SehoreExpress
NEWS BY बसंत दासवानी/बल्लू दासवानीसीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 26 January2016
जिले में उत्साह से मना गणतंत्र दिवस समारोह
मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री ने किया ध्वजारोहण
सीहोर। मंगलवार को सीहोर जिले में परम्परागत उत्साह और उमंग भरे वातावरण में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। जिले के प्रभारी मंत्री रामपालसिंह की मौजूदगी में मुख्य समारोह सम्पन्न हुआ।
स्थानीय पुलिस लाइन मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री रामपालसिंह द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली, श्री सिंह ने परेड का भी निरीक्षण किया हर्ष के प्रतीक गुब्बारों को भी आकाश में छोड़ा।
स्कूली विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
लूर्द माता प्रथम, शारदा स्कूल द्वितीय, ज्ञानवेली तृतीय स्थान पर
मुख्य समारोह में आज स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गई। लूर्दमाता स्कूल के समूह नृत्य रघुपति राघव राजाराम को प्रथम, शारदा स्कूल के समूह नृत्य वंदेमातरम को द्वितीय, ज्ञानवेली स्कूल के समूह नृत्य भाग भाग रे फिरंगी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। आक्सफोर्ड स्कूल के वंदेमातरम मिश्रित गीत को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। सेन्ट एन्स स्कूल द्वारा भी समूह नृत्य आज के इंसान को क्या हो गया है की प्रस्तुति दी गई। नूतन स्कूल, आक्सफोर्ड और केन्द्रीय विद्यालय की बैंड भी शामिल हुई निर्णायक मंडल में संजय जोशी, डॉ. रामप्रतापसिंह, आरके डीन श्रीमती तांबी शामिल थी।
विभिन्न विभागों की झांकी हुई शामिल
कृषि विभाग प्रथम, उद्योग विभाग द्वितीय, शिक्षा विभाग तृतीय स्थान
हरिओम शर्मा दाऊ ने किया पीएम मोदी का रोल
सीहोर। आज के मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों की झांकी हुई शामिल जिसमें उनके द्वारा अपने अपने विभाग में चल रही शासकीय योजनाओं का प्रदर्शन किया गया था निर्णायक मंडल द्वारा कृषि विभाग की झांकी को प्रथम, उद्योग विभाग झांकी को द्वितीय तथा शिक्षा विभाग की झांकी को तृतीय स्थान दिया गया लंबे अंतराल के बाद शिक्षा विभाग की झांकी को पहला नम्बर नहीं मिला है आज क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया की झांकी में सेवा निवृत शिक्षक हरिओम शर्मा दाऊ ने किया पीएम मोदी का रोल जिसे लोगों द्वारा काफी सराहा गया।
सीनियर वर्ग परेड में एनसीसी पीजी कॉलेज प्रथम स्थान पर रही
जिला पुलिस बल दूसरे और नगर सेना बल तीसरे स्थान पर रहा
आज के मुख्य समारोह में परेड में एनसीसी खाकी, पीजी कॉलेज प्रथम स्थान पर रही जबकि जिला पुलिस बल दूसरे और नगर सेना बल तीसरे स्थान पर रहा। विजेता टीम के कमान्डर प्रवीण राजपूत सहित दूसरे स्थान पर जिला पुलिस बल के कमान्डर उपनिरीक्षक अंशुल बोरकर, नगर सेना बल के चन्दरसिंह चंदेरिया को पुरस्कृत किया गया।
जूनियर वर्ग परेड में एनसीसी उत्कृष्ट स्कूल बालिका प्रथम, नूतन स्कूल द्वितीय शारदा स्कूल तृतीय
आज जूनियर वर्ग परेड में एनसीसी उत्कृष्ट स्कूल बालिका प्रथम रही जिसके लिए कीर्ति विश्वकर्मा नूतन स्कूल द्वितीय के लिए अमित शर्मा द्वितीय तथा शारदा स्कूल बालिका वर्ग की महक दुबे को पुरस्कृत किया गया।
उत्कृष्ट स्कूल के प्राचार्य आरके बांगरे को आइएसओ सर्टिफिकेट दिया गया
श्रेष्ठ कार्यों के लिए दिए गए पुरस्कार
आष्टा एसडीएम अभिषेक गेहलोत, एडीशनल एसपी एपीसिंह, सीएसपी एसआर दंडोतिया, डॉ आरके वर्मा, पीआरओ आशीष शर्मा, आष्टा टीआई बीडी बीरा, नसरुल्लागंज टीआई निरंजन शर्मा,
ब्ल्यू बर्ड स्कूल ने शहर को रंगा देश प्रेम के रंग में
प्रभारी मंत्री, कलेक्टर और एसपी ने की हौंसला अफजाई
विधायक, सासंद प्रतिनिधि, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने की प्रशंसा
राठौर समाज, हिन्दू उत्सव समिति,सिद्धेश्वर महादेव समिति ने की सराहना
स्वर्णकार, मिष्ठान, किराना व्यापारी संघ और समाज सेवी संस्थाओं ने किया स्वागत
युवक कांग्रेस द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत
आम आदमी पार्टी ने किया गया स्वागत
ब्ल्यू बर्ड हाइ स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा आज गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर शहर भर में रंगारंग प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया गया। रैली और कोरियोग्राफी की प्रस्तुति की सभी वर्ग के लोगों द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई। आज जिले के पहले आडियो विजुअल ब्ल्यू बर्ड स्कूल द्वारा शहर में एक अभिनव प्रयोग किया और पूरे शहर के देश प्रेम के रंग में रंग दिया। स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत कोरियो ग्राफी की प्रस्तुति स्थानीय बस स्टैंड, कोतवाली चौराहा, बड़ा बाजार और लिसा टॉकीज चौराहें पर की गई। बस स्टैंड पर समाज सेवी राठौर समाज अध्यक्ष सतीश राठौर, राजाराम कसौटिया, वरिष्ठ अभिभाषक केयू कुरैशी, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष शंकर प्रजापति सम्राट और कोतवाली चौराहें पर आम आदमी पार्टी नेता पंकज रावत, श्री संधू, वरिष्ठ व्यवसायी किशोर कौशल, भाजपा नेता मृदुल तोमर, रवि राठौर, बड़ाबाजार पर स्वर्णकार सतीश राठौर, कांग्रेस नेता सुरेश साबू सहित व्यापारी राजेन्द्र लोवानिया, महेश पारीख आदि द्वारा किया गया। सिनेमा चौराहे पर युवक कांग्रेस नेता रिंकू जायसवाल और अन्य व्यापारी संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। लिसा टॉकीज कैम्पस में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री रामपालसिंह, विधायक सुदेश राय, सासंद प्रतिनिधि जसपाल सिंह अरोरा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, जिला कलेक्टर डॉ सुदाम खाड़े, एसपी मनीष कपूरिया,सीईओ जिला पंचायत आरआर भोंसले, तहसीलदार संतोष मुदगल द्वारा रंगारंग कोरियाग्राफी के प्रदर्शन में शामिल विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया।
0 comments:
Post a Comment