Saturday, 23 January 2016



@ SehoreExpress  app

NEWS BY बसंत दासवानी/बल्लू दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 23 January2016
जूनियर की जगह सीनियर दे रहे थे परीक्षा
6 इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार
3 नकली और 3 असली छात्रों पर प्रकरण
जिन्हें परीक्षा देनी थी वो बाहर टहल रहे थे
सत्य सांई कॉलेज में जांच के दौरान पकड़ाए छात्र
सीहोर। जूनियर की जगह सीनियर छात्रों द्वारा परीक्षा दिए जाने का मामला आज दोपहर में सत्य सांई कॉलेज में उजागर होने पर छह इंजीनियरिंग छात्रों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें तीन छात्र वो है जिन्हें परीक्षा दी थी और तीन छात्र वो है जो परीक्षा दे रहे थे। शिक्षा क्षेत्र में यह मामला आज दिन भर सरगर्म बना रहा।  पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सत्य सांई कॉलेज सीहोर में शनिवार की दोपहर में  राजीव गांधी प्राद्योगिक विश्वविद्यालय की बीई द्वितीय वर्ष की थर्ड सेमेस्टर का मशीन ड्राइंग का पेपर था, सुबह दस बजे प्रारंभ हुआ यह पेपर 4 घंटे चलना था, दोपहर करीब सवा बारह बजे परीक्षा कक्ष में ड्यूटी कर रहे स्टाफ को एक छात्र पर संदेह हुआ तो उनके द्वारा प्रंबधन को सूचना दी गई, इस पर पर्यवेक्षक और सेंटर इंजार्च द्वारा जांच की गई तो  परीक्षा दे रहा छात्र बीई फाइनल का निकला जिस पर सभी छात्रों की जांच प्रारंभ की गई तो ऐसे तीन छात्र निकले जो अन्य छात्र के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे, परीक्षा देने वाले तीनों सीनियर छात्रों से ही फोन करके तीनों छात्रों को बुलवाया गया और उन्हें बैठाकर पुलिस के साथ साथ यूनिवर्सटी को खबर की गई। बिहार निवासी अभय शर्मा आत्मज अनिरुद्ध शर्मा द्वारा जूनियर छात्र श्यामकुमार आत्मज सुनील की, अनीत आत्मज विनोद तिवारी द्वारा अमित आत्मज वैद्य कन्नौजिया की और अभिषेक गुप्ता द्वारा रमेश आत्मज काशीराम की परीक्षा दी जा रही थी, कोतवाली पुलिस द्वारा इन सभी छह छात्रों के खिलाफ भादवि की धारा 419, 420 के अंर्तगत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है जिन छह छात्रों को गिरफ्तार किया गया है उनमें पाँच बिहार के और एक यूपी के छात्र है। बताया जाता है कि जिस समय अभय शर्मा, अनीत तिवारी और अभिषेक गुप्ता द्वारा परीक्षा दी जा रही थी उस समय जूनियर छात्र श्यामकुमार, अमित कन्नौजिया और रमेश सत्य सांई कॉलेज के बाहर टहलते हुए परीक्षा समाप्त होने का इंतजार कर रहे थे, आज शिक्षा के गलियारें में फर्जी मुन्ना भाईयों की यह खबर चर्चाओं में रही, इनके सहपाठी छात्र भी इस सारे घटनाक्रम से हैरान थे। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जाकर आरापी छात्रों से पूछताछ की जा रही है।
सट्टा कारोबारी के यहां पर छापा
25 हजार और 8 मोबाइल जब्त
लाखों रुपए की सट्टा पर्ची सहित 10 लोग गिरफ्तार
निजी कार से सिविल ड्रेस में पहुंची कोतवाली पुलिस
सीहोर। शुक्रवार को पुलिस द्वारा कस्बा क्षेत्र में सट्टा कारोबारी के यहां पर छापामार कार्रवाई करते हुए पच्चीस हजार रुपए नकद और आठ मोबाइल जब्त करने में सफलता प्राप्त की गई है यहां से लाखों रुपए की सट्टा पर्ची सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कस्बा क्षेत्र में महक होटल के समीप बबूल उर्फ इकबाल आत्मज नन्हें खां के यहां पर टीआइ अजय कुमार नायर और एसआइ शशिकांत दुबे सिविल डे्रस में निजी कार से पहुंचे और मुखबिर की सूचना की तसदीक करने के बाद कमरें को बंद कर दिया तभी सूचना पाते ही पुलिस बल पहुंच गया पुलिस के अनुसार यहां पर पच्चीस हजार रुपए नकद और आठ मोबाइल जब्त करने में सफलता प्राप्त की गई है यहां से लाखों रुपए की सट्टा पर्ची सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है इनमें वे लोग भी शामिल है जो लोग सट्टा खेलने के लिए आए हुए थे जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें रामचन्दर पुत्र शिवनारायण सेमली, ओमप्रकाश आत्मज मोहन लाल टीला जमालपुरा भोपाल, संतोष पुत्र चैनसिंह बावडिय़ा, जफर पुत्र मो रियाज सिपाहीपुरा कस्बा, शब्बीर पुत्र करीम कलारपुरा कस्बा, आमिर पुत्र अब्दुल्ला कस्बा, मदन आत्मज द्वारका प्रसाद गाडी अड्डा, कमल आत्मज मुन्ना लाल जानपुर बावडिया, महेश गिरी पुत्र शिव गिरी लसूडिय़ा खास शामिल है। लंबे अंतराल के बाद कस्बा क्षेत्र में सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने से शहर के अन्य सटोरियों में भी हड़कम्प मचा हुआ है।

 आष्टा में दिन दहाड़े हुई लाखों की चोरी
आष्टा। तहसील मुख्यालय आष्टा में सांई कॉलोनी में दिन दहाड़े लाखों रुपए की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार साईं कालोनी में शनिवार 4 बजे के लगभग दवा व्यवसाई राजा विनोद पारख  के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने 10 से 11 लाख रुपयों की वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार आज शाम बजे के लगभग घर के सभी लोग मंदिर गए हुए थे. इसी बीच अज्ञात चोरों ने लोहे की रॉड से कमरे और गोदरेज अलमारी का ताला तोड़ कर डेड़ लाख रूपए नगदी ऐवं 20 तोला सोने के जेवरात साढ़े पांच सो ग्राम चांदी की रकम और चांदी के पूजा के 40 सिक्के पर हाथ साफ़ किया. घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस ने मोके पर पहुंच कर घटना स्थल का मुआयना कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर  सरगर्मी से तलाश की जा रही है.

नगर पालिका परिषद की पहली बैठक में तह बाजारी ठेका बंद करने का निर्णय
सीहोर। नगर पालिका परिषद की पहली बैठक में ही अध्यक्ष श्रीमति अमीता अरोरा ने बाजार ठेका बंद करने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी पार्षदों ने सर्वसमति से पारित किया। परिषद की बैठक में विभिन्न 23 बिन्दुओं पर पार्षदों ने चर्चा की। पालिका में एक टोल फ्री न बर आम आदमी के लिये जारी किये जाने का प्रस्ताव सहित टाउनहाल में गार्डन, नेहरु पार्क में रोज गार्डन, सफाई व्यवस्था के लिये पार्षदों को सफाई कामगार, अवैध मकानों को वैध कर स पत्ति कर वसूली का निर्णय लिया गया। शापिंग माल बनाने के लिये दो- तीन स्थानों का चयन किया गया। मछली बाजार से उडऩे वाली बदबू से भी अब राहत की योजना बनाकर उसे शिफट करने का निर्णय लिया गया है। परिषद की पहली बैठक में सभी पार्षदों सहित सांसद प्रतिनिधि श्री जसपाल सिंह अरोरा, विधायक प्रतिनिधि व एल्डर मेन भी शामिल हुए। सभागार के पत्रकार दीर्घा और पार्षद पति के  बैठने की व्यवस्था भी की गई थी। 60 करोड़ रुपये की अमृत योजना की जानकारी भी दी गई।
सफाई के प्रति पार्षद भी जागरुक हों
आज नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता अरोरा ने बैठक का शुभारंभ गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। गणेश जी का स्मरण करते हुए उन्होने आगामी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी दी जिसमें नगर की सफाई व्यवस्था के लिये सभी पार्षदों को 5-5 कर्मचारियों के नाम व उन पर एक अधिकारी के नाम की सूची पार्षदों को दिये जाने की बात कही। साथ ही उन्होने पार्षदों से कहा कि देखिये वार्ड में आप रहते हैं वहॉ की गंदगी आप देखते हैं आगे रहकर सफाई कराईये। ताकि नगर साफ व स्वच्छ हो। कोशिश कीजिये की आपका वार्ड आदर्श वार्ड बने।
तहबाजारी ठेका बंद पर टेबल थपथपाई
जैसे ही नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि हम तह बाजारी ठेका खत्म करेंगे ताकि गरीब जनता से ज्यादती से होने वाली उगाई बंद हो वैसे ही सभी पार्षदों ने पूरे जोर से टेबल थपथपाकर अपनी सहमति जताई। शनिवार को ही परिषद ने आदेश भी जारी कर दिये।
टोल फ्री नंबर 108 जैसी व्यवस्था
परिषद की बैठक में श्रीमति अमिता अरोरा ने बताया कि एक टोल फ्री न बर जनता के लिये जारी किया जायेगा जिसमें लोग अपनी समस्या बता सकेंगे। साथ ही एक ऐसी टीम अलग से उपलब्ध रहेगी जिस प्रकार 108 की व्यवस्था है उसी हिसाब से फोन पर सूचना मिलने पर संबंधित टीम तत्काल मौके पर पहुॅचकर समस्या का हल करेगी। इसके लिये एक वाहन अलग से रहेगा।
चंडीगढ़ की तरह बनेगा गार्डन
 आज नपाध्यक्ष ने टाउन हाल में चंडीगढ़ के गार्डन की तरह पार्क विकसित करने की बात रखी। जिसे परिषद ने पास किया। अब ऐसा पार्क बनेगा जहॉ सिर्फ महिलाएं व बच्चे जायेंगे। इसके साथ ही रैन बसेरा वाले नेहरु पार्क को रोज गार्डन के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भी पास हो गया।
विधानसभा चुनाव अभी दूर हैं-जसपाल अरोरा
बैठक में श्री जसपाल अरोरा सांसद प्रतिनिधि ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री जी की इच्छा के अनुरूप जनता के जनादेश को समझाते हुए कहा सिर्फ विकास हमारा एक मात्र लक्ष्य है। सांसद श्री आलोक संजर की तरफ में यहॉ उपस्थित हॅू और भाजपा चाहती है मिलजुल कर नगर का चहुमुखी विकास हो। अभी विधानसभा चुनाव बहुत दूर हैं। जब चुनाव 6 महीने शेष रह जायें तब आपको जितना विरोध करना हो खूब करना। सारी राजनीतिक रोटियॉ सेंकना। लेकिन अभी दलगत बातें छोड़कर आप सब सिर्फ विकास के लिये हमारा साथ दें। उन्होने कहा कि आप विश्वास कीजिये की गांव के लोग भी आकर नगर पालिका का भवन बाहर से देख रहे हैं।
अगले अध्यक्ष आप ही हैं- अरोरा
आज श्री अरोरा ने सभी वार्ड पार्षदों को कहा कि मैं 15 साल पहले जिस मण्डी के वार्ड से पार्षद था वहॉ आज भी हमें लोग चाहते हैं। इसलिये आप लोग भी अपने वार्ड में पूरी ताकत से अच्छे से अच्छे ठोस काम कीजिये। जो वर्षों तक टिका रहे। मु यमंञी का आशीर्वाद हमें प्राप्त है। रुपयों की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। अगले चुनाव में आप में से ही कोई एक अध्यक्ष बनेगा। इसलिये काम करो।
बेरोजगारी की समस्या होगी हल
आज परिषद ने सर्वसहमति से 4-5 जगहों पर काम्पलेक्स बनाने की योजना पर विचार किया और उसके तत्काल बाद उसे मंजूरी दे दी गई है। इस मामले में एक योजना के तहत काम होगा जिसमें ठेकेदार ही पूरी खर्चा उठायेगा और काम्पलेक्स बनाकर नगर पालिका को फ्री में देगा। जिससे बेरोजगारी हल होगी।
अवैध नल कनेक्शन काटे जायेंगे नगर में करीब 6-7 हजार अवैध नल कनेक्शन होने की जानकारी पर परिषद ने अवैध नल कनेक्शन काटने के निर्देश जारी कराये। जब श्री अरोरा ने कहा कि जिनमें राष्ट्रीयता की भावना नहीं, जो बिल नहीं देते  वो वोट भी नहीं देंगे तो सभी पार्षदों इस पर राजी नजर आये।
मंगल भवन में डालो ताले
मंगल भवन में गलत कार्यों के होने की सूचना जब एक पार्षद ने यहॉ परिषद के समक्ष रखी तो तत्काल अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा ने उन पर तत्काल ताला डालकर बंद करने के आदेश दिये  तथा व्यवस्था में सुधार की बात कही।
अध्यक्ष ने अपना वेतन दान किया
आज नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता अरोरा ने सांसद प्रतिनिधि के इस प्रस्ताव की जनता भूखी ना सोये उन्हे रैन बसेरा से भोजन भी मिले और एक समय जनभागीदारी से भोजन की व्यवस्था । इस पर अध्यक्ष ने अपना वेतन इसी कार्य के लिये दान देने की घोषणा की। जिस पर सभी ताली बजाकर स्वागत किया। इसके बाद कई पार्षदों ने भी अपना वेतन देने की घोषणा की।
अन्य निर्णय
अवैध मकानों को वैध किया जायेगा और उनसे स पत्ति कर वसूला जायेगा।
70 नामांतरण 6 माह से रुके हुए थे उन्हे आज ही जारी किया गया।
मस्टर पर रखे लोगों को हटाया जायेगा ताकि रुपये की बर्वादी रुके।
कई कर्मचारी जो काम नहीं कर रहे उन पर कार्यवाही होगी।
मछली बाजार तोड़कर उसे दूसरी जगह शिफट किया जायेगा।
स्लाटर हाउस की समस्या हल होगी।
कई दुकानों की लीज केंसिल होगी जहॉ अवैध काम हो रहे हैं।
मण्डी व गंज की डिस्पेंसनरी वापस शुरु की जायेगी।
सब्जी मण्डी के लिये नया प्रस्ताव बनाया जायेगा।
नगर पालिका अब हर प्रमुख पर्व त्यौहारों को भी धूमधाम से मनायेगी।
लायबे्रेरी शुरु की जायेगी।
रैन बसेरा में अवैध काम ना हो इसके लिये कैमरे लगेंगे।
अगले चरण की योजना
नगर पालिका एक अस्पताल भी खोलने की योजना पर विचार करेगी।
गंज के नाले पर पार्किंग और दुकानों के निर्माण की योजना बनाई जायेगी।
छह विकेट से जीतकर बीएसआई कृष्णा ट्राफी के सेमीफाइनल में प्रतियोगिता का सेमीफाइनल दौर से आज से
छह विकेट से जीतकर बीएसआई कृष्णा ट्राफी के सेमीफाइनल में
प्रतियोगिता का सेमीफाइनल दौर से कल से
सीहोर। राज्य स्तरीय कृष्णा ट्राफी में स्पीन गेंदबाज वीरेन्द्र वर्मा की सटीक गेंदबाजी और मदन कुशवाहा की 40 रन की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत पहले क्वाटर फाइनल मुकाबले में बीएसआई क्रिकेट टीम ने सीहोर कोल्ड को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं एक अन्य मुकाबले में एनसीसीसी ने विदिशा क्रिकेट टीम को शिकस्त दी। शहर के बीएसआई क्रिकेट मैदान पर खेली जा रही जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में कृष्णा ट्राफी में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीहोर कोल्ड की पूरी टीम 92 रन के मामूली स्कोर पर सिमट गई। इसमें अक्षय दुबाने 18 रन, निशांत पाराशर 15 रन और 14 रन अमित कटारिया ने बनाए। वहीं बीएसआई क्रिकेट टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए वीरु वर्मा ने चार विकेट, महेन्द्र शर्मा और गौरव खरे 2-2 विकेट एवं चेतन मेवाड़ा और अतुल त्रिवेदी ने 1-1 विकेट प्राप्त किए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएसआई ने छह विकेट से सीहोर कोल्ड को हरा दिया। इसमें मदन ने 40 रन, कमलेश ने 15 रन और चेतन ने 12 रन बनाए।
एनसीसीसी भोपाल ने विदिशा को हराया
इधर एक अन्य क्वाटर फाइनल मैच एनसीसीसी क्रिकेट टीम भोपाल ने विदिशा क्रिकेट टीम को 43 रन से हराकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में एनसीसीसी ने 119 रन बनाए थे। वहीं जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदिशा टीम 76 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई। कल से शुरू सेमीफाइनल मुकाबला डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि रविवार को पहला मैच क्वाटर फाइनल आरसीसी बैरागढ़ और उज्जैन कोल्ड एवं दोपहर में सेमीफाइनल मुकाबला एनसीसीसी भोपाल और इंदौर के मध्य खेला जाएगा।
25 जनवरी से संतोष ट्राफी चयन शिविर
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर मध्यप्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में गोवा में आगामी पांच फरवरी को होने वाली संतोष ट्राफी के लिए शिविर का आयोजन 25 जनवरी से किया जाएगा। इस संबंध में एसोसिएशन के संरक्षक रमेश सक्सेना ने बताया कि इस दो दिवसीय चयन शिविर में मध्यप्रदेश के दो दर्जन से अधिक जिलों के सीनियर फुटबाल खिलाड़ी शामिल होंगे। चयन शिविर की समाप्ति के उपरांत आगामी 27 जनवरी से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कोच ललिता सैनी और प्रमोद शर्मा चयनित खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। चयन शिविर की सफलता के लिए एक समिति का गठन किया गया।
ग्राम पंचायत बायां बनेगी आदर्श पंचायत, सुषमा स्वराज का ऐलान
रेहटी. प्रदेश भर में दाल के नाम से विख्यात ग्राम बायां अब जो आदर्श ग्राम बनने जा रहा है. विदेश मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद सुषमा स्वराज के मिले पत्र अनुसार बुदनी विधानसभा मुख्यमंत्री के क्षेत्र के ग्राम बायां को अब विदेश मंत्री इस ग्राम का कायाकल्प करेेगी और उसको पूरी तरह आदर्श ग्राम पंचायत बनाई जाएगी. इस आदर्श ग्राम  पंचायत में समुचित व्यवस्था के साथ अन्य और बड़ी व्यवस्था क्या रहेगी. इसकी जानकारी 2 फरवरी को विदेशमंत्री सीहोर आने पर ही पूरी तरह से खुलासा हो सकेगा. जिला भाजपा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह भाटी ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुदनी विधानसभा क्षेत्र के गांव बायां अब एक आदर्श ग्राम पंचायत बनने जा रही है. जिसका जिम्मा विदेश मंत्री एवं सांसद ने लिया है. यहां पर शासन की समस्त जनकल्याणकारी योजनाएं घर घर तक पहुंचेगी. वहीं इस ग्राम की सभी मूलभूत समस्या तत्काल दूर की जाएगी. शासन की सभी जनकल्याणकारी योजना के सभी अधिकारी इस गांव पहुंचेंगे. इसका पत्र शनिवार को मिल चुका है और जिला कलेक्टर को भी पत्र मिल चुका है. इस ग्राम में अभी अच्छी  सड़कें, नाली निर्माण, स्वच्छता, आवास, गरीबों से जुड़े सभी काम सहित एक एक समस्या दूर की जाएगी और इस ग्राम पंचायत को बुदनी विधानसभा की आदर्श ग्राम पंचायत बनाने में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी. ऐसा कहते हैं कि ग्राम बायां अपने आप में एक विख्यात ग्राम हैं. जहां की दाल प्रदेश भर में प्रसिद्ध है और यहां की दाल प्रदेश में रहने वाले लोग अपने दूर रिश्तेदारों के यहां विदेश तक भी इस दाल को भेजते हैं. दाल के नाम से प्रसिद्ध ग्राम बायां अब एक आदर्श ग्राम भी बनने के बाद इस ग्राम पंचायत का नाम प्रदेश में ऊंचा होगा.
जिपं अध्यक्ष मिली अग्रिम जमानत
आष्टा। पिछले एक माह से लगातार फरार चल रही जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति उर्मिला मरेठा ने आष्टा न्यायालय में किया समर्पण। ज्ञात हो कि गोपाल सिंह इंजीनिया जिला पंचायत सदस्य ने श्रीमति उर्मिला मरेठा के खिलाफ प्रायवेट परिवादी श्रीमान प्रथम श्रेणी न्यायालय निलेश जायसवाल के कोर्ट में गलत नाम, गलत जाति, फर्जी क्षेणिक योग्यता के आधार पर जिला पंचायत सदस्य के चुनाव लडऩे को चुनोती हेतु प्रस्तुत किया था। जिसमें न्यायालय ने उर्मिला मरेठा के खिलाफ 420, 419, 198 धाराओ के तहत संज्ञान लेकर प्रकरण दर्ज है। जिसमें उर्मिला मरेठा को उपस्थित होने के निर्देश दिया था लेकिन न्यायालय के आदेश का पालन नही करने पर सिद्दिकगंज पुलिस को 27 दिसम्बर 2015 को गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए पुलिस को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। जिसको लेकर उर्मिला मरेठा द्वितीय न्यायधीश जीपी अग्रवाल के न्यायालय में पहुंची जो न्यायाधीश ने खारीज कर दी। तभी से आरोपी श्रीमति मरेठा फरार चल रही थी और हाई कोर्ट पहुंची। जहां से न्यायालय द्वारा निर्देशित किया कि आष्टा में जिस ट्राई कोर्ट में मामला दर्ज है वहां जाकर 15 दिनो के अंदर समर्पण करें। शनिवार को प्रथम न्यायालय पहुंची जहां न्यायधीश ने यह सशर्त रखते हुए अग्रिम जमानत दी की बगैर न्यायलय की अनुमति से आप आष्टा से बाहर  ना जाए और हर पेशी पर उपस्थित हो ऐसी शर्तो के साथ अग्रिम जमानत दी गई।
तह बाजारी एक बोझ थी- मिंदी अरोरा
सीहोर। नगर के फुटपाथ पर दुकान लगाकर अपने जीवन जीने को विवश लोगों पर जमाने से लगाई जाने वाली तह बाजारी को समाप्त करने के  निर्णय का रक्तदान समिति के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह अरोरा ने स्वागत किया है।  श्री अरोरा का कहना है कि शनिवार को नगर पालिका परिषद की प्रथम बैठक जो नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती अमिता जसपाल सिंह अरोरा ने निर्णय लिया गया है उससे यह सिद्ध होता है कि श्रीमती अरोरा और उनकी परिषद शहर में सभी का विकास करना चाहती है तह बाजारी समाप्त होने का सीधा लाभ हजारों गरीबों, हाथ ठेला वालों, फेरीवालों के साथ समाज के फुटकर दुकानदारों को मिलेगा। इस निर्णय को लागू कराए जाने पर सांसद प्रतिनिधि जसपाल सिंह अरोरा, उपाध्यक्ष श्रीमती राखी सुशील ताम्रकार एवं परिषद के सभी पार्षदों को मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सत्य गुप्ता का इस निर्णय का स्वागत किया है। निर्णय पर अभार वक्त करने वालों में  श्रीमती अरोरा को बधाई देने वालों में लीलाधर राठौर,  दिनेश वर्मा, पप्पू कोली, अजहर कुरैशी, विक्रम योगी, विनीत राठौर, ओमप्रकाश राय, लिलाधर राय,  राजकुमार श्रीवास, एसकुमार राठोर, बंटी अग्रवाल, अनिल चौरसिया, अक्का राठौर आदि शामिल रहे।
विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 27 जनवरी को
आम आदमी पार्टी करेगी आयोजन
सीहोर। आम आदमी पार्टी सीहोर द्वारा अमलतास हास्पिटल एवं रिसर्च सेन्टर इन्दौर के सहयोग से 27 जनवरी 2016 बुधवार को गीता मानस भवन न्यू बस स्टेण्ड सीहोर पर प्रात: 11 बजे से 4 बजे तक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ शिविर आयोजित किया जा रहा है। पार्टी के पूर्व प्रवक्ता सुरेन्द्र राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में अमलतास हास्पिटल के करीब 13 विशेषज्ञों की टीम शिशु रोग, नेत्र रोग, नाक, कान, गला रोग, क्षय रोग, हृदय रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग, दंत रोग एवं सर्जरी विशेषज्ञों द्वारा जांच की जाकर परामर्श दिया जाएगा. शिविर में चयनित मरीजों को हास्पिटल में भर्ती कर नि:शुल्क उपचार किया जाएगा. जिसके अंतर्गत मरीज का खाना, भर्ती, ऑपरेशन, परामर्श एवं जांचें नि:शुल्क रहेंगी। श्री सुरेन्द्र राठौर ने बताया कि बताया कि शिविर में मरीजों को 2 से 3 दिन की दवाईयां भी नि:शुल्क बांटी जायेगी। शिविर में चयनित मरीजों के लिये अगले दिन शिविर स्थान पर हास्पिटल ले जाने के लिये वाहन व्यवस्था रहेगी।  आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के नागरिकों से विन्रम अपील की है कि नागरिक अपने परिवार, रिश्तेदारों एवं परिचित  व्यक्तियों जो इन रोगों से पीडि़त हैं उन्हें शिविर में भेज कर नि:शुल्क जांच कराकर उचित परामर्श लें। अपील करने वालों में प्रमुख सर्वेश समाधिया, पंकज रावत, परमवीर सन्धु, नवीन मिश्रा, जयंत दासवानी, दुष्यंत वर्मा, के.पी.सिंह बघेल, विश्वास वगवैया, प्रदीप चावड़ा, मांगीलाल प्रजापति, रमाकान्त शर्मा, एस.पी.मल्हौत्रा, दिलीप दांगी, रविन्द्र शर्मा, राकेश, प्रदीप सुर्यवंशी शामिल हैं।  
महापुरूषों की प्रतिमा स्थलों की साफ सफाई कर मनाई नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयंती
सीहोर । नेहरू युवा केन्द्र सीहोर (युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार)द्वारा नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती महापुरूषों की प्रतिमा स्थलों कु. चैनसिंह की छतरी, डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क व सैकड़ा खेड़ी रोड स्थित शहीद स्मारक आदि की साफ सफाई कर मनाई गई, जिसमे युवा मण्डलो व एन सी सी के स्वयं सेवको व राष्ट्रीय युवा कोर द्वारा श्रमदान किया गया। उक्त कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पण कर की गई तत्पश्चात नेहरू युवा केन्द्र के लेखापाल नीरज तिवारी ने सभी को बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा 23 से 30 जनवरी तक नेहरू युवा केन्द्र संगठन को एक अभियान के रूप मे महापुरूषों की प्रतिमाओं के संरक्षण हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तहत जिले के विभिन्न ग्रामो मे भी युवा मण्डलों के माध्यम से उक्त गतिविधियों को संपन्न कराया जाएगा तत्पश्चात उक्त मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल पारे युवा नेता निखिल कुईया, आनन्द गॉधी, रितेश पुरोहित आदि द्वारा उक्त स्मारको के संबंध मे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक जानकारियों से अवगत कराते हुए सम्बोधित किया तथा उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा कोर अंशुल भावसार, आशीष महेश्वरी, दीपक श्रीवास्तव, मेघा परमार, कमलेश वर्मा, योगेन्द्र विश्वकर्मा व युवा मण्डलो के मानसिंह सेन, सतीश कुमार, सुनील विश्वकर्मा, संतोष राठौर, सत्यम राठौर, हेमन्त, आकाश व एम टी एस देवीसिंह मालवीय तथा शा0 चन्द्र शेखर आजाद महाविद्यालय के एन सी सी के स्वयं सेवकों तथा पुष्प हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्रो सहित सभी उपस्थित जनो द्वारा अन्त में शहीदो को श्रृदांजलि देते हुए दो मिनट का मौन धारण कर किया गया।
जैन सोशल गुप्र विशुद्ध द्वारा कुष्ठ रोगियों को उपलब्ध कराया गया भोजन
आष्टा। स्थानीय सिविल अस्पताल में कुष्ठ रोगियों के लिये चलाये गये चिकित्सा शिविर एवं कुष्ठ उन्मूलन के लिये तीन दिवसीय ज्ञान, सेवा सरोकार शिविर में दिगम्बर जैन सोशल गुप्र विशुद्ध द्वारा कुष्ठ रोगियों को शिविर अवधि में दोनो समय भोजन उपलब्ध कराया गया। वहीं गु्रप के सदस्यों ने कुष्ठ रोग चिकित्सा प्रणाली की जानकारी ली। कुष्ठ रोग के लक्षण और रोग से संबंधित समाज में प्रचलित भ्रांतियों का निवारण भी किया गया।  दिगम्बर जैन सोश्यल गुप विशुद्ध के सदस्यों ने जिला कुष्ठ उन्मूलन समिति द्वारा सिविल अस्पताल में लगाये गये चिकित्सा शिविर में स्थानीय चिकित्सक डॉ. हीरा दलोद्रिया की प्रेरणा से कुष्ठ शिविर में मरीजों को भोजन वितरण के साथ ही महिला कुष्ठ रोगियों को भोजन बनाने में उपयोगी विशेष प्रकार के बर्तन भी वितरत किये। शिविर में कुष्ठ रोग की रोकथाम के लिये मरीजों को दिये जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण बारीकी से किया वहीं कुष्ठ रोग के आरंभिक लक्षणों से रोग को पहचानने की जानकारी भी ली। दिगम्बर जैन सोश्यल गु्रप विशुद्ध के अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन अलीपुर ने बताया कि गु्रप द्वारा दीन-हीन की सेवा तथा उत्कृष्ट समाज सेवा के कार्य निरंतर किए जाएंगे। कुष्ठ रोग सेवा सरोकार शिविर में सोश्यल गु्रप के सुनील आदिनाथ, विजय लक्षपति, डॉ. राजेन्द्र जैन, अमोद जैन, संदीप जैन, संजय जैन, धर्मेन्द्र श्रीमोड, संजय श्रीमोड, अजय जैन, नीरज पेंटर, सुनील प्रगति, इन्दर जैन, विरेन्द्र जैन, विजय लक्षपति सहित सभी सदस्यगण ने सेवाएं दी।    
पीएमजीएसवाय अंतर्गत 82.38 करोड़ से बनेगी 54 सड़के जुड़ेगे 57 गांव
जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक हुई आयोजित
सीहोर। अध्यक्ष जिला पंचायत सीहोर श्रीमति उर्मिला मरेठा की अध्यक्षता मे जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे पशुपालन विभाग, विद्युत विभाग एवं प्रधान मंत्री ग्रामीण सडक योजना के कार्यो की समीक्षा की गई। इस दौरान विधायक आष्टा श्री रंजीत सिंह गुणवान, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री मोहन चैयरमैन, सांसद प्रतिनिधि श्री देवीसिंह परमार सदस्य जिला पंचायत श्रीमति बबीता ंिसह, श्री राजेश गौर, लक्ष्मीनारायण वर्मा, श्री तुलसीराम पटेल, श्रीमति त्रिसला, श्री अंबाराम मालवीय श्रीमति कृष्णागोपाल सिंह इंजीनियर, श्री गोपाल सिंह इंजीनियर, श्रीमति भगवती वर्मा, श्री हरिसिंह देवडा, श्रीमति गायत्री, श्रीमति फिरका बारेला, श्रीमति दुलारी धुर्वे, और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डा. आर. आर. भोसले (आई.ए.एस) के साथ समस्त संबंधित विभाग प्रमुख, उपस्थित हुये।  सामान्य सभा की बैठक मे महाप्रबंधक पीएमजीएसवाय श्री वाय.के. सक्सेना ने बताया की योजनांतर्गत विकास खण्ड सीहोर में आगामी चरण के लिए 66.89 किलोमीटर के 23 मार्ग, विकास खण्ड आष्टा में 53.25 किलोमीटर के 20 मार्ग, तथा विकास खण्ड इछावर मे 28.28 किलोमीटर के 11 मार्ग को बनाने की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है। जिससे 82.38 करोड़ की लागत से बनने वाली सडको से 57 गांवो को लाभांवित किया जाना प्रस्तावित है। पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डा. आर.आर. भोसले ने सदस्यो की मांग पर उपसंचालक पशुपालन विभाग को निर्देशित किया की विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुये जनप्रतिनिधियो को योजना तथा लाभांवित हितग्राही की सूची प्रदान करें। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के सर्वे की जानकारी जनप्रतिनिधियो एवं ग्राम पंचायतो को अग्रिम रूप से सौंपने के निर्देश प्रभारी अधिकारी जिला पंचायत श्री राय को दिये। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रीष्मकाल मे जल आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए ग्रामवार कार्ययोजना तैयार कर कार्यवाही करने के निर्देश सामान्य सभा की बैठक मे दिये गये। विद्युत विभाग अंतर्गत फीडर सैपरेशन का कार्य करने वाले ठैकेदारो के कार्यो की मॉनिटरिंग करने के निर्देश बैठक मे दिये गये।
गणतंत्र दिवस को आयोजित होगी विशेष ग्राम सभाएं
महात्मा गंाधी नरेगा अंतर्गत के लेबर बजट का ग्रामीणो की उपस्थिति होगा अनुमोदन
सीहोर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डा. आर. आर. भोसले (आई.ए.एस) ने 26 जनवरी को जिले की समस्त ग्राम पंचायतो मे विशेष ग्राम सभा का प्रचार-प्रसार, मुनादी कराते हुये अनिवार्य रूप से आयोजन किये जाने के निर्देश समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत सचिव, को दिये है।  मनरेगा के लेबर बजट का होगा अनुमोदन- 26 जनवरी को आयोजित विशेष ग्राम सभाओ मे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए तैयार लेबर बजट का अनुमोदन किया जावेगा। इस के साथ ही समस्त ग्रामवासियो की उपस्थिति मे प्लास्टिक थैलियो के उपयोग पर लगे प्रतिबंध, इंदिरा आवास योजना की प्रतीक्षा सूची एवं स्वीकृत हितग्राहियो के नाम का वाचन, प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना पिछले 10 वर्षो में अद्योसंरचना विकास, आजीविका कार्यक्रम, सामाजिक सुरक्षा, विद्युतिकरण, महिला सशक्तिकरण, सुशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं साफ सफाई, निवेश, कराधान, एवं पॉच वर्षो के लिए ग्राम पंचायत के दृष्टिपत्र पर चर्चा के निर्देश दिये गये है।
धानक वंशकार समाज की बैठक कल
सीहोर । धानुक वंशकार बसोड़ समाज की कल मरई माता परिसर वंशकार मोहल्ला गंज में दोपहकर 12 बजे अध्यक्ष कमल पहलवान के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समाज की कार्यकारिणी गठित की जायेगी।
यादव को दिया विद्यार्थी सेना का पदभार 
सीहोर । शिव सेना प्रदेश प्रमुख थाड़ेश्वर महावर एवं जिलाध्यक्ष पर्वत ङ्क्षसह मेवाड़ा की अनुशंसा पर विजय यादव को विद्यार्थी शिवसेना का जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इनकी इस नियुक्ति पर युवा सेना प्रमुख चन्द्र शेखर डागर, जिला कार्यकारणी प्रमुख मदन प्रजापति, सीहोर तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र त्यागी, मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र मेवाड़ा, इछावर विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर, जिला प्रवक्ता संतोष जैन, विद्यार्थी सेना जिलाध्यक्ष विजय यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष चांदसिंह मेवाड़ा, जिला सचिव नीरज गुप्ता सोनू यादव, जिला महामंत्री गब्बर यादव (पहलवान), अशोक यादव, धर्मेन्द्र मेवाड़ा ,सुनील राय, मोहित  भारत मेवाड़ा, कमल पटेल, मानसिंह परमार, प्रकाश प्रजापति , जित्तु मालवीय , आदि शिवसेना सदस्या ने बधाई देते  हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
पूर्व जिला पंचायत सहित महिला पदाधिकारियों ने नपाध्यक्ष का जन्म दिवस मनाया
सीहोर । नवनिवार्चित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा का जन्मदिन  उनके निवास पर बड़ी धूम धाम से मनाया गया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता भण्डेरिया, भाजपा सदस्य श्रीमती आलोका शर्मा, वरिष्ठ भाजपा सदस्य श्रीमती शकुंतला चौहान, श्रीमती गायत्री खत्री, श्रीमती शालिनी कुशवाहा, श्रीमती उमा पालीवाल, श्रीमती पिंकी खत्री, श्रीमती बबली कुशवाहा, श्रीमती प्रभा राठौर आदि ने पुष्पमाला पहना कर,पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी।
डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा एवं धर्मशाला, पार्क की मांग को लेकर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
सीहोर । ग्राम पंचायत मुस्करा के ग्रामीणों ने ग्राम की जमीन पर डाँ भीमराव अम्बेडर की प्रतिमा लगाकर पार्क अथवा धर्मशाला बनाए जाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर सुदाम खाड़े के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। ज्ञापन मे कहा गया है कि ग्राम पंचायत मुस्करा के पंचगण एवं दलित समुदाय के लोग व सभी ग्रामवासी लगभग 20 वर्षो से हल्का 33 खसरा 358/2 रकबा 1.25 एकड़ की जमीन पर हम लोग सार्वजनिक कार्यक्रम एवं शादी विवाह के लिए इस भूमि का उपयोग किया जा रहा है। सभी ग्रामवासी चाहते है कि यह बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की एक प्रतिमा स्थापित कर सुन्दर पार्क एवं धर्मशाला का निर्माण हो ताकि ग्राम वासियों के ग्राम में होने वाले धार्मिक व सामाजिक आयोजनों के लिए उचित व्यवस्था हो सकें। इसी मांग को लेकर आज कलेक्टर सीहोर के नाम अनुविभागीय अधिकारी सीहोर को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन सौपने वालों में जिलाध्यक्ष सुनील जाटव, जिला उपाध्यक्ष धूल सिंह मेवाड़ा, धर्मेन्द्र कचनेरिया, कमल किशोर जाटव, जमना प्रसाद बकोरिया, हेमंत बकोरिया, राजेश बकोरिया, उपराव सिंह बकोरिया, रामलाल मालवीय पूर्व सरपंच, रमेश मालवीय, देवनारायण चौहान, अमरसिंह, करनसिंह, संतोष, रामप्रसाद, सुंदरलाल, लखनसिंह, उमरावसिंह, विजेन्द्रसिंह, अमरसिंह,महेश मेवाड़ा, लखन दांगी, गजराज मेवाड़ा,हरिसिंह आदि अनेक ग्रामीण शामिल थे।
सुभाष जयंती का आयोजन हुआ सुभाष स्कूल में
सीहोर। स्थानीय शा.सुभाष उ.मा.वि.सीहोर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 119 वी जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई कार्यक्रम के आरम्भ में संस्था प्रमुख सुश्री संध्या कसोटिया व प्र.अ.श्रीमति कविता वर्मा, व्याख्याता डॉ.श्रीमती सुनीता जैन द्वारा सरस्वती पूजन व सुभाष चन्द्रबोस की तस्वीर पर माल्यापर्ण किया गया इसके पश्चात कु.सलोनी व पायल ने सरस्वती वन्दना तथा कु.तृप्ती शर्मा,ज्योति नागरे द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया इसके बाद सांस्कृतिक प्रभारी पंडित रमेश शर्मा के मार्गदर्शन व संचालन के साथ नेताजी के जीवन संस्मरण की भूमिका को लेकर शाला के छात्र राकेश बारेला ने भाषण गौरव व अंश चौरसिया ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया इस अवसर पर संस्था के शिक्षक-शिक्षिका श्रीमति रशिम मालवी यासीन मोहम्मद खान ने सुन्दर प्रेरणा एवं राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया अंत में डॉ.सुनीता जैन व्याख्याता,प्राचार्य सुश्री संध्या कसोटिया ने नेताजी के जीवन संस्मरण से बच्चो को अवगत कराया आभार श्रीमति कविता वर्मा प्र.अ.द्वारा तथा कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी पंडित रमेश शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।
परिषद के सम्मेलन में रखी वार्ड 11 की समस्याएं
सीहोर । नगर पालिका परिषद सीहोर की प्रथम बैठक नगर पालिका परिषद सीहोर के सभाकक्ष में आयोजित की गई। एजेन्डे के विषय के चर्चा के बाद वार्ड क्रं. 11 की पार्षद तथा सीहोर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती आरती नरेन्द्र खंगराले ने वार्ड में विभिन्न समस्याअेां के सबंध में ज्ञापन सौपते हुए। नपाध्यक्ष श्रीमती अमीता जसपाल अरोरा को बताया कि नगर पालिका चुनाव के चलते मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान वार्ड क्रं.11 में डॉ. अम्बेड़कर पार्क में दलितों के बीच पधारे थे तब मैने वार्ड के नागरिकों के साथ मिलकर माता मंदिर चौराहे से मुर्दी रोड़ पर अतिक्रमण कर नाली को किए किये जाने से रोड़ पर कीचड़ और बदबूदार पानी की समस्या से अवगत कराया था। मेरे चुनाव जीतने के बाद भी मैने अध्यक्ष सहित नपा परिषद के सीएमओ को रोड़ और नाली की समस्या से अवगत कराया, किंतु रोड़ पर गंदा पानी ज्यों का त्यों फैला पड़ा है, तत्काल जेसीबी मशीन के द्वारा नाली पर से अतिक्रमण हटा कर पानी का निकास किया जावे। एलबीएस स्कूल के सामने खटीक मोहल्ले के नाले के उपर की पुलिया तथा शिवाजी कालोनी में कमल प्रजापति के घर के पीछे आंतरिक आरसीसी रोड़ एवं गवालटोली स्थित राधेश्याम मंदिर के पीछे भोई पुरा में मनीराम रायकवार एवं पूरन राठौर किराना स्टोर के सामने की आरसीसी नाली तथा रेलवे क्रासिंग के पास मुरली ग्राम से लगे हुए शमशान घाट की वाउड्री वाल एवं दाह संस्कार में जाने वाले लोगों की बैठने के लिए विश्रामघाट पर शेड का तत्काल निर्माण काराया जावे। वार्ड क्रं.11 में साफ सफाई व्यवस्था ,चाक चौबंद की जावें एवं वार्ड में अध्यक्ष ी के आदेश से तत्काल 3 सोडियम लेम्प एवं शेष खंबो पर शीघ्र नई टयूबलाइट एवं बल्ब लगाए जाने नवीन हेण्डपंप खनन का कार्य किया जा कर डॉ बाबा साहब अम्बेड़क र के पार्क को भव्य रूप से विकसित किए जाने की मांग की गई।
ग्राम पंचायत छापरी में महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं कल
सीहोर। ग्राम पंचायत छापरी में कृषक महिलाओं का उत्साहवर्धन करने हेतु खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन रखा जा रहा है, आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमारी ग्रामीण कृषक महिलाओं के मनोबल को उभारना है। कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं के लिये रस्सा कसी व पारंपरिक खेलों को प्राथमिकता दी जावेगी।  रस्साकसी खेल में जो टीम विजय रहेगी , उसे अतिथि हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी के सुपुत्र  खिलाड़ी अशोक ध्यान चंद जी के द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार हेतु डिस्पोजल बनाने की मशीन के लिये 10,000/- रुपये की नगर राशि प्रदान की जावेगी। यह आयोजन 24 जनवरी, रविवार को  दोपहर 2 बजे ग्राम पंचायत, छापरी दोराहा, तह.श्यामपुर पर आयोजित किया गया है।
 जिला कांग्रेस कांग्रेस कार्यालय पर होगा ध्वजारोहण
सीहोर । 26 जनवरी, मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी में गणतंत्र दिवस का आयोजन किया जावेगा। जिसमें सुबह 8:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जावेगा। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष कैलाश परमार, ब्लाक अध्यक्ष ओम वर्मा एवं ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष बाबूलाल परमार ने सभी कांग्रेसजनों से आग्रह किया है कि समय से पहले जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर झण्डा वन्दन में सम्मिलित होवें।
प्रतिभा निखार वार्षिक उत्सव 26 को
नीमच - ग्रामीण प्रतिभाओ को निखारने हेतु अग्रसर युवा समाज सेवियों के सतत प्रयास से आगामी 26 जनवरी , मंगलवार को सायं- 6 बजे , ग्राम कड़ी खुर्द में शासकीय माध्यमिक/ प्राथमिक विद्यालय के नन्हे नन्हे छात्र छात्राओ को मंच प्रदान कर निखारने हेतु प्रतिभा निखार वार्षिक उत्सव  का आयोजन आयोजित किया जा रहा है।  जिसमे मुख्यतिथि श्री भारतसिंह चौहान ( सरपंच ग्राम पंचायत फुलपुरा), विशेष अतिथि श्री राकेश पाटीदार ( अध्यक्ष - संस्था कौशल उदय), श्री दीपक सोलंकी ( कोषाध्यक्ष -संस्था कौशल उदय), श्री राधेश्याम गुप्ता ( प्रधानाध्यापक - शा. मा. वि. कड़ी खुर्द), श्री गंगाराम नायक ( प्रधानाध्यापक - शा. प्रा. वि. कड़ी खुर्द), अध्यक्षता - श्री मोतीलाल गुर्जर ( पटेल साहेब), कार्यक्रम संयोजक - श्री सत्यनारायण गुर्जर ( डीलर साहेब) मुख्य रूप से उपस्थित रहकर कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। वार्षिक उत्सव आयोजक  द्वारा प्रत्येक प्रतिभागी छात्र छात्रा को 100 रु नगद पुरूस्कार प्रदान किया जावेगा। वही संस्था कौशल उदय द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व् तृतीय स्थान अर्जित करने वाले छात्र छात्राओ को शील्ड व् प्रमाण पत्र प्रदान किये जाएंगे।  
बुधनी के 315 इंदिरा आवास हितग्राहियो को महात्मा गांधी नरेगा से मजदूरी के लिए 45.70 लाख का मिलेगा लाभ
28350 मानव दिवस के सृृजन से जॉब कार्डधारी श्रमिको को मिलेगा रोजगार
सीहोर। जनपद पंचायत बुधनी की ग्राम पंचायत मोगरा के इंदिरा आवास के हितग्राही अर्जुन पिता खुशीलाल ने बताया की उन्हे आवास निर्माण के लिए अनुदान राशि 70 हजार रू. के साथ महात्मा गांधी नरेगा योजना से 90 मानव दिवस के मान  से 14310 रू. का अतिरिक्त लाभ दिया गया है। जिससे अब वह गांव के श्रमिको के साथ काम कर अपना आवास बना रहे है। मजदूरी की राशि मिलने से उनके उपर पडने वाला अतिरिक्त वित्तीय दबाव कम हुआ है। जिससे वह अपने परिवार के लिए पक्का टिकाउ मकान बना पा रहे हैं।  मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा. आर. आर. भोसले ने बताया कि, वित्तीय वर्ष 2015-16 से इंदिरा आवास के हितग्राहियो को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी स्कीम म.प्र. से  आवास निर्माण के लिए श्रमिको की मजदूरी का भुगतान कर लाभांवित किया जा रहा है।  डा. भोसले ने बताया की हितग्राही अर्जुन की तरह जनपद पंचायत बुधनी के 315 आवासहीनो को निर्माण के लिए महात्मा गांधी नरेगा से प्रति आवास 14310 रू. के मान से 45.70 लाख रूपये श्रमिको को मजदूरी भुगतान के लिए उपलब्ध कराये जा रहें है, 315 आवासो के निर्माण के लिए प्रति आवास 90 मानव दिवस के मान से 28350 मानव दिवस का सृजन होगा जिससे स्थानीय जॉब कार्डधारी श्रमिको को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होगा। जनपद पंचायत बुधनी में अनुसूचित जनजाति वर्ग के 98, अनुसूचित जाति वर्ग के 48, अल्पसंख्यक वर्ग के 29, अन्य वर्ग के 158 तथा इंदिरा आवास 3 प्रतिशत के 11 हितग्राहियो को महात्मा गांधी नरेगा से आवास निर्माण के लिए मजदूरी का भुगतान कर लाभ पहुचाया जा रहा हैं ।
आजाद अध्यापक संघ ने छठवें वेतन के आदेश के लिए दस्तक दी
सीहोर।  आजाद अध्यापक संघ म प्र के प्रांताध्यक्ष भाई भरत पटेल एवम् आस टीम ने शिव चौबे जी को केबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर आजाद अध्यापक संघ ने किया भव्य स्वागत और दी आत्मीय बधाई। और छठवें वेतन मान के आदेश शीघ्र जारी किये जाये। इसके लिए आज सम्बंधित प्रमुख अधिकारियो से बल्लभ भवन में मुलाकात की। अधिकारियो ने कहा की छठवाँ वेतन में कोई विसंगति नहीं होगी आदेश शीघ्र जारी होंगें। अध्यापक संवर्ग को मिलेगा राज्य के शिक्षक संवर्ग के सामान वेतन। आज टीम में प्रांतीय अध्यक्ष भरत पटेल  रत्नेश मिश्रा बहन सारिका अग्रवाल एवम् अर्चना त्रिपाठी आशीष दुबे  मनीष शंकर तिवारी भोपाल संभाग अध्यक्ष रितुराज तिवारी  केशव रघुवंशी  उत्तम पचवारिया जी जयप्रकाश गौर विनय कुमार कनौजिया  हरिप्रसाद मीणा जी महेंद्र तिवारी मोहन घावरे शैलेन्द्र कटारे उपस्थित रहे।
आरबीएस दलों का प्रशिक्षण संचालित
सीहोर। राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के समस्त आरबीएस के दलों का पांच दिवसीय प्रषिक्षण कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर 21 जनवरी 2016 से संचालित किया जा रहा है जिसमें आरबीएसके दलों में सम्मिलित समस्त चिकित्सक,ए.एन.एम.,फार्मासिस्ट प्रषिक्षण प्राप्त कर रहें है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.ए.के.जैन तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ.अरविंद सिन्हा द्वारा प्रषिक्षण दिया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आर.के.गुप्ता ने बताया कि आरबीएसके कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2015-2016 कुल उपचारित बच्चों की संख्या 122 है जिसमें बाल हृदय के 32, कटे-फटे होंठ के 31, क्लफ फूट के 32, कॉकलर इम्पलांट के 4, कमर की नीचे 9 की ज्वाइंट से संबंधित बीमारियों के 5, दंत रोग से संबंधित 9 तथा अन्य बीमारियों से संबंधित बच्चों का इलाज किया जाकर इलाज पर करीब 40 लाख रूपए की राषि अब तक व्यय की जा चुकी है। डॉ.गुप्ता ने बताया कि आरबीएसके कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर तैनात समस्त दलों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों एवं आंगनबाडिय़ों का भ्रमण कर बच्चों की विस्तृत जांच की जाती है तथा ऑपरेषन के योग्य चिन्हित बीमारियों के बच्चों का इलाज कराया जाता है। प्रषिक्षण प्राप्त कर समस्त दल के अधिकारी कर्मचारियों को जांच एवं बीमारियों को चिन्हित करने में जरूरी मदद मिलेगी। प्रषिक्षण के सफलतापूर्वक आयोजन में जिला आरबीएसवके समन्वयक सुश्री दीनू शर्मा का योगदान है।
ई.कॉन्टेंट एवं लर्निंग रिसोर्सेस पर कार्यशाला संपन्न
सीहोर, 23 जनवरी,2016
गत दिवस चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सीहोर मे आंतरिक गुणवत्ता मूल्यांकन प्रकोष्ठ एवं लाइब्रेरी द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई । कार्यशाला का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अमीता जसपाल अरोरा के द्वारा सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीपप्रज्ज्वलन करके किया गया । उद्घाटन सत्र में प्राचार्य डॉ.व्ही.के.शुक्ल व डॉ. पुष्पा दुबे , विभागाध्यक्ष हिन्दी विभाग द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल अरोरा  व सांसद प्रतिनिधि सुशील ताम्रकार का पुष्प गुच्छ द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.व्ही.के.शुक्ल ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए  कहा कि मुझे अत्यन्त गर्व महसूस हो रहा है कि हमारे महाविद्यालय की प्रतिभावान छात्रा को नगर की प्रथम नागरिक के रुप में अत्यन्त महत्पपूर्ण व जिम्मेदार पद पर कार्य करने व महाविद्यालय को गौरवान्वित करने का अवसर मिला है । अपने उदबोधन में श्रीमती अमिता जसपाल अरोरा ने कहा कि मैंने इसी महाविद्यालय से शिक्षा ग्रहण की ओर यह मेरा सौभाग्य है एवं इसी शिक्षा का यह परिणाम  है कि मुझे शहर वासियों की सेवा का अवसर मिला है । वर्तमान समय में महाविद्यालय की सभी क्षेत्रों में चहॅुंमुखी उन्नति को देखकर अत्यन्त हर्षित और उत्साहित हूॅं । सीहोर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्री जसपाल अरोरा जी ने कहा कि हमारा और आपका सहयोग सीहोर को स्वच्छ व साफ बनाये रखने मे सफल होगा । उन्होंने महाविद्यालय के विद्र्यािर्थयों ओैर प्राचार्य द्वारा चलाये गये स्वच्छ भारत अभियान पहल की प्रशंसा की ।  कार्यशाला  के  प्रथम  सत्र में उच्च शिक्षा  विभाग के मुख्य  सलाहकार  डॉ. अजय  श्रीवास्तव  द्वारा  इत्यादि के बारे में बताया  गया  डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि का मुख्य उद्देश्य इन्टरनेट के माध्यम से ग्लोबल वल्र्ड से ज्ञान प्राप्त करना है ।  द्वितीय प्रायोगिक सत्र में डॉ. श्रीवास्तव ने छ.स्पेज ए जो यूजीसी का ही हिस्सा है, के माध्यम से इत्यादि प्राप्त कर पढऩे वा डाउनलोड करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया । शोध गंगा के द्वारा शोधार्थियों के पूर्ण कार्य ,थिसेस ,शोधपत्र इत्यादि देखकर अपने शोधकार्य हेतु मार्ग दर्शन व संबंधित आवष्यक जानकारी प्राप्त कर सकते है । उन्होनें  का सदस्य बनने की पूरी विधि भी बताई एवं वार्षिक सांख्यिकी के आधार पर महाविद्यालय के सभी यूजर्स सदस्यो द्वारा  लिये गये लाभ की जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है । सत्र  के  अन्त  मे आभार डॉ.पुष्पा दुबे ने व्यक्त किया । इस कार्यशाला मे डॉ. अनिल राजपूत आंतरिक गुणवत्ता मूल्यांकन प्रकोष्ठ प्रभारी,  डॉ. आयन्यास, डॉ.उर्मिला सलूजा ,डॉ.सुनंदा ढोक, डॉ. आई.ए.दुर्रानी,डॉ. ईला जैन व अन्य सभी प्राध्यापक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे ।
गणतन्त्र दिवस की तैयारियों जोरों पर
प्रतिदिन हो रहा अभ्यास
सीहोर। जिला मुख्यालय पर 26 जनवरी,16 को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री एवं सीहोर जिला प्रभारी मंत्री श्री रामपालसिंह रहेंगे। गणतंत्र दिवस पर सीहोर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउन्ड पुलिस लाइन मण्डी पर आयोजित मुख्य समारोह में जिला प्रभारी मंत्री श्री रामपालसिंह ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे तथा मुख्यमंत्री जी का संदेश वाचन करेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा पीटी का प्रदर्शन किया जाएगा तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जांएगे। समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियां प्रदर्शित की जांएगी। गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष में सभी शासकीय भवनों पर 26 जनवरी को सायंकाल रोशनी की जाएगी।
शहीद दिवस पर रखा जाएगा दो मिनट का मौन
व्यापक भागीदारी के निर्देश
सीहोर। राष्ट्र पिता महात्मागांधी की पुण्य तिथि 30 जनवरी को शहीद दिवस के अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए शहीद सेनानियों की स्मृति एवं उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। इसमें जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य शासन ने विस्तृत निर्देश भेजे है।विभिन्न संस्थाओं और मीडिया के सहयोग से भी इस वर्ष शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनका स्मरण किए जाने के निर्देश दिए गए है। निर्देशों में कहा गया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि शहीद दिवस के आयोजन सिर्फ रस्मी न हो। कठिनाई से प्राप्त की गई स्वतंत्रता की सुरक्षा, संरक्षण और उसकी समृद्धिके प्रति सजग रहना हर नागरिक का नैतिक उत्तरदायित्व है। शनिवार 30 जनवरी,16 को पूर्वान्ह 11 बजे नागरिकों से कार्य रोककर दो मिनट का मौन रखने का आग्रह किया गया है। दो मिनट का मौन शुरू तथा समाप्त होने की सूचना सायरन अथवा सेना की तोप के माध्यम से की जाएगी। ठीक 10 बजकर 59 मिनट से 11 बजे तक सायरन बजाकर मौन शुरू होने की सूचना दी जाएगी। फिर दो मिनट बाद 11 बजकर 2 मिनट से 11 बजकर 3 मिनट तक ऑल क्लीयर सायरन बजाए जाएंगे। यह सिग्नल सुनकर सभी व्यक्ति खडे होकर मौन धारण करेंगे। जाहं सायरन की व्यवस्था नहीं है वहां भी दो मिनट का मौन रखा जाएगा। स्कूल,कॉलेजों में मौन के स्थान पर घंटी बजायी जा सकती है। जिला स्तर पर भी जिलेकी शैक्षणिक संस्थाओं, निजी और सार्वजनिक उपक्रमों को पूरी गरिमा के साथ शहीद दिवस मनाने को कहा गया है। व्यवसायी एवं व्यापारिक संगठल भी अपने सदस्यों और संबद्ध संस्थाओं को शहीदों के लिए दो मिनट के मौन को कत्र्तव्य मानकर भागीदार सुनिश्चित करने में सहयोग दे, ऐसी अपेक्षा की गई है।
दो दस्तावेज जमा करना अनिवार्य
सीहोर। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सीहोर ने बताया कि राज्य शासन द्वारा प्रदेश की विद्युत वितरण कंपनियों द्वारा औद्योगिक विद्युत कनेक्शन की औपचारिकाताओं में परिवर्तन किया गया है। नई प्रक्रिया के अनुसार औद्योगिक विद्युत कनेक्शन के लिए पूर्व में लिए जा रहे 14 दस्तावेजों के स्थान पर दो दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा। जो दस्तावेज आवश्यक है उनमें स्थान के स्वामित्व या किराये का पट्टाभिलेख तथा दूसरा औद्योगिक विभाग में पंजीकरण का प्रमाण पत्र शामिल है। उक्त विवरण से स्पष्ट है कि औद्योगिक विद्युत कनेक्शन के लिए प्रदूषण नियंत्रण मण्डल से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता प्रदेश में समाप्त कर दी गई है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से इस संबंधमें नियम की प्रति प्राप्त कर सकते है।
डॉ. राजाराम परमार निर्विरोध सदस्य निर्वाचित
सीहोर। भारत स्काउट गाइड राज्य कार्यकारणी में डॉ. राजाराम परमार जिला परियोजना समन्वयक सीहोर (जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट गाइड) निर्विरोध सदस्य चुन लिए गए हैं। इसके साथ ही भारत स्काउट गाइड के राज्य स्तरीय निर्वाचन में श्री पारस जैन स्कूल शिक्षा मंत्री, राज्य मुख्य आयुक्त श्री अशोक अर्गल पूर्व सांसद मुरैना अध्यक्ष, उच्च शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। सीहोर जिले से डॉ. परमार भारत स्काउट गाइड के राज्य कार्यकारणी में सदस्य होने वाले प्रथम व्यक्ति है। डॉ. परमार के निर्विरोध निर्वाचित होने पर उनके शुभचिन्तकों एवं ईष्ट मित्रों ने बधाई दी है।
अध्यापक संवर्ग की पदोन्नति सूची व क्रमोन्नति सूची जारी
अध्यापक संयुक्त मोर्चा ने किया आभार व्यक्त
सीहोर , अध्यापक सयुक्त मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया कि आज अध्यापक संवर्ग कि अध्यापक से वरिष्ठ अध्यापक पद पर पदौन्नति हेतु विषय वार व प्रवर्ग वार अनुशंसित अध्यापकों की सूची एवं 12 वर्ष पूर्ण कर चुके अध्यापक संवर्ग के वरिष्ठ अध्यापक ,अध्यापक एवं सहायक अध्यापक की क्रमोन्नति सूची विभाग ने जारी क ी गई। इस पर अध्यापक संयुक्त मोर्चा के सूची जारी होने पर संयुक्त मोर्चा द्वारा जिलाशिक्षा समिति अध्यक्ष मोहन लाल चैयरमैन , जिला पंचायत सीओ , आर आर भोसले एवं जिला शिक्षाअधिकारी अनिल वैद्य का पुष्पगुच्छ भेटकर आभार व्यक्त किया गया एवं जिला समिति अध्यक्ष द्वारा क्रमोन्नति आदेश भी प्रदान किये गये एवं संघ द्वारा मांग की जिले के सहायक अध्यापक से अध्यापक संवर्ग एवं नगरीय निकाय के अध्यापक सवर्ग की वरिष्ठता सूची भी जारी करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर सयुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष सतीश त्यागी , विश्वजीत त्यागी, कमल बैरागी, संजय सक्सेना, बलराम पंवार, नरेश मेवाड़ा, माधव सिंह यादव, जागेश्वर भगत, हेमन्त मालवीय, डॉ. देवेन्द्र साहू, राजेन्द्र परमार, दिनेश झाला, सुनील पंवार, नारायण सिंह वर्मा, दिनेश मेवाड़ा, तरूण वैरागी, राजेन्द्र वर्मा, राजेश तिवारी, सुमित राठौर, आशीष शर्मा, उमा शर्मा , सीता राठौर, उषा इंदौरिया, सविता सक्सेना, सुमन सिंह, शशीकलां पाण्डे, शशीवला नामदेव, शाहिन खान, धरमचंद कीर, मनोज वलभद्र, अनिल नरोलिया आदि।
दाउदी बोहरा समाज की ओर से मैराथन दोड़ का आयोजन कल
सीहोर । सहून जेकी अली ने बताया कि दाउदी बोहरा समाज द्वारा अपने 52 वें धर्म गुरु डॉ. सय्यद मोहम्मद बुरहान उद्दीन साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज रविवार को मैराथन दौड़ का आयोजन रखा गया है, जिसका समय सुबह 8:30 बजे का रखा गया था, परन्तु सर्र्द मौसम के चलते समय परिवर्तन कर 9:30 बजे का कर दिया गया है।
प्रथम संस्था द्वारा मनाया गया रीडिंग वीक
सीहोर । प्रथम एजुकेशन द्वारा चलाए जा रहे लाखों में एक अभियान के अन्र्तगत सीहोर जिले के  173 गांवो में 6-14 वर्ष के बच्चों की शिक्षा के स्तर की जांच की गई। 173 में से 50 गावों में रीडिग वीक चलाया गया। 10 गांव में प्रथम टीम लीडर बाला प्रसाद परमार, प्रदीप कौशल व अमन व्यास द्वारा सीधे पहुंच कर व 10 गांवो में स्वयं सेवक ों के माध्यम से रीडिंग वीक दिनंाक 16 जनवरी 2016 से 22 जनवरी 2016  तक मनाया गया। रीडिंग वीक के अंतर्गत बच्चों को शाम 5 से 7 बजे तक अलग-अलग मोहल्ले में 5-5 के समूह में विठाकर गतिविधियां करवाई गई। यह गतिविधियां जैसे कलेन्डर देखना , घड़ी में समय देखना, वस्तुओं का मापन, माइंडमेप ,दूरी, विल बनाना, समूह में स्वयं बच्चों के द्वारा व एक दूसरों की मदद से हल करना था। रीडिंग वीक का मुख्य उददेश्य यह था कि बच्चे स्कूल से आकर घर पडऩे बैठें और एक दूसरे की मदद से सीखें।
Three senior students nabbed taking exam for juniors
 Sehore – An incident of cheating came in view during examination in Satya Sai College of Professional Studies, Bhopal Indore road Sehore where three senior students were caught taking exam for others. A Complaint under section 420 was registered against all six students, three who were taking exam and three who were supposed to take exam. According to the information given by police, Satya Sai college, Sehore which is affiliated to Rajeev Gandhi Technical University was conducting exam of B.E. third semester, which was started at 10 in the morning and was marked to end after 4 hours. During the examination at around twelve an examiner suspected one examine and informed the administrators, who set an inquiry. Student who was taking exam was the student of final semester and was taking exam disguised as student of third semester. After this, the members of examining committee inspected all the students who were taking exam and found two more students taking exam for two other students. The students who were caught imposters asked to call the real students of third semester and then police set an inquiry. Five students caught in this incident belongs to Bihar and one belongs to U.P.  

0 comments:

Post a Comment