Sunday, 27 May 2018

बाइक के सामने आकर दो लोग नोटों से भरा बैग छीन कर ले गए, कर्मचारियों को बांटनें के लिए डेढ़ लाख रुपए जा रहा था

खबरों का सूर्य उदय अब रात को

विश्वास के 4 साल

10 हजार पाठकों के साथ आपको रखे अपडेट

SehoreExpress.Com/ SehoreExpress app

SehoreExpress app गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध

NEWS BY बसंत दासवानी/बल्लू दासवानी

सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS  27 May  2018

 

बाइक के सामने आकर दो लोग नोटों से भरा बैग छीन कर ले गए, कर्मचारियों को बांटनें के लिए डेढ़ लाख रुपए जा रहा था

 

पुलिस ने किया मामला दर्ज, हुलिये के आधार पर बदमाशों की पहचान के साथ घटना की सत्यता खोजने में जुटी पुलिस

 

 

सीहोर। बाइक के सामने आकर दो लोग बाइक सवार युवक से डेढ़ लाख रुपए से भरा नोट छीन कर ले गए, पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है युवक कर्मचारियों को पैसे बांटने के लिए जा रहा था तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ साथ घटना की सत्यता को भी खोजने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मूलत: ग्राम बड़ोदिया थाना बरेली निवासी 39 वर्षीय भगवत सिंह चौहान आत्मज सरवरसिंह चौहान वर्तमान में अदालत कॉलोनी बुदनी निवास करते हुए एक कांट्रेक्टर के पास कार्यरत है जिसका काम कर्मचारियों को पेमेन्ट करना रहता है बताया जाता है कि गत दिवस ग्राम डोबी से ग्राम जैत अपनी बाइक पर जा रहा था तभी जैत रोड स्थित बबूल चौहान के वेअर हाउस व ढाबे के बीच वहां पर दो बाइक सवार जिनके मुँह पर कपड़े बंधे हुए थे ने सामने आकर बाइक रोक ली और उसके पास से डेढ़ लाख रुपए नकद से भरा बैग छीन कर भाग गए। इस आशय की रिपोर्ट शाहगंज थाने पर दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने भादवि की धारा 392 के अंर्तगत लूट का अपराध कायम कर भगवत सिंह चौहान द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है लेकिन पुलिस को इस पूरी स्टोरी पर संदेह है क्योंकि पुलिस का मानना है कि यह रास्ता चलता हुआ है इस तरह की वारदात होना इतना आसान नहीं है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

रविवार को भी सूर्य देवता के तेवर तीखे रहे, सुबह से लेकर शाम के बाद तक चलती रही गर्म हवा पारा 44 पार सोमवार को भी तापमान 44 पार रहने की उम्मीद

 

सीहोर में पेयजल संकट गहराया, नहीं मिल रहा प्राइवेट टैंकरों से भी पानी लोग हो रहे परेशान पीने के पानी का इंतजाम करने के लिए लिए भटक रहे है लोग

 

ग्रामीण को ट्रेक्टर चुरा कर ले गए चोर मामला दर्ज चोरों का नहीं लग सका सुराग

 

सीहोर। ग्राम जमोनिया हटेसिंह से एक ग्रामीण का ट्रेक्टर चोरी जाने का मामला प्रकाश में आने पर पुलिस ने मामला कायम कर लिया है लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम जमोनिया हटेसिंह निवासी रामङ्क्षसंह आत्मज बोंदरसिंह वर्मा के खेत पर खड़ा ट्र्रेक्टर क्रमांक एमपी 37 एबी 3529 चोर चुराकर ले गए। लाल रंग के मैसी कम्पनी के ट्रेक्टर चोरी की रिपोर्ट कृषक द्वारा थाने में करा दी गई है लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका है।

 

आधी रात तक सीहोर जिले के गाँवों में रहे मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को सीहोर जिले में विकास यात्रा के दौरान मध्य रात्रि तक नसरुल्लागंज तहसील के ग्राम पाचौर, लाचौर और भादाकुई में ग्रामीणों के बीच रहे। मुख्यमंत्री ने जन-संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों से सीधी बातचीत कर जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि राज्य सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिये योजनाएँ बनाई हैं। इन योजनाओं के लागू होने से प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियाँ आयी हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रत्येक प्रदेशवासी को सुखी, समृद्ध बनाने के लिये निरंतर प्रयास कर रही है। गाँवों में 4 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास/ भूमि-पूजन मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्राम पाचौर में 165 लाख रुपये लागत के 33/11 के.व्ही. विद्युत सब स्टेशन तथा 10 लाख 29 हजार की लागत की सीसी रोड का लोकार्पण किया। साथ ही 225 लाख 69 हजार रुपये लागत के अम्बर नदी पुल का शिलान्यास किया।

 

 

स्कूलों का सेफ्टी ऑडिट करवाने के निर्देश बीडीओ करेंगे सेफ्टी ऑडिट की मॉनीटरिंग

 

 

स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं कि सभी स्कूलों का चेकलिस्ट के आधार पर सेफ्टी ऑडिट करवाया जाये। ऑडिट की रिपोर्ट के आधार पर विपरीत परिस्थितियों से निपटने की समुचित तैयारी भी सुनिश्चित की जाये। स्कूलों के सेफ्टी ऑडिट की मॉनीटरिंग संबंधित विकासखण्ड अधिकारी (बीडीओ) करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है कि राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिये तैयार मेन्युअल का, सेफ्टी ऑडिट में शत-प्रतिशत पालन किया जाये। यह मेन्युअल आयोग की वेबसाइट www.ncper.gov.in पर उपलब्ध है।

 

पं.जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर बस स्टेण्ड स्थित नेहरू पार्क में माल्यार्पण कर श्रद्वासुमन अर्पित किये

 

सीहोर। आज प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पुण्य तिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर ने अपने उदबोधन में पं. नेहरू द्वारा नये भारत के निर्माण में अहम भ्ूामिका निभाने पर प्रकाश डाला एवं उनके द्वारा किये गये कार्याे का वर्णन कर माल्यार्पण किया गया। कहा कि देश में आजादी के बाद चाहुमुखी विकास के लिए पं. नेहरू ने अपनी दूर दृष्टि से भारत के विकास के लिए कार्य किया। उन्होने ने आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में देश विकास की नीव रखी। इस अवसर पर ओमदीप ने पं. नेहरू के विश्वशांति के लिए किये गये कार्यो का वर्णन किया एवं श्रद्वाजली अर्पित की। वरिष्ठ  कांग्रेसीनेता महेश चौरसिया द्वारा पं. नेहरू को एक युग पुरूष के रूप में याद कर श्रद्वाजल अर्पित की। इस अवसर पर एआईसी के मैम्बर हरपाल सिंह ठाकुर पं. नेहरू द्वारा किये गये कार्यो का वर्णन कर एक युग पुरूष के रूप याद  किया और कहा कि पं. नेहरू द्वारा जो नये भारत की  नीव रखी गई थी उस पर आने वाली कांग्रेस पीडियों उनके बताये मार्ग पर चलकर उनके द्वारा किये गये कार्यो का आगे बड़ाया। इस अवसर पर धर्मेन्द्र ठाकुर ने अपने उदगार में कांग्रेस द्वारा 60 वर्षो में किये गये कार्यो का वर्णन किया। इस अवसर पर मुख्यरूप से दामोदर राय जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष , पवन राठौर पूर्व प्रतिपक्ष नेता नपा., रूकमणि रोहिला, राकेश राय  पूर्व अध्यक्ष नपा., एससीएसटी अध्यक्ष सीताराम भारती, मूलचंद राठौर, रघुवीर दांगी, केके गुप्ता, घनश्याम यादव, राकेश वर्मा, सुनील दुबे जिला मिडिया सम्रव्यक सुरेश गुप्ता, राजू राजपूत, भरत वारिया, आशिष रोहिला, हरिश चंद्र यादव, गुलजारी वाजपेयी, मुकेश ठाकुर , हरगोबिंद सिंह ठाकुर, कमल पहलवान जावर, गंगाराम , पुनीत तिवारी, मुकेश ठाकुर, प्रवक्ता पंकज शर्मा, गीता राठौर, दिनेश भैरवे, शंकरलाल राठौर, जितेन्द्र सोभाखेड़ी , राजेन्द्र धनगर, अशोक,ओमप्रकाश राठौर, रवि धूत , चम्पा लाल राठौर आदि कार्यक्रम का संचालन सुनील दुबे जिला मीडिया सम्रव्यक द्वारा किया गया।

 

आर्य समाज सीहोर द्वारा 4 दिवसीय वैदिक सत्संग एवं राम कथा महोत्सव का समापन

 

 

सीहोर।  प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी आर्य समाज वैदिक मानव धर्म प्रचार प्रसार रुपी - महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती जी द्वारा प्रारम्भ किये गए आंदोलन को आगे बढ़ाने में निरंतर लगा हुआ है ! इसी कड़ी में ग्राम मुहाली सीहोर में संगीत मय दिवसीय सत्य सनातन वैदिक सत्संग एवं राम कथा महोत्सव का समापन किया गयावैदिक सत्संग विश्व प्रख्यात आर्य जगत के विद्वान्  सुश्री अंजली आर्या, करनाल हरयाणा से एवं श्री राम कथा को श्रीराम मुनी  जी मथुरा वाले एवं श्री हीरालाल जी बैरछा वाले के मुख वचनो से प्रवचन दिया गया  ! महोत्सव का आयोजन श्री राम मंदिर समिति द्वारा शहीद मांगलिक भवन ग्राम मुहाली सीहोर में किया गया  !  इस अवसर पर सभी ग्राम वासी इष्ट मित्रो द्वारा सत्संग एवं राम कथा का आनंद उठाया गया , साथ ही सभी धर्म प्रेमी बंधुओ ने आर्य समाज द्वारा समाज धर्म के लिए किये जा रहे प्रयासों को सराहा एवं आगे भी निरंतरता से इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का आव्हान किया गया ! अन्तः महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आर्य प्रधान श्री द्वारका प्रसाद जी वर्मा द्वारा सभी ग्राम वासी एवं महोत्सव में पधारे सभी धर्म प्रेमी बंधुओ का आभार प्रकट किया गया ! इस अवसर पर श्री शिवनारायण आर्य(मंत्री ), श्री मुरारीलाल आर्य(कोषाध्यक्ष), श्री कुंजीलाल वर्मा (सचिव), श्री रमेश कुमार आर्य, श्री जगदीश (सचिव दूध डेरी), राजमल पडियार , कैलाश चंद्र (पूर्व सरपंच), श्री बद्रीप्रसाद जी ,गोपाल,राधेश्याम,महेश कुमार, लखनलाल राठौर शिक्षक, कैलाशचंद्र जी, महेश पडियार, लखनलाल खंडवा, हरिओम आचार्य, शांतिलाल, राधाराम,राजमल मनोरिया,ओमप्रकाश वर्मा,बनेसिंह बंजारी, राकेश नयाकुआ आदि का कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा !

नौ दिवसीय संगीतमय रामकथा के लिए किया भूमि पूजन त्यागी बाबा आश्रम के महंत उद्धव दास जी महाराज के मुखारविंद से नौ दिवसीय संगीतमय कथा 1 जून  से

 

नौ दिवसीय संगीतमय रामकथा के लिए किया भूमि पूजन प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी रविवार को मोती बाबा रोड स्थित लव कुश भवन में संगीतमय रामकथा के लिए भूमि पूजन किया गया इस मौके पर कथावाचक त्यागी बाबा आश्रम के महंत उद्धव दास जी महाराज के मुखारविंद से नौ दिवसीय संगीतमय कथा 1 जून 2018 से शुभारंभ किया जाएगा 1 जून को सुबह 8:00 बजे त्यागी बाबा आश्रम से कलश यात्रा निकाली जाएगी जो शुगर फैक्ट्री चौराहे से होते हुए लव कुश भवन में पहुंचेगी यहां पर दोपहर के बाद 3:00 बजे से 6:00 बजे तक प्रतिदिन नौ दिवसीय संगीतमय कथा का आयोजन किया जाएगा इसके लिए रविवार को भूमि पूजन किया गया इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए महंत उद्धव दास जी और आश्रम के भक्तगण शामिल हुए विधि विधान से  पूजन अर्चना की गई

 

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सीहोर की संगठनात्मक बैठक  संपन्न 15 जून तक विभिन्न संगठनात्मक बैठक एवं कार्यशाला आयोजित होंगी

 

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सीहोर की संगठनात्मक बैठक आज सुंदर गार्डन मैं संपन्न हुई जिसमें सभी अतिथियों द्वारा  पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री पंडित रमाकांत समाधिया ने बताया कि 15 मई से 15 जून तक विभिन्न संगठनात्मक बैठक एवं कार्यशाला आयोजित होंगी आपने कहा कि बुथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र को सिद्ध करते हुए अपने बूथ संयोजक एवं बुथ समितियों को संकल्प दिलाया कि अबकी बार 200 पार का लक्ष्य पूर्ण करना है मंडल अध्यक्ष अशोक सिसोदिया ने बताया केंद्र एवं राज्य सरकार की जन हितेषी योजनाओं पर प्रकाश डाला  एव माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एक भी ऐसा तबका नहीं है जिसे सरकार की योजना का लाभ ना मिला हो इस अवसर पर जिला मंत्री सुरेंद्र राठौर जिला मंत्री श्रीमती सरोज राज ठाकुर कार्यालय मंत्री कैलाश कुशवाहा नगर महामंत्री पवन जैन उपाध्यक्ष अमित निखार बृजेश चौधरी पालक प्रदीप गौतम संयोजक माखन परमार पूर्व पार्षद रामचंद्र पटेल मंत्री अमृतलाल परमार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन घावरी आदि पदाधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे निवेदक पवन जैन नगर महामंत्री सीहोर

 

करोड़ों रुपयो की लागत से बनाया जायेगा छात्रावास इछावर विधायक ने  केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत का आभार व्यक्त किया

 


सीहोर। आज केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत ने सीहोर जिले को बड़ी सौगात देते हुए करोड़ों रुपयों की लागत से छात्रावास बनाये जाने हेतु तकीपुर आकर भूमि का निरीक्षण किया। छात्रावास की सौगात दिये जाने पर इछावर विधायक शैलेन्द्र पटेल, ब्रजेश पटेल, ओमप्रकाश मालवीय, घनश्याम मीणा आदि ने केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत का आभार व्यक्त किया है।  

0 comments:

Post a Comment