NEWS 16-1-2015
यहां भी हो रहा था
नकली डामर तैयार?
कोतवाली
पुलिस ने बरामद किए ड्रम और ट्रैक्टर
बसंत दासवानी/
बल्लू दासवानी
सीहोर. जिले के
ग्राम भाड़ाखेड़ी में नकली डामर बनाने वाले कारखाने का भांडाफोड़ करने वाली टीम
में शामिल थाना कोतवाली पुलिस ने अगले ही दिन शुक्रवार को ग्राम लसूडिय़ा परिहार
में भी छापामार कार्रवाई करते हुए डामर के खाली ड्रम और मशीन सहित एक ट्रैक्टर
बरामद किया है. पुलिस इस मामले में इतनी सर्तकता बरत रही है कि वह कुछ भी बयान
करने से बचती नजर आ रही है. गौरतलब है कि
जिले की सीहोर और आष्टा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ग्राम भाड़ाखेड़ी
के जंगल में नकली डामर बनाए जाने वाले गोरखधंधे का पर्दाफाश किया था. पुलिस ने
यहां से 10 लाख रुपए कीमत के नकली और असली डामर के अलावा तीन लोगों को गिर तार भी
किया था, जबकि कारखाना संचालक
मंडी स्थित प्रेमनगर कालोनी निवासी पप्पू राठौर पुलिस की गिर त से बच निकला
था. शायद लग गई थी भनक सूत्रों का कहना है
कि सीहोर की थाना कोतवाली पुलिस और आष्टा पुलिस द्वारा नकली डामर का कारखाना लगभग
तीन दिन पहले रात के अंधेरे में पकड़ा गया था और वहां से गिर तार किए गए तीनों
आरोपियों से सघन पूछताछ किए जाने के बाद आज शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने लसूडिय़ा
परिहार स्थित एक ढाबे के पीछे से भी डामर के चार दर्जन से अधिक खाली ड्रमों के
अलावा आधे भरे दो ड्रम बरामद किए हैं. मौके पर एक ट्रैक्टर भी पाया गया, जिसमें भाड़ाखेड़ी के कारखाने पर मिले
ट्रैक्टर की तरह पिछले हिस्से पर मशीन लगी हुई थी, लेकिन यहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं मिला. यही नहीं जिस
ढाबे के पीछे से यह ड्रम और ट्रैक्टर मिला है उस जमीन का मालिक कौन है, इसके बारे में ढाबा संचालक भी अनभिज्ञता जाहिर
कर रहा है. सूत्रों का कहना है कि यह जमीन भी फरार मु य आरोपी पप्पू राठौर की है
और वह यहां भी नकली डामर बनाने के कारोबार को अंजाम दे रहा था.भाड़ाखेड़ी में
पुलिस की छापामार कार्रवाई के बाद यहां
आनन-फानन में नकली डामर बनाया जाना बंद करते हुए सामान हटाने का प्रयास
किया गया, लेकिन वहां की
परिस्थितियां स्पष्ट दर्शा रही थीं कि एक दिन पहले तक यहां पर नकली डामर बनाने का
गोरखधंधा चल रहा था. मौके पर पहुंचे थाना कोतवाली प्रभारी निरंजन शर्मा व अन्य
पुलिस बल ने खाली ड्रमों को कोतवाली प्रांगण में रख दिया है. मामले में सर्तकता बरत रही पुलिस इस मामले में
पुलिस तमाम सर्तकता बरत रही है. पुलिस इस
नकली डामर के काले कारोबार से जुड़े बड़े गिरोह को बेनकाब कर सकती है.
आयशर के ब्रांड
एम्बेसेटर सुशील कुमार का आष्टा में जोरदार स्वागत
सीहोर। ओलपिंक में
पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार तहसील मुख्यालय आष्टा में कुछ देर के लिए जहां पर
उनका जोरदार स्वागत किया गया। पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार आयशर टे्रक्टर के
ब्रांड एम्बेसेटर है, शुक्रवार
को सुशील कुमार आयशर ट्रेक्टर के अधिकृत विक्रेता के शो रूम पर रूके। जहां पर
संचालक श्री चौधरी और नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार द्वारा उनका स्वागत किया
गया।
टावर से गिरे मजदूर
की मौत
बिजली विभाग का काम
रहा था
सीहोर। शुक्रवार को
हकीमाबाद में बिजली के टावर पर काम करने के दौरान गिरे मजदूर की मौत हो गई। पुलिस
द्वारा मर्ग कायम कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार तहसील मुख्यालय आष्टा के
ग्राम हकीमाबाद में बिजली विभाग का कार्य चल रहा है, टावर पर काम करने के दौरान डिंडोरी जिले के मजदूर
श्रद्धा आत्मज भूपदसिंह गिर पड़ा बताया जाता है कि संतुलन बिगड़ जाने से वो नीचे आ
गिरा उसे आष्टा अस्पताल उपचार के लिए लाया गया पर चिकित्सकों के प्रयास भी उसे बचा
नहीं सके। पुलिस द्वारा फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है।
नवजात शिशु मिला
सीहोर। शाहगंज में
नर्मदा किनारे एक तीन दिन का नवजात शिशु मृत अवस्था में मिला है। पुलिस द्वारा
मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शाहगंज नर्मदा किनारे एक
शिशु का शव मिलने से सनसनी का वातावरण बन गया। ऐसा माना जा रहा है कि किसी ने अपना
पाप छुपाने की दृष्टि से इसे नर्मदा में बहाने का प्रयास किया है।
मोबाइल टावर बने
खतरा
कलेक्टर को सौंपा
ज्ञापन
सीहोर। कस्बा
क्षेत्र के लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मोबाइल टावर को हटाने की मांग
की है। ज्ञापन में कहा गया है कि कस्बा तलैया मोहल्ला क्षेत्र में लगे टावर के
कारण एक युवक की जान पर बन आई है, इलयास
नामक युवक गत दिवस इस टावर के कारण ेबेहोश हो गया, मोबाइल टावर के रेडियएशन की तीव्रता एकदम बढ़ जाने के
कारण इलयास बेहोश हो गया जिसका इलाज जिला अस्पताल में कराया गया है। क्षेत्र के
लोगों द्वारा कलेक्टर से टावर को हटाने की मांग की गई है। शहर के विभिन्न
क्षेत्रों में लगे हुए मोबाइल टावर से भी लोग परेशान चल रहे है देखना यह है कि अब
इस दिशा में क्या कुछ कदम उठाए जाते है।
फिर छाया कोहरा,
सुबह ही जले अलाव
सीहोर। पिछले कुछ
दिनों की राहत के बाद शुक्रवार की सुबह मौसम का मिजाज एकदम बदल गया। शुक्रवार की
सुबह एक बार फिर कोहरा छा गया। सूर्य दर्शन भी सुबह दस बजे के बाद हुए। कोहरे के
साथ साथ सर्द हवाओं ने भी लोगों को ठिठुरने पर विवश कर दिया। सुबह सर्दी की
व्यापकता के चलते बस स्टैंड पर सुबह नौ बजेे ही अलाव जल रहे थे, इंदौर जाने वाले यात्री भी अलाव का सहारा लेते
नजर आए। शुक्रवार को सारा दिन मौसम सर्द बने रहा। शाम को भी हवाओं के चलते सर्दी
का जोर बरकरार बना रहा।
विहार के दौरान
आचार्य विशुद्धसागर महाराज से परमार ने लिया आशीर्वाद
गुरूभक्ति कर
नागरिकांे के सुखमय जीवन की मंगल कामना की
आष्टा। अलीपुर स्थित
दिसंबर माह में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में पधारे आचार्यश्री विशुद्धसागर
महाराज जी एवं श्रीसंघ द्वारा मध्यप्रदेश से उत्तरप्रदेश की ओर विहार कर दिया है।
आचार्यश्री वर्तमान में पचैर से भी विहार कर चुके है। विगत गुरूवार को आचार्यश्री
ने पचैर से भी विहार कर दिया। विहार के दौरान सैकड़ों की संख्या में भक्तगण
उपस्थित थे। नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष कैलाश परमार भी अपने साथियों सहित
आचार्यश्री से आशीर्वाद लेने पचैर उपस्थित हुए। पचैर के आगे विश्राम के लिए रूके
आचार्यश्री का श्री परमार एवं उनके साथियों द्वारा श्रीफल भेंटकर नगर की जनता के
कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा। शहर में सुख-शांति, अमन रहे व शहर के नागरिक सुखमय जीवन व्यतीत करें ऐसी
मंगल कामना की गई। श्री परमार एवं साथियों द्वारा शाम को ही गुरूभक्ति में शामिल
होकर पुण्य लाभ भी लिया गया। श्री परमार द्वारा आचार्यश्री से भेंटकर भविष्य में
पुनः नगर पधारने का भी निवेदन किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के महामंत्रीगण
शैलेष राठौर, प्रदीप प्रगति,
अनिल धनगर, संजय जैन किला, राजेन्द्र जैन अलीपुर, सुनील कचनेरिया एडव्होकेट, वीरेन्द्र परमार एडव्होकेट आदि उपस्थित थे।
सड़क सुरक्षा सप्ताह
का समापन
सीहोर। जिला
मुख्यालय पर सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन जिला कलेक्टर डॉ सुदाम खाड़े और जिला
पुलिस अधीक्षक डॉ रमनसिंह सिकरवार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सड़क सुरक्षा
सप्ताह के दौरान शहर के विभिन्न स्कूलों में यातायात की जानकारी के कार्यक्रमों का
आयोजन किया जाकर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी जिसके विजेताओं पुरस्कार बांटे गए।
कार्यक्रम की जानकारी आरआई विजय दुबे ने दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ डॉ.
आरआर भोंसले और सीएसपी एसआर दंडोतिया, नायब तहसीलदार कुलदीप दुबे उपस्थित थे। सड़क सुरक्षा सप्ताह के बारे में
विस्तार से जानकारी आरआई विजय दुबे ने दी आभार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित
सक्सेना ने माना।
उच्चतम न्यायालय
द्वारा आपराधिक मामले में दिये गये आदेश के संबंध में राज्य और जिला-स्तरीय समिति
गठित
राज्य शासन द्वारा
उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित एक आदेश के अनुपालन में राज्य एवं जिला स्तरीय समिति
का गठन किया गया है। यह समिति सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये जाने वाले निर्णय पर
संबंधितों की जिम्मेदारी निर्धारित करेगी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गुजरात राज्य
विरुद्ध किशन भाई एवं अन्य में पारित आदेश के अनुपालन में न्यायालयीन प्रकरणों की
प्रस्तुति में जाँच एवं अभियोजन स्तर पर लापरवाही अथवा जान-बूझकर विद्वेषपूर्ण
विवेचना के आधार पर न्यायालय से प्रतिकूल निर्णय होने पर संबंधितों की जिम्मेदारी
निर्धारित करने यह समितियाँ गठित की गई हैं। जिला स्तर पर जिला दण्डाधिकारी की
अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। समिति के अन्य सदस्यों में पुलिस अधीक्षक एवं
जिला अभियोजन अधिकारी को शामिल किया गया है। जिला स्तरीय समिति प्रत्येक माह में
बैठक कर न्यायालय द्वारा पारित प्रतिकूल निर्णय में दायित्व निर्वहन में लापरवाही
एवं जिम्मेदारी तय करने के साथ समीक्षा करेगी। जिला समिति अपनी अनुशंसा राज्य स्तर
पर गठित समिति को प्रस्तुत करेगी। राज्य स्तर पर प्रमुख सचिव गृह की अध्यक्षता में
समिति गठित की गई है। समिति के अन्य सदस्यों में प्रमुख सचिव विधि, संचालक लोक अभियोजन, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अ.अ.वि. को शामिल किया गया
है। गृह विभाग के उप सचिव समिति के सदस्य सचिव होंगे। राज्य स्तरीय समिति की बैठक
भी प्रतिमाह किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। राज्य स्तरीय समिति अपने स्तर पर
प्राप्त रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद अपनी अनुशंसा राज्य शासन को सौंपेगी।
15 मार्च को होने
वाली नव-साक्षर परीक्षा के लिये जिलों को निर्देश
राज्य शिक्षा
केन्द्र ने साक्षर भारत योजना में 15 मार्च को होने वाली नव-साक्षर परीक्षा के संबंध में सभी कलेक्टर को
निर्देश जारी किये हैं। जिलों के कलेक्टर को नव-साक्षर परीक्षा की तैयारियाँ
प्रारंभ करने को कहा गया है। परीक्षा से संबंधित प्रश्न-पत्र की सी.डी. 28 जनवरी को राज्य-स्तरीय समीक्षा बैठक में दी
जायेगी। सी.डी. के आधार पर प्रश्न-पत्र/उत्तर-पुस्तिका का मुद्रण जिले में करवाने
को कहा गया है। परीक्षा के बाद मूल्यांकित उत्तर-पुस्तिकाएँ एवं
अंक-सूची/रिजल्ट-शीट संबंधी दस्तावेज 16-17 मार्च तक अनिवार्य रूप से विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी
कार्यालय द्वारा प्राप्त किये जा सकेंगे। विकासखण्ड कार्यालय 20 मार्च तक हार्ड एवं सॉफ्ट कापी में परीक्षाफल
संबंधी डाटा प्रविष्टि कार्य पूर्ण कर जिला लोक शिक्षा समिति कार्यालय में 23
मार्च तक जमा कर सकेंगे। समिति कार्यालय
परीक्षा संबंधी सभी जानकारी हार्ड एवं सॉफ्ट कापी में 30 मार्च तक राज्य शिक्षा केन्द्र को भेजेंगे।
महिला मोर्चा ने किया मिलन समारोह का आयोजन
जावर. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा तहसील इकाई द्वारा
मकर सक्रांति के दूसरे
दिन सक्रांति के पावन पर्व को
बड़े धूम धाम से मनाया गया. जिसमें हल्दी, कुमकुम
कार्यक्रम एवं मिलन समारोह तथा टोपली जलाकर पुरानी परम्परानुसार तापते हुए महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता शर्मा
उपाध्यक्ष वीणा जोशी,
महामंत्री भारती भावसार, सपना श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया. मकर सक्रांति पर्व पर महिला मोर्चा की
महिलाओं ने एक दूसरे को
हल्दी कुम कुम लगाकर शुभकामनाएं
दी. इस अवसर पर आशा शर्मा,
गुलाब बाई ठाकुर,
कृष्णा बाई कोमल बाई, उषा पवांर तेजु बाई, सुन्दर बाई, अकिला बाई, रेणू शर्मा, तेजकुंवर बाई, राजकुंवर
बाई , रीना शर्मा, टीना बाई, पूजा आरती सहित अन्य
महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया.
मकर सक्रांति का
बताया महत्व
आष्टा. राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित द माधव पब्लिक हाई स्कू ल
डोडी में मकर
सक्रांति के उपलक्ष्य में एक
समारोह का आयोजन किया गया. जिसके अन्तर्गत छात्र-छात्राओं
को मकर सक्रांति का महत्व समझाते हुए संस्था प्रमुख जितेन्द्र ठाकुर ने कहा कि मकर सक्रांति के दिन भागीरथ
की अखण्ड तप के कारण
गंगा जी ने पृथ्वी पर आगमन किया था. मकर सक्रांति का
उत्सव बड़े हर्ष के
साथ सभी धर्मों के लोग मनाते हैं. मकर सक्रांति का त्योहार राष्ट्रीय एकता व अखण्डता का प्रतीक भी माना जाता है. जिस प्रकार गुड़
व तिल आपस में
मिलकर रहते हैं वह हमें आपस में
मिलकर रहने की शिक्षा देते हैं. मकर सक्रांति के
दिन लोग पतंगों को उड़ाते हैं. इस अवसर पर स्कू ल में विभिन्न खेलों की
प्रतियोगिता कराई जिसमें प्रमुख रूप से कबड्डी, खोखो, लम्बी कूद, उंचीकूद व
दौड़ का आयोजन किया गया. इस अवसर
पर उपस्थित शिक्षक महेन्द्र मेवाड़ा, धर्मेन्द्र ठाकुर, मनोज सोनी, योगेन्द्र, कृष्णपाल
वर्मा, राजेश, भुपेन्द्र, अरविन्द्र, राहुल
ठाकुर व शिक्षिका विनिता विश्वकर्मा, पूजा नामदेव,
जरीना अंसारी, वीना विश्वकर्मा, मंजु
चौरसिया आदि लोग उपस्थित थे.
मां और बेटी ने
पुलिस प्रशासन से लगाई गुहार
तोडफ़ोड़ के साथ की
मारपीट
सीहोर. गत दिनों पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों से इंसाफ
की गुहार लगाने
वाली कस्बा के कोलीपुरा निवासी
कमला बाई का कहना है कि प्रशासन की लचर नीतियों के
चलते उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. श्रीमती कमला बाई ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से वहां छोटी से
जगह पर निवास कर रही
हैं. इस जमीन विवाद को लेकर नंद
किशोर, सोनू, लखन और ऊषा
आए दिन परेशान कर
रहे हैं.गत दिनों इन लोगों ने घर
में घुसकर मारपीट के साथ उनके घर में तोड़
फोड़ कर दी. इस तोड़ फोड़ में उनके घर की बाथरूम और बाउंड्रीवाल चौपट हो गई है. थाने में रिपोर्ट दर्ज
कराने के साथ ही अपनी
गुहार अन्य को लगाने के बाद भी
अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
बीड़ी बनाकर चला रही
आजीविका शहर के कस्बा
स्थित कोलीपुरा की रहने वाली श्रीमती कमला बाई का कहना है कि उसके यहां पर आय का कोई अन्य स्त्रोत नहीं है, वहां अपने परिवार के साथ बीड़ी बनाकर जैसे-तैसे अपने परिवार को पालन पोषण बड़ी कठिनाईयों
में कर रही है, लेकिन इसके
बाद भी जमीन विवाद को लेकर नंद किशोर सहित अन्य लोग उसको परेशान कर रहे हैं. महिला का कहना है कि अगर शीघ्र ही
कोई कार्रवाई नहीं
हुई तो आगामी दिनों में न्याय के
लिए मुख्यमंत्री से प्रार्थना करुंगी.
राज्य स्तरीय
क्रिकेट प्रतियोगिता
पहला मैच रायसेन और
बैरागढ़ क्रिकेट टीम के मध्य
सीहोर. प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्व. बाबू सिंह वर्मा की
स्मृति में राज्य
स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का
आयोजन शहर के बीएसआई हेल्थ एंड स्पोट्र्स मैदान पर
किया जाएगा. प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, प्रकाश
व्यास, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रवाल, सचिव
प्रमोद पटेल, नीरज चौरसिया, अमित
कटारिया, वीरु वर्मा, अतुल तिवारी,
मनोज दीक्षित मामा, मदन कुशवाहा, चेतन
मेवाड़ा, कमलेश पारोचे, इरफान
अंसारी, पवन धनगर, अरविन्द
परमार, पवन सोनी, नागेन्द्र
व्यास, संतोष पांडे, महेन्द्र शर्मा आदि शामिल हैं. जिला क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि शहर के
बीएसआई क्रिकेट मैदान
पर होने वाली राज्य स्तरीय
कृष्णा ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता में भोपाल, रायसेन, बैरागढ़, इंदौर, उज्जैन,
हरदा, छतरपुर,
टीमकगढ़, विदिशा,
राजगढ़, जबलपुर,
छिंदवाड़ा सहित दो दर्जन से अधिक
क्रिकेट टीमें इस क्रिकेट
प्रतियोगिता में शामिल होगी.
प्रतियोगिता का शुभारंभ मैच रायसेन और बैरागढ़ क्रिकेट टीम के मध्य सुबह ग्यारह बजे किया जाएगा.
शानदार मुशायरा व
कवि सम्मेलन
सीहोर. आल इंडिया उर्दू राब्ता कमेटी राजीव गांधी युवा मंच व
अंजुमन फि करे अदब
की जानिब से स्थानीय एमटीटी
स्कूल में शानदार मुशायरा व कवि सम्मेलन गणतंत्र
दिवस के उपलक्ष्य में रखा गया. कार्यक्रम
में मुख्य अतिथि राहुल यादव, अध्यक्षता अफ जाल पठान व विशेष अतिथियों में मुल्ला हकीमुद्दीन, डॉ अनीस
खान, महफूज बंटी, फारूक
अंजुम, सईदउल हसन सिददीकी थे. आल इंडिया
उर्दू राब्ता कमेटी के अध्यक्ष डॉ युनुस फरहत ने बताया कि इस मुशायरे में तीन लोगों का सम्मान किया गया. जिसमें
कमर-ओ-शाएरात के लिए
मशहूर शाएरा व उर्दू एकेडमी की
सेक ेट्री डॉ नुसरत मेंहदी,
आफ ताब ए अदब का सम्मान अंतर्राष्ट्रीय शायर जफ र सहबाई को व उर्दू की
खिदमत के लिए
कुतुबुद्दीन शेख का सम्मान
अतिथियों द्वारा दिया गया.कवि सम्मेलन में
उपस्थित शायरों में आरिफ अली
आरिफ , मलिक नवेद, जावेद
अली जावेद, जावेद खान, रियाज मो.खान, मोहतरमा
परवीन सबा, डॉ सूरज, मोहतरमा रानी,
करम होशंगाबादी, जावेद आष्टवी, तमकीन
बहादुर, कैलाश याज्ञिक वहीं स्थानीय कवियों में रिया श्रीवास्तव, ओम प्रकाश तिवारी, कैलाश
गोस्वामी, उवेश एहमद उवेस, युनुस
अम्बर आदि ने अपनी खूबसूरत गजलों,
कविताओं को सुनाया मुशायरे का संचालन डॉ आजम ने किया एवं आभार महफ ूज
बंटी ने माना.
सुपोषण अभियान के
तहत सात दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
सीहोर. महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के सुपोषण
अभियान के अन्तर्गत पंचम
चरण स्नेह शिविर के लिए सहयोगिनी
का सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया
था. शिविर में पोषण सहयोगनियों को पर्यवेक्षक श्रीमती चन्द्रश्री चौरसिया एवं श्रीमती नजमा खान द्वारा प्रशिक्षण दिया
गया. यह पोषण सहयोगीनी
स्नेह शिविर में 12 दिवस तक कार्य करेंगी. प्रशिक्षण का संचालन मोहन रायकवार परियोजना अधिकारी द्वारा किया गया. प्रशिक्षण समाप्ति पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह जिला, सहायक संचालक श्रीमती सुष्मिता बिल्लोरे एवं जिला पोषण सलाहकार सुभाष मोघे उपस्थित
थे. जिला कार्यक्रम
अधिकारी द्वारा
प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की गई एवं उनको स्नेह शिविरों में अपना
सम्पूर्ण योगदान देना
सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. राजीव सिंह एवं सहायकत संचालक
श्रीमती बिल्लोरे द्वारा समस्त प्रशिक्षणर्थियों को
प्रमाण पत्र वितरित किए गए.
वृद्धाश्रम में
विधिक जागरूकता शिविर संपन्न
सीहोर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय कार्य योजना
वर्ष के अन्तर्गत जनवरी
माह में आयोजित किए जाने वाले
कार्यक्रमों के तहत वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार एवं
कर्तव्यों के संबंध में जागरूकता शिविर का आयोजन जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरविन्द मोहन
सक्सेना के निर्देशन
में संकल्प वृद्धाश्रम एवं
नशामुक्ति केन्द्र में आयोजित किया गया. जिसमें जिला न्यायालय से न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती आरती
आर्य दुबे एवं श्रीमती आरती शुक्ला पाण्डेय, जिला विधिक
सहायता अधिकारी उपस्थित थे.
संकल्प वृद्धाश्रम में
रहने वाले 15 वृद्धजनों एवं 72 नशा से
पीडि़त व्यक्तियों से बातचीत एवं विचार विमर्श किया
गया. उन्हें विधि से संबंधित जानकारी दी
गई ओर विधिक सहायता किस प्रकार नि:शुल्क प्राप्त की जाती है. जानकारी से अवगत कराया गया.
रेहटी को आदर्श नगर
बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी-प्रभारीमंत्री
14 करोड़ के विकास कार्य का मांग पत्र सौंपा
रेहटी. शुक्रवार को राजस्व पुनर्वास एवं जिला प्रभारी रामपाल
सिंह मंत्री रेहटी
आए. जिनका भव्य नागरिक अभिनंदन
किया गया. उन्होंनों ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब मतदाताओं को नगर परिषद को परखने और विकास
कार्यों को कराने का
समय आ गया है. जिस आधार पर
उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता हरिनारायण चौहान को बहुमत से जिताया था. साथ ही रेहटी को एक
आदर्श नगर बनाने के लिए
नागरिकों से हर संभव सहयोग करने
की भी अपील की. साथ ही रेहटी को आदर्श नगर बनाने के
लिए नगर के प्रत्येक बार्ड
में स्वयं घूमकर क्या क्या विकास कार्य कराने
हैं उनका पता लगाया जाएगा. श्री
सिंह ने यह भी बताया कि रेहटी को आदर्श
नगर बनाने के लिए उनकी सरकार किसी भी तरह क ी कसर नहीं छोड़ेगी. जहां प्रभारी मंत्री और अतिथियों का जोरदार नागरिक
अभिनंदन हुआ. कार्यक्रम
की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ
नेता रामविलास पंसारी ने की. मुख्य अतिथि प्रभारी
मंत्री रामपाल सिंह थे. नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता हरिनारायण चौहान उपाध्यक्ष भगवत सिंह ठाकुर और पार्षदों एवं सीएमओ
राजेन्द्र शर्मा ने
स्मृति चिन्ह और साल श्रीफल
भेंटकर स्वागत किया. रेहटी में 14
करोड़ के विकास को लेकर एक मांग पत्र भी नगर परिषद अध्यक्ष
सुनीता चौहान ने सौंपा.
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
गुरुप्रसाद शर्मा, रमाकांत भार्गव, राजेन्द्र सिंह राजपूत, श्रीराम
ठाकुर, समाज सेवी केके पालीवाल, ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, नरेन्द्र
सिंह चौहान, डॉ आरके यादव, नगर परिषद
अध्यक्ष सुनीता
चौहान, रामविलास पंसारी, अनार सिंह
चौहान, गोपाल टैलर, आशाराम
यादव, रामसजीवन यादव, भगवान सिंह
पटेल, अनिल जिराती, वनवीर सिंह
चंद्रवंशी सहित
कई अतिथि मंच पर आसीन थे.
कार्यक्रम को नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती चौहान, रामगोपाल
टैलर ने भी संबोधित किया. संचालन डॉ आरके यादव ने किया.
14 करोड़ के विकास कार्यों का मांगपत्र प्रभारी
मंंत्री को सौंंपा
नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता चौहान, उपाध्यक्ष भगवत सिंह ठाकुर और सभी पार्षद तथा सीएमओ राजेन्द्र शर्मा ने नगर में विकास को लेकर 14 करोड़ का मांगपत्र प्रभारी मंत्री को सौंपा. जिसमें प्रमुख रूप से मैन
रोड़ कोलार कालोनी से
इटावा तक आरसीसी कबर्ड नाली
निर्माण लंबाई 6 किमी लागत 5 करोड़, दशहरा मैदान से
इटावा तक नदी के किनारे आरसीसी पाइप के द्वारा गंदे पानी की निकासी लंबाई 5 किमी लागत 3 करोड़,
भब्बड़ नदी पर एनीकट स्टाप डेम
पुल निर्माण एवं नदी का डायवर्सन तथा गहरी करण
लागत 2 करोड़, ठोस
अपशिष्ट प्रबंधन स्थल मुक्तिधाम के साइड में कचरा
प्रबंधन प्लांट लागत 1
करोड़, सभी वार्डों में
सीसी रोड़ निर्माण लागत 1
करोड़, आरसीसी नाली निर्माण सभी बार्डों में लागत 1 करोड़, निर्माणाधीन नवीन बसस्टैंड के आवागमन के मार्ग पर हुआ अतिक्रमण हटाया जाकर शेष निर्माण कार्य पूर्ण
कराया जाए, नवीन बस स्टैंड चालू कराया जाए कीमत 1 करोड़,
शासकीय कृषि फार्म की 10 एकड़ भूमि, आवासीय
कालोनी विक सित करने और गरीबों क ो देने के लिए आबंटित की जाए एवं इंडोर स्टेडियम बनाया जाए, तलाई की भूमि 1.11 एकड़
नगर परिषद को पार्क
निर्माण हेतु आबंटित की जाए, रेंज प्रांगण की भूमि रेंज को अन्यत्र स्थापित सब्जी मंडी हाकर्स जोन और अन्य कार्य के लिए आबंटित की
जाए. दशहरा मैदान
की 10 एकड़ भूमि नगर परिषद को हस्तानंतरण की जाए, सुलभ कांपलेक्स निर्माण, पटवा
कॉलोनी और वार्ड 2 में बनाया जाए, शासकीय
स्नातक महाविद्यालय रेहटी
में बीएससी एवं बीकाम संकाय
प्रारंभ किया जाए.
नन्हें
छात्र-छात्राओं ने जाने सड़क सुरक्षा के नियम
रेहटी. नगर के भारती विद्या मंदिर स्कूल में शुक्रवार को सड़क
सुरक्षा सप्ताह
मनाया गया. जिसमें थाना टीआई
अनिल तिवारी ने उपस्थित कक्षा केजी से चौथी क्लास तक के
नन्हें-नन्हें छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया. उन्होंनों ने छात्र-छात्राओं को सड़क के
बायें ओर चलना बताया.
साथ ही बताया कि हमें सड़क पार
करते समय बांए और दांए देखकर सड़क पार करनी चाहिए. इसी
प्रकार सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत उन्होंनो ने कई टिप्स छात्र-छात्राओं को बताएं. उन्होंने कहा कि
छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करनी
चाहिए. और आगे चलकर भारत भविष्य निर्माण में अपना सहयोग देना चाहिए. श्री तिवारी ने स्कूल छात्र-छात्राओं का
उत्साहवर्धन करते हुए कहा
कि जो छात्र-छात्राएं अधिक अंकों
से उत्तीर्ण होंगे उन्हें टीआई अनिल तिवारी
द्वारा सम्मानित किया जाएगा. ऐसी भी उन्होंनो ने घोषणा की है. स्कूल संचालक विनय यादव, प्राधनाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया.
जनसेवा को लगातार
जारी रखेंगे
उसमान नाज का हुआ
भव्य स्वागत
सीहोर. हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सरखेड़ा
से सर्वश्रेष्ठ
जनसमर्थन हासिल विजयश्री हासिल
करने वाले वरिष्ठ नेता उसमान नाज का भव्य और आत्मीय स्वागत हुआ. श्री नाज का नपा के पूर्व अध्यक्ष
राकेश राय, धर्मेन्द्र यादव, घनश्याम यादव, कुतुबुद्दीन
शेख, शंकर खरे, नवाब
मुनव्वर खान, शफीक लाला, नवेद जाफरी मुकेश राय ने स्वागत कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी. पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय ने कहा कि
उन्हें भरोसा है कि
उसमान नाज अपने क्षेत्र में हर
समस्या के समाधान के लिए लगातार सक्रिय रहेंगे. इस
अवसर पर वरिष्ठ नेता उसमान नाज ने सभी को भरोसा दिलाया कि जो विश्वास ग्राम पंयायत सरखेड़ा के लोगों ने उन पर
व्यक्त किया है वह उसे
बरकरार रखेंगे और हमेशा विकास और
जनसेवा को ही पहली प्राथमिकता देंगे.
गौरतलब है की श्री नाज ग्राम पंचायत सरखेड़ा से सर्वाधिक मत
प्राप्त कर ग्राम के
सरपंच निर्वाचित हुए हैं जिससे
पूरे ग्राम में हर्ष की लहर दौड़ गई हैं.
प्रभारी मंत्री ने
दिलाई अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों को शपथ
शहर में साफ-सफाई व
डे्रेनेज सिस्टम सुधारना पहली व्यवस्था - श्रीमती लखेरा
निसरुल्लागंज. नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का
शुक्रवार को स्वागत
एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
किया गया. जिसमें सभी ने अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. नगर परिषद प्रागंण में आयोजित कार्यक्रम के
दौरान मुख्य अतिथि
के रुप में उपस्थित जिले के
प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने परिषद
को गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस
अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनिता राजेश लखेरा
व उपाध्यक्ष राजेश पंवार ने कहा कि शहर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाएगा. इसके अलावा परिषद का प्रमुख
उद्देश्य नगर के डे्रनेज
सिस्टम को सुधारने का हैं
उन्होंने नगर परिषद के कर्मचारी व अधिकारियों से विकास के इस महायज्ञ में तन-मन-धन से आहूति देने का
आह्वान किया. उन्होंने
कहा कि नागरिकों की समस्या के
लिए शहर के सभी वार्डों में समस्या निवारण शिविर लगाए
जाएंगे एवं शिकायत एवं सुझाव पेटी लगाई जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि संकल्प पत्र में की गई हर घोषणाओं का ईमानदारी
के साथ पालन किया
जाएगा. विकास के इस महायज्ञ में
पैसे की कोई कमी न आए इसके लिए प्रदेश के मुखिया
शिवराज सिंह चौहान ने भी अश्वसत किया है.
विकास में पैसे की
कमी नहीं आने दी जाएगी - रामपाल सिंह राजपूत
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने कहा कि
नसरुल्लागंज शहर को
गंदगी मुक्त करना परिषद का प्रथम
उद्देश्य है. शहर में सौन्दर्यीकरण का कार्य
लगातार जारी रहेगा. इस विकास में पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी. उन्होंने नव निर्वाचित पार्षदों से कहा कि वे अपने
वार्डों के विकास तक
सीमित न रहें, समस्त नसरुल्लागंज के विकास की बात करें और इस दिशा
में सब मिलकर काम करें. श्री राजपूत ने कहा सेवा
निवृत्त लोगों के अनुभवों का भी लाभ लिया
जाए तथा नसरुल्लागंज शहर को बेहतर और सुंदर बनाना हैं, शहर के विकास के
लिए धन की कमी नहीं होगी.
इसी तरह नगर परिषद
बुदनी की नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा विजय
सिंह व उपाध्यक्ष सुनील पंजाबी और परिषद के
पार्षदों को भी प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने शपथ दिलाई. यहां पर भी संपूर्ण बुदनी के विकास में कोई कसर
न छोड़े जाने की बात
कहीं गई. वहीं रेहटी में भी
नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें
प्रभारी मंत्री, नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सुनीता
हरिनारायण चौहान, उपाध्यक्ष
भगवत सिंह ठाकुर एवं संपूर्ण परिषद ने नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए शहर के सर्वागींण विकास का वादा किया.
इस अवसर पर पूर्व
निगम अध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत, मार्कफेड अध्यक्ष रमाकांत भार्गव, विधायक सुदेश राय, जिलाध्यक्ष
रघुनाथ सिंह भाटी, रवि मालवीय, महेश,
मंडल अध्यक्ष लखन यादव, समाजसेवी नरेन्द्र सिंह चौहान, वीर सिंह
चौहान, आजाद सिंह राजपूत, रामगोपाल माहेश्वरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अपर
कलेक्टर शशिभूषण सिंह,
अन्य शासकीय सेवक सहित परिषद के पार्षदगण, कर्मचारीगण
व बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे.
शिकायत ई-सुगम साईट
का प्रशिक्षण 19 को
सीहोर. टीएल बैठक के पश्चात 19 जनवरी को
शिकायत ई-सुगम साईट प्रशिक्षण का कार्यक्रम
आयोजित किया गया है. प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तर से ऑनलाईन प्रेषित किए जाने वाली शिकायत, आवेदन के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस सिलसिले में कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े द्वारा
जिले के समस्त
कार्यालय प्रमुखों को निर्देश
दिए गए है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपने अधीनस्थ
शिकायत ऑपरेटर सहित नियत तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप उपस्थित रहना सुनिश्चित करें
महायज्ञ का हुआ
समापन
नौका दौड़ रही
आर्कषण का केन्द्र
षाहगंज - पुण्य
सलिला नर्मदा के पावन तट पर पाॅंच दिवसीय मकर सक्रांति मेला एवं श्रीषतचण्डी
महायज्ञ का समापन हुआ । मेला एवं यज्ञ में क्षेत्र के हजारों श्रद्वालुआंे ने भाग
लेकर पुण्य अर्जित किया । इस अवसर पर पं.नीतिष मिश्र के मुखारविन्द से चल रही श्री
रामकथा का भी समापन हुआ । सीतापुर उत्तर प्रदेष से पधारे कथा वाचक पं. नीतिष मिश्र
की विदाई पत्रकार जयप्रकाष गौैर,सचिन
राजपूत द्वारा की गई । कथा अंतिम दिन श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष सतीष ष्षर्मा
ने पूजन के साथ कथा प्रारंभ कराई। समापन अवसर पर आयोजित नौकादौड़ आर्कषण का
केन्द्र रही जिसमें लगभग 6 कुषल
नाविक प्रतियोगिता में ष्षामिल हुऐे जिन्हंेे पुरूष्कृत किया गया । प्रथम
पुरूष्कार सकतपुर निवासी चन्द्रभान केबट,द्वितीय पुरूष्कार ष्षाहगंज के नाविक को दिया गया । सभी प्रतिभागियों को
सांत्वना पुरूष्कार प्रदान किया गया। समापन अवसर पर आयोेजित भंडारे में
श्रद्वालुओं ने प्रसादी ग्रहण की । आयोजन समिति के सचिव पवन विजयवर्गीय एडव्होेकेट
पवन विजयवर्गीय ने सभी का आभार व्यक्त किया । इस दौरान प्रषासन द्वारा चाकचोबंद
व्यवस्था की गई थी ।
0 comments:
Post a Comment