Friday, 2 February 2018

सरपंच को फसाने के लिए रचे षडयंत्र में युवक खुद फंसा, तिरंगे के अपमान का अपराधिक प्रकरण कायम

खबरों का सूर्य उदय अब रात को
विश्वास के 4 साल
10 हजार पाठकों के साथ आपको रखे अपडेट
SehoreExpress.Com/ SehoreExpress app
SehoreExpress app गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध
NEWS BY बसंत दासवानी/बल्लू दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 2
February 2018


कल सूर्य उदय 7.01  सूर्य अस्त 6.10  अधिकतम तापमान  31  डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस@SehoreExpressapp

इतिहास में 2 फरवरी की प्रमुख घटनाएं 1952 - मद्रास में भारतीय क्रिकेट टीम को पहली टेस्ट जीत मिली। 1953 - अखिल भारतीय खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन। 1814 - कलकत्ता (अब कोलकाता) संग्रहालय की स्थापना। 1862 - शंभूनाथ पंडित कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने।  1556 - चीन के शैन्सी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में करीब आठ लाख तीस हजार लोगों की मौत। 1626 - चार्ल्स प्रथम इंग्लैंड के सम्राट बने। 1788 - देश में प्रशासनिक सुधारों के लिये पिट्स नियामक अधिनियम को लागू किया गया। 1878 - यूनान ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1889 - प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी अमृत कौर का जन्म। 1915 - प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार खुशवंत सिंह का जन्म। 1939 - हंगरी ने सोवियत संघ के साथ संबंध समाप्त किये। 1982 - सीरिया ने हामा पर आक्रमण किया। 1990 - अफ़्रीकी नेशनल कांग्रेस पर 30 वर्ष पूर्व लगा प्रतिबंध हटाया गया। 1992 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा शीत युद्ध की समाप्ति की घोषणा। 1997 - चीन तथा सं.रा. अमेरिका के बीच वस्त्र व्यापार विवाद को समाप्त करने हेतु समझौता। 2004 - टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने 237 हफ्तों तक लगातार पहली रैकिंग पर बने रहने का रिकार्ड बनाया। 2007 - आईपीसीसी ने ग्लोबल वार्मिग पर रिपोर्ट प्रस्तुत की।

कैमरें के फुटेज स्पष्ट नहीं होने के कारण पुलिस की उलझन बड़ी, गाड़ी के आधार पर बदमाशों की पहचान का प्रयास जारी 

सीहोर। नकली अफसर बन कर ग्रामीण को पन्द्रह हजार पांच सौ रुपए की चपत लगाने वाले बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों से मिले फुटेज स्पष्ट नहीं होने के कारण पुलिस की उलझन बड़ गई है, अब पुलिस बाइक के आधार पर उनकी पहचान करने के प्रयास कर रही है। ज्ञातव्य है कि बुधवार की शाम को करीब चार बजे स्थानीय सराफा बाजार स्थित श्वेताम्बर जैन समाज मंदिर के सामने दो बदमाशों द्वारा श्यामपुर रोड पर स्थित ग्राम बूढ़ी मानपुरा निवासी कुमरेसिंह मेवाड़ा को चैकिंग के बहाने रोककर उसके पास से पन्द्रह हजार पांच सौ रुपए नकद ले लिए थे, रकम संभाल कर रखने का परामर्श देते हुए बातों में उलझा कर गायब कर दी थी, पुलिस ने मौके पर सक्रिय होकर घटना की तसदीक करते हुए बदमाशों की तलाश शुरु की थी लेकिन किसी प्रकार का सुराग नहीं लग सका था, इस सनसनीखेज घटनाक्रम के दूसरे दिन पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के दुकानदारों के सीसीटीवी कैमरों का सहारा लिया गया, दुकानदारों के सीसीटीवी कैमरों की रिर्काडिंग चैक करने की कोशिश की गई थी लेकिन जिसके सहारे बदमाशों के चेहरे देख उन तक पहुंचने की कोशिश पुलिस कर रही थी लेकिन फिलहाल पुलिस को जो फुटेज सीसीटीवी से मिले है उनमें तस्वीर साफ नहीं होने के कारण उनकी उलझन बड़ गई है, वारदात की स्पष्टता तो इन कैमरों में दिखाई दे रही है लेकिन बदमाशों के चेहरे साफ नहीं होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है एक कैमरे में जरुर बदमाशों की बाइक दिखाई दे रही है जिससे इन बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है घटना के तीसरे दिन भी आरोपी गिरफ्त से बाहर होने के कारण व्यापारियों में चिंता का वातावरण बना हुआ है।

बिजली के झूलते तारों के नीचे से बोरवेल ट्रक निकालना महंगा पड़ा, करंट से युवक की मौत, प्रकरण दर्ज

सीहोर। बिजली के झूलते तारों के नीचे से बोरवेल ट्रक निकालना महंगा पड़ा इसमें सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही का प्रकरण कायम कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बोरबेल ट्रक क्रमांक केए 51 एमई 4197 के चालक व्यकेंटस आत्मज सुब्रणयम निवासी डी हाल इन्दौर नाका सीहोर द्वारा काला पहाड़ जंहागीरपुरा के खेत के समीप नलकूप खनन का कार्य कर रहा था इस ट्रक को उसके द्वारा वहां झूलते हुए बिजली के तारों के नीचे से निकालने की कोशिश की गई इस दौरान इस वाहन में सवार दिनेश आत्मज सुखदेव नेताम उम्र 25 वर्ष निवासी सवाला जिला कोंडा छत्तीसगढ़ का करंट लगा जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की जिसमें पाया गया कि दिनेश नेताम की मौत चालक की कथित लापरवाही के कारण हुई है जिसके चलते पुलिस द्वारा चालक व्यकेंटस आत्मज सुब्रणयम के खिलाफ भादवि की धारा 304 ए के अंर्तगत प्रकरण कायम कर लिया है।

सरपंच को फसाने के लिए रचे षडयंत्र में युवक खुद फंसा, तिरंगे के अपमान का अपराधिक प्रकरण कायम

सीहोर। सरपंच को फसाने के लिए रचे गए षडयंत्र में युवक खुद फंस गया पुलिस ने तिरंगे के अपमान का अपराधिक प्रकरण कायम कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दोराहा थानान्र्तगत ग्राम बराड़ीकला में 26 जनवरी को पंचायत भवन में सरपंच द्वारा ध्वजारोहण किया गया बताया जाता है कि ध्वजारोहण के उपरांत सरपंच दूसरे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक स्कूल चले गए बताया जाता है इस बीच ग्राम बराड़ीकला निवासी राजकुमार आत्मज नन्नूसिंह दांगी पीछे से पंचायत भवन पहुंचा और फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज को लकड़ी से पहले तेड़ा कर दिया और फिर उसका फोटो खींचा और व्हाट्सऐप कर दिया, व्हाट्सऐप के बाद उसके द्वारा तिरंगा निकाल कर जमीन पर फेंक दिया गया पुलिस को इस आशय की रिपोर्ट ग्राम बुराड़ीखुर्द शंकरलाल विश्वकर्मा आत्मज अमरचंद विश्वकर्मा थाने में की गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी राजकुमार दांगी के खिलाफ 22 राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 के अंर्तगत अपराधिक प्रकरण कायम किया है, पुलिस के अनुसार आरोपी का सरपंच से कोई पुराना विवाद था जिसको लेकर वो सरपंच को फंसाना चाहता था, लेकिन वो खुद ही फंस गया।

बालिका को अश्लील फिल्म दिखाने वाले किराना व्यवसायी पर प्रकरण दर्ज

सीहोर। एक नौ वर्षीय बालिका को अश्लील फिल्म दिखाने वाले किराना व्यापारी के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम बिलकिसगंज के किराना व्यवसायी बल्ला द्वारा गांव की नौ वर्षीय बालिका को कुछ समय पहले अश्लील फिल्म दिखाई जाकर उसके साथ अश्लील हरकत की गई थी जिसको बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी डर के कारण उसके द्वारा रिपोर्ट नहीं कराई गई लेकिन इसके बाद वो उसे फिर से घूरने लगा जिस पर कल बालिका ने अपने माता पिता के साथ बिलकिसगंज थाने पहुंच कर इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई बिलकिसगंज पुलिस ने बालिका की रिपोर्ट पर धारा 354 ए 3, 294, 11-3-12 के अंर्तगत प्रकरण कायम कर जांच कार्य शुरू कर दिया है।

नेशनल लोक अदालत में 7 खंडपीठ गठित

सीहोर, संपूर्ण मध्यप्रदेश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 फरवरी,,2018 किया जाएगा।  इस तारतम्य में जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में 10 फरवरी को जिला मुख्यालय, सीहोर में आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में 7 खंडपीठ का गठन किया गया है। इस सिलसिले में जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीहोर द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेशानुसार खंडपीठ एक में श्री अफसर जावेद खान विशेष न्यायाधीश सीहोर पीठासीन अधिकारी रहेंगे तथा श्री रामनारायण ताम्रकार एवं श्री आर.डी. देवरा को सदस्य अधिवक्ता के रूप में मनोनीत किया गया है। खंडपीठ 2 में श्री आर.सी सिंह बिसेन प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय सीहोर पीठासीन अधिकारी रहेंगे तथा श्री विजेन्द्र सिंह श्रीवास्तव एवं श्री राजेश वर्मा को सदस्य अधिवक्ता के रूप में मनोनीत किया गया है। खंडपीठ 3 में कु. अनीता बाजपेई प्रथम अपर जिला न्यायाधीश जिला न्यायालय सीहोर को पीठासीन अधिकारी तथा श्री रवीन्द्रदयाल सक्सेना तथा श्री एम.एल.कौशल को सदस्य अधिवक्ता के रूप में मनोनीत किया गया है। खंडपीठ 4 में श्री नवीन कुमार शर्मा द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश जिला न्यायालय सीहोर को पीठासीन अधिकारी तथा श्री आर.एस.राजपूत तथा श्रीमती रंजना शर्मा को सदस्य अधिवक्ता के रूप में मनोनीत किया गया है। खंडपीठ 5 में श्री ए.के.सिंह तृतीय अपर जिला न्यायाधीश जिला न्यायालय सीहोर  को पीठासीन अधिकारी तथा श्री राजेन्द्र कुशवाहा तथा श्री शरद जोशी को सदस्य अधिवक्ता के रूप में मनोनीत किया गया है। खंडपीठ 6 में श्रीमती सुनीता गोयल न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जिला न्यायालय सीहोर को पीठासीन अधिकारी तथा श्रीमती शोभना महाजन तथा श्री मनोहर पाटिल को सदस्य अधिवक्ता के रूप में मनोनीत किया गया है। खंडपीठ 7 में श्रीमती ज्योत्सना आर्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सीहोर को पीठासीन अधिकारी तथा सुश्री सराजू अग्रवाल तथा  श्री अनिल शर्मा सिकरवार को सदस्य अधिवक्ता के रूप में मनोनीत किया गया है।  इसके अलावा कु. सरिता वाधवानी प्रथम अपर जिला न्यायाधीश तहसील आष्टा एवं श्री मूसा खान द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश तहसील नसरूल्लागंज के न्यायालय के लंबित विद्युत प्रकरण एवं प्रलिटिगेशन विद्युत प्रकरण न्यायालय श्री नवीन कुमार शर्मा द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश सीहोर के समक्ष निराकरण हेतु रखे जाएंगे। व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 सीहोर न्यायालय के क्षेत्राधिकार के सिविल प्रकरण तहसील इछावर खंडपीठ में रखें जाएंगे।

बैंक ऑनबोर्डिंग के द्वारा प्रकरणों का निपटारा ऑन लाईन कर सकेंगे

सीहोर, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सीहोर में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के आवेदन विगत वर्ष से एमपी ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से लिये जाते है। एमपी ऑनलाईन द्वारा इस एप्लिकेशन को विकसित किया गया है और अब जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र उक्त योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदन टीएफसी उपरांत बैंक शाखाओं को ऑनलाइन प्रेषित कर सकेत है जिस पर संबंधित बैंक शाखा ऋण स्वीकृति / वितरण तथा नोडल बैंकों से हितग्राही की मार्जिनमनी अथवाय ब्याज अनुदान के क्लेम का निपटारा ऑन लाईन प्रक्रिया में कर सकते है।  एमपी ऑनलाईन पोर्टल पर बैंक आन बोर्डिंग के संबंध में दस बैंकों - भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इलाहबाद बैंक, बैंक ऑफ बडोदा, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, देना बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक एवं केनरा बैंक द्वारा सहमति दी जा चुकी है एवं इनके बैंक शाखाओं के लॉगिन पासवार्ड उपलब्ध कराकर उन्हें जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से ऑनलाइन प्राप्त होने वाले अनुशंसित प्रकरणों पर कार्यवाही किये जाने हेतु बैंक प्रमुखों को निर्देशित किया गया है। उक्त दसों बैंकों से कहा गया है कि वे एमपी ऑनलाईन पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग हेतु अपनी बैंक का डेटा प्रेषित करे ताकि वे बैंक शाखाओं के लॉगिन पासवार्ड पोर्टल परमेप कर सके जिससे समस्त शाखाएं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्रों से ऑनलाईन प्राप्त होने वाले अनुशंसित प्रकरणों पर कार्यवाही कर सके।   जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि एमपी ऑनलाईन के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि एमपी ऑनलाईन का यूआरएल 07 बैंकों -भारतीय स्टेट बैंक, सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया, बैंक आफ बडोदा, बैंक आप इंडिया, देना बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक एवं केनरा बैंक द्वारा उनके इन्ट्रानेट (सीबीएस) पर व्हाईटलिस्ट किया जा चुका है जिससे कि वे अपने सीबीएस एमपी ऑनलाईन को एसएस कर उक्त योजनाओं के प्रकरणों को ऑनलाईन प्रोसेस कर सकते है। जिले के समस्त बैंकर्स जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक बैंक आफ इंडिया सीहोर से संपर्क कर प्रक्रिया में सम्मिलित होने हेतु आगामी आवश्यक कार्यवाही किये जाने के संबंध में जानकारी उपलब्ध करावें।

जीवन मे नकारात्मक सोच को छोड़ सकारात्मक सोच को स्थान दे..सुनील सिंघी सदस्य राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग जैन समाज के कार्यक्रम में आयोग के उद्देश्यों की दी जानकारियां

आष्टा। जिन शासन में अनुशासन प्रमुख है,में व्यवस्था को व्यवस्था को जोड़ने के लिए दौरे पर निकला हु,इसके लिए जनसंवाद को माध्यम बनाया है,जीवन मे नकारात्मक सोच को छोड़ सकारात्मक सोच को स्थान दे,जैन समाज एक ऐसा समाज है जिसे अन्य समाजो से अलग देखा जाता है,जैन समाज को जब अल्पसंख्यक घोषित किया गया है तो जैनों को आगे आ कर दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए,आयोग में जैन समाज को पहली बार सदस्य के रूप आपके साधर्मिक भाई को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के आशीर्वाद से नियुक्त किया गया है। आज पहली बार मालवा की भूमि पर मप्र में आष्टा से जनसंवाद का दौरा शुरू किया है आपने इतने हार पहना दिए जिससे आज से मेरी जिम्मेदारी ओर बढ़ गई है। उक्त उदगार राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य श्री सुनील सिंघी (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) ने सकल जैन समाज द्वारा आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। श्री सिंघी ने अपने सम्बोधन के दौरान जब पूछा कि बताये आप मे से ऐसे कितने लोग है जिन्होंने अल्पसंख्यक होने के प्रमाण पत्र बने है,एक भी हाथ नही उठा तब सीहोर से सम्बंधित विभाग के आये जिला अधिकारी प्रवीण श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि आष्टा के सभी सदस्यों के एक माह में प्रमाण पत्र बन जाये। उन्होंने कहा कि आयोग के जो उद्देश्य है एवम जो योजनाए चल रही है उनको जानने समझने एवम आगे आ कर उसका लाभ उठाने की आवश्यकता है इसमें आपको जागरूकता का परिचय देना होगा,मुझ जैसे छोटे से श्रावक को जिम्मेदारी मिली है,प्रयास करूंगा कि कम करू ओर सुश्रावक बन सकू। आज आष्टा में जो संगठन शक्ति देखी वो पूरे देश के जैनों में देखना चाहता हु। में जैन हु एकता में विश्वास रखता हूं आप किसी भी आमना के हो,किसी भी गुरु को मानो,किसी की भी आराधना करो,लेकिन जब जैनों की एकता,संगठन शक्ति की बात आये वहा संगठित नजर आये क्योकि अनेकता में एकता ही जैनों की विशेषता है हम सब जैन है सभी तक जीवदया,अहिंसा,करुणा,प्रेम दया का संदेश पहुचाये। इस अवसर पर श्री सिंघी ने आयोग के उद्देश्यों,अल्पसंख्यको के विकास के लिए शुरू की योजनाओं,कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। आयोजित जनसंवाद एवम परिचर्चा का शुभारम्भ श्री सिंघी ने मॉ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलित कर के किया। कार्यक्रम को उज्जैन से आये समाजसेवी संजय जैन बन्धु, दोनों जैन समाज आष्टा के अध्यक्ष पारसमल सिंघवी,सुनील जैन ने भी सम्बोधित किया।  आज आष्टा से संगठन की प्रदेश,जिला,ब्लाक इकाई के गठन की भी प्रक्रिया शुरू की गई। कार्यक्रम में दोनों जैन समाज के सभी संगठनों के प्रमुखों ने भव्य स्वागत किया। आष्टा पहुचने पर पारसमल सिंघवी के निवास पर स्वागत किया। एवम उसके बाद किले पर दोनों जैन समाज के मंदिर पर पहुच भगवान के दर्शन किये। श्री सिंघी आष्टा से देवास के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर इंदौर से आये सुनील गांग, प्रवीण श्रीवास्तव सीहोर,एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार आष्टा सहित श्वेताम्बर दिगम्बर जैन समाज आष्टा, सीहोर, शुजालपुर आदि के समाज बन्धु बड़ी संख्या में उपस्तिथ थे।

न्यू आल हयूमन हाई स्कूल में वार्षिक उत्सव व पुरस्कार वितरण

सीहोर। न्यू आल हयूमन हाई स्कूल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक उत्सव मनाकर पुरस्कार वितरण किया गया। बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिये स्कूल हर वर्ष वार्षिकोत्सव के अन्तर्गत बच्चों को उनकी पसन्द के अनुसार अपनी-अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर बच्चों ने भाषण तकरीर इंग्लिश स्पीच गणतंत्र दिवस पर भाषण गीत, नृत्य, चुटकुले, राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किये गये। ये धरी साने का कंगन , ये धरती चांदी का दर्पण, ये धरती मीरा की, ये धरती संत कविरा की, ये किसने शूल बो दिये और प्यार के कटोरे में गंगा का पानी गीतों ने श्रोताओं के जनसमूह को मंत्र मुग्ध कर दिया। जहां फेंसी ड्रेस में उन्हें नन्हें-मुन्नो ने कृष्ण राधा, मोलवी साहब, दुल्हन, परी के परिधान पहनकर छटा बिखेरी वहीं कव्वाली प्रोग्राम ने लोगों को खुब सराहा। साथ ही इनाम स्वरुप श्रोताओं ने नगद राशि भी बच्चों को प्रदान की। इस अवसर पर स्कूल संचालक मो.नवी खान ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों ने जिस भावना के साथ देश भक्ति एकता भाई चारे व वन परस्ति का पाठ इस मंच को पढ़ाया है, उसकी आज शक्त जरुर है। बच्चों की कला उनकी प्रस्तुतियों की जितनी भी तारिफ की जाये कम है। सभी अतिथियों ने खुले कंठ से न्यू आल हयूमन हाई स्कूल के बच्चों व स्कूल की तारिफ की। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटकों को भी खूब सराहा गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में प्राचार्य व संकुल प्रभारी श्रीमति सरीता राठौर विशेष रुप से उपस्थित रही। साथ में इस प्रकार के कार्यक्रमों को प्रोत्साहन देने वाले तथा बच्चों को उत्साहित करने वाले पार्षदगण इरशाद पहलवान, आरिफ पहलवान, सफीक बाबा, मो.तस्लिम सर, अजय राठौर, मालवीय सर, मो.जुबेर, अनस सर, हरिओमसर, मो.याशिर खान, कामना मेम, मेहमूदा मेम, रुही मेम, आसना, नायमा, फरियाल, शहरबानो, इनसा मेम तथा पालकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। संचालन मो.यासिन व आभार मो.अनस ने व्यक्त किया।

बजट के विरोध में भारतीय मजदूर संघ एवं राज्य कर्मचारी संघ करेगा प्रदर्शन

सीहोर। वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा वर्ष 2018-19 के बजट प्रस्ताव के विरोध में देश भर में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा और इसकी समीक्षा की मांग करेगा। वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट में श्रमिक/ आंगबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, वेतनभोगी कर्मचारी के हित में नहीं है। बजट प्रस्ताव में बजट प्रस्ताव में पुरी तरह बुनियादी ढांचा ग्रामीण विकास/कृषि, स्वास्थ्य की उपेक्षा की गई है। मध्यम वर्ग के कर्मचारियो के लिये कुछ भी राहत नहीं दी गई है। आयकर पर सेंस 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत कर दिया गया है। सामाजिक सुरक्षा का कोई प्रावधान नहीं है। बीमा कम्पनियों के विलीनीकरण का बोझ श्रमिकों पर डाल दिया गया है। उनकी नौकरी की सुरक्षा स्थानांतरण पदोन्नति पर सरकार का कोई नियंतरण नहीं है। बजट एक तरफा बिना चर्चा के लिया गया निर्णय पुरी तरह जनविरोधी है। बजट प्रस्ताव की समीक्षा और उन पर चर्चा के लिये अनिल शर्मा जिला मंत्री द्वारा बताया गया कि भारतीय मजदूर संघ  3 फरवरी को देश भर के जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम जिलाधीश महोदय को ज्ञापन सौंपेगा।

चित्रकूट से शहर पहुंचेगी भगवान विश्वकर्मा की रथ यात्रा सर्व विश्वकर्मा समाज ने शुरू की भव्य स्वागत की तैयारियां

सीहोर। चित्रकूट धाम से मंदाकिनी नदी का जल लेकर उज्जैन महाकालेश्वर के लिए निकली भगवान विश्वकर्मा की रथ यात्रा आगामी ११ फरवरी रविवार को सिद्धपुर सीहोर पहुंचेगी। सर्व विश्वकर्मा लुहार सुतार समाज के द्वारा रथ यात्रा के स्वागत की भव्य तैयारिया की जा रहीं है।  विश्वकर्मा विकास परिषद के जिलाध्यक्ष रितूराज विश्वकर्मा ने बताया की सामाजिक जनचेतना के लिए निकाली जा रही भगवान विश्वकर्मा की रथ यात्रा रीवा, पन्ना, छतरपुर, बंडा, सागर, रायसेन बेगमगंज, कंकाली भोपाल से होकर सीहेार पहुंचेगी। यात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुगण देवनगर कालोनी स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम करेंगे। सोमवार को शहर में मंदिरश्री से भव्य चल समारोह शहर के प्रमुख मार्गो से निकाला जाएगा। रथ यात्रा श्यामपुर से हिंगोनी कालापीपल होते हुए आष्टा होकर उज्जैन के लिए रवाना होगी। सर्व विश्वकर्मा समाज संगठन सदस्यों के द्वारा समाजबंधुओं से यात्रा की शुभ आगवानी कर भव्य स्वागत कार्यकम मे शामिल होने की अपील की गई है।

नवोदय में सलोनी का हुआ चयन आदर्श स्कूल ने किया सम्मान

सीहोर। ग्राम झालकी में संचालित आदर्श कांवेंट स्कूल की छात्रा सलोनी मालवीय का श्यामपुर स्थित नवोदय आवासीय स्कूल में सर्वोत्म अंक अर्जित कर चयन हुआ है। वार्षिक सांस्कृतिक आयोजन में आदर्श स्कूल प्रबंधक महेंद्र वर्मा, सरपंच नर्मदा प्रसाद वर्मा एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने उत्कृष्ठ छात्रा सलोनी का मंच पर पुष्प गुच्छ भेट कर सम्मान किया। इस दौरान सलोनी ने उक्त उपलब्ध का श्रेय आदर्श स्कूल के गुरूजनों और माता पिता सहपाठियों को दिया। सलोनी को स्कूल परिवार परिजनों और छात्र छात्राओं ने बधाई दी।

मालवीय बलाई समाज की बैठक कल

सीहोर । मालवीय बलाई समाज सीहोर सगंठन की बैठक कल दिनांक 4 फरवरी 2018, रविवार को दोपहर 12 बजे स्थानीय माता मंदिर सीवन नदी सीहोर में रखी गई । मंदिर समिति के अध्यक्ष रामकिशन , अनार सिंह संभागीय अध्यक्ष, प्रेम परमार उपध्यक्ष, लक्ष्मीनारायण मालवीय जिलाध्यक्ष, गुलाब मालवीय कार्यकारी अध्यक्ष, बाबुलाल मालवीय आयोजन समिति अध्यक्ष, परिहार हेडसाब , संतोष मालवीय उपाध्यक्ष, डी.आर. मालवीय , किशोर सिंह , देवकरण मालवीय ,भेरुलाल मालवीय , अमान सिंह मालवीय , राजेश मालवीय , लखनलाल मालवीय , नरसिंह मालवीय , रामचरण मालवीय , आर.आर. मालवीय , मदन लाल मास्साब , भवानी सिंह , देवीलाल मालवीय , जीवन मालवीय , देवकरण मालवीय इछावर , प्रभुलाल सिंह , दलीप सिंह, ओम मालवीय, प्रेमसिंह आष्टा, बाबूलाल मालवीय, पीयुष मालवीय सहित सभी समाजन व पदाधिकारीगण उपस्थित रहेगें। बैठक में सभी से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

म.प्र.सिलाई कला मण्डल के अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर सुनील महेश्वरी का हुआ भव्य स्वागत

सीहोर। श्री दामोदर वंशीय गुजराती दर्जी समाज सीहोर जिले के गौरव सीहोर जिले के नसरुल्लागंज से मध्यप्रदेश शासन द्वारा म.प्र.सिलाई कला मण्डल के अध्यक्ष नियुक्त होने पर सीहोर जिले के श्री दामोदर वंशीय समाज गुजराती दर्जी समाज के सदस्य व पदाधिकारी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता, भारतीय जनता पार्टी के जुझारु एवं सक्रीय कार्यकर्ता, नसरुल्लागंज निवासी सुनील कुमार महेश्वरी को मध्यप्रदेश सिलाई कला मण्डल का अध्यक्ष मनोनित एवं केविनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त होने पर श्री दामोदर वंशीय गुजराती दर्जी समाज सीहोर नगर द्वारा सुनील कुमार महेश्वरी सीहोर भारतीय जनता पार्अी मण्डलाध्यक्ष अशोक सिसोदिया श्री दामोदर वंशीय गुजराती दर्जी समाज सीहोर के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार आर्य के नेतृत्व में समाज जन द्वारा नसरुल्लागंज पहुंचकर ढोलबाजे व आतिशबाजी कर सुनील महेश्वरी का साफा बांधकर फूलमाला से स्वागत किया एवं मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया व एक दूसरे को बधाई दी एवं दर्जी समाज के सुनील महेश्वरी को अध्यक्ष मनोनित किये जाने एवं केबिनेट मंत्री का दर्जा दिये जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष नन्दकुमार चौहान, भाजपा के वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रुप से भाजपा मण्डलाध्यक्ष अशोक सिसोदिया, दामोदर वंशीय दर्जी समाज अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार आर्य, दामोदर वंशी सहकारी साख अध्यक्ष दिनेश सोलंकी (मुनीमजी), दामोदर तरुण संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश महेश्वरी, श्री दामोदर दर्जी समाज अन्नकुट समिति प्रभारी भोलाप्रसाद महेश्वरी खेरीवाले, उपाध्यक्ष शिवनारयण डाबी (सदुल), बाबूलाल महेश्वरी (निपानिया वाले), श्यामदयाल मेहता, गिरीश मेहता, ललित महेश्वरी (छापर वाले), भारत महेश्वरी, जगदीश महेश्वरी (लल्ला), चतुर महेश्वरी, मनोज परिहार सहित अनेक स्वजातीय नागरिकगणों द्वारा सुनील महेश्वरी का नसरुल्लागंज पहुंचकर स्वागत किया गया।

टेनिस बाल क्रिकेट टुर्नामेंट में  गुलखेड़ी की टीम ने बमूलिया को 5 विकेट से हराया

सीहोर। श्यामपुर के समीप सौंठी पुरा में टेनिस बाल क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आज शुक्रवार  को सोठी विरुद्ध बेरखेड़ी का मुकाबला हुआ, जिसमें सोठी ने बेरखेड़ी को 4 विकेट से हराया, वहीं दूसरे मुकाबले में गु्रप बी में सोंठी को गुलखेड़ी की टीम ने 8 विकेट से हराया एवं बमूलिया विरुद्ध गुलखेड़ी के बीच हुए मुकाबले में बमूलिया की टीम ने 8 ओवर में 84 रन बनायें जिसके जवाब में गुलखेड़ी  की टीम ने बमूलिया को हराकर 5 विकेट से जीत हासिल की।  जिसमें प्रथम पुरस्कार के रुप में 31000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 15000 रुपये रखा गया है।
     
सम्राट अशोक फुटबाल लीग प्रतियोगिता जारी

सीहोर। सम्राट अशोक फुटबाल लीग के तीसरे दिन इछावर विरुद्ध जुनियर सीहोर क्लब के बीच खेला गया। इछावर की ओर से अनुराग कबाड़ी और मोहित राय ने गोल मारा, सीहोर जुनियर की ओर से विकास एवं दीपक अहिरवार ने गोल मारा, तीसरे मेच के मुख्य अतिथि फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश व्यास काका ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करते हुए अपने आशीर्वाद वचन दिये। अपने उद्बोधन में कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलो और अपने प्रदेश का नाम रोशन करो। काका का स्वागत फटबल संघ के नेशनल प्लेयर राहुल ठाकुर, आनन्द ठाकुर, ऋषि चतुर्वेदी, दीपक गुरखानी, मनोज अहिरवार ने किया। इस अवसर पर काका ने इछावर के कोच अर्विन्द्र बकोरिया (लारा) के प्रयासों की सराहना की। आज प्रतियोगिता का चौथा मेच सीहोर चिल्ड्रन विरुद्ध सीहोर बायज, सीहोर सिनियर विरुद्ध इछावर के बीच खेला जायेगा। मुख्य अतिथि क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव नीरज चौरसिया, वीरु वर्मा, सत्यनारायण वारिया, कपिल कुशवाह कार्यक्रम के अतिथि रहेगें।

किसान मोर्चा ने माना केन्द्र सरकार का आभार होगा गांव एवं किसान खुशहाल

सीहोर। केन्द्र सरकार द्वारा पेश किये गये बजट में सिकानों को फसलों का समर्थन मूल्य डेढग़ुना करने एवं 2022 तक किसानों की आय दो गुना वृद्धि करने पर मोदी सरकार किसाने हितेशी बजट का भाजपा किसान मोर्चा ने स्वागत किया गया है। किसान मोर्चा के प्रादेशिक नेता शंकरलाल शर्मा ने बताया कि यह बजट किसान के लिये है। गांव गरीब एवं किसान खुशहाल एवं विकसित होगें। देश में लगभग 63 प्रतिशत किसान है। सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने फसलों का उचित मूल्य किसान कल्याण कोश, गरिबों का स्वास्थ्य बीमा आदि कार्यक्रम लाकर गांव के विकास की इबादत लिखी है। निश्चित रुप से भारत का अन्नदाता खुशहाल होगा, खेती लाभ का धन्धा बनेगी एवं भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, गांव मजबूत होगें। आभार व्यक्त करने वालों में किसान नेता शंकरलाल शर्मा, धरम सिंह आर्य, लक्ष्मीनारायण वर्मा, महेश पटेल, पूरणसिंह राठौर, सतीष सोनानिया, विष्णु परमार, राजेन्द्र सिंह परमार, जगदीश जाट, मनोज शर्मा, फूलसिंह मेवाड़ा, चन्दर राठौर, पुरुषोत्तम मीणा, गौरेलाल परमार, भोलेराम त्यागी, गोविन्द राठौर, मेहफूज बंटी, फतेसिंह भाटी, राजेश सोनी, गोलू वर्मा, जगदीश वर्मा, कन्हैयालाल जाट, शंकरलाल वर्मा, अभिषेक ठाकुर, दीपक पटेल, कृष्णा बागवान, मनोहर सिसोदिया, जितेन्द्र सेन आदि शामिल हैं।

सहरिया आदिवासी समाज की जनजाग्रति सभा एवं न्यायधिकार रैली 3 फरवरी को

सीहोर। सहरिया आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष लखनसिंह सहरिया ने बताया कि आज दिनांक 3 फरवरी 2018 को सुबह 10 बजे से स्थानीय बाल बिहार मैदान में एकत्रित होकर शहर के प्रमुख मार्गों से  रैली के रुप में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जावेगा। ज्ञापन में प्रमुख मार्गो म.प्र.शासन द्वारा एक सहरिया जनजाति के परिवार को दो प्रकार का लाभ ग्वालियर चंबल संभाग की सहरिया समाज को विशेष लाभ सीधी भर्ती नियम प्रदान किये जा रहे है। परन्तु भोपाल संभाग के जिलों को सीहोर, रायसेन, भोपाल, विदिशा, राजगढ़ में निवासरत् सहरिया समाज को अछुता रखा गया है। इन जिलों में किसी प्रकार का विशेष लाभ शासन द्वारा नहीं दिया जा रहा है। जिस कारण एक समाज को दो जगह रखने से सामाजिक मनमोटाव हो रहे हैं। इस हेतु भोपाल संभाग के जिलों को भी विशेष आदिम जन जाति सहरिया में लेकर विशेष लाभ प्रदान करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया जायेगा। इस जनजाग्रति सभा एवं न्यायाधिकार रैली में राजस्थान एवं म.प्र.के विभिन्न जिलों से समाज के पदाधिकारी, समाज के युवा, बजुर्ग आदि पधार रहे हैं। समस्त सैरिया जाति के नागरिकों से अपील की गई है कि इस कार्यक्रम में अपनी-अपनी समस्याओंको लेकर आवेदन लेकर आवें, जिन्हें सहरिया समाज के पदाधिकारियों द्वारा कलेक्टर को जल्द से जल्द निराकरण हेतु सौंपे जायेगें।

गा्मीणों ने खुलकर बताई समस्याएं भाजपा नेता सन्नी ने की चौराहे पर चर्चा

सीहेार। भाजपा नेता सन्नी महाजन ने कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। अहमदपुर में श्री महाजन ने निजी स्कूल के वार्षिक सांस्कृतिक कार्यकम का मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। तत्पश्चात चरनाल चौराहा पर ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों ने खुलकर समस्याओं से श्री महाजन को अवगत कराया। ग्रामीणों को श्री महाजन ने केंद्र सरकार और प्रदेश मेंं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा शुरू की गई किसान हितैशी योजनाओं की जानकरी दी। बड़ी संख्या में किसान और भाजपा कार्यकर्ता  रवि यादव, लाकेंद्र सोनी, कमलेश अग्रवाल, देवेंद्र सेंगर, बलराज परमार, धमेंद्र नामदेव, विंकी भावसार, नीरज परमार, जितेंद्र पटेल, प्रमोद खत्री, दिनेश चावड़ा, कालू गौतम लोकेश सोनी आदि मौजूद थे।

अनुसचित जाति/अनुसूचित के लोगों को लेकर होगा बड़ा आन्दोलन

सीहोर। समाजवादी पार्टी जिला सीहोर द्वारा जिले के अनु.जाति जनजाति के लोगों को साथ लेकर एक बड़ा आन्दोलन करने जा रही है। जिसकी अगुवाई स्वंय सपा जिलाध्यक्ष इंदिरा भील करेगें। इंदिरा भील ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि सीहोर जिले के तमाम हरिजन आदिवासी आज परेशान है, पीडि़त हैं। देश को आजाद हुए 70 साल का समय हो गया है किन्तु अनु.जाति, अनुसुचि जनजाति बाहुल्य ग्राम बरछापुरा व इन्द्रा कॉलोनी गाजीखेड़ी के हरिजन आदिवासियों को साथ लेकर कलेक्टर सीहोर को ज्ञापन सौंपा जायेगा। जिसमें आवासीय पट्टा दिये जाने राशन कार्ड परमिट बनवाये जाने, वृद्ध, विधवा विकलांग, पेंशन चालू करवाये जाने से बैरोजगार हेतु ऋण आवंटन करवाये जाने, शौचालय बनवाये जाने सहित अनेक मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जावेगा। जिले में जागरुकता अीियान बरछापुरा, इन्द्रा कॉलोनी, गाजीखेड़ी से चालू किया जा रहा है जो छ: माह तक सतत जारी रहेगा।

पूर्व सैनिको की बैठक सम्पन्न

सीहोर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी भोपाल कर्नल यशवंत कुमार सिंह 'शौर्य चक्र' में जिला मुख्यालय सीहोर का दौर किया। कार्यालय कलेक्ट्रेट सीहोर के समक्ष में कलेक्टर महोदय श्री तरुण कुमार पिथोड़े की अध्यक्षता में पूर्व सैनिको की बैठक आयोजित की गयी जिसमे पूर्व सैनिको की समस्याओ का समाधान किया गया। सेवानिवृत हवलदार के०एम० शर्मा ,कल्याण संयोजक जिला सीहोर ने सभी पूर्व सैनिक। विद्वानों के बारे में कर्नल साहब से चर्चा की। बैठक उपरान्त कर्नल ने एस०पी० सिद्धार्थ बहुगुणा से उनके कार्यालय पहुंचकर पूर्व सैनिको के बारे में जानकारी दी एवं मुलाकात करके वापिस भोपाल प्रस्थान किया

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर अंतरविभागीय कार्यशाला संपन्न 9 फरवरी को आयोजित किया जाएगा कृमि मुक्ति दिवस

सीहोर, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर अंतरविभागीय एक दिवसीय उन्मूखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डीआर अहिरवार ने कहा कि 9 फरवरी को आयोजित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत एक वर्ष से 19 वर्ष तक के करीब 5 लाख बच्चों किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाई जाएगी डॉ.अहिरवार कहा कि गैर पंजीकृत और स्कूल ना जाने वाले बच्चों को भी एलबेंडाजॉल की यह गोली खिलाई जाएगी। डॉ.अहिरवार ने कहा यह गोली आंगनबाडी केन्द्रों में भी निःशुल्क खिलाई जाएगी। एल्बेंडाजॉल की गोली से पेट के कीडें को खत्म किया जाता है। अंतर विभागीय कार्यशाला में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.एम.के.चंदेल, जिला उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री रवीन्द्र बांगरे, यूनिसेफ भोपाल से समन्वयक सुश्री सुभा रावत, एवीडेंस एक्शन भोपाल से पुरूषोत्तम परमार, डीपीएम श्री धीरेन्द्र आर्य, मूल्यांकन अधिकारी श्री नीलेश गर्ग, एनजीओ से श्री सुनील कटारे, बीएमओ, सीडीपीओ, बीआरसी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक,ब्लॅाक कम्यूनिटी मोबीलाईजर सहित  अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

विधायक कप प्रतियोगिता आयोजित होगी

जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सीहोर के  विधानसभा क्षेत्रों में ‘‘विधायक कप‘‘ का आयोजन किया जा रहा है, जिस विधानसभा क्षेत्र में प्रतियोगिता आयोजित होगी उसमें उसी विधानसभा क्षेत्र के खिलाडी भाग ले सकते है यह प्रतियोगिता बालक एवं बालिका दोनों वर्गां के लिए रहेगी एवं कोई आयु सीमा नहीं है इसमें किसी भी आयु वर्ग के खिलाडी भाग ले सकते है। विधायक कप की आयोजन तिथि निम्नानुसार है। विधानसभा क्षेत्र सीहोर  - 18 फरवरी 2018 कुष्ती प्रतियोगिता विधानसभा क्षेत्र आष्टा  - 22 फरवरी 2018 कुष्ती प्रतियोगिता विधानसभा क्षेत्र इछावर -24-25 फरवरी 2018 कबड्डी एवं मैराथन प्रतियोगिता विधानसभा क्षेत्र बुधनी  - 4-5 मार्च कबड्डी प्रतियोगिता सोयत नसरुल्लागंज इच्छुक खिलाडी जिला कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर उक्त प्रतियोगिता में भाग ले सकते है।

पी.जी.कॉलेज में वार्षिकोत्सव कृतिरंग 2018 का आयोजन

जिले के अग्रणी चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय, सीहोर में दिनांक 03 एवं 05 फरवरी 2018 को दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कृतिरंग 2018 के अन्तर्गत विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत 03 फरवरी को प्रातः 10 बजे से क्रमशः रंगोली,निबंध लेखन,चित्रकला,एकल गायन, तात्कालिक भाषण,वाद-विवाद,काव्य पाठ,फैंसी ड्रेस एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएँ होंगी। निबंध लेखन मेरा भारत 2020 : एक परिकल्पना,चित्रकला प्रतियोगिता उत्सव एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता - ‘इस सदन की राय में युवाओं में दिशाहीनता का मुख्य कारण सोशल मीडिया हैं। विषय पर केन्द्रित होगी। काव्य पाठ के अन्तर्गत विद्यार्थी प्रसिद्व कवियों की रचनओं का पाठ करेंगे, साथ ही फैंसी ड्रेस-राष्ट्रीय,ऐतिहासिक एवं पौराणिक चरित्र पर आधारित होगी। इसी क्रम में 05 फरवरी को मेंहदी, ठमेज वनज विजमए एकल नृत्य,समूह नृत्य एवं लद्यु नारिका प्रतियोगितएँ आयोजित की जाऐंगी।

कल्पना आर्य अ.भा.धा.मा.सभा की अध्यक्ष नियुक्त

आष्टा। अखिल भारतीय धाकड़ माहेष्वरी सभा, इकाई आष्टा के हाल ही में महिला मंडल के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें सर्वसम्मति से तथा र्निविरोध श्रीमति कल्पना मुकेष आर्य को चुना गया।  श्रीमति कल्पना आर्य के अध्यक्ष बनने से हर्ष व्याप्त है। बधाईयो का सिलसिला जारी है। इसी कडी में सर्वश्री अ.भा.धा.मा.सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयंत गुप्ता तथा युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित गुप्ता एडव्होकेट, स्थानीय समिति अध्यक्ष संजय धांरवा, स्थानीय युवा समिति अध्यक्ष सोनु गुप्ता तथा पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमति मोनिका धीरज धांरवा ने बधाईया दी। वही नगर के प्रथम नागरिक श्री कैलाष परमार, प्रदीप प्रगति, राजेष बनवट, वीरेन्द्र परमार, पार्षद नरेन्द्र कुषवाह, पार्षद सुभाष नामदेव, पार्षद अर्चना पंकज यादव, अषासकीय षिक्षण संस्थाओ के अध्यक्ष श्री सर्वेष उपाध्याय, पं. अमित तिवारी, उदय श्रौत्रिय, शैलेष राठौर, राजेष राठौर, राकेष यादव, संजय सुराणा, नरेन्द्र पोरवाल, सुनिल कचनेरिया, संजय जोषी एसआर, देवकरण पहलवान, रवि सोनी, दिलिप महांकाल, निलेष खण्डेलवाल, संतोष शर्मा, मुकेष राठौर, दोलत रामानी, पटेल हरिओम सोनी, अनिल ताम्रकार ने बधाईया दी।

अतिथि शिक्षको ने नियमितिकरण की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन


जावर नि.प्र. म.प्र. अतिथि शिक्षक संघ इकाई जावर के बैनर तले नियमितिकरण की मांग को लेकर अतिथि शिक्षको ने प्रदेश संघ के आवहान पर आज जावर संकुल केन्द्र पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। अतिथि शिक्षक संघ के जावर ब्लॉक अध्यक्ष गजराज गुजर ने बताया कि सरकार पिछले 10 वर्षो से अल्प वेतन पर कार्य कराकर शोषण कर रही हैं। सरकार के मुखिया शिवराजसिंह चौहान के नाम कई बार ज्ञापन सौंपा लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नही मिला। प्रदेश सरकार अल्प वेतन भुगतान कर अतिथि शिक्षकों के साथ छलावा कर रही हैं। अपनी तीन सुत्रीय मांग में गुरुजियों की तरह विभागीय पात्रता परीक्षा लेकर वर्गवार संविदा नियुक्ति प्रदान की जावें, वेतन वृद्धि की जावें, वर्तमान में प्रचलित ऑन लाईन भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई जावें। यदि हमारी मांगो को सरकार द्वारा नही माना गया तो प्रदेश स्तरीय उग्र आंदोलन पर उतारु होना पडे़गा। जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। इस अवसर पर जावर, कुरावर एवं मेहतवाड़ा संकुल के अतिथि शिक्षको में गजराज गुजर, दिनेश मालवीय, कमलेश खत्री, चेतनसिंह ठाकुर, जावेद खान, चेतन बागवान, सागर ठाकुर, कन्हैया लाल, जयन्त गुप्ता, राजेन्द्रसिंह ठाकुर, हरीश परमार, मनोहा प्रजापति, अनीता सेंधव, राजपालसिंह ठाकुर, बबीता ठाकुर आदि उपस्थित थें।

0 comments:

Post a Comment