Sunday, 1 July 2018

मुस्लिम समाज ने जलाया चौराहे पर जल्लाद दरिंदे का पुतला




शनिवार सुबह 8 बजे से रविवार की सुबह 8 बजे तक सीहोर जिले में कहीं भी बारिश नहीं हुई

मुस्लिम समाज ने जलाया चौराहे पर जल्लाद दरिंदे का पुतला

चौराहे पर फांसी की सजा देने की  मांग

सीहोर। मुस्लिम युवाओं ने रविवार को समाजसेवी हनीफ कुरैशी और याकूब कुरैशी के नेतृत्व में मंदसौर के दरिंदे के पुतले को लातें मारकर कोतवाली चौराहा पर जलाया। मुस्लिम समाज के बच्चों ने भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। बच्चों ने मंदसौर के जल्लदों के पोस्टर के नाथ दु़ष्कर्म की शिकार हुई बच्ची को न्याय दिलाने के लिए नारेबाजी का सरकार से मांग की। मुस्लिम समाज ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले दरिदें इरफान और आरिफ को चौराहे पर फांसी की सजा देने और मासूम के परिजनों को आर्थिक मदद देने की मांग की है। समाजसेवी श्री कुरैशी ने कहा कि मुस्लिम समाज इस घटना की घोर निंदा करता है। माता बहनों पर दुष्कर्म और अत्याचार कोई भी धर्म बर्दाश्त नहीं करेगा। समाजसेवी कुरैशी ने मांग पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कानून मंत्री अरूण जेटली एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फेक्स भी किया है। पुतला दहन में फलक,सलमान, फाजिल, शाहिद परवेज अलि, गब्बर यादव,अकरम, अशद, नवेद, मोशीन,हसीब, जूनेद, सादिक, रईसकुरैशी, इमरान, नौशी, नीरज,दशरथ, रामभरोश, फैशल आदि युवा शामिल है।

दिव्या हम शर्मिदा है, दरिंदे अब तक जिंदा है

मातृशक्ति के सम्मान में शिवसेना मैदान में

युवासेना कार्यकर्ताओं ने नदी चौराहा फूंका पुतला

सीहोर। दिव्या हम शर्मिदा है,दरिंदे अब तक जिंदा है,मातृशक्ति के सम्मान में शिवसेना मैदान में, नारों के साथ रविवार को युवासेना के वार्ड चार के कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष सुनील राय के नेतृत्व में नदी चौराहा पर मंदसौर घटना के अपराधियों इरफान और आरिफ के पुतले का दहन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री राय ने कहा की प्रदेश की शिवराज सरकार कहती है की बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं की बात करती है लेकिन प्रदेश में कोई भी बेटी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश सरकार बेटियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है परिणाम स्वरूप बेटियों के साथ अत्याचार लगातार हो रहे है। शिवसेना युवासेना मातृशक्ति के सम्मान में हमेशा मैदान में खड़ी रहेगी। पुतला दहन में जिला प्रचारक आकाश रावत, शुभम पाटीदार,दीपक परमार, अतुल त्रिवेदी,शुभम मांझी, प्रमोद राठौर, बल्ली रेकवार, मनीष, नुकुल, सस्कार,हिमाशु, विकास, गौरव, पकंज,रोहित, हर्ष, रोहन, नेतिक, रोहित,अंकुश, सागर, अंकित, रितिक,आदर्श, हर्ष, रामवर्मा,देवराजपूत, मन्नू शर्मा, मानव,भव्य आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

20 जुलाई को थम जाऐंगे 93लाख ट्रको के पहिए

आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस का देशव्यापी चक्काजाम

सीहोर । रविवार को सरकार  की दमनकारी और परिवहन क्षेत्र को बरबादी की और ले जाने वाली नीतियों के विरोध में 20 जुलाई को आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस द्वारा अनिश्चित कालीन देश व्यापी चक्काजाम किया जयेगा। छह सूत्रीय मांगों को लेकर किये जा रहे विरोध प्रदर्शन चक्काजाम हेतु मध्य प्रदेश सड़क  परिवहन संघर्ष समिति संपूर्ण प्रदेश का भ्रमण कर ट्रांसपोर्टेशन, वाहन मालिकों और एसोसिएशन का समर्थन हासिल करने प्रदेश व्यापी भ्रमण कर रही है। मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की प्रमुख मांगे डीजल की कीमतें कम हों और राष्ट्रीय स्तर पर मूल्य समान हो,टोल मुक्त भारत बनाया जाए,टीपीपी निर्धारण में पारदर्षिता और जीएसटी में छूट के साथ ही अतिरिक्त कमीशन समाप्त किया जाये, ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर टीडीएस समाप्त हो, बसों और पर्यटन वाहनों के लिए नेशनल परमिट , डीपीपी योजना और पोर्टकंजेक्शन समाप्त हो। इन्हीं मांगों को लेकर प्रदेश भ्रमण पर निकले संघर्ष समिति के सदस्यों का सीहोर पहुॅचने पर स्थानीय ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं वाहन मालिकों ने सीहोर जिला उपाध्यक्ष गणेश जाट के नेतृत्व में स्वागत किया।



वार्ड क्रमांक ४ व ८ में सीसी रोड का नपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन


सीहोर। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानूरूप संपूर्ण नगर में विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। विकास की श्रंखला में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा द्वारा संपूर्ण नगर में चौतर्फा विकास कार्य कराये जा रहे हैं एवं पुरे शहर में सडक़ों का जाल बिछाया जा रहे हैं। विकास की इस श्रंखला में वार्ड क्रमांक ४ के विजयासन धाम कालोनी स्वदेश नगर क्षेत्र वासियों एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमति प्रीति दिनेश सक्सेना के क्षेत्र में तीन जगह सीसी रोड निर्माण कराये जाने हेतु आज भूमिपूजन का कार्यक्रम आयोजित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा के द्वारा विधिवत पूजन अर्चन कर वार्ड क्रमांक ४ में तीनों जगहों पर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।  श्रीमति अमीता जसपाल अरेारा द्वारा भूमिपूजन तीनों जगह पर सीसी रोड का भूमि पूजन किये जाने पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमति प्रीति दिनेश सक्सेना एवं क्षेत्र के मालवीय  घनश्याम मालवीय, राहुल, राजेंद्र,मनमोहन सिंह पटेल, शरद नागर,बबलू चौहान, घनश्याम, लक्की,मानसू, टीनू, विक्रम, सचिन सहित क्षेत्र के सभी नागरिकों ने आभार व्यक्त कर पुष्पहारों से स्वागत किया।

वार्ड क्रमांक ८ में हुआ सीसी रोड का भूमिपूजन

वार्ड क्रमांक ८ के पार्षद ललित भारद्वाज व नागरिकों द्वारा आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके तहत चाणक्यपुरी में श्री गोपाल के मकान से मालवीय  के मकान तक सीसी रोड निर्माण एवं  इंग्लिशपुरा में मेन रोड से श्री त्रिवेदी के मकान तक सीसी रोड व नाली निर्माण का नपाध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा द्वारा भूमिपूजन किया गया। इस अवसर मनमोहन व्यास, राजेन्द्र ठाकुर,आनन्द अग्रवाल, दीपक राठौर,रोहित गोस्वामी, विकास पाटीदार, मुकेश राठौर, सुनील राठौर सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

मंदसौर की घटना को लेकर अग्रवाल समाज का मशाल जुलूस कल 



सीहोर । मंदसौर में मासूम बालिका के साथ हुई बलात्कार की घटना के बाद पूरा प्रदेश में आक्रोश नजर आ रहा है। प्रदेश में लगातार सामने आ रही हैवानियत भरी घटनाओं को लेकर नागरिको में नराजगी देखी जा रही है। इसी कडी में सोमवार को स्थानीय कोतवाली चौराहे से मशाल मार्च सोमवार दिनंक 2 जुलाई 2018 शाम 7 बजे विरोध प्रदर्शन कर म.प्र. अग्रवाल युवक महासभा जिला इकाई सीहोर द्वारा विरोध प्रदर्शन कर इस घटना के अरोपियों को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाने की मांग की जायेगी। म.प्र. अग्रवाल युवक महासभा के जिला अध्यक्ष नितेश अग्रवाल मंडी, प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि मंदसौर की बालिका के साथ हुई घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन स्वरूप मशाल मार्च निकाला जायेगा जिसमें सर्व समाज को आमंत्रित किया जा रहा है। अग्रवाल महासभा के पदाधिकारियों ने शहर के सभी व्यपारी बंधुओं , गणमान्य नागरिक सर्व समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों से आग्रह किया है कि प्रदेश में छात्राओं के साथ बड़ रही घटनाओं के विरेाध में एकजुट होकर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होकर उक्त बिटिया को न्याय दिलाने व दोषिओं के खिलाफ की मांग को लेकर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

सीवेज व अमृत परियोजना सीहोर के लिये लाभकारी

नपाध्यक्ष ने अंकित कंस्ट्रक्शन कम्पनी को निर्देशित करते हुए कहा
एक सप्ताह में सीवेज लाईन में सुधार कर पूर्ण करे शेष निर्माण कार्य

शिकायत मिलने पर रोका जायेगा भुगतान, की  जायेगी कड़ी कार्यवाही

योजना को लेकर आरोप लगाने वाले विकास विरोधी

नपा पर योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले विकास विरोधी, जनता देगी जवाब-श्रीमति अमीता अरोरा

सीहोर। सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा द्वारा सीहोर नगर में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से सीहोर को मिली सीवेज व अमृत योजना को सौगात बताते हुए कहा है कि सीवेज व अमृत योजना नगर को सुन्दर एवं स्वच्छ बनाये रखने के लिये अति आवश्यक है एवं अमृत योजना के माध्यम से सीहोर की बड़ती हुई आवादी एवं नागरिकों को भरपूर पानी दिलाये जाने के लिये एक महत्वकांक्षी योजना है। सीहोर नगर पालिका को इस योजना को लागू करने के लिये दो वर्ष का समय दिया गया था, लेकिन नगर पालिका और अंकिता कंस्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा इसे मात्र एक साल में ९० प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। सीवरेज व अमृत योजना कार्य के चलते नगर में जिन स्थानों पर खुदाई कार्य किया गया था, उन स्थानों पर क्षेत्रीय पार्षदों व नागरिकों की मांग पर युद्ध स्तर पर करोड़ों रुपयों की लागत से सडक़ें निर्मित कराई गई है। अपवाद स्वरुप बरसात के कारण कुछ जगहों पर सीवरेज अंकिता कंस्ट्रक्शन कम्पनी द्वारा किये गये निर्माण में तकनिकी खराबी की बजह से सीवेरेज लाईन का दुषित पानी जमीन में जल स्त्रोतों जा रहा है, जिस पर नपाध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि अंकित कंस्ट्रक्शन कम्पनी एक सप्ताह में सीवरेज लाईन को दुरुस्त करें। जहां-जहां सीवेरज के पाईप लाईन डाली गई है और चेंबर बनाये गये हैं,यदि वहां नागरिकों से शिकायत प्राप्त हुई तो सीवरेज व अंकिता कंस्ट्रक्शन कम्पनी का भुगतान रोका जायेगा। कुछ राजनैतिक इशारे पर सीहोर नपा पर लगाये गये भ्रष्टाचार के इल्जाम सरासर बेवूनियाद हैं, कुछ कतिपय चुने हुए जनप्रतिनधि एक राजनैतिक नेता के इशारे पर माननीय प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी परियोजना का उपहास उड़ा रहे हैं, उन्हें जनता माफ नहीं करेगी। हमने सीहोर विकास के संकल्प के साथ नपा का कामकाज संभाला है। सीहोर नगर में अल्प समय में अभूतपूर्व विकास हुआ है। नगर पालिका माननीय मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री की जनहितेशी योजनाओं का सफल संचालन कर रही है। जिसमें विकास विरोधी तत्वों द्वारा अडग़ें डालकर  विकास को वाधित करने का कुत्र्सीत प्रयास किया जा रहा है, जो कि निंदनीय है। हमारी परिषद द्वारा  विकास के संकल्प के साथ सामान्य रुप से हर क्षेत्र में हर क्षेत्र में आवश्यकतानुसार निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं। यदि कोई ठेकेदार निर्माण कार्यों में अनियमित्ता या लापरवाही बरतता है तो नागरिकगण उस पर निगाह रखें और नपा को सुचित करें। निर्माण कार्य व योजनाओं में यदि कोई दलाल या चुना हुआ जनप्रतिनिधि जनता से पैसे की मांग करता है तो हम उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगें। भ्रष्टाचार का अरोप लगाने वाले स्वयं भ्रष्टाचार करने में असहाय मेहसूस कर रहे हैं। क्योंकि हमने नगर पालिका को पारदर्शी बनाया है। मेरे द्वारा स्वयं नपा कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याऐं सुनी जाती है और उनका निराकरण कराया जाता है। पूर्व नपाध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा है कि सीहोर नगर को सीवरेज व अमृत योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री मजदूर व किसान कल्याण योजना जैसी अनगिनत योजनाओं की सौगात मिली है। सीहोर नगर पालिका विकास की ओर अग्रसर है।

 कमला देवी विजयवर्गीय के निधन पर शोक व्यक्त

सीहोर। भाजपा के वरिष्ठ नेता मानसिंह पवार के निवास पर भाजापा मंडी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने एक शोक सभा आयोजित कर भाजापा के राष्ट्रीय नेता श्री कैलाश विजयवर्गीय की माताश्री का एक लंबी बीमारी के पश्चात देहांत हो जाने पर कार्यकर्ताओं द्वारा शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति प्रदान करने एवं शोक संतृप्त परिवार को इस असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु २ मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की एवं श्री कमला देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मान सिंह पवार,प्रदीप बिजोरिया, हरीश राठौर,हिरदेश माहेश्वरी, निर्मल पवार,अशोक राठौर, अनिल शर्मा, वीर सिंह, रमेश शुक्ला, डॉक्टर नारायण प्रसाद गुप्ता, डॉक्टर पूरण सिंह, निकेश साहू, धर्मेंद्र राय, मोहन चौरसिया, भगवत सिंह पटेल, अजय मिश्रा, अजय मोहनिया, भगत राय, अनार सिंह चौहान, इंजीनियर बी.के. मिश्रा,रोहित सेन, गोलू सेन आदि लोग उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार पर झाडू चलाकर व्यवस्था को दुरूस्त करने का काम करेगी आप

मूलभूत सुविधाओं को मुददा बनाकर लड़ेंगे चुनाव

पानी शिक्षा बिजली सड़क और स्वास्थ्य यही है जनता का हक- विधानसभा उम्मीदवार  बघेल

सीहोर। नागरिकों को वर्तमान सरकार मूलभूत सुविधाएं देने में भी असफल है शुद्ध पानी,नियमित बिजली, सस्ती शिक्षा और ईलाज के लिए जनता तरस रहीं है। अनेक गांवों की सड़कों पर चलना भी ग्रामीणों के लिए दुष्वार है। ग्रामीण अंचलों के स्कूलों की हालत नहीं सुधर रहीं है। सरकार केवल झुमलेबाजी कर रहीं है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म अत्याचार हो रहे है। नर्मदा नदी से बेरोकटोक रेत का उत्खन्न हो रहा है। अफसरों से त्रस्त जनता कानून अपने हाथ में लेने को विवश हो रहीं है। किसानों के साथ सरकार अन्याय हीं कर रहीं है। भ्रष्टाचार पर झाडू चलाकर व्यवस्था को दुरूस्त करने का काम आप करेंगी। नागरिकों के साथ मिलकर मूलभूत सुविधाओं के लिए और भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में उतरेगी उक्त बात रविवार को पत्रकार वार्ता में विधानसभा सीहेार के आप प्रत्याशी कृष्णपाल सिंह बघेल ने कहीं। भोपाल नाका स्थित भवन में वार्ता के दौरान बघेल ने पत्रकारों के सवालों के जबाव देते हुए कहा कि शहर की सड़कों के हालात किसी से छीपे नहीं है सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधि हीं एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे है प्रमुख विपक्षी दल अधिक कुछ करने को तैयार नहीं है। प्रदेश में पक्ष विपक्ष की भूमिका निभा रहे दोनों दलों की कहनी और करनी जनता समक्ष चुकी है जनता को तीसरे ईमानदार दल के स्वच्छ छबि के नेतृत्व की जरूरत है। किसानों को सरकार ने ठगा है डीजल के दाम बढ़ रहे है किसानों को आज भी उपज के दाम सहीं नहीं मिल रहे है। खाद बीज के नाम पर लोन देकर किसानों सरकार ने कर्जदार बनाकर दबा दिया है। शिक्षा बिकाउ कंपनी के तरह हो चुकी है सरकार ने स्वयं के सरकारी स्कुल बंद कर निजी स्कूलों कोंं प्राथमिकता दी है जिस से गरीब तबके के बच्चों को सहीं शिक्षा नहीं मिल रहीं है शिक्षित युवाओं को सरकार केवल रोजगार देने के सपने दिखा रहीं है और पकोड़े तलने के लिए बोल रहीं है। नौकरी आवेदन के नाम पर करोड़ों रूपए बेरोजगारों से वसूले जा रहे है। शुद्ध पानी के नाम पर मटमेला गंदा पानी दिया जा रहा है। शहर में हीं सीवेज की पाईप लाईन में लीकेज हो रहे है प्रदुषित पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। नागरिक मांग कर रहे है लेकिन समस्या का निराकरण नहीं किया जा रहा है। आप पार्टी ने घर घर जाकर नागरिकों से संपर्क किया है,नागरिकों ने आप को  समर्थन दिया है आप पार्टी का चुनाव चिंह झाडू है भ्रष्टाचार पर झाडू चलाकर व्यवस्था को दुरूस्त करेंगे। वार्ता के दौरान विधानसभा सहप्रभारी एचपी मल्हौत्रा, विधानसभा कोषाध्यक्ष रामचंद्र कोटिया, विधानसभा सचिव विश्वास बगवैया, युवा संयोजक अनुराग मिश्रा,आपकार्यकर्ता राजेश राय,शिवनाराण लोधी, जयंत दासवानी सहित अन्य आप कार्यकर्ता मौजूद थे।

भगवान परशुराम ने मानवता की रक्षा के लिए उठाए शस्त्र-   पंडित मुरली शर्मा
ब्राह्मण सेवा संगठन के अध्यक्ष  व उषा श्रोत्री महामंत्री नियुक्त                         
सीहोर। ब्राह्मण ने सदैव सनातन समाज को शिक्षा देकर एक नई दिशा प्रदान की है और प्राचीन काल में भी जगह-जगह गुरुकुल चलाए जाते थे भगवान परशुराम ने मानवता की रक्षा के लिए शास्त्र के साथ साथ शस्त्र उठाकर  दुष्ट अहंकारी राजाओं का  संघार कियाउक्त विचार स्थानीय ब्राह्मण समाज धर्मशाला में  विश्व ब्राह्मण सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य पंडित जगदीश शर्मा ने व्यक्त किए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित रमेश चंद शर्मा ने कहां की ब्राह्मण समाज को एकता के एक सूत्र में बंधने की आवश्यकता है ईश्वर हमें निरंतर प्रयास की आवश्यकता है समाजसेवी कमलेश कटारे ने कहां की आचार्य चाणक्य ने राजनीति को एक सूत्र में प्रतिपादित किया और मानव समाज को एक नई दिशा प्रदान की आचार्य ओमप्रकाश दुबे ने कहा कि  हमें अपने पूर्वजों से वेदाध्ययन की शिक्षा मिली और ब्राह्मण प्रभु की सेवा करते हुए अपना जीवन यापन करता है कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पंडित अनिल शर्मा ने कहा कि हमें अपने बच्चों को संस्कृत की शिक्षा देना चाहिए साथ ही समाज हित में सदैव तत्पर रहना चाहिए कार्यक्रम का संचालन शैलेश तिवारी स्वागत भाषण संतोष शर्मा ब आभार सुरेश शर्मा ने व्यक्त किया कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान गणेश ब भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की विधिवत शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में  ब्राह्मण संगठन के पदाधिकारियों द्वारा  पंडित मुरली शर्मा को जिला अध्यक्ष ब श्रीमती उषा श्रोत्री को महामंत्री नियुक्त किया गया कार्यक्रम में समाजसेवी पंडित कमलेश कटारे को  कांग्रेस पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर समाज जनों द्वारा स्वागत किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेंद्र शर्मा गुरु सुभाष शर्मा गोपाल शर्मा मिथिलेश शर्मा अनिल उपाध्याय मनोज शर्मा रमेश उपाध्याय पंडित सुनील शर्मा रमेश शर्मा मनोज शर्मा रवि शर्मा गणेश शर्मा चंदू शर्मा मनोज व्यास योगेश श्रोती ओपी दुबे ओपी शर्मा हरि पालीवाल सुरेंद्र भारद्वाज  शर्मा बृजेश पाराशर मुरली शर्मा ओपी शर्मा पंकज शर्मा सुरेंद्र भारद्वाज उमा पालीवाल  संतोष शर्मा शिमला शर्मा  रानी शर्मा विमला शर्मा श्री भटेले कमलाप्रसाद शर्मा बॉबी राजोरिया हर्षित शास्त्री मंजू शर्मा गणेश शर्मा  महेंद्र शर्मा सोनू शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे

डॉक्टर्स-डे पर सम्मानित हुए वरिष्ठ डॉक्टरगण

डॉक्टरों में होता है नैतिक व जरुरत मंदों की मदद करने का जज्बा

जनता के विश्वास की डोर है डॉक्टर 

सीहोर। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आज डॉक्टर-डे के अवसर पर सीहोर जिला चिकित्सालय में पूर्व में पदस्थ एवं वरिष्ठ डॉक्टरों का सम्मान किया गया। सम्मान कार्यक्रम स्थानीय हागवड्र्स इन्टरनेशनल स्कूल में आयोजित किया गया ,जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष सीताराम यादव, भाजपा जिला प्रवक्ता राजकुमार गुप्ता उपस्थित रहे। जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ.गगन नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टरों द्वारा अच्छे कार्य किये जाने पर उनकी सराहना करने एवं उनकी नागरिकों के प्रति सेवाभाव को दृष्टिगत रखते हुए आज उनका सम्मान किया जा रहा है। सम्मान कार्यक्रम में डॉ. कैलाश अग्रवाल, डॉ. आर.के. गुप्ता, डॉ. एल.एन. नामदेव, डॉ. एस.आर. गट्टानी,डॉ. टी.एन.चतुर्वेदी, डॉ. गिरिश जोशी, डॉ. श्रीमति एफ.ए.कुरेशी, डॉ. अमित मोदी,डॉ. आर्यजी, डॉ.कुरेशी  डॉ. आर.के.वर्मा, डॉ. मांझी, डॉ. जयपाल सिंह, डॉ. धर्मेन्द्र दांगी,डॉ. राशी मोदी, डॉ. गरिमा नामदेव, डॉ. श्रलाजी, डॉ. तपस जी का पुष्पहारों एवं पुष्पगुच्छ एवं प्रशस्ती पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर सीताराम यादव ने सभी डॉक्टरजनों की सेवाभावना के प्रति कृत्यज्ञता प्रदान कर धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टरी ही एक ऐसा पेशा है, जिस पर लोग विश्वास करते हैं। इसे बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी डॉक्टरगण सेवाभावना के साथ निभाते है। डॉक्टर्स डे स्वयं डॉक्टरों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि यह उन्हें अपने चिकित्सकीय प्रैक्टिस को पुनर्जीवित करने का अवसर देता है। सारे डॉक्टर जब अपने चिकित्सकीय जीवन की शुरुआत करते हैं तो उनके मन में नैतिकता और जरूरतमंदों की मदद का जज्बा होता है, जिसकी वे कसम भी खाते हैं।

चार अगस्त को विशाल त्रिशूल दिक्षा कार्यक्रम हिन्दू महाकुंभ

शामिल होंगे डॉ प्रवीण भाई तोगडिया,

ग्यारह हजार कार्यकर्ताओं को प्रदान किए जाएंगे त्रिशूल

अंतराराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला बैठक आयोजित

सीहोर। जिला मुख्यालय स्थित हंसदास मठ मंदिर परिसर में रविवार को अंतराराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ रामदरबार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बैठक में संतश्री हरिराम दास महाराज का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अतुल राठौर काका ने संबोधित किया। आगामी चार अगस्त को सीहेार जिला मुख्यालय पर विशाल त्रिशूल दिक्षा हिन्दू महाकुंभ का कार्यक्रम होगा। जिस में ग्यारह हजार कार्यकर्ताओं को त्रिशूल प्रदान किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में संगठन के अंतराराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगडिय़ा सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सभी जिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में दिनेश राठौर को राष्ट्रीय व्यापारी परिषद का जिला उपाध्यक्ष, जितेंद्र बिसोरिया को राष्ट्रीय बजरंग दल नगर अध्यक्ष,रवि माहेश्वरी को नगर उपाध्यक्ष,बंटी राय को राष्ट्रीय किसान परिषद नगर अध्यक्ष, संजय ठाकुर सीहेार को तहसील ग्रामीण अध्यक्ष, अनौखीलाल परमार को तहसील ग्रामीण उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चार अगस्त को होने वाले विशाल हिन्दू महाकुंभ के संबंंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से ज्ञान सिंह मेवाड़ा, मनीष मेवाड़ा, शंकर ठाकुर, पृथ्वी सिंह मेवाड़ा,प्रकाश परमार, पप्मी मेवाड़ा,तरूण राठौर, अंकित व्यास,मदन मेवाड़ा, राहुल राजपूत,राजकुमार सेन, नवीन राठौर,पप्पू गुरूदेव, सुनील परमार,संतोष शोभाखेड़ी, मुकेश परमार, विकाश राठौर, अवदेश राठौर, छोटू शर्मा, गोलू बेरागी,शुभम राठौर, कमलेश, हेमंत परमार, मनोज जितेंद्र मीणा,बलवंत मेवाड़ा, दिलीप परिहार,साौरभ ठाकुर, श्यामबाबू, प्रवीण मालवीय लक्की ठाकुर, अमित,सन्नी सहित जिला व तहसील के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment