खबरों का सूर्य उदय अब रात को
विश्वास के 4 साल
10 हजार पाठकों के साथ आपको रखे अपडेट
SehoreExpress.Com/ SehoreExpress app
SehoreExpress app गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध
NEWS BY बसंत दासवानी/बल्लू दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 6 July 2018
विश्वास के 4 साल
10 हजार पाठकों के साथ आपको रखे अपडेट
SehoreExpress.Com/ SehoreExpress app
SehoreExpress app गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध
NEWS BY बसंत दासवानी/बल्लू दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 6 July 2018
कल सूर्य उदय 5.41 सूर्य अस्त 7.12 अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस
यात्री बस और ट्रक की भीषण टक्कर 30 यात्री घायल, 2 की हालत गंभीर, भोपाल रैफर किया गया
हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया
सीहोर। यात्री बस और ट्रक भीषण टक्कर हो गई है। जिसमे दो
दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए जबकि पांच की हालत गंभीर है जिन्हें औपचारिक
उपचार के बाद भोपाल रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार सीहोर बिलकिसगंज मार्ग पर
यात्री बस और आयशर ट्रक की भीषण भिड़त हो गई। जिसमें दो दर्जन यात्री घायल हो
गए।जबकि पांच यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है। जिन्हें भोपाल रैफर किया गया है
बस क्रमांक- MP370197 राय बस सर्विस कि बस है। जो सीहोर से बिलकिसगंज मार्ग से भोपाल की और
जारही थी। तभी ग्राम चंदेरी के पास ट्रक का टायर फट गया और बस से जा टकराया हादसे
में दो दर्जन यात्री घायल होगए जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि दो गंभीर यात्रियों को भोपाल रैफर किया गया है। हादसे के बाद
मार्ग पर लंबा जाम लग गया।
मकान के दरवाजे का कुंदा काटकर नकदी सहित 1 लाख रुपए का माल
और खिडक़ी तोडक़र नकदी सहित 50 हजार रुपए का माल ले उड़े
दो अलग अलग मकानों पर चोरों ने बोला धावा पुलिस कर रही
सरगर्मी से तलाश
सीहोर। जिले में एक बार फिर चोरों ने दो अलग अलग मकानों पर
धावा बोलते हुए नकदी सहित करीब डेढ़ लाख रुपए से अधिक मूल्य के समान पर हाथ साफ कर
दिया। पुलिस ने मामला कायम कर लिया है लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस
से मिली जानकारी अनुसार तहसील मुख्यालय आष्टा के ग्राम गवाखेड़ा निवासी कृषक रवि
कुमार आत्मज कैलाश चन्द कारजा के आवास पर बीती रात चोरों ने धावा बोला बताया जाता
है कि चोरों ने इनके मकान दरवाजा कुंदा काटकर भीतर प्रवेश किया अलमारी में रखे
नकदी करीब दस हजार रुपए और एक लाख रुपए मूल्य सोने चांदी के जेवरात चुराकर ले गए, चोरों ने सारे
मकान की तलाशी लेते हुए समान बिखेर दिया सुबह चोरों के कारनामों का पता चलने पर
पुलिस को सूचना दी गई इस पर पुलिस ने मामला कायम कर लिया है। इसके अलावा चोरों ने
नसरुल्लागंज में शास्त्री कॉलोनी में विजय सिंह आत्मज लक्ष्मण सिंह मीणा के आवास
की खिडक़ी तोडक़र चोर अंदर घुसे और दो हजार रुपए नकद सहित करीब पचास हजार रुपए के
जेवरात चुराकर ले गए। पुलिस ने मामला कायम कर चोरों की तलाश शुरु कर दिया है।
जिला महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित महिला कांग्रेस ने
मंदसौर, सतना एवं जिला चिकित्सालय सीहोर में प्रसूता
की हुई मौत को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच सौंपा ज्ञापन
सीहोर। आज सीहोर जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला जिला
कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति गुलाब बाई ठाकुर के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें
मुख्य अतिथि के रुम में महिला कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमति दिप्ती
सिंह उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन सिंह
ठाकुर ने की। विशेष अतिथि के रुप कार्यकारी जिलाध्यक्ष कमलेश कटारे उपस्थित रहे।
बैठक में श्रीमति दिप्ती सिंह ने महिला कांग्रेस के लिये हाल ही में लांच किये गये
शक्ति एप के बारे में महिला कांग्रेस पदाधिकारियों को विस्तृत रुप से जानकारी देते
हुए बताया कि कैसे इस एप के माध्यम से सीधे अपना संदेश कांग्रेस नेतृत्व और
अध्यक्ष राहुल गांधी जी तक पहुंचाया जा सकता है और राहुल गांधी जी भी इस एप के माध्यम
से सीधे प्रत्येक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता से संवाद कर सकते हैं। महिला कांग्रेस
जिलाध्यक्ष श्रीमति गुलाब बाई ठाकुर ने सभी अतिथियों स्वागत करते हुए महिलाओं पर
बड़ते हुए अत्याचारों को रोकने में नाकाम रहने पर प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर
लताड़ा। श्रीमति ठाकुर ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार महिलाओं के विरुद्ध हो रहे
अत्याचारों को रोकने में पुरी तरह विफल रही है और स्वयं को प्रदेश की बेटियों को
मामा बताने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी भांजियों के विरुद्ध बड़ रहे
अपरधों को रोकने में पुरी तरह विफल रहे हैं। श्रीमति ठाकुर खास तौर से मंदसौर और
सतना की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने महिला अत्याचारों
में प्रदेश को देश में नम्बर एक पर ला दिया है और मुख्यमंत्री बेटी बचाओ की बात
करते हैं, जबकि कई घटनाओं में स्वयं भाजपा नेता व पदाधिकारी लिप्त रहे हैं तथा उनके
विरुद्ध कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जाती है। प्रदेश के गृह मंत्री का इन सब घटनाओं
पर मौन रहना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री को तत्काल ऐसे गृह मंत्री को
बर्खास्त कर देना चाहिये। इस दौरान श्रीमति ठाकुर ने सीहोर जिला चिकित्सालय में
आये दिन होने वाली प्रसुताओं एवं नवजात बच्चों की मृत्यु होने पर भी गहरी चिंता
जाहिर की है तथा कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले के जिला चिकित्सालय में जब ऐसी
गंभीर लापरवाही हो सकती है तो प्रदेश के अन्य जिलों में क्या हाल होगा यह सहज ही
समझा जा सकता है। उन्होने सभी विषयों पर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एडीएम श्री
चतुर्वेदी को सौंपा ज्ञापन में यह मांग की गई कि मंदसौर और सतना के दोषियों को
जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाने चाहिये तथा सीहोर में प्रसुता की मृत्यु की
दोषी डॉक्टर तथा अन्य लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध भी कड़ी से कड़ी कार्यवाही
तत्काल होनी चाहिये। श्रीमति ठाकुर ने चैतानवनी दी कि यदि उक्त मांगों को जल्द से
जल्द नही माना गया तो महिला कांग्रेस सात दिन बाद सीहोर जिला चिकित्सालय का घेराव
कर बड़ा आन्दोलन व धरना प्रदर्शन करेगी। इस दौरान कार्यक्रम को जिला कांग्रेस
अध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर एवं कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश कटारे ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन पल्लवी शर्मा ने किया तथा आभार दिप्ती कीर ने व्यक्त किया। इस
अवसर पर उपस्थितजनों में प्रमुख रुप से ममता त्रिपाठी, रमा पटेल, गीता बाई दंगोलिया, बसंता बाई
विश्वकर्मा, सविता मालवीय, शायदा बी, दीपशिखा राजपूत, मंजूलता
श्रीवास्तव, हेमलता वर्मा, सविता बाई, सोनू उईके, तुलसी पाटीदार, मंजु प्रकाश सेठी, रेखा कुशवाह, रेखा महेश्वरी, रिंकु धूर्वे, पंकश शर्मा, राजेश यादव भूरा, प्रीतम चौरसिया, सत्यनारायण भाटी, राजीव गुजराती, विवेक राठौर, रामाबाई, सुमन, सकुन, ममता शर्मा, सपना चौहान, हरु ठाकुर, सुनील दुबे आदि
अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
आज सुबह 8 बजे तक सीहोर में
21.4 इंच बारिश हो चुकी है गत वर्ष इस अवधि में 6.53 इंच ही बारिश हुई थी सीहोर को 52 इंच बारिश की
दरकरार रहती है
आज सुबह तक सीहोर जिले में औसत वर्षा 10.91 इंच रिकार्ड की जा चुकी है, जबकि गत वर्ष आज
की स्थिति में 6. 35 इंच ही बारिश हुई थी सीहोर जिले को 46 इंच औसत वर्षा की दरकार रहती है
पिछले चौबीस घंटें में सीहोर जिले में औसत बारिश 0.51 इंच रिकार्ड की गई है जबकि गत वर्ष
आज की तारीख में बारिश नहीं हुई थी
आज सुबह 8 बजे तक श्यामपुर, आष्टा, जावर को छोड़ सीहोर में 0.65 इंच, इछावर में 1.48 इंच, नसरुल्लागंज में 0. 12 इंच, बुदनी में 1.36 इंच, रेहटी में 0.48 इंच बारिश हुई है
अब तक सीहोर में 21. 4 इंच, श्यामपुर में 10.76 इंच, आष्टा में 8. 56 इंच, जावर में 9. 2 इंच, इछावर में 12.56 इंच, नसरुल्लागंज में 5.52 इंच, बुदनी में 8.72 इंच, रेहटी में 10.6 इंच बारिश
रिकार्ड हुई
गत वर्ष आज तारीख तक सीहोर में 6. 53 इंच, श्यामपुर में 5.06 इंच, आष्टा में 5.2 इंच, जावर में 5.37 इंच, इछावर में 8.44 इंच ,नसरुल्लागंज में 9.08 इंच, बुदनी में 5. 92 इंच, रेहटी में 5.20 इंच बारिश हुई थी
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ मेघा परमार का किया जाएगा
सम्मान रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब का पदभार ग्रहण कल
सीहोर। शहर के तहसील चौराहा स्थित रोटरी क्लब के कार्यालय
में शनिवार को रात्रि आठ बजे रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब का पदभार ग्रहण समारोह
का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में
जानकारी देते हुए नव नियुक्त रोटरी क्लब के सचिव शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने
बताया कि गत दिनों हुई बैठक में वर्ष
2018-19 समाजसेवी अजय कुमार जैन को रोटरी क्लब का अध्यक्ष सर्व सम्मति से मनोनीत
किया गया है। इसके अलावा इनर व्हील क्लब के अध्यक्ष पद पर श्रीमती नवनीता
श्रीवास्तव और सचिव शशि विजयवर्गीय को किया गया है। सचिव श्री श्रीवास्तव ने बताया कि शहर तहसील
चौराहे पर रात्रि आठ बजे होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्लब के
पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र जैन भोपाल, वशिष्ठ अतिथि के
रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सीताराम यादव, सहायक मंडल
अध्यक्ष चंद्रकांत जैन आदि मौजूद रहेंगे। इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों के
शपथ-ग्रहण के अलावा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ जिला मुख्यालय के समीपस्थ
ग्राम भोजनगर में रहने वाली मेघा परमार को माउंट एवरेस्ट फतेह कर विश्व में जिले
का नाम रोशन करने पर सम्मान किया जाएगा।
आशा यूनियन का जिला सम्मेलन कल सरकार को घेरने की बनाई
जाएगी रणनीति सम्मेलन की भारी सफलता को
लेकर हुई बैठक
सीहेार। रविवार को आशा उषा एवं आशा सहयोगिनी एकता यूनियन
सीटू जिला संयोजन समिति का जिला सम्मेलन बस स्टेड स्थित गीता भवन में सुबह १० बजे
से शुरू होगा। सम्मेलन में लम्बे समय से लंबित अपनी पूर्णत: जायज मांगों को लेकर सरकार की बेरूखी
के खिलाफ आगामी आंदोलन एवं संगठन को और मजबूत करने की रणनीति पर आशाओं के द्वारा
चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में मुख्य रूप से जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का
निर्वाचन भी किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर
शुक्रवार को बैठक मनकामेश्वर मदिर परिसर में हुई। बैठक में आठ जुलाई रविवार को
होने वाले जिला सम्मेलन की सफलता व अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चर्चा
की गई। चर्चा में आष्टा नसरूल्लांगज, बुधनी, इछावर,अहमदपुर, श्यामपुर, सभी सेक्टरों से
भारी संख्या में भागीदारी करने का निर्णय लिया गया। अंत में जिले की समस्त आशा
सहयोगिनियों उषा एवं आशाओं से भारी संख्या में सम्मेलन में शामिल होने की जिला
संयोजिका ममता राठौर, संयोजिका अंतिम पंवार, गोमती बैरागी, व संयोजन समिति
सदस्य मनीषा, अनिता राठौर, सरीता कुशवाहा, मीना राठौर, सरीता विश्वकर्मा, सुमन, भुरिया बाई, संतोषी, सोनम, सुनिता, संगीता, वर्षा गौर, तनबीर, स्वाति, लता धुर्वे, कृष्णा, रजनी राठौर, याशोदा, उषा, रिना राठौर, माया, नीतू राठौर ने
अपील की है।
14 जुलाई को आयोजित
होने वाली लोक अदालत के लिये ग्रामों में लगाया जा रहा है जागरुकता शिविर
सीहोर। 14 जुलाई को आयोजित होने वाली लोक अदालत के तारतम्य में
जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्य्क्ष महोदय (श्री ऋषभ कुमार सिंघई) के मार्गदर्शन
में आज
6 जुलाई 2018 को दोपहर 2 बजे जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत थूना में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में जिला बिधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री एस.के.
नागोत्रा एवं ग्राम पंचायत सरपंच सहित
अन्य ग्राम पंचायत कार्यकरिणी सदस्यों तथा ग्राम पाचमा के नागरिकगण एवं भारी
संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। सभी उपस्थितजनों को 14 जुलाई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सम्बंध में अधिवक्ता
श्री याद मोहमद ने लोक अदालत के सम्बंध में जानकारी दी साथ ही
जिला सीहोर जिला विधिक सेवा
प्राधिकरण के सचिव श्री शेलेन्द्र कुमार
नागोत्रा द्वारा लोक अदालत के बारे में
बारीकी से समझाया गया एवं लोगों को आपसी
वैमनस्यता भुला कर अपने विवाद को समाप्त
करने की सलाह दी गई।
तहसील इछावर झुग्गी झोपड़ी कांग्रेस अध्यक्ष बने बंशीलाल
पेरवाल विधायक शेलेंद्र पटेल ने किया
स्वागत
सीहोर। इछावर विधायक शेलेंद्र पटेल तथा मध्य प्रदेश
कांग्रेस कमेटी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष ठाकुर ईश्वर सिंह चौहान की अनुशंसा
पर जिले के अध्यक्ष नरेंद्र खंगराले ने इछावर क्षेत्र के ग्राम तौरनिया, के पूर्व उपसरपंच बंशीलाल पैरवाल को तहसील इछावर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का
अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री पैरवाल को अध्यक्ष बनाए जाने पर विधायक शेलेंद्र
पटेल तथा साथी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया।
आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 4 में आरबीएस टीम ने की बच्चों के स्वास्थ्य का चेकअप
सीहोर। वार्ड क्रमांक 3, आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 4 की कार्यकर्ता
क्षमा मालवीय ने बताया कि आरबीएस टीम द्वारा आंगनबाड़ी में बच्चों के स्वास्थ्य की
जांच की गई। जिसके तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा बाल सुरक्षा माह के
चलते विटामिन की दवाई पिलाई गई। डॉक्टर
अशोक मालवीय एवं डॉक्टर मरियम हुसैन
पैरेंट्स को बताया गया की विटामिन ए बच्चों की आंखों के लिए लाभकारी होती है। इन
सब कार्यक्रम के चलते हुए महीने का प्रथम मंगलवार गोद भराई कार्यक्रम भी किया गया।
बच्चों के हेल्थ चेकअप के लिए डॉक्टर अशोक मालवीय
एवं डॉक्टर मरियम हुसैन और रजनी मेडम के द्वारा वार्ड की सभी महिलाएं को
स्वस्थ्य सम्बंधी जानकारी दी। इस अवसर पर आंगनवाड़ी
कार्यकर्ता क्षमा मालवीय एवं सहायिका दुर्गा लोधी के द्वारा वार्ड के अनेक बच्चों
और महिलाओं को एकत्रित कर अधिक से अधिक बच्चों का स्वास्थ्य चेकप करवाने में अहम
भूमिका रही। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता क्षमा मालवीय एवं अन्य सहयोगिया द्वारा
डाक्टरगणों का आभार व्यक्त कर बताया कि
पिछले वर्ष भी डॉ अशोक मालवीय आंगनबाड़ी केन्द्र आये थे, जिन्होने बच्चों के चेकप के दौरान मनीष मालवीय के पुत्र अर्नव का भी चेकप किया था, जिसमें पाया गया था कि उस बच्चे की धडक़न सामान्य नही है, जिस पर डॉ श्री मालवीय के सहयोग से उस बच्चे के हृदय का आप्रेशन बंसल हास्पिटल
में कराया गया था1
परेशान न हो जिले का बेलदार समाज जाति प्रमाण पत्र के लिए
पुराने दस्तावेजों की जरूरत नहीं- केरो
सीहोर। जिले में निवासरत बेलदार समाज के नागरिकों को अब
जाति प्रमाण पत्रों के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
चौहान ने बेलदारों के बच्चों के स्कूलों में एडमीशन और शासकीय योजना के लाभ में बाधा
बने जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने की क्रिया को सरल कर दिया है अब ग्राम स्तर पर
शिविर लगाकर प्रशासन के द्वारा बेलदारों को जाति प्रमाण पत्र तैयार कर दिए जाएंगे।
जाति प्रमाण पत्र के लिए १९५० के दस्तावेजों की जरूरत नहीं है उक्त बात मंडी नरसिंहगढ़
नाका क्षेत्र में स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य
मंत्री दर्जा प्राप्त सफाई आयोग उपाध्यक्ष
इंजीनियर सूरज खरे ने कहीं। कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश
अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह ने भी संबोधित किया।
अतिथियों का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रभारी जिला हरदा हरीश कौशल के
नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्प मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में नव
नियुक्त आईटी सेल भाजपा संभाग सह प्रभारी लखन सिंह मेवाड़ा, अनुसुचित जाति भाजपा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष लालदास श्रवण, जिलामंत्री शरण बाल्मिकी, विनोद कौशल मुकेश मालवीय,सेवा यादव,शमा पठान,धमेंद्र मालवीय,पूर्व पार्षद मूलचंद्र छाया, अजय कौशल सुरेश
आदि मौजूद थे।
पंडित योगेश को मिली शास्त्री की उपाधि
पंडित योगेश को मिली शास्त्री की उपाधि नगर के होनहार युवा
योगेश शर्मा को पाणिनि विश्वविद्यालय उज्जैन से शास्त्री की उपाधि प्राप्त हुई है।
ज्योतिष विज्ञान में योगेश स्नातक कर इसी वर्ष उत्तीर्ण हुए हैं। पटारिया गोयल के
मूल निवासी योगेश की पारिवारिक पृष्ठभूमि कर्मकांड और ज्योतिष की रही है। वे
वर्तमान समय में उज्जैन में विद्वान पंडितों की संगत में ज्योतिष एवं अनुष्ठान
कार्यों में संलग्न रहते हैं। योगेश की इस उपलब्धि पर परिवारजनों समेत पँडित सुदर्शन व्यास, प्रशांत तिवारी, सत्यपाल ठाकुर,अंकित शर्मा, कपीश शर्मा, पँडित रुद्र व्यास
रोहित तोमर,अमन ताम्रकार, पं. जितेंद्र
शर्मा,शेरू महाँकाल, समेत अनेक
प्रबुद्धजनों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं।
पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक 7 जुलाई को
सीहोर। पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा के द्वारा
बताया गया की मुख्यमंत्री द्वारा सातवें वेतनमान की घोषण तो की गई। लेकिन भुगतान
के एरियर के आदेश अभी तक घोषण नहीं कि गई, इस संबंध में
दिनांक 07 जुलाई 2018 दिन शनिवार
प्रात: 11 बजे गीता मानस भवन बस स्टेंड सीहोर में रखी गई है। सभी
पेंशनर्स से बैठक में उपस्थित होने की अपील कि गई है।
प्रदेश भाजपा सरकार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने बर्खास्त
करने की मांग की
सीहोर। शुक्रवार को भाकपा नेता माखन सिंह सोलंकी ने बयान
जारी कर कहा कि मंदसौर और सतना में मासूम बच्ची के साथ बलात्कार जघन्य यौन हिंसा
और बैरासिया में कमजोर तबके के दलित किसान को दिन दहाड़े जलाने की वारदात ने भाजपा
सरकार की अक्षमता को उजागर किया है। असफल प्रदेश भाजपा सरकार को भारतीय कम्युनिस्ट
पार्टी बर्खास्त करने की मांग करती है। सोलंकी ने कहा कि भाजपा के लोग मंदसौर की
वारदात को सांप्रदायिक रूप देने का भी षडय़ंत्र कर रहे है। महिलाओं और बच्चियों के
साथ दुष्कर्म के प्रकरण में मध्य प्रदेश देश में नम्बर वन है। मुख्यमंत्री शिवराज
सिंह चौहान पीडि़तों को सिर्फ मुआवजा देकर हीं अपने दायिप्त को मान रहे है। लगातार
वारदातों ने सरकार की अक्षमता को उजागर कर दिया है मध्य प्रदेश में महिला एवं दलित
और अल्प संख्यक आतंकित है भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मंदसौर बलात्कार के दोनों
आरोपियों को कठौरतम दंड देने और प्रदेश में सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने की मांग
करती है।
वर्ल्ड ज़ूनोसिस डे पर एंटी रेबीज कैंप का आयोजन
जिला पशुचिकित्सालय में निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण दिवस
के उपलक्ष्य में ज़ूनोसिस डे का आयोजन किया गया। आज वर्ल्ड ज़ूनोसिस डे के अवसर पर
जिला पशु चिकित्सालय सीहोर में एंटी रेबीज कैंप का आयोजन किया गया। डॉ बी बी मरकाम
और डॉ प्रज्ञा नेमा का भरपूर सहयोग मिला .जिसमे इंडियन इम्युनोलॉजिकल लिमिटेड की
तरफ से रक्षारब वैक्सीन प्रदान की गयी. जिसमे कंपनी की तरफ से ज़ाहिद सलाम और
वीरेंदर साहू उपस्थित रहे जिसमे कंपनी
प्रति वर्ष आज ही के दिन प्रमुख शहरो में आयोजित किया जा रहा है, इस अवसर पर विभिन्न नस्लों के लगभग 50 स्वानो का
टीकाकरण किया गया ,जिसमे कंपनी का
मुख्या उद्देश्य रेबीज मुक्त भारत बनाने का है।
मंदसौर, सतना, व सागर में नवनिहाल बच्चियों के साथ बर्बरतापूर्वक यौन हिंसा व बलात्कार की
घटनाओं से प्रदेश हुआ कलंकित
सीहोर। शुक्रवार को कांग्रेस नेता सईदलाला मंसूरी ने मध्यप्रदेश
के मंदसौर, सतना व सागर में 7 व 4 साल की नवनिहाल बच्चियों के अपहरण व उनके साथ इंशानियत को झकझोर करने वाले
दुष्कृत्य की कड़े शब्दो में निंदा करते हुये प्रदेश व केन्द्र की भाजपा सरकार
को दोषी ठहराया है। उन्होंने अपने बयान में कहा अपराधियों पर नियंत्रण खो चुकी
भाजपा सरकार में अपराधों में दिनप्रतिदिन बढ़ोत्तरी होती जा रही है। प्रदेश में
आये दिन बर्बतापूर्वक यौन हिंसा, अपहरण व गेंगरेप
की इंशानियत को झकझोर करने वाली जघन्य घटनाओं व बैरसिया में किसान को जिंदा जलाने
जैसी मानवता को शर्मसार करने वाली वारदातों से मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि पूरा
भारत देश कलंकित हो गया है। ऐसी निर्दयी घटनाओं पर अंकुश लगाने में अक्षम भाजपा
सरकार के नुमाइंदों को सरकार में बने रहने का कोई अधिकार नहीं रह गया है। इन्हें
अपने अपने पदों से तत्काल त्याग पत्र दे देना चाहिये।
किसानो की फसलों का समर्थन मूल्य बढाने पर किसान मोर्चा ने
माना प्रधानमंत्री का आभार
सीहोर। किसान मोर्चा के प्रादेशिक नेता शंकरलाल शर्मा बताया की प्रधानमंत्री नरेन्द्र
मोदी ने 2018 बजट के समय किसानों से बाद किया था, कि खरीब फसल 2018 से किसानों को
फसलों का लाभ कारी मूल्य लागत मूल्य से
डेढ़ गुना दिया जायेगां। किसानों को फसलों का समर्थन मूल्य 50 प्रतिशत ज्यादा केबिनेट की बैठक में घोषित किया गया। जिससे किसानों में हर्ष
कि लहर है। देश के प्रधानमंत्री मोदी 2022 किसानों कि आय दो गुनी करना चाहते है। इस के तहत 14 खरीब फसलों का समर्थन मूल्य बड़ाया गया है। इससे किसानों की क्रय शक्ति बड़ेगी
एवं देश की अर्थ व्यवस्था मजबूत होगी देश के लगभग 12 करोड़ किसान परिवारों को बड़े हुयें समर्थन मूल्य का लाभ मिलेगा सोयाबीन का समर्थन मूल्य 3399 धान का 1700 मूंगफली 6249 तील 6200 मक्का 1700 जूआर 2400 का समर्थन मूल्य केन्द्र सरकार द्वारा घोषित किया गया।
जिससे देश के किसानों में हर्ष की लहर है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री को बधाई देने वालो में प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष रणवीर
सिंह रावत, रघुनाथसिंह भाटी, सीताराम यादव, जसपालसिंह अरोरा, संदीप श्रीवास्तव, शंकरलाल शर्मा, लक्ष्मीनारायण
वर्मा, धरमसिंह आर्य, हरिसिंह मीणा, सतीष सोनानिया कमल पटेल डॉ.पूरन राठौर, विष्णु वर्मा, कृपाल सिंह मित्तवाल, विष्णु परमार, जगदीश जाट, गोरेलाल परमार, बलवंत मेवाड़ा, चतुभूज ईटावदिया, रामचन्द्र राठौर, भोलाराम त्यागी, प्रवेश वर्मा, शंकरलाल पटेल, अभिषेक ठाकुर, मोहन पटेल, मनोज वर्मा, कृष्णा बागवान, विमलेश शर्मा आदि
प्रधानमंत्री मोदि जी को बधाई देकर आभार व्यक्त किया।
भाजपा पिछड़ा मोर्चा की बैठक कल
सीहोर। आज कम्यूनिटी हॉल शाहगंज में भाजपा पिछड़ा वर्ग
मोर्चा की बैठक रखी गई है। जिसमे मुख्य अतिथि भरतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष
श्री राकेश सिंह, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश
अध्यक्ष श्री भगतसिंह जी कुशवाह, मध्यप्रदेश अपैक्स
बैंक के अध्यक्ष श्री रमाकांत भार्गव, मध्यप्रदेश वेयर
हाउसिंग कार्पोरेशन अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, पिछड़ा वर्ग
मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री शैतान सिंह पाल, भोपाल संभाग
प्रभारी श्री जगदीश पंवार, सीहोर जिला प्रभारी श्री अमरीश राय, भाजपा सीहोर जिले के अध्यक्ष श्री सीताराम जी यादव, पिछड़ा वर्ग
मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री महेश पटेल और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश
कार्यसमिति सदस्य एवं सीहोर जिले के समस्त जिला पदाधिकारी गण और सीहोर जिले के
दसों मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक
संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।
कल होगा रामपुरा से आष्टा नगर तक डलने वाली पाईप लाईन का
शिलान्यास एक वर्ष की समयसीमा में होगा 17 करोड़ 11 लाख की लागत से
कार्य पूर्ण
आष्टा। नगर आष्टा की जल समस्या की स्थायी निदान के लिए
महत्वाकांक्षी जलप्रदाय योजना रामपुरा बांध से नगर आष्टा तक पाईप लाईन का
शिलान्यास कार्यक्रम आज आयोजित किया गया है। उक्त कार्यक्रम कम्युनिटी हाल नया
बसस्टैंड नगरपालिका कार्यालय के सामने आष्टा नगरपालिका द्वारा आयोजित किया गया है।
इस आशय की जानकारी नपाध्यक्ष कैलाश परमार
ने देते हुए बताया कि 7 जुलाई 2018 को उक्त
कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से आयोजित किया गया है, जिसमें रामपुरा
डेम से आष्टा नगर तक 17 करोड़ 11 लाख रूपये की लागत से बिछने वाली लगभग 33 किलोमीटर पाईप
लाईन का ई-शिलान्यास जिला सागर के नगरपालिका परिषद मकरोनिया में आयोजित मुख्य
कार्यक्रम स्थल से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा किया जाएगा।
शहरी विकास पर्व के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के
लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण के अंतर्गत आष्टा नगर में आवासीय इकाईयों
का ई-लोकार्पण भी मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे, जिसका सीधा
प्रसारण भी नगरपालिका द्वारा किया जाएगा। नपाध्यक्ष कैलाश परमार, उपाध्यक्ष खालिद
पठान, समस्त पार्षदगण, मुख्य नगरपालिका अधिकारी केएल सुमन, सहायक यंत्री
देवेन्द्रसिंह चौहान ने सभी नागरिकों से इस कार्यक्रम में पधारने की अपील की है।
इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष बनी श्रीमति नवदीप कौर
आष्टा। ड्रिस्ट्रीक्ट 304 के इनरव्हील क्लब में पदग्रहण
कार्यक्रम इनरव्हील क्लब की वरिष्ठ सदस्य श्रीमति रेखा बोहरा एवं विध्या खण्डेलवाल
जी के मुख्य अतिथ्य में सम्पन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से श्रीमति नवदीप कौरी
छाबडा को अध्यक्ष एवं श्रीमति प्रतिभा नागर को सचिव पद की शपथ दिलाई गई। इस
कार्यक्रम में क्लब के सभी सम्मानीय सदस्य श्रीमति सुनिता नागर, श्रीमति चंदा नगीन
जैन, डॉ. अर्चना सोनी, सरोज पालीवाल, हेमलता सोनी, अर्चना सोनी, संगीता छाजड, जयश्री शर्मा, रीना शर्मा, आश सोनी, सुधा सेठीया, पद्मा कासलीवाल, संगीता सोनी, आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमति जया बोहरा ने किया।
0 comments:
Post a Comment