Saturday, 30 June 2018

पार्षद, पार्षद पति व पुत्र ने की नपा महिला कर्मचारी से गाली गलोच अभद्रता नपा के सभी नाराज कर्मचारियों ने थाना कोतवाली पहुंचकर की शिकायत गिरफ्तारी ना होने पर कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चैतावनी



सीहोर जिले में आज सुबह बजे तक 9.19 इंच औसत बारिश हुई है गत आज तारीख तक 5.98 इंच बारिश हुई थी



शुक्रवार को सीहोर जिले में सबसे अधिक सीहोर में 35.2 एमएमबारिश हुई और सबसे कम नसरूल्लागंज में 0.2 एमएम बारिश हुई शुक्रवार को सीहोर जिले में जावर रेहटी को छोड़ सभी जगह बरसे बदरा,

 शुक्रवार को जिले में औसत बारिश 10.2 एमएम रिकार्ड की गई पिछले साल इस दिन 1 एमएम बारिश हुई थी 


 30 जून की सुबह 8 बजे की स्थिति सीहोर में 16.4 इंच, श्यामपुर में 9.52 इंच, आष्टा में 6.76 इंच, जावर में 8.4 इंच, इछावर में 10.2  इंच नसरुल्लागंज में 5.28 इंच, बुदनी में 7.36 इंच, रेहटी में 9.6 इंच बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है


आज सुबह 8 बजे तक की स्थिति में पिछले 24 घंटे में सीहोर में 35.2 एमएम श्यामपुर में 10 एमएम आष्टा में 18 एमएम जावर में 0 इछावर में 6एमएम नसरुल्लागंज में 0.3 एम एम बुदनी में 12 एमएम  रेहटी में 0 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई 

गत वर्ष सीहोर में 162.4 एमएम, श्यामपुर में 121.5 एमएम, आष्टा में 124 एमएम, जावर में 131.3 एमएम, इछावर में 204 एमएम, नसरुल्लागंज में 219 एमएम , बुदनी में 115 एमएम, रेहटी में 118.4 एमएम बारिश हुई थी

पार्षद, पार्षद पति व पुत्र ने की नपा महिला कर्मचारी से गाली गलोच अभद्रता
नपा के सभी नाराज कर्मचारियों ने थाना कोतवाली पहुंचकर की शिकायत
गिरफ्तारी ना होने पर कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चैतावनी

सीहोर। नपा कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष भगवानदास ने बताया कि आज नपा के महिला कर्मचारी के साथ पार्षद पुत्र व पार्षद पति संतोष शाक्य, पार्षद पति रमेश राठौर, पार्षद पुत्र मुकेश मेवाड़ा, पार्षद पति सफीक बाबा, श्रीमति राखी सुशील ताम्रकार द्वारा कम्प्यूटर आपरेटर के रुम में पहुंचकर ड्यूटी पर कार्यरत भावना ठाकुर के साथ बद्सलूकी करते हुए अभद्रता की गई। इसके पश्चात नपा कर्मचारियों में भारी नाराजगी के चलते सभी कर्मचारियों ने परिषद् की बैठक के पश्चात नपाध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा को पार्षद श्रीमति राखी सुशील ताम्रकार व उनके साथ पहुंचे पार्षद पति व पुत्र के विरुद्ध लिखित ज्ञापन सौंपा, तत्पश्चात सभी कर्मचारियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए काम बंद कर थाना कोतवाली पहुंचकर आरोपी पार्षद व पार्षद पति एंव पार्षद पुत्र की नामजद लिखित शिकायत कर थाना प्रभारी श्रीमति संध्या मिश्रा को नपा कर्मचारियों के हस्ताक्षर युक्त उपस्थित होकर शिकायती पत्र सौंपकर एफआईआर कर महिला कर्मचारी को प्रताडि़त करने वाले दोषियों पर कार्यवाही की मांग की। महिला कर्मचारी का अरोप था कि विगत एक सप्ताह पूर्व भी पार्षद पति संतोष शाक्य, पार्षद पति रमेश राठौर, पार्षद पुत्र मुकेश मेवाड़ा के द्वारा मेरे कक्ष में आकर मेरे साथ बदसलुकी की गई थी। कम्प्यूटर कक्ष में निर्माण सम्बंधी कार्यों का दायित्व मुझे सौंपा गया है, जिसका मैं पुरी तहर निर्वहन करती हूं। आज परिषद की बैठक के बाद नपा उपाध्यक्ष श्रीमति रखी सुशील ताम्रकार और उनके साथ पार्षद पुत्र संतोष शाक्य पार्षद पति रमेश राठौर, सफीक बाबा, पार्षद पुत्र मुकेश मेवाड़ा ने मेरे कार्यालय में आकर मुझसे काफी गाली गलोच कर अभद्रता की। उनके इस दुव्र्यवहार से मेरे महिला सम्मान को ठेस पहुंची है और मुझे सार्वजनिक रुप लज्जित किया गया। इसलिये इन व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस कार्यवाही करने की मांग की गई है। मांग करने वालों में प्रमुख रुप से नपा कर्मचारी संघ के  अध्यक्ष भगवान दास राजपूत, भवगत सिंह बेस, कमोद सिंह, संतोष वर्मा, बाबूलाल वर्मा, महेश जाटव, सत्यनारायण सोनी, नरेन्द्र सिंह सौलंकी, तुलसीराम परमार, निर्मल जैन, टीकम अग्रवाल, अनिल चौहान, रमेश यादव, हितेन्द्र व्यास, विश्वेन्द्र सिंह बेस, अनिरुद्ध सिसोदिया, मनीष सोनी, रजनी शर्मा, किरण पटेल, पार्वती बाई, रचना तिवारी, ममता तिलवानी, रजिया सुल्तान, चन्द्रप्रभा शर्मा, भावना ठाकुर, सपना गौर, अर्चना शुक्ला, कृष्णा तिवारी, आरती राय आदि अनेक नपा कर्मचारी उपस्थित रहे।

महिला पार्षदों ने कोतवाली पहुंचकर दर्ज़ कराई नपाध्यक्ष और उनके पति की शिकायत
सीहोर। शनिवार को नगर पालिका परिषद की बैठक आयोजित की गई। जिस में पाषज़्दों के द्वारा महिला कमज़्चारी भावना ठाकुर पर पैसा लेकर कायज़् कराने का आरोप लगाया गया। जैसे ही बैठक खत्म हुई हॉल के बाहर आने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष अमीता अरोरा और उनके पति जसपाल सिंह अरोरा के द्वारा महिला पाषज़्द एवं नपा उपाध्यक्ष राखी ताम्रकार, सौदरा बाई मेवाड़ा, सूनीता संतोष शाक्य, अनीता रमेश राठौर, तब्बसुम सफीक बाबा, बबीता विरेंद्र सलूजा के साथ अभद्र भाषा में बात की गई। जसपाल अरोरा ने कहा कि वह कमज़्चारी मेरे द्वारा नियुक्त किया गया है कोई भी उस कमज़्चारी का कुछ नहीं कर सकता है जिस का मौजूद पाषज़्दों के द्वारा विरोध किया गया। जिस पर अध्यक्ष पति जसपाल अरोरा के द्वारा महिला पाषज़्दों से गांली गलोच की गई। और महिला पाषज़्दों के पतियों पर झूठी एफआइआर करने के धमकी दी। महिला पाषज़्दों ने कहा कि नपाध्यक्ष के पति जसपाल सिंह अरोरा अनेक लड़कों के साथ नपा कायाज़्लय में बैठकर दादागिरी करते है यह नियम के खिलाफ है। इस से पहले भी जसपाल अरोरा के द्वारा दिव्यांग पाषज़्द पुत्र मुकेश मेवाड़ा को मोबाईल पर जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। उपाध्यक्ष पति सुशील ताम्रकार पर भी एक टेंट ठेकेदार के द्वारा पचास प्रतिशत कमीशन लेने के झूठे आरोप लगवाए जा चुके है। हम महिला पाषज़्द नगर पालिका अध्यक्ष और उनके पति जसपाल अरोरा के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है। महिला पाषज़्दों ने कोतवाली प्रभारी को शिकायती पत्र देकर कायज़्वाही करने की मांग की गई है।



अवैध हथियार रखने वाला गिरफतार
थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से चाकू रखे पाये जाने पर मछली पुल सीहोर से पीपलरवा निवासी अरूण हाण्डा पिता नटवर हाण्डा को रंगे हाथों गिरफॅतार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की हैं ।



अवैध शराब जप्त
सिद्धिकगंज पुलिस ने खाचरोद रोड से गत दिवस अवैध रूप से 18 क्वाटर रखे पाये जाने पर नौगांव निवासी कान्हा पिता अशोक दुबे को रंगे हाथों गिरफतार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की हैं । 

सड़क दुर्घटनाये
थाना मण्डी अन्तर्गत ग्राम बावड़िया के आगे पुलिया के पास गत दिवस रात्रि में मैजिक वाहन क्रमांक एमपी-04-एलसी-5312 के चालक ने अपने वाहन को अनियंत्रित गति से चलाते हुये खजूरीकंला निवासी सुनील गौर की बाइक क्रमांक एमपी-37-एमबी-6208 में टक्कर मार दी जिससे सुनील गौर घायल हो गया । गोपालपुर थाना अन्तर्गत बड़नगर वेयर हाउस के पास गत 24 मई को बाइक चालक गणेश आ. कचरूनाथ निवासी बचगांव ने अपनी मोटर सायकल को लापरवाहीपूर्वक चलाई जिससे मोटर सायकल बैठे मुकेश को गिरने से सिर में आई चोटों के कारण उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । पुलिस ने कौशल्याबाई की रिपोर्ट पर मामला कायम कर जांच शुरू कर दी हैं । जावर थाना अन्तर्गत इन्दौर भोपाल अरनिया गांजी चौराहा डोडी के पास बीती रात्रि को अज्ञात आयशर वाहन चालक ने अपने वाहन को अनियंत्रित गति से चलाते हुये अज्ञात पुरूष उम्र 35 वर्ष को टक्कर मार दी जिसकी घटना स्थल पर मौत हो गई । रमेशचन्द्र मालवीय की सूचना पर मामला कायम कर जांच में लिया गया ।नसरूल्लागंज अन्तर्गत आज सुबह ग्राम मण्डी एवं अतरालिया के बीच में अज्ञात कार के चालक ने अपने वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये जीवन सिंह मेहरा को सामने से टक्कर मारकर घायल कर दिया । हरपाल सिंह की रिपोर्ट पर मामला कायम कर जांच शुरू कर दी हैं । कोतवाली थाना अन्तर्गत झागरिया जोड़ सीहोर के पर गत 24 मई को बाइक क्रमांक एमपी-37-एमएल-3246 के चालक ने रामगोपाल को टक्कर मार दी थी जिसे गंभीर चोट आने से हमीदिया अस्पताल भर्ती कराया गया था जहॉ उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई । सूचना पर पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी हैं ।



मर्ग पंजीबद्ध
थाना बिलकिसगंज अन्तर्गत ग्राम रामगढ़ निवासी 19 वर्षीय प्रताप सिंह पिता हरिप्रसाद कोरकू 19 साल को गत 25 जून की रात को बिजली करंट लगने के कारण उपचार हेतु अस्पताल इछावर लाया गया जहॉ जहॉ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना नसरूल्लागंज अन्तर्गत ग्राम सनकोटा निवासी भारती बाई पत्नी कैलाश बारेला 30 साल को जहरीला पदार्थ का सेवन करने के कारण उपचार हेतु नसरूल्लागंज अस्पताल भर्ती कराया गया था जहॉ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं । दिनांक 21 जून-2018 की दोपहर को स्थानीय नसरूल्लागंज निवासी महेश आ. भरत पंवार 38 साल को अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन करने के कारण उपचार हेतु बंसल अस्पताल भोपाल में भर्ती कराया गया था जहरॉ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । सूचना पर पुलिस ने मर्ग  कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।



एसएफ जवान की मदद से बची जान
नगर में मानसून की जोरदार बारिश से उफान पर आई सीवन नदी के सेवनिया गाँव स्थित रपटे पर तेज भाव में फंसे एक युवक की जान बचाने में एसएफ के सैनिक की भूमिका की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है 7 दरअसल नगर के गणेश मंदिर के ठीक पीछे सेवनिया गाँव के पास रपटे में पानी के तेज बहाव के बीच श्रीराम कालोनी के रहने वाले २१ साल के पवन फंस गए ....अचानक यह खबर गणेश मंदिर के पास बनी विशेष सशस्त्र बल  शिवपुरी की १८ वीं बटालियन की ए कंपनी की पुलिस चौकी में पदस्थ आरक्षक क्रमांक २५४ नंदकिशोर को मिली तो उन्होंने बिना समय गवांये मौके पर पहुँच कर रेस्कूय शुरू किया 7 अपनी जान हथेली पर रखकर वह तेज बहाव में फंसे युवक को निकालने के लिए समीप के पेड़ पर चढ़े और रस्सी डालकर उसे सहारा दिया 7 ग्रामीणों की मदद से आखिरकार यह युवक पवन सुरक्षित बाहर आ गया 7 इस कार्य में  विशेष सशस्त्र बल की गणेश मंदिर पुलिस चौकी के चौकी प्रभारी आरक्षक क्रमांक १४ अनिल शर्मा और आरक्षक क्रमांक ७८९ मुकेश राय ने भी रेस्कूय में सहायता की 7 एसएफ की इस निःस्वार्थ सेवा की चर्चा आज जिले में चल रही है



गल्ला मंडी सीहोर में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया
माननीय जिला एवम सत्र न्यायाधीश /अध्य्क्ष महोदय ,(श्री ऋषभ कुमार सिंघई) जिला सीहोर के मार्गदर्शन में आज दिनांक २९ जून २०१८ को ३:३० बजे  गल्ला मंडी जिला  सीहोर  में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें गल्लामंडी  के  अध्य्क्ष महोदय एवम सचिव श्री तिवारी जी एवम  गल्लामंडी के मजदूर संघ के कार्यकरि सद्स्य एवम पध्दिकारी तथा भारी संख्या में श्रमिक उस्थित हुये, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीहोर से   सचिव श्री एस के नागोत्रा एवम  पैनल अदिवक्ता श्री याद मोहम्मद उपस्थित हुए ।  सचिव  श्री  नागोत्रा  द्वारा नालसा की योजना  असंगठित क्षेत्र के मजदूरों  को प्राप्त होनेवाली २० योजनाये जैसे कौशल विकास योजना खिलाड़ी प्रोतसाहन, कार्य के दौरान अपंजीकृत श्रमिक की मृतयु की दशा में अंत्येष्टि एवं गृह  राशि भुगतान योजना, व्यवसायिक पाठ्यक्रमों हेतु अध्ययन अनुदान योजना,औजार उपकरण खरीदी हेतु अनुदान योजना, चिकित्सा सहयता योजना,  इत्यादि  योजनाये की जानकारी  देते हुए इन  योजनआ का लाभ प्राप्त करने के लिये श्रमिक का पंजीयन करना अनिवार्य है इसीलिए श्रमिको को पंजीयन करवाना चाहिए एवम १४ जुलाई १८ को आयोजित होनेवाली लोकअदालत के  बारे में  विस्तार से जानकारी दी गई। इसी तारतम्य में  पेनल अदिवक्ता द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण किस प्रकार सहायता करता है नि:शुल्क तथा बहुत सारी शासन की योजनाएं के बारे में जानकारी प्रदान की ।
सिमरन कर रही है पढऩे की जिद परन्तु  गरीब परिवार के पास नहीं है पैसे
सरकारी खर्च पर सिमरन की पढ़ाई हेतु कलेक्टर से लगाई परिजनों ने गुहार
सीहोर। गरीब परिवार की बालिका सिमरन की पढ़ाई के प्रति मेहनत व लगन तो बहुत है, परन्तु उसके परिवार की गरीबी हालत उसकी पढ़ाई की दुष्मन बनी हुई है। सिमरन ने हाल ही में तीसरी कक्षा उच्च अंकों से उत्तीर्ण की है और अब वह आगे पढऩे की जिद कर रही है। उसका पढ़ाई के प्रति रुझान को देखते हुए उसके गरीब परिजनों ने कलेक्टर महोदय से गुहार लगाई है कि सिमरन ने इमानुअल हायर सेकण्ड्री स्कूल से अंग्रेजी माध्यम से कक्षा तीसरी उत्तीर्ण कर ली है, परन्तु स्कूल संचालक ने स्कूल बंद कर दिया है। गरीब परिवार अब अन्य स्कूल में बच्ची का दाखिला नहीं करा सकता है। उक्त बालिका आगे पढ़ऩे की जिद पर अड़ी हुई है। परन्तु गरीब परिवार बच्ची को अच्छे स्कूल में पढ़ाई कराने में असमर्थ हैं, परिजनों ने कलेक्टर महोदय से गुहार लगाई है कि उक्त बच्ची का पढ़ाई के प्रति लगन को देखते हुए उसे शासकीय योजनान्तर्गत उसे शहर के न्यूहाल हाईन्यममेन, सेन्ट मायकल स्कू ल, शारदा विद्या मंदिर सीहो में से किसी भी विद्यालय में प्रवेश दिलवाये जाने  की मेहरवानी की जाये जिससे कि मेरी पुत्री सिमरन का भविष्य अन्धकारयम नहीं हो और में  उसे पढ़ा सकुॅ। महोदय प्रार्थी की पुत्री पूर्व में इमानुअल हायर सेकेण्ड्री स्कूल सीहोर जो अब बंद हो गया है उसमें पढ़ती थी एवं मेरी पुत्री का एडमिशलन गरीबी रेखा के नीचे  जीवन यापन करने वाले परिवार को शासन द्वार बिना फीस के पढ़ाया जा रहा था। अत: निवेदन है कि शिक्षा सत्र २०१८-१९ प्रारंभ हो गया है इसलिये शीघ्र एडमिशन दिये जाने के आदेश प्रदान किये जाने की कृपा की जाये।

विधानसभा निर्वाचन २०१८ की तैयारियों के संबंध में निर्देश
आगामी विधानसभा निर्वाचन २०१८ की पूर्व तैयारियों के संबंध में निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों की जानकारी पत्र के संलग्न पत्रक अनुसार प्रेषित की जाना है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तरुण कुमार पिथोड़े द्वारा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि निर्देशों का पालन कर उक्त जानकारी तत्काल जिला कार्यालय स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र में उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। प्रारुप एक व दो में कार्यालय से संबंधित अधिकारियों / कर्मचारियों की जानकारी प्रदान की जाए। पत्र के साथ संलग्न सूची में आपके कार्यालय एवं अधीनस्थ समस्त विकासखंडो स्तरीय/तहसील/ग्राम पंचायत/ग्राम स्तर पर स्थापित कार्यालय /संस्था में पदस्थ अधिकारियों /कर्मचारियों की जानकारी आपको ही उपलब्ध कराई जानी है उक्त जानकारी में कर्मचारी वर्तमान कार्यस्थल स्पष्ट रूप से अंकित हो। बिन्दु दो अनुसार सलंग्न सूची में दिए कार्यालय / संस्था के अतिरिक्त कोई और भी कार्यालय अथवा संस्था स्थापित है तो वहां पदस्थ अधिकारी / कर्मचारियों की जानकारी भी संकलित कर उपलब्ध करायें। निर्वाचन कार्य में लगने वाले मतदान कर्मियों के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारी जैसे मतदानकर्मी के वर्तमान निवास की विधानसभा का नंबर, उसके मूल गृह जिले के निवास की विधानसभा क्षेत्र का नाम व नंबर, मतदानकर्मी की पदस्थापना क्षेत्र की विधानसभा का नाम उसके मतदान केन्द्र का क्रमांक व नाम, मतदाता सूची के सरल क्रमांक, मतदानकर्मी द्वारा विगत किस आवंटित पद पर किए गए। कार्यानुभव की जानकारी, कर्मचारियों का मोबाईल नंबर के साथ-साथ ऐसे कर्मचारी जो शारीरिक रूप से विकलांग हैं अथवा किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं महिला / पुरुष की जानाकरी तथा शासकीय कर्मचारी की मतदान के लिए उपलब्धता आदि के संबंध में आपका अभिमत चेक लिस्ट में अंकित करें। विभाग प्रमुख अंत में उक्ताश्य का एक अभिप्रमाणिकरण भी प्रस्तुत करें कि उनके विभाग अथवा अधिनस्थ कार्यालय में कार्यरत समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों की जानकारी प्रारुप में सम्मिलि कर ली गई है, तथा आपके विभाग का कोई भी अधिकारी /कर्मचारी की जानाकरी शेष नहीं है।

मुख्यमंत्री युवा मण्डी उद्यमी योजना प्रांरभ
सचिव कृषि उपज मंडी सीहोर श्री करुणेश तिवारी ने एक जानाकरी में बताया कि म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा जिले की ऐसी मण्डी/उपमण्डी जो क्रियाशील नहीं हैं अथवा मंडी में लायसेंसी व्यापारियों की संख्या बहुत ही कम हैं ऐसी मंडियों को क्रियाशील बनाए जाने के लिए तथा कृषकों को अपनी उपज को स्थानीय स्तर पर विक्रय की सुविधा की दृष्टि से मुख्यमंत्री युवा मंडी उद्यमी योजना प्रारंभ की गई है। युवा मण्डी उद्यमी योजना में सर्वप्रथम ऐसी मंडियों को प्राथमिकता की जावेगी जो पूर्णत: अक्रियाशील हैं और वहां कृषि उपज व्यापक पैमाने पर होती है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आगामी ४ अगस्त २०१८ को आयोजित हितग्राही सम्मेलन में युवा मंडी उद्यमियों को योजना के स्वीकृति पत्र वितरण किया जाना है। युवा शिक्षित बेरोजगारों का चयन उपरांत होगा नि:शुल्क प्रशिक्षण अक्रियाशील उपमण्डी तथा ऐसी मंडियां एवं उप मंडियां जहां अनुज्ञप्तिधारी व्यापारी उपलब्ध नहीं हैं वहां युवा शिक्षित बेरोजगारों का चयन उपरांत नि:शुल्क प्रशिक्षण पदान कर मंडी व्यापार को बढ़ावा देना जिससे मडी एवं उप मंडी प्रांगणों में अधिक से अधिक कृषि उपजों का क्रय-विक्रय होगा। योजना से जहां एक और अक्रियाशील मंडियों के क्रियाशील होने से कृषक लाभांवित होंगे वहीं दूसरी और मंडियों को मंडीशुल्क प्राप्त होगा एवं अवैध व्यापार भी नियंत्रित हो सकेगा तथा युवा वर्ग को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। 

मुख्यमंत्री युवा मंडी उद्यमी योजना पांच चरणों में होगा संपन्न
मुख्यमंत्री युवा मंडी उद्यमी योजना पांच चरणों में संपन्न होगी। जिसमें आवेदक द्वारा आवेदन एवं युवा मंडी उद्यमी का चयन, आवेदक का प्रशिक्षण, आवेदक की व्यवहारिक ट्रेनिंग (इंटर्नशिप), आवेदक की अनुज्ञप्ति स्वीकृत करना, (आवेदक व्यवहारिक ट्रेनिंग इंटर्नशिप) के दौरान संबंधित मंडी समिति में अनुज्ञप्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत करेगा। जिससे समय-सीमा में आवेदन का परीक्षण कर अनुज्ञप्ति स्वीकृति की कार्यवाही की जा सकेगी।      
कृषक पुत्र-पुत्रियों को अपना उद्योग स्थापित करने के लिए अनेक योजनाएं संचालित हैं
जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को उद्योग स्थापित करने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं जिन्में  जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना एवं सावित्री बाई फूले स्वसहायता समूह आदि आवेदक इन योजनाओं में आवेदन कर अपना उद्योग स्थापित कर सकते हैं। 

मुख्यमंत्री कृषक योजना
इस योजना अन्तर्गत कृषक पुत्र-पुत्रियों को उद्योग स्वरोजगार स्थापना के लिए ५० हजार रुपए से दो करोड़ तक का बैंक ऋण राशि पर मार्जिनमनी सहायता रुपए १२.०० लाख एवं बी.पी.एल हेतु पूंजी लागत का २० त्न प्रदाय किया जाएगा। स्वरोजगार स्थापना के इच्छुक आवेदक कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समति कलेक्ट्रेड भवन कक्ष क्रं.१२२ से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं इस हेतु आवेदक अनुसूचित जाति वर्ग का हो जिले का मूलनिवासी हो, आवेदक की उम्र १८ से ४५ वर्ष हो, शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम १० वीं उत्तीर्ण हो, किसी भी बैंक वित्तीय संस्था सहकारी बैंक का बकायादार न हो, आवेदक किसान पुत्र या पुत्री हो, माता-पिता के पास कृषि योग्य भूमि हो एवं आयकर दाता न हो आवेदन कर सकते हैं।

खरीफ फसल हेतु पर्याप्त मात्रा में प्रमाणित बीज उपलब्ध है      
उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने एक जानकारी में बताया कि खरीफ की बुआई हेतु जिले में पर्याप्त मात्रा में प्रमाणित बीज उपलब्ध है। किसान अपनी सहकारी समितियों से बीज प्राप्त कर सकते हैं। जिले की प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों की मांग के अनुसार बीज का भंडारण कराया जाकर कृषकों को बीज वितरण किया जा रहा है। विभागीय योजना जैस बीजग्राम, सूरजधारा, अन्नपूर्णा, प्रदर्शन एवं मिनीकिट के माध्यम से भी पात्र कृषकों को बीज का वितरण किया जा रहा है। जिले की बीज उत्पादक सहकारी संस्थाओं के द्वारा भी बीज का ३० प्रतिशत बीज कृषकों को सीधे विक्रय किया जा रहा है। एनएससी कृषकों एवं नाफेड आदि संस्थाओं में भी पर्याप्त बीज की उपलब्धता है। यदि किसी संस्था में और बीज की मांग है तो संबंधित संस्थाओं से संपर्क कर समिति में कृषकों की मांग के अनुसार बीज का भंडारण कराया जा सकता है। कृषक निजी बीज विक्रेताओं से पक्का बिल लेकर ही बीज क्रय करें। यदि किसी प्रकार की अनियमित्ता पाई जाती है तो अपने विकासखंड या उपसंचालक कृषि कार्यालय को सूचित करें ताकि संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कार्यवाही की जा सके। 

दो जुलाई को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वीडियों कांफ्रेसिंग
श्रम पदाधिकारी सीहोर ने बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना विषय पर २ जुलाई २०१८ को शाम ५ बजे वीडियो कांफ्रेसिंग आयोजित की गई है। श्रम पदाधिकारी सीहोर द्वारा संबंधित अधिकारियों से एनआईसी कार्यालय में उचित समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।


0 comments:

Post a Comment