NEWS
BY बसंत दासवानी/बल्लू
दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 8 february 2016
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 8 february 2016
हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2016 की तैयारियां पूर्ण
जिले में 95 परीक्षा केन्द्रों पर होगी परीक्षा
8 परीक्षा केन्द्र अति संवेदन शील
हाइस्कूल में 32 हजार 94 और हाइसेकेन्डरी में 22 हजार 751 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
सीहोर। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर
सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2016 की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। जिला
शिक्षा अघिकारी सीहोर माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर
सेकेण्डरी परीक्षा 2016 के लिये कुल 95 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये
है। जिनमें दो अशासकीय विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है जिनमें अशासकीय
सरस्वती विद्या मंदिर अदालत के पीछे सीहोर तथा अशासकीय भारती विद्या मंदिर बुदनी
शामिल है। जानकारी अनुसार हाईस्कूल में 32094 और हायर सेकेण्डरी 22751 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिनमें शासकीय विद्यालयों की छात्र हाइ स्कूल में 13381 और हायरसेकेन्डरी में 8684 रहेगी। अशासकीय विद्यालयों की छात्र संख्या हाइस्कूल
में 14786 हायर सेकेन्डरी में 10353 स्वाध्यायी परीक्षार्थियों की संख्या
हाइस्कूल में 3927 और हायरसेकेन्डरी मे 3714 रहेगी। जिले में अतिसंवेदनशील परीक्षा
केन्द्रों की संख्या कुल 8 है। इन परीक्षा केन्द्रों पर
स्वाध्यायी छात्र होने के कारण इन्हेंं अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है, जिनके नाम निम्नानुसार है- शा.उत्कृष्ट
विद्यालय सीहोर क्र1 शा.आवासीय खेलकूद संस्था सीहोर शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. बुदनी शा. कन्या
उ.मा.वि. बुदनी शा. हाईस्कूल टी.टी.सी.
बुदनी शा. उ.मा.वि. कन्या आष्टा शा. उ.मा.वि. कन्या नसरूल्लागंज, शा. उ.मा.वि. कन्या इछावर शामिल
है। जिले के समस्त परीक्षा
केन्द्राध्यक्षों को कलेक्टर द्वारा परीक्षा की विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता के साथ
आयोजन किये जाने हेतु विशेष निर्देश जारी किये गये । म.प्र. मान्यता प्राप्त
परीक्षा अधिनियम 1937 के प्रावधान लागू किये जाने के निर्देश
दिये गये है जिसमें परीक्षा केन्द्र पर अनुचित साधन का प्रयोग करना 100 मीटर की परिधि में आवछित व्यक्तियों का
प्रवेश प्रतिवंधित रहेगा । यदि केन्द्र पर नकल सामग्री या अनुचित साधनों का प्रयोग
होते पाया जाता है एवं इस कार्य में सलग्न व्यक्ति / कर्मचारियो के विरूद्ध
अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी । अधिनियम के प्रावधान के अन्तर्गत परीक्षा
केन्द्र के 100 मीटर की परिधि के अन्दर अनावश्यक
व्यक्ति प्रवेश करने की चेष्टा करते है एवं अनुचित साधनों का प्रयोग करने या कराने
में सहयोग करते हेै तो उनके विरूद्ध एफ.आई.आर दर्ज करायी जावेगी । अनुचित साधनों
का प्रयोग एवं इस कार्य में सहयोग करने या कराने वाले दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध
अधिनियम के अन्तर्गत तीन वर्ष के
कारावास एवं 5000/- रूपये की सजा का प्रावधान है । जिले के
संवेदनशील परीक्षा केन्द्रो पर प्रथम
/दितीय श्रेणी के अधिकारी आब्जर्वर नियुक्त किये गये है। सभी एस.डी.एम. के
निर्देशन में परीक्षा केन्द्रो पर निरीक्षण हेतु उडनदस्ते गठित किये गये है, इसके साथ ही जिला स्तर पर उडनदस्तो का
गठन किया गया है । परीक्षा अवधि में सभी परीक्षा केन्द्रो का सतत् एवं सघन
निरीक्षण करने के निर्देश जारी किये गये। परीक्षा अनिवार्य सेवा घोषित की गई है।
जिसमें परीक्षा में नियुक्त सभी अधिकारी कर्मचारी केन्द्राध्यक्ष/सहायक
केन्द्राध्यक्ष/पर्यवेक्षक/लिपिक आदि
परीक्षा कार्य से इन्कार करता है,तो उसके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।
बुदनी विकास खण्ड की 138 गांवों की 62 ग्राम पंचायत शौच मुक्त
23 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास,
16.56
करोड़ के कार्यो का हुआ लोकार्पण
सीएम नहीं आ सके कार्यक्रम में
सीहोर। बुदनी विकास खण्ड की 62 ग्रामपंचायतों के खुले में शौचमुक्त
होने की घोषण को दशहरा मैदान में स्वच्छता
समारोह आयोजित कर मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत एवं ग्रामीण
मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने भाग लिया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के
लोकनिर्माण मंत्री श्री सरताज सिंह ने की । कार्यक्रम में बुदनी विकास खण्ड की 138 गांवों की 62 ग्राम पंचायतों में नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान को लेकर
प्रत्येक गांवों में शतप्रतिशत शौचालय निर्माण करने पर खुले में शौचमुक्त
विकासखण्ड की घोषणा की गई । इस दौरान सात करोड़ की लागत से बने रेल्वे ओवर ब्रिज
की तीसरी भुजा जो कि होशंगाबाद एवं बुदनी
से नसरूल्लागंज को जोड़ेगी का लोकार्पण माननीय मंत्री जी ने किया । वहीं
शासकीय महाविद्यालय 3 करोड़ 15 लाख, शासकीय हाई स्कूल टीटीसी बुदनी 56 लाख, शासकीय बालक शाला बुदनीघाट से नर्मदा
घाट का सड़क निर्माण 37.56 लाख, जनपद तिराहे से शासकीय माध्यमिक शाला
बुदनी घाट तक सड़क निर्माण 3.65 करोड़,
वार्डों में नाली
निर्माण के 79.30 लाख सहित अन्य विकास कार्यों का जिसमें
16.57 करोड़ की लागत के कार्यों का लोकार्पण
किया गया । वहीं 23.43 करोड की लागत के कार्य जिनमें आईटीआई, बालक छात्रावास, बुदनी जलप्रदाय योजना, दशहरा मैदान में नवीन सामुदायिक भवन, मछवाई से जैत मार्ग तथा जैत से नारायण
पुर मार्ग का चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया । दशहरा मेैदान में आयोजित
स्वच्छता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री गोपाल भार्गव ने दिव्यांग जनों को
सम्मानित करते हुए टको संबोधित करते हुए कलेक्टर डा़ सुदाम खाड़े ने कहा कि 10 दिसंबर को विकास खण्ड के 62 ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, सरपंच, सचिव एवं निगरानी के कार्यकर्ताओं ने एक
जुट प्रयास कर विकास खण्ड को प्रदेश में नामांकित किया प्रशासन से ज्यादा
जनप्रतिनिधियों ने आगे आकर काम किया जो कि सराहनीय है । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर
रहे प्रदेष के लोकनिर्माण मंत्री श्री सरताज सिंह ने कहा कि नीति, नेता एवं नियत सही हो तो विकास को कोई
नहीं रोक सकता,
प्रदेश के मुखिया एवं
बुदनी की लाड़ले श्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश को कृषि राज्य का दर्जा दिलाया
बीमारू राज्य से मुक्ति दिलाकर मध्यप्रदेश को उभरते हुंए अग्रणी राज्य के रूप में
स्थापित किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गोपाल भार्गव ने अपने संबोधन में
कहा कि बुदनी विकास खण्ड प्रदेश में इंदौर के ग्रामीण क्षेत्र के बाद दूसरा स्थान
है जो खुले में शौच से मुक्त होकर प्रदेश में अपनी पहचान बनाने में सफल रहा है
सीहोर जिले के युवा कलेक्टर डॉ सुदाम खाड़े
एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आर आर भौसलें के निरंतर
मार्गदर्शन में विकास खण्ड खुले में शौचमुक्त होने में सफल हुआ है । कार्यक्रम में
बुदनी विकास खण्ड को खुले में शौच मुक्त करने के प्रयास में अग्रणी भूमिका निभाने
वाले उपायुक्त एवं पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुदनी श्री अजीत
तिवारी,
वर्तमान मुख्य
कार्यपालन अधिकारी श्री नवल मीणा एवं जनपद समन्वयक श्री योगेश राठौर को सम्मानित
किया गया । स्वच्छता महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम की
अध्यक्षता कर रहे प्रदेश के मंत्री ने स्वच्छता गाथा का विमोचन किया, वहीं कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम
पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों का सम्मान करने के बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं
नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर मध्यप्रदेश वेयर हाउस कार्पोरेशन के
अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, मार्कफेड अध्यक्ष श्री रमाकांत भार्गव, वनविकास निगम अध्यक्ष गुरूप्रसाद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रघुनाथ भाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला मरेठा, जनपद अध्यक्ष श्रीमति विमला साहू, नगर परिषद बुदनी अध्यक्ष श्रीमति पुष्पा
राजपूत,
सोहागपुर विधायक विजय
पाल सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे
युवक की मौत से शोक का वातावरण
सीहोर। आष्टा में एक तीस वर्षीय युवक की मौत से शोक का वातावरण
निर्मित हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस से मिली
जानकारी अनुसार मेवाड़ा कॉलोनी आष्टा में रहने वाले 30 वर्षीय महेन्द्र आत्मज कैलाश मेवाड़ा
को कल रात सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर
दिया जिस पर पुलिस द्वारा युवक का पोस्ट मार्टम कराया जाकर मर्ग कायम किया गया।
पुलिस के अनुसार महेन्द्र मेवाड़ा की मौत का कारण पीएम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा
होगा।
पति को बचाने आई पत्नी पर भी किया जानलेवा हमला
पुलिस ने हत्या की कोशिश का अपराध दर्ज
सीहोर। पति को बचाने के लिए आई पत्नी पर भी जानलेवा हमला कर
दिए जाने का मामला प्रकाश में आने पर पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आष्टा के
हाथीखाना क्षेत्र निवासी लक्ष्मण रैकवार पर प्रापर्टी विवाद के चलते दीपक रैकवार
द्वारा कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया जिस पर लक्ष्मण को बचाने के लिए उसकी पत्नी
राम सबा बाई आई तो उस पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर घायल कर दिया गया। दोनों को गंभीर
घायल अवस्था में सिविल अस्पताल से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। पुलिस
द्वारा सूरज रैकवार आत्मज जगननाथ रैकवार की रिपोर्ट पर दीपक रैकवार आत्मज पूनमचंद
रैकवार के खिलाफ हत्या की कोशिश का अपराध भादवि की धारा 307 के अंर्तगत कायम कर जांच शुरू कर दी है।
4 करोड़ रुपये की कर वसूली शेष, दो माह तक टेक्स में विशेष छूट देगी नगर
पालिका
राजस्व
अमले की विशेष समीक्षा बैठक
ऐसे
भवनों की पहचान की जायेगी जिनका कमर्शियल उपयोग होता है
सीहोर। नगर पालिका में सम्पत्ति कर, जलकर सहित अन्य तरह की वसूलियों के करीब
4 करोड़ रुपये जनता पर बकाया है। इस
संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा
बैठक बुलाकर सभी राजस्व वसूली के निरीक्षक से बातचीत की। साथ ही आगामी दो माह तक
जनता को टेक्स में विशेष राहत छूट दिये जाने का निर्णय भी लिया गया। इसके तहत जो
भी व्यक्ति आगामी मार्च माह तक टेक्स जमा करा देगा उसे नगर पालिका की और से टेक्स
में विशेष छूट मिलेगी। इसके साथ ही नये मकान बनाने वालों को भी नामांतरण एवं एनओसी
भी शीघ्रता से मिलेगी। ऐसे लोग अब समय सीमा में आवेदन कर लाभ उठा सकेंगे। ऐसे लोग
जो अपने मकान में किरायेदारों को रखते हैं उन्हे चिन्हित कर कमर्शियल टेक्स की
वसूली किये जाने का भी निर्णय लिया गया है। सम्पत्ति कर तथा जल कर के माध्यम से
नगर पालिका की लाखों रुपये की वसूली होती है । इसके लिये नगर पालिका के पास वसूली
निरीक्षक भी है । वर्तमान में 18 राजस्व वसूली अधिकारी नगर भर से टेक्स की वसूली करते हैं
लेकिन पुराने ढर्रे के कारण वसूली पिछड़ती जा रही है। इतना ही नहीं करीब 4 करोड़ रुपये से अधिक की टेक्स वसूली
अभी तक जनता द्वारा नहीं चुकाई गई है। दो माह तक टेक्स में मिलेगी विशेष छूट नगर
पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा ने टेक्स वसूली कर्ताओं के लिये सोमवार
को सभी नाकेदारों की एक विशेष समीक्षा बैठक बुलवाई थी। जिसके तहत निर्णय लिया गया
कि फरवरी और मार्च माह के दौरान जो भी नागरिक अपने टेक्स को जमा करायेगा उसे नगर
पालिका द्वारा टेक्स में विशेष राहत दी जायेगी। नगर पालिका अब बड़े स्तर पर इसका
प्रचार- प्रसार कर आगामी 2 माह तक वसूली का एक बड़ा लक्ष्य पूरा
करेगी। उन्होने जनता से भी अपील की है कि वह इस अभियान में सहयोग करें और लाभ
उठायें। कमर्शियल मकानों की होगी पहचान नगर पालिका में निर्णय लिया गया है कि ऐसे
भवनों की पहचान की जाये जिनका कमर्शियल उपयोग किया जाता है। कई मकानों में लोगों
ने किरायेदार रखे हैं और उनका उपयोग व्यवसायिक रूप से हो रहा है लेकिन उनका
व्यवसायिक टेक्स नहीं दिया जाता । ऐसे मकानों को नगर पालिका चिन्हित करेगी। साथ ही
उनसे टेक्स वसूली के लिये सख्त कदम उठायेगी।जल कर की वसूली के लिये चलेगा अभियान
नगर के अनेक ऐसे क्षेत्र हैं जहॉ जल कर की वसूली बहुत कम हो रही है। ऐसे क्षेत्रों
को वसूली अधिकारियों द्वारा चिन्हित किया गया है वहॉ विशेष वसूली दस्ता तैयार कर
भेजा जायेगा और आवश्यक कार्यवाही कर जल कर की वसूली होगी। अब होगा हर दिन का हिसाब नगर पालिका में
चल रहे पुराने ढर्रे के कारण वसूली कर्मचारी महिने भर तक आराम से घूमते हैं और
आखिरी में उस महिने की वसूली की जानकारी लिखवा देते हैं। लेकिन अब नगर पालिका
अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा ने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि प्रतिदिन की
वसूली का चार्ट बनाया जाये और प्रतिदिन किस कर्मचारी ने कितनी वसूली की है उसकी
जानकारी लिखित में हो जिसके हम जांच करेंगे। साथ ही यह भी देखा जायेगा कि क्या वह
कर्मचारी ठीक से काम कर रहे हैं अथवा टालमटोल हो रही है।-
10 फरवरी को आयोजित होगा राष्ट्रीय
कृमिमुक्ति दिवस
जिले
के लगभग 3 लाख 39 बच्चों को कृमिनाशन एलबेंडॉजोल की गोली
खिलाई जाएगी
सीहोर। 10 फरवरी 2016 को आयोजित राष्ट्रीय
कृमिमुक्ति दिवस पर जिले के लगभग 3 लाख 39 बच्चों को कृमिनाशन एलबेंडॉजोल की गोली
खिलाई जाएगी। जिला स्तर पर कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर डॉ.सुदाम खाड़े द्वारा
दोपहर 12 बजे शासकीय जिला उत्कृष्ट वि़द्यालय
सीहोर में किया जाएगा। लक्ष्य अनुरूप गोली खिलाने के निर्देश जिला स्तर से समस्त
बीएमओ को जारी किए गए है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आर.के.गुप्ता
ने बताया कि 10 फरवरी 2016 को आयोजित राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस पर 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को एलबेंडाजॉल की 400 मिलीग्राम की आधी गोली चूरा करके तथा 2 से 19 वर्षीय बच्चों को यह गोली चबाकर खानी
है। ज्ञात हो कि कृमिनाशन कार्यक्रम के अंतर्गत शरीर में होने वाली खून की कमी को
दूर किया जा सकता है वहीं शरीर के पोषक तत्वों का भी उचित उपयोग होता है तथा
शालाओं व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों की उपस्थिति में वृद्धि होती है। यह
कार्यक्रम 10 फरवरी 2016 को जिले के समस्त आंगनबाड़ी तथा समस्त
शासकीय शालाओं में आयोजित किया जाएगा जिसमें बच्चों को गोली का सेवन करना है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश समस्त बीएमओ
को दिए गए हैं। डॉ.गुप्ता ने बताया कि जो बच्चे
10 फरवरी को गोली खाने से वंचित रह जाएंगे
उन्हें 15 फरवरी 2016 को मॉपअॅप दिवस पर गोली खिलाई जाएगी।
कार्यक्रम की सफलता के लिए शासकीय विद्यालयों के शिक्षकों तथा आंगनबाड़ी
कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर एलबेंडाजॉल की गोली का वितरण किया जा चुका है। इस
संबंध में लक्ष्यअनुरूप बच्चों की सफलता के लिए जिला शिक्षा अधिकारी तथा जिला
महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा अधीनस्थ समस्त अधिकारियों को अपने स्तर पर
निर्देषित किया है।
संचालक उद्यानिकी ने किया फसल निरीक्षण
कम पानी होते भी प्रति इकाई से क्षेत्रफल से बेहतर लाभ प्राप्त
किया जा सकता है
सीहोर। आज श्री महेन्द्र सिंह धाकड़ आयुक्त सह संचालक
उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी मध्यप्रदेश शासन द्वारा जिले में संचालित योजनाओ
की समीक्षा की गई एवं कृषकों के खेतो पर जाकर निरीक्षण किया गया, ग्राम सारंगाखेडी विकासखण्ड सीहोर के
कृषक श्री आनंद कुशवाह के खेत पर मल्चिंग तकनीक पर सब्जी उत्पादन एवं
ड्रिप/स्प्रिंकलर का निरीक्षण किया एवं निर्माणाधीन पॉलीहाउस का भी निरीक्षण किया।
ग्राम किलेरामा विकासखण्ड आष्टा के कृषक श्री इन्दरसिंह परमार द्वारा मल्चिंग एवं
उच्च तकनीक पर संधारित मिर्च की खेती का अवलोकन किया कृषक द्वारा चर्चा करते हुए
यह अवगत हुआ कि कम पानी होते भी प्रति इकाई से क्षेत्रफल से बेहतर लाभ प्राप्त
किया जा सकता है। इन्दर सिंह परमार ने अवगत कराया कि प्रति एकड़ मिर्च से लगभग 2-3 लाख
की मिर्च का विक्रय संभावित है। जबकि लागत मान 60-70 हजार रूपये प्रति एकड है। ग्राम
जगन्नाथपुरा में स्ट्रावरी की खेती उद्यानिकी विभाग की सलाह एवं ड्रिप पद्वति का
अवलोकन किया गया जहॉ कृषक श्री अजय भाद्रावज
द्वारा स्ट्रावेरी की खेती की संपूर्ण जानकारी दी गई एवं बेहतर लाभ से भी
अवगत कराया गया। संचालक द्वारा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रसन्नता
व्यक्त की गई। इस अवसर पर संयुक्त संचालक उद्यान संभाग भोपाल आई.बी.पटेल सहायक
संचालक उद्यान जिला सीहोर पुरूषोत्तम जोशी एवं श्रीमति भारती पाटिल ग्रा.उ.वि.अ.
विकासखण्ड सीहोर,
श्री दिलीप ंिसह
परमार ग्रा.उ.वि.अ. एवं श्री ज्ञानंिसह बर्डे ग्रा.उ.वि.अ. विकासखण्ड आष्टा भी
उपस्थित थे।
लोक
निर्माण विभाग मंत्री सरताज सिंह कल सीहोर आएंगे
प्रधानमंत्री
के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे
सीहोर। प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री सरताज
सिंह 9 फरवरी को सीहोर आएंगे
और 18 फरवरी को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री
के कार्यक्रम के स्थल का निरीक्षण करेंगे। जारी दौरा कार्यक्रमानुसार लोक निर्माण
विभाग मंत्री सरताज सिंह 9 फरवरी को प्रात: 9.30 बजे कार द्वारा भोपाल से प्रस्थान कर 10 बजे शेरपुर जिला सीहोर आएंगे और यहां
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। वे प्रात: 10.30 बजे शेरपुरा से प्रस्थान कर 11 बजे आष्टा पहुंचेंगे जहां से वे
शाजापुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
जन
साधारण से सुझाव एवं आपत्ति 12 फरवरी तक आमंत्रित
सीहोर, आष्टा, बुधनी, नसरूल्लागंज, इछावर एवं दोराहा की अचल संपत्ति के
मूल्यांकन संबंधी अनंतिम दरों के प्रस्ताव लोगों के अवलोकनार्थ उपलब्ध
सीहोर। जिला पंजीयक एवं संयोजक जिला मूल्यांकन समिति सीहोर ने
सर्वसाधारण को सूचित किया है कि उप जिला मूल्यांकन समिति सीहोर, आष्टा, बुधनी, नसरूल्लागंज, इछावर एवं दोराहा द्वारा अचल संपत्ति के
मूल्यांकन संबंधी अनंतिम दरें वर्ष 2016-17 के प्रस्ताव जिला मूल्यांकन समिति को
प्राप्त हो चुके है। उक्त प्रस्ताव जिला पंजीयक कार्यालय एवं उप पंजीयक कार्यालयों
में अवलोकनार्थ हेतु उपलब्ध है। उक्त प्रस्तावित दरों के संबंध में जन साधारण अपने
सुझाव एवं आपत्ति 10 से 12 फरवरी,2016 तक कार्यालयीन समय में जिला पंजीयक एवं
संयोजक जिला मूल्यांकन समिति के समक्ष प्रस्तुत कर सकते है।
डीआईजी
ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
कितना
भी प्रभावशाली व्यक्ति हो यदि सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरे तो उसका प्रवेश
सख्ती के साथ वर्जित किया जाए- रमन सिंह
प्रधानमंत्री
की सुरक्षा मामलें में कोई कोताही नहीं होगी बरदाश्त
सीहोर। ग्राम शेरपुर में 18 फरवरी को होने जा रहे किसान महासम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री
नरेन्द्र मोदी के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए 8 फरवरी को भोपाल रेंज के डीआईजी डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम
स्थल पर पहुंचकर मानकों के अनुरूप की जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
उन्होंने स्थल पर मौजूद अधिकारियों की बैठक ली तथा निर्देशित किया कि चाहे कितना
ही प्रभावशाली व्यक्ति हो लेकिन सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरा है तो उसका
कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश सख्ती से वर्जित किया जाए। सुरक्षा में किसी भी प्रकार
की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कीटनाशक
संघ कल सौंपेगा ज्ञापन
एसोसिएशन
की एक दिवसीय हड़ताल कल
सीहोर। जिला स्तरीय खाद-बीज कीटनाशक दवाई एसोसिएशन के तत्वाधान
में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सहित आधा दर्जन से अधिक ब्लाकों में सुबह ग्यारह बजे एक
साथ जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस संबंध में नवनियुक्त जिला खाद-बीज
कीटनाशक दवाई एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि खाद-बीज एवं
कीटनाशक की दुकानें मंगलवार को बंद रहेंगी। वहीं एक दिवसीय हड़ताल में जिलेभर के
कीटनाशक,
खाद-बीज विक्रेता
सम्मिलित होंगे। श्री अग्रवाल ने बताया कि केन्द्र सरकार के द्वारा प्रस्तावित
कानून का विरोध कर प्रदर्शन के बाद सुबह ग्यारह बजे जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा
जाएगा। इसके अलावा आठों ब्लाकों में तहसीलदारों को ज्ञापन दिया जाएगा। अपील करने
वालों में सीहोर तहसील के ब्लाक अध्यक्ष आशीष पालीवाल, प्रमुख रूप से श्यामपुर तहसील के
अध्यक्ष कृपाल सिंह राजपूत(अहमदपुर), इछावर तहसील के
अध्यक्ष विनोद राठी,
रेहटी तहसील के
अध्यक्ष राजेन्द्र चौहान,
बुधनी तहसील के
अध्यक्ष भगवान दास बकतरा,
जावर तहसील के
अध्यक्ष सुरेन्द्र पटेल,
आष्टा तहसील के
अध्यक्ष अरुण खंडेलवाल और नसरुल्लागंज तहसील के अध्यक्ष बृजेश शिशिर सहित पूरे
जिले के खाद-बीज कीटनाशक दवाई एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल है।
डॉक्टर
अनिल शर्मा को दिया मदन मोहन शर्मा मद्दी गुरू स्मृति सम्मान
स्वास्थ्य
के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने पर किया सम्मानित
सीहोर। स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर गतिशील रहने वाले
इंडियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा कैंसर में उत्कृष्ट सेवा देने के लिए सम्मानित
डॉक्टर अनिल शर्मा को ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में आयोजित विशाल नि:शुल्क
स्वास्थ्य शिविर के दौरान मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक मनीष कपूरिया आदि ने स्वर्गीय
मदन मोहन शर्मा मद्दी गुरु स्मृति सम्मान किया। इस मौके पर अध्यक्षता कर रहे
प्रकाश व्यास,
डॉक्टर आरके गुप्ता, डॉ.गिरीश जोशी, डॉ.साधूराम शर्मा, कमलेश कटारे, उमेश शर्मा, प्रदीप समाधिया, शैलेश तिवारी, मनोज दीक्षित मामा, शिवनारायण शास्त्री, मनोज शर्मा, मिथलेश शर्मा, ओम शर्मा, अभय शर्मा, वरुण शर्मा, सोनू व्यास, राजेश, मोहन शर्मा, नितिन उपाध्याय, चंदू शर्मा, राकेश शर्मा, अनिल शर्मा, सुभाष शर्मा, सुमित शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, नवनीत उपाध्याय, गगन व्यास, सुनील दुबे, जगदीश चतुर्वेदी, सुरेश शर्मा, गीताप्रसाद शर्मा, विनोद शर्मा, प्रदीप मिश्रा, प्रदीप वशिष्ठ, पवन व्यास, गणेश शर्मा, राकेश शर्मा, मोनू शुक्ला, अंकुर शर्मा, राजेश तिवारी, राहुल, संजय जोशी आदि मौजूद थे।
मारवाड़ी
महिला मंडल का गठन
सीहोर। शहर के प्राचीन गणेश मंदिर पर मारवाड़ी महिला मंडल की
एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। महिला मंडल की आयोजित बैठक में सर्व सम्मति से
अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती प्रतिभा झंवर को करतल ध्वनि से चुना गया। इस संबंध में
जानकारी देते हुए मंडल की मीडिया प्रभारी श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने बताया कि इसके
अलावा उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती प्रेमलता रुठिया, सचिव राजू पालीवाल, सह सचिव लता खंडेलवाल और कोषाध्यक्ष आभा
कासट को चुना गया है। इस अवसर नव नियुक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती झवर ने
सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंडल के लिए बेहतर कार्य हो ऐसा प्रयास किया
जाएगा। निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती ममता पितालिया ने स्वागत कर सभी को बधाई दी।
आष्टा
नगर पालिका ने किया नया टोल फ्री नम्बर जारी
नागरिक
18002335012 पर शिकायत दर्ज करवा सकते है
आष्टा। नगरपालिका परिषद आष्टा ने नागरिकों की शिकायत टेलीफोन
पर लिखकर उसका समाधान करने की जिस योजना का शुभारंभ किया है उसका लाभ नागरिकों को
मिल रहा है। टोल फ्री नंबर होने से नागरिकों को की गई काल का शुल्क भी नही देना
पड़ता है। दूरसंचार विभाग ने टोल फ्री नंबर में मोबाईल से काल करने पर आष्टा का
कोड नही डायल करना पड़े इसको दृष्टिगत रखते हुए नवीन नंबर 18002335012 शुरू कर दिया है। सभी नागरिकों से अपील
की जाती है कि अब इस नंबर 18002335012 पर अपनी शिकायते दर्ज करवाएं।
अध्यपाक
संवर्ग ने जलाई आदेश की होली
संघ
ने छटवे वेतन मान के शीघ्र ओदश जारी करने की मांग की
सीहोर,
आजाद अध्यापक संघ
जिला सीहोर के बैनर तले आज जिले के अध्यापक जिला कलेक्टर कार्यालय में
एकत्रित होकर अध्यापक संवर्ग में महिल
अध्यापकों को कुछ जिलों में चाइलड केयर लिव नही दिये जाने का विरोध करते हुये आदेश
की प्रतियॉ जलाई संघ के आजाद वाहिनी अध्यक्ष उमागवालवंशी ने बताया कि प्रदेश
के मुख्यमंत्री और सरकार द्वारा महिला
कर्मचारी को 730 दिवस का संतोन पालन का अवकाश दिये जाने
की घोषणा व आदेश किये गये,
परंतु कतिपय
अधिकारियों द्वारा अध्यापक संवर्ग की महिला कर्मचारी को इससे वंच्छित रखा जा रहा
है। जबकि संतान जन्म व पालन भी प्राकृतिक व्यवस्था अलग अलग नही है, फिर क्यो अधिकारियों द्वारा इस सवंर्ग
को इस लाभ से वंच्छित किया जा रहा है। संघ के द्वारा जिलाधीश को मुख्यमंत्री के
नाम ज्ञापन देते हुए मांग की है कि महिला अध्यापकों को भी अन्य महिला कर्मचारियों
के समान संतान देखभाल अवकाश का लाभ दिया जाये संघ के योगिता लोवानिया ने बताया कि
ज्ञापन में मांग की गई है कि मुख्यमंत्री द्वारा छटवें वेतनमान की घोषणा किये दो माह बीत गये है, परन्तु विभाग अधिकारियों की घुल मिल
नीतियों से छटवें वेतनमान के आदेश आज तक जारी नही हुए है। संघ ने अतिशीघ्र विसंगति
आदेश रहित आदेश जारी करवाने की मांग की गई। साथ ही अध्यापक संवर्ग को स्वक्षीक
स्थानान्तरण निति लागु करने संविदा शिक्षकों का वेतन दुगना और सङ्क्षवदा अवधि 10 वर्ष करने तथा गुरूजीओं को नियुक्ति
दिनांक से वरिष्ठता का लाभ दिया जाने की मांग की गई। मांग करने वालों में संभाग
अध्यक्ष रितुराज तिवारी ,
उत्तम पचवारिया , जिलाध्यक्ष असलम शाह, जिला संयोजक मनीष चौरसिया, हरिप्रसाद मीना, विनोद जादोन, विनय कन्नोजिया, जेपीगौर, शिवनारायण गौर, ओमप्रकाश गौर, इलियास खॉ, हृदेश पांनचाल, गायत्री कौशल, मधू धामेजा, प्रतिभा शाक्य, मंजू, भावना तिवारी, शोभा रावत, भारत सिंह लेाधी, भीकम सिंह आदि शामिल है।
जावर
के व्यापारी श्रीमल खत्री का निधन
जावर। नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं व्यापारी श्रीमल खत्री
के दु:खद निधन पर क्षेत्रीय विधायक रणजीत सिंह गुणवान जावर निवास स्थान पर पंहुचकर
संवेदना व्यक्त कर स्वर्गीय श्रीमल खत्री को श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस समय उनके
साथ पूर्व मण्डल राकेश सिंह ठाकुर, सरपंच कल्याण सिंह ठाकुर, पार्षद गुलाब सिंह ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि वीरेन्द्रसिंह ठाकुर, राजेश शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर आदि उपस्थित थें।
गेहलोत
मेवाड़ा राजपूत समाज का 21 वॉ सामूहिक विवाह सम्मेलन 13 फरवरी को होगा
सीहोर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बंसत पंचमी पर गेहलोत
मेवाड़ा राजपूत समाज का सामूहिक विवाह आयोजन होगा। सामूहिक विवाह आयोजन का यह 21 वां साल है प्रात: 8 बजे श्री हरिहर नगर ,फन्दा जिला भोपाल में सम्पन्न होगा। केन्द्रीय अध्यक्ष केदार
सिंह मण्डलोई,
केन्द्रीय उपाध्यक्ष
फूल सिंह मेवाड़ा ,
क्षेत्रीय अध्यक्ष
नारायण सिह पटेल ,दुर्गेश हाड़ा, प्रमोद सिंह राजपूत, राजेश पठारिया, शिवनारायण मेवाड़ा, भगवतसिंह मेवाड़ा, छात्रावास अध्यक्ष धर्मेन्द्र मेवाड़ा, सुरेन्द्र मेवाड़ा, घनश्याम, अचलसिंह, मुकेश मेवाड़ा मीडिया प्रभारी द्वारा
सभी स्वजातीय बंधुओं से अपील की गई है कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में पधार कर संगठन
को मजबूती प्रदान कर आयोजन को सफल बनायें।
संतश्री
योगेश्वर जी महाराज का आष्टा में शुभ आगमन
आष्टा। नगर में साधु संतो का आगमन सदैव रहा है। हाल ही में
उत्तराखंड मनेरी वाले श्री संत योगेश्वर जी महाराज का नेमावर से नलखेडा जाते हुए
आष्टा आगमन हुआ। श्री संत योगेष्वर जी
महाराज का स्वागत समाज सेवी मुकेश आर्य, कन्हैयालाल शर्मा, रवीन्द्र गुप्ता, सुरेश ताम्रकार, कैलाश सोनी, बालकृष्ण सोलंकी, अमित ताम्रकार, राधेष्याम सोनी, राकेश सोनी, देवकरण पहलवान, मनोहरलाल जैन, राजेश जैन, सागर खत्री, नवनीत श्रौत्रिय, भविष्य शर्मा द्वारा किया गया। श्री संत
यागेश्वर महाराज मंत्र शक्ति तथा योग साधना से लकवा, केंसर, श्वास, मस्सा, साइटिका, ब्लड प्रेसर, शुगर, कमर दर्द, घुटना दर्द, सफेद पानी, प्रदर, तुतलाना पन, बहरापन आदि अनेक बीमारियों का इलाज करते
है। समाज सेवी मुकेश आर्य के अनुरोध पर आष्टा के लिए उन्होंने अपना कुछ समय दिया ।
पत्रकारों
को सत्ता संगठन में प्रतिनिधित्व देने की
मांग
इंडियन
फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से की मुलाकात
सीहोर। इंडियन फेडरेशन ऑफ वार्किग जर्नलिस्ट (आई एफडब्लूजे) के
जिलाध्यक्ष एआर शेख मुंशी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंद
कुमार चौहान से भेटकर पत्रकारों को सत्ता और संगठन में प्रतिनिधित्व देने की मांग
की। इस प्रतिनिधि मण्डल ने एआर शेख मुंशी , केजी बैरागी, आशीष गुप्ता, दिलीप गांधी, ने सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष को पुष्प
गुच्छ भेटकर पुन: अध्यक्ष बनने की बधाई देते हुए स्वागत किया।
प्रधानमंत्री
के आगमन को लेकर प्रशासन के साथ भाजपा भी सक्रिय
भाजपा
की जिला बैठक कल
राष्ट्रीय
पदाधिकारी भी होंगे शामिल
सीहोर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भारतीय जनता
पार्टी की जिला इकाई की बैठक 10 फरवरी बुधवार को आयोजित की गई है। इसमें राष्ट्रीय पदाधिकारी
एवं प्रदेश संगठन के प्रमुख शामिल होंगे। जानकारी देते हुए भाजपा राजकुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार को बस
स्टैंड स्थित शगुन गार्डन में सुबह 11 बजे पीएम के आगमन को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई है।
इसमें जिले भर के भाजपा,
मोर्चा प्रकोष्ठ, विधायक, सांसद, जनप्रतिनिधि, निगम मंडल के अध्यक्ष एवं सभी 10 मंडलों के प्रमुख भारतीय जनता पार्टी
के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव
भूपेंद्र यादव,
राष्ट्रीय महामंत्री
एवं प्रदेश भाजपा प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे सहित प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन, प्रदेश महामंत्री अरविंद भदौरिया सहित
प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उल्लेखनीय है कि 18 फरवरी को सीहोर स्थित ग्राम शेरपुर में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष रघुनाथ सिंह भाटी
ने जिले भर के भाजपा मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्य समिति सदस्य एवं जिले भर के
कार्यकर्ताओं से बैठक में शामिल होने की अपील की है।
युवा
परमार महासम्मेलन हुआ संपन्न
भोपाल
का नाम परिवर्तित कर भोजपाल करने के लिए प्रस्ताव
आष्टा। रविवार को गुफा
मंदिर भोपाल में युवा परमार समाज का प्रांतीय सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसकी शुरूआत
लाल घाटी से एक भव्य शोभा यात्रा जिसमें
हाथी घोड़ा,
ऊंंॅट एवंं भव्य
प्रकार के वाहन,
बग्गी शामिल हुई।
भव्य चल समारोह का समापन गुफा मंदिर पहुंचकर हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य
अतिथि नगर निगम अध्यक्ष श्री आलोक शर्मा
एवं कालापीपल विधायक श्री इंदरसिंह परमार एवं अटल बिहारी बाजपाई यूनिवर्सिटी के
कुलपति मानसिंह परमार, देवीसिंह परमार जिला सहकारिता स्तंभ, कैलाश परमार नपाध्यक्ष आष्टा, शिवनारायण परमार बगडावदा, भोपाल सिंह दादाभाई, तुलसीराम पटेल , रामनारायण इछावर, एवं परमार समाज के शोध कर्ता संगीत
वर्मा,
श्रीमती बबीता परमार
मप्र महिला परमार समाज अध्यक्ष, अजबसिंह परमार जनपद अध्यक्ष मोहन बड़ोदिया शाजापुर, अर्चना परमार पार्षद भोपाल, श्रीमती लीला देवी परमार शुजालपुर पूर्व
जिलापंचायत अध्यक्ष, महेन्द्र परमार भोपाल, भोजराज परमार कालापीपल,
गजेन्द्र सिसोदिया शुजालपुर, अशोक परमार आष्टा द्वारा दीप प्रज्जवलित
कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं समाज के युवाओं द्वारा महापौर एवं विधायक
व गणमान्य अतिथिगण के समक्ष भोपाल का नाम भोजपाल करने के लिए मांगपत्र दिए गए।
जिसमें आलोक शर्मा द्वारा भोपाल का नाम परिवर्तित कर भोजपाल करने के लिए प्रस्ताव
को बैठक में रखने का आश्वासन दिया। वही
राजा भोज की जीवनी को भोपााल में लगी प्रतिमा के समक्ष चौराहे चौराहे सुनाने का
वादा किया एवं भोपाल में जो बच्चे अच्छे अंक लाऐंगे उनके लिए राजाभोज अवार्ड से
सम्मानित किया जाएगा। वही युवा परमार अध्यक्ष देवराज परमार ने इलाही माता भंवरा
मंदिर को पर्यटन स्थल में जोडऩे के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर आष्टा से परमार
समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में पंहुचें, जिसमें की जगदीश परमार सरपंच, कमल सिंह परमार, गुरूचरण परमार, रामसिंह जनपद, मांगीलाल भटोनी, राकेश परमार, सीताराम परमार, सुरेश परमार, महेन्द्र परमार, लोकेन्द्र परमार, आनंद परमार, रघुवीर परमार, विकास परमार, आकाश परमार, श्याम परमार, प्रदीप, सुनील, बंशीलाल परमार, जसरथ परमार, मधुसुदन परमार, प्रेम परमार ममतेश, इन्दरसिंह, जीवनसिंह, लक्ष्मनारायण, कमल आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
महफिल
पूरी सजी है कान्हा बस तेरी कमी है
मासिक
सत्संग में भजनों के साथ ही देशभक्ति गीतों की भी दी प्रस्तुति
आष्टा। रविवार को सुभाष चौक स्थित भाटी निवास पर प्रभुप्रेमी
संघ के मासिक सत्संग में सैकड़ों भक्तों ने सत्संग में भाग लेकर भजन-कीर्तन के साथ
भगवत आराधना कर स्वामी अवधेशानंद गिरिजी महाराज की पादुका पूजन की। वहीं तुलसी और
वटवृक्ष की आराधना भी की। सुभाष चौक पर वस्त्र व्यवसायी एवं समाजसेवी फूलचंद भाटी, मनोज भाटी एवं अनिल भाटी के निवास पर
मासिक सत्संग का आयोजन किया गया था। भाटी परिवार ने सभी प्रभु प्रेमीजनों का
आत्मीय स्वागत किया। सुभाष चौक पर स्थित वटवृक्ष के नीचे सत्संग के लिए बनाए मंच
पर प्रसिद्ध भजन गायक राम श्रीवादी ने नवीन भजनों की प्रस्तुति दी। कीर्तन और भजन
में सुमित चौरसिया सोना,
अमोद जैन अलीपुर, अरूण सोनी ने जिनके स्वामी है बाके
बिहारी,
कृष्ण मुरारी उन्हें
डर काहे का...,
बरस रही राम रस भक्ति
लुटन वाले लूट रहे...,
महफिल पूरी सजी है
कान्हा बस तेरी कमी है,
तेरे बगैर सांवरिया
जीया नही जाए...,
रंग दे बसंती चेला...
जैसे देशभक्ति गीत की भी प्रस्तुति दी। परंपरागत रूप से गुरूमंत्र स्मरण, गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र के जाप के साथ-साथ
ओमनाद में भी श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। हनुमान चालीसा के पाठ के बाद सभी
श्रद्धालुओं ने पादुका पूजन की उसके पश्चात् सामूहिक आरती की गई। इस आयोजन में
प्रभु प्रेमी संघ से जुड़े गोविंद शर्मा ने गत माह हुई श्रीमद्भागवत कथा को
देष-विदेष में मिली सराहना तथा प्रदेश के श्रेष्ठतम् आयोजन होने की जानकारी प्रभु
प्रेमीजनों को दी। वहंी कथा में सहयोग देने वाले सभी संगठनों, मातृशक्ति तथा समस्त अंचलवासियों का
आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन द्वारकाप्रसाद सोनी राजहंस ने करते हुए
बताया कि आगामी सत्संग गुरूभक्त मधुसुदन सोनी के राठौर धर्मषाला मार्ग स्थित आवास
पर होगा। सत्संग में प्रभुप्रेमी संघ के अध्यक्ष सुरेश पालीवाल, संयोजक नपाध्यक्ष कैलाश परमार, रामेश्वरप्रसाद खंडेलवाल, द्वारकाप्रसाद मंडलोई, कोकसिंह पटवारी, बसंत सुराणा, अनिल प्रगति, नरेन्द्र उमंग, ओमप्रकाष सोनी जियाजी, भवानीशंकर शर्मा, लक्ष्मीनारायण नामदेव, लीलाधर वशिष्ट, गणेश सोनी, लक्ष्मीनारायण पांचाल, सतीष नावेल्टी, जीएल नागर, जीएल विश्वकर्मा, महेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र राठौर, मनोज सोनी काका, सुभाष सांवरिया, हरिनारायण शर्मा, दीपक सोनी, दीपक राठौर, प्रवीण धाड़ीवाल, रतनसिंह मेवाड़ा, गोविंद चंद्रवंशी, गजेन्द्र टेलर, तोशनारायण भूतिया, विजेन्द्रसिंह ठाकुर, अजय सोनी कलाकार, सतीष रावत, यतेन्द्र श्रीमोड़, संदीप श्रीमोड़, संजय जैन किला, सुनील प्रगति, वीरेन्द्रसिंह परमार एडव्होकेट सहित
बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी। सत्संग के अंत में भाटी परिवार द्वारा प्रसादी
का वितरण किया गया।
माई
जिम एंड फिटनेस सेंटर ने किया रक्त दान शिविर
75 लोगों ने किया रक्तदान
आष्टा। आष्टा नगर प्रारंभ से ही काफी ''सहिष्णुÓÓ रहा है। यहा ंंंकि नागरिक काफी अमन
प्रिय एवं समाजसेवी रहे है। एक दूसरे को सहयोग करना यहा का आम चलन है। 'हिन्दू, मुस्लिम, सिख. ईसाईÓ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करते है।
चाहे धार्मिक आयेाजन हो,
सामाजिक आयोजन हो, नगर के विकास व जनहित के लिए सदैव तत्पर
रहते है। इसी श्रंृख्ला को आगे बढाते हुए नगर के युवाओ ने आयोजित किया ' रक्तदान शिविर Ó । 'हिन्दु,
मुस्लिम, सिख. ईसाईÓ की एकता व भाईचारे का प्रमुख संदेश व
प्रतीक है - लहु। ईश्वर प्रदत्त, कुदरत की देन एक मात्र लहु ही एक ऐसा द्रव्य है, ताकत है, जिसका रंग हिन्दु का भी लाल है, मुसलमान का भी लाल है। धर्म निरपेक्ष
भारत के समस्त भारतवासियो,
माय के लालो का भी है
'लहुलालÓ।
नगर का तेजी से उभरता 'माई जिम एंड फिटनेस सेंटरÓ ने इसी पवित्र संदेश को रक्त दान शिविर के माध्यम से साबित कर
दिखाया। नगर के युवा संचालक देवकरण पहलवान के काफी अथक प्रयासों से यह शिविर काफी
सफल रहा। जहां एक और भोपाल हमीदिया अस्पताल के डां. हेमन्त वर्मा, डां. योगेश पावडे, डां. अरूण, गोरिशंकर पुष्प, पंकज जी, किरण दीदी की टीम ने रक्त दान के लिए
प्रेरित किया और आदर्श व सुंदर सुनियोजित तरीके से रक्त दाना करवाया, वही आष्टा नगर के अनेको उत्साही युवाओं
ने हंसते हंसते रक्त दान किया। अमृत आर्गनाइजेशन फार सोशल एम्पायर मेण्ट्र के इस
प्रयास की नगर में सर्वत्र चर्चा है। कई लोग समय अवधि की वजह से रक्तदान नही कर
पाए। वे काफी मायूस होकर लौटे। रक्तदान शिविर में 75 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ, और सबसे अच्छी क्वालिटी का रक्त श्रीमति
कल्पना आर्य का मिला। इस शानदार आयोजन में
जहां एक और माय जिम एंड फिटनेस सेंटर देवकरण पहलवान का तन-मन और धन से सहयोग रहा
वही उनकी सहयोगी टीम आचार्य नरेन्द्र देव वार्ड क्र. 17 के युवा पार्षद नरेन्द्र कुशवाह, लोकतंत्र सेनानी लीलाधर वशिष्ट, सदाबहार छवि के धनी सीमांत कृषक श्री
मुकेश आर्य का काफी सहयोग व योगदान रहा। इस अवसर पर चार्टेड एकाउंटेंट श्री
महेन्द्र ठाकुर,
नपा उपाध्यक्ष खालिद
पठान,
पार्षद शाहरूख कुरैशी, अंकित वोहरा, मनोज परमार, वीरेन्द्र राठौर, राजेन्द्र जायसवाल, कन्हैयालाल शर्मा, किशोर पटेल, दीपक राठौर, संजय जोशी, धीरज धांरवा, सर्वेश पंडया, अशेोक शर्मा, बृज चैहान, अक्षत पाठक, राहुल सुराणा, मृगांग गुप्ता, ऋषि पाठक, डां. गोपालसिंह, गगनसिंह, रमेश मालवीय, रवि मालवीय, जितेन्द्र शोभाखेडी, निर्मल राजपूत, ग्यारसी कुषवाह, निलेष शर्मा एडव्होकेट, सेठ वसंत सुराणा ग्वालियर सुटींग, अंकित गांॅधी, पी.डी.चंदानी, नर्बदाप्रसाद झंवर, नितिन सुराणा, संजय सुराणा, सुभाष सांवरिया, नन्नु पहलवान, संजु पहलवान, नवनीत श्रौत्रिय, सिद्धार्थ अस्पताल से श्री शुक्ला , श्रीभट्ट एवं श्रीमति कल्पना मुकेश आर्य
उपस्थित रहे। साथ ही जनसमुदाय ने यह मांग की कि ब्लड बैंक की सुविधा नगर आष्टा में
भी सुनिश्चित की जाए।
क्र.
11 में सामुदायिक भवन बनाये जाने के
निर्देश
सीहोर। स्थानीय दलित बाहुल्य अनुसूचित जाति वार्ड क्र.11 गंज की पार्षद श्रीमती आरती नरेन्द्र
खंगराले ने वार्ड वासियों के साथ रविदास मंदिर के पास डॉ. अंबेडकर सामुदायिक भवन
बनाने की मांग नपाध्यक्ष श्रीमती अमीता जसपाल अरोरा से की वार्ड वासियों की
समस्याओं को देखते हुए तत्काल मुरदी मोहल्ला डॉ. अंबेडकर नगर में रविदास मंदिर के
पास सामुदायिक भवन बनाये जाने के लिये समुचित कार्यवाही के निर्देश मुख्य नगर
पालिका अधिकारी अमर सत्य गुप्ता को दिये। मंगल भवन बनाये जाने के निर्देश दिये
जाने पर नपाध्यक्ष श्रीमती अमीता जसपाल अरोरा का आभार व्यक्त किया गया। आभार
व्यक्त करने वालों में प्रमुख रुप से श्रीमती आरती नरेन्द्र खंगराले, श्यामलाल महोबिया, जमना प्रसाद महोबिया, शोभाराम अहिरवार, मदन जाटव, जोंटी जाटव, हीरालाल अहिरवार, मोहन ठेकेदार, पन्नालाल खंगराले, रामदुलारे सोनकर, सुरेश सोनकर, लालसिंह ठाकुर, गंगाराम परसईया, राजेश महोबिया, भंवरलाल मंगरोलिया, रामचन्दर मंगरोलिया, विनोद ठेकेदार, श्रीमती मीरा रायकवार, श्रीमती आशा गुप्ता इत्यादि लोग प्रमुख
थे।
आशीष
पालीवाल बने एसोसिएशन के अध्यक्ष
सीहोर। गत दिनों जिला स्तरीय खाद-बीज कीटनाशक दवाई एसोसिएशन की
एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आठ ब्लाकों के अध्यक्ष की घोषणा की
गई। इसमें सीहोर तहसील खाद-बीज कीटनाशक दवाई एसोसिएशन का अध्यक्ष आशीष पालीवाल को
सर्व सम्मति नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर जिला खाद-बीज कीटनाशक दवाई
एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पालीवाल सहित अन्य ब्लाकों के अध्यक्षों ने बधाई दी है।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से श्यामपुर तहसील के अध्यक्ष कृपाल सिंह
राजपूत(अहमदपुर),
इछावर तहसील के अध्यक्ष विनोद राठी, रेहटी तहसील के अध्यक्ष राजेन्द्र चौहान, बुधनी तहसील के अध्यक्ष भगवान दास बकतरा, जावर तहसील के अध्यक्ष सुरेन्द्र पटेल, आष्टा तहसील के अध्यक्ष अरुण खंडेलवाल
और नसरुल्लागंज तहसील के अध्यक्ष बृजेश शिशिर सहित पूरे जिले के खाद-बीज कीटनाशक
दवाई एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल है।
बुधवार से प्रारंभ होगी ग्राम सेवनिया श्रीमद्भागवत कथा
सीहोर। ग्राम सेवनिया में बुधवार प्रात: 12 से सांय 3 बजे तक
पं. मोहित महाराज के मुखार्गवीन से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होने जा
रहा है। पं. प्रदीप पाठक ने समस्त धर्मप्रेमियों से उक्त ज्ञान गंगा यज्ञ में अधिक
से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
राजपूत
क्षेत्रीय समाज युवा संगठन की बैठक
आष्टा। राजपूत क्षेत्रीय समाज युवा संगठन की आष्टा इकाई की
बैठक गत दिवस समाज के सेमनरी रोड स्थित छात्रावास में संपन्न हुई, समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह
अगेरा की पूर्व अनुमति के अनुसार प्रारंभ हुई। बैठक की अध्यक्षता सरपंच संघ के
अध्यक्ष एवं युवाओं के मार्गदर्शक के रूप में मानसिंह ईलाही ने प्रतिनिधित्व किया।
बैठक में समाज की महत्वपूर्ण गतिविधियों पर विचार विमर्श हुआ। सर्वसम्मति से मई
माह में रामनवमी तिथि भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को शोर्य दिवस के रूप में मनाना
तय हुआ। वही अपने अपने कार्यक्षेत्र अनुसार विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण हेतु अपनी अपनी राय रखी
एवं छात्र-छात्राओं,
कृषक व्यापारी बंधुओ
को भविष्य में और अधिक अग्रणी बनाने हेतु केरियर कांउसलिंग कराने का प्रस्ताव भी
पारित किया गया। बैठक में नरेन्द्र भाटी, हरपाल ठाकुर, जितेन्द्र शोभाखेडी, जीवनसिंह, शैलेन्द्र कुरावर, जयसिंह,
राहुल ठाकुर, विरेन्द्रसिंह, लोकेन्द्र भाटी, जितेन्द्र भंवरी, प्रमोदसिंह, जितेन्द्र एडव्होकेट, मानसिंह खजूरिया, महेन्द्र ठाकुर, पुष्पेन्द्र ठाकुर, मांगीलाल पटेल, सुरेन्द्रसिंह, डॉ. गोपाल, आदि ने बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
विधवा
महिला की जमीन का फर्जी वाडे से दूसरे के नाम नामातंरण
सीहोर। प्रेमचंद जैन के स्र्वगवास के बाद उनकी विधवा पत्नि की
जमीन का नामातरण फर्जी दस्तावेज बना कर दूसरे के नाम कर दिए जाने के मामले में
पीडि़त महिला बदाम बाई श्रीमाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व गृह
मंत्री बाबू लाल गौर,
जिला कलेक्टर सुदाम खाड़े
से तुरंत कार्यवाही कर न्याय दिलाने की
मांग की है।
सिंदुरिया
मित्र मण्डली ने किया सम्मान समारोह आयोजित
सीहोर। आज स्थानीय दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज
धर्मशाला में अजय सिंदुरिया मित्र मण्डली द्वारा नगर की प्रथम नागरिक श्रीमती
अमीता जसपाल अरोरा व पूर्व नपाध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि जसपाल अरोरा , उपाध्यक्ष श्रीमती राखी सुशील ताम्रकार
का गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों द्वारा
टेकचन्द महाराज के चित्र पर दीप प्रज्वलित
कर पुष्पमाला अर्पण की गई। तत्पश्चात आयोजक
अजय सिन्दुरिया के द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह,शॉल श्रीफल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में अनोखा
नजारा जब देखने को मिला तब नपाध्यक्ष श्रीमती अरोरा व सांसद प्रतिनिधि श्री अरोरा
ने स्वयं आगे होकर थल सेना के सुबेदार मेजर, कैलाश महेश्वरी व समाज अध्यक्ष देवेन्द्र आर्य, वरिष्ठ समाज सेवी श्रीकिशन पचौरी, रामनारायण गोयल, गांगाराम गौयल, राजमल गेहलोत, देवकरण महेश्वरी, देवीप्रसाद परिहार ,मांगीलाल सोलंकी, गणेश प्रसाद परिहार, गोबिंद ताम्रकार, मोहन अग्रवाल, सुनील नामदेव का शाल श्रीफल भेटकर
स्वागत कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। उक्त अवसर पर श्री जसपाल अरोरा ने स्वागत
उत्तर में कहा कि हमारा हर वर्ग से पारिवारिक रिश्ता है। यह हमारी जन्म भूमि है, उसके विकास की जवाबदारी हमारी है, जो कि बिना भेद-भाव के निभाई जायेगी।
उक्त अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक अजय सिन्दुरिया, समाज सेवी महेन्द्र सिंह अरोरा मिन्दी, दिनेश वर्मा, पप्पु कोली, ओम प्रकाश राय कल्लु, भोला प्रसाद महेश्वरी, अभय शर्मा, दिलीप परिहार, आशीष पचौरी, दिनेश वर्मा, देवेन्द्र परिहार, विनीत गोयल, सुमित महेश्वरी, अनिल सिन्दुरिया, पलाश राठौर, मनीष गोयल, पीयुष राठौर, अंशुल ताम्रकार, सचिन राठौर, उमेश चावड़ा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम
का सफल संचालन राजकुमार श्रीवास ने किया एवं आभार राहुल अग्रवाल ने व्यक्त
किया।
बोर्ड
पैटर्न पर होगी 9 वीं एवं 11 वीं की परीक्षा
शैक्षणिक सत्र 2016 में कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं की वार्षिक परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न
पर ली जाएंगी। कक्षा 9
वीं एवं 12 वीं की वर्ष 2015-16 की स्थानीय परीक्षाओं के लिए टाइम टेबिल
घोषित किया जा चुका है तथा परीक्षाओं के संचालन एवं मूल्यांकन के लिए जिला शिक्षा
अधिकारी और सहायक आयुक्त को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रश्नपत्र वितरण का
विवरण एजुकेशन पोर्टल पर विषयवार, संभागवार एवं जिलावार तथा विद्यालयवार अपलोड किया जा चुका है।
इसी पत्रक के अनुसार कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं के प्रश्नपत्र पृथक-पृथक रखे तथा विद्यालयों को निर्धारित
तिथि पर प्रश्नपत्र प्रदाय करना सुनिश्चित करें।
सह चिकित्सीय पाठ्यक्रमों में अनुमति एवं प्रवेश की तिथि
परिवर्तित
मध्य प्रदेश सह-चिकित्सीय परिषद भोपाल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2015-16 के विभिन्न पाठ्यक्रमों में अनुमति एवं
प्रवेश की अंतिम तिथि परिवर्तित की गई है। इस दौरान सह चिकित्सीय पाठ्यक्रमों में
अनमुति दिये जाने की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2016
एवं प्रवेश की अंतिम
तिथि 25
फरवरी 2016 तक है।
0 comments:
Post a Comment