Wednesday, 20 January 2016



@ SehoreExpress  app

NEWS BY बसंत दासवानी/बल्लू दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 20 January2016

विशाखापट्टनम पुलिस पहुंची आष्टा
महिला चोर की निशान देही पर दो स्वर्णकारों से पूछताछ
विशाखापट्टनम में चोरी की वारदात अंजाम देने के बाद माल आष्टा में बेचा
सीहोर। तहसील मुख्यालय आष्टा में बुधवार को विशाखापट्टनम पुलिस की कार्रवाई के बाद मामला सरगर्म बना रहा, विशाखापट्टनम पुलिस वहां हुई चोरी की वारदातों में शामिल एक महिला के साथ यहां पहुंची है और आष्टा के दो स्वर्णकारों से पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार आष्टा तहसील में ही रहने वाली महिला ममता द्वारा अपने साथियों सहित विशाखापट्टनम में कई चोरियों की वारदात को अंजाम दिया गया है जहां की पुलिस ने जब इसके गिरोह का पर्दाफाश कर ममता से पूछताछ की तो उसके द्वारा चोरी का माल आष्टा के दो दुकानदारों को बेचना बताया गया इसी तारतम्य में आष्टा पुलिस के सहयोग से विशाखापट्टनम पुलिस द्वारा बुधवारा क्षेत्र के दो स्वर्णकारों से पूछताछ की जा रही है उन्हें आष्टा थाने ले जाया गया है। फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी पुलिस द्वारा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है पर इन पंक्तियों के लिखे जाने तक विशाखापट्टनम पुलिस पूछताछ कर रही है।
कल से होगा आदेश पर अमल
सुबह 10 बजे से खुलेंगे स्कूल
शीतलहर का प्रभाव जारी
सीहोर। शीत लहर को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश पर गुरुवार से अमल होगा, मंगलवार की देर रात को जारी हुुए आदेश आज सुबह शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए हालांकि कई स्कूलों द्वारा स्कूलों का समय सुबह नौ बजे पहले से ही कर दिया गया था पर शासन के आदेशानुसार अब स्कूल 23 जनवरी तक स्कूल सुबह 10 बजे से खुलेंगे।
डीजे वाहन का फटा टायर पलटा
पांच लोग हुए घायल
सीहोर। इन्दौर-भोपाल मार्ग पर डीजे वाहन का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे वाहन में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों की सूचना मिलने पर 108 एम्बूलेंस टीम के जितेन्द्र वर्मा और राहुल राजपूत की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इन्दौर-भोपाल मार्ग पर स्थित भाड़ाखेड़ी जोड़ पर भोपाल से आष्टा एक वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे बजाने के लिए जा रहा वाहन का टायर फट गया।  टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया। वाहन पलटने के कारण से उसमें सवार हिनोती अशोका गार्डन भोपाल निवासी संजय कुशवाह, मोहम्मद फैजान, सतीश जोशी, विजय कुशवाह, प्रशांत कुशवाह, घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विवाहिता ने पिया कीटनाशक
सीहोर। इछावर थाने के तहत विवाहिता ने दवाई के धोखे से कीटनाशक पी लिया इससे उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम कुल्हाड़ी में रहने वाली एक 26 वर्षीय विवाहिता ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। विवाहिता का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।
बाइक चालक को कार ने मारी टक्कर
बाइक चालक की हुई मौत
सीहोर। इन्दौर-भोपाल मागज़् पर कार ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मगज़् कायम कर मामले को जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार इन्दौर-भोपाल मागज़् पर स्थित झागरिया जोड़ पर कार चालक अरविंद निवासी राजियाबाद कठौतिया को टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मगज़् कायम कर मामले को जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि युवक सीहोर से अपने गांव जा रहा था तभी वह दुघज़्टना का शिकार हो गया। पुलिस ने प्रकरण दजज़् कर मामले को जांच में लिया है।
सीहोर का पीएम कृषि सिंचाई योजना में चयन
सिंचाई योजना के अन्तर्गत खेतो को मिलेगा पानी- विधायक राय
सीहोर। विधानसभा क्षेत्र सीहोर के विधायक सुदेश राय की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सीहोर विधान सभा क्षेत्र को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में चयन किया गया । विधानसभा क्षेत्र सीहोर के सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र को सूखे से मुक्ति दिलाने तथा हर खेत को सिंचाई हेतु भरपूर पानी देने की दशा में शासन द्वारा सम्पूर्ण विकासखण्ड क्षेत्र सीहोर में पुराने तालाबो की मरम्मत एवं नवीन तालाबों का निर्माण, पुराने स्टाप डेमों की मरम्मत एवं नवीन स्टाप डेमों का निर्माण, चेक डेम का निर्माण, पुराने कुऐ, बावडी की मरम्मत एवं रिचार्ज, शासकीय, निजी एवं वनभूमि पर तालाबो का निर्माण एवं सिंचाई हेतु अन्य सभी संसाधनों का सर्वे करने हेतु विकासखण्ड सीहोर की समस्त पंचायतों को 21 सेक्टर जोन में बांटा गया है। हर सेक्टर में 6 शासकीय अधिकारियों की टीम बनाई गई जिसमें एक दल प्रभारी रहेगा। उक्त दल द्वारा 20 जनवरी  से 3 फरवरी तक भ्रमण कर व्यापक स्तर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत में सर्वे कर खेतो की सिंचाई हेतु विस्तृत कार्य योजना तैयार कर राज्य शासन द्वारा भारत शासन को स्वीकृति हेतु भेजी जावेगी।  स्वीकृति उपरान्त उक्त कार्य योजना 1 अप्रेल से लागू होगी। जिसके अन्तर्गत सिंचाई हेतु सभी निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जावेगें जो वर्ष 2019 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। सभी ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधियों से अनुरोध है कि उक्त निर्धारित दिनांक पर अपने अपने ग्रामों एवं पंचायतों में सर्वे टीम से समन्वय कर कार्य योजना को सफल बनाने हेतु अपना सहयोग देंवे। जिला सीहोर को उक्त योजना में शामिल किये जाने हेतु विधायक सुदेश राय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं  प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह का क्षेत्र के सभी ग्रामीणजनों की ओर आभार व्यक्त किया है।
नवनिर्वाचित नपा उपाध्यक्ष का किया सम्मान
सीहोर। बुधवार को ताम्रकार महिला मंडल द्वारा नवनिर्वाचित नगर पालिका उपाध्यक्ष राखी ताम्रकार का सम्मान किया गया। नवनिर्वाचित नगर पालिका उपाध्यक्ष राखी ताम्रकार का सम्मान समाज की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा देवी द्वारा किया गया। इस अवसर पर ताम्रकार महिला मंडल  के चुनाव भी संपन्न कराए गए। जिसमें निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती ममता  ताम्रकार, उपाध्यक्ष कविता ताम्रकार, सचिव पिंकी ताम्रकार एवं सांस्कृतिक सचिव दीपा ताम्रकार को सभी सदस्यों ने बधाई दी। इस अवसर पर समाज की महिलाओ द्वारा हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी महिलाओ ने एक दूसरे को टीका लगाकर सुहाग सामग्री भेंट की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती सुमन ताम्रकार, श्रीमती दुर्गावती ताम्रकार, उषाकिरण वर्मा, शीला, मीना,संध्या, रजनी, ओमप्यारी, रुक्मणी, विमलेश, सीमा, आशा, गीता, नीलू, वर्षा, शकुन ताम्रकार, इंदिरा, रेखा आदि महिलाएं कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थी। इस मौके पर ताम्रकार समाज के वरिष्ठ सदस्य रामनारायण ताम्रकार, गोविन्द ताम्रकार, सुरेश ताम्रकार, डा प्रमोद ताम्रकार, सुशील ताम्रकार पूर्व पार्षद आदि का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा।
सर्वे कर मुआवजा देने की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
सीहोर। सोमवार शाम के समय जिले के कई ग्रामों में करीब 20 मिनट तक ओले गिरने से खेतों में खड़ी रवि की फसलें प्रभावित हुई है। ओले गिरने के कारण ग्राम सेमलादांगी, छापरी, मुगांवली, दौराहा, बडवेली, शेखपुरा, मुहाली, मगरखेड़ा, निपानिया कलां, खंडवा, मुगावली, सतोरनिया, धनखेड़ी सहित जिले के कई ग्राम प्रभावित हुए है। और ओला वृष्टि के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। जिसे लेकर बुधवार को कांग्रेस ने संयुक्त कलेक्टर राजकुमार खत्री को कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सांपा। जिसमें शीघ्र सर्वे कर किसानों को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग की किसानों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष कमलेश कटारे ने कहा कि पूर्व में भी सोयाबीन फसलों में भी किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण काफी नुकसान हुआ था। शासन स्तर पर सर्वे तो हुआ लेकिन कई किसानों को आज तक सोयाबीन का मुआवजा भी नही मिल सका है। श्री कटारे ने शीघ्र सर्वे कर मुआवजा राशि दिये जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में राजाराम बडेभाई, जगदीश निगोदिया, जलज छोकर, हनिफ कुरैशी, एआर शेख मुंशी, रघुवीर सिंह दांगी, आशीष गुप्ता, भगत सिंह तोमर, पुरूषोत्तम यादव सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल हुऐ।
-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने दिया ज्ञापन
सीहोर । भारतीय मजदूर संघ से संबंद्व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका महासंघ द्वारा आंगनबाडी कार्यकताओ एवं सहायिकाओ की लंबित मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबधित ज्ञापन जिलाधीश डॉ. सुदाम खाडे को सौपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओ एवं सहायिकाओ को शासकीय सेवक घोषित कर तृतीय व चर्तर्थ वर्ग का दर्जा देना, सामाजिक सुरक्षा, महंगाई भत्ता, भविष्य निधि, पेंशन शासकीय अवकाश, स्थानान्तरण गे्रज्यूटी, मेडिकल बीमा प्रदान करना सहित अन्य मांगो का शीघ्र निकराकरण की मांग की है। जिलाधीश ने उपस्थित कार्यकर्ता एवं सहायिकाओ से विस्तृत चर्चा कर उन्हें शासन की योजनओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिये तथा स्थानीय स्तर की मांगो को शीघ्र हल करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सांैपने वालों में संतोष शर्मा, अनिल शर्मा, वीर सिंह, रामङ्क्षसंह यादव, गोपालसिंह ठाकुर, कृष्णा परमार,  माया ठाकुर, प्रीति राठौर, रेखा परमार, ललिता परमार, मंजू त्यागी, माया यादव, प्रगति राय, रजनी श्रीवास्तव सहित समस्त जिले के अनेक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकायें उपस्थित रही।
सिंहस्थ के लिए ध्वजारोहण, भूमि पूजन संपन्न
सीहोर । आगामी अप्रेल मई में महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ के लिए जिले के लगने वाले पंडाल हेतु ध्वजारोहण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ में सीहोर से नृसिंह आश्रम रामनगर के मंहत धरमदास, श्री त्यागी द्वारा खालसा पंडाल लगाया जाएगा। इसके लिए विगत दिवस विधिवत रूप से भूमि पूजन किया जाकर ध्वजारोहण किया गया। मंहतश्री ने बताया कि सिंहस्थ के दौरान सौ कुंडीय महामृत्युंजय यज्ञ, श्री हनुमान चालीसा अनुष्ठान, श्रीराम एवं श्री भागवत कथा सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाऐंगें। भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम में सीहोर के महंत श्री धरमदास, मंहत मंराकिनी, मंहत नारायणदास, मंहत हरिदास, मंहत उद्वव दास  सहित अखिल भारतीय संत मंहत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी सहित विभिन्न अखाड़ो के साधु संतो सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्वालुजन उपस्थित रहे। पं. हरिप्रसाद तिवारी, शैलेश तिवारी, मोहन चौरसिया, प्रदीप बिजोरिया, अनिल शर्मा, वीर सिंह, धीरज यादव, जगदीश, भूपेन्द्र सिसोदिया सरपंच, युवराज सिंह, जगदीश पटेल, मंगलसिंह पटेल आदि शामिल रहे।
राष्ट्रीय युवा सप्ताह का हुआ समापन
सीहोर। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानन्द की जयंती के उपलक्ष्य मे 12 से19 जनवरी तक मनाये गये राष्ट्रीय युवा सप्ताह का समापन व पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम राष्ट्रीय गीत प्रतियोगिता के साथ आयोजित किया गया। जिसमें एकल गायन मे शिवानी राठोर प्रथम, मोनिका प्रजापति द्वितीय, सपना मेवाडा तृतीय तथा समूह गायन मे दीक्षा जोशी, वर्षा राजपूत व अंजली चौरसिया तथा हारमोनियम में निहारिका गुप्ता ने विशेष स्थान प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता मे निर्णायक के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल पारे, उत्कृष्ट विद्यालय एनएसएस के कार्यक्रम मन्वयक देवेन्द्र राय, आईटी विभाग से आंचल सक्सेना मोजूद रहे। इस अवसर पर सभी को कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा सप्ताह की विस्तृत जानकारी देते हुए नेहरू युवा केन्द्र के नीरज तिवारी द्वारा बताया गया कि जिले के विभिन्न ग्रामो मे राष्ट्रीय युवा कोर एवं युवा मंडलो के सहयोग से उक्त सप्ताहान्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओ एवं गतिविधियो का आयोजन किया गया है। जिनके विजेता प्रतिभागियो को भी  इस समापन कार्यक्रम मे ट्राफी व प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरूस्कृत किया जाता है तथा इस मोके पर सभी उपस्थितजनों को वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल पारे, एनएसएस अधिकारी देवेन्द्र राय तथा आंचल सक्सेना द्वारा भी अपने विचारो को प्रकट करते हुए सभी को संबोधित किया गया। उक्त कार्यक्रम का संचालन राकेश वर्मा व आभार अंशुल भावसार द्वारा प्रकट किया गया। साथ ही उक्त कार्यक्रम मे युवा मण्डल संरक्षक मानसिंह सेन, बलवान सिंह ठाकुर, सुनील विश्वकर्मा, एम टी एस देवसिंह मालवीय, राष्ट्रीय युवा कोर आशीष महेश्वरी, भूरी मालवीय, राहुल साहू, चंद्रपाल ठाकुर, कमलेश वर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।
मेडिकल कालेज खोलने का जागरण मंच ने किया स्वागत
सीहोर। स्वदेशी जागरण मंच ने केन्द्र शासन एवं मप्र शासन के द्वारा प्रदेश में पांच शासकीय मेडिकल कालेज खोले जाने का स्वागत किया है। जानकारी देते हुए स्वदेशी जागरण मंच के सह प्रांत संयोजक अरुषेन्द्र शर्मा ने बताया कि दिसंबर 25 से 27 तक जोधपुर में संपन्न हुए मंच के राष्ट्रीय सम्मेलन में समापन सत्र में केन्द्र शासन से दो मांग मंच द्वारा रखी गई थी, जिसमें से एक मांग केन्द्रीय शिक्षा आयोग का गठन में संशोधन प्रस्तुत करते हुए मंच के अरुषेन्द्र शर्मा ने शासन से मांग की थी कि मेडिकल एवं इंजिनियरिंग क्षेत्र में निजी कालेजों के स्थान पर शासकीय मेडिकल एवं इंजिनियरिंग कालेजों को नये स्थान पर खोला जाना चाहिये जिससे कि मेडिकल कालेजों में व्याप्त भ्रष्टचार व लूट में लगाम लग सके, साथ ही आम जनता को भी सस्ती शिक्षा उपलब्ध हो सके एवं यही भी मांग की है कि निजी मेडिकल कालेजों की मान्यता हेतु कड़ाई से नियमों का पालन किया जाय। केन्द्र सरकार एवं मप्र शासन ने स्वदेशी जागरण मंच की उक्त मांगों को दृष्टिगत रखते हुए शासकीय मेडिकल कालेजों में 50-50 सीटें बढ़ाने के साथ ही पांच नये शासकीय मेडिकल कालेज खोलने की अनुमति प्रदान की है, साथ ही आश्वासन दिया है कि निजी मेडिकल कालेजों की मान्यता हेतु नियमों का कड़ाई से पालन किया जावेगा। इसके लिये स्वदेशी जागरण मंच ने केन्द्र सरकार एवं मप्र शासन का आभार व्यक्त करते हुए निर्णय का स्वागत किया है।
धामंदा पंचायत में आयोजित हुआ लोक कल्याण शिविर
-181 आवेदनों का मौके पर निराकरण
सीहोर। शासन द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन तथा समस्याओ के निराकरण के लिए जनपद पंचायत इछावर की ग्राम पंचायत धामंदा में जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित ग्राम वासियों से प्राप्त 181 आवेदनों का कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े ने समक्ष में विभाग प्रमुखों की उपस्थिति में निराकरण किया। जिला स्तरीय लोक कल्यण शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीहोर डॉ आरआर भोंसले, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व इछावर  अमरजीतसिंह पंवार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत इछावर संजीत श्रीवास्तव के साथ जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों को दी गई। साथ ही ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय विभाग, पशुपालन, कृषि, राजस्व एवं सहकारिता विभाग से संबंधित आवेदनों का निराकरण लोक कल्यण शिविर में किया गया। शिविर में उपस्थित जन समुदाय को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ भोंसले ने बताया कि इछावर जनपद पंचायत महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत आईपीपीई-2 के लिए चयनित किया गया है। जिसके सर्वे का कार्य ग्रामीण जन की सहभागिता से किया जा रहा है, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लिए प्रत्येक खेत को सिंचित करने के लिए ग्राम स्तर पर कार्ययोजना बनाने का कार्य कृषकों एवं ग्रामीणों की भागीदारी से किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े ने शिविर में बताया कि जॉब कार्डधारी ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ''प्रिय मित्रÓÓ पत्र के माध्यम से ग्राम पंचायत में ग्राम रोजगार सहायक द्वारा जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है, ग्रामीण जन ग्राम पंचायत में होने वाले कार्यो की जानकारी लेकर काम की मांग करें जो कि उनका अधिकार है। काम की मांग करने पर गा्रम पंचायत द्वारा निश्चित समय सीमा में रोजगार उपलब्ध कराना ही होगा। जिससे न केवल कृषि एवं भूमि सुधार से संबंधित कार्य होगे वही स्थानिय स्तर पर रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा। इन्दिरा आवास योजना के हितग्राहीयों को योजना की राशि के साथ महात्मा गांधी नरेगा से निर्माण के लिए लगभग 14 हजार रूपये की अतिरिक्त सहायता देकर लाभांवित किया जाता है। इन्दिरा आवास निर्माण के साथ शौचालय का निर्माण कराना अनिवार्य है इसके बिना हितग्राही को द्वितीय किश्त की राशि प्राप्त नही होती। शौचालय निर्माण के लिए स्वच्छ भारत अभियान से हितग्राही को शौचालय निर्माण की राशि प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।
कलेक्टर ने औषधि प्लांट का किया भूमिपूजन
सीहोर। बुधवार को कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े ने भोपाल इंदौर इंडस्ट्रियल कारीडोर पर सीहोर से 12 किमी दूर ग्राम गुड़भेला के पास स्थापित किए जा रहे दवा उद्योग एवं लेबोरेटरी के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीईओ जिपं डॉ. आरआर भोंसले, महाप्रबंधक उद्योग विभाग राजेश अग्रवाल, प्रबंधक अनुराग वर्मा एवं कंपनी के डाइरेक्टर  प्रदीप चौबे भी उपस्थित थे। भूमि पूजन कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री की भोपाल इंदौर इंडस्ट्रियल कारीडोर बनाए जाने की घोषणा के बाद स्थापित हो रहा जिले का यह पहला उद्योग है। इससे अनेक लोगों को रोजगार मिलेगा और बेहतर गुणवत्तापूर्ण औषधियों का निर्माण होगा। कंपनी डायरेक्टर ने बताया कि 5 करोड की लागत से निर्मित होने वाले इस फार्मास्टिकल यूनिट में एंटी बायोटिक दवाईयां व अन्य औषधियों का उत्पादन किया जाएगा साथ ही यहां टेधस्टग लेबोरेट्री एवं फार्मा ट्रेनिंग सेन्टर की भी स्थापना की जाएगी। मई माह तक यहां उत्पादन प्रारंभ कर दिया जाएगा। प्रथम चरण में 35 लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा और द्वितीय चरण में 80 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
पार्षद सम्मान में किया भजन संध्या का आयोजन
सीहोर। भारतीय संस्कृति पुत्रोदय एकादशी के अवसर पर श्रीमति सुमन वर्मा के यहां बुधवार को गुलजारी का बगीचा में स्थानीय वार्ड क्र. 5 में वार्ड पार्षद सहित वरिष्ठ महिलाओं का स्वागत कार्यक्रम रखा गया। विमला शर्मा एवं शीला ताम्रकार द्वारा सर्वप्रथम वार्ड पार्षद संध्या जैन का स्वागत पुष्पमाला पहनाकर कुम-कुम लगाकर महिला श्रंगार भेंटकर किया गया।  इसके पश्चात वार्ड महिलाओं द्वारा एक-दूसरे को श्रंगार सामग्री भेंट कर स्वागत किया गया। उपस्थित महिलाओं में पार्षद संध्या जैन, गीता पठारिया, सुशीला ताम्रकार, लता दीदी, सुमन विश्वकर्मा, मालती दीदी, हेमलता रायकवार, मोनिका वर्मा, संतोष, निर्मला शर्मा, अभिलाषा वर्मा, शिवानी वर्मा, सोनाली वर्मा आदि अन्य महिलाओं व बालिकाओं ने भजन संध्या के आयोजन में हिस्सा लिया।
मस्जिद के रास्ते पर अतिक्रमण हटाने की मांग
सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ सैकड़ाखेड़ी पर स्थित मस्जिद के रास्ते को हटाने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर सुदाम खाड़े से भेंट की। इस संबंध में ग्राम पंचायत तकीपुर समिति के रईस मैकेनिक का कहना है कि पहले मस्जिद में आने-जाने का रास्ता करीब चालीस फीट का था, लेकिन कुछ लोगों के रास्ते पर अतिक्रमण के कारण यह रास्ता मात्र दस फीट का रह गया है। इसके अलावा यहां पर नाली के ऊपर कब्जा होने के कारण आस-पास के क्षेत्र में गंदा पानी जमा रहता है। इसके अलावा यहां पर जमा अतिक्रमणकारियों के हौसले इतने बुलंद है कि यह आए दिन लड़ाई-झगड़े पर उतारू रहते है। ज्ञापन सौंपने वाले याकूब कुरैशी, रफीक खा, अजीज खां, इस्माइल, रऊफ, इरशाद, नफीस खा, शहजादे खान आदि का कहना है कि रास्ते और आसपास होने वाले अतिक्रमण के कारण नमाजियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर हुए अतिक्रमण के कारण नालियां चौक हो गई है। जिससे आसपास गंदगी का अंबार लगा रहता है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि तत्काल अतिक्रमण हटाया जाए।
22 जनवरी को सचिव संगठन का धरना-प्रदर्शन
सीहोर। लंबे समय से अपनी आठ सूत्रीय मांगों के लेकर आंदोलन कर रहे मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन अब सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेगा। इसके लिए आगामी 22 जनवरी को जिले की सभी इकाईयों के सचिव और संगठन के पदाधिकारी शामिल रहेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन के जिलाध्यक्ष लखन सिंह ठाकुर ने बताया कि सीहोर ब्लाकाध्यक्ष राजकुमार नामदेव के नेतृत्व में जिले के सभी ब्लाकों के सचिव उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम के अलावा संगठन से संबंधित गतिविधियों पर चर्चा के उपरांत वाहन रैली निकाली जाएगी।  श्री ठाकुर ने बताया कि यह वाहन रैली त्यागी धर्मशाला से कोतवाली चौराहा, बस स्टैंड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी और वहां पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से संबोधित अपनी आठ सूत्रीय मांगों के निराकरण का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा। धरना-प्रदर्शन को सफल कराए जाने की अपील करने वालों में सीहोर ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार नामदेव, आष्टा ब्लाक के अध्यक्ष लक्ष्मीचंद वर्मा, बुधनी ब्लाक के अध्यक्ष मदनलाल यादव, नसरुल्लागंज ब्लाक के अध्यक्ष कैलाश नारायण जाट, इछावर ब्लाक के अध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, विजय त्यागी, महेश राठौर, मुकेश पाटीदार आदि शामिल है।
राज्य स्तरीय क्रिकेट में उज्जैन कोल्ड का मुकाबला कल
सीहोर। शहर के बीएसआई क्रिकेट मैदान पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेली जा रही राज्य स्तरीय कृष्णा ट्राफी में गुरुवार को दोपहर साढ़े बारह बजे मैच खेला जाएगा। डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि बीएसआई मैदान पर जारी इस राज्य स्तरीय कृष्णा ट्राफी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की 24 टीमों ने भाग लिया है और हर रोज बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं दर्शक खेल का आनंद लेते नजर आ रहे है। गुरुवार को एक ही मैच खेला जाएगा जो उज्जैन कोल्ड और उज्जैन इलेवन के मध्य होगा। बुधवार की शाम को आयोजन समिति के अध्यक्ष वीरु वर्मा, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अतुल तिवारी, नीरज चौरसिया, मदन कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारियों ने पिच का निरीक्षण किया। पिछले दिनों ने बारिश के कारण प्रतियोगिता में अवरुद्ध आ गया था, लेकिन अब पिच खेलने लायक है।
विश्वविद्यालय में किया टीम का सम्मान
सीहोर। सागर में खेली गई वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से विजेता का ताज पहनकर लौटने वाली सत्य सांई विश्वविद्यालय की टीम का विश्वविद्यालय परिवार ने स्वागत किया। इस मौके पर मौजूद खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए वाइस चांसलर आरपी सिंह ने कहा कि टीम का इस मुकाम तक पहुंचाना हमारे खिलाडिय़ों की एकजुटता का परिचय देता है। हमारे विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने वाले सभी खिलाडिय़ों का पूरा परिवार स्वागत और सम्मान करता है। इस मौके पर एक पारी में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले कुणाल दलाल का विशेष रूप से स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में डा. जीआर सिलोकर, मुकेश तिवारी, डॉ.मिनाक्षी पाठक, संजय राठौर, आकाश माथूर, मनोज दीक्षित मामा, प्रकाश मालवीय, सन्नी शेरावत, शक्ति शेरावत, सुनील डागर और हरीश डागर आदि शामिल थे।
भाटी का किया स्वागत
जावर। भाजपा के जिला अध्यक्ष रघुनाथ सिंह भाटी भोपाल से देवास जाते समय मण्डल अध्यक्ष जयसिह ठाकुर के विशेष आग्रह पर कुछ समय के लिये जावर जोड़ रूके एवं उनका स्वागत किया गया। जयसिंह ठाकुर ने इस अवसर पर जावर मण्डल क्षेत्र में चल रही संगठन की गतिविधि से जिला अध्यक्ष को अवगत कराया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय अजमेरा, न.पं. उपाध्यक्ष शिवम सोनी, मण्डल मंत्री वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा महामंत्री बंटी राठोर, सतीश विश्वकर्मा, जय शिवनानी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आकस्मिक आपदा राहत कोष का गठन 
जावर। मध्यप्रदेश के संवेदनशील एवं लोक हितेषी यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लोक कल्याण का नीतियों से प्रभावित होकर तहसील क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा एवं दुर्घटना में भूमिहीन, मजदूर वर्ग, सीमान्त एवं लघु कृषक की आकस्मिक मृत्यु जैसी विपदा से ग्रस्त भूमिहीन मजदूर सीमान्त एवं लघु कृषक के परिवार को अनिवार्य आवश्यकताओं की पूर्ती हेतु तत्काल सहायता राशि प्रदान की जा सके। इस बावत् जिला कलेक्टर डॉ सुदाम खाड़े एवं एसडीएम आष्टा अभिषेक गेहलोत के मार्गदर्शन में तहसीलदार आशुतोष शर्मा की अभिप्रेरणा से  सम्माननीय जनप्रतिनिधिगणों, गणमान्य नागरिकों एवं शासकीय कर्मचारियों, अधिकारियों के द्वारा जनसहयोग से तहसील स्त य आकस्मिक आपदा राहत कोष गठित किये जाने का निर्णय विगत दिवस सर्वसम्मति से लिया गया।  जावर में अल्प समयावधि में सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के सहयोग से 1,09,170/- रूपये की राशि एकत्रित कर ली गई है।  इस कोष से भूमिहीन, निर्धन व्यक्ति या लघु एवं सीमान्त कृषक की प्राकृतिक आपदा या सडक दुर्घटना आदि से मृत्यु होने पर उसके परिजनों को अधिकतम 10,000/- रूपयों तक की सहायता राशि आकस्मिक आपदा राहत कोष संचालन समिति की अनुसंषा पर तत्काल प्रदान की जावेगी। यह सहायता राशिस ऐसी आपदा से ग्रस्त पीडि़त के परिजनों को प्राप्त होने वाली सभी प्रकार की शासकीय सहायता राशि के अतिरिक्त होगी। आकस्मिक आपदा राहत कोष की संचालन समिति का पदेन अध्यक्ष तहसीलदार जावर होगा, एवं 1 वित्तिय वर्ष में अधिकतम राशि कोष में दान देने वाले दानदाता को समिति का अध्यक्ष बनाया जावेगा। वर्तमान में तेजसिंह कप्तान द्वारा कोष में 13,000/- रूपयों का सहयोग देने पर उन्हे समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके अतिरिक्त समस्त दानदाता वित्तिय वर्ष के लिये समिति के पदेन सदस्य होंगे। भविष्य में इस समिति को पंजीकृत कराया जावेगा। समिति का बैंक खाता अध्यक्ष एवं तहसीलदार जावर पदेन सचिव के हस्ताक्षर से संचालित होगा एवं सहायता राशि की स्वीकृति का निर्णय समिति की अनुसंषा पर अध्यक्ष एवं सचिव के द्वारा आवेदक द्वारा आवेदन पत्र दिये जाने पर लिया जावेगा। समिति के आय-व्यय के विधिवत् अंकेक्षण की भी व्यवस्था की जावेगी। प्रत्येक 3 माह में समिति की बैठक बुलाई जाकर कोष की स्थिति एवं समिति की संचालन की संमीक्षा की जावेगी। समिति के द्वारा जनसहयोग के द्वारा एकत्रित 1,09,170/- रूपयों की धन राशि को भारतीय स्टेट बैंक शाखा जावर के खाता क्रमांक 35517158111 में जमा की गई है। यदि कोई नागरिक, अधिका  कर्मचा  अपना स्वेच्छिक सहयोग समिति को देना चाहे तो अपना स्वेच्छानुदान इस बैंक खाते में जमा करवा सकता है। उक्त कोष के संग्रहण में निम्नलिखित गणमान्य जनप्रतिनिगणों, नागरिकों, एवं अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छा से सहयोग राशि प्रदान की। तेज सिंह कप्तान 13000, कृषि उपज मण्डी व्यापारी  संघ जावर 15000,  किराना व्यापारी  संघ जावर 11000, शैलेष कुमार वैद्य अध्यक्ष नगर पंचायत जावर 5100, षिवम् सोनी उपाध्यक्ष नगर पंचायत जावर 5100,   कल्याण सिंह ठाकुर सरपंच खजुरिया जावर 5000, कृपाल सिंह ठाकुर सरपंच बमुलिया रायमल 5000, देवी प्रसाद जी सरपंच कुण्डिया नाथू 5000, डॉ. अमित माथुर पीएचसी जावर 5000,   अजय नायर पूर्व नगर निरीक्षक जावर 5100, आशुतोष शर्मा तहसीलदार जावर 7100, सतीष पटेल कनिष्ठ यंत्री एमपीईबी जावर 3000, शासकीय महाविद्यालय जावर प्राचार्य/ प्राध्यापकगण 5100, बाबूलाल  पटेल जावर 2000, विक्रम सिंह  कप्तान 2000, डीसी बाहेती 2100, दयाराम परिहार 2000, योगेन्द्र सिंह ठाकुर मेहतवाड़ा 1500,   डॉ. ओमप्रकाश दुबे 1520, महेन्द्र पटेल मण्डी उपाध्यक्ष जावर 2500, मदन विश्वकर्मा 1000, हरीश शर्मा जावर 1000, अर्जुन सिंह सैन्धव करमनखेड़ी 1000, बंटी राठौर जावर 1000, मो0 अकबर सिद्दीकी अध्यापक जावर 1000, मुकेश सोनी जावर 1000, विरेन्द्र सिंह ठाकुर 1000 रूपये दिए।
गणतंत्र दिवस को लेकर बैठक सम्पन्न 
जावर। पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के सांथ बनाये जाने हेतु तहसीलदार आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में तहसील कार्यालय में नगर परिषद अध्यक्ष शैलेष कुमार वैद्य तथा शिवम् सोनी उपाध्यक्ष नगर परिषद के आतिथ्य में बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रमुख रूप से नगर में ध्वजारोहण, प्रभात फेरी, मिठाई वितरण, साफ सफाई तथा पोलिथीन मुक्त नगर बनाने के सांथ-सांथ गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई तथा सामुहिक रूप से मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह स्थल, प्रभातफेरी मार्गों का भी उल्लेख किया गया। अशासकीय संस्थानों की ओर से प्रस्तुत विचारों को भी उक्त ऐजेंडे में सम्मिलित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नूतन कुमार जैन, बाबूलाल पटेल, डीसी बाहेती,  सीएमओ केएल सुमन, संजय अजमेरा, अवधेश कुमार शेषा नगर निरीक्षक, जयसिंह ठाकुर मण्डल अध्यक्ष, विक्रम सिंह कप्तान, तेज सिंह कप्तान, राकेश सिंह ठाकुर, मेहरवान सिंह चाचा, कमल कुमार जैन, खुमान सिंह, डीके मालवीय, भेरू सिंह मालवीय, जाकिर हुसैन, आषिक अली, पूर्व पार्षद, जयंत कुमार बिल्लौरे, तेजपाल सिंह ठाकुर, देवकरण सिंह, कमलेष खत्री, सलीम खां डेडी, ओमप्रकाश दुबे, त्रिलोक सिंह ठाकुर, अनन्त कुमार जोशी, सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, संतीष सेन, मुकेष कुमार सोनी, राजू भावसार, मदन विश्वकर्मा, हरीश शर्मा, शरद विृष्को, बंटी राठौर, मनोहर जायसवाल, विरेन्द्र सिंह ठाकुर सांसद प्रतिनिधि, मोहम्मद अकबर सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत 53 जोड़ो का होगा विवाह
जावर। बुधवार को सुबह से ही प्रशासन के अधिकारी लगातार मण्डी प्रांगण में होने वाले कार्यक्रम मुख्यमंत्री कन्यादान के अन्तर्गत होने वाले विवाह की तैयारियों में प्रशासन सक्रिय रूप नजर आया।  आष्टा से एसडीएम अभिषेक गहलोद, जनपद सीईओ लोकेश कुमार व सभी विभागो के अधिकारी कर्मचारी तथा तहसीलदार आशुतोष शर्मा सहित निरिक्षण कर तैयारीयां पूर्ण कर ली गई है। जिसमें 53 जोड़ो में हिन्दु , मुस्लिम सामूहिक विवाह सम्मेलन गुरूवार को मण्डी प्रांगण में संपन्न होगा।
आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी बने मालवीय
सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रवि मालवीय को बनाया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रघुनाथ सिंह भाटी की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान ने श्री मालवीय की नियुक्ति की है। इनकी नियुक्ति पर जिले भर के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
परमार बने 108 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
सीहोर। मंगलवार को भोपाल में 108 एंबुलेंस कर्मचारी संघ का गठन किया गया। भारतीय मजदूर संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष वीरसिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में इस संघ का गठन किया गया। 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण और उनको एकजुट करने के लिए संघ का गठन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरुप परमार को जिले का भी प्रभार दिया गया है। साथ ही निपेन्द्र मिश्रा महामंत्री, सोहन सेन कोषाध्यक्ष, सुरेन्द्र कुशवाह को उपाध्यक्ष बनया गया है। संघ के गठन पर 108 के कर्मचारी जितेन्द्र धनवाल, आशीष वर्मा, कैलाश गुप्ता, ममलेश मालवीय, सोमीन पटोरिया, विजय शर्मा, गिरीराज सोनी ने बधाई दी है। संघ के पदाधिकारियों  और सदस्यों ने मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान से भेंटकर संघ की जानकारी देते हुए आर्शीवाद प्राप्त किया।
नपाध्यक्ष ने वेतन बांटने के दिये आदेश
सड़कों व नालियों से गंदगी हटाने के सख्त आदेश
सीहोर। उपाध्यक्ष चुनाव के बाद बुधवार को पहली बार नगर पालिका भवन पहुॅची नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा ने पहले ही दिन अनेक समस्याओं का निपटारा किया और विगत कुछ महिनों से कर्मचारियों के रुके हुए वेतन को तत्काल जारी करने के आदेश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिने की 7 तारीख तक वेतन बांटने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ सफाई प्रभारी को निदेर्शित किया। बुधवार को करीब 3 घंटे से अधिक समय तक अनेक लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का निपटारा भी कराया। नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा बुधवार को नगर पालिका पहुॅची। आपने सबसे पहले कर्मचारियों के रुके हुए वेतन के संबंध में लेखापाल को बुलाकर बात की। विगत कुछ माह के रुके हुए वेतन को तत्काल जारी करने के लिये उन्होने आदेश दिये। अध्यक्ष  ने सख्ती से कहा है कि हर माह 7 तारीख तक वेतन बांटने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये । किसी भी तरह की शिकायत नहीं मिलना चाहिये। तत्काल कचरा उठवाने को कहा अगले क्रम में सफाई अधिकारियों को बुलवाकर उन्होने कहा कि मुझे किसी भी सड़क पर कचरा पड़ा हुआ देखने को नहीं मिले। उन्होंने गंज ,अंबेडकर नगर व बसंत भवर नर्सिंग होम के सामने पड़े हुए है

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 जनवरी को
सीहोर.  राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2015 रविवार 24 जनवरी  को प्रात:10 से 12 बजे तक तथा दोपहर 2.15 से सायं 4.15 तक दो सत्रों में परीक्षा आयोजित की जाएगी. उक्त परीक्षा के दौरान प्रथम चरण की गोपनीय सामग्री, प्रश्नपत्र जिला कोषालय से प्रात: 8 बजे एवं द्वितीय चरण के पेपर एवं गोपनीय सामग्री दोपहर 1 बजे जिला कोषालय सीहोर से आवंटित की जाएगी. इस सिलसिले में कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े द्वारा आदेशित किया गया है कि उक्त सामग्री को केन्द्र तक पहुंचाने हेतु एवं परीक्षा समाप्त होने पर अपने समक्ष मुहरबंद कराकर केन्द्रों से सामग्री आवश्यक रूप से परीक्षा दिनांक को ही जिले के समस्त परीक्षा केन्द्रों में एकत्रित की जाए तथा संबंधित कोषालय में सुरक्षित रखी जाए. दूसरे दिन संबंधित परीक्षा प्रभारी अधिकारी स्वयं अपने नेतृत्व में विशेष वाहक दल से उक्त समस्त सामग्री को कोषालय से प्राप्त कर एक चार के सशस्त्र बल के साथ बंद वाहन में अपनी अभिरक्षा में लोक सेवा आयोग इंदौर कार्यालय में लाकर जमा करेंगे. इस हेतु संयुक्त कलेक्टर राजकुमार खत्री  मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2015 के प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हंै जिनकी निगरानी में प्रश्नपत्र, गोपनीय सामग्री संबंधी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी. परीक्षा केन्द्र राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2015 सीहोर शहर में चार स्थानों पर आयोजित की गई है जिसके लिए प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हंै. जारी आदेशानुसार शा.कन्या स्ना.महाविद्यालय सीहोर एवं शासकीय महिला पोलेटैक्निक सीहोर के लिए  अनिल वैद्य जिला शिक्षा अधिकारी को प्रशासनिक अधिकारी तथा हरिशंकर निमजे एएसडी को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है. इसी तरह शा.महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उ.मा.वि. सीहोर एवं बालक उत्कृष्ट उ.मा.वि. सीहोर के लिए श्री आर.आर.परमार रा.गॉ.शि.मिशन को प्रशासनिक अधिकारी तथा दिनेश तिवारी क प्यूटर आपरेटर को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है. इस सिलसिले में आदेश जारी कर दिए गए हैं.
फल एवं सब्जी प्रसंस्करण से बढ़ाएं रोजगार विषय पर प्रशिक्षण संपन्न
सीहोर. सीआरडीई कृषि विज्ञान केन्द्र, सेवनियां जिला द्वारा अंगीकृत विकासखण्ड सीहोर के ग्राम बिछिया में 8 दिवसीय रोजगार मूलक महिला कृषक प्रषिक्षण का आयोजन फल व सब्जी प्रसंस्करण से बढायें रोजगार विषय पर आयोजित प्रशिक्षण संपन्न हुआ. वैज्ञानिक संदीप चौहान ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्य, फल व सब्जी परीक्षण की वर्तमान में आवष्यकता को बताते हुए महिला सशक्तिकरण पर अवगत कराया. श्रीमती नीलोफर सिद्दीकी, कार्यक्रम सहायिका, गृह विज्ञान, कृषि विज्ञान केन्द ने आंवला, अमरूद, पपीता, नींबू, फूलगोभी, टमाटर, मटर, गाजर आदि से तैयार किए जाने वाले उत्पाद की व्यावहारिक व प्रायोगिक जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई. साथ ही साथ आपने फल एवं सब्जियों में प्रसंस्करण में उपयोग किये जाने वाले परीरक्षण व उपयोग विधि की जानकारी दी.प्रदीप कुमार शर्मा कृषि इंजीनियर आरएके कृषि महाविद्यालय  ने मूल्य संवर्धन को दृष्टिगत रखते हुए सुरंजना, आंवला केण्डी,  आंवला मुरब्बा, केला चिप्स, शकरकंद के चिप्स, चुकन्दर के चिप्स, करेला चिप्स आदि बनाने की विधि प्रायौगिक व व्यवहारिक जानकारी दी गई. डॉ उपेश कुमार  कृषि विज्ञान केन्द्र ने फल व सब्जियों के श्रैणीकरण पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुये फल व सब्जियों में उपयोग किए जाने वाले रसायनों का मानव स्वास्थ्य पर कुप्रभाव पर अवगत कराया व साथ ही साथ फल व सब्जियों में जैविक दवाइयों के उपयोग की सलाह दी. डॉ सुरेशचंद कांटवा, वैज्ञानिक ने सब्जी व फलों का दैनिक जीवन में महत्व को बताते हुए प्रसंस्करण हेतु उपयोगी मषीनरी की विस्तृत से अवगत कराया. संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं हेतु उपयोगी व ज्ञानवर्धक रहा, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 25 महिला कृषक ने सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित की.
महात्मा गांधी नरेगा से 8.78 लाख की लागत से निर्मित हुई सड़क
सीहोर. जनपद पंचायत नसरुल्लागंज की ग्राम पंचायत भिलाई के आदिवासी बाहुल्य ग्राम सिराली में पहुंच मार्ग न होने से ग्राम के निवासियों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ता था. महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी स्कीम मप्र की खेत सड़क उपयोजना से वित्तीय वर्ष 2015-16 में सिराली को मु य सड़क से जाडऩे के लिए कार्य खेत सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई.महात्मा गांधी नरेगा द्वारा श्रम मूलक कार्य के लिए 8.78 लाख की राशि सड़क निर्माण के लिए तकनीकी स्वीकृति दी गई. खेत सड़क निर्माण से 2487 मानव दिवस सृजित किए गए जिससे 86 जॉब कार्डधारियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया. जॉब कार्डधारियों को प्रतिदिवस 159 रू. के मान से मजदूरी का भुगतान बैक के माध्यम से राशि प्रदाय की जाती है. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क से बारिस के समय कीचड़ होने से ग्रामीणों को आवागमन मे परेशानी नहीं होगी. वहीं ग्राम के बच्चों को स्कूल जाने, बीमार होने तथा मांगलिक कार्यों में भी ग्रामीणों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.महात्मा गांधी नरेगा द्वारा ग्रामीण विकास के लिए सुदूर ग्राम स पर्क, खेत सड़क, जैसी उपयोजनाओं को शामिल कर ग्रामीणों को सुविधा की दृष्टि से कार्य स्वीकृत कर सड़के बनाने के साथ-साथ स्थानीय जॉब कार्डधारियों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है. नरेगा में मशीनों तथा ठेकेदारों से कार्य कराने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है, इसका मु य उद्देश मशीनों से कार्य न कराकर स्थानीय श्रमिकों से कार्य कराते हुए स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है.
 सूर्याफाउंडेशन ने लिया हमीदगंज ग्राम पंचायत गोद
नसरुल्लागंज जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत हमीदगंज को आदर्श ग्राम पंचायत के रुप में विकसित करने के लिए जनजागरण करने के उपदेश से कई कार्यक्रम चलाने की योजना बनाई है. जिसमें ग्राम पंचायत के छात्र, छात्राओं के बोद्धिक विकास एवं शरीरीक विकास के लिए अनेक प्रतियोगिताएं  आयोजित की जा रही हैं. जिसके अन्तर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर निबंध प्रतियोगिता, सूर्य नमस्कार, क्रिकेट, कब्ड्डी, रंगोली सहित सामुहिक गीत भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर ग्राम पंचायत के सरपंच जुगनलाल सचिव अनिल पटेल, शिक्षक वैद प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद थे.

अध्यापक संगठन सीएम के नाम कलेक्टर को सौंपेगे ज्ञापन
आष्टा. मध्यप्रदेश शासकीय अध्यापक संघठन के जिलाध्यक्ष कमल बैरागी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कार्यकारणी की बैठक हाल ही में भोपाल में आयेाजित की गई थी, जिसमें निर्णय लिया गया था कि मध्यप्रदेष के प्रत्येक जिला मु यालयो पर अध्यापको की मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा जाना है.  जिसमें अध्यापको संवर्ग को घोषित किए गए छंटवे वेतनमान की विसंगतियों संक्षेपिका के अुनसार जो विसंगतिया पाई गई है उनको दूर कराने तथा विसंगति रहित आदेश शीघ्र जारी हो, अध्यापकों की अन्य मांगों को लेकर 27 जनवरी को जिलाधीक्ष को मु यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा.ज्ञात है कि अप्रै्रल 2007 को प्रचलित वेतनमान से प्रथक वेतनमान देने एवं वरिष्ठ पद का क्रमोन्नत वेतनमान दिया जाए, सित बर 2013 में अंतरिम राहत विसंगतिपूर्ण में सुधार किया जाए को लेकर पूरे प्रदेश में संयुक्त मोर्चा के बेनर तले ज्ञापन सौंपा जाएगा.
 ग्राम पचामा के युवाओं ने बचाई राष्ट्रीय पक्षी मोर की जान
सीहोर. गत दिन हुई बारिश एवं ओले वृष्टि के कारण राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल होकर कुए में जा गिरा था जो चलने एवं उडऩे में असमर्थ था. यह देख कर ग्राम पचामा के युवाओं ने अपनी जान जोखिम में डाल कर कुए से पक्षी को निकाला एवं उसकी मल्हम पट्टी की. इसके बाद जब उक्त मोर चलने में सक्षम हो गया तो उसे सकुशल पुन: जंगल मे छोड़ दिया. यह सरहानीय कार्य ग्राम के युवा शैलेन्द्र सिंह परमार, दीपक परमार, महेन्द्र परमार, हेमसिंह मेवाड़ा, संदीप परमार, रामनारायण परमार, राहुल कुशवाह, घनश्याम कुशवाह, कमलेश परमार आदि युवा शामिल थे.


0 comments:

Post a Comment