NEWS 17-1-2015
News by -
बसंत दासवानी/ बल्लू दासवानी
महाशिवरात्रि उत्सव समिति बैठक
सीहोर. प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव बरात चल समारोह समिति द्वारा निकाला जाएगा. इस संदर्भ में समिति द्वारा एक बैठक का आयोजन १९ जनवरी को शाम ७ बजे स्थान सोभाग्य पैलेस पीडब्ल्युडी के सामने रखी गई है. जिसमें विशाल शिव बरात को लेकर महाशिवरात्रि उत्सव समिति के द्वारा चल समारोह अध्यक्ष का चयन किया जाएगा. साथ इस समिति के संस्थापक लोकेश सोनी के द्वारा सभी धार्मिक बंधुओं से अपील की है कि बैठक में सम्मिलत होकर बैठक को सफल बनाएं.
शासकीय कन्या विद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन
सीहोर. शनिवार को शासकीय कन्या कस्तूरबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंज में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूम धाम ओर हर्षोल्लास के संपन्न हुआ. कार्यक्रम में संस्था की छात्राओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां आदिवासी नृत्य, नाटक- पोलिथिन मुक्त प्रदेश, भाषण-जल-संरक्षण, देशभक्ति-नृत्य, भाषण स्वच्छता विषय पर आदि शामिल थे. इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सुदेश राय, अध्यक्षता नपाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने की. विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी डीके शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद कमलेश बैजन्ती राठौर की उपस्थिति में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत प्राचार्या श्रीमती सुनीता शर्मा ने किया. कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय द्वारा संस्था के हित में आवश्यक कार्य करने की सहमति भी प्रदान की गई. इस अवसर पर संस्था के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया. जिसमें वरिष्ठ साहित्यकार रामनारायण राठौर, गीतकार हरिओम शर्मा, ओमप्रकाश तिवारी, श्रीराम श्रीवादी, लक्ष्मण सिंह चौकसे, श्रीमती नीशा राठौर एवं अन्त में प्राचार्या श्रीमती सुनीता शर्मा द्वारा भी रचनाओं का पाठ किया गया. कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या श्रीमती शर्मा को संस्था के स्टाप द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया. कार्यक्रम में संस्था के शिक्षकों एवं उत्कृष्ट कार्य छात्र-छात्राओं को विधायक द्वारा सम्मानित किया गया.
एसपी श्री सिकरवार ने नागरिकों व प्रतिनिधियों से चार्चा
जावर. शनिवार को जिला के पुलिस कप्तान डॉ रमन सिंह सिकरवार ने थाने का दोरा करते हुए पहले थाना प्रांगण में स्थित शिवालय में पूजा अर्चना की उसके बाद सभी गणमान्य नागरिक व प्रतिनिधियों के बीच चर्चा करते हुए नगर में शांतिपूर्ण वातावरण को लेकर अति प्रसन्न हुए तथा सभी से चर्चा करते हुए पुछताछ की व सभी धर्मों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इस जानकारी को सुनकर उपस्थित गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधि अत्यंत प्रसन्न हुए लगभग १ घण्टे तक विस्तार से धर्म से संबंधित चर्चाएं हुई. जिसमें सभी धर्मों के पालन के बारे में बड़ी उत्साह से समझाया. साथ ही थाने में स्टॉफ की कमी को लेकर भी चर्चा हुई जिसमें पुलिस अधीक्षक रमन सिंह ने स्टॉफ की कमी को पूरा करने का आश्वासन दिया. बैठक में प्रमुख रूप से थाना प्रभारी एसएल बोरासी सहित नगर के नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेष कुमार वैद्य, बाबूलाल पटेल, जयसिंह, संजय अजमेरा, खुमान सिंह पटेल, कल्याण सिंह, शिवम सोनी, असलम कुरैशी, मुन्नू भाई, आशिक खां, कल्लू भाई, जाकिर खां, राजेन्द्र सिंह सैंधव, बहादुर सिंह, इमरान खां, रोहित चिन्तामण तथा थाने की कृष्णकांत गीरी, चतुर सिंह जादोन सहित थाना स्टाफ व सभी पत्रकारगण उपस्थित थे.
दो बूंद जिंदगी की पिलाई जाएगी काल
१ लाख ९० हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य
राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को ० से ५ साल तक के बच्चों को दो बंूद जिंदगी की पोलियो खुराक निर्धारित बूथों पर पिलाई जाएगी. तीन दिवस तक निरंतर संचालित होने वाले इस पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम में १९ एवं २० जनवरी को पोलियो की खुराक से छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पोलियो की दो बंूद खुराक पिलाई जाएगी. कलेक्टर डॉ सुदाम खाड़े ने आम नागरिकों से अपील की है कि ० से ५ साल तक के सभी बच्चों को उनके परिजन निर्धारित बूथों पर लेकर जाएं तथा पोलियो की खुराक अवष्य पिलाएं. तीन दिवस तक संचालित प्रथम चरण के इस अभियान में जिले के ० से ५ साल तक के करीब १ लाख ९० हजार ८११ बच्चों को पल्स पोलियो टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉआर के गुप्ता ने बताया कि जिले के समस्त विकासखण्डों में ए तथा बी टाइप के १२८८ बूथ बनाए गए हैं. अभियान की सफलता के लिए ३३३२ वैक्सीनेटर की व्यवस्था की गई है तथा २०९ सुपरवाइजर्स की ड्यूटी अभियान की सौ प्रतिशत सफलता के लिए लगाई गई है. द्वित्तीय एवं तृतीय दिवसों के लिए घर-घर जाकर पोलियो टीकाकरण के लिए १६६६ कर्मचारियों को तैनात किया गया है. वहीं मेला तथा हाट बाजार से संबंधित ४४ क्षेत्रों के लिए भी पृथक से दल बनाएं गए हैं. जिले के समस्त विकासखण्डों में ४२ माइग्रेटर क्षेत्रों का चिन्हांकन कर ३३ मोबाइल टीमों को तैनात किया गया है. इसके अतिरिक्त जिला टीकाकरण अधिकारी डॉएके जैन, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ डीआर अहिरवार सहित जिला मुख्यालय के अन्य अधिकारियों को भी पल्स पोलियो अभियान की निगरानी एवं मूल्यांकन के लिए सभी ब्लॉक में भ्रमण के लिए लगाया गया है. शहरी क्षेत्रों में १८ हजार ६२ बच्चों को पल्स पोलियो टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जिले के आष्टा ब्लॉक में सर्वाधिक ४५ हजार ३०७ बच्चों को दो बंूद जिंदगी की पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. सीएमएचओ डॉ गुप्ता ने बताया कि दिवसवार ग्रामीण क्षेत्रों में ८० से १०० घर प्रति टीम एवं शहरी क्षेत्रों में २५० से ३५० बच्चे तथा बी टाइप १५० से २५० बच्चों को प्रथम दिवस टीम द्वारा बूथ पर दवा पिलाई जाएगी. समस्त सुपरवाईजर्स द्वारा एरिया मैप तैयार कर ग्राम स्तर की विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई है. जिसमें बताया गया है कि लक्षित कोई भी बच्चा पल्स पोलियो टीकाकरण से न छूटे. सीएमएचओ द्वारा सभी बीएमओ को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिदिन सेक्टर, ब्लॉक, शहरी क्षेत्र में आयोजित बैठक में निर्धारित प्रपत्र अनुसार समीक्षा की जाए. बैठक नहीं होने की स्थिति में संबंधित बीएमओ को जिम्मेदार माना जाएगा इसके लिए ब्लॅाक स्तर पर मेडिकल ऑफिसर तथा शहरी क्षेत्र में शहरी नोडल अधिकारी जवाबदार होंगे. राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है.
एनसीसी की छात्राओं ने किया श्रमदान
रेहटी. गल्र्स हायर सेकेण्ड्री स्कूल की कक्षा ९ वीं व १० वीं की एनसीसी की करीब सैेकड़ों छात्राओं ने स्वच्छता अभियान को लेकर स्कूल प्रांगण की झाडू लगाकर सफाई की. वहीं स्कूल परिसर में सफाई संबधी अन्य कार्य करके श्रमदान भी किया गया. इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य राकेश राजवंशी, एनसीसी इनचार्ज विजेता ठाकुर सहित स्कूल का स्टाफ उपस्थित था.
विहार के दौरान आचार्य विशुद्धसागर महाराज से परमार ने लिया आर्शीवाद
आष्टा. अलीपुर स्थित दिसंबर माह में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में पधारे आचार्यश्री विशुद्धसागर महाराज जी एवं श्रीसंघ द्वारा मध्यप्रदेश से उत्तरप्रदेश की ओर विहार कर दिया है. आचार्यश्री वर्तमान में पचैर से भी विहार कर चुके हैं. विगत गुरूवार को आचार्यश्री ने पचौर से भी विहार कर दिया. विहार के दौरान सैकड़ों की संख्या में भक्तगण उपस्थित थे. नपाध्यक्ष कैलाश परमार भी अपने साथियों सहित आचार्यश्री से आर्शीवाद लेने पचौर उपस्थित हुए. पचौर के आगे विश्राम के लिए रूके आचार्यश्री का श्री परमार एवं उनके साथियों द्वारा श्रीफल भेंटकर नगर की जनता के कल्याण के लिए आर्शीवाद मांगा. शहर में सुख-शांति, अमन रहे व शहर के नागरिक सुखमय जीवन व्यतीत करें ऐसी मंगल कामना की गई. श्री परमार एवं साथियों द्वारा शाम को ही गुरूभक्ति में शामिल होकर पुण्य लाभ भी लिया गया. श्री परमार द्वारा आचार्यश्री से भेंटकर भविष्य में पुन: नगर पधारने का भी निवेदन किया गया. इस अवसर पर जिला कांग्रेस के महामंत्रीगण शैलेष राठौर, प्रदीप प्रगति, अनिल धनगर, संजय जैन किला, राजेन्द्र जैन अलीपुर, सुनील कचनेरिया एडव्होकेट, वीरेन्द्र परमार एडव्होकेट आदि उपस्थित थे.
बसों में यात्रा करने में भी झेलनी पड़ती है कई परेशानियां
आष्टा. सड़कों पर दौड़ रही यात्री बसों के चालक किस तरह खुलेआम यातायात नियमों कि धज्जिायां उड़ा रहें है इसका नजारा नगर में आसानी से देखा जा सकता है. नगर के बस स्टैण्ड से प्रतिदिन भोपाल, इन्दौर, शाजापुर, शुजालपूर कन्नौद सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लिए दर्जनों बसें चल रही हैं. लेकिन इनमें से शायद एक भी नियमों का पालन करते हुऐ नजर नहीं आते. सूत्रों की माने तो बसों की संचालन के लिए विभाग के कुछ मांपदण्ड निर्धारित कर रखें है इसके तहत कुछ ही बसों के अन्दर किराया सूची चस्पा कि गई है. लेकिन इन पर लम्बें से समय से कार्रवाई न होना कई प्रश्र को जन्म देता है. आखिर जिम्मेदार के सामने से ये बसें नियमों को ताक में रख निकल जाती हैं. मगर कार्रवाई न करना लापरवाही कह ले या जानबूझ कर लापरवाह बनना समझ से परे है. वहीं चालकों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि आए दिन यात्रियों से र्दुव्यव्हार करने से भी बाज नहीं आते.
व्यवस्थाओं में नहीं है सुधार चालक नहीं पहनते यूनिफार्म
बस संचालकों द्वारा यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है. वही बस स्टाप द्वारा यात्रियों के साथ भी अच्छा व्यवहार नहीं करते हुए कहीं भी उतार देते है. वहीं मनमर्जी से ओवर लोड सवारियां ठूस ठूस कर भरते हैं. जो हादसे का कारण बनता हैं. जवाबदार द्वारा कार्रवाई कर ऐसे बस चालकों पर नकेल कसनी चाहिए. शासन के नियम अनुसार बस स्टाफ यूनिफार्म में होना चाहिए लेकिन अधिकतर बस चालक बिना यूनिफार्म में ही बस चलाते हैं. जिन पर जवाबदार अधिकारी कार्रवाई करने से कतराते हैं जिससे बस चालकों के हौंसलें बुलंद हंै और चालक एक नियम का पालन नहीं होने पर कोई कार्रवाई नहीं होने से बाकी सब नियमों को तोड़ते हुए जवाबदारों को मूंह चिड़ा नियमों कि धज्जिायां उड़ाते नजर आ रहे हंै यहां तक कि यात्रियों से किराया लेने के बावजूद भी टिकिट नहीं दिया जाता है जिससे साफ जाहिर होता है कि जहां बस कन्डेक्टर मोटर मालिक को चूना लगा रहे हंै वहीं यात्रियों से भी अधिक किराया वसूल कर खुले आम दिन के उजालों में भी लूट रहे हैं.
डीजल के दाम कम, किराया नहीं नियामों की उड़ रही धज्जियां
पहले की अपेक्षा अब डीजल के दाम कम हो गए लेकिन बस संचालको द्वारा अभी तक किराए में कोई कमी नहीं की है ज्ञात हो कि अब डीजल के दाम लगातार कम हो रहे हैं मगर यात्रियों से बस संचालकों द्वारा वही किराया वसूला जा रहा है उपर से यात्रियों भेड़ बकरियों की तरह ठूंस-ठूंस कर भरकर ढोया जा रहा है. यहां तक कि यात्रियों से कन्डेक्टर अभद्र व्यावहार करते हैं जैसे इनकी आदत में ही आ गया है वहीं कुछ कसर बाकि रहती है तो बस चालकों द्वारा जानवरों की तरह ओवर लोड यात्रियों को भर वह भी निकाल ली जाती है. नियमानुसार बसों में स्टाफ का यूनिफार्म में होना, बसों में प्राथमिक उपचार बाक्स का होना और अग्रिशमन यंत्र भी होना चाहिए, इसके अलावा बसों का फिटनेस, बसों के शीशे ऐसे होने चाहिए जिसमें से बाहर से अन्दर की गतिविधि देखी जा सके, लेकिन इनमें से अधिकांश बसों में ये सब नहींं है संचालक अपनी मर्जी से बसों का संचालन कर रहे हैं.
मेंटीनेंस कार्य के कारण विद्युत प्रदाय बंद रहेगा
सीहोर. रविवार को शहर के आधा दर्जन से अधिक क्षेत्रों मेें मेंटीनेंस कार्य के चलते विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।
विद्युत विभाग सहायक यंत्री ने बताया कि शहर के बस स्टैण्ड संबंधित फीडर भोपाल नाका, कनकपुरी, इंग्लिशपुरा, बस स्टैण्ड, गंगा आश्रम, जयंती कालोनी, स्वदेश नगर, संजय टाकिज रोड़, निदान हास्पिटल के उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि रविवार को सुबह १० बजे से दोपहर २ बजे तक आवश्यक मेंटीनेंस कार्य के चलते विद्युत प्रदाय बंद रहेगा.
२० जनवरी को दस सूत्रीय मांगों को लेकर गैंगमेन सौंपेंगे ज्ञापन
सीहोर. लोक निर्माण विभाग गैंग मेन मजदूर संघ की अध्यक्ष इन्दिरा भील द्वारा २० जनवरी को जिले भर के गैंगमेनों को साथ विशाल प्रदर्शन किया जाएगा. स्थानीय बाल विहार ग्राउण्ड पर प्रात: ११ बजे जिले भर के लोक निर्माण विभाग के गैंगमेन स्थाई, अस्थाई एकत्रित होगें यहां पर विशाल सभा होगी. तत्पश्चात इंदिरा भील के नेतृत्व में विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी जो कि नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी जहां पर १० सूत्रीय मांग का ज्ञापन राज्यपाल के नाम का कलेक्टर सुदाम खाड़े को सौंपा जाएगा. साथ ही एक कापी कलेक्टर को भी दी जाएगी. उसके बाद वाहन रैली पीडब्लूडी कार्यालय पहुंचकर ईके नाम का ज्ञापन दिया जाएगा व वहीं गैंगमेनों के साथ में निराकरण की मांग रखी जाएगी. इन्दिरा भील ने जिले के स्थाई, अस्थाई गैंगमेनों से इस आन्दोलन में भाग लेने की अपील करी है.
रायसेन ने बैरागढ़ को दी शिकस्त
समाजसेवा के साथ खेल में रुचि रखते थे वर्मा: पूर्व विधायक रमेश सक्सेना
सीहोर. हमारे साथी स्वर्गीय बाबू सिंह वर्मा राजनीति और समाजसेवा के साथ खिलाडिय़ों एवं खेल के प्रति पूरी तरह समर्पित थे, जिसके कारण उनकी स्मृति में पिछले कई सालों से शहर के बीएसआई मैदान पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. उक्त विचार शनिवार से शुरू हुई जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में राज्य स्तरीय कृष्णा ट्राफी में मौजूद क्रिकेटरों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने कहे.
इस मौके पर प्रकाश व्यास, एसएन पहलवान, प्रमोद पटेल, लक्ष्मीकांत अग्रवाल, रमाकांत समाधिया, अतुल तिवारी, वीरु वर्मा, मनोज दीक्षित मामा, नीरज चौरसिया, अमित कटारिया, मोनू वर्मा, दिनेश कटारिया, प्रदीप गौतम, श्याम चौरसिया, कमलेश राठौर, मनीष वेदी, मदन कुशवाहा, चेतन मेवाड़ा, अरुण चौहान, मनोज कन्नोजिया, विनय सक्सेना, सुनील चौकसे, विनोद जैन, आशीष गहलोत, कमलेश पारोचे, संतोष पांडे, संदीप बोयत, पवन सोनी, महेन्द्र शर्मा, महेन्द्र सक्सेना, जीसान जाफरी, लखन ठाकुर, देवेन्द्र राठौर, अजय धीमान, अक्षय दुवाने, बंटी ठाकुर, राकेश, संजय पटेल सहित अन्य खेल प्रेमी शामिल थे.
शनिवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में शहर के बीएसआई क्रिकेट मैदान पर शुरू हुई राज्य स्तरीय कृष्णा ट्राफी में बैरागढ़ क्रिकेट टीम के कप्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. रायसेन क्रिकेट टीम की घातक गेंदबाजी के कारण बैरागढ़ क्रिकेट टीम के बल्लेबाज निर्धारित २० ओवर में १० विकेट खोकर मात्र ९३ रन के स्कोर पर सिमट गई. इसमें कपिल १९ रन, आनंद १४ रन और सोनू ने १८ रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली. रायसेन की ओर से गेंदबाजी करते हुए हसीब ३ विकेट, फेजल २ और शिवान, अजहर एवं जोन्टी ने १-१ विकेट प्राप्त किए.
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायसेन क्रिकेट टीम ने विजयी लक्ष्य १४ ओवर में चार विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया. इसमें पंकज ४४ रन और असर ने १२ रन की शानदार पारी खेली.
भोपाल, बैरागढ़ और मंडीदीप के मुकाबला आज
डीसीए के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि रविवार को सुबह पहला मुकाबला वी अकादमी भोपाल क्रिकेट टीम और यंग स्टार क्रिकेट टीम और दोपहर एक बजे दाऊ क्लब क्रिकेट टीम भोपाल और मंडीदीप क्रिकेट टीम के मध्य खेला जाएगा. शनिवार को मैन आफ द मैच का पुरस्कार रायसेन क्रिकेट टीम के बल्लेबाज पंकज को दिया गया.
नेशनल रिकार्डधारी विश्वजीत का सम्मान २२ को
सीहोर. कर्नाटक के बेल्लारी में आयोजित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में राजीव गांधी ग्रामीण राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम देश में रोशन करने वाले पूर्व सरपंच महेन्द्र सिंह उमठ के पुत्र और स्वामी विवेकानंद आदर्श विद्यालय बिलकिसगंज के विद्यार्थी वेटलिफ्टिंग में नेशनल रिकार्ड कायम करने वाले विश्वजीत उमठ का भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ के तत्वाधान में आगामी २२ जनवरी को शहर के बस स्टैंड पर स्वागत और सम्मान किया जाएगा.
विद्यार्थी की इस उपलब्धि पर प्रकोष्ठ द्वारा मिस्टर सीहोर का खिताब वेट लि िटर को दिया जाएगा. इसके लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया है. जिसमें जिला खेल अधिकारी आनंद स्वामी, मोहन पाराशर, मनोज कन्नोजिया, अतुल तिवारी, मनोज दीक्षित, लखन ठाकुर, शैलेन्द्र सिंह चौहान, गणेश चौरसिया, चंद्रशेखर पहलवान, सत्यनारायण वरिया, नितिन शर्मा, शिशिर शर्मा, नारायण कुशवाहा, अता उल्ला खान, संजय पेशवानी, जुबेर कुरैशी, अजय बिसोरिया, दुष्यंत छोकर, प्रतीक नामदेव, वैभव उदासी, वीरु वर्मा, सुरेन्द्र कुशवाहा, माधव यादव, आशीष शर्मा गुरु आदि शामिल हैं.
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
सीहोर. एमटीटी हायर सेकेण्ड्री स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसके पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि सुदेश राय विधायक एवं अध्यक्षता नपाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने की. इस अवसर पर प्रतियोगिता मैं विजेता प्राप्त छात्र, छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष द्वारा दिए गए. शाला के छात्र रूपेश मेश्राम ने कम उम्र में एक पुस्तक लाईफ कुडवही इंजीयर का लेखन किया. इस पुस्तक का प्रकाशन हो चुका है इनका सम्मान भी किया गया. सभी विजेता प्राप्त प्राचार्य प्रधानाध्यापिका एवं समस्त स्टाफ ने बधाई दी. कार्यक्रम का संचालन सुमैरा सिद्दीकी ने किया. आभार संचालक एसएच सिद्दीकी ने व्यक्त किया.
विजय सरपंचों का किया स्वागत
विकास में राजनीति आड़े नहीं आएगी- सुदेश राय
सीहोर. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित सरपंचों का क्षेत्रीय विधायक सुदेश राय ने स्वागत करते हुए हर संभव विकास के लिए मदद करने का भरोसा दिलाया. श्री राय ने कहा कि मेरा पहला लक्ष्य आप सभी नव निर्वाचित सरपंचों के माध्यम से क्षेत्र का विकास है उसे बिना भेदभाव के प्राथमिकता के आधार पर करूंगा. विकास में राजनीति को नहीं आने दूंगा.
शनिवार को विधायक कार्यालय पर अहमदपुर से विजय सरपंच श्रीमती गेंदीबाई, गिरबरसिंह दांगी, श्रीराम लोधी, लक्ष्मीनारायण वर्मा तीरथसिंह दांगी, हेमराज मीना, रामदुलारी शाक्य, सुरेश विश्वकर्मा, सदाबाबू धोसी, यशोदा प्रेमनारायण दांगी, फरीद पटेल, श्रीमती रीना मालवीय, महेन्द्र गौर, युवराज मीणा, संतोष राजपूत, कमलसिंह मालवीय, श्रीमती शर्मिला बाई, महेन्द्र पटेल, शोभादेवी संग्राम सिंह मेवाड़ा, रामनारायण शर्मा, प्रकाश मेहर, उसमान नाज, पवित्रा देवी रामअवतार जाट, श्रीमती अलका परमार, दिनेश प्रजापति, मायाराम, मोहन माली, गायत्री अचलसिंह मेवाड़ा, द्वारका प्रसाद गौर, राकेश कोरवे बांसिया, मांगीलाल गौर, बद्रीप्रसाद आदि कई नव निर्वाचित सरपंचों का स्वागत किया गया.
मौत से लड़ते हुए लिखे तीन उपन्यास
कहते हैं जीवन संघर्ष का दूसरा नाम है। परन्तु अनवरत संघर्ष कभी-कभी पाषाण को भी डिगा देते हैं, इंसान की तो बिसात ही क्या है। एक के बाद एक लगातार कठिन परीक्षा, मनोबल तोड़कर रख देती हैं। लेकिन उन सबके बीच भी इन्सान अपने हौसले से अपने लिए नई राह बना लेता है। स्थानीय सुभाष स्कूल में व्याख्याता के पद पर पदस्थ मुकेश दुबे की कहानी भी कुछ ऐसी ही है।
१९८६ में कृषि महाविद्यालय, जबलपुर से एम. एस. सी. कृषि शिक्षक मुकेश दुबे को अगस्त २०१२ में अचानक हुए हृदयाघात ने जीवन की आशा मलिन कर दी। मध्यप्रदेश के सभी ख्यातनाम चिकित्सकों ने भी असमर्थता जाहिर कर दी, ऐसा लगा शायद मौत दबे पाँव निकट आती जा रही है। जिन्दगी और मौत की आरपार की लड़ाई में मौत को पराजित होना पड़ा। जीवन तो मिला परन्तु एक जीवनरक्षक प्रणाली आई. सी. डी. शरीर में लगाकर। जिन्दगी एक मशीन के साथ समझौता बन गयी। साँसों की डोर अत्यन्त नाजुक हो अनेक प्रतिबंधों पर आश्रित हो गयी। यहाँ तक कि बोलने, चलने तक की सीमा निर्धारित थी। घर की चार दीवारी में जैसे सारी दुनियाँ सिमटकर रह गयी। छह महीने सिर्फ बिस्तर पर रहना था। उस असहाय अवस्था में किया भी क्या जाये ? टीवी के सामने बैठकर समय बिताना या बिस्तर पर पड़े हुये बेबसी का जीवन जीना रास ही नहीं आ रहा था। पुत्री ने सुझाया कि आप लिखने की पुरानी आदत को शुरु करो। लेकिन डायरी में दो-चार लाइनें लिखने वाला व्यक्ति लिखना भी चाहे तो क्या लिखे ? परन्तु मन मस्तिष्क में एक उथलपुथल शुरू हो चुकी थी। एक अस्पष्ट सा ताना-बाना बन रहा था स्मृति पटल पर। और इस तरह उन अवसाद व मानसिक संताप के छणों में प्रारम्भ किया लेखन...... जो भी कुछ अनुभूत किया था उसी को स्याही से उतारता रहा पन्नों पर। जो कुछ भी लिखा वह तीन उपन्यासों "कड़ी धूप का सफर", "रंग जिंदगी के" तथा "क़तरा-क़तरा ज़िन्दगी" के रूप में शिवना प्रकाशन के माध्यम से सामने आया। ये तीनों उपन्यास मुकेश दुबे की जीवटता के प्रतीक हैं जो पुस्तक के रूप में पाठकों के सामने आ रहे हैं। इन तीनों उपन्यासों का विमोचन १९ जनवरी को आयोजित होने वाली पुण्य स्मरण संध्या में देश भर के साहित्यकारों की उपस्थिति में किया जाएगा।

0 comments:
Post a Comment