Thursday, 5 July 2018

छात्रा की हत्या की कोशिश करने वाले युवक को 5 वर्ष का सश्रम कारावास और 20 हजार रुपए का अर्थदंड चाकूओं से आठ प्रहार कर लहू लुहान कर दिया था


खबरों का सूर्य उदय अब रात को
विश्वास के 4 साल
10
हजार पाठकों के साथ आपको रखे अपडेट
SehoreExpress.Com/ SehoreExpress app
SehoreExpress app गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध
NEWS BY बसंत दासवानी/बल्लू दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 5 July  2018

कल सूर्य उदय  5.41  सूर्य अस्त 7.12  अधिकतम तापमान  32  डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान  25 डिग्री सेल्सियस

छात्रा की हत्या की कोशिश करने वाले युवक को 5 वर्ष का सश्रम कारावास और 20 हजार रुपए का अर्थदंड चाकूओं से आठ प्रहार कर लहू लुहान कर दिया था


शादी का प्रस्ताव नामंजूर कर दिए जाने से नाराज होकर युवक ने किया था हमला, मेजर आपरेशन के बाद बच सकी थी छात्रा

सीहोर। सत्र न्यायाधीश श्री रिषभ कुमार सिंघई ने छात्रा की हत्या की कोशिश करने वाले युवक को 5 वर्ष का सश्रम कारावास और 20 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अभियोजन की ओर से जिला लोक अभियोजक ओमप्रकाश मिश्रा द्वारा पैरवी की गई। अभियोजन से मिली जानकारी अनुसार इछावर थानान्र्तगत ग्राम वीरपुरा निवासी 18 वर्षीय छात्रा अवंता पुत्री काहरसिंह वारेला भोपाल में शांतिनगर स्थित प्रकाश विद्यालय में कक्षा बारहवीं का अध्यन करते हुए परीक्षा के उपरांत अपने घर आई हुई थी 13 मई 2017 को छात्रा अपने माता पिता के काम में हाथ बटाते हुए नदी पर मवेशियों को पानी पिलाने गई थी वहीं पर गांव का ही 19 वर्षीय युवक अंतिम गौंड आत्मज रामसिंह गौंड आ पहुंचा और उससे कहा कि मैरे साथ शादी करो जिस पर छात्रा ने साफ तौर पर इंकार दिया जिससे नाराज होकर चाकूओं से छात्रा पर हूमला कर दिया अप्रत्याशित वार से बेखबर छात्रा अवंता वारेला पर युवक ने आठ प्रहार किए गर्दन, सीने आदि जगहों पर किए गए प्रहार से लहुलूहान अवस्था में उसे भोपाल रेफर किया गया जहां पर डॉक्टरों ने मेजर आपरेशन कर उसे बचाया डॉक्टरों का कहना था सीने पर किए गए चाकू के प्रहार से उसके फेफड़े के समीप की नली फट गई थी लेफ्ट साइड से नली डालकर उसका उपचार किया गया यदि यह आपरेशन सफल नहीं होता तो छात्रा की जान भी जा सकती थी, पुलिस ने भादवि की धारा 307 के अंर्तगत अपराधिक प्रकरण कायम कर अदालत में पेश किया सत्र न्यायाधीश श्री रिषभ कुमार सिंधई ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी युवक अंतिमगौंड पर अपराध दोष सिद्व पाते हुए उसे पांच वर्ष के सश्रम कारावास और 20 हजार रुपए का अर्थदंड से दंडित किया, अभियोजन की ओर से 7 गवाह कराए गए। अभियोजन की ओर जिला लोक अभियोजक ओमप्रकाश मिश्रा द्वारा पैरवी की गई।

गुरुवार की सुबह सीहोर में झमाझम बारिश सुबह 4.30 बजे से 8 बजे तक सीहोर में 4.32 इंच बारिश हुई


आज सुबह 8 बजे तक सीहोर बारिश में नम्बर वन, आज तक 20.74 इंच बारिश हो चुकी है गत वर्ष इस अवधि में 6.53 इंच ही बारिश हुई थी सीहोर को 52 इंच बारिश की दरकरार रहती है


आज सुबह तक सीहोर जिले में औसत वर्षा 10.40 इंच रिकार्ड की जा चुकी है, जबकि गत वर्ष आज की स्थिति में 6. 35 इंच ही बारिश हुई थी सीहोर जिले को 46 इंच औसत वर्षा की दरकार रहती है


पिछले चौबीस घंटें में सीहोर जिले में औसत बारिश 1.21 इंच  रिकार्ड की गई है जबकि गत वर्ष आज की तारीख में 0.16 इंच बारिश हुई थी


आज सुबह 8 बजे तक बुदनी को छोड़ सभी जगहों पर हुई बारिश  सीहोर में 4.32 इंच, श्यामपुर में 1.24 इंच, आष्टा में 1.80 इंच, जावर में 0.80 इंच, इछावर में 0.88 इंच, नसरुल्लागंज में 0. 12 इंच, बुदनी में 0 रेहटी में 0.52 इंच बारिश हुई पिछले साल आज की तारीख में नसरुल्लागंज, बुदनी, रेहटी में ही बारिश हुई थी


आज सुबह 8 बजे तक सीहोर में 20.74 इंच, श्यामपुर में 10.76 इंच, आष्टा में 8. 56 इंच, जावर में 9. 2 इंच, इछावर में 11.08 इंच, नसरुल्लागंज में 5.40 इंच, बुदनी में 7.36 इंच,  रेहटी में 10.12 इंच बारिश रिकार्ड हुई


गत वर्ष आज तारीख तक सीहोर में 6. 53 इंच, श्यामपुर में 5.06 इंच, आष्टा में 5.2 इंच, जावर में 5.37 इंच, इछावर में 8.44 इंच ,नसरुल्लागंज में 9.08 इंच, बुदनी में 5. 92 इंच, रेहटी में 5.20 इंच बारिश हुई थी


सुबह की तेज बारिश को देख शिक्षा विभाग ने कर दी शासकीय आशासकीय स्कूलों की छुट्टी वाट्सऐप से दी गई सूचना, कुछ स्कूल सामान्य दिनों की भांति चालू रहे बच्चे भी पहुंचे स्कूल


सीवेज और फोरलेन निर्माण कम्पनियों की कथित लापरवाही के चलते आज की बारिश के दौरान और बारिश बंद होने के बाद भी  परेशान होते रहे लोग सड़कों की साइडों में पानी भरा जाने से हुई दिक्कत


रोजाना फंसते है वाहन, गल्र्स कॉलेज के सामने रोड के बीच में डिवाइडर के बनी नाली में फंसी न्यू ब्रांड वेगनार, लोगों की मदद से कार को निकाला गया 


हाउसिंग बोर्ड रेलवे क्रासिंग का गेट हुआ खराब, एक गेट खुलता है दूसरा रहता है बंद कर्मचारियों को हाथ उठाया जाता है तब ऊपर होता है गेट लोग हो रहे परेशान


स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ने खाया जहर, जिला पंचायत में था अटैच तीन माह से नहीं मिला था वेतन, जिला अस्पताल में कराया भर्ती जिला अस्पताल में हालत स्थित, चल रहा इलाज


स्वास्थ्य विभाग ने वेतन नहीं मिलने के संबंध में जानकारी मंगवाकर इलाज में पूरी सावधानी बरतने के लिए दिए निर्देश


सीहोर। तीन माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी ने गुरुवार की सुबह चूहा मार गोली खा ली। कर्मचारी जिला पंचायत में भृत्य के रूप में अटैच था। जिसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत ठीक बताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह जिला पंचायत में भृत्य के रूप में कार्यरत देवनगर कॉलोनी निवासी दिनेश (40) पिता अनोखी लाल नागर ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर जहर चूहा मार गोली खाली । बताया जाता है कि कर्मचारी दिनेश मूलत: स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है, लेकिन पिछले कुछ माह से जिला पंचायत में अटैच था, उसे तीन माह से वेतन नहीं मिला था। इसके  कारण वह परेशान था। गंभीर अवस्था में दिनेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी जेब से चूहा मार दवाई भी मिली है। जिला अस्पताल में उपचारके बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई है। दिनेश ने बताया कि उसे तीन माह से करीब 70 हजार रुपए वेतन नहीं मिला था। इसके कारण कारण घर में आर्थिक तंगी की स्थिति आ गई थी। शुगर और वीपी की बीमारी होने के कारण उस पर करीब 22 हजार रुपए का कर्जा चढ़ गया था। उधारी वाले तकाजा लगा रहे थे। वहीं विभाग से वेतन की मांग करने पर बजट आएगा, तब वेतन देने की बात कही जा रही थी। उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। भृत्य दिनेश के बेटे अजय और अजब नागर ने बताया कि पिताजी पिछले कुछ माह से आर्थिक रूप से परेशान नजर आ रहे थे। अजब  ने बताया कि आज सुबह पता चला कि उन्होंने उनके पिता ने कोई जहरीली वस्तु खा ली है, तो उन्हें तत्काल उपचार के लिए  जिला अस्पताल लाया गया। सीएमएचओ सीहोर प्रभाकर तिवारी के अनुसार  उन्होंने हाल ही में चार्ज लिया है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के जहर खाने की जानकारी मिली है। उसकी हालत स्थिर है। सिविल सर्जन को इलाज में पूरी सावधानी बरतने निर्देशित कर दिया गया है। इसके साथ ही वेतन नहीं मिलने के संबंध में जानकारी बुलाई गई है।

चोरों ने नसरुल्लागंज में दो मकानों पर धावा बोलकर हजारों रुपए के माल पर हाथ साफ किया शास्त्री कॉलोनी में सचिव और शिक्षक के घर हुई चोरी से लोगों में चिंता का माहौल


बलात्कारियों को फांसी की सजा और देशभर में पोर्न वेबसाइटों को बैंन करने की मांग के साथ महिला संगठन विश्च हिन्दू जागरण परिषद शक्ति वाहिनी संगठन और छात्र छात्राएं उतरे सड़कों पर

आष्टा बलात्कारियों को फांसी की सजा और देशभर में पोर्न वेबसाइटों को बैंन करने की मांग के साथ महिला संगठन विश्च हिन्दू जागरण परिषद शक्ति वाहिनी संगठन और छात्र छात्राएं उतरे सड़कों पर 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापनदेश और प्रदेश में जहां एक और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे के साथ सरकारी अपना प्रदर्शन कर रही है वहीं दूसरी ओर लगातार नाबालिग बच्चियों से बलात्कार की वारदातें आम हो चुकी है वर्तमान में ऐसा कोई दिन नहीं जा रहा जब किसी बच्ची से दुष्कृत्य की खबर ना आई हो मंदसौर सागर और सतना में मासूम बच्चियों के साथ दरिंदों ने घिनौना कृत्य किया बच्चियां आज जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रही है और देश भर में उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग फैलती की जा रही है इसी तारतम्य में आष्टा नगर के हिंदू महिला विश्च हिन्दू जागरण परिषद शक्ति वाहिनी कि रास्ट्रीय संरक्षक पं. विजय लक्ष्मी उपाध्याय और कई स्कूलों के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर  मौन रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन आष्टा तहसीलदार पुष्पेन्द्र निगम को सौंपा ज्ञापन में मांग की गई दरिंदों को फांसी की सजा दी जाए और साथ ही लगातार बढ़ रही इन वारदातों के लिए जिम्मेदार पोर्न वेबसाइटों को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाए ज्ञापन का वाचन टैलेंट स्कूल के प्राचार्य सुदीप जायसवाल ने किया और रैली को हिंदू संगठन की विजयलक्ष्मी उपाध्याय ने संबोधित किया इस अवसर पर टैलेंट इनोवेटिव स्कूल के प्राचार्य सुदीप जायसवाल संस्कृति स्कूल के प्राचार्य सर्वेश उपाध्याय मॉडर्न स्कूल के प्राचार्य अभिषेक परमार एसबीएस स्कूल के प्राचार्य भोलू सिंह ठाकुर समाज सेवी रामचंद्र बेरागी आष्टा बीआरसी अजब सिंह मेवाडाश्रीमती सरोज पालीवाल,संगीता ताम्रकार,सुषमा कटारिया,हेमलता चौहान,तहमीना खान,विश्रांति गुप्ता,रुचि मंकोडी, हिना बैरागी,नंदकिशोर विश्वकर्मा, पंकज मलरिया,रमेश मालवीय,रामचंद्र बैरागी सिग्मा कम्प्यूटर,चन्दर सिंग,राजेश कटारिया,सतपाल ठाकुर,अंकित तोमर आदि उपस्थित रहे।

समस्याओं को जड़ से खत्म करना हीं ग्राहक पंचायत का उद्देश्य जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में बोले प्रांतीय संगठन मंत्री

सीहेार। नागरिकों की समस्याओं को अस्थाई रूप से नहीं जड़ से हीं हल कराना ग्राहक पंचायत का मूल उद्देश्य है, शहरी और ग्रामीण मरीजों को शासकीय अस्पताल से जरूरी सुविधाए नहीं मिलना और डॉक्टरों की लापरवाहीं गंभीर समस्या है ग्राहक पंचायत के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठे जनता के साथ आवाज उठाए उक्त बात गुरूवार को आयोजित जिला स्तरीय ग्राहक पंचायत की बैठक में मध्य भारत प्रांतीय संगठन मंत्री घनश्याम चंदवंशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं।  बैठक में पहुंचे चंद्रवंशी का जिलाध्यक्ष प्रिंस राठौर, उपाध्यक्ष वैभव पारासर, सचिव पुनित वर्मा, सह सचिव हरिओम वर्मा, तहसील संयोजक मुकुल राठौर, मंत्री ऋषि राठौर ने कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पमालाओं से स्वागत किया। चंद्रवंशी ने दीप प्रज्जवलित कर जिला बैठक का शुभारंभ किया। चंदवंशी ने कहा कि जिला अस्पताल एवं भूमिगत तथा ओपन सीवेज पाईप लाईप लाईन समस्या के निराकरण के लिए ग्राहक पंचायत को आमजनों के साथ हस्ताक्षर अभियान शुरू करें जिला अस्पताल केमरे की नजर में बना रहे है डॉक्टरों सहित अन्य कर्मचारियों की उपास्थित समय थम मशीन में दर्ज हो,मांग जिला कलेक्टर से की जाए। आष्टा इछावर श्यामपुर नसुरूल्लागंज, रेहटी में भी कार्याकारिणी का गठन किया जाए। नगर अध्यक्ष प्रवीण सोनी, नगर उपाध्यक्ष आनंद राठौर, रवि राठौर, प्रवल राठौर, सागर सोनी, आदर्श राठौर, अंकित परमार, अशोक सोनी सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता गण मौजूद थे।

पुण्य तिथि पर मरीजों को फल वितरित, नागरिकों ने किया हरिकृष्णसिंह मंत्री का पुण्य स्मरण

सीहोर। गुरूवार को हैदराबाद आर्य सत्याग्रह एवं भोपाल राज्य विलिनीकरण आंदोलन के अग्रणी स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, वरिष्ठ पत्रकार, गांधीवादी समाजसेवी,पूर्व विधायक स्व.श्री हरिकृष्णसिंह मंत्री जी का समूचा जीवन व्रत वर्तमान पीढी के लिए आज भी प्रसांगिक है। यह उद्गार समाजसेवी एवं जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कमलेश कटारे ने मंत्री जी की पुण्य तिथि पर आयोजित श्रृद्धासुमन अर्पण कार्यक्रम के दौरान  व्यक्त किए।  पावर हाउस चौराहे के समीप शुगर मिल रोड़ स्थित पत्रकार महासंघ कार्यालय पर आयोजित श्रृद्धांजलि सभा में वरिष्ठ पत्रकार रघुवरदयाल गोहिया ने कहा की मंत्री जी का समूचा जीवन देश और समाज सेवा को समर्पित रहा है। वह जिले की पत्रकारिता के भी पितृ पुरूष थे। वह तीन वार विधायक रहकर जनता की सेवा करते रहे। उनकी  35 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित  कार्यक्रम सादगी एवं गरीमाय ढंग से मनाया गया इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप एस चौहान ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं आभार मंत्री जी के पुत्र पत्रकार संतोष सिंह ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में समाजसेवी आफाक बहादुर, पत्रकार दिनेश तिवारी, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, आशीष गेहलोत, विनेश चौहान, पंकज वारिया, साहित्यकार रमेश गोहिया, रामसिंह परमार ने भी अपने विचार व्यक्त किये इस के पूर्व गणमान्य नागरिको ने मंत्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रृद्धासुमन अर्पित किए।  सुबह 10 बजे जिला अस्पताल पहुंचकर मंत्री के परिजनों, पत्रकारो ने मरीजों को फल वितरित किए इस अवसर पर समाजसेवी राजराम बड़़े भाई, राजकुमार गुप्ता, मंत्री जी के पौत्र डॉ. नितेशसिहं,  नवासे डॉ.सौरभ जयंत, नटवर सिंह, संदीप आर्य, रोहित कसोटिया, एम डी विश्वकर्मा, सहित गणमान्य नागरिक  शामिल थे।


सत्य साईं विश्विद्यालय में सोलर एनर्जी पर नेशनल वर्कशॉप का आयोजन पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों का तेज़ी से खपत को देखते हुए सोलर ऊर्जा एवं गैर पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों की तकनीक को बारीकी से समझाया गया

सीहोर । श्री सत्य साईं यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकेल साइंसस, सीहोर में " नेशनल वर्कशॉप कम इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग ऑन सोलर एंड अदर रिन्यूएबल एनर्जी सॉर्सस" पर एक सप्ताह का आयोजन किया गया । जिसका समापन इंडस्ट्रियल विजिट से हुआ पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों का तेज़ी से खपत को देखते हुए सोलर ऊर्जा एवं गैर पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों की तकनीक को बारीकी से समझने और इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अलग अलग विषय पर व्याख्यान प्रोफेसर और इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स के द्वारा कराया गया भारत विकसित और सदृढ़ तभी हो सकता है जब गैर पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों का उपयोग सुदूर गाँव तक पहुंचे और विद्युतीकरण एवं प्रज्वलित करके विकास के मुख्यधारा से जोड़ा जाए । इसी यकीन के साथ इस कार्यशाला में सोलर एवं दूसरे गैर पारंपरिक ऊर्जा के स्रोतों से जुड़ी थ्योरी और प्रैक्टिकल को अलग अलग विशेषज्ञ ने वीडियो और वर्किंग मॉडल का इस्तेमाल करते हुए बताया । यह वर्कशॉप 25 जून से लेकर 30 जून, 2018 तक कराया गया जिसके उदघाटन में यूनिवर्सिटी के कुलपति डा० आर.पी .सिंह, डीन एकेडेमिक प्रो० मुकेश तिवारी, परीक्षा नियंत्रक डा० संजय राठोर,  डीन इंजीनियरिंग डा० त्र्यम्बक हिवारकर एवं विभिन्न विभागों के प्रोफेसर और विद्यार्थी उपस्थित थे । इस मौके पर कुलपति डा० आर.पी. सिंह ने जलवायु परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित करते हुए और पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों से प्रदूषण में बढ़ोत्तरी के कारण गैर पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों को बेहतर बताते हुए भविष्य में इसका अपार संभावनाएं बताया । डा० त्र्यम्बक हिवारकर ने इस तरह के वर्कशॉप को सराहा । और इंडस्ट्री की मांग को पूरा करने के लिए विद्यार्थियों को इस तरह के वर्कशॉप में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि वे प्रैक्टिकल ज्ञान ले कर निपुण हो सके । प्रो० संजय कलरैया ने सौर ऊर्जा का एनर्जी ऑडिट करते हुए समीकरण की सहायता से इसको किफायती बताया । मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर रियाज़ रफ़ीक ने सोलर एनर्जी के एडवांस उपयोग के बारे में बताया । सोलर इम्पल्स एयरक्राफ्ट जिसने दुनिया भर का चक्कर सोलर एनर्जी से किया के बारे में बताया और वीडियो दिखाया , फ्रांस के रोड पर लगे सोलर पैनल के बारे में बताया और सिर्फ पानी के छिड़काव से हाइड्रो इलेक्ट्रिक सेल के द्वारा ऊर्जा स्त्रोत जो की देश के नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी में बनाया गया है के बारे में प्रकाश डाला । इसी कड़ी में थॉमस अलवा एडिसन और निकोलस टेस्ला की डायरेक्ट करंट और अल्टर्नेटिंग करंट जेनेरेशन सिस्टम  की महत्वपूर्ण योगदान को बताते हुए इसी पर आधारित डाक्यूमेंट्री भी दिखाया । साइटेक एनर्जी स्पेस सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर संयम इंदुरख्या ने सोलर पैनल के विभिन्न डिजाईन और इंस्टालेशन के तरीकों को बारीकी से बताया । इसी कड़ी में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के मेकैनिकल विभाग के छत पर दो किलो वाट के सोलर पावर प्लांट के साइट पर विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल ज्ञान दिया । और ऊर्जा की देश में अपार मांग को देखते हुए सभी को इस क्षेत्र में स्वरोजगार के लिये प्रोत्साहित किया । इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रबोध खम्परिया ने ऊर्जा के ट्रांसमिशन के विभिन्न बारीकियों के बारे में बताया । सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉ० अजय स्वरुप ने सोलर स्ट्रक्चर के नींव के बारे में बताया । प्रोफेसर सचिन बारस्कर ने एसी और डीसी पावर एवं डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के अंतर को वीडियो सिमुलेशन के द्वारा बताया और ऑन ग्रिड व ऑफ़ ग्रिड ट्रांसमिशन सिस्टम पर विधिवत विश्लेषण किया । इस मौके पर विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देते हुए उनके जिज्ञासा को शांत किया गया।  मेकैनिकल विभाग में लगे सोलर पावर प्लांट और इस वर्कशॉप से ना सिर्फ विभिन्न विभाग के प्रोफेसर बल्कि विद्यार्थियों में भी गैर पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों के बारे में पढ़ाई करने की रूचि और नई ऊर्जा स्रोतों में नए संभावनाएं तलाशने के लिए रिसर्च में रूचि लेने की होड़ बढ़ी है । श्री सत्य साईं यूनिवर्सिटी के कुलपति डा० आर.पी .सिंह, कुलसचिव डॉ० जी.आर. सेलोकर, डीन एकेडेमिक प्रो० मुकेश तिवारी, परीक्षा नियंत्रक डा० संजय राठोर और डीन इंजीनियरिंग डा० त्र्यम्बक हिवारकर  ने उक्त कार्यशाला को अहम बताया।

पुलिया के निर्माण से पानी की निकासी होगी आसान आष्‍टा के वार्ड क्रमांक 8 में 3.57 लाख की लागत से बनने वाली पुलिया का हुआ भूमिपूजन

आष्टा। नगरपालिका परिषद आष्टा द्वारा नगर में जरूरत के मुताबिक विकास कार्य किए जा रहे है। नपा द्वारा नगर की आधारभूत संरचनाओं के निर्माण पर तेजी से काम किया जा रहा है। पानी की पाईप लाईन, साफ-सफाई, बिजली, रोड़ों का जहां पर अभाव है वहां पर परिषद द्वारा त्वरित निर्णय लेकर यह सभी सुविधाएं बढ़ाई जा रही है, वहीं पुराने मार्गो का भी नवनिर्माण किया जा रहा है। इस आशय के विचार नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने पुराने दशहरा मैदान से कसाईपुरा चौराहा तक जाने वाले कांक्रीट रोड़ को क्रास करने वाले नाले पर पुलिया निर्माण के भूमिपूजन के अवसर पर व्यक्त किए। उक्त पुलिया का भूमिपूजन नपाध्यक्ष कैलाश परमार, वार्ड पार्षद आतू मौलाना, वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद अयाज पठान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। नपाध्यक्ष श्री परमार ने आगे यह भी बताया कि वार्ड क्रमांक 7, 8, 9 सहित अन्य मौहल्लों व कॉलोनियों से निकलने वाला पानी इसी नाले से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचता है। यह नाला पुराना दशहरा मैदान से कसाईपुरा चौराहा तक मार्ग को क्रास करता है, उक्त रोड़ से लसूड़िया पार तरफ से आने वाली बसों व बड़े वाहनों का भी दबाव रहता है। इस मार्ग पर किसानों द्वारा अपने वाहनों से नवीन सब्जी मंडी में उपज भी लाई जाती है। प्रमुख मार्ग होने की वजह से नगर के पश्चिमी हिस्से के लोग इस मार्ग का ज्यादातर उपयोग करते है। भारी दबाव की वजह से उक्त नाले पर बने पुराने चैम्बर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसकी वजह से वाहन आए दिन यहां पर फस रहे थे और दोपहिया वाहन गड्डा होने की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो रहे थे। इसी वजह से परिषद ने अपनी बैठक में यह तय किया था कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। इसी को दृष्टिगत रखते हुए वार्ड क्रमांक 8 में रफीक सेठ के बाड़े के सामने 3.57 लाख की लागत से सीसी पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। इस पुलिया के निर्माण होने से जहां बार-बार चैम्बर लगाने की जरूरत नही पड़ेगी, वहीं बड़े पाईप होने की वजह से पुलिया के नीचे से आसानी से पानी की भी ज्यादा मात्रा में निकासी हो सकेगी। वहीं आने-जाने वाले वाहनों का आवागमन सुलभ होगा। यातायात की समस्या का भी स्थायी रूप से निदान हो सकेगा। भूमिपूजन अवसर पर पार्षद अयाज पठान, बबलू खां, असलम खां, शोएब खां, मसकूर खां, रफीक खां, अतीक खां, शेख खां, आमीन खां, आकीब मंसूरी, शब्बीर कुरैशी, किशोरी कुशवाह, राहुल कुशवाह, शुक्कू खां, शेख इलियास, आजाद खां, रईस एहमद आदि मौजूद थे।

लोकेन्द्र वर्मा कांग्रेस आईटी सेल प्रदेश सचिव मनोनीत

सीहोर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव एवं प्रदेश प्रभारी महासचिव दीपक बावरिया की सहमति से आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र वाजपेयी ने नगर के युवा कांग्रेस नेता लोकेन्द्र वर्मा को कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया सेल का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। लोकेन्द्र वर्मा पार्टी द्वारा दी गई प्रत्येक जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाते हैं एवं पूर्व में दिया गया जिला कांग्रेस आईटी सेल अध्यक्ष की जिम्मेदारी को पुरी मेहनत व लगन के साथ पुरे जिले में आईटी सेल के माध्यम से कांग्रेस की विचार धारा से नागरिकों को अवगत कर अनेक युवाओं को आईटी सेल से जोड़ा है उनकी इसी कार्यकुशलता एवं संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा भावना को देखते हुए उनको यह अति महत्पूर्ण दायित्व सौपा गया है। उनकी इस नियुक्ति पर बधाई देने वालों में प्रमुख रुप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनसिंह ठाकुर, पूर्व सांसद सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव राहुल यादव, विधायक शैलेन्द्र पटेल, राजु राजपूत, राकेश राय, योगेन्द्र राय, के.के.गुप्ता, सीताराम भारती, हरपाल ठाकुर, सुनील दुबे, डॉ. अनीस खान, नरेन्द्र खंगराले, रमेश राठौर, विवेक राठौर, राजीव गुजराती, ओम वर्मा, राजेश भूरा यादव, मुकेश ठाकुर, कमलेश कटारे, पवन राठौर, देवेन्द्र सिंह बोरदी, गुलाब बाई ठाकुर, हेमलता चौहान, डॉ. रघुवीर सिंह दांगी, आशीष गुप्ता, भगतसिंह तोमर, राकेश परचौले, शानू लाला, मोहनसिंह वर्मा दद्दु, मीरा रायकवाल, ममता त्रिपाठी, मोहिनी अग्रवाल, लखन मालवीय, मांगीलाल टिमरई, आजम लाला, सन्नी यादव, कपिल यादव, मुकेश यादव, अप्पी यादव, जितेन्द्र यादव, लक्ष्मन यादव, राहुल सेन, योगेन्द्र बघेल, पप्पु कौशल, राजेन्द्र नागर, दिनेश तिवारी, भूपेन्द्र बगवईया, आकाश श्रीवास, आकाश राठौर, चैतन वर्मा, कुनाल वर्मा, चेतन चौहान श्यामपुर, लोकेश गौर चरनाल,  आदि कांग्रेसजन शामिल हैं।


0 comments:

Post a Comment