Saturday, 7 July 2018

ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, 7 मजदूर दबे, 1 की मौत, ग्रामीणों की मदद से दबे लोगो को निकाला गया बोरिंग मशीन के समान से भरा था ट्रक


खबरों का सूर्य उदय अब रात को
विश्वास के 4 साल
10
हजार पाठकों के साथ आपको रखे अपडेट
SehoreExpress.Com/ SehoreExpress app
SehoreExpress app गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध
NEWS BY बसंत दासवानी/बल्लू दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 7 July  2018

कल सूर्य उदय  5.42  सूर्य अस्त 7.12  अधिकतम तापमान  34  डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान  26 डिग्री सेल्सियस

 ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा,  7 मजदूर दबे, 1 की मौत, ग्रामीणों की मदद से दबे लोगो को निकाला गया बोरिंग मशीन के समान से भरा था ट्रक

सीहोर। आष्टा तहसील के सिंगर चोरी गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक सवार 7 लोग दब गए, जिन्हें गांववालों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार बेहद तेज थी। ट्रक अनियंत्रित होने के बाद पलट भी गया। बोरिंग मशीन के सामान से भरा हुआ ये ट्रक था। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। 7 मजदूर ट्रक के नीचे दब गए, वहीं एक मजदूर की मौत हो गई। गांववालों ने जब ट्रक के नीचे दबे हुए लोगों को देखा, तो उन्होंने उन्हें निकालने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद गांववालों ने दबे हुए मजदूरों को निकाला। ट्रक देर रात आष्टा से कन्नोद की तरफ जा रहा था।


राज्यपाल से मिला विधायक सुदेश राय के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल वारिष्ठ सदस्यों ने की सीहोर विकास पर चर्चा

सीहोर। मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से विधायक सुदेश राय के नेतृत्व में ग्यारह सदस्य प्रतिनिधि मंडल के द्वारा शनिवार को क्रिसेंट रिसोर्ट चौराहा स्थित विश्राम गृह में सीहोर शहर में जनहितैशी विकास कार्यो को लेकर विशेष चर्चा की गई। इस से पहले प्रतिनिधि मंडल में शामिल सदस्यों ने राज्यपाल श्रीमति पटेल का पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।  राज्यपाल ने गुजरात में शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री रहते हुए जन सामुदाय के लिए सुलभ शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं के लिए किए गए कार्या की चर्चा करते हुए प्रतिनिधि मंडल में सम्मिलित भाजपा जिलाध्यक्ष सीताराम यादव, सासंंद प्रतिनिधि राजेश राठौर,भाजपा जिला प्रवक्ता राजकुमार गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला मरेठा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदीप बिजोरिया, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमलता राठौर, भाजपा नेता कुलभूषण बग्गा, भाजपा आटी सेल प्रमुख हद्रेश राठौर को परामर्श दिया।

शतरंज प्रतियोगिता में ब्ल्यू बर्ड स्कूल के विद्यार्थियों का दबदबा, 15 विद्यार्थियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

सीहोर। जिला मुख्यालय पर आयोजित विकास खंड स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में ब्ल्यू बर्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 विद्यार्थियों द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर आवासीय खेलकूद विद्यालय में कल विकासखंड स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विकास खंड के विभिन्न शासकीय आशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया गया इस प्रतियोगिता में ब्ल्यू बर्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा बनाया, शतरंज बालिका वर्ग अंडर 14 में  नीति चांडक, राशिका मैथिल, दिशा खूबचंदानी, रिशिका ठाकुर, बालिका वर्ग अंडर 17 में श्रेया सोनी, रितिका राजपूत, जिया दासवानी, बालक वर्ग अंडर 14 में मौलिक जैन, पार्थ राठौर, जय यादव, अर्थव शर्मा, बालक वर्ग अंडर 17 में  निश्चय बेलानी, राज आर्यन, यश शर्मा, आयुष शर्मा ने अपने अपने मुकाबले जीत कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया। इनके द्वारा जिला स्तरीय शालेय प्रतियोगिता में भाग लिया जाएगा। जिला स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता 9 और 10 जुलाई को उत्कृष्ट स्कूल नसरुल्लागंज में आयोजित की गई है। जिसमें जिले भर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा।

मृतक प्रसूता भावना पचोरी के परिजनो  को न्याय दिलाने हेतु सर्व समाज की होगी बैठक

सीहोर। विगत दिनों जिला चिकित्सालय सीहोर में महिला चिकित्सक कि लापरवाही के कारण प्रसूता श्रीमति भावना पचौरी का  निधन हो गया था। जिसका मुख्य कारण अस्पताल में पदस्थ महिला चिकित्सक डॉ. अमीता श्रीवास्तव  कि लापरवाही  थी। अमीता श्रीवास्तव का डयूटी के दौरान अस्पताल में मोजूद ना रहकर अपने प्राईवेट क्लीनिक पर चले जाना प्रसूता का मृत्यू का मुख्य कारण रहा जिसके बाद शहर के कई समाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा ज्ञापन देकर महिला चिकित्सक डॉ. अमीता श्रीवास्तव के निलबंन एवं कार्यवाही की मांग कर  चुके है।  उसी घड़ी में  भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलााध्यक्ष  प्रिंस राठौर द्वारा दिनांक 08 जुलाई 2018 को समय 2 बजे स्थान कार्य मंगलम् में सभी समाजिक संगठनों एवं सभी राजनीतिक दलों के आने कि अपील प्रिंस राठौर द्वारा की गई है।

पॉंच सितम्बर को मजदूर और किसानों का होगा दिल्ली कूच अभियान को सफल करने के लिए सीटू की हुई बैठक जिले में चलेगा गांव गांव गली गली अभियान

सीहोर । स्थानीय मनकामेश्वर मंदिर परिसर में सीटू जिले की संयोजन समिति की बैठक हुई । बैठक में सेन्टर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स सीटू व किसान सभा  के अखिल भारतीय आहवान पॉंच सितम्बर दिल्ली चलो अभियान को सीहोर जिले में गांव गांव गली गली पहुॅंचाने, १४ अगस्त को भोपाल में रात्रि जागरण कार्यक्रम में शामिल होने पर विस्तत योजना तैयार करने पर चर्चा की गई । बैठक को संयुक्त मजदूर एकता यूनियन सीटू के जिला महासचिव श्री दिनेश मालवीय ने संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य की सरकारें मजदूरों से सारे अधिकार छीनकर पॅूंजीपतियों को शोषण करने के सारे हथियार थमा रही है । श्रम कानूनों में संशोधन कर मजदूरों को अपंग बना दिया गया है । मजदूर हताशा वे बेहद निराशा में है ।ें पूर्व में मजदूरों को एक बत्ती बिजली मुफत में प्राप्त थी उसे छीन लिया गया । आशाओं को न्यूनतम मजदूरी भी मयस्सर नहीं है । सरकार दुधारू सार्वजनिक उपक्रमों की जानबूझकर कमर तोड रही है और प्रायवेट के आगे देश की जनता को लुटने के लिए छोड दिया गया है । किसानों को स्वामीनाथन ओयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं किया जा रहा है । किसानों की लगातार आत्महत्याएं हो रही हैं और सरकारें कुंभकरणी नींद सो रही है । किसानों को भावातंर में उलझा दिया गया है । मामूली सा न्यूनतम समर्थन मूल्य भी किसानों को गांरटी से उपलब्ध नहीं है । अब मजदूरों और किसानों के पास संघर्ष के अलावा कोई रास्ता बचा ही नहीं है । अपनी बेडियों को तोडने के लिए अब केवल केवल और केवल दिल्ली ही रास्ता है । देश प्रदेश सहित अब पूरे जिले में सीटू व किसान सभा संयुक्त रूप से जोरदार अभियान चलाकर जागो रे मजदूर किसान अभियान चलाकर जनता को जागरूक करेंगे । बैठक में प्रमुख रूप से प्रभुलाल कटारिया, दिनेश मालवीय,ओमप्रकाश, दातार सिंह बडोदिया, सोभाल सिंह बडोदिया, राजू गुप्ता, तुलसी राम, सोभाल सिंह बडोदिया, भागीरथ, सैजाद, ओम प्रकाश भारती, ममता राठौर प्रमुख रूप  से मौजूद थे ।

वादियों में गूंजेंगे बाबा के जयकारे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा बर्फ़ानी भक्त मंडल सीहोर के तत्वाधान में पवित्र गुफा अमरनाथ जी के दर्शन के लिए जाएंगें

सीहोर। गुफा श्री अमरनाथ जी के दर्शन के लिए १२५ भक्तों का जत्था सीहोर से ११ जुलाई को रवाना होगा मंडल के मीडिया प्रभारी नितेश गुप्ता ने बताया की मंडल के तत्वाधान में इस वर्ष भी अमरनाथ यात्रा रवाना की जाएगी सभी १२५ भक्तों का यात्रा पंजीयन हो चुका हे यात्रा ११ जुलाई को सिहोर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी जो बाबा बरफ़नी के दर्शन कर २१ जुलाई को वापस आएगी सभी भक्त देश प्रदेश ओर सीहोर की ख़ुशली की कामना करेंगे मंडल संरक्षक श्री सुदेश राय विधायक सीहोर श्री शैलेंद्र पटेल विधायक राजकुमार जायसवाल राजू राजपूत वीजेंद्र परमार प्रिन्स राठोर विवेक राय बहादुर परमार वरुण शर्मा सनी राठोर राकेश चौहान नितेश गुप्ता गजेंद्र सिसोदिया मनीष यादव सुरेश कुलदीप आलोक ललित राहुल जगदीश कमल शामिल है।

त्यागी ब्राहम्ण समाज कार्यकारिणी का हुआ गठन

सीहोर। इंग्लिपुरा स्थित त्यागी धर्मशाला में मालव पूर्व त्यागी ब्राहम्ण समाज भोपाल सीहेार की बैठक समाजाध्यक्ष रामभरोश त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सार्वसहमति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में सरंक्षक दामोदर तयागी, पटेल श्यामलाल त्यागी, धनश्याम डोडिया, बाला प्रसाद त्यागी, गुरूदयाल त्यागी को चुना गया। उपाध्यक्ष धनीराम त्यागी, मुदददम हीरालाल त्यागी, देवकीनंदन त्यागी को चुना गया। केंद्रीय कार्यकारिणी में प्रदीप त्यागी, धनराज त्यागी, राकेश त्यागी, ओमप्रकाश त्यागी, विजय त्यागी, हीरालाल त्यागी, राधेश्याम त्यागी, दिलीप त्यागी, रामजीवन त्यागी, राधेश्याम त्यागी, जुगल किशौर त्यागी, मधुसुधन त्यागी, नवीन त्यागी, शेलेंद्र बाबा, हरीश, रामेश्वर, बनवारी, सुृदेश, लखपत त्यागी को शामिल किया गया है।

अध्यापक संघर्ष समिति की प्रांतीय बैठक 8 को सीहोर में अध्यापक आंदोलन को आगे बढ़ाएगी अध्यापक संघर्ष समिति राज्य स्कूल शिक्षा सेवा का ड्राफ्ट सार्वजनिक करे सरकार

सीहोर। अध्यापक संघर्ष समिति मध्यप्रदेश ने सरकार से मांग की है कि अध्यापकों के संविलियन के लिए बनाए जा रहे मप्र राज्य स्कूल शिक्षा सेवा-18 का ड्राफ्ट तत्काल सार्वजनिक करे, जिससे पौने तीन लाख अध्यापक में बनी भ्रम की स्थिति दूर हो सके तथा अधिकृत तौर पर जारी ड्राफ्ट को पढक़र अपनी राय बनाकर सहमति एवं असहमति जाहिर कर सके। सरकार ने 29 मई की कैबीनेट में मप्र राज्य स्कूल शिक्षा सेवा-18 के जिस मसौदे पर चर्चा  की है, उससे अध्यापकों में नाराजगी है और वह इसके खिलाफ आंदोलित है। 3 जून को जिलों में दिए गए ज्ञापन और 24 जून को भोपाल में हुई रैली अध्यापकों की नाराजगी का सबूत है। सरकार की ओर से अब तक गठित किए जाने वाले राज्य स्कूल शिक्षा सेवा-18 पर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है, जिस कारण उस पर सवाल उठ रहे हैं। अध्यापक  संदेह कर रहे हैं। अध्यापकों के बीच व्याप्त शंका के समाधान के लिए जरूरी है कि सरकार संविलियन के लिए बनाए जा रहे विभाग के बारे में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक करे। अध्यापक संघर्ष समिति ने सरकार से कहा है कि पौने तीन लाख अध्यापकों को यह जानने का अधिकार है कि सरकार उन्हें कहां और किसके अधीन करने वाली है, यह जानकारी सिर्फ सरकार की ओर से स्कूल शिक्षा विभाग ही दे सकता है, जो उसने अब तक नहीं दी है। मप्र का अध्यापक सरकार से  जानना चाहता है कि राज्य शिक्षा सेवा-2012 एवं मध्यप्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा-2018 में क्या अंतर है। पौने तीन लाख अध्यापकों के भविष्य एवं समाज के गरीब तबके से जुड़ी स्कूली शिक्षा में किए जाने वाले बदलाव के बारे में कोई भी फैसला चोरी छिपे नहीं लिया जाना चाहिए, इसके लिए समाज के जागरुक नागरिकों, स्कूली शिक्षकों एवं शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले जानकार लोगों को विश्वास में लेना जरूरी है, जो तभी संभव है, जब सरकार मप्र राज्य स्कूल शिक्षा सेवा-18 का पूरा ड्राफ्ट चर्चा के लिए जारी करे। अध्यापक संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर सख्त एतराज जताया है जिसमें वे स्कूली शिक्षा को समाज और सरकार की सामूहिक जिम्मेदारी बता रहे हैं। संघर्ष समिति का स्पष्ट मानना है कि समाज को शिक्षित करने की जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ सरकार की है, जिससे वह पीछे नहीं हट सकती। स्कूली शिक्षा की जिम्मेदारी समाज पर डालकर सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में समाज को बीच में लाने का मतलब स्कूली शिक्षा को पूरी तरह निजी हाथों के लिए खोल देना है। राज्य शिक्षा सेवा-12, मप्र राज्य स्कूल शिक्षा सेवा-18 के गठन इसलिए किए जा रहे हैं जिससे सरकार स्कूली शिक्षा को निजी हाथों में सौंपकर खुद को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर ले, इसीलिए ही मुख्यमंत्री आजकल स्कूली शिक्षा को समाज और सरकार दोनों की सामूहिक की जिम्मेदारी भी बताने लगे हैं। अध्यापक संघर्ष समिति  स्कूली शिक्षा में चोरी-छिपे किए जाने वाले हर तरह के बदलाव के खिलाफ है और उसका विरोध जारी रखेगी। अध्यापक संघर्ष समिति का स्पष्ट मानना है कि अध्यापक आंदोलन अब वेतन भत्तों तक सीमित नहीं रहा है, अब यह आंदोलन स्कूलों को बचाने, गरीब के बच्चों को मिलने वाली सस्ती शिक्षा की रक्षा करने की तरफ बढ़ चुका है, इसीलिए आने वाले वक्त में अध्यापक, शिक्षक एवं समाज को मिलकर इस संघर्ष को लडऩा होगा, तभी सरकार को स्कूली शिक्षा में किए जाने वाले नए-नए प्रयोगों से रोका जा सकता है।

आज तक सीहोर में 21. 52 इंच, श्यामपुर में 11.76 इंच, आष्टा में 10. 08 इंच, जावर में 9. 44 इंच, इछावर में 12.92 इंच, नसरुल्लागंज में 5.84 इंच, बुदनी में 8.72 इंच,  रेहटी में 10.72 इंच बारिश रिकार्ड हुई है


आज सुबह तक सीहोर जिले में औसत वर्षा 11.37 इंच रिकार्ड की जा चुकी है, जबकि गत वर्ष आज की स्थिति में 6. 35 इंच ही बारिश हुई थी सीहोर जिले को 46 इंच औसत वर्षा की दरकार रहती है


पिछले चौबीस घंटें में सीहोर जिले में औसत बारिश 0.46 इंच  रिकार्ड की गई है जबकि गत वर्ष आज की तारीख में बारिश नहीं हुई थी


आज सुबह 8 बजे तक आष्टा में सबसे अधिक 1.52 इंच, श्यामपुर में 1 इंच, सीहोर में 0.12 इंच, जावर में 0.24 इंच  इछावर में 0. 36 इंच, नसरुल्लागंज में 0.32 इंच,  रेहटी में 0.12 इंच बारिश हुई है









0 comments:

Post a Comment