Sunday, 31 January 2016

बिजली घर आफिस के सामने अचानक वोल्टेज बढऩे से हजारों का नुकसान टीवी,लेपटाप, इर्नेवेटर और अन्य उपकरण जले तीन दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं को हुआ नुकसान

@ SehoreExpress  app

NEWS BY बसंत दासवानी/बल्लू दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 31 January2016
बिजली घर आफिस के सामने अचानक वोल्टेज बढऩे से हजारों का नुकसान
टीवी,लेपटाप, इर्नेवेटर और अन्य उपकरण जले
तीन दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं को हुआ नुकसान
सीहोर। रविवार को स्थानीय बिजली घर आफिस के सामने की कॉलोनी में अचानक वोल्टेज बढ़ जाने से तीन दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं का हजारों रुपए का नुकसान हो गया। टीवी,लेपटाप,इर्नेवेटर और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण जल गए। इस घटनाक्रम से लोगों में बिजली विभाग के प्रति लोगों में खासा आक्रोश देखा गया। प्राप्त जानकारी अनुसार बिजली घर आफिस के सामने की कॉलोनी में साप्ताहिक अवकाश रविवार का आनंद उठा रहे लोग उस समय हतप्रभ रह गए जब उनके इलेक्ट्रानिक उपकरण धूं धूं कर जल उठे किसी की टीवी तो किसी का लेपटाप तो किसी का इर्नेवेटर तो किसी की प्रेस जल गई बताया जाता है कि वोल्टेज के अत्याधिक प्रवाह के चलते यह सारा घटनाक्रम घटित हो गया लोग हतप्रभ रह गए घरों से बाहर आने पर पता चला कि उनके पड़ोसी भी इसी तरह का शिकार हुए है लेबर कॉलोनी और नेहरु कॉलोनी के क्षेत्र के लोगों द्वारा इस अप्रत्याशित वोल्टेज के कारण आर्थिक रूप से नुकसान  उठाया गया करीब तीन दर्जन से भी अधिक लोगों को हजारों रूपए का नुकसान हुआ है, केबल आपरेटर के कई डीटीएच बाक्स भी जल गए बिजली विभाग के प्रति लोगों का आक्रोश देखा गया पर विभाग के जवाबदार अधिकारी कर्मचारी इसको लेकर कुछ भी कहने सुनने से कतराते हुए नजर आए। बताया जाता है कि बिजली घर आफिस के समीप लगी डीपी में गिलेहरी के घुस जाने से वहां शार्ट सर्किट हो गया इस दौरान वोल्टेज का प्रवाह अचानक बढ़ गया जिससे यह हादसा हो गया। रविवार को जिन लोगों का नुकसान हुआ है उसमें वरिष्ठ व्यवसायी अशोक बियाणी पत्रकार महेन्द्र सिंह ठाकुर भी शामिल है।
यातायात व्यवस्था दुरस्त करने के लिए ठेले चालकों को दी हिदायत
दूसरे दिन भी दी गई हिदायत
सीहोर।  शहर की यातायात व्यवस्था में बाधा बन रहे हाथ ठेलों को हटाने को हटाने की मुहिम कोतवाली पुलिस ने दूसरे दिन भी जारी रखी। रविवार को टीआई अजय कुमार नायर ने कोतवाली चौराहा, मेन रोड, लीसा टॉकीज चौराहा और तहसील चौराहे तक सड़क किराने लगे हाथ ठेलों को हटाया।  सड़क किनारे लगे हाथठेलों और सब्जी की दुकानों से मुख्य बाजार की सड़के संकरी हो गई हैं। जिससे हर कभी जाम की स्थिति बन निर्मित हो जाती है।  साथ ही यातायात  व्यवास्था प्रभावित होती है। इस बात को ध्यान में रख कर टीआई कोतवाली श्री नायर दो दिन से सड़क पर पुलिस बल के साथ उतर कर हाथ ठेलों और सड़क किनारे दुकानें लगाने वालों को हटा रहे हैं।  शनिवार को जहां सब्जी मार्केट के आसपास सड़क किनारे लगे हाथठेलों को हटाया गया था। वहीं रविवार को  मैनरोड  पर  सड़क किनारे लगे हाथठेलों और दुकानों को हटाया गया। श्री नायर ने बताया कि सड़क किनारे हाथ ठेला और अन्य दुकानें लगने से यातायात प्रभावित होता है। इस लिए यह मुहिम चलाई जा रही है।   
पिपली लाइव के नत्था ने कहा
बेक.ग्राउंड मजबूत नही होने से नही मिला अभी तक फिल्म इंड्रस्ट्री में कोई बड़ा काम
आष्टा;सुशील संचेती  एक पीड़ित शोषित किसान की समस्या को लेकर बनी फिल्म पिपली लाइव के हीरो एवं इस फिल्म में नत्था का शानदार किरदार निभा कर फेमस हुए ओमकार दास मानिकपुरी उर्फ़ नत्था का कहना हे की इंड्स्ट्री में उनेह आये काफी कम समय हुआ हे यही कारण हे की इंड्रस्ट्री में उनका बेक ग्राउंड मजबूत नही हे और इसी कारण पिपली लाइव  जेसी सफल फिल्म के बाद भी आज तक उनेह कोई बड़ा काम नही मिला हे लेकिन में न ही निरास हु और ना ही  हिम्मत हरी हेध्यह कहना हे नत्था का°सुशील संचेती से चर्चा में नत्था ने कहा की इंड्रस्ट्री में वे आमिर खान को अपना गाड फादर मानते हे पुरानी यादो को ताजा करते हुए उन्होंने कहा की भोपाल में थियेटर में उन्होंने काफी समय कार्य किया और यही से वे इंड्रस्ट्री तक पहुचे साझरता  के प्रचार प्रसार के कई नुक्कड़ नाटको में भी उन्होंने कार्य किया हेध् नत्था ने बताया अभी उनकी दो फिल्मे आ रही हे एक का नाम आओ खेले गिल्ली डंडा एवं दूसरी फिल्म का अभी नाम नही रखा हे इन दोनों फिल्मो से उनेह काफी उम्मीद हे ध् पिपली लाइव को लेकर उन्होंने कहा की जब इस फिल्म में काम कर रहे थे तब मन में यह शंका थी की इस फिल्म में कोई बड़ा हीरो नही हे तो फिल्म केसे चलेगी  लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद सफलता का जो डंका बजाया वो  हमारे लिये निश्चित किसी आश्चर्य से कम नही था नत्था ने कहा की वे अभी एंड टीण्वी में सन्तोसी माँ सीरियल में कम कर रहे हेध् आष्टा पहुचे नत्था का नागरिको ने स्वागत किया एवं फोटो भी खिचवाई ग्रीन फिल्ड के प्राचार्य धर्मेन्द्र गोतम ने सभी का स्वागत किया स्मरण रहे धर्मेन्द्र गोतम ने एक फिल्म बनाई हाउ एज बाऊ जिसमे हीरो नत्था ही हे
राज्य शासन की प्रतियोगी परीक्षाओं का माध्यम हिन्दी होगा
राज्य शासन की प्रतियोगी परीक्षाओं का माध्यम हिन्दी रखे जाने के निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किये गये हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 12 सितम्बर, 2015 को भोपाल में हुए दसवें विश्वहिन्दी सम्मेलन के समापन अवसर पर दिये गये निर्देशों के अनुरूप राज्य शासन ने यह निर्णय लिया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, सभी विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त, कलेक्टर्स और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। आदेशानुसार किसी अधिकारी-कर्मचारी को किसी प्रकार की शास्ति इस आधार पर नहीं हो सकेगी कि उसे अंग्रेजी नहीं आती। हिन्दी में काम करने के परिणाम स्वरूप यदि किसी को प्रताड़ना अथवा हतोत्साहित किया जाता है तो इस पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाये। राज्य शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी विभाग, संचालनालय, निगम, उपक्रम या अर्ध-शासकीय संस्थान में कोई भी कार्रवाई अंग्रेजी में होती पायी जाती है तो उसे शासन के आदेशों की गंभीर अवहेलना तथा कदाचरण माना जायेगा और संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। सरकारी काम-काज एवं पत्र-व्यवहार में हिन्दी का प्रयोग अनिवार्य राज्य शासन ने निर्देश दिये हैं कि सभी शासकीय कार्य, पत्र-व्यवहार अनिवार्यत: राजभाषा हिन्दी में ही हो। केन्द्र शासन को भेजे जाने वाले पत्रों के साथ उनका अंग्रेजी अनुवाद भी संलग्न कर दिया जाये। अन्य राज्यों से पत्र-व्यवहार संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार ही किया जाये। सचिव, विभागाध्यक्ष और निगमों के प्रमुख कार्यपालिक अधिकारी का दायित्व होगा कि अपने विभाग में हिन्दी में काम हो रहा है या नहीं। सरकारी कार्यालयों, अर्ध-शासकीय निकायों, उपक्रमों तथा निगमों में तकनीकी और गैर-तकनीकी सभी प्रकार का सरकारी काम-काज अनिवार्य रूप से हिन्दी में ही किये जाने के स्पष्ट और सख्त निर्देश हैं। उन्हें अनेक बार दोहराया भी जा चुका है। केन्द्र तथा अन्य राज्यों से भी पत्र-व्यवहार संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार निर्दिष्ट भाषा में ही किये जाने चाहिये। इसमें कोई विकल्प नहीं है। राज्य शासन के देखने में आ रहा है कि कुछ विभाग, निगम, उपक्रम और अर्ध-शासकीय संस्थान अभी भी तकनीकी विषयों का बहाना लेकर अपने दैनिक सरकारी काम-काज, पत्र-व्यवहार, नाम-पट्ट, सूचनाएँ, समाचार-पत्रों में निविदाएँ, विज्ञप्तियाँ आदि के प्रकाशन तथा केन्द्र और अन्य राज्यों से सम्पर्क में अंग्रेजी का उपयोग करते हैं।
श्रीमती आशादेवी अग्र्रवाल के निधन से शोक
उज्जैन महाकाल मंदिर के द्वार पर दिल का दौरा पडऩे से हुआ निधन
सीहोर। अग्रवाल समाज के जितेन्द्र बंटी अग्रवाल की माता श्रीमती आशा देवी अग्रवाल का हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया। श्रीमती अग्रवाल उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन करने अपने परिजनों के साथ गई थी, दर्शन कर लौटते समय मंदिर द्वार पर दिल का दौरा पडऩे पर निधन हो गया। उनके निधन का समाचार जैसे शहर में आया वैसे ही समाज में शोक की लहर छा गई। श्रीमती अग्रवाल का अंतिम संस्कार मण्डी स्थित  विश्राम घाट पर किया गया। अग्रवाल समाज द्वारा दो मिनिट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में म.प्र.अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष गोविन्द गोयल, अग्रवाल समाज अध्यक्ष डॉ.कैलाश अग्रवाल, वरिष्ठ समाज सेवी हरिश चन्द्र अग्रवाल, आशीष गुप्ता, राजा अग्रवाल, अमित अग्रवाल, के.के. गुप्ता, देवेश अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल, निखिल अग्रवाल आदि ने शामिल है।
पत्रकारों की समस्याओं को लेकर गृह मंत्री से की मुलाकात
सीहोर। इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) की जिला इकाई के अध्यक्ष ए.आर.शेख मुन्शी ने जिले के पत्रकारों की समस्याओं को लेकर म.प्र.शासन के गृह मंत्री बाबूलाल गौर से भेंट कर पत्रकारों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। श्री मुन्शी ने बताया कि पत्रकारों पर चल रहे झूठे व बेबुनियाद प्रकरण निरस्त करने व जिले के पत्रकारों द्वारा लंबे समय गृह निर्माण समिति के माध्यम से भूमि आवंटन किये जाने की मांग की जा रही है, जिसे शीघ्र हल करने और अनाधिकृत पत्रकारों द्वारा दो पहिया व चार पहिया वाहनों पर प्रेस लिखकर भ्रमित किया जा रहा है, ऐसे वाहन मालिकों कार्यवाही करने की मांग भी की है। श्री मुंशी ने बताया कि जिले में कई ऐसे वाहन मालिकों द्वारा अपने-अपने वाहनों पर प्रेस शब्द का दुरपयोग कर रहें जिसके कारण छवि धूमिल हो रही है। जिसके परिणामस्वरुप आये दिन टोल नाकों पर व ट्राफिक पुलिस से विवाद नजर आते हैं। जिनका पत्रकारिता से कोई लेना देना नहीं है वे आम जनता व प्रशासन को अपना रौब झाड़ते हैं, ऐसे तत्वों पर तुरन्त कार्यवाही की जानी चहिये है। लंबे समय से सीहोर जिला मुख्यालय पर प्रेस क्लब के लिये भी गृह मंत्री का ध्यान आकृषित कराया, उक्त मांगों के निराकरण शीघ्र गृह मंत्री ने निराकरण का आश्वासन दिया।
मस्टर घोटाले की जांच की मांग
सीहोर। नगर पालिका सीहोर में लंबे समय से चल रहे मस्टर घोटाले की जांच की मांग करते हुए अल्प संख्यक जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेहफूज बंटी ने सार्वजनिक किया जाने की मांग की है।
श्री वैष्णव बैरागी समाज ने रामानंदी जयंती मनाई
आष्टा। वेष्णव बैरागी समाज की बैठक व्ही.डी.बैरागी के निवास पर आयोजित की गई जिसमें जगत गुरू रामानंदी आचार्य जी की जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रर्वजलित कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आर.डी.वेष्णव व डॉ. दुर्गादास बैरागी, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल बैरागी, प्रदेश सहसचिव राकेश बैरागी, दुर्गादास बैरागी, जितेन्द्र बैरागी, सुनिल बैरागी, राजेश बैरागी, विनोद बैरागी, द्वारकादास बैरागी, दिनेश बैरागी, बालू बैरागी, मनोहर बैरागी (डिब्री) अमित बैरागी, निर्मल बैरागी, लखनदास बैरागी, जगदीश दास बैरागी, सहित कई समाज बंधुओ ने कार्यक्रम में भाग लिया राकेश बैरागी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि आने वाले वर्षो में रामानंन्द जी महाराज की जयंती बडे धूमधाम से मनाई जायेगी। जितेन्द्र बैरागी ने बताया कि समाज में जन जागृति लाये जाने हेतु समाज के बंधुओं को राजनैतिक एवं समाजिक गतिविधियो में अग्रसर हो। बैठक को संबोधित करते हुए कमल बैरागी ने बताया कि 28 फरवरी को आष्टा ब्लॉक कार्यकारीणी के गठन हेतु बैठक आयोजित की जायेगी व इससे पूर्व तहसील के सभी समाज बंदुओ का सर्वे प्रापत्र भरवाये जायेगे एवं आगामी माह में वैष्णव बैरागी समाज का मिलन समारोह आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन कमल बैरागी ने किया व आभार राकेश बैरागी ने व्यक्त  किया।
विद्यार्थी शिष्टाचार का पालन कर ही अध्ययन करें  एज्युकेशन सेंटर का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
आष्टा। स्टार एज्युकेशन सेंटर के संचालक एवं विद्यार्थीगणों ने आज एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में उदाहरणीय कार्य के लिए पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात संस्था के संचालक ओपी मालवीय ने संस्था की गतिविधि विद्यार्थियों में छिपी हुई प्रतिभा तथा उनके विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यो का वर्णन किया। छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना कर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष श्री परमार द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने कहा कि विद्यार्थी अगर प्रारंभ से ही शिष्टाचार का पालन कर विद्याध्ययन करें तो निश्चित रूप से उसे एक दिन अपना लक्ष्य प्राप्त होता ही है। आज के इस आधुनिक युग में विद्यार्थियों को विज्ञान ने बहुत सी चीजे सुलभ कर दी है, वहंी उसका दुरूपयोग भी हो रहा है। विद्यार्थियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि वे अपने माता-पिता की आशा के केन्द्र है और उन्होंने शिष्टाचार युक्त शिक्षा ग्रहण की तो सर्वाधिक खुशी उनके माता-पिता, पालक एवं गुरूजनों को ही होगी। अतएव विद्यार्थियों को अपने-अपने धर्म की धार्मिक संस्कृति तथा आपस में स्नेहभाव तथा अपनी संस्था के प्रति समर्पण रखकर ही अपनी विद्याध्ययन करना चाहिए। इस अवसर पर स्टार एज्युकेशरन सेंटर के सुशील बुधवंत, भूपेन्द्र प्रजापति, पवन जायसवाल, आषीष बुधवंत, हितेन्द्र परमार तथा हिमांषु एकेडमी के संचालक किशोरीलाल कुशवाह के साथ पालकगण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन देवकुमार तिवारी ने किया तथा आभार स्टार एज्युकेशन सेंटर के संचालक डॉ. ओपी मालवीय ने व्यक्त किया।
अग्रवाल युवा महासभा का प्रांतीय सम्मेलन 7 फरवरी को
सीहोर। म.प्र.के अग्रवाल समाज के युवाओं प्रतिनिधित्व की सक्रिय व अग्रणी संस्था म.प्र. अग्रवाल युवक महासभा की प्रदेश इकाई का प्रांतीय सम्मेलन अगामी 7 फरवरी 2016, दिन रविवार को प्रात: 10 बजे से भेपाल स्थित अग्रवाल पाठशाला चौक बाजार भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। म.प्र.अग्रवाल युवा महासभा के उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि आयोजित सम्मेलन में युवाओं को संगठित कर प्रदेश स्तर पर युवा संगठन का गठन किया जायेगा। युवाओं की प्रतिभा विकास के कार्यों को संचालित कर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जायेगा। महासभा के माध्यम से समाज के युवाओं की समस्याओं को समझकर संगठन के माध्यम से निराकरण किया जायेगा। युवा शक्ति का सामाजिक विकास में योगदान सुनिश्चित करना व व्यवसायिक एवं रोजगार व शैक्षणिक क्षेत्र की बाधाओं के भी निराकरण किया जायेगा। श्री गुप्ता ने बताया कि प्रात: 10 बजे से प्रांतीय सम्मेलन भगवान अग्रसेन जी के पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ होगा। जिसमें विचार गोष्ठी व समाज के वरिष्ठ जन युवाओं को मार्गदर्शन देगें। श्री गुप्ता ने समाज के सभी युवाओं से अपील की है कि उक्त सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सम्मेलन को सफल बनायें व अपने विचार व्यक्त करें व अपनी समस्याओं से अवगत् करायें।
दुर्घटना रोकने संबंधी सुझाव  माना
सीहोर। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा ने नशामुक्ति केन्द्र, सैकड़ाखेड़ी जोड़ पर उनके सम्मान में आयोजित समारोह में केन्द्र के संस्थापक वीपी सिंह के उस सुझाव को माना जिसमें श्री सिंह ने सैकड़ाखेड़ी जोड़ हाईवे पर स्थित अभिशप्त चौराहा पर दुर्घटनाएं रोकने के सुझाव बताते हुए कहा कि सिद्धपुर द्धार जो सीहोर का मुख्य आवक-जावक द्वार है और जहां से काफी तादात में रात दिन ट्रक , बस , जीप एवं अन्य वाहन का आवागमन है। हाईवे के उस अभिशप्त चौराहे का उसी प्रकार चौड़ीकरण किया जाए, जैसा कि रेलवे क्रासिंग से फन्दा की ओर जाने वाले टोल टेक्स से पहले बने चौराहे का है। इस प्रकार बड़े गोल घेरे के रूप में विकसित घुमावदार चौराहे पर भोपाल और इन्दौर से आने जाने वाले तेज रफ्तार वाहनों पर ब्रेक लगेगा और दुर्घटनाऐं नंही होगी साथ ही चौराहे पर तेज रोशनी का प्रबंध हो। अंधेरा होने के कारण ही अधिकतर दुर्घटनाएं घटित हुई है। अंधेरा या शाम के धुंध में आने जाने वाले वाहन दिखलाई नहीं देते हैं। तेज रोशनी प्रबंध के साथ दोनों ओर के आने जाने वाहनों के लिए चेतावनी बोर्ड लगाना भी आवश्यक है, जिसमें लिखा हो कि वाहन चालक कृपया दोनों ओर देखकर ही वाहन मोडे, और बोर्ड के सबसे ऊपर एक्सीडेन्ट जोन अवश्य लिखें,यह अक्षर रेडियम के हों ताकि रात्रि में भी पढऩे में आ सकें।
स्वामी नारायण मंदिर के नागरिकों ने किया स्वागत
सीहोर। वार्ड क्रं. 25 एवं 32 के नागरिकों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमिता जसपाल अरोरा एवं विधायक सुदेश राय का स्वागत शाल श्रीफल भेटकर स्वामीनारायण मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में किया । इस अवसर पर वार्ड पार्षद आजम बेग ,मुकेश मेवाड़ा का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण एवं मांगपत्र का वाचन ओमप्रकाश शर्मा ने किया स्वागत करने वालों में वीर सिंह गुर्जर, अकलेन्द्र सिंह गौड पटवारी, रामसिंह यादव , श्यामचन्द्र चन्द्रवंशी, विठठल भाई पटेल,लल्लु सिसोदिया, मोहन जैन, राजु भावसार, टीपी दुबे, कैलाश विश्वकर्मा, रवि परमार, कुमेर सिंह मेवाड़ा, संतोष शर्मा, अनिल शर्मा ,हेमन्त सिहं वैस, सावन जोशी, सुमित आदि प्रमुखरूप से उपस्थित रहे। नवनिवार्चित अध्यक्षा एवं विधायक द्वारा वार्ड की समस्याएं नाली सड़क बनवाना, बिजली एवं पेयजल व्यवस्था, टूबवेल लगवाना आदि की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन रामसिंह यादव तथा आभार प्रदर्शन श्यामसिंह चन्द्रवंशी द्वारा किया गया।
म.प्र.राज्य सहकारी वित्त एवं विकास निगम अनुसूचित जाति के उपाध्यक्ष का कल आगमन 
सीहोर। म.प्र. राज्य सहाकरी वित्त एवं विकास निगम अनुसूचित जाति के उपाध्यक्ष, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भुजबल ङ्क्षसह अहिरवार कल प्रात: 11 बजे स्थानीय सर्किट हाउस पहुचेंगें, जहां पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा करेंगे एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 1 बजे सीहोर से आष्टा के लिये प्रस्थान करेंगे।
अखिल भारतीय संत सभा गोरखपुर के लिए रवाना
सीहोर। अखिल भारतीय संत सभा में सम्मिलित होने के लिये सीहोर जिले से पंडित मोहितराम  पाठक के सानिध्य में श्रीराम गौसेवा आश्रम पर गौमाता की पूजा करके महंत योगी आदित्यनाथ के संसदीय क्षेत्र गोरखपुर (उ. प्र. ) की यात्रा पर पंडित मोहितराम पाठक, पंडित प्रदीप , जितेन्द्र नरोलिया, जतिन मकरिया, वासुदेव ने प्रस्थान किया। इस सुअवसर पर परम गौ सेवक संजय चांडक, विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष अतुल काका, बजरंग दल के सुनील शर्मा, राकेश विश्वकर्मा गौमाता सेवा संघ के विनय पारे, आयुष गोयल, हिमांशु , आदर्श, निर्देश,धर्मेश, प्रदीप जी, महेन्द्र , संजय , विक्रम जोन्टी सभी ने धर्म यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
भागवत कथा का समापन
सीहोर। कृषि महाविद्यालयीन कर्मचारी गृह निर्माण कालोनी इछावर रोड पर चल रही सात दिवसीय भागवत कथा का रविवार को समापन हुआ। सात दिवसीय कथा में रविवार तक पं. अभिषेक भारद्वाज द्वारा कथा वाचन किया गया। भागवत कथा आयोजकगण प्रमुख रुप से आरके चतुर्वेदी (दद्दा) एवं प्रफुल चतुर्वेदी परिवार रहे। कथा के अंतिम दिवस पर विश्व शांति हेतु हवन पूजन एवं भण्डारे का आयोजन रखा गया। जिसमें सेकड़ों की सं या में श्रद्धालुओं प्रसाद ग्रहण कर भागवत कथा का श्रवण कर धर्मलाभ लिया।
एसपी इलेवन ने कलेक्टर इलेवन को हराया
आरआई विजय दुबे को मैन आफ द मैच, विजेता टीम के कप्तान पुलिस अधीक्षक मनीष कपूरिया, उपविजेता टीम के कप्तान कलेक्टर डॉ.सुदाम खाड़े, हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले जिला योजना अधिकारी संजय लक्केवार को किया गया पुरस्कृत
सीहोर। शहर के बीएसआई क्रिकेट मैदान पर रविवार की सुबह पुलिस कप्तान मनीष कपूरिया की आतिशी 33 रन और जिला योजना अधिकारी संजय लक्केवार की 32 रन की शानदार पारियों की बदौलत एक बहुत ही रोमांचक मुकाबले में एसपी इलेवन क्रिकेट टीम ने कलेक्टर इलेवन को आठ विकेट से हराया। हर पल रोमांच और उतार-चढ़ावे से इस मैच में यहां पर मौजूद दर्शकों और खेलपे्रमियों ने जमकर लुफ्त लिया।जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में रविवार की सुबह टास कलेक्टर इलेवन के कप्तान डॉ.सुदाम खाड़े ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कलेक्टर इलेवन की टीम के कप्तान आईएएस अधिकारी डॉ.सुदाम खाड़े की 17 रन और आरआई विजय दुबे की 67 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत निर्धारित 15 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 108 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।  इधर जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसपी इलेवन की टीम ने क्रीज पर नाट आउट बल्लेबाज के रूप में पुलिस कप्तान मनीष कपूरिया की 33 रन, जिला योजना अधिकारी संजय लक्केवार 32 रन और जनपद सीईओ राजीव खरे की 29 रन की शानदार पारी की बदौलत मैच के अंतिम क्षणों में जीत लिया।  इनको मिला इनाम मैदान पर मौजूद विधायक सुदेश राय, जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव प्रमोद पटेल, उपाध्यक्ष अतुल तिवारी, अनिल राय, मनीष राठौर, मनोज दीक्षित मामा, पिंकी चतुर्वेदी आदि ने इस मैच के हीरो आरआई विजय दुबे को मैन आफ द मैच, विजेता टीम के कप्तान पुलिस अधीक्षक मनीष कपूरिया, उपविजेता टीम के कप्तान कलेक्टर डॉ.सुदाम खाड़े, हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले जिला योजना अधिकारी संजय लक्केवार को पुरस्कृत किया।
विधायक ने किया भूमिपूजन
सीहोर। खेल मैदान को हरा भरा करने और क्रिकेटरों को पीने के पानी के लिए लगाई जाने वाली पाइप लाइन का विधायक सुदेश राय ने भूमिपूजन किया। इस मौके पर वहां पर मौजूद कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस अधीक्षक मनीष कपूरिया, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रमोद पटेल, जिला युवा कल्याण विभाग के अधिकारी आनंद स्वामी, उपाध्यक्ष अतुल तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस मौके पर विधायक श्री राय ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि विधानसभा क्षेत्र के खिलाडिय़ों को सुविधा का लाभ मिलना चाहिए। जिससे यहां के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा सके।
उमंग शिविर का आयोजित
सीहोर। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास द्वारा पांच दिवसीय उमंग शिविर का प्रथम चरण के क्यूरेटिव आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में जिले की समस्त पोषण सहयोगिनी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का उमंग शिविर प्रशिक्षण में अतिकम वजन एवं मध्यम वजन के बच्चों को लाभाविंत कर शहरी एवं ग्रामीणों को कुपोषण चक्र से मुक्त करते  हुए स्वस्थ एवं सुपोषण कार्ड सामुदायिक ग्रोथ चार्ट तथा रोलर बोर्ड का वितरण किया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस राजीव सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रमाण पत्र वितरित किए। संयुक्त संचालक श्रीमति सुस्मिता बिल्लौरे एवं श्रीमति गोतमी गोलाइत ने प्रमाण पत्र वितरित कर प्रशिक्षण के समापन में परियोजना अधिकारी मोहन रायकवार सुपोषण मुक्त हेतु उमंग शिविर में मास्टर ट्रेनर श्रीमति अलका सिटोके, क्लोमीना टोप्पो, श्रीमति चन्द्रवंशी, श्रीमति चौरसिया, श्रीमति नजमा मेडम, श्रीमति प्रभा पालीवाल, राकेश सक्सेना का विशेष सहयोग रहा।
2 फरवरी को कांग्रेस मनाएगी मनरेगा योजना की 10वीं वर्षगांठ
सीहोर। यूपीए की सरकार द्वारा 2 फरवरी 2006 को तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉं0 मनमोहन सिंह एवं यूपीए की अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गांधी ने आंध्रप्रदेश के अनंतपुर में महात्मा गॉधी रोजगार गांरटी योजना (मनरेगा) का शुभारंभ किया था। भारत के इतिहास में अल्प आय वाले नागरिको को इससे बड़ी सौगात कभी नही मिली थी। इस योजना के लागू होने से जहां श्रमिको को काम मिला वही भारत के ग्रामीण क्षेत्रो में विकास की गति बढ़ी। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के आगामी 2 फरवरी को 10 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी मनरेगा योजना की 10वी वर्षगॉठ पर 2 फरवरी दिन मंगलवार को तहसील चौराहा सीहोर पर मनरेगा योजना पर केन्द्रित एक कार्यक्रम करेगी, जिसमें इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी जायेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश परमार ने सभी कांग्रेस के साथियो से अपील कि हैं कि 2 फरवरी को दिन के 11 बजे तहसील चौराहा उपस्थित हो।
जिला प्रभारी का शाल श्रीफल देकर किया स्वागत
जावर। आष्टा नगर मण्डल, ग्रामीण मण्डल  व जावर मण्डल के सभी पदाधिकारियों की आजीवन सक्रिय सदस्यता की बैठक आष्टा में की गई। जिसमें जिला प्रभारी रवि मालवीय, विधायक रंजीत सिह गुणवान, पूर्व जिला अध्यक्ष ललीत नागोरी, धारासिंह पटेल जनपद अध्यक्ष आष्टा, ओम पटेल, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष नवदीप कोर, आष्टा नगर मण्डल अध्यक्ष मुकेश बडजतिया मण्डल, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष गजराज सिंह मेवाड़ा, धरमसिंह आर्य मण्डी अध्यक्ष आष्टा, जावर मण्डल अध्यक्ष जयसिंह ठाकुर, बाबूलाल पटेल, विक्रम सिंह कप्तान, कल्याण सिंह, मदन विश्वकर्मा, कृपाल सिंह युवा मोर्चा, धीरज सिह, धर्मेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह करमनखेड़ी, देवी प्रसाद परमार कुण्डिया नाथू, राजेन्द्र केशव मेहतवाडा व आष्टा विधान सभा के सभी नगर व ग्रामीण क्षेत्र के पदाधिकारी की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं की सक्रिय सदस्यता के सदस्य बनाये गये थे। पिछले वर्ष  व सीहोर जिले में आजीवन सहयोग निधी, रवि मालवीय ने बताया की पुरे प्रदेश में से सीहोर जिला प्रथम रहा। इस उपलक्ष्य में बैठक के दौरान सभी मण्डलो के पदाधिकारियो का हार पहनाकर स मान किया तथा अब प्रभारियो को अधिक से अधिक सदस्यता अभियान चलाकर सदस्य बनाये तथा 10005000 के बाद जो भी पदाधिकारी सबसे अधिक राशि के सदस्य बनेगा उसको मु यमंत्री द्वारा स मान दिलाया जाएगा। बैठक के दौरान नये सक्रिय सदस्यता के प्रभारियो ने 1000 रूपये की व 5000 रूपये की सक्रिय सदस्य का अभियान शुरू हुआ ।  जिला प्रभारी रवि मालवीय का मण्डलो के पदाधिकारीयों ने साल श्रीफल देकर किया स्वागत किया। मालवीय ने अपने उदबोधन में आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं की बड़ी प्रशंसा की व पार्टी के कार्य करने में कभी पीछे नही हुए हिल मिलकर पार्टी का कार्य करते इन शब्दो को सुनकर कार्यकर्ताओं ने बैठक को ताली से गुंजायमान कर दिया।
जावर जोड़ पर केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर का किया स्वागत 
जावर। जावर जोड़ पर नरेन्द्र सिह तोमर केन्द्रीय मंत्री का भोपाल से उज्जैन जाते समय जावर जोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालो में प्रमुख रूप से बाबुलाल पटेल, जयसिंह ठाकुर, कल्याण सिह सरपंच, तेजसिह कप्तान, मदन विश्वकर्मा, देवेन्द्र ठाकुर, विरेन्द्र सिह ठाकुर, धर्मेन्द्र सिह, देवेन्द्र पटेल, बिजेन्द्र एसटीडी, हरेन्द्र विश्वकर्मा, राजा ठाकुर, टीटू बाहेती आदि ने स्वागत किया।
समरसता संगोष्ठी आयोजित
आष्टा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की नगर इकाई द्वारा विभाग प्रमुख बाबू सिंह ठाकुर एवं नगर संपर्क प्रमुख पारसमल सिंघवी के मार्गदर्शन में कन्नौद रोड पर स्थित कार्यकर्ता सुरेश जैन के निवास पर साहित्यकारो एवं कवियो की समरसता संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। जिसमें समस्त बुद्धिजीवियो ने सामाजिक समरसता पर अपने विचार प्रकट किए। श्री ठाकुर नेें बताया कि जातिभेद और विषमता को धर्मग्रंथो, धर्माचार्यो और महान व्यक्तित्वों ने कभी समर्थन नहीं दिया बल्कि उन्होनें हमेशा सह-अस्तित्व और समरसता की बात कही और धर्म तो सहिष्णुता से बढ़कर समादर की बात करता है। उपस्थित कवियो नें अपने विचार प्रकट करने के साथ-साथ विषयान्तर्गत अपनी एक-एक प्रतिनिधी रचना का भी पाठ किया। संचालन करते हुए जयनारायण राठौर नें जहां देश के लिये उन बलिदानियों का नाम याद दिलाया जिन्हें समाज लगभग भुला चुका है। कवि शैलेष शर्मा, दिलीप संचेती और अमरसिंह घनघोर नें राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत गीत सुनाकर संगोष्ठी को ऊर्जा प्रदान की। वहीं जावर से पधारे बाबूलाल पटेल एवं डीआर राव नें वर्तमान सामाजिक एवं राजनीतिक प्रदूषण को अपनी रचनाओ में चित्रित किया। कवि अतुल जैन सुराना नें अपनी रचना में कहा कि ''बातें छोड़ो मरने की अब देश की खातिर जीना होगा। वहीं सुमधुर स्वर के धनी श्रीराम श्रीवादी नें अपनी रचना में इंगित किया कि किस तरह हम अपनी संस्कृति को पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में दूषित करते जा रहे हैं। राष्ट्रवादी मंचीय कवि बाबू घायल नें अपना गीत शहीदो को समर्पित करते हुए अपनी वाणी से समां बांध दिया। अंत में सभी ने एकमत होकर प्रण लिया कि हम अपनी लेखनी का प्रयोग समाज हित में करते हुए, सामाजिक समरसता हेतु हर संभव प्रयास करेगें। आभार सुरेश जैन द्वारा व्यक्त किया गया।


0 comments:

Post a Comment