खबरों का सूर्य उदय अब रात को
10 हजार पाठकों के साथ आपको रखे अपडेट
SehoreExpress.Com/ SehoreExpress app
SehoreExpress app गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध
NEWS BY बसंत दासवानी / बल्लू दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 7 November 2017
10 हजार पाठकों के साथ आपको रखे अपडेट
SehoreExpress.Com/ SehoreExpress app
SehoreExpress app गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध
NEWS BY बसंत दासवानी / बल्लू दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 7 November 2017
कल सूर्य उदय 6.30 सूर्य अस्त 5.39 अधिकतम तापमान 31
डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस @SehoreExpressapp
भारत और विश्व इतिहास में 07 नवंबर की प्रमुख
घटनाएं 1862 - मुग़ल सल्तनत के अंतिम शासक बहादुर शाह द्वितीय की रंगून
में मौत। 1876 - बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय
ने बंगाल के कांतल पाडा नामक गांव में वन्दे मातरम् गीत की रचना की। 1888 -प्रसिद्ध वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रामन जन्म। 1917 - रूस में सफल बोल्शेविक क्रांति। 1951
- जार्डन में संविधान पारित किया गया। 1968 - तत्कालीन सोवियत संघ
ने परमाणु परीक्षण किया। 1996 - अमेरिकी अंतरिक्ष
एजेंसी नासा ने मार्स ग्लोबल सर्वेयर का प्रक्षेपण किया। 1998
- दुनिया के सबसे बुजर्ग अंतरिक्षयात्री जॉन ग्लेन धरती पर सुरक्षित लौटे। 2000 - अमेरिकी राष्ट्रपति पद हेतु मतदान सम्पन्न। 2002 -ईरान ने अमेरिकी उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया।2003
- अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने गर्भपात पर रोक सम्बन्धी विधेयक पर हस्ताक्षर
किया। 2006 - भारत और आसियान विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास
के लिए एक फ़ंड बनाने पर सहमत हुए। 2008 - कश्मीर के प्रसिद्ध
कवि रहमान राही को ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया। 2012
- ग्वाटेमाला में भूकंप, 52 की मौत।
एसडीएम ने की कार्रवाई 16 प्रतिष्ठानों को गंदगी
फैलाने का दोषी पाते हुए नोटिस थमाया
संचालकों को अपना पक्ष रखने के लिए 10 नवम्बर तक की समयावधि
सीहोर। शहर
को साफ- सुथरा बनाए रखने के लिए नपा के अलावा जिला प्रशासन भी काफी सक्रियता बरत
रहा है. एसडीएम राजकुमार खत्री ने शहर के विभिन्न 16 प्रतिष्ठानों को गंदगी फैलाने
का दोषी पाते हुए उन्हें नोटिस थमाया गया है.
इनमें मैरिज गार्डन, पैथालॉजी, होटल और रेस्टोरेंट संचालक
शामिल हैं. अस्त- व्यस्त व धूल धूसरित शहर को संवारने के लिए जहां नपा प्रयत्नशील
होने के दावे कर रही है, वहीं जिला प्रशासन भी शहर में गंदगी के साम्राज्य
को देखकर चिंतित है और शहरवासियों के स्वास्थ्य हित को देखते हुए अनेक सराहनीय कदम
भी उठाए जा रहे हैं. न्यायालय अनुविभागीय दंडाधिकारी राजकुमार खत्री द्वारा अब तक
दो दर्जन से अधिक लोगों व प्रतिष्ठान संचालकों को धारा 133 के तहत पब्लिक न्यूसेंस
का दोषी करार देते हुए नोटिस थमाए गए थे. इसके अलावा नपा सीएमओ को भी दो बार
पब्लिक न्यूसेंस के तहत नोटिस थमाए जा चुके हैं.
दूसरी बार के नोटिस में सीएमओ को एक सप्ताह में शहर का सर्वे करते हुए
गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. सीएमओ नपा ने 16
प्रतिष्ठानों को चयनित करते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रकरण एसडीएम कोर्ट
में भेजा जहां से सभी 16 प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस थमाए गए हैं. एसडीएम द्वारा
मंडी स्थित महाकाल भोजनालयके संचालक
बाबूसिंह ठाकुर, अन्नपूर्णा भोजनालय के सत्यनारायण सोनी, आरके पार्लर बस
स्टैंड, जायसवाल हॉस्पीटल, संचालक डॉ. अशोक जायसवाल, बजाज शोरुम के
सुदर्शन राय, सलाम फ्रूट कार्नर, शर्मा पैथालाजी के डॉ. आनंद
शर्मा, राखी मेडीकल, जलोदिया कृषि सेवा केन्द्र, यशराज मैरिज गार्डन,
सुंदर गार्डन, मोर गार्डन, रुकमणी गार्डन, जैन रेस्टोरेंट,
फौजी होटल और राय होटल के संचालक को दिए गए नोटिस में बताया कि उनके
प्रतिष्ठान से निकलने वाले कचरे व मेडीकल अपशिष्ट को नालियों व सड़कों पर फैंका जा
रहा है.इससे शहर गंदा हो गया है और आम आदमी के जीवन पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है.
एसडीएम श्री खत्री ने सभी 16 प्रतिष्ठान संचालकों को अपना पक्ष रखने के लिए 10
नवम्बर तक की समयावधि दी है. इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी.
बीड़ में घास काटने के विवाद पर भाई और भतीजे पर
हमला करने वाले पिता पुत्रों को तीन तीन वर्ष का कारावास और अर्थदंड
सीहोर। सत्र न्यायाधीश श्री रिषभ कुमार सिंघई
द्वारा आज भाई और भतीजे पर हमला करने वाले पिता पुत्रों को तीन वर्ष के कारावास और
तीन हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अभियोजन की ओर से जिला लोक अभियोजक
ओमप्रकाश पैरवी ने पैरवी की। अभियोजन से मिली जानकारी अनुसार 5 नवम्बर 2016 की शाम को करीब चार
बजे इछावर थानान्र्तगत ग्राम मोगरा निवासी इकबाल खां अपने पुत्र मंसूर खां के साथ
बीड़ में घास काट रहा था तभी इकबाल खां का भाई शकील अपने बेटे इशाक के साथ वहां पर
पहुंचा और कहने लगा कि यह बीड़ मेरी है तुम घास क्यों काट रहे हो, इसी बात को लेकर
भाईयों में विवाद हो गया और शकील खां ने अपने बेटे इशाक के साथ इन पर लाठी फर्सें
से हमला कर दिया, इस बीच शकील खां का दूसरा बेटा रियाज भी आ गया और वो भी
मारपीट करने लगा जिस पर इकबाल खां और उसका पुत्र मंसूर खां गंभीर रूप से घायल हो
गए। इछावर पुलिस ने इकबाल खां की रिपोर्ट पर शकील खां सहित उनके पुत्र इशाक और रियाज खां के खिलाफ
प्रकरण दर्ज कर मामला अदालत में पेश किया, सत्र न्यायाधीश रिषभ कुमार
सिंघई ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद 18 पृष्ठीय निर्णय में शकील
खां सहित उनके पुत्र इशाक और रियाज खां के
खिलाफ आरोप दोष सिद्ध पाते हुए भादवि की धारा 326 में तीन तीन साल के कारावास
और दो दो हजार रुपए के अर्थदंड तथा भादवि की धारा 325 में एक एक साल
की सजा और एक एक हजार रुपए के अर्थदंड से
दंडित किया अभियोजन की ओर से पैरवी जिला लोक अभियोजक ओमप्रकाश मिश्रा द्वारा पैरवी
की गई।
जिन्हे नहीं मिली खसरा की नि:शुल्क नकल- सी.एम.
हेल्पलाइन में करें शिकायत प्रति वर्ष 15 अगस्त से 2 अक्टूबर के बीच
मिलेंगी नि:शुल्क खसरा खतौनी
भोपाल : प्रति वर्ष 15 अगस्त से 2 अक्टूबर के बीच
खसरा-खतौनी की नकल नि:शुल्क बांटी जाएंगी। इस वर्ष जिन्हें नि:शुल्क नकल नहीं मिली,
वे सी.एम. हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। राजस्व, विज्ञान एवं
प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने यह बात विभागीय योजनाओं की समीक्षा के
दौरान की। श्री गुप्ता ने कहा कि तहसील और पंचायतों में बोर्ड लगाएँ कि जिनको नकल
नहीं मिली वे यहाँ से प्राप्त करें। ज्वाइन नहीं करने
वाले तहसीलदार होंगे निलंबित श्री गुप्ता ने कहा
कि मोबाइल एप के माध्यम से भी खसरा-खतौनी की नकल उपलब्ध करवाने की व्यवस्था करें।
राजस्व से संबंधित नियमों-प्रक्रियाओं को औचित्यपूर्ण और सरल बनाएँ। राजस्व मंत्री
ने कहा कि जिन स्थानांतरित तहसीलदारों ने अभी तक नवीन पद-स्थापना स्थल में
ज्वाइनिंग नहीं दी है, उन्हें तत्काल निलंबित करें। उन्होंने कहा कि
प्रमुख सचिव द्वारा प्रति सप्ताह की जाने वाली समीक्षा में विभागीय जांच और कोर्ट
केसों की भी शामिल करें। प्रमुख सचिव राजस्व श्री
अरूण पाण्डेय ने बताया कि राजस्व विभाग के कार्यों में सुधार के लिए मुख्य सचिव
द्वारा भोपाल, ग्वालियर, चंबल और शहडोल संभाग की समीक्षा की जा चुकी है। कोर्ट में लंबित प्रकरणों की समीक्षा के लिए केस मॉनीटरिंग एण्ड ट्रेकिंग
सिस्टम (सीएमटीएस) बनाया गया है। इसमें 5164 प्रकरणों की मेपिंग हो चुकी
है। विभाग ने विधानसभा प्रश्नों का जवाब देने के लिये ई-उत्तर एप्लीकेशन बनाया है।
राजस्व विभाग ई-ऑफिस के कांसेप्ट पर कार्य कर रहा है। राजस्व विभाग में केडर
पुनर्गठन किया जा रहा है। भू-राजस्व संहिता में संशोधन का प्रस्ताव तैयार करने के
लिए एक समिति गठित की गयी है। पटवारियों को
मिलेंगे स्मार्ट फोन पटवारियों को स्मार्ट फोन के
लिए 7300 रूपये दिये जायेंगे। पटवारी स्वयं फोन खरीदकर बिल प्रस्तुत करेंगे। निर्धारित
राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जायेगी। ई.टी.एस. मशीनों से
होगा सीमांकन प्रदेश में 100 प्रतिशत सीमांकन ई.टी.एस.
मशीनों से होगा। फसल गिरदावरी के लिए किसानों द्वारा बोई गयी फसलों की जानकारी
देने के लिए एप बनाया जायेगा। पटवारियों द्वारा किसानों द्वारा दी गयी जानकारी का
सत्यापन निर्धारित समय में किया जायेगा। जानकारी में कोई परिवर्तन होने पर किसानों
को एस.एम.एस. से सूचना दी जायेगी। बैठक में राजस्व
सचिव श्री हरिरंजन राव और श्री पी. नरहरि, प्रमुख राजस्व आयुक्त श्री
रजनीश श्रीवास्तव तथा एडिशनल कमिश्नर भू-अभिलेख श्री एम. सेलवेंद्रम उपस्थित थे।
जिला-स्तर पर "मुख्यमंत्री स्व-रोजगार एवं
कौशल सम्मेलन 11 से 30 नवम्बर तक बेरोजगारों को काउंसलर्स द्वारा
मार्गदर्शन भी दिया जाएगा
भोपाल। जिला-स्तर पर 'मुख्यमंत्री
स्व-रोजगार एवं कौशल सम्मेलन'' 11 से 30 नवम्बर तक आयोजित किए
जाएंगे। सम्मेलन में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्व-रोजगार योजनाओं के बारे
में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही पूर्व में स्व-रोजगार योजनाओं से लाभान्वित
हितग्राहियों द्वारा बनाई जा रही और कौशल प्रशिक्षण के दौरान बनाई गई सामग्रियों
की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। सम्मेलन में वाणिज्य,
उद्योग और रोजगार विभाग द्वारा रोजगार मेला भी लगाया जाएगा। रोजगार मेले में
निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा बेरोजगार आवेदकों का चयन किया जाएगा। बेरोजगारों
को काउंसलर्स द्वारा उचित मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। सम्मेलन स्थल पर मुख्यमंत्री
कौशल संवर्धन एवं मुख्यमंत्री कौशल्या योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास
योजना, शिक्षुता प्रशिक्षण योजना, फ्लैक्सी एमओयू, आईटीआई में प्रवेश और
प्रशिक्षण संबंधी जानकारी के ब्रोशर भी उपलब्ध रहेंगे। स्किल प्रतियोगिता सम्मेलन में आईटीआई में बनाए गए तथा जिला-स्तर पर चयनित उत्कृष्ट स्किल मॉडलों
का प्रदर्शन होगा। इसके लिए 10 नवम्बर तक स्किल प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
स्व-रोजगार से संबंधित मल्टीमीडिया का प्रस्तुतिकरण भी होगा।
लक्ष्य जिला-स्तरीय स्व-रोजगार एवं कौशल सम्मेलन में
जिलेवार लक्ष्य निर्धारित किया गया है। न्यूनतम लक्षित हितग्राहियों की संख्या 2
हजार, नियोजकों की संख्या 25, बैंकर्स की संख्या 10, कौशल प्रदर्शनी में
न्यूनतम स्टॉलों की संख्या 20, न्यूनतम पंजीकृत ऋण प्रकरणों की संख्या, न्यूनतम स्वीकृत ऋण
प्रकरणों की संख्या और न्यूनतम वितरित ऋण प्रकरणों की संख्या 100 और नियोजितों की
न्यूनतम संख्या 400 निर्धारित की गई है।
मध्यप्रदेश विकास यात्रा" का आयोजन 31 दिसम्बर तक
सीहोर । मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवम्बर से प्रदेश
में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण तथा शिलान्यास कार्यक्रमों की
श्रंखला का आयोजन 1 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक लगातार पूरे प्रदेश के विभिन्न ग्रामों एवं
नगरों में किया जाएगा। संपूर्ण आयोजन को मध्यप्रदेश विकास यात्रा के बैनर के
अन्तर्गत आयोजित किया जाएगा। 10 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यो का
शिलन्यास/लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री
के मुख्य आतिथ्य वाले कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए एक विभाग नोडल रहेगा जो
कार्यक्रम की व्यवस्था हेतु जिम्मेदार होगा। जल संसाधन विभाग- मंदसौर, छिन्दवाड़ा, रतलाम, जल संसाधन/लोक
स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग दमोह, हटा, पथरिया, नगरीय विकास विभाग
कटनी, छतरपुर, नगरीय विकास एवं पर्यावरण विभाग खरगौन, सागर, लोक निर्माण विभाग
बालाघाट,शहडोल, आदिम जाति कल्याण विभाग बैतूल, लोक स्वास्थ्य
यांत्रिकी विभाग पन्ना, उर्जा विभाग रीवा, उज्जैन, किसान कल्याण एवं
कृषि विभाग बुरहानपुर, ग्रामीण विकास विभाग बडवानी को नोडल विभाग के रूप
में नियुक्त किया गया है। उपरोक्त आयोजन के अन्तर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रमों में
विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभ का वितरण किया जाएगा। आयोजन में महिला
स्व-सहायता समूहों का सम्मेलन, युवा वर्ग को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ एवं
जानकारी उपलब्ध कराने हेतु सम्मेलन तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति,
अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं लाभ
पहुंचाने के कार्यक्रम सम्मिलित रहेंगे। इन जिला स्तरीय कार्यक्रमों में विशेषकर
भावांतर भुगतान योजना की जानकारी कृषकों को प्रदान की जाएगी, साथ ही युवाओं के
लिए संचालित मेधावी छात्र योजना तथा रोजगार मूलक कार्यक्रमों की जानकारी एवं लाभ
वितरण के कार्यक्रम भी रखे जाएंगे। उप
सचिव मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री
श्री चौहान के प्रवास के दौरान नागरिकों के उपयोग के केन्द्र जैसे अस्पताल,
स्कूल, आंगनवाड़ी केन्द्र, शासकीय कार्यालय, हॉस्टल्स आदि का
निरीक्षण भी किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि समस्त विभागों को उनके द्वारा इस
विकास यात्रा में लोकार्पण/शिलन्यास योग्य कार्यो को पोर्टल पर अपलोड करने के
निर्देश दिए गए थे तथा जिन विभागों ने अभी
तक पूर्ण जानकारी उपलब्ध नहीं करायी है वे इस पोर्टल अपनी जानकारी तुरंत अद्यतन
करने को कहा गया है। जिले के कलेक्टर यह सुनिश्चित करेंगे कि 10 करोड़ से कम राशि
के विकास कार्यो के शिलन्यास/लोकार्पण के कार्यक्रम प्रभारी मंत्री, विधायक तथा अन्य
जनप्रतिनिधियों के माध्यम से विभागों के समन्वय से आयोजित हो।
भावांतर भुगतान योजना के सुचारू क्रियान्वयन तथा
प्रभावी पर्यवेक्षण हेतु समिति गठित
सीहोर : मुख्यमंत्री
भावांतर भुगतान योजना के सुचारू क्रियान्वयन तथा प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए
अनुविभागीय स्तर पर कृषि उपज मण्डी प्रांगणों में समिति गठित की गई है। सीहोर,
आष्टा, इछावर, नसरूल्लागंज तथा बुधनी के अनुविभागीय अधिकारी
(राजस्व) अपने-अपने क्षेत्र में समिति के अध्यक्ष तथा उक्त क्षेत्रों के
अनुविभागीय अधिकारी (कृषि) एवं खाद्य आपूर्ति निरीक्षक समिति के सदस्य के रूप में
नियुक्त किए गए है। कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोड़े ने निर्देशित कर बताया कि
उक्त समिति द्वारा अनुसंभागीय क्षेत्र में स्थित मंडी समिति में मुख्यमंत्री
भावान्तर योजना के अन्तर्गत 8 जिन्सों की जिलेवार औसत उत्पादन के आधार पर
प्रतिदिन होने वाली आवक, पंजीकृत तथा अपंजीकृत किसानों द्वारा विक्रय उपज की
मात्रा तथा उनकी फसल की गुणवत्ता के आधार पर विक्रय मूल्य में होने वाले
उतार-चढ़ाव का नियमित परीक्षण किया जाएगा। साथ ही पंजीकृत तथा अपंजीकृत किसान
द्वारा विक्रय की गई 8 जिन्सों के विक्रय मूल्य में अन्तर की स्थिति गत
वर्ष के विक्रय मूल्य के आधार पर प्रचलित मूल्य की स्थिति तथा अस्वाभाविक अन्तर
होने पर उसका कारण, निकटवर्ती अन्य मण्डियों से प्रचलित विक्रय मूल्य
की तुलनात्मक स्थिति, ट्रेड आदि का विश्लेषण किया जाएगा। मण्डी प्रांगण
में नियमन को प्रभावी रूप से लागू कराकर घोष नीलामी द्वारा ही विक्रय की सुनिश्चित
जानकारी, राष्ट्रीय सूचना केन्द्र के पोर्टल पर विक्रय संबंधी पूर्ण जानकारी की शुद्धता
के साथ नियमित इन्द्राज होने की स्थिति समस्त डाटा का साइन्टिफिक विश्लेषण करेंगे
तथा उसमें अस्वाभाविक प्रदर्शित होन पर तत्काल सुधारात्मक उपाय करने के साथ ही साथ
उसकी रिपोर्ट संबंधित संभागायुक्त/उप संभागायुक्त, जिला कलेक्टर और
मंडी बोर्ड के संबंधित संभाग के लिए निर्धारित अपर संचालक की अध्यक्षता में गठित
समिति को अपने अभिमत और सुझाव के साथ रिपोर्ट प्रेषित करने संबंधी मण्डी सचिव को
निर्देशित किया जाएगा। समिति द्वारा 8 जिन्सों के द्वारा विक्रय
मूल्यों में अप्रत्याशित अन्तर और रिसायकल आवक पर अंकुश लगाने के साथ-साथ इस संबंध
में कार्यवाही करने हेतु मंडी बोर्ड के आंचलिक अधिकारियों को सुझाव और संबंधित
मण्डी सचिव को निर्देशित किया जाएगा। समिति को जिन्सों के विक्रय की जानकारी
राष्ट्रीय सूचना केन्द्र के पोर्टल, प्रदेश की अन्य मण्डियों में
आवक तथा बाजार भाव की जानकारी मण्डी बोर्ड की वेबसाईट तथा योजना में जिन्सवार
निर्धारित सीमावर्ती दो राज्यों में प्रचलित बाजार मूल्य तथा विगत वर्षो के मूल्य
की जानकारी एगमार्कनेट पोर्टल से प्राप्त होगी। समिति द्वारा यह सुनिश्चित किया
जाएगा की सभी क्रय विक्रय की जानकारियों की प्रतिदिन योजनान्तर्गत तैयार किए गए
पोर्टल में प्रविष्टि की जा रही है। जिन कृषकों के द्वारा अनुबंध पत्र निरस्त किए गए
है उनकी प्रविष्टि भावान्तर भुगतान योजना में नही की जाएगी, यदि प्रविष्टि हो गई
है तो उन प्रविष्टियों को संशोधित/डिलीट कर दिया जाएगा।
शहर के विकास हेतु गुरूवार को कलेक्टर करेंगे
जनसंवाद
सीहोर : सीहोर शहर का सर्वांगीण विकास यहाँ के
निवासियों की कल्पनाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप हो इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु
कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोड़े शहर के नागरिकों से गुरूवार 9 नवम्बर को सायं 5 बजे से टाउन हॉल
सीहोर में जनसंवाद करेंगे। कलेक्टर ने सीहोर शहर के सभी निवासियों से आग्रह किया
है कि वे इस संवाद में सम्मिलित होकर अपने अमूल्य सुझाव दें ताकि उस अनुरूप
कार्ययोजना निर्मित कर उसका यथाशीघ्र क्रियान्वयन प्रारंभ किया जा सके।
वृहद रोजगार मेला, स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण का
आयोजन 24 नवम्बर को
सीहोर : जिला प्रशासन के द्वारा चन्द्रशेखर आजाद
महाविद्यालय, भोपाल नाका सीहोर में 24 नवम्बर, 2017 को वृहद रोजगार
मेला, स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिला अंत्यावसायी विभाग द्वारा संचालित
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री आर्थिक
कल्याण योजना एवं सावित्री बाई फूले स्व-सहायता समूह में वित्तीय वर्ष 2015-16 से वर्तमान तक
लाभांवित हितग्राहीयों को सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया गया है। उपरोक्त
योजनाओं में लाभांवित हितग्राहीयों की सफल संचालित ईकाइयों हेतु उनको पुरूस्कृत
किया जाएगा। जिला अंत्यावसायी विभाग द्वारा कलेक्टर कायार्लय के कक्ष क्रमांक 122 मे कंट्रोल रूम
स्थापित किया गया है जिसके दूरभाष क्रमांक 07562-224172 पर श्री करणसिंह
बारौड़ एवं श्री देवेन्द्र मेवाड़ा को कार्यालयीन समय में सम्पर्क किया जा सकता
है।
कांग्रेस का केण्डल मार्च कल
सीहोर। मप्र कांग्रेस कमेटी आव्हान पर ब्लाक कांग्रेस
कमेटी सीहोर द्वारा आज सांयकाल 5 बजे कोतवाली चौराहे से केण्डल मार्च निकाला जाएगा।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम वर्मा ने बताया कि आज कांग्रेस द्वारा म.प्र.
में 8 नवम्बर काला दिवस के रुप में मना रही है। केण्डल मार्च कोतवाली चौराहे से
प्रारंभ होकर सीहोर टाकिज चौराहे पर समापन होगा। जिसमें नोटबंदी के दौरान मृतक
नागरिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। कांग्रेसजनों ने समस्त नगर वासियों एवं
कांग्रेस के विभिन्न अनुयाई संगठनों के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में
शामिल होने की अपील की है।
आष्टा में भी नोटबंदी को लेकर कांग्रेस मनाएगी कल
काला दिवस
आष्टा। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सोभाल सिंह भाटी ने
बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 8 नवम्बर 2016 को नोटबंदी की
घोषणा तुगलगी फरमान से पूरे देश में अर्थ व्यावस्था चौपट कर दी गई। यह कहा था कि
इस नोटबंदी से काला धन पर रोक लगेगी एवं आतंकवाद का खात्मा होगा, लेकिन नोटबंदी के
बाद देश का नागरिक परेशान तो हुआ ही व्यापारी, किसान, गरीब, मजदूर एवं नोकरीपेशा
आदमी को अपने रोजगार से भी हाथ धोना पड़ा है। साथ ही नोटबंदी के कूप्रबंधन से लगभग
देश में 150 आम लोगो की मृत्यू हुई। इन सब बातो को लेकर मध्यप्रदेश
कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज दिन के 12 बजे से कांग्रेस
कार्यकर्ता द्वारा काली पटटी द्वारा स्थानी कम्युनिटी हाल में काला दिवस के रूप
में मनाया जाएगा एवं रात्रि 8 बजे नोटबंदी से हुए मृत लोगो को मोमबत्ती लगाकर
विजय स्तम्भ पर श्रृद्धांजली दी जाएगी। आप सभी कांग्रेस पदाधिकारी, युवक कांग्रेस,
जिला महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, शहर कांग्रेस आदि
सभी संगठनो से अनुरोध है कि 8 नवम्बर को काले दिवस को सफल बनाए आपसे अनुरोध है
कि कार्यक्रम में अवश्य पधारें।
भाजपा महिला मोर्चा सीहोर जिले की कार्यकारिणी
घोषित
सीहोर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सीहोर
जिलाध्यक्ष प्रेमलता राठौर ने महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति लता एल्कर,
भाजपा जिला संगठन प्रभारी भक्तपाल सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री
रघुनाथसिंह भाटी एवं भाजपा सीहोर जिलाध्यक्ष सीताराम यादव की अनुसंशा एवं सहमति से
सीहोर जिले की कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें महामंत्री रितु जैन आष्टा, अन्नपूर्णा परमार
सलकनपुर, उपाध्यक्ष चन्द्रकला मेहरा बुधनी, श्रीमति उमा मांगीलाल
खण्डेलवाल नसरुल्लागंज, श्रीमति कमलेश खतरी इछावर, श्रीमति लीला लोधी
सीहोर, श्रीमति सुशीला लक्ष्मीनारायण पाटीदार श्यामपुर, मंत्री मनीषा जैन
कोठरी, रजिन्दर कौर बाधवा सीहोर, आलोका शर्मा सीहोर, पार्वती गेहलोत
सीहोर, सोनू केशव गौर जहाजपुरा रेहटी, रजनी सुदामा शर्मा नसरुल्लागंज, कोषाध्यक्ष भारती
लोधी इछावर, प्रवक्ता प्रभा राठौर सीहोर, कार्यालय मंत्री
संध्या मोदी सीहोर, सहकार्यालय मंत्री शीतल यादव, विशेष आमंत्रित
सदस्य श्रीमति साधना सिंह चौहान, श्रीमति उर्मिला मरेठा जिला पंचायत अध्यक्ष,
श्रीमति अनीता भण्डेरिया पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, श्रीमति विद्या
बिजोरिया, श्रीमति रीना मिश्रा, श्रीमति नवदीप कोर, श्रीमति उषा सक्सेना,
श्रीमति अमीता अरोरा नपाध्यक्ष, श्रीमति पुष्पा राजपूत नगर
पंचायत अध्यक्ष, श्रीमति अनीता लखेरा नगर पंचायत अध्यक्ष, श्रीमति सुनीता
चौहान नगर पंचायत अध्यक्ष, श्रीमति बविता जायसवाल मण्डी अध्यक्ष जावर, स्थाई सदस्य श्रीमति
अरुणा राय, श्रीमति शांता सौलंकी, श्रीमति शांति मकवाना,
इमलेश जाट, श्रीमति शाता पटेल जनपद सदस्य निपानिया, श्रीमति शिप्रा पटेल
मण्डी सदस्य निपानिया, श्रीमति मनोरमा शर्मा, श्रीमति मधुवाला
राठौर, श्रीमति रजनी ताम्रकार, कार्य समिति सदस्य श्रीमति हेमलता माहेश्वरी,
बबली सौलंकी कोठरी, भारती भावसार जावर, कांता बाई ग्राम
आर्या, ममता राठौर नादान इछावर, प्रतिमा नागर आष्टा, पुष्पा शंकर पंवार,
सरोज महेश अग्रवाल, विनिता मनोज खण्डेलवाल, पूजा भगवान खेरनार,
ममता महेश मेहरा नसरुल्लागंज, सुशीला निमोदा रहेटी, नीतु गुप्ता,
नमीता ठाकुर, सरोज राजपूत, मीना दुबे, निर्मला मेथिल,
मानसी पगारे, हर्षा राठौर, नूतन राठौर, रमा राठौर, राजकुमारी राठौर,
सरिता राठौर, शांति राठौर, गिरजा राठौर, सुनीता राठौर,
राजकुमारी राठौर उमा ठाकुर, संगीता सिकरवार, शालिनी शिकरवार सीहोर आदि को
कार्यकारिणी में लिया गया है।
साहब प्रमाण पत्र तो है, लेकिन आवास पटटा
नहीं
सीहोर। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत शहरी
क्षेत्रो में भी आवास योजना संचालित हो रही है। आवास योजना के तहत लोगों को कैम्प
लगाकर अधिकार प्रमाण पत्र शासन द्वारा बांट दिए गए लेकिन उन लोगो के पास अपने पटटे
नहीं है। हाल ही में कलेक्टर तरूण कुमार पिथोड़े ने शहरी क्षेत्र के 35 वार्डो का
पटवारियों के दल से सर्वे कराकर पटटे के आवेदन लिए थे, लेकिन एक माह से
अधिक बीत गया, लेकिन हितग्राहियों के पास अपने आवास के ही पटटे नहीं मिल
पाए हैं। इन्हीं सब बात को लेकर मंगलवार के जनसुनवाई में वार्ड 23 के लोगों ने गुहार
लगाई है। वार्ड 22 से आई शारदा, मुमताज, माया, ममता, राजेश यादव, पूर्व पार्षद
खुशालसिंह, चुन्नीलाल, मांगीलाल, सुरेश, हरप्रसाद, गणपतलाल कलेक्टर
तरूण कुमार पिथोड़े से कहा कि साहब हमारा प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रमाण पत्र
शासन द्वारा दे दिया गया है, लेकिन जिस मकान में रहते हैं उसके पटटे के आवेदन भी
पटवारी द्वारा एक माह पूर्व ले लिए गए लेकिन अभी तक पटटे नहीं दिए गए हैं जिससे
पीएम आवास के तहत मिलने वाले पैसे नहीं मिल पा रहे हैं। हम लोग इस योजना से कहीं
वंचित न हो जाए। कलेक्टर श्री पिथोड़े ने आए हितग्राहियों को आश्वासन देते हुए कहा
कि आपके आवास के पटटे मिल जाएंगे, कोई भी हितग्राही पीएम आवास योजना से वंचित नहीं
रहेगा।
गुरूवार को दंगल में 57 जोडिय़ों की होगी
कुश्ती
जावर। संत श्री रामदास बाबा की पावन नगरी जावर में
शिव व्यायाम शाला के उस्ताद दिलीपसिंह ठाकुर के नेतृत्व में गुरूवार को 57 जोडिय़ों की कुश्ती
होगी। जिसमें जावर, मेहतवाड़ा, देवास, सोनकच्छ, आष्टा, कोठरी, तराना, देपालपुर व अन्य
जिलों के पहलवान दंगल में कुश्ती के लिए उतरेंगे । यह विशाल नि:शुल्क दंगल 9 नवम्बर को दोपहर 01 बजे जावर नेवज नदी
के तट पर रखा गया है जिसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है। जिसमें छोटे तथा बड़े
पहलवान भी कुश्ती में भाग लेगे तथा नगर व क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह दंगल
आयोजित किया जा रहा है जिसमे सभी से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारे
।
सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर में मातृ सम्मेलन का
हुआ आयोजन
जावर। स्थानीय सरस्वती विद्या मन्दिर में मातृ
सम्मेलन का आयोजन किया गया। उद्घाटन सत्र में मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित
कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सभी गांवो से माताएं आई एवं सभी ने
अपनी-अपनी बात रखी। इस अवसर पर भैया बहिनो के द्वारा अनेक प्रस्तुती दी। इस अवसर
पर अध्यक्ष श्रीमति रानू भरेवा, उपाध्यक्ष श्रीमति मनीषा सोलंकी, विशेष अतिथि श्रीमति
चंदा राठोर रही एवं सभी माताओ ने उद्बोधन दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य
महेन्द्र सोलंकी, प्रधानाचार्य सुरेन्द्र शर्मा, आचार्य मनोहरलाल
शर्मा, विजेन्द्र सिह, सोभाल सिह, सुदीप सिह, शुभम विश्वकर्मा,
सुरेन्द्र सिह, संगीता ठाकुर, सुषीला ठाकुर, मनीषा भवसार,
ममता शर्मा, प्रियंका ठाकुर, नीलू ठाकुर, हंसा ठाकुर, सोनू ठाकुर, शिल्पा ठाकुर,
संतोष चौहान आदि उपस्थित थे। इसके पश्चात सुरेन्द्र शर्मा ने अनेक गतिविधियो
के बारे में जानकारी दी एवं समापन सत्र में अतिथियो के द्वारा भैया बहिनो को
मार्गदर्शन मिला और भैया बहिनो को प्रथम द्वितीय स्थान पर आने पर पुरूस्कार वितरित
किए गए। कार्यक्रम के अंत मे मनोहर लाल शर्मा के द्वारा सभी अतिथियो का आभार किया
गया।
बच्चियां उपहार पाकर हुई खुश पहली बार हुआ सरकारी
स्कूल में ऐसा आयोजन
इछावर। गत दिनों शासकीय हाई स्कूल सेमली जदीद में
फ्रीडम संस्था द्वारा रंगोली प्रतियोगिता
का आयोजन करा कर प्रतियोगिता में स्कूली छात्राओं को प्रतियोगिता के दौरान
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर लेगी एवं कुर्ता प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्कूल की
अन्य छात्राओं को भी लेगी वितरित की गई । गांव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र
को भी इस अवसर पर बच्चों के लिए झूले प्रदान किए गए, अन्य स्कूली छात्रों
को भी चॉकलेट वितरित की गई। फ्रीडम संस्था के
डायरेक्टर राजेश शाक्य छात्र छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए
प्रेरित किया और कहा की आगे भविष्य
में भी
आप अच्छे काम करते रहिए
संस्था आपके द्वारा किए गए कामों पर
आप को सम्मानित करती रहेगी। इस
अवसर पर उन्होने कहा कि मुझे गांव के आप जैसे बच्चों से कभी
इतनी उम्मीद नहीं थी कि आप इतने
बेहतर तरीके से अपनी बात को
रख सकेंगे, लेकिन यह
विद्यालय प्रबंधन बधाई का पात्र है कि सरकारी स्कूल में भी इतने व्यवस्थित
ढंग से छात्र छात्राओं की पढ़ाई के साथ ही अन्य कौशलों का विकास भी किया जा रहा है। इस अवसर पर संस्था के
डायरेक्टर राजेश शाक्य समन्वयक श्रीमती अंजला जोसफ, केके तिवारी,
गरिमा, कोमल एवं पालक
शिक्षक संघ अध्यक्ष बद्री प्रसाद वर्मा, गजराज सिंह वर्मा प्राचार्य,
बहादुर सिंह ठाकुर, कमल किशोर शर्मा, नरेश शर्मा, अरुण ठाकुर एवं बबलू
धूलिया आदि उपस्थित थे। अंत में संस्था के प्राचार्य ने सभी अतिथियों का एवं ग्रामीण
जनों का आभार माना।
अध्यापक संघ मांगो को मनवाने के लिए नर्मदा
परिक्रमा करेगा
आष्टा। मप्र शासकीय अध्यापक संघठन प्रदेश आह्वान पर
12 नवम्बर से संघठन के प्रांताध्यक्ष आरिफ अंजुम और कार्यकारी प्रांताध्यक्ष
राकेश दुबे के नेर्तत्व में शिक्षा हित्त के उद्देश्य को लेकर नर्बदा परिक्रमण
यात्रा शुरू करेंगे। यह यात्रा 27 जिलो से निकलेगी। इस यात्रा में प्रदेश के 51 जिलो के अध्यापक
शामिल होंगे। यात्रा का समापन पर भारी तादाद में आम अध्यापक अमृकंठक में जुटेंगे।
अध्यापक संवर्ग का शिक्षा विभाग के मूल पदों पर स्मयोजन की मुख्य मांग को रचनात्मक
तरीके से संघठन आगे बढ़ाएगा। छटवें वेतनमान की विसंगति दूर और सातवे वेतनमान का
लाभ के साथ शासकीय स्कूलो को बचाना और उसमें बच्चों को अधिक से अधिक प्रवेश
दिलवाना, इस यात्रा का मुख्या उद्देश्य रहेगा । उक्त जानकारी देते हुए संघठन के संभागीय
अध्यक्ष कमल बैरागी ने बताया की इस यात्रा का शुभारम्भ 12 नवम्बर को अमरकंठक
से साधू संतो के आशीर्वाद से नर्बदा परिक्रमा
प्रारम्भ होगा। शिक्षा विभाग में संविलियन की मांग को लेकर नर्बदा पथ पर
रथयात्रा दुवारा भ्रमण करते हुए अमृकंठक से प्राम्भ होकर विभिन्न जिलो का भ्रमण करते
हुए जनमानस को अपनी मांगो से अवगत
कराएंगे। नर्मदा उदगम् अमरकंठक
एक तट से प्राम्भ होकर गुजरात होते हुए
खम्बात की तटो सागर में समाती है। वापसी
दूसरे तटो से होते हुए अमरकंठक में इस यात्रा का समापन होगा। इस
यात्रा के लिए संघठन के संभागीय अध्यक्ष कमल बैरागी, जिला अध्यक्ष मुकेश
कुमार कुशवाह, कृपाल सिंह ठाकुर,
मनोज बाकड़े, जितेन्दर गुठानिया, मो इल्यास खान, जितेन्द्र राठौर,
नीलमंन सेंगर, भगवत सिंह परमार, मांगीलाल सिसोदिया, राजेश राठौर,
युवराज जैन, कमल सिंह, जगदीश वर्मा,
दिनेश पटेल, कृपाल सिंह पटेल, तरुण बैरागी, गुलाब सिंह ठाकुर
सहित ने सभी से सहयोग करने की पहल की।
जन समस्याओ को लेकर प्रसपा ने दिया ज्ञापन
आष्टा। प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी के तत्वाधान
में आयोजित प्रसपा संस्थापक की पुण्यतिथि 11 नवम्बर शनिवार को सुभाष ग्राउण्ड में विशाल एवं
ऐतिहासिक रूप देने के लिए आष्टा विधानसभा के क्षेत्रिय कार्यकर्ताओ का सम्मेलन
मंगलवार को अम्बेडकर भवन में आयोजित किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन को पार्टी के
राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलसिंह चौहान ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर क्षेत्रिय
जनसमस्याओ को लेकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सोंपा। साथ ही 11 नवम्बर को पार्टी
संस्थापक फूलसिंह चौहान को श्रृद्धांजली अर्पित करने हेतु हजारो नौजवान कार्यकर्ता
साथियो एवं क्षेत्र की जनता से भारी तादाद में पहुंचने की अपील की है। इस अवसर पर
जगदीश द्रविड, रामचरण दवारिया, अर्जुन सिंह अजय, मान सिंह भाटी,
राजेन्द्र सिंह ठाकुर, रामंसिह ठाकुर, विक्रम सिंह सरपंच गवाखेड़ी,
योगेन्द्र सिंह ठाकुर, रमेश विश्वकर्मा, महेश वर्मा, मिश्रीलाल
विश्वकर्मा, बलराम परमार, कमल सेन, राजेश धनगर, आत्माराम टेलर,
रायंसिंह दवारिया, महेश कुमार सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित
थे।
275 हितग्राहियों को
सौंपे पट्टे पीएम आवास में शीघ्र ही होगा मकानों का निर्माण
आष्टा। नगर पालिका परिषद के कम्युनिटी हाल में नगर
के ऐसे भूमिहीन गरीब लोगों को पट्टे आवंटित किए गए जिनके पास नगर या अन्य कहीं जगह
भूमि, प्लाट या मकान नही था। नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने 275 पात्र हितग्राहियों
को पट्टों का वितरण स्वयं किया। दरगाह के सामने भोपाल रोड़ पर नगर पालिका द्वारा
आवंटित प्लाटों के सीमांकन का कार्य पूर्ण कर दिया है, जिस पर शीघ्र ही
मकानों का निर्माण प्रारंभ कर दिया जाएगा। सभी पात्र हितग्राहियों को टोकन के
माध्यम से पट्टों का वितरण किया गया है। नपाध्यक्ष श्री परमार ने इस अवसर पर कहा
कि नगर में 430 हितग्राहियों को पहले से ही किश्तों के माध्यम से धनराशि
मकान निर्माण हेतु समय-समय पर जारी की जा रही है और उक्त मकानों का निर्माण भी
तीव्र गति से चल रहा है। परिषद ने अपनी दूरदर्षिता से पूर्व में भोपाल रोड़ दरगाह
के सामने स्थित जीनिंग फैक्ट्री की भूमि शासन से प्राप्त की थी, जिसके कुछ हिस्से का
उपयोग नगर के भूमिहीन लोगों को पट्टे देकर किया जा रहा है, ताकि जिन लोगों के
पास अपने स्वयं के रहने के लिए जगह नही थी, ऐसे लोगों को अपनी स्वयं की
भूमि पर अपना मकान उपलब्ध हो सकें। नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने यह भी कहा कि सर्वे व
दस्तावेजों के आधार पर ही सारी कार्यवाही की जा रही है। नगर में कोई भी पात्र
व्यक्ति इस योजना के लाभ से वंचित नही रहेगा, कुछ लोगों का नाम इसलिए
प्रतिक्षा सूची में है क्योंकि उनकी सभी विधिसम्मत कार्यवाहियां अभी अपूर्ण है,
जैसे ही उक्त समस्त कार्यवाहियां पूर्ण हो जाएगी तो उन्हें भी इस योजना का लाभ
दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संपूर्ण परिषद इस बात के लिए कृतसंकल्पित है कि
केन्द्र व राज्य शासन की प्रत्येक योजना का लाभ नगर के पात्र हितग्राहियों को मिल
सकें। किसी भी योजना चाहे व केन्द्र या राज्य की हो उसके लिए नियम-कानून निर्धारित
किए जाते है, उसी अनुरूप निकाय को काम करना पड़ता है। श्री परमार ने उन
लोगों को भी आगाह किया है जो कि फर्जी दस्तावेजों व मिथ्या जानकारी के आधार पर
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ येनकेन प्रकरण लेना चाहते है। ऐसे लोगों को
चेतावनी देते हुए कहा कि जानकारी मिलने पर व संज्ञान में आते ही ऐसे मामलों पर
सख्ती से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष खालिद पठान, सीएमओ केएल सुमन,
पार्षदगण श्रीमती सीमा धनरूपमल जैन, श्रीमती सावित्री घनष्याम
जांगड़ा, श्रीमती शबाना सईद टेलर, अयाज पठान, शाहरूख कुरैषी, सुभाष नामदेव,
आतू मौलाना, भूरू खां, श्रीमती फोजिया जाहिद गुड्डू, श्रीमती अनिता कालू
भट्ट, अंसार अली, बाबूलाल मालवीय, श्रीमती अर्चना पंकज यादव,
नरेन्द्र कुषवाह, श्रीमती मंजू अनिल धनगर, सहायक यंत्री
देवेन्द्रसिंह चैहान, उपयंत्री अनिल धुर्वे, विषाल बाबू शर्मा,
आदित्य तल्निकर, स्वच्छता निरीक्षक दीपक देवगड़े, स्वच्छता प्रभारी
कोमलसिंह चैहान, सुभाष सिसौदिया, अरूण श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव,
कमरूद्दीन खां, इसरार खां, गबू सोनी, जमादार अमरदीप
सांगते, विनोद रतिराम सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद थे।
नगर को सुंदर व स्वच्छ बनाने में नपा कर रही अथक
प्रयास
आष्टा। नगर पालिका द्वारा नगर को सुंदर व स्वच्छ
बनाने के लिए हरदम प्रयास किए जा रहे है। स्वच्छता अमला की टीम तैनात कर नगर के
समस्त 18 वार्डो में सफाई हेतु जुटाई गई है। नगर पालिका द्वारा विभिन्न आयोजन कर
नागरिकों को स्वच्छता के लिए जागरूकता का कार्य भी विभिन्न मौकों पर किया गया।
विगत दिनों से मुख्य नगर पालिका अधिकारी केएल सुमन के नेतृत्व में नगर में
प्रात:कालीन स्वच्छता सर्वेक्षण रैली निकाली जा रही है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी
केएल सुमन ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला कलेक्टर तरूण कुमार
पिथोड़े के निर्देशानुसार स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के तहत स्वच्छता के प्रति
नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से नगर में प्रात:कालीन रैली निकाली जा रही
है। सीएमओ श्री सुमन ने बताया कि मंगलवार को नगर के वार्ड क्रमांक 12, 13,
17 एवं वार्ड क्रमांक 18 के विभिन्न मौहल्लों में उक्त रैली निकली। इस
दौरान हर वार्ड के वार्ड पार्षद एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे। स्वच्छता रैली का
शुभारंभ नगर के हृदय स्थल बड़ा बाजार से वार्ड पार्षद श्रीमती अनिता कालू भट्ट की
उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर स्वच्छता
निरीक्षक दीपक देवगड़े, स्वच्छता प्रभारी कोमलसिंह चैहान, दरोगा विनोद सांगते,
जमादार परमानंद, राजेश, सीडब्लूएम के राकेशसिंह,
फूलसिंह मालवीय सहित नपा का सफाई अमला मौजूद था।
क्षेत्रवासियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा,
कल होगा सद्बुद्धि यज्ञ
आष्टा। पुराना बसस्टैंड से लेकर मालीपुरा जोड़ तक
विगत कई वर्षो से रोड़ की हालत बहुत खराब है। रोड़ पूरी तरह उखड़ चुका है जगह-जगह
गड्डे हो गए हैं, गड्डो में कई दो पहिया वाहन चालक गिरकर दुर्घटना का शिकार
हो चुके है। रोड़ की गिट्टियां वाहनों के टायरों में आकर उचककर दुकानों, मकानों में जाकर
लगती है, कई लोग गिट्टियों की वजह से घायल हो चुके है। इस रोड़ निर्माण को लेकर अलीपुर
के नागरिकगण ज्ञापन के माध्यम से शासन-प्रशासन से मांग कर चुके है, लेकिन प्रशासन ने
कोई सुध आज तक नही ली है। प्रशासन की बेरूखी से नाराज अलीपुर वासियों ने अलीपुर
संघर्ष समिति के बैनर तले कल से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया है जो
मंगलवार को भी निरंतर जारी है। धरना-प्रदर्शन में दूसरे दिन भी संघर्ष समिति के
संयोजक घनश्याम जांगड़ा ने बताया कि जब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नही हागा धरना
प्रदर्षन निरंतर चलता रहेगा। धरना स्थल पर मध्यप्रदेश कांग्रेस सचिव हरपालसिंह
ठाकुर, ईई पीडब्लूडी सीहोर पहुंचे। ईई पीडब्लूडी ने धरना स्थल पर घनश्याम जांगड़ा से
चर्चा की ओर धरना समाप्त करने की अपील की। अधिकारी द्वारा की गई अपील के उत्तर में
श्री जांगड़ा ने कहा कि जब तक कार्य प्रारंभ नही होगा तब तक धरना समाप्त नही किया
जाएगा। धरना स्थल पर घनष्याम जांगड़ा के
साथ राजेन्द्र जैन, वीरेन्द्रसिंह ठाकुर, दीपक नामदेव,
इमरान मंसूरी, आयूष नामदेव, महेन्द्र मकवाणा, प्यारे पटेल,
परमानंद विष्वकर्मा, आशु शर्मा, नदीम अंसारी, शैलेष शर्मा,
फैजुद्दीन, तोसीबउद्दीन, जुगल मालवीय, दिनेष जैन, मोनू जाट, विक्रमसिंह वर्मा,
रामनारायण गिरदावर, कन्हैया बैरागी, बाबू पांचाल, अमोद जैन, नीलेष शर्मा सहित
अन्य क्षेत्रवासीगण मौजूद थे। अलीपुर संघर्ष समिति के संयोजक एवं कांग्रेस नेता
घनष्याम जांगड़ा ने बताया कि शासन-प्रषासन की सद्बुद्धि के लिए समिति एवं अन्य
नागरिकगणों द्वारा धरना स्थल पर आज सद्बुद्धि यज्ञ भी किया जाएगा।
सीहोर विधानसभा क्षेत्र को पांच सडक़ों की सौगात सडक़
का भूमिपूजन और लोकार्पण, सांसद विधायक करेंगे
सीहोर। विधानसभा क्षेत्र सीहोर को आगामी 8 नवम्बर
को पांच सडक़ो की सौगात मिलने जा रही है। एक सडक़ का भूमिपूजन और चार सडक़ का
लोकार्पण सांसद श्री अलोक संजर, सीहोर के लोकप्रिय विधायक श्री सुदेश राय, बीजेपी जिला अध्यक्ष
श्री सीताराम यादव के करकमलो से सम्पन्न होगा। इन सडक़ों के निर्माण से लोगो को आने
जाने में काफी सहुलियत होगी। जानकारी के अनुसार सीहोर विधानसभा क्षेत्र को विधायक
श्री सुदेश जी राय के विशेष प्रयासो से विकास की अनेक सौगाते मिल चुकी है, अब पांच और सडक़ों की
सौगात मिलने जा रही है। दोराहा मुख्य मार्ग से श्री शंकर मंदिर पहुंच मार्ग
निर्माण कार्य 0.68 किमी सडक़ जिसकी लागत 99.43 लाख है का लोकार्पण आठ नवम्बर
को सांसद श्री अलोक संजर, सीहोर के लोकप्रिय
विधायक श्री सुदेश राय, बीजेपी जिला अध्यक्ष श्री सीताराम यादव के करकमलो
से सम्पन्न होगा करेंगे। बताया गया है की इस अवसर पर इस अवसर पर श्रीमति बबीता
सिसौदिया जिपं सदस्य, श्रीमति नगमा जहां जनपद सदस्य और श्री मोहन माली
सरपंच ग्राम पंचायत दोराहा की गरिमामयी उपस्थिति उल्लेखनीय रहेगी इसी प्रकार ग्राम मुंगावली से बडबेली पहुंच
मार्ग के 5 किमी सडक़ जिसकी लागत 261.31 लाख है, इस सडक़ का लोकार्पण सांसद श्री अलोक संजर, सीहोर के लोकप्रिय
विधायक श्री सुदेश राय, बीजेपी जिला अध्यक्ष श्री सीताराम यादव के करकमलो
से सम्पन्न होगा द्वारा 8 नवम्बर को किया जाएगा। इस अवसर पर श्रीमती बबीता
सिसौदिया जिपं सदस्य, श्रीमती ममता राधेश्याम अहिरवार जनपद सदस्य,
श्री एलमसिंह दांगी सरपंच बराड़ीकला की गरिमामयी उपस्थिति उल्लेखनीय रहेगी। वही
दोराहा जोड़ से अहमदपुर बरखेड़ा हसन भोजपुरा जोड़ तक सीमेंट कांक्रीट मार्ग 39 किमी
लगत 9184.70 लाख का भूमिपूजन सांसद श्री अलोक संजर, सीहोर के लोकप्रिय
विधायक श्री सुदेश राय, बीजेपी जिला अध्यक्ष श्री सीताराम यादव के करकमलो
से सम्पन्न होगा, इस अवसर पर श्रीमति बबीता सिसौदिया जिपं सदस्य, श्रीमति क्षमा बाई
आजाद सिंह गुर्जर जिपं सदस्य की गरिमामयी उपस्थिति उल्लेखनीय रहेगी। बताया गया है
की दोराहा में श्री बलराम माली के घर से देशवाली मोहल्ले तक लागत 6 लाख विधायक
निधि से सड़क निर्माण का लोकार्पण सांसद श्री अलोक संजर, सीहोर के लोकप्रिय
विधायक श्री सुदेश राय, बीजेपी जिला अध्यक्ष श्री सीताराम यादव के करकमलो
से सम्पन्न होगा श्री कंछेदी लाल के घर से
अचल सिंह के घर तक लागत 6 लाख विधायक निधि से सड़क निर्माण का भी लोकार्पण सांसद
श्री अलोक संजर, सीहोर के विधायक श्री सुदेश राय, बीजेपी जिला अध्यक्ष
श्री सीताराम यादव करेंगे।
उस माता का जीवन सफल है, जिसका बेटा भगवान का
भक्त हो-पंडित कमला प्रसाद शर्मा
सीहोर। इस संसार में अनेक भक्त हुए है, जिनमें प्रहलाद और
धु्रव की भक्ति प्रमुख है। वह माता पृथ्वी तल पर धन्य है तथा उसी माता का जीवन सफल
है, जिसका बेटा भगवान का भक्त हो। वह माता अपने आपको क्या समझे, जिसका बेटा मदरापान,
चोरी अथवा व्यभिचारी हो। उक्त विचार शहर के बड़ा बाजार स्थित अग्रवाल पंचायत
में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा के तीसरे दिवस पंडित कमला प्रसाद शर्मा ने
कहे।उन्होंने भक्त धु्रव की महानता को बताते हुए कहा कि वास्तव में मा धु्रव की
माता सुनीति जैसी होनी चाहिए जो अपने बेटे को प्रेम का पाठ पढ़ाकर धर्म के मार्ग
पर चलती है किंतु आज गृह कलह घर-घर की कहानी बन गया है। इसके परिणामस्वरूप बचपन से
बच्चों में नफरत का बीज बो दिया जाता है, जो बड़े होने तक एक विषैले
वृक्ष के रूप में संसार को विषैला करता है। आज आवश्यकता है प्रत्येक रिश्ते में
प्रेम को प्रधानता दी जाए तभी भारतीय संस्कृति का और विकास संभव है। पंडित श्री
शर्मा ने मंगलवार को वामन अवतार, भक्त प्रहलाद और धु्रव के बारे में विस्तार से
वर्णन किया। उन्होंने कहा कि माता ही बच्चों की प्रथम पाठशाला होती है। परिवार में
कलह-क्लेश से आ रहा तनाव उन्होंने कहा कि इन दिनों परिवार में कलह और क्लेश के
कारण बच्चों में तनाव की स्थिति निर्मित हो रही है। संगठित परिवार में शांति रहती
है। हर कार्य सामूहिक परिवार के सफल होते हैं। टूटे हुए परिवार में हर जगह दुख ही
दुख नजर आता है। जिस प्रकार एक लकड़ी को हर कोई तोड़ सकता है लेकिन लकड़ी के समूह
को कोई नहीं तोड़ सकता। भगवान हमारे हृदय में विराजमान हैं हम अपने आपको पहचाने और
मोह माया के जाल से दूर रहकर संगठित होकर अपने जीवन का निर्वहन करें। भगवान
श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव कल शहर के बड़ा बाजार स्थित अग्रवाल पंचायती भवन में जारी
सात दिवसीय भागवत कथा के चौथे दिवस बुधवार को आयोजन समिति द्वारा कथा के दौरान
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। वहीं भगवान
श्रीकृष्ण के जन्म का वर्णन भी किया जाएगा।
शिवसेना गौजन कल्याण संघ की महिलाओं ने जिलाधीश कार्यालय
पहुंचकर म.प्र.में पूर्ण शराब बंदी की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन किया पुतला दहन
सीहोर। म.प्र.शिवसेना गौजन कल्याण संघ की महिला
प्रदेश प्रमुख अनुपमा तिवारी के द्वारा अनेक महिलाओं के साथ जिलाधीश कार्यालय
पहुंचकर म.प्र. में पूर्ण शराब बंदी की मांग को लेकर आज 7 नवम्बर को सुबह 11 बजे
जिलाधीश कार्यालय पर म.प्र.सरकार की 2 अक्टुबर से शराब बंदी की घोषणा पर अमल ना
होने से नाराज होकर शराब बंदी एवं घनी बस्तियों में शराब दुकानों को बंद कराने की
मांग को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञातव्य है कि पूर्व
में भी अनुपमा तिवारी महिलाओं के साथ सीहोर व म.प्र.में पूर्ण शराब बंदी की मांग
को लेकर धरना आन्दोलन कर चुकी है। श्रीमति तिवारी ने सभी महिला संगठनों के साथ
शराब बंदी की मांग को लेकर चलाये गये आन्दोलन में भाग लेकर म.प्र.की शराब माफिया
संगठन के विरुद्ध आवाज उठाते हुए उन्होने घोषणा के बावजूद भी विगत 2 अक्टुबर को
शराब बंदी की कार्यवाही नहीं किये जाने पर रोश जताते हुए पुतला दहन भी किया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से अनुपमा तिवारी,
लीलाबाई, सुमित्रा, गंगाबाई, सकुन बाई, सुशीला बाई, लाडक़ुंवर, अयोध्या बाई,
वर्षा, रामसुरी बाई, हरकुंवर, अनीता, अजय, शीला, तेजु, शाीला भारती,
तुलसा बाई, भगवती, सन्नो बी, मुमताज, धनमंत्री, ममता, माया सूर्यवंशी,
सुषमा, शारदा, राजेश, नर्बदा, हरबु बाई आदि अनेक
महिलाऐं उपस्थित रही।
बहुजनों ने मनाया विद्यार्थी दिवस
सीहोर। राष्ट्रीय अनुसुचित जाती जनजाति युवा संघ के
तत्वाधान मे विद्यार्थी दिवस बड़ी ही धूम-धाम से मनाया गया। राष्ट्रीय अनुसूचति
जाति जनजाति युवा संघ के जिलाध्यक्ष शुभम कचनेरिया ने बताया कि आज ही के दिन 117
वर्ष पूर्व दिनांक 07 नवम्बर 1900 को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर
को प्रताप सिंह हाईस्कूल राजा बाड़ा चोक सतारा में पहली कक्षा में प्रवेश दिया
गया। इसी के उपलक्ष्य में सीहोर जिले में विद्यार्थी दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य
रूप से (नाजी) के जिलाध्यक्ष शुभम कचनेरिया एवं डॉ. अम्बेडकर राष्ट्रीय युवा संघ
(डेरेज) के जिला अध्यक्ष मनीष सुर्यवंशी
एवं वाल्मिकी समाज के महामंत्री मनीष कटारिया व उनके साथी प्रशांत भेरवे, विक्का सुर्या,
गोरव, आजाद, अरविन्द मालवीय, रमेश बारेला, अनिल कटारिया, सुमित परमार,
बलवान बकोरिया, मांगीलाल, विजय, अर्जुन, संजय, गंगाराम, मोहन , दिपक, कमल, संदीप, अमित, गजराज, सुनील, सतीष, विजेन्द्र, राजू, जामसिंह, सुनील सुर्या,
अभिषेक बेगाना, सोनु , समीर आदि अनेक लोग शामिल थे।
जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन
सीहोर। जिला फुटबाल संघ सीहोर एंव जिला खेल अधिकारी
खेल एंव युवा कल्याण विभाग सीहोर एंवम आई.
ई. एस. स्कुल सीहोर द्वारा अंडर 14 जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन चर्च
ग्राउण्ड पर 11 नवम्बर से 12 नवम्बर तक आयोजित किया जा रहा है इस प्रतियोगीता मे आठ
टीमो को प्रवेश दिया गया है
राठौर समाज ने दिया ज्ञापन
सीहोर। देवास जिले के कांटाफोड थाना के ग्राम
सुंदे्रल में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कार्म के बाद कूरतापूर्वक की गई हत्या के विरोध में राष्ट्रीय क्षत्रीय समाज
सीहोर ने एक ज्ञापन जिलाधीश सीहोर के मध्यम से मुख्यमंत्री मांग कि गई कि अरोपीयों
को शीर्घ गिरफतार कर उनके विरूद्ध कर कडी कार्यावाही की जावे ताकि समाज मे उठरहे
अक्रोश को कम किया जासके जिसे समाज व अन्य क्षेत्र मे आने वाली दुर्घटना को रोका
जा सके । ज्ञापन सौंप ने वालो में अध्यक्ष सतीष राठौर , महामंत्री जितेन्द्र
राठौर , राजेश नेताजी , राजेन्द्र राठौर कक्का, नरेन्द्र राठौर
भाईजी ,च पालाल जी ,ओम राठौर, वर्षा दीलीप राठौर कोषा, अशोक राठौर कन्टौल ,
प्रिंस राठौर युवा मोर्चा, अजय राठौर युवा अध्यक्ष , अतुल काका ,श्रीमति हर्षा नूतन
जी, प्रेमलता राठौर, संगीता , शान्ति देवी, त्रिलोक सिंह सुधीर
एड्वो, भाईयालाल , विवेक ,प्रतुल, दीलीप , सुधीर गुरू ,
सुरेश पहलवान , भोला , विरू आदि उपस्थित थे।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की धर्मपत्नी प्राचीन
गणेश मंदिर की वरिष्ठ प्रबंधक के निधन पर शोक
सीहोर। प्राचीन सिद्धविनायक गणेश मंदिर की वरिष्ठ
प्रबंधक और मालवा अंचल के सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.दादा पं.
रघुनन्दन व्यास की धर्मपत्नी एवं पं. चारु
चन्द्रा व्यास, पं. नरेन्द्र, पं. भूवनेश व्यास की 80
वर्षीय माताश्री स्वर्गीय कांता देवी
व्यास के असमायिक निधन से नगर व प्रदेश में शोक व्याप्त हो गया है। उनकी अंतिम
यात्रा वैदिक विधि विधान से निकाली गई। स्थानीय इंदिरा नगर विश्रामघांट पर अंतिम
संस्कार हुआ, जहां मुखगनी उनके बड़े पुत्र पं.नरेन्द्र व्यास ने दी।
प्रशासन की ओर से एसडीएम राजकुमार खत्री ने माता श्री की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र
अर्पित कर श्रद्धासुमन व्यक्त की। विश्राम घाट पर आयोजित शोकसभा में भोपाल बार
कौंसिल के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश व्यास, सर्व ब्राह्मण समाज के
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. प्रकाश व्यास काका ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस मौके
पर अश्रुपुरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पं.प्रकाश व्यास ने कहा कि
स्व.माताश्री एक संस्कारित और क्रांतिकारी व्यास परिवार की बहु रही। आपके पति
मालवा अंचल के सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.दादा पं. रघुनन्द व्यास
ने सीहोर के कस्बा निजामत में नवाब भोपाल और अंग्रेजों के विरुद्ध आजादी का शंखनाद
करते हुए अंगे्रजी हुकुमत का झण्डा उतार कर देश का तिरंगा फहराया। शहर के हर
क्षेत्र में इस परिवार का एक आधारभूत योगदान रहा है।
झण्डा समिति ने निकाला श्रीमान हनुमान जी का 11 वां
झण्डा
सीहोर। झण्डा समिति द्वारा मंगलवार को प्रति माह
अनुसार इस माह भी श्री हनुमानजी महाराज का ग्यारहवा झण्डा निकाला गया, भोपाल नाका
से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ मनकामेश्वर मंदिर पर समापन
किया गया। जिसमें सुनील राय, आकाश रावत, विवेक त्यागी, निशांत सौलंकी,
शुभम पाटीदार, प्रदीप नागर, धर्मेन्द्र राजपूत, प्रदीप चौहान,
मनोज, नीरज, विशाल, सन्नी, देवेन्द्र, सुमित आदि लोग उपस्थित थे।
फूलमाला पहनाकर 24 घण्टे के अन्दर अतिक्रमण हटाने अपील
कर दिखाई गांधीगिरी
सीहोर। अजा वार्ड क्र.11 की पार्षद श्रीमती आरती
नरेन्द्र खंगराले द्वारा अतिक्रमणकारियों को पार्षद द्वारा फूल-मालाए पहनाकर 24
घण्टे के अन्दर अतिक्रमण हटाने तथा नागरिकों से सहयोग करने की अपील की गई है। श्रीमती
आरती नरेनद्र खंगराले ने बताया कि अगर 24 घण्टे के अन्दर अतिक्रमण कर्ताओं द्वारा
स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नपा, पुलिस, राजसव एवं जिले
कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक के सहयोग से अतिक्रमण हटा दिया जोवगा। अपील करने वालों में प्रमुख रुप से नरेन्द्र
खंगराले, राजकुमार राठौर, खेमराज रायकवार, गब्बर राठौर, संतोष जैन, लक्ष्मीनारायण
विश्वकर्मा, पूरण सिंह राठौर, नारायण यादव, महावीर विश्वकर्मा,
विनोद रायकवार, श्रीमति सरला राठौर, श्रीमति आशा गुप्ता,
रुकमणी कुशवाह, फूलवती शर्मा, नीलम यादव, उर्मिला विश्वकर्मा,
सावित्री नाथ इत्यादि लोग प्रमुख है।
0 comments:
Post a Comment