खबरों का सूर्य उदय अब रात को
विश्वास के 4 साल
10 हजार पाठकों के साथ आपको रखे अपडेट
SehoreExpress.Com/ SehoreExpress app
SehoreExpress app गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध
NEWS BY बसंत दासवानी/बल्लू दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 30 May 2018
विश्वास के 4 साल
10 हजार पाठकों के साथ आपको रखे अपडेट
SehoreExpress.Com/ SehoreExpress app
SehoreExpress app गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध
NEWS BY बसंत दासवानी/बल्लू दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 30 May 2018
कल सूर्य उदय 5.36 सूर्य अस्त 7.03 अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस
दो दिन में सीहोर के तीन होनहार युवाओं के निधन से शोक अलग अलग घटनाओं में
तीनों का हुआ निधन
सीहोर। जिला मुख्यालय पर पिछले दो दिन में सीहोर के तीन होनहार युवाओं के निधन
से शोक का वातावरण निर्मित हो गया है। अलग अलग घटनाक्रमों में इनके निधन से लोग
हतप्रभ रह गए है। प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय हरदौला मंदिर इंग्लिशपुरा निवासी
भगवानसिंह चौहान के 38 वर्षीय पुत्र बंटी चौहान के निधन की खबर से शोक का वातावरण
बन गया एक पखवाड़े पहले वे गंगा आश्रम में बाइक से फिसल कर गंभीर रुप से घायल हो
गए थे जो कोमा में थे डॉक्टरों के तमाम प्रयास भी बंटी चौहान को नहीं बचा पाए
बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर का कार्य करने वाल इस होनहार युवक की अंतिम यात्रा में
आज कई लोग शामिल हुए। इससे पहले कस्तूरबा स्कूल गंज निवासी ट्रासंपोर्ट व्यवसायी
नीतिन राठौर आत्मज रमेश पहलवान राठौर उम्र 35 वर्ष का हार्ट
अटैक से निधन हो गया जबकि माणक बाग सिनेमा चौराहा निवासी 37 वर्षीय कान्ट्रेक्टर हेमन्त राठौर आत्मज प्रताप राठौर का भी हार्ट अटैक से
निधन हो गया। तीनों युवाओं ने कम उम्र में सीहोर के राजनैतिक समाज सेवा क्षेत्र
में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की थी।
फेसबुक व व्हाट्सअप पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग
सीहोर। आज सीहोर शहर के नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त
पुलिस अधीक्षक महोदय सीहोर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई है कि सीहोर शहर के एक युवक द्वारा सोशल मीडिया
फेसबुक एवं व्हाट्सअप पर अपत्तिजनक पोस्ट डाले जाते हैं एवं धर्म गुरुओं के खिलाफ
तथा समाज विशेष पर भडक़ाऊ कमेन्ट्स डाल कर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की जा
रही है। ज्ञापन में आगे कहा गया है कि किसी को भी किसी भी समाज के खिलाफ ईस तरह के
अपत्तीजानक कमेन्टस करने का अधिकार नहीं है। मांग करने वालों में प्रमुख रुप से
शमीम अहमद, हाजी इरफान बेल्डर, इरशाद पहलवान पार्षद, आरीफ पहलवान, हाजी सलीम अहमद, हाजी इरफान खान, अजीज खाँ, मजहर खान, हमीद उल्ला, नेहाल खान, साईद उर्फ सद्दू मामू, अकरम खान, इमरान मौलाना, अब्दुल रज्जाक हाजी, राजा मियां साहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे। उक्त ज्ञापन पर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने उचित जांच
कराकर शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
सत्रह हजार की अवैध शराब जप्त,सात गिरफतार
सीहोर। बुदनी पुलिस ने नेशनल हाइवे रोड पर बरखेड़ी जोड़ के समीप
मंगलवार की शाम बिना नम्बर की स्कूटी पर बेग में भरकर अवैध रूप से देशी मदिरा ले
जाते हुये वार्ड क्रमांक 26 जुमेराती होशंगाबाद निवासी राजा उर्फ कमर अली पिता लियाकत
अली,
स्प्रेखार उर्फ शाहिद बेग पिता अनवर बेग को रंगे हाथों गिरफतार कर इनके कब्जे
से 230 क्वाटर देशी
मदिरा कीमती 11500/-रू. की जप्त की हैं, बताया जाता हैं कि आरोपीगण उक्त मदिरा औबेदुल्लागंज तरफ से लाकर होशंगाबाद ले
जा रहे थे । इसी प्रकार ग्राम तालपुरा से
राकेश पिता भैयालाल पंवार के घर के सामने से 55 क्वाटर देशी मदिरा की 2750/-रूपये की जप्त की
गई । इधर इछावर पुलिस ने ग्राम बिशनखेड़ी
निवासी प्रेम पिता सालगराम को अवैध रूप से देशी मदिरा ले जाते पाये जाने पर
गिरफतार कर 18 क्वाटर देशी मदिरा कीमती एक हजार की जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की
हैं। उधर रेहटी पुलिस ने जहाजपुरा नहर के समीप से बाबू सिंह पिता रूप सिंह राजपूत
को अवैध देशी मदिरा रखे पाये जाने पर गिरफतार किया हैं । पुलिस ने आरोपी के पास से
25 क्वार्टर की 1500/-रूपये किया हैं ।
गिरफतार आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई । कोतवाली पुलिस ने नया बस स्टैण्ड सीहोर स्थित
मामा मोहन के होटल में अवैध रूप से शराब पीलाते हुये सुभाष मालवीय तथा गोरेलाल
निवासी गंज को गिरफतार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की हैं ।
सड़क दुर्घटना में घायल की मौत
सीहोर। गत दिवस सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक ग्रामीण की मौत हो गई ।
सूचना पर आष्टा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं । पुलिस से
मिली जानकारी अनुसार इछावर थाना क्षेत्र
के ग्राम उमरखाल निवासी 48 वर्षीय कमल पिता हजारीलाल गत दिदवस सड़क दुर्घटना में गंभीर
रूप से घायल हो गया था जिसे उपचार हेतु ड्रीम सिटी अस्पताल भोपाल में भर्ती कराया
गया था जहॉ पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई ।
बाइक चालक ने टक्कर मारी
सीहोर। कोतवाली थाना अन्तर्गत सिंधी धर्मशाला के पास मगंलवार की रात बाइक
क्रमांक एमपी-42-एमए-2052 के चालक ने अपने वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाकर पैदल जा रहे प्रकाश भैरवे पिता
राजाराम निवासी गंज मोहल्ला सीहोर को टक्कर मारकर चोट पहुंचाई ।
टवेरा वाहन ने टक्कर मारी
सीहोर। रेहटी थाना अन्तर्गत टिमरन नदी नहलाई रोड के समीप टवेरा क्रमांक एमपी-04-बीसी-4714 के चालक ने वाहन
को लापरवाहीपूर्वक चलाकर एक ग्रामीण की बाइक में टक्कर मार दी जिसमें ग्राम खड़ली
निवासी अनिल को चोट आई ।
पचास हजार रूपये एवं मोटर सायकल की मांग को लेकर प्रताड़ित किया
सीहोर। दहेज में पचास हजार रूपये व मोटर सायकल न लाने की बात को लेकर दी जाने वाली प्रताड़ना से तंग आकर एक
विवाहिता ने थाना मण्डी में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं । पुलिस ने अपराध कायम कर जांच
शुरू कर दी हैं । जानकारी के अनुसार ग्राम खोखरी निवासी 26 वर्षीय रूकसाना
का निकाह ग्राम खोखरी निवासी नईम खॉ के साथ हुआ था विवाह के कुछ वर्ष बाद से ही
नईम द्वारा रूकसाना को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा । इसमें नईम को उसका
पिता हिम्मत खॉ, मां जमीला बी , भाई नफीस खॉ द्वारा सहयोग किया जाता था । रूकसाना ने पुलिस को बताया कि दहेज
में पचास हजार रूपये व बाइक की मांग की
जाकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर प्रताड़ित किया जाता था प्रताड़ना से तंग
आकर वह मायके आ गई तथा मण्डी थाने में
रिपोर्ट की । पुलिस ने प्रकरण कायम कर लिया हैं।
संजय जादवानी की तूफानी पारी और सन्नी तिलवानी की हेट्रिक की बदौलत सीहोर की
टीम विजयी सन्नी
सीहोर। संजय जादवानी की तूफानी पारी और सन्नी तिलवानी की हेट्रिक की बदौलत
सीहोर की टीम ने भोपाल की डीके इलेवन को पांच रनों से पराजित किया। भोपाल में चल
रही सिंधी प्रीमियर लीग सीजन -5 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट
में वाल्यूम क्रिकेट क्लब सीहोर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 113 रन बनाए जिसमें संजय जादवानी ने तूफानी पारी खेलते हुए 14 बाल पर 49 रन बनाए, 113 रनों का पीछा
करते हुए डीके इलेवन भोपाल की टीम 109 रन बनाकर आउट हो
गई, सीहोर के सन्नी तिलवानी ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते
हुए हेट्रिक से डीके इलेवन की कमर तोड़ दी सन्नी तिलवानी ने दो ओवर में चार विकेट
प्राप्त किए उन्हें मैन आफ द मैच का खिताब दिया गया।
नि: शुल्क नेत्र रोग निदान एंव मोतियाबिंद आपरेशन शिविर 3 जून को, तैयारियां जोरों पर सेवा सदन चिकित्सालय और सांई भक्त परिवार द्वारा आयोजित इस
कैम्प में होंगे मोतियाबिंद आपरेशन
सीहोर। सेवा सदन चिकित्सालय, जीव सेवा संस्थान, जिला अंधत्व निवारण समिति एवं सांई भक्त परिवार के सहयोग से जिला मुख्यालय पर
नेत्र रोग निदान एंव मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का आयोजन 3 जून को किया जा रहा है। इस आशय की जानकारी देते हुए सांई भक्त परिवार की
मीडिया प्रभारी श्रीमती प्रेरणा संजय जोशी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर सेवा सदन
नेत्र चिकित्सालय और सांई भक्त परिवार द्वारा संचालित प्राथमिक नेत्र जांच केन्द्र
नेत्र रक्षा भोपाल नाका हनुमान मंदिर के समीप 3 जून रविवार को
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नि: शुल्क
कैम्प लगाया जा रहा है, जिसमें सेवा सदन की टीम द्वारा मरीजों की आंखों का परीक्षण
किया जाकर मोतियाबिंद के आपरेशन योग्य मरीजों को सेवा सदन बैरागढ़ ले जाकर आपरेशन
कराया जाएगा। आपरेशन प्रदेश के ख्यातनाम नेत्र चिकित्सक डॉ प्रेरणा उपाध्याय, डॉ रश्मि आप्टे, डॉ समता पटेल, डॉ मानसी किशनानी, डॉ कविता गुप्ता, डॉ अर्चना बंसल, डॉ सपना प्रशांत, डॉ शुभा राय, डॉ रोहिणी गर्डे, डॉ सोनल गोरे, डॉ दीपा रेदास सिंह, द्वारा किए जाएंगें। श्रीमती जोशी ने बताया कि जांच, ऑपरेशन, लैंस प्रत्यारोपण,काला चश्मा, दवाईया, आवास, भोजन, फल की नि: शुल्क व्यवस्था आत्मीयता पूर्वक संत हिरदाराम नगर में की जाएगी
शिविर में आपरेशन कराने वाले रोगियों को आधार कार्ड की फोटो कापी लाना अनिवार्य
है। सांई भक्त परिवार संयोजक बसंत दासवानी, अध्यक्ष पदम जैन, महासचिव संजय जोशी, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, दीपक कुलश्रेष्ठ
ने जिले के लोगों से इस नि: शुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। ज्ञातव्य है
कि अप्रैल माह में 152 रोगियों का नेत्र परीक्षण कराया जाकर 51 रोगियों के मोतियाबिंद का आपरेशन कराया गया था। इसके साथ ही भोपाल नाका स्थित
प्राथमिक नेत्र जांच केन्द्र पर प्रतिदिन मरीजों की आंखों का परीक्षण अत्याधुनिक
मशीनों के माध्यम से नाम मात्र के शुल्क बीस रुपए में किया जा रहा है। सांई भक्त
परिवार ने यहां की सेवाओं को लाभ उठाने की अपील की है।
एसडीम एवम सीएमओ नगर पालिका ने मेन रोड पर नालियों से अतिक्रमण हटवाए दोबारा
अतिक्रमण करने पर जुर्माना पांच हजार रुपये करने के निर्देश
सीहोर। आज एसडीम एवम सीएमओ नगर पालिका ने मेन रोड पर नालियों से अतिक्रमण हटवाए और
दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माना पांच हजार रुपये करने के निर्देश दिए।
किसानों फल दूध और सब्जी विक्रेताओं व्यापारियों को पूरी सुरक्षा प्रदान करेगा
जिला प्रशासन असामाजिक तत्वों पर रहेगी
नजर
सीहोर। आज सीहोर गल्ला मंडी परिसर में आज किसानों और छोटे सब्जी विक्रेताओं
व्यापारियों के बीच जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आवश्यक बैठक ली जिसमें किसानों
और व्यापारियों ने जिला प्रशासन को हड़ताल के दौरान अपनी समस्याओं से अवगत कराया
किसानों की समस्या सुनने के पश्चात अनुभाग अधिकारी श्री राजकुमार खत्री ने किसानों
और व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आम नागरिकों की दैनिक जीवन की की
वस्तुएं जैसे कि दूध फल सब्जी के विक्रय पर किसानों और व्यापारियों के आपसी सहमति
से किया जाता है तो जिला प्रशासन उनको पूरी सुरक्षा प्रदान करेगा यदि किसानों की
हड़ताल के दौरान कोई भी असामाजिक तत्व किसानों और व्यापारियों के बीच आकर उनको परेशान
करने पर जिला प्रशासन को तत्काल इसकी सूचना दी जाए बैठक में उपस्थित सीएसपी श्री
एसआर सेंगर ने समस्त किसानों और व्यापारियों को पूरी पुलिस व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने और
सुरक्षा प्रदान करने की बात कही आज गल्ला मंडी परिसर में सैकड़ों किसानों और
व्यापारी उपस्थित रहे साथी एसडीओपी श्री ओपी त्रिपाठी तहसीलदार सुधीर कुमार सिंह
मंडी थाना प्रभारी प्रदीप गुर्जर सहित पुलिस के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
शुक्रवार से किसानों की मांगों को
लेकर ग्राम बंद आंदोलन किसान मजदूर संघ ने की किसानों से आंदोलन में शामिल होने की अपील
सीहोर। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ द्वारा किसानों की लंबित समस्याओं को
लेकर शुक्रवार 1 जून से 10 जून तक ग्राम बंद आंदोलन का आयोजन किया जा रहा है आंदोलन में देश के 130 से अधिक
किसान संगठन एकजुट होकर शांतिपूर्ण रुप से आंदोलन में भाग लेंगे| जिला अध्यक्ष महेश
पटेल व क्षेत्रीय प्रभारी नंदूलाल गौर ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा
गांव गांव जाकर बैठक आयोजित की जा रही है और सभी किसान मजदूर भाइयों से आंदोलन में
शांति पूर्ण रुप से भाग लेने की अपील की जा रही है | आंदोलन की जानकारी देते हुए पहलाद भगतजी ब बलराम मुकाती ने
बताया कि शुक्रवार से किसान
अपनी उपज सब्जी व दूध मंडियों ब
बाजार में नहीं बेचेंगे l काफी लंबे समय से
किसान संगठनों द्वारा ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार व राज्य सरकार से
लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य देने स्वामीनाथन आयोग की सीटू रिपोर्ट को आधार मानकर फसल का लाभकारी
मूल्य देने की मांग की जा रही है लेकिन
सरकार द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसके परिणाम स्वरुप किसान
दिनों दिन कर्ज में डूबता जा रहा है और कर्ज के कारण देश का किसान आत्महत्या करने
को मजबूर हो रहा है| इसलिए संगठन द्वारा पूर्ण रुप से ऋण मुक्ति की मांग व 55 से अधिक आयु के किसानों को पेंशन दिए जाने की मांग आंदोलन
के माध्यम से की जा रही है| जिस प्रकार एक
शासकीय कर्मचारी की एक मासिक सुनिश्चित आय होती है ठीक उसी प्रकार किसान मजदूरों
की भी एक सुनिश्चित आय होना चाहिए क्योंकि किसान देश का अन्नदाता है और वह अपने
परिवार के पालन पोषण ही नहीं देश के भंडार
भरने के लिए मदद करता है| किसान शांतिपूर्ण
रुप से किसान आंदोलन में भाग लेंगे| आंदोलन को लेकर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा गांव गांव
जाकर किसानों से विचार-विमर्श किया जा रहा है l आंदोलन के अंतर्गत 6 जून को मंदसौर में
गत वर्ष मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी| व सात आठ व 9 जून को असहयोग
दिवस और 10 जून को संगठन द्वारा शांतिपूर्ण रूप
से भारत बंद का आवाहन किया गया है|
अंतर्राष्ट्रीय तम्बाकू एवं धूम्रपान निषेध दिवस कल
सीहोरए 30 मई। 31 मई,2018 को अन्तर्राष्ट्रीय तम्बाकू एवं धूम्रपान निषेध दिवस मनाया
जायेगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीहोर ने बताया कि राज्य शासन द्वारा
पूर्व वर्षो की भांति 31 मई,2018 को
अन्तर्राष्ट्रीय तम्बाकू एवं धूम्रपान निषेध दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है।
जिसका आयोजन 31 मई 18 को स्थानीय बाल बिहार मैदान से सुबह 7ः00 बजे से 8ः00 तक एक विशाल मानव श्रृंखला बनाई जाएगी, जिसमें स्थनीय
नागरिक,
बच्चे, युवा, महिलाओं को सम्मिलित किया जाएगा, इसका उद्देश्य
युवाओं,
छात्र-छात्राओं एवं जन-जन में बढती हुई तम्बाकू एवं धूम्रपान के सेवन की
प्रवृत्ति की रोकथाम के लिये तम्बाकू एवं बीडी सिगरेट के दुष्परिणामों से उन्हें
अवगत कराना है। उन्होने बताया कि इस दिवस
पर तम्बाकू के सेवन के दुष्परिणामों पर आधारित कार्यक्रम जैसे सेमीनार, रैली, पोस्टर, प्रदर्शनी, वाद-विवाद, निबंध लेखन, प्रश्न मंच, चित्रकला
प्रतियोगितायें, नुक्कड नाटक, गीत एवं नृत्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। ये कार्यक्रम महाविद्यालयों, स्कूलों, नगरपालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत, जनपद पंचायत तथा
स्वैच्छिक संस्थाओं में आयोजित किये जायेंगे जिसमें जनप्रतिनिधियों को भी शामिल
किया जायेगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आयोजित कार्यक्रमों
का प्रचार-प्रसार करने और कार्यक्रम आयोजन के बाद पालन प्रतिवेदन अनिवार्य रुप से
भेजने के निर्देश दिये है।
किसान जनजागरण यात्रा को मिल रहा भारी समर्थन भाजपा राज में महंगाई की मार से
सभी परेशान-इछावर विधायक
सीहोर। महंगाई की मार से सभी परेशान हैं। चाहे वो ग्राहक हो या दुकानदार सभी
का हाल बेहाल है। केन्द्र और प्रदेश की सरकार आज के दौर में सत्ता को कैसे प्राप्त
करे एकमात्र लक्ष्य अपनाकर चल रही है। जिसके कारण उसको किसानों और आम आदमी की
चिंता नहीं है। उक्त विचार इछावर विधायक शैलेन्द्र पटेल ने बुधवार को किसान
जनजागरण यात्रा के दौरान कहे। श्री पटेल ने कहा कि आज के दौर में गरीबों को भाजपा
ने तबाह कर दिया है। इस सरकार में अमीरों के मजे है। बुधवार को यात्रा सुबह साढ़े
दस बजे ग्राम तकीपुर से आरंभ हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान
शामिल थे। उन्होंने बताया कि तकीपुर के अलावा किसान जनजागरण यात्रा शेरपुर, बरखेड़ी, टिटोरा, भैसाखेड़ी, हीरापुर, पीपलनेर, रलावती, आलमपुरा, बिजलोन और लसूडिया
परिहार आदि पहुंची। इस मौके पर इछावर
विधायक पटेल ने कहा कि हरर रोज पट्रोल के दामों रिकार्ड उछाल हो रहा है। कहीं ना
कहीं बीजेपी सरकार बनने के बाद सभी चीज़ों के दामों में दो गुना वृद्धि हुई है।
भाजपा सरकार अपने सफाई में ये कहती है कि हम गरीबों के हित में काम कर रहे हैं।
गरीबों के मसीहा हैं और दूसरी तरफ महंगाई की मार ने गरीबो की जेब ढीली कर दी है।
इस माौके पर किसान जन जागरण यात्रा के दौरान नेता रामदयाल, देवकीनंदन त्यागी, कैलाश काकू ब्लॉक
कांग्रेस अध्यक्ष मनोज परमार लोकसभा
उपाध्यक्ष बृजेश पटेल घनश्याम मीणा ठाकुर ईश्वर सिंह चौहान जयभारती सरपंच मंडलम्
अध्यक्ष शंकर पटेल रवि ठाकुर रघुवीर त्यागी लोकसभा महासचिव अक्षय परमार विकास
राजपूत राजेंद्र राजपूत अर्जुन मेवाड़ा विधानसभा महासचिव रजत पटेल गजराज परमार
तरूण परमार रितेश परमार एवं अन्य साथी गण मौजूद थे।
कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का श्रीगणेश श्रीमद् भागवत सभी पुराणों का
तिलक-पंडित देवेन्द्र व्यास
सीहोर। श्रीमद् भागवत सभी पुराणों का तिलक है, जिसके रसपान करने से जीवन धन्य हो जाता है। भगवान की भक्ति, भगवान की पूजा और
भगवान का ध्यान करने से मानव जीवन सफल हो जाता है। भगवान की सुंदरता उनकी नेत्रों
से प्रकट होती है, भगवान का स्मरण के लिए कोई समय नहीं है। आप काम करते, चलते सभी समय
भगवान का नाम ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि भागवत में भगवान के अनेक अवतारों का
विस्तार से वर्णन किया गया है। उक्त विचार शहर के छावनी नमक चौराहा स्थित
माहेश्वरी धर्मशाला में बुधवार से आरंभ हुई श्रीमद् भागवत मानस कथा महोत्सव के
प्रथम दिवस कहे। बुधवार से माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में जारी सात दिवसीय
श्रीमद् भागवत मानस कथा महोत्सव आध्यात्मिक एवं भक्ति रस प्रवाह के पहले कलश
यात्रा निकाली गई। सुबह नौ बजे खजांची लाइन स्थित श्रीजी की हवेली से निकाली गई।
प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची। इस मौके पर यजमान प्रहलाद चांडक, शोभा चांडक, रमेश मुंदड़ा, सकुन मुंदड़ा, मंजू मुंदड़ा सहित
अन्य शामिल थे। कथा के पहले दिन कलश यात्रा एवं पोथी पूजन के बाद दोपहर दो बजे से
भागवत कथा का आयोजन किया गया। जिसमें भागवत आचार्य पंडित देवेन्द्र व्यास ने
गोकर्ण की कथा सुनाई।
मोबाईल एप व्यवस्था कैडर के साथ है अन्याय बहुद्देशिय स्वास्थ्य कर्मियों ने
दिया सीएम के नाम ज्ञापन
सीहोर। बहुद्देशिय स्वास्थ्य कार्यकर्ता सवंर्ग के कर्मचारी मानसिक आर्थिक रूप
से मोबाईल एप ई अण्टेन्डेंस जैसे तकनीकी
नवाचार के लिए उपयोग में असहज है। मोबाईल एप जैसी व्यवस्था संचालित करना कैडर के
साथ अन्याय है। बुधवार को कलेक्ट्रेट
पहुंचकर बहुद्देशिय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने संघ जिलाध्यक्ष वंदना राठौर के
नेतृत्व में संयूक्त कलेक्टर आदित्य जैन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर कहा कि
शासन के द्वारा दो हजार नवीन उपस्वास्थ्य केंद्रों का सजृन किया गया है। इन
केंद्रों में नवीन गाईड लाईन एनएनएम एमपी डब्ल्यू, एल एचव्ही, एमपीएस के पद सृजित कर पद स्थापना की जाए जिस से की
गुणवत्ता पूर्ण सेवाएं प्रदान की जा सकें। कर्मचारियों ने प्रशासनिक स्तर पर वेतन
विसंगति पदनाम परिर्वतन ग्रामीण भत्ता सहित अन्य मांगे वर्षो से लंबित है। मांगों
के निराकरण चर्चा के लिए कई बार मुख्यमंत्री से स्वास्थ्य सरोकार संघ ने समय मांगा
है लेकिन मुख्यमंत्री सुनने को तैयार नहीं है। यदी सात दिनों के अंदर मांगों का
निराकरण नहीं किया जाता है तो भोपाल में १३ जून को प्रदेश व्यापी आंदोलन किया
जाएगा।
पीएम आवास में हो रही गड़बड़ी को लेकर सौंपा ज्ञापन
सीहोर। ग्राम अरोलिया जावर के गरीब
शोषित लोगों द्वारा अपनी मांगों को लेकर क्रांति जनशक्ति पार्टी के बैनर तले सीहोर कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन
सौंपा और अपनी समस्याओं से अवगत कराकर कहा कि
हम गरीबों को पीएम आवास में पात्र हितग्राही होने के बावजूद भी लाभ नहीं
दिया जा रहा है साथ ही सरपंच द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से हमें अवगत नहीं कराया जाता। ग्रामीणों ने गांव के गरीब लोगों के नाम गरीबी रेखा की सूची में जोडऩे का भी आग्रह
किया। ज्ञापन सौंपने वालों में हरिओम चौहान पप्पूलाल कैलाशसिंह बलवंतसिंह
पहलाद मांगीलाल सज्जनसिंह अर्जुनसिंह
कुबेरसिंह बीरूसिंह आदि शामिल है
संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र के द्वारा चलाया जा रहा है अन्र्तराष्ट्रीय तम्बाकू
निषेध सप्ताह तम्बाकू के सेवन से होती है नशे की शुरूआत-डॉ.नामदेव
सीहोर। अंर्तराष्ट्रीय तम्बाकू निशेध सप्ताह के अन्तर्गत संकल्प नशा मुक्ती
केन्द्र द्वारा दिनांक 26 मई 2018 से तम्बाकु निशेध सप्ताह जागरुक शिविर ग्राम महुआखेड़ी एवं सेकड़ाखेड़ी में
चलाया गया। शिविर में संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र के राकेश शर्मा एवं अनेक
कार्यकर्ता सहित ग्राम महुआखेड़ी के सरपंच की उपस्थिति में अनेकों तम्बाकु
पिडि़तों को तम्बाकु से उत्पन्न होने वाली घातक बीमारियों से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नामदेव के द्वारा जागरुक
किया गया। डॉ. श्री एल.एन. नामदेव ने शिविर में आये हुए तम्बाकु का सेवन करने
वाले नागरिकों को जागरुक करते हुए कहा कि
तम्बाकू नशे की पहली सीड़ी है और तम्बाकु ही बाकी नशे की ओर आकर्षित करता हैं। इसी कड़ी में दिनांक 29 मई 18 को लिसा टाकिज
चौराहा पर संकल्पनशा मुक्ति केन्द्र के बेनर तले एनएसएस की वालेन्टियर्स श्रद्धा
तिवारी की टीम के द्वारा नुक्कड़ नाटक कर बताया गया कि आदतन शराबी के द्वारा शराब
पीकर व तम्बाकु खाकर बेहोशी की हालत में अचेत होकर गिर पड़ता है तभी 108 वाहन आता है और
उक्त नशे से पीडि़त मरीज को प्रथम उपचार कर इलाज के लिये जाते हैं। प्रशासन द्वारा
चलाई जा रही 108 के अधिकारी रवि चौकसे के द्वारा जागरुक करते हुए कहा कि नशे का सेवन नहीं
करना चाहिये और यदि कोई आदतन के साथ दुर्घटना घटित हो जाती है तो तत्काल 108 वाहन की सेवा
तरिकों को समझाया। इस अवसर पर मुख्य रुप से उपस्थित सामाजिक न्याय विभाग के
उपसंचालक गगन सक्सेना के द्वारा नुक्कडऩाटक की प्रस्तुती को सराहा गया। दिनांक 30 मई 2018 को नशा मुक्ति
केन्द्र के द्वारा स्थानीय बालबिहार ग्राउण्ड पर शिविर लगाकर तम्बाकु से पीडि़त
मजदूर वर्ग के लोगों को दन्त चिकित्सक डॉ. गगन नामदेव के द्वारा जांच कर उन्हें
उचित सलाह दी गई एवं उनका उपचार कर उन्हें दवाई वितरित की गई। शिविर में सहयोग
करने वाले वरिष्ठ डॉ. एल.एन.नामदेव, दंत चिकित्सक डॉ. गगन नामदेव एवं शिविर में अन्य सहयोगियों का
संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र के राकेश शर्मा
द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
अलीपुर हिन्दु उत्सव समिति के अध्यक्ष बने जैन
आष्टा। अलीपुर हिन्दु उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए अलिपुर में 28 मई 2018 को चौराहे स्थित
माता मंदिर में एक बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में विगत सभी त्यौहारो के
संबंध में चर्चा की गई, तत्पश्चात नवनिर्वाचित हिन्दु उत्सव समिति अध्यक्ष के लिए उपस्थित समिति के
सदस्यो व गणमान्यो द्वारा राजेन्द्र जैन का नाम प्रस्तावित किया गया। जिन्हें कि
सर्वसम्मित से नवनिर्वाचित अध्यक्ष के रूप मे चुना गया। इस अवसर पर श्री जैन ने
कहा कि वह अपने दायित्व को पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हुए सभी को साथ लेकर
हिन्दु उत्सव समिति का कार्य देखेंगे। श्री जैन के अध्यक्ष बनने पर उपस्थित समिति
के सदस्यों ने फुल माला पहनाकर राजेन्द्र जैन का स्वागत किया व बधाई प्रेषित की।
इस अवसर पर रमेश परमार, जुगल चित्तोड, प्रमोद ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, विरेन्द्र ठाकुर, जगदीश नामदेव, बंटु कछावा, हेमन्त मेवाडा, राहुल नायक, पवन पहलवान, राकेश नायक, अमरिश नायक, चिंटु मालवीय, आदि अनेक गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।
ग्रामीण स्तरीय नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता झागरिया ने रिपब्किन इंडिया को हराकर सेमीफाइनल
में किया प्रवेश
सीहोर। ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली बल्लेबाज कपिल की विस्फोटक 42 रन की बल्लेबाजी
की बदौलत झागरिया क्रिकेट टीम ने एक तरफा मुकाबले में रिपब्किन इंडिया झरखेड़ा
क्रिकेट टीम को 40 रन के विशाल अंतर से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। जिला
सहकारी केन्द्रीय बैंक के तत्वाधान में खेली जा रही ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट
प्रतियोगिता में झरखेड़ा के मैदान पर खेले गए क्वाटर फाइनल में पहले बल्लेबाजी
करने उतरी झागरिया ने दो विकेट के नुकसान पर निर्धारित 10 ओवर में 93 रन का विशाल
स्कोर खड़ा किया। जिसमें कपिल ने 42 रन और विनोद ने 22 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने
उतरी रिपब्किन इंडिया झरखेड़ा क्रिकेट टीम टीम 50 रन पर आल आउट हो गई। झागरिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए
नेपाल सिंह और महेन्द्र ने 2-2 विकेट प्राप्त किए। इधर दूसरे अन्य क्वाटर फाइनल मैच में जेक सिटी
झरखेड़ा टीम ने तोरनिया क्रिकेट टीम को पांच विकेट से हराया। इस मैच में तोरनिया
ने छह विकेट पर 82 रन बनाए थे। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेक सिटी झरखेड़ा ने यह मैच
पांच विकेट से जीत लिया। इसके अलावा एक अन्य क्वाटर फाइनल मैच में झरखेड़ा इलेवन
ने मां हिंगलाज क्रिकेट टीम को 29 रन से हराया। मैच के अंत में समिति के पदाधिकारियों ने
उम्दा खेलने वाले खिलाडिय़ों का सम्मान किया। झरखेड़ा के अलावा खजूरी कला, बैरागढ़ खुमान, सिराड़ी आदि में
भी प्रतियोगिता के पहला चरण शुरू हो गया। इस अवसर पर श्याम सिंह जट, रामचरण मेवाड़ा, कैलाश विश्वकर्मा, पन्ना सक्सेना, अमित कटारिया, विजय सक्सेना, कपिल सरकार आदि
शामिल थे।
सीएम के गृह जिले में पूरे उद्योग पड़े है बंद - माहेश्वरी लोजपा ने शहर में निकाली वाहन रैली
सीहोर। मुख्यमंत्री के गृह जिले में पूरे उद्योग बंद पड़े है। सीएम ने अबतक
जितनी भी इंस्वेटर मीट मध्य प्रदेश में की है परिणाम निराशा जनक रहे है। जिला
मुख्यालय पर उद्योग स्थापित करने के लिए जितनी भी घोषणा की थी वह आजतक पूर्ण नहीं
हुई है जिले के बेरोजगार दिशा विहीन हो रहे है। लोजपा भाजपा में गंठबंधन है लेकिन
मनमानी नहीं चलेगी। भारतीय खाद्य निगम के पद पर रहते हुए जिले की जनता के हित में
उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की योजनाओं का लाभ दिलाया
जाएगा। तीन माह के अंदर उद्योगों के निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है तो लोकजन
शक्ति पार्टी सीहेार विधानसभा के नागरिकों के साथ आंदोलन करेगी उक्त बात बुधवार को
कोतवाली चौराहा पर आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए लोकजन शक्ति पार्टी प्रदेश महासचिव
एवं भारतीय खाद्य निगम सदस्य कमलेश माहेश्वरी ने कहीं। तहसील चौराहा से पार्टी प्रदेश सचिव माहेश्वरी
ने लोजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सौ से अधिक वाहन को रैली के रूप में का पार्टी का
झंडा दिखाकर रवाना किया। वाहन रैली लीसा टाकिज चौराह, पान चौराहा मेन
रोड से कोतवाली चौराहा पहुंची इस बीच अनेक स्थानों पर सामाजिक संगठनों के
पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। कोतवाली
चौराहा पर प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब सिंह ठाकुर, रियाज खान, असलम खान का विक्रम सूर्यवंशी, सतीष चावरिया, गगन राठौर, गोविंद शर्मा ने
फूल मालाओं से स्वागत किया। श्री माहेशवरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए
कहा कि जिले के अधिकारी कर्मचारी बेलागम हो गए है जिस से जनता त्राहीमाम कर रहीे
है। लोजपा प्रदेशाध्यक्ष हाजी नूरूल्लाह के संदेश का वाचन कर माहेश्वारी ने
सदस्यता अभियान शुरू करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन गगन राठौर एवं राविन
शिवहरे ने किया। कार्यक्रम के अंत में लोजपा जिलाध्यक्ष विक्रम मालवीय के द्वारा
आभार व्यक्त किया गया।
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की लगातार तीसरे दिन अनिश्चित कालीन हड़ताल
सीहोर। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की जायज मांगो की पूर्ति के लिये
माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 21 मार्च 2017 को स्टेंट हैंगर भोपाल एवं 16 अप्रेल 2018 को शाजापुर में सहमति देने के बाद भी आज दिनांक तक वेतनमान देने का निर्णय नही हुआ है। जिससे
वे दिनांक 28.05.2018 से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये है एवं आज लगातार तीसरे दिन सभी ग्रामीण
कृषि विस्तार अधिकारी हड़ताल पर बैठे है। संघ की प्रमुख लंबित मांगे उच्च न्यायालय
जबलपुर के निर्णय अनुसार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को सर्वेयर के समान
वेतनमान शीघ्र कैबिनेट में स्वीकृत किया जावे।, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन आत्मा योजनान्तर्गत संविदा
तकनीकी सहायक / जिला सलाहकार/बी.टी.एम./ए.टी.एम./ कम्प्यूटर प्रोगामर/लेखापाल को
विभाग में रिक्त पदो पर संविलियन नीति बनाकर संविलियन किया जावें।, किसान मित्र/किसान
दीदी को प्रतिमाह मानदेय रू. 500 के स्थान पर रू. 1000 किया जावें। आज दिनांक 30.05.18 को श्री संतोष
सिंह,
सी एस उज्जैनिया, बी आर सिंह, हरेन्द्र ङ्क्षसह बी पी राय, माद्योसिंह गौर, के पी गौर, एल एल दुबे, पी एस राठौर, व्ही के जैन, बी एल विश्वकर्मा, राजेश शर्मा, बी पी नगीना, कु. कविता राठौर, अमित तारे, कैलाश कुम्हारे, महेश बडग़ुुजर, एम सी वर्मा, आर के ठाकुर, विजय जैन, के एन शर्मा, एम एस मकवाना, पी के चतुर्वेदी, व्ही के शर्मा, आर एस गौर एवं समस्त कृषि विस्तार अधिकारी संघ जिला सीहोर
शामिल है।
संविदा तथा नियमित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मंत्रीमण्डल
के निर्णय की जलाई प्रतियां कहा वादा करके मुकर गए मुख्यमंत्री, जून के प्रथम
सप्ताह में बड़े आंदोलन की तैयारी
सीहोर। 29 मई को आयोजित मंत्रीमंडल की बैठक में प्रदेश के समस्त संविदा कर्मचारियों
सहित स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों तथा विभाग के नयमित
कर्मचारी एम.पी.डब्ल्यू,सुपरवाईजर,बीईई,एल.एच.व्ही.,एएनएम को मांग के अनुरूप कुछ भी नहीं मिलने पर आज सीहोर के लीसा टॉकीज चौराहे
पर मंत्रीमंडल के निर्णण की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर
स्वास्थ्य विभाग के नियमित एवं संविदा कर्मचारी हाथों निर्णय की प्रतियां लेकर बडी
संख्या में उपस्थित थे,सरकार के वादा खिलाफी के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। संविदा स्वास्थ्य
म.प्र.कोर कमेटी के सदस्य शैलेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह
चौहान ने प्रदेश के सभी जिलों की सभाओं में निरंतर घूम-घूम कर कहा था कि वे संविदा
रूपी कलंक को हमेशा के लिए समाप्त करेंगे परंतु इसके लिए उन्होंने तील मात्र भी
काम नहीं किया है। उल्टा संविदा नीति को जस का तस बरकरार रखा है। उन्होंने कहा जून
के प्रथम सप्ताह में पूरे प्रदेश के संविदा कर्मचारी बड़े आंदोलन का आगाज करेंगे। संविदा
स्वास्थ्य कोर कमेटी म.प्र. के सदस्य श्री शैलेश कुमार एवं स्वास्थ्य
बहुउद्देश्यीय शासकीय कर्मचारी संघ के
ब्लॉक अध्यक्ष श्री ओपी शर्मा ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह ने प्रतिनिधि मंडल के साथ किए गए वादे के बाद भी मंत्रीमण्डल के
निर्णय में छलावा किया है। उन्होंने साफ कहा था कि प्रदेश के सभी संविदा
कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा तथा
संविदा का कलंक हमेशा के लिए समाप्त किया जाएगा। परंतु मंत्रीमण्डल की 29 मई को आयोजित
बैठक में आशानुरूप कुछ भी नहीं दिया गया है। उल्टा संविदा का कलंक पुन:प्रदेश के
माथे पर थोप दिया गया है मंत्रीमण्डल के लिए गए निर्णय में संविदा के लिए ना ही
कोई स्थायी पॉलिसी है और ना ही समान कार्य
समान वेतन का प्रावधान किया गया है। जिससे प्रदेश के 1 लाख 84 हजार संविदा
कर्मियों के भविष्य से खुला खिलवाड़ किया गया है। वहीं शासकीय बहुउदे्दश्यी
कर्मचारी संघ के प्रमुख ओपी शर्मा ने कहा कि
बीईई का ग्रेड पे 2800/- से बढाकर 4200/- किए जाने तथा एएनएम का ग्रेड पे 2400/-,एलएचव्ही का ग्रेड
पे 4200/-
एवं स्वास्थ्य सुपरवाईजर्स का 4200/-ग्रेड पे किए जाने का वादा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने किया था वहीं मंत्रीमण्डल के एजेंडे में रखा जाना था
परंतु इस पर किसी भी प्रकार की चर्चा नहीं की गई जिससे सभी शासकीय स्वास्थ्य
कर्मचारियों में भी शासन के प्रति गहरी नाराजगी और आक्रोश है। इधर संविदा कर्मचारियों
ने जून के प्रथम सप्ताह में पुन:अनिश्चित कालीन हड़ताल,विरोध प्रदर्शन और
उग्र आंदोलन करने की चेतावनी सामान्य प्रशासन विभाग एवं मुख्यमंत्री सचिवालय को
देकर रखी है अब वे पुन:सभी सेवाएं ठप्प करने का पक्का मन बना चुके है।
वन कर्मचारियों ने शुरू की भूख हड़ताल
सीहोर। सीहोर। म.प्र. वन कर्मचारी संघ
के नेतृत्व मे चल रही वन कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल के सातवें दिन
हड़ताल में वन कर्मचारियों ने क्रमिक भूख हड़ताल प्रारंभ कर दी है। जिसमें कमलेश
दोहरे जिलाध्यक्ष, दीपक वेदी, राजेन्द्र द्ववेदी, राधेश्याम सोनी, गणेश राय ने आज वन कर्मचारियो ने भूख
हड़ताल की कर्मचारियों की मांगो का समर्थन करने उपवन मण्डला अधिकारी सीहोर राजेश
शर्मा धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन किया और उन्होने बताया कि अगर आप लोगो की
हड़ताल शीघ्र खत्म नहंी होती है तो हम लोग भी हड़ताल पर जा सकते है। 500 लोगो का काम हम 10-15 लोग कैसे कर सकते
है। आज हड़ताल मे प्रमुख रूप से राजेश जाटव, घासी राम वर्मा, विकास कलेसिया, ईकरार खान, देव करण मालवीय, गणेश राय, जितेन्द्र कुशवाह, द्वारका प्रसाद विश्वकर्मा, केलाश गोयल, ब्रजेश राठौर, विक्रांत चोधरी, कालू राम मेवाड़ा, आशीष श्रीवास्तव, सलीम बेग, कमलेश वर्मा, कपिल यादव, राजेश मसराम, मनोज बामनिया, निलेश जावरिया, अमित खरे, श्रीराम कुमरे, नागेन्द्र बेस, राजवीर सिंह, संजय शर्मा, ज्योति राठौर, नरेश कुमार, उमादत्त शर्मा, आरती मिश्रा, सुरेश कुमार राठौर, सी एम राय, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, चौहान सिंह चौहान, राजेन्द्र मालवीय, राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, राजेश यादव, बलदेव सिंह मालवीय, चन्दर सिंह मेवाड़ा, हेमंत भासकर, प्रेम ङ्क्षसह बारेला, राम दास सोलंकी, सुरेश भगत, शोयब खान, कमल सिह किशोर दुबे, चन्दर सिंह जलोदिया, दीपक वेदी, लखन सिंह यादव, सुरेश यादव, नरेन्द्र जैन, प्रकाश चन्द्र उईके, दिपेन्द्र चौहान, विरेन्द्र भाटी, भुपेन्द्र ङ्क्षसह दुबेरिया, इन्दू शर्मा, रमेश वर्मा, ब्रजेश यादव, मुकेश जमोडिय़ा, विजय शर्मा, अशोक यादव, भुपेन्द्र ङ्क्षसह
ठाकुर,
सईद खान, आदि प्रमुख रूप उपस्थित रहें।
नागरिको को पेयजल प्रदाय के लिए जल प्रदाय प्रभारियो को दिए निर्देश, भागवानपुरा फिल्टर
प्लांट,
जमोनिया फिल्टर प्लांट ओव्हर हेड टेंको में पानी संग्रहित कर होगा जल प्रदाय
सीहोर। नगर सीहोर में नागरिको को पेयजल प्रदाय के लिए बनाई योजना में एक और
व्यवस्था प्रारंभ करते हुए अनुबंधित बड़े टेंकरों से फिल्टर प्लांट जमोनिया एवं
भगवानपुर में जल संग्रहण करते हुए नगर के क्षेत्रों में जल प्रदाय किया जाऐंगा। इस
आश्य की जानकारी देते हुए बताया गया कि सीहोर नगर मे पानी की उपलब्धता को लेकर नपाध्यक्ष
श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा द्वारा नगर पालिका कार्यालय में जल प्रदाय प्रभारी
यंत्रियो एन सी राठौर, दीपक शर्मा व नरेन्द्र ङ्क्षसह चौहान, कार्यालय अधीक्षक सत्य नारायण सोनी, लिपिक चन्द्र
प्रकाश राठौर सहित परिषद के पार्षद श्री अर्जुन ङ्क्षसह राठौर, श्री कमलेश राठौर, श्री ओम प्रकाश
शर्मा,
मांगी लाल मालवीय, श्री मनोज गुजराती, श्री गुलाब मालवीय, श्री रमेश राठौर, श्री राम प्रकाश चौधरी, श्री विवेक राठौर, श्री नरेन्द्र खंगराले, श्री दीनू कटारिया, श्री विशाल राठौर, श्री दीपक राठौर, श्री राजेश यादव, श्री आजमवेग, श्री इरशाद पहलवान, श्री आरिफ पहलवान, श्री धर्मेन्द्र भिलाला, श्री दिनेश सक्सेना, श्री शाजिद शाह, श्री महेश यादव, श्री सत्यनारायण वारिया, श्री कपिल कुशवाह, श्री आकाश जैन, के साथ मीटिंग ली
गई। मीटिंग में चर्चा के दौरान उपयंत्री श्री राठौर द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष
अल्प वर्षा के कारण जमोनिया व भगवानपुरा जलाशय में पानी का भण्डारण कम होने से
दोनो तालाबो में पानी समाप्त हो गया है। केवल काहिरी बंधान से ही नगर के 75 प्रतिशत क्षेत्र
में पानी प्रदाय किया जा रहा है। जमोनिया तथा भगवानपुरा के फिल्टर प्लांटो में अनुबंधित
पानी के बड़े टैंकरो व छोटे टैंकरो से पानी डंपिंग कर संग्रहण किया जाकर ओव्हर हेड
टैंको के माध्यम से पानी की आपूर्ति की योजना है। जिससे मण्डी क्षेत्र एवं गंज के
क्षेत्र में नागरिको को पानी मिल सकेगा। मीटिंग में चर्चा उपरांत जल प्रदाय
यंत्रियों को निर्देशित किया गया कि सीहोर नगर मे पानी की समस्या को गंभीरता से
लेते हुए। पर्याप्त संख्या मे अनुबंधित पानी के टैंकरो से फिल्टर प्लांटो पर पानी
डंपिंग किया जाकर संग्रहित पानी को गंज एवं मण्डी क्षेत्रों मे ओव्हार हेड टैंको
के माध्यम से सीधे नागरिको को प्रदाय किया जाए तथा बालविहार टंकी से एक समय सारणी
द्वारा पानी प्रदाय किया जाए। इस व्यवस्था से शहर के अधिकांश क्षेत्र में नागरिको
को पेयजल प्राप्त हो सकेगा।
श्रीमानस भवन में निरंतर विकास चल रहा है खण्डेलवाल
आष्टा। पूरे जिले ही नही सम्भाग में
अपने नाम को गौरवान्वित करने वाला श्री मानस भवन का निरंतर विकास चल रहा है इतनी
बड़ी जगह शादी विवाह या धार्मिक सामाजिक आयोजन के लिये पूरे जिले में नही है सभी
का सहयोग मिल रहा है इसी कारण श्री मानस भवन में लगातार विकास कार्य चल रहे है
उक्त बाते श्री मानस भवन धर्मशाला निर्माण समिति के अध्यक्ष श्री अनोखीलाल
खण्डेलवाल ने बैठक में कही । बैठक में आय व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष गोविन्द
चंद्रवंशी ने प्रतिवर्षानुसार प्रस्तुत किया साथ ही यह भी निर्णय लिया गया की श्री
मानस भवन में सर्वसुविधा युक्त सुलभ कॉम्पलेक्स बनाया जाये अन्य विषयों पर भी
विस्तार से चर्चा हुयी अध्यक्षता देव बख्स मेवाड़ा ने की बैठक में
समाज सेवी रामेश्वर सोनी, प्राचार्य प्रेमनारायण शर्मा, शेषनारायण मुकाती, जी.एल. नागर, मनोहर सोनी पांचम, द्वारका प्रसाद मंडलोई, सुदीप जायसवाल, अशोक गौतम , कमलसिंह ठाकुर, जीतमल नायक, अशोक भूतिया, मोतीलाल परमार, पंडिया जी, नानूराम नागदा मा.सा., गोपाल ताम्रकार, हुकुम प्रजापति एवं विशेष रूप से पूर्व पार्षद पंकज यादव, ओजस्वी वक्ता
कुशलपाल लाला आदि उपस्थित थे बैठक का
संचालन प्रकाश पोरवाल ने एवं आभार अध्यक्ष अनोखीलाल खण्डेलवाल ने किया ।
कस्बा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ हुआ
सीहोर। हिन्दु महापंचायत के तत्वाधान में शहर के कस्बा स्थित पंचमुखी हनुमान
मंदिर में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या
में श्रद्धालु शामिल हुए। इस संबंध में जानकारी देते हुए हिन्दु महापंचायत के
जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार सक्सेना ने बताया कि शहर सहित आस-पास के स्थानों पर
महापंचायत के तत्वाधान में युवा पीढ़ी को संस्कार और संस्कारों से जोड़ों के
उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया
जाता है और संकल्प भी दिलाया जाता है। इसी के तारतम्य में शहर के कस्बा नीलकंठ
स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। उन्होंने
बताया कि आगामी मंगलवार को 38 वां आयोजन शह के गल्ला मंडी स्थित गिन्नोरी आश्रम हनुमान
मंदिर में किया जाएगा। इस मौके पर हिन्दु महापंचायत की ओर से दिनेश राजपूत, प्रवीण चतुर्वेदी, रवि यादव, राजू पहलवान, कपिल यादव, कपिल कुशवाहा, सचिन तिवारी, प्रदीप पाहुजा, अनमोल यादव, शुभम शर्मा, अंसुल भावसार, दिलीप देशमुख, विजेन्द्र सिंह और
रवि माहेश्वरी आदि शामिल थे।
श्यामपुर में विकास यात्रा एवं जनसंवाद सम्पन्न प्रभारी मंत्री ने किया 553.83 लाख के 6 निर्माण कार्यों
का शिलान्यास
सीहोर, 30 मई,2018 सीहोर जिले की
श्यामपुर तहसील मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर मे बुधवार 30 मई को
सांयकाल जिले के प्रभारी मंत्री श्री
रामपाल सिंह ने ग्रामवासियों से संवाद
करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री
शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व मे सरकार
निरंतर गरीब, किसान, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के
कल्याणार्थ कार्य कर रही है। खेती को लाभ का धंधा बनाने का कार्य किया
जा रहा है, पात्र लोगों को आवास का पट्टा और
पक्का मकान,उज्ज्वला गैस कनेक्शन, सौभाग्ययोजना आदि का कुशल क्रियान्वयन लोगों
के जीवन मे सकारात्मक परिवर्तन ला
रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए
सांसद श्री आलोक संजर ने कहा कि जरूरतमंदो के जीवन मे खुशियाँ लाने वाली इन
लोकल्याणकारी योजनाओं के अध्ययन के लिए देश-विदेश के लोग आ रहें हैं ताकि अपने
क्षेत्र मे लागू कर जनकल्याण कर सकें। विधायक श्री सुदेश राय ने कहा कि सरकार
सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय काम कर रही है। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सीताराम यादव ने भी
संबोधित किया। 553.83 लाख रुपये लागत के
विकास कार्यों का शिलान्यास इस विकास यात्रा के अवसर पर प्रभारी मंत्री ने पाँच
करोड़,
तिरपन लाख, तिरासी हजार रुपये की लागत के
छःनिर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें मूँगावली हाईस्कूल भवन एक करोड़, निपानिया हायर
सेकेण्डरी भवन एक करोड़ पचहत्तर लाख, मुरली रेलवे
क्रासिंग से थूना सडक 56.26 लाख प्रमुख हैं। इस
अवसर पर सरपंच श्रीमती सुशीला पाटीदार, जनपद सदस्य श्री नवीन चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शासकीय सेवक तथा
हजारों की संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे।
एक आदतन अपराधी जिला बदर
सीहोर, 30 मई,2018
जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था
बनाए रखने के उद़देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री तरुण कुमार पिथोड़े
द्वारा एक आदतन अपराधी को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश प्रसारित किए हैं। कलेक्टर
एवं जिला दण्डाधिकारी श्री तरुण कुमार पिथोड़े ने पुलिस अधिक्षक से प्राप्त
प्रतिवेदन से पूर्णत: संतुष्ट होकर मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 के अन्तर्गत
हरिओम आ0 सीताराम गौर आयू 21 वर्ष निवासी
सलकनपुर थाना रेहटी जिला सीहोर को सीहोर एवं उसके जिले भोपाल, रायसेन, होशंगाबाद, हरदा, देवास, शाजापुर एवं राजगढ़
जिलों की राजस्व सीमाओं से छ: माह के लिए निष्कासित किया है। उल्लखेनीय है कि यह आदतन अपराधी क्षेत्र में कभी
भी कोई अप्रिया घटना कर सकता है। इसका समाज में इतना आतंक है कि लोग इसके विरुद्ध
रिर्पोट लिखवाने एवं गवाही देने से कतराते हैं। इन्ही सब बिंदुओं को देखते हुए
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री तरुण कुमार पिथोड़े ने जिला बदर की कार्यवाही की
है।
केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री 1 जून को भ्रमण पर रहेंगे
सीहोर, 30 मई,2018
केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता
मंत्री श्री थावर चंद्र गेहलोत शुक्रवार 01 जून 2018 को सीहोर जिले के भ्रमण पर रहेंगे। जारी दौरा
कार्यक्रमानुसार केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री श्री थावर चंद्र
गेहलोत शुक्रवार 01 जून 2018 को प्रात: 10:30 बजे सीहोर पहुंचेंगे। तत्पश्चात प्रात: 11:00 बजे इछावर तहसील के ग्राम सेवानिया स्थित कृषि विज्ञान
केन्द्र का दौरा करेंगे। दौरे के पश्चात सीहोर आएंगे और दोपहर 2:00 बजे सीहोर से
रायसेन के लिए प्रस्थान करेंगे।
एस.कान्वेंट हा.से.स्कूल में योग प्रशिक्षण शिविर
आष्टा। आयुष मंत्रालय भोपाल द्वारा संस्था एस कान्वेंट हा.से.स्कूल में 15 दिवसीय योग
प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है जिसमें योग
के प्रांतीय अध्यक्ष पंण्डित संतोष शर्मा, एवं योगाचार्य राजेन्द्र शर्मा, द्वारा योग
प्रशिक्षण दे रहे है। जिसमें योगीक शुक्ष्म
क्रियाये, आसन,
प्रमायम, विशेष रूप से कराये जा रहे है जिसमें नगर के सभी नागरिक बंधू सादर आमंत्रित है
योग प्रशिक्षण में उपस्थित सुरेश सोलंकी, संचालक दिलिप शर्मा, देवकरण मरेठा, करण सिंह वर्मा, हरिश शर्मा, जेपी शर्मा, कुलदीप शर्मा, मनोहर पचलासिया, जयदीप शर्मा, अनुष्का शर्मा, सुभी शर्मा, पीनू, आदितीय, काजल भावना, विनिता, बेबी ठाकुर, आदि उपस्थित थे।
0 comments:
Post a Comment