पूरा जनवरी माह रहेगा सर्द
Written by SehoreExpress
NEWS 2 JAN 2015
जानिए किस दिन कितना रहेगा तापमान
सीहोर। नए साल की शुरूआत सर्द मौसम से हुई है पूरे जनवरी माह में मौसम सर्द बना रहेगा। मौसम के पूर्वानुमान विभाग से मिली जानकारी अनुसार आज रात से लेकर 31 जनवरी तक तापमान इस प्रकार से रहेगा।
Tonight 2 Lo 12° 3 JAN 23° Lo 12° 4 Jan 23° Lo 9° 5 JAN 24° Lo 8°6 JAN 26° Lo 10° 7 JAN 25° Lo 7° 8 JAN 26° Lo 8° 9 JAN 24° Lo 7°10 JAN 25° Lo 8° 11 JAN 27° Lo 9° 12 JAN 26° Lo 9° 13 JAN 27° Lo 8°14 JAN 26° Lo 8°15 JAN 26°Lo 11° 16 JAN 26° Lo 8° 17 JAN 26° Lo 9° 18 JAN 27° Lo 12° 19 JAN 28° Lo 14° 20 JAN 23° Lo 13° 21 JAN 22° Lo 10° 22 JAN 24° Lo 9° 23 JAN 25° Lo 9° 24 JAN 28° Lo 13° 25 JAN 28° Lo 12° 26 JAN 27° Lo 12° 27 JAN 24° Lo 11° 28 JAN 25° Lo 11°29 JAN 25° Lo 11° 30 JAN 25° Lo 11° 31 JAN 28° Lo 13°
बैरक तैयार पर बंदी भोपाल में
जेल में पेयजल की समस्या
विधायक द्वारा पत्र लिखा गया
सीहोर स्थानीय जिला जेल सीहोर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजन के अवसर पर विधायक सुदेश राय उपस्थित रहे । इस दौरान जिला जेल अधीक्षक द्वारा विधायक को सम्पूर्ण जेल परिसर का निरीक्षण कराया गया निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि पुरूष बंदीगृह का बैरक-2 बनकर तैयार है परन्तु जिला जेल भोपाल में सीहोर शहर एवं आसपास के ग्रामों के लगभग 200 पुरूष बंदी होने के कारण उनके परिवार जनों को इनसे मिलने-जुलने में काफी असुविधा एवं परिशानियों का सामना करना पडता है साथ ही महिला बंदीगृह पर चर्चा की गयी जिसमे बताया गया कि महिला बंदीगृह बनकर तैयार किन्तु सीहोर शहर एवं आसपास के ग्रामों की महिला को भी भोपाल जेल में रखा गया हेै । जिसके कारण उनके परिजनों को भी मिलने जुलने हेतु भोपाल आना-जाना पडता है उनके परिजनों को भी काफी आसुविधा होती है। इन दोनों व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने हेतु श्री व्ही0 के0 सिंह डी0जी0 जेल म0प्र0 भोपाल को शीघ्र ही आवश्यक कार्यवाही हेतु विधायक द्वारा पत्र जारी किया है । जिला जेल अधीक्षक द्वारा जेल में पेयजल की समस्या से भी विधायक को अवगत कराया गया जिस पर विधायक द्वारा तत्काल विधायक निधी से टयूब वेल खनन कराये जाने हेतु अपनी सहमति प्रदान की ।
कवि जनार्दन शर्मा की पुण्यतिथि आयोजन 19 जनवरी को होगा
जनार्दन शर्मा सम्मान प्रतिष्ठित कवि श्री मोहन सगोरिया को
बाबा अम्बादत्त भारतीय स्मृति सम्मान
मध्यप्रदेश संदेश पत्रिका की सह संपादक श्रीमती स्वाति तिवारी को
रमेश हठीला स्मृति सम्मान वरिष्ठ शायरा श्रीमती इस्मत ज़ैदी को
मोहन राय स्मृति सम्मान वरिष्ठ शायर श्री रियाज़ मोहम्मद रियाज़ को
जनार्दन शर्मा सम्मान प्रतिष्ठित कवि श्री मोहन सगोरिया को
बाबा अम्बादत्त भारतीय स्मृति सम्मान
मध्यप्रदेश संदेश पत्रिका की सह संपादक श्रीमती स्वाति तिवारी को
रमेश हठीला स्मृति सम्मान वरिष्ठ शायरा श्रीमती इस्मत ज़ैदी को
मोहन राय स्मृति सम्मान वरिष्ठ शायर श्री रियाज़ मोहम्मद रियाज़ को
सीहोर । साठोत्तरी हिंदी कविता के यशस्वी कवि जनार्दन शर्मा की पुण्यतिथि पर हर वर्ष होने वाली पुण्य स्मरण संध्या का आयोजन इस वर्ष भी 19 जनवरी को किया जाएगा। इस पुण्य स्मरण संध्या में साहित्यिक पुस्तकों की अग्रणी प्रकाशन संस्था शिवना प्रकाशन द्वारा चार सम्मान प्रदान किये जाएंगे। सीहोर पत्रकारिता की पहचान रहे स्व. बाबा अम्बादत्त भारतीय की स्मृति में स्थापित शिवना सम्मान जो पत्रकारिता अथवा शोध पुस्तक हेतु प्रदान किया जाता है, वह साहित्यकार श्रीमती स्वाति तिवारी को उनकी सामयिक प्रकाशन से प्रकाशित भोपाल गैस कांड पर लिखी गई बहुचर्चित पुस्तक ‘सवाल आज भी ज़िंदा है’ हेतु प्रदान किया जाएगा। श्रीमती स्वाति तिवारी मध्यप्रदेश संदेश पत्रिका की सह संपादक हैं वे भोपाल में जनसंपर्क विभाग में पदस्थ हैं तथा देश की ख्यातिनाम कहानीकार हैं। पैंतीसवा जनार्दन शर्मा सम्मान प्रतिष्ठित कवि श्री मोहन सगोरिया को साखी प्रकाशन से प्रकाशित उनकी कविता पुस्तक ‘दिन में मोमबत्तियाँ’ हेतु प्रदान किया जायेगा। वर्तमान में हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि श्री मोहन सगोरिया इलेक्ट्रानिकी आपके लिये पत्रिका के सह संपादक हैं उनके इस संग्रह में उनकी एक ही विषय नींद पर लिखी कविताएँ संकलित हैं। गीतकार स्व. रमेश हठीला की स्मृति में दिया जाने वाला शिवना सम्मान वरिष्ठ शायरा श्रीमती इस्मत ज़ैदी को प्रदान किया जायेगा। सतना मध्यप्रदेश की श्रीमती ज़ैदी अपनी सांप्रदायिक सौहार्द तथा अमन-शांति की ग़ज़लों के लिये एक जाना पहचाना नाम हैं। गीतकार श्री मोहन राय की स्मृति में दिया जाने वाला शिवना सम्मान सीहोर के ही वरिष्ठ शायर श्री रियाज़ मोहम्मद रियाज़ को दिया जा रहा है। अपनी अनूठी तथा अलग मिज़ाज की ग़ज़लों के लिये श्री रियाज़ श्रोताओं के बीच बहुत सराहे जाते हैं। सम्मानों हेतु नाम चयन करने के लिये एक समिति का गठन प्रोफेसर डॉ. पुष्पा दुबे की अध्यक्षता में किया गया था, चयन समिति ने सर्व सम्मति से सम्मानों के लिये इन तीनों नामों का चयन किया है।
भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन
शिवराज और मोदी का पुतला दहन शनिवार को
शिवराज और मोदी का पुतला दहन शनिवार को
सीहोर। प्रदेश और देश में महंगाई के खिलाफ शहर कांग्रेस के तत्वाधान में शनिवार को बारह बजे स्थानीय नमक चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक साथ पुतला दहन किया जाएगा। इस संबंध में शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष मुकेश खत्री का कहना है कि आसमान छूती महंगाई के दौर में जिस तरह से देश की एनडीए सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों पर महंगाई का शिकंजा कस रही है। उसे यह साफ जाहिर होता है कि सत्ता प्राप्ति के बाद भाजपा की सरकार निरंकुश हो गई है। इसके विरोध में शनिवार से कांग्रेस आंदोलन का आगाज करने जा रही है। श्री खत्री ने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों से इस पुतला दहन कार्यक्रम में आने की अपील की है। श्री खत्री का कहना है कि इस दौर में जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थ के दाम में गिरावट है उस दौर में वर्तमान की एनडीए सरकार पिछले दरवाजे से महंगाई में वृद्धि कर रही है। वहीं रही सही कसर मध्यप्रदेश के मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर रहे है। गरीबों को भगवान मनाने वाले प्रदेश के मु यमंत्री श्री चौहान के द्वारा वेट टैक्स लगाकर गत दिनों रातों रात वृद्धि की जिससे अन्य प्रदेशों से अधिक प्रदेश में पेट्रोल के दाम हो गए है। श्री खत्री का कहना है कि भाजपा की पिछले दरवाजे से महंगाई वृद्धि को अब जनता के सामने उजागर किया जाएगा। शहर कांग्रेस के अध्यक्ष ओम वर्मा के नेतृत्व में शीघ्र ही जागरूकता अभियान चलाकर भाजपा की पोल खोली जाएगी। श्री खत्री ने दोपहर बारह बजे पुतला दहन कार्यक्रम में आने की अपील की है।
लापरवाही से नव वर्ष बीता अधेरे में
30 दिसम्बर की मध्यरात्री से बंद है बिजली
30 दिसम्बर की मध्यरात्री से बंद है बिजली
आष्टा - मेहतवाडा ग्राम मे यु तो कहने को विधुत वितरण कम्पनी नें मेहतवाडा में बिजली का ग्रीड बना दिया बिजली का आफिस और स्टाफ भी मेहतवाडा में रहता है। परन्तु 30 दिसम्बर 2014 की मध्यरात्री से मेहतवाडा क्षैत्र कि बिजली बंद है मेहतवाडा क्षैत्र वासीयो ने नववर्ष का आगाज अधेरे में ही किया। इस संबध में पदस्थ लाईनमेन सें पुछा की बिजली बंद क्यो है तो उन्होने बताया कि 33 के वी की लाईन पर ओस या पानी की बुंद जम जाती है जिसके कारण प्रतिदिन मध्यरात्री के बाद कभी भी लाईन बैठ जाती है यह माईनर फाल्ट है जैसै ही धुप निकलेगी औस व पानी की बुद सुख जाएगी बिजली अपने आप चालु हो जाएगी। इस फाल्ट को शिघ्र ही ठिक कर लिया जाएगा परन्तु 30 दिसम्बर की मध्यरात्री से बिजली पुरी तरह से बंद होगई और नव वर्ष अधेरे में गुजर गया 1 जनवरी की शाम 5 बजे के बाद मेहतवाडा के कुछ लोगो आष्टा डी वाष्णेव एंव मेहतवाडा जैई जितेन्द्र यादव से पुछा कि तीन दिनांे से मेहतवाडा की बिजली बंद क्यो है तो उन्होने बताया की आपकी बिजली तो चालु है मुझे लाईनमेन नें बताया कि मेहतवाडा की बिजली बंद हुही नही। मेहतवाडा के पदस्थ लाईनमेंन मेहतवाडा क्षैत्र वासीयो को तो अंधेरे में रखते ही है पर अधिकारीयों को भी गंलत जानकारी देकर उन्हे भी अंधेरे में रखते है गुरूवार शाम 5ः30 बजें तक खबर लिखने तक बिजली मेहतवाडा मे नही आई थी। अब देखना है की अधिकरीयों को गुमराह कर झुटी रिपोर्ट देने पर वरीष्ठ अधिकारी लाईनमेनों पर क्या कार्यवाही करते है।
नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद को लेकर हुई हलचल तेज
भाजपा कांग्रेस से सामने आए दो दो नाम
भाजपा कांग्रेस से सामने आए दो दो नाम
आष्टा। 5 जनवरी को नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष कैलाष परमार प्रातः अपना पद भार ग्रहण करेंगे एवं इसके बाद एसडीएम नरोत्तम भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं अपील समिति के दो सदस्यों का चुनाव सम्पन्न होगा। उपाध्यक्ष के चुनाव की तिथि घोषित होते ही भाजपा और कांग्रेस में जमकर हलचल तेज हो गई है। नगर पालिका चुनाव में आये परिणामों को देखते हुए उपाध्यक्ष कांग्रेस का ही बनेगा लेकिन उम्मीदवार घोषित होने के बाद कुछ नये समीकरण बनने से भी इंकार नही किया जा सकता हेै। अध्यक्ष निर्वाचित हुए कैलाष परमार ने अभी अपने पत्ते नही खोले है लेकिन खबर है कि वे जिन मतदाताओं की वजह से विपरीत परिस्थितियों में चुने गए है उन मतदाताओं का वे उपाध्यक्ष पद के चुनाव में ऋण चुका सकते है। वही वर्तमान नवनिर्वाचित परिषद में 8 पार्षद कांग्रेस के, 7 पार्षद भाजपा के एवं 3 निर्दलीय चुनाव जीत कर पहुंचे है निष्चित तीनों निर्दलीय पार्षद उपाध्यक्ष के चुनाव मंे किंग मेकर की भूमिका में है। वही नगर पालिका मे करारी हार का स्वाद चख चुकी भाजपा अपनी इस हार के बदले उपाध्यक्ष पद पर कब्जा करने की योजना पर कार्य तो कर रही है लेकिन उपाध्यक्ष का पद पाना भाजपा के लिए उतना आसान नही है जितना वो समझ रही है। लेकिन अगर भाजपा का सही निषाना लग गया तो कोई बडी बात नही है की वो उपाध्यक्ष अपना बना ले। उपाध्यक्ष को लेकर दोनों ही दलों में कई पार्षदों की लार टपक रही है लेकिन जो नाम उभर कर सामने आये है उसमें कांग्रेस से दूसरी बार चुनकर आये खालिद पठान एवं पहली बार भारी बहुमत से जीत कर आये नरेन्द्र कुषवाह का नाम है। वहीं भाजपा की और सबसे वरिष्ठ पार्षद बाबूलाल मालवीय का नाम सबसे आगे हे वही वर्तमान उपाध्यक्ष धनरूपमल जैन अपनी पत्नि के लिए प्रयास कर रहे है। पूर्व पार्षद भुरू भाई जो इस बार पुनः जीत कर आये है उपाध्यक्ष पद की दौड में शामिल है। दोनों ही दल तेल और तेल की धार देख रहे है। और ऐसा लगता है कि एन वक्त पर उम्मीदवार का नाम घोषित करेंगे।
राज्य स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का अयोजन 3 से
टी.टी. नगर स्टेडियम में होगी कबड्डी, खो-खो और व्हाॅलीबाॅल की प्रतियोगिताएं
टी.टी. नगर स्टेडियम में होगी कबड्डी, खो-खो और व्हाॅलीबाॅल की प्रतियोगिताएं
भोपाल, राजीव गांधी खेल अभियान के
तहत टी.टी. नगर स्टेडियम परिसर में कबड्डी, खो-खो एवं व्हाॅलीबाॅल
प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 5 जनवरी, 2015 तक किया जाएगा। राज्य स्तरीय तीन
दिवसीय इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 3 जनवरी को प्रातः 10ः30 बजे भारतीय
ख्ेाल प्राधिकरण, मध्य क्षेत्र (साई) के क्षेत्रीय निदेशक श्री राजेन्द्र
सिंह करेगें। प्रतियोगिता में दस संभागों की 340 महिला खिलाड़ी अपनी खेल
प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन ने बताया कि राजीव गांधी खेल अभियान योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता 2014-15 के चतुर्थ समूह-कबड्डी, खो-खो एवं व्हाॅलीबाॅल का शुभारंभ 3 जनवरी, 2015 किया जाएगा। तात्या टोपे राज्य खेल परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में रीवा, शहडोल, सागर, चंबल, उज्जैन, इन्दौर,जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल और ग्वालियर संभागों की 340 महिला खिलाड़ी भाग ले रहे है।
संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन ने बताया कि राजीव गांधी खेल अभियान योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता 2014-15 के चतुर्थ समूह-कबड्डी, खो-खो एवं व्हाॅलीबाॅल का शुभारंभ 3 जनवरी, 2015 किया जाएगा। तात्या टोपे राज्य खेल परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में रीवा, शहडोल, सागर, चंबल, उज्जैन, इन्दौर,जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल और ग्वालियर संभागों की 340 महिला खिलाड़ी भाग ले रहे है।
प्रिया के अभिनंदन की तैयारिया जोरों पर
सीहोर सांसारिक मोह माया
छोड कर संयम के मार्ग पर चलने का संकल्प ले चुकी प्रिया गोलेछा का
सांस्क्रतिक मंच द्वारा आयोजित नागरिक अभिंनदन कार्यक्रम रविवार को दोपहर
१२ बजे से अग्रवाल पंचायती भवन बडा बाजार सीहोर पर आयोजित होगा सांस्क्रतिक
मंच के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताय की शहर के मंडी निवासी प्रिया गोलेछा
के स्वागत सा मन हेतू शहर के सभी समजजनों ,धार्मीक सामाजिक सगंठनों को
आमंत्रित किया गया है जहां बहन प्रिया का सामूहिक स्वागत स मान किया जाएग
जिसे लेकर सस्ंथा के सदस्यों द्वारा बडें उत्साह के साथ तैयारिया की जा रही
है संस्था ने शहर के सभी नागरिको से अपील की है की शहर की पहली बेटी
प्रिया के जैन साध्वी बनेने पर स्वागत करने की अपील की है
धाडी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन
सीहोर :- आगामी 2 जनवरी 2015 से 8
जनवरी 2015 तक आयेाजित होने जा रही दिल्ली मे ंराष्ट्रीय शालेय वेटलि
िटंग प्रतियोगिता में शासकीय उत्कृष्ट स्कूल के छात्र शिभव धाड़ी 85 किलो
ंवर्ग में चयन हुआ इनकी इस उपलब्धी पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के
प्राचार्य आर.के.बागरे, जिला शिक्षा अधिकारी धमेन्द्र शर्मा , जिला क्रीडा
अधिकारी भरतलाल शर्मा, उत्कृष्ठ स्कूल के वरिष्ठ व्ययाम शिक्षक नारायण
कुशवाह, शासकीय माडल स्कूल के व्ययाम शिक्षक एंव म.प्र.स्कूल शाले शिक्षा
विभाग के कोच शैलेन्द्र सिंह चौहान, एंव विद्यालय के शिक्षक हरिश वारिया,
अभिषेक श्रीवास्तव, महेश वर्मा, राजेन्द्र देशमुख, जाहिर खान, दीपसिंह
राठौर, गणेश शर्मा, स्वतंत्र पाठक, तारिख खान, आवासीय स्कूल के व्ययाम
शिक्षक अताउल्लाह खान,चन्द्र शेखर शर्मा व्ययाम शिक्षक महेन्द्र बाथम एंव
वाडीविलिडिंग सचिव गणेश चौरसिया,एंव विद्यालय की महिला शिक्षिकाओं ने बधाई
दी।
स्नेह मिलन का आयोजन प्रदीप बिजोरिया हुए संयोजक नियुक्त
सीहोर :- गीता भवन में कलचुरी
सोशल ग्रुप के अध्यक्ष प्रदीप बिजोरिया के नेतृत्व में प्रदीप बिजोरिया
मित्र मण्डल ने वर्ष २०१४ की बिदाई एवं २०१५ के शुभ आगमन पर स्नेह मिलन एवं
बिदाई भोज का आयोजन पूर्व विधायक मदनलाल त्यागी की अध्यक्षता और विधायक
सुदेश राय के आतिथ्य में, अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष हरीश चन्द्र अग्रवाल,
जायसवाल समाज के अध्यक्ष ओंकार प्रसाद जायसवाल, हिन्दु उत्सव समिति के
अध्यक्ष सतीश राठौर, आध्य गौड़ ब्रा हण समाज के अध्यक्ष अनिल शमा, चौरसिया
समाज के मोहन चौरसिया, राठौर समाज के राजेश राठौर, साहू समाज के रामदास
साहू, एवं मेवाड़ा समाज के सुभाष मेवाड़ा, के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ
कलचुरी सोशल गु्रप के संस्थापक सुरेश जायसवाल ने बताया कि प्रति वर्ष
अनुसार गीता भवन में वर्ष २०१४ की बिदाई एवं २०१५ के आगमन पर स्नेह मिलन
कार्यक्रम आयोजित कर प्रदीप बिजोरिया मित्र मण्डल ने प्रस्ताव रखा कि आगामी
अक्षय तृतीया २०१५ पर विराट सर्वहिन्दू जातीय निशुल्क सामुहिक विवाह का
आयोजन कर हिन्दू समाज को एक सूत्र में बांधन का प्रयास कर समरसता लावें।
उक्त प्रस्ताव पर हर्ष ध्वनी से स्वागत कर उपस्थित समुदाय ने अपना पूर्ण
समर्थन देते हुए सुझाव रखा। इस अवसर पर राय समाज से साहित्यकार
लक्ष्मीनारायण राय, दर्जी समाज से मांगीलाल सोलंगी, सिंधी समाज से बंसत
दासवानी, जायसवाल समाज से सुरेश जायसवाल, विश्वकर्मा समाज से शिवनारायण
विश्वकर्मा, राठौर समाज से धर्मेन्द्र राठौर यादव समाज से सेवाराम यादव,
राजस्थानी आध्य गौड़ ब्रा हण समाज से सुरेश शर्मा, राजपूत समाज से नरेन्द्र
सिंह तोमर एवं श्री मति भारती राजपूत, गोस्वामी समाज से कैलाश गोस्वामी,
आदि ने अपने-अपने सुझाव पूर्ण सहमति के साथ रखते हुए आगामी फरवरी २०१५ के
प्रथम सप्ताह में आयोजन समिति की बड़ी बैठक विभिन्न समाजों के अध्यक्ष,
महामंत्री को आमंत्रित कर रखी जावे और उनकी पूर्ण सहमति और सहयोग से अक्षय
तृतीया पर सीहोर में सर्व हिन्दू जातीय निशुल्क सामुहिक विवाह २०१५ का
आयोजन पर अपने विचार रखे। इस हेतु सर्वस िमती से कलचुरी सोशल ग्रुप के
अध्यक्ष प्रदीप बिजोरिया को संयोजक तथा कलचुरी सोशल ग्रुप के संस्थापक
सुरेश जायसवाल, ब्रा हण समाज के अनिल शर्मा तथा चौरसिया समाज के मोहन
चौरसिया को सह संयोजक का प्रस्ताव हरीशचन्द्र अग्रवाल ने अपने परिवार की और
से ५१०० रूपये घोषणा कर रखा। जिसे कार्यक्रम के अध्यक्ष मदनलाल त्यागी एवं
विधायक सुदेश राय ने उपस्थित जनसमुदाय की सहमति से कार्यक्रम की रूप रेखा
हेतु प्रदीप बिजोरिया को संयोजक अनिल शर्मा, मोहन चौरसिया, सरेश जायसवाल को
सह संयोजक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अशोक राठौर, ओम राय, उमेश शर्मा,
शंकरलाल शर्मा, जगदीश राय, भगत राय, विवेक राय, वीर सिंह, सन्नी महाजन,
सुभाष मेवाड़ा, ओम शर्मा, राजा मेवाड़ा, राजेश राय, अजय मिश्रा, बबलू, अरूण
जोशी , ब्रज राय, रामदास साहू, सुरेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र जायसवाल,
कमलेश मिश्रा, अजय मरखेड़कर, ब्रजेश शर्मा, हरीओम शर्मा दाऊ आदि उपस्थित
थे। कार्यक्रम का संचालन डा. बिजेन्द्र जायसवाल ने किया। एवं आभार व्यक्त
कृष्णकांत बिजोरिया ने किया।
कलचुरी समाज का निशुल्क सामुहिक विवाह बंसत पंचमी पर
सीहोर :- प्रतिवर्ष अनुसार इस
वर्ष भी कलचुरी समाज सीहोर के तत्वाधान में आगामी २४ जनवरी २०१५ को बसंत
पंचमी के पावन अवसर पर बीएसआई ग्राउण्ड पर कलचुरी समाज का चर्तुथ निशुल्क
सामुहिक विवाह श्री राकेश राय, श्री अखिलेश राय एवं विधायक सुदेश राय के
मार्ग दर्शन में एवं निशुल्क सामुहिक विवाह के अध्यक्ष प्रदीप बिजोरिया के
कुशल नेतृत्व में होने जा रहा है। महामंत्री सुरेश जायसवाल ने बताया कि
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी पर कलचुरी समाज के २१ जोड़ों का
निशुल्क सामुहिक विवाह संपन्न होने जा रहा है। इस अवसर पर स िमलित वर वधु
जोड़ों से किसी प्रकार का कोई भी वैवाहिक शुल्क नहीं लिया जा रहा है। भोजन
एवं अन्य व्यवस्थाऐं कलचुरी समाज नगर सीहोर के आर्थिक सहयोग से की जा रही
है। कोषाध्यक्ष परमानन्द राय ने बताया कि बसंत पंचमी २०१५ को आयोजित
निशुल्क सामुहिक विवाह का निशुल्क पंजीयन हेतु तीन रंगीन फोटो एवं अंकसूची
की फोटो कापी के साथ बिजोरिया मेडिकल स्टोर एवं हर्ष फेशन फुडवेयर पर जमा
कर सकते है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सर्व श्री राकेश राय, अखिलेश राय,
विधायक सुदेश राय, प्रदीप बिजोरिया, परमानन्द राय, सुरेश जायसवाल, जगदीश
राय, डा. विजेन्द्र जायसवाल, ब्रिजेश राय, थान सिंह राय, कुंदन राय, रामजी
राय, राजेश राय, लक्ष्मीनारायण राय, राजेन्द्र जायसवाल आदि ने अपील की है।
श्रीमती भगवती बद्री प्रसाद वर्मा ने भरा फार्म
सीहोर वार्ड क्रमांक 11 से
श्रीमती भगवती बद्री प्रसाद वर्मा ने आज कलेक्टे्रट में अपने सैकड़ों
समर्थकों के साथ पहुंचकर नाम निर्देशन पत्र जमा किया। उनके साथ नाम
निर्देशन दाखिल करते समय किसान मोर्चा के प्रादेशिक नेता शंकर लाल शर्मा,
बाबू लाल वर्मा, बद्री प्रसाद वर्मा, हुकुम सिंह वर्मा, युवा नेता बिष्णु
वर्मा, स्वरूप सिंह वर्मा, रूपसिंह खेरी, अनारसिंह पटेल, कृपालसिंह,
श्यामसिंह, करण सिंह मावबाटी, मूलचंद वर्मा, संतोष वर्मा, राजेश चेयरमेन,
महेश, मांगीलाल वर्मा, महेश कुमार, जमना प्रसाद, द्वावरका प्रसाद, निर्मल
वर्मा, गंगा राम, सुरेश वर्मा, पप्पु नागर, सुरपाल बारेला, भोला राम
त्यागी, तारा चंद मालवीय, दीपक मालवीय, जितेन्द्र सेन, दीपक पटेल, बाबू लाल
जाट, रामसिंह वर्मा, शंकर लाल वर्मा, रामचन्दर, राजेन्द्र वर्मा आदि
सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
सीहोर :- महिला एंव बाल विकास
विभाग द्वारा सीहोर जिले के चौथे चरण की स्नेह शिविर हेतु पोषण सहयोगिनियों
का 7 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का समापन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी
राजीव सिंह एंव सुपोषण सलाहकार सुभाष मौघे एंव सहायक संचालक श्रीमती
सुष्मिता बिल्लौरे उपस्थित थी। प्रशिक्षण में स्नेह शिविर पोषण सहयोगिनियों
को शिविर में सुपोषण सलाह देने की तकनिक व विषय की विस्तृत जानकारी एवं
विधिया बताई गई। 6 माह तक यह पोषण सहयोगिनियाँ अपने अपने क्षेत्र में कार्य
करेगी। प्रशिक्षण का संचालन मोहन रैकवार परियोजना अधिकारी के मार्ग दर्शन
में हुआ। प्रशिक्षक के रूप में श्रीमती चौरसिया एंव श्रीमती नजमा खान ने
पोषण सहयोगिनियों को प्रशिक्षण संबंधी उपयोगी जानकारी दी। इस अवसर पर पोषण
सहयोगिनियों ने 7 दिवसीय प्रशिक्षण का लाभ लिया।
ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक 3 जनवरी को
आष्टा। ईद मिलादुन्नबी के त्यौहार शांति सदभाव एवं भाईचारे के साथ मनाने के लिए एसडीएम नरोत्तम भार्गव ने आज 3 जनवरी को प्रातः 11 बजे जनपद पंचायत के सभाकक्ष में शांति समिति की एक बैठक आहुत की है। शांति समिति के सभी सदस्यों को सूचना भेज बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।
तीसरे दिन भी जारी रही नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया
आष्टा। पंचायत चुनाव को लेकर चल
रही नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया के अंतर्गत आज तीसरे दिन तहसील
कार्यालय में रिटर्निंग आफिसर के समक्ष जनपद सदस्य के लिए 7 उम्मीदवारों ने
एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बनाये 21 केन्द्रांे पर सहायक रिटर्निंग आफिसर
के समक्ष सरपंच के 70 एवं पंच के 48 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा
किए। आज तहसील कार्यालय परिसर एवं बाहर एवं नोट्री एडवोकेट के यहां चुनाव
लडने वाले उम्मीदवारों की भारी भी़ड सुबह से लेकर शाम तक लगी रही। महिलाएं
भी बडी संख्या में इस कार्य हेतु तहसील परिसर में घंटो बैठक अपना नामांकन
पत्र भरे एवं नोट्री कराने के लिए इंतजार करती रही।
युवाओं ने किया फिल्म पी.के विरोध
आष्टा। आमिर खान की फिल्म पी.के द्वारा हिन्दु संस्कृति, देवी देवताओं की, अंधविश्वास की आड़ लेकर, खिल्ली उड़ाने का नगर के चंद जागरूक हिन्दु समाज के युवाओं ने कड़ा विरोध किया हैं। आर्य विचारधारा से ओतप्रोत मुकेश आर्य ने आमिर खान को उनके ही तरीके से जबाव देने का प्रयास किया है। श्री आर्य ने बताया कि धर्म निरपेक्ष भारत में आमिर खान को हिन्दु संस्कृति से छैडखानी व हस्तक्षेप करने का कोई हक नही हैं। हिन्दु समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की सुनियोजित साजिश करार दिया हैं। हिन्दु संस्कृति की रक्षा व सम्मान बरकरार रखने के लिए हमें किसी आमिर खान के मशवरे व तरीके की जरूरत नही। हिन्दुओं की रगो में महाराणा प्रताप, क्षत्रपति शिवाजी व महर्षि दयानंद सरस्वती का लहू बह रहा है, हम हमारा सुधार कर लेंगे। हमारी चिंता आप ना करे। आमिर खान से कहा है कि आपकी पी.के. देखकर लगता है कि आपने यह फिल्म दारू पी.के. बनाई है। क्योकि ऐसी अशोभनीय हरकत ‘दारू पीके ’ ही होती है। अच्छा होता, आप इस फिल्म का नाम ‘ दारू पी.के.’ ही रख देते और सिनेमाघर में दर्शको को भी एक एक पैग दारू फ्री कर देते। अपने नंगे फोटो पर ‘दारू फ्री’ लिखवा देते तो आपको यह मालुम पड जाता कि अपने शरीर का नंगा प्रदर्शन करने के क्या परिणाम होते, क्योंकि याद रखो - देश में समलैंगिकता, अब अपराध नही रहा हैं। किसी को मुॅह दिखाने के काबिल भी नही रहते। श्री आर्य ने हिन्दु संगठनो से आग्रह किया है कि - हमारी संस्कृति पर आए दिन हर एैरा-गैरा उंगली उठाने लगा है। ऐसे लोगो का मुॅह तोड़ जवाब देने का अब समय आ चुका है ताकि आगे से कोई ऐसी हिमाकत ना कर सके। श्री आर्य ने विज्ञप्ति मंे कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान को सर्वप्रथम अपना बयान जारी करना चाहिए और देश की शांति व्यवस्था को भंग करने का दुःसाहस करने वालो के खिलाफ ‘राष्ट्र द्रोह’ की कार्यवाही करना चाहिए।
वयोवृद्ध नेता के निधन एवं भारी शीत वर्षा के कारण कृतज्ञता समारोह निरस्त
आष्टा - जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष कैलाश परमार एवं पार्षदगणों ने अपनी विजय उपरांत नगर की जनता का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करने हेतु कृतज्ञता आयोजन 4 जनवरी को स्थानीय मानस भवन परिसर में आयोजित किया था। अंचल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री शिवनारायण पटेल के आकस्मिक निधन तथा गत सप्ताह से लगातार जारी भारी शीतवर्षा के कारण उक्त कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में मीडिया प्रभारी संजय जैन ने बताया कि 4 जनवरी को आयोजित कृतज्ञता समारोह हेतु नगर में आमंत्रण पत्र वितरित किए गए थे। इछावर के विधायक शैलेन्द्र पटेल के नाना एवं जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय शिवनारायण पटेल के निधन के कारण कृतज्ञता समारोह में आमंत्रित मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सज्जनसिंह वर्मा तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरूण यादव से चर्चा उपरांत कार्यक्रम को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। विज्ञप्ति में यह भी बताया कि जिलाधीश सीहोर द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष कैलाश परमार पार्षदों के साथ 5 जनवरी को नगरपालिका कार्यालय में प्रातः 10 बजे कार्यभार ग्रहण करेंगे।
वयोवृद्ध कांगेस नेता शिवनारायण पटेल का निधन
जिला कांग्रेस ने दी श्रृद्धांजली
जिला कांग्रेस ने दी श्रृद्धांजली
आष्टा - लगभग छः दशकों तक कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे वयोवृद्ध नेता शिवनारायण पटेल का उनके गृहनगर कोठरी में बीती रात आकस्मिक निधन हो गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेताओं एवं नागरिकों ने उनकी शवयात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजली दी। स्वर्गीय पटेल कांग्रेस की पुरानी पीढ़ी के नेता थे, वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय शंकरदयाल शर्मा तथा प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय उमरावसिंह के करीबी थे। जिले की राजनीति में उनका सक्रिय योगदान था वे कांग्रेस के अनेक पदों पर रहे। इछावर क्षेत्र के विधायक शैलेन्द्र पटेल के नाना शिवनारायण पटेल के निधन का समाचार मिलते ही बड़ी संख्या में जिले और प्रदेश के नेता उन्हंे अंतिम विदाई देने पहुंचे। श्री पटेल का अंतिम संस्कार उनके गृहनगर कोठरी में प्रातः 10 बजे हुआ। अंतिम संस्कार में अखिल भारतीय सेवा दल अध्यक्ष महेन्द्र जोशी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार, राऊ के विधायक जीतू पटवारी, सीहोर विधायक स्वदेश राय, खाती समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष चैधरी, भोपाल जिला कांग्रेस के पदाधिकारी अविनाश भार्गव, भोपाल दुग्ध संघ अध्यक्ष धरमसिंह वर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गोपालसिंह इंजीनियर, जगदीश पटेल कोठरी, जफर लाला, जिला कांग्रेस महामंत्री हिफजुर्रहमान भैया मिया, प्रदीप प्रगति, सनव्वर खां, यूथ कांग्रेस सीहोर अध्यक्ष राजीव गुजराती, नगरपंचायत इछावर के अध्यक्ष कृपालसिंह, नगरपंचायत कोठरी अध्यक्ष रूपेश पटेल, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष इछावर अनारसिंह, सीहोर ब्लाॅक ग्रामीण अध्यक्ष बाबूलाल परमार, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष आष्टा सौभालसिंह भाटी, पार्षद प्रतिनिधि घनश्याम जांगड़ा, ओम नामदेव, अनूप जैन कचरू, देवकरण पहलवान, इछावर सहकारी समिति अध्यक्ष रामनारायण परमार, चेतनसिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु, स्नेहीजन के साथ ही कांग्रेसजन शामिल हुए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार ने स्वर्गीय श्री पटेल को एक अच्छा मार्गदर्शक और अनुभवी नेता बताते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
वार्ड क्र.14 नाली का निर्माण माँग
सीहोर। वार्ड क्रमांक 14 में वड़वाली डी.पी.के पास डामरीकरण रोड का निर्माण होना ह़े किन्तु नाली होने स धरो निकलने वाले पानी कर निकासी नही होने से यहां के निवासीगण काफी परेशान है तो लोगो की इस समस्या का निदान हो जावेगा। रोड के निर्माण कार्य के साथ नाली का निर्माण कराये जाने हेतु समुचित कार्यवाही करने माँग की गयी ह़े
जिले में अब तक 919.4 मि.मी.औसत वर्षा
सीहोर जिले में आज 02 जनवरी,15 की प्रात: 8 बजे समाप्त पिछले चौबीस घन्टों में 15.8 मिली मीटर औसत वर्षादर्ज की गई है। इसे मिलाकर एक जून,14 से अभी तक जिले में 919.4 मिलीमीटरऔसत बारिश रिकार्ड की जा चुकी है जबकि गत् वर्ष इस अवधि में 1438.3 मिलीमीटर औसत वर्षा आंकी गई थी। अधीक्षक, भू-अभिलेख से मिली जानकारी केअनुसार पिछले चौबीस घन्टों में सीहोर में 16, आष्टा में 25, इछावर में 13, नसरूल्लागंज में 15 तथा बुधनी में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आंकड़ोंके मुताबिक जिले में अभी तक सीहोर में 773.6, आष्टा में 937, इछावर में869, नसरूल्लागंज में 923.4 तथा बुधनी में 1094 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड कीगई है। इस अवधि में गत वर्ष सीहोर में 1639.7, आष्टा में 1166, इछावर में1488, नसरूल्लागंज 1610 तथा बुधनी में 1288 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गईथी।
त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव हेतु दो प्रेक्षक नियुक्त
सीहोरम.प्र.राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सीहोर जिले में त्रि-स्तरीय पंचायतों केआम निर्वाचन वर्ष 2014-15 हेतु प्रेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। आयोगद्वारा द्वितीय चरण में नसरूल्लागंज एवं इछावर में संपन्न होने वालेपंचायतों के आम चुनाव हेतु श्री हरिशंकर रावत राप्रसे से.नि. मो.नं.9425661016 को नियुक्त किया गया है। प्रथम चरण में विकासखंड सीहोर एवंतृतीय चरण में आष्टा व बुधनी के लिए श्री बसन्त कुमार रमोले आईएएस से.नि.मो. नं. 9827978450 को नियुक्त किया गया है। दोनों प्रेक्षक 5 से 10 जनवरी,15 तक जिले में भ्रमण पर रहेंगे। निर्वाचन से संबंधित कोई शिकायत आदिहोने पर अभ्यर्थी अथवा कोई भी व्यक्ति प्रेक्षकों को शिकायत मोबाइल परअथवा समक्ष में उपस्थित होकर दर्ज करा सकेंगे।
वाहन व्यवस्था संबंधी बैठक 3 जनवरी को
सीहोरजिले में त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2014-15 हेतु वाहनव्यवस्था के संबंध में एक जरूरी बैठक 3 जनवरी,15 को अपरान्ह 4 बजेकलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवंजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुदाम खाडे करेंगे।
जिले में जनवरी माह में आयोजित मेलों में आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश
मेलों में आने वाले श्रृद्धालुओं को दर्शन करने में परेशानी न हो कलेक्टर
सीहोरकलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे द्वारा जिले में माह जनवरी,2015 में आयोजित मेलोंमें पुख्ता व्यवस्था करने हेतु दिशा निर्देश जारी कर दिए गए है। कलेक्टरडॉ. खाडे द्वारा पुलिस, वन, जिला पंचायत, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्यविभाग, जल संसाधन विभाग, विद्युत विभाग सहित जिले के समस्त अनुविभागीयअधिकारी, तहसीलदारों एवं परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण सीहोर कोनिर्देश दिए गए है कि माह जनवरी,15 में आयोजित होने वाले मेलों मेंकार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके अलावापेयजल, पार्किंग, आवागमन, फायर बिग्रेड, स्वास्थ्य एवं दुकानों के लिए स्थलआरक्षित किया जाए जिससे मेलों में आने वाले श्रृद्धालुओं को दर्शन करनेमें परेशानी न हो। जिले में लगने वाले मुख्य मेले सीहोर जिले में माहजनवरी, 15 में आयोजित मेलों में मुख्य मेलों में तहसील सीहोर में देहरीघाटमेला जो ग्राम भीमपुरा में 14 जनवरी मकर संक्राति, सोमवती शनिचरी अमावस्याऔर महाशिवरात्रि, आयोजित होगा तथा गणतंत्र दिवस जो 26 जनवरी को नगर सीहोरचर्च ग्राउण्ड पर आयोजित होगा। तहसील श्यामपुर में संक्राति का मेला जो 14, 15 एवं 16 जनवरी को ग्राम सिराडी में आयोजित होगा। तहसील आष्टा मेंमिलादुल्लनवी का मेला जो नगर आष्टा में जुलूस, ग्राम कोठरी एवं ग्रामपगरिया हाट में तथा गणतंत्र दिवस जो नगर आष्टा मुखर्जी खेल मैदान मेंआयोजित होगा। तहसील नसल्लागंज में 14 जनवरी मकर संक्राति, सोमवती शनिचरीअमावस्या और महाशिवरात्रि का मेला जो ग्राम सातदेव एवं छीपानेर आयोजित होगातथा अमावस्या स्नान का मेला जो नीलकंठ में आयोजित होगा। इसी तरह 12 से 16 जनवरी तक आयोजित 14 जनवरी मकर संक्राति, सोमवती अमावस्या और नर्मदा जयंतीका मेला जो बुधनी में तथा 14 जनवरी को पुलघाट बेरखेडी में तथा ग्राम शाहगंजमें 12 से 16 जनवरी तक मकर संक्रान्ति का मेला आयोजित होगा। तहसील रेहटीमें सलकनपुर में माघ मेला सलकनपुर प्रतिपदा से फाल्गुन तक आयोजित होगा।
तहसीलदार एवं रिटर्निंग आफीसर अधिकृत
सीहोरकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुदाम खाडे द्वारा एक आदेश जारी करजिले में त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2014-15 के लिए जिलापंचायत पद के अभ्यर्थियों को वाहन, जुलूस, आमसभा आदि की अनुमति के लिएसंबंधित क्षेत्र के तहसीलदार एवं रिटर्निंग आफिसर को अधिकृत कर दिया गयाहै। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
Maha Aarti organized at Sai Mandir Chanakyapuri
Sehore – People ring in their new year in different ways, some of them party hard all night but some of them do it in a different way. It is believed to be morally right in our country if you start your new year with blessings of god and elders, to avail this people go to temple to seek god’s grace. Today Maha Aarti was organized at Sai Mandir Chanakyapuri and was attended by hundreds of devotees to get god’s blessings for new year. Maha Aarti was organized twice in a day, once in the morning at 12 and once in the evening at 8:30.
0 comments:
Post a Comment