Monday, 1 February 2016

वनरक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम शनिवार को पास हुए सोमवार को फेल हो गए कई लोगों की खुशी हुई काफूर परिजन और परीक्षार्थी आक्रोशित

@ SehoreExpress  app

NEWS BY बसंत दासवानी/बल्लू दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 1 february 2016
वनरक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम
शनिवार को पास हुए सोमवार को फेल हो गए
कई लोगों की खुशी हुई काफूर परिजन और परीक्षार्थी आक्रोशित
सीहोर। वन रक्षक भर्ती परीक्षा के परिणामों को लेकर जिले के कई परीक्षार्थियों की खुशी उस समय काफूर हो गई जब शनिवार को पास हुए परीक्षार्थियों को सोमवार को फेल घोषित कर दिया गया। इस बात को लेकर परीक्षार्थियों के साथ परिजनों में भी आक्रोश का वातावरण देखा गया। प्राप्त जानकारी अनुसार प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड वनरक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम शनिवार को 30 जनवरी को घोषित किया गया था  विभाग की वेबसाइट पर सीहोर जिले के कई परीक्षार्थियों को पास दिखाया गया था जिससे उनके परिजनों और उनमें खुशी का वातावरण देखा गया उनके द्वारा मिठाई का भी वितरण कर दिया गया पर सोमवार की सुबह दस बजे के बाद जैसे ही इनके द्वारा पुन: बेवसाइट देखी गई तो उसमें उन्हें फेल घोषित कर दिया गया, शनिवार तक जिस परीक्षार्थी को पास दिखाया जा रहा था सोमवार को जैसे ही उसे फेल दिखाया गया वो वे दंग रह गए धीरे धीरे यह बात फैल गई तो अन्य पास घोषित हुए परीक्षार्थियों में हड़कंप मच गया। परीक्षार्थियों और उनके परिजनों में आक्रोश का वातावरण देखा गया। विभाग के सूत्रों के अनुसार दरअसल परीक्षा में मेरिट का परिणाम वेबसाइट पर डिस्प्ले होना था लेकिन सभी क्वालीफाई करने वाले परीक्षार्थियों का परिणाम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया जिससे इस प्रकार की विकट स्थिति निर्मित हो गई।
जुआरियों पर आष्टा पुलिस की कार्रवाई एक दर्जन जुआरी धराए
आष्टा। आष्टा पुलिस द्वारा जुआरियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंर्तगत एक दर्जन जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की जाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमलाहा चौकी प्रभारी राजकुमार यादव एवं उनके साथ मृत्युजंय अमित सिंह, अनोप सिंह आदि ने घेरा बंदी कर कोठरी पुल के पास जुआ खेल रहे देवकरण खाती पिता पूरण सिंह खाती रमेश पिता जगन्नात खाती बाबूलाल पिता अनोखी लाल खाती निवासी कोठरी को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 1800 रूपये नगदी ताश पत्ते भी जप्त किये गए। इसी प्रकार अमलाहा हाट में ताश पत्ते से हार जीत का जुआ खेल रहे देवनारायण पिता चुन्नी लाल, नारायण सिह पिता पूरण सिंह, दीपक पिता पर्वत सिंह, निवासी अमलाहा वही श्याम सिंह पिता बलदेव सिंह को गिरफ्तार करते हुए 990 रूपये जप्त किए यह कार्यवाही भी अमलाहा चौकी प्रभारी राजकुमार यादव द्वारा की गई। प्रधान आरक्षक जगदीश प्रसाद राम बाबू, राजेश मालवीय ने घेरा बंदी करते हुए कोठरी शमशान घाट के पास ताश पत्तो से जुआ खेल रहे मुकेश पिता खुशीलाल, रामचरण पिता भवाना सिंह, मेहरबान सिंह पिता भैरू सिंह, जगदीश पिता रूप सिंह, निवासी काठरी के पास से 1900 रूपये जप्त करते हुए गिरफ्तार किया गया।
जमीनी विवाद पर महिला पर जानलेवा हमला
हत्या की कोशिश का अपराध दर्ज
आष्टा। जमीन विवाद के चलते एक महिला पर जानलेवा हमला का मामला प्रकाश में आने पर पुलिस ने दो ग्रामीणों पर हत्या की कोशिश का अपराध दर्ज कर लिया गया है। आष्टा थानान्र्तगत ग्राम हकीमाबाद निवासी कृष्णा बाई को जमीनी विवाद के चलते ग्राम के ही भोजराज परमार आत्मज रूपसिंह परमार और रूप सिंह परमार आत्मज कुंवरसिंह परमार ने जानलेवा हमला करते हुए घायल कर दिया। जिससे कृष्णा बाई गंभीर घायल अवस्था में आष्टा अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने कृष्णा बाई के भाई हरि सिंह पिता पर्वत सिंह मालवीय की रिपोर्ट पर आरोपी दोनों भाईयों पर हत्या की कोशिश का अपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।
सहकारी संस्थाओं में गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई होगी
गृह निर्माण सहकारी समितियों में गड़बड़ी करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई करें
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सहकारी संस्थाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जाये। गृह निर्माण सहकारी समितियों की व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाये। इन संस्थाओं में सदस्यों के साथ गड़बड़ी करने वाले दोषियों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह निर्देश आज यहाँ सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक में दिये। बैठक में सहकारिता, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव और मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह निर्माण सहकारी समितियों से संबंधित शिकायतों के निराकरण के अभियान चलाया जाए। बीज उत्पादक सहकारी समितियों को सशक्त बनाया जाए। बेहतर काम करने वाली बीज उत्पादक सहकारी समितियों को पुरस्कृत करें। उन्होंने कहा कि किसान को मिलने वाला बीज प्रामाणिक हो, इसकी सुदृढ़ व्यवस्था हो। एकीकृत सहकारी विकास परियोजनाओं में किये गये कामों का भौतिक सत्यापन करवायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की ऋणग्रस्तता को दूर करने के दीर्घकालिक उपायों पर ध्यान दें। फल और सब्जी उत्पादन के लिये सहकारिता के आधार पर रूट बनायें। सहकारी बैंकों की वसूली पर विशेष ध्यान दें। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों की आमदनी बढ़ाने की योजना बनायें। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री सहकारी कृषक ऋण सहायता योजना आगामी रबी फसल से लागू होगी। प्रदेश में 25 एकीकृत सहकारी विकास परियोजनाएँ पूर्ण हो गई है तथा 12 परियोजनाएँ चल रही हैं। अब तक कुल 52 लाख 11 हजार किसान को किसान क्रेडिट-कार्ड उपलब्ध करवाये गये हैं। जारी वर्ष में शून्य प्रतिशत ब्याज पर किसानों को करीब 12 हजार करोड़ रूपये का फसल ऋण उपलब्ध करवाया गया है। बीज उत्पादक सहकारी समितियों ने बीते वर्ष 8 लाख 53 हजार क्विंटल प्रामाणिक बीज का उत्पादन किया है। सहकारी बैंकों में एटीएम सुविधा उपलब्ध करवाने का कार्यक्रम बनाया जा रहा है। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त श्री पी.सी. मीना, प्रमुख सचिव सहकारिता श्री अजीत केसरी, प्रमुख सचिव वित्त श्री आशीष उपाध्याय, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विवेक अग्रवाल, पंजीयक सहकारी संस्थाएँ श्री मनीष श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज 2 फरवरी को सीहोर आएंगी
सीहोर  विदेश मंत्री भारत सरकार श्रीमती सुषमा स्वराज 2 फरवरी,2016 को सीहोर आएंगी तथा यहां आयोजित जिला सतर्कता समिति की बैठक में शामिल होगी। जारी दौरा कार्यक्रमानुसार विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज 2 फरवरी को प्रात: 9 बजे भोपाल से कार द्वारा प्रस्थान कर 10 बजे सीहोर सर्किट हाउस पहुंचेगी। वे प्रात: 10.30 से 12.45 बजे तक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला सतर्कता समिति की बैठक में उपस्थित रहेंगी। वे 12.45 बजे सीहोर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।
उपाध्यक्ष श्री अहिरवार ने की समीक्षा
सीहोर म.प्र.राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम मर्या. के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) श्री भुजबल सिंह अहिरवार आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार सीहोर सर्किट पहुंचे जहां उन्होंने हितग्राहियों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति श्री वी.आर.कोरी से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त करते हुए उनके कार्यों पर संतुष्टि व्यक्त की। इस अवसर पर सर्वश्री ब्राजेश कुमार अहिरवार, देवेन्द्र अहिरवार, बने सिंह शाक्य, गुलाब मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय जन उपस्थित थे।
जिले में जन्म-मृत्यु ऑनलाईन पंजीयन व्यवस्था हेतु कार्यशाला
सीहोर राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में वित्तीय वर्ष 2015-16 जीवनांक संभाग का सुदृढीकरण योजनांतर्गत ऑन लाईन पंजीयन एवं सीआरएस पर जन्म-मृत्यु पंजीयन व्यवस्था पर जनपद स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।जिला रजिस्ट्रार जन्म मृत्यु एवं जिला योजना अधिकारी सीहोर ने बताया कि जिले में सीहोर जनपद पंचायत के सभाकक्ष में 8 फरवरी,16 को दोपहर 2 बजे, बुधनी जनपद पंचायत सभाकक्ष में 9 फरवरी, 16 को प्रात: 11 बजे नसरूल्लागंज जनपद पंचायत सभाकक्ष में 9 फरवरी, 16 को अपरान्ह 2 बजे, आष्टा जनपद पंचायत सभाकक्ष में 10 फरवरी, 16 को अपरान्ह 2.30 बजे तथा इछावर जनपद पंचायत सभाकक्ष में 10 फरवरी, 16 को प्रात: 11 बजे एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस सिलसिले में समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से कहा गया है कि उक्त प्रशिक्षण में अपने अधीनस्थ सहित समस्त सचिव ग्राम पंचायत को नियत तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें। साथ ही प्रशिक्षण हेतु एलसीडी प्रोजेक्टर व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
सेवानिवृत्ति कर्मियों का किया सम्मान
सीहोर  संयुक्त कलेक्टर श्री राजकुमार खत्री द्वारा 31 जनवरी, 2016 को सेवानिवृत्त हुए 38 शासकीय कर्मचारियों का आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया तथा उन्हें पीपीओ एवं परिचय पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त कलेक्टर श्री राजकुमार खत्री सभी को शुभकामनाएें देते हुए कहा कि आप अपने जीवन के अनुभवों से दूसरों को लाभ पहुंचाये और स्वस्थ्य रहकर अपने आपको कामों में व्यस्त रखें। यदि पेंशन संबंधी प्रकरणों में कोई दिक्कत आऐ तो तत्काल संपर्क करें।  जिला पेंशन अधिकारी श्री पारस उईके ने बताया कि माह जनवरी,16 में 38  शासकीय सेवक सेवा निवृत्त हुए हैं जिन्हें पीपीओ जारी किए गए। सेवा निवृत्त होने वालों में शिशु रोग विशे.डॉ.कैलाश चन्द्र दुबे भृत्य श्री जतनलाल बैरवे, लेब अटेन्डेन्ट श्री महेश प्रसाद गौर, वार्ड वाय श्री फिलिप फ्रांसिस, एलएचव्ही स्व.श्रीमती कृष्ण सक्सेना, बीईई स्व. श्रीमती कुसुम देवी, रेडियोग्राफर श्री लक्ष्मी नारायण महाजन, मेडीकल आफीसर डॉ. मंजुलता सक्सेना, पशु रिचारक श्री नर्मदा प्रसाद, पटवारी श्री प्रताप सिंह परमार, लेखापाल श्री भोलाराम त्यागी, प्राचार्य श्री गुंलाबसिंह नागर, शिक्षक स्व.श्री बाबूलाल नरोला, स्व.श्रीमती गीता बगवैया, श्री केशरीमल विश्वकर्मा, प्र.अध्या. श्री जगदीश प्रसाद मालवीय, श्री भवानी प्रसाद मौर्य, श्री खन्नाराम इन्दोरिया, श्री श्रीराम सिंधाडिया, श्री सुदाराम उईके, श्री काशीराम पचलासिया, श्री नाथूराम चंदेल, उश्रेशि श्री अनिल कुमार चौहान, हलयंत्र चालक स्व. श्री असरफ अली, आरएईओ  श्री धनसिंह दिगोदिया, चेनमेन श्री गोपीलाल यादव, सहा.ग्रेड 2 श्री रमेश कुमार सोनी, श्री मदनलाल परतेती, उपयंत्री श्री राजेन्द्र कुमार जैन, पर्यवेक्षक श्रीमती निर्मला दुबे, उपयंत्री शंभूदयाल चौरसिया, स.शि. स्व.श्री बाबूलाल मालवीय, परि. अधिकारी स्व. श्रीमती भगवती शर्मा, सहा.ग्रेड 3 श्री मदनलाल श्रीवास्तव तथा श्री गेंदालाल आर्य, प्र.आरक्षक श्री मांगीलाल तथा उप निरीक्षक श्री बिहारी लाल पटेल शामिल हैं।

कल से शुरू भागवत कथा निक ाली गई कलश यात्रा
सीहोर। वार्ड क्रं. 25 शिवाराध्य कालोनी पंचमुखी हनुमान मंदिर पर महिला मण्डल द्वारा भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। कथा श्रीश्री 1008 श्री पागल बाबा उदासीन अवधूत महाराज के कृपा पात्र शिष्य कथा प्रवक्ता श्रेद्धय पं. सुरेन्द्र भारद्धाज  के मुखारविंद से कथा वाचन किया जाएगा इस उपलक्ष्य में आज कलश यात्रा निकाली गई जिसमें वार्ड क्रं. 25 के समस्त सैकड़ों महिला पुरूष ने उपस्थित होकर धर्म का लाभान्वित हुए । कथा का समय दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक स्थान पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण शिवाराध्य कालोनी में होगी।
समाजवादी पार्टी ने किया धानुक वंशकार समाज अध्यक्ष का सम्मान

सीहोर। समाजवादी पार्टी जिला सीहोर की  जिलाध्यक्ष इंदिरा भील द्वारा धानुक वंशकार समाज समाज के नव निर्वाचित अध्यक्ष जिलाध्यक्ष कमल पहलवान का आत्मीय स्वागत किया गया। कमल पहलवान को शाल श्रीफल भेटकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर लखन पहलवान , श्रवण कुमार, अशोक कुमार, सुनील , शेखर वंशकार, रवि नागले, मुकेश कुमार, शिवलाल पसोदियाअनिल ,ब्रहमा आदि धानुक समाज के लोग उपस्थित थे। स्वागत करने वालों में तुलसीराम लोहिया, संजय लाहोरी,राजेश  पसोरिया, मोहन , धर्मेन्द्र बिसोरिया, सोनू समद, देवचंद , शुभम, विजय लहोरी, नरेन्द्र असरेठ, भारत पसोरिया, सुनिल पसोरिया, नरेन्द्र लाहोरी, बंटी समद, पंकज विरहा , सुंदर कटारे, हुकुम कटारे, विक्रम समद, मनोज केप्टन, अनिल गिरीराज , जीवन वंसोरिया, जितेन्द्र , राहुल, महेश भाई, देवेन्द्र भाई, गल्लु भैया आदि शामिल है।
सेवा निवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई
सीहोर। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा स्टाफ द्वारा 31  जनवरी को श्री अशोक मेहरे, सहायक यंत्री , एस डी चौरसिया उपयंत्री , श्रीमती अजरा परवीन, सहायक ग्रेड २ की सेवा अवधि पूर्ण होने पर शाल श्रीफल भेंटकर भावपूर्ण विदाई दी गई साथ आशीष सक्सेना के उपयंत्री पद पर पदोन्नति होने पर बधाई दी गई।  कार्यक्रम की अध्यक्षता अब्दुल अजीम खान कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यंात्रिकी सेवा द्वारा की गयी इस अवसर पर उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी ए के पंथी , आर के जैन, आर बी चौधरी सहायक यंत्री, आर एस तोमर  आष्टा, आर के चौधरी बुधनी, एस फ्रांसीस नस.गंज, एस के सोनी सीहोर, एवं उपयंत्री एच एस यादव , आर एन शर्मा , एस एन मेवाड़े, अनिल शर्मा, वरिष्ठ नितिन माण्डे, एस के झा , श्रीमति सुप्रिया दुफारे, कु. पायल ठाकुर, प्रमोद राठौर, चिंतामणि बाथम , मनोज नामदेव, ठेकेदार प्रमोद त्यागी, विकास राय, रतन सिंह तोमर, वीरसिंह गुर्जर, एवं समस्त स्टाफ द्वारा शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर भाव भीनी विदाई दी गयी। कार्यक्रम का संचालन दौलत राम अहिरवार अध्यक्ष ग्रामीण यंात्रिकी सेवा म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ सीहोर द्वारा किया गया।
7 फरवरी को सिद्धपुर जिला कुश्ती प्रतियोगिता
सीहोर। सिद्वपुर जिला कुश्ती प्रतियोगिता के तत्वावधान में राज्य स्तरीय विराट एकता कुश्ती प्रतियोगिता 7 फरवरी रविवार को समय दोपहर 2 बजे आयोजित की गई है। कार्यक्रम संयोजक पप्पू धाड़ी अध्यक्ष कुश्ती संघ, संयोजक मोहन पहलवान, कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी शमशेर पहलवान बनारस, वीरेन्द्र पहलवान रतलाम, वरुण पहलवान उज्जैन, मनीष पहलवान देवास रहेगें।
पीएम के आगमन को लेकर बैठक 4 फरवरी को
सीहोर. भारतीय जनता पार्टी की एक आवश्यक बैठक भोपाल भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई है। जानकारी देते हुए पूर्व पार्षद राजकुमार गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन 18 फरवरी को होना है। इसको लेकर अरोरा कॉलोनी स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में 4 फरवरी गुरुवार को सुबह 11 बजे एक बैठक आयोजित की गई है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू होने पर एक विराट किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। बैठक में सांसद, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, मंडी कमेटी अध्यक्ष, बैंक अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
पीएम के आगमन को लेकर बैठक 4 फरवरी को
सीहोर. भारतीय जनता पार्टी की एक आवश्यक बैठक भोपाल भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई है। जानकारी देते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता राजकुमार गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन 18 फरवरी को होना है। इसको लेकर अरोरा कॉलोनी स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में 4 फरवरी गुरुवार को सुबह 11 बजे एक बैठक आयोजित की गई है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान, मु यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू होने पर एक विराट किसान स मेलन का आयोजन किया जाना है। बैठक में सांसद, विधायकगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, मंडी कमेटी अध्यक्ष, बैंक अध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्ष, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
स्वागत व विदाई समारोह आयोजित
शासकीय हाईस्कूल रूपेटा में प्राचार्य के पद पर कार्यरत आर  आर. उईके का चयन अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक (राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान) सीहोर होने पर ग्राम रूपेटा मे ंसंस्था द्वारा उनका स्वागत व विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य रूप कन्या उ.मा.वि. आष्टा के प्राचार्य बी.पी. पठारिया, ग्राम पंचायत रूपेटा सरपंच राजेन्द्रसिंहठाकुर, बी.आर.सी.सी. महेन्द्रसिंहमंडलोई व महेन्द्र सिह मालवीय  उपस्थित थे। श्रीउईके ने अपने विदाई समारोह कार्यक्रम में कहा कि मैने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में शाला विकास के लिए बहुत कुछ करने का प्रयास कियाहै। उसकेबाद भी अभी बहुत कुछ कार्य करना शेष रह गया है, उसको मैं सीहोर मै रहकर भी आप सभी के सहयोग सेपूरा करूंगा। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियों, शिक्षकों व विद्यार्थियों द्वारा श्रीउईके को स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत व सम्मान किया तथा विदाई दी। इस अवसर पर पूर्व सरपंच मेहरबानसिंह ठाकुर, राकेश्स मालवीय, शिक्षक जयसिंहठाकुर, मनीष सारसिया, भारतसिंह ठाकुर, जगदीश मालवीय, टी.आर. मालवीय, आर.एस. अटारिया, राजाराम दवारिया, पूरणसिंह दंगोलिया, श्रवणकुमार झा, के.के. सोनी, महेन्द ्रसिंह तोमर, लखनजोमर, रूपसिंह मालवीय, कृपालसिंह ठाकुर, कमलसिंह ठाकुर, कैलाश अजनेरिया, सुरेश प्रजापति, अजाबसिंह, भारतसिंह सहित कर्इ विद्यार्थी गण उपस्थित थे।
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 
कई खिलाडियों ने बनाये रिकार्ड
सीहोर। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता स्टूडेन्ट ओलपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ विधायक सुदेश राय , नगर पालिका अध्यक्ष अमिता अरोरा, राजकुमार गुप्ता ,क्षेत्रीय पार्षद विजेन्द्र परमार ने किया। पी जी कालेज खेल मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश भर से करीबन 100 से अधिक खिलाडियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान हैंडबाल अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलने जा रही शर्मिला मीणा व बीसीसीआई महिला क्रिकेट फिटनेस ट्रेनर अभिलाषा शर्मा का भी विधायक द्वारा सम्मान किया गया। इस स्पर्धा में 100 मीटर से लेकर 1000 मीटर में ऊची कूद ,लम्बी कूद, गोला फेक, तवा फेक में खिलाडियों ने भाग लिया। जिसमें 100 मी. अन्डर 12 में कार्तिक कश्यप प्रथमधीरेन्द्र द्वितीय , अन्डर 14 में राहुल सुजातन प्रथम, अनुग्रहित टोप्पों द्वितीय , मोहित आर्या त्रितीय ,अन्डर 17 में विपिन यादव प्रथम, सचिन द्वितीय , स्वनिल साहू तृतीय, ,अन्डर 19 में शिव कुमार प्रथम, विपिन सिंह द्वितीय , महेश सोलंकी तृतीय,अन्डर 22 में अमरदीप यादव प्रथम, कपिल कुमार द्वितीय , राधेश्याम सिलोरिया तृतीय, , अन्डर 25 में क्कुल औकार प्रथम, घनश्याम द्वितीय , 200 मीटर में अन्डर 12 में स्वीट राठौर प्रथम, धीरेन्द्र द्वितीय , ,अन्डर 14 में अनुग्रहित टोप्पो प्रथम, अभिलाष द्वितीय , अन्डर 17 में विपिन यादव प्रथम, विनित द्वितीय , सौरभ तृतीय, , अन्डर 19 में मुन्ना यादव प्रथम, महेश सोलंकी द्वितीय , अन्डर 22 में संतोष कुमार प्रथम, सुनील यादव द्वितीय मंच का संचालन आकांक्षा शर्मा के द्वारा किया गया खेल में आयोजक प्रभात मेवाड़ा व धार के सेकट्री सत्येश उपाध्याय ने बताया कि जो खिलाड़ी विजेता रहे है वे सभी राष्ट्रीय स्तर पर 7 फरवरी को बडोदरा गुजरात में म.प्र. का प्रतिनिधित्व करेगें। इस कार्यक्रम में डीएसओ भारत लाल शर्मा, अत्ताहउल्ला खान, शैलेन्द्र निगम, शैलेन्द्र चौहान, आनंद कंजरिया, विवेक गुलेतानी आदि गणमान्य नागरिक व खेल प्रेमी मौजूद थे।
दिल्ली पहुंचकर अमित शाह का स्वागत किया
आष्टा। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पुन भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होनेपर युवा नेता कालूभट्ट प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ दिल्ली पहुंचकर अमित शाह का स्वागत कर बधाई दी।
महिला मोर्चा द्वारा महिला राज्य आयोग की अध्यक्ष का स्वागत
आष्टा। सीहोर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष नवदीप कौर द्वारा नवनियुक्त महिला राज्य आयोगकी अध्यक्ष्या श्रीमती लता वानखेडे का ओडी चौपाटी पर भव्य स्वागत किया गया। महिला मोर्चा की प्रदेश  अध्यक्ष को यह जिम्मेदारी देने पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का आभार व्यक्त किया, साथ ही पधारे अतिथियों का भी सम्मान किया गया । स्वागत में सीहोर जिले की जिलाध्यक्ष नवदीप कौर, लक्ष्मी समन, कृष्णा कुशवाह, सुशीला नामदेव, धापू दांगी,, जीना , ज्योति, सुषमा, चंदा, सरंजीत कुशवाह, पारस रोंकाकमल पांचाल एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
आष्टा कपड़ा और रेडीमेड व्यापारी संघ के वंदेमातरम आयोजन में रंगारंग प्रस्तुतियां
आष्टा। कपडा एवं रेडीमेड व्यापारी संघ आष्टा द्वारा वन्देमातरम पर्व 2016 का भव्य आयोजन मानस भवन आष्टा मे पूर्व संासद सज्जन सिह वर्मा के मुख्य आतिथ्य, आष्टा विधायक श्री रंजीत सिह गुणवान एवं विशिष्ठ अतिथि  नपाध्यक्ष कैलाश परमार एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ललित नागोरी के आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ कार्यक्रम मे प्रथम पुरस्कार मार्टिनेट कान्वेन्ट अलीपुर, द्वितीय पुरूस्कार पायोनियर शिक्षा एकेडमी एवं तृतीय पुरूस्कार टेलेंट इनोवेरिन स्कूल को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम मे अपार जन समुदाय उपस्थित था, कपड़ा व्यापारी संघ के संरक्षक बाबूलाल आर्य, अशोक देशलहरा, रवीन्द्र रांका, त्रिलोक वोहरा , सूरजमल जैन, संदीप श्रीमोढ, अध्यक्ष राजेश श्रीमोढ, महासचिव मनोज , कोषाध्यक्ष बंसत सुराना सहित कृपालसिह ठाकुर, आलोक आर्य ,मनोहर जयसवाल , निलेश खडेलवाल, रजत जैन ,मनोज पाठक धीरज सिह ठाकुर , सतीश रावत , देवनंद भेाजवानी ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यकम का सचालन प्रवक्ता नरेन्द्र जैन उमंग ने किया
अहिरवार का नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया 
सीहोर। म.प्र. राज्य सहकारी वित्त एवं विकास निगम अनुसूचित जाति के उपाध्यक्ष, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त श्री भुजबल ङ्क्षसह अहिरवार के प्रथम नगर आगमन पर स्थानीय मण्डी रेस्ट हाऊस में भाजपा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व पार्षद देवेन्द्र अहिरवार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्री अहिरवार का फूल माला पहनाकर एवं चिंतामण श्री गणेश की प्रतिमा भेंट कर भव्य स्वागत किया गया एवं अंतव्यवसायी निगम जिला कार्यालय को कंपोजिट बिल्डिंग में स्थानांतरित करने, निगम द्वारा बड़े वाहनों पर रोक हटाने, अनुसूचित जाति के हितग्राहियों के लिये दुकाने निर्माण कराने सश्वबंधी मांग की, जिस पर श्री अहिरवार ने उक्त मांगों का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।  इस अवसर पर मोर्चा महामंत्री गुलाब सिंह मालवीय, भाजपा नगर उपाध्यक्ष ब्रजेश चौधरी, पार्षद श्रीमति संतोष शाक्य, श्रीमती कांता गुलाब मालवीय, सतीष दरोठिया, राज वर्मा, संतोष स्वराष्ट्रीय, जीवन पंसोरिया, खुशहाल सिंह, मनीष अहिरवार, सुरेश यादव, कालू जाटव, अवध नारायण शाक्य, सचिन चौधरी आदि अनेक मोर्चा  एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
नसरुल्लागंज में ओआरएस की बैठक आयोजित
नसरुल्लागंज. राय साहब भंवर सिंह पब्लिक स्कूल में ओल्ड रायसाबियन एसोसिएशन के द्वारा एक बैठक का अयोजन किया गया. जिसमें वर्ष 2010 से वर्ष 2015 तक के विघाॢथयों को समलित किया गया. एसोसिएशन के संस्था के संचालक सुरेन्द्र सिंह भाटी, जय सोशल रिर्सच एण्ड एजुकेशन सोसायटी के चैयरमेन चन्द्रवीर सिंह भाटी, संस्था प्राचार्य एंटोनी राज, सहायक प्राचार्य आरएस पंवार के द्वारा गठन किया गया जिसमें अभिषेक दुबे को अध्यक्ष, उर्वशी सोनी को उपाध्यक्ष, राजनंदनी कुशवाह को सचिव, रवि पंवार को सहसचिव, प्रणव खण्डेलवाल को कोषाध्यक्ष, सौरभ खण्डेलवाल को कार्यकारणी सदस्य, करिश्मा गुप्ता, सौरभ खण्डेलवाल, राधिका खण्डेलवाल के साथ ही पूर्व विद्यार्थियों को सदस्य बनाया गया. वहीं गठन के साथ ही एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समाजसेवा व विभिन्न शिक्षा से जुड़े कार्य, पर्यावरण प्रदूषण के प्रति चेतना जागृत करने के लिए कुछ उचित कदम उठाने के साथ ही अन्य विषयों पर चर्चा की गई वही संस्था के द्वारा बनाई गई एसोसिएशन के द्वारा आगामी समय पर उचित एवं समाज सेवा के कार्यो को करने का संकल्प भी लिया गया.
स्वाईन लू से बचाव एवं रोकथाम पर बैठक आयोजित
चिकित्सक से पूछे बगैर दवाएं नहीं ले. घर के आस-पास गंदगी नहीं होने दे खूब पानी पीकर पौषक तत्वों वाला भोजन ग्रहण करें
सीहोर. स्वाईन लू से बचाव एवं रोकथाम पर सोमवार को समय सीमा की बैठक के उपरांत कलेक्टर डॉ.सुदाम खाड़े की अध्यक्षता में स्वाईन लू टास्क फोर्स की अतिआवश्यक बैठक आयोजित की गई. बैठक में मु य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके गुप्ता सहित समस्त विभागों के जिला अधिकारी, स्वाईन लू रोकथाम के नोडल अधिकारी, आईएमए, एवं आईएपी, सदस्य तथा समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी, तथा समस्त निजी चिकित्सालयों के संचालक, समस्त बीएमओ, डिप्टी मीडिया अधिकारी तथा मेडिकल ऑफिसर एवं जिला एपीडियोमीलॉजिस्ट, जिला डाटा प्रबंधक, डाटा ऑपरेटर आईडीएसपी उपस्थित थे.मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके गुप्ता ने बताया कि बैठक में कलेक्टर डॉ.सुदाम खाड़े ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारत सरकार के दिशा निर्देेशों के अनुसार स्वाईन लू की रोकथाम के लिए समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए.डॉ.गुप्ता ने बताया कि स्वाइन लू पर जानकारी देते हुए बताया कि स्वाईन लू प्रमुख रूप से हवा के द्वारा एक मनुष्य से दूसरे मनुष्य में फैलता है. इसमेें तेज बुखार, बेचैनी व भूख लगना, दस्त पेट दर्द, उल्टी दस्त, गले में सूजन नि न रक्तचाप, बलगम में खून आना, नाखूनों में नीलापन प्रमुख कारण हैं. उन्होंने बताया कि चिकित्सक से पूछे बगैर दवाएं नहीं लेना चाहिए. घर के आस-पास गंदगी नहीं होने देना चाहिए. खूब पानी पीकर पौषक तत्वों वाला भोजन ग्रहण करना चाहिए. स्वाईन लू प्रभावित जगहों पर फेसमास्क लगाकर जाना चाहिए. सीएमएचओ ने स्वाइन लू से बचाव तथा उपचार के लिए जिले के सभी बीएमओ को कड़े दिशा निर्देश जारी किए है तथा दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं. उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि इन बीमारियों से संबंधित किसी भी प्रकार के लक्षण पाए जाने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र अथवा स्वास्थ्य कर्मचारी से संपर्क कर इलाज एवं जांच कराया जाना जरूरी है. उन्होंने बताया कि जिले के चिन्हित तीन मेडिकल स्टोर्स ओम मेडिकल स्टोर्स अस्पताल के सामने सीहोर, सांई मेडिकल स्टोर्स रूकमणी गार्डन के पास शुगर फैक्ट्री चौराहा, दादाजी मेडिकल स्टोर्स छीपानेर ब्लॉक नसरूल्लागंज सीहोर को स्वाईन लू दवाईयों के लिए चिन्हित किया गया है.
आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के द्वारा त्रिदिवसीय सेमिनार नि:शुल्क योग शिविर का शुभारंभ
सीहोर । स्थानीय कार्यमंगलम पीजी कालेज के सामने दिनांक 5 से 7 फरवरी तक आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के द्वारा त्रिदिवसीय नि:शुल्क योग शिविर का आयोजन रखा जा रहा है, जिसमें योग अभ्यास में पंचजन्य प्रात: 5 से 50:30 बजे तक, नगर कीर्तन प्रात: 5:30 से 6 बजे तक, प्रहर कीर्तन 6 से 9 बजे तक, योगासन प्रात: 7 से 8 बजे तक, सामूहिक साधना प्रात: 9 से 9:30 बजे तक कराये जायेंगे। इसी के साथ ही धर्म चर्चा व कथा प्रात: 10 से 12 बजे तक, दोप. 3 से 5 बजे तक, योगासन सांय 5:30 से 6:30 बजे तक, सामूहिक साधना सांय 6:30 से 7:30 बजे तक एवं रात्रि 8 से 9 बजे तक धर्म चर्चा व कथा की जावेगी। योग सेमिनार के सीहोर प्रमुख आचार्य आत्मतीर्थनन्द अवधूत, पी.एन.लवाना, बालकृष्ण महेश्वरी, डॉ.अन्द्रमणि तिवारी, ममता महेश्वरी, कमल महेश्वरी, प्रशिक्षक आचार्य कल्याण मित्रानन्द अवधूत, व्यवस्थापक आचार्य दयाशिखरानन्द अवधूत आदि ने योग फार आल का संदेश देते हुए  अपील की है कि उक्त त्रिदिवसीय नि: शुल्क योग शिविर में अधिक से अधिक संख्या में हर उम्र व हर जाति वर्ग के बच्चे, महिला, पुरुष, वृद्धजन शामिल होकर स्वास्थ लाभ लेवें।
सफाई व्यवस्था की समीक्षा पार्षदों के साथ  बैठक
सीहोर। नगर पालिका द्वारा सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिये हर वार्ड पार्षद को पॉच सफाई कामगारों के साथ दरोगा सौंपे गये हैं। इस प्रक्रिया के बाद सफाई व्यवस्था में बहुत सुधार आया हैं । इसी प्रक्रिया की समीक्षा करने के लिये सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा की अध्यक्षता में पार्षदों के साथ एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पार्षदों की कई मांग स्वीकृत की गई। सफाई दरोगा को भी सख्त लहजे में समझाया गया कि वह व्यवस्था सुधारें और पार्षदों को हाजिरी भी दें अन्यथा उनका वेतन कटौती किया जायेगा। हर माह अच्छा काम करने वाले दरोगा को पुरुस्कृत करने की भी घोषणा की गई। बैठक में हर वार्ड में पानी की व्यवस्था और विद्युत खंबों पर लाईट की व्यवस्था की भी समीक्षा हुई।  पार्षदों ने कहा कि व्यवस्था से हुआ सुधार आज जब सांसद प्रतिनिधि श्री जसपाल सिंह अरोरा ने सभी पार्षदों से यह पूछा कि बताईये क्या सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ है ? तो सभी ने एक स्वर में कहा कि नई व्यवस्था से सफाई अच्छी हो रही है। सफाई कामगार जो नहीं आते थे वो भी आने लगे हैं। एक- दो पार्षदों ने जब यह कहा कि हमारे वार्ड में पूरे सफाई कामगार नहीं आ रहे तो अध्यक्ष महोदय ने संज्ञान लेते हुए इस पर तत्काल कहा कि आप इसकी जानकारी सफाई अधिकारी को दें।हर वार्ड में रखायेंगे कूड़ादान, स्थान चिन्हित सोमवार को नगर पालिका में सफाई व्यवस्था की समीक्षा बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा ने कहा कि हर वार्ड में कहॉ कचरा एकत्र किया जाना चाहिये इसके लिये स्थान चिन्हित किये गये हैं। सभी पार्षदगण भी अपने वार्ड में स्थान तय करके सफाई अधिकारी को बतायें। ताकि उन्ही स्थानों पर सभी लोग कचरा डाले और  वह  एकत्र किया जा सके। इन स्थानों पर कूड़ादान भी रखे जायेंगे ।अब पार्षद रखेंगे हाजिरी पर निगाहसभी पार्षदों के द्वारा कुछ सफाई कामगारों के नहीं आने की शिकायत भी की गई। इस पर उन्हे बताया गया कि वह अब सफाई कामगारों की हाजिरी भी ले सकेंगे और जो अनुपस्थित पाया जायेगा उसकी अनुपस्थिति लगवा सकेंगे। पानी और बिजली व्यवस्था में सुधार सभी वार्ड पार्षदों से पानी और बिजली की व्यवस्था के संबंध में भी बातचीत की गई। कुछ वार्ड पार्षदों ने खंबो पर ज्यादा रोशनी की लाईट लगाने को कहा । जबकि पानी के संबंध में सभी पार्षद संतुष्ट नजर आये।  सफाई कामगार रहेंगे ड्रेस में सफाई व्यवस्था अधिकारी और सफाई कर्मचारियों की मांग को स्वीकार करते हुए नपाध्यक्ष श्रीमति अरोरा ने कहा कि सभी सफाई कामगारों को हाथों में ग्लब्स, जैकेट, ड्रेस, महिला कर्मियों को साड़ी, जूते, मुॅह पर मास्क और अच्छी किस्म में झाडू़ व कचरे का ठेला उपलब्ध कराया जाये। जब उनके पास सारा सामान अच्छा होगा तो वह स्वयं ही अच्छी तरह सफाई करेंगे। रुपये की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। जो अच्छा काम करेगा उसे पुरुस्कृत करेंगे चन्ना भैया आज सांसद प्रतिनिधि श्री जसपाल सिंह अरोरा ने श्री चरणजीत सिंह चन्ना भैया की तरफ से सभी सफाई कामगारों के समक्ष घोषणा की कि हर माह जो भी वार्ड में अच्छी और श्रेष्ठ सफाई होगी वहॉ के दरोगा को 1100 रुपये उनकी और से दिये जायेंगे। इस बात पर कुछ और भी पार्षदों ने अपनी और से भी पुरुस्कृत करने की घोषणा की। श्री अरोरा ने कहा कि महत्व सिर्फ रुपये का नहीं है बल्कि सम्मान का है। इसलिये सभी अच्छा काम करें। कचरा डालने की रिकार्डिंग बजेगी आज सफाई व्यवस्था में सुधार के लिये पार्षदों ने मांग रखी कि जो वाहन कचरा लेने आते हैं उनमें माईक तो लगा है कि लेकिन उसमें कोई रिकार्ड आवाज बजना चाहिये ताकि सभी को पता चल सके कि कचरा वाहन आया है। इसे स्वीकार करते हुए इसकी व्यवस्था करने के निर्देश नगर पालिका अध्यक्ष ने दिये। पहले समझायेंगे फिर नोटिस दिया जायेगा नगर में एक बहुत से खाली प्लाट पड़े हुए हैं जहॉ घूड़ाघर बन गया है। इन खाली पड़े प्लाट्स के कारण ही नगर में अधिकांश जगह गंदगी और मच्छर फैलते हैं। इस पर आज नपाध्यक्ष ने जब पार्षदों का ध्यान दिलाया तो सभी ने कहा कि वार्ड में जो भी खाली प्लाटस पड़े हैं उन्हे एक बार समझाईश दी जानी चाहिये यदि वह नहीं मानते हैं तो हम उनके नाम उपलब्ध करायेंगे। नगर पालिका की तरफ से उन्हे नोटिस भेजा जायेगा । हर चौराहे पर फव्वारे होंगे चालू आज सफाई समीक्षा बैठक के दौरान ही नपाध्यक्ष श्रीमति अरोरा ने कहा कि जो नगर के प्रमुख चौराहों पर फव्वारे लगे हैं अधिकांश बंद हो गये हैं। उन्हे फिर से चालू कराया जाये। उन्हे पानी वेस्टेज नहीं होता है एक ही पानी फव्वारों के माध्यम से चलता रहता है । इस सभी पार्षद एकमत नजर आये।
चयन के लिए फुटबालर बहा रहे पसीना
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों से आए फुटबाल खिलाडिय़ों ने मध्यप्रदेश फुटबाल टीम में चयन के लिए जमकर पसीना बहाया। इस संबंध में मध्यप्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के संरक्षक रमेश सक्सेना ने बताया कि प्रदेश फुटबाल टीम का चयन फरवरी को किया जाएगा। यह चयन प्रक्रिया के बाद दो दिवसीय प्रशिक्षण चयनित फुटबाल खिलाडिय़ों को दिया जाएगा। सोमवार को जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी आनंद स्वामी ने यहां पर मौजूद फुटबालरों से भेंट की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान पार्षद सत्यनारायण वारिया, ललिता सैनी, मनोज कन्नौजिया, मनोज अहिरवार, राजेश कुशवाहा, प्रियांशु दीक्षित आदि मौजूद थे।
तीनो मार्ग का ग्राम पंचायत भूमि पूजन

चकल्दी - ग्राम पंचायत चकल्दी ने ग्राम के बाहर मुख्य सड़क पर प्रवेश द्वार लगाने का निर्णय लिया था जिसके तहत आज ग्राम में पहुँचने वाली सतराना - चकल्दी मार्ग   रेहटी- चकल्दी मार्ग  अमीरगंज - चकल्दी सहित तीनो मार्ग का ग्राम पंचायत के सरपंच राजेश विश्वकर्मा ने भूमि पूजन किया इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह पटेल भगवान सिंह पटेल दर्शन सिंह सरदार प्रेमनारायण गुप्ता अर्जुन सिंह पटेल चेयरमेन मोतीलाल साहू उपसरपंच लिखिराम साहू महेंद्र पटेल उत्तम सिंह चौहान अर्जुन सिंह साहू नवाब खां नारायण सिंह करंजिया दीनदयाल विश्वकर्मा कल्लू खां   विनोद विश्वकर्मा जितेंद्र विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व पंचगण उपस्थित थे इस अवसर पर सरपंच राजेश विश्वकर्मा ने बताया की अभी ग्राम में तीन प्रवेश द्वार लगाये जायगे उसके बाद ग्राम के पमुख चौराहों का सौंदर्य करण किया जायेगा वही हमने गांव में  इस से पहले बिजली के खम्भो पर करीब 110 के लगभग एल ई डी  भी लगवा दी गई हे और ग्राम के विकाश के लिये कई कार्ययोजना बनाई जिसको सीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जायेगा ।

0 comments:

Post a Comment