Sunday, 7 February 2016

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता पुलिस ने किया अपहरण का मामला दर्ज

@ SehoreExpress  app

SehoreExpress app अब गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध
NEWS BY बसंत दासवानी/बल्लू दासवानी

सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 7 february 2016

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता
पुलिस ने किया अपहरण का मामला दर्ज
सीहोर। स्थानीय कस्बा क्षेत्र से कोचिंग को जाने के लिए कहकर निकले छात्र के लापता होने का का मामला प्रकाश में आने पर पुलिस द्वारा अपहरण और गुमशुदगी का मामला कायम कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार स्थानीय रामद्वारा कस्बा के समीप रहने वाले पदमसिंह आत्मज लालचंद बघेलिया का 15 वर्षीय पुत्र शैलेन्द्र शनिवार की दोपहर करीब दो बजे अपने घर से कोचिंग पर जाने का कहकर निकला था पर वो वापस नहीं लौटा, कोचिंग सेन्टर और मित्रों के पास तलाशने के बाद जब उसकी कोई सूचना नहीं आई तो पिता द्वारा रविवार को इस आशय की रिपोर्ट थाने मेें दर्ज कराई गई। पुलिस ने गुमशुदगी और अपहरण का मामला कायम कर लिया है। पुलिस के अनुसार परिजनों द्वारा अभी तक इस मामले में किसी पर भी संदेह व्यक्त नहीं किया गया है, लापता छात्र के विषय में आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना दे दी गई है।
अपने कमरे में मृत मिला कर्मचारी
रूम पार्टनर की आवाज पर नहीं खोला रूम
पीएम रिपोर्ट में होगा मौत के कारणों का खुलासा
सीहोर। अपने कमरे में मृत मिले कर्मचारी की मौत की जांच पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है उसके रूम पार्टनर की आवाज पर जब रूम नहीं खोला गया तो संदेह होने पर भीतर जैसे तैसे प्रवेश किया गया तो उसकी लाश मिली।  कर्मचारी के शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होने की संभावना है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मेहतवाड़ा की सेल फेक्ट्री में कार्यरत कर्मचारी  27 वर्षीय सचिन आत्मज कपिल देव सिंह निवासी बिहार का शव रविवार को उसके कमरे में बरामद किया गया पुलिस के अनुसार मृतक फेक्ट्री परिसर में बने क्वार्टरों में रहता था और रात को दस बजे काम से लौटा, तब उसका रूम पार्टनर काम पर चला गया बताया जाता है कि रविवार की सुबह दरवाजा खटखटाने के बाद भी उसके द्वारा दरवाजा नहीं खोला गया तो जैसे तैसे भीतर प्रवेश किया गया तो सचिन मृत अवस्था में पड़ा मिला, कमरे में कई सारी जगह पर उसके द्वारा की गई उल्टियां मिली जिस पर पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि उसके द्वारा आत्म हत्या की गई हो बरहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा लिया है, पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही वस्तुस्थिति का पता चल सकेगा। इस सनसनीखेज घटनाक्रम से फेक्ट्री के अन्य कर्मचारी भी हतप्रभ रह गए है।
पीली बत्ती के वाहन ने मारी टक्कर एक की मौत और दो गंभीर घायल
सीहोर। भोपाल इन्दौर हाइवे पर एक पीली बत्ती के वाहन द्वारा टक्कर मार दिए जाने से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार भोपाल इन्दौर हाइवे पर ग्राम कोठरी के नजदीक आष्टा से इछावर की तरफ बाइक से आ रहे बाबूलाल मेवाड़ा आत्मज रामलाल मेवाड़ा निवासी गोलूखेड़ी इछावर और गुलाबसिंह एवं कमलसिंह को इन्दौर तरफ से आ रही एक इनोवा कार द्वारा टक्कर मार दी गई जिससे यह तीनों काफी दूर जा फिंकाए तीनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया जहां बाबूलाल मेवाड़ा की मौत हो गई जबक गुलाबसिंह और कमलसिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस इनोवा कार द्वारा टक्कर मारी गई है उस पर पीली बत्ती लगी हुई थी पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
घर से खेत जा रही युवती का अपहरण
युवती को सफेद रंग की कार में ले गए
पुलिस ने किया मामला दर्ज
सीहोर। घर से खेत पर प्याज लगाने के लिए जा रही युवती के अपहरण का मामला प्रकाश में आने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है इस सनसनीखेज घटनाक्रम से ग्रामवासी हतप्रभ रह गए है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आष्टा के ग्राम आनंदीपुरा निवासी विक्रमसिंह की बेटी किरण रविवार की दोपहर में अपने घर से खेत पर प्याज लगाने के लिए जा रही थी ग्राम भंवर रोड़ पर एक सफेद रंग की कार रूकी और उसमें सवार लोगों द्वारा किरण को अपने साथ बैठाकर चले गए। पुलिस के अनुसार किरण के साथ उसकी छोटी बहन मधु भी थी जिसके द्वारा इस घटनाक्रम की जानकारी खेत पर काम कर रहे अपने पिता को दी गई वो मौके पर पहुंचे तो काफी देर हो चुकी थी छोटी बेटी ने उन्हें बताया कि सफेद रंग की कार थी बड़ी बहन आगे चल रही थी मैं पीछे थी और पलक झपकते ही वो उसे ले गए दूरी पर होने के कारण कार का नम्बर भी नहीं देख सकी। इस घटनाक्रम से ग्राम आनंदीपुरा के लोग भी हतप्रभ रह गए पुलिस ने मामला कायम कर लिया है पर आरोपियों का सुराग नहीं लग सका है।
तीन जुआरी नकदी सहित गिरफ्तार
सीहोर। तहसील मुख्यालय आष्टा के मुखर्जी मैदान पर ज़ुआ खेल रहे तीन लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आष्टा निवासी इमरान आत्मज मेहबूब खां, शफीक आत्मज बशीर खां, राजा मालवीय आत्मज रमेश मालवीय द्वारा मुखर्जी ग्राउंड पर जुआ खेली जा रही थी जिस पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 हजार 760 रुपए जब्त किए है।
नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का कारावास और 85 हजार का अर्थदंड
सीहोर। कई लोगों को अच्छी नौकरी का लालच देने वाले आरोपी को अदालत ने दस साल की सजा और 85 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है। अभियोजन के अनुसार वर्ष 2014 में पचामा स्थित ग्रामोद्योग जिला सहकारी संस्था मर्यादित के प्रबंधक मोहनलाल ने आधा दर्जन से अधिक लोगों से लाखों रुपए लेकर नौकरी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर नियुक्ति पत्र थमा दिए। फरियादी राजाराम उनकी पुत्री रीना, राजेश, कृपाल, ममलेश और अरविन्द नौकरी के एवज में राशि ली। जब यह लोग आरोपी पचामा के ग्रामोद्योग जिला सहकारी संस्था मर्यादित में नौकरी के लिए पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन निकल गई कि यह नियुक्ति पत्र फर्जी है। इस मामले की शिकायत फरियादी राजाराम सहित अन्य ने थाना कोतवाली में की। मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां पर द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश आरबी कुमार ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद धारा 420 के तहत 85 हजार रुपए का अर्थदंड और दस वर्ष की सजा सुनाई है। अभियोजन की ओर से पैरवी रेखा चौरसिया  द्वारा की गई।
वर्तमान समय में इंसान के लिए अपनी बीमारी का इलाज कराना आसान काम नहीं है- एसपी मनीष कपूरिया
ब्राह्मण समाज के आयोजन 520 मरीजों का परीक्षण
कैंसर के 23, नेत्र के 50, हार्ट के 60, यूरोलाजिस्ट के संबंधित 40, स्त्री रोग 187, दंत रोग के 40, नाक, कान गला रोग के  30 और सामान्य रोग के 90 मरीजों
सीहोर। शहर के खजांची लाइन स्थित सर्व ब्राह्मण हितकारिणी संस्था के तत्वावधान में रविवार को नि:  शुल्क स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ डॉक्टरों ने करीब 520 मरीजों का उपचार कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सर्व ब्राह्मण हितकारिणी संस्थान तत्वावधान में आयोजित  कैंसर सर्जन डॉक्टर आशुतोष दरबारी, डॉक्टर यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर सुधीर तोकवानी, नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉक्टर जितेन्द्र मंधानी, मेडीकल स्पेशलिस्ट डॉक्टर बीके चतुवेदी, डॉक्टर टीएन चतुर्वेदी, रूटकेनाल स्पेशलिस्ट डॉक्टर अभिषेक शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्रीमती अमरजीत मंधानी, डॉक्टर हमीद गौरी, हार्ट विशेषज्ञ डॉक्टर विकास गोयल, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुधीर श्रीवास्तव, डॉक्टर रोहित श्रीवास्तव, डॉक्टर अनिल शर्मा, डॉक्टर मुकेश चंदनानी, सौरभ शाक्य और डॉक्टर सपना शर्मा सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का उपचार किया, साथ ही शरीर को स्वस्थ रखने और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। शिविर का लाभ उठाने बड़ी संख्या में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के लोग पहुंचे।  ग्यारह कैंसर रोगियों को भेजा इलाज के लिए आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि आयोजित इस शिविर के दौरान 23 कैंसर रोगियों की जांच की जिसमें ग्यारह रोगी कैंसर के मिले। जिनको कैंसर विशेषज्ञ ने इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल भेजा है। इसके अलावा आंख के 50, हार्ट के 60, यूरोलाजिस्ट से संबंधित 40, स्त्री रोग संबंधित 187, दंत से रोग से पीडि़त 40, नाक, कान और गाल से पीडि़त 30 और सामान्य रोग से पीडि़त करीब 90 मरीजों की जांच और उपचार मौके पर किया गया। इसके अलावा शिविर के दौरान मरीजों को दवाई का वितरण भी किया गया। सुबह से ही लगा था मरीजों का तांता रविवार को सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में आयोजित ऐतिहासिक नि:शुल्क कैंसर एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के दौरान अल सुबह से ही मरीजों का तांता लगना शुरू हो गया था, इस मौके पर करीब 300 अधिक महिला रोगी और 220 पुरुषों ने परीक्षण कराया।  सफल होते है इस तरह के आयोजन कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पुलिस अधीक्षक मनीष कपूरिया ने कहा कि वर्तमान समय में इंसान के लिए अपनी बीमारी का इलाज कराना आसान काम नहीं है। लोगों को अपने इलाज के लिए भारी भरकम रकम खर्च करके इलाज कराना पड़ता है। श्री कपूरिया ने यहां पर उपस्थित ब्राह्मण समाज के सभी सदस्यों की नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर के लिए सराहना की। इस मौके पर अध्यक्षता कर रहे प्रकाश व्यास, कार्यक्रम के आयोजक डॉक्टर अनिल शर्मा, डॉक्टर आरके गुप्ता, डॉ.गिरीश जोशी, डॉ.साधूराम शर्मा, कमलेश कटारे, उमेश शर्मा, प्रदीप समाधिया, शैलेश तिवारी, मनोज दीक्षित मामा, शिवनारायण शास्त्री, मनोज शर्मा, मिथलेश शर्मा, ओम शर्मा, अभय शर्मा, वरुण शर्मा, सोनू व्यास, राजेश, मोहन शर्मा, नितिन उपाध्याय, चंदू शर्मा, राकेश शर्मा, अनिल शर्मा, सुभाष शर्मा, सुमित शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, नवनीत उपाध्याय, गगन व्यास, सुनील दुबे, जगदीश चतुर्वेदी, सुरेश शर्मा, गीताप्रसाद शर्मा, विनोद शर्मा, प्रदीप मिश्रा, प्रदीप वशिष्ठ, पवन व्यास, गणेश शर्मा, राकेश शर्मा, मोनू शुक्ला, अंकुर शर्मा, राजेश तिवारी, राहुल, संजय जोशी आदि मौजूद थे।
अंडर-14 में बीएसआई सीनियर ने सीहोर कोल्ड को हराया
प्रखर सेन ने बनाए शानदार 46 रन
सीहोर। शहर के बीएसआई पर खेली गई अंडर-14 एक दिवसीय श्रृंखला में बीएसआई सीनियर क्रिकेट टीम ने सीहोर कोल्ड अंडर-14 क्रिकेट टीम को रोमांचक मुकाबले में हराकर सीरीज 2-3 से अपने नाम की। इस मुकाबले में प्रखर सेन ने 46 रन की विस्फोटक पारी खेली जिसके कारण बीएसआई क्रिकेट टीम को यह सफलता चार रन से मिली। इससे पहले बीएसआई क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में 94 रन बनाए। इसमें प्रखर सेन ने 46 रन, ऋषि ने 26 रन और सुधांश ने 12 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंडर-14 सीहोर कोल्ड की पूरी टीम मात्र 90 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। बीएसआई की ओर कृष्णा ने 2 विकेट, दिव्यांश 3 विकेट, हिमांशु और आदरी ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। इस मौके पर उपस्थित जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अतुल तिवारी, चेतन मेवाड़ा, मदन कुशवाहा, प्रियांशु दीक्षित, मोहनिश त्रिवेदी, इरफान हुसैनी, नीरज चौरसिया, अमित कटारिया, सुरेन्द्र रल्हन आदि ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्रखर सोनी को दिया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान आज बुधनी आएंगे
बुदनी में शत प्रतिशत 62 ग्राम पंचायतों के खुले में शौच से मुक्त होने पर स्वच्छता महोत्सव
विकास खण्ड बुदनी की 62 ग्राम पंचायतों के 138 ग्रामों में ग्रामवासियों, स्वच्छतादूतो, निगरानी समितियो एवं विभागीय अमले द्वारा किये गये प्रयासो से खुले मे शौच के अभिशाप से मुक्ति पाई
स्वच्छता वैलून आकाश मे छोड़ा जाएगा
सीहोर। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 8 फरवरी, 2016 को बुधनी आएंगे तथा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। जारी दौरा कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहार 8 फरवरी को दोपहर 3 बजे भोपाल से हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.30 बजे बुधनी आएंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीहोर डॉ. आर.आर.भोसले ने बताया कि विकास खण्ड बुदनी में शत प्रतिशत 62 ग्राम पंचायतों के खुले में शौच से मुक्त होने पर स्वच्छता महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन 8 फरवरी, 2016 को दशहरा मैदान बुदनी में किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान होगें। सायं 03:00 बजे से आयोजित स्वच्छता महोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री माननीय श्री गोपाल भार्गव, जिले के प्रभारी एवं राजस्व मंत्री श्री रामपाल सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विकास खण्ड बुदनी की 62 ग्राम पंचायतो के 138 ग्रामो में ग्रामवासियो, स्वच्छतादूतो, निगरानी समितियो एवं विभागीय अमले द्वारा किये गये प्रयासो से खुले मे शौच के अभिसाप से मुक्ति पायी इस प्रयास को स्वच्छता महोत्सव के रूप मे मनाया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामवासियो एवं जनप्रतिनिधियो को ग्राम पंचायत को खुले मे शौच मुक्त बनाये रखने के लिए शपथ दिलायी जावेगी। कार्यक्रम में स्वच्छता के प्रतीक के रूप में स्वच्छता वैलून आकाश मे छोडा जावेगा। ग्राम पंचायतो को द्वितीय चरण में स्वच्छता कार्य के लिए ठोस एवं तरल अपशिष्ठ प्रबंधन एवं स्माट विलेज बनाये जाने के लिए बजट एवं कार्यो की स्वीकृति की घोषणा मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा की जावेगी। खुले मे शौच मुक्त बनाने के लिए कार्य करने वाले सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, स्वच्छतादूत, निगरानी समितियो के सदस्यो तथा विशेष योगदान देने वाले जनप्रतिनिधि एवं समाज सेवियो का कार्यक्रम में सम्मान किया जावेगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी में आयोजित कार्यक्रम में 2659.35 लाख रूपये की लागत के 12 निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 1323.5 लाख रूपये लागत के 4 कार्यो का शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान लोकार्पित किये जाने वाले कार्यों में 10 करोड रूपये की लागत से निर्मित गडरिया नाले से नर्मदा पुल तक की सड़क, 7 करोड़ रूपये लागत का रेलवे ओव्हर ब्रिज, 3.15 करोड का बुदनी महाविद्यालय भवन, 76.29 लाख रूपये का उत्कृष्ट विद्यालय भवन, 56 लाख रूपये लागत का हाईस्कूल भवन, 37.56 लाख रूपये लागत की सीसी रोड तथा 52.60 लाख रूपये के चार ग्राम पंचायत भवन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा चार कार्य क्रमश: 459 लाख लागत का आईटीआई बालक छात्रावास, 198.24 लाख का अ.जा.बालक छात्रावास, 651.24 लाख लागत की बुदनी जल प्रदाय योजना तथा 15 लाख लागत का सामुदायिक भवन निर्माण कार्यो का शिलान्यास भी किया जाएगा। वे सायं 5.30 बजे बुधनी से हैलीकाप्टर द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन पर प्रशासन की चौकसी परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा
कार्यक्रम स्थल पर किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा
पार्किंग स्थल पर चल रहे  कार्यों को कलेक्टर एसपी ने देखा
पुलिस डॉग स्कावड द्वारा कार्यक्रम स्थल की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है
सुरक्षा गार्ड संपूर्ण परिसर पर चौबीसों घंटे निगाह रखे हुए 
सीहोर। आगामी 18 फरवरी को सीहोर के नजदीक स्थित ग्राम शेरपुर में आयोजित होने जा रहे किसान महासम्मेलन में प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की शिरकत को मद्देनजर रखते हुए की जा रही तैयारियां जोरों पर है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा हेतु तय मानकों के अनुरूप कार्यक्रम स्थल पर किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया गया है। रविवार 7 फरवरी को प्रात: 8 बजे से कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे व पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कपूरिया ने शेरपुर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने पार्किंग स्थल पर चल रहे कार्यों को भी देखा। पुलिस डॉग स्कावड द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम स्थल की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर ही अस्थायी पुलिस थाना भी स्थापित कर दिया गया है। चारों दिशाओं में पुलिस चौकी की स्थापना तथा बेरीकेटिंग कर दी गई है। पुलिस के सुरक्षा गार्ड संपूर्ण परिसर पर चौबीसों घंटे निगाह रखे हुए हैं। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस के आला अधिकारी उपस्थित थे।
सीहोर जिला जल अभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित
जिले में निजी उत्खनन प्रतिबंधित
हर प्रकार के निजी उत्खनन तथा उपलब्ध जल स्त्रोतों का निस्तारी कार्यों के अतिरिक्त अन्य उपयोग को प्रतिबंधित
15 जुलाई 2016 तक जिले को जल अभाव क्षेत्र घोषित
इस वर्ष औसत वर्षा 1264.02 मि.मी. के विरूद्ध 1064 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई
सीहोर। जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर सीहोर डॉ. सुदाम खाडे द्वारा जिले में तेजी से गिरते भू-जल स्तर की रोकथाम और जिले के नागरिकों तथा अन्य जीव मात्र को न्यूनतम आवश्यकता का पानी उपलब्ध कराने तथा जिले की सीमा में लोक परिशांति बनाए रखने के मद्देनजर म.प्र.पेयजल परिरक्षण अधिनियक 1986 तथा संशोधन अधिनियम 2002 में धारा 3 के अंतर्गत जिले में 5 फरवरी, 2016 से 15 जुलाई, 2016 तक की अवधि के लिए सीहोर जिले को जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया है। इस अवधि में हर प्रकार के निजी उत्खनन तथा उपलब्ध जल स्त्रोतों का निस्तारी कार्यों के अतिरिक्त अन्य उपयोग को प्रतिबंधित किया गया है। इस सिलसिले में आदेश जारी कर दिया गया है। जिले में इस वर्ष औसत वर्षा 1264.02 मि.मी. के विरूद्ध 1064 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है जो औसत वर्षा से कम है। आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु जिला सीहोर के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के लिए जिले के जल प्रदाय के मुख्य स्त्रोत जलाशयों आदि में कम मात्रा में पानी का भंडारण होने से आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट उत्पन्न होने की प्रबल संभावना है। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में जल अभाव होने और इससे मनुष्यों एवं अन्य जीव जन्तुओं के जीवन पर आसन्न संकट की स्थिति और लोक परिशांति प्रभावित होने की संभावना के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे द्वारा 5 फरवरी से 15 जुलाई,2016 तक की अवधि के लिए जिले को जल अभाव क्षेत्र घोषित किया गया है। जिले में जनसामान्य एवं जीव मात्र को जल प्रदाय बनाये रखने के उद्देश्य से संपूर्ण जिले को जल अभाव क्षेत्र घोषित करते हुए हर प्रकार के निजी नवीन नलकूप एवं हैण्डपम्प उत्खनन तथा उपलब्ध जल स्त्रोतों जैसे नदी, नाले, तालाब आदि सिंचाई एवं अन्य औद्योगिक प्रयोजन (घरेलू प्रयोजन को छोड़कर) तथा किसी अन्य प्रयोजन के लिए किन्ही भी साधनों द्वारा जल लेने पर जनहित में प्रतिबंध लगाया गया है। अपरिहार्य परिस्थिति में संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री की अनापत्ति के उपरांत ही निजी बोर का उत्खनन कराया जा सकेगा। इस अधिसूचना का उल्लंघन करने पर दो वर्ष तक के कारावास या दो हजार रूपये तक का जुर्माना या दोनों से दण्डित करने का प्रावधान है।
समरसता महायज्ञ में दी आहुतिया
यज्ञ में 21 जोड़ो ने हवन कुंड में आहुतिया दी
आष्टा। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक बालासाहेब देवरस एवं समरसता का संदेश देने वाले संविधान के निर्माता डां. भीमराव जी अम्बेडकर की 125 वी जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नगर के प्राचीन श्री राम मंदिर बुधवारा में समरसता यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न समाजो, वर्ग एवं समुदायो के लोगो द्वारा समरसता के लिए आहुतिया दी गई। यज्ञ प्रभारी पं. नितिन भटट ने बताया कि प्रात: 11 बजे कलष यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई श्रीराम मंदिर बुधवारा में पहुंची। जहां नगर पुरोहित पं. मयुर पाठक, पं. मनीष पाठक व डां. दिपेश पाठक द्वारा वैदिक विधि विधान से पूजन करा कर यज्ञ संपन्न कराया गया। इस यज्ञ में 21 जोड़ो ने हवन कुंड में आहुतिया दी तथा महिलाओं द्वारा भजन र्कीतन भी किए गये। अंत में आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया।  उदेश्य- समरसता यज्ञ प्रभारी पं. नितिन भटट ने बताया कि इस महायज्ञ का आयोजन हिन्दु समाज में छुआछुत भेदभाव मिटाकर समरसता, पूर्ण सुसंगठित हिन्दु समाज का निर्माण करना है। इसी उददेष्य को ध्यान में रखकर नगर के ह्रदय स्थल श्रीराम मंदिर बुधवारा में यज्ञ संपन्न कराया गया।  भव्य स्वागत - कलश यात्रा का स्वागत हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष व अन्य हिन्दू धार्मिकजनों द्वारा किया गया।  उपस्थितजन श्यामजी सोनी निर्मला सोनी, रमेष मालवीय सावित्रि मालवीय, महेन्द्रकुमार भटट नलिनि भटट, कालु भटट अनिता भटट, जीएल नागर प्रतिभा नागर, वैदप्रकाष पिपलोदिया लता पिपलोदिया, लखन श्रीवादी कला श्रीवादी, रमेष भूतिया गायत्री भूतिया, महेष सांवरिया आषा सावंरिया, दीपक सांगते रेखा सांगते (नरबले), नगीन भैरवे रानू भैरवे, नरेन्द्र परमार श्यामा परमार, भगवत मेवाडा मानकुवंर मेवाडा, हरीओम सोनी अनिता सोनी, रामचरण मालवीय सौरम मालवीय, लक्ष्मीनारायण सोनी रामकली सोनी, श्रवण सेन अनिता सेन, मोहनलाल टेलर पवित्रा टेलर, मुरलीमनोहर भटट रजनी भटट, गोपाल सोनी अनसुईया सोनी, फुलचंद वर्मा किरण वर्मा साथ ही आदि अनेक समाजजन उपस्थित थे।  अंत में कार्यक्रम के पश्चात नगर प्रभारी नितिन भट्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया।
सहकारी शिक्षा प्रशिक्षण
संस्था के सदस्यों के कर्तव्य अधिकार द्वारा समझाया गया
सीहोर। अशोक कुमार शुक्ला उपआयुक्त सहकारिता एवं प्रभारी अधिकारी जिला सहकारी संघ मर्यादित सीहोर के निर्देशानुसार जिले के प्राथमिक उपभोक्ता सहकारी भण्डारों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का एक दिवसीय सहकारी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम माँ सरस्वती के समक्ष सहकारिता के अधिकारी सुनील सक्सेना वरिष्ठ सहकारी निरिक्षक आर.के.रायचूर, सहकरिता विस्तार अधिकारी आष्टा एन.के.गुप्ता, सहकारी निरिक्षक यु.के.मिश्रा, मनोज कुमार खत्री, सहकारी निरिक्षक तेजङ्क्षसह ठाकुर प्रबंधक द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। प्रबंधक द्वारा सहकारिता के संबन्ध में तथा उपभोक्ता भण्डार के अध्यक्ष, उपाध्यक्षों के कर्तव्य, अधिकार के बारे में समझाया। सुनील सक्सेना द्वारा जिला उपभोक्ता भण्डार गठन करने पर जोर दिया। आर.के. रायचूर द्वारा सहकारिता के संचालक मण्डल के निर्वाचन के संबन्ध में समझाया गया। एम.के. खत्री द्वारा साधारण सभा एवं संचालक मण्डल की बैठक के संबन्ध में एन.के.गुप्ता द्वारा संस्था के सदस्यों के कर्तव्य अधिकार द्वारा समझाया गया। कार्यक्रम में रामस्वरुप काबरे, मातादीन विश्वकर्मा, विजय यादव, मोहन नागर का सहयोग रहा। तेजसिंह ठाकुर प्रबंधक द्वारा आभार प्रगट किया गया।
छ: दिवसीय ई डी पी प्रशिक्षण का  समापन
सीहोर।  स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सीहोर द्वारा आयोजित छ: दिवसीय औद्योगिकी विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ, बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रायोजित इस संस्थान के प्रषिक्षण कार्यक्रम में लगभग 25 प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हुए । सभी प्रतिभागियों ने छ: दिवसीय प्रशिक्षण में उल्लासपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया । अपने अनुभव साझा करते हुए प्रशिक्षणार्थियों ने बताया कि संस्थान द्वारा दिये जा रहे प्रषिक्षण की तकनीक पूर्णत: नयी एवं सुरूचिकर है । समापन समारोह में प्रबंधक आंधा्र बैंक, सीहोर शाखा , नर्मदा झाबुआ बैंक इछावर शााखा , केनेरा बैंक सीहोर एवं बैंक ऑफ इंडिया इछावर के प्रंबधक उपस्थित थे । सभी प्रंबधकों ने प्रशिक्षणर्थियों के उज्जवल व्यवसाय की कामना की । प्रंबधको ने सभी प्रतिभागियों को ऋण की समयानुसार वापसी के महत्व को समझाया । डी आल आर ए सी सदस्य सुश्री संध्या ने सभी वक्ताओं एवं प्रशिक्षणार्थी का धन्यवाद ज्ञापन किया ।
कर्मों के आधार पर मनुष्य की पूजा की जाती है
सीहोर में भी समरसता यज्ञ संपन्न
सीहोर। स्थानीय चाणक्यपुरी समरसता यज्ञ आयोजन समिति के तत्वाधान में समरसता यज्ञ का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें दीनदयाल नगर, अवधपुरी, वैशाली नगर, इंग्लिशपुरा के विभिन्न समाजों के जोड़ों ने भाग लिया। यज्ञ के पश्चात उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए राजेश पाठक ने कहा कि वर्षों से विदेशियों के आक्रमण के फलस्वरुप समाज में जाति प्रथा छुआ-छूत, बाल विवाह जैसी कुरितियाँ आ गई, जिन्हें दूर करना अत्यंत आवश्यक है। वैदिक युग से जाति का आधार जन्म नहीं कर्म माना गया है। संत रविदास का उदाहरण देते हुए उन्होने बताया कि गंगाजी ने स्वयं उपस्थित होकर उनकी भेंट स्वीकार की थी। कर्मों के आधार पर मनुष्य की पूजा की जाती है। यज्ञ के आयोजन में बालमुकुद पालीवाल, मानसिंह मकबाना, तेज सिंह ठाकुर, किशन राठौर, दीपक राठौर, गोपाल शुक्ला, प्रमोद कुशवाहा, विवेक मोड़े, राजु नामदेव, राजेन्द्र वर्मा, सुनील पारासर ने प्रमुख रुप से भाग लिया, यज्ञ आयोजन समिति के किशन राठौर ने क्षेत्रीय पार्षद, हेमलता राठौर, पूर्व पार्षद श्रीमती सरोज सिंह एवं उपस्थित जन समूदाय सहयोग के लिये आभार व्यक्त किया।
युवा चेतना मंच ने अधूरे ओवर ब्रिज से परेशान लोगों की पीड़ा रेल मंत्री को लिखी
सीहोर। जिला युवा चेतना मंच द्वारा सीहोर रेल्वे क्रासिंग पर ब्रिज के निर्माण में देरी होने से जनता को आवागमन में अत्यधिक परेशानी होने की वजह से रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु को फेक्स द्वारा एक ज्ञापन प्रेषित कर ओवर ब्रिज के अधूरे निर्माण को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की गई। ज्ञापन को संज्ञान में ना लेने या ध्यान ना देने पर आगे युवा चेतना मंच द्वारा मुहिम तेज करने की बात कही गई। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में प्रमुख रुप से युवा चेतना मंच के जिला संयोजक मानसिंह पंवार, संरक्षक प्रदीप बिजोरिया, जिलाध्यक्ष हरीश राठौर, उपाध्यक्ष एच.पी.चक्रधर, प्रेमलता राठौर, महामंत्री जगदीश शर्मा, कोषाध्यक्ष निर्मल पंवार, जितेन्द्र राठौर, धर्मेन्द्र राय, राजेश राठौर, जीवन परमार, महेश राठौर, मनोज राठोर, हृदेश महेश्वरी, धीरज राठौर आदि शामिल है।
प्रेस क्लब की बैठक सम्पन्न
नीमच।  निरन्तर कई वर्षो से ग्रामीण क्षेत्र की आवाज को बुलन्द कर ,आम जन की समस्याओ को शासन - प्रशासन व सम्बंधित तक पहुचाने हेतु सेवारत ग्रामीण पत्रकारो द्वारा 07 फरवरी को प्रिंट मिडिया/ इलेक्ट्रिक मीडिया/ केमरामेन द्वारा पत्रकार जागृति हेतु कुकड़ेश्वर ग्रामीण स्तरीय प्रथम बैठक का आयोजन श्री चमत्कारी हनुमान मंदिर परिसर फुलपुरा में रखी गयी। सभी ग्रामीण पत्रकार साथियो ने अपनी अपनी समस्याएं रखी व् आपसी गहन विचार विमर्श कर, पत्रकारो के अधिकारो के प्रति जागृत होकर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया । जिसमे सर्वसहमति से निर्विरोध नरेंद्रकुमार चौधरी कड़ी खुर्द (अध्यक्ष), रामकिशन रावत (उपाध्यक्ष), शालिग्राम धनगर (सचिव), शांतिलाल शर्मा (कोषाध्यक्ष), शिवनारायण नागदा (संयोजक), जीतू पोरवाल (सह संयोजक), घीसालाल जाट (प्रवक्ता), कैलाश धनगर (सहसचिव), गोपालदास बैरागी सीता सार (संगठन मंत्री), राजेश तावड़ (सदस्य), मुकेश गुर्जर (सदस्य ) चुने गए। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा जताते हुए, शपथ ली की जल्द से जल्द ग्रामीण प्रेस क्लब द्वारा मनासा विकास खण्ड स्तरीय पत्रकार सम्मेलन रखा जायेगा। ग्रामीण पत्रकारो के इस प्रथम प्रयास व् नवीन कार्यकारिणी गठन पर डॉ प्रह्लाद सेन, राकेश पाटीदार, समरथगिर गोस्वामी, राजू गरासिया, गोकुलसिंह गुर्जर, भारतसिंह चौहान ,रोहित गुर्जर आदि इष्ट मित्रो ने बधाई दी।
जिला कीटनाशक दवाई संघ का गठन
जिला अध्यक्ष बने अनिल अग्रवाल
सीहोर। शहर के पटेल मार्केट स्थित सुंदर गार्डन में जिला स्तरीय खाद-बीज कीटनाशक दवाई एसोसिएशन की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जावर के संजय अजमेरा ने की। इस मौके पर जहां पर मौजूद सभी ब्लाकों के आए अध्यक्ष ने सर्व सम्मति से एसोसिएशन का अग्रवाल अग्रसेन ट्रेडिंग कंपनी अनिल अग्रवाल को चुना गया। अपने स्वागत भाषण में श्री अग्रवाल ने कहा कि सीहोर तहसील सहित सभी तहसीलों के खाद-बीज कीटनाशक एवं व्यापार से संबंधित कोई भी कार्य हो मैं उस कार्य को पूरी जिम्मेदारी से निर्वाह करुगा। इसके इसके अलावा श्री अग्रवाल ने यहां पर मौजूद सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से श्यामपुर तहसील के अध्यक्ष कृपाल सिंह राजपूत(अहमदपुर), इछावर  तहसील के अध्यक्ष विनोद राठी, सीहोर तहसील के अध्यक्ष आशीष पालीवाल, रेहटी तहसील के अध्यक्ष राजेन्द्र चौहान, बुधनी तहसील के अध्यक्ष भगवान दास बकतरा, जावर तहसील के अध्यक्ष सुरेन्द्र पटेल, आष्टा तहसील के अध्यक्ष अरुण खंडेलवाल और नसरुल्लागंज तहसील के अध्यक्ष बृजेश शिशिर सहित पूरे जिले के खाद-बीज कीटनाशक दवाई एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान आगामी दिनों में होने वाली आयोजन समिति की रूपरेखा भी बनाई गई।
नगर पालिका की साज सज्जा पर कांग्रेस के राहुल यादव ने उठाए सवाल
आंदोलन की दी चेतावनी
सीहोर। प्रदेश कांग्रेस के सचिव राहुल यादव ने कहा है  कि सीहोर नपा चुनाव के बाद नगर पालिका कार्यालय साज-सज्जा का कार्य बिना परिषद् की स्वीकृति लिये, बिना टेंडर लिए कार्य करा लिया गया है जो सरासर नियमों के विरुद्ध है जबकि नपा के कर्मचारी वेतन के लिये दो माह से इंतजार कर रहे हैं राहुल यादव ने कहा है कि यदि नगरीय प्रशासन ने इस मामले में दोषी लोगों को निलबिंत नहीं किया तो जनहित में कांग्रेसजनों को मजबूर होकर नपा कार्यालय का घेराव करने पर विवश होना पड़ेगा।
मण्डी में पार्क निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन
अटल बिहारी वाजपेयी के नाम रखा मण्डी के उद्यान का नाम
सीहोर। गल्ला मण्डी इन्द्रा कालोनी क्षेत्र में नगर पालिका अध्यक्ष ने रविवार को स्थानीय लोगों को पार्क की सौगात देकर आल्हादित कर दिया। यहॉ वर्षों से कोई सुन्दर उद्यान नहीं था और स्थानीय लोगों में इसकी मांग बनी हुई थी। इसी का ध्यान रखते हुए श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा ने क्षेत्र वासियों को पहली सौगात के रूप में उद्यान की मांग पूरी की। जबकि इसी क्षेत्र में दो सड़कों का भी भूमि पूजन किया गया। स्थानीय लोगों को पेंशन और अनाज मिलने की पात्रता दिलाये जाने के लिये भी आश्वस्त किया है। जोरदार किया स्वागत, हर घर से हुई पुष्पवर्षा नगर पालिका चुनाव की विजयश्री के बाद रविवार को पहली बार मण्डी स्थित इन्द्रा कालोनी पहुॅची नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा का स्थानीय जनता ने जोरदार स्वागत किया। आतिशबाजी चलाकर जहॉ ढोल-बाजे के साथ उन्हे मंच तक ले गये वहीं स्थानीय लोगों ने दोनो और पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। पार्क की सौगात दी वार्ड 22 इन्द्रा कालोनी क्षेत्र में वर्षों से कोई सुन्दर पार्क नहीं है। इस संबंध में स्थानीय पार्षद विशाल राठौर ने मांग उठाते हुए यहॉ इन्द्रा कालोनी के मैदान में पार्क बनाने का प्रस्ताव रखा था । कुछ लोगों ने यहॉ अतिक्रमण कर रखा था । जिसकी जानकारी उन्होने सांसद प्रतिनिधि श्री जसपाल सिंह अरोरा को दी। इस पर अतिक्रमणकारियों से सामंजस्यता पूर्वक बातचीत कर उनका अतिक्रमण दो दिन पूर्व हटाया गया और मैदान को सुरक्षित किया गया। रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा और सांसद प्रतिनिधि श्री जसपाल अरोरा ने पहुॅचकर यहॉ पार्क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। साथ ही उन्होने यहॉ बड़ी संख्या में उपस्थित बुजुर्गों और महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पेंशन और परमिट संबंधी जो भी समस्या है वह तत्काल पार्षद विशाल राठौर को बतायें उनके माध्यम से हम नगर पालिका में तत्काल हल करवायेंगे। यहॉ बड़ी सं या में लोग उपस्थित थे जिनमें भाजपा नेता मानसिंह पंवार, पूर्व सरपंच महेश शर्मा, पार्षद राम प्रकाश चौधरी, विशाल राठौर, कमलेश राठौर, हरीश राठौर, नरेश राय, ज्ञान मेवाड़ा, महेश माहेश्वरी, चिंटू मालवीय, राहुल शर्मा, विनोद, वरुण, सतीश, राकेश गौर, अशोक कुशवाह, सुरेश रैकवार, मनीष आदि शामिल थे। जब अरोरा ने सुझाया नाम कहा कर दो अटल यहॉ पार्क भूमि पूजन के पश्चात जब पार्क का क्या नाम रखा जायेगा इस पर चर्चा चल ही रही थी तब सांसद प्रतिनिधि श्री जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि यहॉ अटल काम हो गया है और हमारे परम आदरणीय पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर इस उद्यान का नाम भी अटल उद्यान किया जाना चाहिये। उनके इस प्रस्ताव पर सभी ने तालियों की गडग़ड़ाहट से स्वीकृति दी।
दो मार्गों का हुआ भूमि पूजन
सीहोर।  इन्द्रा कालोनी मण्डी में एक मु य मार्ग तथा शीतला माता मंदिर नरङ्क्षसहगढ़ नाका के पीछे की एक सड़क का भी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा ने भूमि पूजन किया और वहॉ स्थानीय जनता से निवेदन किया कि वह आगे रहकर अच्छे से अच्छा गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराये । यदि ठेकेदार कोई खामी रखते हैं तो तत्काल हमें सूचना दे।
 पानी चोरी कर रहे लोगों पर कार्यवाही के दिशा निर्देश
 सीहोर। नगर की पेयजल वितरण व्यवस्था की मुख्य धुरी काहिरी बंधान की स्थिति का औचक निरीक्षण करने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा पहुॅची । जहॉ उन्होने काहिरी बंधान के दूसरे चरण के निर्माण कार्य के संबंध में गंभीरता पूर्वक अच्छे स्तरीय कार्य किये जाने की बात कही। वहीं पार्वती नदी में पानी पर्याप्त होने पर संतुष्टी जताई। लेकिन पानी चोरी कर रहे लोगों के खिलाफ स त कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये हैं। पानी के फिल्टर प्लांट पर पहुॅचकर आपने निरीक्षण किया । काहिरी बंधान में इस वर्ष पूर्व वर्ष की अपेक्षा जल का स्तर अच्छा है लेकिन पानी की चोरी भी लगातार होने की शिकायतें मिल रही है। काहिरी बंधान पर मोटरों की स्थिति और अन्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा ने सांसद प्रतिनिधि श्री जसपाल सिंह अरोरा, नगर पालिका जल सभापति अर्जुन राठौर, भाजपा नेता सुनील लोवानिया, पार्षद कमलेश राठौर, दीनू कटारिया, नेताजी महेश सरपंच आदि के साथ औचक निरीक्षण किया। काहिरी बंधान पर चल रहा दूसरे चरण का निर्माण कार्य काहिरी बंधान के पास ही दूसरे चरण के बंधान के निर्माण का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। विगत 5 वर्ष से यह कार्य किन्ही परिस्थितियो के कारण रुका हुआ था जो अब प्रारंभ हो चुका है। इस चरण में बंधान पुल सीधे 2 मीटर ऊॅचा बनाया जायेगा जिसके कारण पार्वती नदी में पूर्व वर्षों की अपेक्षा लगभग दो गुना जल रुकने की संभावना रहेगी। इस चरण के पूरे होने के बाद पेयजल की समस्या से बहुत हद तक परेशानी दूर हो जायेगी। यहॉ बंधान के निर्माण कार्य की गुणवत्ता के संबंध में संबंधित इंजीनियरों और अधिकारियों से बातचीत कर नगर पालिका की तरफ से भी एक अधिकारी नियुक्त करने के आदेश दिये गये ताकि अच्छे से अच्छा और श्रेष्ठ गुणवत्ता पूर्ण कार्य यहॉ किया जाये। उन्होने इस निर्माण कार्य को शीघ्रता पूर्वक निपटाये जाने के निर्देश भी दिये। पार्वती में पानी की स्थिति संतोष जनक पार्वती नदी में अभी काहिरी बंधान के पास पर्याप्त मात्रा में पानी एकत्रित है। गत वर्ष फरवरी की अपेक्षा इस वर्ष फरवरी में पानी ठीक स्थिति में है लेकिन यहॉ लगातार शाजापुर जिले की तरफ के किसानों द्वारा पानी की चोरी की जा रही है। इस संबंध में तत्काल सख्त कार्यवाही करने के निर्देश नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अरोरा ने संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि यह जल सीहोर नगर की जनता के लिये सुरक्षित है इसकी चोरी किसी भी स्थिति बर्दाश्त नहीं की जा सकती। फिल्टर प्लांट पर व्यवस्था सुधारने के निर्देश काहिरी बंधान स्थित फिल्टर प्लांट पर पहुॅची नगर पालिका अध्यक्ष ने वहॉ मोटरों की स्थिति और एलम द्वारा सफाई की व्यवस्था देखी। लेकिन स्पष्ट निर्देश भी दिये कि वहॉ की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाये। पानी फिल्टर किये जाने की मानक तकनीक का उपयोग किया जाये। एलम कितना मिलाया जाना है उसका ध्यान रखा जाये। साथ ही फिल्टर प्लांट को दुरुस्त कराने के भी आवश्यक निर्देश दिये।
संतश्री के देवलोकगमन पर भावांजलि कार्यक्रम
नन्हें बच्चो नें भी गुरूदेव को शब्द सुमन अर्पित कर सबको भावविभोर किया
आष्टा जैन श्वेताम्बर समाज के राष्ट्रीय संत परम पूज्य आचार्य श्री नवरत्न सागर सूरीश्वर जी महाराज का पिछले दिनो वेल्लोर चेन्नई में देवलोकगमन हो गया जिनका अंतिम संस्कार राजगढ़, धार के भोपावर जैन तीर्थ में सम्पन्न हुआ। उन्हें भावांजलि एवं आदरांजलि स्वरूप एक आयोजन जैन श्वेताम्बर समाज की ओर से दादावाड़ी, कन्नौद रोड पर रखा गया। जिसमें बाहर से पधारे गायक एवं संगीतकार देवेश जैन ने अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से समां बांध दिया एवं गुरूवर को याद करते हुये सभी की आंखे नम हो गई। समाज के वक्ताओं ने अपने शब्द सुमन गुरूदेव को अर्पित किये। वक्ताओं नें अपने सुंदर वक्तव्य प्रस्तुत करते हुये कहा कि ''हमारे धर्म में मृत्यु शोक का नहंी अपितु महोत्सव का विषय है और हमारे गुरूदेव अब लौकिक रूप से अलौकिक रूप में पदोन्नत हो गये हैं। पहले उनकी शारीरिक भौतिक सीमायें थी परंतु अब तो वे कण-कण में व्याप्त हैं तथा वे उनकी विचारधारा, संदेश एवं उनके द्वारा सुझाये गये मार्ग के रूप में सदैव हमारे बीच उपस्थित रहेगें। हम सभी को उस मार्ग पर चलकर धर्म एवं राष्ट्र को सुदृढ़ बनाना है।ÓÓआयोजन में जैन श्वेताम्बर समाज के अध्यक्ष पारसमल सिंघवी एवं गुरूदेव द्वारा समाज सेवा के लिये स्थापित नवरत्न परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन सुराना सहित सभी पदाधिकारी एवं सैकड़ो की संख्या में गुरूभक्त उपस्थित थे। सभा को  पारसमल सिंघवी, कैलाशचंद गोखरू, नंदकिशोर वोहरा, लोकेन्द्र बनवट, नगीन वोहरा, नगीन सिंगी, सुरेश जैन, विनीत सिंगी, प्रभात धाड़ीवाल, राकेश सुराना, उमेश श्रीश्रीमाल, दिलीप संचेती, रमेश पारख, अतुल सुराना, प्रकाश कोचर, दिलीप सुराना, श्रीमति चंदा वोहरा, श्रीमति साधना वेदमुथा, श्रीमति बेला सुराना आदि नें संबोधित किया साथ ही नन्हें बच्चो नें भी गुरूदेव को शब्द सुमन अर्पित कर सबको भावविभोर कर दिया।
भागवत कथा का समापन
सीहोर। सिद्वेश्वर महादेव एवं पंचमुखी हुनामन मंदिर शिवाराध्य कालोनी स्टेशन रोड़ पर आयोजित भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ के समापन अवसर पर आज नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमिता जसपाल अरोरा एवं सांसद प्रतिनिधि जसपाल सिंह अरोरा ने भगवान कृष्ण की आरती कर पूजा अर्चना कर भाग लिया महिला मण्डल के तत्वधान में शिवराध्य कालोनी में श्रीमदभागवत कथा के समापन पं. सुरेन्द्र भारद्वाज के श्रीमुख से आज भगवान श्रीकृष्ण व सुदामा की मित्रता का वर्णन किया गया । जिसमें श्रद्वालुओं ने धर्म लाभ एवं आनंद प्राप्त किया।


0 comments:

Post a Comment