खबरों का सूर्य उदय अब रात को
विश्वास के 4 साल
10 हजार पाठकों के साथ आपको रखे अपडेट
SehoreExpress.Com/ SehoreExpress app
SehoreExpress app गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध
NEWS BY बसंत दासवानी/बल्लू दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 3 June 2018
विश्वास के 4 साल
10 हजार पाठकों के साथ आपको रखे अपडेट
SehoreExpress.Com/ SehoreExpress app
SehoreExpress app गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध
NEWS BY बसंत दासवानी/बल्लू दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 3 June 2018
कल सूर्य उदय 5.35 सूर्य अस्त 7.05 अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस
पुलिस टीम पर हमला
करने वाले पिता पुत्र भूमिगत, आरोपियों के
ठिकानों पर पुलिस की निगाहें जमी
सीहोर। कल
निकटवर्ती ग्राम धामनखेड़ा में पुलिस टीम पर हमला करने वाले पिता पुत्र रविवार को
भूमिगत रहे, उनके निश्चित ठिकानों पर पुलिस की
निगाहें जमी रही, पुलिस दोनों आरोपियों की खोज में दिन भर
जुटी रही। इन दोनों की पत्नियों को कल शाम को ही न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा
चुका है। उल्लेखनीय है कि निकटवर्ती ग्राम धामनखेड़ा निवासी पप्पू आत्मज पूनमचंद
भील के खिलाफ एक वारंट, एक स्थायी वारंट
के साथ साथ एक चैक बाउंस के मामले में चालान अदालत में पेश होना है बार बार पुलिस
को चकमा देकर फरार होने वाले पूनम चंद भील के खेत स्थित मकान पर होने की मुखबिर से
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस के प्रधान आरक्षक अशोक श्रीवास्तव, आरक्षक विक्रम, भारतीय और
कौशलेन्द्र सिंह ने जब उसके घर दबिश दी तो उसका पिता पूनमचंद भील, माँ कृष्णा बाई और पत्नी अनीता द्वारा उसकी आड़ बनकर पुलिस
पर कुल्हाड़ी लाठी से हमला कर दिया आरोपियों अचानक हमले से पुलिस जवान घायल हो गए
उन्हें दांतों से काट भी लिया और पुलिस टीम पर पत्थर भी बरसाए हमले की सूचना पाकर
कोतवाली से गाड़ी भर कर पुलिस जवान और महिला पुलिस भी मौके पर पहुंची जिनके
द्वारा उसकी पत्नी अनीता और माँ कृष्णा
बाई को गिरफ्तार किया गया पर मुख्य आरोपी पप्पू भील अपने पिता पूनमचंद के साथ भाग
खड़ा हुआ पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 353, 341, 332,
186, 506 के अंर्तगत अपराधिक प्रकरण कायम कर उसकी पत्नी और माँ को
अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा के अंर्तगत जेल भेजने के आदेश
दिए गए, रविवार को कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी
पिता पुत्र को गिरफ्तार करने के लिए कुछ जगह पर दबिश दी गई लेकिन वे भूमिगत हो गए,
पुलिस ने इनके निश्चित ठिकानों पर निगाहे रखते हुए मुखबिरों
को लगाया है लेकिन दिन भर के प्रयास कारगर साबित नहीं हो सके, कोतवाली पुलिस को कहना है कि दोनों आरोपियों की सरगर्मी से
तलाश की जा रही है।
भोपाल पुलिस से
सीहोर लाए गए आरोपी को जेल भेजा,
दो ट्रेक्टर ट्राली चुराना किया स्वीकार
सीहोर। भोपाल
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी को कोतवाली पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद
आज अदालत में पेश किया गया जहां से
न्यायिक अभिरक्षा के अंर्तगत जेल भेजने के आदेश दिए गए। ज्ञातव्य है कि कमला नगर भोपाल पुलिस द्वारा चोरी के आरोप में
पकड़े गए सुगन त्यागी से पूछताछ के लिए अदालत से रिमांड पर लिया जाकर उसे सीहोर
लाया गया पुलिस ने उसे रिमांड के दौरान पूछताछ की जिसमें उसके द्वारा सीहोर की
ब्रहमपुरी कॉलोनी और शुगर फेक्ट्री चौराहा से टे्रक्टर ट्राली का चुराना स्वीकार
किया पुलिस को उसने बताया कि वो ट्रेक्टर ट्राली उसके द्वारा बेच दी गई है पुलिस
ने सुगन त्यागी को इस पूछताछ के बाद वापस अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक
अभिरक्षा के अंर्तगत जेल भेजने के आदेश दिए गए पुलिस उसके द्वारा बताए गए स्थान से
ट्रेक्टर ट्राली जब्त करने की कोशिश कर रही है। ज्ञातव्य है कि कमला नगर भोपाल
पुलिस ने इस आरोपी को टाटा सफारी सहित पकडक़र उसकी उसकी निशान देही पर दस बाइक भी
जब्त की गई।
ट्रक चालक की
हत्या के मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों ने की पूछताछ कोई सुराग नहीं लग सका
हाथ
सीहोर। ट्रक चालक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस
द्वारा आज तक करीब एक दर्जन से अधिक लोगों द्वारा पूछताछ की गई है लेकिन कोई कोई
महती सुराग हाथ नहीं लग सका है । ज्ञातव्य है कि
सिद्विकगंज थानान्र्तगत ग्राम खामखेड़ा जत्रा निवासी 32 वर्षीय
ईसराइल आत्मज अब्बास खां ने बुधवार की रात को 11 बजे उसने अपने पिता से मोबाइल पर जानकारी
दी थी कि उसका रेत का ट्रक भरा गया है और वो सुबह तक वापस लौट आएगा लेकिन गुरुवार
की सुबह छह बजे मिली सूचना पर ईसराइल अपने ही ट्रक मेें मृत अवस्था में केबिन पर
सोया मिला उसके सिर पर निर्ममता पूर्वक धारदार हथियार से हमला किया गया जिससे उसके
चेहरे और शरीर पर खून के निशान थे,
सिर पर दो से अधिक प्रहार थे नीचे आकर देखा तो और भी साफ हो
गया ट्रक के नीचे पहिए के समीप ट्रक का ही पाना पड़ा था जिस पर भी खून लगा हुआ था
दोनों को समझते देर नहीं लगी कि ट्रक के पाने से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतारा
गया है। सिद्धिकगंज पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और
हत्या में प्रयुक्त ट्रक के पाने को जब्त किया। मृतक ईसराइल ने करीब तीन माह पहले
ही ट्रक क्रमांक एमपी 13 जीए 5137
को खरीदा था और वो खुद ही इस ट्रक को चलाकर अपना जीवन बसर
करना शुरु किया था मृतक की जेब से उसका मोबाइल, ड्राईविंग लायसेंस, रुपए कुछ
नहीं मिले थे। पुलिस ने रविवार की शाम तक करीब एक दर्जन लोगों से पूछताछ की है
लेकिन उनसे कोई महती सुराग हाथ लग सका पुलिस ने रेत के कारोबारियों के अलावा उसके
साथ ट्रक चलाने वाले और उसके मित्रों से पूछताछ की है उनसे हुई बातचीत के आधार पर
पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुुंचने की कोशिश कर रही है पुलिस व्यापार के अलावा उसकी
निजी जिंदगी से जुडें़ मसलों का भी अध्यन कर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में
जुटी है चूंकि मृतक के परिजनों के बयान
लिए जिसमें परिजनों ने किसी भी प्रकार की रंजिश से इंकार किया है इसलिए मामला और
भी पेचीदा हो गया है सिद्धिक गंज पुलिस वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और सायबेर
सेल के माध्यम से हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है पुलिस सूत्रों के अनुसार
मृतक का मोबाइल भी उस दिन के बाद से बंद पड़ा है जिससे लोकेशन ट्रेस करने में काफी
दिक्कत आ रही है।
282 मरीजों की आंखों
का परीक्षण, 85 को निकला मोतियाबिंद नि: शुल्क आपरेशन
के लिए सेवा सदन चिकित्सालय भेजा गया
सेवा सदन द्वारा
सांई भक्त परिवार के सहयोग से स्थापित प्राथमिक नेत्र जांच केन्द्र पर आयोजित
शिविर में जिले के बाहर से भी आए लोग
सीहोर। सेवा सदन
नेत्र चिकित्सालय द्वारा सांई भक्त परिवार के सहयोग से जिला मुख्यालय पर स्थापित
किए गए प्राथमिक नेत्र जांच केन्द्र में आज नि: शुल्क नेत्र निदान रोग एंव
मोतियाबिंद ऑपेरशन शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 282 मरीजों का परीक्षण किया गया जिनमें से 85 को मोतियाबिंद पाया गया, इन सभी मरीजों को
बस द्वारा सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय संत हिरदाराम नगर में भेजा गया जहां उनका
आपरेशन किया जाएगा। जिले में सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय, जीव सेवा संस्थान, जिला अंधत्व
निवारण समिति और सीबीएम के सहयोग से सांई भक्त परिवार के द्वारा लगातार नेत्र
रक्षा अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में
सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय द्वारा स्थापित प्राथमिक जांच केन्द्र पर रविवार को नेत्र रोग निदान एंव मोतियाबिंद ऑपरेशन के
लिए नि: शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सीहोर, आष्टा, इछावर, बुदनी, नसरुल्लाागंज, शाजापुर, शुजालपुर, बाबई, देवास, कालापीपल, फंदा और आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों
से 282 मरीजों की आंखों का परीक्षण किया गया
इनमें से 82 मरीजों को मोतियाबिंद पाए जाने पर उन्हें
दो अलग अलग बसों के माध्यम से सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय संत हिरदाराम नगर के लिए
रवाना किया गया जहां पर कल उनका नि: शुल्क आपरेशन विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम
द्वारा किया जाएगा। शेष मरीजों को आवश्यकतानुसार ड्राप वितरित किए जाकर आवश्यक
मार्गदर्शन दिया गया। इससे पहले शिविर का शुभारंभ सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय की
टीम और सांई भक्त परिवार के पदाधिकारियों द्वारा सांई बाबा की प्रतिमा के समक्ष
दीप प्रज्जवलन कर किया, नेत्र परीक्षण के
लिए आई टीम के सदस्य अजय सिंह, कमलेश खिलवाल,
रवि यादव आदि का स्वागत सांई भक्त परिवार के संयोजक बसंत
दासवानी सहित पदम जैन, संजय जोशी,
आशीष शर्मा, विनय शर्मा,
संतोष सोनी, जयंत शाह, दीपक कुलश्रेष्ठ, दिलीप
सक्सेना, राजेश त्यागी, रोशिता गिरोठिया, प्रेरणा जोशी, राजुल गौतम शाह द्वारा किया गया। इस अवसर पर आए सभी मरीजों और उनके सहयोगियों
को सांई भक्त परिवार द्वारा पोहा चाय का स्वल्पाहार कराया गया। कार्यक्रम का
संचालन करते हुए बसंत दासवानी ने सभी का आभार व्यक्त किया। ज्ञातव्य है कि नेत्र
संबधित रोगों की मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परमहंस संत स्वामी हिरदाराम
साहब के आशीर्वाद एंव सिद्ध भाऊ के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान को गति
प्रदान करते हुए जिला मुख्यालय पर भोपाल नाका हनुमान मंदिर के समीप प्राथमिक नेत्र
रक्षा केन्द्र की स्थापना की गई जिसमें रविवार सहित सुबह दस बजे से शाम 5 बजे तक आंखों के रोगियों की अत्याधुनिक मशीनों से मात्र बीस
रूपए में जांच की जा रही है।
चोरी की पिकअप बरामद, दो आरोपी गिरफतार
सीहोर। 01 जून-2018 को दोराहा जोड़ के पास रोड पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से
सूचना प्राप्त हुई की एक महेन्द्रा पीकप सफेद रंग की जिसका नम्बर एमपी-04-जीए-6539 जो थाना शुजालपुर के ग्राम अमलाह से चोरी गई
हैं श्यामपुर तरफ जा रही हैं । सूचना पर पुलिस बल को रवाना किया गया जिसे इमलिया
टप्पर पर रोका, जिसमें दो लोग बैठे थे , जिसने पूछताछ करने पर उन्होने अपना नाम सूरज लोधी पिता नारायण सिहँ लोधी उम्र
20 साल निवासी ग्राम सराली थाना पचौर जिला राजगढ व रवि तिवारी
पिता किशनदत्त तिवारी उम्र 26 साल निवासी सुभाष
नगर हजीरा थाना हजीरा जिला ग्वालियर का होना व उक्त बोलेरो वाहन उनके जीजा श्याम
सिंह व्दारा चोरी करके लाना बताया, बोलेरो पीकप की
कीमत 5 लाख रुपये को जप्त कर आरोपियों को
गिरफतार कर न्यायालय सीहोर पेश किया गया जहॉ दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय
व्दारा को जेल भेजा गया मुख्य आरोपी श्याम
सिंह की तलाश जारी हैं । इस उल्लेखनीय कार्य में सउनि राजेश यादव हमराह आर. 321 जगदीश सैनिक 424 महेश
पाण्डे, सैनिक 73 ज्ञान सिंह की सराहनीय भूमिका रही ।
आटो की टक्कर से
बाइक सवार घायल
सीहोर। थाना
कोतवाली अन्तर्गत गणेश मंदिर रोड हनुमान मंदिर के पास गत दिनों आटो क्रमांक एमपी-04-टी-4057 के चालक ने आटो
को लापरवाहीपूर्वक चलाकर रानी मोहल्ला गंज सीहोर निवासी राजू जोशी की बाइक में
टक्कर मारी जिससे बाइक पर बैठे विक्की को गिरने से चोटें आई ।
दहेज प्रताड़ना का
मामला दर्ज
सीहोर। दहेज की
मांग को लेकर दी जाने वाली प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता ने दोराहा थाने में
रिपोर्ट दर्ज कराई हैं । पुलिस ने अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी हैं । जानकारी के
अनुसार ग्राम झरखेड़ा निवासी 25 वर्षीय सरिताबाई का विवाह ग्राम के ही प्रकाश जाटव के साथ
हुआ था विवाह के कुछ वर्ष बाद से ही प्रकाश द्वारा सरिता को दहेज की मांग को लेकर
मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा । इस प्रताड़ना से तंग आकर सरिता
ने दोराहा थाने में रिपोर्ट की, पुलिस ने पति
प्रकाश जाटव के विरूद्ध प्रकरण कायम कर जांच शुरू कर दी हैं ।
कोचिंग जाते समय
छेड़छाड़ मामला दर्ज विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
सीहोर। थाना आष्टा
अन्तर्गत आने वाले मीरपुरा आष्टा में एक 16 वर्षीय बालिका
के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया हैं । पुलिस ने बालिका की रिपोर्ट पर
मामला कायम कर लिया हैं । जानकारी के अनुसार
मीरपुरा आष्टा निवासी 16 वर्षीय बालिका को
मीरपुरा आष्टा निवासी आटो चालक रईस ने ब्लॉक आफिस के पास गत दिवस कोचिंग जाते समय
आटो रिक्शा खड़ा कर बुरी नियत से छेड़छाड़ की, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी ।
उपचार के दौरान 65 वर्षीय वृद्ध की मौत
सीहोर। थाना
कोतवाली अन्तर्गत राजेन्द्र नगर इन्दौर हाल- सीहोर निवासी 65 वर्षीय रामदयाल पिता गणेश जाटव को हाथ-पैर में इन्फेक्शन के कारण उपचार हेतु
हमीदिया अस्पताल भोपाल में भर्ती कराया गया था जहॉ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई
। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं ।
बागड़ नहीं बनाने
देने की बात को लेकर हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज
सीहोर। थाना
शाहगंज अन्तर्गत आने वाले ग्राम खवादा में दो लोगों द्वारा एक व्यक्ति के साथ जान
से मारने की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया हैं । जानकारी के अनुसार ग्राम
खवादा में रहने वाले रामेश्वर पिता हरनाम सिंह चौहान अपने घर के पास बागड़ बना रहा
था तथी ग्राम के ही तेजराम चौहान एवं साहब सिंह द्वारा बागड़ नहीं बनाने देने की
बात को लेकर रामेश्वर चौहान के साथ गाली गलौच कर मारपीट कर फावड़ से मारकर
प्राणघातक चोट पहुंचाई व जान से मारने की धमकी दी शाहगंज पुलिस ने रामेश्वर चौहान
की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध भादवि. की धारा 307,323,294,506,34 के तहत मामला कायम कर जांच शुरू कर दी हैं ।
अज्ञात वाहन ने
बाइक में टक्कर मारी
सीहोर। थाना मण्डी
अन्तर्गत ग्राम महोड़िया वेयर हाउस के सामने गत दिनों अज्ञात वाहन चालक ने अपने
वाहन को अनियंत्रित गति से चलाते हुये बाइक क्रमांक एमपी-37-एमडी-3988 में टक्कर मार दी जिससे सुनील मेवाड़ा
घायल हो गया । पुलिस ने मोहनलाल मेवाड़ा की रिपोर्ट पर मामला कायम कर जांच शुरू कर
दी हैं ।
शस्त्रधारी
गिरफतार
सीहोर। थाना
कोतवाली अन्तर्गत सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से छुरी लेकर धूमते पाये जाने पर
दुर्गा कालोनी गंज सीहोर निवासी सुभाष सोनी आ. विजय सोनी को रंगे हाथों गिरफतार कर
आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की हैं ।
डम्फर की टक्कर से
कार क्षतिग्रस्त
सीहोर। थाना
नसरूल्लागंज अन्तर्गत बैंक ऑफ इण्डिया के सामने नसरूल्लागंज में डम्फर क्रमांक
एमपी-09-जीएफ-6562 के चालक ने अपने वाहन को तेजगति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुये ग्राम तजपुरा
निवासी मनोहर सिंह पंवार की कार में पीछे से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया,
तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी । रिपोर्ट पर डम्फर
चालक के विरूद्ध मामला कायम कर जांच शुरू कर दी हैं ।
यूपीए सरकार ने जो
विकास कार्य 60 साल में नहीं किए वह कार्य केन्द्र
सरकार ने चार वर्ष में कर दिखाए सांसद संजर
सीहोर। विकास
कार्यों में गति, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, तकनीकी क्षेत्र में सुधार एवं भ्रष्टाचार कम करने सहित हर
मामले में भाजपा सरकार यूपीए सरकार से बेहतर है। यूपीए सरकार ने जो विकास कार्य 60 साल में नहीं किए वह कार्य केन्द्र सरकार ने चार वर्ष में
कर दिखाए। उक्त विचार क्रिसेन्ट होटल में आयोजित रविवार को पत्रकारवार्ता के दौरान
सांसद आलोक संजर ने व्यक्त किए। इस मौके पर सीहोर विधानसभा क्षेत्र के विधायक
सुदेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष सीताराम यादव शामिल थे। सांसद श्री संजर
ने कहा कि इसी दम पर भाजपा फिर से सत्ता में आएंगी ओर राज्य व देश विकास के रथ को
आगे बढ़ाएंगी। उन्होंने केन्द्र सरकार के साल साल पूरे होने पर सरकार द्वारा कराए
गए विकास कार्यों व जनहित की योजनाओं का बखान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी ने 84 देशों की यात्रा कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर
पर भारत का मान बढ़ाया। तथा नए देशों से संबंध स्थापित किए। जिसके चलते पाकिस्तान,
चीन के मुद्दे पर भारत के समर्थन में अब कई देश खड़े होने
लगे है। गांव-गांव में
बिजली पहुंचाई उन्होंने कहा कि
जन-धन योजना के तहत सरकार ने देश के करोड़ों लोगों के बैंक एकाउंट खुलवाए।
उज्ज्वला योजना के तहत 3.8 करोड़ गरीब
महिलाओं को गैस दिलवाएं। किसानों को फसल बुवाई से घाटा न हो इसलिए लागत का डेढ़
गुणा न्यूनतम समर्थन मूल्य रखा। ग्राम पंचायतों को इंटरनेट सुविधा से जोड़ा।
स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लाखों लोगों का इलाज मुक्त करवाया। जीएसटी के जरिए
फर्जी कम्पनियों पर लगाम लगाई। स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश भर में 7.25 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण करवाया। सौभाग्य योजना
के तहत गांव-गांव में बिजली पहुंचाई। सडक़ों का निर्माण करवाया। इसके साथ ही
उन्होंने सरकार की ओर से चार वर्ष के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों की
जानकारी दी।
हड़ताली वन
कर्मचारियों ने अर्धनग्न व मुण्डन कराकर किया प्रदर्शन
सीहोर। सीहोर।
म.प्र. वन कर्मचारी संघ के नेतृत्व मे चल रही वन कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन
हड़ताल के 11 वें दिन हड़ताल में वन कर्मचारियों ने
क्रमिक भूख हड़ताल के साथ आज अद्र्वनग्र एवं अद्र्व मुण्डन कराकर प्रदर्शन किया ।
मुण्डन कराने वाले में अमर सिंह रावत , राजेश
शुक्ला , हरिष महेश्वरी, इकरार खान, राजेश जाटव एवं भुखहड़ताल कर आशीष
श्रीवास्तव विनय सोलंकी, ओमप्रकाश मेवाड़ा,
गजेन्द्र शाक्य, आनंद सिंह
ने की। मोके पर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश दोहरे ने कहा कि अगर सरकार
हमारीे मांगे जल्द नही मानती है तो हम अमरण अनशन करेंगें। हड़ताल में मुख्यरूप से
उदम सिंह चौहान, रमेश चंद्र , सुनील चौहान , अच्छें मिया सिददकी, सुरेश शर्मा, लखन शर्मा,
सुरेश भगत, राजेन्द्र प्रसाद
मिश्रा, विरेन्द्र सिंह विसोरिया , लालजी शर्मा, राधेश्याम ,
देवी सिंह भांवर , अजहर अली,
महेन्द्र श्रीवास्तव, शरद रंजन, आशीष श्रीवास्तव, द्वारका प्रसाद विश्वकर्मा, कृष्णा बाई,
हरिङ्क्षसह डागर, हरिनवनित
टिमराई, बृजेश राठौर, शैलेश ङ्क्षसह,संतोष साहू, चिंतन तिवारी, इकरार खा, आशिष सक्सेना, हरजीत सिंह मीणा, द्वारका प्रसाद विश्वकर्मा, श्रीराम कुमरे,
विजय वर्मा, राजेन्द्र मालवीय,
कमलेश वर्मा,अर्जून वर्मा,
छोटू परमार, राधेश्याम भाटी,
विष्णु दत्त मिश्रा,संजय शर्मा,
बब्वन सेन, अमित खरे, राजवीर संह, उमादत्त शर्मा,
सुरेश कुमार राठौर, सी एम राय,
राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, चौहान सिंह चौहान, बाबूलाल शर्मा,
राजेन्द्र मालवीय, राजेन्द्र
प्रसाद द्विवेदी, राजेश यादव, बलदेव सिंह मालवीय, चन्दर सिंह
मेवाड़ा, हेमंत भासकर, प्रेम सिंह बारेला, राम दास सोलंकी,
सुरेश भगत, शोयब खान, कमल सिह किशोर दुबे, चन्दर सिंह जलोदिया, दीपक वेदी,
लखन सिंह यादव, सुरेश यादव,
नरेन्द्र जैन, प्रकाश
चन्द्र उईके, दिपेन्द्र चौहान, विरेन्द्र भाटी, भुपेन्द्र सिंह दुबेरिया, इन्दू शर्मा, रमेश वर्मा, ब्रजेश यादव,
मुकेश जमोडिय़ा, विजय शर्मा,
अशोक यादव, भुपेन्द्र सिंह
ठाकुर, सईद खान, आदि प्रमुख रूप उपस्थित रहें।
सिंधी कॉलोनी में
पार्क और मंदिर पर बनेगा शेड, संत सतराम दास मिशन और सखी बाबा आसूदाराम सेवा
समिति ने किया नपाध्यक्ष किया सम्मान नागरिकों को प्रदान की जा रही है सभी मूलभूत सुविधाऐं
सीहोर। नगर विकास
श्रंखला के अन्तर्गत विकास यात्रा के माध्यम से आज सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष
श्रीमति अमीता जसपाल अरेारा द्वारा नगर के अनेक वार्डों में जाकर विकास कार्यों को
किये जाने हेतु मंजूरी देते हुए भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लिया एवं नागरिकों को
केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं लाभ उठाने का आव्हान किया। नगर
विकास की श्रंखला में लोकप्रिय नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता अरोरा एवं
अध्यक्ष प्रतिनिधि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरेारा ने स्थानीय
पार्षदों के साथ करोड़ों के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। भाजपा की विकास
यात्रा का शुभारंभ करते हुए इन क्षेत्रों में सघन दौरा कर नपाध्यक्ष ने किया विकास
कार्यों का भूमि पूजन। वार्ड क्र.6 सिन्धी कॉलोनी
स्थित ग्राउण्ड पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमति हर्षा दिनेश कटारिया व नागरिकों की
मांग पर पार्क निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। जिसकी अनुमानित लागत 13 लाख रुपये है। पार्क के सौन्दर्यकरण के लिये पार्क की
बाउण्ड्रीबाल, पार्क के अन्दर पेवर ब्लाक लगाकर पथवे का
निर्माण किया जायेगा तथा पुरे ग्राउण्ड में आकर्षक कुर्सियाँ, आर्षक लाईट,बच्चों के लिये
झुले, पेड़ पौधे व अमेरिकन घांस प्रत्यारोपित
की जायेगी। वार्ड क्र. 6 में लगभग 30 लाख रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी प्रदान की गई। इस
अवसर पर चन्द्रकांत दासवानी, अनिल नेहलानी,
नरेश दासवानी, दीपक बेलानी,
कुंती जादवानी, ,
नन्द किशोर संधानी, हीरु
बेलानी, रीटा मूलचंदानी, हरिमूलंदानी, हिमांशी, मंजु सहित सभी महिला पुरुषों ने विकास यात्रा के अन्तर्गत कार्यक्रम में नगर
पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता अरोरा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा
और क्षेत्रीय पार्षद श्रीमति हर्षा निदेश कटारिया का संत सतराम दास मिशन और सखी
बाबा आसूदाराम सेवा समिति ओर से प्रसाद स्वरुप धुनी साहब का शॉल भेट कर नपाध्यक्ष
श्रीमति अमीता अरोरा व जसपाल अरोरा का सम्मान किया। इस अवसर पर कमलेश राठौर,
अर्जुन राठौर, मनोज
गुजराती, श्रीमति हरषा दिनेश कटारिया, ओमप्रकाश शर्मा, राजेश
पप्पु यादव, मनोज राय, जितेन्द्र छोटू सौलंकी, श्रीमति कांता
गुलाब मालवीय, श्रीमति हेमलता दीपक राठौर, आकाश जैन, श्रीमति शकुंतला
रामसिंह सोलंकी, आकाश रोहित, धर्मेन्द्र भिलाला, श्रीमति प्रीति
दिनेश सक्सेना, आजम बेग, सत्यनारायण वारिया, कपिल कुशवाहा,
विशाल राठौर, साजिद शाह,
श्रीमति इशरत इरषाद पहलवान, आरिफ पहलवान, मांगीलाल मालवीय, शंकरलाल शर्मा, मेेहफूज बंटी, विन्नी अरोरा, दुश्यंत कुमार, जितेन्द्र साहू, लविन अरोरा, मुकेश विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, प्रेम नारायण गौर,
विशाल सेन, मिट्टु शर्मा,
पुरुषोत्तम मीणा, प्रवेश
राठौर, विजय गुप्ता, संजय शर्मा, प्रकाश बुंदेला, मोहन यादव आदि उपस्थित थे।
भगवान श्रीकृष्ण
और रुकमणी विवाह का आयोजन कल छप्पन भोग के साथ बाल लीलाओं का किया वर्णन
सीहोर। कलियुग में
भवसागर पार करने के लिए परमात्मा का नाम ही सहारा है। इसलिए अपने व्यस्त समय में
से कुछ समय निकाल कर प्रभू के नाम का सिमरन करना चाहिए। सुमिरन करने से हमारे सारे
कष्ट दूर हो जाते हैं और मानव का कल्याण होता है। उक्त विचार शहर के नमक चौराहा
स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में जारी सात दिवसीय भागवत कथा के पांचवें दिन भागवत
आचार्य पंडित देवेन्द्र व्यास ने कहे। उन्होंने कहा कि माया की मटकी फोडऩे के बाद
ही भगवान श्री कृष्ण के दर्शन होते है। भगवान श्री कृष्ण ने भी अनेक मटकी फोड़कर
यही संदेश दिया है। भगवान को पाना सरल है
और सरल बनना कठिन है। विश्वरूप का दर्शन कराया। मां सरस्वती वाणी की देवी है। इनकी
कृपा हो तो अनेक मुसीबत में फंसे जीव में भी विवेक आता है। वैसे मुसीबतों से कोई
नहीं बच सकता। ये दुर्वृत्तियां इतनी अस य नहीं हैं, मानव ही असय हो गया है। मनुष्य के
जीवन में ज्ञान, भक्ति और वैराग्य का होना जरूरी है।
इनमें से किसी एक की भी कमी होने से जीवन में शांति नहीं आ पाती। इसलिए इस कलियुग
में इन तीनों का आश्रय लेना जरूरी है। जिससे हमारा जीवन सार्थक हो सके। कल मनाया जाएगा
रुकमणी मंगल शहर के नमक चौराहा
पर माहेश्वरी समाज के तत्वाधान में जारी सात दिवसीय भागवत कथा में सोमवार को
रुकमणी मंगल का आयोजन किया जाएगा। भागवत कथा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक जारी
रहती है।
किसान कलश यात्रा
का श्यामपुर में भव्य स्वागत हलधर किसान स्मृति चिंह भेंट
सीहोर। श्यामपुर
बस स्टेंड के पास किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गुर्जर के नेतृत्व में
पहुंची किसान कलश यात्रा का किसान कांग्रेस महामंत्री रघुवीर सिंह दांगी के
नेतृत्व में हजारों किसानों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ढोल ढमाकों एवं आतिशबाजी
के साथ भव्य स्वागत किया। आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सासंद
सुरेंद्र ठाकुर ने अध्यक्षता की, विशेष अतिथि के
रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर सम्मिलित हुए। कांग्रेसजनों ने शहीद
किसानों को सामुहिक रूप से श्रद्धाजंली आर्पित की। कार्यक्रम के दोरान भाजपा के ११
कार्यकर्ता युवकों ने भाजपा सरकार से नाराज होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
महामंत्री दांगी ने प्रदेशाध्यक्ष गुर्जर को हलधर किसान स्मृति चिंह के रूप में
भेंट किया। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश
गुर्जर ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागु नहीं करने किसानों को फसल बीमा राशि
नहीं देने, लाभकारी मूल्य नहीं देने, अंधाधुन बिजली बिल देने, किसानों को परेशान करने की नीतियों पर अक्षेप लगाते हुए निर्दोष किेेसानों पर
गत वर्ष मंदसौर जिले में गोली चलाए जाने की निंदा की। प्रदेश महामंत्री श्री दांगी
ने भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों से सभा में हजारों की संख्या में मौजूद
किसानों को अवगत कराया। पूर्व सासंद सुरेंद्र ठाकुर, जिलाध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर, श्यामपुर ब्लॉक
अध्यक्ष सत्यानाराण भाठी एआईसीसी सदस्य हरपाल सिंह ठाकुर ने भाजपा सरकार की महिला उत्पीडऩ, बेरोजगारी आदि को लेकर कार्यकर्ताओं को संबांधित करते हुए भाजपा की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत
कराया और आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार को बनाने के लिए कांग्रेस को मजबूत
करने का आहवान किया। कार्यक्रम का सत्यानाराण भाठी ने संचालन किया एवं आभार स़ुरेश
ठाकुर ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में
राजगढ़ किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष फूल सिंह गुर्जर, हरगोविंद सिंह दरबार, दोराहा ब्लॉक
अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल, दामोदर राय,
कमलेश कटारे राजीव गुजराती,रामेश्वर माहेश्वरी, भंवरलाल पाटिल,
खेमराज पाटिल, बने सिंह
नेता, धनराज पाटीदार,मांगीलाल जाट, शमशुददीन खां संजय पाटीदार, राजेंद्र हाड़ा,
जुगल पाटीदार, आशीष
गुप्ता, भगत सिंह तोमर, ,कृपाल वर्मा, बने सिंह गुर्जर, पवन गुर्जर, हरीश विश्वकर्मा, विपिन तिवारी, संतोष पाटीदार, महेंद्र दांगी, भेरूलाल पाटिदार, खुमान गुर्जर, इलियास भाई, लईक कुरैशी, रमजानी खां, तिरथ सिंह दांगी, सत्यानाराण पाटीदार, नंदकिशोर पाटीदार, देवीलाल
पाटीदार, नफीज खां, दाउद खां रामगोपाल मुकाति, जगदीश विश्मकर्मा, भुपेंद्र
दंागी, मांगीलाल दांगी, लक्ष्मण सिंह, जितेंद्र वर्मा, संदीप वर्मा, मोहन वर्मा, बलदेव पाटीदार, शिवचरण वर्मा, प्रेम गौर, मनी सिंह ठाकुर, प्रकाश सिंह गौर, सूरज गुर्जर इरफान खां, महेश, शिवचरण, उमराव सिंह आदि
कार्यकर्ता मोजूद थे।
किसान कलश यात्रा
का सीहोर जिला आगमन पर कांग्रेसजनों ने किया स्वागत मंदसौर में किसान
आन्दोलन में शहीद हुए किसानों को दी श्रद्धांजलि
सीहोर। किसान
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरगोविन्द सिंह दरबार ने बताया कि म.प्र.कांग्रेस के
आव्हान पर दिनांक 5 मई से प्रारंभ किसान कांग्रेस कलश
यात्रा का आज दिनांक 2 जून 2018, शनिवार को सीहोर के चौपाल सागर आगमन पर विशाल रैली प्रमुख मार्गों से निकाल
गई। तहसील चौराहा पर आमसभा अयोजित कर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर
पर किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि
भाजपा सरकार ने मण्डियों में दलाल बैठा रखे हैं, जो किसान की फसल को कम तोलकर बहुत की कम दरों पर क्रय कर रहे हैं, जिसके कारण किसानों को भावंतर के बावजूद भी फसल का लागत
मूल्य भी नहीं पा रहा है। उन्हाने आगे बताया कि यह कलश यात्रा में मंदसौर में शहीद
किसानों के लहू की मिट्टी लाई जा रही है, कलश यात्रा
के माध्यम से म.प्र.की भाजपा सरकार की किसान विरोधी नितियों को आमजन तक पहुंचाया
जा रहा और उन शहीद किसानों को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा रही है। जिस प्रकार
म.प्र.सरकार ने आन्दोलनरत किसानों पर गोलियाँ चलवाकर उन्हें शहीद कर दिया गया था।
जबकि शांतिप्रिय किसान अपनी जायज मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरगोविन्द सिंह दरबार ने कहा
कि प्रदेश सरकार द्वारा पिछले कई वर्षों से किसानों को कोई बोनस नहीं दिया गया था
और अब चुनाव नजदीक आते ही किसानों से अनेक प्रकार के झुठे वादे किये जा रहे हैं और
केन्द्र की मोदी सरकार बनने पर स्वामी नाथन रिपोर्ट के हिसाब से किसानों को फसल का
दाम दिया जायेगा लेकिन वह भी किसानों के लिये एक जुमला बन कर ही रह गया। प्रधान
मंत्री फसल बीमा के रुप में भी किसानों को केवल झुठे वादे ही मिले हैं।
वास्तिविकता यह है कि फसल का बीमा कई किसानों आज तक नहीं मिला है। भाजपा सरकार
द्वारा किसानों के साथ छलावा किया जा रहा है, जिसका नतीजा भाजपा सरकार को भुगतना पड़ेगा। भाजपा घोषणा पत्र के अनुसार लागत
मूल्य पर 50 फिसदी अधिक जोडकऱ लाभकारी मूल्य देने का
वादा किया गया था। देश में किसान मुश्किल दौर में है और किसान आन्दोलन व आत्महत्या
करने को मजबूर है। किसान कलश यात्रा को संबोधित विधायक शैलेन्द्र पटेल एवं जिला
अध्यक्ष रतनसिंह ठाकुर ने किया। एवं मंच का संचालन अनार सिंह ठाकुर ने किया एवं
आभार पवन राठौर ने माना। इस अवसर पर प्रमुख रुप से सभी कांग्रेस जन, जिलाध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष,
यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई,
महिला कांगे्रस, सेवादल के
कार्यकर्ता व पदाधिकारी सहित ओमदीप सिंह, अक्षत कसट,
तुलसीराम पटेल, हरपाल सिंह
ठाकुर, महेन्द्र सिंह टीपाखेड़ी, आशिष गेहलोत, ईश्वरसिंह
चौहान,जगदीश धाकड़, रमेश ठाकुर, भुपेन्द्रसिंह ठाकुर, रवि प्रताप सिंह, बलवान पटेल,
अक्षय परमार, सतीष परमार,
चेतन परमार, बाबूलाल पटेल,
राजू राजपूत,
अवधेश परमार, दमोदर राय,
कमलेश कटारे, भुरा यादव,
ओम वर्मा, पवन राठौर,
ब्रजेश पटेल, मनोज पटेल,
मुकेश भेंडी, कप्तान
जूनेद खान, वहादु ठाकुर, धनश्याम मीणा, राजेश त्यागी,देवसिंह सरपंच, मेहरवान सरपंच, कैलाश महेश्वरी, कनीराम, भूपेन्द्र सिंह, देवराज, वहादुर ठाकुर, मनोहर ठाकुर, पप्पू यादव, अंकित परमार, महैन्द्र सिंह ठाकुर,देवेन्द्र ठाकुर,
कमल ठाकुर, अखलेश, अजवसिंह मुकाती, विजेन्द्रसिंह
झालकुई, गोरेलाल, हरनाम मेवाड़ा, अरविंद राठौर, संतोष मालवीय,गजराजङ्क्षसह, पर्वतसिंह, महेन्द्र परमार,महेन्द्र गुर्जर, राजेन्द्र राजपूत, अनिल सेन, जितेन्द्र वर्मा, संतोष
वर्मा, देवेन्द्र राठौर, भारती, विकास राजपूत, भाईजी त्यागी, विरेन्द्र राजपूत, शंकर पटेल, राहुल पटेल, नरेन्द्र पटेल, रघुनंदन, सचिन पटेल, बलवीर राजपूत, गब्बर नागर,गब्बर परमार आस पास के गांव से झालकी,
कल्याणपुरा, रामनगर, कालापीपल, बृजेश नगर,
बोरदी, नयापुरा, रामदासी, नीलबड़, ढवोटि, हसनाबाद, जहनगीरपुरा, कायरी, अलादा ख्ेाड़ी सहित हजारों ग्रामवासी उपस्थित थें।
अध्यापक महासंघ
सीहोर में शिक्षा विभाग में संविलयन के लिए
ज्ञापन सौपा
सीहोर। आवासीय
विद्यालय परिसर सीहोर में अध्यापक महासंघ ने एक बैठक आयोजित कर अध्यापकों के
विसंगति पूर्ण शिक्षा विभाग में संविलयन के विरोध में एक रैली निकालकर कलेक्ट्रेट
कार्यालय में अति.तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। केबीनेट में पास नई
संक्षेपिका के आधार पर कई विसंगतिया सामने आई। उनमें प्रमुखरूप से अध्यापकों का एक
जुलाई 2018 की स्थिति में अध्यपकों की राज्य शिक्षा
सेवा के शिक्षा प्रकोष्ठ में नई नियुक्ति की जा रही है ना की संविलियन जिससे
प्रदेश के 2 लाख 37 हजार अध्यापकों की वरिष्ठता समाप्त हो रही है। सांतवे वेतनमान 1 जनवरी 2016 के स्थान पर 1 जुलाई 2018 से दिया जा रहा
है। जिससे प्रत्येक अध्यापकों को 30 माह की एरियर्स
राशि का 2-3 लाख रूपये का आर्थिक नुकसान हो रहा है।
साथ ही किसी भी प्रकार की सेवा शर्तो का उल्लेख न करते हुए बीमा , पेंशन, अनुकंपा नियुक्ति,
तबादला, सीसीएल, जैसी मूल भ्ूात सुविधाओं का कोई लाभ नही दिया गया है।
अध्यापकों ने मुख्य रूप से शासन से मांग की है कि 1994 वाला शिक्षा विभाग की मांग की है एवं सभी मूल भूत सुविधाओं की मांग की है यदि
सरकार इन मांगों को नही मानती है तो अध्यपकों द्वारा उग्र आंदोलन प्रदेश स्तर पर
भोपाल में किया जायेगा। ज्ञापन देने वालों में प्रमुखरूप से महासंघ सदस्य
राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, मुकेश कुशवाह,
बाबूलाल मालवीय, जितेन्द्र
करमोदिया, राजनारायण परमार, महेश राठौर, दिवाकर सिंह ठाकुर, विष्णु प्रसाद कलमोदिया, महेन्द्र वर्मा, रशिद खान, गौरेलाल सोंलकी, जगदीश राठौर, राजेन्द्र तिवारी, स्वरूप सिंह
गोपनिया, माधव सिंह अहिरवार , विनोद विश्वकर्मा, रामसिंह
ठाकुर, विनेाद कलमोदिया, अजय मेवाड़ा, राजेन्द्र सिंह देवड़ा, दौलत सिंह ठाकुर, रामसिंह
सिसोदिया, दिनेश शर्मा, दरयाव सिंह , विनोद केलोदिया, स्वरूप सिंह टिपानिया, अवतार सिंह खालसा,
विजय शंकर यादव आदि
आयुष विंग मैं
किया गया कौशलम कार्यशाला का आयोजन
सीहोर। आज सीहोर
में विश्व आयुर्वेद एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयुर्वेद चिकित्सकों
हेतु कौशलम कार्याशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ओपीडी में पंचकर्म एवं रक्त
मोक्षण विषय पर विशेष विशेषज्ञ डॉ अनुराग सिंह राजपूत एवं डॉ उमेश नागर द्वारा
व्यख्यान दिया गया। इस अवसर पर विशेष व्याधियों का चिकित्सा शिविर आयोजित किया
गया। कार्यशाला में चिकित्सकों को मरीजो पर प्रायोगिक रूप से रक्त मोक्षण करना
सिखाया गया। कार्यशाला के पश्चात विश्व आयुर्वेद परिषद की जिला कार्यकारणी का
पुर्नगठन किया गया। जिसमें डॉ अशोक मालवीय को सर्व सम्मिति से जिलाध्यक्ष एवं डॉ
नवनीत द्विवेद्वी को परिषद को सचिव नियुक्त किया गया। कार्यशाला में 34 से ज्यादा चिकित्सकों ने भाग लिया एवं पांच चिकित्सकों ने
परिषद की आजीवन सदस्यता ली। चिकित्सकों को 17 जून को उज्जैन राष्ट्रीय कार्यशाला एवं पंजीयन की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ रामप्रताप
सिंह राजपूत , डॉ राजेश, डॉ ज्योति , डॉ शिवानी, डॉ छाया, डॉ चन्द्रभान, डॉ विवेक एवं अन्य प्रायवेट चिकित्सक एवं पेरामिडिकल के लोग उपस्थित रहे।
किसान जन जागरण
यात्रा का अनेक स्थानों पर स्वागत सरकार किसानों के साथ दोहरी नीति अपना रही-शैलेन्द्र पटेल
सीहोर। वर्तमान
में किसान की आत्महत्या का कोई जिम्मेदार है तो वह शिवराज सरकार है। शिवराज सरकार
किसानों के साथ दोहरी नीति अपना रही है। किसानों के लिए योजनाएं बनाकर मात्र
प्रचार प्रसार किया जाता है, उन्हें धरातल पर
अमल नहीं किया जाता। किसानों को बिजली के बिल बढ़ा कर दिए जा रहे हैं। उक्त विचार
रविवार को मुगीसपुर में आयोजित एक सभा के दौरान इछावर विधायक शैलेन्द्र पटेल ने
कहे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है। किसानों और कमजोर वर्ग को शोषण करने वाली
प्रदेश की भाजपा सरकार को बदलने का। रविवार को किसान
जन जागरण यात्रा का सुबह ग्राम मुगीसपुरा में पहुंची इस मौके पर बड़ी संख्या में
ग्रामीण और किसान ने यात्रा में शामिल विधायक श्री पटेल का स्वागत किया। इसके
अलावा किसान जन जागरण यात्रा रफीकगंज, मोगराफूल,
नापलाखेड़ी, भटौनी, चितोडिया हेमा, दीदाखेड़ा,
चितोडिया लाखा, चितोडिया
वन और पचपीपलिया आदि में पहुंची। डेढ़ लाख की लागत
से बनेगी सड़क इधर किसान जन
जागरण यात्रा ग्रामीण आंचलों में विकास कार्य भी संपन्न करा रही है। रविवार को
किसान जन जागरण यात्रा में शामिल विधायक शैलेन्द्र पटेल ने ग्राम भाटोनी में डेढ़
लाख रुपए की लागत से बनाई जाने वाली सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। अब समय जनता का आ
रहा है विधायक श्री पटेल
ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया लेकिन किसान क्रेडिट
कार्ड समय पर जमा नहीं करने पर पेनल्टी बैंकों द्वारा लगाई जा रही है। समर्थन
मूल्य पर गेहूं अधिक तौला जा रहा है। खरीदी के बाद भुगतान के समय सहकारी बैंकों
द्वारा कर्ज वसूली बगैर किसान की सहमति के ही नहीं की जा रही है। उन्होंने विधानसभा चुनावों के संबंध
में कहा कि अब समय जनता का आ रहा है, किसानों को
जबाव देने का समय आ गया है। किसान भाई सरकार को जबाव दें। इस माौके पर किसान जन जागरण यात्रा के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पटेल कीर्ति पाल रामस्वरूप
फूल मोगरा जमशेद मियां चेतन शर्मा राहुल वर्मा रघुनंदन वर्मा भगवत सिंह पटेल शंकर
पटेल देवेंद्र पटेल महेश पटेल बलराम जाट आशीष वर्मा अखिलेश वर्मा कैलाश वर्मा महेश
परमार जगदीश मेवाडा पप्पू वर्मा बलराम जाट पिंटू
अभा.कांग्रेस सचिव
कल करेंगी कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेट
सीहोर। कांग्रेस
नेता नरेन्द्र खंगराले ने बताया कि म.प्र. कांग्रेस सह प्रभारी वर्षा गायक वाढ़ का
भोपाल पहुंचकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष झुग्गीझोपड़ी प्रकोष्ठ नरेन्द्र खंगराले
ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर म.प्र. कांग्रेस कमेटी
के प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक पी.सी. शर्मा, म.प्र.कांग्रेस अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ठाकुर ईश्वर सिंह चौहान ,भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैलाश मिश्रा के नेतृत्व
में मिले तथा उन्हें सीहोर जिले की राजनैतिक गतिविधियों की जानकारी दी एवं उन्हें
सीहोर आने का निमंत्रण देकर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। श्री खंगराले का
निमत्रण स्वीकार करते हुए 4 जून 2018 सुबह 11 बजे जिला
कांग्रेस कमेटी सीहोर आने का वर्षा गायकवाढ़ ने आश्वासन दिया तथा जिला कांग्रेस
मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी सीहोर के
नवनियुक्त अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर के साथ संगठन को लेकर रायसुमारी करेंगी। इस अवसर
पर सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी झुग्गीझोपड़ी प्रकोष्ठ एवं महिला कांग्रेस क
मेटी सीहोर की अध्यक्ष क्षेत्रीय पार्षद
श्रीमति आरती खंगराले नेता प्रतिपक्ष रामप्रकाश चौधरी , विवेक राठौर, रमेश राठौर तथा समस्त कांग्रेस के
अनुशांगीक संगठन उपस्थित रहेंगे।
किसानों को मिले
कर्ज से मुक्ति- किसान मजदूर संघ
सीहोर| वर्तमान परिस्थिति में खेती करना घाटे का सौदा है क्योंकि वर्तमान समय में बिजली
खाद बीज डीजल की कीमतें आसमान छू रही है जिसके कारण किसान को खेती करना आसान नहीं
है इसलिए सरकार को किसानों को पूर्ण रुप से कर्ज मुक्त करना चाहिए| उल्लेखनीय है कि देश के 130 किसान संगठनों द्वारा एकजुट होकर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले
अपनी मांगों को लेकर 1 जून से 10 जून तक किसान ग्राम बंद आंदोलन का आयोजन किया जा रहा है| आंदोलन की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के
जिलाध्यक्ष महेश पटेल व पहलाद भगतजी ने बताया कि
जिले के किसानों द्वारा गांव में किसान समस्याओं पर विचार विमर्श किया जा
रहा है साथ ही किसानों द्वारा सब्जी-फल दूध अनाज आदि खाद्य सामग्री मंडियों में नहीं
बेचकर शांति पूर्ण रुप से सहयोग दिया जा रहा है| संगठन द्वारा 6 जून कोे मंदसौर में मारे गए किसानों के सम्मान में
श्रद्धांजलि कार्यक्रम व 10 जून को
शांतिपूर्ण तरीके से भारत बंद का आह्वान किसानों से किया जा रहा है| संगठन के
कार्यकर्ताओं द्वारा किसानों और मजदूरों से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन में
शामिल होने की अपील की जा रही हैl
सईदलाला मंसूरी बने
मंसूरी समाज के सीहोर जिला अध्यक्ष
सीहोर। अखिल
भारतीय मंसूरी समाज के मध्यप्रदेश प्रभारी श्री शफी मोहम्मद मंसूरी ने कांग्रेस
नेता एवं समाजसेवी सईदलाला मंसूरी को मंसूरी समाज का सीहोर जिले का जिलाध्यक्ष
बनाया गया है। सईदलाला मंसूरी की इस नियुक्ति पर सभी समाजजनों, इष्टमित्रों व कांग्रेसजनों ने बधाई दी है।
रानी मोहल्ले में
हुआ रोजा अफतार का आयोजन
सीहोर। इबादतो के माह रमजान में बंदे अल्लाह की इबादत
में मस्रूफ है वहीं रोजदारों को रोजा अफतार कराने का सिलसिला भी शुरू हो गया है ।
रमजान माह में रोजदारों को रोजा अफतार कराने का बड़ा सवाब (पुण्य) मिलता है।
शनिवार को नगर के रानी मोहल्ले में कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी सईदलाला मंसूरी ने
रोजा अफतार का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में रोजदारों ने रोजा अफतार किया ।
रोजा अफतार से पूर्व रोजदारों ने मुल्क में अमन व शांति तथा अच्छी बारिश की दुआ
मांगी। इस आयोजन में बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। कांग्रेस नेता व समाजसेवी
सईदलाला मंसूरी ने बताया कि रहमतों व बरकतों के महीने रमजान का सभी को बेसब्री से
इंतजार रहता है। इस महीने में मुस्लिम समाज के लोग रोजे रखकर कुरान पाक की तिलावत,
पांचों वक्त की नमाज अता करने के साथ ही रात को नमाजे
तरावीह पढ़ते है। उन्होंने बताया कि रमजान माह में 10-10 दिन के तीन अशरे होते है। पहला अशरा रहमत का दूसरा बरकत का और तीसरा मगफिरत
का होता है। आखिर अशरे में पूरी रात जागकर इबादत करने का बड़ा महत्व होता है।
ग्रामीण स्तरीय
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता खुमशदा ने सिराडी को तीन विकेट से हराकर फाइनल पर किया कब्जा
सीहोर। जिला
सहकारी केन्द्रीय बैंक के तत्वाधान में जारी ग्रामीण स्तरीय नाइट क्रिकेट
प्रतियोगिता में खेल गए सेमीफाइनल में खुशमदा क्रिकेट टीम ने सिराडी टीम को तीन
विकेट से हराकर फाइनल पर कब्जा किया। इस मैच में
सिराड़ी ने निर्धारित दस ओवर में पांच विकेट खोकर मात्र 61 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी
खुशमदा ने यह मैच जीत कर फाइनल अपने नाम किया। इस मैच खुशमदा की ओर से रवि ने तीस रन और गब्बर-मोहित
ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा ग्राम बैरागढ़ खुमान में खेले गए एक फाइनल मैच
में बैरागढ खुमान ने ग्राम सौठी को 18 रन से
हराया। इस मैच में बैरागढ़ खुमान ने निर्धारित दस ओवर में सात विकेट पर 96 रन बनाए थे। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौठी ने 78 रन बनाए। इसके अलावा ग्राम मुहाली में आयोजित दो मैचों में
मुहाली ने सेमरादांगी ए टीम को दस रन से हराया। वहीं सेमरादांगी बी को मुगवाली ने
नौ विकेट से हराया। मैच के अंत में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के युवा संचालक
शशांक सक्सेना ने मैन आफ द मैच का पुरस्कार वितरण किया।
कलेक्टर और एसपी
ने किया जनसंवाद ग्रामीणों से जानी योजनाओं के क्रियान्वयन कि स्थिति
सीहोर। कलेक्टर
श्री तरुण कुमार पिथोड़े एवं एसपी श्री राजेश सिंह चंदेल रविवार अलसुबह सीहोर जिले
के सुदूर ग्रामीण अंचल चरनाल, अहमदपुर, दोराहा तथा श्यामपुर पहुंचे जहाँ उन्होंने लोगों से चर्चा
कर योजनाओं के क्रियान्वयन कि जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने लोगों की समस्याएं
जानी और संबंधित अधिकारियों को यथा शीघ्र निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए
लाभ उठाने को प्रेरित किया। इसी तरह कलेक्टर
तथा एसपी ने गत दिवस आष्टा,जावर,मेहतवाडा ,खाचरोद आदि गाँवों
मे पहुंच कर संवाद किया था।
0 comments:
Post a Comment