Wednesday, 8 November 2017

मामला 15 दिन से लापता छात्रा का... आखिर पुलिस गुजरात जाने को तैयार

खबरों का सूर्य उदय अब रात को
10 हजार पाठकों के साथ आपको रखे अपडेट
SehoreExpress.Com/ SehoreExpress apps
SehoreExpress app  गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध
NEWS BY बसंत दासवानी /  बल्लू दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS  8  November 2017


तकनीकी कारणों के कारण सीहोर एक्सप्रेस का ऐप और वेबसाइट अभी काम नहीं कर रही है जिसके लिए खेद है-

कल सूर्य उदय 6.31   सूर्य अस्त 5.39  अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस @SehoreExpressapp

इतिहास में 08 नवंबर की प्रमुख घटनाएं  2016- भारत सरकार ने विमुद्रीकरण के तहत 500 और 1000 रुपये के नोटों का अवैध घोषित किया 2008- भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-1 चन्द्रमा की कक्षा में पहुंचा 1998 - बांग्लादेश में देश के प्रथम प्रधानमंत्री शेख़ मुजीबुर्रहमान की हत्या में 15 लोगों को मृत्युदंड  1661- सिख धर्मगुरु हर राय का निधन  @SehoreExpressapp

1895- भौतिक शास्त्री विल्हेम कोनार्ड रॉन्टजन ने एक्स-रे की खोज की। 1945 - हांगकांग में नौका दुर्घटना में 1550 लोगों की मौत। 1956 - संयुक्त राष्ट्र(संरा) ने तत्कालीन सोवियत संघ से यूरोपीय देश हंगरी से हटने की अपील की। 1957 - ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप समूह के समीप परमाणु परीक्षण किया। 1967 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 1988 - चीन में विनाशकारी भूकंप से 900 लोगों की मौत। 1992 - जर्मनी की राजधानी बर्लिन में नस्लवाद के खिलाफ प्रदर्शन में तीन लाख लोगों ने हिस्सा लिया। 2000 - बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क सीट पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा। 2002 - अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन की दो दिवसीय बैठक फिलीपींस की राजधानी मनीला में प्रारम्भ। 2004 - नीदरलैंड की राजधानी हेग में सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर भारत तथा यूरोपीय संघ सहमत।  2013 - फिलीपींस के हेनान प्रांत में विनाशकारी चक्रवाती तूफान से छह हजार लोगों की मौत।

मामला 15 दिन से लापता छात्रा का... आखिर पुलिस गुजरात जाने को तैयार

सीहोर। पन्द्रह दिन से लापता छात्रा की तलाश के लिए पुलिस आखिरकार गुजरात जाने को राजी हो गई है, जिससे परिजनों को उम्मीद की किरणें नजर आने लगी है। उल्लेखनीय है कि श्यामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कचनारिया निवासी रामस्वरूप गौर की 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री गत 25 अक्टूबर को सरकारी स्कूल से लापता हो गई थी. दोपहर तक स्कूल में नजर आने के बाद स्कूल से बालिका के लापता होने से सकपकाए पिता रामस्वरुप ने आसपास तलाश किया तो पता चला कि गांव की ही एक युवती के साथ उसे आखरी बार देखा गया था. रामस्वरूप ने श्यामपुर थाने में अपनी पुत्री की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराते हुए उस युवती के बारे में पुलिस को बताया. पुलिस ने उपरोक्त युवती व उसकी मां को पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने स्वीकार कर लिया कि वह छात्रा को अपने साथ सीहोर लेकर गई थी जहां उसने छात्रा को दो लोगों के हवाले कर दिया था और वह उसे लेकर गुजरात गए हुए हैं. पुलिस ने इस मामले में युवती के मोबाइल और टेलीफोन डायरी से उक्त दोनों युवकों के नंबर भी तलाश लिए और उनसे फोन पर चर्चा कर वापस लौटने के लिए दवाब डाला, लेकिन वह दोनों युवक छात्रा को वापस नहीं लाए। पूरे मामले में हैरत की बात यह रही है कि बावजूद इसके पुलिस अब तक उन लोगों को पकडऩे और छात्रा को उनके चुंगल से आजाद कराने में इतनी सक्रिय नहीं नजर आई लेकिन हाल में राजधानी में हुए प्रकरण से मचे बवाल और नवागत पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के तीखे तेवर के चलते श्यामपुर पुलिस द्वारा गुजरात जाने का निर्णय लिया गया है बताया जाता है श्यामपुर पुलिस बुधवार की रात को गुजरात के लिए रवाना होगी और निश्चित ठिकानों पर छात्रा की तलाश करेगी देखना यह है कि गुजरात पहुंचकर पुलिस को कितनी और किस तरह की सफलता मिल पाती है? बहरहाल छात्रा के पिता को उम्मीद की किरण जागी है देखना यह है कि पिता की उम्मीदों पर श्यामपुर पुलिस कितना खरा उतर पाती है?

जुआ खेलते चार धराए, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, उम्मीद से कम जब्त हुई राशि

सीहोर। श्यामपुर पुलिस ने जुआ खेलते चार लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, लेकिन उनके पास से उम्मीद से कम राशि जब्त हुई है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार श्यामपुर बस स्टैंड के समीप से जाने वाले मार्ग पर मनोज की होटल के समीप जुआ खेल रहे श्यामपुर निवासी मनोज आत्मज तीरथदास, महेश आत्मज मुन्नालाल पाटीदार, शौकीन आत्मज इमाम खां, शानू आत्मज अली शाह को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर धरदबोचा, पुलिस को सूचना थी कि यहां पर बड़ा जुआ हो रहा है लेकिन कार्रवाई के दौरान पुलिस को 730 रुपए ही मिल सके, पुलिस ने इनके पास से उक्त राशि और ताशे पत्ते जब्त कर इन पर जुआ एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है।

राज्य अभियांत्रिकी सेवा ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा-2017 सफल अभ्यर्थी के अभिलेख अपलोड करने की अंतिम तिथि 4 दिसम्बर

भोपाल : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य अभियांत्रिकी सेवा ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा-2017 दिनांक 16 जुलाई 2017 को दो सत्रों में आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अपने अनुप्रमाणन फार्म, व्यक्तिगत विवरण फार्म, उपस्थिति पत्रक और अपनी अर्हता संबंधी सभी अभिलेख www.mponline.gov.in, www.mppsc.com, www.mppsc.nic.in एवं www.mppscdemo.in पर उपलब्ध कराए गये ऑनलाइन मॉड्यूल में प्रविष्ट कर अपलोड कर सकते हैं। अभिलेख अपलोड करने की अंतिम तिथि 4 दिसम्बर 2017 को रात्रि 12 बजे तक रखी गई है। अंतिम तिथि तक अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने वाले की अभ्यर्थिता स्वत: समाप्त हो जाएगी और किसी अभ्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन भरने के संदर्भ में किसी भी जानकारी/शिकायत के लिए ई-मेल mppsconline@gmail.com पर सम्पर्क किया जा सकता है।


भोपाल, रायसेन, होशंगाबाद, हरदा, देवास, शाजापुर एवं राजगढ जिलों की राजस्व सीमाओं से छह माह के लिए बिलकिसगंज में दहशत का पर्याय बने एक ग्रामीण को  किया जिला बदर

सीहोर : 08 नवम्बर, 2017  सीहोर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री तरूण कुमार पिथोडे द्वारा एक आदतन अपराधी को छह माह के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया है।     कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री तरूण कुमार पिथोडे ने पुलिस अधीक्षक सीहोर से प्राप्त प्रतिवेदन से पूर्णत: संतुष्ट होकर मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5  (क) (ख) के अंतर्गत बापूदास बैरागी वल्द गुलाब बैरागी निवासी ग्राम बिलकिसगंज थाना बिलकिसगंज जिला सीहोर को जिला सीहोर एवं उसके सीमावर्ती जिले भोपाल, रायसेन, होशंगाबाद, हरदा, देवास, शाजापुर एवं राजगढ जिलों की राजस्व सीमाओं से छह माह के लिए निष्कासित कर दिया है।  उल्लेखनीय है कि यह आदतन अपराधी क्षेत्र में कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित कर सकता है। इनका समाज में इतना आतंक है कि लोग इनके विरूद्ध रिपोर्ट लिखवाने एवं गवाही देने से कतराते हैं। इन्ही सब बिन्दुओं को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री तरूण कुमार पिथोडे ने जिला बदर की कार्यवाही की है। 

वृहद रोजगार मेला, स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण 24 नवम्बर को मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना वित्तीय वर्ष 2015-16 से वर्तमान तक लाभांवित हितग्राहीयों का सम्मेलन होगा

सीहोर : 08 नवम्बर, 2017            जिला प्रशासन के द्वारा चन्द्रशेखर आजाद महाविद्यालय, भोपाल नाका सीहोर में 24 नवम्बर, 2017 को वृहद रोजगार मेला, स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, सीहोर द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना वित्तीय वर्ष 2015-16 से वर्तमान तक लाभांवित हितग्राहीयों का सम्मेलन होगा।  सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सीहोर ने बताया कि उपरोक्त योजनाओं में लाभांवित हितग्राहीयों की सफल संचालित ईकाइयों हेतु उनको पुरस्कृत किया जाएगा। पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा कलेक्टर कायार्लय के कक्ष क्रमांक 110 मे कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसके दूरभाष क्रमांक 07562-221345 पर श्री नवीन गुप्ता एवं श्री दिलीप तोमर से कार्यालयीन समय में सम्पर्क किया जा सकता है। लाभांवित हितग्राहियों को भी सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

बाईक रैली का आयोजन कल 10 दिवसीय राष्ट्र व्यापी अभियान कनेक्टिंग टू सर्वे का शुभारंभ होगा  पैरालीगल वालेटियर्स एवं पैनल अधिवक्ताओं का डोर टू डोर जाकर समाज के कमजोर वर्ग के नागरिकों को विधिक सहायता, लीगल सर्विसेज क्लीनिक, फ्रंट आफिस एवं हेल्प लाईन नंबर की जानकारी दिऐ जाने हेतु दल गठित

सीहोर : 08 नवम्बर, 2017             राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा नई दिल्ली के निर्देशानुसार 9 से 18 नवंबर, 2017 तक विधिक सेवा दिवस से 10 दिवसीय राष्ट्र व्यापी अभियान कनेक्टिंग टू सर्वे का शुभारंभ किया जा रहा है जिसमें समाज के कमजोर वर्ग के नागरिकों को विधिक सहायता, लीगल सर्विसेस क्लीनिक, फ्रंट आफिसर एवं हेल्प लाईन नंबर की जानकारी देते हुए न्याय तक उनकी पहुंच सुनिश्चित किए जाने हेतु मा. जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री ऋषभ कुमार सिंघई  के मार्ग दर्शन में 9 नवंबर,2017 को जिला एवं तहसील न्यायालय स्तर पर कनेÏक्टग टू सर्वे कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीहोर द्वारा 9 से 18 नवंबर,2017 तक 10 दिवसीय कनेक्टिंग टू सर्वे राष्ट्र व्यापी अभियान के तहत पैरालीगल वोलेटियर्स द्वारा बाईक रैली का आयोजन किया गया है। बाईक रैली जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर बस स्टेण्ड, अस्पताल चौराहा, नगरपालिका, जिला जेल, मंडी सीहोर नगर के आसपास के क्षेत्र जनपद कार्यालय, भोपाल नाका एवं कलेक्टर कार्यालय से होते हुए न्यायालय परिसर में समाप्त होगी। जिला विधिक प्राधिकरण सीहोर के सचिव ने बताया कि 9 से 18 नवंबर तक 10 दिवस कनेक्टिंग टू सर्वे राष्ट्र व्यापी अभियान के तहत पैरालीगल वालेटियर्स एवं पैनल अधिवक्ताओं का डोर टू डोर जाकर समाज के कमजोर वर्ग के नागरिकों को विधिक सहायता, लीगल सर्विसेज क्लीनिक, फ्रंट आफिस एवं हेल्प लाईन नंबर की जानकारी दिऐ जाने हेतु दल गठित किया गया है। गठित दल द्वारा डोर टू डोर जाकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं गतिविधियों के संबंध में ब्रोशर, बुकलेट एवं पम्पलेट वितरित किए जाएंगे। अभियान के तहत जिला मुख्यालय पर विधिक सहायता डेस्क की स्थापना कर पक्षकारों की सहायता हेतु पैनल अधिवक्ता एवं पैरालीगल वालेटियर्स को रखा गया है। इस अलावा स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन तथा 15 नवंबर,2017 को कैदियों / बंदियों हेतु जेल सीहोर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।

कलेक्टर ने शीध्र समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश लोक कल्याण शिविर का आयोजन संपन्न ग्रामीणों ने बताया पानी की कमी कलेक्टर ने तालाब हेतु सर्वे करने तथा कपिलधारा कूप के पात्र हितग्राहियों के लिए दस कूप खनन हेतु निर्देशित किया

सांसद ने 91 करोड रूपये की लागत से निर्मित होने वाले 39 कि.मी. लम्बाई के दोराहा जोड से भोजपुरा जोड तक के सीसी रोड का भूमि पूजन किया

विद्युत आपूर्ति की समस्या के निराकरण हेतु गुरूवार को केम्प लगाकर निराकरण और स्वसहायता समूह का गठन कर रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए

सीहोर : 08 नवम्बर, 2017             कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोडे बुधवार 8 नवंबर को सीहोर विकास खंड की ग्राम पंचायत कतलोन में आयोजित लोक कल्याण शिविर में शामिल हुए। यहां उन्होंने ग्राम पंचायत के नागरिकों से योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति तथा समस्याएं जानी तथा संबंधित अधिकारियों को यथाशीध्र निराकरण हेतु निर्देशित किया। ग्रामीणों द्वारा पानी की कमी की समस्याएं बताई जिस पर कलेक्टर ने तालाब हेतु सर्वे करने तथा कपिलधारा कूप के पात्र हितग्राहियों के लिए दस कूप खनन हेतु निर्देशित किया। विद्युत आपूर्ति की समस्या के निराकरण हेतु उन्होंने गुरूवार को केम्प लगाकर निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत की महिलाओं के अर्थिक सशक्तिकरण हेतु स्वसहायता समूह का गठन कर रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश सीईओ जनपद को दिए। शिविर में भोपाल सांसद श्री आलोक संजर तथा सीहोर विधायक श्री सुदेश राय एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सीताराम यादव ने भी लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान की।  सांसद श्री संजर ने 91 करोड रूपये से अधिक की लागत से निर्मित होने वाले 39 कि.मी. लम्बाई के दोराहा जोड से भोजपुरा जोड तक के सीसी रोड का भूमि पूजन भी किया। लोक कल्याण शिविर में सरपंच श्रीमती प्रेमलता बाई सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा सभी विभागों का मैदानी अमला उपस्थित था।

किसानों को कम पानी वाली फसल बोने की सलाह अपने-अपने खेतों में पलेवा एवं एक पानी वाली फसलें चना, तिवडा, मसूर आदि की बोवनी करें

सीहोर, 8 नवम्बर 2017 राज्य शासन के कृषि विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त किसानों को सलाह दी गई है कि वे पानी की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने खेतों में पलेवा एवं एक पानी वाली फसलें चना, तिवडा, मसूर आदि की बोवनी करें, जिससे पानी की कमी होने पर पर्याप्त फसल ली जा सके। साथ ही किसानों से अपील की गई है कि वे अपने स्तर से नहरों से अपव्य होने वाले पानी की रोकथाम कर पानी को व्यर्थ जाने से बचाएं।

नोट बंदी पर सरकार को जस्न नही मातम मनाना चाहिये – सोलंकी

सीहोर । भारतीय क युनिस्ट पार्टी के जिला ग्रामीण प्रभारी के नेत्रत्व में कोतवाली चौराह सीहोर में आसफल नौट बंदी के विरोध में एक कार्यक्रम रखा गया, जिसमे श्री सोलंकी ने कहा की नौट बंदी से देश की अर्थ व्यवस्था गडबडा गई है। काफी लोग बेरोजगार हुये है 100 से ऊपर व्यक्ति लाईन में मर गये है, जबकी भाजपा देश में नौट बंदी पर जस्न मना रही है। जबकी सरकसार को 100 से ऊपर व्यक्तियों की मृत्यु पर मातम मनाना चाहिये । जबसे देश में नौट बंदी और जी.एस.टी. लागू हुई है  देश में आर्थिक आपातकाल आ गया है। लोगो के पास अपना जीवन यापन करने मे काफी कठनाईयों का सामना करना पड रहा है। उस पर ााजपा की बैसरम सरकार जस्न मना रही है, देश में जबसे भाजपा की सरकार आई हे तबसे देश भुख मरी में 100 वे स्थान पर आ गया है। आज किसान आत्महत्याऐं करने को मजबूर है, मजदूरों के पास काम नही है, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। देश व प्रदेश में युवाओं के लिये कोई पहल नही की जा रही है। भाजपा सा प्रदाइक्ता  फैलाती है, और युवाओं में जहर घोलती है जबकी जितने भी भाजपा के नैता है जो हिन्दुत्व की बात करते है। सभी के दामाद मुस्लिम है। देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिये इस तराह के जुमले भाजपा छोड रही है। नौट बंदी से न तो काला धन आया और ना ही देश में आतंक वाद रूका। नौट बंदी से देश की अर्थ व्यवस्था जरूर चोपट हो गई। इन्ही स ाी मुद्दो को लेकर देश के तमाम मजदूर महनत कर किसान आबाम मध्यप्रदेश से व सीहोर से 10 तारीख को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देंगे। कार्यक्रम में मु य रूप से माखनसिंह सोलंकी, संयुक्त मजदूर यूनियन के जिला महामंत्री दिनेश मालवीय, खेत मजदूर यूनियन के चैनसिंह पेरवाल, सी.टू. जिला उपाध्यक्ष नरेश राय, विकास राठौर, नन्दकिशोर मालवीय, राहुल मालवीय, लखन राठौर, सरीफ खां, पवन राठौर, लखन राठौर, भैरू राठौर, राहुल राठौर, कल्लु कुशवाह सहित काफी लोग उपस्थित थें।

आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव भागवत सर्वोच्च जीवन जीने की कला सिखाती-पंडित कमला प्रसाद शर्मा

सीहोर। भागवत सर्वोच्च जीवन जीने की कला सिखाती है। संमार्ग की शिक्षा देती है। प्रभु भक्ति, परमार्थ और सत्कर्म की प्रेरणाशक्ति है। जीवन में अंधकार से मुक्ति के लिए अमृत कथा संजीवनी है। माया, मोह और विषय वासना का त्याग कठिन है। जब तक इन पर अंकुश नहीं लगता, तब तक मुक्ति और शांति नहीं मिलती। आसक्ति केवल ईश्वर में रखनी चाहिए। उक्त विचार शहर के बड़ा बाजार स्थित अग्रवाल पंचायती भवन में जारी सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिवसीय पंडित कमला प्रसाद शर्मा ने कहे। बुधवार को कथा के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने आस्था और उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। पंडित श्री शर्मा ने कहा कि श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा के कारागार में हुआ था। पिता का नाम वासुदेव और माता का नाम देवकी। दोनों को ही कंस ने कारागार में डाल दिया था। उस काल में मथुरा का राजा कंस था, जो श्रीकृष्ण का मामा था। कंस को आकाशवाणी द्वारा पता चला कि उसकी मृत्यु उसकी ही बहन देवकी की आठवीं संतान के हाथों होगी। इसी डर के चलते कंस ने अपनी बहन और जीजा को आजीवन कारागार में डाल दिया था। उन्होंने चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए धर्म,अर्थ, काम व मोक्ष की महता पर प्रकाश डाला। श्री शर्मा ने कहा कि 84 लाख योनियां भुगतने के पश्चात मानव देह की प्राप्ति होती है तथा स्वंय भगवान भी मानव देह को पाने की कामना रखते है। इसलिए इस देह को उपयोग व्यर्थ कामों मे ना करके जनकल्याण व ईश्वर भक्ति में समर्पित कर दे। इस मौके पर भगवान श्री कृष्ण की जीवंत झाकियां सजाई गई, जिसे देखकर श्रद्धालु अभिभूत हो उठे। कल लगाया जाएगा छप्पन भोग शहर के बड़ा बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में जारी सात दिवसीय भागवत कथा के पांचवें दिवस गुरुवार को छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आयोजन समिति के पदाधिकारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि छप्पन भोग से पहले महा आरती का आयोजन किया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन करने के अंतिम तिथि कल चार दिवसीय खेल महाकुंभ 11 नवंबर से

सीहोर। शहर सहित आस-पास की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए आईईएस पब्लिक स्कूल के तत्वाधान में आगामी 11 नवंबर से चार दिवसीय इंटर स्कूल स्पोट्र्स कार्निवल में कई स्कूल की टीम अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके है। आईईएस पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट अंडर 14 बालक और बालिकाओं को शामिल किया गया है। जिसमे सभी स्कूल के छात्र भाग ले सकते है। आईईएस द्वारा इंटर स्कूल स्पोर्ट्स कार्निवल में  फुटबाल, टेबल-टेनिस, बैडमिंटन एवं बास्केटबॉल की प्रतियोगिताए खेली जाएगी। इस संबंध में आईईएस पब्लिक स्कूल के मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चार दिवसीय यह खेल महाकुंभ दो चरण में आयोजित किया जाएगा। जिसमें पहले चरण में फुटबाल, टेबल-टेनिस, बैडमिंटन का आयोजन 11 से 12 नवम्बर तक चर्च ग्राउंड स्टेडियम में किया जाएगा। वही बास्केटबॉल की प्रतियोगिता 19 से 20 नवम्बर तक आवासीय में खेली जाएगी। अभी तक आईईएस इंटर स्कूल स्पोर्ट्स कार्निवल के लिए शारदा विद्यालय मंदिर, ऑक्सफोर्ड स्कूल, जीना कान्वेंट स्कूल, इछावर, सहा सत्नाम स्कूल, सेंट मैरी स्कूल आदि डेढ़ दर्जन से अधिक स्कूल की टीम अपना रजिस्ट्रेशन करा चुकी है एवं रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 9 नवम्बर निर्धारित की गई है जिसकी एंट्री नि:शुल्क राखी गई है। विजेता और उप विजेता टीमों को मिलेंगे हजारों के इनाम आईईएस पब्लिक स्कूल सीहोर के इंटर स्कूल स्पोर्ट्स कार्निवल में सभी प्रतियोगिता की विजेता टीम को 3000 एवं उपविजेता टीम को 2000 साथ ही सबसे अनुशासित टीम को 500, बेस्ट कोच एवं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को 500 रुपए साथ ही ट्रॉफी प्रदान जाएगी। टूर्नामेंट में रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क रखा गया है एवं स्कूल टीम अपना रजिस्ट्रेशन एवं आधिक जानकारी के लिए आईईएस पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट्स इंचार्ज से संपर्क कर सकते है।

पंचमुखी हनुमान मंदिर में सामूहिक रूप से हनुमान चालीस पाठ का आयोजन

सीहोर। शहर के पावर हाउस चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में हिन्दु महा पंचायत संगठन की ओर से हनुमान चालीस पाठ का आयोजन किया गया था। इस मौके पर बड़ी संख्या में मंदिर समिति सहित आस-पास के श्रद्धालु मौजूद थे। इस संबंध में जानकारी देते हुए हिन्दु महा पंचायत संगठन के जिलाध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने बताया कि देर रात्रि को आयोजित पंचमुखी हनुमान मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सर्वप्रथम सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इसके पश्चात महा आरती की गई। श्री सक्सेना ने बताया कि संगठन की नई पहल के बाद इन दिनों शहर के कस्बा, छावनी और गंज के अनेक मंदिरों में प्रत्येक मंगलवार को सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का आयोजन किया जा रहा है। युवाओं को धार्मिक मार्ग पर लाने के लिए पंचायत द्वारा इसका सिलसिला जारी है। आगामी मंगलवार को शहर के त्यागी आश्रम स्थित हनुमान मंदिर में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अतुल काका, डॉ.गगन नामदेव, पप्पू यादव, प्रदीप गौतम, विनय सक्सेना, प्रियांशु दीक्षित, प्रदीप गाटे, अरुण पांडे, दिनेश राजपूत, प्रतीम मेवाड़ा, विशाल परदेशी, राजकुमार, विनय तिवारी, मुदित सक्सेना, दिनेश बैरागी, राजू सोनी, तरुण राठौर और अंकित व्यास आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

अखिल भारतीय कोली समाज महिला मंडल की बैठक सम्पन

सीहोर। आगामी 10 नबम्बर को भोपाल में आयोजित कवीर महोत्सब के आयोजन में देश के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी के आगमन हो रहा है जिसमे समाज ब कविरपंथी के लोग अधिक से अधिक संख्या में लाल परेड मैदान पहुचे इसे लेकर समाज की पूर्व महिला प्रदेश अध्य्क्ष ओर भाजपा अजा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मति मोहिनी शाक्यवार कुसुम देलबार ने बैठक ली ओर मोहिनी शाक्यवार ने कहा कि जाने के लिए महिलाओं के लिए अलग से वाहन व्यबस्था की जाएगी समाज की महिलाएं अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो इस बैठक में  श्रीमती संगीता शाक्या महिला अध्य्क्ष , श्रीमती रेखा हरिनारायणशाक्य, मनीष शाक्यश्री मति मायाबाई, गजराजक्च पटेल,जगन्नाथशाक्य,मनीराम शाक्य,भारत सिंह पटेल ,हरि सिंह ,धनसिंह शाक्य शिक्षक,भूपेंद्र मोहिंनी शाक्यबार ने छतरी बरखेडा जूनापानी आदि ग्रामीण छेत्रो का दौरा कर बैठक ली भाजपा महिला मोर्चा मंडल मंत्री अनुराधा मुकेश कोली आदि बैठक में शामिल हुई

नोट बंदी से देश में हुई कृषकों की मौत पर आज कांग्रेसजनों नोट बंदी को एक वर्ष पूर्ण होने पर शहर के प्रमुख मार्गों से रेली निकालकर काला दिवस के रुप में मनाया

भोपाल में हुआ दूसरा निर्भया काण्ड के विरोध में शिवसेना गौजन कल्याण संघ पुतला दहन किए

सीहोर। शिवसेना गौजन कल्याण संघ की महिला प्रदेश प्रमुख अनुपमा तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को अनेक महिलाओं के साथ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके पश्चात सीएम का पुतला दहन किया गया था। आज बुधवार को रेली निकालकर सीएम की अस्थियाँ विसर्जित की गई। ज्ञापन में मांग की गई है कि म.प्र. की राजधानी भोपाल में हुआ देश का दूसरा निर्भया काण्ड इस घिनोने और जघन्य अपराध में फिर एक बार महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। अनुपमा तिवारी ने बताया कि आज प्रदेश में महिलाऐं सुरक्षित नहीं है। छोटी-छोटी बच्चियाँ बहसी दरिंदों की हवस की शिकार हो रही है। देश भक्ति जनसेवा का चौला पहने लोग जो कि जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेते हैं। भोपाल में पीडि़ता को लगातार 9 घण्टे परेशान करते रहे। जहां एक ओर प्रदेश की भाजपा सरकार महिला सुरक्षा की बात करते हैं, वहीं दूसरी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने वाले पुलिस कर्मियों महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर पाते और अब तो महिलाओं की इज्जत पुलिस थानों के पास ही लूटी जाने लगी है। आज शिव सेना गौजन कल्याण महिला सेना देवास के पास काटां फोड़ में भी यही वारदात हुई है। परन्तु प्रदेश के मुख्यमंत्री इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आज महिलाऐं अपने-अपाको असुरक्षित महसूस कर रही है। तत्कालीन हुए जघन्य अपराध के विरोध में महिलाओं ने आक्रोशित होकर सीएम का पुतला दहन कर अस्थ्यिाँ विसर्जित की।

शहर में बढते अपराध और चिकित्सालयों को लेकर शिव सेना गौजक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बुधवार शिव सेना गौ.ज.क.संघ के ग्रामीण जिला प्रमुख मनोज मेवाडा़ के नेतृत्‍व में शिव सेनिकों ने महा महिम राज्य पाल के नाम कलेक्‍टेट कार्यालय पहुच कर महामहिम राज्यपाल एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें  सीहोर जिले में बढतें अपराध एवं जिला चिकित्सालय कि अनिमित्तयों को लेकर मांग की गई है । जिसमें कहा गया है कि जिला चिकित्सालय सीहोर में पूर्ण सुविधाऐं उपलब्ध कराई जायें एवं मरीजों का समुचित एवं ठीक तरीके से इलाज एवं पूर्ण जॉचों की व्यवस्था एवं ठीक तरीके से इलाज एवं पूर्ण जॉचों की व्यवस्था अप्रशिक्षित स्टाफ को शीघ्र हटाया जायें रात्रि के समय समस्त डाक्टर एवं कार्यरत स्टाफ का मेडिकल करवाया जाये एवं जिला चिकित्सया में बड़ रहे अपराध दादागिरी घूस खोरी एवं मदिरापान पर प्रतिबंध लगाया जायें । सीहोर जिले शाम ६बजे के बाद लगने वाली कोचिंग क्लासेस पर प्रतिबंध लगाया जायें ताकि लड़कियों के साथ भोपाल जैसी कोई अप्रिय घटना घटित  ना हो सकें। लोक निर्माण विभाग द्वारा सीहोर गल्ला मंडी से रोड निर्माण कार्य चल रहा है। ग्राम जमोनिया , दोराहा  जोड़ तक रोड़ निर्माण में आने वाली भूमि का मुआवजा नहीं दिया गया है जिससे ७००-८०० किसान प्रभावित हो रहें है। कुछ किसानों ने तो जनसुनवाई के माध्यम से कलेक्टर को भी अवगत कराया हैं। कितु आज दिनांक तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही हो सकी है। सीहोर जिले में निरंतर बढ़ रहे अपराध एवं चोरी पर अंकुश लगाया  जाये। ज्ञापन सौंपा ने वाले में प्रमुख  रूप से जिला ग्रामीण अध्यक्ष मनोज मेवाड़ा, चॅाद सिंह , संतोष जंयत , धर्मेन्द्र मेवाड़ा , शेलेश त्यागी , सोनू यादव , शेलेन्द्र दोरेदीपक मेवाड़ा , अशोक यादव , हरिओम राजपूत , दीपक सूर्यवंशी , मनोज , शेखर पटेल , शुभाम परमार , सुरेन्द्र राजपूत , कपिल भाई आदि शिव सेनिक उपस्थित रहें।

श्री सांई बाबा मंदिर में बैठक का आयोजन

सीहोर। श्री सांई बाबा का 100 वॉ समाधि शताब्दी वर्ष पूरी दुनिया में भव्य रूप से मनाया जा रहा है। श्री सांई बाबा मंदिर मिनी शिर्डी धाम भी 9 वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर तथा 100 वें समाधि शताब्दी वर्ष के अन्तर्गत इसे भव्य रूप से मनाने जा रहा है। यह कार्यक्रम दिनांक 01, 02 एवं 03 दिसम्बर को प्रस्तावित है। मंदिर के सांस्कृतिक एवं मीडिया प्रभारी प्रदीप नागिया ने बताया कि इस भक्तिपूर्ण भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा हेतु बैठक का आयोजन मंदिर में किया गया है। यह बैठक 9 दिसम्बर दिन गुरूवार को शाम 5 बजे श्री सांई मंदिर मिनी शिर्डी धाम चाणक्यपुरी मे रखी गई है । सांई सेवा समिति के सुनील धाडी, प्रदीप नागिया, गणेश चौहान, जितेन्द्र मेवाडा, विकास राय, अमरसिंह वर्मा, जगदीश बामनिया, आशीष शर्मा, संजय जोशी, वंदना धाडी, सोहनी शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने मिटिंग में भक्त जनो से शामिल होने की अपील की है।
नोटबंदी के  किसान व आदमी परेशान हुआ और सरकार वाहवाही लूटने में लगी

सीहोर।  किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरगोविन्द सिंह दरबार ने बताया कि नोटबंदी के एक वर्ष पूर्ण होने पर पूरे मध्यप्रदेश मे काला दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। इसी को लेकर आज सीहोर जिले मे भी काग्रेसियों ने अपने-अपने क्षेत्र मे अलग-अलग अंदाज में प्रदर्शन कर रोष जाहिर किया। इसी तारतम्य मे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभय मेहता वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने अपने विचार व्यक्त  करते हुए कहा कि किस तरिके से किसानों को यह सरकार गुमराह कर रही है और कहा कि भावंतर योजना है, उसमें भी किसानों को छला जा रहा है, मात्र 35 प्रतिशत किसानों का भावांतर में पंजीयन हुआ है एवं बिजली के दाम, बिल और खाद, बीज के दाम बढ़ा दिये है, लेकिन किसान की फसल के दाम नहीं बढ़ाये हैं। नोट बंदी से किसानों की कमर टूट गई है, जिसके कारण किसान आत्म हत्या करने को मजबूर है। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद सिंह दरबार ने कहा कि भाजपा सरकार पूर्णत: किसान व जनविरोधी सरकार है। भाजपा सरकार से व्यापारियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मात्र घोषणा वीर बनकर रहे गये हैं, जमीनी स्तर पर किसानों व आम नागरिकों की हालत बहुत ही दयनीय हो गई है। भाजपा की सभी योजनाऐं विफल रही है, जिसका परिणाम आम जन देख रहा है। भाजपा सरकार ने गरिबों को बैंक खातों, आधार लिंक आदि अनेक परेशानियों में उलझा रखा है और खुद सरकार हर क्षेत्र में धनराशी बटारने में लगी हुई है।  ब्लाक काग्रेस अध्यक्ष अनारसिह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के चुनाव प्रचार में जो अन्नाप-सन्नाप खर्चें कर झुठी वाह-वाही लूटी गई थी इसी से नागरिकों ने अन्दाजा लगा लिया था कि अब हम किसान व गरिबों पर इस भारी भरकम भाजपा के चुनाव की गाज गिरने वाली है और मंहगाई वे जीएसटी, नोट बंदी लगाकर साबित दिया है। सभी कांग्रेसजनों ने मण्डी पहुंचकर किसानों के बीच काले दिवस के रूप में पट्टी बांधकर मनाया। नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर प्रधानमत्री और मुख्यमत्री को घेरा और कहा कि जब मुख्यमत्री शिवराजसिह चौहान के गृह जिले मे 15 किसान  आर्थिक स्थिति और नोटबंदी   को देखते हुए आत्महत्या कर ली है। तो इससे बड़ी शर्मनाक बात क्या होगी  और देश के प्रधानमंत्री बात कर रहे  एक साल पूर्ण होने पर कि पूरा इंडिया केशलेस की ओर बढ रहा है सब झूठी बातें हैं किसान आज भी परेशान है और मध्य प्रदेश के मुखिया ने भावांतर योजना चालू करके फिर वापस किसानों को उलझा दिया है और जो भावांतर योजना है उसमें नोटबंदी का कितना असर देखने को मिल रहा है इसको लेकर किसानों से भी बातचीत की और भाषण दिए कांग्रेस के वरिष्ठ एंव सहकारिता नेता अभय मेहता का कहना है किआज पूरे 1 साल हो गए मगर नोटबंदी के बाद भी आज भी हालत वैसे ही हैं और सरकार वाहवाही लूटने में लगी हुई है यह सरकार अंधकार मे रख लोगों को ठगने वाली सरकार है। इसके साथ ही अनेक कांग्रेसजनों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। संबोधन करने वालों में मुख्य रुप से पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अनीस अहमद कुरेशी, रामनारायण परमार मार्केटिंग अध्यक्ष, जितेन्द्र परिहार अजा ब्लाक अध्यक्ष, हरिसिंह देवड़ा जिला पंचायत सदस्य, जगदीश धाकड़ ब्लाक अध्यक्ष किसान कांग्रेस आदि शामिल हैं। कांग्रेस नेताओं ने मंडी सचिव वी.के. सिंह को मुख्यमत्री के नाम ज्ञापन सौपा है। ज्ञापन सौपने वालो मै हरगोविंद दरबार, अभय मेहता, अनारसिह ठाकुर, रामनारायण परमार, लखन लाल पूर्व सरपंच, जितेंद्र परिहार, हरि सिंह देवड़ा, जगदीश धाकड़ पूर्व सरपंच, तिलकराम सिसोदिया, हकीम खाँ, जनूतद खान, सलीम खाँ, कमल ठाकुर, अखिलेश ठाकुर, राजकुमार नागर, मुकेश सरपंच, लीलाधर, लखन राठौर, घीसीलाल सरपंच सहित कांग्रेस नेता अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

नोटबंदी की बरसी पर माकपा ने मनाया काला दिवस नोटबंदी की लाइनों में लगकर मरें लोगों को दी श्रद्धांजलि

सीहोर । स्थानीय कोतवाली चौराहे पर देश के लिए काला दिन नोटबंदी की बरसी पर माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने प्रदर्शन कर काला दिवस के रूप में इसे मनाया । सर्वप्रथम नोटबंदी से लाइनों में लगकर अपनी जान गंवाने वाले प्रिय नागरिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई । उपस्थित माकपा कार्यकर्ताओं ने हमें तो लूट लिया हाय हाय इस नोटबंदी ने, जानलेवा नोटबंदी मुर्दाबाद, देश के लोगों का रोजगार छीनने वाली नोटबंदी हाय हाय, काले धन को सफेद करने वाली नोटबंदी मुर्दाबाद, देश की रफ्तार रोकने वाली नोटबंदी मुर्दाबाद, देश को बरबाद करने वाली सरकार मुर्दाबाद आदि आदि गगन भेदी नारे लगाये गये । आंदोलित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए माकपा की जिला सचिव श्रीमती संतोष प्रजापति ने कहा कि इस नोटबंदी ने देश को गर्त में पंहुचा दिया, बडे-बडे पॅूंजीपतियों ने अपने काले धन को सफेद कर डाला, और आम जनता इससे त्राहिमान हो गयी । सैकडों लोगों की जान इस नाटबंदी ने ले डाली, अपनी गलती मानने के स्थान पर देश के सत्ताधीश इसे उपलब्धि बताने पर आमादा है ।प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से राजीव कुमार गुप्ता, दिनेश  मालवीय, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, बहादुर सिंह पौडवाल, उमेश कुशवाहा, लक्ष्मीनारायण, कुशल भारती, पूजा, कष्णा प्रजापति, बालमुकुन्द, ओमप्रकाश, नारायण सिंह प्रजापति, नरेश, दीपक, राजकुमार, करण सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे

 असरकार की भावन्तर योजना किसानों के साथ छलावा

आष्टा। न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी सोयाबीन का 3050 रूपये तय किये तुअर दाल 5050, उडद 5250, मक्का 1350 सरकार का कहना है कि भावन्तर योजना निलामी और समर्थन मूल्य के भाव में जो अंतर आवेगा वह सीधे किसानों के बैंक खातो में डाला जायेगा। आगे श्री इंजीनियर ने कहा कि सरकार ने अभी तक यह समय सीमा अभी तक तय नही कि कि किसानो के खाते में शेष राशि कब आयेगी या यह भी एक हमेशा की तरह एक सफेद झूठ है। जो अभी तक किसानो को केवल झूठा अश्वासन देते आ रहे है वर्तमान हालत तो यह है कि किसान इन दिनों कई समस्याओ से ग्रस्त है और मुख्यमंत्री शिवराज िंसह चौहान योजना पर योजना बनकर झूठी वहा वहाही लूटना चाह रहे है। साथ में यह कहे कि सीधे सीधे किसानो के साथ छलावा किया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्ये श्री इंजीनियर ने सरकार को आडे हाथो लेते हुए कहा कि भावन्तर योजना के लिये पंजीयन केन्द्रों में आधार कार्ड के साथ सामग्र आईडी तक मांगी जा रही है इस प्रक्रिया अच्छा खासा समय लग रहा है इसके अतिरिक्त कई किसान ऐसे है जिन्हे इस योजना की जानकारी ही नही है इसके चलते वे इसमें जुडे नही एवं अपनी फसल ओने पोन दाम में मण्डी बेचकर जा रहे है ये सरकार का किसानो के साथ छलावा है। अल्प वर्षा के कारण किसान को सोयाबीन की फसल वैसे ही कम पैदावार हुई है और इधर सरकार उनकी फसल का उचित मूल्य नही दे रही है वेसे ही आष्टा विधानसभा की दोनो तेहसील आष्टा एवं जावर को वर्ष 2016 में अति वर्षो के कारण खराब हुई सोयाबीन की फसल के बीमा एवं मुआवजा से वंचित रखा गया है। जबकि सीहोर जिले की सभी तहसीलो में फसल बीमा एवं मुआवजा वितरित हुआ है चाहे वो उट के मूह में जीरे के समान हो इस वर्ष 2017 में अल्प वर्षा से खराब हुई सोयाबीन की फसल का सर्वे तक नही किया गया जबकि कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों की इन सभी मांगो को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन के माध्यम से इस गूंगी बहरी सरकार को अवगत कराया गया। लेकिन सरकार झूठ बोलो राज करों कि नीती पर अटल रही। इस सरकार के नेता रोडो पर झाडू लगा रहे है भारत उदय नगर उदय ग्राम उदय के ढेंग करते रहे सरकार के नेताओ से मेरा कहना है कि भारत उदय नगर उदय गा्रम उदय तो 1947 में हो चुका है जब देश स्वतंत्रा हुआ था आपको झाडू लगाना है तो सरकारी विभागो में चल रहे भष्टाचार पर लगाये युवक युवती के बेरोजगारी पर लगाये राज्य की बिगडती कानून व्यवस्था पर लगाये किसानो की विभिन्न समस्याओ पर लगाये गौमाता जो आज पूरे प्रदेश में शहर नगर गाव में रोडो पर अपना गुवाडा बना रखा है आये दिन एक्सीडेंट में मारी जा रही है इस समस्या पर झाडू लगाये बच्चो के कुपोषण पर झाडू लगाये एक जनप्रतिनिधियों द्वारा झाडू लगाने का मतलब अपनी जमीदारी से भागना है जिला पंचायत सदस्य गोपाल िंसह इंजीनियर सरकार को सलाह देते हुए कहा कि.. वर्ष 2016 में अति वर्ष से खराब फसल सोयाबीन का बीमा एवं मुआवजा दिया जाये.. वर्ष 2017 में अल्प वर्षा से बॉझ हुई फसल का बीमा एवं मुआवजा दिया जाये। आष्टा विधानसभा की तहसील आष्टा एवं जावर को सुखा घोषित करे भावन्तर योजना में सभी किसानों को जोडा जाये उनकी फसल का उचित मूल्य समय पर नगद एवं आरटीजीएस द्वारा तत्काल दिया जाये।

अलीपुर संघर्ष समिति का संघर्ष जारी अनिश्चितकालीन धरने का तीसरा दिन

आष्टा। अलीपुर से मालीपुरा जोड़ तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर जारी अनिष्चितकालीन धरना प्रदर्षन के तीसरे दिन शासन-प्रषासन को सद्बुद्धि प्रदान करन के लिए धरना स्थल पर सद्बुद्धि यज्ञ कर ईष्वर से प्रार्थना की गई कि अलीपुर निवासियों सहित आने-जाने वाले नागरिकों के स्वास्थ्य से होने वाले खिलवाड़ पर रोक लगे और इस सड़क का निर्माण शीघ्र हो। शासन-प्रषासन की उदासीनता के चलते वर्षो से यह समस्या सुरसा के मुंह की तरह बढ़ती ही जा रही है और इस समस्या की ओर कोई भी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि या अधिकारी ध्यान नही दे रहे है। सड़क निर्माण की इस ज्वलंत समस्या को तत्काल हल किया जाए अन्यथा यह अनिष्चितकालीन धरना प्रदर्षन प्रतिदिन उग्र रूप धारण कर विभिन्न प्रदर्षनों की ओर बढ़ेगा, जिसमें भूख हड़ताल, नगरबंद आदि शामिल है। आज धरना प्रदर्षन में समिति के संरक्षक घनष्याम जांगड़ा, राजेन्द्र जैन, वीरेन्द्र ठाकुर, दीपक नामदेव, कमलसिंह पहलवान, जितेन्द्र शोभाखेड़ी, जावर नगर परिषद अध्यक्ष शैलेष वैद्य, ओम नामदेव, एचआर परमाल, इदरीस मंसूरी, कमलेष जैन, मुन्ने खां, फैजउद्दीन, तोसीफउद्दीन, पुनित तिवारी, रामनारायण गिरदावर, पर्वतसिंह ठाकुर, इमरान मंसूरी, विक्रमसिंह वमार्स, अमीर खां, इब्राहिम चाचा, चतुर्भुज सोनी, इस्माईल खां, साबिर खां, बाबर खां, बंटी कछावा, हेमंत वर्मा, देवकरण सेन, राजेष यादव, देवराज परमार, एलकार मेवाड़ा, मनीष खत्री, परमानंद विष्वकर्मा, लखन मालवीय, जुगल मालवीय, गौरे मियां, नीलेष शर्मा, बाबू पांचाल, नर्बतसिंह चौहान, अषोक नामदेव, गजराजसिंह ठाकुर, मोनू जाट, आषु शर्मा, मयूर नागर सहित अलीपुर संघर्ष समिति के सदस्यगण व नागरिकगण मौजूद थे।

सम्मान समारोह का आयोजन किया

आष्टा। ग्राम पंचायत किल्लोद में सरपंच विजेन्द्र सिंह द्वारा एक स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह इंजीनियर के मुख्य अतिथि में सम्पन्न हुआ इस मोके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सोभाल सिंह भाटी उसी क्षेत्र के नेता मोती सिंह जीयाजी लाकूखेडी ग्वाडीया पंचायत के सरपंच कमल सिंह वर्मा, राजेन्द्र सिंह दरबार, के विशेष अतिथि में कार्याक्रम सम्पन्न हुआ कार्याक्रम में ग्रामीणो द्वारा अतिथियो का साफा बाधकर स्वागत किया गया। साथ ही श्री इंजीनियर ने ग्रामीण जनो से कहा कि मेरे लायक जो भी इस क्षेत्र की सेवा होगी मै करने के लिए तत्पर रहूंगा मै हमेशा आपके बीच में काम करता आया हू आगे भी यह जन सेवा का काम करता रहूंगा आपने अपना मूल समय देकर हमारा स्वागत किया इसके हम आपके आभारी है ग्राम वासियो द्वारा ग्राम धनखेडी किल्लोद के बीच में जो रपटा है उसे उसकी जानकारी मगरखेडी के रपटे की जानकारी दी उच्च अधिकारीयो से तुरंत चर्चा कर अशवासन दिया गया कि निश्चित ही इस मांग को मै अपनी समर्थ के अनुसार पूरा करवाउंगा।  इस अवसर पर ग्राम के पटेल एवं सवाई सिंह गंगाराम पूर्व सरपंच दिलीप डाक्टर, सजन सिंह  कैलाश मालवीय, शंकर सिन्दल, जीवन िंसह ठाकुर, मांगीलाल जी, और अन्य ग्राम के सम्मानित नागरिकगण उपस्थित थे।

                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                       

0 comments:

Post a Comment