@ SehoreExpress app
NEWS
BY बसंत दासवानी/बल्लू
दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 24 January2016
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 24 January2016
जूनियर
की जगह सीनियरों द्वारा परीक्षा देने का मामला
सत्य
सांई कॉलेज के 6 फर्जी छात्र जेल गए
सीहोर।
सत्य सांई कॉलेज में जूनियर की जगह सीनियर छात्रों द्वारा परीक्षा दिए जाने का
मामला आज दूसरे दिन भी सरगर्म बना रहा, इस मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी छह
इंजीनियरिंग छात्रों को न्यायिक अभिरक्षा के अंर्तगत जेल भेजने के आदेश दिए गए।
ज्ञातव्य है कि शनिवार को स्थानीय सत्य सांई कॉलेज में राजीव गांधी प्रोद्योगिक
विश्वविद्यालय की बीई द्वितीय वर्ष की थर्ड सेमेस्टर की मशीन ड्राइंग के पेपर को
बीई तृतीय वर्ष के छात्र बिहार निवासी अभय शर्मा आत्मज अनिरुद्ध शर्मा द्वारा
जूनियर छात्र श्यामकुमार आत्मज सुनील की, अनीत आत्मज विनोद तिवारी द्वारा अमित आत्मज वैद्य कन्नौजिया की
और अभिषेक गुप्ता द्वारा रमेश आत्मज काशीराम की परीक्षा दी जा रही थी, सत्य कॉलेज प्रंबधन द्वारा दी गई सूचना
के आधार पर कोतवाली पुलिस द्वारा इन सभी छह छात्रों के खिलाफ भादवि की धारा 419, 420 के अंर्तगत प्रकरण दर्ज कर उन्हें
गिरफ्तार कर लिया था जिन्हें आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से बीई तृतीय वर्ष
के छात्र अभय शर्मा,
अनीत तिवारी और
अभिषेक गुप्ता बीई द्वितीय वर्ष के छात्र श्यामकुमार, अमित कन्नौजिया और रमेश को न्यायिक
अभिरक्षा के अंर्तगत जेल भेजने के आदेश दिए गए।
राज्य
सेवा प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न
2095 में से 1855 परीक्षार्थी शामिल हुए
सीहोर।
रविवार को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा जिला मुख्यालय पर 4 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई
जिसमें 240
परीक्षार्थी
अनुपस्थित रहे। रविवार प्रात 10 से 12
बजे तक तथा दोपहर 2.15 से सायं 4.15 तक दो सत्रों में परीक्षा आयोजित की गई
परीक्षा के दौरान प्रथम चरण की गोपनीय सामग्री
प्रश्न पत्र जिला कोषालय से प्रात 8 बजे एवं द्वितीय चरण के पेपर एवं गोपनीय सामग्री दोपहर 1 बजे जिला कोषालय सीहोर से आवंटित की की
गई स्थानीय शा.कन्या स्ना.महाविद्यालय एवं शासकीय महिला पोलेटेकनिक सीहोर में अनिल
वैद्य जिला शिक्षा अधिकारी हरिशंकर निमजे
एएसडी शा.महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उ.मा.वि. सीहोर एवं बालक उत्कृष्ट उ.मा.वि.में
आरआरपरमार रा.गॉ.शि.मिशन,
दिनेश तिवारी
कम्प्यूटर आपरेटर के दिशा निर्देशन में परीक्षा शांतिपूर्वक तरह से सम्पन्न हुई।
इन चारो सेंटर पर कुल 2095
परीक्षार्थी शामिल
होना थे पर केवल 1855
परीक्षार्थी ही शामिल
हुए 240
परीक्षार्थी
अनुपस्थित रहे। आयोग के निर्देशानुसार परीक्षा में किसी इलेक्ट्रानिक डिवाइस के
उपयोग को रोकने के लिए परीक्षा कक्ष में जूते मोजे पहनकर परीक्षार्थी को भीतर नहीं
जाने दिया गया जो परीक्षार्थी चप्पल व सेण्डल पहनकर आए थे उन्हें अंदर जाने दिया
शेष के जूते चप्पल बाहर ही रखवा दिए गए है। इसी प्रकार चेहरे को ढकने वाला स्कार्फ, रूमाल, दुपट्टा या अन्य प्रकार की कोई भी वस्तु
वर्जित की गई थी हेयर क्लिप, क्लचर, घडी, हाथ में पहने जाने वाले किसी भी प्रकार के बैंड, कमर में पहने जाने वाले बेल्ट धूप में
पहने जाने वाले चश्में,
पर्स / वॉलेट, टोपी इत्यादि को भी सख्ती के साथ बाहर
रखवाया दिया गया था। कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे के दिशा निर्देशन में परीक्षा समाप्त
होने पर मुहरबंद कराकर केन्द्रों से सामग्री कोषालय में सुरक्षित देर शाम सुरक्षित
रखवाई गई सोमवार को संबंधित परीक्षा प्रभारी अधिकारी स्वयं अपने नेतृत्व में विशेष
वाहक दल से उक्त समस्त सामग्री को कोषालय से प्राप्त कर एक चार के सशस्त्र बल के
साथ बंद वाहन में अपनी अभिरक्षा में लोक सेवा आयोग इंदौर कार्यालय में लाकर जमा
करेंगे। प्रभारी अधिकारी राजकुमार खत्री संयुक्त कलेक्टर ने बताया कि
जिला मुख्यालय पर परीक्षा शांति पूर्वक सम्पन्न हुई।
मतदाता
दिवस का आयोजन कल
नए
मतदाताओं को बैच लगाकर परिचय पत्र सौंपे जाएंगे
सीहोर।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप
में मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर 25 जनवरी को प्रात: 11 बजे शा.चन्द्रशेखर स्नातकोत्तर
महाविद्यालय सीहोर में आयोजित किया जाएगा। इस सिलसिले में कलेक्टर एवं जिला
निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुदाम खाडे द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उप जिला निर्वाचन
अधिकारी ने बताया कि जारी निर्देशानुसार कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं
मुख्य अतिथि का स्वागत कर किया जाएगा। कार्यक्रम में नव मतदाताओं को बैच लगाना, भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का संदेश
वाचन,
उपस्थित सभी मतदाताओं
को मुख्य अतिथि द्वारा शपथ दिलाना व सभी मतदाताओं का सम्मान तथा नव मतदाताओं को
परिचय पत्रों का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम
अध्यक्ष द्वारा संबोधन किया जाएगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के समस्त बीएलओ को बैच, शपथ पत्र, संदेश, परिचय पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए
हैं।
राष्ट्रीय
बालिका दिवस पर बनाई मानव श्रृंखला, संकल्प भी लिया
कलेक्टर
ने सुरक्षित बेटी स्वर्णिम प्रदेश के तहत संकल्प दिलाया
सीहोर।
रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा महिला
सशक्तिकरण के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं की सुरक्षा एवं उत्थान के लिए
मानव श्रृंखला बनाई तथा मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन एसपी मनीष कपूरिया ने किया। इसके बाद
कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े ने उपस्थित जनसमूह को सुरक्षित बेटी स्वर्णिम प्रदेश के
तहत संकल्प दिलाया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित नागरिक, छात्र-छात्राओं, अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस, एनसीसी व स्काउट्स के छात्र-छात्राओं ने
मानव श्रृंखला बनाई और संकल्प लिया। इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान का कलेक्टर द्वारा
हस्ताक्षर कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सीईओ जिप आईएएस डॉ. रामराव भोंसले, एसडीएम
नरोत्तम भार्गव,
एडीशनल एसपी अवधेश
प्रताप सिंह सीएमओ नपा अमर सत्य गुप्ता, महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती रंजीता पटेल सहित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
गणतंत्र
दिवस परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया
सीहोर।
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर होने वाले शासकीय कार्यक्रमों
का पूर्वाम्यास रविवार को कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा झंडा वंदन किया गया। इसके बाद
परेड की सलामी,
संदेश वाचन, हर्ष फायर, परेड द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी, मप्र गान, पीटी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का
पूर्वाभ्यास किया गया। अंत में राष्ट्र गान हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के
साथ कलेक्टर,
एसपी,सीईओ, एडीशनल एसपी, एडीएम सहित अधिकारी - कर्मचारी उपस्थित
थे।
मुख्य
समारोह में 5 सामूहिक नृत्य 2 गीत और 1 काव्य पाठ होगा
बरखेड़ी
की निधि सोनी करेगी देश भक्ति काव्य पाठ
सीहोर।
गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिर्हसल भी रविवार को
हुई जिसमें 5
सामूहिक नृत्य, दो गीत और एक काव्य पाठ का चयन किया गया
है। जानकारी अनुसार सेन्ट एन्स स्कूल, लूर्द माता स्कूल, आक्सफोर्ड स्कूल, शारदा स्कूल सीहोर और ज्ञानवैली स्कूल झरखेड़ा द्वारा सामूहिक
नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा सेन्ट एन्स स्कूल द्वारा मध्यप्रदेश
गान,
उत्कृष्ट स्कूल
द्वारा बेटी बचाओं पर गीत की प्रस्तुति दी जाएगी इसके साथ ही जिला स्तरीय देश
भक्ति काव्य पाठ प्रतियोगिता में विजेता रही बरखेड़ी स्कूल की कक्षा 11 वीं छात्रा निधि सोनी द्वारा प्रस्तुति
दी जाएगी।
जावर
में अंत्योदय मेला कल
मुख्यमंत्री
देंगे क्षेत्र को करोड़ों की सौगात
मुख्यमंत्री
हजारों हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभांवित करेंगे
सीहोर।
आष्टा विकास खंड का अंत्योदय मेला कल तहसील मुख्यालय जावर में आयोजित किया गया है।
सीईओ जिला पंचायत आईएएस डॉ. रामराव भोंसले ने बताया कि इस अंत्योदय मेले में
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जहां क्षेत्र के हजारों
हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभांवित करेंगे वही करोड़ों की लागत के
निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। उन्होंने बताया कि
मुख्यमंत्री श्री चौहान दोपहर 12.30 बजे जावर पहुंचेंगे तथा अन्त्योदय मेले में शिरकत
करेंगे।
विकासखंड
स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन कल
सीहोर।
जिला रोजगार अधिकारी सीहोर ने बताया कि जिला प्रशासन के माध्यम से 25 जनवरी,16 को जावर विकासखंड के शासकीय हायर
सेकेण्डरी स्कूल में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सेल
मेन्यूफैक्चरिंग कंपनी सीहोर, शिवशक्ति बॉयो प्लांटेक लिमि.भोपाल, वर्धमान फेब्रिक्स बुदनी, सेनापति सेक्युरिटी सर्विस सीहोर, एसबीआई लाइफ इंश्योरेन्स कं.सीहोर, आईएसएफ रीवा सेक्यूरिटी सर्विस, बायोकेयर प्राइवेट लिमि., प्रीमियर सील्ड कौशल विकास प्रशिक्षण
संस्थान कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा बेरोजगार युवक / युवतियों के साक्षात्कार
उपरांत चयन किया जाएगा। इच्छुक आवेदक विकासखंड जावर में प्रात: 10 बजे से अपनी समस्त मूल प्रमाण पत्रों
सहित साक्षात्कार हेतु उपस्थित होंवे। भर्ती कंपनियों द्वारा अपनी शर्तो पर की
जाएगी। साक्षात्कार के समय कंपनी के समस्त जानकारी स्वयं प्राप्त करें, इस हेतु आपको कोई मार्ग व्यय नहीं दिया
जाएगा।
भोपाल
में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में काव्य पाठ करेंगे तीर्थ सोडानी
सीहोर।
जिला शिक्षा अधिकारी सीहोर ने बताया कि लूर्द माता स्कूल सीहोर में अध्ययनरत दस
वर्षीय छात्र तीर्थ सोडानी भोपाल में आयोजित 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में
काव्य पाठ करेंगे। गौरतलब है कि सीहोर में जन्में तीर्थ सोडानी ने राज्य स्तरीय
देश भक्ति कविता पाठ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रथम प्रतिभागी है।
गुरु
के वचन पर अटल विश्वास ही भगवान से मिलन कराता है पंडित अभिषेक भारद्वाज
श्रीमद
भागवत कथा का शुभारंभ
सीहोर।
भगवत प्रेम ही भागवत का परम् फल है, गुरु के वचन पर अटल विश्वास ही भगवान से मिलन कराता है। उक्त
बात पं.अभिषेक भारद्वाज ने अपने मुखार्गवीन से भगवती कालोनी में आरंभ हुई भागवत
कथा के प्रथम दिवस के प्रसंग में कही। उन्होने शबरी का उदाहरण देकर कहा कि शबरी के
गुरु ने उससे कहा था कि राम जी आयेंगे, गुरु के वचन को अटल सत्य मानकर शबरी तब तक उनकी प्रतिक्षा में
दिन रात रामजी की बाट जोती रही और अपने प्राणों को भी सहेज कर भगवान की प्रतिक्षा
करती रही। आखिर एक दिन ऐसा भी आया जब उसकी तपस्या सफल हुई, भगवान श्रीराम स्वयं पेदल चलकर उसकी
कुटिया में आये। उन्होने कहा कि सच्चे मन से भगवान का भजन करने वाले को अवश्य ही
उनकी प्राप्ति होती है। आज से भगवती कालोनी में प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा के
लिये शोभा यात्रा कालोनी वासियों ने दशहरा बाग स्थित श्री राधेकृष्ण मंदिर से बैंड
बाजों के साथ निकाली। इसमें बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी जनों ने उत्साह पूर्वक
भाग लिया। सोमवार को कथा के दूसरे दिन भागवत कथा के महत्व को विस्तार से बताया
जायेगा। साथ ही इसके फल का वर्णन भी किया जायेगा।
कथा के दौरान ब्राह्मण समाज द्वारा गठित की गई परशुराम सेना के सदस्यों
द्वारा कथा स्थल पहुंचकर कथा वाचक पं.अभिषेक भारद्वाज का पुष्पमालाओं से स मान
किया। कथा का आयोजन कर्ता एवं कार्यक्रम के मुख्य यजमान, श्री प्रफु ल्ल चर्तुवेदी द्वारा अपने
माता पिता की इच्छानुरुप कराई जा रही इस कथा में धर्म का लाभ लेने हेतु समस्त
धर्मप्रेमी नागरिकों का आव्हान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल
पहुंचकर धर्म का लाभ लेवें। कथा का समय दोपहर 12 बजे का है।
रविदास
पुरविया भारती समाज की बैठक संपन्न
सीहोर।
ग्राम महुआखेड़ी (तकीपुर)में बैठक आयोजित की गई जिसमें उज्जैन में सामाजिक
धर्मशाला के निर्माण हेतु समिति का गठन किया गया। जिसमें समिति ने व समाज को
नशामुक्त होने का निर्णय लिया। एवं सर्व सहमति से समिति का गठन हुआ। जिसमें प्रेमनारायण
अध्यक्ष,
बेनीप्रसाद उपाध्यक्ष
, किशोर भारती उपाध्यक्ष, नरसिंह भारती सचिव, मथुरा प्रसाद सलाहकार, सनील सहसचिव, बाबूलाल सलाहकार श्यामलाल, दशरथ संगठन सचिव, रामस्वरूप, वीरभान सदस्य, हरिप्रसाद, मूलचंद, भागीरथ, अशोक कोषाध्यक्ष बनाये गये। अंत में
उपाध्यक्ष किशोर भारती द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों का आभार माना ।
शेख
मुंशी बने वक्रिंग जर्नलिस्ट के जिलाध्यक्ष
सीहोर।
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किग जर्नलिस्ट (आईएफ डब्लु जे) की बैठक रविवार को वरिष्ठ
पत्रकार राधेश्याम भावसार के मुख्य अतिथ्य व पत्रकार के जी बैरागी के विशेष अतिथि
में आशीष गुप्ता के निवास पर संपन्न हुई। सर्वप्रथम अतिथियों व उपस्थित पत्रकार
साथियों ने मॉ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पितकर बैठक का विधिवत शुभांरभ किया।
तत्पश्चात उपस्थित पत्रकार साथियों ने अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए संगठन
को जिले में सक्रिय करने हेतु अपने अपने विचार रखे पत्रकार के जी बैरागी ने जिले
के वरिष्ठ पत्रकार एआर शेख मुंशी को संगठन को अध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव रखा
जिसे उपस्थित सभी पत्रकार साथियों ने सहमति प्रदान करते हुए सर्व सहमति से समिति
का अध्यक्ष मनोनीत किया व वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम भावसार को संस्था का मु य संरक्षक मनोनीत किया। तत्पश्चात उपस्थित
पत्रकार साथीयों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया इस
अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष एआर शेख मुंशी ने संबोधित करते हुए कहा कि जिन आशा और
विश्वास के साथ आप सभी पत्रकार साथियों ने मेरा चयन किया है। में विश्वास दिलाता
हंू कि पत्रकारों की हर समास्या के लिए में संघर्ष करूगां चाहे व हमारा पत्रकार
साथी ग्रामीण क्षेत्र का हो या शहरी वही
बीते कुछ वर्षो से त्रेमासिक बैठक कलेक्टर द्वारा नही बुलाये जाने व पत्रकार गृह
निर्माण समिति के माध्यम से पत्रकार साथियों को भूमि आवटंन कराने व जिला जनसंपर्क
कार्यालय में वर्तमान में चल रही पत्रकारों की सूची में संशोधन कराने को लेकर
संगठन शीघ्र ही जिला कलेक्टर से मिलेगा। बैठक का संचालन आशीष गुप्ता द्वारा किया
गया। इस अवसर पर राधेश्याम भावसार, महेश दूबे, जेपी शर्मा, संतोष सिंह, हरि पालीवाल ,के जी बैरागी, निरजंन उपाध्याय, रवि मीणा, पवन जैन, फईम शेख, अजय सोनी पुरूषोत्तम मीणा, लक्ष्मण चौकसे, दिनेश राठौर, अनिल सोलंकी, अनूप मोदी, प्रभात राज सोनी, देवेश अग्रवाल, राहुल शुक्ला, कमलेश शर्मा, नितेश गुप्ता, आदि अनेक पत्रकारगण उपस्थित थे।
असहायों
को मिलने लगा रैन बसेरे का लाभ
पहले
ही दिन हुआ हाउस फुल
सीहोर।
नगर पालिका द्वार जिला अस्पताल के पीछे बनाये गये सर्व सुविधा युक्त रैन बसेरा भवन
की सार्थकता तब सिद्ध हुई जब शनिवार की रात पहले ही दिन रैन बसेरा के सभी पलंग भर
गये। नगर पालिका द्वारा बनाये गये इस अत्याधुनिक भवन में ठहरने और सामान रखने की
व्यवस्था के साथ ही एक टाईम के नि:शुल्क भोजन की भी व्यवस्था दी गई है। नपाध्यक्ष
श्रीमती अमीता अरोरा द्वारा किये जा रहे प्रयासों से शीघ्र ही यहां दोनों समय
नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की जा रही है। उनकी प्रेरणा से परिषद् की बैठक के पहले
ही दिन अनेक पार्षदों ने इस कार्य हेतु अपना एक माह से लेकर पूरे वर्ष तक का वेतन
देने की घोषणा कर दी है। इस पुनीत कार्य हेतु अन्य इच्छुक नगर वासियों को भी जोडऩे
के लिये प्रयास किये जा रहे है।
फुटपाथ
समिति ने माना आभार
सीहोर
। फुटपाथ समिति द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष अमीता अरोरा के द्वारा शहर में
बैराजगारी को देखते हुए तय बाजारी बन्द करने से फुटपाथ समिति व वाल्मिकी मित्र
मण्डल ने आभार मानाते हुए फुटपाथ पर दुकान लगाकर व्यसाय करने वालों ने नगर पालिका
पहुंचकर श्रीमती अरोरा,
सांसद प्रतिनिधि
जसपाल आरोरा एवं सीएमओ अमर सत्य गुप्ता का पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया एवं आभार
माना। आभार व्यक्त करने वालों में प्रमुख रुप से शैलेन्द्र वाल्मिकी, राजू मालवीय, पंकज चौहान, रवि मालवीय, रमेश, नितेश, शुभम, राधेश्याम, कुमेर सिंह, अनोखीलाल, भारत राय, कमल, गब्बर,
रफीक खान, पिंकी मालवीय, पदमा बाई,विन्दा बाई, देवेन्द्र आदि अनेक नागरिकगण शामिल है।
अलाव
जलाने हेतु सभी वार्डों में हुआ लकड़ी का वितरण
सीहोर।
नपाध्यक्ष द्वारा परिषद् की पहली बैठक में लिये गये सभी वार्डों में लकड़ी बांटने
के निर्णय के बाद नगर पालिका द्वारा नगर के सभी 35 वार्डों में अलाव जलाने हेतु जलाऊ लकड़ी
बांटी गई। लकड़ी प्रत्येक वार्ड के पार्षद द्वारा निर्धारित किये गये स्थान पर रखी
गई है।
राष्ट्रीय
केरम प्रतियोगिता के लिये खिलाडिय़ों का दल रवाना
नागरिकों
ने किया स्वागत
सीहोर।
तामिलनाडु में होने जा रही राष्ट्रीय अन्डर 14 केरम प्रतियोगिता में भाग लेने नगर से 4 सदस्यीय दल गत दिवस रवाना हुआ। दल में
दीपक छाया फेहद अहमद और ओसाफ अली के साथ कोच वसीम उद्दीन शामिल है। पहलवान फेन्स
क्लब कस्बा द्वारा खिलाडिय़ों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत करने
वालों में पार्षद इरशाद पहलवान, आरिफ पहलवान, जमशेद पहलवान, आसिफ खान, नवेद अहमद, मो.इसरार, शितज खान, अफजल पठान, मोसीन खान, सोहेल खान सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
बोहरा
समाज ने हेल्थ इज वेल्थ जागरूकता अभियान का संदेश दिया
सीहोर
। बोहरा समाज हिज होलीनेस डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुउद्दीन साहब (त.उ.शा.) की 73 वीं मिलाद और आपके पिता जी मरह्म्म
अलहययुल मुक्कदस डॉ. सैयददना मोहम्मद बुरहानुउद्दीन साहब के 105 सालगिरह के प्रोग्रामों के अंर्तगत
हेल्थ इज वेल्थ को मेनटेन रखने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। बोहरा समाज के साथ
विधायक सुदेश राय,
सांसद प्रतिनिधि
जसपाल अरोरा,
विधायक शैलेन्द्र
पटेल,
अखिलेश पहलवान, शफीक बाबा पार्षद, महेश दुबे, ब्रजेश पटेल, अनिल राय, सुनील रल्हन सहित बोहरा समाज के बंधुओं
ने तहसील चौराहे से बोहरा मस्जिद मछली बाजार छावनी तक पैदल भ्रमण कर संदेश दिया। ,बोहरा मस्जिद में इस प्रोग्राम को सभी
विशेष अतिथियों ने संबोधित किया मुल्ला हकीमउद्दीन ने बताया कि जिस तरह से आबादी
बढ़ रही है इससे पर्यावरण असर पड़ रहा है चार पहिया , दो पहिया, ईधन से वातावरण प्रदूषित हो रहा है कम
दूरी के लिए सायकल का उपयोग करें। दिल्ली
में बहुत तेजी से यह मुहिम चलाई जा रही है। पुरानी कंडम गाडियों को खत्म किया जा
रहा है। इस अवसर पर आमील साहब, ईशहाक भाई, मुफददल भाई, शेख हुजैफा भाई, मुल्ला असगर अली समाज सेकेट्री मुल्ला मुस्तफा, हकीमउददीन , जैकी अली, मननान भाई, हकिम उद्दीन शुजाई, हुसैन अली शुजाई, इरफान भाई, बरहान भाई, हामित भाई, हकीम उददीन, हकीम बाबू , शाहबउददीन, नादेअली, जोयब भाई, कुतुब, अकबर अली, खुजेमा भाई, अब्दुल भाई आदि समस्त बोहरा समाज के लोग
उपस्थित रहे। अंत में बाहर से आये अतिथितियों का सम्मान मुल्ला मुस्तफा ने किया।
नपाध्यक्ष
ने किया तीर्थ यात्रियों का स्वागत
सीहोर।
गत दिवस महामण्डलेश्वर पं.अजय पुरोहित के सानिध्य में 54 सदस्यीय तीर्थ यात्रियों का दल तीर्थ
यात्रा हेतु वृंदावन के लिये रवाना हुआ। इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती अमीता जसपाल
अरोरा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। इस अवसर पर
उनके साथ अनेक गणमान्य नागरिक व पार्षदगण मौजूद थे।
नगर
पालिका में गणतंत्र दिवस समारोह
सीहोर।
कार्यालय नगर पालिका परिषद में 26 जनवरी 2016 गणतंत्र दिवस पर प्रात: 7.30 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा। जहां
अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा ध्वज वंदन करेगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर
सत्य गुप्ता ने नगर के सभी वार्ड पार्षदों, गणमान्य नागरिकों से विनम्र अपील की है कि वह गणतंत्र दिवस के
इस राष्ट्रीय पर्व पर नगर पालिका भवन में पहुचकर राष्ट्रीय ध्वज वंदन में सम्मिलित
हों। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा प्रात: ठीक 7.30 बजे ध्वजारोहण करेगी। समय का विशेष
ध्यान रखें और कार्यक्रम में उपस्थित होकर गरिमा बढ़ाये।
अरोरा
निवास पर होगा ध्वजारोहण
सीहोर।
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर भाजपा कार्यालय होटल
श्री कृघ्णा पैलेस अरोरा निवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रघुनाथ सिंह भाटी की
अनुपस्थिति में उनकी ओर से अधिकृत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि
श्री जसपालङ्क्षसंह अरेारा ध्वजारोहण करेंगे।
26 जनवरी के अवसर पर प्रात: 8 बजे भाजपा का अस्थाई कार्यालय श्री
कृष्णा पैलेस अरोरा निवास पर ध्वजारोहण होगा। जिला कार्यालय मंत्री धर्मेन्द्र
राठौर ने सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों सहित आम नागरिकों से भी अपील
की है कि वह प्रात: 8 बजे उपस्थित होकर झण्डा वन्दन में
शामिल होवें।
*संविदा स्वास्थ अधिकारी, कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारणी गठित
29 जनवरी को भोपाल में अंादोलन की तैयारी
सीहोर। संविदा स्वास्थ कर्मचारी संघ म.प्र. (भारतीय मजदूर संघ)
की जिला स्तरीय कार्यकारणी का गठन गत दिवस किया गया। संगठन का अध्यक्ष डॉ. अजहर
बेग को बनाया गया है। वही संगठन के संरक्षक पद पर जिला कार्यक्रम प्रबंधन जुनैद
कमाल को नियुक्त किया गया है। अन्य पदाधिकारियों में शेलेश शैल जिला मीडिया प्रभारी
एवं प्रवक्ता,
उपाध्यक्ष डॉ.करम
हुसैन इछावर,
नरेन्द्र केलोदिया
बीसीएम श्यामपुर,
तरूण राठौर उपाध्यक्ष
आष्टा,
राजकुमार गौर
उपाध्यक्ष नसरूल्लागंज,
रूपसिंह सोलंकी
उपाध्यक्ष बुदनी,
डॉ अशोक मालवीय
सहप्रवक्ता तथा डॉ नईम खान को सहमीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वही
जितेन्द्र आर्य को जिला सचिव तथा अमित केलोदिया को जिला सचिव नियुक्त किया गया है।
संगठन अध्यक्ष डॉ. अजहर बेग ने बताया कि 29 जनवरी को भोपाल के अम्बेडकर पार्क में प्रदेश स्तरीय एक
दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। जिसमें संविदा कर्मचारियों को नियमित
किये जाने सहित कई प्रमुख मांगे सरकार के समक्ष रखी जायेगी। उक्त कार्यक्रम में
जिले के सभी संविदा अधिकारी एवं कर्मचारी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होगें।
तह बाजारी वसूली बंद करने के साहसी कदम पर आभार
सिद्वपुर विकास समिति ने माना आभार
सीहोर । नगर में पुटपाथ व हाथ ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन
पोषण करने वाले गरीबों से तह बाजारी के नाम पर मनमानी वसूली को नगर पालिका की
प्रथम बैठक में ही नव निवार्चित अध्यक्ष श्रीमती अमीता अरोरा के साथ ही सांसद
प्रतिनिधि जसपाल अरोरा की पहल ने गरीबों के हित में साहसिक कदम उठाते हुए सर्व
सहमति से तय बाजारी बंद करने के आदेश देकर यह सिद्व कर दिया कि व गरीबों के कल्याण
और नगर के विकास के लिए कृत संकलिप्त है। इस साहसी कदम पर सिद्वपुर विकास समिति ने
नपाध्यक्ष के साथ ही उपाध्यक्ष श्रीमति राखी ताम्रकार व परिषद के सभी पार्षद मुख्य
नगर पालिका अधिकारी अमर सत्य गुप्ता का आभार समिति अध्यक्ष लीलाधर राठौर उपाध्यक्ष
पप्पू कोली,
संरक्षक महेन्द्र
सिंह अरोरा मिन्दी,
सचिव विक्रम योगी, दिनेश वर्मा, शैलन्द्र वैद्य, ओमप्रकाश राय कल्लू कपिल चौरसिया, भारतसिंह ठाकुर, लीलाधर राय, राजेन्द्र खत्री, पप्पू पटोदी, गुडडा खत्री, अजय कुमार सिलोरिया, रामकली बाई, रहदास, फूलवती बाई, सुरेश खजूर वाला, विमल फ्रूट वाले, रईस कुरैशी , नफीस भाई सब्जी वाले, रामचंदर राठौर द्वारा आभार व्यक्त किया।
जिला युवा चेतना मंच का पुर्न: गठन
सीहोर । युवा चेतना मंच के जिला संयोजक मानसिंह पंवार, एवं
संरक्षक प्रदीप विजोरिया की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित कर जिला युवा चेतना मंच का पुर्न:गठन किया गया। जिसमें
सर्वसहमति से निम्न पदाधिकारियों को
मनोनीत किया गया,
जिसमें जिलाध्यक्ष पद
पर हरीश राठौर की नियुक्ति की गई एवं समस्त कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें
उपाध्यक्ष एच पी चक्रधर ,
श्रीमती प्रेमलता
राठौर,
महामंत्री जगदीश
शर्मा,
कोषाध्यक्ष निर्मल
पंवार,
मंत्री जितेन्द्र
राठौर,
सहमंत्री धर्मेन्द्र
राय,
एवं विशेष सलाहकार
राजकुमार गुप्ता जिला प्रवक्ता भाजपा, के साथ 11 कार्यकारणी सदस्य एवं 5 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये गये। इस बैठक में प्रमुख रूप से
महेश पाटीदार,
विनित राठौर, मुकेश पाटीदार, सुनील राठौर, विजय राठौर, कैलाश विश्वकर्मा, नेति प्रसाद सोनी, मनोज राठौर, अर्जुन राठौर, हृदेश महेश्वरी, दिलिप पाण्डे , सुजीत रायकवार, मोनू राठौर, जीवन परमार, राहुल परमार, धर्मेन्द्र पवांर उपसरपंच, महेन्द्र पंवार, हरिश चौधरी, छोटू राजपूत आदि उपस्थित थे।
वार्ड क्रमांक 6 के कार्यकर्ताओं ने किया अमीता जसपाल अरोरा का स्वागत
सीहोर। नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अमीता अरोरा
एवं सांसद प्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेता जसपालसिंह अरोरा का स्थानीय वार्ड क्र.6 में भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के
जिला महामंत्री मनोज शर्मा के निवास पर एवं किसान मोर्चा प्रादेशिक नेता शंकरलाल
शर्मा एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल-ढमाके एवं पुष्पहारों से जोरदार स्वागत किया एवं
आष्टा की मंडली द्वारा सुन्दरकाण्ड की भव्य प्रस्तुति दी गई। स्वागत करने वालों
में मनोज शर्मा,
शंकरलाल शर्मा, महेन्द्र मेवाड़ा, भोलाराम त्यागी, दुष्यंत दासवानी, श्याम बरेठा, अंकित सोनी, मनोहर सिसोदिया, रितिक जोगी, सुरेन्द्र सिसोदिया, राहुल टेलर, जितेन्द्र सेन, मुकेश परमार, हर्ष शर्मा, नरेनछ्र ठाकुर, विनोद बैरागी, गोल्डी जैन, पवन जैन, प्रशांत भाई, उदय सिंह, मनोज विश्वकर्मा, विजय भावसार,प्रकाश त्यागी, राजु त्यागी, अमन श्रीवास्तव, प्रमोद वैष्णव, अशोक वैष्णव, दीपक पटेल, तारा चन्द्र मालवीय, बब्लूसेन, गगन चौधरी, विजय परमार, विक्रम रघुवंशी आदि कार्यकर्ताओ ने नगर
पालिका अध्यक्ष का स्वागत किया एवं जन समस्याओं से अवगत कराया
अमित शाह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में
खुशी का माहौल
सीहोर । भारतीय जनता पार्टी सीहोर द्वारा अमित शाह को पुन:
निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर कोतवाली चौराहे पर ढोल-धमाके,अतिशबाजी के साथ मिठाई बंाटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे
को बधाई देते हुए खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सीताराम यादव, सांसद प्रतिनिधि जासपाल अरोरा, प्रवक्ता राजकुमार गुप्ता, अशोक सिसोदिया मण्डल अध्यक्ष, सुनील लोवानिया उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र राठौर कार्यालय मंत्री, मानसिंह पंवार, शंकर लाल शर्मा, सुशील ताम्रकार, ओमशर्मा, पुरूषोत्तम नीखरा, राजेन्द्र तिवारी, महेश पारीख, शेरसिंह राजपूत, कमलेश राठौर, अर्जुन राठौर, हृदेश राठौर, राजा अग्रवाल, सुनील जैन, विशाल राठौर, कैलाश कुशवाह, हरीश राठौर, कीर्ति श्रीवास्तव, ललित त्यागी, संतोष शाक्य, अमित निखरा, रामभरोस शर्मा, सेवा यादव, मुदूल तोमर, रमेश राठौर, मुकेश मेवाड़ा, जगदीश शर्मा, भोजू यादव, राकेश शर्मा, गुलाव मालवीय, मांगीलाल मालवीय, गोलु राठौर, नंदलाल प्रजापति, मुकेश राठौर, सुरेश यादव , दिनेश डाबी, राहुल शर्मा, अनिल महेश्वरी, कोहिनूर मारवडिया आदि अनेक उपस्थित
कार्यकर्ताओं ने अमित शाह को बधाई देकर खुशी मनाई।
राठौर समाज कार्यालय पर मनाया बन्टी राठौर का जन्मदिन
सीहोर । बस स्टैण्ड स्थित राठौर कार्यालय में बंटी राठौर नगर
महामंत्री भाजपा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। राठौर समाज अध्यक्ष सतीश राठौर, महामंत्री जितेन्द्र राठौर, कोषाध्यक्ष दिलीप राठौर, विवेक राठौर, सतीश पाठक, अखिलेश चौरसिया, राजू जायसवाल, वैद्यप्रकाश राठौर, मनीष राठौर, रतन जायसवाल, महेन्द्र प्रजापति , अशोक राठौर रंगीला, भोला राठौर, सुधीर गुरू, देवेन्द्र विश्वकर्मा, सोनू,
मन्नू राठौर, कमल नाटी, दीपक राठौर द्वारा जन्मदिन के शुभअवसर
पर केक काटकर शुभकामनाएं दी।
धानक समाज की कार्यकारिणी का गठन
सीहोर। धानक समाज के अध्यक्ष कमल पहलवान की अध्यक्षता में एक
बैठक का आयोजन मरीमाता मंदिर परिसर वंशकार मोहल्ला में संपन्न हुई। बैठक में कमल
पहलवान ने सर्वसमिति से अपनी कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें उपाध्यक्ष
धर्मेन्द्र दिसोरिया,
शेखर समद, महेश कुमार, संजय लाहोरी एवं महामंत्री पतिराम खलीफा, दरियावसिंह समद, अशोक कुमार, विशाला लाहोरी, सचिव श्रणव वास्तवार, सहसचिव मुकेश मित्तोला, प्रचार मंत्री जितेन्द्र कटारे, सतीष बिछोला, संगठन मंत्री तुलसीराम लोहिया, नंदराम, मोहन असरेठ, देवेन्द्र भारती, विजय लाहोरी को लिया गया है। इस अवसर पर
कमल पहलवान ने समाज को एक सूत्र में बांधने की बात कही और समाज के सभी वर्गों को
एक साथ जोडऩे की बात कही। वही चेतन वास्तवार ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वंशकार, बसौड़, धानक समाज के सभी सहमति से कमल पहलवान
ने अपनी कार्यकारिणी गठित की है। समाज के रवि नागले ने अपनी बात रखते हुए कहा कि
धानक संगठन समाज का राष्ट्रीय संगठन है और यह संगठन समाज को अन्य समाज की
मुख्यधारा से जोडऩे का प्रयास कर रहा है एवं सीहोर में भी समाज के सभी वर्गों को
एक समान लाने का प्रयास करेगा और आने वाले समय में समाज के शिक्षित बेरोजगार लोगों
के सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाने का प्रयास करेगा। इस अवसर पर समाज के कई लोग
शामिल हुए जिसमें प्रमुख रुप से रामसिंह वंशकार, अर्जुन वंशकार, संतोष चौधरी, लखन पहलवान, अशोक कुमार, नंदलाल, श्यामलाल बुंदेले, गोविन्द कटारे, मोहन बमरेले, वीरसिंह, अमृतलाल, श्रवण कुमार, कैलाश चंद्र, मूलचंद पंसोरिया, वीरसिंह, रमेश समद, विक्रमसिंह, सुरेन्द्र सिंह, गोपी पेंटर, राजा भाई, चंपालाल समद, नरेन्द्र लाहोरी, नरेन्द्र असरेट, अरुण दिसोरिया, सोमेन्द्र समद, सानू, देवेन्द्र भारती, देवेन्द्र वंशकार, दयालाल, मनीष, सुमन अनील मित्तोला, राहुल बड़ेले, अर्जुन, देवचंद, शुभम, बबलू, गोविन्द भरतेले आदि अनेक समाज के
नागरिकगण मौजूद रहे।
0 comments:
Post a Comment