Tuesday, 9 February 2016

भरण पोषण लेने आई पत्नी को उतारा मौत के घाट 7 हजार रुपए प्रतिमाह लेने के लिए इन्दौर से आती थी पत्नी

NEWS BY बसंत दासवानी/बल्लू दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 9 february 2016
भरण पोषण लेने आई पत्नी को उतारा मौत के घाट
7 हजार रुपए प्रतिमाह लेने के लिए इन्दौर से आती थी पत्नी
आरोपी पति को लिया पुलिस ने हिरासत में
सीहोर। मंगलवार को भरण पोषण लेने के लिए इन्दौर से सीहोर आई पत्नी को पति द्वारा मौत के घाट उतार दिया गया, आरोपी पति को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया जाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार स्थानीय केन्द्रीय विद्यालय समीप स्थित पटवारी प्रशिक्षण केन्द्र के भृत्य पूरण यादव के पास मंगलवार की दोपहर को उसकी पत्नी मधु यादव इन्दौर से आई, मधु द्वारा अपने भरण पोषण के लिए तय की गई राशि की मांग की गई तो इनके बीच विवाद की स्थिति बन गई बताया जाता है कि आपसी कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पूरण यादव ने तेश में आकर फावड़े का हत्था उसके सिर पर दे मारा, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस से सूचना मिलते ही आरोपी पति पूरण यादव को हिरासत में ले लिया, बताया जाता है कि पिछले कुछ समय से मृतिका मधु यादव अपने पति से अलग होकर इन्दौर में दोनों बच्चों के साथ रह रही है जिनके जीवन निर्वहन के लिए पूरण सात हजार रुपए प्रतिमाह भरण पोषण भत्ता दिया करता था जिसको लेने के लिए मधु आज भी आई थी पैसे मांगने पर पूरण ने कहा कि अभी तनखा नहीं मिली जिस पर दोनों में विवाद हो गया और पति द्वारा फावड़े का हत्था मार दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
अपनी बेटी से मिलने जा रही माँ को ट्रक ने रौंदा
दिल दहलाने वाला हादसा
सीहोर। मंगलवार को अपनी बेटी से मिलने जा रही माँ को ट्रक ने रौंद दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, इस हादसे को देखकर लोगों के दिल दहल गए, महिला का शव क्षत विक्षिप्त अवस्था में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर ट्रक चालक के खिलाफ मामला कायम कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रिठवाड़ निवासी 50 वर्षीय रेशम बाई पति रामसिंह विश्वकर्मा बस से राला बस स्टैंड पर उतरी थी और वह सड़क को पार कर रही थी कि तभी बालाघाट से चावल भरकर इंदौर जा रहे ट्रक के चालक पप्पू पिता शिवनारायण भील ग्राम लावरिया जिला धार के द्वारा तेजगति से वाहन चलाते हुए महिला को टक्कर मार दी। जिससे घटना स्थल पर ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई, इस वीभत्स हादसे को देखकर लोगों के दिल दहल गए महिला का शव क्षत विक्षिप्त अवस्था में पीएम के लिए ले जाया गया। विवाहिता अपनी बेटी से मिलने के लिए ग्राम राला आ रही थी तभी बस स्टैंड पर यह हादसा हो गया नसरुल्लागंज पुलिस ने सत्यनारायण आत्मज भागीरथ विश्वकर्मा की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर ट्रक को जब्त कर लिया है।
नाबालिग का अपहरण करने वाले पुलिस के शिकंजे में
पुलिस ने दो लोगों पर प्रकरण दर्ज
सीहोर। ग्राम मगरखेड़ी में एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ रेप करने के दोनों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिए गए है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आष्टा के ग्राम मगरखेड़ी निवासी जगदीश सेन और उसकी बहन के देवर द्वारा ग्राम की एक पन्द्रह वर्षीय बालिका का अपहरण सोमवार की रात को किया और ग्राम मगरखेड़ी के एकांत भरे रास्ते में उसके साथ दुष्कृत्य किया इनके चुंगल से भागी बालिका की रिपोर्ट पर थाने पहुंची बालिका की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा भादवि की धारा 363, 366, 376, 342 506 और बालक बालिकाओं के लैंगिंग शोषण के अपराध के अंर्तगत प्रकरण दर्ज करते हुए जगदीश सेन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसकी बहन के देवर की तलाश की जा रही है।
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन की तैयारियां युद्ध स्तर पर
कमिश्नर ने की समीक्षा
भोपाल एवं होशंगाबाद संभाग के कलेक्टरों की कार्यक्रम स्थल पर बैठक
सुरक्षा व्यवस्था, स्टेज निर्माण, बड़ी संख्या में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की ली जानकारी
सीहोर। 18 फरवरी को सीहोर के निकट स्थित ग्राम शेरपुर में आयोजित किसान महासम्मेलन जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी शिरकत करेंगे की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से संभागायुक्त श्री एस.बी. सिंह ने भोपाल एवं होशंगाबाद संभाग के कलेक्टरों की कार्यक्रम स्थल पर बैठक आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, स्टेज निर्माण, बड़ी संख्या में वाहनों की पार्किंग तथा प्रधानमंत्री को सुनने आ रहे प्रदेश भर के जनसमूह के लिए की जा रही आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे ने संभागायुक्त श्री सिंह को अभी तक की गई तैयारियों से अवगत कराया। संभागायुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर चल रहे कार्यो का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश भी प्रशासनिक अधिकारियों को दिए।
विदेश मंत्री ने किया चयन
सांसद आदर्श ग्राम हेतु ग्राम पंचायत बांया
शासन की 31 योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होगा
सीहोर। सांसद आदर्श ग्राम योजनांतर्गत बुधनी विकासखंड के ग्राम पंचायत बांया का चयन विदेश मंत्री भारत सरकार एवं सांसद लोक सभा क्षेत्र विदिशा श्रीमती सुषमा स्वराज द्वारा कर लिया गया है। चयनित आदर्श ग्राम पंचायत के संपूर्ण विकास हेतु भारत सरकार एवं राज्य सरकार की लगभग 31 से अधिक योजनाएं जो वर्तमान में संचालित है इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर ग्राम पंचायत बांया को आदर्श रूप में विकसित किया जाएगा। आदर्श ग्राम की परिकल्पना को मूर्त रूप देने हेतु समिति का गठन किया गया है जिसमें अध्यक्ष सांसद तथा नोडल अधिकारी कलेक्टर सीहोर होंगे। समिति के प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तथा सदस्य के रूप में समस्त जिला अधिकारी एवं सरपंच ग्राम पंचायत नियुक्त किए गए है। चयनित ग्राम पंचायत में योजनातर्गत जारी गाइड लाईन अनुसार कार्यान्वयन एवं समन्वय हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री बृजेश सक्सेना मो.न. 9425077229 को नियुक्त किया गया है। जो चयनित ग्राम पंचायत में सभी विभागों के कार्यक्रम के कार्यान्वयन एवं समन्वय हेतु पूर्णत: जिम्मेदार होंगे। इस सिलसिले में कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है जो तत्काल से प्रभावशील रहेगा।
प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियां
लोकनिर्माण मंत्री और कृषि मंत्री ने ली व्यवस्था की जानकारी
मंत्रीद्धय के निर्देश लापरवाही नहीं होगी बरदाश्त
सीहोर। आगामी 18 फरवरी को सीहोर के नजदीक स्थित ग्राम शेरपुर में आयोजित होने जा रहे किसान महासम्मेलन में प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की शिरकत को मद्देनजर रखते हुए की जा रही तैयारियों का जायजा लेने आज लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री सरताज सिंह एवं कृषि मंत्री श्री गौरी शंकर बिसेन कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कानून एवं व्यवस्था के अनुरूप की जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मंत्री द्वय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रधानमंत्री की सुरक्षा हेतु तय मानकों के अनुरूप कार्यक्रम स्थल पर किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया गया है। कार्यक्रम स्थल पर मंत्री द्वय श्री सरताज सिंह एवं श्री गौरी शंकर बिसेन के साथ कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे एवं एसपी श्री मनीष कपूरिया, सांसद प्रतिनिधि श्री जसपाल अरोरा, श्री सुशील ताम्रकार सहित अन्य शासकीय सेवक भी उपस्थित थे।
खाद-बीज कीटनाशक एसोसिएशन ने नारे बाजी कर सौंपा ज्ञापन
वाहन रैली भी निकाली, की कानून वापस लेने की मांग
जिले भर में कीटनाशक विक्रेताओं ने रखा कारोबार विरोध
सीहोर। सरकार की ओर से कीटनाशक बीज विक्रेताओं के लिए बीएससी एग्रीक्लचर की डिग्री आवश्यक किए जाने से उनमें रोष व्याप्त है, इसके खिलाफ मंगलवार को कीटनाशक बीज विक्रेता एसोसिएशन की ओर से तहसीलदार निगम को ज्ञापन सौंपकर इस फैसले को वापस लेने की अपील की गई। इस मौके पर खाद-बीज कीटनाशक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल और तहसील अध्यक्ष आशीष पालीवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी वाहन रैली निकाल कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि विक्रेताओं का कहना है कि सरकार ने दो साल में डिग्री करने का समय दिया है, जबकि इसमें करीब चार साल लग जाते हैं। एसोसिएशन ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ दुकानें बंद रखकर रोष जताया। उन्होंने कहा कि सरकार को यह फैसला नई दुकानें खोलने वालों पर लागू करना चाहिए कि 40 साल से काम कर रहे दुकानदारों पर, सरकार का यह फरमान सरासर अन्याय है। उन्होंने इसे वापस लेने की मांग की है। पूरे जिले में बंद रहा सफल श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश व्यापी आह्वान पर जिले की खाद-बीज और कीटनाशक की सभी दुकानें कानून के विरोध में बंद रही। इससे पहले बाल विहार मैदान से रैली निकाली गई और कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में शरद अग्रवाल, कमलेश त्यागी, बनवारीलाल त्यागी, आशीष माहेश्वरी, अनिल शर्मा, महेश मेवाड़ा, बाबू मेवाड़ा, अर्जुन पटेल, सुनील गुर्जर, अमित राय, महेश मेवाड़ा, सुरेश त्यागी, युसुफ मालिक, अवेश त्यागी, नीरज भगत, मोहनलाल वर्मा, संतोष वर्मा, अनिल शर्मा, मनोज सक्सेना आदि शामिल थे।
पेंशन हितग्राहियों के आधार नम्बर समग्र पेंशन पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश
59 हजार 657 पेंशन हितग्राहियों में से केवल 15 हजार 535 समग्र पोर्टल पर
शतप्रतिशत की जानकारी दर्ज होना जरूरी
सीहोर। राज्य शासन के निर्देशानुसार भारत सरकार द्वारा संचालित एन.एस.ए.पी.योजना अंतर्गत संचालित तीनों पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों के आधार नम्बर की शत प्रतिशत सीडिंग समग्र पेंशन पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे। इस सिलसिले में कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे द्वारा जिले के समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं समस्त नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका एवं नगर परिषद को निर्देशित कर दिया गया है। कलेक्टर ने बताया कि सीहोर जिले में एन.एस.ए.पी.के अंतर्गत 59 हजार 657 पेंशन हितग्राही है जिसमें से 15 हजार 535 समग्र पोर्टल पर आधार सीडिंग में दर्ज जो 26.04 प्रतिशत है। कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि विशेष अभियान चलाकर जिले के समस्त पेंशन हितग्राहियों से आधार कार्ड, बैंक पास बुक, नि:शक्तता प्रमाण पत्र की फोटोकापी एवं मोबाइल नम्बर की जानकारी संकलित कर जानकारी समग्र पोर्टल पर शतप्रतिशत दर्ज किया जाना सुनिश्चित करें।
समग्र स्पर्श पोर्टल पर समस्त नि:शक्तजनों के चिन्हांकन व सत्यापन करने के भी निर्देश
फोटो और आधार कार्ड नम्बर सहित जानकारी अपलोड करना जरूरी
सीहोर। राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त नि:शक्तजनों को प्राप्त होने वाली सुविधाओं की सरलीकृत व एकीकृत जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने हेतु एनआईसी एम.पी. द्वारा समग्र स्पर्श पोर्टल तैयार किया गया है जिसमें पूर्व से चिन्हांकित व नये चिन्हांकित नि:शक्तजनों का नि:शक्तता प्रमाण पत्र व पासपोर्ट साईज का फोटो अपलोड एवं उनका मोबाइल नम्बर व आधार नम्बर सिंडिंग कर स्थानीय जनपद / नगरीय निकाय स्तर पर सत्यापन का उनको स्पर्श मित्र के तहत यूजर आईडी एवं पासवार्ड उपलब्ध कराया गया है। इस सिलसिले में कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे द्वारा जिले के समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं समस्त नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका एवं नगर परिषद को निर्देशित किया गया है कि नि:शक्तजनों का स्पर्श समग्र पोर्टल पर चिन्हांकन एवं सत्यापन हेतु तत्काल विशेष अभियान चलाकर जिले के समस्त नि:शक्तजनों के नि:शक्तता प्रमाण, पासपोर्ट साईज का फोटो, मोबाईल नम्बर एव आधार नम्बर की छायाप्रति प्राप्त कर जानकारी स्पर्श समग्र पोर्टल पर अपलोड करें।
तिलहन संघकर्मी संविलियन योजना में वेतन निर्धारण प्रक्रिया तय
राज्य शासन द्वारा राज्य सहकारी तिलहन उत्पादक संघ के सेवायुक्तों के विभिन्न शासकीय विभाग में संविलियन करने की प्रक्रिया निर्धारित की गयी है। संविलियत पद के वेतनमान में वेतन निर्धारण इस प्रकार रहेगा; संविलियन की दिनांक को तिलहन संघ में प्राप्त होने वाला वेतन संविलियत पद के वेतनमान के न्यूनतम से कम है, तो न्यूनतम पर और तिलहन संघ से प्राप्त होने वाले वेतन के बराबर की प्रक्रम संविलियत पद के वेतनमान में है, तो उसी प्रक्रम पर। तिलहन संघ में प्राप्त वेतन संविलियत पद के वेतनमान के 2 प्रक्रम के बीच हो, तो निचले प्रक्रम पर तथा अंतर की राशि व्यक्तिगत वेतन होगी। व्यक्तिगत वेतन की राशि का समायोजन आगामी वेतन वृद्धि में किया जायेगा। संविलियत पद के वेतनमान में संबंधित सेवायुक्त की वेतन वृद्धि की तिथि राज्य शासन के नियमों के अनुसार निर्धारित की जायेगी।
हज आवेदन तिथि 15 फरवरी तक बढ़ी
मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी ने हज-2016 के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 15 फरवरी, 2016 तक कर दी है। अध्यक्ष हाजी इनायत हुसैन कुरैशी ने हज कमेटी ऑफ इण्डिया को हज आवेदनों की तिथि बढ़ाने का आग्रह किया था। अध्यक्ष हज कमेटी ने प्रदेश के सभी इच्छुक हज आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे तत्काल अपना पासपोर्ट बनवा लें ताकि हज आवेदन के समय असुविधा न हो। पासपोर्ट आवेदन करते समय पासपोर्ट कार्यालय को यह जरूर स्पष्ट करें कि यह पासपोर्ट आवेदन हज-यात्रा पर जाने के लिये है। हज-2016 के लिये आवेदकों को अपने वैध पासपोर्ट, जिसकी वैधता की तिथि कम से कम 10 मार्च, 2017 हो, हज आवेदन से संलग्न करना अनिवार्य होगा।
मदरसा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा 19 मार्च तक
म.प्र.मदरसा बोर्ड में पंजीकृत मदरसों की वार्षिक परीक्षा 19 मार्च तक सम्पन्न करा ली जायेगी। परीक्षा सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में जिले की जनपदों में मदरसा बोर्ड में पंजीकृत मदरसों को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। मदरसों की कक्षा 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा 19 मार्च तक सम्पन्न की जायेगी।
केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल में सहायक उपनिरीक्षक, स्टेनों के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल में सहायक उप निरीक्षक, स्टेनों के रिक्त 229 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। आवेदन के संबंध में विस्तृत जानकारी केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल की वेबसाईड www.crpfindia.org पर प्राप्त की जा सकती है। रिक्त पदों में समान्य वर्ग के 78, अन्य पिछडा वर्ग के 75 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 46 व अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 30 पद निर्धारित है। इनमें सामान्य वर्ग के 3 पद तथा अन्य पिछड़ा वर्ग का एक पद भूतपूर्व सैनिक के लिए आरक्षित है। इस संबंध में भर्ती विज्ञापन 30 जनवरी 2016 को जारी किया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि एक मार्च 2016 है।
इंस्पायर अवार्ड हेतु ऑनलाईन पंजीयन होगा 29 तक
समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी विद्यालयो के संस्था प्रमुखो द्वारा ई-मेनेजमेंट अंतर्गत विज्ञान विषय में अभिरूचि रखने वाले तथा उत्कृष्ट स्तर के प्रोजेक्ट/मॉडल बनाने वाले 02 विद्यार्थियो का चयन कर ऑनलाईन पंजीयन 29 फरवरी तक कराकर प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में प्रेषित करना सुनिश्चित करे।
मनरेगा अधिकारी कर्मचारी और ग्राम रोजगार सहायकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
कल सदबुिद्ध हेतु यज्ञ कर खेड़ापति सरकार को ज्ञापन भी सौंपेगे
ग्रामीण अंचलो में मनरेगा, स्वच्छ भारत अभियान, पेंशन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र समग्र के कार्य ठप्प
आष्टा। मनरेगा अधिकारी कर्मचारी एवं ग्राम रोजगार सहायक संगठन द्वारा आज हड़ताल के दूसरे दिन विधायक श्री रंजीतंिसंह गुणवान एवं जनपद अध्यक्ष श्री धारासिंह पटेल को संविदा पद पर पदस्थ विभिन्न पदो के अमले को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में स्वीकृत पदो पर नियमित करने की मांग की एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के नाम एक समर्थन पत्र की मांग की गई। उक्त समर्थन पत्र को विधायक श्री गुणवान एवं जनपद अध्यक्ष धारासिंह पटेल ने मुख्यमंत्री को प्रेषित कर दिया है। इस अवसर पर मांग करने वालो में जिलाध्यक्ष अंकुर शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष रविन्द्र राजपूत, मीडिया प्रभारी लाडसिंह मालवीय, ब्लाक उपाध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर एवं समस्त मनरेगा अधिकारी, कर्मचारी एवं रोजगार सहायक उपस्थित थे। क्रमिक हडताल के तीसरे दिन दिन 10 फरवरी दिन बुधवार को शासन की सदबुिद्ध हेतु एक यज्ञ करेंगे साथ खेडापति सरकार को ज्ञापन भी सौंपेगे। इस हड़ताल से ग्रामीण अंचलो में मनरेगा, स्वच्छ भारत अभियान, पेंशन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र समग्र आदि कार्य ठप्प पड़े हुए है।
भंवरीकला के युवक रवीन्द्र सिंह ठाकुर एएसआई के लिए चयन
जावर । समीपस्थ ग्राम भंवरीकला के गुलाबसिंह ठाकुर के सुपुत्र रविन्द्र सिंह ठाकुर का हाल ही में म.प्र. पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर चयन हुआ हैं। उनके पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर चयन होने पर क्षेत्र के इष्टमित्रो एवं रिश्तेदारो में हर्ष व्याप्त हैं। क्षेत्र के लोगो ने उनके चयन होने की सूचना पर मिठाई बांटकर खशी का इजहार किया। हर्ष व्यक्त करने वाले सर्वश्री डी.सी. बाहेती प्राचार्य, कृपालसिंह एडवोकेट, मेहरवानसिंह ठाकुर, नप अध्यक्ष शैलेष कुमार वैद्य, नप उपाध्यक्ष शिवम सोनी, जयसिंह ठाकुर, संजय अजमेरा, कल्याणसिंह, विक्रमसिंह, मेहरवानसिंह चाचा, बाबूलाल पटेल, खुमानसिंह, बहादुरसिंह पत्रकार, मुकेश सोनी, कमलेश खत्री, हरीश शर्मा, मोहन बैरागी, सतीश सेन, सूर्यकांत शर्मा, मो. अकबर सिद्दीकी, शंकर लाल गुप्ता, राजेन्द्रसिंह, जितेन्द्रसिंह, चन्द्रशेखर राव, विजेन्द्रसिंह, तेजसिंह पूजा साउण्ड, मनोहरसिंह, तेजपालसिंह ठाकुर, राजपालसिंह, सचिन खत्री, अकबर हुसैन, अजय पाटिल, मनीष भावसार, बंटी राठौर, धर्मेन्द्रसिंह, अंकित सोनी, धर्मेन्द्र खत्री, देवेन्द्र भावसार, मयंक चैरसिया आदि शामिल हैं।
किसान क्रांति दल का गठन
ठाकुर हरेन्द्र प्रताप सिंह बने संयोजक
गेहंू का समर्थन मूल्य 3500 , सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6500, किसान भाईयो को 1200 रुपए साल पर स्थाई बिजली कनेक्शन दिए जाने की मांग होगी
सीहोर। जिले के सभी तहसीलो से मुख्य मुख्य किसानों की आर के कालेज ग्राऊण्ड में बैठक हुई जिसमें सभी किसान ने यह विचार किया कि किसानों की अलग ही पार्टी बनाई जायेगी। सर्व सहमति से पार्टी का नाम किसान क्रांतिदल रखा गया जिसका संयोजक सभी किसानों ने सर्व सहमति से ठाकुर हरेन्द्र प्रताप सिंह सल्टी का बनाया इनके द्वारा बताया गया कि आने वाले समय में सभी किसान भाईयों के सहयोग से कृषि यंत्र विक्रेता और निर्माता के सहयोग से प्रदेश स्तर पर क्षेत्रीय पार्टी के रूप में प्रदेश स्तर की पार्टी की कार्यकारणी की घोषणा करेगें जिसमें मुख्य रूप से किसान क्रांति दल की सात मांगो का ज्ञापन प्रधानमंत्री को सौपेंगें , गेहंू का समर्थन मूल्य 3500 , सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6500, किसान भाईयो को 1200 साल पर स्थाई बिजली कनेक्शन दे , हर गॉव में खेल के ग्राउंण्ड की व्यवस्था हो, हर गॉव में श्मशान घाट अतिक्रमण मुक्त हो, किसान को फसल बीमा में सुधार हो। किसानों को बैंकों के के सीसी बनता है उस पर मात्र 1 प्रतिशत ब्याज जोड़ा जाये, बैठक में मांग करने वालों में जिले से आये इछावर तहसील से संजय वर्मा, जगदीश विश्वकर्मा, करण वर्मा, रामगोपाल सेन, विजेन्द्र सिसोदिया, राजमल वर्मा, किशन मेवाड़ा, राकेश गेहलोत, अमर सिंह पुरविया, विष्णु मेवाड़ा, माखन प्रजापति, मुकेश लोधी, अमर लाल लोधी, विजय पाराशर, राजेश पाण्डे, विकास शर्मा, अमर त्रिपाठी, फिरोज खान, समीर भाई, अष्टा तहसील से अमीत जाट, भूरे जाट, इमरान भाई, श्रीमल वर्मा, राजेश तिवारी, विकाश राजपूत, अर्जुन वर्मा, लखन लोधी, अखिलेश पुरविया, जबर पठान, देवेन्द्र मालवीय, आशीष मेवाड़ा , अरविन्द कुशवाह, गोबिन्द गुर्जर, महेश ठाकुर, विकाश पिचलोदिया, श्यामपुर तहसील , राजेश मालवीय, भगवत सिंह दांगी, राज लेले, अरिवन्द्र भदोरिया, आरिफ भाई , अरविन्द्र मेवाड़ा, विजय पाटीदार, झागरिया से विष्णु परमार, गब्बर परमार, राकेश विश्वकर्मा, राजु चौहान, हेमराज पाटीदार, घनश्याम, मुकेश पुरविया, मोहन मेवाड़ा, राजकुमार परमार, अनुरूद्व परमार, शिवदयाल राय, राजेश सक्सेना, वंसत आदि उपस्थित थे। किसान क्रंाति दल के संयोजक हरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी कृषि यंत्र विक्रेता और निर्माताओं के सहयोग से आंदोलन में क्रांतिकारी तरिके से आंदोलन को आगे बढ़ाने की अपील की है।
आपका पार्षद-आपके द्वार की तर्ज पर कार्य कर रहे नरेन्द्र कुशवाह हुए लोकप्रिय
लोगों की घर पहुंच सेवा कर समस्याओं का कर रहे समाधान
आष्टा। कौन कहता है, ''आसमा में सुराग नही होता। एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारोÓÓ। यह हिम्मत वाला, जोशीला, ताकतवर, प्रेरणादायी स्लोगन आष्टा नगरपालिका के युवा पार्षद श्री नरेन्द्र कुशवाह पर अक्षारश: फिट होता है। आचार्य नरेन्द्र देव वार्ड क्र. 17 के वार्ड वासी अपने आपको खुशकिस्मत मान रहे कि उन्हें पार्षद के रूप में नरेन्द्र कुशवाह जैसा कर्मठ, लगनषील, मृदुभार्षी पार्षद मिला। पार्षद नरेन्द्र कुषवाह प्रतिदिन ही वार्ड का दौरा करते है। लगभग वार्ड वासियों से प्रत्यक्ष रूप से मिलते है। हाल ही में वार्ड की पानी की समस्या को तुरंत दूर करते हुए, हेंडपम्प को आगे रहकर, खडे रहकर हेंडपम्प की मरम्मत करवाई तथा चालु किया। पार्षद नरेन्द्र कुशवाह द्वारा ''आपके पार्षद-आपके द्वारÓÓ की तर्ज पर घर पहुंच सेवा, शासकीय योजनाओं के कागजात, प्रमाण-पत्र घरो-घर पहुंचा रहे है। पार्षद नरेन्द्र कुषवाह द्वारा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के अंतर्गत श्रीमति राधा बाई पत्नी स्वं. गेंदालाल कुषवाह वार्ड क्र. 17 को 20 हजार रू की राशि का प्रमाण पत्र घर पहुंचकर प्रदान किया। श्री कुशवाह के इस प्रयास की नगर में काफी प्रशंसा की जा रही है। वही पार्षद अपनी नवीनतम टीम मुकेश आर्य, सुनील कचनेरिया एडव्होकेट, के.एल.शर्मा, हेमराज कुशवाह, सुभाष सांवरिया, मनोज कुशवाह, देवकरण पहलवान, अमित ताम्रकार, पटेल हरीओम सोनी, लीलाधर, केशरीमल कुषवाह, सुरेश ताम्रकार, कमल पंजाबी के साथ निरंतर वार्ड पर नजर रखे हुए हैं। वार्ड क्र. 17 के मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता श्री मुकेश आर्य ने बताया कि पार्षद , सस्ती लोकप्रियता, फोटो के लिए काम करना इन सभी के काफी खिलाफ है। वे 'मोन कर्मÓ में विश्वास रखने वाले सह्रदयी पार्षद है।
करंट लगने से गंभीर आदिवासी को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की मांग
सीहोर। म.प्र. कांग्रेस कमेटी अनुसुचित जाति ,जनजाति विभाग के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र खंगराले तथा सीहोर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमति आरती खंगराले पार्षद ने नसरूल्लागंज तहसील के के ग्राम झाली निवासी रामविलास आ.रामसिंह कोरूखु आदिवासी के विद्युत तार की चपेट में करंट लगने से गंभीर रूप से घायल आदिवासी जिसका इलाज मेल सर्जीकल वार्ड जिला चिकित्सालय सीहोर में चल रहा है को तत्तकाल कलेक्टर सीहोर तथा आदिमजाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक से आर्थिक सहायता राशि प्रदान की मांग की गई है। इस अवसर पर श्री खंगराले ने ज्ञापन सौपते हुए जनसुनवाई में जिला प्रशासन को बताया कि आदिवासी रामविलास कोरूकू के करंट लगने से घायल होने पर इलाज में गरीब का काफी खर्चा हो गया है। आगे भी इलाज में रूपयों की आवश्यकता है। परिवार का मुखिया जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा है। परिवार में भूखों मरने की स्थिति उत्पन्न हो गई है ऐसी स्थिति में तत्काल गरीब आदिवासी को आर्थीक सहायता राशि प्रदान की मांग की गई है। मांग करने वालों में प्रमुख रूप से देवीसिंह , रामनिवास, मोहन, राजेश, विजय ,विजय मेहरा,श्रीमति ममता बाई, सुमन बाई ओझा, हीरामणि बाई इत्यादि प्रमुख है।
संत शिरोमणि रविदास चल समारोह की बैठक संपन्न
संत रविदास जंयती पर निकलेगा चल समारोह
सीहोर। जाटव समाज के तत्वाधान में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी संत शिरोमणि रविदास जी महाराज का जन्म उत्सव 22 फरवरी दिन सोमवार को धूमधाम से मनाये जाने हुते आज रविदास मंदिर में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्वसहमति से सचिन जाटव को चल समारोह अध्यक्ष चुना गया। जाटव के अध्यक्ष चुने जाने पर उन्होने कहा कि हर वर्ष संत शिरोमणि रविदास जी महाराम का समारोह ऐसे ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता रहेगा।
मिश्रा बने कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
लिपित वर्गीय कर्मचारी संघ ने दी बधाईयां
सीहोर। म.प्र. लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एम एल मिश्रा को पुन: जबलपुर में आयोजित कर्मचारी सम्मेलन में अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया उनके पुन: अध्यक्ष चुने जाने पर जिला इकाई द्वारा बधाई देते हुए कर्मचारी साथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जिला लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा, जिला सचिव सुंदरलाल राठौर, जिलाकोषाध्यक्ष आदर्श शास्त्री, जिलाउपाध्यक्ष दिनेश जोशी, विभागीय समिति शिक्षा के अध्यक्ष मनोज गुप्ता , तहसील अध्यक्ष अंशुल शर्मा, कार्यालय अधीक्षक श्रीमति धर्मवती सिंह, श्री जेबी सिंह, अरूण ठाकुर, श्री रामनारायण परमार, सुरेश श्रीवास्तव , अजय मालवीय, सुदीप तोमर, अखिलेश बडोदिया, संतराम जाटव, रेवेन्द्र सरियाम, जीवन बाबु तिवारी, श्रीमति लतादेवी राठौर, श्रीमति चंद्रकांता गुप्ता, श्रीमति सुनीता मुंग्रे, श्रीमति चंद्रकाता जोशी, श्रीमति पुष्पलता राजपूत, स्नेहलता सक्सेना, चंदा मालवीय, इंदिरा चौहान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
मेवाड़ा ब्रदर्स बनें बेडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता
देवेन्द्र और विशाल मेवाड़ा ने जय और जिनेन्द्र वोहरा को हराया
आष्टा। आष्टा बेडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल मैच एवं पुरूस्कार वितरण नगरपालिका आष्टा के अध्यक्ष कैलाश परमार के मुख्य आतिथ्य, प्रसिद्ध बेडमिंटन खिलाड़ी राजा पारख की अध्यक्षता तथा कृषि उपज मंडी के संचालक रायसिंह मेवाड़ा के विषेष आतिथ्य में संपन्न हुआ। प्रथम स्थान देवेन्द्र मेवाड़ा और विशाल मेवाड़ा ने अपने प्रतिद्ववंदी जय वोहरा एवं जिनेन्द्र वोहरा की टीम को परास्त करके प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर जय एवं जिनेन्द्र वोहरा रहे। मैच बहुत कशमकशपूर्ण हुआ और मैच की यह विषेषता थी कि दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में सगे भाई थे। उनके हौसले अफजाई के लिए इन भाईयों के पिता डीएस मेवाड़ा तथा त्रिलोक वोहरा पूरे समय इनडोर में उपस्थित रहें, और तो और दोनों टीम अपने-अपने क्रमश: बुधवारा एवं बड़ा बाजार के प्रशंसकों की उपस्थिति के बीच खेली। युवा खिलाडिय़ों के प्रत्येक शॉट पर प्रषंसकगण हर्षोल्लास कर उन्हें उत्साहित कर रहे थे। मैच के प्रमुख एम्पायर बेडमिंटन के युवा खिलाड़ी एवं कोच अरविंद गोस्वामी थे, वहीं पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन खिलाड़ी रतन टेलर ने किया। मैच के समय मनोहर सोनी काका, संजय जैन किला, अजय टेलर, शाहबुद्दीन सैफी, त्रिलोक वोहरा, डीएस मेवाड़ा, संतोष मालवीय, वीरेन्द्रसिंह परमार एडव्होकेट, अंकित साहू के साथ सैकड़ों दर्षक भी मौजूद थे। आभार कार्यक्रम के आयोजक प्रसिद्ध बेडमिंटन खिलाड़ी गोपाल मेवाड़ा ने किया।
नवजात बालिकाओं का किया स्वागत पूजन
आष्टा। महिला सषक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित स्वागतम लक्ष्मीष्योजना अंतर्गत आष्टा ब्लाक के ग्राम पंचायत रसूलपुरा मे नवजात बालिकाओं का स्वागत करने एवं महिलाओं बालिकाओं के प्रति समाज मे संवेदना बढाने एवं सकारात्मक सोच पैदा करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे ग्राम की सरपंच श्री मती सेवन्ता बाई, जनपद सदस्य श्री रामसिंह परमार, जिला महिला सषक्तिकरण सीहोर के परामर्षदाता सुरेष पांचाल, सेक्टर पर्यवेक्षक सीता कौषल, आंगनबाडी कार्यकर्ता राजकुंवर मालवीय के साथ ग्राम की महिलाए एवं पुरूष आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम मे अति कुपोषित बच्चै के स्वास्थ्य लाभ हेतु उमंग कार्य्रक्रम चलाया जा रहा है। जिसमे बच्चै को प्रतिदिन पुरक आहर दिया जाकर उनको स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। साथ ही सरपंच एवं जनपद सदस्य द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना अंतर्गत लाभान्वित लाडलियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये। कार्यक्रम मे स्वागतम लक्ष्मी योजना एवं लाडली लक्ष्मी योजना के संदर्भ मे विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। व उपस्थित महिलाओं को योजनाओं से संबंधीत पम्प्लेट ब्रोषर आदि वितरीत किये गयें।
महिला मोर्चा ने किया लोक निर्माण मंत्री का स्वागत
आष्टा पार्वती पुल से बायपास तक की खराब रोड पुन: बनाने की मांग स्वीकारी
आष्टा। लोक निर्माण मंत्री सरताजसिंह का जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष नवदीप कौर द्वारा भव्य स्वागत किया गया। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमनागरिकजनों पार्वती पुल से बायपास तक की खराब रोड को पुन: बनाने की मांग रखी। सरताजसिंह जी ने जिलाध्यक्ष नवदीप कौर ने उक्त रोड के लिए विशेष आग्रह किया, जिसे मंत्री ने स्वीकार कर अधिकारियों को आदेश दिए कि तुरंत कार्य प्रारंभ करे। उक्त मांग पत्र सौपने के अवसर पर माननीय विधायक रंजीतंिसह गुणवान, जिला उपाध्यक्ष अजय टेलर, महामंत्री पंकज नाकोडा, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष कैलाश बगाना, पूर्व नपा उपाध्यक्ष धनरूपमल जैन, नगर मंत्री सलीम ठैकेदार, चंदा वोहरा, प्रतिभा नागर, कमलेष जैन, भगवत मेवाडा, अवनीश पिपलोदिया, शंकरलाल, सुरजीत कुषवाह, सवाईसिंह, तोसिब आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी पढ़ाने वाले 322 शिक्षकों को टे्रनिंग
अंग्रेजी के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा शिक्षकों को अंगे्रजी के कठिन बिन्दुओं को सरलता से समझाया जा रहा है
आष्टा। ब्रिटिश काउंसिल ऑफ इण्डिया एवं यूनिसेफ के सहयोग से अंग्रेजी विषय का ज्ञान बढ़ाने के उद्देश्य से विकास खण्ड आष्टा के समस्त प्राथमिक शालाओं के अंगे्रजी पढ़ाने वाले 322 शिक्षकों का विकास खण्ड स्तरीय 5 दिवसीय गैर आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्षण जनपद शिक्षा केन्द्र आष्टा में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में अंग्रेजी के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा शिक्षकों को अंगे्रजी के कठिन बिन्दुओं को सरलता पूर्वक बताया जा रहा है। उनकों खेल गतिविधियों द्वारा भी अंग्रेजी की शिक्षा दी जा रही है। सभी प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों को अंग्रेजी विषय का मॉडयूल उपलब्ध कराया गया है। जिससे वे अपनी शालाओं के बच्चों को माड्यूल के द्वारा गतिविधियां करवाकर अंग्रेजी को सिखा सके। प्रशिक्षण के चौथे दिन प्रशिक्षण स्थल पर जिला परियोजना समन्वयक डॉ. आर. आर. परमार व सहायक जिला परियोजना समन्वयक सुश्री फूलवती राठौर द्वारा हो रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। डॉ. परमार ने प्रशिक्षण ले रहे सभी शिक्षकों को निर्देशित किया की सभी शिक्षक अंग्रेजी विषय का प्रशिक्षण गम्भीरता पूर्वक लेवे जिससे इसका लाभ अपनी शाला के बच्चों को भी दे सके। मास्टर ट्रेनर्स आसमा परवीन, देवेन्द्र सिंह चैहान, दिनेष गेहरवाल, नासिर बैग, नावेद अजहर, राकेश पेठारी, संजयसिंह, दिनेष वर्मा, स्वदेश शर्मा द्वारा शिक्षकों को अंग्रेजी का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। प्रशिक्षण को व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने में बी. आर. सी. सी. महेन्द्रसिंह मण्डलोई, मनोज श्रीवास्तव, सोभाल सिंह दुदानिया, देवजी मेवाड़ा, शालिनी सारसिया, संजय बजाज, फूलचंद सांकले का विशेष सहयोग मिल रहा हैं।
आलेख सिंह राणा बने प्रांत कार्यकारिणी सदस्य
सीहोर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का तीन दिवसीय 48 वॉ प्रांत अधिवेशन गुणवत्ता युक्त शिक्षा थीम को लेकर ग्वालियर में संपन्न हुआ। जिसमें प्रफुल अकांत क्षेत्रिय संगठन मंत्री एवं विजय अठबाल प्रांत संगठन मंत्री एवं हरवेन्द्र सिह तोमर विभाग प्रमुख उपस्थित रहे। जिसमें सीहोर के प्रांत कार्यकारिणी की घोषणा की गई। प्रांत कार्यकारणी की घोषणा में सीहोर से आलेख सिंह राणा ,दिव्या शुक्ला ,आष्टा से सतपाल ठाकुर, जावर से ओमपाल ठाकुर, नसरूलागंज से अवध सोनिया, इछावर से सचिन भाईजी, को दायित्व सौपा गया। उनकी दायित्व सौपे जाने पर बधाई देने वालों में प्रमुखरूप से विभाग व्यवस्था प्रमुख विवेक सिंह तोमर, जिला संयोजक कुलदीप सिंह राजपूत, नगर मंत्री अमित दांगी, सहमंत्री नरेन्द्र मेवाड़ा, उपाध्यक्ष लक्की सक्सेना,सुरेश दांगी आरएके, एकांक्ष सक्सेना , सुभम विश्वकर्मा, अंकित दांगी, अरूण दांगी, भारत सिंह राजपूत, महेन्द्र परमार, आदि कई कार्यकर्ताओं बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मोती बाबा मंदिर से दूल्हा बादशाह तक बनेगी नाली
55 लाख की नाली बनाने की मांग लोकनिर्माण विभाग मंत्री ने स्वीकार की
सीहोर, म.प्र.शासन के लेाक निर्माण यंत्री सरताज सिंह के नगर आगमन पर नगर पालिका उपाध्यक्ष राखी सुशील ताम्रकार एवं भाजपा नेता महेश दुबे ने नगर पालिका अध्यक्ष अमीता जसपाल आरेारा के नेतृत्व में मंत्री का स्वागत किया वही वार्ड क्र. 18 की वर्षो पुरानी समस्या मोती बाबा मंदिर से दूल्हा बादशाह तक की नाली की समस्या से श्रीमति अमिता अरोरा एवं सांसद प्रतिनिधि जसपाल अरोरा को अवगत कराया, उक्त नाली निर्माण की स्वीकृति की मांग मंत्री श्री सरताज सिंह से की गई जिसे उन्होंने तत्काल स्वीकृत की पीडब्ल्यू डीएसी एवं कार्यपालन अधिकारी पीडब्लूडी सीहोर को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किये। इस नाली निर्माण से वार्ड क्रं. 18 के लोगो को परेशानी से निजात मिलेगी लगभग 55 लाख रूपये की लागत से बनने वाली नाली की स्वीकृति के लिये नगर पालिका उपाध्यक्ष राखी सुशील ताम्रकार एवं भाजपा नेता महेश दुबे ने मंत्री सरताज सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष अमीता जसपाल अरोरा का आभार व्यक्त किया।
दस्तावेज 3 दिन में जमा नहीं कराए तो रूक सकती है पेंशन
सीहोर। सामाजिक न्याय एवं नि: शक्तजन कल्याण विभाग के आदेशानुसार समस्त नि: शक्त पेंशन धारियों को सूचित गया है कि वे आप अपने फोटो, मेडिकल प्रमाण पत्र, समग्र आई डी, मोबाईल नम्बर नगर पालिका कार्यालय में तीन दिवस मे जमा करें, जमा न करने की दशा मे पेंशन रूक सकती है।
कृमि मुक्ति अभियान के तहत् स्वास्थ विभाग ने निकाली जागरुकता रैली
3 लाख 39 हजार बच्चों को कृमिनाशक एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जायेगी।
सीहोर। केन्द्र सरकार की महती योजना के तहत् 10 फरवरी से संपूर्ण जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कृमि मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत् संपूर्ण जिले में 1 से 19 वर्ष तक के लगभग 3 लाख 39 हजार बच्चों को कृमिनाशक एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जायेगी। इस अभियान के तहत् बच्चों को दी जाने वाली दवा के प्रचार हेतु जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने मशाल रेली निकाली। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री आर.के.गुप्ता ने सभी डॉक्टरों की उपस्थिति में हरी झण्डी दिखाकर जिला अस्पताल से मशाल रेली का शुभारंभ किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं शिविल सर्जन जिला अस्पताल के मार्गदर्शन में निकाली गई रैली का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में यह संदेश पहुंचाना है कि अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और उन्हें कृमिनाशक गोली अवश्य खिलायें। इस अवसर पर डॉ. दिलीप कटेलिया, डीएचओ डॉ. ए.के.जैन, डीआईओ डॉ. एस.एस.तोमर, डॉ. विरेन्द्र शर्मा, नोडल अधिकारी डॉ. नीरा श्रीवास्तव, डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, आरएमओ डॉ.आनन्द शर्मा सहित अन्य चिकित्सा समनव्ययक और समस्त स्वास्थ्य कर्मी आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लोकनिर्माण विभाग मंत्री ने किया निर्माणाधीन सर्किट हाउस का निरीक्षण
सीहोर। लोक निर्माण विभाग मंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री सरताज सिंह श्री जसपाल सिंह अरोरा निवास पहुॅचे जहॉ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा और उपाध्यक्ष श्रीमति राखी सुशील ताम्रकार, पूर्व सरपंच महेश दुबे की मांग पर उन्होने 56 लाख रु पये नाली निर्माण कार्य के लिये स्वीकृत किये। इसके बाद मंत्री जी ने नये बन रहे सर्किट हाउस का भी निरीक्षण किया।प्रदेश के कद्दावर भाजपा नेता और लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री सरताज सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जसपाल सिंह अरोरा के निवास पहुॅचे। यहॉ उन्होने नगर के विकास के संबंध में बातचीत की। श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा को नगर पालिका चुनाव में हुई जोरदार विजयश्री पर शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया।नपा उपाध्यक्ष श्रीमति राखी सुशील ताम्रकार ने वार्ड 18 में मोती बाबा मंदिर से लेकर शकर फेक्ट्री चौराहा तक नाली निर्माण की मांग भी की। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा ने मंत्री जी से उक्त नाली निर्माण के लिये राशि स्वीकृति का आग्रह किया जिस पर सरताज सिंह ने तत्काल स्वीकृत करते हुए भोपाल संभाग पीडब्ल्यूडी अधिकारी तथा एसई सीहोर को कार्यवाही के लिये आदेशित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्षदगण दिनेश कटारिया, विजेन्द्र परमार, कमलेश राठौर, गोपाल बिसोरिया, सुशील ताम्रकार, आकाश रोहित, मनोज गुजराती, राम प्रकाश चौधरी, विशाल राठौर, साजिद शाह, बबीता वीरेन्द्र सलूजा, ओम शर्मा, आरिफ पहलवान, मांगीलाल मालवीय, मनोज राय, धर्मेन्द्र, ललित, भोजराज यादव, नरेन्द्र खंगराले सहित अरोरा मित्र मण्डल के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मंत्री जी ने क्रिसेंट चौराहा पर बन रहे सर्किट हाउस का भी निरीक्षण किया जहॉ बड़ी संख्या में अरोरा समर्थक भी साथ पहुॅचे। इसे शीघ्र बनाने के लिये उन्होने निर्देश दिये।
शेड में रखे माल पर मंडी ने ठोका जुर्माना व्यापारी का नाम छुपाया        
आष्टा/-नीलामी शेड जो माल की आवक नही आने के कारण इन दिनों खली पड़े हे वहा मंडी का ही महत्वपूर्ण अंग मने जाने वाले किसी व्यापारी ने कुछ बोरे नीलामी शेड में रख दिये जिस पर मंडी सचिव ने अचानक कड़ा रुख अपनाते हुए प्रांगण प्रभारी सुभालसिह को कार्यवाही के निर्देश दिए / किसी कार्यवाही के डर से उक्त अज्ञात व्यापारी दंड की राशि भरने को सहमत हो गया उक्त छोटी सी कार्यवाही एवं गलती का लेकर मंडी ने आज लम्बी चोड़ी प्रेस विज्ञप्ति जारी करवाई लेकिन उक्त की गई कार्यवाही से मंडी का व्यापारी विरोध में कही खड़ा न हो जाये इसलिए जारी विज्ञप्ति में न ही व्यापारी के नाम का एवं दंड की राशि का कोई उल्लेख नही किया गया/ आज जब मीडिया कर्मियों ने मंडी सचिव नरेन्द्र मेश्राम ने कितने बोरे शेड में रखे थे,किस व्यापारी का था, कितना दंड किया कि जानकारी मांगी तो देने से स्पष्ट इंकार कर दिया / जारी प्रेस विज्ञप्ति में सहयोगी व्यापारियों द्वारा कर्मचारियों पर रोब का इस्तेमाल करने का गम्भीर आरोप तक लगा दिया हे/ प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया की नीलामी शेड में माल रखने पर 10/ रूपये बोरे से किराया वसूल करने का नियम हे / देखने वाली बात अब यह हे की क्या अब मंडी शेड में पूरी तरह से माल रखना बंद करा पायेगी ?
पीएम के कार्यक्रम के संबंध में चार दर्जन से अधिक गांव के प्रतिनिधियों की बैठक ली
सीहोर। देश के प्रधानमंत्री के जोरदार भव्य स्वागत के लिये आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सीहोर चलो का नारा बुलंद करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जसपाल सिंह अरोरा ने करीब चार दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों की एक वृहद बैठक ली। जिसमें करीब एक हजार से अधिक लोग उपस्थित थे। सभी ग्रामीणों से उन्होने आगामी 18 फरवरी को सीहोर में आने का आव्हान किया। बैठक के बाद करीब 50 हजार से अधिक ग्रामीणों के आने की संभावना भी बन गई है पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जसपाल सिंह अरोरा ने प्रधानमंत्री जी की सभा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को समीपस्थ ग्राम खण्डवा में ग्रामीणों की एक वृहद बैठक आयोजित की। वहॉ आसपास के करीब चार दर्जन से अधिक गांवो के हजार से अधिक लोग उपस्थित हुए। श्री अरोरा ने सभी का आव्हान करते हुए कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी आगामी 18 फरवरी को सीहोर आ रहे हैं। उनकी विशाल सभा में सभी ग्रामों के लोग बहुत बड़ी सं या में अवश्य पहुॅचे। श्री अरोरा ने सीहोर चलो का नारा देते हुए सभी ग्रामीण भाईयों से कहा कि प्रयास करें कम से कम 50 हजार से अधिक लोग सभा में पहुॅचे। सभा में उपस्थित सैकड़ो लोगों ने आश्वासन दिया कि हर एक ग्राम से बड़ी संख्या में ग्रामीण सभा में अवश्य पहुॅचेंगे। यहॉ खण्डवा ग्राम के भाजपा नेता जगदीश जाट, महेश शर्मा पूर्व सरपंच, रामअवतार जी, अजय ठाकुर, संतोष ठाकुर ग्राम निवारिया, युवराज सरपंच ग्राम सिराड़ी, गेंगूभाई पूर्व सरपंच धनखेड़ी, राकेश जी सरपंच धनखेड़ी, भगवान सिंह झलावा ग्राम चांदबड़, नरेश गिरी ग्राम शेखपुरा, प्रेम मास्टर ग्राम खजूरिया, रामचरण ग्राम बैरागढ़ खुमान, घनश्याम मीणा ग्राम मित्तुखेड़ी, युवा नेता बलराम जाट ने इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा और भाजपा नेता श्री जसपाल सिंह अरोरा को सम्मान किया। सभी ग्रामीणों का सामुहिक भोज भी संपन्न हुआ।
ग्रामीण को कैंची मारकर किया घायल
ग्रामीणों ने आरोपी की धुनाई
सीहोर। निकटवर्ती ग्राम मोगराराम में ग्रामीण को कैंची मारकर घायल करने का मामला प्रकाश में आया पर आरोपी विक्षिप्त होने के कारण मामला पुलिस को नहीं सौंपा गया । पुलिस से मिली जानकारी आमाझिर निवासी एक विक्षिप्त द्वारा मोगराराम के दुर्गाप्रसाद वर्मा पर कैची से वार कर दिया दुर्गाप्रसाद को 2 टांके आए ,इस पर गुस्साई भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी बाद में पुलिस वाहन के सहयोग से आरोपी को थाने ले जाया गया मामला विक्षिप्त का होने के कारण रिपोर्ट नहीं कराई गई।
अवैध रेत परिवहन 2 जेसीबी जब्त
नसरुल्लागंज पुलिस की कार्रवाई
सीहोर। अवैध रेत के परिवहन में लिप्त दो जेसीबी मशीन को नसरुल्लाागंज पुलिस ने जब्त कर लिया है। मंगलवार की दोपहर में नसरुल्लागंज टीआइ निरंजन शर्मा द्वारा नीलकंठ से रेत के परिवहन में लिप्त दो जेसीबी जब्त की है।

0 comments:

Post a Comment