Monday, 18 June 2018

ढाबे के पास जुआ खेल रहे 7 लोग पुलिस के शिकजें में, भोपाल से आए थे जुआ खेलने घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा 15 हजार 180 रुपए जब्त


खबरों का सूर्य उदय अब रात को

विश्वास के 4 साल

10 हजार पाठकों के साथ आपको रखे अपडेट

SehoreExpress.Com/ SehoreExpress app

SehoreExpress app गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध

NEWS BY बसंत दासवानी/बल्लू दासवानी

सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS  18  June  2018


ढाबे के पास जुआ खेल रहे 7 लोग पुलिस के शिकजें में, भोपाल से आए थे जुआ खेलने घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा 15 हजार 180 रुपए जब्त 

सीहोर। ढाबे के पास जुआ खेल रहे सात लोगों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकडऩे में सफलता प्राप्त की है इनके पास से 15 हजार रुपए से अधिक की राशि जब्त की गई है। आरोपियों में दो युवक भोपाल के भी है जो खास तौर से जुआ खेलने के लिए यहां आए थे। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रविवार की देर रात श्यामपुर पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सहायक उपनिरीक्षक नागेन्द्र सिंह परिहार ने स्टाफ के साथ तोमर ढाबे के समीप छापा मार कार्रवाई की गई चारों तरफ से घेराबंदी कर पुलिस ने सात लोगों धर दबोचने में सफलता प्राप्त की इनमें छोला रोड भोपाल निवासी जितेन्द्र अहिरवार, अशोका गार्डन भोपाल निवासी अभिषेक गिरी, अशोका गार्डन भोपाल निवासी शाकिर अली, ग्राम देशी रक्सा उतरप्रदेश निवासी धर्मेन्द्र, बैरागढ़ खुमान निवासी शकील, ईमलीखेड़ा रोड श्यामपुर निवासी राहुल, नाथ मोहल्ला निवासी रतेन्द्र शामिल है इनके पास से 52 ताश के पत्तो सहित नकद राशि 15 हजार 180 रुपए नकद जब्त किए जाकर इनके खिलाफ जुआ एक्ट के अंर्तगत प्रकरण पंजीबृद्ध किया है। 


झूले पर बैठने को लेकर हुआ विवाद वाटर पार्क के 4 कर्मचारियों पर पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज 

सीहोर। झूले पर बैठने की बात को लेकर कल शाम वाटर पार्क में एक परिवार के साथ कर्मचारियों का विवाद हो गया जिस पर कोतवाली पुलिस ने चार कर्मचारियों के खिलाफ अपराधिक प्रकरण कायम कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मोहम्मदी मस्जिद खटीकपुर बुधवारा भोपाल निवासी मोहम्मद माज कुरैशी आत्मज मोहम्मद मनवर कुरैशी का परिवार रविवार की शाम वाटर पार्क आया हुआ था पुलिस के अनुसार शाम करीब सवा बजे वाटर पार्क के अंदर झूले में बैठने की बात को लेकर कर्मचारियों से इनका विवाद हो गया जिस पर मामला थाने पहुंचा कोतवाली पहुंच कर मोहम्मद माज कुरैशी ने वाटर पार्क के चार कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि इन्होंने झूले में बैठने की बात को लेकर गंदी गंदी गालियां देते मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने भादवि की धारा 294, 323, 506, 34 के अंर्तगत चार अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ अपराधिक प्रकरण कर जांच शुरु कर दी है। 



आरटीई के सर्वर पर लोड होने से परेशानी का सामना समस्या समाधान तक धेर्य रखने की अपील 


सीहोर। आरटीई में सर्वर पर अत्यधिक लोड होने के कारण ऑनलाइन आवेदन के अलावा अन्य काम न होने पाने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसके लेकर विभाग द्वारा धेर्य रखने की अपील की गई है।  प्राप्त जानकारी अनुसार आरटीई में सर्वर पर अत्यधिक लोड होने के कारण ऑनलाइन आवेदन के अलावा और अन्य कार्यों में विगत कुछ समय से समस्या आ रही है इसका समाधान एनआईसी भोपाल  स्तर पर किया जा रहा है।  विभाग द्वारा समस्या समाधान तक धेर्य रखने की अपील लोगों से की गई है। 

नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक की मोगराराम शाखा में अचानक लगी आग से मची अफरा तफरी, आग की चपेट में आने से बचा कैश 


सीहोर। समीपस्थ ग्राम मोगराराम स्थित नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक में सोमवार की सुबह उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब अचानक आग लग गई। आग की चपेट में कैश आने से बचा जिससे बैंक स्टाफ ने राहत की सांस ली। प्राप्त जानकारी अनुसार निकटवर्ती ग्राम मोगराराम में नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक शाखा में सोमवार की सुबह नौ बजे के करीब अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। बैंक से धुआं निकलते हुए लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी बैंक प्रबंधन को देकर आग बुझाने में मदद की गई यह संयोग ही था कि बैंक खुलने में अभी समय था वरना अफरा तफरी और भी बढ़ सकती थी, आग पर लोगों की मदद से नियंत्रण पा लिया गया आग की चपेट में आने से कैश बचने पर बैंक स्टाफ ने राहत की सांस ली ।

एक माह बाद भी नहीं आई माध्यमिक शिक्षा मंडल से मार्कशीट कक्षा दसवीं और कक्षा बारहवीं के विद्यार्थी हो रहे परेशान

सीहोर। कक्षा दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम को घोषित हुए एक माह से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल से मार्कशीट नहीं आने के कारण विद्यार्थी परेशान हो रहे है। ज्ञातव्य है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा कक्षा दसवीं और कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम गत माह 14 मई को घोषित कर दिया गया था आमतौर पर एक पखवाड़े में बोर्ड द्वारा समन्वयक संस्था को मार्कशीट भेज दी जाती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका है परीक्षा परिणाम घोषित हुए एक माह से अधिक समय हो चुका है लेकिन मार्कशीट नहीं भेजी जा सकी है अभी तक किसी प्रकार का कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं मिल पा रहा है कि मार्कशीट कब तक आएगी। मार्कशीट के अभाव में विद्यार्थियों को कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है प्रवेश के लिए इंटरनेट से मिली प्रति का तो फिर भी उपयोग हो रही है लेकिन ओरिजनल मार्कशीट के अभाव में विद्यार्थियों की टीसी नहीं बन पा रही है। 

रविवार को सबसे अधिक बारिश आष्टा में 12 एमएम हुई, जावर में 3, सीहोर में 1 एमएम बारिश हुई जिले में 2 एमएम औसत बारिश हुई 

सोमवार की सुबह 8 बजे तक सीहोर में 94.3 एमएम, श्यामपुर 54 एमएम, आष्टा में 84 एमएम, जावर में 36.2 एमएम,  इछावर में 60 एमएम, नसरुल्लागंज में 61 एमएम, बुदनी में 75 एमएम, रेहटी में 142 एमएम बारिश रिकार्ड हुई है


गत वर्ष आज की तारीख तक सीहोर में 112.4 एमएम, श्यामपुर 101.5 एमएम, आष्टा में 86 एमएम, जावर में 97 एमएम, इछावर में 81 एमएम, नसरुल्लागंज में 84 एमएम, बुदनी में 15 एमएम, रेहटी में 22 एमएम बारिश रिकार्ड हुई थी 


इस वर्ष आज तारीख तक सबसे अधिक बारिश रेहटी और बुदनी में हुई है जबकि पिछले साल आज की स्थिति में बुदनी और रेहटी में सबसे कम बारिश दर्ज हुई थी 

विवाहिता को बंधक बनाकर गेंग रेप करने वाले तीन लोगों पर प्रकरण दर्ज पुलिस कर रही मामले की जांच 

सीहोर। एक इक्कीस वर्षीय विवाहिता को बंधक बनाकर उसके साथ गेंग रेप का मामला प्रकाश में आने पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ अपराधिक प्रकरण कायम कर जांच कार्य शुरु कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार रेलवे स्टेशन के समीप बुदनी के कोरी मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय विवाहिता को गडरिया नाला बुदनी निवासी लक्ष्मण, गोपाल और प्रकाश बस स्टैंड के समीप से पकड़ कर ले गए और एक कमरें में बंधक बनाकर बारी बारी से ज्यादती की। पुलिस के अनुसार 16 जून रात 8 बजे की इस वारदात की सूचना विवाहिता द्वारा बुदनी थाने में 17 जून की रात करीब 10 बजे दी गई विवाहिता द्वारा बताया गया है कि जब वो घर जा रही थी तभी इन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और एक जगह कमरें में बंधक बनाया कर उसके साथ ज्यादती की। बुदनी पुलिस ने भादवि की धारा 342, 365, 376 डी के अंर्तगत अपराधिक प्रकरण कायम कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है। 
००

जन्म दिन पार्टी में शराब पीकर किया झगड़ा करने का मामला पहुंचा थाने ग्रामीण के खिलाफ प्रकरण दर्ज

सीहोर। जन्म दिन पार्टी में शराब पीकर झगड़ा करने का मामला थाने जा पहुंचा जिस पर पुलिस ने एक ग्रामीण पर अपराधिक प्रकरण कायम कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार निकटवर्ती ग्राम सेमलीखुर्द निवासी आकाश माली आत्मज रामचन्द माली और हरिओम आत्मज भैरोंसिंह माली गांव के अपने मिलने वाले के पुत्र के जन्म दिवस समारोह में शमिल होने के लिए रविवार की रात को गए थे बताया जाता है कि दोनों शराब पीए हुए थे इस बीच हरिओम माली ने आकाश माली के साथ गाली गुफ्तार करते हुए मारपीट कर उसे जाने से मारने की धमकी दी मामला मंडी थाने पहुंचा जिस पर पुलिस ने आकाश माली की रिपोर्ट पर हरिओम माली के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323, 506 के अंर्तगत प्रकरण कायम कर जांच कार्य शुरु कर दिया है। 

फेस बुक पर धार्मिक भावनाएं भड़काना युवक को महंगा पड़ा पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार 

सीहोर। फेसबुक पर एक युवक को धार्मिक भावना भड़काने संबंधी एक संदेश डालना उस समय महंगा पड़ा गया जब पुलिस ने उसके खिलाफ अपराधिक प्रकरण कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तहसील मुख्यालय इछावर निवासी  फैसल खां आत्मज अच्छे खां ने बीती रात फेसबुक पर अपनी आईडी पर  धार्मिक भावना भड़काने का प्रयास किया था जिस पर खेड़ी पुरा इछावर निवासी कपिल वर्मा आत्मज रामगोपाल वर्मा की शिकायत पर इछावर पुलिस ने आरोपी  फैसल खां के खिलाफ 295 ए आइपीसी सूचना तकनीकी अधिनियम की धारा 67 सन 2000 के अंर्तगत मामला दर्ज कर आज उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

0 comments:

Post a Comment