छेड़छाड़ के
आरोपी को तीन साल का कारावास और 2 हजार का अर्थ
दंड
कपड़े धोते समय
छेड़छाड़ कर भाग रहे युवक का मोबाइल गया था गिर
सीहोर। विशेष
न्यायाधीश अरुण कुमार सिंह ने छेड़छाड़ के आरोपी को तीन साल के कारावास की सजा
सुनाई है। दिनांक १७ नवंबर १७ को पीडि़ता नाबालिग बच्ची १६ वर्ष निवासी बड़ा
बामूलिया सीहोर ने थाना कोतवाली में मां के साथ आकर रिपोर्ट लिखाई कि
सुबह ११ बजे घर पर कोई नहीं था। मैं अपने घर के आंगन में कपड़े धो रही थी, तभी हमारे घर हमारे घर के पड़ौस में रहने
वाला विनोद जांगड़ा पिता लाल सिंह जांगड़ा १९ वर्ष निवासी बड़ा बमूलिया पीछे
से आया और बुरी नीयत से मेरा हाथ पकड़ लिया और मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगा
उसके चिल्लाने पर गंदी-गंदी गालियां देने लगा और कहा कि चिल्लाना मत मेरे
चिल्लाने की आवाज सुनकर मेरे पड़ौस मं रहने वाल भगवत सिंह और उसकी पत्नी आ गए।
इतने में उन्हें देखकर विनोद भागने लगा भागते-भागते उसका मोबाइल वहीं पर गिर
गया। पीडि़ता ने उसका मोबाइल उठा लिया। शाम को साढ़े चार बजे उसकी मम्मी के आने
पर सारी घटना बताई व मम्मी के साथ जाकर थाने रिपोर्ट दर्ज कराई। न्यायालय ने
प्रकरण की सूक्ष्म विवेचना करते हुए आरोपी को धरा ३५४ (क) भादवि मेंं तीन
साल का सश्रम कारावास और एक हजार रुपए के अर्थदंड व पाक्सो एक्ट में तीन साल
के सश्रम कारावास और एक हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।
अवैध हथियार
रखने वाले गिरफतार रायफल रख कर बाइक पर घूम रहे थे
पुलिस वाहन को
देखकर भागने की कोशिश नाकाम
सीहोर। सोमवार को आष्टा पुलिस को सूचना
प्राप्त हुई कि ग्राम धनाना हकीमाबाद रोड पर दो व्यक्ति बाइक से अपराध करने के
उद्देश्य से रायफल लेकर घूम रहे हैं । इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तभी दोनों
व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे जिन्हें धनाना जोड़ के समीप पकड़कर पूछताछ की
गई जिन्होने अपना नाम अरशद पिता कमर अली उम्र 37 साल निवासी दताना उज्जैन व फैजान पिता इशरत अली उम्र 33 साल निवासी किला आष्टा का होना बताया । फैजान
के पास रखी रायफल के लायसेंस बगैरह के बारे में पूछताछ की जाने पर लायसेंस होना
पाया जाने पर दोनों को गिरफतार कर उनके कब्जे से बिना नम्बर की बाइक एवं रायफल मय
राउण्ड जप्त कर धारा 25/27
आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया
।
आरोपियों से पूछताछ जारी हैं ।
जुआरी गिरफतार
तीन लोगों को घेरा बंदी कर पकड़ा
आष्टा पुलिस ने
गत दिवस अवैध रूप से ताश पत्तों से हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते हुये ईट भटटों
के पास बहादुरपुरा से ग्राम कछवाय निवासी धनश्याम पिता भोजराज प्रजापति, दुर्गेश पिता मोहनजलाल प्रजापति,ग्राम डोराबाद निवासी अनीस पिता हमीद खॉ को
रंगे हाथों गिरफतार कर इनके कब्जे से 3900/-रूपये नगदी एवं ताश पत्ते जप्त कर जुआ एक्ट
के तहत कार्यवाही की हैं ।
अवैध शराब जप्त
मारूति कार में ले जा रहे थे अवैध शराब
बुदनी पुलिस ने
मेन रोड बुदनी से गत दिवस शाम को मुखविर की सूचना के आधार पर एक सफेद रंग की
मारूती कार क्रमांक एचआर-03-एच-6091 में अवैध रूप से 200
क्वाटर देशी शराब की 10000/-रूपये मूल्य की लेे जाते पाये जाने पर जप्त
कर बसंत टाकीज के पास होशंगाबाद निवासी राजा उर्फ वसीम खॉ पिता रईस खॉ को गिरफतार
कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की हैं ।
अवैध मछली
परिवहन करने वाले पर कार्यवाही प्रतिबंध के बाद किया शिकार अब पुलिस के जाल में
फंसा
बुदनी पुलिस ने
एनएच-69
रोड टी.टी.सी के सामने बुदनी के पास से गत
दिवस रात्रि में बाइक क्रमांक एमपी-05-एमजी-4188
से झोला में 40 किलो मछली ले जाते हुये दुर्गा कालोनी के पास बंगाली कालोनी होशंगाबाद निवासी
रवि सरकार पिता सहदेव सरकार 27 साल को रंगे
हाथों गिरफतार कर मत्सय अधिनियम की धारा 5 के तहत कार्यवाही की हैं ।
अवैध रेत से भरा
डम्फर जप्त,
आरोपी गिरफतार
शाहगंज पुलिस ने
अवैध रेत चोरी कर परिवहन करते हुये ग्राम जनवास से डम्फर क्रमांक एमपी-38-एच-0977 को जप्त कर इस मामले में डम्फर के चालक प्रीतम सिंह के विरूद्ध भादवि0 की धारा 188,109,379,34 भादवि. एवं लोक प्रोपर्टी एक्ट की धारा 3 के तहत मामला कायम कर आरोपी प्रीतम को
गिरफतार कर लिया हैं ।
अड़ीबाजी का
मामला दर्ज किराना व्यापारी ने शराब पीने के लिए रुपये नही दिये तो दुकान में कर
दी तोड़फोड़
30.
जून की रात्रि में परसराम बारेला निवासी इटावा, जितेन्द्र बारेला निवासी सिंगपुर, आकाश बारेला निवासी सनकोटा ने लाड़कुई कलारी
के पास किराना दुकान में घुसकर उधार सामान मांगा नहीं देने पर गाली गलोच कर शराब
के लिये पैसे मांगे नहीं देने पर दुकान का सामान तोड़फोड़ कर नुकसान किया हैं ।
ग्राम भिलाई निवासी सुनील उर्फ चुननीलाल पिता सहाबजा बारेला की रिपोर्ट पर भादवि.
की धारा 294,323,327,427,452,34
के तहत मामला कायम कर जांच में लिया गया ।
दुष्कृत्य का
मामला दर्ज बालिका के विरोध करने पर चाकू से किया प्रहार
रेहटी अन्तर्गत
आने वाले ग्राम मलाजपुर में रहने वाली एक 15 वर्षीय वालिका के साथ उसी ग्राम के चम्पालाल उर्फ बंटी जायावाल ने उसका हाथ
पकड़कर कमरे में ले गया और जबरन उसके साथ दुष्कृत्य किया , विरोध करने पर छुरी से प्रहार कर जान से
मारने की धमकी दी ।
सड़क दुर्घटना
पैदल जा रही बालिका को टक्कर मारी
गत दिवस शाम को
मण्डी अन्तर्गत अन्तर्गत मेन रोड पर अज्ञात वाहन चालक ने अपने वाहन को अनियंत्रित
गति से चलाते हुये ग्राम कचनारिया निवासी विजय गौर पिता प्रेमनारायण की बाइक में
टक्कर मार दी जिससे विजय गौर घायल हो गया । मण्डी पुलिस ने मामला कायम कर लिया हैं
। गत दिवस दोपहर को इछावर मेन रोड पर पिकअप वाहन क्रमांक एमपी-04-जीए-1403 के चालक ने अपने वाहन को अनियंित्रत गति से चलाते हुये पैदल जा रही गंजीबढ़
इछावर निवासी साजिद खॉ की 07
वर्षीय पुत्री आयशा को टक्कर मारकर घायल कर
दिया । इछावर पुलिस ने मामला कायम कर लिया हैं । आज शाम को क्रिसेन्ट के सामने
इन्दौर भोपाल रोड पर ट्रक क्रमांक एमपी-13-जीए-6931
के चालक ने अपने वाहन को अनियंत्रित गति से
चलाते हुये बाइक क्रमांक एमपी-04-वायएम-2899 में टक्कर मार दी जिससे भारत टाकीज भोपाल
निवासी जीशान खॉ को चोटें आई । कोतवाली पुलिस ने मामला कायम कर लिया हैं । आज
दोपहर को राजमार्ग मार्डन डेरी के पास आष्टा 407 कट्टा वाहन क्रमांक एमपी- 09-सीएफ-4845 के चालक ने अपने वाहन को लापरवाहीपूर्वक
चलाते हुये पीपलरवां निवासी अमजद खॉ की बाइक क्रमांक एमपी-41-जेएन-3295 में टक्कर मार दी जिससे अजमद खॉ को चोटें आई । आष्टा पुलिस ने मामला कायम कर
लिया है ।
नदी में डूबने
से मोटी
24
जून की रात्रि में नंदानगर कालोनी इन्दौर
निवासी 52
वर्षीय महेन्द्र पिता प्रेमनारायण गौर को
एक्सीडेन्ट में आई चोटों के कारण नोवल अस्पताल मिसरोद भोपाल में दाखिल कराया गया
था जहॉ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू
कर दी हैं । गत दिवस शाम को ग्राम पाडगाव निवासी राज आ. रमेश 18 वर्ष की सीप नदी में डुबने के कारण उपचार
हेतु अस्पताल नसरूल्लागंज लाया गया जहॉ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । सूचना
पर गोपालपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं ।
शासन की और से
पैरवी जिला अभियोजन अधिकारी निर्मला सिंह चौधरी ने की।
रक्तदान समिति
का जत्था जाएगा अमरनाथ 62
स्थानों पर सिख समाज करेगा लंगर की सेवा
सीहोर। अमृतसर
गुरुमत पत्रिका के स्थाई सदस्य , शांति समिति
अध्यक्ष महेंद्र सिंह अरोरा मिंदी ने बताया कि इस बार अमरनाथ यात्रा के दर्शन के
लिए जा रहा रक्तदान समिति के सदस्यों का जत्था भी अमरनाथ यात्रा जाएगा। श्री
अरोरा ने बताया कि दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह व
अमृतसर लंगर कमेटी के सचिव रंजीत सिंह ने एक जानकारी में बताया कि भगवान भोले शंकर
की अमरनाथ यात्रा में जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए जम्मू से लेकर बर्फानी
बाबा भगवान अमरनाथ जी के धाम तक ६२ स्थानों पर सिख समाज द्वारा लंगर की सेवा दी
रही है। श्री अरोरा ने बताया कि बुधवार को रक्तदान समिति के भी सदस्य बर्फानी बाबा
के दर्शन के लिए जाएंगे
नपा की महिला
कर्मचारी से अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर नपा के
कर्मचारियों ने काम बंद किया बैठे हड़ताल पर
नपाध्यक्ष ने
कहा कि दोषियों के विरुद्ध की कराई जायेगी दण्डात्मक कार्यवाही
नपाध्यक्ष के
आश्वासन पश्चात हड़ताल समाप्त कर कर्मचारी लौटे काम पर
सीहोर। नपा
कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष भगवानदास ने बताया कि विगत् दिन नपा के महिला कर्मचारी
के साथ पार्षद पुत्र व पार्षद पति संतोष शाक्य, पार्षद पति रमेश राठौर,
पार्षद पुत्र मुकेश मेवाड़ा, पार्षद पति सफीक बाबा, श्रीमति राखी सुशील ताम्रकार के द्वारा
कम्प्यूटर आपरेटर के रुम में पहुंचकर ड्यूटी पर कार्यरत भावना ठाकुर के साथ
बद्सलूकी करते हुए अभद्रता की गई। जिसका नपा के कर्मचारियों भारी विरोध जताते हुए
नपाध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा को अवगत कराया एवं थाना कोतवाली पहुंचकर अपनी
शिकायत दर्ज कराई। जिसको लेकर आज नपा के सभी कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया और
ताला बंदी कर हड़ताल पर बैठ गये। नपाकर्मचारी संगठन एवं नपा के सभी कर्मचारियों की
मांग थी कि किसी भी कर्मचारियों के साथ बद्सलूकी एवं अभद्रता बर्दाश्त नहीं की
जावेगी। हड़ताल पर बैठे संगठन के अध्यक्ष भगवानदास ने बताया कि बेवजह जो भी
कर्मचारियों पर ऐसा र्दुव्यवहार करेगा हम उसका विरोध करेगें और विगत दिनों नपा की
महिला कर्मचारी भावना ठाकुर के साथ किये गये अभद्र दुव्र्यवहार का हम सब घोर विरोध
करते हैं और दोषियों पर शीघ्र कार्यवाही की मांग करते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष
श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप सभी कर्मचारी
हड़ताल समाप्त करें,
हम और प्रशासन आपके साथ है, किसी भी कर्मचारी के साथ र्दुव्यवहार
बर्दाश्त नहीं किया जावेगा। मौके पर पंहुचे सीएसपी श्री सेंगर ने कहा कि आप
निश्चिंत रहे जांच कराकर शीघ्र ही दोषियों पर कार्यवाही की जावेगी। नगर
पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा के आश्वासन पश्चात सभी नपा कर्मचारी
हड़ताल समाप्त कर काम पर लोट गये।मांग करने वालों में प्रमुख रुप से नपा कर्मचारी
संघ के अध्यक्ष भगवान दास राजपूत, भवगत सिंह बेस,
कमोद सिंह, संतोष वर्मा,
बाबूलाल वर्मा, महेश जाटव,
सत्यनारायण सोनी, नरेन्द्र सिंह सौलंकी, तुलसीराम परमार, निर्मल जैन, टीकम अग्रवाल,
अनिल चौहान, रमेश यादव,
हितेन्द्र व्यास, विश्वेन्द्र सिंह बेस, अनिरुद्ध सिसोदिया, मनीष सोनी, रजनी शर्मा,
किरण पटेल, पार्वती बाई,
रचना तिवारी, ममता तिलवानी,
रजिया सुल्तान, चन्द्रप्रभा शर्मा,
भावना ठाकुर, सपना गौर,
अर्चना शुक्ला, कृष्णा तिवारी,
आरती राय आदि अनेक नपा कर्मचारी उपस्थित रहे।
म.प्र.स्थाई
कर्मी कल्याण संघ ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
विनियमिति
कर्मचारियों के वेतन के अन्तर की राशि का शीघ्र हो भुगतान
सीहोर। आज
म.प्र.स्थाई कर्मी कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष गजराज सिंह गेहलोत के नेतृत्व में लोक
स्वास्थ्य यांत्रिकीय खण्ड,
सीहोर के कार्यपालन यंत्री को एक ज्ञापन
सौंपा गया,
जिसमें मांग की गई है कि लोक स्वास्थ्य
यांत्रिकीय खण्ड सीहोर के अन्तर्गत पदस्थ समस्त दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को
मध्यप्रदेश शासन भोपाल के आदेशानुसार दिनांक १ नवम्बर २०१६ द्वारा स्थाई विनियमित
किया गया था। परन्तु शासन द्वारा आदेशित किये जाने के लगभग २० माह उपरांत भी खण्ड
कार्यालय अन्तर्गत विनियमित किये गये कर्मचारियों के वेतन के अन्तर की राशि
(एरियर) का भुगतान आज दिनांक तक लंबित है। जिसके कारण कर्मचारियों में असंतोष
व्याप्त है। मांग की गई है कि समस्त विनियमित कर्मचारियों के वेतन के अन्तर की राशि
का शीघ्र भुगतान कराने के आदेश जारी किये जावे। इस पर कार्यपालन यंत्री ने आश्वस्त
करते हुए कहा कि इसी जुलाई माह में विनियमित किये गये कर्मचारियों के वेतन के
अन्तर की राशि (एरियर) का भुगतान करा दिया जावेगा। जिस पर सभी विनियमित
कर्मचारियों ने उनका आभार व्यक्त किया।
मतदाता सूचि में
अपात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने की मांग को लेकर काग्रेंसजनों ने सौपा ज्ञापन
सीहोर। सीहोर
जिले में मतदाता सूचि में फर्जी एवं अपात्र व्यक्तियों के नाम काटे जाने की
मांग को लेकर जिला काग्रेंस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष नईम नबाव के नेतृत्व में
आज सोमवार को काग्रेंसजनों ने कलेक्टे्रड कार्यालय पहुचकर आदित्य जैन
अतिरिक्त कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम ज्ञापन सौपा। जिसमें कहा कि
सीहोर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूचि में अपात्र लोगों के नाम
शामिल है। और कई मतदाता के नाम शामिल है या तो उनकी मृत्यू हो
गई है। या फिर उनके नाम सीहोर जिले के बहार व सीहोर जिले दूसरी विधानसभाओं में
नाम शामिल है। ऐसे अपात्र मतदाताओं के नाम काट कर पुन: सरवे कर योग्य
मतदाताओं के नाम जोड़ा जायेें।ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रुप से नईम नवाब
जिला कार्यकारी अध्यक्ष, राजाराम बड़े
भाई जिला उपाध्यक्ष,
राजेन्द्र ठाकुर, एडवोकेट शरद जोशी, नवेद खान, भगतसिंह तोमर,
आशीष गुप्ता, मोहन चौधरी निपानिया,
मन्नान लाल, बी.आर.सोनी,
जावेद नवाब,विकास सेन,
कासम पेंटर, मो.अस्फाक कुरेशी,
राकेश आजाद, बी.आर.सौलंकी,
साहिब खान, ओमप्रकाश सोनी,
अमान खान, जमील पान,
अमीन खान सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
दुष्कर्मियों को
खुलेआम सूली पर चड़ाने की मांग
अंतराष्ट्रीय
हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने दिया ज्ञापन
सीहोर।
अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर
मंदसौर में हुई दर्दनाक घटना पर आका्रेश व्यक्त कर जोरदार नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर दुष्कर्मी आसिफ और इरफान को सूली पर
चड़ाने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा की प्रदेश सरकार ने दुष्कर्मियों के
लिए फांसी के लिए कानून बना दिया है लेकिन अबतक कानून को अमल में नहीं लाया जा रहा
है जिस से प्रदेश में बेटियों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। अगर सरकार के द्वारा
जल्द हीं आरोपियों को फांसी नही दी गई तो अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय
बजरंग दल के द्वारा जिले भर में आदंालन किया जाएगा। ज्ञापन सौपने वालों में मनोज
आर्य,
शंकर ठाकुर, मनीष मेवाड़ा,
अंकित व्यास, जितेंद्र बिसोरिया,
दिनेश राठौर रवि माीेश्वरी, मकेश परमार, पप्मी मेवाड़ा,
प्रकाश परमार, अनिल सोलंकी,
राजकुमार यादव, पप्पू राजपूत,
राहुल राजपूत आदि कार्यकर्ता शामिल है।
विकास कार्य नहीं कराये जाने पर वार्ड
वासियों ने जलाया पार्षद का पुतला
सीहोर। वार्ड
क्रं. १८ के क्षैत्रीय नागरिकों का कहना है कि क्षेत्रीय वार्ड पार्षद श्रीमति
राखी सुशील ताम्रकार के द्वारा वार्ड में नाली नही बनाये जाने व कई जगह रोड निर्माण
नहीं कराया जा रहा है और ना ही शासन की अनेक योजनाओं सहित आवास योजना का लाभ भी
नहीं दिलाया जा रहा है। जिसके समबंध में क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा कई बार पार्षद
से निवेदन करने के बावजूद विकास कार्यों को लेकर उनके द्वारा अनदेखी की जा रही है।
इसी से आक्रोषित क्षेत्रीय नागरिकों ने पार्षद श्रीमति राखी सुशील ताम्रकार का
पुतला जला कर अपना विरोध प्रकट किया है। क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि वार्ड
क्र. १८ में उक्त पार्षद द्वारा मूलभूत सुविधाओं सहित विकास कार्य नहीं किये जाने
से वार्ड के नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है। यही नहीं वार्ड पार्षद स्वयं
नगर पालिका में उपाध्यक्ष के पद पर पदासीन है, बावजूद भी इनके द्वारा विकास कार्य नहीं होना अपने आपमें शर्मसार करता है।
पुतला जलाकर रोष व्यक्त करने वालों में प्रमुख रुप से शंकर कुशवाह, रमेश कुशवाह, राजकुमार,
सुरेश, शंकर,
रवि, लखन,
दिनेश, भगवानसिंह,
अखिलेश, डबली पंडित सहित अनेक क्षेत्रवासी उपकस्थत रहे।
जनप्रतिनिधियों
ने नपाध्यक्ष व उनके पति के खिलाफ एसपी को दिया शिकायती पत्र
नपा में ठेके पर
रखी गई कर्मचारी पर भी की कार्रवाई की मांग
सीहेार। सोमवार
को नगर पालिका के पार्षदों के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष अमीता अरोरा और नपाध्यक्ष
के पति जसपाल सिंह अरोरा सहित नगर पालिका में ठेके पर रखी गई महिला कर्मचारी भावना
ठाकुर पर सख्त कार्रवाई करने के लिए शिकायती पत्र जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल
को दिया है। नगर पालिका उपाध्यक्ष राखी ताम्रकार, पार्षद विजेंद्र परमार,
सौदरा बाई मेवाड़ा, बबीता सलुजा, तब्बशुम सफीक बाबा,
सुनीता संतोष शाक्य, आकाश रोहित, अनीता रमेश राठौर,
सुशील ताम्रकार, मुकेश मेवाड़ा, उमेश रोहित विरेंद्र सलूजा आदि ने एसपी को बताया की नपा की ठके पर रखी गई
कर्मचारी भावना ठाकुर के द्वारा शासकीय कार्यग् के लिए पार्षदों से रिश्वत मांगी
जाती है अगर रूपए नहीं दिए जाते है तो फाईलों को दबा लिया जाता है। इस की
शिकायत पार्षदों ने नगर पालिका की बैठक में सीएमओ को की। पार्षदों ने शनिवार ३० जून
को नगर पालिका में नपाध्यक्ष और उनके पति जसपाल सिंह अरोरा के द्वारा अभद्र
व्यवहार किया। नपाध्यक्ष पति ने कहा की यह कर्मचारी हमारे द्वारा रखी गई है इस को
कोई नही हटा सकता है। पार्षदों ने एसपी से कहा कि अध्यक्ष और उन के पति जसपाल
अरोरा महिला पार्षदों से आए दिन तानाशाह रवैया रखते है। पार्षदों ने एसपी से
संबंधितोंं पर मुकदमा कायम करने की मांग की है।
आदतन अपराधी
जिला बदर
जिले में शांति
एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री
तरुण कुमार पिथोड़े द्वारा एक आदतन अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के
आदेश प्रसारित किए हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री तरुण कुमार पिथोड़े ने
पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन से पूर्णतरू संतुष्ट होकर मध्यप्रदेश राज्य
सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 के अन्तर्गत
कन्हैयालाल आण्मांगीलाल बंजारा उम्र 30 साल निवासी
सुभाष कॉलोनी थाना नसरुल्लागंज जिला सीहोर को छरू माह के लिए सीहोर एवं उसके
सीमावर्ती जिले भोपालए रायसेनए होशंगाबादए हरदाए देवासए शाजापुर एवं राजगढ़ जिलों
की राजस्व सीमाओं से निष्कासित किया है।
उल्लखेनीय है कि यह आदतन अपराधी क्षेत्र में कभी भी कोई अप्रिय घटना कर सकता
है। इसका समाज में इतना आतंक है कि लोग इसके विरुद्ध रिर्पोट लिखवाने एवं गवाही
देने से कतराते हैं। इन्ही सब बिंदुओं को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी
श्री पिथोड़े ने जिला बदर की कार्यवाही की है।
गांव.गांव भ्रमण
कर रहा सारथी रथ
10 जुलाई तक दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा
11 से 24 जुलाई तक
जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा
जनंसख्या
स्थिरता पखवाड़ा एवं दंपति संपर्क पखवाड़ा-2018 के अंतर्गत
संचालित सारथी रथ के माध्यम से जिले के
सभी प्रमुख गांवों में भ्रमण कर मिशन परिवार विकास कार्यक्रम के बारे में आम
लोगोें को जागरूक किया जा रहा है। सारथी रथ के माध्यम से ऑडियो संदेश के साथ
प्रचार-सामग्री, पाम्पलेट, हेंण्डविल, स्टीकर का वितरण
हितग्राहियों को किया जा रहा है तथा सारथी रथ के साथ ही आशा एवं एएनएम संबंधित
गांव में ही परिवार कल्याण कार्यक्रम के महिला एवं पुरूष हितग्राहियों को अस्थायी
साधन कंडोम, ओरल पिल्स का वितरण करेंगी तथा दो बच्चों के
बीच अंतर रखने के अन्य अस्थायी साधन अंतरा इंजेक्शन एवं छाया गोली के संबंध में
हितग्राहियों को जानकारी दी जा रही है इसके अलावा स्थायी साधन पुरूष नसबंदी
एनएसव्हीटी तथा महिला नसबंदी सीटीटी एवं एलटीटी की जानकारी दी जा रही है।जिला
परिवार कल्याण अधिकारी डॉ.आनंद शर्मा ने बताया कि 27 जून से 10 जुलाई तक
आयोजित दंपत्ति संपर्क पखवाडा के अंतर्गत
जिले प्रत्येक गांव में आशा कार्यकर्ता व एएनएम घर-घर जाकर परिवार कल्याण
के अस्थायी एवं स्थायी साधनों का उपयोग करने वाले दंपत्ति को चिन्हित करेंगी तथा 11 जुलाई से 24 जुलाई तक
संचालित जनसंख्या स्थिरता पखवाडा के अंतर्गत महिला एवं पुरूष नसबंदी के विशेष
कैम्प लगाकर लक्ष्य अनुरूप हितग्राहियोंको लाभान्वित किया जाएगा। डॉ.शर्मा ने
बताया कि इस दौरान जिला स्तर पर 11 जुलाई 2018 को आयोजित
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला
स्तरीय परिवार विकास मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें परिवार कल्याण से संबंधित
हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा वहीं परिवार कल्याण की सभी जरूरी आवश्यक
सेवाएं परिवार विकास मेले में प्रदान की जाएगी। उक्त समस्त सेवाओं के संदर्भ में
सारथी रथ के माध्यम से आम हितग्राहियों को ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर जागरूक किया
जा रहा है।
आदिवासी वर्ग के
हितग्राहियों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के अवसर
आदिवासी वर्ग के
हितग्राहियों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए विभिन्न योजनाओं में भौतिक
लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण सीहोर ने बताया कि विभिन्न
योजनाओं में लक्ष्यों को बैंक शाखावार विभाजन किया जा चुका है। विभिन्न योजनाओं
में आवेदनकर्ता के लिए पात्रता निर्धारित की गई है।
मुख्यमंत्री
युवा उद्यमी योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना अन्तर्गत दस लाख से एक करोड़ तक
की सहायता योजनाए आवेदक कक्षा 10 वीं उत्तीर्णए स्थाई.जाति प्रमाण पत्रए मूल
निवासी प्रमाण पत्रए आधार कार्डए फोटोए परिचय पत्रए कोटेशनए प्रोजेक्ट रिपोर्ट
आवेदक द्वारा गतिविधिकी डीटेल्स रिपोर्ट ;विस्तृत
परियोजना प्रतिवेदनद्ध चार्टेड अकाउंटेंड द्वारा प्रमाणित कर आवेदन के साथ संलग्न
की जाना हैए आवेदनकर्ता किसी भी शासकीय योजना के अन्तर्गत पूर्व से सहायता का लाभ
प्राप्त हो तो इस योजना के अन्तर्गत पात्र नहीं होगा।
मुख्यमंत्री
कृषक युवा उद्यमी योजना
मुख्यमंत्री
कृषक युवा उद्यमी योजना अन्तर्गत पचास हजार से दो करोड़ तक की सहायता योजना अन्तर्गत आवेदक कक्षा 10 वीं उत्तीर्ण
होए जाति प्रमाण पत्र स्थाईए मूल निवासी प्रमाण.पत्रए आधार.कार्डए परिचय.पत्रए
फोटोए कोटेशनए प्रोजेक्ट रिपोर्ट आवेदक द्वारा प्रस्तावित गतिविधिकी डीटेल्स
रिपोर्ट ;विस्तृत परियोजना प्रतिवेदनद्ध चार्टेड
अकाउंटेंड द्वारा प्रमाणित कर आवेदन के साथ संलग्न की जाएगीध् आवेदनकर्ता किसी भी
शासकीय योजना के अन्तर्गत पूर्व से सहायता का लाभ प्राप्त किया हो तो इस योजना के
अन्तर्गत पात्र नहीं होगा।मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना मुख्यमंत्री स्वरोजगार
योजना अन्तर्गत पचास हजार से दस लाख तक की सहायता योजना अन्तर्गत आवेदक कक्षा 5 वीं उत्तीर्णए
जाति प्रमाण पत्र स्थाई होए मूल निवासी प्रमाण.पत्रए आधार.कार्डए परिचय.पत्रए
फोटोए कोटेशनए आवेदनकर्ता किसी भी शासकीय योजना के अन्तर्गत पूर्व से सहायता का
लाभ प्राप्त किया हो तो इस योजना के अन्तर्गत पात्र नहीं होगा।
मुख्यमंत्री
आर्थिक कल्याण योजना
मुख्यमंत्री
आर्थिक कल्याण योजना अन्तर्गत पचास हजार मात्र की सहायता योजना अन्तर्गत शिक्षति
का कोई बंधन नहींए बीण्पीण्एल राशनकार्ड होए जाति प्रमाण पत्र स्थाई होए मूल
निवासी प्रमाण.पत्रए आधार.कार्डए परिचय.पत्रए फोटोए आवेदनकर्ता किसी भी शासकीय
योजना के अन्तर्गत पूर्व से सहायता का लाभ प्राप्त किया हो तो इस योजना के
अन्तर्गत पात्र नहीं होगा।
प्रोफाईल पंजीयन
हेतु दिए निर्देश
कलेक्टर श्री
तरुण कुमार पिथोड़े ने आदेश जारी कर अनुसूचित जातिए जनजाति के विद्यार्थियों के
हितग्राही प्रोफाईल पंजीयन हेतु शासकीय महाविद्यालय के समस्त प्राचार्यों को उनसे
संबंधित अशासकीय संस्थाओं हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जो अपनी.अपनी
संस्थाओं के विद्यार्थियों का पंजीयन कराएंगे तथा संबंधित अशासकीय संस्थाओं के
विद्यार्थियों का भी पंजीयन कराएंगे। इसके लिए प्रत्येक संस्था में एक कर्मचारी की
ड़यूटी लगाई जाएगी। प्रोफाईल पंजीयन में मुख्य रूप से आधार कार्डए समग्र आईडीए
डिजीटल जाति प्रमाण.पत्र की आवश्यकता होगी। जिन विद्यार्थियों के पास प्रमाण पत्र
नहीं हैं उन्हें नवीन डिजीटल प्रमाण.पत्र बनवाने के लिए भी जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर
श्री तरुण कुमार पिथोड़े ने निर्देश दिए हैं कि सभी शासकीय संस्थाओं के प्राचार्य
समय.सीमा में अपने क्षेत्र के अनुविभागीय दण्डाधिकारी के कार्यालय में निर्धारित
समय पर अपनी संस्था एवं अधिनस्थ अशासकीय संस्थाओं की जानकारी के साथ उपस्थित
रहेंगे एवं वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अपनी प्रगति से अवगत कराएंगे।
मुख्य चिकित्सा
अधिकारी डॉ. तिवारी ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण
कल मुख्य
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.प्रभाकर तिवारी ने 2 जुलाई को दोपहर
12.बजे जिला चिकित्सालय, ट्रामा सेंटर
तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य केन्द्र का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान सिविल सर्जन
डॉ.ए.ए.कुरैशी,आर.एम.ओ. डॉ.सुधीर श्रीवास्तव ,प्रभारी अस्पताल
प्रबंधक श्रीमती संजूलता भार्गव,जिला लेखा प्रबध्ंाक श्री रमाकांत द्विवेदी
निरीक्षण के दौरान उपस्थित थे। सीएमएचओ ने
मातृ एवं शिुशु स्वास्थ्य केन्द्र मंे स्थित स्वास्थ्य संवाद केन्द्र,महिला ओपीडी,लेबर रूम,ए.एन.सी.एवं
पी.एन.सी.महिला भर्ती वार्ड का सघन निरीक्षण कर साफ-सफाई सहित उपकरणों का सही
रख-रखाव करने तथा रिकार्ड व्यवस्थित किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने
जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों की बैठक ली तथा दी जा रही सेवाओं के संबंध
में जानकारी प्राप्त की।
मुख्य चिकित्सा
एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.प्रभाकर तिवारी का पदभाग ग्रहण किए जाने के उपरांत जिला
चिकित्सालय एवं ट्रामा संेटर का पहला भ्रमण था।
इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन कार्यालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की बैठक
लेकर दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओें के संबंध में आवश्यक जानाकरी प्राप्त की।
उन्होंने ट्रामा सेंटर में स्थित ऑपरेशन थियेटर,इटेट वार्ड,दंत चिकित्सा
वार्ड,एक्स-रे रूम,सोनोग्राफी कक्ष,महिला एवं पुरूष
भर्ती वार्ड,मानसिक स्वास्थ्य उपचार कक्ष का भी सघन
निरीक्षण किया। डॉ.तिवारी ने कार्यरत कर्मचारियों को कार्यालयीन समय पर सेवा पर
उपस्थित होने तथा जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। एस.एन.सी.यू.के
निरीक्षण के दौरान उपस्थित चिकित्सा अधिकारी तथा नर्सिंग स्टाफ से भर्ती नवजात
बच्चों की संख्या,डेथ रेट,रेफरल सहित
वार्मर एवं अन्य उपकरणों से संबंधित सूक्ष्म जानकारी प्राप्त की तथा जरूरी दिशा
निर्देश दिए। आईपीडी ड्यूटी कर्मचारियों से कहा इमंरजंेसी ट्रे में सभी आवश्यक
दवाएं,इंजेक्शन व्यवस्थित रखे जाएं जिससे आपातकालीन
सेवाओं में किसी भी प्रकार की दिक्क्तें ना हो इस दौरान उन्हांेने आपातकालीन टेª का सूक्ष्म
निरीक्षण कर दवाओं की एक्सपायरी डेट भी देखी । उन्होंने कहा स्वास्थ्य सेवाओं में
किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस दौरान बॉयोमेडिकल
वेस्ट प्रबंधन के संबंध मंे भी कार्यरत स्टॉफ से सूक्ष्म जानकारी प्राप्त की। इस
दौरान जिला चिकित्सालय में मरीजों को वितरण किए जाने वाले भोजन की क्वालिटी के
संबंध में मरीजों से पूछताछ कर भोजन की गुणवत्ता के संबंध में निर्देश दिए।
1 comments:
Harrah's Reno Casino & Hotel - Mapyro
Harrah's 익산 출장안마 Reno Casino & Hotel is located in Reno, Nevada and is part of the Harrah's Resort Southern 천안 출장마사지 California Casino. 안성 출장안마 Harrah's Reno 남양주 출장샵 is an 충청남도 출장마사지
Post a Comment