खबरों का सूर्य उदय अब रात को
10 हजार पाठकों के साथ आपको रखे अपडेट
SehoreExpress.Com/ SehoreExpress app
SehoreExpress app गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध
NEWS BY बसंत दासवानी/बल्लू दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 29 june 2018
गोघरा डेम में डूबने से युवक की मौत
पंचायत भवन के ताले टूटने का सिलसिला जारी इस बार चोर खजूरियाकला के भवन से ले गए एलसीडी
बारिश में सीहोर नम्बर वन कल की बारिश ने सभी विकास खंड को पीछे धकेला
सीहोर जिले में आज सुबह 8 बजे तक 8.7 इंच औसत बारिश और सीहोर में कल की झमाझम बारिश के कारण 15 इंच बारिश हो चुकी है
गुरुवार को सीहोर जिले में सबसे अधिक सीहोर में 8.52 इंच बारिश हुई और सबसे कम नसरूल्लागंज में 6 एमएम बारिश हुई गुरुवार को भी सीहोर जिले में जावर को छोड़ सभी जगह बरसे बदरा, गुरुवार को जिले में औसत बारिश 46 एमएम रिकार्ड की गई पिछले साल इस दिन 1.3 एमएम बारिश हुई थी
गुरुवार सुबह 8 बजे से शुक्रवार की सुबह 8 बजे की स्थिति सीहोर में 214 एमएम, श्यामपुर में 49 एमएम, आष्टा में 18 एमएम, जावर में 0 एमएम, इछावर में 49 एमएम, नसरुल्लागंज में 6 एमएम, बुदनी में 8 एमएम, रेहटी में 25 एमएम बारिश हुई
29 जून सुबह 8 बजे तक सीहोर जिले में कुल औसत वर्षा 8. 7 इंच वर्षा रिकार्ड हो चुकी है,गत वर्ष आज की स्थिति में 5. 94 इंच बारिश रिकार्ड की गई थी
आज सुबह 8 बजे तक की स्थिति में अब तक सीहोर में 15 इंच श्यामपुर में 9.12 इंच आष्टा में 6 04 इंच जावर में 8.4 इछावर में 9.96 नसरुल्लागंज में 5.28 इंच बुदनी में 6.88 इंच रेहटी में 9.6 इंच बारिश हुई हैं
गत वर्ष सीहोर में 161.4 एमएम, श्यामपुर में 121.5 एमएम, आष्टा में 117 एमएम, जावर में 131.3 एमएम, इछावर में 204 एमएम, नसरुल्लागंज में 219 एमएम , बुदनी में 115 एमएम, रेहटी में 118.4 एमएम बारिश हुई थी
शुक्रवार को भी हुई बारिश दोपहर के बाद जमकर बरसे बदरा
चुनाव विवाद में पूर्व सरपंच और उनके पुत्र को 2 वर्ष का कारावास और 3 हजार का अर्थदंड
सीहोर। ग्राम खड़ी में हुए चुनावी विवाद में अदालत ने पूर्व सरपंच और उनके पुत्र को दोषी पाते हुए दो वर्ष के कारावास और तीन हजार के अर्थदंड से दंडित किया है। अभियोजन के अनुसार जावर थाने के ग्राम खड़ी में 17 जनवरी 2013 को ग्राम में सोसायटी चुनाव के दौरान हुए विवाद के मामले में पूर्व सरपंच मनोहरसिंह उनके पुत्र राजेश एवम चंद्रशेखर पर आरोप दोष सिद्ध पाते हुए न्याधीश मनोज कुमार भाटी ने 2 वर्ष की सजा 3-3 हजार के अर्थदण्ड से दंडित किया। ग्राम के जीवनसिंह ने सोसायटी चुनाव में हुए विवाद के बाद जावर थाने में मनोहरसिंह सहित करीब 11 लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वही राजेश की ओर से प्रहलाद सिंह सहित 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आज सुनाये गये फैसले में तीन आरोपियों पर आरोप दोष सिद्ध पाया गया उन्हें भादवि की धारा 325 में 2-2 साल की सजा ओर 2-2 हजार का अर्थदण्ड एवम धारा 323 में 1-1 साल की सजा व 1-1 हजार का अर्थदण्ड की सजा सुनाई गई।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
लापरवाह कर्मचारियों की रिपोर्ट तैयार कर की जाएगी जांच
डीआईजी ग्रामीण ने जिले का निरीक्षण कर परैड की सलामी ली
भोपाल ग्रामीण रेंज भोपाल द्वारा जिले का वार्षिक निरीक्षण किया । इस क्रम में सर्वप्रथम उन्होने पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड पर पहुंचकर कर परेड की सलामी ली। परेड का निरीक्षण किया एवं अधिकारी/कर्मचारियों से परेड करवाई जाकर परेड की बरीकियों को परखा, तत्पश्चात रक्षित केन्द्र की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर उनके कार्यो का निरीक्षण किया गया । परेड की कमान श्री दीपक पाटिल, रक्षित निरीक्षक सीहोर द्वारा संभाली गई । इस अवसर पर पुलिस कर्मियों का सम्मेलन भी आयोजित किया गया जिसमें पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों की व्यथाओं एवं सुझाव को सुनकर उनका यथासंभव निराकरण कराया । निरीक्षण के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल, श्री समीर यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर एवं जिले के राजपत्रित अधिकारी/थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे ।जिले के वार्षिक निरीक्षण के क्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा थाना आष्टा का भी निरीक्षण किया गया । इसीक्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा शहरी एवं देहात थाना एवं राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों का भी निरीक्षण किया जाना प्रस्तावित हैं ।
अवैध शराब जप्त
आष्टा पुलिस ने हर्राजखेड़ी जोड़ आष्टा के पास से ग्राम हर्राजखेड़ी निवासी ओमप्रकाश पिता राम सिंह जायसवाल को 17 क्वाटर देशी मदिरा की. 850/-रूपये मूल्य की अवैध रूप से रखे पाये जाने पर रंगे हाथों गिरफतार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की । इमलीखेड़ा जोड़ के पास मैना से ग्राम लौरासकंला निवासी राहुल पिता राधेश्याम जायसवाल को अवैध रूप से 18 क्वाटर देशी मदिरा की.900/-रूपये मूल्य की रखे पाये जाने पर रंगे हाथों गिरफॅतार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की ।
सटोरिये गिरफतार
थाना आष्टा पुलिस ने विश्वास होटल के पास चौपाटी आष्टा से गत दिवस शाम को अवैध रूप से सट्टा अंक लिखते पाये जाने पर कुम्हार मोहल्ला आष्टा निवासी पवन पिता रामचन्द्र गुजराती 34 साल को रंगे हाथों गिरफतार कर इसके कब्जे से 370/-रूपये नगदी एवं सट्टा पर्ची जप्त कर सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की । इछावर पुलिस ने ग्राम ढाबलामाता पुलिया के पास से गत दिवस रात को गब्राम ढाबला माता निवासी धर्मेन्द्र पिता हरिसिंह ठाकुर को अवैध रूप से सट्टा अंक लिखते पाये जाने पर इसके कब्जे से 490/-रूपये नगदी एवं सट्टा पर्ची जप्त कर सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की । शाहगंज पुलिस ने पुराना बस स्टैण्ड शाहगंज से गत दिवस शाम को स्थानीय शाहगंज निवासी भूरा पिता खेमचन्द्र यादव 28 साल को अवैध रूप से सट्टा अंक लिखते पाये जाने पर इसके कब्जे से 510/-रूपये नगदी एवं सट्टा पर्ची जप्त कर सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की ।
वर्षो से फरार स्थाई वारंट गिरफतार
थाना इछावर पुलिस ने वर्ष 2014 से भादवि0 की धारा 456,354,324,506 में फरार स्थाई वारंटी मिथुन आ. रमेश मालवीय 20 साल निवासी ब्रिजिशनगर को गिरफतार करने में सफॅलता प्राप्त की हैं ।
दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
थाना गोपालपुर में श्यामपुर निवासी 26 वर्षीय विवाहिता ज्योति पत्नी राजू बकोड़िया ने रिपोर्ट किया कि पर ग्राम वासुदेव निवासी पति राजू बकोरिया, सास सउउाबाई, जेठ प्रकाश, जेठानी मायाबाई द्वारा दहेज में मो.सा., फ्रीज, वांशिंग मशीन व सोने का डोरा न लाने पर मारपीट कर प्रताड़ित किया । रिपोर्ट पर गोपालपुर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का मामला कायम कर जांच में लिया गया ।
सड़क दुर्घटनाये अलग अलग जगह कई घायल
दोराहा थाना अन्तर्गत गत 17 जून-18 की शाम 07.00 बजे दोराहा जोड़ मदरसा के सामने बोलेरो क्रमांक एमपी-37-सी-2437 के चालक ने अपने वाहन को अनियंत्रित गति से चलाते हुये जमोनियाखुर्द निवासी गुलाब सिंह पिता राम सिंह हाड़ा की बाइक क्रमांक एपमी-37-एनएल-4127 में टक्कर मार दी जिससे गुलाब सिंह घायल हो गया । जावर थाना अन्तर्गत इन्दौर भोपाल मार्ग वायपास मेहतवाड़ा के पास आज सुबह टेंकर क्रमांक एमपी-04-एचई-7577 के चालक ने आयशर ट्रक क्रमांक एमपी-13-जीए-6326 में पीछे से टक्कर मार दी जिससे आयशर पलट गया जिसमे ड्रायवर जावेद को चोटें आई , आयशर चालक ने अपने वाहन को बिना संकेत दिये अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे टेंकर क्रमांक-04-एचई-7577 खाई में नीचे उतर गया जिसमें टेंकर चालक को हाथ में चोट आई । जावर पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर क्रास प्रकरण कायम कर जांच शुरू कर दी हैं । गोपालपुर थाना अन्तर्गत दरवार के घर के सामने ग्राम बड़नगर मेंआज दोपहर को डम्फर क्रमांक एमपी-09-एचएच-4729 के चालक ने तेजगति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये बोरदी थाना रेहटी निवासी धर्मेन्द्र आ0. राम भरोस जाटव की बाइक क्रमांक एमपी-04-एमएम-0516 में टक्कर मार दी जिससे धर्मेन्द्र को चोटें आई ।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने की जिला चिकित्सालय में अतिरिक्त नवीन डाक्टरो की नियुक्ति की मांग
सीहोर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत सीहोर ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जिला चिकित्सायलय में डाक्टरों की कमी को देखते हुए अतरिक्त नये डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि सीहोर जिले का एक मात्र जिला चिकित्सालय है, जिसमें रोजाना ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आम नागरिक उपचार के लिए पहुंचते हैं। जिला चिकित्सालय होने के बावजूद भी यहां डॉक्टर पूर्ण रूप से उपलब्ध नहीं है एवं यहां पर मात्र एक महिला डॉक्टर है। ग्राहक पंचायत ने कलेक्टर महोदय से मांग की है कि मरिजों की अधिकता को देखते हुए चिकित्सालय में चार से पांच डॉक्टर और महिला विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए। मरिजों व महिलाओं मरिजों को समय पर उपचार मिल सके। जो योग्य चिकित्सक डॉक्टरों का स्थानांतरण जिले में अलग-अलग जगह किया जा रहा है उनके स्थानांतरण पर तुरंत रोक लगाई जावे एवं नए डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रुप से अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिलाध्यक्ष प्रिंस राठौर, जिला उपाध्यक्ष वैभव पाराशर, जिला सचिव पुनीत वर्मा, तहसील संयोजक मुकुल राठौर, नगर अध्यक्ष प्रणव सोनी, रवि राठौड़, प्रबल राठौर, अंकित परमार, आदर्श राठौर, अतुल बारेला, आनंद जाट आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
वर्षा राहत हेतु एडीएम ने आपात बैठक ली दिये आवश्यक निर्देश
बारिश से नगरीय क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव होने से निर्मित समस्याओं से निपटने हेतु कलेक्टर श्री तरुण कुमार पिथोड़े के निर्देशानुसार एडीएम श्री विनोद चतुर्वेदी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आपात बैठक आयोजित की। वर्षाकाल के दौरान नगर में जल निकासी में उत्पन्न हुई बाधाओं, जलभराव क्षेत्रों में उत्पन्न हुई समस्याओं के कारण और निराकरण पर विस्तृत चर्चा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैंने स्वयं भ्रमण कर नगर की स्थिति का आंकलन किया था, जिसमें गणेश मंदिर रोड़ शुगर फैक्ट्री क्वाटर्र में जलभराव, शुगर फैक्ट्री चौराहे पर स्थित पुलिया के चौक होने से डेविड क्लब व आसपास के क्षेत्रों में पानी भरजाना, पानी घुसने की समस्या बनी, मोमनीपुल के मोहेर चौक पाए गए, झुनियावाड़ी, में सीवेज प्लांट के पास नाले की चौड़ाई कम की शिकायत मिली, बद्रीमहल से कोतवाली चौराहा और लीसा टाकिज से स्टेट बैंक तक सड़कों पर जलभराव, रेल्वे के दोनों अंडरब्रिज में पानी का भराव, कोलीपुरा के पास अधूरे फोरलेन के कारण जलभराव की समस्या बन जाती है। उपरोक्त समस्त बिंदुओं पर चर्चा के बाद एडीएम ने इन समस्याओं के निराकरण हेतु दिए निर्देशों के साथ ही समूचे नगर की नालियों की स्थिति सुधारने आर्किटेक्ट से तत्काल सर्वे कराकर कलेक्टर को अवगत कराने के लिए सीएमओ को निदेर्शित किया गया। सीवेज का कार्य करने वाली अंकिता कंस्ट्रक्शन के इंजीनियर से भी सड़क निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ करने के साथ ही जहां सड़क निर्माण के बाद धंस गई है उन्हें ठीक करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। एसडीएम ने नागरिकों से अपील की है कि बाढ़ राहत हेतु जिला मुख्यालय पर कंट्रोलरूम स्थापित है कंट्रोलरूम के दूरभाष नं.07562-226470 पर तत्काल जानकारी दें। यहां 24 घंटे सहायता उपलब्ध है। बैठक में नगरपालिका सीएमओ श्री सुधीर सिंह, अंकिता कंस्ट्रक्शन के इंजीनियर श्री वैभव रामपुरा व अजय चौधरी उपस्थित थे।
रोजगार मेले का आयोजन कल सीहोर में
जिला रोजगार अधिकारी सीहोर ने बताया कि 30 जून,18 को महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज भोपाल नाका सीहोर में रोजगार मेले का आयोजन किया जावेगा जिसमें लगभग 10 कम्पनियों द्वारा बेरोजगार आवेदकों को रोजगार प्रदान किया जावेगा। इच्छुक आवेदक अपने समस्त प्रमाण पत्रों सहित (पासपोर्ट साइज फोटो, आधार नम्बर, अंकसूची आदि) के साथ रोजगार मेले उपस्थित हों।
बिना लायसेंस के चल रहा था पेट्रोल पंप
सहायक आपूर्ति अधिकारी सीहोर श्री अब्दुल शरीफ खान द्वारा मेसर्स जसवंत सेल्स एंड सर्विस पेट्रोल पंप ग्राम चौंडी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जांच में पाया गया कि पंप का लायसेंस 31 दिसंबर 17 तक वैद्य था जिसका लायसेंस नवीनीकरण नहीं करवाते हुए बिना लासेंस के डीजल / पेट्रोल का क्रय/विक्रय का कार्य लगातार किया जा रहा था। उपभोक्ताओं को विगत दो माह से डीजल / पट्रोल का वितरण न कर वंचित किया गया। अवैध रूप से पेट्रोल पंप मालिक द्वारा डीजल / पेट्रोल का क्रय-विक्रय पाए जाने पर श्री खान द्वारा संग्रहित डीजल / पेट्रोल जिसकी राशि 54000 रुपए जप्त कर मप्र मोटर स्पिरिट तथा हाई स्पीड डीजल आयल आदेश 1980 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 1955 की धारा 3/7 का प्रकरण कायम कर प्रतिवेदन कलेक्टर को अग्रमि कार्यवाही हेतु प्रस्तुत किया गया।
अमानक स्तर का गेंहू पाए जाने पर प्रकरण दर्ज
सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री अब्दुल शरीफ खान ने बताया कि चरनाल समिति द्वारा अमानक स्तर का गेंहू उपार्जन तारीख निकलने के बावजूद अपने खरीदी केन्द्र पर 224 किंवटल गेंहू खरीदे जाने पर उसे जप्त किया गया था, जिसमें दोषी पाए जाने पर चरनाल समिति के प्रबंधक जगदीश शर्मा, केन्द्र प्रभारी जयंत गौर, ऑपरेटर संजय शर्मा एवं मुकद़दम सतीश गौर के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 34,120, बी, 272,273,418 एवं 420 के तहत सहायक आपूर्ति अधिकारी सीहोर श्री अब्दुल शरीफ खान द्वारा अहमदपुर थाना में गत 22 जून 18 को प्रकरण दर्ज कराया गया।
डोर टू डोर सर्वे का कार्य जारी
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. एवं भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों 156-बुधनी, 157-आष्टा, 158-इछावर, 159-सीहोर में नियुक्त बीएलओ द्वारा 15 मई 18 से 30 जून 18 तक डोर टू डोर सर्वे का कार्य किया जाकर मतदाता सूची शुद्धिकरण का कार्य किया जा रहा है। इस अवधि में जिले के पात्र मतदाता उनका नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने, संशोधन किए जाने, नाम काटे जाने तथा एक स्थान से दूसरे स्थान में नाम स्थानांतरण किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं एवं इस अवधि के पश्चात भी सतत अद्धतन के दौरान उपरोक्त सभी बीएलओ को प्रस्तुत किए जा सकते हैं। यदि किसी मतदाता को परिचय पत्र प्राप्त नहीं हुआ है तो वह संबंधित बीएलओ से संपर्क कर परिचय पत्र प्राप्त कर सकता है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तरुण कुमार पिथोड़े द्वारा मतदाताओं से अपील की है कि वह अपना नाम वोटर लिस्ट में अवश्य जुड़वाएं। यदि किसी बीएलओ द्वारा उक्त कार्य में, लापरवाही की जाती है तो संबंधित अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से संपर्क करें अथवा जिले के कंट्रोल रूम में दूरभाष 07562-228299 पर भी अवगत करवा सकतें हैं।
जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानीटरिंग समिति की बैठक कल
अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत जिला स्तरीय सर्तकता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक का आयोजन 30 जून 2018 को शाम. 4 बजे कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में किया जाएगा। बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है।
0 comments:
Post a Comment