NEWS
BY बसंत दासवानी/बल्लू
दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 2 february 2016
धोखाधड़ी के आरोपी बैंककर्मी को 10 वर्ष का कारावास और 20 हजार का अर्थदंड
स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा में एफडीआर से की थी धोखाधड़ी
पाँच कृषकों के साथ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था
सीहोर। पाँच किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले भारतीय स्टेट बैंक
कृषि विकास शाखा के कर्मचारी को आज द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री आरबी कुमार
द्वारा दस वर्ष का कारावास और बीस हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया है। अभियोजन की
ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक रेखा चौरसिया द्वारा पैरवी की गई। अभियोजन से मिली
जानकारी अनुसार निकटवर्ती ग्राम नौनीखेड़ी निवासी किसान तुलाराम, लछिया बाई, मुकेश, चंदन और दिलीप द्वारा एक एक लाख रुपए की
एफडीआर बनवाई गई थी,
17 मार्च 2008 के इस घटनाक्रम में बस स्टैंड पर स्थित
भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा में पदस्थ एफडीआर का काम देखने वाले कर्मचारी
भोपाल टीलाजमालपुरा की वसुंधरा कॉलोनी निवासी रवीन्द्र खुंजी द्वारा कूट रचित
दस्तावेज बनाकर इन्हें सौंपा गया और राशि का उपयोग स्वयं कर लिया बताया जाता है कि
जब एफडीआर तुड़वाने का समय आया तो यह राज उजागर हुआ अधिकारियों के समक्ष किसानों
द्वारा जब मामला लाया गया तो रवीन्द्र खुंजी द्वारा छह लाख रुपए की राशि लौटाई भी
गई पर बाकी राशि का चैक भी दिया गया लेकिन जो चैंक रवीन्द्र खुंजी द्वारा दिए गए
थे वो भी बाउंस हो गए तब मामला कोतवाली पुलिस को सुपर्द किया जाकर न्यायालय में
प्रस्तुत हुआ,
द्वितीय अपर सत्र
न्यायाधीश श्री आरबी कुमार द्वारा दोनों पक्षों को सुनने के बाद बैंक कर्मी
रवीन्द्र खुंजी पर आरोप दोष सिद्व पाते हुए भादवि की धारा 467 में दस वर्ष का कारावास और दस हजार रुपए
का अर्थदंड,
भादवि की धारा 420 में पाँच वर्ष का कारावास और पाँच हजार
रुपए का अर्थदंड,
भादवि की धारा 468 में पाँच वर्ष का कारावास और पाँच हजार
रुपए के अर्थदंड से दंडित करने का आदेश दिया। अभियोजन की ओर से पैरवी अतिरिक्त लोक
अभियोजक रेखा चौरसिया द्वारा की गई।
महिला से मारपीट
जेठ पर प्रकरण दर्ज
इछावर। ग्राम मूंडला में एक आदिवासी महिला से उसके दो जेठों
द्वारा मारपीट और छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज
विवेचना आरंभ कर दी है। घटना सोमवार की बताई जा रही है। जानकारी
के अनुसार मूंडला की आदिवासी महिला मीना पति मेहताब सिंह ने सोमवार को अपने पति के
साथ थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसके जेठ सुरेश गीर , रूप गिर और प्रेम गिर आदि ने उसके साथ
उस समय मारपीट की जब उसका पति किसी काम से घर के बाहर गया हुआ था साथ ही उसके साथ
बुरी नियत से छेड़छाड़ भी की, फरियादी महिला का कहना है कि आरोपी इस बात से खफा है कि वह
आदिवासी होकर उनके भाई से विवाह किया। इस बात को लेकर वह अक्सर उसके साथ गाली गलोच
करते रहते हंै। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ताला तोड़कर सोयाबीन चुराकर ले गए
40 कट्टी सोयाबीन चोरी का मामला
सीहोर। ग्राम पगारिया राम में ताला तोड़कर सोयाबीन चोरी जाने
का मामला प्रकाश में आया,
पुलिस ने मामला कायम
कर जांच कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम पगारिया राम
में अरूण कुमार आत्मज घासीराम सोलंकी के मकान का बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर 40 कट्टी चुरा ली। पुलिस ने मामला कायम कर
लिया है।
चलते ट्रक से उतारे सोयाबीन तेल के कार्टून
भोपाल इन्दौर हाइवे पर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
सीहोर। भोपाल इन्दौर हाइवे पर बदमाशों द्वारा चलते ट्रक से
हजारों रुपए का माल उतार लिया गया है पुलिस ने मामला कायम कर लिया है। पुलिस से
मिली जानकारी अनुसार देवास से होंशगाबाद की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक यूपी 78 एएम में से बीती रात अज्ञात बदमाशों
द्वारा तिरपाल काटकर करीब 13 कार्टून प्रेस्टीज गोल्ड सोयाबीन के
तेल उतार लिए गए प्रत्येक कार्टून में आधा आधा लीटर तेल था, गुर्जर बापचा निवासी मुकेश आत्मज
शिवनारायण गुर्जर द्वारा पुलिस को शिकायत करते हुए बताया गया है कि डोडी घाटी
चाचरसी जोड़ के बीच यह वारदात हुई। पुलिस ने फिलहाल मामला कायम किया।
उधार में अंडे नहीं दिए तो तोड़ दिए 100 अंडे
सीहोर। उधार में अंडे नहीं दिए जाने पर सौ अंडे तोडऩे का मामला
प्रकाश में आया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार खड़ी हाट निवासी शौकीन आत्मज
बाबू लाल के साथ नीरज आत्मज जगदीश खाती ने मारपीट करते हुए उसके सौ अंडे तोड़ दिए
बताया जाता है कि शौकीन द्वारा नीरज खाती को अंडे उधार देने से मना कर दिया जिस पर
मारपीट कर दी गई।
बकरे बकरी चोरी गए
सीहोर। एक ग्रामीण के घर से चोर बकरे बकरी चुराकर ले गए पुलिस
ने मामला कायम कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नसरुल्लागंज की शास्त्री
कॉलोनी निवासी नफीसा बी पत्नी मोहम्मद का एक बकरा और एक बकरी चोर ले गए। पुलिस ने
मामला कायम कर लिया है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
सीहोर. समीपस्थ ग्राम पचामा के समीप एक अज्ञात वाहन ने
अनियंत्रित होकर पैदल गांव जा रहे चार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. नतीजतन इस
हादसे में जहां एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राप्त जानकारी
अनुसार ग्राम पचामा निवासी 38 वर्षीय युवक संतोष आत्मज रामगोपाल परमार अपने साथी नाटी व अन्य
दो लोगों के साथ रात लगभग 11
बजे पैदल ढाबे से
गांव लौट रहा था. तभी रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से उसकी मौके पर
ही दर्दनाक मौत हो गई,
जबकि उसका साथी नाटी
गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है.
जिला
सतर्कता एवं मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न
तंत्र का लोक कल्याण हेतु पूर्ण समर्पण सीहोर जिले में
लोकतंत्र को सार्थक कर रहा है: श्रीमती
स्वराज
कूड़े को कीमती बनाने और बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन करने का
परामर्श
सीहोर. जिले में शासकीय योजनाओं का कुशल क्रियान्वयन
मनरेगा के मजदूरों को समय में मिले मजदूरी शासन के ध्येय
वाक्य सबका साथ - सबका
विकास को धरातल पर साकार कर रहा है. सीहोर जिले में शासनतंत्र का लोक कल्याण हेतु
पूर्ण समर्पण लोकतंत्र को सार्थक कर रहा है. उक्त उद्गार विदेश मंत्री तथा जिला
सतर्कता एवं मूल्यांकन समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा स्वराज ने व्यक्त किए. जिला सतर्कता एवं मूल्यांकन समिति की बैठक में
श्रीमती स्वराज ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, पीएमजीएसवाय, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम आदि
की समीक्षा की. स्वच्छता अभियान के लिए चलाए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए
श्रीमती स्वराज ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत बुदनी खुले में शौच से मुक्त
विकासखंड बना है,
इस प्रयास को आगे ले
जाकर पूरे जिले को खुले में शौच से मुक्त करने का प्रयास जिलेवासियों के सहयोग से
लिया जाए. घरों से निकलने वाले कचरों को जैविक खाद बनाने वाली कंपनी के माध्यम से
लोगों से क्रय किया जाए जिससे लोगों के भीतर कचरे को फेंकने के बजाए सुनियोजित ढंग
से प्रक्रिया में लाने की प्रवृत्ति बनें.श्रीमती स्वराज ने महात्मा गांधी नरेगा
की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिले में 4 लाख से अधिक जॉबकार्डधारी है जिन्हें 11.85 लाख मानव दिवस सृजन कर काम दिया गया.
किन्तु जिले में मजदूरी का भुगतान समय पर हो, मजदूरी तय समय सीमा में दी जाए, इस पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
जिस प्रकार वेतन समय पर मिलता है वैसे ही मजदूरी भी मिले. प्रत्येक श्रमिक के हाथ
में काम हो. यह शासन की प्राथमिकता है बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन प्राथमिक, माध्यमिक शालाओं में पढ़ रहे
विद्यार्थियों को मिलने वाला मध्यान्ह भोजन रूचिकर है, मीनू आधारित है इसके लिए प्रत्येक
जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी अपने दौरों के दौरान कम से कम एक विद्यालय में मध्यान्ह
भोजन में सम्मिलित हो जिससे बच्चों को मिलने वाले भोजन की मॉनीटरिंग हो सके.
जनप्रतिनिधि व विभागों के बीच परस्पर तालमेल से ही योजनाएं सार्थक होगी. सिंचाई
योजना में बनेगा सीहोर मॉडल प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की समीक्षा करते हुए
श्रीमती स्वराज ने कहा कि जिले में अब तक योजना के लिए किए गए प्रयास सराहनीय है.
उन्होंने कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीहोर की तर्ज पर
पूरे देश में काम हो इसके लिए सीहोर मॉडल को प्रधानमंत्री के सामने प्रस्तुत किया
जाएगा.बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला मरेठा, सीहोर विधायक सुदेश राय, इछावर विधायक शैलेन्द्र पटेल, जनपद अध्यक्ष इछावर ओमप्रकाश वर्मा, मायाराम गौर सहित अन्य सदस्य, कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े, एसपी मनीष कपूरिया, सीईओ जिला पंचायत आईएएस डॉ. रामराव
भोंसले सहित अन्य शासकीय सेवक उपस्थित थे. बैठक से पूर्व श्रीमती स्वराज ने सर्किट
हाउस मंडी में कार्यकर्ताओं तथा जनसामान्य से भेंट की. इस अवसर पर एमपी एग्रो के
चेयरमेन रामकिशन सिंह चौहान, नपाध्यक्ष श्रीमती अमीता अरोरा, सांसद प्रतिनिधि जसपाल अरोरा, कृष्ण मुरारी मोघे, महेश दुबे, राजकुमार गुप्ता, पूर्व नपाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा सहित अन्य
जनप्रतिनिधि तथा बडी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.
डीजे साउण्ड पूर्णत: प्रतिबन्धित
डीजे साउण्ड बजता पाए जाने पर कोई भी नागरिक डायल 100 पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकता है.
सीहोर। मंगलवार को एसडीएम नरोत्तम भार्गव की अध्यक्षता में
डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई. जिसमें श्री भार्गव ने सुप्रीम कोर्ट के
निर्देशों के अनुरूप डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को कहा. जिस पर उपस्थित डीजे
संचालकों ने भी सहमति व्यक्त की. बैठक में सीएसपी एसआर दण्डोतिया, तहसीलदार संतोष मुदगल, टीआई श्री नायर सहित अन्य शासकीय अधिकारी
उपस्थित थे. एसडीएम ने बताया कि आदेश के उल्लंघन पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की
जाएगी तथा डीजे साउण्ड बजता पाए जाने पर कोई भी नागरिक डायल 100 पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकता है.
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनांतर्गत वीडियो कांफ्रेन्स कल
सीहोर. जिले में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनांतर्गत कराए जा
रहे सर्वे,
कार्य अद्यतन प्रगति
एवं योजना अंतर्गतकी जा रही समस्त गतिविधियों की समीक्षा हेतु 3 फरवरी को प्रात:10 बजे से वीडियो कान्फे्रन्स का आयोजन
किया गया है. इस सिलसिले में जिला पंचायत सीहोर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा
जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य
कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई
योजना अंतर्गत सर्वे दल प्रमुख नामांकित मॉनीटरिंग अधिकारियों और संबंधित तकनीकी
अधिकारियों सहित नियत समय पर कार्यालय में स्थापित व्हीसी में उपस्थित रहकर
समीक्षा कराना सुनिश्चित करें।
विद्यार्थियों ने किया नव निर्मित स्वास्थ्य केन्द्र का भ्रमण
जावर. स्थानीय श्री सांईं पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने
नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भ्रमण किया. साथ ही चिकित्सालय की कार्य
प्रणाली एवं उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की. इस दौरान चिकित्सा
अधिकारी डॉ माथुर एवं स्वच्छता अभियान के जिले के प्रभारी विरेन्द्र सिंह ठाकुर
उपस्थित थे. डॉ माथुर ने छात्र-छात्राओं को शासन से मिलने वाली सेवाओं से अवगत
कराते हुए. स्वाइन फ्लु फैलने के कारण व उसके बचाव के उपायो पर जानकारी दी
उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मन का निर्माण होता है. इसी प्रकार
स्वच्छता प्रभारी वीरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि स्वचछता ही जीवन का आधार है हमें
बीमारियों से बचने के लिए सार्वजनिक स्थल विद्यालय, चिकित्सालय आदि स्थानों पर स्वच्छता का
विशेष ध्यान रखना होगा. छात्र-छात्राओं को हाथ धुलाई, साफ-सफाई, स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को
जागरुक करने के लिए अपील की. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जननी एक्सप्रेस, 108 सेवा, नि:शुल्क दवाई वितरण आदि योजनाओं की
जानकारी प्राप्त की. इस मौके पर विद्यालय प्राचार्य तेजपाल ठाकुर, अनस बेग, सचिन खत्री, मनोज सोलंकी, धर्मेन्द्र खत्री, अरविन्द्र ठाकुर तथा छात्र-छात्राओं में
मयूरी पाटीदार,
जया ठाकुर, संजना, देवेन्द्र ठाकुर, नीरज शर्मा, महिपाल ठाकुर, आस्था सोनी, प्रज्ञा ठाकुर आदि शामिल थे.
खादी ग्रामोद्योग निगम के अध्यक्ष का स्वागत किया
जावर. जावर नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश खादी
ग्रामोद्योग निगम के अध्यक्ष सुरेश आर्य को बनाए जाने पर स्वागत कर बधाई. बधाई
देने वालों में कल्याण सिंह, कृपाल सिंह सरपंच, सोनू गुणवान, जयसिंह ठाकुर, देवी प्रसाद परमार, मानसिंह आडवानी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया.
सीहोर की बेटी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन
तनिशा बनी जिले की प्रथम महिला वेटलिफ्टर
सीहोर. पांडीचेरी में आयोजित राष्ट्रीय वेट लिफ्टिंग
चैम्पियनशिप में जिले के बिलकिसगंज की तनिशा शर्मा ने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व
करते हुए 48 किलोग्राम वर्ग में सौ किलोग्राम से
अधिक वजन उठाकर राष्ट्रीय कांस्य पदक जीतकर जिले की प्रथम महिला वेटलिफ्टिर होने
का खिताब अपने नाम किया. उनकी इस कामयाबी पर ब्राह्मण महिला मंडल के तत्वाधान में
आगामी 14 फरवरी को शहर के खजांची लाइन स्थित
ब्राह्मण धर्मशाला में सम्मान करेगा. ग्राम बिलकिसगंज निवासी जितेन्द्र शर्मा की
पुत्री तनिशा शर्मा स्वामी विवेकानंद विद्यालय की कक्षा दसवीं की छात्रा है और
मध्यप्रदेश वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल हासिल कर चुकी है, लेकिन इस बार पांडीचेरी में आयोजित
राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय
दिया है. उनकी इस उपलब्धि पर खेल अधिकारी आनंद स्वामी, कोच चंद्रशेखर शर्मा, शैलेन्द्र चौहान, मनोज दीक्षित मामा, सत्यनारायण वारिया, भारत सोनी, गणेश चौरसिया, मोहन पाराशर आदि ने बधाई दी है.ब्राह्मण
महिला मंडल करेगा सम्मान समाज की प्रतिभाशाली वेटलिफ्टिर तनिशा शर्मा का सर्व
ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में आगामी 14 फरवरी को सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया जाएगा.
बधाई देने वालों में ब्राह्मण समाज की अध्यक्ष नीलम शर्मा, पिंकी, अलका शर्मा आदि शामिल हैं.
सुषमा स्वराज का स्वागत कर सौंपा ज्ञापन
सीहोर. मंगलवार को
विदेश मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्रीमती
सुष्मा स्वराज के नगर आगमन पर सतीश यादव समर्थकों ने श्रीमती स्वराज का शाल
श्रीफल से स्वागत किया. तथा सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा. जिसमें ग्राम
आलादाखेड़ी मार्ग तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत अतिशीघ्र निर्माण, उक्त मार्ग पर नदी में एक बड़े पुल का
निर्माण,
100 वर्ष पुराने बकरीपुल
करबला के पुल का निर्माण,
डीजल रेल इंजन
कारखाने का शीघ्र निर्माण,
ग्रामों में पानी की
व्यवस्था,
नल जल योजना को
अतिशीघ्र लागू करना,
सीहोर इछावर क्षेत्र
में नये उद्योग लगाना,
सीहोर शहर का स्मार्ट
सिटी के तर्ज पर निर्माण करना शामिल हैं.ज्ञापन सौंपने वालों में सतीश यादव, सुमेर सिंह, चेतन शर्मा, अर्जुन परमार, देवनारायण यादव, नेता शंकर लाल शर्मा, अनुराग यादव, डॉ. अफसर मलिक, अजब सिंह मेवाड़ा, सुदांशु मेवाड़ा, सत्यनारायण शर्मा, दीपक मेवाड़ा, संदीप यादव, टीएम कुरैशी, जगदीश नाथ, अजय मेवाड़ा मोहित यादव आदि शामिल थे।
जनता के साथ जिला प्रशासन को भी गुमराह कर अवैध तरीके से बेची
जा रही है भूमि
मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष -राजस्व मंत्री को सौंपेंगे
ज्ञापन महेन्द्र सिंह अरेारा
सीहोर। नगर के आस-पास क्षेत्रों में भूमाफियाओं के द्वारा
सस्ती कृषि भूमि को बिना डायवर्सन के साथ ही अन्य
शासकीय अनुमति नहीं होने उपरांत भी भू-माफियों द्वारा महंगें दामों पर
प्लाट काटकर भूमि बेची जा रही है। जिला कांग्रेस के महामंत्री महेन्द्र सिंह अरोरा
मिन्दी ने बताया कि हाउसिंगबोर्ड कालोनी के आगे इन्दौर-भोपाल रोड के साथ ही
कलेक्ट्रेट कार्यालय के पीछे, गोधन सरकार हनुमान मंदिर के आस-पास कृषि भूमि पर बिना शासकीय
परमिशन लिए अपनी मनमर्जी से पांच सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये वर्गफिट के मान
से भू-माफियों द्वारा आम जनता को ठगा जा रहा है, साथ शासन को भी राजस्व की हानि पहुंचाई
जा रही है। अरेारा ने कहा कि इस संबन्ध में शीघ्र ही मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, म.प्र.शासन के नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव
कटारे व राजस्व मंत्री को ज्ञापन सौपकर भूमाफियों पर अंकुश लगाते हुए उनके विरुद्ध
कार्यवाही करने की मांग की जायेगी।
दाउदी बोहरा समाज मदरसा में हुए रंगा रंग कार्यक्रम
सीहोर। दाउदी बोहरा समाज के 53 वें धर्मगुरु सैयदना अबु जाफर उस सादिक
अली,
कदर मुफद्दल
सैफुद्दीन (त.उ.श.) का 73 वां जन्म दिवस तथा पूर्व धर्मगुरु
सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन सहब का 105 वां जन्म दिन धमधाम से मनाया जा रहा
है। इस अवसर पर मदरसा बदरिया द्वारा आर्कषक रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
पूरा कार्यक्रम ''पूरा कुरान हिफज (कंठस्त) करेंÓÓ की थीम पर आयोजित किया गया। बच्चों
द्वारा रंग-बिरंगी पोशाकों में विभिन्न कार्यक्रम की प्रस्तुती दी। इस अवसर पर
सीहोर आमिल साहब जनाब ई सहायक भाई साहब इब्राहीम नौमानी ने कहा कि बच्चे मदरसा में
तालीम के साथ-साथ बेहतर तरबियत हासिल करें। अच्छे शहरी बने तथा देश का नाम रोशन
करें। इस अवसर पर मदरसा बदरिया के हेड शेख होजेफा भई ने भी मदरसा की गतिविधियों से
अवगत करा। कर्यक्रम में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया। मदरसा
के 10 वीं क्लास पास छात्र-छात्राओं को
सैयदना साहब की तरफ से सिक्का एवं
सर्टिफिकेट दिया गया। कार्यक्रम मछली पुल चौराहे पर स्थित अब्बास भाई अलमदार भाई
द्वारा नव निर्मित हॉल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुफद्दल भाई साहब, मु. हकीम भई, शब्बर भाई, साबिर भाई, मेहमूद भाई, जेनुद्दीन भाई आदि मदरसा कमेटी के मे बर
उपस्थित थे। काय्रक्रम की शुरुआत बदरिया के बच्चों द्वारा तिलावते कुरान से हुआ
तथा आभार मदरसा के सेकेटरी जनाब जाहिद भाई ने किया।
पीयूष शर्मा गोहाटी में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में होगें
शामिल
चयन होने पर दी बधाईया
सीहोर। असम गोहाटी में 12 वें साउथ एशियन गेम्स का आयोजन आगामी 4 फरवरी से 12 फरवरी तक होगा। जिसमें म.प्र. तेराकी
संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा का आफिशियल चयन होने पर नगर के खिलाडिय़ों में खुशी की
लहर दौड़ पड़ी। श्री शर्मा के असम गोहाटी में नेतृत्व करने पर सीहोर तैराकी संघ के
नीरज यादव,
अनिल, के.के., रोहित, गोविन्द मीणा, रक्तदान समिति के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह
अरोरा मिन्दी,
पुरुषोत्तम मीणा, ओम यादव, कमलेश यादव, मनोज, राजेन्द्र, पंकज, भोजराज भोजू, राहुल, घनश्याम आदि ने बधाई दी है।
वन रक्षक भर्ती परीक्षा में साक्षात्कार के लिए 5005 अभ्यर्थी पात्र
वन रक्षक-2015 परीक्षा में साक्षात्कार के लिये मेरिट के आधार पर जिलेवार
निर्धारित पदों के तीन गुना उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया है। मेरिट-सूची
जिलेवार बनायी गयी है। केवल 33 अथवा 23 प्रतिशत अंक प्राप्त कर लेने से
उम्मीदवार साक्षात्कार के लिये पात्र नहीं होता है। वन रक्षक की लिखित परीक्षा
परिणाम में न्यूनतम अर्हता अंक (33 अथवा 23 प्रतिशत) 5 लाख 19 हजार 966 अभ्यर्थी ने प्राप्त किये। इनमें से
प्रत्येक जिले के अधिसूचित प्रवर्गवार कुल पदों की संख्या 2148 के तीन गुना प्रावीण्य सूची के घटते
क्रम में उपलब्ध अभ्यर्थियों की संख्या 5005 को ही द्वितीय चरण के लिए पात्र घोषित
किया जाना था। ऐसा ही कम्प्यूटर ऑपरेटर को निर्देशित किया गया था, किन्तु ऑपरेटर द्वारा 30 जनवरी 2016 को सायं 7 बजे त्रुटिवश न्यूनतम अर्हता अंक
प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों जिनकी संख्या 5 लाख 19 हजार 966 है, को द्वितीय चरण के लिए पात्र घोषित करते हुए अपलोड कर दिया
गया। अगले ही कार्य दिवस एक फरवरी 2016 को प्रात: 11 बजे त्रुटि सुधारते हुए नियमानुसार
प्रवर्गवार प्रावीण्य सूची के घटते क्रम में 5005 अभ्यर्थियों को द्वितीय चरण के लिए
पात्र घोषित किया गया। कुछ अपरिवर्तनीय संवर्ग में पात्र उम्मीदवार उपलब्ध नहीं
होने के कारण कुल पात्र उम्मीदवारों की संख्या कुल पदों के तीन गुना से कम है।
इसके साथ ही जो छात्र नियमानुसार प्रावीण्य सूची के बाहर थे उनको अपात्र घोषित
किया गया। गौरतलब है कि वनरक्षक-2015 परीक्षा दो चरण में होने वाली चयन परीक्षा है। नियमानुसार वन
रक्षकों के पद पर चयन के लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा लिखित परीक्षा
तथा मध्यप्रदेश वन विभाग द्वारा साक्षात्कार व शारीरिक क्षमता परीक्षा ली जायेगी।
लिखित परीक्षा में सामन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के
उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 23 प्रतिशत अंक अर्जित करना अनिवार्य है। प्रत्येक जिले के लिए
अधिसूचित प्रवर्गवार अनुमानित पदों की संख्या के आधार पर तीन गुना अभ्यर्थियों को
मेरिट के अनुसार साक्षात्कार, शारीरिक माप एवं पैदल चाल के लिए आमंत्रित किया गया है।
होमगार्ड के चयनित प्लाटून कमाण्डर के साक्षात्कार की तिथि तय
होमगार्ड विभाग के प्लाटून कमाण्डर के 51 रिक्त पद की पूर्ति के लिये लिखित परीक्षा
में 281 उम्मीदवार को उत्तीर्ण घोषित किया गया
है। चयनित उम्मीदवारों की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा और साक्षात्कार 27 से 29 फरवरी तक मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम, जहाँगीराबाद, भोपाल में होगा। घोषित परीक्षा परिणाम
के क्रम के अनुसार 01 से 100 तक 27 फरवरी को, क्रमांक-101 से 200 तक 28 फरवरी को और क्रमांक-201 से 281 तक 29 फरवरी को साक्षात्कार होगा। इन तिथियों
में साक्षात्कार प्रात: 8 बजे से होगा।
मध्यप्रदेश में दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाये बिना
नहीं मिलेगा पेट्रोल
खाद्य,
नागरिक आपूर्ति विभाग
ने कलेक्टर्स को निर्देश जारी किये
मध्यप्रदेश में अब दो-पहिया वाहन-चालकों को बगैर हेलमेट के
पेट्रोल पम्प से पेट्रोल नहीं मिल सकेगा। इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग ने कलेक्टर्स को
निर्देश जारी किये हैं। निर्देश में कहा गया है कि जो पेट्रोल पम्प इस नियम का उल्लंघन
करें,
उनके खिलाफ आवश्यक
वस्तु अधिनियम-1955 की धारा में सख्त कार्रवाई की जाये।
पूर्व में भी विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किये थे, लेकिन जन-हित याचिकाओं के जरिये इस पर
स्थगन लिया गया था। उच्च न्यायालय की खण्डपीठ इंदौर ने इन पर विचार करते हुए सभी याचिका
को निरस्त किया है।
समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान की कस्टम मिलिंग के लिये नीति
निर्धारित
मध्यप्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2015-16 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान की
कस्टम मिलिंग के लिये नीति निर्धारित कर ली गयी है। प्रदेश में उपार्जित धान की
कस्टम मिलिंग राज्य एजेंसी द्वारा मिलर्स से कस्टम मिलिंग अनुबंध कर भण्डारण-स्थल
से न्यूनतम दूरी पर स्थित मिलों को प्राथमिकता देते हुए 'पहले आओ-पहले पाओ'' के सिद्धांत पर करवायी जायेगी। कस्टम
मिलिंग में अरवा चावल के साथ उसना चावल के रूप में की जाकर परिदान की जा सकेगी।
अरवा चावल के लिये उपार्जित एजेंसी द्वारा मिलर्स को केन्द्र सरकार से निर्धारित
मिलिंग की दर के अलावा 25
रुपये प्रति क्विंटल
तथा उसना चावल के लिये प्रथम 3 माह में मिलिंग कर भारतीय खाद्य निगम में जमा करने पर 15 रुपये प्रति क्विंटल तथा 3 माह बाद जमा करने पर 10 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि
दिये जाने का प्रावधान रखा गया है। कस्टम मिलिंग किये गये उसना चावल का परिदान
अनिवार्य रूप से भारतीय खाद्य निगम को किया जायेगा। मिलर्स को परिवहन दर आयुक्त
खाद्य,
नागरिक आपूर्ति की
अध्यक्षता में गठित स्टेण्डिंग कमेटी द्वारा निर्धारित अनुसार प्रदान की जायेगी।
उपार्जन एजेंसियों को मिलिंग दर पर दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि की प्रतिपूर्ति
राज्य सरकार द्वारा की जायेगी। कस्टम मिलिंग का कार्य इस वर्ष 30 जून, 2016 तक अनिवार्य रूप से पूरा किये जाने के
लिये कहा गया है।
भाजपा नगर मण्डल सीहोर की आजीवन सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत
सीहोर। भाजपा नगर मण्डल सीहोर में आजीवन सहयोग निधि का आज
सीहोर में शुभारंभ हुआ जिसमें आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी श्री रवि मालवीय
एवं नगर प्रभारी धर्मेन्द्र राठौर ने सीहोर नगर की प्रथम नागरिक भाजपा नेत्री श्रीमति
अमीता जसपाल अरोरा की दस हजार रुपयों की आजीवन सहयोग निधि की रसीद काटकर सदस्यता
अभियान का प्रारंभ किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी रवि मालवीय ने कहा कि आजीवन
सहयोग निधि से जो राशि एकत्र होती है उससे भाजपा संगठन में केन्द्र से लेकर मण्डल
तक पार्टी संगठन का कार्य होता है। उन्होने कहा कि पिछले वर्ष भी मध्य प्रदेश में
सीहोर जिला आजीवन सहयोग निधि में अव्वल रहा था। इस बार भी हमारा प्रयास है कि हम
सब मिलकर सीहोर जिले को आजीवन सहयोग निधि में प्रथम पायदान पर रखेंगे। कार्यक्रम
अस्थायी भाजपा कार्यालय श्री कृष्णा पैलेस बस स्टेण्ड पर रखा गया था जहॉ बड़ी
संख्या में भाजपा के नेता व पार्षदगण तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम को
सांसद प्रतिनिधि श्री जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि चुनाव के बाद संगठन की यह पहली
बैठक है जिसमें हम एकसाथ बैठ सके हैं। मैं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को एवं प्रदेश
नेतृत्व को विश्वास दिलाता हूॅ कि आपने हमारे जो विश्वास दिखाया है मैं उस पर खरा
उतरुंगा कार्यक्रम को मण्डल अध्यक्ष अशोक सिसोदिया ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर
श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा,
जिला उपाध्यक्ष
सीताराम यादव,
सुनील लोवानिया, राजकुमार गुप्ता, राजेश राठौर, धर्मेन्द्र राठौर, हरीश राठौर, शेर सिंह राजपूत, अजय दिनकर, मनोज राय, गोपाल बिसोरिया, आकाश रोहित, साजिद शाह, राजा अग्रवाल, सुनील जैन, मुकेश विश्वकर्मा, संजय राय, कमलेश राठौर, लल्लु राठौर, बिन्नी अरोरा, ओम प्रकाश यादव, दीपक राय, मनोज गुजराती, वीरेन्द्र सलूूजा, विशाल राठौर, प्रेमलता राठौर, सुजीत रैकवार, हरि प्रसाद चक्रधर, सुरेश पहलवान, हेमंत राठौर, धर्मेन्द्र राठौर मण्डी, अनिल साहू, धर्मेन्द्र राय, ब्रजेन्द्र कुमार, संतोष शाक्य, विशाल सेन, इन्दर सिंह मेवाड़ा सरपंच, ओम प्रकाश राय कल्लू भैया, राजेन्द्र व्यास, हेमलता राठौर पार्षद, जितेन्द्र राठौर, लालू शाह, रेखा चौरसिया, राजेश राठौर, विजेन्द्र परमार पार्षद आदि उपस्थित थे।
नगर पालिका अध्यक्ष ने सुषमा स्वराज का किया सम्मान
सीहोर। विदेश मंत्री लोकप्रिय भाजपा नेत्री व सांसद श्रीमति
सुषमा स्वराज के लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार नगर आगमन पर नगर की प्रथम नागरिक
श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा ने स्मृति चिन्ह और शाल-श्रीफल देकर सम्मान किया।
श्रीमति सुषमा स्वराज ने भी श्रीमति अरोरा की शानदार विजय पर बधाई दी। विधानसभा
चुनाव सम्पन्न होने के बाद भाजपा नेत्री श्रीमति सुषमा स्वराज मंगलवार को पहली बार
संसदीय क्षेत्र जिला मुख्यालय सीहोर आई थीं। इस अवसर पर नवनिर्वाचित नगर पालिका
अध्यक्ष नगर की प्रथम नागरिक श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा ने गेस्ट हाउस पहुॅचकर
उनका स्वागत सम्मान किया। यहॉ सुषमा जी को शाल-श्रीफल भेंट कर तथा चिंतामन गणेश
भगवान का आकर्षक स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हे सम्मानित किया गया। उनके साथ इस अवसर
पर विधायक श्री सुदेश राय,
सांसद प्रतिनिधि श्री
जसपाल सिंह अरोरा,
पूर्व नपाध्यक्ष श्री
नरेश मेवाड़ा,
नपा उपाध्यक्ष
श्रीमति राखी सुशील ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में पार्षदगण व भाजपा नेता उपस्थित
थे। इस अवसर पर श्रीमति सुषमा स्वराज ने भी श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा को नगर
पालिका चुनाव में हुई उनकी शानदार जीत पर बधाई दी तथा नगर के विकास में हर तरह के
सहयोग का आश्वासन दिया। ल बे समय तक श्रीमति सुषमा स्वराज ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति
अमीता अरोरा के साथ बैठकर उनसे नगर के विकास के संबंध में चर्चा की।
सैकड़ाखेड़ी जोड़ पर किया सुषमा सुषमा स्वराज का स्वागत
सीहोर। देश की विदेश मंत्री भाजपा नेत्री श्रीमति सुषमा स्वराज
का श्री जसपाल अरोरा मित्र मण्डल ने बस स्टेण्ड सैकड़ाखेड़ी जोड़ चौराहे पर जोरदार
स्वागत किया। सैकड़ो की सं या में श्री अरोरा समर्थक यहॉ सुबह से ही एकत्र हो गये
थे और सुषमा स्वराज के नारे लगा रहे थे। और उनकी अगवानी के लिये गर्मजोशी से
स्वागत के लिये तैयार खड़े थे। विदेश मंत्री श्रीमति सुषमा स्वराज का सुबह 10 बजे नगर आगमन हुआ जहॉ सैकड़ाखेड़ी जोड़
पर श्री अरोरा समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। सबसे पहले सांसद प्रतिनिधि श्री
जसपाल सिंह अरोरा ने विदेश मंत्री श्रीमति स्वराज को पुष्पगुच्छ भेंट किया और शहर
विकास को लेकर उनसे चर्चा की। उनके साथ ही शहर के प्रथम नागरिक श्रीमति अमीता
अरोरा ने उनका स्वागत किया। विदेश मंत्री ने श्री अरोरा को आश्वासन दिया कि विकास
के लिये किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जायेगी और केन्द्र की और से भी हर संभव
मदद की जायेगी। इस अवसर पर विधायक सुदेश
राय,
पूर्व नपाध्यक्ष नरेश
मेवाड़ा,
राजकुमार गुप्ता, धर्मेन्द्र राठौर, सुशील ताम्रकार, विन्नी अरोरा, पुरुषोत्तम मीणा, सन्नी शर्मा, राजा ठाकुर,डेनी भाई, लविन अरोरा, जितेन्द्र यादव, सोनू मालवीय, अशोक राठौर, अंकेश कुमार, संतोष शाक्य, सतीष राठौर, गौरव देशमुख, सुमित राठौर, आकाश जैन , प्रकाश बुंदेला, चिंटु कुशवाहा, रामेश्वर मीणा, सुरेश सेन आदि सेकड़ों की सं या में
कार्यकर्ता मौजूद थे।
रोजगार मेले में आष्टा नपाध्यक्ष ने किए चेक वितरण
आष्टा। स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने के लिये मु यमंत्री
स्वरोजगार योजना के तहत नगरीय क्षेत्र के बेरोजगारों को स्वीकृति पत्र नपाध्यक्ष
कैलाश परमार ने सौंपकर हितग्राहियों को ऋण राशि का समुचित उपयोग करने की सलाह दी
है। कम्युनिटी हाल में नपाध्यक्ष कैलाश परमार, उपाध्यक्ष खालिद पठान, सहायक यंत्री मो. हनीफ शेख, पार्षद नरेन्द्र कुशवाह पार्षद प्रतिनिधि पंकज यादव ने
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत ऋण स्वीकृति प्राप्त हितग्राही श्रीमती शशि
बाई प्रजापति को स्वीकृत 25 हजार रूपये के लोन की प्रथम किश्त का
चेक प्रदान किया। इसके अलावा प्रमोद सोलंकी, स्नेह धारवां, विजय सोनी, शमीम खां, अंसार खां, नासीर खां, कमलेश राठौर आदि को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किये। नपाध्यक्ष
ने सभी हितग्राहियों को सलाह दी की आवश्यक दस्तावेजी औपचारिकताओं के पश्चात् ऋण
राशि से उचित रोजगार प्रारंभ करें।
भाजपा आजीवन सदस्यता की बैठक
आष्टा! आजीवन सदस्यता की बैठक के मुख्य अतिथि क्षैत्रीय विधायक
रंजीत सिंह गुणवान प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य ललित नागौरी जिले के सदस्यता
प्रभारी रवि मालवीय के आतिथ्य में हुई जिसमें आजीवन सदस्यता की राशि एकत्रित करने
के लिए जिले के प्रभारी ने मण्डल अध्यक्ष के साथ सह-प्रभारी के रूप मे नगर अध्यक्ष
मुकेश बडज़ात्या के साथ धनरूपमल जैन ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष के साथ जनपद् अध्यक्ष
धारा सिंह पटेल और जावर मण्डल अध्यक्ष जय सिंह के साथ बाबूलाल पटेल को नियुक्त
किया और आजीवन सदस्यता पंडित दीनदयाल जी
के जन्म जयंती के दिन एकत्रित कर प्रदेश कार्यालय में जमा करने की कार्य योजना बनी
! नगर भाजपा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया
ललित नागौरी और विधायक आजीवन सदस्यता पर प्रकाश डाला। और जिला
प्रभारी रवि मालवीय ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को आजीवन सदस्ता का मतलब बतलाया
कि किस प्रकार इस राशि से पार्टी के आर्थिक व सुचिता एवं स्वावल बन हेतु समर्पण
निधि के सम्बन्ध में सभी को बताया! कार्यक्रम का संचालन अजय भाई टेलर ने किया आभार
जावर मण्डल अध्यक्ष जय सिंह ने किया !
स्वच्छ भारत अभियान में मिशन लीडर बनकर कार्य करना होगा श्री कुमार
आष्टा। सहायक कलेक्टर लोकेश कुमार (आई.ए.एस.) मु य कार्यपालन
अधिकारी जनपद पंचायत आष्टा द्वारा जनपद पंचायत के सभाकक्ष में स्वच्छ भारत
मिशन(ग्रामीण) के सम्बंध में सभी जनप्रतिनिधियों एवं समस्त विभागों के खण्ड स्तरीय
अधिकारीगण की बैठक आयोजित की गई, जिसमे विधायक रंजीतसिंह गुणवान, जनपद अध्यक्ष धारासिंह पटेल, कैलाश परमार अध्यक्ष नगर पालिका आष्टा, शैलेष वैध अध्यक्ष नगर पंचायत जावर, रूपेश पटेल अध्यक्ष नगर पंचायत कोठरी, अम्बाराम मालवीय जिला पंचायत सदस्य, सोभालसिंह ठाकुर उपाध्यक्ष जनपद पालिद
पठान उपाध्यक्ष नगर पालिका शिवम सोनी उपाध्यक्ष नगर पंचायत जावर, श्रीमती मनीषा मानक जैन उपाध्यक्ष नगर
पंचायत कोठरी सहित कई जनपद सदस्य सहित सभी विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
श्री लोकेश कुमार (आई.ए.एस.) मु य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आष्टा द्वारा
स्वच्छ भारत अभियान पर विस्तृत प्रकाश डाला गया साथ ही उक्त अभिया में आ रही
व्यवहारिक कठिनाईयों एवं उनके निराकरण पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी
प्रतिनिधियों व अधिकारीगण से अपेक्षा की गई कि वे इस अभियान में एक ग्राम पंचायत
के मिशन लीडर बनकर अपना सक्रिय योगदान दें, ताकि उन ग्राम पंचायतों को अगले 50 दिवस में (21 मार्च 2016) तक खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) किया
जा सके।
वार्षिक उत्सव का आयोजन
आष्टा। गा्म अरोलिया के सरकारी विद्यालय में वार्षिक उत्सव
कार्यकम का आयोजन बडे ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवस पर सर्व प्रथम मांॅ
सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यर्पण किया गया। मु य अतिथि के
रूपमें ग्राम की सरपंच श्रीमति मिरा बाई विशेष रूप से उपसिथत थी । वार्षिक उत्सव
के इस अवसर पर विद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत किए।
जिसमें नृत्य,
कविता, नाटीका, भाषण आदि का आयोजन किया। कार्यक्रम में
विद्यालय की छात्रा निश पांचाल ने अपने नृत्य के माध्यम से सर्वश्रैष्ठ प्रस्तुती
दी। जिसे कि कार्यक्रम को पधारे अतिथियों एवं गा्रमवासियों ने काफी सराहा। इस अवसर विद्यालय के शिक्षकगण, ग्रामवासी एवं वरिष्ठ माखनलाल पांचाल
उपस्थित थे।
अभाविप ने कन्या महाविद्याल प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन
सीहोर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् विश्व का सबसे बड़ा
छात्र संगठन है। जो विगत 66 वर्षों से निरंतर पूर्ण रुप से
छात्र-छात्राओं के हितों में कार्य करता आ रहा है। जब-जब छात्र-छात्राओं के हितों
का हनन हुआ है,
तब-तब विद्यार्थी
परिषद् ने छात्र-छात्राओं के हितों में विभिन्न रचनात्मक कार्य किये है, इसी कड़ी में विद्यार्थी परिषद् ने
कन्या महाविद्यालय को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की गई है कि महाविद्यालय में
नियमित रुप से कक्षाओं एवं कालेज परिसर की सफाई हो, नियमित रुप से कक्षाऐं संचालित हो, प्राध्यापकों का अप-डाउन बंद हो, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो, परिसर में सुरक्षा गार्ड की तैनाती हो, परिसर में बिना परिचय पत्र के
छात्र-छात्राओं का प्रवेश वर्जित हो आदि मांगे रखी गई साथ यह भी कहा गया कि उक्त
मांगों का निराकण 7 दिवस के अन्दर किया जावे अन्यथा अखिल
भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आन्दोलन करने पर बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी कालेज प्रबंधन
की होगी। ज्ञापन सौपने वालों में सुनील परमार, निखिल कुईया, दीपक श्रीवास्तव, लोकेन्द्र राजपूत, पिंटु,
संदीप, अमित, सत्यम, अंशुल, शु ाम, अक्षय, अमित, आकाश, नरेन्द्र, गौतम, अंकित, अंकुर, शुभम, प्रतीक आदि शामिल है।
गरीब महिला की गैर मौजूदगी में बेच दी जमीन
जमीन वापस दिलाने के लिए कलेक्टर से लगाई गुहार
सीहोर। आष्टा वार्ड क्र. 7 टेकरी कस्बा निवासी शमीम बी ने आज जिला कलेक्टर को आवेदन देकर
स्वयं के परिवार को जानकारी दिये बगैर दिये सर्वे नं. 472 ,473,474
,475, 476
स्थित कस्बा आष्टा द्वारा आरोप लगाया गया है कि गलत तरीके से विधि एवं प्रकिया के
विपरीत जाकर मेरी भूमि अन्य के नाम कर दी गई है। महिला द्वारा आज जिला कलेक्टर से
भूमि वापिस दिलाई जाने एवं परिवार की सुरक्षा व अनुविभागीय अधिकारी आष्टा के यहां चल
रहे प्रकरण का तत्काल निराकरण कराये जाने की गुहार लगाई है।
0 comments:
Post a Comment