, पवन पाठक, मनीष, कान्हा कुशवाहा, गोलू मेवाड़ा, सचिन भिलाला, राजेश मेवाड़ा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ग्राम वन समिति का हुआ गठन             
जावर। समीपस्थ ग्राम गुराडिया वर्मा में गत 24 अक्टूबर को ग्राम गुराडिया वर्मा में ग्राम वन समिति अध्यक्ष का चुनाव हुआ।  3 नवंबर को अध्यक्ष मदनलाल कलेशरिया एवं चौकी प्रभारी आरपी शर्मा की उपस्थिति में ग्राम वन समिति का गठन सर्व सहमति से हुआ। जिसमें उपाध्यक्ष जमना प्रसाद पाटीदार सदस्य राजेन्द्र सिंह कलेशरिया, श्रीमति मीना कपिल राठौर, नरेन्द्र सिंह ठाकुर, श्रीमति सोरम देवीलाल मालवीय, श्रीमति भगवन्ता फूलसिंह रघुवंशी, अम्बाराम रघुवंशी, देवकरण सिंह कलेशरिया स.शि., सन्तोष बड़ोदिया स. सचिव आदि को चुना गया। इनके चुनने पर ग्राम के अशोक कुमार पाटीदार, रामसिंह मुकाती, रमेश पाटीदार, गणेश पाटीदार, कैलाश सिलोरिया, पुरण सिंह कलेशरिया, धूलसिंह पाटीदार, जीवन सिंह राठौर, प्रहलाद सिंह राठौर, सन्तोष सेन, दिनेश सेन, लखन ट्रेलर, अशोक किराना, पिन्टू बागवान, चन्दरसिंह प्रजापति, दिनेश बैरागी, नेमीचन्द्र शर्मा, मुकेश कलेशरिया, विक्रम सिंह कलेशरिया, अम्बाराम सिन्धे आदि ने सभी को बधाई दी। 
भगवान पर विश्वास से भक्तो का होता बेड़ा पार- पं. व्यास
जावर। समीपस्थ ग्राम गुराडिया वर्मा में एक दिवसीय कथा में बताते हुए कैलाशनारायण ने कहा की भगवान पर भरोसा करे या हमारी गाड़ी उसी के ऊपर छोड़ दे तो भगवान भक्तो की सुध जरूर लेता है। उसके घर देर है अंधरे नही आगे नानी बाई के मायरे की कथा सुनाते हुए कहा की नर्सिग ने अपना छप्पन करोड़ के खजाने को त्याग कर दिया और हरि भक्ति में लग गए, नानी बाई के मायरे मे जब उसके देवर नारायण ने नर्सिग से बहुत सारी चीजे मॉगी तो, उन्होंने पूरी गाड़ी भगवान पर छोड़ दी और अन्त समय में भगवान ने नानीबाई का पूरा मायरा भरा, गुरूजी ने बीचबीच में बहुत ही सुन्दर-सुन्दर भजन सुनाए। जिससे भक्त अपने आप को नही रोक पाए और नृत्य करने लगे। अन्त मे प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर सन्तोष कुमार राठौर, अशोक कुमार पाटीदार, घासीराम राठौर, भगवान दास बैरागी, रामसिंह पाटीदार, धूलसिंह पाटीदार, सुरेशचन्द्र राठौर, प्रहलाद राठौर, लखन पाटीदार, परमानन्द पाटीदार ,धर्मेन्द्र पाटीदार, अरविन्द विश्वकर्मा, जीवनलाल राठौर, जगदीश राठौर एवं सौरव पाटीदार आदि उपस्थित थे।  
सीसी निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ
आष्टा। नगर के सबसे व्यस्ततम् मार्ग बुधवारा रोड़ एवं कन्नौद रोड़ के यातायात दबाव को करने के लिए तथा नगर के नागरिकों को यातायात में सुलभता हो, इस कारण बुधवारा और कन्नौद रोड़ के मध्य वार्ड क्रमांक 17 के इस काछीपुरा रोड़ का निर्माण की शुरूआत कर आज हम सबको प्रसन्नता है, क्योंकि यह रोड़ नगर के मूल नागरिकों के अत्याधिक काम में आता है और यह रोड़ लगभग 12-15 वर्ष पूर्व बनाया गया था। खुर्दबुर्द हो जाने से यातायात में दिक्कते आ रही थी। इस कारण उक्त रोड़ का निर्माण किया जाना अतिआवश्यक था। इस आशय के विचार नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने वार्ड क्रमांक 17 में सीसी रोड़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन करते हुए व्यक्त किए। उक्त कार्य का भूमिपूजन नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने पार्षद नरेन्द्र कुशवाह, जिला कांग्रेस महामंत्री प्रदीप प्रगति, सुभाष सांवरिया की उपस्थिति में पूर्ण विधिवत किया। भूमिपूजन अवसर पर सुनील कचनेरिया, रविन्द्र गुप्ता, मुकेश चौहान, नवनीत श्रोत्रीय, अनिल ताम्रकार, हेमराज कुशवाह, डॉ. दीपक सोनी, भीमसिंह कुशवाह, अशोक शर्मा, अनिल जैन, कृपाल सेन, लखन सेन, पिंटू कुशवाह, अशोक कुशवाह, शिव श्रीवादी, रमेश मालवीय, शिवनारायण नागदा, विनोद विश्वकर्मा, दिनेश कोठारी, प्रेम मेवाड़ा, मनोज परमार, यशवंत मालवीय, सुरेन्द्र सोनी, सुरेन्द्र गोस्वामी, संदीप मालवीय, संदीप, पार्वतीदेवी सोनी, श्रीमती ज्योति, श्रीमती किरण यादव, कुमारी बेबी विश्वकर्मा, सुनीता देवी मालवीय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
आचार्य विद्यासागर को आमंत्रण देने जाएगा जैन समाज का दल
आष्टा। राष्ट्रीय संत आचार्य गुरूवर विद्यासागर मुनि महाराज के आष्टा नगरागमन हेतु श्रीफल भेंट करने के लिए श्रद्धालुओं का एक दल नगर आमंत्रण हेतु रविवार को भोपाल पहुंचेगा। आचार्यश्री के नगर आमंत्रण के लिए नपाध्यक्ष कैलाश परमार, जनपद अध्यक्ष धारासिंह पटेल, अनोखीलाल खंडेलवाल, ललित नागौरी, कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष धरमसिंह आर्य, सुरेश पालीवाल, प्रेमनारायण गोस्वामी, गायत्री समाज के प्रमुख मोहनसिंह अजनोदिया, जिपंस गोपालसिंह इंजीनियर के साथ ही नगर पालिका के समस्त पार्षदगण तथा नगर के गणमान्य नागरिक श्रद्धालुओं के साथ भोपाल पहुंचेंगे। मुनि संघ सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील जैन प्रगति ने बताया कि जैन समाज के प्रमुख सुनील जैन आदिनाथ, नरेन्द्र उमंग, मुकेश बडज़ात्या, धनरूपमल जैन, पवन जैन अलीपुर, अनूप जैन कचरू, डॉ. राजेन्द्र जैन, सुरेन्द्र पोरवाल आदि की अगुवाई में रविवार को प्रात: 10.30 बजे जैन धर्मशाला पुराना बस स्टैंड से वाहनों के काफिले के साथ संघ भोपाल रवाना होगा। सभी अंचल के समस्त धर्म बंधुओं से अपील की गई है कि वे सब समय पर पहुंचकर भोपाल पूज्य आचार्यश्री विद्यासागर महाराज को आमंत्रित करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो।
आष्टा में सिंधी समाज ने शुरू की गुरूनानक जयंती मनाने तैयारियां
आष्टा। विगत दिनो गुरूद्वारे में परमजीत सिंह की अध्यक्षता में गुरूनानक जयंती मनाने के संदर्भ में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सुशील भोजवानी की अनुशंसा पर हीरा चन्दनानी को गुरूनानक जयंती का युवा संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। आगामी 14 नवम्बर को गुरूनानक जयंती धूमधाम से मनाने हेतु तुलजाराम भोजवानी, रूपचंद लखानी, विकास महेश्वरी, अशोक सिसोदिया, सुशील भोजवानी, देवानन्द भोजवानी, दिलिप भोजवानी, दिनेश ठाकुर, चंचल मोटवानी, नारायण बत्रा, हिमांशु चन्दनानी आदि अनेको लोगो ने बधाई दी
सामूहिक विवाह सम्मेलन बसंत पंचमी पर
आष्टा दामोदर वंशीय दर्जी समाज का षष्टम नि:शुल्क आदर्श सामुहिक विवाह भूतिया परिवार की और से हमारे पद प्रर्दशक मार्ग दर्शक प्रेरणा स्त्रोत लगन शील निष्ठवान झुझारू कर्मठ समाजसेवी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मीसाबन्दी कुलभूषण ईमानदार स्व. मदनलाल भूतिया की स्मृति में 01 फरवरी 2017 दिन बुधवार को माघ सुदी बसंत पंचमी को सरस्वती शिशु मन्दिर परिसर कन्नौद रोड़ पर सम्पन्न होगा। उक्त जानकारी सामूहिक विवाह समिति के आयोजक दिनेश कुमार भूतिया एडवोकेट ने देकर बताया की  मदनलाल भूतिया की उक्त परंपराओं को कायम रखते हुए उक्त विवाह का निर्णय लिया है। 
गायत्री महायज्ञ एवं संगीतमय प्रवचन का भूमिपूजन कल
आष्टा। संस्कृति की दुर्दशा से मर्माहत राष्ट्र के कर्णधारो के नैतिक बौद्धिक एवं संस्कृति जागरण का रचनात्क अभियान 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संगीतमय प्रवचन का भूमिपूजन आज प्रात: 11 बजे किया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद मनोहर उटवाल, विशेष अतिथि में विधायक रंजीत सिंह गुणवान, नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, जनपद अध्यक्ष धारा सिंह पटेल, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष धरम ंिसह आर्य, रहेंगे। भूमि पूजन के बाद उक्त महायज्ञ 24 से 27 दिसम्बर को प्रारंभ होगा। जिसमें समय यज्ञ 25, 26, 27 दिसम्बर को प्रात: 8 बजे से 11 बजे तक प्रावचन 2 से 5 बजे तक रहेगा। कार्यक्रम स्थल कन्नौद रोड स्थित सरस्वति शिशु मंदिर परिसर रहेगा।
उज्जवला योजना का कल होगा शुभारंभ
आष्टा। प्रधानमंत्री उज्जवल योजना के अन्र्तगत महिलाओ को गैस कनेक्शन वितरण आयोजक गामी इण्डन गैस एजेन्सी द्वारा आज शनिवार को 12:30 पर प्रारंभ किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद मनोहर उंटवाल विशेष अतिथि श्रीमति उर्मिला मरेठा, अध्यक्षता विधायक रंजीत सिंह गुणवान, विशेष अतिथि प्रदेश कार्यकरीणी सदस्य ललित नागौरी जनपद अध्यक्ष धारासिंह पटेल, मार्केटींग सोसाइटी अध्यक्ष कृपाल सिंह पटाडा, मंडी अध्यक्ष धरमसिंह आर्य, सहकारी नेता देवींिसह परमार, नगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश बडजातिया, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष गजराज ंिसह मेवाड़ा, प्रदेश महामंत्री सरब्रहमण मय महासभा जिला अध्यक्ष भाजपा मानव अधिकार प्रकोष्ट अतुल शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष भेरूसिंह ठाकुर रहेंगे। सभी अतिथियो का स्वागत गामी इण्डेन गैस एजेन्सी के संचालक अम्बाराम पाटीदार आत्माराम पाटीदार, देवी ंिसह, प्रभुदयाल, रमेश, जितेन्द्र, योगेश पाटीदार द्वारा सभी अतिथियो का स्वागत कर प्रधानमंत्री उज्जवल योजना का शुभारंम किया जायेगा।
गायो की पूजा कर पौष्टिक आहार खिलाया
आष्टा। श्रृतवाणी जीव दया महिला मण्डल गौशाला श्रृतवाणी जीवदया महिला मंण्डल ने आचार्य विद्या सागर गौशाला व पार्वती धाम गौ शाला पहुंचकर गायो की पूजा की एवं पोष्टिक आहार व गुड़ आदि खिलाया। श्रृतवाणी जीव दया मण्डल की अध्यक्ष श्रीमति शकुन्तला छाजेड़ ने बताया कि हमारा मण्डल गायो के प्रति एवं गरीब बच्चों के लिये काम करता है। गौशाला पहुंचाने वाली महिला में श्रीमति किरण रांका, शकुन्तला छाजेड़, रेखा जैन, निर्मला जैन, बबीता जैन, रजनी जैन, राशी रावक, ललित जेन, कबिता चन्द्रवंशी, रेतू भोजवानी, मोसमी अग्रवाल, राधा भोजवानी सहित कई महिला मण्डल की सदस्य मौजूद थी।
सीएमओ नागरिकों को कर रहे स्वच्छता के प्रति जागरूक
आष्टा। स्वच्छ भारत अभियान के तहत एवं पूरे नगर को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी केएल सुमन अपने अधिनस्थों के साथ वार्ड-वार्ड व मोहल्ले-मोहल्ले पहुंचकर नागरिकों के द्वार पर दस्तक देकर स्वच्छता की जानकारी उपलब्ध करा रहे है। साथ ही खुले में शौच से नगर को मुक्त करने के लिए नगर पालिका का सहयोग करें ऐसी अपील भी कर रहे है। इसी के चलते मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सुमन ने नगर के वार्ड क्रमांक 15 स्थित इंदिरा कॉलोनी में पहुंचकर रहवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा अपने घर में शौचालय बनवाने की अपील भी की।
आग से हुए नुकसान के लिए प्रशासन से की मुआवजे की मांग
आष्टा। वार्ड क्रमाक 15 इन्द्र कॉलोनी निवासी देवराज पिता रामप्रसाद राठौर को उस समय घर से जाना महंगा पड़ गया जब वह अलीपुर में गमी के कार्यक्रम में गए हुए थे। उसी रात 1 नवम्बर को अचानक मकान में आग लग गई और सब कुछ पल भर में ही राख में तबदील हो गया। देवराज राठोर ने बताया कि घर में घर ग्रहस्थी का समान के अलावा टीवी, कूलर, फ्रीज, सूटकेस में नए नए कपड़े दाल सहित खाने का समान जलकर राख हो गया। यहा तक की बच्चो की रखी किताब कापी डे्रस तक नही बचा पाए। आज हालत यह है कि एक जोड़ बिस्तर तक नही बचा। जिससे पूरा परिवार पर मुसिबत का पहाड़ टूट पड़ा। जैसे तेसे मेहनत मजदूरी कर एक एक रूपये इक_े करते हुए 30 हजार की राशि इक_ी की थी वह भी जल गई। 5 दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन का कोई भी अधिकारी नही पहुंचा। हमारे द्वारा तहसीलदार पुष्पेन्द्र निगम को आवेदन देकर मांग की है कि शासन स्तर से मदद् की जाये। यह बात अलग है कि आग कैसे लगी इसकी भी जॉच पुलिस कर रही है।
उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण
सीहोर। स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय क्र.1 सीहोर के सूचना प्रौद्योगिकी व्यवसायिक विषय के छात्र- छात्राओं ने आज पुलिस कंट्रोल रूम का अवलोकन किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डँा. अवधेश प्रताप सिंह एवं संस्था प्रमुख श्री आर. के. बांगरे के निर्देशन में कक्षा 9 वी, 10 वी एवं  कक्षा 11वी के 83  विद्यार्थियों ने नियंत्रण कक्ष का अवलोंकन किया। सूक्ष्म से सूक्ष्म जानकारी प्राप्त की। समस्त जानकारी श्री करण सिंह ठाकुर पुलिस कंट्रोल प्रभारी द्वारा रोचक एवं प्रभावी तरीके से दी गई। कंट्रोल पुलिस के द्वारा कैसे कंट्रोलिंग की जाती है एवं 100 नम्बर की गाडी कंट्रोल रूम से किस प्रकार आनलाइन कनेक्ट रहती है इस पूरी प्रक्रिया से  विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। छात्र-छात्राओं को आई. टी. विषय की शिाक्षिका श्रीमती आंचल सक्सेना ने भी जानकारी प्रदान की। देवेन्द्र राय एवं राजेश चौधरी विशेष रुप से उपस्थित रहे।
अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस 10 दिसम्बर को
सीहोर, अंतराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस 10 दिसम्बर,2016 के अवसर पर प्रत्येक संभाग के स्कूलों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में 5 दिसम्बर से 10 दिसम्बर,2016 के बीच वाद विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी एवं संभाग स्तर पर द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया जायेगा ।प्रत्येक जिले के स्कूलों में जिला अधिकारी प्रतियोगितायें आयोजित करवायेंगे। इसके बाद संभाग स्तर पर चयनित छात्रों को पुरस्कृत करने के लिए 10 दिसम्बर को पुरस्कार समारोह आयोजित किया जायेगा। संभाग स्तरीय इस समारोह में संभाग स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया जायेगा ।

0 comments:

Post a Comment