खबरों का सूर्य उदय अब रात को
विश्वास के 4 साल
10 हजार पाठकों के साथ आपको रखे अपडेट
SehoreExpress.Com/ SehoreExpress app
SehoreExpress app गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध
NEWS BY बसंत दासवानी/बल्लू दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 9 June 2018
किराए पर चलाने के लिए कार दी, न किराया दिया और न ही कार वापस कर रहे युवक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
सीहोर। पुलिन ने एक युवती की रिपोर्ट पर एक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार श्रवण का बगीचा सीहोर निवासी शारदा चुचलानी पिता जगदीश चुचलानी ने रिपोर्ट किया कि गत 05 अप्रैल-18 को प्रतिमाह 8000/-रूपये किराये से राजकुमार राठौर आत्मज हुकुमचन्द्र राठौर निवासी बुधवारा आष्टा को कार क्रमांक एमपी-09-सीजे-3181 चलाने दी थी जिसके द्वारा न तो किराया दिया जा रहा हैं ओर न ही कार बापस की जा रही हैं, उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली सीहोर में अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया
युवक की असमायिक मृत्यु पर शोक, अज्ञात कारणों के चलते मौत पर पुलिस ने जांच शुरु की
सीहोर। अज्ञात कारणों के चलते एक 46 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कार्य शुरु कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शास्त्री कालोनी सीहोर निवासी मोहनलाल आत्मज शिवलाल अग्रवाल 46 साल को अज्ञात कारणों से उपचार हेतु अस्पताल सीहोर लाया गया जहॉ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं ।
स्टाफ नर्स से अभद्रता करने वाली महिला और एक अन्य पर शासकीय कार्य में व्यवधान का प्रकरण दर्ज
सीहोर। आष्टा पुलिस ने स्टाफ नर्स से अभद्रता करने वाली महिला और एक अन्य पर शासकीय कार्य में व्यवधान का प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गायत्री नागरे , स्टाफ नर्स सिविल अस्पताल आष्टा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करते हुए कहा है कि वह गत 12 मार्च 18 की शाम को एक अन्य मरीज को ड्रीप लगा रही थी इसी बीच यासमीन बी व उसका एक अन्य साथी अपना मरीज दिखाने की बात पर से अश्लील गालियॉ देकर जान से मारने की धमकी दी व शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई । आष्टा पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला कायम कर जांच शुरू कर दिया हैं ।
दहेज प्रताडऩा के दो अलग अलग मामले दर्ज, एक मामले में पति के खिलाफ तो दूसरे मामले में पति सहित सास ससुर जेठ पर प्रकरण दर्ज
सीहोर। विवाहिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का अपराधिक प्रकरण कायम कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम रानीपुरा हाल चोरसाखेड़ी निवासी 28 वर्षीय माया पत्नी दिनेश नागरे की रिपोर्ट पर पति दिनेश नागरे के विरूद्ध दहेज में मोटर सायकल एवं 50 हजार रूपये की मांग को लेकर प्रताडि़त करने की बात पर से थाना गोपालपुर में दहेज प्रताडऩा का मामला कायम कर जांच में लिया गया, इसी प्रकार साई बाबा मंदिर चाणक्यपुरी सीहोर निवासी सीमा ठाकुर की रिपोर्ट पर उसके पति सतेन्द्र सिंह, ससुर अनार सिंह, सास कोशल्या, जेठ शैलेन्द्र सिंह निवासी सेमनरी रोड आष्टा के विरूद्ध दहेज में 5 लाख रूपये की मांग को लेकर प्रताडि़त करने की बात पर से थाना आष्टा में दहेज प्रताडऩा मामला कायम कर जांच में लिया गया।
रिमझिम फुहारों के बीच किया गया रोजा इफ्तार
बरखेड़ा हसन। क्षेत्र में पाक माह रमजान के चलते इफ्तार पार्टियों का दौर शुरू हो गया है शुक्रवार को कल्लू खाँ मंसूरी के सहाब जादे इकराम मंसूरी की जानिब से रोड बाली नई मस्जिद में इफ्तार पार्टी का प्रोग्राम रखा गया था जिसमे बड़ी संख्या में दूर दराज से आए मुस्लिम भाई इस रोजा इफ्तार पार्टी में शरीक हुए इस मुबारक मौके पर अहमदपुर, बरखे?ा हसन, सुआखे?ी आदि ग्रामो के मुस्लिमजन शामिल हुए।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य व इछावर विधानसभा प्रभारी नियुक्त
सीहोर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी में श्यामपुर के युवा नेता मुकेश कोली को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष भगत , जिलाध्यक्ष सीताराम यादव, विधायक सुदेश राय,भाजपा अजा.मोर्चा जिलाध्यक्ष उमराव सिंह बगाना की अनुशंसा एवं वरिष्ठनेताओं की सहमति से भाजपा अनुसूचिता जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुरज केरो द्वारा प्रदेश कार्यकारणी में शामिल कर प्रदेश सदस्य नियुक्त कर समरसता संपर्क कार्यक्रम हेतु इछावर विधानसभा प्रभारी भी बनाया गया है। उनके प्रदेश सदस्य बनते ही भाजपा अनुसूचित जाति के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। मुकेश कोली के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बनने पर सीहोर विधान सभा के कार्यकर्ताओं सहित जिले के भाजपा नेता व कार्यकताओं ने उन्हैं बधाई दी। बधाई देने वालों में प्रदेश मंत्री कैलाश बगाना, पूर्व जिलापंचायत उपाध्यक्ष मायाराम गौर, प्रदेश सदस्य दयाराम परिहार, मण्डल अध्यक्ष श्याम सिंह जाट, सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मीनारायण माता वाले, भाजपा अजा मोर्चा जिलामहामंत्री रवि नागले,रमेश चंद्र मालवीय, रामचरण सूर्यवंशी, गोबिंद राम मालवीय,श्रीमति सीमा केलासिया, काशीराम शाक्य, महेश मेहरा, सलकनपुर महेन्द्र कुमार मेहरा , बाबूलाल जाटव, राधेश्याम अहिरवार, मनोज मालवीय, कपिल चौधरी, हरिचरण दुधवाल आदि शामिल है।
किसान मजदूर महासंघ द्वारा कल बंद का आव्हान
सीहोर। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ द्वारा किसान ग्राम बंद आंदोलन के तहत आज रविवार 10 जून को भारत बंद का आवाहन किया गया है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष महेश पटेल क्षेत्रीय प्रभारी नंदूलाल गोर ने सभी व्यापारी बंधुओं से अपील की है कि किसान और मजदूरों के हित में आज रविवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर शांतिपूर्ण रुप से सहयोग प्रदान करें। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले देश के 130 किसान संगठनों द्वारा एकजुट होकर किसान आंदोलन का आयोजन 1 जून से 10 जून तक किया गया है आंदोलन के माध्यम से शांति पूर्णरुप से किसान संगठनों द्वारा लाभकारी मूल्य लागू करने किसानों को पेंशन देने किसानों को पूर्ण रुप से ऋण मुक्ति की मांग की जा रही है।
संगीतमय श्रीराम कथा का समापन, कलश यात्रा निकली किया गया जगह जगह स्वागत
सीहोर। मोदी बाबा रोड मोती वाला रोड स्थित लक्ष्मी भवन में चल रही संगीतमय रामकथा शनिवार को यात्रा के बाद समापन हुआ संगीतमय रामकथा में कथा के नौवें दिन महाराज उद्धव जी महाराज ने केवट प्रसंग सुनाते हुए कहा कि हम भगवान से एक या दो घड़ी का प्रेम अवश्य करें चाहे वह अटपटा ही क्यों ना हो भगवान इस पर भी खुश हो जाएंगे क्योंकि भगवान को श्री प्रेम ही प्यारा है जो उनको एक बात जान ले श्रीरामचरितमानस एवं नियम और सिद्धांतों का कुछ भी ज्ञान नहीं था फिर भी भगवान श्री राम उसकी अटपटी वाणी को सुन कर मुस्कुराते हैं और बाहर उतारने की विनय करते हैं यह सब भगवान से लेकर प्रेम का कारण श्री दूसरे प्रसंग में महाराज श्री रामचरितमानस की श्री रामचरित्रमानस के दूसरे प्रसंगों पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए तत्पश्चात भगवान का राजतिलक किया गया और कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु घर पहुंचे भोपाल से पधारे नारायण सिंह सैनी के महाराज श्री का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया समापन के मौके पर कलश यात्रा में शुगर फैक्ट्री चौराहा होते हुए त्यागी बाबा आश्रम पहुंचे कथा आयोजन समिति त्यागी बाबा आश्रम के सभी भक्तगणों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया मनोज बलभद्र जैसी सिन्हा संतोष कुशवाह कैलाश विश्वकर्मा राजेश खंडेलवाल मुकेश कुशवाहा विराज खत्री राजेश गुप्ता राजू पंडित कमल सिंह ठाकुर सभी भक्तगणों ने श्रद्धालु आभार व्यक्त किया
किसान जन-जागरण यात्रा में शामिल विधायक शैलेन्द्र पटेल का स्वागत मध्यप्रदेश में किसानों का कर्ज माफ करेगी कांग्रेस
सीहोर। देश के ज्यादातर नागरिकों की मुख्य आय का साधन कृषि है। इस दिशा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.जवाहर लाल नेहरू ने हरित क्रांति के माध्यम से कार्य किया। आज देश के साथ-साथ मप्र में भाजपा सरकार की किसान विरोधी जन विरोधी नीतियों से त्राहि-त्राहि मची है। उक्त विचार शनिवार को किसान जन-जागरण यात्रा के दौरान भाड़ाखेड़ी में किसानों को संबोधित करते हुए इछावर विधायक शैलेन्द्र पटेल ने कहे। श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के कारण सदैव किसानों का हित हुआ है। यूपीए की सरकार ने देश के सभी किसानों का कर्ज माफ किया था, आगामी सरकार कांग्रेस की बनेगी, तब मध्यप्रदेश के किसानों का दस दिनों में कर्ज माफ कर दिया जाएगा। शनिवार को किसान जन जागरण यात्रा इछावर विद्यानसभा के एक दर्जन से अधिक गांवों में पहुंची। इस मौके पर किसानों और ग्रामीणों ने यात्रा में शामिल इछावर विधायक शैलेन्द्र पटेल का जोरदार तरीके से स्वागत करते हुए इस बार मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाए जाने का वादा किया। उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह किसान जन जागरण यात्रा भाडाखेड़ी, अमलाहा, धामन्दा, छापरी ताल्लुक, कुल्हाड़ी, गोलूखेड़ी, छापरीकरण, नांगली, प्रतापपुरा, भोजपुरा, नरसिंहखेड़ा, खेरपुरा, सुकलिया हंसराज, पटारिया सीधा, पटारिया बांका, मोहनपुरलेंडी आदि पहुंची। इस मौके पर इछावर विधायक ने भाजपा की अनीतियों के खिलाफ ग्रामीणों को बताया। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा दिए गए वोट रुपी आशीर्वाद के कारण उन्होंने इछावर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य के साथ हर सुख-दुख में साथ दिया है, अब प्रदेश में भाजपा के अत्याचारों के खत्में का वक्त आ गया है। श्री पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों के हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं। मध्य प्रदेश ही नहीं पूरे देश में किसानों की स्थित दयनीय बनी हुई है।
इस मौके पर किसान जन-जागरण यात्रा में सोंडा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पटेल मनोहर पटेल संतोष काटकर दीपक सरपंच भेरूलाल कच्छावा बलराम सिंह सिसोदिया शंकरलाल भगत जी राकेश जयसवाल कन्हैया लाल साहब मदनलाल इटावादिया अशोक इटावादिया बाबू लाल पडियार देवकरण झाड़ कैलाश चंद्रवंशी मांगीलाल सेठ नारायण सिंह नेताजी बंटी इटावादिया राजेंद्र जनपद रमेश मेवाड़ा कन्हैया लाल पटेल जीवन सिंह जसवंत मेवाड़ा पहलाद सिंह भगत जी धर्म सिंह राजा साहब देवबागस मेवाड़ा स्वरूप सिंह सुभाष सिंह मेवाडा सोहन वर्मा बाबूलाल सरपंच देवकरण नेताजी घिसीलाल पटेल सरपंच शंकर पटेल विमलेश पटेल अशोक राठौर रघुनंदन दास राकेश पटेल जितेंद्र मालवीय किशोर पटेल लीलाधर पटेल जितेंद्र पटेल नारायण सिंह जनपद साहब किशोर पटेल पीर खां कमल सिंह मालवीय बाबूलाल गवाटिया राजेश वर्मा बाबूलाल सरपंच जमुना प्रसाद उपसरपंच राहुल नागर रामचंद्र नागर अंतर सिंह प्रवेश नागर विनोद नागर देवकरण पटेल संजय नागर अर्पित नागर हिरदेश नागर लखन डॉक्टर हरिप्रसाद राम प्रसाद सोलंकी विजेंद्र रामदयाल प्रभु लाल नागर देवकरण पटेल मेहरवान हकीम खाँ सलीम खां ज्ञान सिंह मुकेश पटेल सुरेश कुमार नवाब खाँ राजेश कुमार महेश प्रसाद संजय सिंह राजेश नागर दिनेश कुमार गजराज सिंह महेश पटेल मुकेश कुमार सुरेश सरपंच संतोष सोनानिया राजेंद्र वर्मा राजेश सिंह आदि शामिल थे।
ग्रामीण स्तरीय नाइट प्रतियोगिता ब्रदर्स इलेवन ने श्यामपुर इलेवन को 69 रन के विशाल अंतर से फाइनल में हराया
सीहोर। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के तत्वाधान में खेली जा रही ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में ब्रदर्स इलेवन ने श्यामपुर इलेवन को फाइनल मुकाबले में 69 रन के विशाल अंतर से हराकर सुपर मुकाबले में प्रवेश किया।
श्यामपुर में खेले गए मुकाबले में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ब्रदर्स इलेवन ने निर्धारित दस ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 149 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें शकरुद्दीन ने 75 रन और पंकज विश्वकर्मा ने 60 रन की पारी खेली। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्यामपुर इलेवन की निर्धारित दस ओवर में छह विकेट खोकर 80 रन ही बना सकी। इस प्रकार ब्रदर्स इलेवन ने फाइनल मुकाबले में 69 रन से जीत हासिल की। इसके अलावा तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में महावीर चौक ने एसपीएल इलेवन को 23 रन से हराया। इस मैच में महावीर चौक ने निर्धारित आठ ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए थे। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसपीएल इलेवन आठ विकेट खोकर 95 रन ही बना सकी। इसके अलावा दोराहा मैदान में हुए एक तरफा मुकाबले में महुआखेड़ा ने दोराहा को आठ विकेट से हराया। इसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी दोराहा ने सात विकेट खोकर 63 रन बनाए जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी महुआखेड़ा ने यह मैच आठ विकेट से जीत लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के युवा संचालक शशांक सक्सेना ने पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर विनोद सिसौदिया, मोहन सिंह, पन्ना सक्सेना, विजय सक्सेना, प्रदीप सरकार, अमित कटारिया, मदन कुशवाहा, धर्मेन्द्र दास बैरागी, प्रेमनारायण मीणा, गंगा प्रसाद, सुरेश कुमार, कृष्ण मुरारी मीणा, गौरेलाल जाटव और प्रमोद मीणा, राहुल पाटीदार आादि शामिल थे।
माहेश्वरी महिला मंडल ने की भगवान गणेश की 108 परिक्रमा
सीहोर। क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना और सुख समृद्धि को लेकर माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में अधिक मास के माह के दौरान शहर के छावनी नमक चौराहा स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया था। इस संबंध में जानकारी देते हुए माहेश्वरी समाज की पदाधिकारी श्रीमती शोभा चांडक ने बताया कि इस मौके पर माहेश्वी महिला मंडल के तत्वाधान में अनेक महिलाओं ने भगवान श्रीगणेश के दर्शन और प्रसादी चढ़ाने के बाद 108 परिक्रमा कर भगवान श्रीगणेश से क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। परिक्रमा के दौरान माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति झंवर आदि बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने की द्वारा सिद्धविनायक श्रीगणेश मंदिर में प्रार्थना
सीहोर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा आज शनिवार को अच्छी बरसात के लिए श्री सिद्धविनायक गणेश मंदिर पहुंचे। जहां पर उन्हाने विधिवत पूजा-अर्चना कर अच्छी बरसात की कामना की। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने जितेन्द्र साहू, प्रवेश राठौर, शैलेंद्र वाल्मीकी, राजेंद्र मेवाड़ा, मोहन यादव, शैलेंद्र नागले, दीपक गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
ब्लाक कांग्रेस की बैठक में सेक्टर प्रभारी को सौंपे गए दायित्व
आष्टा। ब्लाक कांग्रेस कमेटी आष्टा के तत्वधान में स्थानीय कम्युनिटी हाल में ए.आई.सी.सी के सदस्य एवं सीहोर जिला के प्रभारी अलपेस पुरोहित ने कांग्रेसजन की एक बैठक ली। बैठक में मण्डल अध्यक्ष एंव सेक्टर प्रभारी को अपनी अपनी जवाबदारी से अवगत कराते हुए श्री प्रोहित ने बताया कि हमको संगठन को निचे स्तर तक मजबूत करना है इसके लिए हमें प्रतिएक बूथ पर 10 लोगो की कमेटी एवं दो लोग बी.एल.ओ के रूप में बनाने होंगे। सभी कांग्रेसजनो ने उनके प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए मण्डलम अध्यक्ष द्वारा 3 दिन के अंदर देने का वादा किया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सोभाल ंिसह भाटी ने सभी मण्डलम अध्यक्ष अनुरोध किया कि बूथ कमेटी हम सब को मिलकर बनाना है इस अवसर पर जिला कंाग्रेस अध्यक्ष रतन ंिसह ठाकुर ने भी अपने उदभोदन में कहा कि हमें नए सीरे से संगठन को खडा करना होगा। नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित किया गया वही आज 10 जून 2018 दिन रविवार को मण्डलम अध्यक्षको को नियुक्ति लेटर पूर्व संासद सज्जन ंिसह वर्मा की मुख्य अतिथि में स्थान कम्युनिटी हाल में दिये जायेगे। जिस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सज्जन ंिसह वर्मा रहेंगे वही कार्यक्रम में जिले के प्रभारी अलपेस पुरोहित भी रहेंगे साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर कम्युनिटी हाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिर्जा बशीर बैग, ए.आई.सीसी सदस्य हरपाल ठाकुर, पूर्व पार्षद भैया मिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद गुड्डू, नगरपालिका उपाध्यक्ष खालिद पठान, जनपद उपाध्यक्ष सोभाल ंिसह मुगली, मण्डल अध्यक्ष बनप ंिसह पटेल, प्रेम पटारिया, मेहरवान ंिसह मुन्दीखेडी, राजेन्द्र सिंह दरबार, प्रहलाद ंिसह वर्मा, प्रेम राज जाट, जितेन््रद सोभाखेडी, धर्मेन्द्र मेमदाखेडी, विनित ंिसगी, भैया एमपी, राजेश यादव, कमल बडलिया, महेश मेवाडा, लखन ंिसह बापचा, आदि लोग कम्युनिटी हाल में मौजूद थे।
अरोरा ने ग्रामीण क्षेत्रों मे पहुंचकर भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
सीहोर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा द्वारा लगातार सीहोर के ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क कर ग्रामीण किसान बन्धुओं के बीच चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं को सुना जा रहा है एवं ग्रामीण क्षेत्र में केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। अरोरा के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया एवं ग्राम आगमन पर श्री अरोरा का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। श्री अरोरा ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना लागू कर गरीब के पक्के मकान बनाने का सपना साकार किया है। शिवराज सरकार ने प्रदेश को अंधकार से मुक्ति दिलाई, बिजली, पानी सडक सहित मूल भूत सुविधाऐं नागरिकों को प्रदान की जा रही है। आज भारत विश्व शक्ति के रुप दुनिया में जाना जाता है। शिवराज सिंह चौहान ने किसानों का दुख दर्द समझते हुए किसान कल्याणकारी योजनाऐं संचालित कर किसान को समृद्ध बनाया है। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, कैलाश दांगी, प्रताप सिंह, भानु प्रताप सिंह, महेश, विजेंद्र, गुलाब सिंह, हरिप्रसाद राय सिंह, जसवंत सिंह, भगवान सिंह , हरिप्रसाद, राजेंद, विजेंद्र दांगी, अशोक, नेपाल सेन, दिनदयाल, मनोहर शर्मा, छोटे राय, रघुवीर सिंह, बने प्रीतम सिंह, संतोष दांगी, गिरवर सिंह, आचार्य सिंह, हेमराज सिंह, संतोष दांगी, ब्रजेश, गोविंदा, राज, राजेश सिंह , वीरेंद्र दरबार, राम सिंह, धर्म सिंह, महेंद्र सिंह, राहुल सचिन, महाराज, रामबाबू शर्मा, बंटी, भूपेंद्र सिंह, बने सिंह, घनश्याम सिंह, विजेंद्र, सीताराम, नीरज, जगदीश, संजय, राजेश, लखन, घनश्याम, बाबूलाल, प्रकाश , किशन लाल, गोलू , महेश, संजय, राम सिंह वर्मा, मनोज पाटीदार, हरि ओम, विवेक सूरज, संतोष, गोविंद, विजय, नरेश, राज, सुनील सेन, जोगेंद्र , हिरदेश , राजीव कुशवाहा, नरेश, प्रकाश आदि ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
0 comments:
Post a Comment