Wednesday, 4 July 2018

जिला अस्पताल में फिर लापरवाही, एक और प्रसूता ने इलाज के अभाव में दम तोड़ा, परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर की तोडफ़ोड़


खबरों का सूर्य उदय अब रात को
विश्वास के 4 साल
10 हजार पाठकों के साथ आपको रखे अपडेट
SehoreExpress.Com/ SehoreExpress app
SehoreExpress app गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध
NEWS BY बसंत दासवानी/बल्लू दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 4 July  2018


कल सूर्य उदय  5.41  सूर्य अस्त 7.12  अधिकतम तापमान  28  डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान  24 डिग्री सेल्सियस

जिला अस्पताल में फिर लापरवाही, एक और प्रसूता ने इलाज के अभाव में दम तोड़ा, परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर की तोडफ़ोड़


पुलिस ने संभाली स्थिति, एसडीएम और नायब तहसीलदार पहुंचें अस्पताल कार्रवाई के आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला


सीहोर। आज शाम एक बार फिर जिला अस्पताल लापरवाही का मामला सामने आया एक और प्रसूता की मौत हो जाने पर परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा करते हुए तोडफ़ोड़ कर दी पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया एसडीएम और नायब तहसीलदार द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हो सका। प्राप्त जानकारी अनुसार निकटवर्ती ग्राम सेमलीखुर्द निवासी अजय पचौरी की धर्मपत्नी 24 वर्षीय भावना को जिला अस्पताल में प्रसूति के लिए मंगलवार को भर्ती किया गया था, बुधवार की सुबह आपरेशन से डिलेवरी हुई और उसके द्वारा एक स्वस्थ्य शिशु का जन्म दिया गया बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर बाद भावना का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया जिस पर परिजनों ने अस्पताल स्टाफ को जानकारी दी लेकिन हमेशा की भांति सुनी अनसुनी कर दी बाद में परिजनों द्वारा महिला चिकित्सक को घर जाकर निवेदन किया गया बताया जाता है कि महिला चिकित्सक ने घर से गंभीर मरीज को देखने आने में काफी देर कर दी गई जब तक वो आती तब तक काफी देर हो चुकी थी प्रसूता ने दम तोड़ दिया परिजन और वहां मौजूद ग्रामीण इस खबर से सदमें में आ गए और हंगामा कर दिया इनके द्वारा अस्पताल परिसर के गेट और केबिन में तोडफ़ोड़ कर दी गई जिसके चलते कोतवाली पुलिस को खबर दी गई पुलिस के आने तक सैकड़ों की तदाद में ग्रामीण और अन्य लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई इस स्थिति को बिगड़ती देख पुलिस बल और भी मंगवाया गया नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे इसके बाद एसडीएम राजकुमार खत्री भी वहां पर आए जिनके द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिया गया तब जाकर परिजन और ग्रामीणों का गुस्सा शांत हो पाया।

चोरों का धमाल जारी, दो सूने आवासों को निशाना बनाते हुए हजारों रुपए का समान और नकदी ले उड़े

सीहोर। जिले में चोरों का धमाल लगातार जारी बना हुआ है बीती रात चोरों ने दो अलग अलग स्थानों पर सूने आवासों को अपना निशाना बनाते हुए हजारों रुपए के समान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया दोनों मामले पुलिस ने कायम तो कर लिए लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार तहसील मुख्यालय बुदनी निवासी सुधा मीणा पत्नी रामकिशन मीणा के आवास को अपना निशाना बनाया चोर इनके मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुसे और सारे मकान की तलाशी लेते हुए समान बिखेर दिया गोदरेज की अलमारी का लॉक तोड़कर चोर इनके आवास से सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ सोने की अंगूठी, दो जोड़ पायल, एलईडी टीवी और लगभग पांच हजार रुपए नकद चुराकर ले गए चोरों के कारनामें का पता चलने पर थाना बुदनी में इस आशय की रिपोर्ट सुधा मीणा द्वारा कराई गई है जिस पर भादवि की धारा 457, 380 के अंर्तगत अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण कायम कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। तहसील मुख्यालय बुदनी के अलावा चोरों द्वारा जिला मुख्यालय पर भी धावा बोलकर हजारों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार चाणक्यपुरी कॉलोनी निवासी रवि आत्मज अशोक भैरवे के मकान के मुख्य द्वार के ताले काटकर चोर भीतर घुसे और सारे मकान की तलाशी लेते हुए अलमारियों के लाक तोड़कर 12 हजार रुपए नकद तथा सोने चांदी के जेवरात और डिजीटल टीवी चुराकर ले गए, रवि भैरवे की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण कायम कर लिया है लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका है। बताया जाता है कि रवि भैरवे परिवार सहित एक मांगलिक आयोजन में शामिल होने के लिए सीहोर से बाहर गए हुए थे तीन दिन बाद लौटने पर चोरों ने मकान से नकदी सहित कीमती समान पर हाथ साफ कर दिया।


चार दिन बाद बरसे बदरा मिली गर्मी और उमस से राहत सीहोर जिले में आज तक औसत बारिश 9.19 इंच बारिश हुई है गत वर्ष इस अवधि में औसत बारिश 6.05 इंच बारिश हुई थी
                                    

आज तक सीहोर में सबसे अधिक 16.41 इंच बारिश श्यामपुर में 9.52 इंच, आष्टा में 6.76 इंच, जावर में 8.4 इंच, इछावर में 10.2 इंच , नसरुल्लागंज में 5.28 इंच , बुदनी में 7.36 इंच , रेहटी में 9.6 इंच बारिश हुई है


गत वर्ष सीहोर में 6.49 इंच, श्यामपुर में 5.06 इंच , आष्टा में 5.2 इंच, जावर में 5.37 इंच, इछावर में 8.16 इंच , नसरुल्लागंज में 8.8 इंच, बुदनी में 4.6 इंच , रेहटी में 4. 73 इंच बारिश हुई थी

डम्फर की टक्कर से 11 हजार केव्ही की लाइन टूटी बाल बाल बचे लोग

सीहोर। आज दोराहा जोड़ पर डम्फर की टक्कर से 11 हजार केव्ही की लाइन टूट गई जिससे लोग बाल बाल बच गए प्राप्त जानकारी अनुसार दोराहा जोड़ पर स्थित चाय और नाश्तें की दुकानों में तब अफरा तफरी मच गई जब तेज और लापरवाही से डम्फर चलाते हुए पोल पर टक्कर मार दी जिससे 11 हजार की लाइन टूट कर नीचे आ गिरी जिससे लोगों  भाग कर अपनी जान बचाई, किशोर कुशवाह ने बताया कि जब वो अपनी दुकान पर चाय बना रहा था तभी अचानक तार टूट गया और में बाल बाल बच गया  डम्फर चालक मौके से डम्फर लेकर भाग गया, बिजली विभाग को जानकारी देने के बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर 2 घंटे बाद भी नही आया, विजय बैरागी ने बताया कि कई बार विजली बिभाग में फोन लगाया लेकिन किसी ने भी फोन नही उठाया।


चार सटोरिये गिरफतार 3 हजार रुपए जब्‍त

सीहोर। थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से सट्टा अंक लिखते पाये जाने पर गंज बजारिया सीहोर से गंज सीहोर निवासी जितेन्द्र मालवीय पिता धूल मालवीय, मनोज राठौर पिता गणेश प्रसाद राठौर, तथा सराय चैराहा सीहोर से छावनी सीहोर निवासी परवेज पिता सुल्तान मेहरूम, बाबू पिता अब्दुल अजीज को रंगे हाथों गिरफतार कर इनके कब्जे से 3015/-रूपये एवं सट्टा पर्ची जप्त कर सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की हैं ।

एक दर्जन से अधिक जुआरी गिरफतार 7 हजार जब्‍त

सीहोर। कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से ताश पत्तों से हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते पाये जाने पेर तिलक पार्क सीहोर से प्यारे मिया, चन्नू अली, अजहर अंसारी, इरफान, इरशाद, आसिफ खा निवासी कस्बा सीहोर तथा कस्बा सीहोर से लईक , शाईद कुरेशी, रिजवान, अनवर, मोसिन अली, तनजीन अली, जमील बेंग निवासी कस्बा सीहोर को रंगे हाथों गिरफतार कर इनके कब्जे से 7002/-रूपये नगदी एवं ताश पत्ते जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की हैं ।

अवैध शराब जप्त

सीहोर। कोतवाली पुलिस ने महाकाल ढाबा लसुड़िया परिहार से गत दिवस रात्रि में पचामा सीहोर निवासी जितेन्द्र परमार पिता नारायण सिंह को अवैध रूप से 18 क्वाटर देशी मदिरा रखे पाये जाने पर रंगे हाथों गिरफतार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की हैं । गोपालपुर पुलिस ने इटारसी जोड़ से ग्राम इटारसी निवासी वीरेन्द्र सिंह पिता दातार सिंह राजपूत 38 साल को अवैध रूप से 18 क्वाटर देशी मदिरा रखे पाये जाने पर रंगे हाथों गिरफतार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की हैं ।  शाहगंज पुलिस ने बनेटा पलांट से बनेटा प्लांट निवासी माधव सिंह पिता गुलाब सिंह मीना को अवैध रूप से 48 क्वाटर देशी मदिरा रखे पाये जाने पर रंगे हाथों गिरफतार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की हैं । श्यामपुर पुलिस ने मेवाड़ा ढाबा से श्यामपुर निवासी आकाश पिता पर्वत सिंह को अवैध रूप से 19 क्वाटर देशी मदिरा ले जाते पाये जाने पर रंगे हाथों गिरफतार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की हैं ।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही

सीहोर । कोतवाली पुलिस ने गत दिवस रात्रि में सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाये जाने पर बस स्टैण्ड सीहोर से बृजेश पिता बद्री प्रसाद मालवीय निवासी थूनांकला, विक्रम सिंह पिता रामबगस मालवीय, संतोष पिता लाड़सिंह वर्मा निवासीगण लसुड़िया परिहार को गिरफतार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(बी) के तहत कार्यवाही की हैं ।

अवैध हथियार रखने वाला गिरफतार

सीहोर। मण्डी पुलिस ने गल्ला मण्डी गेट के सामने से गल्ला मण्डी सीहोर निवासी हरसूल राठौर पिता राजू राठौर 24 साल को सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से हथियार रखे पाये जाने पर आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई ।

दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर घर से निकाला

सीहोर। थाना रेहटी अन्तर्गत ग्राम बावरी निवासी सोनूबाई पत्नी राजेश केवट ने रिपोर्ट किया कि राजेश केवट, सुनील, उर्मिला बाई द्वारा दहेज की मांग को लेकर शरीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया व गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी दी एवं मोटर सायकल की मांग की गई । रिपोर्ट पर मामला कायम कर जांच में लिया गया । थाना नसरूल्लागंज अन्तर्गत मिया मोहल्ला नसरूल्लागंज में रहने वाली समरीन बी ने अपने पति अजहर के विरूद्ध रिपोर्ट किया कि अजहर के द्वारा मारपीट कर घर से निकालकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया । रिपोर्ट पर मामला कायम कर जांच में लिया गया ।

सड़क दुर्घटना वाहन को अनियंत्रित गति से चलाते हुए मारी टक्‍कर युवक घायल

सीहोर। मण्डी थाना अन्तर्गत ग्राम सोण्डा राजमार्ग पर गत दिवस दोपहर को जीप क्रमांक एमपी-37-टी-0938 के चालक ने अपने वाहन को अनियंत्रित गति से चलाते हुये लसुड़िया गोयल निवासी प्रवीण पिता माखन सिंह बलाई 25 साल की बाइक में टक्कर मारकर घायल कर दिया ।  नसरूल्लागंज थाना अन्तर्गत लाड़कुई भादाकुई के बीच मेन रोड पर गत दिवस रात्रि में अज्ञात वाहन चालक ने अपने वाहन को अनियंत्रित गति से चलाते हुये बाइक क्रमांक एमपी-47-एमडी-6555 में टक्कर मारकर जिससे राजू को घायल हो गया । आज सुबह 11 बजे बाइक क्रमांक एमपी-37-एमएम-3370 के चालक ने अपने वाहन को अनियंत्रित गति से चलाते हुये लाड़कुई निवासी ओमप्रकाश की बाइक में पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया ।

अज्ञात कारणों के चलते एक ग्रामीण की मौत

सीहोर। अज्ञात कारणों के चलते एक ग्रामीण की मौत होने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कार्य शुरु कर दिया है। बुदनी थाना अन्तर्गत आज सुबह  मण्डीदीप हाल- महाराष्ट्र ट्रासपोर्ट घैघरा बुदनी निवासी सत्यप्रकाश शर्मा 50 साल की अज्ञात कारणों से चलते मृत्यु होने पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया ।
                       
घंटो तडपते रहे सड़क पर, न 108 पहुँची  न 100

सीहोर। घायलों को उठाने के लिए ना समय पर 108 पहुंच रही है ना हंड्रेड, घायलों को करना पड़ा घंटों इंतजार पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नसरुल्लागंज थाना अंतर्गत ग्राम लाडकुई से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर नसरुल्लागंज की ओर से आते एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया। जिससे दो बाइक सवार नर्मदाप्रसाद पिता बाबूलाल एवं राजू पिता बाबूलाल निवासी लाचोर गम्भीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद वहां से गुजरने वाले लोगों के द्वारा 108 पर कॉल किया गया तो जबाब आया समय लगेगा आने में, घंटों दोनों घायल हाइवे के किनारे तड़पते रहे लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। काफी देर इन्तजार करने के बाद लाडकुई चौकी से एक पुलिसकर्मी पहुँचा। जब एसआई सिसोदिया से वाहन के बारे मे जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि लाडकुई चौकी में दी गई गाड़ी खराब पड़ी हुई है। मेरे द्वारा गाड़ी बुलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को घटना से अवगत कराने के बाद कहीं जा कर 100 नंबर व थाना नसरुल्लागंज वाहन की व्यवस्था की गई 2 घंटे हाइवे के किनारे तड़पते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नसरुल्लागंज ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भोपाल के लिए रेफर कर दिया।

पंचायत उप निर्वाचन हेतु रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

सीहोर, 04 जलाई,2018 मध्यप्रदेश पंचायत राज्य अधिनियम 1993 की धारा 42-क तथा मध्यप्रदेश पंचायत निर्वाचन नियम 20 तथा 21 (1) द्वारा  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तरुण कुमार पिथोड़े द्वारा पंचायत उप निर्वाचन 2018 (पूर्वार्द्ध) में रिक्त पदों के निवाचन के लिए अपने अधिकार क्षेत्र के लिए रिटर्निंग आफिसर (पंचायत) एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर (पंचायत) पदाभिहीत किए गए हैं। तहसील श्यामपुर के अन्तर्गत पंचायतों के एक सरपंच तथा 3 पंच के रिक्त पद हेतु रिटर्निंग आफिसर तहसीलदार श्यामपुर एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर नायब तहसीलदार दोराहा, तहसील सीहोर के अन्तर्गत पंचायत के 4 पंच के रिक्त पद हेतु रिटर्निंग आफिसर तहसीलदार सीहोर एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर नायब तहसीलदार सीहोर, तहसील आष्टा के अन्तर्गत पंचायत के 5 पंच के रिक्त पद हेतु रिटर्निंग आफिसर तहसीलदार आष्टा एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर नायब तहसीलदार आष्टा, तहसील इछावर के अन्तर्गत पंचायत के 25 पंच के रिक्त पद हेतु रिटर्निंग आफिसर तहसीलदार इछावर एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर नायब तहसीलदार इछावर, तहसील नसरुल्लागंज के अन्तर्गत पंचायत के 4 पंच के रिक्त पद हेतु रिटर्निंग आफिसर (पंचायत) नायब तहसीलदार नसरुल्लागंज एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर  (पंचायत)पदाभिहीत पंचायत एवं समाज शिक्षा संगठक नसरुल्लागंज को नियुक्त किया गया है। 

आष्टा में लोक जनकल्याण शिविर संपन्न शिविर में 100 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 90 आवेदनों का मौके पर निराकण किया

सीहोर, 04 जलाई,2018 आष्टा तहसील के ग्राम पंचायत गोविंदपुरा के ग्राम पीथापुरा में जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विभाग प्रमुखों ने अपने विभागवार योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। शिविर में लगभग 100 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 90 आवेदनों का मौके पर निराकण किया गया। शेष आवेदन संबंधित विभाग को सौंपकर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश अतिरिक्त कलेक्टर द्वारा दिए गए. इस अवसर पर विधायक रणजीत सिंह गुणवान, जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला मरेठा, जनपद अध्यक्ष धारासिंह, अध्यक्ष कृषि स्थाई समिति डॉ भीष्म सिंह सहित सभी विभाग प्रमुख तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को उद्योग स्थापित हेतु अनेक योजनाएं संचालित

सीहोर, 04 जलाई,2018 जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को उद्योग स्थापित करने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं जिन्में  मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना एवं सावित्री बाई फूले स्वसहायता समूह योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। अनुसूचित जाति वर्ग के लोग इन योजनाओं में आवेदन कर अपना उद्योग स्थापित कर सकते हैं।  मुख्यमंत्री कृषक योजना इस योजना अन्तर्गत कृषक पुत्र-पुत्रियों को उद्योग स्वरोजगार स्थापना के लिए 50 हजार रुपए से दो करोड़ तक का बैंक ऋण राशि पर मार्जिनमनी सहायता रुपए 12.00 लाख एवं बी.पी.एल हेतु पूंजी लागत का 20 % प्रदाय किया जाएगा। स्वरोजगार स्थापना के इच्छुक आवेदक कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समति कलेक्ट्रेड भवन कक्ष क्रं.122 से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं  मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना अन्तर्गत आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के मध्य हो शैक्षणिक योग्याता 10 वी उत्तीर्ण हो, स्वयं का उद्योग सेवा उद्यम स्थापित करने हेतु बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराना है। 10 लाख से दो करोड़ तक ऋण एवं रुपए 12.00 लाख तक अनुदान प्राप्त कर सकता है। आय का बंधन नहीं हैं बैंक का डिफाल्टर न हों। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अन्तर्गत उद्योग, सेवा की स्थापना हेतु आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 5 वीं उत्तीर्ण हो आवेदक की उम्र 18 से 45 चर्ष के मध्य हो, बैंक का डिफाल्टर न हो, आय का कोई बंधन नहीं हैं आवेदक 10 लाख तक का ऋण एवं दो लाख तक की मार्जिनमनी सहायता प्राप्त कर सकता है। मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना में आवदेक 18 से 55 वर्ष के मध्य हो बैंक का डिफाल्टर न हो, बी.पी.एल., पी.डी.एस कार्ड धारी रुपए 50 हजार रुपए तक ऋण एवं 15 हजार रुपए तक अनुदान प्राप्त कर सकता हैं। सावित्री बाई फूले स्वसहायता समूह योजना सावित्री बाई फूले स्वसहायता समूह योजना अन्तर्गत लघु, कुटीर उद्योग आवेदिका 15 से 55 वर्ष के मध्य हो बी.पी.एल कार्डधारी, बैंक का डिफाल्टर न हो, प्रत्येक समूह में 5 से 10 या अधिक का समूह हो सकता है। रूपए 50 हजार पर प्रत्येक को 15 हजार रुपए तक का अनुदान देने का प्रावधान है। उक्त सभी योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति वर्ग के लोग ले सकते हैं। आवेदक को उक्त योजनाओं के संबंध में और अधिक जानकारी नियम एवं शर्तों के लिए कायालयीन दिवस में जिला अंत्यावसायी विकास समिति कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

आप कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण  महिलाओं को नहीं मिल रहा है योजनाओं का लाभ

सीहोर। आम आदमी पार्टी के जिला सचिव कृष्णपाल सिंह बघेल ने ग्राम जमोनिया, थूनाखुर्द,सोनकच्छ के सेकड़ों ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण सरकारी योजनाओं से वंचित है। सरपंच और सचिव ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिलाने में असफल है। तहसील स्तर के अधिकारी और कर्मचारी भी ग्रामीणों को सहीं जानकारी नही दे रहे है। कर्मचारी मामूली कमियों को दुरूस्त करने के लिए ग्रामीणों को परेशान कर रहे है। परिणाम स्वरूप उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना, बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभ से ग्रामीणजन वंचित है।  आप कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुंचकर  ग्रामीण महिलओं ने योजनाओं के लाभ से वंचित होने पर कलेक्ट्रेट की सीडिय़ों पर बैठकर प्रदर्शन किया। कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया। आप जिला सचिव श्री बघेल ने ग्रामीणों को शीघ्र हीं मकानों के पटटे , प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने और बुजूर्गो को पेंशन का लाभ दिलाने सहित समस्याओं के निराकरण की मांग प्रशासन से की है। प्रदर्शन में एचपी मल्होत्रा, रमाकांत शर्मा, विश्वास बगवैया सहित अन्य कार्यकर्तागण मौजूद थे।

वार्ड क्र. 9 में विकास कार्यों का नपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन सीहोर नगर के हर क्षेत्र में युद्ध स्तर पर हो रहा है चहुमुखी विकास

सीहोर।  नगर विकास की श्रंखला में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमति हेमलता-दीपक राठौर वार्ड क्र. 9 चाणक्यपुरी में अनेकों नागरिकों व महिलाओं की उपस्थिति पं.श्री तिवारी द्वारा विधिवत पूजन अर्चन कर वार्ड के सेंटऐनी स्कूल से भोले नाथ के मंदिर तक सीसी सडक़ निर्माण, राठौर साहब के मकान अंकित मेहरा के मकान तक सीसी सडक़, भोलेनाथ मंदिर के सौन्दर्यकरण हेतु पेवर ब्लाक, जे.एस.खरे, गोहाजी, शर्माजी, सेंटऐनी के प्राचार्य सिस्टर लूसी, स्कूल परिवार, व्यासजी, अनूप मोदी, बबलू सेंगर, श्रीमति ज्योति मोदी, ब्रजेश सेंगर, गोहा मेडम, रेखा राठौर, कला सोनी, पल्लवी जायसवाल, शीखा राठौर, प्रियंका मेहता, रामसहाय चौधरी, सुरेश शर्मा, परसराम, खुशीलाल वर्मा, अनूप मोदी, दीपक राठौर बब्लु, इंदरसिंह बैस, राजहंस, राजकपूर, मंजू शर्मा आदि क्षेत्रवासियों ने भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित कर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा का आभार व्यक्त कर पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रीमति अरेारा ने सभी क्षेत्रवासियों को संबोधित कर अपने स्वातोत्तर में कहा कि सीहोर नगर हर क्षेत्र में चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर है। सीवरेज योजना से सीहोर नगर को गंदगी से निजात मिलेगी एवं अमृत योजना सीहोर नगर के नागरिकों को भरपूर पीने का पानी मिलेगा।  नगर पालिका की लोकप्रिय अध्यक्ष श्रीमती अमिता जसपाल अरोरा ने सीवरेज में अमृत योजना पर सवाल उठाने वाले स्वार्थी नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सीहोर नगर में अल्प समय में माननीय प्रधानमंत्री माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सीहोर शहर के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं एवं स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत करोड़ों रुपए की लागत से अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं सौगात के रूप में मिली है। जिसका सीहोर नगर पालिका द्वारा मात्र 1 वर्षों के अल्प समय में 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्मार्ट सिटी बनाने के उद्देश्य शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सीवरेज परियोजना सीहोर को मिली है। इस परियोजना के माध्यम से शहर को गंदगी व गंदे पानी की निकासी मलजल को सीवरेज योजना के माध्यम से पाइप लाइन का जाल बिछाकर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार कर गंदे पानी को सिंचाई योग्य बनाने पुराने जल निकायों का कायाकल्प करना है। सीहोर नगर पालिका द्वारा इन परियोजनाओं की देखरेख पूरी गुणवत्ता के साथ की जा रही है। वहीं माननीय प्रधानमंत्री ने अपने ईन्दौर कार्यक्रम में सीवरेज परियोजना का सफल क्रियानव्यन पर ई-लोकार्पण भी किया था। अमृत योजना पर प्रकाश डालते हुए नपाध्यक्ष ने कहा कि इसका उद्देश्य शहर के नागरिकों को भरपूर जलापूर्ति करना है। नगर की बढ़ती आबादी और भौगोलिक स्थिति के कारण शहर के अनेक स्थानों पर पीने के पानी को पहुंचाने के लिए पाइपलाइन डालकर पीने के पानी की भरपूर सुविधा देना अमृत योजना का मुख्य उद्देश्य है। शहर के अनेक क्षेत्रों में हजारों घरों में नल कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं। जल आपूर्ति प्रणालियों का निर्माण करना है । सीवरेज अमृत योजना के कार्य के चलते शहर में खुदाई कार्य किए गए थे शहर के 35 वार्डों में पार्षदों के सुझाव अनुसार कई किलोमीटर 20-20 फिट चौड़ी सीमेंट कांक्रीट सडक़ें एवं डामरीकृत गुणवत्तापूर्ण सडक़े बनाई गई हैं। सीवरेज व अमृत योजना शहर विकास मंत्रालय भारत सरकार की देन है और उन्हीं के दिशा-निर्देशानुसार म.प्र. व केन्द्र की वेबकोर्स कम्पनी द्वारा  उच्चस्तरीय टीम की देख-रेख में कार्य किये जा रहे हैं। इसके बावजूद भी सीवरेज व अमृत योजना में जहां भी अनियमित्ताऐं व नागरिकों द्वारा शिकायत हमारे संज्ञान में लाई गई है, हमने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को देकर निर्माण कार्यो को गुणवत्ता पूर्ण कराये जाने को कहा है।  इसके अलावा केंद्र व राज्य सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का सीहोर नगर पालिका द्वारा सफलता से संचालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी ने 25 जून 2015 को शहरी भारत की तस्वीर बदलने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की थी जिसका सीहोर नगर में सीहोर को स्मार्ट शहर बनाने के लिए झुग्गी  मुक्त नगर बनाने के लिए हर गरीब का सपना पूरा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत करोड़ों रुपए हजारों पात्र हितग्राहियों को सीधे उनके खाते में पहुंचा कर आवास निर्माण कराने में सीहोर नगर पालिका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है सीहोर नगर पालिका द्वारा स्वच्छ  भारत मिशन दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन महिला सशक्तिकरण के लिए महिला समूह योजना महिला सशक्तिकरण के लिए स्वावलंबी योजनाएं दीनदयाल रसोई योजना मुख्यमंत्री मजदूर कल्याण योजना संबल योजना और अनगिनत केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का सीहोर नगर के गरीब पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाया ह।  विधानसभा चुनाव नजदीक देखते हुए कुछ स्वार्थी राजनीतिक विरोधियों द्वारा इन महत्वपूर्ण योजनाओं का सफल क्रियान्वन हजम नहीं हो रहा है। अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिये कुछ राजनैता सीहोर विकास पर उंगलियाँ उठा रहे हैं। इन नेताओं द्वारा सीहोर के विकास में क्या कदम उठाये हैं, जनता सब जानती है। सीहोर नगर की जनता का हमें भरपूर सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से सीहोर विकास की ओर निरंतर अग्रसर है।

दांगी श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष, पेरवाल बने जिला सचिव  झुग्गी झोपड़ी जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने की नियुक्तियां

सीहोर। जिला कांग्रेस कमेटी झु़ग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरेंद्र खंगराले ने पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष धनराज पाटीदार की अनुशंसा पर ग्राम बिछिया के मनीष दांगी को श्यामपुर तहसील  अध्यक्ष तथा ग्राम बापचावरामद आष्टा के नर्मद सिंह पैरवाल को जिला जिला सचिव नियुक्त किया है।  नव नियुक्त श्री दांगी तथा श्री पैरवाल को  कांग्रेसजनों द्वारा बधाई देकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ठाकुर ईश्वर सिंह चौहान का आभार माना है। आभार व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर रतन सिंह, इछावर विधायक शेलेंद्र पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष कमलेश कटारे, राकेश राय, राहुल यादव, रदामोदर राय, रूकमणी रोहिला, डॉ वीनित मीना सिंगी, धमेंद्र ठाकुर, दर्शन वर्मा, हरपाल सिंह ठाकुर, राजू राजपूत, जपफर लाला, राम प्रकाश चौधरी, विवेक राठौर, रमेश राठौर, कुतुबुददीन शेख, सुरेश गुप्ता, मुकेश ठाकुर, श्यामलाल महोबिया, प्रेमनारायण यादव, आवित मेवाती रोहित यादव, रवि शंकर विश्वकर्मा, संजय मालवीय, मीरा रेकवार, आशा गुप्ता, कस्तूरी यादव, संगीता यादव, नीलम यादव, रूकमणी मालवीय, सवीता भाठी, ममता राठौर, श्री कुवंर विश्वकर्मा इत्यादी प्रमुख लोग शामिल है।

हिन्दू महा पंचायत के तत्वाधान में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का आयोजन आस्था और उत्साह के साथ महा आरती का आयोजन

सीहोर। शहर के छावनी स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में हिन्दु महापंचायत के तत्वाधान में आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हनुमान मंदिर में महा पंचायत के द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीस के पश्चात महा आरती का आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए हिन्दु महापंचायत के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार सक्सेना ने बताया कि शहर सहित आस-पास के स्थानों पर महापंचायत के तत्वाधान में युवा पीढ़ी को संस्कार और संस्कारों से जोड़ों के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाता है और संकल्प भी दिलाया जाता है। इसी के तारतम्य में  शहर छावनी नमक चौराहा स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। श्री सक्सेना ने बताया कि आगाामी कार्यक्रम मंगलवार की रात्रि में गाड़ी अड्डा स्थित राजपूत ट्रस्ट हनुमान मंदिर में किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान हिन्दू महा पंचायत के प्रदीप बिजौरिया, दिनेश राजपूत, प्रवीण चतुर्वेदी, बालमुकुन्द पालीवाल, नीरज ताम्रकार, यगेश सेव, महेन्द्र सक्सेना, दिलीप देशमुख, गंगा राम राजपूत, विजेन्द्र ठाकुर, अनमोल यादव, शुभम शर्मा, सचिन तिवारी, प्रदीप पाहुजा आदि शामिल थे।

इंजीनियर सूरज खरे एवं भगतसिंह कुशवाह के कल सीहोर आगमन पर किया जायेगा स्वागत


सीहोर। प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरीश कौशल ने बताया कि आज इंजीनियर सूरज खरे उपाध्यक्ष राज्य मंत्री सफाई आयोग भोपाल एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह के मण्डी रेस्ट हाऊस सीहोर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से भेंट करेगें। कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रभारी जिला हरदा हरीष कौशल के निवास पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया है एवं दोप. 12 बजे अल्पसंख्यक समाजसेवी शमा पठान के कस्बा निवास पर भी भव्य स्वागत किया जायेगा। सीहोर की गंगा जमीनी तहजीब परंपरा को कायम रखते हुए हिन्दु मुस्लिम एकता कमेटी के कार्यकर्ता सेवाराम यादव, सुरेश खत्री, मुकेश मालवीय, प्रमोद कौशल, अजय ठाकुर, लालदास सरवन, फेज पठान, तारिक, छोटे पहलवान, गफ्फार भाई, सुरेश जगरी, खालिद भाई, श्यामसिंह जाट, रामसिंह जाट, सलीम भाई,  आदि द्वारा स्वागत की अपील की गई है।

प्रजापति समाज की बैठक का आयोजन 29 जुलाई को महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती मनाई जाएगी

सीहोर। प्रजापति समाज जिला सीहोर में प्रजापति समाज की धर्मशाला मैं एक बैठक का आयोजन रखा गया जिसमें सीहोर क्षेत्र के सभी समाज बंधु उपस्थित रहे बैठक में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती मनाने पर चर्चा हुई एवं सभी समाज बंधुओं के बीच निर्णय लिया गया कि 29 जुलाई को सीहोर में प्रजापति समाज द्वारा दक्ष महाराज चल समारोह निकाला जाएगा चल समारोह अध्यक्ष शैलेंद्र प्रजापति उपाध्यक्ष दीपक प्रजापति कोषाध्यक्ष आकाश प्रजापति सचिव बल्लू प्रजापति सह सचिव रवि प्रजापति मंत्री गोविंद प्रजापति मीडिया प्रभारी सुनील प्रजापति सहप्रभारी आकाश प्रजापति मनोनीत किया गया है।

पंकज शर्मा कांग्रेस आईटी सेल जिलाध्यक्ष मनोनीत

सीहोर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ एवं प्रदेश प्रभारी महासचिव दीपक बावरिया की सहमति से आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र वाजपेयी ने नगर के युवा कांग्रेस नेता पंकज शर्मा को कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया सेल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पंकज शर्मा  पार्टी द्वारा दी गई प्रत्येक जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाते हैं। उनकी इसी कार्यकुशलता एवं संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा भावना को देखते हुए उनको यह अति महत्पूर्ण दायित्व सौपा गया है। उनकी इस नियुक्ति पर बधाई देने वालों में प्रमुख रुप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनसिंह ठाकुर, पूर्व सांसद सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, हरपाल ठाकुर, शैलेन्द्र पटेल, धर्मेन्द्र ठाकुर, ओम वर्मा, ओमदीप राठौर राजेश भूरा यादव, शंकर खरे, मुकेश ठाकुर, राहुल यादव, कमलेश कटारे, दामोदर राय, राकेश राय, पवन राठौर, सुरेश गुप्ता, देवेन्द्र सिंह बोरदी, गुलाब बाई ठाकुर, हेमलता चौहान, डॉ. रघुवीर सिंह दांगी, आशीष गुप्ता, भगतसिंह तोमर, राकेश परचौले, राजेश रैकवाल, मनोज पटेल, शानू लाला, मोहनसिंह वर्मा दद्दु, किरण रांका, हेमलता मोहनसिंह वर्मा, मीरा रायकवाल, ममता त्रिपाठी, मोहिनी अग्रवाल आदि कांग्रेसजन शामिल हैं।

हरिकृष्ण सिंह मंत्री की पुण्य तिथि पर होंगे आयोजन

सीहोर। गुरूवार को जिला एवं प्रदेश में मंत्री जी के नाम से अपनी विश्ष्टि पहचान रखने वाले गांधीवादी समाजसेवी, स्वातंत्रता संग्राम सैनानी, पूर्व विधायक, जिले की पत्रकारिता के पितृ पुरूष स्व. हरिकृष्ण सिंह मंत्री की 35 वीं पुण्य तिथि पर अनेक आयोजन में पुण्य स्मरण किया जावेगां। पत्रकार संगठनों  एवं मंत्री जी के परिजनो ने कार्यक्रमों में  शामिल होने की अपील की है। 5 जुलाई 1983 को राष्ट्र एवं समाज को अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के जारिये प्रेरित करने वाले, मंत्री जी की 35 वीं पुण्य तिथि पर सुबह 10 बजे जिला अस्पताल में मरीजो को फल वितरित किए जावेगें, एवं दोपहर 12 बजे पावर हाउस चौराहा के समीप भारतीय पत्रकार संघ कार्यालय, पूर्णीमां आयुर्वेदिक संस्थान में श्रृद्धा सुमन अर्पत कर उनके  व्यक्तित्व एवं कृत्तिव का वाचन होगा। इसके समीपस्थ ग्राम नई चंदेरी प्राथमिक शाला में अध्यनरत बच्चाओं को स्कूल बैग वितरण एवं पौधारोपण आयोजित किया जावेगा। उपरांत गौरतलव है। की मंत्री जी 1952 से 1967 तक बेरासिया क्षेत्र से विधायक रहे। तथा वह प्रदेश के काग्रेंस विधायक दल के प्रथम सचेतक थे। वह अविभाजित सीहोर- भोपाल जिला काग्रेंस के पांच बार जिला अध्यक्ष भी रहे। मंत्री जी भोपाल राज्य की प्रथम आर्य कन्या शाला के संचालक भी थे। 1 जून 1954 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू  की आम सभा स्थानीय चर्च ग्रांउड़ पर आयोजित कि गई थी जिसकी अध्यक्षता भी मंत्री जी ही कर रहे थे। वर्तमान पीढि़ के लिये मंत्री का जीवन सदेव प्रेरणा का स्त्रोत रहेगा। मंत्री जी के परिजनों, पत्रकार संगठनों,  स्नेहिजन ने कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

ग्रामीणों समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने सौपा कलेक्टर को सामूहिक रुप से ज्ञापन

सीहोर। समाजवादी पार्टी जिला सीहोर जिला अध्यक्ष श्रीमति इंद्रा भील  के नेतृत्व में अनेकों ग्रामीण महिला-पुरुषों के साथ ग्राम खण्डवा के ग्रामीणजनों ने कलेक्टर कार्यालय पहुच कर ज्ञापन सौपा, जिसमें मांग की गई कि तहसील श्यामपुर जिला सीहोर के ग्राम खण्डवा के अतिगरीब जिनका नाम गरीबी रेखा सूची में है जिनके पास रहने के लिये घर भी नहीं है, यह लोग झुग्गी-झोपड़ी में ही अपना जीवन यापन करते चले आ रहे हैं। परन्तु ग्रामीणजनों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। जिसके लिये ग्रामीणों ने कई बार आवेदन भी किया परन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई है।  ग्रामीणजनों ने यह भी कहा कि सरपंच के द्वारा टालम-टोल किया जा रहा है और अपने लोगों को ही लाभ दिलाया जा रहा है। हम लोगों को अनदेखा किया जा रहा है। इन ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए सपा की जिलाध्यक्ष श्रीमति इंदिरा भील ने सभी ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मांग की है कि इन ग्रामीणजनों को शीघ्र ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभी दिलाया जावे। ताकि इन गरिबों का भी पक्का मकान बनाने का सपना पूर्ण हो सके। इंदिरा भील के साथ ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रुप से बाबू भाई, गायत्री बाई, रानी, कमला, ममता, शबाना बी, सावित्री, शांति बाई, सहित ग्राम खण्डवा के अनेक महिला पुरुष शामिल हैं।

लिपिक वर्गीय  कर्मचारी संघ द्वारा काली पट्टी बांधकर मशाल जूलुस निकाला जाएगा

सीहोर। म.प्र. लिपिक मंत्रानलयीन शा. कर्मचारी संघ के प्रातीय आव्हान पर मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघो कमंश: मंत्रालय कर्मचारी संघ लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ द्वारा म.प्र. के मुख्यमंत्री द्वारा श्री रमेश चन्द्र शर्मा समिति की 23 अनुशंसाओ को लागू करने के आदेश का आश्वासन दिये जाने पर एवं 6 माह की समयावधि व्यतीत हो जाने पर भी आदेश जारी न किये जाने के विरोध में दिनांक 16 जुलाई से 20 जुलाई 18 तक काली पट्टी लगाकर शासकीय कार्य लिपिको द्वारा संपादित किया जावेगां एवं 20 जुलाई 18 को कोतवाली चौराहा से शाम 7 बजे से मेनरोड़ होते हुयें मशाल जूलुस निकालकर मुख्यमंत्री के  नाम ज्ञापन एस.डी.एम. सीहोर को सोपा जावेगा तथा मांगे पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ  की जावेगी। जिले के समस्त लिपिक भाईयो एवं बहनो से संघर्ष इस घड़ी में सहयोग करने की अपील करने वालो मे जिला शाखा सीहोर के कर्मचारी संघ क जिला अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा, जे बी सिंह,  सचिव सुंदरलाल राठौर, सीहोर नगर के अध्यक्ष अंशुल शर्मा, सुरेश श्रीवास्तव,यूनुस अंसारी, अनुराग रावल, विशाल शर्मा आशीष मालवीय, विशाल कौशल, अंकुर शर्मा, मनोज मालवीय, अशोक राय, सुशील रैकवार, मनोज गुप्ता, एन पी  खरे, अनिल शर्मा, आदर्श शास्त्री, दिलीप राठौर, दिग्विजय सिंह, अरूण ठाकुर,कमलेश बिल्बार, अक्षय जैन, कपीन सोनी, अनिमेष बाथम, सूरज, राहुल मालवीय, पिंकेश जैन, प्रदीप मण्डलोई, सुदीपस तोमर, मुकेश शर्मा, अजय मालवीय, अजय गोतम,  सतीष कुशवाह,  राजेन्द्र झलवा, लता राठौर, सुनिता मुंग्रे, चन्द्रकांता गुप्ता, चन्द्रकांता जोशी, पुष्पलता राजपूत, चंदा मालवीय, मुकेश शर्मा, ब्रजेश विश्वकर्मा, उपमा माहोर,  राजेन्द्र शर्मा, रामनारायण परमार, विजय उईके, निफासत अली, आदित्य कर्वे, संतराम जाटव, रीता पटेल, प्रीति मंदसोरिया, मंसूर अली, ममता पाण्ड़े चन्द्रकलां शर्मा, सरोज भल्लवी आदि शमिल है।


0 comments:

Post a Comment