खबरों का सूर्य उदय अब रात को
विश्वास के 4 साल
10 हजार पाठकों के साथ आपको रखे अपडेट
SehoreExpress.Com/ SehoreExpress app
SehoreExpress app गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध
NEWS BY बसंत दासवानी/बल्लू दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 2 May 2018
विश्वास के 4 साल
10 हजार पाठकों के साथ आपको रखे अपडेट
SehoreExpress.Com/ SehoreExpress app
SehoreExpress app गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध
NEWS BY बसंत दासवानी/बल्लू दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 2 May 2018
कल सूर्य उदय 5.48 सूर्य अस्त 6.50 अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम
तापमान 29 डिग्री सेल्सियस
@SehoreExpressapp
अश्लील फिल्म लोड
करते एक और गिरफ्तार, अब तक सीहोर में दो और आष्टा में एक
कार्रवाई
सीहोर। आज कोतवाली
पुलिस ने एक दुकानदार को अश्लील फिल्म लोड करते गिरफतार कर कार्यवाही की हैं पुलिस
से मिली जानकारी अनुसार एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशानुसार कोतवाली पुलिस ने
कंचन मोबाइल लीसा टाकीज चैराहा से अमित गौतम पिता माधो जी निवासी धोबी मोहल्ला
कस्बा सीहोर को गत दिवस साढ़े ग्यारह बजे अश्लील फिल्म पेनड्राइव में रखे व बेचते पाया
गया जिसेे पुलिस ने गिरफ्तार कर पेन ड्राइव जप्त कर भादवि. की धारा 292 के तहत प्रकरण कायम कर लिया हैं।
ट्रेक्टर ने बाइक
में टक्कर मारी दो घायल
सीहोर। आष्टा थाना अन्तर्गत चुपाडिय़ा रोड बमूलिया
खीची के पास अनियत्रिंत गति से आ रहे ट्रेक्टर के चालक सलीम निवासी चिन्नौटा ने 21 अप्रैल की रात बमूलिया खीची निवासी सूरज सिंह पिता सबद
सिंह की बाइक में टक्कर मार दी जिसमें सूरज सिंह व राहुल को चोटें आई । पुलिस ने
मामला कायम कर लिया हैं ।
टेंकर ने बाइक में टक्कर मारी, एक मृत , एक घायल
सीहोर। इन्दौर
भोपाल राजमार्ग पर अमलाहा स्थित कलारी के समीप मगंलवार की शाम अनियंत्रित गति से आ
रहे टेंकर क्रमांक एमपी-09-केसी-4216 के चालक ने सीलोदा (कालापीपल) निवासी नरेन्द्र सिंह राजपूत
की बाइक में टक्कर मार दी जिसमें नरेन्द्र सिंह को चोटें आई तथा पीछे बैठी ममताबाई
पत्नी मनोहर सिंह राजपूत की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई । पुलिस ने मामला कायम कर लिया हैं ।
पालतू कुत्ते ने
बालक को काटा, मालिक से शिकायत की तो अभद्रता कर जान से
मारने की धमकी दी मामला पहुंचा थाने
सीहोर। आष्टा में
एक 11 वर्षीय बालक को पालतू कुत्ते ने काट लिया मालिक को कहने पर
उसने गाली गलोच की जान से मारने की धमकी दी । पुलिस ने मामला कायम कर लिया हैं ।
जानकारी के अनुसार सांई कालोनी आष्टा निवासी त्रिलोक जैन का 11 वर्षीय पुत्र विशेष जैन मगंलवार की रात दूध लेने डेरी पर
गया था वापस आते समय बुधवारा आष्टा निवासी अशुंल पिता रज्जू राठौर के पालतू कुत्ते
ने उसे जगह-जगह काट लिया इस संबंध में कुत्ते के मालिक को कहने पर उसने गाली गलोच
कर जान से मारने की धमकी दी ।
रायलटी चैक करना
महंगा पड़ा, 9 लोगों के साथ 16 लोगों ने मारपीट की, 1 गंभीर
रेत खदान की ट्रक
व अन्य गाडिय़ों की रायल्टी चैक के दौरान लाठियों से की मारपीट पुलिस ने किया
प्रकरण दर्ज
सीहोर। रेहटी थाना
अन्तर्गत रायल्टी चेक करने की बात को लेकर नौ लोगों के साथ 16 लोगों ने मिलकर मारपीट की हैं पुलिस ने मारपीट का प्रकरण
दर्ज कर जांच में लिया हैं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात रेहटी
थाना क्षेत्र के आम्बाह तिराहा ग्राम आम्बाह में डीआईपीएल कम्पनी रेत खदान की ट्रक
व अन्य गाडिय़ों की रायल्टी अभय सिंह ठाकुर पिता कैलाश सिंह निवासी सुदामा गार्डन
नसरूल्लागंज द्वारा चैक की जा रही थी तभी विमल, सुरेश, गोलू कुशवाहा, उदयराम, पप्पू, जसवंत, सुनील , पर्वत , चेतन निवासी आम्बाह, संदीप यादव, गब्बर यादव,
निवासी अतरालिया , गादू मियॉ
निवासी नसरूल्लागंज, दिनेश कुशवाह, संतोष कुशवाह निवासी छिदगांव, चिन्टू यादव
निवासी राला , प्रीतम राजपूत निवासी तिलाडिय़ा ने एक
राय होकर अभय सिंह ठाकुर व उसके साथी विनय शर्मा, गुरू सेवक, शानू बग्गा, राजीव शर्मा, नितिन मालवीय, शेखर, देवेन्द्र वर्मा, संदीप सोंलकी के साथ गाली गलोच कर डंडो से मारपीट कर चोट पहुंचाई इसमें विनय
शर्मा को सिर में गंभीर चोट आई ।
सड़क दुर्घटना में
घायल की मौत, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम
तोड़ा
सीहोर। कोतवाली
थाना अन्तर्गत मगंलवार की शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल धनसिंह पिता
सूरज सिंह राजपूत 56 साल निवासी बोरखेड़ा देवास को उपचार
हेतु जिला अस्पताल सीहोर लाया गया था जहॉ पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामलें की जांच शुरू कर दी हैं ।
पिकप वाहन ने बाइक
में टक्कर मारी
सीहोर। अहमदपुर
थाना अन्तर्गत बिलोदिया जोड़ के समीप श्यामपुर निवासी मथुरा प्रसाद बैरागी की
पिकअप वाहन के चालक ने वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाकर बाइक में टक्कर मारी दी
जिसमें ग्राम भेरूपुरा निवासी मस्तराम मीणा व लखन , गोलू मीणा को चोटें आई । पुलिस ने मामला कायम कर लिया हैं । इधर इछावर थाना अन्तर्गत अज्ञात बाइक चालक ने
बुधवार की दोपहर को रूपदी व दुदलई मोड़ के पास वाहन को अनियंत्रित गति से चलाकर
पैदल जा रहे ग्राम पोखर निवासी कैलाश पिता मनोहर कोरकू 40 को टक्कर मारकर चोंटें पहुंचाई ।
विवाहिता के साथ
छेडछाड़ विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी
सीहोर। मण्डी थाना
अन्तर्गत एक विवाहिता के साथ बुरी नियत से छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया
हैं । पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया हैं । जानकारी के अनुसार जनता कालोनी निवासी 26 वर्षीय विवाहिता के साथ उसी मोहल्ले के सन्नी पिता पप्पू
राव ने शिव मंदिर के सामने बुरी नियत से छेड़छाड़ की व विरोध करने पर गाली गलोच कर
जान से मारने की धमकी दी ।
अपहरण कर
दुष्कृत्य किया, कॉलेज की सहपाठी छात्रा को पीथमपुर ले
जाकर उसके साथ किया दुष्कृत्य
सीहोर। मण्डी थाना
अन्तर्गत एक युवती के साथ अपहरण कर दुष्कृत्य करने का मामला प्रकाश में आया हैं ।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं । जानकारी के अनुसार ग्राम रायपुरा
निवासी 21 वर्षीय युवती को उसी ग्राम के राकेश
कुशवाह पिता हेमराज कुशवाह बीते माह बहला फुसलाकर पीथमपुर ले गया व कमरे में रोककर
उसके साथ दुष्कृत्य करता रहा तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी ।
बताया जाता हैं कि युवती व आरोपी दोनों एक ही कालेज में पढ़ते हैं ।
सेवा के साथ मंच
प्रदान करना सांई भक्त परिवार की अनुकरणीय पहल- सिसोदिया
सांई भक्त परिवार
का समर कैंप ब्ल्यू बर्ड स्कूल कैम्पस में प्रारंभ, दिया जा रहा है शतरंज, गायन, स्केचिंग, रॉक पेन्टिंग, कैलीग्राफी
का प्रशिक्षण
सीहोर। सांई भक्त
परिवार द्वारा समाज सेवा के साथ साथ जिस तरह से शहर की प्रतिभाओं को तराशने और
उन्हें मंच प्रदान का कार्य किया जा रहा है
यह निश्चित रुप से अनुकरणीय पहल है यह बात नागरिक सहकारी बैंक प्रबंधक
राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने आज ब्ल्यू बर्ड स्कूल कैम्पस में समर कैम्प का शुभारंभ
करते हुए कही। शिर्डी के सांई बाबा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एंव दीप प्रज्जवलित
कर राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने समर कैम्प का शुभारंभ किया इस अवसर पर सांई भक्त
परिवार संयोजक बंसत दासवानी, अध्यक्ष पदम जैन, महासचिव संजय जोशी और कोषाध्यक्ष आशीष
शर्मा विशेष रुप से उपस्थित थे। श्री सिसोदिया ने कहा कि सांई भक्त परिवार द्वारा
शहर में चलाए जा रहे विभिन्न सामाजिक सराकोर के कार्यों की श्रृंखला में प्रतिभाओं को तराशने और मंच प्रदान करने के लिए
विशेष समर कैंप का आयोजन विद्यार्थियों के लिए निश्चित रुप से लाभदायक साबित होगा, ग्रीष्मकॉलीन
अवकाश का सही मायने में सदुपयोग करते हुए उनकी प्रतिभा में निखार आने के साथ
आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। आज से 19 मई तक सांई भक्त परिवार द्वारा ब्ल्यू
बर्ड स्कूल के भोपाल नाका कैम्पस में आयोजित समर कैम्प में दिमाग की सर्वश्रेष्ठ
एक्सरसाईज शतरंज का प्रशिक्षण जिले के ख्याति प्राप्त प्रशिक्षक मो. निजाम खान और
महेन्द्र शर्मा द्वारा, पेंसिल के माध्यम से चेहरे बनाने की कला का प्रशिक्षण
सुप्रसिद्ध चित्रकार यशवंत चौधरी द्वारा, मैजिक माईक से गायन का प्रशिक्षण जयंत
दासवानी और रॉक पेटिंग और कैली ग्राफी का प्रशिक्षण मोनिका दासवानी द्वारा प्रदान
किया जा रहा है।
जिला अभिभाषक संघ
की चुनाव प्रक्रिया का श्री गणेश,
पहले दिन 16 नामांकन पत्र दाखिल
अध्यक्ष के लिए दो अभिभाषकों ने किए नामांकन पत्र जमा
सीहोर। जिला
अभिभाषक संघ की चुनाव प्रक्रिया का आज श्री गणेश हुआ, पहले दिन 16 अभिभाषकों
द्वारा विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए जिसमें अध्यक्ष पद के लिए
दो अभिभाषकों द्वारा नामांकन पत्र जमा कराए गए है। नामांकन पत्र जमा कराने की
अंतिम चार मई है जबकि मतदान 15 मई को होना है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज अभिभाषक संघ के
अध्यक्ष पद लिए शरद जोशी, देवेन्द्र वर्मा द्वारा नामांकन पत्र जमा कराया है जबकि
उपाध्यक्ष पद के लिए ओपी चौरसिया,
मनोज गौर,
आनंद सिंह यादव, सचिव पद के लिए ब्रजेन्द्रसिंह चंदेल, सहसचिव पद
के लिए धर्मेन्द्र प्रजापति, संजय सिंह पटेल, धर्मेन्द्रसिंह खौखर, कोषाध्यक्ष
पद के लिए एचपी चक्रधर, शैलेन्द्र आर्य, पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए राजेश
बैरागी, राजेन्द्र ठाकुर तथा कार्यसमिति के लिए राजेन्द्र सिंह लांबा, आनंदसिंह
यादव, अनिल सक्सेना द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए है। नामांकन पत्र जमा कराने की
अंतिम तिथि 4 मई है, मतदान 15
मई को होना है।
सहारा इंडिया के
बॉण्डधारक धन वापिसी हेतु सेबी के समक्ष 2 जुलाई तक आवेदन प्रस्तुत करें
सीहोर, 02 मई,2018 संस्थागत वित्त के आयुक्त ने बताया कि यदि किसी
भी व्यक्ति व्दारा एसआईआरईसीएल/ एसएचआईसीएल व्दारा जारी रियल इस्टेट / एबीड /
निर्माण बॉण्ड / मल्टीपल / इनकम / हाउसिंग बॉण्ड में राशि निवेशित की है तो वे
अपना आवेदन सीधे सेबी के मुम्बई स्थित कार्यालय को निर्धारित प्रारूप में सेबी
व्दारा चाहे गये दस्तावेजों के साथ 2 जुलाई,2018 के पूर्व पहुंचाना सुनिश्चित करें।
उक्त तारीख के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर जांच पडताल तथा धन वापसी हेतु
सेबी व्दारा विचार नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि माननीय उच्चतम न्यायालय व्दारा
पारित दिनांक 31 अगस्त, 2012 के आदेश और बाद में पारित आदेशों,विशेषकर
दिनांक 8 मई, 2013 के आदेशानुसार भारतीय प्रतिभूति और वनिमय बोर्ड
(सेबी) सहारा इंडिया रिय इस्टेट कारपोरेशन
(एसआईआरईसीएल) तथा सहाराहाउसिंग इन्वेस्टमेन्ट कारपोरेशन (एसएचआईसीएल) के उन
बॉण्डधारकों को धन वापसी (रिफंड) कर रहा
है जिन्होंने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के पास आपनी शिकायतें प्रस्तुत की
थी / अपने दावे प्रस्तुत किये थे। उन सभी बॉण्डधारकों को सलाह दी गई है कि वे 2 जुलाई, 2018 तक अपने उत्तर प्रस्तुत कर दें।
जनपद पंचायत स्तर
पर लगेंगे नि:शक्तता प्रमाण पत्र एवं कृत्रिम अंग शिविर
सीहोर, 02 मई,2018 सीहोर जिले में वर्ष 2018-19 में जनपद पंचायत
स्तर पर विभिन्न तिथियों में स्पर्श अभियान अंतर्गत नि:शक्तता प्रमाण पत्र एवं
कृत्रिम अंग वितरण हेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस सिलसिले में कलेक्टर श्री
तरूण कुमार पिथोडे व्दारा जिले के समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन
अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जारी दिशा निर्देशानुसार 30 एवं
31 मई,2018 को जनपद पंचायत बुधनी में,
1 एवं 2 जून,2018 को जनपद पंचायत नसरूल्लागंज में, 5 एवं 6
जून,2018 को जनपद पंचायत इछावर में,
7 एवं 9 जून,2018 को जनपद पंचायत सीहोर में तथा 13 एवं 14 जून,2018 को
जनपद पंचायत आष्टा में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर व्दारा उक्त तिथियों
में आयोजित शिविरों हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करनें हेतु निर्देशित किया गया है कि
शिविर में उपस्थित होने वाले हितग्राहियों, चिकित्सीय दल, तैनात
अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त संस्था के समस्त उपस्थित सदस्यों के लिए
छायादार भवन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नि:शक्तजनों हेतु नवीन यूडीआई डी कार्ड
तैयार कर स्पर्श पोर्टल पर दर्ज कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। वंचित रहे
दिव्यांगजनों को एवं जिनके पुराने प्रमाण पत्र की अवधि समाप्त हो गई उन्हें शिविर
स्थल तक लाने ले जाने हेतु जनपद पंचायतों के पीसी/समग्र अधिकारियों / सचिव /
रोजगार सहायक को निर्देशित किया जाए। शिविर की जानकारी से स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अध्यक्ष, जिला
पंचायत, जनपद पंचायत अध्यक्ष, अध्यक्ष नगरपालिका, नगर परिषद एवं सदस्य जिला पंचायत, सरपंच
ग्राम पंचायत को आवश्यक रूप से सूचित करे ताकि अधिक से अधिक संख्या में दिव्यांगजन
उपस्थित हो सके। शिविर में नि:शक्त्जनों को उपलब्ध कराई जा रही सामग्री का
लेखाजोखा विधिवत रखते हुए संख्यात्मक जानकारी तत्काल उपलब्ध करायें। शिविर में
टेन्ट, माईक, पीने का पानी, भोजन आदि की व्यवस्था मुख्य कार्यपालन
अधिकारी जनपद पंचायत व्दारा की जाए।
कलेक्टर ने किया
खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण दिये आवश्यक
निर्देश
सीहोर, 02 मई,2018 कलेक्टर श्री तरूण कुमार पिथोडे बुधवार 2 मई को
सीहोर जिले के आष्टा अनुविभाग के समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु खोले गये केन्द्रों
का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने तौल - कांटों का निरीक्षण कर तौल कांटे बढाने
के निर्देश दिए साथ ही उपज की गुणवत्ता देखकर संतोष व्यक्त कर किसानों को एफएक्यू
स्तर की उपज लाने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को
निर्देशित किया कि कृषकों का भुगतान निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित किया जाए।
माल का परिवहन सुचारू रहे तथा किसानों को कोई असुविधा ना हो। निरीक्षण के दौरान
एसडीएम आष्टा श्री राजीव रंजन पाण्डे, मण्डी सचिव श्री किशोर माहेश्वरी, मण्डी
अध्यक्ष श्री धरमसिंह आर्य सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
आशा यूनियन ने
प्रशासन को दिया नोटिस महा हड़ताल में
पांचों दिन होगा जंगी प्रदर्शन
सीहोर। जिले की दो
हजार आशा और उषा सहित आशा सहयोगिनियों ने महा हड़ताल करने का नोटिस कलेक्टर को थमा
दिया है। आशा उषा अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर पांच दिनों के लिए महा हड़ताल
पर जा रहीं है। आशाओ की हड़ताल सात मई से शुरू होगी। स्वास्थ्य विभाग में आशाओं के
हड़ताल पर जाने के निर्णय से हड़कंम मचा हुआ है। बुधवार को जिला चिकित्सालय में आशा उषा एवं आशा
सहयोगिनी की जिला स्तरीय संयोजन समिति की बैठक आगामी पांच दिवसीय हड़ताल के संबंध
में आयोजित की गई। बैठक को जिला संयोजिका
ममता राठौर ने हड़ताल के संबंध में पूरी योजना प्रस्तुत की। सभी सदस्यों ने योजना
पर विस्तृत रूप से चर्चा की। सर्वसहमति से पांच दिवसीय हड़ताल कर प्रदेश के निर्णय
को लागू करने का संकल्प लिया। श्रीमति
राठौर ने लंबे समय से आशाओं के आंदोलन के बावजूद पूरी तरह से जयज मांगों जैसे मिशन को विभाग में परिवर्तित कर आशाओं को
सरकारी कर्मचारी घोषित करने, न्यूनतम वेतन १८ हजार करने, प्रोत्साहन राशि में अनावश्यक कटौती बंद
करने, विश्राम गृह उपलब्ध कराने, अस्पताल में सम्मान जनक व्यवहार करने आदि मांगों पर शिवराज
सरकार चुप्पी साधे हुए है। परिणाम स्वरूप आशाओं में भारी रोष व्याप्त है। अब आशाओं के पास हड़ताल के अलाबा कोई रास्ता
नहीं है। सात से ११ मई तक प्रदेश के समस्त जिलों में महा हड़ताल होगी। साथ ही
सरकार के जनविरोधी चेहरे को जनता के सामने बेनाकाब किया जाएगा। बैठक में प्रमुख
रूप से गोमती बैरागी, रीतू राठौर माया, रतना बेदी, भारती राठौर, लता मालवीय, विनीता
यादव, संगीता नागर,धन कुवंर वर्मा, माधूरी यादव, भारती
कुशवाहा, सरीता विश्वकर्मा, हेमलता वर्मा शामिल थी ।
हनुमान मंदिर में हनुमान
चालीसा का पाठ और महा आरती का आयोजन
सीहोर। हिन्दु महा
पंचायत के तत्वाधान प्रत्येक मंगलवार को हनुमान मंदिर में सामूहिक रूप से हनुमान
चालीसा का पाठ और महा आरती का आयोजन किया जाता है। इस क्रम में बीती रात को शहर के
बढिय़ाखेड़ी स्थित राधेश्याम मंदिर हनुमान मंदिर में सामूहिक रूप से चालीसा पाठ का
आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्रवासियों के अलावा अन्य श्रद्धालुओं ने शामिल
होकर धर्म का लाभ लिया। उक्त जानकारी देते हुए हिन्दू महापंचायत के जिलाध्यक्ष
प्रदीप सक्सेना ने बताया कि शहर के बढिय़ाखेड़ी स्थित हनुमान मंदिर में यह 34 वां
आयोजन था। आगामी आयोजन दशहरा मैदान के सामने स्थित हनुमान मंदिर में किया जाएगा।
सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के अवसर पर प्रमुख रूप से अतुल काका, डॉ.गगन
नामदेव, तरुण राठौर, प्रीतम मेवाड़ा, विशाल सक्सेना, प्रियांशु
दीक्षित, छोटू राठौर, प्रवीण चतुर्वेदी, यगेश, विकास श्रीवास्तव, दिलीप
देशमुख, दीपक, अनिल, नवीन राठौर,
हर्षित भावसार, दीपक श्रीवास्तव, सचिन
तिवारी, प्रदीप आहुजा, लोकेश, महेन्द्र सक्सेना, अंकित राय और हर्ष मालवीय आदि शामिल थे।
विष का पान कर
कहलाए नीलकंठ कथावाचक शर्मा
आष्टा। देवता और असुर जब
समुद्र मंथन कर रहे थे उसी समय समुद्र
मंथन से हलाहल विष उत्पन्न हुआ। जिसको देखकर पूरी सृष्टि में हाहाकार मच गया और उपस्थित सभी चिंतित हो गए| तभी भगवान शंकर ने प्रकट होकर उस विष का पान किया और विषपान
करने से भगवान का कंठ नीला पड़ गया तभी से भगवान शंकर को नीलकंठ नाम से भी जाना जाता है उक्त विचार
खजुरियाकासम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा
के दूसरे दिन पंडित प्रदीप शर्मा ने व्यक्त किए| कथावाचक शर्मा ने कहा कि भगवान शंकर बड़े ही भोले और दयालु है, यदि कोई
व्यक्ति भगवान शंकर को नियमित एक लोटा जल
और बेलपत्र चढ़ाता है तो भगवान उस पर
प्रसन्न हो जाते हैं और उसकी सभी मनोवांछित कामना पूर्ण करते हैं ग्रामवासियों व आयोजन समिति के पंडित दिनेश शर्मा ने सभी हरि
भक्तों से अपील की है कि कार्यक्रम में पधार कर अपनी सहभागिता प्रदान करें|
एक दिन और बढ़ाया
शिविर का समय
सीहोर। ब्राहण
समाज धर्मशाला में 28 अप्रैल से 2 मई तक लगाऐ गए नि:शुल्क प्राण ऊर्जा एवं स्पर्श
चिकित्सा शिविर के अंतिम दिन सैंकड़ों पीडि़त लोगों ने अपना इलाज कराकर लाभ
प्राप्त किया,, शाम 5 बजे स्थिति ऐेसी बनी कि मरीजों की संख्या अधिक थी और अधिकांश
मरीज पहली बार चेकप कराने आऐ थे। चूंकि शिविर में किसी भी रोग के इलाज के लिए दो
दिन तक चेक अप कराना आवश्यक होता है, साथ ही दवाऐें खत्म हो जाने के कारण अनेक
रोगी दवाओं से भी वंचित रह गऐ थे। इस स्थिति के चलते शिविर के आयोजनकर्ता पं.
अभिषेक भारद्वाज सहित अनेक लोगों ने योगीराज जी से शिविर का समय एक दिन और बढ़ाने
की विनती की। योगीराज के द्वारा स्वीकृति देते ही हाल तालियों की गढग़ढ़ाहट से
गूंजने लगा। इसके लिए लोगों ने योगी को धन्यवाद भी दिया । आज अनेक लोगों ने
योगीराज का पुष्पमालाओं से स्वागत किया और अगस्त माह में दोबारा सीहोर में शिविर
लगाने हेतु आग्रह किया ।
वेटलिफ्टिंग
एसोसिएशन के तत्वाधान में इंटर डिवीजन वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप छह मई को
सीहोर। जिला वेट
लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में क्षेत्र की प्रतिभाओं को मौका देने और मंच देने
के उद्देश्य से ग्राम बिलकिसगंज के स्वामी विवेकानंद आदर्श हायर सेकेण्डरी स्कूल
में आगामी छह मई को इंटर डिवीजन वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इसके अलावा एसोसिएशन के तत्वाधान में मई माह में अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया
जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव सत्यनारायण
वारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी छह मई से आयोजित होने वाली इंटर डिवीजन
वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता भोपाल,
इंदौर, उज्जैन और होशंगाबाद डिवीजन के श्रेष्ठ वेटलिफ्टिर को
आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि
इंटर डिवीजन वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ छह मई को सुबह नौ बजे किया जाएगा
और रात्रि सात बजे पुरस्कार वितरण किया जाएगा। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में 44
किलोग्राम, 48 किलोग्राम, 53 किलोग्राम, 58
किलोग्राम, 63 किलोग्राम, 68 किलोग्राम, 75
किलोग्राम और प्लस 75 किलोग्राम। इसके अलावा बालक वर्ग में 50 किलोग्राम, 56
किलोग्राम, 69 किलोग्राम, 77 किलोग्राम, 85
किलोग्राम, 94 किलोग्राम और प्लब 94 किलोग्राम। वेटलिफ्टिरों का रहेगा
जलवा आगामी छह मई को होने वाली छह मई को इंटर डिवीजन वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में
जिले का राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नाम रोशन करने वाले वेटलिफ्टिरों कान्हा
त्यागी, तानिशा शर्मा, विश्वजीत सहित अन्य लिफ्टिरों ने भी प्रतियोगिता में उम्दा
प्रदर्शन के लिए तैयारियां कर ली है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में
भाजपा के उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा,
भाजपा के वरिष्ठ नेता राघुनाथ भाटी, कलेक्टर
तरुण कुमार पिथौड़े, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा, जिला खेल
अधिकारी आनंद स्वामी, जिला शिक्षा अधिकारी एसपी त्रिपाठी सहित मौजूद रहेंगे। इसके
अलावा समिति में मोहन पाराशर, शैलेन्द्र सिंह चौहान, चंद्रशेखर शर्मा पहलवान, गणेश
चौरसिया, जितेन्द्र स्वामी, शैलेन्द्र जोशी आदि को शामिल किया गया है।
मंडी स्थित बिजौरी
में चल रहा पंच कुण्डीय श्री महारुद्र यज्ञ श्रद्धालुओं ने दी हवन में आहुतियां, श्रीराम
कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब
सीहोर। जगत मिथ्या
नहीं, इसके कण कण में ब्रह्म अर्थात ईश्वरत्व प्रभु राम का स्वरूप विद्यमान है। जगत
की कोई भी वस्तु या तत्व असत्य नहीं हैं। हमारे भाव ही मिथ्यात्व को जन्म देते है
और यह भाव ही जगत को मिथ्या बना देता है। मैं और मेरा का भाव, पति पत्नी, बेटा-बेटी
इसी तरह के भाव मिथ्या होते हैं। उक्त विचार जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम
बिजौरी में जारी सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा वाचक पंडित रमेश मुदगल ने कहे। इस संबंध में जानकारी देते हुए अंचल मेवाड़ा ने
बताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से ग्राम बिजौरी में पंच कुण्डीय श्री महारुद्ध
यज्ञ श्री हनुमान जी एवं श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा एवं संगीतमय श्रीराम कथा
का आयोजन खेड़ापति श्री हनुमान मंदिर में किया जा रहा है। यज्ञ की पूर्णाहुति एवं
भंडारे का आयोजन आगामी सात मई को किया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने सभी श्रद्धालुओं
से इस अवसर पर आने की अपील की है।
हकीमाबाद में कल
अग्नि मंथन कर छोड़ी जाएंगी आहुतियां हकीमाबाद में पंचकुंडीय शिवशक्ति यज्ञ का
आयोजन
आष्टा | बुधवार को
गुरूग्राम बडलिया हकीमाबाद में यज्ञाचार्य
पंडित पुरुषोत्तम शर्मा व अन्य विद्वान
ब्राह्मणों द्वारा वेदमंत्र उच्चारित कर यज्ञ स्थल पर यजमानों से देवी
देवताओं की पूजा अर्चना करवाई गई| आज गुरुवार को यज्ञ स्थल पर ब्राह्मणों
द्वारा अग्नि मंथन कर यज्ञ कुंड में अग्नि प्रज्वलित कर आहुतियां छुड़वाई जाएंगी| 7 मई सोमवार को यज्ञ स्थल पर पूर्णाहुति महाआरती
प्रसाद वितरण किया जाएगा| कलश स्थापना ध्वज स्थापना के साथ ही इलाई माता व शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण
प्रतिष्ठा की जाएगी| समाजसेवी देवीसिंह परमार ने बताया कि आयोजन को लेकर बड़े व्यापक स्तर पर ग्रामीणों
द्वारा तैयारियां की गई है यज्ञ स्थल पर अतिथियों के ठहरने व जलपान की
व्यवस्था की गई है| समस्त
ग्रामवासियों ब आयोजन समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि कार्यक्रम में
पधार कर अपनी सहभागिता प्रदान करें|
7 मई से खामलिया
में श्रीराम कथा व महायज्ञ का आयोजन
सीहोर। ग्राम
खामलिया में 7 मई सोमवार से यज्ञ करता
चरणानंद गिरि महाराज के सानिध्य में श्रीराम ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन
किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत हनुमानजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी l आचार्य
पंडित सिंगाराम तिवारी पुजारीगण सत्यनारायण दास अरुण गुरु की उपस्थिति
में कार्यक्रम की तैयारियां बड़े व्यापक स्तर पर की जा रही है । कार्यक्रम में दीक्षा देवी द्वारा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से श्रीराम कथा का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम की
जानकारी देते हुए पंडित सुनील शर्मा ने बताया कि ७ मई को पंचांग पूजन कलश यात्रा
8 मई को देवता आवाहन ब अग्नि स्थापना की जाएगी। कार्यक्रम के अंतिम दिवस 13 मई को पूणार्हुति
हनुमानजी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा आरती व भंडारे के कार्यक्रम आयोजित
होगा। समस्त ग्रामवासियों व आयोजन समिति
ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि कार्यक्रम में पधार कर अपनी सहभागिता
प्रदान करें
मजदूरों को नहीं
मिल रहा है उनका हक भाकपा ने मनाया मजदूर दिवस
सीहोर। भारतीय
कम्युनिस्ट पार्टी ने बाल बिहार स्थित श्रमिक टीनशेड में मंगलवार को विश्व मजदूर
दिवस मनाया। भाकपा नेता माखन सिंह सोलंकी ने मजदूरों को संबोधित किया। भाकपा नेता
ने भाजपा सरकार को मजदूर विरोधी बताया। उन्होने कहा कि भाजपा के राज में देश के
चंद पूंजीपतियों की लाभ मिल रहा है जबकी मजदूरों को पर्याप्त काम तक नसीब नहीं हो
रहा है। गांव से शहरी आने वाले अधिकांश मजदूर खाली हाथ लौट जाते है उन्हे काम नहीं
मिलता है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई चरमसीमा पर है जिस का असर
केवल मजदूर वर्ग पर हीं होता है। मजदूरों के लिए सरकार केवल कागजों पर हीं काम कर
रहीेंं है योजनाएं बनाई जा रहीं है लेंकिन क्रियांवयन नहीं किया जा रहा है। श्री
सोलंकी ने कहा कि नोटबंदी के कारण १५० लोगों की जाने लाईन में लगकर गई है पूंजी की
कमी के कारण देश की अर्थ व्यवस्था चौपट हो गई है। नोटबंदी की मार गरीब व मजदूरों
पर हीं पड़ रही है। कार्यक्रय में आनंद मालवीय, रियाज भाई, कैलाश, कलीम भाई, बाबूलाल विश्वकर्मा, महेश लोधी, रासजकुमार, विक्रम
रोहित बाबूलाल, राम सिंह,
अरमान अली,
जितेद्र ,
मुस्ताक,
तौफिक, कुवंरजी,
विकास, पुरूषोत्तम,
दीपक, पप्पू, सलमान, संजय शर्मा आदि मजदूर शामिल थे।
राम नाम के जप से हो जाते दुख दूर आचार्य
सीहोर।राम नाम के
जप से मनुष्य के सभी प्रकार के दुख दूर हो जाते हैं और उसके जीवन में आने वाली
विपत्तियां टल जाती है इसलिए प्रत्येक
मनुष्य को प्रतिदिन भगवान की पूजा अर्चना
रामनाम का जाप करना चाहिए|
इस सृष्टि में जिसने भी भगवान का नाम लेकर अपने आप को प्रभु के चरणों
में न्योछावर कर दिया है उसका बेड़ा पार
हो गया है| उक्त विचार पार्वती अजनाद नदी संगम तट दहरी घाट पर आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा में
स्वामी रामस्वरूपआचार्य महाराज चित्रकूट द्वारा व्यक्त किए गए| उल्लेखनीय
है कि देहरी घाट पर
महंत रामाश्रयदास महाराज की उपस्थिति में आयोजन किया जा रहा है| साथ ही
भागवताचार्य विनोद शर्मा यज्ञाचार्य ओमप्रकाश तिवारी अन्य विद्वान ब्राह्मणों की उपस्थिति में 108
श्रीमद्भागवत पाठ यज्ञआदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है| पंडित
सुनील शर्मा ने बताया कि 5 मई शनिवार को पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी का वितरण किया
जाएगा जिसमें कि क्षेत्र के सामाजिक
धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि व कार्यकर्तागण मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे| आयोजन
समिति द्वारा कार्यक्रम को लेकर भव्य रुप
से तैयारियां की हैl
वन कर्मचारी
अधिकारियों ने की बन्दूके जमा
सीहोर। म.प्र. वन
कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश दोहरे ने बताया कि म.प्र. वन कर्मचारी संघ
म.प्र. भोपाल के आव्हान विभिन्न वनांचलो में पदस्थ कार्य पालिक वन कर्मचारी जो जिस
समाज के अन्तिम बिन्दू में रहकर वन एवं वन्य प्राणियो की सुरक्षा में तपति दोपहरी
कडकडाती ठण्ड, घनघोर वर्षा में समाज व परिवार से दूर रहकर दबंगता से वनो
की सुरक्षा में लगे हुए है लेकिन इतनी कठिन सेवा करने वाले वन कर्मचारियों का वेतन
अन्य विभागो के कर्मचारियों से बहुत कम है। इसी तहर की 19 मांगो को लेकर वन
कर्मचारी संघ द्वारा अपने मांगो मनवाने हेतु पांच चरणो मे आन्दोलन किया जाने का
निर्णय लिया था। जिसमे प्रथम 18/02/2018 को भोपाल में धरना प्रदर्शन किया एंव
द्वीतिय चरण में 13/03/2018 को जिला मुख्यालय पर माननीय मुख्य मंत्री के नाम
ज्ञापन सौंपे गए। तृतीय चरण में 29/04/2018 को भोपाल में रैली तथा धरना प्रदर्शन
किया गया। लेकिन सरकार की ओर से सकारात्मक रूझान नहीं मिलने के कारण चतुर्थ चरण मे
आज दिनांक 01/05/2018 को शासकीय बन्दूको,रिवॉल्वर शासकीय वाहन आदि जमाकर कर्मचारियों द्वारा
विभाग में जमा किए गए। विभाग प्रमुख को वन कर्मचासियों द्वारा 4/5/2018 तक
सम्पूर्ण प्रभार बस्ते जमाकर 5/5/2018 से कम्प्युटर आपरेटर स्थायी कर्मी प्रबंधक एंव सभी वन कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल
अपनी मांगो को लेकर की जाऐंगी। हड़ताल की तैयारी में प्रमुख रूप से विरेन्द्र
बिसोरिया संभागिय सदस्य, विक्रान्त चौधरी जिला सचिव, विष्णु दत्त मिश्रा प्रचार सचिव, आर एस
जादोन उपाध्यक्ष, दीपक वेदी उपाध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह राजपूत उपाध्यक्ष, मुकेश
ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष इछावर, आशीष श्रीवास्तव ब्लॉक अध्यक्ष तहसील नसरूल्लागंज, हरीश
महेश्वरी रेहटी, संतोष राय बुदनी, अमित खरे आष्टा, सलीम बेग
लाडकुई, सुनील चौहान, ललीत केवट,
देवी सिंह भंवर, प्रेम ङ्क्षसह वारेला, रामदास
सोलंकी, राजेन्द्र मालवीय, सीताराम,
मुकेश यादव रेहटी, विजय शर्मा, मुकेश
टिंगा, महाराज ङ्क्षसह, इदरिज खान,
राजेन्द्र चौहान, पी एल राठौर, राज किशोर
शर्मा, प्रमोद घुरे, प्रदीप मलोटिया, छगन सिंह भिलाला, विजय
कसोटिया, कुवंर ङ्क्षसह चौहान, केलाश गोयल,
कमलेश वर्मा, राजकुमार पाण्डे
वीरपुर, नवनीत टिमरई, संजय शर्मा,
भिरेन्द्र भाटी, आशीष वर्मा, गौहर जहा
कुरैशी, मधुर खल्खो, दिनेश चिन्चोलिया, संजय यादव, आदि कर्मचारियों ने 5/5/2018 से होने
वाली अनिश्चित कालीन हड़ताल की तैयारी पूरी कर ली है।
विहिप ने रखे गौ
माता के लिए शहर के अनेक चौहारों पर रखे जल पात्र
सीहोर। विश्व
हिन्दू परिषद बजरंग दल जिला सीहोर की ओर से प्रत्येक वर्षानुसार इस वर्ष भी
गौ माता और सभी जीव जन्तु के लिए जल
पात्रो की प्रत्येक चौराहे पर व्यवस्था की गई है। जिसका शुभारंभ आज किया गया है।
जिसमे सभी विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारी उपस्थित थें। जिलाध्यक्ष
सुनील कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह कुशवाह, जिला
मंत्री राकेश विश्वकर्मा, जिला संयोजक विवेक राठौर, नगर संयोजक आशीष कुशवाह, नीरज जी
चौरसिया, मुकेश पहलवान, राजू जायसवाल, भगवान ङ्क्षसह कुशवाह एवं सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
कमलनाथ का स्वागत किया
कार्यकर्ताओं से किया तैयार रहने का आहवान
सीहोर।
नवनिर्वाचित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का सैकड़ों किसानों ने किसान कांग्रेस
प्रदेश महामंत्री रघुवीर सिंह दांगी के नेतृत्व में भोपाल पहुंच कर किसान कांग्रेस
प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गुर्जर के साथ पुष्प मालाओं से स्वागत किया। संक्षिप्त भेंट में श्री दांगी ने कांग्रेस
प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ को जिले के चारों
विधानसभा क्षेत्र के किसानों में पंचायत स्तर से ग्राम स्तर तक किसान कांग्रेस की
मजबूत पकड़ से अवगत कराया। किसान नेता रघुवीर सिंह दांगी ने जिले के किसान
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मिशन २०१८ के लिए कांग्रेस की किसान हितैशी नीतियों
को गांव गांव में घर घर तक पहुंचाने का आहवान किया। इस अवसर पर स्वागत करने वालो
में देवी सिंह, भगत सिंह तोमर, आशीष गुप्ता , पवन गुर्जर, पंकज शर्मा, अरूण दांगी, नितेश, बने सिंह
गुर्जर, हर्षवर्धन सिंह, जगदीश सिंह दांगी, सरदार सिंह, अशोक मीणा, नरहर सिंह, सत्यम
दांगी सहित अन्य कार्यकर्तागण शामिल थे।
वार्ड क्र. 31 के
हेण्डपम्प, घरों के बारे, कुआ में आ रहा है सीवेज का गंदा पानी
सीहोर। वार्ड क्र.
31 के पार्षद श्रीमति तबस्सुम ने बताया कि वार्ड के जमशेद नगर में नागरिकों के
लिये एक मात्र सहारा यहाँ स्थित हेण्डपम्प है उक्त हेण्डपम्प में गंदा पानी आ रहा
है। जिसका प्रमुख कारण है कि फिल्टर प्लांट अभी पूर्ण रुप से तैयार भी नहीं हुआ है
और विगत 5 दिनों से क्षेत्र में सीवेज के कनेक्शन जोड़े जाने का कार्य क्षेत्र में
किया गया है। जिसके कारण घरों का गंदा पानी एकत्रित होकर उक्त हेण्डपम्प सहित घरों
के बोर एवं कुआ आदि में आ रहा है। चिंता का विषय यह है कि गरमी का समय है और
क्षेत्र में पानी की परेशानी उत्पन्न हो रही है एक मात्र सहारा हेण्डपम्प ही था
जिसमें सीवेज कम्पनी की लापरवाही के चलते गंदा बदबुदार पानी आ रहा है, पीने योग्य
तो दूर की बात है उक्त पानी का उपयोग किसी भी कार्य में नहीं लिया जा सकता है।
क्षेत्रीय पार्षद ने क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य हित में चिंता जताते हुए कहा है
कि यदि उक्त पानी के उपयोग करने से कोई भी नागरिक बीमार होता है तो इसकी जवाबदारी
नपा व सीवेज का कार्य कर रही अंकित कन्शट्रक्शन कम्पनी की होगी। हेण्डपम्प से गंदा
पानी आने के कारण क्षेत्र वासियों का एक मात्र सहारा हेण्डपम्प से भी पानी लेना
दुश्वार हो गया है।
मोबाईल रिपेयरिंग
प्रशिक्षण कार्यक्रम
सीहोर। स्टार
स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सीहोर द्वारा शीघ्र ही मोबाईल रिपेयरिंग प्रशिक्षण
कार्यक्रम ०५ मई २०१८ से आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की
समयावधि ३० दिन की होगी। स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बैंक ऑफ इंडिया द्वारा
प्रायोजित प्रशिक्षण संस्थान है तथा गत ८ वर्षो में यहॉ १०७ प्रशिक्षण कार्यक्रम
सफलतापूर्वक अयोजित किये गये है। यह कार्यक्रम १८ से लेकर ४५ वर्ष तक के
प्रशिक्षओं के लिए आयोजित किया जाता हैं । उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में
सामान्य उद्यमिता से जुडी विभिन्न जानकारिया क्षेत्रीय विशेषज्ञो द्वारा प्रदान की
जाती है। कार्यक्रम पूर्णत: निशुल्क है। ग्रामीण क्षेत्र के उम्मीदवार एवं
बी.पी.एल कार्ड धारको को प्राथमिकता दी जाऐगी। शीघ्रअति शीग्र आकर आवेदन करायें।
आवेदन प्रक्रिया ०२ मई २०१८ से शुरू होगा।
एल आई सी आफिस के पास टाउन हाल के सामने बैंक ऑफ इंडिया आर सेटी म्र.प्र. संर्पक
9977168308 समय 10:30 बजे से 5:30 तक।
सेमली में
प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा हुई पूर्णाहुति व भण्डारा कल
सीहोर। ग्राम
सेमली जदीद में नव निर्मित मंदिर में चल रहे सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ एवं प्राण
प्रतिष्ठा कार्यक्रम के छठे दिन बुधवार को सुबह 6 बजे ब्रह्म मुहुर्त में विद्वान
ब्राह्मणों द्वारा वेद मंत्रों के साथ राम लक्ष्मण जानकी हनुमान, राधा कृष्ण
एवं शिव पंचायत प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा
कराई गई। इसके बाद यजमानों द्वारा यज्ञ शाला में देव पूजन किया गया। 2 बजे
तक यज्ञ शाला में वेद मंत्रों के द्वारा आहुतियां दी गईं। 3 बजे से प्रतिदिन की जा
रही भागवत कथा के छठे दिन सुदामा चरित्र का मार्मिक चित्रण कथा के माध्यम से किया
गया। रात्रि 9 से 12 बजे तक हुई राम लीला मे योग्य और मंझे हुए कलाकारों द्वारा
लंका दहन का मंचन किया गया। राम लीला के प्रत्येक पात्र ने अद्भुत अभिनय कर सभी का
मन मोह लिया। गुरूवार को कार्यक्रम के अंतिम दिन यज्ञ की पूर्णाहुति होगी एवं इसके
बाद गर्भ गृह मे स्थापित की गई प्रतिमाओं की यजमानों एवं ग्रामवासियों द्वारा महाआरती
की जाएगी। अन्त में प्रात: 10 बजे मंदिर के शिखर पर कलश स्थापित किए जायेंगे। इसके
बाद विशाल भण्डारे का आयोजन होगा भण्डारे मे मंदिर निर्माण समिति द्वारा 50 हजार
श्रृद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है। यज्ञ में पधारे साधु-संतो
मे संत श्री गोपाल जी ढबोटी, संत श्री केप्टन बाबा थूना, त्यागी श्री रामकिशोर दास जी सहित अनेक
संतो का ग्रामवासियों को आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। यज्ञ संचालक पं. दुर्गा
प्रसाद कटारे ने बताया कि गांव मे पिछले 6 दिनो से चल रहे इतने बड़े धर्मिक आयेाजन
मे एक दिन भी पुलिस द्वारा व्यवस्थाऐं नही दी गई हैं, जबकि
कार्यक्रम के आरंभ होने से पूर्व ही मंदिर निर्माण समिति द्वारा थाना बिल्किसगंज
मे सुरक्षा व्यवस्था लगाने के लिए आवेदन दे दिया गया था।
श्री रुद्र
महायज्ञ मे बहेगी शिव पुराण की गंगा
सीहोर। कल से सिद्धपुर के प्रसिद्ध कथा वाचक संत पंडित
मोहित राम पाठक के मुखारविंद से शिवजी का पवित्र तीर्थ स्थल मान कुंड
महादेव के द्वार जिला देवास मे सप्त दिवसी शिव पुराण की कथा आरंभ हो रही है जिसकी
पूर्णाहुति 8 मई 2018 रहेगी सभी महाकाल भक्त एवं धर्मप्रेमी बंधु बड़ी से बड़ी
संख्या में पधारकर श्री शिव पुराण की कथा एवं मानस सत्संग का लाभ लें
छतरी में श्रीराम
महायज्ञ ब रामकथा का आयोजन
सीहोर। ग्राम छतरी में
ग्रामवासियों द्वारा 2 मई से 8 मई तक नवकुंडआत्मक श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीराम भक्त
हनुमानजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सभी यज्ञादिक कार्यक्रम
पंडित दुर्गाप्रसाद शास्त्री राकेश शास्त्री की उपस्थिति में संपन्न कराए। आयोजन में कथावाचक बृजेश पाराशर द्वारा दोपहर 12 से 3 बजे तक संगीतमय श्री रामकथा का
आयोजन किया |जानकारी देते हुए पंडित सुनील शर्मा ने बताया कि प्रथम दिवस
2 मई को यजमान शुद्धि गणेश पूजन पंचांग पूजन आदि कार्यक्रम 3 मई को मंडप प्रवेश देवता आवाहन ब 4 मई को
अग्नि स्थापना की जाएगी। 8 मई को
महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा|
कार्यक्रम को लेकर समस्त ग्रामवासियों द्वारा बड़े व्यापक
स्तर पर तैयारियां की हैं| आयोजन समिति व ग्रामवासियों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से
अपील की है कि कार्यक्रम में पधार कर अपनी सहभागिता प्रदान करें।
किसान कांग्रेस ने
किया नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का अभिनन्दन
सीहोर। अखिल
भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सहित सभी कांग्रेस के
वरिष्ठजनों के द्वारा कांग्रेस कमेटी के सचिव कमलनाथ को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
बनाये जाने एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष बनाये जाने
पर सीहोर जिला से किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरगोविन्द दरबार के नेतृत्व में
अनेकों संख्या में कांगे्सजनों ने आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर श्री कमलनाथ को
बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर उपस्थितजनों में तुलसीराम पटेल, अक्षत
कांसट, बाबूलाल पटेल, आशीष गेहलोत,
ईश्वर सिंह चौहान, जगदीश धाकड़, सुरेन्द्र
सिंह, दशरथ पटेल, सुधीर त्यागी, राजेश त्यागी, राजेश
परमार, हरिसिंह, लाड़सिंह,
बंशीलाल,
अवदेश परमार,
रामपालसिंह,
भादर ठाकुर,
भानूप्रताप,
अवधेश परमार,
गब्बर परमार,
देवेन्द्र ठाकुर, बहादुर सिंह, देवराज
राजपूत, अंकित परमार, भूपेन्द्र सिंह, बलवीर, भेरु, मेहरवान सिंह, पवन, राजाराम, महेन्द्र
परमार, राजेन्द्र राजपूत, विक्रम मेवाड़ा, कनिराम, कैलाश, मंशाराम, रतनलाल, रामप्रसाद यादव, सुरेश
राठौर, राधेश्याम मेंबर, धर्मेन्द्र बामनिया, गौरेलाल जांगड़े, मुंशी यादव, शिवनारायण, प्रमोद
यादव, मुंशी यादव, भेरुलाल यादव, गौरेलाल यादव, सरेश राठौर, नर्मदा
प्रसाद सेन, मंशाराम,
विकास, भागीरथ, घनश्याम,
जगदीश, महेश, आकाश, रामअवतार त्यागी, गौरेलाल, शिवचरण मालवीय, नर्मदा
प्रसाद बामनिया, तरुण मालवीय आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
आष्टा। जयभारत
पेट्रोल पम्प द्वारा 4 माह से इनामी योजना कूपन के माध्यम से चलाई जा रही थी
जिसमें 250 रूपये के पेट्रोल पर एवं 1500 रूपये के डीजल पर एक कूपन दिया जा रहा था
जिसका आज 2 मई को समापन था। समापन अवसर पर 1 लाख 24 हजार कूपन इकटठे हुए जिनको सार्वजनिक
रूप से सेकडो लोग एवं इंण्डियन आईल के अधिकारी अकबर अहमद, प्रशांत
कुमार शर्मा, दीपक कुमार,
सहित जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला मरेठा नगरपालिका अध्यक्ष
केलाश परमार, आदि अतिथियो के स्वागत जयभारत पेट्रोल पम्प के संचालक बाबू
भाई, इकबाल हुसैन, अब्दुल कादर,
बुरहान उददीन, जय भारत पेट्रोल पम्प द्वारा सभी अतिथियो का सवागम सम्मान किया गया वही इनामी
कुपन में खुला मंच रखा गया जिसमें नन्नहे नन्नहे बच्चो द्वारा ड्रा कूपन खोला गया
वही कूपन निकालने वालो की आंखों पर पटटी
बांधी गई ताकि किसी भी प्रकार का कोई शक की गुंजाईश न हो प्रथम पुरूस्कार वार्ड
क्रमांक 1 पीली खदान निवासी धीरज मालवीय, को मिला। द्वितीय पुरूस्का 2 नग मोटर
साईकल चन्द्र पाल बापचा प्रशांत जयसवाल आष्टा को मिला, वही तृतीय
पुरूस्कार एलसीडी 24 इंची अक्षत मेवाडा अलीपूर श्रवण कुमार नीलबड जीतेन्द्र सिंह
आष्टा को मिला, वही चाथा पुरूस्कार फ्रीज 3 रईस खान लसूडलियापार, महेश पटेल
चामसी, मो.शरीक आष्टा को मिला। इसी ड्रा के माध्यम से जय भारत पेट्रोल पम्प की
इमानदारी सामने आई। इंण्डियन आईल से अकबर एहमद ने कहा कि में कई आयोजनो मे गया पर
इतनी जनता मेने पहली बार देखी जिससे यह साबित होता हे कि जय भारत पेट्राल पम्प पर
सही नापतोल और इमानदारी का ही परीणाम है पूरे सीहोर जिले में सबसे ज्यादा ब्रिकी
पेट्रोल डिजल की आष्टा के जय भारत पेट्रोल पम्प पर ही होती है वही नगरपालिका
अध्यक्ष केलाश परमार ने संबोधित करते हुए कहा कि कारोबार तो हम सब करते हे लेकिन
जो विश्वास जय भारत पेट्रोल पम्प के संचालक बाबू भाई व उनके परिवार ने कमाया है वह
तारीफे काबिल है व्यापार में विश्वास और इमानदारी बहुत जरूरी है जय भारत पेट्रोल
पम्प 1967 में प्रारंभ हुआ था आज उचाई कि राह पर है आज 51 वर्ष पूरे हो गए हे इस
अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला मरेठा, प्रशांत कुमार शर्मा, अकबर एहमद, दीपक कुमार, नगरपालिका
अध्यक्ष केलाश परमार, बाबू भाई,
माकेटी्रग सोसाईटी के अध्यक्ष कृपाल सिंह पटाडा, नौशे खान, रउफ लाला, सहित सेकडो
लोग मौजूद थे आयोजन का संचालक कुशलपाल लाला समाजसेवी ने किया।
शिवशक्ति यज्ञ
नवीन मंदिर प्राण प्रतिष्ठान
आष्टा। ग्राम
पंचायत गुरूग्राम हकिमाबद में शिवशक्ति यंज्ञ का आयोजन एवं नवीन मंदिर शिवलिंग
प्राण प्रतिष्ठान व प्राचीन मंदिर इलाही माता व पहाडी वाली माताजी का जीर्वतवार वास्तुकरण
एवं पाचो मंदिर के कलाश 1 मई मंगलवार से 7 मई तक आचार्य पंण्डित पुरूषोत्तम शर्मा एवं
अविन्तका के विप्र मण्डवी द्वारा ब्राहमण गोपाल शर्मा, व ग्राम के
विष्णु प्रसाद शर्मा जगदीश शर्मा,
आदि द्वारा प्रथम जजमान प्रहलाद सिंह महाप्रसादी व भोजन
प्रसादी 7 मई 2018 को रहेगा।
आष्टा। नव
निर्वाचित मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ एवं कैम्पियन कमेटी के
अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत करने के लिए आष्टा से ब्लाक कांग्रेस
कमेटी आष्टा, शहर कांग्रेस कमेटी, जिला महिला कांग्रेस, एवं जिला
पंचायत के सदस्य गोपाल सिंह इंजीनियर के नेतृत्व में सेकडो कांग्रेस कार्यकर्ताओ
ने एयरपोर्ट के बाहर कमलनाथ का स्वागत किया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाधी का
आभार प्रकट किया। स्वागत करने वालो में सर्वश्री ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सोभाल सिंह
भाटी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद गुडडू, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई
ठाकुर, हेमलता चैहान, पूर्व पार्षद भैया मिया, सनव्वर भाई, प्रहलाद सिंह
वर्मा, प्रेम सिंह चयरमेन, अवनेश वर्मा,
वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पोरवाल, पूर्व
पार्षद इदरीस मंसूरी, दिलिप शर्मा,
मैना से डा.ओपी वर्मा, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश चंद
वर्मा, धरम सिंह चिन्नौठा, बनप सिंह पटेल, राजेन्द्र वर्मा, राजप्रसाद पुष्प, कोठरी से
मण्डल अध्यक्ष नेपाल सिंहवर्मा,
सुनिल पार्षद, मुकेश भेडी पार्षद प्रतिनिधि, पटारिया
गोयल से मण्डल अध्यक्ष प्रेम मेवाडा, पूर्व सरपंच अनार सिंह मेवाडा, कमल सिंह
मण्डलोई, दशरत सिंह चयरमेन पटारिया, रोलागाॅव मण्डल से राजेनद्र दरबार, देवकरण
सिंह ठाकुर, हरिओम सैधव,
लखन सिंह ठाकुर, लसूडलिया पार मण्डलम से मण्डलम अध्यक्ष
कमल बडलिया, अर्जुन ठाकुर, महेन्द्र गवखेडी, सुनिल
मेवाडा, अरविंद मेवाडा जताखेडा, महेश मेवाडा सुलखेडी, रमेश मेवाडा,
चंदर सिंह गवाखेडा, नारायण सिंह गवाखेडा, सदु्रदीन
भवरा, संदीप राजपूत, राहुल परमार,
देवेन्द्र परमार, आदि लोगो ने श्री नाथ का स्वागत कर बधाई
दी।
सिलाई बुनाई
कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील महेश्वरी का स्वागत
आष्टा। इंदौर से
कन्नौद की और जाते समय कन्नौद रोड स्थित गुजराती रेस्टोरेंट पर राज्यमंत्री सिलाई
बुनाई कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील महेश्वरी रात आष्टा पधारे और युवा मोर्चा नगर
अध्यक्ष नितिन महांकाल का स्वागत सम्मान किया। नगर के अनेक युवा साथियो एवं युवा
मोर्चा बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। जिसमें मुख्य रूप से यश छाजेड, पवन पाठक, आशु शर्मा, शुभम सोनी, ललित दास
बैरागी, आयुष सोनी, शुभम पोरवाल,
राहुल डाबी और भी युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 comments:
Post a Comment