Wednesday, 27 March 2019

झांसी चाइल्ड केयर हेल्प लाइन की मदद से बुदनी से गायब हुआ छात्र मिला, परिजनों और पुलिस ने ली राहत की सांस


खबरों का सूर्य उदय अब रात को
विश्वास के 5 साल
10 हजार पाठकों के साथ आपको रखे अपडेट
SehoreExpress.Com/ SehoreExpress app
SehoreExpress app गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध
NEWS BY बसंत दासवानी/बल्लू दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS  27  March 2019

सूर्य उदय 6.19 सूर्य अस्त 6.36 अधिकतम तापमान 38 सेल्सियस न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस

झांसी चाइल्ड केयर हेल्प लाइन की मदद से बुदनी से गायब हुआ छात्र मिला, परिजनों और पुलिस ने ली राहत की सांस

सीहोर। झांसी चाइल्ड केयर हेल्प लाइन की मदद से बुदनी से गायब हुआ छात्र सकुशल मिलने पर परिजनों और पुलिस द्वारा राहत की सांस ली गई है। बालक को झांसी लेने के लिए रवाना हुए परिजन अभी झांसी से बुदनी के लिए लौट रहे है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बुदनी के माना वार्ड क्रमांक 14 गौंडी मोहल्ला निवासी आलोक पटेरिया आत्मज स्व. शंभूलाल पटेरिया का 12 वर्षीय पुत्र अनिकेत 26 मार्च की सुबह नौ बजे अपने घर से बिना बताए लापता हो गया था, बुदनी फेक्ट्री में कार्यरत आलोक पटेरिया के कक्षा सातवीं में अध्यनरत पुत्र अनिकेत के अचानक लापता हो जाने की खबर से सभी दंग रह गए इधर उधर सभी तरफ तलाशने के बाद भी जब वो नहीं मिला तो पुलिस को खबर दी गई पुलिस ने पिता की सूचना पर अनिकेत के अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी, इधर परिजनों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक छात्र के फोटो पहुचाएं जाकर रिश्तेदारों से संपर्क स्थापित किया जा रहा था बताया जाता है कि तभी देर रात झांसी पुलिस की ओर से खबर मिली कि उनका बालक स्टेशन पर मिला है छात्र के पिता आलोक पटेरिया तुरंत झांसी रवाना हुए पुलिस द्वारा बताया कि झांसी चाइल्ड केयर हेल्प लाइन को छात्र अकेला घूमता हुआ मिला जिस पर पूछताछ के दौरान उसने अपने पिता का नाम और मोबाइल नम्बर बताया जिस पर पुलिस ने पिता से संपर्क स्थापित किया अनिकेत के सकुशल होने की खबर मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली और उसके पिता उसे लेने के लिए झांसी रवाना हुए।

शराब पीकर बालिका के साथ अभद्रता करने की कोशिश, बालिका की चीख पुकार सुन भागा आरोपी, नाबालिग को बहला फुसला कर ले जाने वाला युवक पर पॉस्को एक्ट की कार्रवाई

सीहोर। एक चौदह वर्षीय बालिका के साथ शराब पीकर अभद्रता करने की कोशिश करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर जांच कार्य शुरु कर दिया है। जबकि नाबालिग को बहला फुसला कर उसे हवस का शिकार बनाने वाले युवक के खिलाफ पॉस्को एक्ट के अंर्तगत कार्रवाई की गई है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शाहगंज थानान्र्तगत ग्राम पीपलिया निवासी 14 वर्षीय आदिवासी गौंड बालिका 22 मार्च की सुबह 11 बजे जब अपने घर के बाहर से जा रही थी तभी गांव के ही श्रवण लाल आत्मज बारेलाल गौंड ने शराब के नशे में उसके साथ अभद्रता करते हुए उसे बुरी नियत से छुआ यहीं नहीं उसके कपड़े तक फाडऩे की कोशिश की शराब के नशे में घुत श्रवण लाल गौंड की इन हरकतों से हतप्रभ बालिका द्वारा बचाने के लिए जैसे ही चीख पुकार की वैसे ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला बालिका ने अपने परिजनों के साथ शाहगंज थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने भादवि की धारा 354, 354 क, 506, 7/8 लैगिंग अपराधों से बालक का संरक्षण के अंर्तगत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। एक अन्य घटनाक्रम में  सिद्धिकगंज थानान्र्तगत ग्राम रायपुरा निवासी 17 वर्षीय किशोरी को ग्राम ईमलीपुरा थाना देवास निवासी रुपसिंह आत्मज साबूलाल कोरकू बहलाफुसला कर ले गया पुलिस के अनुसार आरोपी रुपसिंह द्वारा 14 मार्च से 26 मार्च तक अपने साथ रखते हुए उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। किशोरी के पिता की रिपोर्ट पर सिद्धिकगंज पुलिस ने आरोपी रुपसिंह के खिलाफ भादवि की धारा 366,376, 376/2आईवी, 5/6 पॉस्को एक्ट के अंर्तगत अपराधिक प्रकरण कायम कर जांच कार्य शुरु कर दिया है।

शीतला सप्तमी मनी हरदौल लाला माता मंदिर पर अल सुबह से ही श्रद्धालु महिलाओं की लंबी लंबी कतार लगी रही


परीक्षा देने जा रही छात्रा की सडक़ दुर्घटना में मौत

परीक्षा देने जा  रही छात्रा की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई लाडकुई से नसरुल्लागंज जा रही थी छात्रा परीक्षा देने अनियंत्रित होकर पलटी कार घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार तेज रफ्तार एक बार फिर बनी मौत का कारण तेज रफ्तार में स्विफ्ट डिजायर हुई दुर्घटनाग्रस्त जिसमें 3 लोग सवार थे एक की मौके पर मौत हो गई पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाडकुई से नसरुल्लागंज की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर तेज रफ्तार में होने के कारण ग्राम भादाकुई  के करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें लाडकुई निवासी नैनी पिता आनंद जैन उम्र 17 वर्ष व अनमोल पिता मनोज जैन उम्र 18 वर्ष नसरुल्लागंज भंवरसिंह सिंह स्कूल जा रहे थे जिसमें नैनी जैन को गम्भीर चौटे आई जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नसरुल्लागंज लाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही अनमोल व कार चालक को मामूली खरोंचे आई। वही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

पंडित रामचन्द्र जी तिवारी का निधन शोक

सीहोर। स्थानीय पंडित श्री शेषनारायण तिवारी  के बड़े भाई एंव पं. श्री अमित तिवारी नीतिन के पिताश्री पं. श्री रामचन्द्र जी तिवारी चक्की वाले बाबू जी  का कल रात निधन हो गया उनकी  अंतिम यात्रा निज निवास तिवारी फ्लोर मील बजरिया कस्बा सीहोर से निकली जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर श्रद्धा सुमन अर्पित की।

आदर्श आचार संहिता का उल्लंधन करने वाले लोगों पर मामला दर्ज, यात्री प्रतीक्षालय पर भाजपा का झंडा लगा मिलने पर हुई कार्रवाई

सीहोर। थाना श्यामपुर पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंधन करते पाये जाने पर एक आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज किया हैं ।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शासकीय स्वराज भवन श्यामपुर पर पीले रंग के फाईवर पम्पलेट पर हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम दोनों में पीएटी/ सीटीएटी/ बीएक्यू/ एनसीसीटी/ एनयूएसआर/ आरएस/एनजी लिख हुआ पाये जाने पर लोकसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में लगी आचार संहिता का उल्लंधन करने पर आरोपी उपेन्द्र परमार निवासी शाजापुर के विरूद्ध म.प्र. सम्पति विरूपण निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया हैं । थाना आष्टा पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंधन करते पाये जाने पर आरोपी जुल्फीकार अली निवासी आष्टा के विरूद्ध मामला कायम कर किया हैं । आरोपी ने शासकीय बिजली के पोल पर सहारा ओनियन का प्रचारक बोर्ड लगा पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध म.प्र. सम्पति विरूपण निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया हैं । थाना जावर पुलिस ने अज्ञात आरोपी द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंधन कर यात्री प्रतीक्षालय पर बीजेपी का झंडा लगा पाये जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध म.प्र. सम्पति विरूपण निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया हैं ।

अवैध शराब विक्रय करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार, जप्त की गई 85 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब

सीहोर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री एस. एस. चौहान द्वारा अवैध शराब के माफियाओ की धरपकङ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समीर यादव के निर्देशन मे एवं श्रीमान एस. एन. चौधरी एसडीओपी सीहोर के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी अवधेश सिहं भदौरिया द्वारा बड़ी कामयाबी हासिल की। दिनांक 27-03-19 को अवैध रूप शराब विक्रय करने वालो पर कार्यवाही कर कुल 85 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कुल कीमती सत्रह हजार रूपये की जप्त कर सफलता प्राप्त की गई। उक्त कार्यवाही मे आज दिनांक 27-03-19 को थाना प्रभारी अहमदपुर श्री अवधेश सिंह भदौरिया को मुखबीर सूचना प्राप्त होने पर सूचना  की तस्दीक हैतु बीलोदिया जोड पहुचे तो आड से देखा तो एक व्यक्ति बिलोदिया जोड बस स्टाप पर खडा था । जिसके पास दो प्लास्टिक की नीले रंग की केन रखी थी । जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की जिसे फोर्स व पंचान की मदद् से घेराबंदी कर पकडा तो उसके कब्जे से दो नीले रंग की केन पंचान राजाराम पिता मुकुन्दीलाल हरिजन निवासी हसनपुर तिनोनिया एवं सर्जन सिहं पिता मांगीलाल गुर्जर निवासी अहमदपुर के समक्ष जप्त की ।एक नीले रंग की केन भरी 45 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की देशी शराब एवं दूसरी नीली केन मे 40 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची देशी शराब होना पाई गई । कुल जप्त शराब 85 लीटर किमती 17000 रूपये ।  शराब को स्वयं एवं फोर्स एवं पंचान को सुंघाया व चकाया तो हाथ भट्टी की कच्ची शराब होना बताया । आरोपी से शराब रखने के संबंध मे लाईसेन्स मांगा गया तो कोई लाईसेन्स नही होना बताया । आरोपी से अपना नाम पता पूछा तो अपना नाम मनोहर सिहं पिता कुमेर सिह जाति राजपुत उम्र 30 साल निवासी सुल्तानपुरा का होना बताया । आरोपी का उक्त कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत दण्डनीय पाया जाने से आरोपी को मौके पर ही उपरोक्त पंचान राजाराम , सर्जनसिहं के समक्ष विधिवत गिरफ्तार किया गया । एवं थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 61/2019 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबध्द किया गया
अन्य मामलों में थाना मण्डी पुलिस ने मोगराराम निवासी दिलीप पिता घीसीलाल मालवीय के कब्जे से 18 क्वाटर, अहमदपुर पुलिस ने ग्राम खाईखेड़ा निवासी हिरदेश पिता किशोर सिंह दांगी के कब्जे से 17 क्वाटर,दोराहा पुलिस ने गणेश बाग कालोनी खिरिया रोड इन्दौर निवासी इन्द्राजीत सिंह आ. स्व. चन्दन सिंह के कब्जे से 100 क्वाटर, बिलकिसगंज पुलिस ने सोहनखेड़ा निवासी रमेश पिता रतिराम कोरकू के कब्जे से 16 क्वाटर, नसरूल्लागंज पुलिस ने ग्राम आगरा थाना रेहटी निवासी रीतेश पिता हरिसिंह के कब्जे से 15 क्वाटर, बुदनी पुलिस ने जर्रापुर निवासी दुलीचन्द्र पिता पूरनलाल जाटव के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब, रेहटी पुलिस न ग्राम सोयत निवासी सूमेर पिता बाबूलाल के कब्जे से 18 क्वाटर, मण्डी पुलिस ने चौपाल सागर के पास सीहोर निवासी महेश परमार आत्मज हरिप्रसाद के कब्जे से 16 क्वाटर देशी शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की हैं । 

देशी कट्टा मय दो कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

सीहोर। पुलिस अधीक्षक श्री एस.एस.चौहान के निर्देशन में अति.पुलिस अधीक्षक श्री समीर यादव एवं एस.डी.ओ.पी.बुधनी श्री एस.एस.पटेल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी शाहगंज निरीक्षक अरुणासिंह के द्वारा टीम का गठन कर वाहन चौकिंग की जा रही थी कि मुखबिर सूचना पर एक व्यक्ति थाने पर रिपोर्ट लिखाने की बात को लेकर पिपलिया बस स्टेण्ड पर लोगों को कट्टा दिखाकर आतंकित करने के पश्चात डोबी तरफ जाने की सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी शाहगंज के नेतृत्व में आने जाने वाले वाहनों/व्यक्तियों की डोबी बस स्टेण्ड पर सघन वाहन चौकिंग की जा रही थी कि मुताबिक मुखबिर द्वारा बताये हुलिया का एक व्यक्ति पुलिस को देखकर डोबी गाँव तरफ भागा जिसे हमराह फोर्स परि.उनि दीपक जामोद, उनि भारत कटारा,सउनि राजेन्द्र कुमार उईके, आर.702 दिनेश गठोले, आर.88 नरेन्द्र चौरे,सैनिक 93 चिन्तामण की मदद से बिनेका तिराहा पर घेराबंदी कर पकड़ा नाम पता पूछने पर अपना नाम श्रवणलाल पिता बारेलाल जाति गौंड उम्र 37 साल निवासी पिपलिया बताया । उसकी तलाशी लेने पर  पेन्ट में दाहिने तरफ एक देशी कट्टा खुसा हुआ 1 राउण्ड के लोडेड व जेब में एक राउण्ड मिला आरोपी को धारा 25,27 आर्म्स एक्ट  में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। उक्त आरोपी पूर्व में भी कई प्रकरण पंजीबद्ध होकर सजायाब है।  उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी सुश्री अरुणासिंह,परि.उनि दीपक जामोद, उनि भारत कटारा,सउनि राजेन्द्र कुमार उईके, आर.702 दिनेश गठोले ,आर. 88 नरेन्द्र चौरे, सैनिक 93 चिन्तामण की सराहनीय भूमिका रही ।

बिलकिसगंज पुलिस ने 32 बोर रिवाल्वर एवं 2 कारतूस सहित किया आरोपी गिरफतार

सीहोर। पुलिस अधीक्षक श्री शशीन्द्र सिंह चौहान के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समीर यादव के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री एस.एन.चौधरी के मार्गदर्शन मे दिनांक 26.03.19 को रात्रि 21.40 बजे मुखबिर से प्राप्त सूचना पर थाना प्रभारी बिलकिसगंज के.जी.शुक्ला, सउनि महेश सिंह धुर्वे, सउनि दिनेश सहगल, प्रआर0 173  प्रेमसिंह ठाकुर, आर0113 अभिषेख यादव, आर0 303 माखनसिंह चौहान, सैनिक 306 ज्ञानसिंह, सैनिक 336 रामसिंह मेवाड़ा द्धारा रघु पैट्रोल पम्प के पास से लीलाखा?ी निवासी रघुनाथ पिता मांगीलाल सपेरा उम्र 41 साल निवासी लीलाखाड़ी थाना बिलकिसगंज जिला सीहोर के कब्जे से अवैध रुप से रखे एक रिवाल्वर 32 बोर, एवं रिवाल्वर मे लोड दो जिन्दा कारतूस जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । अपराध क्रमांक 68/19 धारा 25,27 आम्र्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया आरोपी को न्यायालय पेश किया गया । आरोपी के विरुद्ध पूर्व से भी कई आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध आरोपी काफी शातिर प्रवृत्ति का आरोपी से अन्य प्रकरणो के संबंध मे पूछताछ की जा रही है ।

अवैध हथियार रखने वाले तीन गिरफ्तार

सीहोर। थाना गोपालुपर पुलिस ने गोपालपुर निवासी शाहरूख खान पिता शौकत खान मुसलमान को अवैध रूप से छुरी सहित गिरफतार कर आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही की हैं ।  थाना दोराहा पुलिस ने महुआखेड़ा निवासी शेर सिंह पिता मदनलाल अहिरवार को छुरी सहित गिरफतार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की हैं ।  थाना आष्टा पुलिस ने अदालत रोड आष्टा निवासी जितेन्द्र आत्मज सुरेश राठौर के पास से एक छुरी अवैध रूप से रखे पाये जाने पर गिरफतार कर आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही की हैं ।

एक दर्जन जुआरी गिरफ्तार

सीहोर। थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से जुआ खेलते पाये जाने पर अवनर, राजकुमार, आविद खॉ निवासीगण मुकेरी मोहल्ला गंज सीहोर को गिरफतार कर इनके कब्जे से 1650/-रूपये जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की हैं । थाना जावर पुलिस ने अवैध रूप से जुआ खेलते पाये जाने पर इंदर सिंह, सोनू मंसूरी, रिषिकेश, शफीक खॉ निवासी डोडी को गिरफतार कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की हैं । पुलिस ने इनके कब्जे से 750/-रूपये जप्त किये हैं । थाना सिद्धिकगंज पुलिस ने अवैध रूप से जुआ खेलते पाये जाने पर गोपाल कोरकू, आशिक, इमरान, अर्जुन, जयपाल, निवासी रामपुरा कलां को गिरफतार कर इनके कब्जे से  1810/-रूपये जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की हैं ।

सटोरिया गिरफ्तार

सीहोर। थाना इछावर पुलिस ने इछावर निवासी राजकुमार आ. राधेश्याम पारदी को अवैध रूप से सट्टा लिखते पाये जाने पर गिरफतार कर उसके कब्जे से 480/-रूपये जप्त कर सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की हैं ।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने पर कार्यवाही

सीहोर। थाना कोतवाली पुलिस ने लीसा टाकीज अंडे की दुकान के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाये जाने पर अंजू उर्फ अजयपिता लाखन सिंह भारती 27 साल को गिरफतार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की हैं ।


सडक़ हादसा

सीहोर। थाना दोराहा अन्तर्गत बराड़ी जोड़ के पास श्यामपुर रोड पर मोटर सायकल क्रमांक एमपी-04-क्यूएल-5365 के चालक ने अपने वाहन को अनियंत्रित गति से चलाते हुये अवतार सिंह दांगी निवासी बराड़ी कंला की बाइक में टक्कर मार दी जिससे अवतार सिंह एवं उसके पिता जितेन्द्र को चोटे आई ।  थाना बुदनी अन्तर्गत मेन रोड उंचाखेड़ा के पास अज्ञात बाइक चालक ने अपने वाहन को अनियंत्रित गति से चलाते हुये मोटर सायकल में टक्कर मार दी जिससे श्रीमति सरिता एवं उसका पति राजकुमार एवं पुत्र सोयम को चोटें आई ।

अलग-अलग कारणों से पांच की मौत

सीहोर। थाना नसरूल्लागंज अन्तर्गत आने वाले ग्राम भिलाई में रहने वाले प्र्रेम सिंह पिता देवा बारेला 36 साल को एक्सीडेन्ट में आई चोटों के कारण उपचार हेतु नसरूल्लागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहॉ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । इसी प्रकार एक अन्य हादसे में ग्राम लाडक़ुई निवासी नैनी जैन पुत्री आनंद जैन 17 साल को एक्सीडेन्ट में आई चोटों के कारण उपचार हेतु नसरूलागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहॉ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । थाना आष्टा अन्तर्गत ग्राम कोठरी निवासी देवकरण पिता बाबूलाल धनावट 35 साल को अज्ञात कारणों के चलते उपचार हेतु अस्पताल लाया गया जहॉ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ।  थाना रेहटी अन्तर्गत ग्राम गांजीद निवासी वर्षा पुत्री बने सिंह निमोदा 16 साल को जहरीला पदार्थ खाने से उपचार हेतु जिला अस्पताल होशंगाबाद में भर्ती कराया गया था जहॉ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । थाना नसरूल्लागंज अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 11 नसरूल्लागंज निवासी राहुल आ. शंकरलाल प्रजापति 22 साल को एक्सीडेन्ट में आई चोटों के कारण उपचार हेतु नर्वदा अस्पताल होशंगाबाद में भर्ती कराया गया था जहॉ उपचार के दौन उसकी मौत हो गई । सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया गया ।

नवीन बुनकर सहकारी समिति ने किया जुलूस का स्वागत

सीहोर। नवीन बुनकर सहकारी समिति अध्यक्ष मजीत अंसारी के नेतृत्व में सैकड़ों मुस्लिम भाईयों और सहकारी बुनकर समिति सदस्यों के द्वारा भोपाली फाटक पर रंग पंचमी पर शहर में हिन्दू उत्सव समिति के द्वारा निकाले गए जुलूस के अध्यक्ष गब्बर यादव और हुरियरों का रंग गुलाल अबीर की बौछार कर पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत कर मिठाई खिलाई। जुलूस के दौरान सहकारी समिति के सदस्यों के द्वारा हिन्दू मुस्लिम एकता और भाईचारे के नारे लगाए गए। इस मौके पर हमीद, शरीफउदद्ीन, सलीम, समद, हबीब, खालिद, मोहम्मद रफीक, अंसारी, सलीम अंसारी, सोहेल अंसारी, हनीफ अंसारी, अश्फाक अंसारी आदि मौजूद थे।

मकान में लगी आग से हजारों रुपए का हुआ नुकसान

सीहोर। मकान में आग लगने से हजारों रुपए का नुकसान होने पर पुलिस ने मामला कायम कर लिया है पुलिस से मिली जानकारी अनुसार किशन पिता प्रहलाद उम्र 58 वर्ष, जाति ओझा निवासी ग्राम लाड़कुई 26 मार्च की मध्य रात्रि को मकान में आग लग गई जो जिसमें  बिस्तर, कपड़े, पलग, रूपये, कवेलू, बर्तन और समान जल गया।
       
विजय संकल्प सभा के आयोजन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुए शामिल


आष्टा नगर के गितांजलि गार्डन में देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र आष्टा में विजय संकल्प सभा को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने संबोधित किया। प्रभात झॉ  ने आष्टा विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं को विधायक श्री रधुनाथसिंह मालवीय को विजयश्री दिलवाने पर बधाई दी। उन्होने नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई एवं कांग्रेस पर तीखे प्रहार किये उन्होने कांग्रेस पार्टी के 72000 रूपये साल वाले वादे पर भी कांग्रेस को घेरा एवं कहा कि यह मात्र एक छलावा है जैसे की काग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव में दो लाख का प्रलोभन देकर किसानों को मुर्ख बनाया ऐसा ही प्रलोभन अब दे रही है। उन्होने कांग्रेस की वंषवाद वाली निति पर भी करारा प्रहार किया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को कहा की में भाजपा कार्यकर्ताओं का कार्यकर्ता हूं। हम सबको मिलकर गांवों में कांग्रेस के 55 साल ओर नरेन्द्र मोदी की भाजपा सरकार के 55 महिने का हिसाब दिखाना है। एवं नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देष में 151 योजनाएं चलाई जा रही है। उसकी जानकारी हर मतदाता तक पंहूचाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्यामप्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दिनदयाल उपाध्याय को माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर पूर्व षिक्षा मंत्री दीपक जोषी, पंकज जोषी लोकसभा प्रभारी, रायसिंह जी सैंधव लोकसभा संयोजक, नन्दकिषोर पाटीदार, नरेन्द्र सिंह बेस, सीताराम जी यादव जिलाध्यक्ष सीहोर, मनोहरसिंह उंटवाल, यषवंत सिंह हाडा, रघुनाथसिंह मालवीय विधायक आष्टा द्वारा जनसभा को संबोधित किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत नगर मण्डल अध्यक्ष अतुल शर्मा, युवराजसिंह, प्रेम मेवाड़ा, जयसिंह ठाकुर तथा जिला महामंत्री गजराजसिंह पटेल, नगर महामंत्री विशाल चौरसिया, धनरूपमल जैन आदि ने पुष्प माला पहनाकर किया। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी पंकज जोषी, रायसिंह सैंधव संयोजक, नन्दकिषोर पाटीदार जिलाध्यक्ष देवास, नरेन्द्रसिंह बेस जिलाध्यक्ष शाजापुर, सीताराम यादव जिलाध्यक्ष सीहोर, कमल जी बेरवा विस्तारक, बाबूलाल वर्मा पूर्व विधायक कालापीपल, ललित नागोरी, धारासिंह पटेल, गजराजसिंह पटेल, रंजीतसिंह गुणवान पूर्व विधायक आष्टा, देवीसिंह परमार, बाबूलाल पटेल,  मण्डल अध्यक्ष जयसिंह ठाकुर, प्रेम मेवाडा, युवराजसिंह, अतूल शर्मा नगर मण्डल अध्यक्ष, धरमसिंह आर्य, कृपाल पटाडा, मानसिंह ठाकुर, कैलाष बगाना, मुकेष बडजात्या, कुमेर सिंह मिटठुपुरा, नगर परिषद कोठरी अध्यक्ष रूपेष पटेल, महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता, ब्रजकिषोर सोनी, उमेष शर्मा, केलाष पटेल, सतीष सोनानिया, भगवतसिंह मेवाडा पार्षद, सोनू मेवाडा, निर्मल राजपूत, ललित धारवा, धनरूपमल जैन, विशाल चौरसिया, नवदीप कौर, नन्दा बंटू सोनी, रीतू आंनद जैन, गिरजा कुशवाह, रूपाली चौरयिसा, तारा कटारिया, संध्या बजाज, नितीन महाकाल, बसंत पाठक, नीलू खण्डेलवाल, रवि शर्मा, एच.आर. परमाल, कालू भट्ट, अन्तिम बनवट, अजय टेलर, माखन कुशवाह, मानसिंह ईलाही, सुमित मेहता,  कृपालसिंह पटाड़ा,  बबीता परमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित नागौरी ने तथा आभार विधानसभा प्रभारी धारासिंह पटेल ने किया।


 30 मार्च को ब्राह्मण समाज का फाग उत्सव         

सीहोर। सकल ब्राह्मण समाज करोद के तत्वावधान में होली उत्सव का आयोजन किया जा रहा है जो कि शनिवार 30 मार्च शनिवार को सुबह 10 बजे  रसधाम गार्डन पीपुल्स मॉल के सामने भोपाल में होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत  सर्वप्रथम भगवान गणेश भगवान परशुरामजी की पूजा अर्चना की जाएगी। आयोजन समिति ने सभी से अपील की है कि कार्यक्रम में पधारकर अपनी सहभागिता प्रदान करें।

सीहोर जिले के विद्यार्थी होंगे वन्य प्राणियों  से रूबरू

सीहोर । आज सीहेार जिले से चयनियत छात्र छात्राओं का मोगली बाल उत्सव का दल राष्ट्रीय उधान मधई जिला होशंगाबाद के लिए रवाना हो गया है। बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए उक्त अभ्याख्य में 28 से 30 मार्च तक मोगली बाल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मोगली बाल उत्सव में विद्यार्थी एडवेंचर स्पोटर्स एवं फन गेम साहसिक उपकरणों का प्रयोग, जंगल कार्गो नेट, तालाब में वोट राइडिंग, पेंट बॉल शूटिंग व कृत्रिम दीवार पर चढ़ाई जैसी गतिविधियों में भाग लेंगे। साथ ही राष्ट्रीय उधान के भ्रमण के दौरान टाइगर एवं वन्य प्राणियों एवं वन संपदा के सौंदर्य से रूबरू होंगे। भ्रमण और गतिविधियों के दौरान सुरक्षा दल और गाइड भी रहेंगे। तीन दिवसीय मोगली उत्सव में प्रतियोगिता भी होगी जिसमें पर्यावरण से संबंधित क्विज पोस्टर और अन्य रोचक प्रतियोगिता, जिसमें विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा उक्त दल के प्रभारी डॉ. देवेन्द्र साहू व शिक्षिका श्रीमति सीता राठौर है। उक्त दल के जिला समन्वयक प्राचार्य रविन्द्र कुमार बांगरे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं जिला शिक्षा अधिकारी एस.पी. त्रिपाठी ने शुभकामनाऐं दी है। इस मौके पर संतोष सोनी उत्कृष्ट विद्यालय सीहोर, रविन्द्र चौहान, कमला नेहरू सीहोर गजराजसिंह ठाकुर, शा.मा. शाला ग्वालटोली सहित समस्त दल के सदस्य व शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित थे।

कल मानक बाग पहुंचेगी गणगौर, होगा आयोजन गणगौर पर्व पर महिलाएं व युवतियां कर रहीं ईसर और गणगौर की पूजा

सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी शहर में 16 दिवसीय गणगौर का पर्व शुरू हो चुका हैं।  बुधवार को शहर के बग्गी खाने में गणगौर पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस दौरान राजस्थानी, मारवाड़ी संस्कृति की परंपराएं भी देखने को मिलीं। शहर की विभिन्न समाज की महिलाओं ने भाग लिया।  इस संबंध में जानकारी देते हुए अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने बताया कि होली के दूसरे दिन से ही गणगौर का त्योहार आरंभ हो जाता है जो पूरे अठारह दिन तक लगातार चलता रहता है। बड़े सवेरे ही होली की राख को गाती-बजाती स्त्रियाँ अपने घर लाती हैं। मिट्टी गलाकर उससे सोलह पिंडियाँ बनाती हैं, शंकर और पार्वती बनाकर सोलह दिन बराबर उनकी पूजा करती हैं। श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि कुंवारी युवतियों द्वारा अच्छे वर की प्राप्ति के लिए यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। पर्व के चलते प्रमुख युवतियों और महिलाओं द्वारा शहर के अलग-अलग स्थानों पर शिव और मां गौरी का उपासना की जा रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह पर्व निमाड़ राजस्थान में विशेष रूप से प्रचलित है। इस अवसर पर देवियां अपने मायके में बहन बेटियों के रूप में रहती है। इस 16 दिवसीय पर्व पर प्रतिदिन ईसर व गणगौर की पूजन सुहागिन महिलाएं व युवतियों द्वारा किया जाता है। गौर गौर गोमती ईसर पूजे पार्वती, यह गीत लोक संस्कृति के अनुसार पर्व पर महिलाएं युवतियां ईसर और गणगौर की पूजन करते समय गाती है। इस पर्व पर महिलाएं व लड़कियां हाथ पैरों में मेंहदी लगाकर सुंदर वस्त्र व गहनों का श्रृंगार कर सजधज कर विभिन्न प्रसंगों में गीत गाकर छालरियां देती है।  अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने बताया कि 16 दिवसीय पर्व पर प्रतिदिन ईसर व गणगौर की पूजन सुहागिन महिलाएं व युवतियों द्वारा किया जाता है गुरुवार को शहर के मानक बाग में शाम को पांच बजे आयोजन किया जाएगा।

सुख-समृद्धि के लिए भीषण गर्मी में रेत पर तप रहे पागल बाबा जीवन में राम रोग से बढ़कर कोई दूसरा रोग नहीं है-पागल बाबा

सीहोर। जीवन में राम रोग से बढ़कर कोई दूसरा रोग नहीं है। भगवान श्रीराम का वास हमारे हृदय में है और हम कही भटक रहे है। मनुष्य आनंद और सुख की खोज में लगा रहता है। इस आनंद के स्रोत से रू-ब-रू होने के लिए जरूरी है कि मनुष्य अपने भीतर जो अमृत-घट विद्यमान है, उस पर पड़े आवरण को हटाए। उक्त विचार शहर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर के समीपस्थ स्थित कान्हा स्टेट कालोनी में 1008 श्रीश्री पागल बाबा उदासीन अवधूत महाराज ने कहे।  उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि हमारा व्यवहार अच्छा मधुर और सुखद हो। व्यवहार और संबंधों के प्रति एक सकारात्मक दृष्टिकोण एवं सौहार्द जरूरी है। दूसरे की विशेषता देखकर प्रसन्नता जाहिर करना, प्रोत्साहन देना और उसे पवन बनकर जनता तक पहुंचाना। यह एक उदार दृष्टिकोण है और यही मानवता की ज्योतिर्मय ऊर्जा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए शहर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर स्थित कान्हा स्टेट कालोनी नवनिर्मित अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर के संस्थापक दीपक चौहान ने बताया कि बुधवार को सुबह दस बजे मंदिर परिसर में 1008 श्रीश्री पागल बाबा उदासीन अवधूत महाराज का आगमन हुआ। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने पागल बाबा का सादगी से स्वागत किया। लगातार 35 सालों से राजस्थान सहित अन्य प्रांतों में सुख-समृद्धि और अपने आराध्य श्रीराम की भक्ति की धुन में तपती दोपहरी में गर्म रेत को ही अपना सिहासन बनाकर लगातार घंटों बैठने का साहस रखने वाले 1008 श्रीश्री पागल बाबा उदासीन अवधूत महाराज क्षेत्र में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनका कहना है कि जब तापमान 52 डिग्री पर पहुंच जाता है तो उनके शरीर को चरम सुख की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि वह लगातार 15 सालों से भी अधिक समय से ग्रामीण क्षेत्रों में विचरण करते है। रेत के सिंहासन पर तपने पहुंच जाते
इस संबंध में टिटोरा निवासी राजेश त्यागी ने बताया कि हर गर्मी में गांवों में आते हैं। सुख समृद्धि के लिए बाबा सुबह दस बजे से रेत के सिंहासन पर तपने पहुंच जाते हैं। उनका तपने का सिलसिला सुबह 10. 30 से पांच बजे तक चलता है। बाबा साहब अपने शरीर रेत डालकर कठिन तपस्या करते हैं। बाबा साहब का लंबे समय तक डेरा रहता है और सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचते है।  नि: स्वार्थ रूप से लोगों के कष्ट को हरण करने वाले तेज धूप में तपकर तपस्या करने वाला पागल बाबा बुधवार को अपने निर्धारित समय पर ग्राम टिटोरा से प्रसिद्ध गणेश मंदिर स्थित कान्हा स्टेट कालोनी नवनिर्मित अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर पहुंचे तो इस मौके पर संत उद्वाव महाराज और समाजसेवी दीपक चौहान आदि ने बाबा की  आगवानी की। वहीं दोपहर के बाद विशेष पूजा अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

सीहोर जिले के विद्यार्थी होंगे वन्य प्राणियों  से रूबरू

सीहोर । आज सीहेार जिले से चयनियत छात्र छात्राओं का मोगली बाल उत्सव का दल राष्ट्रीय उधान मधई जिला होशंगाबाद के लिए रवाना हो गया है। बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए उक्त अभ्याख्य में 28 से 30 मार्च तक मोगली बाल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मोगली बाल उत्सव में विद्यार्थी एडवेंचर स्पोटर्स एवं फन गेम साहसिक उपकरणों का प्रयोग, जंगल कार्गो नेट, तालाब में वोट राइडिंग, पेंट बॉल शूटिंग व कृत्रिम दीवार पर चढ़ाई जैसी गतिविधियों में भाग लेंगे। साथ ही राष्ट्रीय उधान के भ्रमण के दौरान टाइगर एवं वन्य प्राणियों एवं वन संपदा के सौंदर्य से रूबरू होंगे। भ्रमण और गतिविधियों के दौरान सुरक्षा दल औश्र गाइड भी रहेंगे। तीन दिवसीय मोगली उत्सव में प्रतियोगिता भी होगी जिसमें पर्यावरण से संबंधित क्विज पोस्टर और अन्य रोचक प्रतियोगिता, जिसमें विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा उक्त दल के प्रभारी डॉ. देवेन्द्र साहू व शिक्षिका श्रीमति सीता राठौर है। उक्त दल के जिला समन्वयक प्राचार्य रविन्द्र कुमार बांगरे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं जिला शिक्षा अधिकारी एस.पी. त्रिपाठी ने शुभकामनाऐं दी है। इस मौके पर संतोष सोनी उत्कृष्ट विद्यालय सीहोर, रविन्द्र चौहान, कमला नेहरू सीहोर गजराजसिंह ठाकुर, शा.मा. शाला ग्वालटोली सहित समस्त दल के सदस्य व शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित थे।


वरिष्ठ विधायक लक्ष्मणसिंह से मिले पार्षद


सीहोर । कांग्रेस पार्षद नरेन्द्र खंगराले, विवेक राठौर, रमेश राठौर के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विधान सभा के वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।  कांग्रेस की गतिविधियों से अवगत कराया तथा भोपाल लोकसभा के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह सांसद को भारी बहुमतों से लोकसभा चुनाव जिताने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दर्शनसिंह वर्मा, प्रेमबन्धु शर्मा, धर्मेन्द्र ठाकुर, डॉ. अनीस खान, सुरेश साबू, राजू राजपूत, राजीव मिश्रा, लतीफ उर रहमान, श्यामलाल महोबिया, पन्नालाल खंगराले इत्यादि कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।


324 प्रकरणों में डेढ़ करोड़ से ज्यादा का जुर्माना धारा 133 अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी भारी वाहनों के आवागमन के मार्ग किए निर्धारित खनिज वाहनों की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे तक सीमित

सीहोर 27 मार्च,2019  जिला प्रशासन द्वारा अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में संलिप्त माफियाओं पर विगत दिनों से सख्ती दिखाई जा रही है। कलेक्टर श्री गणेश शंकर मिश्रा के मार्गदर्शन में खनिज विभाग ने खनिज (रेत) माफियाओं के खिलाफ प्रकरण बनाकर जुर्माने की कार्यवाही पूर्ण की है। दिसम्बर माह के अंतिम सप्ताह से लेकर 12 मार्च तक कलेक्टर के निर्देशों के पालन में खनिज विभाग द्वारा 324 प्रकरणों को दर्ज कर 1 करो? 61 लाख 93 हजार 540 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया है। कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा ने बताया कि अवैध उत्खनन के खिलाफ प्रशासन का सख्त रवैया जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि खनिज विभाग प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करता है। खनिज विभाग ने जनवरी एवं फरवरी के दौरान अपनी कार्यवाही में खासी प्रगति दिखाते हुए प्रकरण दर्ज किए हैं। उक्त कार्यवाही से अवैध उत्खनन एवं परिवहन की शिकायतों में भी कमी आई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री गणेश शंकर मिश्रा द्वारा जन सामान्य के हित एवं लोक शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 133 के अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिये हैं।   कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण को नियंत्रित करने के संबंध में प्रभारी अधिकारी (खनिज) अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नसरुल्लागंज व बुधनी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) को निर्देशित किया गया है कि अब निर्धारित किए गए मार्गों से ही खनिज परिवहन करने वाले वाहन गुजरेंगे, निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करना सुनिश्चत करें। अक्सर भारी वाहन खदान क्षेत्र/अवैध उत्खनन वाले क्षेत्रों/अवैध भंडारण वाले क्षेत्र से गांव के विभिन्न रास्तों से परिवहन करते हुए निकल जाते हैं जिस करण ऐसे वाहनों पर समुचित कार्यवाही नहीं हो पाती है तथा सड़क दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर द्वारा खनिज के अवैध उत्खननन व परिवहन पर नियंत्रण के लिए जिले में स्वीकृत एवं संचालित खदानों से खनिज रेत के वाहनों के आवागमन के लिए मार्ग निर्धारित कर दिए गए हैं। नसरुल्लागंज तहसील की नीलकंठ खदान से इंदौर की और जाने वाले वाहन - नीलकंठ, छिदगांव काछी, चमेटी, चींच, खाती टप्पर, मंडी, अतरालिया, बालागांव, हालियाखेड़ी, बोरखेड़ाकला, गोपालपुर से निकाले जाएंगे। भोपाल की और जाने वाले वाहन - नीलकंठ, छिदगांव काछी, अम्बाजदीद, बडग़ांव, डिमावर, बाबरी, कलवाना नहर, रेहटी, मालीबायां, कोलार रोड़, देलावाड़ी रोड़ से निकलेंगे। सीहोर की और जाने वाले वाहन - नीलकंठ, छिदगांवकाछी, चमेटी, चींच, खाती टप्पर, मंडी, अतरालिया, स्वप्न सिटी के पास से सीहोर नाका, लाड़कुई, इछावर से निकाले जाएंगे। देवास की और जाने वाले वाहन - नीलकंठ, छिदगांवकाछी, चमेटी, चींच, खाती टप्पर, मंडी, बालागांव, हालियाखेड़ी, बोरखेड़ा कला, गोपालपुर से निकाले जाएंगे। शाजापुर/शुजालपुर की और जाने वाले वाहन -  नीलकंठ, छिदगांव काछी, चमेटी, चींच, खाती टप्पर, मंडी, अतरालिया, स्वप्न सिटी के पास सीहोर नाका, लाड़कुई, इछावर से निकाले जाएंगे। नसरुल्लागंज तहसील की डिमावर खदान से इंदौर की और जाने वाले वाहन - डिमावर, अम्बाजदीद, बडग़ांव, छिदगांवकाछी, चींच, खाती टप्पर, मंडी, अतरालिया, बालागांव, हालियाखेड़ी, बोरखेड़ाकला, गोपालपुर से निकाले जाएंगे। भोपाल की और जाने वाले वाहन - डिमावर, बाबरी, कलवाना नहर, रेहटी, मालीबायां, कोलार रोड, देलावाड़ी रोड़ से निकलेंगे। सीहोर की और जाने वाले वाहन - डिमावर, बडग़ांव, अम्बा जदीद, छिदगांवकाछी, चींच, खाती टप्पर, मंडी, अतरालिया, स्वप्न सिटी के पास से सीहोर नाका, लाड़कुई, इछावर से निकाले जाएंगे। देवास की और जाने वाले वाहन - डिमावर, बडग़ांव, अम्बाजदीद, छिदगांवकाछी, चींच, खाती टप्पर, अतरालिया, बालागांव, बोरखेड़ाकला, गोपालपुर से निकाले जाएंगे। शाजापुर/शुजालपुर की और जाने वाले वाहन -  डिमावर, छिदगांव काछी, चमेटी, चींच, खाती टप्पर, मंडी, अतरालिया, स्वप्न सिटी के पास सीहोर नाका, लाड़कुई, इछावर से निकाले जाएंगे। नसरुल्लागंज तहसील की अम्बाजदीद खदान से वाहन इंदौर की और जाने वाले वाहन - अम्बाजदीद, छिदगांवकाछी, चमेटी, चींच, खाती टप्पर, मंडी, अतरालिया, बालागांव, हालियाखेड़ी, बोरखेड़ाकला, गोपालपुर से निकाले जाएंगे। भोपाल की और जाने वाले वाहन - अम्बाजदीद, डिमावर, बाबरी, कलवाना नहर, रेहटी, मालीबायां, कोलार रोड़, देलावाड़ी रोड़ से निकलेंगे। सीहोर की और जाने वाले वाहन - अम्बा जदीद, छिदगांवकाछी, चमेटी, चींच, खाती टप्पर, मंडी, अतरालिया, स्वप्न सिटी के पास से सीहोर नाका, लाड़कुई, इछावर से निकाले जाएंगे। देवास की और जाने वाले वाहन - अम्बाजदीद, छिदगांवकाछी, चमेटी, चींच, खाती टप्पर, मंडी, अतरालिया, बालागांव, हालियाखेड़ी बोरखेड़ाकलां, गोपालपुर से निकाले जाएंगे। शाजापुर/शुजालपुर की और जाने वाले वाहन -  अम्बाजदीद, छिदगांव काछी, चमेटी, चींच, खाती टप्पर, मंडी, अतरालिया, स्वप्न सिटी के पास सीहोर नाका, लाड़कुई, इछावर से निकाले जाएंगे। नसरुल्लागंज तहसील की बडग़ांव खदान से वाहन इंदौर की और जाने वाले वाहन - बडग़ांव, छिदगांवकाछी, चमेटी, चींच, खाती टप्पर, मंडी, अतरालिया, बालागांव, हालियाखेड़ी, बोरखेड़ाकला, गोपालपुर से निकाले जाएंगे। भोपाल की और जाने वाले वाहन - बडग़ांव, छिदगांवकाछी, डिमावर, बाबरी, कलवाना नहर, रेहटी, मालीबायां, कोलार रोड़, देलावाड़ी रोड़ से निकलेंगे। सीहोर की और जाने वाले वाहन - बडग़ांव, छिदगांवकाछी, चमेटी, चींच, खाती टप्पर, मंडी, अतरालिया, स्वप्न सिटी के पास से सीहोर नाका, लाड़कुई, इछावर से निकाले जाएंगे। देवास की और जाने वाले वाहन - बडग़ांव छिदगांवकाछी, चमेटी, चींच, खाती टप्पर, मंडी, अतरालिया, बालागांव, बोरखेड़ाकलां, गोपालपुर से निकाले जाएंगे। शाजापुर/शुजालपुर की और जाने वाले वाहन - बडग़ांव, छिदगांवकाछी, चमेटी, चींच, खाती टप्पर, मंडी, अतरालिया, स्वप्न सिटी के पास सीहोर नाका, लाड़कुई, इछावर से निकाले जाएंगे।  रेहटी तहसील की बाबरी खदान से वाहन इंदौर की और जाने वाले वाहन - बाबरी, डिमावर, अम्बाजदीद, छिदगांवकाछी, चमेटी, चींच, खाती टप्पर, मंडी, अतरालिया, बालागांव, हालियाखेड़ी, बोरखेड़ाकला, गोपालपुर से निकाले जाएंगे। भोपाल की और जाने वाले वाहन - बाबरी, डिमावर, कलवाना नहर, रेहटी, मालीबायां, कोलार रोड़, देलावाड़ी रोड़ से निकलेंगे। सीहोर की और जाने वाले वाहन - बाबरी, डिमावर, अम्बाजदीद, छिदगांवकाछी, चमेटी, चींच, खाती टप्पर, मंडी, अतरालिया, स्वप्न सिटी के पास से सीहोर नाका, लाड़कुई, इछावर से निकाले जाएंगे। देवास की और जाने वाले वाहन - बाबरी, डिमावर, अम्बाजदीद, छिदगांवकाछी, चमेटी, चींच, खाती टप्पर, मंडी, अतरालिया, बालागांव, हालियाखेड़ी, बोरखेड़ाकला, गोपालपुर से निकाले जाएंगे। शाजापुर/शुजालपुर की और जाने वाले वाहन - बाबरी, डिमावर, अम्बाजदीद, छिदगांवकाछी, चमेटी, चींच, खाती टप्पर, मंडी, अतरालिया, स्वप्न सिटी के पास सीहोर नाका, लाड़कुई, इछावर से निकाले जाएंगे निर्धारित किए गए मार्गों के अतिरिक्त किसी भी अन्य मार्ग से खनिज रेत के वाहनों का आवागमन किया जाता है तो यह भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188 का उल्लंघन माना जाकर दंडनीय अपराध की श्रेणी में आएगा।   कलेक्टर श्री गणेश शंकर मिश्रा ने जिले में हो रहे खनिज(रेत) के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आदेश जारी करते हुए खनिज परिवहन में लगे वाहनों के मालिकों निर्देशित किया है कि वे जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय से प्रमाण पत्र प्राप्त करें कि उनके वाहन में गति नियंत्रक लगा हुआ है। कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रत्येक खनिज वाहन की गति 40 किमी प्रति घंटा सीमित की गई है। जिला परिवहन कार्यालय से प्राप्त प्रमाण पत्र वाहन के सामने वाले कांच पर चस्पा किया जाना चाहिए।


नाम निर्देशन-पत्र के साथ एक अतिरिक्त फोटो देना होगा

सीहोर 27 मार्च,2019 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन में अभ्यर्थियों को नाम निर्देशन-पत्र के साथ एक अतिरिक्त फोटो देना होगा। इस फोटो का उपयोग ई.व्ही.एम. में उपयोग होने वाले मतपत्र में किया जायेगा। यदि नाम निर्देशन-पत्र के साथ अभ्यर्थी द्वारा अतिरिक्त फोटो नहीं दिया जाता है, तो नाम निर्देशन-पत्र में लगाये गये फोटो को स्कैन कर मतपत्र में मुद्रित किया जायेगा।


महिला कर्मचारियों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश

सीहोर 27 मार्च,2019 कलेक्टर श्री गणेश शंकर मिश्रा द्वारा समस्त जिला प्रमुखों को शासकीय कार्यालयों/संस्थाओं, अशासकीय कार्यालय/संस्थाओं में कार्यरत महिला कर्मचारियों को बुनियादी सुविधाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देशित किया कि शासकीय कार्यालयों/संस्थाओं, अशासकीय कार्यालय/संस्थाओं में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए शौचालय की पृथक व्यवस्था हो, संतान पालन अवकाश, प्रत्येक कार्यालय में जहां 10 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हो वहां आंतरिक शिकायत समिति का गठन करना एवं गठन न किया गया हो तो तत्काल महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडऩ अधिनियम 2013 के अन्तर्गत समिति का गठन किया जाए। जारी निर्देशों का पालन कर कार्यवाही से तत्काल कलेक्टर कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चत करें। 

ब्रेल मतदाता पर्ची तैयार कराने के निर्देश

सीहोर 27 मार्च,2019 अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र श्री संदीप यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश अनुसार लोकसभा निर्वाचन-2019 में दिव्यांग व्यक्तियों की भी सक्रिय सहभागिता कराना है। उन्होंने निर्वाचन में दिव्यांग मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया में सक्रिय एवं रचनात्मक भागीदारी कराने हेतु दिव्यांग मतदाताओं के लिए ब्रेल सुविधाओं वाली मतदाता पर्ची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विधानसभा निर्वाचन-2018 की भांति लोकसभा निर्वाचन के लिए भी दिव्यांग मतदाताओं की ब्रेल मतदाता पर्ची तैयार कराने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि समय सीमा में दिव्यांग मतदाताओं के पर्ची का मुद्रण कराया जाकर उनके वितरण की कार्यवाही भी पूर्ण करलें।

शपथ-पत्र के साथ निवेश और देनदारी की जानकारी देना होगी

सीहोर 27 मार्च,2019 लोकसभा निर्वाचन में अभ्यर्थियों को नाम निर्देशन-पत्र के साथ दिये जाने वाले शपथ-पत्र (फार्म-26) में फरवरी माह में किये गए संशोधन के अनुसार विदेशी बैंकों एवं विदेश में किये गये निवेश की जानकारी देनी होगी। अभ्यर्थी को उसके पति/पत्नी और उस पर आश्रित व्यक्तियों के साथ-साथ अविभक्त परिवार की स्थावर आस्तियों, शासकीय देनदारियों और उसके साथ ही विगत 5 वर्षों के आयकर की जानकारी देनी होगी। इसके साथ ही शपथ-पत्र के प्रत्येक पृष्ठ पर अभ्यर्थी के हस्ताक्षर एवं नोटरी द्वारा सत्यापित होकर सील लगी होना अनिवार्य होगा।

वोटर लिस्ट में अपना नाम ढूंढने के लिए 1950 पर कॉल करें

सीहोर 27 मार्च,2019  लोकसभा निर्वाचन में सिर्फ वे ही लोग मतदान कर सकेगे जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज होगा। किसी व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में है कि नहीं इस बात की पुष्टि करने के लिए कोई भी व्यक्ति वोटर हेल्पलाइन 1950 नम्बर पर फोन लगाकर जानकारी ले सकता है। इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर भी इस संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा किसी व्यक्ति को यदि अपना ईपिक नम्बर याद है तो वह 1950 नम्बर पर अपना ईपिक नम्बर एसएमएस कर जानकारी ले सकता है। भारत निर्वाचन आयोग का नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल एनव्हीएसपी भी मतदाताओं के लिए अत्यन्त उपयोगी है। इस एप के माध्यम से ही मतदाता सूची में अपना नाम कोई भी व्यक्ति ढूंढ सकता है तथा इसी पोर्टल के माध्यम से मतदाता सूची में यदि नाम नही है तो नाम जोडऩे की कार्यवाही भी सम्पन्न की जा सकती है।



मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ का होली मिलन समारोह 31 मार्च को

सीहोर। लघु वेतन एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सीहोर जिला शाखा सीहोर द्वारा होली मिलन कार्यक्रम बैठक एवं सेवानिवृत्त होने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का सम्मान समारोह का आयोजन  31 मार्च  रविवार को स्थानीय जमुनिया तालाब पर आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में होली मिलन समारोह बैठक आदि का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात सेवानिवृत्त होने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का सम्मान किया जावेगा। सम्मान पश्चात भोजन की व्यवस्था रखी गई है। जिसमें सभी लघु वेतन एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी साथीगण अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है तथा माह मार्च 2019 में सेवानिवृत्त होने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की जानकारी मोबाइल नंबर 9009436744 पर भिजवाने का भी निवेदन किया गया है। अपील करने वालों में प्रमुख रुप से जिला अध्यक्ष गीता प्रसाद शर्मा उमराव सिंह कुमेर सिंह मेवाडा अशोक कचनारिया भागीरथ परमार उमेश खरे रहीम खा प्रदीप मालवीय दिलीप सिंह तोमर विनोद मालवीय गोपाल शर्मा राजेंद्र पाल सिंह विष्णु प्रसाद प्रजापति मुकेश शर्मा मुन्ना लाल मालवीय हरिचरण सोनी गोविंद मेवाड़ा आदि कर्मचारी शामिल हैं।

प्रचंडमतों से विजय बनाने का लिया संकल्प पूर्व सीएम दिग्विजय को दी बधाई

सीहोर। जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल यादव ने भोपाल लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नाम की घोषणा होने पर हर्ष व्यक्त किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री यादव के नेतृत्व में मिठाई बांटकर खुशिया मनाई और पूर्व मुख्यमंत्री को भोपाल लोकसभा क्षेत्र में प्रचंडमतों से विजय बनाने का संकल्प लिया। जिला कांग्रेस प्रवक्कता रवि पांडे के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र सीहेार में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता श्री यादव के नेतृत्व में पार्टी के हित में कार्य करने के लिए जुटे हुए है। गांवों में लगातार संपर्क किया जा रहा है। कांग्रेस के सभी बूथ मजबूत है कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भोपाल लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को विजय श्री दिलाने के लिए तत्पर है। पांडे ने बताया की कार्यकारी जिलाध्यक्ष के नाते श्री यादव शहर में पुराने कांग्रेस के समर्थक और नागरिकों को भी कांग्रेस के प्रति जागरूक कर रहे है। कांग्रेस के द्वारा गरीबों के द्वारा शुरू की गई प्रति वर्ष 72 हजार रूपए योजना का लाभ लाखों पात्र गरीबों को मिलने वाला है।

शासकीय विद्यालयों में जॉयफुल लर्निंग की तैयारी पूरी पर शत प्रतिशत उपस्थित के लिये शाला समय परिवर्तन जरूरी

सीहोर। आज जिला अध्यापक संविदा शिक्षक संघ सीहोर के सदस्यों ने जिला परियोजना समन्वयक अनिल श्रीवास्तव से मुलाकात कर आग्रह किया कि शासन द्वारा 1 अप्रैल 2019 से प्रारंभ होने वाली नवीन शैक्षणिक सत्र में शासकीय विद्यालयों में जॉयफुल लर्निंग के माध्यम से अध्यापन कार्य करवाया जाना है। जिसमें बच्चों को भाषा एवं गणित विषय के 30-30 विडियों सहित खेल गतिविधि एवं चित्रकारी का आयोजन शासकीय प्राथमिक एवं माध्यममिक विद्यालयों में किया जाना है जो कि बहुत ही  रोचक एवं आनन्द मय वातावरण में सम्पन्न होगा। नवीन शिक्षण सत्र एवं जायॅफुल लर्निंग से शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है। जिससे अप्रैल माह से ही बच्चों को शाला में प्रवेश करवाना पालक सम्पर्क करना तथा बच्चों को रोचक गतिविधियों के माध्यम से शाला से जोड़े रखना एवं गतिविधियों के माध्यम से शैक्षणिक उन्नयन कराना लाभ दायक रहेगा एवं अप्रैल में  ही नव प्रवेशी बच्चों के पालकों से सम्पर्क भी हो सकेगा। परन्तु ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण गर्मी एवं पेयजल की समस्या के कारण छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पर असर न हो इसको देखते हुऐं संघ के प्रतिनिधि मंडल ने आग्रह किया  कि शाला का समय का परिवर्तन कर शालाओं का समय प्रात: काल किया जायें। जिससे शिक्षण संस्थाओं में बच्चों की सतप्रतिशत उपस्थिति रहे एवं जॉयफुल लर्निंग की गतिविधियों का लाभ प्रत्येक विद्यार्थीयों का मिल सकें। निवेदन करने वालों में जिलाध्यक्ष सतीश त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष संजय सक्सेना, प्रदीप नागीया, माधवसिंह यादव, हेमन्त मालवीय, अनिल नरोलिया, शैलेन्द्र चौहान, महेन्द्र बाथम, राजेन्द्र परमार, नरेश सवासिया, नरेश मेवाड़ा, महेश अहिरवार, डॉ. देवेन्द्र साहू, दिनेश मेवाड़ा, निर्मल निगोदिया, ईश्वरङ्क्षसंह सिनोरिया, आशीष शर्मा, राजेश तिवारी, सलीम अंसारी, लक्ष्मण बैरागी, लखन मालवीय, राजकुमार शर्मा, विनोद सेंगर, महेश मालवीय, शैलेन्द्र सिंह, जाहिद अफजाल, धर्मेन्द्र मालवीय, धरमचंद कीर आदि अनेक अध्यापक उपस्थित थे।

 ब्राह्मण महिला मंडल ने मनाया  फाग उत्सव        

सीहोर। ब्राह्मण समाज महिला मंडल द्वारा ब्राह्मण धर्मशाला सीहोर में फूलों की होली खेलकर फाग उत्सव मनाया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 8 अप्रैल को शाम 4 बजे ब्राह्मण समाज धर्मशाला से गणगौर चल समारोह प्रारंभ किया जाएगा इसी के तहत बुधवार से शाम 7 बजे से झाले का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया सर्व ब्राह्मण महिला मंडल अध्यक्ष नीलम शर्मा ने बताया कि सर्वसम्मति से सुधा व्यास को गणगौर चल समारोह अध्यक्ष एवं श्रीमती राजू पालीवाल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव चल समारोह अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में  राधा शर्मा ज्योति शर्मा कुमकुम उपाध्याय  उषा शर्मा  आशा शर्मा शैलजा शर्मा  राधा शर्मा ज्योति शर्मा कुमकुम उपाध्याय शशि शास्त्री उषा शर्मा  रेनू शर्मा वीणा बाड़ी पालीवाल  रेनू शर्मा पूजा शर्मा माया शर्मा मनोरमा शर्मा शारदा शर्मा तारा उपाध्याय शिमला शर्मा कृष्णा गौर  कमलादेवी शर्मा राजू पालीवाल मनोरमा शर्मा शांति शर्मा कृष्णा शर्मा भारती शर्मा अनीता शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित  रही ।


विद्युत मंडल ने मुंगावली में किया समस्याओं का निराकरण                                                       

सीहोर। विद्युत मंडल द्वारा बिजोरी विद्युत  वितरण केंद्र अंतर्गत ग्राम मुंगावली में उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन रात्रि कालीन समय में किया गया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक यंत्री रजनीश रावत ने किसानों को सलाह दी कि अपनी गेहूं चने की फसल विद्युत तारों ब बिद्युत खंभों के पास इक_ा नहीं करें, साथ ही बखर चलाते समय ट्रेक्टर विद्युत खंबो से दूर रख कर चलाएं ढ्ढ कनिष्ठ यंत्री पंडित सतीश चंद तिवारी ने किसानों को बकाया विद्युत राशि जमा करने  के लिए प्रेरित किया और कहा कि यदि हम तय समय में विद्युत बिल जमा करते हैं तो हम पर अधिक बकाया नहीं होगा साथ ही भविष्य में होने वाली समस्याओं से भी निजात मिलेगी। श्री तिवारी ने किसानों को विद्युत मंडल की योजनाओं  के विषय में जानकारी प्रदान की ढ्ढ कार्यक्रम में आनंद नीगोदिया जगदीश  प्रकाश शर्मा  डॉक्टर सुमेर सिंह मेवाडा सहित अनेक किसान बंधु मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 


ताम्रकार समाज का होली मिलन  व तिलक होली का आयोजन

सीहोर। ताम्रकार समाज महिला मंडल सीहोर का होली मिलन कार्यक्रम रंग पंचमी पर हाउसिंहग बोर्ड सीहोर में मनाया गया। इस अवसर पर ताम्रकार समाज सीहेार के राष्ट्रीय सचिव श्री रामनारायण ताम्रकार ने भगवान सहसत्रबाहु महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की । तत्पश्चात महिला मंडल सीहोर की अध्यक्षा श्रीमति कविता वर्मा ताम्र समाज के अध्यक्ष गोविंद ताम्रकार व समाज बंधुओं ने पुष्प अर्पित कर आरती की इस अवसर पर ताम्रकार समाज सीहोर के सभी लोगों ने एक दूसरे को कुमकुम अबीर गुलाल का तिलक लगाया और होली की शुभकामना दी । समाज की महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमति कविता वर्मा, मनीषा ताम्रकार, पिंकी  वर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए तथा कार्यक्रम में सम्मिलित सभी परिवारों की उपस्थिति को देखकर हर्ष व्यक्त किया समाज की समन्वयक श्रीमति सुमन ताम्रकार नगर पालिका उपध्यक्ष श्रीमति राखी ताम्रकार, श्रीमति रजनी ताम्रकार ने भी अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में सम्मिलित सभी परिवारों की उपस्थिति देखकर हर्ष व्यक्त किया फाग महोत्सव के अंतिम दिन समाज जनों ने जमकर मस्ती की वहीं गुलाल लगाकर गले मिलकर एक दूसरे को रंगपंचमी की शुभकामना दी फागुन गीत नृत्य संबोधन काव्य में प्रस्तुति श्री हरिनारायण वर्मा के संचालन में की गई । फाग महोत्सव में भगवान श्री कृष्ण एवं राधा के समक्ष महिलाओं ने होली के गीतों पर नृत्य किया गीत व भजन गाए और पुष्पवर्षा की इस मौके पर समाज के सभी सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे श्रीमति रजनी ताम्रकार ने आभार व्यक्त किया । समन्वयक श्रीमति सुमन ताम्रकार नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति राखी ताम्रकार, श्रीमति रजनी ताम्रकार, ने भी अपने विचार व्यक्त किए । इस अवसर पर ताम्रकार समाज के सभी लोगों ने एक दूसरे को अंबेर गुलाल लगाया तथा होली की शुभकामना दी।

0 comments:

Post a Comment