Thursday, 28 January 2016

ग्रामीण की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास 2 हजार रुपए का अर्थदंड

@ SehoreExpress  app

NEWS BY बसंत दासवानी/बल्लू दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 28 January2016
आइजी दरबार में उठी पानी और क्वार्टर की समस्या
परेड और पुलिस लाइन का निरीक्षण
जवानों साफ सुथरी वर्दी पहनने के लिए कहा
सीहोर। गुरुवार को आइजी योगेश चौधरी द्वारा पुलिस लाइन और परेड का निरीक्षण किया जाकर पुलिस दरबार लगाया गया जिसमें जवानों द्वारा अपने दिल की बात कही गई। आइजी ने सभी जवानों से साफ सथुरी वर्दी पहनने के लिए कहा। गुरुवार को आइजी योगेश चौधरी जिला मुख्यालय पर आए उनके द्वारा सबसे पहले पुलिस लाइन पर परेड का निरीक्षण किया इसके बाद लाइन का भी निरीक्षण किया इस अवसर पर आयोजित दरबार में जवानों द्वारा अपनी समस्याएं बताई गई, जिसमें मुख्य रुप से पानी और क्वार्टर की समस्याए थी पुलिस लाइन क्वार्टर पर पीने के पानी तक का उचित इंतजाम नहीं होने की समस्या बताई गई इसके अलावा कहा गया कि क्वार्टर भी नहीं है जिनके तबादले अन्यत्र हो गए है वो भी क्वार्टर पर काबिज है, जिसके बारे में सूची बनाने के निर्देश उनके द्वारा दिए गए श्यामपुर के जवानों ने भी कहा कि उन्हें किराए के मकानों में रहना पड़ रहा है जिस पर श्री चौघरी ने कहा कि अभी नया थाना है वहां पर समय लगेगा। श्री चौधरी ने थाने आने वाली जनता से उचित व्यवहार करने के साथ इस बात की भी ताकीद दी कि आप सदा साफ सुथरी वर्दी पहना करें इससे आपका इम्प्रेशन खराब नहीं होगा।
ग्रामीण की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास
2 हजार रुपए का अर्थदंड
मवेशी चराने की बात को लेकर हुआ था विवाद
सीहोर। गुरुवार को विशेष न्यायाधीश श्री दिलीप कुमार मिश्र द्वारा हत्या के आरोपी ग्रामीण को आजीवन कारावास और तीन हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अभियोजन की ओर से लोक अभियोजक केके शर्मा द्वारा पैरवी की गई। अभियोजन से मिली जानकारी अनुसार 2 नवम्बर 2013 की दोपहर ढाई बजे नसरुल्लागंज थानान्र्तगत ग्राम श्यामपुरा निवासी 45 वर्षीय कमलसिंह गौंड आत्मज कालू गौंड अपने बेटे के साथ नयापुरा क्रबिस्तान की ओर से गुजर रहा था तभी ग्राम के ही रघुवीर आत्मज चंदन सिंह राजपूत द्वारा अचानक पीछे से कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया जिससे उसके सिर, गर्दन पर गंभीर चोंट आई और घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। नसरुल्लागंज पुलिस द्वारा मृतक के भतीजे ओमप्रकाश गौंड की सूचना पर हत्या का मामला कायम करते हुए मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश श्री दिलीप कुमार मिश्र द्वारा भादवि की धारा 302 के अंर्तगत रघुवीर आत्मज चंदन राजपूत पर आरोप दोषसिद्ध पाते हुए आजीवन कारावास और पाँच सौ रुपए का अर्थदंड और अनुसूचित जाति जनजाति एक्ट के अंर्तगत 2 वर्ष का कारावास और पाँच सौ रुपए अर्थदंड,  भादवि की धारा 506 के अंर्तगत 2 वर्ष का कारावास और पाँच सौ रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। अभियोजन की ओर से पैरवी केके शर्मा द्वारा की गई।
लाइनमेन ने की कनिष्ठ यंत्री के साथ मारपीट
जांच करने के दौरान हुई कहासुनी
पुलिस ने किया मामला दर्ज
सीहोर। जांच करने के दौरान लाइनमेन और कनिष्ठ यंत्री के बीच हुई कहासुनी विवाद में तब्दील हो गई और लाइन मेन ने कनिष्ठ यंत्री के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला कायम कर जांच कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कनिष्ठ यंत्री यशवंत राव पंवार और लाइन मेन जहीर मियां बिजली चोरी की जांच करने के लिए ग्राम रामनगर गए थे बताया जाता है कि ग्राम में जांच के दौरान ही लाइन मेन और कनिष्ठ यंत्री के बीच कहासुनी हो गई यहां मौजूद ग्रामीण अभी कुछ समझ पाते इससे पहले लाइन मेन द्वारा कनिष्ठ यंत्री के साथ मारपीट कर दी गई बीच बचाव करते हुए ग्रामीणों द्वारा इन्हें अलग अलग किया गया। बाद में मामला थाने पहुंचा जहां पर पुलिस ने कनिष्ठ यंत्री यशवंत राव पंवार की रिपोर्ट पर जहीर मियां के खिलाफ भादवि की धारा 294,323 के अंर्तगत मामला कायम कर लिया है।
बाइक सवार पिता पुत्र की दर्दनाक मौत
दूध लेकर जा रहे थे अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
सीहोर। गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला कायम कर लिया है ग्राम में इस घटनाक्रम से शोक का वातावरण बन गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम झरखेड़ा से प्लेटिना एमपी 42 एमएफ 7349 से झरखेड़ा निवासी लीला किशन आत्मज पूना जी पाटीदार उम्र 65 अपने बेटे राधेश्याम पाटीदार उम्र 36 गुरुवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे एनएच 12 पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी सुबह के अंधेरे में वाहन रूका नहीं और किसी अन्य का पता नहीं चल पाया सुबह जब रोशनी हुई तो पिता पुत्र का मरणासन्न अवस्था में पाया गया दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपर्द किया गया ग्राम में इस घटनाक्रम से शोक का वातावरण बन गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला कायम कर लिया है।
अस्पताल परिसर के निकट मिली लाश
लाश की नहीं हो सकी शिनाख्त
सीहोर। गुरुवार को पुलिस ने अस्पताल परिसर के निकट एक युवक की लाश बरामद की है पर लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जिला अस्पताल परिसर के निकट गुरुवार की सुबह पुलिस ने एक युवक की लाश बरामद की है जो काफी सड़ी गली अवस्था में है जिसका पोस्टमार्टम करा लिया गया है पर इन पंक्तियों के लिखे जाने तक मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है प्रारंभिक तौर पर पुलिस का यह पता चला है कि वो दो दिन पहले तक तो जिला अस्पताल में ही भर्ती था।
स्कूल बस का पहिया खाई में फंसा
बड़ा हादसा टला पाँच विद्यार्थी घायल
सीहोर। गुरुवार को बुदनी घाट के निकट एक स्कूली बस का पहिया खाई में फंस गया, जिससे पाँच विद्यार्थी घायल हो गए पर पालकों और स्कूल के विद्यार्थियों सहित स्कूल प्रंबधन द्वारा बड़ा हादसा टल जाने से राहत की सांस ली है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार को बुदनी के दीनदयाल स्कूल की बस क्रमांक एमपी 37 पीओ 283 का चालक जब विद्यार्थियों को बुदनी छोडऩे के लिए जा रहा था तभी बुदनी घाट के एक किलो मीटर पहले उसकी बस का पहिया खाई में फंस गया जिससे बस में बैठे करीब तीन दर्जन से अधिक विद्यार्थियों और स्टाफ की जान सांसत में आ गई पर ईश्वरीय कृपा के चलते बस से सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया, पुलिस के अनुसार अंजली, संध्या, पलक, प्रीति सहित पाँच विद्यार्थियों को मामूली चोंट आई है। बुदनी पुलिस द्वारा चालक नंदू के खिलाफ भादवि की धारा 279 337 का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
शटर का ताला तोड़कर बाइक और मोटर चुराकर ले गए
पुलिस ने तीन संदेही लोगों पर किया प्रकरण दर्ज
सीहोर। मकान के कक्ष में लगे शटर का ताला तोड़कर बाइक मोटर आदि समान चुराकर ले जाने का मामला प्रकाश में आने पर पुलिस ने तीन लोगों पर संदेही के रूप में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आवास नगर देवास निवासी हेमराज आत्माराम आर्य का मकान आष्टा तहसील के ग्राम चिन्नौटा में भी है बताया जाता है कि बीती रात चिन्नौटा के मकान में लगे शटर का ताला तोड़कर चोर हीरोहोंडा स्पलेंडर क्रमांक एमपी 37 एमसी 5181 विद्युत मोटर, 350 फीट केबल, और पनडुब्बी मोटर चुराकर ले गए। पुलिस के अनुसार हेमराज आर्य द्वारा इस मामले की शिकायत करते हुए पीपलरांवा देवास के कंजर राधेश्याम, कमल, जगदीश पर संदेह व्यक्त किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जावर हायर सेकेण्डरी स्कूल में हुआ विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण
जावर।  स्थानीय शा.उ.मा.वि. जावर में राष्ट्रीय बाल संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय केम्प आयोजित कर स्कूली छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। संस्था के वरिष्ट अध्यापक शंकर लाल गुप्ता ने बताया कि दो दिन चले स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम में डा. अशोक मालवीय, डा. तहसीन फातमा, ए.एन.एम. संतोषी नाईक तथा फार्मसिस्ट प्रार्थना दीवांकर के दल ने 256 छात्र-छात्रओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर रोग से पीडि़त छात्र-छात्राओं को सिविल अस्पताल आष्टा रेफर किया गया। डा. अशोक मालवीय ने बताया कि रोग के परीक्षण के आधार पर 29 छात्र-छात्राओं को सिविल अस्पताल आष्टा रिफर किया गया जहां पर विशेषज्ञ चिकित्सको द्वारा नि:शुल्क इलाज किया जावेगा।
प्रांतीय आह्वान पर शिक्षक संघ ने ज्ञापन सौंपा
धरना देकर सौंपा गया ज्ञापन
सीहोर। मध्यप्रदेश  शिक्षक संघ के प्रांतीय आह्वान पर  शिक्षक संघ की जिला शाखा सीहोर ने जिलाध्यक्ष विनय सिंह चौहान के नेतृत्व में धरना पश्चात 11 सूत्रीय मॉगों का मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन राजकुमार खत्री संयुक्त कलेक्टर, जिला सीहोर को सौंपा गया।  म.प्र. शिक्षक संघ शिक्षकों व अध्यापकों की विभिन मॉगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद कर चुका है। 11 सूत्रीय मॉगों में प्रमुख मॉगों 10, 2030 वर्ष की सेवा पूर्ण करनें पर समयमान वेतनमान, शिक्षक/अध्यापक संवर्ग की पदोन्नति, संविदा शाला शिक्षकों के संविदा काल 02 वर्ष करनें तथा मानदेय में वृद्धि, विश्रामावकाश में कटौती के फलस्वरूप पूर्वानुसार 10 दिवस के अर्जित अवकाश का संरक्षण, अध्यापक संवर्ग के लिए समूह बीमा योजना लागू करना, अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि आदि मांगे शामिल हैं। जिला स्तर पर ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष विनयसिंह चौहान सहित कुन्दन लाल राय, अनिल सिंह मुक्तावत,महेश आर्य, के.के.झमटानी, अता अल्ला खान, सतीश गौर, जागेश्वर भगत, रूप सिंह वर्मा, गोपाल अग्रवाल, सुरेश नारायण चौबे, राहुल गौर, कुलदीप जायसवाल, विजय चौधरी, पराग सराठे, संतोष मिश्रा, यासीन खान, रामशंकर तिवारी, संतराम यादव, राधेश्याम सिलावट आदि उपस्थित थे।
चतुर्थी पर हुई विशेष पूजा अर्चना
सीहोर,  गणेश चतुर्थी के शुभ एवं दुलर्भ अवसर पर सीहोर स्थित सिद्वीविनायक गणेश मंदिर पर  विशेष पूजा अर्चना व महाआरती का आयोजन किया गया। गणेश मंदिर के व्यवस्थापक व पुजारी पं. कांता देवी व्यास ,नरेन्द्र व्यास , भुवनेश व्यास व चारूचंद्रा व्यास द्वारा भगवान गणेश का महाश्रंगार किया जाकर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।
दिवगंत व्यास को दी गई श्रद्वाजंलि
सीहोर , माता रूकमणि व्यास , आचार्य रघुनंदन व्यास व आचार्य चन्द्र किशोर व्यास को भाव विभोर होकर भोपाल से पधारे गणेश भक्त मण्डल के पद यात्रिओं ने श्रद्वासुमन अर्पित किये। आचार्य पं. चन्द्र किशोर व्यास स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को गणेश भक्तों ने श्रद्वासुमन अर्पित किये। श्री व्यास का निधन पिछले दिनों हो गया है भोपाल से पधारे सैकड़ों श्रद्वालुओं ने भगवान गणेश का ध्यान कर पूजा अर्चना की व गुरूवरों के चरणों में श्रद्वासुमन अर्पित किये व संकल्प लिया कि अगली पद यात्रा स्वयंभू चिंतामन गणेश मंदिर उज्जैन की ओर की जायेगी।
जिले में कृषि विपणन पुरूस्कार योजना प्रारंभ
सीहोर। राज्य शासन के निर्देशानुसार 1 फरवरी से 31 जुलाई,16 तक की अवधि के लिए कृषि विपणन पुरूस्कार योजना 2016 (प्रथम) 1 फरवरी से प्रारंभ की जा रही है जिसमें कुल दस पुरूस्कार में एक लाख चार हजार रूपये की राशि पुरूस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।  सचिव कृषि मण्डी समिति सीहोर ने बताया कि कृषि उपज मण्डी समिति सीहोर द्वारा कृषि विपणन पुरूस्कार योजना 2016 (प्रथम) 1 फरवरी,16 से प्रारंभ की जा रही है। अब 1 फरवरी से मण्डी प्रांगण सीहोर में विक्रय की गई कृषि उपज के अनुबंध पत्र एवं भुगतान पत्रक मंडी कार्यालय में प्रस्तुत कर कृषक ईनामी कूपन प्राप्त कर सकते है।  पुरूस्कार विवरण कृषि विपणन पुरस्कार योजना 2015-16 (प्रथम) के अंतर्गत जो दस पुरूस्कार कृषकों को दिए जाएंगे उनमें एक प्रथम पुरूस्कार रूपये 21 हजार, दो द्वितीय पुरूस्कार 15-15 हजार, 3 तृतीय पुरूस्कार 11 - 11 हजार तथा चार चतुर्थ पुरूस्कार 5 - 5 हजार राशि के प्रदान किए जाएगे। जिले के कृषकों से आग्रह किया गया है कि वे अपनी कृषि उपज अधिक से अधिक मात्रा में मण्डी प्रांगण सीहोर में लाकर विक्रय करें और कृषि विपणन पुरूस्कार योजना 2016 (प्रथम) का लाभ उठायें।
कलेक्टर द्वारा उमंग शिविर के क्रियान्वयन हेतु दिशा निर्देश जारी
सीहोर। कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे द्वारा जिले में उमंग शिविरों के सफल संचालन हेतु प्रत्येक स्तर पर प्रबंधन हेतु जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला प्रबंधक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सीहोर को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।  कलेक्टर ने बताया कि उमंग शिविर एक ऐसी पहल है जो एक साथ अतिकतम वजन एवं मध्यम वजन के बच्चों को लाभांवित कर ग्राम को कुपोषण चक्र से मुक्त करते हुए स्वस्थ एवं सुपोषित ग्राम बनाने में सहायक होगी। उमंग शिविर सघन तौर से चयनित 120 ग्रामों में निरंतर चलाये जाएंगे जब तक अतिकम के वजन के बच्चें कम न हो जाए अथवा वह ग्राम कुपोषण से मुक्त न हो जाए। पर्यवेक्षक की उमंग शिविर में अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका है वह क्यूरेटिव रणनीति के अंतर्गत ग्राम में सात दिवसीय उमंग शिविर में एवं प्रीवेन्टिव गतिविधियों अंतर्गत 12 दिन निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करेंगी। उमंग शिविर के हस्तक्षेप कलेक्टर ने बताया कि उमंग शिविर में बच्चों को उच्च कैलोरी का भोजन तथा मातापिता को विशेष परामर्श दिया जाएगा तथा हर माह नियमित वृद्धि निगरानी की जाएगी। एक माह में एक सेक्टर में 3 उमंग शिविरों का आयोजन 3 से 9 फरवरी,16, 4 से 10 फरवरी,16 तथा 5 से 11 फरवरी,16 तक किया जाएगा। पर्यवेक्षक द्वारा 1, 3 तथा 7 वें दिवस वजन लिया जाएगा तथा वजन मेला, ग्राम मेपिंग, गृह चिन्हांकन शिविर स्थल की तैयारी, परामर्श सत्रों का आयोजन, आंगनवाडी कार्यकर्ताएवं पोषण सहयोगिनियों द्वारा गृह भेंट किए गए बच्चों के परिवारों का विवरण की रिपोटिंग की जाएगी। संबंधित एनएनएम की जिम्मेदारी होगी कि वो अपने क्षेत्रांतर्गत शिविरों में प्रथम एवं अंतिम दिवस में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराएं।
राज्य उद्यानिकी मिशन योजना अन्तर्गत कृषक प्रशिक्षण का आयोजन संपन्न 
सीहोर। राज्य उद्यानिकी मिशन योजना अन्तर्गत उद्यान विभाग, सीहोर द्वारा कृषक प्रशिक्षण का आयोजन सी. आर. डी. ई. कृषि विज्ञान केन्द्र, प्रक्षेत्र सेवनियॉ में गत दिवस संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजेश गौर, अध्यक्ष, कृषि स्थाई समिति, सीहोर थे। कार्यक्रम में श्री पुरूषोत्तम जोशी, सहायक संचालक, उद्यान, सीहोर एवं श्री जे. के. कनौजिया, प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, सेवनियॉ सीहोर, श्रीमति भारती पाटिल, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, श्री डी. एस. परमार, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, उद्यान विभाग, सीहोर व कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकगण उपस्थित थे। प्रशिक्षण सत्र के दौरान कार्यक्रम का मुख्य उदे्श्य कृषकों को उद्यानिकी फसलों में कौशल विकास करना है, की जानकारी श्री पुरूषोत्तम जोशी, सहायक संचालक, उद्यान विभाग, सीहोर द्वारा उपस्थित कृषकों को दी। इसके साथ ही विभाग द्वारा कृषकों के हित में चलायी जा रही योजनाओं जैसे पॉली हाउस, नेट हाउस, टनल्स, सब्जी उत्पादन कार्यक्रम, स्प्रिंकलर सेट, ड्रिप सिस्टम आदि पर विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख श्री जे. के. कनौजिया जी ने पॉवर प्वाइंट के माध्यम से पॉली हाउस, सेड नेट, ग्रीन नेट आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा एवं विभिन्न फसलों (सब्जी, फूल, उद्यानिकी) की किस्मों का चुनाव, मृदा परीक्षण, समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन, सीहोर जिले में उद्यानिकी समस्यायें एवं संभावनायें, फसलों की उन्नत प्रजातिया, सिंचाई प्रबंधन, उद्यानिकी फसलों के प्रमुख रोग व कीट हेतु समन्वित प्रबंधन, सब्जी फसलों में प्लास्टिक कल्चर का उपयोग आदि विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। श्री संदीप चैहान, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, सीहोर ने विभिन्न फसलों (सब्जी, फल, फूल) में रोगों की पहचान व उनका प्रबन्धन एवं प्रमुख कीटों की पहचान व बचाव, उच्च गुणवत्ता युक्त सब्जी उत्पादन प्राप्त करने हेतु एकीकृत कीट प्रबन्धन तकनीक के महत्व से अवगत कराया, साथ ही साथ सब्जियों में समन्वित कीट - व्याधि प्रबंधन पर विस्तृत से चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजेष गौर, अध्यक्ष, कृषि स्थाई समिति, सीहोर ने कृषकों को समन्वित कृषि प्रणाली पर चर्चा करते हुए कृषकों को पशुपालन के साथ - साथ फूलों व सब्जी उत्पादन, आम, अमरूद, सीताफल, संतरा आदि फसलों का समावेष अपनी कृषि में करने के प्रति जागरूक किया। आपने केन्द्र के प्रक्षेत्र पर प्रदर्षित कृषि की नवीन तकनीकों का अवलोकन किया साथ ही कृषकों से इन नवीन कृषि तकनीकों को अपनी कृषि में अपनाने हेतु प्रेरित भी किया। तत्पष्चात कृषकों को कृषि विज्ञान केन्द्र, प्रक्षेत्र का भ्रमण श्री जे. के. कनौजिया, प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा कराया गया। भ्रमण के दौरान केन्द्र पर प्रदर्षित उद्यानिकी की नवीन तकनीकें जैसे आम बागवानी, अमरूद बागवानी, अमरूद की अतिसघन बागवानी, सीताफल बागवानी, संतरा बागवानी, पपीता बागवानी आदि पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।  इस प्रषिक्षण कार्यक्रम में सीहोर जिले के विकासखण्ड सीहोर के विभिन्न ग्रामों से लगभग 75 कृषकों ने अपनी सहभागिता सुनिििष्चत करायी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र सीहोर के वैज्ञानिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कृषकों द्वारा उद्यानिकी के क्षेत्र में अपनी समस्याओं पर आधारित प्रष्न पूॅछे गये जिनकी निराकरण प्रभावी तरीके से उपस्थित वैज्ञानिकों द्वारा किया गया।
समर्पण भाव और मन को स्थिर करके ही हो सकता है ईश्वर से साक्षात्कार-भारद्वाज
सीहोर, भक्ति का उक्त मार्ग बताते हुए कथा के चौथे दिन कथा व्यास पं.अभिषेक भारद्वाज ने राजा बलि की कथा  का विस्तृत वर्णन करते हुऐ कहा कि उन्होनें किस प्रकार से ब्राह्मण के रूप में याचक बनकर आऐ भगवान वामन द्वारा मांगी गई तीन पग धरती दान कर अपना सर्वस्त्र एवं स्वयं को भी अर्पणकर दिया था। अंत में वही भगवान उसकी कर्तव्यनिष्ठ श्रद्वाभक्ति से प्रसन्न हो उनके यहां पाताल में जाकर द्वारपाल बने । वामन अवतार की कथा के बाद रामजन्म की कथा संक्षेप में कही तत्पश्चात भगवान श्री कृष्ण के जन्म तक का वृत्तांत सुनाया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया जिसमें गाई गई अनेक बधाईयों पर उपस्थित धर्मप्रेमियों ने उत्सापूर्वक नृत्य भी किया। आचार्य रागिनी शर्मा ने बताया धर्म का महत्व कथा में भोपाल से पधारी सुश्री रागिनी शर्मा व्याकरण विद ने धर्म प्रेमी श्रोताओं के अग्रह पर उपस्थित श्रोताओं को धर्म का महत्व बताया उन्होने शास्त्रों के प्रमाण सहित धर्म की विस्तृत व्य या करते हुए श्रोताओं से धर्म मार्ग पर चलने का आग्रह किया। भागवत कथा श्री आर के चतुर्वेदी ,श्रमति पार्वती चुतुर्वेदी एवं उनके पुत्र प्रफुल्ल चतुर्वेदी के द्वारा भगवती कालोनी में आयोजित की गई। इसमें कथा व्यास पं. अभिषेक भारद्वाज संचालन एवं पूजन पं. प्रदीप पाठक,दीपक शर्मा, व अखिलेश तिवारी द्वारा किया गया एवं संगीत मण्डली में गायक मनीष पटेल , पंकज राव सिन्थसाइजर, नरेन्द्र वर्मा हारमोनियम , एवं शिवम गोस्वामी ने तबले पर संगत की।
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा
सीहोर , स्कूल ऑफ ओलंपिक एसोएिशन के अंतर्गत अन्र्तराज्यस्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा का आयोजन 31 जनवरी से 1 फरवरी को सीहोर जिले के आवासीय खेलकूद मैदान पर किया जा रहा है, जो भी खिलाड़ी भाग लेना चाहते है। वह अपने साथ एक फोटो व जन्म प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि लेकर आए, प्रतियोगिता में दौड़ 100 मी. 200मी .400मी. 800 मी.1500 मी. 3000मी. 5000 मी. 10000 मी. की होगी एवं लांग जम्प, हाई जम्प, ट्रिपल जम्प, गोला फेक, तवा फेक इन स्र्पधाओं में जो  खिलाड़ी भाग लेंगे उनकी आयु 8 वर्ष से 35 वर्ष के खिलाडी भाग ले सकते है।
शिकायतों के लिए आष्टा नगरपालिका में टोल फ्री नंबर शुरू
कक्ष क्र. 8 में बनाया गया शिकायत केन्द्र
सीहोर। नागरिकों की बेहतर सेवा एवं समस्याओं के निराकरण के लिए नगर पालिका परिषद आष्टा के अध्यक्ष कैलाश परमार ने कार्यालयीन व्यवस्थाओं में परिवर्तन करते हुए कार्यालय के कक्ष क्र. 08 में शिकायत कक्ष शुरू किया है। शिकायत कक्ष में नागरिकों की सुविधा के लिए टोल फ्री नम्बर भी आज से शुरू कर दिया गया हैं। टोल फ्री नंबर 07560-245012 पर कोई भी व्यक्ति अपने मोबाईल से या टेलीफोन से नगरपालिका में अपनी षिकायत दर्ज कराएगा तो उसे की गई कॉल का कोई शुल्क नही देना होगा। इस अभिनव कार्य के संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने बताया नगरपालिका के उपाध्यक्ष खालिद पठान, पार्षदगण  ने इस अभिनव कार्य का आज शुभारंभ कर दिया है। सभी नागरिक अब कार्यालयीन समय प्रात: 10:30 बजे सायं 5:30 बजे तक अपनी शिकायते इस टोल फ्री नंबर पर दर्ज करवा सकेंगे। इस कक्ष का प्रभारी कर्मचारी उस शिकायत को संबंधित शाखा की ओर भेजेगा तथा नगरपालिका की संबंधित शाखा दर्ज की गई समस्या का निराकरण करेंगे। टोल फ्री नंबर आधुनिक संचार माध्यम से नागरिकों को नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध हो इसलिए शुरू किया है। नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने कहा कि अब सभी नागरिकगण अपनी शिकायते टोल फ्री नंबर पर दर्ज करवाएं। अध्यक्ष, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, उपाध्यक्ष, पार्षदगण समय-समय पर दर्ज की गई शिकायतों के निराकरण में मार्गदर्शन देकर शिकायत निराकृत कार्य हेतु संबंधित शाखा को निर्देश दे सकेंगे।
एक शाम देश के नाम कार्यक्रम सम्पन्न
नीमच - श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर चौक खड़ावदा में शासकीय माध्यमिक विद्यालय द्वारा एक शाम देश के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  एस.एल. भियांजा ( प्राचार्य - शा.क.उ.मा.वि. कुकड़ेश्वर), एवं  ललित मालवीय (वरिष्ठ अध्यापक) उपस्थित  थे। अध्यक्षता श्री रूपा गरासिया (सरपंच प्रतिनिधि) ने की। गोपाल ठेकेदार, परशराम ((गुड्डा) जाट, जगदीश जाट, पप्पू टेलर, जरेसिंह जाट, देवीलाल गरासिया, बगदीराम पटेल, दशरथ उपाध्याय, दिनेश पोरवाल आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की पूजा व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। मध्य प्रदेश गान, देश भक्ति गीत, धार्मिक गीतों की शानदार रंगारंग प्रस्तुतियां शा. मा. वि. के छात्र छात्राओ ने दी कार्यक्रम देर रात तक चला। इस अवसर पर घनश्याम उपाध्याय द्वारा कक्षा  10 वीं में श्रेष्ठ परिणाम लाने वाले छात्र छात्राओ कों नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी। संस्था कौशल उदय द्वारा छात्र छात्राओ द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। कार्यक्रम के अंत में महेश खींची, तपन जैन, भावेश जैन, दीपांशु वैष्णव, अंकित गोयल, राजेश सेन, मंगल कछावा, सुरेश मालवीय, आदि द्वारा भारत माता की आरती की गयी। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने पर शिक्षक मंगल कछावा व शंभूलाल धनगर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सूत्रधार व संचालन दीपक सेन ( सोलंकी) ने किया व आभार बालाजी सेवा समिति अध्यक्ष जगदीश जाट ने व्यक्त किया।
10 फरवरी से होगी श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा
सीहोर , श्री प्रसिद्व चिंतामन सिद्व विनायक गणेश मंदिर से पश्चिम में 2 किलो मीटर दूर स्थित ग्राम सेवनिया में पंडित मोहित राम के मुखारविंद से 10 फरवरी से 16 फरवरी तक श्रीमद भागवत कथा होगी। कथा का समय दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रहेगा। कलश यात्रा श्रीराम मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल तक पहुंचेगी।
कृषक महिलाओं के बीच हुई रस्सा कस्सी प्रतियोगिता
सीहोर। ग्राम छापरी दोराहा में कृषक महिलाओं के लिए आयोजित रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित अशोक ध्यानचंद उपस्थित रहे। विशेष अतिथि जिला जनपद पंचायत परियोजना अधिकारी राजेश राय, शिक्षक श्री रिछारिया, ग्राम सरपंच दशरथ मीणा एवं ग्राम के पटेल मौजूद रहे। आयोजन  खेल युवा कल्याण विभाग राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से मेघा परमार व ग्राम सरपंच दशरथ मीणा, बालेस मीणा का विशेष सहयोग रहा। स्वागत  मुख्य अतिथि का ग्राम के सरपंच व पटेल द्वारा हमारी पारंपरिक भारतीय ग्रामणी पर परा के अनुरूप साफा बांध कर किया गया। नुक्कड़ नाटक का मंचन महिलाओं की देश में आगे बढऩे की स्थिति का मंचन नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया। उद्बोधन  जिला परियोजना अधिकारी राजेश राय ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के अन्दर छिपी हुई प्रतिभा को आगे लाने एवं उनका मनोबल बड़ाने की यह एक अनूठी और अच्छी पहल है। सरकार के द्वारा भी महिलाओं के उत्थान के लिये निरंतर प्र्रयास कर रही है, यदि इस तरह से युवा वर्ग आगे आयेंगें तो स्थिति बदल सकती है। देश को पंचायत को और हमें ऐसे युवाओं की बहुत ज्यादा आवश्यकता है, जो देश को आगे बढ़ाने के लिये महिलाओं के उत्थान के लिये कार्य करें। अशोक ध्यानचंद ने कहा कि देश में महिलाओं की स्थिति बदल रही, मेरीकॉम, अरुणिमा सिन्हा, सानिया नेहाल देश का तिरंगा पूरे विश्व में लहरा रही है ।  सरपंच दशरथ मीणा ने कहा कि छापरी गांव धन्य हुआ जो अशोक ध्यानचंद जी के कदम गांव पड़े व हमारे गांव को गौराविन्त किया।  रस्साकसी प्रतियोगिता में महिलाओं की 13-13 में बटी हुई दो टीमों ने भाग लिया। जब रस्सा खेचा दोनों टीमों में कसमाकस का मुकाबला रहा। प्रतियोगिता में महिलाओं की होसला अफजाई के लिये पुरुषों व बच्चों ने तालिया बजाकर उत्साहवर्धन किया।  जीती व हारी दोनों महिला टीमों को स्वरोजगार हेतु डिस्पोजल बनाने की मशीन खरीदने के लिये दस-दस हजार की नगद राशि अशोक ध्यानचंद द्वारा प्रदान की गई। अंत में मेघा परमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
बास्केटबाल खिलाडिय़ों का नेशनल में चयन
सीहोर। शहर के उभरते बास्केटबाल खिलाड़ी रोहित यादव और मिनल सोलंकी का आगामी एक फरवरी से हैदराबाद में होने जा रही राजीव गांधी ग्रामीण खेलकूद पायका प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश बास्केटबाल टीम में चयन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए बास्केटबाल के कोच शानू खान ने बताया कि बास्केटबाल खिलाड़ी रोहित यादव और मिनल सोलंकी का पूर्व भी नेशनल के लिए चयन हुआ था, इस बार गत दिनों भोपाल में आयोजित स्टेट बास्केटबाल प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन के बल पर उक्त दोनों खिलाडिय़ों ने मध्यप्रदेश बास्केटबाल टीम में अपना स्थान पक्का किया है। चयनित खिलाडिय़ों को बधाई देने वालों में विधायक सुदेश राय, नपाध्यक्ष श्रीमती अमिता जसपाल अरोरा, जिला खेल अधिकारी आनंद स्वामी, बसंत दासवानी, शानू खान, अतुल रजोरिया, दीपक चौहान, अतुल तिवारी, अमित रिछारिया, प्रियांशु दीक्षित, रोहन यादव, ऋषि राय, उज्ज्वल त्यागी, सत्यम जाटव, शुभम वनवासी, संयोगिता विश्वकर्मा, संदीप जमालिया, अनिल यादव, अनिल सींडे, आदित्य, आशीर्वाद पाठक, सौरभ चौहान और सूर्यांश राठौर आदि शामिल थे।
संतोष ट्राफी का शुभारंभ
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर मध्यप्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में सात दिवसीय संतोष ट्राफी चयन शिविर का शुभारंभ एसोसिएशन के संरक्षक रमेश सक्सेना ने किया। चयन शिविर तीन फरवरी तक चलता रहेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए कोच ललिता सैनी ने बताया कि इस शिविर में पूरे प्रदेश के करीब 60 सीनियर फुटबाल खिलाडिय़ों ने भाग लिया है। इसमें अब तक 30 बेस्ट खिलाडिय़ों को दूसरे दौर के लिए चयनित किया गया है। आगामी तीन फरवरी को टीम का चयन कर गोवा के लिए रवाना किया जाएगा।
अब सीहोर में दो दिन के अन्तराल से किया जायेगा जल प्रदाय
सीहोर। नगर के जल भण्डारण क्षेत्रों में औसत से अत्याधिक कम वर्षा होने के कारण नगर की पेयजल व्यवस्था हेतु जल भण्डारण स्त्रोतों में कम क्षमता में जल भण्डरण होने एवं वर्तमान में जमीन के जल स्तर में तेजी से आ रही गिरवट को ध्यान में रखते हुए उपलब्ध पानी की मात्रा को आगामी वर्षा ऋतु तक उपयोग हेतु सीहोर नगर के जल प्रदाय के अन्तराल में वृद्धि किये जाना नगर हित में आवश्यक हो गया है। 28 जनवरी 2016 से एक दिन के अन्तराल के स्थान पर दो दिन छोड़कर जल प्रदाय किया जाना निश्चित किया गया है। साथ ही प्रति सप्ताह उपलब्ध पानी एवं जल प्रदाय व्यवस्था की समीक्षा की जावेगी तथा उसी अनुसार जल प्रदाय की समय सारिणी में परिवर्तन किया जावेगा, ताकि नगर वासियों को आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट का सामना न करना पड़े ।
नपाध्यक्ष पहुची जमोनिया तालाब, पेयजल सप्लाई व्यवस्था के लिये दिये निर्देश
जनता परेशान ना हो, हर दिन मिले पानी - श्रीमति अरोरा
जमोनिया तालाब में 2 फिट कम है पानी
सीहोर। नगर पालिका की पेयजल वितरण व्यवस्था को देखने गुरुवार को स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा काहिरी बंधान पहुॅची। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि पेयजल वितरण में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जनता को पानी मिलना हमारी पहली अनिवार्यता है। जबकि जमोनिया तालाब में इस वर्ष गत वर्ष के मुकाबले 2 फिट पानी कम है। जमोनिया तालाब में बने पानी फिल्टर प्लांट की व्यवस्थाओं को देखने और जमोनिया तालाब में पानी की क्या स्थिति है का जायजा लेने आज नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा वहॉ पहुॅची। मु य नगर पालिका अधिकारी अमर सत्य गुप्ता सहित पेयजल वितरण व्यवस्था के अधिकारी श्री चंद्रायण व श्री राठौर भी उनके साथ पहुॅचे। जब सांसद प्रतिनिधि श्री जसपाल सिंह अरोरा ने यहॉ पूछा कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष आज की तारीख में कितना पानी कम या ज्यादा है तो उन्हे अधिकारियों ने बताया कि 2 फिट पानी कम है। इस पर अध्यक्ष श्रीमति अरोरा ने स त लहजे में कहा कि यदि पानी कम भी है तो भी आप व्यवस्था संभालिये। किसी भी स्थिति में जनता को पानी की परेशानी नहीं आनी चाहिये। पानी लगातार सप्लाई होता रहे। इसलिये यदि किसी तरह की व्यवस्था सुधारनी है तो हमें बताईये। हर दूसरे दिन जिस क्रम में पानी वितरित हो रहा है होता रहना चाहिये।
अरोरा मित्र मण्डल ने किया निगम मण्डल अध्यक्षों का सम्मान
 सीहोर। नवनियुक्त खादी ग्रामोद्योग निगम अध्यक्ष व भाजपा संगठन मंत्री श्री सुरेश आर्य, मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष श्री तपन भौमिक तथा महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष लता वानखेड़े व श्री गुरु प्रसाद शर्मा अध्यक्ष वन विकास निगम का श्री जसपाल सिंह अरोरा मित्र मण्डल ने भोपाल पहुॅचकर जोरदार स्वागत किया।  हाल ही में मध्य प्रदेश शासन द्वारा खादी ग्रामोद्योग निगम के अध्यक्ष पद पर सुरेश  आर्य को नामांकित किया है। जिससे जसपाल सिंह अरोरा मित्र मण्डल में खुशी छाई हुई थी। बुधवार को श्री आर्य के शपथ ग्रहण समारोह में अरोरा मित्र मण्डल बड़ी सं या में भोपाल पहुॅचा जहॉ उन्होने श्री सुरेश जी आर्य का जोरदार स्वागत किया । यहॉ कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि श्री जसपाल सिंह अरोरा ने संबोधित करते हुए कहा कि सुरेश जी आर्य का व्यक्तित्व बहुत सरल और सहज है। उनके मार्गदर्शन में खादी ग्रामोद्योग निगम का चहुॅमुखी विकास होगा। भोपाल में ही मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष श्री तपन भौमिक के शपथ ग्रहण समारोह में भी श्री अरोरा मित्र मण्डल ने पहुॅचकर उनका जोरदार स्वागत किया। यहॉ बड़ी सं या में पहुॅचे अरोरा मित्र मण्डल के उत्साह को देखकर श्री भौमिक ने भी सभी कार्यकर्ताओं की सराहना की। महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष लता वानखेड़े ने ाी बुधवार को ही शपथ ग्रहण किया था । उनके शपथ ग्रहण समारोह में भी श्री अरोरा मित्र मण्डल ने पहुॅचकर उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दी। इसी क्रम में वन विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री गुरु प्रसाद  शर्मा का भी वन विकास निगम पहुॅचकर श्री अरोरा मित्र मण्डल ने हार फूल से स्वागत किया और उन्हे शुभकामनाएं दी।   ज्ञातव्य है कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि श्री जसपाल सिंह अरोरा भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री श्री सुरेश  आर्य व तपन भौमिक  करीबी माने जाते हैं। पिछले दिनो सम्पन्न हुए नगर पालिका चुनाव में भी आप दोनो नेता गण लगातार सीहोर में सम्पर्क बनाए हुए थे। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में अरोरा मित्र मण्डल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


0 comments:

Post a Comment