Friday, 16 January 2015

पुलिस नकली डामर के काले कारोबार से जुड़े बड़े गिरोह को बेनकाब कर सकती है.

NEWS 16-1-2015

यहां भी हो रहा था नकली डामर तैयार?

कोतवाली पुलिस ने बरामद किए ड्रम और ट्रैक्टर

बसंत दासवानी/ बल्लू दासवानी


सीहोर. जिले के ग्राम भाड़ाखेड़ी में नकली डामर बनाने वाले कारखाने का भांडाफोड़ करने वाली टीम में शामिल थाना कोतवाली पुलिस ने अगले ही दिन शुक्रवार को ग्राम लसूडिय़ा परिहार में भी छापामार कार्रवाई करते हुए डामर के खाली ड्रम और मशीन सहित एक ट्रैक्टर बरामद किया है. पुलिस इस मामले में इतनी सर्तकता बरत रही है कि वह कुछ भी बयान करने से बचती नजर आ रही है.  गौरतलब है कि जिले की सीहोर और आष्टा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ग्राम भाड़ाखेड़ी के जंगल में नकली डामर बनाए जाने वाले गोरखधंधे का पर्दाफाश किया था. पुलिस ने यहां से 10 लाख रुपए कीमत के नकली और असली डामर के अलावा तीन लोगों को गिर तार भी किया था, जबकि कारखाना संचालक मंडी स्थित प्रेमनगर कालोनी निवासी पप्पू राठौर पुलिस की गिर त से बच निकला था.  शायद लग गई थी भनक सूत्रों का कहना है कि सीहोर की थाना कोतवाली पुलिस और आष्टा पुलिस द्वारा नकली डामर का कारखाना लगभग तीन दिन पहले रात के अंधेरे में पकड़ा गया था और वहां से गिर तार किए गए तीनों आरोपियों से सघन पूछताछ किए जाने के बाद आज शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने लसूडिय़ा परिहार स्थित एक ढाबे के पीछे से भी डामर के चार दर्जन से अधिक खाली ड्रमों के अलावा आधे भरे दो ड्रम बरामद किए हैं. मौके पर एक ट्रैक्टर भी पाया गया, जिसमें भाड़ाखेड़ी के कारखाने पर मिले ट्रैक्टर की तरह पिछले हिस्से पर मशीन लगी हुई थी, लेकिन यहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं मिला. यही नहीं जिस ढाबे के पीछे से यह ड्रम और ट्रैक्टर मिला है उस जमीन का मालिक कौन है, इसके बारे में ढाबा संचालक भी अनभिज्ञता जाहिर कर रहा है. सूत्रों का कहना है कि यह जमीन भी फरार मु य आरोपी पप्पू राठौर की है और वह यहां भी नकली डामर बनाने के कारोबार को अंजाम दे रहा था.भाड़ाखेड़ी में पुलिस की छापामार कार्रवाई के बाद यहां  आनन-फानन में नकली डामर बनाया जाना बंद करते हुए सामान हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन वहां की परिस्थितियां स्पष्ट दर्शा रही थीं कि एक दिन पहले तक यहां पर नकली डामर बनाने का गोरखधंधा चल रहा था. मौके पर पहुंचे थाना कोतवाली प्रभारी निरंजन शर्मा व अन्य पुलिस बल ने खाली ड्रमों को कोतवाली प्रांगण में रख दिया है.  मामले में सर्तकता बरत रही पुलिस इस मामले में पुलिस तमाम सर्तकता बरत रही है.  पुलिस इस नकली डामर के काले कारोबार से जुड़े बड़े गिरोह को बेनकाब कर सकती है.

 

आयशर के ब्रांड एम्बेसेटर सुशील कुमार का आष्टा में जोरदार स्वागत

सीहोर। ओलपिंक में पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार तहसील मुख्यालय आष्टा में कुछ देर के लिए जहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार आयशर टे्रक्टर के ब्रांड एम्बेसेटर है, शुक्रवार को सुशील कुमार आयशर ट्रेक्टर के अधिकृत विक्रेता के शो रूम पर रूके। जहां पर संचालक श्री चौधरी और नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार द्वारा उनका स्वागत किया गया।

टावर से गिरे मजदूर की मौत

बिजली विभाग का काम रहा था

सीहोर। शुक्रवार को हकीमाबाद में बिजली के टावर पर काम करने के दौरान गिरे मजदूर की मौत हो गई। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार तहसील मुख्यालय आष्टा के ग्राम हकीमाबाद में बिजली विभाग का कार्य चल रहा है, टावर पर काम करने के दौरान डिंडोरी जिले के मजदूर श्रद्धा आत्मज भूपदसिंह गिर पड़ा बताया जाता है कि संतुलन बिगड़ जाने से वो नीचे आ गिरा उसे आष्टा अस्पताल उपचार के लिए लाया गया पर चिकित्सकों के प्रयास भी उसे बचा नहीं सके। पुलिस द्वारा फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है।

नवजात शिशु मिला

सीहोर। शाहगंज में नर्मदा किनारे एक तीन दिन का नवजात शिशु मृत अवस्था में मिला है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शाहगंज नर्मदा किनारे एक शिशु का शव मिलने से सनसनी का वातावरण बन गया। ऐसा माना जा रहा है कि किसी ने अपना पाप छुपाने की दृष्टि से इसे नर्मदा में बहाने का प्रयास किया है।

 

मोबाइल टावर बने खतरा

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सीहोर। कस्बा क्षेत्र के लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मोबाइल टावर को हटाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि कस्बा तलैया मोहल्ला क्षेत्र में लगे टावर के कारण एक युवक की जान पर बन आई है, इलयास नामक युवक गत दिवस इस टावर के कारण ेबेहोश हो गया, मोबाइल टावर के रेडियएशन की तीव्रता एकदम बढ़ जाने के कारण इलयास बेहोश हो गया जिसका इलाज जिला अस्पताल में कराया गया है। क्षेत्र के लोगों द्वारा कलेक्टर से टावर को हटाने की मांग की गई है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगे हुए मोबाइल टावर से भी लोग परेशान चल रहे है देखना यह है कि अब इस दिशा में क्या कुछ कदम उठाए जाते है।

फिर छाया कोहरा, सुबह ही जले अलाव

सीहोर। पिछले कुछ दिनों की राहत के बाद शुक्रवार की सुबह मौसम का मिजाज एकदम बदल गया। शुक्रवार की सुबह एक बार फिर कोहरा छा गया। सूर्य दर्शन भी सुबह दस बजे के बाद हुए। कोहरे के साथ साथ सर्द हवाओं ने भी लोगों को ठिठुरने पर विवश कर दिया। सुबह सर्दी की व्यापकता के चलते बस स्टैंड पर सुबह नौ बजेे ही अलाव जल रहे थे, इंदौर जाने वाले यात्री भी अलाव का सहारा लेते नजर आए। शुक्रवार को सारा दिन मौसम सर्द बने रहा। शाम को भी हवाओं के चलते सर्दी का जोर बरकरार बना रहा।

 

विहार के दौरान आचार्य विशुद्धसागर महाराज से परमार ने लिया आशीर्वाद

गुरूभक्ति कर नागरिकांे के सुखमय जीवन की मंगल कामना की

आष्टा। अलीपुर स्थित दिसंबर माह में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में पधारे आचार्यश्री विशुद्धसागर महाराज जी एवं श्रीसंघ द्वारा मध्यप्रदेश से उत्तरप्रदेश की ओर विहार कर दिया है। आचार्यश्री वर्तमान में पचैर से भी विहार कर चुके है। विगत गुरूवार को आचार्यश्री ने पचैर से भी विहार कर दिया। विहार के दौरान सैकड़ों की संख्या में भक्तगण उपस्थित थे। नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष कैलाश परमार भी अपने साथियों सहित आचार्यश्री से आशीर्वाद लेने पचैर उपस्थित हुए। पचैर के आगे विश्राम के लिए रूके आचार्यश्री का श्री परमार एवं उनके साथियों द्वारा श्रीफल भेंटकर नगर की जनता के कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा। शहर में सुख-शांति, अमन रहे व शहर के नागरिक सुखमय जीवन व्यतीत करें ऐसी मंगल कामना की गई। श्री परमार एवं साथियों द्वारा शाम को ही गुरूभक्ति में शामिल होकर पुण्य लाभ भी लिया गया। श्री परमार द्वारा आचार्यश्री से भेंटकर भविष्य में पुनः नगर पधारने का भी निवेदन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के महामंत्रीगण शैलेष राठौर, प्रदीप प्रगति, अनिल धनगर, संजय जैन किला, राजेन्द्र जैन अलीपुर, सुनील कचनेरिया एडव्होकेट, वीरेन्द्र परमार एडव्होकेट आदि उपस्थित थे।

सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन

सीहोर। जिला मुख्यालय पर सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन जिला कलेक्टर डॉ सुदाम खाड़े और जिला पुलिस अधीक्षक डॉ रमनसिंह सिकरवार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान शहर के विभिन्न स्कूलों में यातायात की जानकारी के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाकर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी जिसके विजेताओं पुरस्कार बांटे गए। कार्यक्रम की जानकारी आरआई विजय दुबे ने दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ डॉ. आरआर भोंसले और सीएसपी एसआर दंडोतिया, नायब तहसीलदार कुलदीप दुबे उपस्थित थे। सड़क सुरक्षा सप्ताह के बारे में विस्तार से जानकारी आरआई विजय दुबे ने दी आभार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सक्सेना ने माना।

उच्चतम न्यायालय द्वारा आपराधिक मामले में दिये गये आदेश के संबंध में राज्य और जिला-स्तरीय समिति गठित

राज्य शासन द्वारा उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित एक आदेश के अनुपालन में राज्य एवं जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये जाने वाले निर्णय पर संबंधितों की जिम्मेदारी निर्धारित करेगी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गुजरात राज्य विरुद्ध किशन भाई एवं अन्य में पारित आदेश के अनुपालन में न्यायालयीन प्रकरणों की प्रस्तुति में जाँच एवं अभियोजन स्तर पर लापरवाही अथवा जान-बूझकर विद्वेषपूर्ण विवेचना के आधार पर न्यायालय से प्रतिकूल निर्णय होने पर संबंधितों की जिम्मेदारी निर्धारित करने यह समितियाँ गठित की गई हैं। जिला स्तर पर जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। समिति के अन्य सदस्यों में पुलिस अधीक्षक एवं जिला अभियोजन अधिकारी को शामिल किया गया है। जिला स्तरीय समिति प्रत्येक माह में बैठक कर न्यायालय द्वारा पारित प्रतिकूल निर्णय में दायित्व निर्वहन में लापरवाही एवं जिम्मेदारी तय करने के साथ समीक्षा करेगी। जिला समिति अपनी अनुशंसा राज्य स्तर पर गठित समिति को प्रस्तुत करेगी। राज्य स्तर पर प्रमुख सचिव गृह की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। समिति के अन्य सदस्यों में प्रमुख सचिव विधि, संचालक लोक अभियोजन, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अ.अ.वि. को शामिल किया गया है। गृह विभाग के उप सचिव समिति के सदस्य सचिव होंगे। राज्य स्तरीय समिति की बैठक भी प्रतिमाह किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। राज्य स्तरीय समिति अपने स्तर पर प्राप्त रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद अपनी अनुशंसा राज्य शासन को सौंपेगी।

 

15 मार्च को होने वाली नव-साक्षर परीक्षा के लिये जिलों को निर्देश

राज्य शिक्षा केन्द्र ने साक्षर भारत योजना में 15 मार्च को होने वाली नव-साक्षर परीक्षा के संबंध में सभी कलेक्टर को निर्देश जारी किये हैं। जिलों के कलेक्टर को नव-साक्षर परीक्षा की तैयारियाँ प्रारंभ करने को कहा गया है। परीक्षा से संबंधित प्रश्न-पत्र की सी.डी. 28 जनवरी को राज्य-स्तरीय समीक्षा बैठक में दी जायेगी। सी.डी. के आधार पर प्रश्न-पत्र/उत्तर-पुस्तिका का मुद्रण जिले में करवाने को कहा गया है। परीक्षा के बाद मूल्यांकित उत्तर-पुस्तिकाएँ एवं अंक-सूची/रिजल्ट-शीट संबंधी दस्तावेज 16-17 मार्च तक अनिवार्य रूप से विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा प्राप्त किये जा सकेंगे। विकासखण्ड कार्यालय 20 मार्च तक हार्ड एवं सॉफ्ट कापी में परीक्षाफल संबंधी डाटा प्रविष्टि कार्य पूर्ण कर जिला लोक शिक्षा समिति कार्यालय में 23 मार्च तक जमा कर सकेंगे। समिति कार्यालय परीक्षा संबंधी सभी जानकारी हार्ड एवं सॉफ्ट कापी में 30 मार्च तक राज्य शिक्षा केन्द्र को भेजेंगे।

 

महिला मोर्चा  ने किया मिलन समारोह का आयोजन

जावर. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा तहसील इकाई द्वारा मकर सक्रांति के दूसरे दिन सक्रांति के पावन पर्व को बड़े धूम धाम से मनाया गया. जिसमें हल्दी, कुमकुम कार्यक्रम एवं मिलन समारोह तथा टोपली जलाकर पुरानी परम्परानुसार तापते हुए महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता शर्मा उपाध्यक्ष वीणा जोशी, महामंत्री भारती भावसार, सपना श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया. मकर सक्रांति पर्व पर महिला मोर्चा की महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी कुम कुम लगाकर शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर आशा शर्मा, गुलाब बाई ठाकुर, कृष्णा बाई कोमल बाई, उषा पवांर तेजु बाई, सुन्दर बाई, अकिला बाई, रेणू शर्मा, तेजकुंवर बाई, राजकुंवर बाई , रीना शर्मा, टीना बाई, पूजा आरती सहित अन्य महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया. 

 

मकर सक्रांति का बताया महत्व

आष्टा. राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित द माधव पब्लिक हाई स्कू ल डोडी में मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में एक समारोह का आयोजन किया गया. जिसके अन्तर्गत छात्र-छात्राओं को मकर सक्रांति का महत्व समझाते हुए संस्था प्रमुख जितेन्द्र ठाकुर ने कहा कि मकर सक्रांति के दिन भागीरथ की अखण्ड तप के कारण गंगा जी ने  पृथ्वी पर आगमन किया था. मकर सक्रांति का उत्सव बड़े हर्ष के साथ सभी धर्मों के लोग मनाते  हैं. मकर सक्रांति का त्योहार राष्ट्रीय एकता व अखण्डता का प्रतीक भी माना जाता है. जिस प्रकार गुड़ व तिल आपस में मिलकर रहते हैं वह हमें आपस में मिलकर रहने की शिक्षा देते हैं. मकर सक्रांति के दिन लोग पतंगों को उड़ाते हैं.  इस अवसर पर स्कू ल में विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता कराई जिसमें प्रमुख रूप से कबड्डी, खोखो, लम्बी कूद, उंचीकूद व दौड़ का आयोजन किया गया. इस  अवसर पर उपस्थित शिक्षक महेन्द्र मेवाड़ा, धर्मेन्द्र ठाकुर, मनोज सोनी, योगेन्द्र, कृष्णपाल वर्मा, राजेश, भुपेन्द्र, अरविन्द्र, राहुल ठाकुर व शिक्षिका विनिता विश्वकर्मा, पूजा नामदेव, जरीना अंसारी, वीना विश्वकर्मा, मंजु चौरसिया आदि लोग उपस्थित थे. 

 

मां और बेटी ने पुलिस प्रशासन से लगाई गुहार

तोडफ़ोड़ के साथ की मारपीट

सीहोर. गत दिनों पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाने वाली कस्बा के कोलीपुरा निवासी कमला बाई का कहना है कि प्रशासन की लचर नीतियों के चलते उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. श्रीमती कमला बाई ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से वहां छोटी से जगह पर निवास कर रही हैं. इस जमीन विवाद को लेकर नंद किशोर, सोनू, लखन और ऊषा आए दिन परेशान कर रहे हैं.गत दिनों इन लोगों ने घर में घुसकर मारपीट के साथ उनके घर में तोड़ फोड़ कर दी. इस तोड़ फोड़ में उनके घर की बाथरूम और बाउंड्रीवाल चौपट हो गई है. थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही अपनी गुहार अन्य को लगाने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

बीड़ी बनाकर चला रही आजीविका  शहर के कस्बा स्थित कोलीपुरा की रहने वाली श्रीमती कमला बाई का कहना है कि उसके यहां पर आय का कोई अन्य स्त्रोत नहीं है, वहां अपने परिवार के साथ बीड़ी बनाकर जैसे-तैसे अपने परिवार को पालन पोषण बड़ी कठिनाईयों में कर रही है, लेकिन इसके बाद भी जमीन विवाद को लेकर नंद किशोर सहित अन्य लोग उसको परेशान कर रहे हैं. महिला का कहना है कि अगर शीघ्र ही कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आगामी दिनों में न्याय के लिए मुख्यमंत्री से प्रार्थना करुंगी.

 

राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता

पहला मैच रायसेन और बैरागढ़ क्रिकेट टीम के मध्य

सीहोर. प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्व. बाबू सिंह वर्मा की स्मृति में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शहर के बीएसआई हेल्थ एंड स्पोट्र्स मैदान पर किया जाएगा. प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, प्रकाश व्यास, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रवाल, सचिव प्रमोद पटेल, नीरज चौरसिया, अमित कटारिया, वीरु वर्मा, अतुल तिवारी, मनोज दीक्षित मामा, मदन कुशवाहा, चेतन मेवाड़ा, कमलेश पारोचे, इरफान अंसारी, पवन धनगर, अरविन्द परमार, पवन सोनी, नागेन्द्र व्यास, संतोष पांडे, महेन्द्र शर्मा आदि शामिल हैं. जिला क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि शहर के बीएसआई क्रिकेट मैदान पर होने वाली राज्य स्तरीय कृष्णा ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता में भोपाल, रायसेन, बैरागढ़, इंदौर, उज्जैन, हरदा, छतरपुर, टीमकगढ़, विदिशा, राजगढ़, जबलपुर, छिंदवाड़ा सहित दो दर्जन से अधिक क्रिकेट टीमें इस क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होगी. प्रतियोगिता का शुभारंभ मैच रायसेन और बैरागढ़ क्रिकेट टीम के मध्य सुबह ग्यारह बजे किया जाएगा.

 

 

शानदार मुशायरा व कवि सम्मेलन

सीहोर. आल इंडिया उर्दू राब्ता कमेटी राजीव गांधी युवा मंच व अंजुमन फि करे अदब की जानिब से स्थानीय एमटीटी स्कूल में शानदार मुशायरा व कवि सम्मेलन गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रखा गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राहुल यादव, अध्यक्षता अफ जाल पठान व विशेष अतिथियों में मुल्ला हकीमुद्दीन, डॉ अनीस खान, महफूज बंटी, फारूक अंजुम, सईदउल हसन सिददीकी थे. आल इंडिया उर्दू राब्ता कमेटी के अध्यक्ष डॉ युनुस फरहत ने बताया कि इस मुशायरे में तीन लोगों का सम्मान किया गया. जिसमें कमर-ओ-शाएरात के लिए मशहूर शाएरा व उर्दू एकेडमी की सेक ेट्री डॉ नुसरत मेंहदी, आफ ताब ए अदब का सम्मान अंतर्राष्ट्रीय शायर जफ र सहबाई को व उर्दू की खिदमत के लिए कुतुबुद्दीन शेख का सम्मान अतिथियों द्वारा दिया गया.कवि सम्मेलन में उपस्थित शायरों में आरिफ  अली आरिफ , मलिक नवेद,  जावेद अली जावेद, जावेद खान, रियाज मो.खान, मोहतरमा परवीन सबा, डॉ सूरज, मोहतरमा रानी, करम होशंगाबादी, जावेद आष्टवी, तमकीन बहादुर, कैलाश याज्ञिक वहीं स्थानीय कवियों में रिया श्रीवास्तव, ओम प्रकाश तिवारी, कैलाश गोस्वामी, उवेश एहमद उवेस, युनुस अम्बर आदि ने अपनी खूबसूरत गजलों, कविताओं को सुनाया मुशायरे का संचालन डॉ आजम ने किया एवं आभार महफ ूज बंटी ने माना.

 

सुपोषण अभियान के तहत सात दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

सीहोर. महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के सुपोषण अभियान के अन्तर्गत पंचम चरण स्नेह शिविर के लिए सहयोगिनी का सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया था. शिविर में पोषण सहयोगनियों को पर्यवेक्षक श्रीमती चन्द्रश्री चौरसिया एवं श्रीमती नजमा खान द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. यह पोषण सहयोगीनी स्नेह शिविर में 12 दिवस तक कार्य करेंगी. प्रशिक्षण का संचालन मोहन रायकवार परियोजना अधिकारी  द्वारा किया गया. प्रशिक्षण समाप्ति पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह जिला,  सहायक संचालक श्रीमती सुष्मिता बिल्लोरे एवं जिला पोषण सलाहकार सुभाष मोघे उपस्थित थे. जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की गई एवं उनको स्नेह शिविरों में अपना सम्पूर्ण योगदान देना सुनिश्चित करने के  निर्देश दिए. राजीव सिंह एवं सहायकत संचालक श्रीमती बिल्लोरे द्वारा समस्त प्रशिक्षणर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए.

 

वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न

सीहोर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय कार्य योजना वर्ष के अन्तर्गत जनवरी माह में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के तहत वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों के संबंध में जागरूकता शिविर का आयोजन जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरविन्द मोहन सक्सेना के निर्देशन में संकल्प वृद्धाश्रम एवं नशामुक्ति केन्द्र में आयोजित किया गया. जिसमें जिला न्यायालय से न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती आरती आर्य दुबे  एवं श्रीमती आरती शुक्ला पाण्डेय, जिला विधिक सहायता अधिकारी उपस्थित थे.

   संकल्प वृद्धाश्रम में रहने वाले 15 वृद्धजनों एवं 72 नशा से पीडि़त व्यक्तियों से बातचीत एवं विचार विमर्श किया गया. उन्हें विधि से संबंधित जानकारी दी गई ओर विधिक सहायता किस प्रकार नि:शुल्क प्राप्त की जाती है. जानकारी से अवगत कराया गया.

 

रेहटी को आदर्श नगर बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी-प्रभारीमंत्री

14 करोड़ के विकास कार्य का मांग पत्र सौंपा

रेहटी. शुक्रवार को राजस्व पुनर्वास एवं जिला प्रभारी रामपाल सिंह मंत्री रेहटी आए. जिनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया. उन्होंनों ने अपने उद्बोधन में कहा कि  अब मतदाताओं को नगर परिषद को परखने और विकास कार्यों को कराने का समय आ गया है. जिस आधार पर उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता हरिनारायण चौहान को बहुमत से जिताया था. साथ ही रेहटी को एक आदर्श नगर बनाने के लिए नागरिकों से हर संभव सहयोग करने की भी अपील की. साथ ही रेहटी को आदर्श नगर बनाने के लिए नगर के  प्रत्येक बार्ड में स्वयं घूमकर क्या क्या विकास कार्य कराने हैं उनका पता लगाया जाएगा.  श्री सिंह ने यह भी बताया कि रेहटी को आदर्श नगर बनाने के लिए उनकी सरकार किसी भी तरह क ी कसर नहीं छोड़ेगी. जहां प्रभारी मंत्री और अतिथियों का जोरदार नागरिक अभिनंदन हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता रामविलास पंसारी ने की. मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह थे. नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता हरिनारायण चौहान उपाध्यक्ष भगवत सिंह ठाकुर और पार्षदों एवं सीएमओ राजेन्द्र शर्मा ने स्मृति चिन्ह और साल श्रीफल भेंटकर स्वागत किया. रेहटी में 14 करोड़ के विकास को लेकर एक मांग पत्र भी नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता चौहान ने सौंपा. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गुरुप्रसाद शर्मा, रमाकांत भार्गव, राजेन्द्र सिंह राजपूत, श्रीराम ठाकुर, समाज सेवी केके पालीवाल, ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, नरेन्द्र सिंह चौहान, डॉ आरके यादव, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता चौहान, रामविलास पंसारी, अनार सिंह चौहान, गोपाल टैलर, आशाराम यादव, रामसजीवन यादव, भगवान सिंह पटेल, अनिल जिराती, वनवीर सिंह चंद्रवंशी सहित कई अतिथि मंच पर आसीन थे. कार्यक्रम को नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती चौहान, रामगोपाल टैलर ने भी संबोधित किया. संचालन डॉ आरके यादव ने किया.

14 करोड़ के विकास कार्यों का मांगपत्र प्रभारी मंंत्री को सौंंपा

नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता चौहान, उपाध्यक्ष भगवत सिंह ठाकुर और सभी पार्षद तथा सीएमओ राजेन्द्र शर्मा ने नगर में विकास को लेकर 14 करोड़ का मांगपत्र प्रभारी मंत्री को सौंपा. जिसमें प्रमुख रूप से मैन रोड़ कोलार कालोनी से इटावा तक आरसीसी कबर्ड नाली निर्माण लंबाई 6 किमी लागत 5 करोड़, दशहरा मैदान से इटावा तक नदी के किनारे आरसीसी पाइप के द्वारा गंदे पानी की निकासी लंबाई 5 किमी लागत 3 करोड़, भब्बड़ नदी पर एनीकट स्टाप डेम पुल निर्माण एवं नदी का डायवर्सन तथा गहरी करण लागत 2 करोड़, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन स्थल मुक्तिधाम के साइड में कचरा प्रबंधन प्लांट लागत 1 करोड़, सभी वार्डों में सीसी रोड़ निर्माण लागत 1 करोड़, आरसीसी नाली निर्माण सभी बार्डों में लागत 1 करोड़, निर्माणाधीन नवीन बसस्टैंड के आवागमन के मार्ग पर हुआ अतिक्रमण हटाया जाकर शेष निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए, नवीन बस स्टैंड चालू कराया जाए कीमत 1 करोड़, शासकीय कृषि फार्म की 10 एकड़ भूमि, आवासीय कालोनी विक सित करने और गरीबों क ो देने के लिए आबंटित की जाए एवं इंडोर स्टेडियम बनाया जाए, तलाई की भूमि 1.11 एकड़ नगर परिषद को पार्क निर्माण हेतु आबंटित की जाए, रेंज प्रांगण की भूमि रेंज को अन्यत्र स्थापित सब्जी मंडी हाकर्स जोन और अन्य कार्य के लिए आबंटित की जाए. दशहरा मैदान की 10 एकड़ भूमि नगर परिषद को हस्तानंतरण की जाए, सुलभ कांपलेक्स निर्माण, पटवा कॉलोनी और वार्ड 2 में बनाया जाए, शासकीय स्नातक महाविद्यालय रेहटी में बीएससी एवं बीकाम संकाय प्रारंभ किया जाए.

 

नन्हें छात्र-छात्राओं ने जाने सड़क सुरक्षा के नियम

रेहटी. नगर के भारती विद्या मंदिर स्कूल में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया. जिसमें थाना टीआई अनिल तिवारी ने उपस्थित कक्षा केजी से चौथी क्लास तक के नन्हें-नन्हें छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया. उन्होंनों ने छात्र-छात्राओं को सड़क के बायें ओर चलना बताया. साथ ही बताया कि हमें सड़क पार करते समय बांए और दांए देखकर सड़क पार करनी चाहिए. इसी प्रकार सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत उन्होंनो ने कई टिप्स छात्र-छात्राओं को बताएं. उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए. और आगे चलकर भारत भविष्य निर्माण में अपना सहयोग देना चाहिए. श्री तिवारी ने स्कूल छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जो छात्र-छात्राएं अधिक अंकों से उत्तीर्ण होंगे उन्हें टीआई अनिल तिवारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा. ऐसी भी उन्होंनो ने घोषणा की है. स्कूल संचालक विनय यादव, प्राधनाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया.

 

जनसेवा को लगातार जारी रखेंगे

उसमान नाज का हुआ भव्य स्वागत

सीहोर. हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सरखेड़ा से सर्वश्रेष्ठ जनसमर्थन हासिल विजयश्री हासिल करने वाले वरिष्ठ नेता उसमान नाज का भव्य और आत्मीय स्वागत हुआ. श्री नाज का नपा के पूर्व अध्यक्ष राकेश राय, धर्मेन्द्र यादव, घनश्याम यादव, कुतुबुद्दीन शेख, शंकर खरे, नवाब मुनव्वर खान, शफीक लाला, नवेद जाफरी मुकेश राय ने स्वागत कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी. पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि उसमान नाज अपने क्षेत्र में हर समस्या के समाधान के लिए लगातार सक्रिय रहेंगे. इस अवसर पर वरिष्ठ नेता उसमान नाज ने सभी को भरोसा दिलाया कि जो विश्वास ग्राम पंयायत सरखेड़ा के लोगों ने उन पर व्यक्त किया है वह उसे बरकरार रखेंगे और हमेशा विकास और जनसेवा को ही पहली प्राथमिकता देंगे. 

गौरतलब है की श्री नाज ग्राम पंचायत सरखेड़ा से सर्वाधिक मत प्राप्त कर ग्राम के सरपंच निर्वाचित हुए हैं जिससे पूरे ग्राम में हर्ष की लहर दौड़ गई हैं.

 

प्रभारी मंत्री ने दिलाई अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों को शपथ

शहर में साफ-सफाई व डे्रेनेज सिस्टम सुधारना पहली व्यवस्था - श्रीमती लखेरा 

निसरुल्लागंज. नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शुक्रवार को स्वागत एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. जिसमें सभी ने अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. नगर परिषद प्रागंण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिले के प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह राजपूत  ने परिषद को गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनिता राजेश लखेरा व उपाध्यक्ष राजेश पंवार ने कहा कि शहर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाएगा. इसके अलावा परिषद का प्रमुख उद्देश्य नगर के डे्रनेज सिस्टम को सुधारने का हैं उन्होंने नगर परिषद के कर्मचारी व अधिकारियों से विकास के इस महायज्ञ में तन-मन-धन से आहूति देने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्या के लिए शहर के सभी वार्डों में समस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे एवं शिकायत एवं सुझाव पेटी लगाई जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि संकल्प पत्र में की गई हर घोषणाओं का ईमानदारी के साथ पालन किया जाएगा. विकास के इस महायज्ञ में पैसे की कोई कमी न आए इसके लिए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने भी अश्वसत किया है.  

विकास में पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी - रामपाल सिंह राजपूत 

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने कहा कि नसरुल्लागंज शहर को गंदगी मुक्त करना परिषद का प्रथम उद्देश्य है. शहर में सौन्दर्यीकरण का कार्य लगातार जारी रहेगा. इस विकास में पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी. उन्होंने नव निर्वाचित पार्षदों से कहा कि वे अपने वार्डों के विकास तक सीमित न रहें, समस्त नसरुल्लागंज के विकास की बात करें और इस दिशा में सब मिलकर काम करें. श्री राजपूत ने कहा सेवा निवृत्त लोगों के अनुभवों का भी लाभ लिया जाए तथा नसरुल्लागंज शहर को बेहतर और सुंदर बनाना हैं, शहर के विकास के लिए धन की कमी नहीं होगी.

इसी तरह नगर परिषद बुदनी की नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा विजय सिंह व उपाध्यक्ष सुनील पंजाबी और परिषद के पार्षदों को भी प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने शपथ दिलाई. यहां पर भी संपूर्ण बुदनी के विकास में कोई कसर न छोड़े जाने की बात कहीं गई. वहीं रेहटी में भी नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रभारी मंत्री, नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सुनीता हरिनारायण चौहान, उपाध्यक्ष भगवत सिंह ठाकुर एवं संपूर्ण परिषद ने नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए शहर के सर्वागींण विकास का वादा किया. इस अवसर पर पूर्व निगम अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा,  पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत, मार्कफेड अध्यक्ष रमाकांत भार्गव, विधायक सुदेश राय, जिलाध्यक्ष रघुनाथ सिंह भाटी, रवि मालवीय, महेश, मंडल अध्यक्ष लखन यादव, समाजसेवी नरेन्द्र सिंह चौहान, वीर सिंह चौहान, आजाद सिंह राजपूत, रामगोपाल माहेश्वरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर शशिभूषण सिंह, अन्य शासकीय सेवक सहित परिषद के पार्षदगण, कर्मचारीगण व बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे.

 

शिकायत ई-सुगम साईट का प्रशिक्षण 19 को 

सीहोर. टीएल बैठक के पश्चात 19 जनवरी को शिकायत ई-सुगम साईट प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तर से ऑनलाईन प्रेषित किए जाने वाली शिकायत, आवेदन के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस सिलसिले में कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े द्वारा जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए गए है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपने अधीनस्थ शिकायत ऑपरेटर सहित नियत तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप उपस्थित रहना सुनिश्चित करें 

महायज्ञ का हुआ समापन

नौका दौड़ रही आर्कषण का केन्द्र

षाहगंज - पुण्य सलिला नर्मदा के पावन तट पर पाॅंच दिवसीय मकर सक्रांति मेला एवं श्रीषतचण्डी महायज्ञ का समापन हुआ । मेला एवं यज्ञ में क्षेत्र के हजारों श्रद्वालुआंे ने भाग लेकर पुण्य अर्जित किया । इस अवसर पर पं.नीतिष मिश्र के मुखारविन्द से चल रही श्री रामकथा का भी समापन हुआ । सीतापुर उत्तर प्रदेष से पधारे कथा वाचक पं. नीतिष मिश्र की विदाई पत्रकार जयप्रकाष गौैर,सचिन राजपूत द्वारा की गई । कथा अंतिम दिन श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष सतीष ष्षर्मा ने पूजन के साथ कथा प्रारंभ कराई। समापन अवसर पर आयोजित नौकादौड़ आर्कषण का केन्द्र रही जिसमें लगभग 6 कुषल नाविक प्रतियोगिता में ष्षामिल हुऐे जिन्हंेे पुरूष्कृत किया गया । प्रथम पुरूष्कार सकतपुर निवासी चन्द्रभान केबट,द्वितीय पुरूष्कार ष्षाहगंज के नाविक को दिया गया । सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरूष्कार प्रदान किया गया। समापन अवसर पर आयोेजित भंडारे में श्रद्वालुओं ने प्रसादी ग्रहण की । आयोजन समिति के सचिव पवन विजयवर्गीय एडव्होेकेट पवन विजयवर्गीय ने सभी का आभार व्यक्त किया । इस दौरान प्रषासन द्वारा चाकचोबंद व्यवस्था की गई थी ।

Friday, 2 January 2015

पूरा जनवरी माह रहेगा सर्द

Written by SehoreExpress
NEWS 2 JAN 2015
जानिए किस दिन कितना रहेगा तापमान

सीहोर। नए साल की शुरूआत सर्द मौसम से हुई है पूरे जनवरी माह में मौसम सर्द बना रहेगा। मौसम के पूर्वानुमान विभाग से मिली जानकारी अनुसार आज रात से लेकर 31 जनवरी तक तापमान इस प्रकार से रहेगा।
Tonight 2 Lo 12° 3 JAN 23° Lo 12° 4 Jan 23° Lo 9° 5 JAN 24° Lo 8°6 JAN 26° Lo 10° 7 JAN  25° Lo 7° 8 JAN 26° Lo 8° 9 JAN 24° Lo 7°10 JAN  25° Lo 8° 11 JAN  27° Lo 9° 12 JAN 26° Lo 9° 13 JAN 27° Lo 8°14 JAN 26° Lo 8°15 JAN 26°Lo 11°  16 JAN  26° Lo 8° 17 JAN 26° Lo 9° 18 JAN  27° Lo 12° 19 JAN  28° Lo 14° 20 JAN 23° Lo 13° 21 JAN  22° Lo 10°  22 JAN 24° Lo 9° 23 JAN  25° Lo 9° 24 JAN  28° Lo 13° 25 JAN 28° Lo 12° 26 JAN 27° Lo 12° 27 JAN  24° Lo 11° 28 JAN 25° Lo 11°29 JAN  25° Lo 11° 30 JAN 25° Lo 11° 31 JAN  28° Lo 13°
बैरक तैयार पर बंदी भोपाल में
जेल में पेयजल की समस्या
विधायक द्वारा पत्र लिखा गया

 सीहोर    स्थानीय जिला जेल सीहोर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजन के अवसर पर  विधायक सुदेश राय  उपस्थित रहे ।  इस दौरान जिला जेल अधीक्षक द्वारा विधायक  को सम्पूर्ण जेल परिसर का निरीक्षण कराया गया निरीक्षण के दौरान  जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि  पुरूष बंदीगृह का बैरक-2 बनकर तैयार है परन्तु  जिला जेल भोपाल में सीहोर शहर एवं आसपास के ग्रामों के लगभग 200 पुरूष बंदी होने के कारण उनके परिवार जनों को इनसे मिलने-जुलने में काफी असुविधा एवं परिशानियों का सामना करना पडता है साथ ही  महिला बंदीगृह पर चर्चा की गयी जिसमे बताया गया कि महिला बंदीगृह बनकर तैयार किन्तु सीहोर शहर एवं आसपास के ग्रामों की महिला को भी  भोपाल जेल में रखा गया हेै । जिसके कारण उनके परिजनों को  भी मिलने जुलने हेतु भोपाल आना-जाना पडता है उनके परिजनों को भी काफी आसुविधा होती है। इन दोनों व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने हेतु  श्री व्ही0 के0 सिंह डी0जी0 जेल म0प्र0 भोपाल को शीघ्र ही आवश्यक कार्यवाही हेतु  विधायक द्वारा पत्र जारी किया है । जिला जेल अधीक्षक द्वारा जेल में पेयजल की समस्या से भी विधायक  को अवगत कराया गया जिस पर  विधायक द्वारा तत्काल विधायक निधी से टयूब वेल खनन कराये जाने हेतु अपनी सहमति प्रदान की ।
कवि जनार्दन शर्मा की पुण्यतिथि आयोजन 19 जनवरी को होगा
जनार्दन शर्मा सम्मान प्रतिष्ठित कवि श्री मोहन सगोरिया को
बाबा अम्बादत्त भारतीय स्मृति सम्मान
मध्‍यप्रदेश संदेश पत्रिका की सह संपादक श्रीमती स्वाति तिवारी को
रमेश हठीला स्मृति सम्मान वरिष्ठ शायरा श्रीमती इस्मत ज़ैदी को
मोहन राय स्मृति सम्मान  वरिष्ठ शायर श्री रियाज़ मोहम्मद रियाज़ को

सीहोर । साठोत्तरी हिंदी कविता के यशस्वी कवि जनार्दन शर्मा की पुण्यतिथि पर हर वर्ष होने वाली पुण्य स्मरण संध्या का आयोजन इस वर्ष भी 19 जनवरी को किया जाएगा। इस पुण्य स्मरण संध्या में साहित्यिक पुस्तकों की अग्रणी प्रकाशन संस्था शिवना प्रकाशन द्वारा चार सम्मान प्रदान किये जाएंगे। सीहोर पत्रकारिता की पहचान रहे स्व. बाबा अम्बादत्त भारतीय की स्मृति में स्थापित शिवना सम्मान जो पत्रकारिता अथवा शोध पुस्तक हेतु प्रदान किया जाता है, वह साहित्यकार श्रीमती स्वाति तिवारी को उनकी सामयिक प्रकाशन से प्रकाशित भोपाल गैस कांड पर लिखी गई बहुचर्चित पुस्तक ‘सवाल आज भी ज़िंदा है’ हेतु प्रदान किया जाएगा। श्रीमती स्‍वाति तिवारी मध्‍यप्रदेश संदेश पत्रिका की सह संपादक हैं वे भोपाल में जनसंपर्क विभाग में पदस्थ हैं तथा देश की ख्यातिनाम कहानीकार हैं। पैंतीसवा जनार्दन शर्मा सम्मान प्रतिष्ठित कवि श्री मोहन सगोरिया को साखी प्रकाशन से प्रकाशित उनकी कविता पुस्तक ‘दिन में मोमबत्तियाँ’ हेतु प्रदान किया जायेगा। वर्तमान में हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि श्री मोहन सगोरिया इलेक्‍ट्रानिकी आपके लिये पत्रिका के सह संपादक हैं उनके इस संग्रह में उनकी एक ही विषय नींद पर लिखी कविताएँ संकलित हैं। गीतकार स्व. रमेश हठीला की स्मृति में दिया जाने वाला शिवना सम्मान वरिष्ठ शायरा श्रीमती इस्मत ज़ैदी को प्रदान किया जायेगा। सतना मध्यप्रदेश की श्रीमती ज़ैदी अपनी सांप्रदायिक सौहार्द तथा अमन-शांति की ग़ज़लों के लिये एक जाना पहचाना नाम हैं। गीतकार श्री मोहन राय की स्मृति में दिया जाने वाला शिवना सम्मान सीहोर के ही वरिष्ठ शायर श्री रियाज़ मोहम्मद रियाज़ को दिया जा रहा है। अपनी अनूठी तथा अलग मिज़ाज की ग़ज़लों के लिये श्री रियाज़ श्रोताओं के बीच बहुत सराहे जाते हैं। सम्मानों हेतु नाम चयन करने के लिये एक समिति का गठन प्रोफेसर डॉ. पुष्पा दुबे की अध्यक्षता में किया गया था, चयन समिति ने सर्व सम्मति से सम्मानों के लिये इन तीनों नामों का चयन किया है।
भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन
शिवराज और मोदी का पुतला दहन शनिवार को

सीहोर। प्रदेश और देश में महंगाई के खिलाफ शहर कांग्रेस के तत्वाधान में शनिवार को बारह बजे स्थानीय नमक चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक साथ पुतला दहन किया जाएगा। इस संबंध में शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष मुकेश खत्री का कहना है कि आसमान छूती महंगाई के दौर में जिस तरह से देश की एनडीए सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों पर महंगाई का शिकंजा कस रही है। उसे यह साफ जाहिर होता है कि सत्ता प्राप्ति के बाद भाजपा की सरकार निरंकुश हो गई है। इसके विरोध में शनिवार से कांग्रेस आंदोलन का आगाज करने जा रही है। श्री खत्री ने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों से इस पुतला दहन कार्यक्रम में आने की अपील की है। श्री खत्री का कहना है कि इस दौर में जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थ के दाम में गिरावट है उस दौर में वर्तमान की एनडीए सरकार पिछले दरवाजे से महंगाई में वृद्धि कर रही है। वहीं रही सही कसर मध्यप्रदेश के मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर रहे है। गरीबों को भगवान मनाने वाले प्रदेश के मु यमंत्री श्री चौहान के द्वारा वेट टैक्स लगाकर गत दिनों रातों रात वृद्धि की जिससे अन्य प्रदेशों से अधिक प्रदेश में पेट्रोल के दाम हो गए है। श्री खत्री का कहना है कि भाजपा की पिछले दरवाजे से महंगाई वृद्धि को अब जनता के सामने उजागर किया जाएगा। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष ओम वर्मा के नेतृत्व में शीघ्र ही जागरूकता अभियान चलाकर भाजपा की पोल खोली जाएगी। श्री खत्री ने दोपहर बारह बजे पुतला दहन कार्यक्रम में आने की अपील की है।
लापरवाही से नव वर्ष बीता अधेरे में
30 दिसम्बर की मध्यरात्री से बंद है बिजली

आष्टा - मेहतवाडा ग्राम मे यु तो कहने को विधुत वितरण कम्पनी नें मेहतवाडा में बिजली का ग्रीड बना दिया बिजली का आफिस और स्टाफ भी मेहतवाडा में रहता है। परन्तु 30 दिसम्बर 2014 की मध्यरात्री से मेहतवाडा क्षैत्र कि बिजली बंद है मेहतवाडा क्षैत्र वासीयो ने नववर्ष का आगाज अधेरे में ही किया।  इस संबध में पदस्थ लाईनमेन सें पुछा की बिजली बंद क्यो है  तो उन्होने बताया कि 33 के वी की लाईन पर ओस या पानी की बुंद जम जाती है जिसके कारण प्रतिदिन मध्यरात्री के बाद कभी भी लाईन बैठ जाती है यह माईनर फाल्ट है जैसै ही धुप निकलेगी औस व पानी की बुद सुख जाएगी बिजली अपने आप चालु हो जाएगी। इस फाल्ट को शिघ्र ही ठिक कर लिया जाएगा परन्तु  30 दिसम्बर की मध्यरात्री से बिजली पुरी तरह से बंद होगई और नव वर्ष अधेरे में गुजर गया 1 जनवरी  की शाम 5 बजे के बाद मेहतवाडा के कुछ लोगो आष्टा डी वाष्णेव एंव मेहतवाडा जैई जितेन्द्र यादव से पुछा कि तीन दिनांे से मेहतवाडा की बिजली बंद क्यो है तो उन्होने बताया की आपकी बिजली तो चालु है मुझे लाईनमेन नें बताया कि मेहतवाडा की बिजली बंद हुही नही। मेहतवाडा के पदस्थ लाईनमेंन मेहतवाडा क्षैत्र वासीयो को तो अंधेरे में रखते ही है पर अधिकारीयों को भी गंलत जानकारी देकर उन्हे भी अंधेरे में रखते है गुरूवार शाम 5ः30 बजें तक खबर लिखने तक बिजली मेहतवाडा मे नही आई थी। अब देखना है की अधिकरीयों को गुमराह कर झुटी रिपोर्ट देने पर वरीष्ठ अधिकारी लाईनमेनों पर क्या कार्यवाही करते है।   
नगर  पालिका में उपाध्यक्ष पद को लेकर हुई हलचल तेज
भाजपा कांग्रेस से सामने आए दो दो नाम

आष्टा। 5 जनवरी को नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष कैलाष परमार प्रातः अपना पद भार ग्रहण करेंगे एवं इसके बाद एसडीएम नरोत्तम भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं अपील समिति के दो सदस्यों का चुनाव सम्पन्न होगा। उपाध्यक्ष के चुनाव की तिथि घोषित होते ही भाजपा और कांग्रेस में जमकर हलचल तेज हो गई है। नगर पालिका चुनाव में आये परिणामों को देखते हुए उपाध्यक्ष कांग्रेस का ही बनेगा लेकिन उम्मीदवार घोषित होने के बाद कुछ नये समीकरण बनने से भी इंकार नही किया जा सकता हेै। अध्यक्ष निर्वाचित हुए कैलाष परमार ने अभी अपने पत्ते नही खोले है लेकिन खबर है कि वे जिन मतदाताओं की वजह से विपरीत परिस्थितियों में चुने गए है उन मतदाताओं का वे उपाध्यक्ष पद के चुनाव में ऋण चुका सकते है। वही वर्तमान नवनिर्वाचित परिषद में 8 पार्षद कांग्रेस के, 7 पार्षद भाजपा के एवं 3 निर्दलीय चुनाव जीत कर पहुंचे है निष्चित तीनों निर्दलीय पार्षद उपाध्यक्ष के चुनाव मंे किंग मेकर की भूमिका में है। वही नगर पालिका मे करारी हार का स्वाद चख चुकी भाजपा अपनी इस हार के बदले उपाध्यक्ष पद पर कब्जा करने की योजना पर कार्य तो कर रही है लेकिन उपाध्यक्ष का पद पाना भाजपा के लिए उतना आसान नही है जितना वो समझ रही है। लेकिन अगर भाजपा का सही निषाना लग गया तो कोई बडी बात नही है की वो उपाध्यक्ष अपना बना ले। उपाध्यक्ष को लेकर दोनों ही दलों में कई पार्षदों की लार टपक रही है लेकिन जो नाम उभर कर सामने आये है उसमें कांग्रेस से दूसरी बार चुनकर आये खालिद पठान एवं पहली बार भारी बहुमत से जीत कर आये नरेन्द्र कुषवाह का नाम है। वहीं भाजपा की और सबसे वरिष्ठ पार्षद बाबूलाल मालवीय का नाम सबसे आगे हे वही वर्तमान उपाध्यक्ष धनरूपमल जैन अपनी पत्नि के लिए प्रयास कर रहे है। पूर्व पार्षद भुरू भाई जो इस बार पुनः जीत कर आये है उपाध्यक्ष पद की दौड में शामिल है। दोनों ही दल तेल और तेल की धार देख रहे है। और ऐसा लगता है कि एन वक्त पर उम्मीदवार का नाम घोषित करेंगे।
राज्य स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का अयोजन 3  से
टी.टी. नगर स्टेडियम में होगी कबड्डी, खो-खो और व्हाॅलीबाॅल  की प्रतियोगिताएं
भोपाल, राजीव गांधी खेल अभियान के तहत टी.टी. नगर स्टेडियम परिसर में कबड्डी, खो-खो एवं व्हाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 5 जनवरी, 2015 तक किया जाएगा। राज्य स्तरीय तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 3 जनवरी को प्रातः 10ः30 बजे भारतीय ख्ेाल प्राधिकरण, मध्य क्षेत्र (साई) के क्षेत्रीय निदेशक श्री राजेन्द्र सिंह करेगें। प्रतियोगिता में दस संभागों की 340 महिला खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन ने बताया कि राजीव गांधी खेल अभियान योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता 2014-15 के चतुर्थ समूह-कबड्डी, खो-खो एवं व्हाॅलीबाॅल का शुभारंभ 3 जनवरी, 2015 किया जाएगा। तात्या टोपे राज्य खेल परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में रीवा, शहडोल, सागर, चंबल, उज्जैन, इन्दौर,जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल और ग्वालियर संभागों की 340 महिला खिलाड़ी भाग ले रहे है।   
प्रिया के अभिनंदन की तैयारिया जोरों पर
      सीहोर सांसारिक मोह माया छोड कर संयम के मार्ग पर चलने का संकल्प ले चुकी प्रिया गोलेछा का सांस्क्रतिक मंच द्वारा आयोजित नागरिक अभिंनदन कार्यक्रम रविवार को दोपहर १२ बजे से अग्रवाल पंचायती भवन बडा बाजार सीहोर पर आयोजित होगा सांस्क्रतिक मंच के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताय की शहर के मंडी निवासी प्रिया गोलेछा के स्वागत सा मन हेतू शहर के सभी समजजनों ,धार्मीक सामाजिक सगंठनों को आमंत्रित किया गया है जहां बहन प्रिया का सामूहिक स्वागत स मान किया जाएग जिसे लेकर सस्ंथा के सदस्यों द्वारा बडें उत्साह के साथ तैयारिया की जा रही है संस्था ने शहर के सभी नागरिको से अपील की है की शहर की पहली बेटी प्रिया के जैन साध्वी बनेने पर स्वागत करने की अपील की है

धाडी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन
सीहोर :- आगामी 2 जनवरी 2015 से 8 जनवरी 2015 तक आयेाजित होने  जा रही दिल्ली मे ंराष्ट्रीय शालेय वेटलि िटंग प्रतियोगिता में शासकीय उत्कृष्ट स्कूल के छात्र शिभव धाड़ी 85 किलो ंवर्ग में चयन हुआ इनकी इस उपलब्धी पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य आर.के.बागरे,  जिला शिक्षा अधिकारी धमेन्द्र शर्मा , जिला क्रीडा अधिकारी भरतलाल शर्मा, उत्कृष्ठ स्कूल के वरिष्ठ व्ययाम शिक्षक नारायण कुशवाह, शासकीय माडल स्कूल के व्ययाम शिक्षक एंव म.प्र.स्कूल शाले शिक्षा विभाग के कोच शैलेन्द्र सिंह चौहान, एंव विद्यालय के शिक्षक हरिश वारिया, अभिषेक श्रीवास्तव, महेश वर्मा, राजेन्द्र देशमुख, जाहिर खान, दीपसिंह राठौर, गणेश शर्मा, स्वतंत्र पाठक, तारिख खान, आवासीय स्कूल के व्ययाम शिक्षक अताउल्लाह खान,चन्द्र शेखर शर्मा व्ययाम शिक्षक महेन्द्र बाथम एंव वाडीविलिडिंग सचिव गणेश चौरसिया,एंव विद्यालय की महिला शिक्षिकाओं ने बधाई दी।

स्नेह मिलन का आयोजन प्रदीप बिजोरिया हुए संयोजक नियुक्त
सीहोर :- गीता भवन में कलचुरी सोशल ग्रुप के अध्यक्ष प्रदीप बिजोरिया के नेतृत्व में प्रदीप बिजोरिया मित्र मण्डल ने वर्ष २०१४ की बिदाई एवं २०१५ के शुभ आगमन पर स्नेह मिलन एवं बिदाई भोज का आयोजन पूर्व विधायक मदनलाल त्यागी की अध्यक्षता और विधायक सुदेश राय के आतिथ्य में, अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष हरीश चन्द्र अग्रवाल, जायसवाल समाज के अध्यक्ष ओंकार प्रसाद जायसवाल, हिन्दु उत्सव समिति के अध्यक्ष सतीश राठौर, आध्य गौड़ ब्रा हण समाज के अध्यक्ष अनिल शमा, चौरसिया समाज के मोहन चौरसिया, राठौर समाज के राजेश राठौर, साहू समाज के रामदास साहू, एवं मेवाड़ा समाज के सुभाष मेवाड़ा, के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ कलचुरी सोशल गु्रप के संस्थापक सुरेश जायसवाल ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार गीता भवन में वर्ष २०१४ की बिदाई एवं २०१५ के आगमन पर स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित कर प्रदीप बिजोरिया मित्र मण्डल ने प्रस्ताव रखा कि आगामी अक्षय तृतीया २०१५ पर विराट सर्वहिन्दू जातीय निशुल्क सामुहिक विवाह का आयोजन कर हिन्दू समाज को एक सूत्र में बांधन का प्रयास कर समरसता लावें। उक्त प्रस्ताव पर हर्ष ध्वनी से स्वागत कर उपस्थित समुदाय ने अपना पूर्ण समर्थन देते हुए सुझाव रखा। इस अवसर पर राय समाज से साहित्यकार लक्ष्मीनारायण राय, दर्जी समाज से मांगीलाल सोलंगी, सिंधी समाज से बंसत दासवानी, जायसवाल समाज से सुरेश जायसवाल, विश्वकर्मा समाज से शिवनारायण विश्वकर्मा, राठौर समाज से धर्मेन्द्र राठौर यादव समाज से सेवाराम यादव, राजस्थानी आध्य गौड़ ब्रा हण समाज से सुरेश शर्मा, राजपूत समाज से नरेन्द्र सिंह तोमर एवं श्री मति भारती राजपूत, गोस्वामी समाज से कैलाश गोस्वामी, आदि ने अपने-अपने सुझाव पूर्ण सहमति के साथ रखते हुए आगामी  फरवरी २०१५ के प्रथम सप्ताह में आयोजन समिति की बड़ी बैठक विभिन्न समाजों के अध्यक्ष, महामंत्री को आमंत्रित कर रखी जावे और उनकी पूर्ण सहमति और सहयोग से अक्षय तृतीया पर सीहोर में सर्व हिन्दू जातीय निशुल्क सामुहिक विवाह २०१५ का आयोजन पर अपने विचार रखे। इस हेतु सर्वस िमती से कलचुरी सोशल ग्रुप के अध्यक्ष प्रदीप बिजोरिया को संयोजक तथा कलचुरी सोशल ग्रुप के संस्थापक सुरेश जायसवाल, ब्रा हण समाज के अनिल शर्मा तथा चौरसिया समाज के मोहन चौरसिया को सह संयोजक का प्रस्ताव हरीशचन्द्र अग्रवाल ने अपने परिवार की और से ५१०० रूपये घोषणा कर रखा। जिसे कार्यक्रम के अध्यक्ष मदनलाल त्यागी एवं विधायक सुदेश राय ने उपस्थित जनसमुदाय की सहमति से कार्यक्रम की रूप रेखा हेतु प्रदीप बिजोरिया को संयोजक अनिल शर्मा, मोहन चौरसिया, सरेश जायसवाल को सह संयोजक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अशोक राठौर, ओम राय, उमेश शर्मा, शंकरलाल शर्मा, जगदीश राय, भगत राय, विवेक राय, वीर सिंह, सन्नी महाजन, सुभाष मेवाड़ा, ओम शर्मा, राजा मेवाड़ा, राजेश राय, अजय मिश्रा, बबलू, अरूण जोशी , ब्रज राय, रामदास साहू, सुरेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र जायसवाल, कमलेश मिश्रा, अजय मरखेड़कर, ब्रजेश शर्मा, हरीओम शर्मा दाऊ आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डा. बिजेन्द्र जायसवाल ने किया। एवं आभार व्यक्त कृष्णकांत बिजोरिया ने किया।
कलचुरी समाज का निशुल्क सामुहिक विवाह बंसत पंचमी पर
सीहोर :- प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कलचुरी समाज सीहोर के तत्वाधान में आगामी २४ जनवरी २०१५ को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर बीएसआई ग्राउण्ड पर कलचुरी समाज का चर्तुथ निशुल्क सामुहिक विवाह श्री राकेश राय, श्री अखिलेश राय एवं विधायक सुदेश राय के मार्ग दर्शन में एवं निशुल्क सामुहिक विवाह के अध्यक्ष प्रदीप बिजोरिया के कुशल नेतृत्व में होने जा रहा है। महामंत्री सुरेश जायसवाल ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी पर कलचुरी समाज के २१ जोड़ों का निशुल्क सामुहिक विवाह संपन्न होने जा रहा है। इस अवसर पर स िमलित वर वधु जोड़ों से किसी प्रकार का कोई भी वैवाहिक शुल्क नहीं लिया जा रहा है। भोजन एवं अन्य व्यवस्थाऐं कलचुरी समाज नगर सीहोर के आर्थिक सहयोग से की जा रही है। कोषाध्यक्ष परमानन्द राय ने बताया कि बसंत पंचमी २०१५ को आयोजित निशुल्क सामुहिक विवाह का निशुल्क पंजीयन हेतु तीन रंगीन फोटो एवं अंकसूची की फोटो कापी के साथ बिजोरिया मेडिकल स्टोर एवं हर्ष फेशन फुडवेयर पर जमा कर सकते है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सर्व श्री राकेश राय, अखिलेश राय, विधायक सुदेश राय, प्रदीप बिजोरिया, परमानन्द राय, सुरेश जायसवाल, जगदीश राय, डा. विजेन्द्र जायसवाल, ब्रिजेश राय, थान सिंह राय, कुंदन राय, रामजी राय, राजेश राय, लक्ष्मीनारायण राय, राजेन्द्र जायसवाल आदि ने अपील की है।

श्रीमती भगवती बद्री प्रसाद वर्मा ने भरा फार्म
सीहोर  वार्ड क्रमांक 11 से श्रीमती भगवती  बद्री  प्रसाद वर्मा ने आज कलेक्टे्रट में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचकर नाम निर्देशन पत्र जमा किया। उनके साथ नाम निर्देशन दाखिल करते समय किसान मोर्चा के प्रादेशिक नेता शंकर लाल शर्मा, बाबू लाल वर्मा, बद्री प्रसाद वर्मा, हुकुम सिंह वर्मा, युवा नेता बिष्णु वर्मा, स्वरूप सिंह वर्मा, रूपसिंह खेरी, अनारसिंह पटेल, कृपालसिंह, श्यामसिंह, करण सिंह मावबाटी, मूलचंद वर्मा, संतोष वर्मा, राजेश चेयरमेन, महेश, मांगीलाल वर्मा, महेश कुमार, जमना प्रसाद, द्वावरका प्रसाद, निर्मल वर्मा, गंगा राम, सुरेश वर्मा, पप्पु नागर, सुरपाल बारेला, भोला राम त्यागी, तारा चंद मालवीय, दीपक मालवीय, जितेन्द्र सेन, दीपक पटेल, बाबू लाल जाट, रामसिंह वर्मा, शंकर लाल वर्मा, रामचन्दर, राजेन्द्र वर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
सीहोर :-  महिला एंव बाल विकास विभाग द्वारा सीहोर जिले के चौथे चरण की स्नेह शिविर हेतु पोषण सहयोगिनियों का 7 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का समापन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह एंव सुपोषण सलाहकार सुभाष मौघे एंव सहायक संचालक श्रीमती सुष्मिता बिल्लौरे उपस्थित थी। प्रशिक्षण में स्नेह शिविर पोषण सहयोगिनियों को शिविर में सुपोषण सलाह देने की तकनिक व विषय की विस्तृत जानकारी एवं विधिया बताई गई। 6 माह तक यह पोषण सहयोगिनियाँ अपने अपने क्षेत्र में कार्य करेगी। प्रशिक्षण का संचालन मोहन रैकवार परियोजना अधिकारी के मार्ग दर्शन में हुआ। प्रशिक्षक के रूप में श्रीमती चौरसिया एंव श्रीमती नजमा खान ने पोषण सहयोगिनियों को प्रशिक्षण संबंधी उपयोगी जानकारी दी। इस अवसर पर पोषण सहयोगिनियों ने 7 दिवसीय प्रशिक्षण का लाभ लिया।
ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक 3 जनवरी को

आष्टा। ईद मिलादुन्नबी के त्यौहार शांति सदभाव एवं भाईचारे के साथ मनाने के लिए एसडीएम नरोत्तम भार्गव ने आज 3 जनवरी को प्रातः 11 बजे जनपद पंचायत के सभाकक्ष में शांति समिति की एक बैठक आहुत की है। शांति समिति के सभी सदस्यों को सूचना भेज बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।
तीसरे दिन भी जारी रही नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया
आष्टा। पंचायत चुनाव को लेकर चल रही नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया के अंतर्गत आज तीसरे दिन तहसील कार्यालय में रिटर्निंग आफिसर के समक्ष जनपद सदस्य के लिए 7 उम्मीदवारों ने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बनाये 21 केन्द्रांे पर सहायक रिटर्निंग आफिसर के समक्ष सरपंच के 70 एवं पंच के 48 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। आज तहसील कार्यालय परिसर एवं बाहर एवं नोट्री एडवोकेट के यहां चुनाव लडने वाले उम्मीदवारों की भारी भी़ड सुबह से लेकर शाम तक लगी रही। महिलाएं भी बडी संख्या में इस कार्य हेतु तहसील परिसर में घंटो बैठक अपना नामांकन पत्र भरे एवं नोट्री कराने के लिए इंतजार करती रही।
युवाओं ने किया फिल्म पी.के विरोध

आष्टा। आमिर खान की फिल्म पी.के द्वारा हिन्दु संस्कृति, देवी देवताओं की, अंधविश्वास की आड़ लेकर, खिल्ली उड़ाने का नगर के चंद जागरूक हिन्दु समाज के युवाओं ने कड़ा विरोध किया हैं।  आर्य विचारधारा से ओतप्रोत मुकेश आर्य ने आमिर खान को उनके ही तरीके से जबाव देने का प्रयास किया है। श्री आर्य ने बताया कि धर्म निरपेक्ष भारत में आमिर खान को हिन्दु संस्कृति से छैडखानी व हस्तक्षेप करने का कोई हक नही हैं। हिन्दु समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की सुनियोजित साजिश करार दिया हैं। हिन्दु संस्कृति की रक्षा व सम्मान बरकरार रखने के लिए हमें किसी आमिर खान के मशवरे व तरीके की जरूरत नही। हिन्दुओं की रगो में महाराणा प्रताप, क्षत्रपति शिवाजी व महर्षि दयानंद सरस्वती का लहू बह रहा है, हम हमारा सुधार कर लेंगे। हमारी चिंता आप ना करे।  आमिर खान से कहा है कि आपकी पी.के. देखकर लगता है कि आपने यह फिल्म दारू पी.के. बनाई है। क्योकि ऐसी अशोभनीय हरकत ‘दारू पीके ’ ही होती है। अच्छा होता, आप इस फिल्म का नाम ‘ दारू पी.के.’ ही रख देते और सिनेमाघर में दर्शको को भी एक एक पैग दारू फ्री कर देते। अपने नंगे फोटो पर ‘दारू फ्री’ लिखवा देते तो आपको यह मालुम पड जाता कि अपने शरीर का नंगा प्रदर्शन करने के क्या परिणाम होते, क्योंकि याद रखो - देश में समलैंगिकता, अब अपराध नही रहा हैं। किसी को मुॅह दिखाने के काबिल भी नही रहते। श्री आर्य ने हिन्दु संगठनो से आग्रह किया है कि - हमारी संस्कृति पर आए दिन हर एैरा-गैरा उंगली उठाने लगा है। ऐसे लोगो का मुॅह तोड़ जवाब देने का अब समय आ चुका है ताकि आगे से कोई ऐसी हिमाकत ना कर सके। श्री आर्य ने विज्ञप्ति मंे कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान को सर्वप्रथम अपना बयान जारी करना चाहिए और देश की शांति व्यवस्था को भंग करने का दुःसाहस करने वालो के खिलाफ ‘राष्ट्र द्रोह’ की कार्यवाही करना चाहिए।
वयोवृद्ध नेता के निधन एवं भारी शीत वर्षा के कारण कृतज्ञता समारोह निरस्त

आष्टा - जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष कैलाश परमार एवं पार्षदगणों ने अपनी विजय उपरांत नगर की जनता का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करने हेतु कृतज्ञता आयोजन 4 जनवरी को स्थानीय मानस भवन परिसर में आयोजित किया था। अंचल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री शिवनारायण पटेल के आकस्मिक निधन तथा गत सप्ताह से लगातार जारी भारी शीतवर्षा के कारण उक्त कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में मीडिया प्रभारी संजय जैन ने बताया कि 4 जनवरी को आयोजित कृतज्ञता समारोह हेतु नगर में आमंत्रण पत्र वितरित किए गए थे। इछावर के विधायक शैलेन्द्र पटेल के नाना एवं जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय शिवनारायण पटेल के निधन के कारण कृतज्ञता समारोह में आमंत्रित मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सज्जनसिंह वर्मा तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरूण यादव से चर्चा उपरांत कार्यक्रम को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। विज्ञप्ति में यह भी बताया कि जिलाधीश सीहोर द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष कैलाश परमार पार्षदों के साथ 5 जनवरी को नगरपालिका कार्यालय में प्रातः 10 बजे कार्यभार ग्रहण करेंगे।
वयोवृद्ध कांगेस नेता शिवनारायण पटेल का निधन
जिला कांग्रेस ने दी श्रृद्धांजली

आष्टा - लगभग छः दशकों तक कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे वयोवृद्ध नेता  शिवनारायण पटेल का उनके गृहनगर कोठरी में बीती रात आकस्मिक निधन हो गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेताओं एवं नागरिकों ने उनकी शवयात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजली दी। स्वर्गीय पटेल कांग्रेस की पुरानी पीढ़ी के नेता थे, वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय शंकरदयाल शर्मा तथा प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय उमरावसिंह के करीबी थे। जिले की राजनीति में उनका सक्रिय योगदान था वे कांग्रेस के अनेक पदों पर रहे। इछावर क्षेत्र के विधायक शैलेन्द्र पटेल के नाना शिवनारायण पटेल के निधन का समाचार मिलते ही बड़ी संख्या में जिले और प्रदेश के नेता उन्हंे अंतिम विदाई देने पहुंचे। श्री पटेल का अंतिम संस्कार उनके गृहनगर कोठरी में प्रातः 10 बजे हुआ। अंतिम संस्कार में अखिल भारतीय सेवा दल अध्यक्ष महेन्द्र जोशी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार, राऊ के विधायक जीतू पटवारी, सीहोर विधायक स्वदेश राय, खाती समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष चैधरी, भोपाल जिला कांग्रेस के पदाधिकारी अविनाश भार्गव, भोपाल दुग्ध संघ अध्यक्ष धरमसिंह वर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गोपालसिंह इंजीनियर, जगदीश पटेल कोठरी, जफर लाला, जिला कांग्रेस महामंत्री हिफजुर्रहमान भैया मिया, प्रदीप प्रगति, सनव्वर खां, यूथ कांग्रेस सीहोर अध्यक्ष राजीव गुजराती, नगरपंचायत इछावर के अध्यक्ष कृपालसिंह, नगरपंचायत कोठरी अध्यक्ष रूपेश पटेल, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष इछावर अनारसिंह, सीहोर ब्लाॅक ग्रामीण अध्यक्ष बाबूलाल परमार, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष आष्टा सौभालसिंह भाटी, पार्षद प्रतिनिधि घनश्याम जांगड़ा, ओम नामदेव, अनूप जैन कचरू, देवकरण पहलवान, इछावर सहकारी समिति अध्यक्ष रामनारायण परमार, चेतनसिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु, स्नेहीजन के साथ ही कांग्रेसजन शामिल हुए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार ने स्वर्गीय श्री पटेल को एक अच्छा मार्गदर्शक और अनुभवी नेता बताते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
वार्ड क्र.14 नाली का निर्माण माँग

सीहोर।  वार्ड क्रमांक 14 में वड़वाली डी.पी.के पास डामरीकरण रोड का निर्माण होना ह़े किन्तु नाली होने स धरो निकलने वाले पानी कर निकासी नही होने से यहां के निवासीगण काफी परेशान है तो लोगो की इस समस्या का निदान हो जावेगा। रोड के निर्माण कार्य के साथ नाली का निर्माण कराये जाने हेतु समुचित कार्यवाही करने माँग की गयी ह़े
जिले में अब तक 919.4 मि.मी.औसत वर्षा

सीहोर जिले में आज 02 जनवरी,15 की प्रात: 8 बजे समाप्त पिछले चौबीस घन्टों में 15.8 मिली मीटर औसत वर्षादर्ज की गई है। इसे मिलाकर एक जून,14 से अभी तक जिले में 919.4 मिलीमीटरऔसत बारिश रिकार्ड की जा चुकी है जबकि गत् वर्ष इस अवधि में 1438.3 मिलीमीटर औसत वर्षा आंकी गई थी। अधीक्षक, भू-अभिलेख से मिली जानकारी केअनुसार पिछले चौबीस घन्टों में सीहोर में 16, आष्टा में 25, इछावर में 13, नसरूल्लागंज में 15 तथा बुधनी में 10  मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आंकड़ोंके मुताबिक जिले में अभी तक सीहोर में 773.6, आष्टा में 937, इछावर में869, नसरूल्लागंज में 923.4 तथा बुधनी में 1094 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड कीगई है। इस अवधि में गत वर्ष सीहोर में 1639.7, आष्टा में 1166, इछावर में1488, नसरूल्लागंज 1610 तथा बुधनी में 1288 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गईथी।

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव हेतु दो प्रेक्षक नियुक्त 

सीहोरम.प्र.राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सीहोर जिले में त्रि-स्तरीय पंचायतों केआम निर्वाचन वर्ष 2014-15 हेतु प्रेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। आयोगद्वारा द्वितीय चरण में नसरूल्लागंज एवं इछावर में संपन्न होने वालेपंचायतों के आम चुनाव हेतु श्री हरिशंकर रावत राप्रसे से.नि. मो.नं.9425661016 को नियुक्त किया गया है। प्रथम चरण में विकासखंड सीहोर एवंतृतीय चरण में आष्टा व बुधनी के लिए श्री बसन्त कुमार रमोले आईएएस से.नि.मो. नं. 9827978450 को नियुक्त किया गया है। दोनों प्रेक्षक 5 से 10 जनवरी,15 तक जिले में भ्रमण पर रहेंगे। निर्वाचन से संबंधित कोई शिकायत आदिहोने पर अभ्यर्थी अथवा कोई भी व्यक्ति प्रेक्षकों को शिकायत मोबाइल परअथवा समक्ष में उपस्थित होकर दर्ज करा सकेंगे।

वाहन व्यवस्था संबंधी बैठक 3 जनवरी को

सीहोरजिले में त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2014-15 हेतु वाहनव्यवस्था के संबंध में एक जरूरी बैठक 3 जनवरी,15 को अपरान्ह 4 बजेकलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवंजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुदाम खाडे करेंगे।

जिले में जनवरी माह में आयोजित मेलों में आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश
मेलों में आने वाले श्रृद्धालुओं को दर्शन करने में परेशानी न हो कलेक्टर

सीहोरकलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे द्वारा जिले में माह जनवरी,2015 में आयोजित मेलोंमें पुख्ता व्यवस्था करने हेतु दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है। कलेक्टरडॉ. खाडे द्वारा पुलिस, वन, जिला पंचायत, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्यविभाग, जल संसाधन विभाग, विद्युत विभाग सहित जिले के समस्त अनुविभागीयअधिकारी, तहसीलदारों एवं परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण सीहोर कोनिर्देश दिए गए है कि माह जनवरी,15 में आयोजित होने वाले मेलों मेंकार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके अलावापेयजल, पार्किंग, आवागमन, फायर बिग्रेड, स्वास्थ्य एवं दुकानों के लिए स्थलआरक्षित किया जाए जिससे मेलों में आने वाले श्रृद्धालुओं को दर्शन करनेमें परेशानी न हो। 
जिले में लगने वाले मुख्य मेले सीहोर जिले में माहजनवरी, 15 में आयोजित मेलों में मुख्य मेलों में तहसील सीहोर में देहरीघाटमेला जो ग्राम भीमपुरा में 14 जनवरी मकर संक्राति, सोमवती शनिचरी अमावस्याऔर महाशिवरात्रि, आयोजित होगा तथा गणतंत्र दिवस जो 26 जनवरी को नगर सीहोरचर्च ग्राउण्ड पर आयोजित होगा। तहसील श्यामपुर में संक्राति का मेला जो 14, 15 एवं 16 जनवरी को ग्राम सिराडी में आयोजित होगा। तहसील आष्टा मेंमिलादुल्लनवी का मेला जो नगर आष्टा में जुलूस, ग्राम कोठरी एवं ग्रामपगरिया हाट में तथा गणतंत्र दिवस जो नगर आष्टा मुखर्जी खेल मैदान मेंआयोजित होगा। तहसील नसल्लागंज में 14 जनवरी मकर संक्राति, सोमवती शनिचरीअमावस्या और महाशिवरात्रि का मेला जो ग्राम सातदेव एवं छीपानेर आयोजित होगातथा अमावस्या स्नान का मेला जो नीलकंठ में आयोजित होगा। इसी तरह 12 से 16 जनवरी तक आयोजित 14 जनवरी मकर संक्राति, सोमवती अमावस्या और नर्मदा जयंतीका मेला जो बुधनी में तथा 14 जनवरी को पुलघाट बेरखेडी में तथा ग्राम शाहगंजमें 12 से 16 जनवरी तक मकर संक्रान्ति का मेला आयोजित होगा। तहसील रेहटीमें सलकनपुर में माघ मेला सलकनपुर प्रतिपदा से फाल्गुन तक आयोजित होगा।
तहसीलदार एवं रिटर्निंग आफीसर अधिकृत 

सीहोरकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुदाम खाडे द्वारा एक आदेश जारी करजिले में त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2014-15 के लिए जिलापंचायत पद के अभ्यर्थियों को वाहन, जुलूस, आमसभा आदि की अनुमति के लिएसंबंधित क्षेत्र के तहसीलदार एवं रिटर्निंग आफिसर को अधिकृत कर दिया गयाहै। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। 

Maha Aarti organized at Sai Mandir Chanakyapuri
Sehore – People ring in their new year in different ways, some of them party hard all night but some of them do it in a different way. It is believed to be morally right in our country if you start your new year with blessings of god and elders, to avail this people go to temple to seek god’s grace. Today Maha Aarti was organized at Sai Mandir Chanakyapuri and was attended by hundreds of devotees to get god’s blessings for new year. Maha Aarti was organized twice in a day, once in the morning at 12 and once in the evening at 8:30.