@
SehoreExpress app
NEWS
BY बसंत दासवानी/बल्लू
दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 29 January2016
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 29 January2016
जिले के चार संविदा शिक्षकों की सेवा समाप्त
सीहोर. अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला
शिक्षा अधिकारी अनिल वैद्य द्वारा एक आदेश जारी का जिले के चार संविदा शाला
शिक्षकों को सेवा से पदच्युत कर दिया गया है. जारी आदेशानुसार जिन चार संविदा शाला
शिक्षकों को सेवा से पदच्युत किया गया है उनमें श्रीमती चारूलता श्रीवास्तव शिक्षक
श्रेणी 1 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
रामनगर विकासखंड इछावर,
श्रीमती कमलेश तिवारी
संविदा शाला शिक्षक श्रेणी 2 शासकीय हाई स्कूल कचनारिया विकासखंड सीहोर, कु. कावेरी एस्के संविदा शाला शिक्षक
श्रेणी 3 शासकीय प्राथमिक शाला रामजाखेड़ी विकास
सीहोर तथा श्रीमती रूचि गौढ़ संविदा शाला शिक्षक श्रेणी 3 शासकीय प्राथमिक शाला फूडरा विकासखंड
आष्टा जिला सीहोर शामिल हैं. उल्लेखनीय है कि उक्त चारों संविदा शिक्षक काफी समय
से अनुपस्थित थे एवं नियोक्ता के मध्य करार उनकी लगातार अपनी पदांकित संस्था से
अनुपस्थित रहने से स्वत: समाप्त हो गया है.
टक्कर में ग्रामीण की मौत
सीहोर। भोपाल इन्दौर हाइवे पर बीती रात वाहन की टक्कर से एक
ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला कायम कर लिया है। पुलिस से मिली
जानकारी अनुसार भोपाल इन्दौर हाइवे के ग्राम कोठरी में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य
शाखा के सामने बाइक सवार ने ग्राम कोठरी निवासी कृपाराम खाती को टक्कर मार दी
जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया उन्हें इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई
पुलिस ने बबलू आत्मज लालजी राम खाती की रिपोर्ट पर कोठरी निवासी बाइक चालक देवकरण
खाती के खिलाफ भादवि की धारा 304 ए के अंर्तगत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
फसल को नुकसान पहुंचाने की बात को लेकर विवाद
सीहोर। ग्राम नंदकोट में फसल को नुकसान पहुंचाने की बात को
लेकर हुए विवाद में मारपीट की नौबत आ जाने पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला
कायम कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम नंद कोट निवासी पकंज सोलंकी
आत्मज गणेश प्रसाद सोलंकी के साथ ग्राम के ही अनूप ठाकुर, प्रदुम्न ठाकुर द्वारा मारपीट कर दी गई।
बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह खेत की फसल को खराब कर दिए जाने की बात ने
विवाद का रूप ले लिया जिसमें अनूप और प्रदुम्न ठाकुर द्वारा मारपीट कर दी गई।
पुलिस ने मामला कायम कर लिया है।
दो सटोरिए पकड़ाए
सीहोर। पुलिस द्वारा इन दिनों सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाया
जा रहा है इसी तारतम्य में दो सटोरियों को पकड़ा गया है। पुलिस से मिली जानकारी
अनुसार मंडी गेट आष्टा के समीप सट्टा कारोबार कर रहे अकील आत्मज हबीब खां और ग्राम
नकटी तलाई में सट्टा खेल रहे जितेन्द्र आत्मज निर्भय सिंह को गिरफ्तार कर उनके पास
नकदी जब्त की है।
पुतलादहन और प्रदर्शन कर सौंपा मांग पत्र
छात्रों को छल रही प्रदेश सरकार: विपिन वानखेड़े
कॉलेजों में स्कालरशिप के लिए पृथक से काउन्टर खुलवाए जाएं
सीहोर. जिला भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के तत्वाधान में
आयोजित छात्र सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता विपिन वानखेड़े ने कहा की
प्रदेश सरकार शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र मे पूरी तरह विफल हो गई है. छात्रवृत्ति
जैसी मूल-भूत सुविधा के लिए विद्यार्थी दर-दर भटकते हैं. प्रदेश में बैरोजगारी
चर्म पर है. रोज नए घोटाले उजागर होते हैं. ऐसी सरकार को बदलने का समय आ गया है.
कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसयूआई प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने की कार्यक्रम
में विशेष अतिथि के रूप पूर्व नपा अध्यक्ष राकेश राय, डॉ अनीस खान, मेहफूज बंटी, विदिशा लोकसभा उपाध्यक्ष ब्रजेश पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजू राजपूत, तुलसी राठौर, गजराज परमार, विवेक राठौर ने सम्बोधित किया. स्वागत
भाषण युवक कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने दिया और संचालन एनएसयूआई जिलाध्यक्ष
आनंद कटारिया ने किया. कार्यक्रम के पश्चात नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए छात्रों
ने कलेक्ट्रेट तक मार्च करते हुए पहुंचे जहां विरोध स्वरूप भ्रष्ट सरकार का पुतला
दहन कर मांगपत्र कलेक्टर और राज्यपाल के नाम सौंपा गया. ज्ञापन का वाचन राजीव
गुजराती ने किया जिसमें मांग की गई कि मुख्यमंत्री कि घोषणा के अनुरूप छात्रों को
स्मार्टफोन दिलाए जाएं,
शासन द्वारा संचालित
आवास योजना की राशि का छात्रों को प्रत्येक सेमेस्टर पर भुगतान किया जाता है लेकिन
दो सेमेस्टर पूर्व होने के बाद भी आवास योजना की राशि का भुगतान नहीं हुआ है
भुगतान कराया जाए,
कॉलेजों में
स्कालरशिप के लिए पृथक से काउन्टर खुलवाए जाएं, जिससे कि छात्रवृत्ति संबंधित कार्य समय सीमा मे हो सके. कॉलेजों
में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति कराई जाए, जिससे कि छात्रा-छात्राओं को सुविधा हो सके, कालेजों में छात्राओं की सुरक्षा हेतु
महिला सुरक्षाकर्मियों की व्यवस्था की जाए, छात्रवृत्ति हेतु तहसीलदार का आय प्रमाण पत्र जो कि 3 वर्ष के लिए, मान्य है इसके बाद भी कालेजों द्वारा
शपथ-पत्र मांगा जाता है जिससे छात्र-छात्रोओं पर आर्थिक बोझ बढ़ता है इस व्यवस्था
कों समाप्त कराया जाए,
छात्र संघ के चुनाव
प्रणाली पुन: प्रारंभ कराई जाए, कॉलजों एवं स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जाएं जिससे कि
पढ़ाई के स्तर में सुधार हो सके साथ ही किसी भी घटना की जानकारी मिल सके. इस मौके
पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आनंद कटारिया, महासचिव पीयूष मालवीय, देवेन्द्र ठाकुर, मुस्तुफा अंजुम, अनुराग परिहार, हर्ष ताम्रकार, मनीष कटारिया, प्रणय शर्मा, शुभम राठौर, दीपक सिसोदिया, शुभम कचनेरिया, प्रणव सोनी, घनश्याम पटेल, विनीत त्यागी, राहुल गोस्वामी, रोहित खत्री, हिमांशु बिजोरिया, सोनू विश्वकर्मा, बब्लू कलेशरिया, विक्का सूर्यवंशी, विजय ठाकुर, तूफानसिंह डालमिया, राहुल पंवार, अरुण मीणा, अश्विन बडकेनिया, विशाल मालवीय, शुभम मालवीय, प्रीतम मालवीय, संजू मालवीय, रामस्वरूप मालवीय, रवि मालवीय, प्रदीप भारती अभिषेक उपाध्याय, संदीप मालवीय, मनीष खेलवाल, प्रदीप चौहान, आनन्द जाट, उत्तम जायसवाल, प्रितम ठाकुर, सुनील पाटीदार, हेमंत प्रजापति, वरधान ठाकुर, बहाद्दुर ठाकुर, संदीप ठाकुर, विजय सिंह ठाकुर जावर, मनीष मेवाडा, हर्षित मेवाडा, घनश्याम दांगी, हरिओम वर्मा, उमेश गुप्ता, शुभम परमार, यश गुजराती, रघुवीर वर्मा, कन्नू महेश्वरी, कुलदीप ठाकुर, रुपेश ठाकुर, गोविन्द ठाकुर, विनोद धानु, दीपू मालवीय, रवि सोलंकी धर्मेन्द्र नागेश्वरी, निलेश त्यागी, रितेश धुर्वे, शुभम त्यागी, हरओम सिसोदिया, विराट यादव, योगेश मालवीय, गजेन्द्र राठौर, राहुल राठौर, राघवेन्द्र राठौर एवं समस्त एनएसयूआई
कार्यकर्ता उपस्थित थे.
पानी चोरी कर रहे लोगों की मोटरें जप्त की जाये- मुनपा अधिकारी
गुप्ता
सीहोर। जमोनिया तालाब व काहिरी बंधान के आसपास पानी की चोरी
बहुत बड़ी मात्रा में हो रही है। पानी की चोरी को रोकने के लिये तत्काल कार्यवाही
किये जाने के निर्देश आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सत्य गुप्ता ने आज संबंधित
अधिकारियों को दिये हैं तथा टीम बनाकर छापामार कार्यवाही करने को कहा है। ज्ञातव्य है कि कल इस वर्ष काहिरी बंधान, खारपा डाल तथा जमोनिया तालाब व भगवान
पुरा तालाब में गत वर्ष की अपेक्षा पानी कम है। जबकि इन्ही जल स्त्रोतों से सीहोर
नगर की पेयजल व्यवस्था जुड़ी हुई है। इन जल स्त्रोतों के आसपास बड़ी संख्या में
लोग पाईप लाईन गाड़कर बकायदा पानी चोरी कर रहे हैं। जिसकी शिकायत लगातार स्थानीय
लोगों द्वारा भी की जा रही है। पानी की चोरी को रोकने के लिये शुक्रवार को मुख्य
नगर पालिका अधिकारी अमर सत्य गुप्ता ने नगर पालिका की एक टीम गठित करते हुए उसे
कार्यवाही के आदेश दिये हैं। उन्होने स्पष्ट कहा है कि जो मोटरें काहिरी व जमोनिया
तालाब आदि में डालकर चलाई जा रही हैं उन्हे जप्त किया जाये और उन पर अनुशासनात्मक
सख्त कार्यवाही की जाये।
नगर पालिका अध्यक्ष अमीता जसपाल अरोरा ने किया सफाई व्यवस्था
का निरीक्षण दिये आवश्यक निर्देश
मेडिकल स्टोर्स व हास्पिटल संचालकों को जारी किये सूचना पत्र
नगर को स्वच्छ और सुन्दर बनाये रखने में कोई कसर बाकी नहीं
रहेगी - नपा अध्यक्ष अरोरा
सीहोर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत
अभियान के अन्तर्गत म.प्र. शासन द्वारा पूरे प्रदेश में पोलिथिन पर प्रतिबंध के
साथ-साथ समस्त नगरों को स्वच्छ और सुन्दर
बनाये जाने का अभियान प्रारंभ किया है। स्वच्छता और सुन्दरता की इस कड़ी को आगे
बढ़ाते हुए नगर की प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल सिंह
अरोरा ने आज नगर भ्रमण के दौरान नगर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। श्रीमति
अरोरा ने निरीक्षण के दौरान पाया कि मेडिकल स्टोर्स एवं प्रायवेट हास्पिटिल संचालकों
द्वारा सार्वजनिक आवागमन के स्थलों पर मेडिकल का बेस्टेज कचरा सुई, पॉलिथिन, दवाई पैकिंग के कार्टून व कचरा फेंका जा
रहा है व्याप्त गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्वच्छता निरीक्षक श्री अमित
कुमार यादव को निर्देश देते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिये
आवश्यक कार्यवाही की जाये। श्रीमति अरोरा ने नागरिकों एवं दुकानदार, गुमठी व्यवसायी, होटल व्यापारियों से भी अपील करते हुए
कहा है कि नगर पालिका द्वारा नगर को स्वच्छ और सुन्दर बनाये जाने के लिये इस
अभियान में अपना सहयोग प्रदान करे। अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों के सामने डस्टबिन
में कचरा एकत्र कर नगर पालिका द्वारा घर-घर से कचरा एकत्र कर रहे वाहनों में कचरा
डाले। सार्वजनिक स्थानों पर कचरा पोलिथिन न फेंके न ही किसी अन्य व्यक्ति को कचरा
भी न फेंकने दे। शुक्रवार को ही 42 प्रमुख मेडिकल स्टोर्स, प्रायवेट हास्पिटल संचालकों को सफाई
व्यवस्था के अन्तर्गत सफाई व्यवस्था में सहयोग करने के लिये सूचना पत्र जारी किये
हैं।
सभी मस्टर कर्मियों का वेतन खाते में दिया जाये- श्रीमती अरोरा
सीहोर। सभी मस्टर कर्मचारियों का वेतन सिर्फ उनके खाते में जमा
करके ही भुगतान हो। किसी भी अन्य माध्यम से या सीधे हाथ में देकर भुगतान नहीं किया
जाये। यदि कोई गड़बड़ी करता है या अपात्र को वेतन दिया जाता है तो उस पर सख्त
कार्यवाही हो। आवश्यकता पढऩे पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाये। उक्त निर्देश देते हुए
आज नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा ने कहा है कि हमें लगातार
शिकायतें मिल रही है कि मस्टर कर्मचारियों के नाम पर वेतन में कई तरह की गड़बड़ी
की जा रही है। जो पात्र मस्टर कर्मचारी है सिर्फ उन्हे ही वेतन दिया जाये। उनकी जांच
की जाये तथा उनके खाते ही वेतन दिया जाये। किसी भी अन्य माध्यम से अथवा किसी अन्य
के खाते में वेतन जमा नहीं होना चाहिये। यदि कोई व्यक्ति या अधिकारी इसमें गड़बड़ी
करता पाया जाता है तो उस पर कार्यवाही करते हुए आवश्यकता पढऩे पर एफआईआर तक दर्ज
कराई जाये।
भर्ती परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ने वाले 6 शिक्षक सम्मानित
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुप्ता ने दिया सम्मान निधि का चेक
प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की भर्ती परीक्षाओं में फर्जी
तरीके से परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों को पकड़ने वाले 6 शिक्षक (वीक्षक) को उच्च एवं तकनीकी
शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने सम्मानित किया। इसमें एक लाख रुपये और
प्रशस्ति-पत्र देने का प्रावधान है, लेकिन वीक्षक एक से अधिक होने पर राशि आपस में विभाजित कर दी
जाती है। श्री गुप्ता ने कहा कि कम से कम 50 हजार रुपये प्रत्येक वीक्षक को मिलना
चाहिए। तदनुसार बोर्ड द्वारा तुरंत बढ़ी राशि का चेक वीक्षकों को दिया गया। श्री
गुप्ता ने वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2015 में परीक्षा केन्द्र शासकीय स्नातकोत्तर
महाविद्यालय सतना में फर्जी परीक्षार्थी को पकड़वाने वाले श्री सुशील पाण्डेय, श्री रहमत अली और श्री दीपक चौरसिया को 50-50 हजार रुपये का चेक और प्रशस्ति-पत्र
दिया। वन रक्षक भर्ती परीक्षा-2015 में ही परीक्षा केन्द्र एल.एन.सी.टी. कालेज में फर्जी
परीक्षार्थी को पकड़ने वाले श्री अंशुल सरावगी तथा श्री प्रशांत पाण्डेय को 50-50 हजार रुपये और जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा-2015 में परीक्षा केन्द्र श्री राम
इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एण्ड टेक्नालॉजी जबलपुर में परीक्षार्थी पकड़ने वाले वीक्षक
श्री सुनील रक्षित को एक लाख रुपये की सम्मान राशि का चेक और प्रशस्ति-पत्र दिया
गया। एक दिन में एक लाख परीक्षार्थी श्री गुप्ता ने कहा कि ऑनलाइन परीक्षाओं के
लिए ऐसी व्यवस्था हो कि एक दिन में एक लाख परीक्षार्थी परीक्षा दे सकें। उन्होंने
कहा कि बोर्ड की माँग अनुसार महाविद्यालयों में कम्प्यूटर स्थापित करने के लिए
कक्ष उपलब्ध करवाये जायेंगे। इनमें बोर्ड द्वारा सी.सी.टी.व्ही. केमरे भी लगवाये
जायेंगे। श्री गुप्ता ने कहा कि आई.टी.आई. की परीक्षा भी ऑनलाइन की जा रही है।
पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग की परीक्षा भी ऑनलाइन करवाने की कार्यवाही की जा रही
है। उन्होंने कहा कि बी.ए. और बी.एस-सी. की परीक्षाएँ भी ऑनलाइन करवाने पर विचार
किया जा रहा है। श्री गुप्ता ने कहा कि परीक्षा हाल में एक स्क्रीन लगवायें जिसमें
परीक्षार्थियों की फोटो क्रमानुसार दिखती रहे। रोजगार सहायक देंगे कम्प्यूटर की
ट्रेनिंग बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती अरुणा शर्मा ने कहा कि गाँव में कक्षा 7 में पढ़ने वाले बच्चे से लेकर 25 वर्ष तक के व्यक्ति को पंचायत में
उपलब्ध कम्प्यूटर पर ग्रामीण रोजगार सहायक द्वारा ट्रेनिंग दी जायेगी। इससे
ग्रामीण बच्चों को ऑनलाइन परीक्षा देने में कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने बताया कि
अभी तक पाँच ऑनलाइन भर्ती परीक्षा सफलतासे करवायी जा चुकी है। बोर्ड के डायरेक्टर
श्री भास्कर लाक्षाकार ने परीक्षा प्रणाली में किये गए सुधारों के बारे में
जानकारी दी।
होशंगाबाद में निःशक्त विवाह परिचय सम्मेलन 1 फरवरी को
आयुक्त सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन म.प्र.भोपाल के
निर्देशानुसार 1 फरवरी को जिला होशंगाबाद में निःशक्त विवाह
परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जो भी निःशक्तजन विवाह के इच्छुक हो जीवन
साथी के चयन हेतु जिले के निःशक्त आयोजित सम्मेलन में भाग ले सकते है। अधिक
जानकारी हेतु नोडल अधिकारी गौतम से मोबाईल नम्बर 9425795544 पर संपर्क किया जा सकता है।
पात्र परिवारों का सत्यापन 30 जनवरी तक पूर्ण करें
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत विगत दिनों खाद्य विभाग की बैठक
के दौरान 30
जनवरी तक अपात्र
परिवारों को सूची से विलोपित करने एवं शत-प्रतिशत पात्र परिवारों का सत्यापन कर
पात्रता पर्ची जारी करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही आगामी दिनों में
अपात्र परिवार को राशन सामग्री प्राप्त करते हुये पाये जाने पर राशन सामग्री की
बाजार दर पर वसूली संबंधित जनपद पंचायत के सीईओ एवं पंचायत सचिव अथवा नगरीय निकाय
के सीएमओ एवं वार्ड प्रभारी से की जायेगी।
सोमवती अमावस्या, माघ मेला तथा महाशिवरात्रि पर्व पर आवश्यक व्यवस्था हेतु
निर्देश
सीहोर. आगामी 8 फरवरी को सोमवती अमावस्या पर बड़ी सं या में दर्शनार्थी दर्शन
लाभ लेने तथा स्नान करने आएंगे और 9 से 28 फरवरी तक सलकनपुर में माघ मेला एवं 7 मार्च को महाशिवरात्रि मेले का आयोजन
होगा. उक्त मेलों में अत्यधिक सं या में दर्शनार्थी आते हैं. इस सिलसिले में कलेक्टर
डॉ. सुदाम खाड़े द्वारा जिले के पुलिस, वन,
जिला पंचायत, लोनिवि स्वास्थ्य, जल संसाधन विभाग, जिला शहरी विकास अभिकरण, विद्युत सहित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व
एवं पुलिस,
तहसीलदार बुधनी, रेहटी एवं थाना प्रभारी रेहटी को
निर्देशित किया गया है कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुरूप कड़ी सुरक्षा
व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस व्यवस्था सहित मेलों में
समुचित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें जिससे मेलों में आने वाले दर्शनार्थियों
एवं श्रृद्धालुओं को दर्शन करने में कोई परेशानी न हो. मेलों में पेयजल, पार्किंग, आवागमन, विद्युत, फायर बिग्रेड, स्वास्थ्य, साफ-सफाई, जूते-चप्पल रखने, अतिक्रमण पर नियंत्रण संबंधी व्यवस्था
एवं दुकानों के लिए स्थान आरक्षित किया जाए ताकि मेलों में आने जाने वाले
श्रद्धालुओं को दर्शन करने में असुविधा न हो.
जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर की तिथियां घोषित
सीहोर. जिला पंचायत द्वारा माह फरवरी में आयोजित होने वाले
जिला स्तरीय लोक कल्याण शिविर की तिथियां एवं स्थान नियत कर दी गई है. इस सिलसिले
में जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन
अधिकारियों एवं समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका एवं नगर परिषद को दिशा
निर्देश जारी कर दिए गए हैं. जिला पंचायत सीईओ डॉ आरआर भोसले ने बताया कि समस्त
विभाग की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु माह फरवरी में शिविर का आयोजन कैलेण्डर अनुसार रहेगा.
उन्होंने बताया कि जिले में 3 फरवरी को जनपद पंचायत आष्टा के ग्राम करमनखेड़ी में, 10 फरवरी को जनपद पंचायत नसरूल्लागंज के
ग्राम डिमावर में,
17 फरवरी को जनपद
पंचायत इछावर के ग्राम मूंडला में, 24 फरवरी
को जनपद पंचायत बुधनी के ग्राम खांडाबढ़ में तथा 27 फरवरी को जनपद पंचायत सीहोर के ग्राम
लीलाखेड़ी में शिविर आयोजित किए जाएंगे. उक्त शिविर में आसपास की समस्त पंचायतों
को शामिल किया जाएगा. शिविर के पूर्व उस क्षेत्र की समस्याओं का परीक्षण किया जाए
ताकि शिविर में समाधान किया जा सके. शिविर में आए प्रकरणों एवं निराकरण की स्थिति
की निरंतर समीक्षा करने हेतु मु य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीहोर को नोडल
अधिकारी नियुक्त किया गया है.
सर्व शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न
कोई शिक्षक गैर शैक्षणिक कार्य कर रहे हैं तो वे भी इस कार्य
से संबंधित आना-जाना शाला समय के उपरान्त अथवा पूर्व करें- कलेक्टर
सीहोर. कलेक्टर डॉ सुदाम खाड़े की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत
सीईओ के मार्गदर्शन में सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत गतिविधियों की समीक्षा
संपन्न हुई. समीक्षा बैठक में मुख्यत: वार्षिक कार्ययोजना, प्रतिभा पर्व परीक्षा परिणाम, शाला से बाहर बच्चे, शिक्षकों की उपस्थिति, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, शालेय बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाने
की स्थिति पर समीक्षा करते निर्देश दिए गए कि प्रतिभा पर्व परिणामों की समीक्षा
करते हुए जिले में डी तथा ई ग्रेड में आई शालाओं में तथा डी एवं ई ग्रेड में आए
बच्चों को फोकस करते हुए विभिन्न मॉनिटरकर्ताओं को इन शालाओं को आवंटित करने तथा
शालाओं के लिए सघन मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें. प्रत्येक शाला अपने परिणाम की
समीक्षा करें तथा डी और ई ग्रेड तथा अधूरी दक्षताओं वाले बच्चों के लिए समय-सारणी
में विशेष कक्षाओं हेतु समय निर्धारित करें. साथ ही कठिन विषय वस्तु के लिए शालाएं
लर्निंग के प लगाकर उसकी अवधारणा बच्चों में स्पष्ट करें. प्रतिभा पर्व में जो
बच्चे मूल्यांकन में अनुपस्थिति के कारण छूट गए हैं, उन सभी बच्चों का मूल्यांकन 15 फरवरी तक पूर्ण कर लिया जाए तथा जिन
बच्चों की लगातार 1 माह से अधिक अनुपस्थिति अथवा सत्र से
अब तक 20 प्रतिशत से कम उपस्थिति है की सूची
प्रत्येक शाला में तैयार कर उन कारणों को स्पष्ट किया जाये जिससे ये शाला नहीं
पहुंच रहे हैं तथा किस प्रकार के प्रयास या वे विकल्प क्या हो सकते हैं जिनसे
इन्हें शाला की मु य धारा में जोड़ा जा सके. इस हेतु समुदाय, ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा 'स्कूल चलें हमÓ के पे्ररकों का सहयोग लिया जाए. कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए कि सभी शिक्षकों
की उपस्थिति 10.30 से 5.30 के मध्य सुनिश्चित करें तथा यदि कोई
शिक्षक गैर शैक्षणिक कार्य कर रहे हैं तो वे भी इस कार्य से संबंधित आना-जाना शाला
समय के उपरान्त अथवा पूर्व करें. बगैर उचित कारण के शाला न छोड़ें यदि शाला छोडऩा
है तो शाला के मूवमेन्ट रजिस्टर में दर्ज होना आवश्यक है. प्रत्येक मानिटरकर्ता
शाला में इस रजिस्टर का अनिवार्यत: निरीक्षण करें. अनुपस्थित शिक्षकों की सूचना पर
संकुल प्राचार्य तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा कृत कार्यवाही से जिला
शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं जिला शिक्षा केन्द्र सीहोर का अवगत कराएं. अगले दो
माह में बच्चों में दक्षता का उच्चतम स्तर प्राप्त करने के प्रत्येक शिक्षक तथा
शाला अपनी कार्ययोजना तैयार करें तथा उसका पालन करें. डाइट के समस्त विकासखण्ड
प्रभारी बीएसी अपने-अपने विकासखण्ड के अकादमिक नोडल अधिकारी रहेंगे तथा विकासखण्ड
की निरंतर समीक्षा सुनिश्चित करेंगे एवं जिले स्तर पर होने वाली समीक्षा बैठकों
में अपने विकासखण्ड की अकादमिक स्थिति का प्रस्तुतीकरण भी करेंगे. डाइट, विकासखण्ड स्तर एवं जनशिक्षा केन्द्र
स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षणों में बुलाए गए सहभागी पूर्ण समय प्रशिक्षण
प्राप्त करें,
तथा प्रशिक्षण उपरांत
समस्त सहभागियों का मूल्यांकन अनिवार्यता: किया जाए तथा प्राप्त रिपोर्ट का
विश्लेषण कर समीक्षा बैठकों में अवगत कराया जाए. जो प्रशिक्षार्थी प्रशिक्षण
गंभीरता से प्राप्त नहीं करते हैं, उन्हें पुन: प्रशिक्षण उन्हीं के खर्चे पर तथा जिलास्तर पर
दिया जाए,
जो शालाएं अच्छा
कार्य कर रही हंै,
उन्हें अन्य शालाओं
के लिए प्रेरक शालाएं बनाई जाएं साथ ही शालाओं एवं शिक्षकों द्वारा किए जा रहे
अच्छे कार्यों को सार्वजनिक किया जाए, जिले में अनाथ, बेघर,
सड़क पर पन्नी आदि
बीनने वाले,
रेल्वे स्टेशन एवं बस
स्टेण्ड पर घूमते एवं भीख मांगते हुए बच्चों की प्रोफाइल जनशिक्षक एवं समुदाय के
सहयोग से तैयार की जाये,
ताकि उन्हें शिक्षा
की मु य धारा से जोडऩे के प्रयास किये जा सके. एम शिक्षा मित्र के माध्यम से जिले
के समस्त शिक्षकों को पंजीकृत किया जाए एवं इसके माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति
की मॉनिटरिंग एवं उनको दिए जाने वाली सुविधाओं की मॉनिटरिंग की जाए. जिले में
शिक्षकों के अनावश्यक रूप से अन्य कार्यालयों में किए गए गैर शैक्षणिक आसंजन
समाप्ति करने के निर्देश भी दिए गए. जिले में आधार कार्ड की समीक्षा करते हुए
समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उन स्थानों का चिन्हंाकन कर लें जहां
अधिक बच्चे आधार कार्ड से वंचित हैं. तथा प्राथमिकता के साथ इन शालाओं में कै प
लगाने हेतु आधार कार्ड के नोडल अधिकारियों से स पर्क करें. तथा शालाओं को भी सूचित
करें कि उक्त कै प में शत-प्रतिशत बच्चों के आधार कार्ड तैयार किए जाएं. बैठक में
जिला शिक्षा अधिकारी,
जिला परियोजना समनवयक, डाइट प्राचार्य, समस्त एपीसी, बीआरसीसी, बीएसी उपस्थित थे.
खादी ग्रामोद्ययोग अध्यक्ष आर्य का स्वागत
जावर. खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष सुरेश आर्य
का देवास से भोपाल जाते समय जावर जोड़ पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया
गया. स्वागत करने वालों में बाबूलाल पटेल, कल्याण सिंह खजुरिया, जय सिंह, देवी प्रसाद परमार, कृपाल सिंह बमूलिया, मनोहर जायसवाल, मानसिंह आडवाणी, सोनू गुणवान, आशिक अली, सकिल आदि उपस्थित थे.
जावर में सेवानिवृत शिक्षक भावसार का निधन
जावर. शुक्रवार की सुबह सेवा निवृत्त शिक्षक जगदीश चन्द्र
भावसार का लम्बी बीमारी के कारण निधन हो गया. वह 75 वर्ष के थे. उनकी शवयात्रा में बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक
शामिल हुए. मुक्ति धाम पर शोकसभा आयोजित कर स्वर्गीय भावसार को श्रद्धांजलि दी गई.
श्रद्धांजलि देने वालों में नप अध्यक्ष शैलेष वैद्य, बाबूलाल पटेल, सोभाल सिंह, राकेश सिंह संैधव, गौरव भावसार, संतोष लक्ष्यकार, जयंत बिल्लौरे, धीरज सिंह ठाकुर, जसपाल सिंह ठाकुर, कैलाश राठौर, मेहरवान सिंह, दामोदर भावसार, शिवनारायण राठौर, राजेश शर्मा आदि मौजूद थे.
विधायक ने किया शिविर के अन्तिम दिन पौधरोपण
नसरुल्लागंज. ग्राम सौंठिया में चल रहे आरएसबी कालेज के एनएसएस
शिविर का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स पन्न हुआ. शिविर के अंतिम दिन
खातेगांव विधानसभा के विधायक आशीष शर्मा ने पौधरोपण किया. इस मौके पर विधायक श्री
शर्मा ने लोगों से अपील की है कि हमारे वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए एवं वर्ष में
एक फलदार पौधा अवश्य लगाना चाहिए. रासेयो स्वयं सेवकों ने गांव में कदम, अमरूद, नीम पीपल, आंवला आदि के पौधे रोपित किए. साथ ही
सांस्कृतिक कार्यक्रम में लक्ष्य गीत गाकर समा बांधा एवं ईमानदारी एवं व्यक्तित्व
विकास शीर्षक पर बौद्धिक संगोष्ठि का आयोजन किया गया. संगोष्ठी में पूर्व सरपंच
सुभाष पंवार,
शिक्षक रामेश्वर
पंवार ने अपने विचार व्यक्त किए. महाविद्यालय संचालक सुरेन्द्र सिंह भाटी ने सभी
स्वयंसेवकों को धन्यवाद के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
रजत जयंती पर सम्मान समारोह आयेाजित
सीहोर. शहर के बसंत भंवर नर्सिंगहोम के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भोपाल नाका स्थित
कार्य मंगलम में चिकित्सकों का सम्मान किया गया. सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिला
स्वास्थ्य एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता ने की. मुख्य अतिथि वरिष्ठ
चिकित्सक डॉ. देवनारायण द्विवेदी को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अभिनन्दन पत्र शाल
श्रीफल एवं फूल मालाओं से स मानित किया गया. विशेष अतिथि नपाध्यक्ष श्रीमती अमीता
अरोरा भी उपस्थित थीं. इस मौके पर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कार्यरत चिकित्सकों एवं
नर्सिंग होम में कार्यरत सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर
नर्सिंगहोम के संचालक डॉ. कैलाश अग्रवाल एवं श्रीमती मालती अग्रवाल द्वारा
सम्मानित किया गया। मंचासीन सभी अतिथियों का सम्मान शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.
एस.आर.गट्टानी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कविता के माध्यम से विस्तार पूर्वक
नर्सिंगहोम की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का उल्लेख किया। अंत में आभार
डॉ. कैलाश अग्रवाल द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती सोनल
गोयल ने किया। अंत में स्नेहभोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में
चिकित्सक रोटेरियन एवं इनव्हील क्लब के सदस्य एवं शुभचिंतक उपस्थित थे।
दाउदी बोहरा समाज ने माना आभार
सीहोर। दाउदी बोहरा समाज के 53 वें धर्म गुरु सैयदना अबु जाफर उस
सादिक आली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन (त.उ.श.) का 73 वां जन्म दिवस तथा धर्मगुरु सैयदना मोह मद बुरहानुद्दीन साहब
का 105 वां जन्मदिन पर आयोजित सभी कार्यक्रमों
के सफलता पूर्वक संपन्न होने पर समाज के सेकेट्री मुल्ला मुस्तफा मेहमूद हूसेैन
गैस वालो ने सभी समाजजनों द्वारा चल समारोह का सहयोग करने पर गणमान्य नागरिक एवं
सभी राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
कांग्रेस द्वारा मनाया जायेगा शहीद स्मृति दिवस
सीहोर । शहर कांग्रेस अध्यक्ष ओम वर्मा ने बताया कि जिला
कंग्रेस कमेटी सीहोर द्वारा दिनांक 30 जनवरी,
शनिवार को शहीद
स्मृति दिवस के अवसर पर पूज्य बापू महात्मा गांधी जी को उनकी पुण्य तिथि पर गांधी
पार्क तहसील चौराहे पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। जिसमें ठीक 11 बजे दो मीनट का मोन रखकर पूज्य बापू जी
की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये जायेगें
एवं शहीदों को श्रद्धांजलि दी जावेगी। सभी कांग्रेसजनों से अपील है कि समय से
पूर्व स्थानीय तहसील चौराहा स्थित गांधी पार्क पहुंचें।
अनुसूचित जाति जनजाति संगठन ने ज्ञापन सौंपकर न्याय दिलाने
मांग की
नसरूल्लागंज सीहोर - अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी /अधिकारी
संगठन सीहोर के जिलाध्यक्ष कमल कीर एंव साथी गणो द्वारा मुख्यमंत्री मुख्य सचिव एवं कलेक्टर सीहोर के नाम ज्ञापन अनुविभागीय
अधिकारी एचएस चौधरी एवं तहसीलदार नरेन्द्र ठाकुर को सौंपा गया ज्ञापन में बताया
गया की अनुविभागीय अधिकारी सीहोर में बताया गया कि कमल कीर, एंव शंकर लाल जांगडे को बिना विधि
प्रक्रिया अपनाए सेवा सें बरखास्त किया गया था । श्री जांगड़े पटवारी को कमिश्नर
भोपाल द्वारा दोष मुक्त कर सेवा में कर्तव्यों सहित लिया गया जवकी श्री कीर पटवारी
द्वारा राजस्व मण्डल सें स्थगन प्राप्त कर सेवारत है श्री जागड़े पटवारी
सेवानिवृत्त हो चुके है लेकिन सेवा निवृत्त कर्मचारी का बर्खास्त सेवा अवधि का
वेतन एंव पेंशन प्रकरण का निराकरण अप्रैल 2015 सें अभी तक नही किया गया श्री कीर को
अप्रैल 2015 सें जनवरी 16 तक 9 माह का वेतन नही दिया गया तथा राजस्व
मण्डल ग्वालियर कें निर्देषानुसार जुलाई 2015 सें 3 माह में अपीलीय प्रकरण का निराकरण किया
जाना था जों अगस्त 2015 सें आदेषार्थ अपर कलेक्टर सीहोर कें न्यायालय में प्रकरण
लंबित है इसी प्रकार कलेक्ट्रेट सीहोर सें 31 अगस्त 15 को सेवा निवृत्त कर्मचारी मंगलसिंह
पेठारी सहायक ग्रेड 1 को सेवा निवृत्ति के बाद आष्टा तहसील के एक निरस्त राहत
प्रकरण में सूक्ष्म जॉच कें नाम सें विभागीय जॉच पंजीबद्व कर पेंशन प्रकरण कों रोक
दिया गया जिससें शंकर जागडे सेवा निवृत्त पटवारी कमल कीर पटवारी मंगलसिंह पेठारी
सेवा निवृत्त कें वेतन पेंषन कों रोका गया है जिन्हे मौलिक अधिकारों सें वंचित
किया गया है । आगे श्री कीर नें बताया की ग्राम दोराहा चौकीदार श्री जीवन सिंह कों
नायब तहसील दोराहा द्वारा दिसम्बर 2015 में कार्य में लापरवाही मुआवजा वितरण
में सहयोग ना करनें का आरोप लगातें हुए निलंबित किया गया साथ दलित कर्मचारियों कें
साथ प्रशासन द्वारा निरंतर भेदभाव पूर्ण कार्यवाही की जा रही है जिससें अनुसूचित
जाति /जनजाति कें कर्मचारियों तथा समाज कें लोगों में प्रशासन के प्रति जन आक्रोंश
बढ़ रहा है आगें श्री कीर नें बताया की सभी मांगों पर 31
जनवरी तक प्रषासन द्वारा सहानभूति पूर्व विचार कर निर्णय नही किया गया तों फरवरी 2016
में नसरूल्लागंज सें बुधनी तक दों दिवसीय न्याय यात्रा निकाली जावेगी एंव प्रकरण
कें निराकरण तक बुधनी में आमरण अनषन किया जावेगा ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप
सें महेन्द्र रजक, रामद्वार कीर, देवनारायण कीर, मंगलसिंह
इवने, संतराम कलम, रेवाराम सलाम, संतोष
इरपाचे, दुलारें प्रसाद रायकवर, राजीव कीर, समरथ
सिंह, सोनू जाटव, नीलेष पेठारी, रामवक्स
सूर्यवंशी कमलेश पेठारी, सावलसिंह निमोदा, जगदीष वर्मा, राजेष
राठौर, मनोज दोहरे, विक्रम वर्मा, राकेश
राठौर, सीमा मालवीय, अखलेष देवलिया आदि संगठन कें पदाधिकारी
उपस्थित थे।
स्वच्छता निरीक्षक को समारोह पूर्वक विदाई दी
सीहोर। नगर परिषद नसरूल्लागंज में स्वच्छता निरीक्षक के पद पर
कार्यरत विश्वासचन्द्र शर्मा को शासन आदेषानुसार पदोन्नति स्वास्थ्य अधिकारी के पद
पर करते हुऐ स्थानांतरण नगर परिषद नसरूल्लागंज से नगर पालिका परिषद नीमच म.प्र.
में हुआ। श्री विश्वासचन्द्र शर्मा के कार्यकाल में निकाय में स्वच्छता निरीक्षक
के पद पर रहते हुऐ इनके द्वारा किये गये कार्यो की परिषद द्वारा सराहना की गई तथा
श्री शर्मा की पदोन्नति स्थानांतरण पर नगर परिषद नसरूल्लागंज के श्री अनीता राजेश
लखेरा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष श्री राजेश पंवार एवं समस्त पार्षदगणो, मुख्य
नगर पालिका अधिकारी एवं समस्त स्टाफ उपस्थिति में फूल माला एवं फलहार से श्री
शर्मा की निकाय से विदाई की गई तथा श्री शर्मा को पदोन्नति की शुभकामनाऐं देते हुऐ
उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
वार्षिकोत्सव में रंगारंग प्रस्तुति देकर दिखाई प्रतिभा
रेहटी। नगर के वीणावादिनी स्कूल में सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव
कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित अतिथियों ने मां वीणावादिनी के चित्र
पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। वार्षिकोत्सव
में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, नाटक, गीत, सामुहिक
गान के माध्यम से रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। और उपस्थित दर्शकों का मन
मोह लिया। जहां कार्यक्रम का आनंद लेने बड़ी सं या में दर्शक पहुंचे। कार्यक्रम
में छोटे-छोटे बड़ाों द्वारा देश की एकता, अखंडता को बनाये रखने तथा विभिन्न
सामाजिक बुराई को दूर करने हेतू प्रस्तुतियां दी गई। इन प्रस्तुतियों में प्रमुख
रूप से जयंत, तपस्या, यस्वी, दिव्यांशी, रिषि, रिषभ, रिषिका, पूर्ती, निहारिका, रिंंंकू, निकिता, शिवानी, तनिशा की प्रस्तुति सराहनीय रही है। इस
मौके पर स्कूल के संचालक नारायण सिंह चौहान, प्राधानाध्यापक रूपेश चौहान, शिक्षक
नारायण ङ्क्षसह चौहान, संदीप चौहान, नंदनी चौहान, रचना
पंवार, निकिता चौहान, संतोष यादव, आनंद
विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।
ईश्वर के प्रति अगाध प्रेम भी ईश्वर प्राप्ति का श्रेष्ठ मार्ग
है-पं. अभिषेक भारद्वाज
सीहोर। भगवती कालोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन
कथा व्यास पं. अभिषेक भारद्वाज ने भगवान कृष्ण की अनेक लीलाओं का विस्तृत वर्णन
करते हुए बताया कि ईश्वर से प्रेम उस प्रकार करना चाहिये जैसा गोपियो ने किया था।
गोपियां कृष्ण के प्रेम में इतनी अधिक डूबी रहती थी कि वह अपनी सुद-बुध ही भूल जाती
थी। वो हर समय श्रीकृष्ण की छवी ही हृदय में रखकर उन्हीं के ध्यान में मग्न रहती
थी । वंशी की आवाज सुनते ही वे सुद-बुध भूलकर अपने सारे काम छोड़कर उस ओर दौड़
पड़ती थी, जहां से वंशी की धुन सुनाई देती थी। कृष्ण जब वृंदावन से मथुरा
जाने लगे तो वृंदावनवासी बहुत दुखी हुए। पं.श्री भारद्वाज ने कंस वध की कथा के बाद
गोपियों के विरह की पीड़ा इस मार्मिक ढंग से प्रस्तुत की कि श्रोताओं की आंखों से
आंसू बह निकले, उन्होने गोपियों द्वारा वर्णित विरह गीत की विस्तृत व्याख्या
की। नपाध्यक्ष भी पहुुंची कथा सुनने नपाध्यक्ष श्रीमती अमीता अरेारा एवं सांसद
प्रतिनिधि श्री जसपाल अरोरा ने कथा स्थल पहुंचकर पं.अभिषेक भारद्वाज का पुष्पहारों
से सम्मान किया। इस अवसर पर उनके साथ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष ग्रामीण महेश दुबे व
अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद थे। भागवत कथा
श्री आर के चतुर्वेदी ,श्रीमति पार्वती चतुर्वेदी एवं उनके पुत्र प्रफुल्ल चतुर्वेदी
के द्वारा भगवती कालोनी में आयोजित की गई है। इसमें कथा व्यास पं. अभिषेक भारद्वाज, संचालन
एवं पूजन पं. प्रदीप पाठक,दीपक शर्मा, व अखिलेश तिवारी द्वारा किया गया एवं
संगीत मण्डली में गायक पंकज राव सिन्थेसाइजर, नरेन्द्र वर्मा हारमोनियम , एवं
शिवम गोस्वामी ने तबले पर संगत की।
जन अभियान परिषद् का जिला स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न
सीहोर। शनिवार को म.प्र. जन अभियान परिषद् , सीहोर द्वारा जिला स्तरीय सम्मेलन एंव
पंच महाभूत संवर्धन साक्षरता यात्रा का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुदेश राय, विधायक,
श्रीमती अमिता अरोरा, नगरपालिका अध्यक्ष, विशेष अतिथि प्रदीप पाण्डे, उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त), श्री जसपालसिंह अरोरा, सांसद प्रतिनिधि, श्री राघवेन्द्र गौतम, सलाहकार, राष्ट्रपति पुरूस्कार प्राप्त सुश्री भक्ति शर्मा सरपंच, श्री एस.एस. त्यागी, संयुक्त आयुक्त, श्री संजय लक्केवार, जिला योजना अधिकारी, श्री राजेश राय, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना प्रभारी
उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम पंचमहाभूत (आकाश, वायु,
अग्नि, जल, पृथ्वी) के संवर्धन एवं जनजागरूकता में जन अभियान परिषद् की
भूमिका को लेकर आयोजित किया गया। जन अभियान परिषद् की जिला समन्वयक श्रीमती पारूल
उपाध्याय ने जन अभियान परिषद् का परिचय देते हुए गतिविधियों एवं उपलब्धियों के
बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में सभी अतिथिगणों ने अपने-अपने वक्तव्य में
जगत जीवन के संवाहक पंचमहाभूत (आकाश, वायु,
अग्नि, जल, पृथ्वी) के संरक्षण एवं संवर्धन के विषय में कहा। विधायक श्री
सुदेश राय ने जन अभियान की कार्यकुशलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए अपने पूर्ण सहयोग
का आश्वासन दिया। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अमिता अरोरा ने सफाई अभियान पर बोलते
हुए जन अभियान परिषद की सराहना की और प्रत्येक मातृशक्ति को आगे आकर स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का नारा देकर अपनी भावनायें
व्यक्त की। जन अभियान परिषद् के उपाध्यक्ष श्री प्रदीप पाण्डे (राज्य मंत्री दर्जा
प्राप्त) ने अपने उद्बोधन में बताया कि जन अभियान परिषद् में चार लाख सदस्य है। हर
पांच किलोमीटर पर जन अभियान परिषद् के कार्यकर्ता है। जन अभियान परिषद् के सलाहकार
श्री राघवेन्द्र जी गौतम ने जन अभियान की गतिविधियों के बारे में विस्तार से अवगत
कराते हुए पंचमहाभूत में हो रही लापरवाही को गलत बताते हुए पौधे लगाने एवं उनका
संरक्षण करने पर जोर दिया। संभाग समन्वयक श्री दरयावसिंह सूर्यवंशी ने पर्यावरण
संरक्षण का महत्व बताया,
सुश्री भक्ति शर्मा
जिन्होने मात्र 25 वर्ष की आयु में भारत की 100 महिलाओं में राष्ट्रपति पुरस्कार
प्राप्त किया एवं युवा सरपंच हैं साथ ही यह विदेश से उच्चशिक्षित है ने उनके ग्राम
बरखेड़ी,
अब्दुल्ला में किये
गये सराहनीय कार्य के बारे में बताया तथा कहा कि हम ग्रामवासी सरकार पर आश्रित
रहते हैं,
जोकि गलत है। हमें
खुद अपने ग्राम में साफ सफाई करते हुए ग्राम की तस्वीर बदलने हेतु आगे आना चाहिए।
उक्त कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नवांकुर संस्था एवं प्रस्फुटन
समितियों का सम्मान किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला सीहोर के पांचों
विकासखण्डों के नवांकुर संस्था एवं प्रस्फुटन समिति, स्वैच्छिक संगठनों के लगभग 350 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम
का संचालन श्री राकेश शर्मा एवं आभार प्रदर्शन, विकासखण्ड समन्वयक श्री प्रदीप सिंह सेंगर द्वारा किया गया।
नपाध्यक्ष ने किया शहर में विकास कार्यों का श्रीगणेश
काम में तेजी के साथ गुणवत्ता पर दिया जोर
एक साथ दो सड़कों का हुआ भूमिपूजन
सीहोर। नवनियुक्त नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल
अरोरा ने अपने नवीन कार्यकाल का पहला भूमिपूजन शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में वार्ड
क्रमांक 7 में किया। जहॉ एक नहीं बल्कि दो सड़कों
का भूमिपूजन करते हुए श्रीमति अरोरा ने यह संदेश भी दिया कि हम चाहते हैं कि काम
दोगुनी गति से होना चाहिये और पूरी ईमानदारी के साथ गुणवत्ता पूर्ण कार्य होना
चाहिये। विकास का नया आगाज करते हुए
नवनियुक्त नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा ने आज वार्ड 7 में दो सड़कों का भूमि पूजन किया।
अवधपुरी गल्र्स कालेज के सामने की सड़क जिसकी विगत कई वर्षों से निर्माण की मांग
वार्डवासी कर रहे थे। यहॉ वार्ड पार्षद विजेन्द्र परमार की मांग पर सबसे पहले
निर्माण कार्य का श्री गणेश किया गया है। दोनो ही सड़के सीसी कांक्रीट की बनेगी।
शुक्रवार को हुए निर्माण कार्य की शुरुआत के अवसर पर श्रीमति अरोरा के साथ विधायक
श्री सुदेश राय,
पूर्व नगर पालिका
अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा,
सांसद प्रतिनिधि श्री
जसपाल सिंह अरोरा सहित सुशील ताम्रकार प्रमुख रूप से उपस्थित थे। निर्माण कार्य का भूमि पूजन करते हुए श्रीमति
अमीता अरोरा ने कहा कि काम में गुणवत्ता और समय सीमा का ध्यान रखा जाये जिससे
वार्डवासियों को परेशानी ना हो। इस अवसर पर वार्डवासियों ने श्रीमति अमीता जसपाल
अरोरा,
विधायक सुदेश राय व
सभी अतिथियों का स्वागत हाल फूल द्वारा किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री
जसपाल सिंह अरोरा ने सभी वार्डवासियों को विश्वास दिलाया कि हर वार्ड में निर्माण
कार्य इसी तरह निरन्तर होते रहेंगे। साथ ही गुणवत्ता का ध्यान भी रखा जायेगा। इस अवसर पर वार्ड के पार्षद विजेन्द्र परमार
सहित जुझार सिंह पटेल,
सेंगर साहब, विवेक राय, राजेन्द्र सर, मुकेश मेवाड़ा, गजेन्द्र सिसोदिया, लखन कुशवाह, दीपक, गजराज सिंह, मनोज कुशवाह, अभिषेक, प्रदीप, महेश, ओम प्रकाश, कमल प्रजापति सहित बड़ी संख्या में
महिला मण्डल भी उपस्थित था। 7 नम्बर से इसलिये क्योंकि सबको लेकर चलेंगे साथ आज श्रीमति
अमीता जसपाल अरोरा ने यहॉ भूमि पूजन करने के बाद कहा कि हमने एक साथ दो सड़कों का
भूमिपूजन किया है हम चाहते हैं कि काम दोगुनी गति से होना चाहिये, इसके पीछे हमारा यही उद्देश्य है। तब
किसी ने उनसे पूछा कि आपने वार्ड 7 को ही क्यों चुना तो उन्होने कहा कि हमने 7 नम्बर वार्ड इसलिये चुना क्योंकि हम
सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। शहर का विकास ही हमारा लक्ष्य है।
विधायक की टिप्पणी की कांग्रेसियों ने की निंदा
आष्टा। समस्त कांग्रेसजन द्वारा पूर्व सांसद एवं आल इंडिया
कांग्रेस कमेटी के सचिव सज्जनसिंह वर्मा के खिलाफ शाजापुर के विधायक अरूण भीमावत
द्वारा जो अनर्गल टिप्पणीया की गई है उसकी समस्त कांग्रेसजन द्वारा निन्दा की जाती
है और भीमावत के खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्यवाही की मांग की जाती है। इस तारत य
में आज अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 30 जनवरी की गांॅधीजी की पुण्य तिथि का
कार्यक्रम 11 बजे स्थानीय क युनिटि हाल में मनाई
जाएगी। इसके पश्चात तहसील कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। भीमावत द्वारा जो
पूर्व सांसद पर टिप्पणी की गई उसकी घोर निन्दा करने वाले में जिला कांग्रेस
अध्यक्ष कैलाश परमार,
पूर्व नपाध्यक्ष डां.
मीना ंिसगी,
पूर्व सीसी बैंक
अध्यक्ष रतनसिंह ठाकुर,
वरिष्ठ कांग्रेस नेता
मिर्जा बषीर बैग,
पूर्व पार्षद भैया
मिया,
पूर्व जनपद अध्यक्ष
बापूलाल मालवीय,
प्रदेश कांग्रेस सचिव
हरपालसिह ठाकुर,
ओम नामदेव, पूर्व महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष
गुलाब बाई ठाकुर,
वरिष्ठ नेता विनित
सिंगी,
प्रकाष पोरवाल, प्रहलादसिंह एडव्होकेट, डां. ओपी वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद गुडडु, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश
वर्मा,
जितेन्द्र शोभाखेडी, मंडी उपाध्यक्ष कृपालसिंह, जनपद उपाध्यक्ष सोभालसिंह मुगली आदि
अनेक कांग्रेसजनो ने भीमावत के कृत्य की घोर निन्दा की।
बाबूलाल सब्जी मंडी समिति के अध्यक्ष बनें
आष्टा। स्थानीय सब्जी मंडी समिति ने सर्वस मति से बाबूलाल को
अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही सब्जी मंडी व्यापारियों एवं सदस्यों द्वारा पूर्व
अध्यक्ष जफर राईन का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। बाबूलाल के सब्जी मंडी अध्यक्ष
चुने जाने पर फल एवं सब्जी मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष पार्षद नरेन्द्र कुशवाह, मोहनलाल, हंसराज कुशवाह, गबू कुशवाह, युसूफ खां, अफजल खां, हेमराज कुशवाह, राहुल कुशवाह, सुशील कुशवाह, जगदीश कुशवाह, राधेश्याम कुशवाह, आशिक खां, राकेश, बाबू आदि ने पुष्पमाला पहनाकर एवं साफा
बांधकर भव्य स्वागत किया। पूर्व अध्यक्ष जफर राईन ने समिति के समक्ष आय-व्यय का
ब्यौरा प्रस्तुत किया।
नपा में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि का आयोजन 30 जनवरी को
आष्टा। शासन के निर्देशानुसार 30 जनवरी को महात्मा गांधीजी की पुण्यतिथि
पर शहीद दिवस पर श्रृद्धांजलि का कार्यक्रम नगर पालिका परिषद के हाल में सुबह 10:30 बजे आयोजित किया गया है। जिसमें स्व.
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के समस्त शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की
जावेगी। तत्पश्चात् ठीक 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजलि
दी जावेगी। मु य नगर पालिका अधिकारी केएल सुमन ने समस्त नागरिकों, पार्षदगण से आग्रह किया है कि वह आज
प्रात: 10:30 बजे नगर पालिका के कार्यक्रम उपस्थित
रहे।
टोल फ्री नंबर पर दर्ज होने लगी शिकायतें
आष्टा। नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण के लिये
नगर पालिका परिषद कार्यालय में शुरू किये गये टोल फ्री नंबर पर शिकायतो को सुनकर
दर्ज की जा रही है। नपा कार्यालय के कक्ष क्र. 08 में शुरू किये गये शिकायत केन्द्र में
निशुल्क टेलीफोन सेवा पर शिकायत सुनने तथा उन्हें संबंधित शाखा में तुरन्त भेजने
के लिये नपाध्यक्ष केलाश परमार ने विशेष रूप से कर्मचारी की नियुक्ति की है। टोल फ्री नंबर 07560-245012 पर इस सेवा की शुरूआत के पहले दिन
दर्जनों नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को दर्ज कराया। जिन्हें नियुक्त
कर्मचारी ने शीघ्र निराकरण के लिये संबंधित शाखा में भेजा। नपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदगणो ने कहा है कि
परिषद नागरिकों की बेहतर सेवा और सुविधा के लिये प्रतिबद्ध है। टोल फ्री नंबर पर
शिकायत सुनने के्र इस अभिनव प्रयास से जहां कर्मचारियों के कर्तव्य पालन में तेजी
आएगी वहीं नागरिकों को भी अनावश्यक चक्कर लगाने से निजात मिलेगी।
अश्लील चित्रो को हटाने सौंपा ज्ञापन
आष्टा। आस्था की नगरी आष्टा शहर को सार्वजनिक चैराहो पर अशलील
पोस्टर लगाने से लोगो को शर्मिदगी उठाना पड़ रही है। ऐसी ही एक शिकायत अनुविभागीय
अधिकारी अभिषेक गेहलोत को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियो ने
हस्ताक्षर करते हुए की है जिसमें लिखा है कि आंशय चित्रालय के कर्मचारी द्वारा
अशलील फिल्मो के पोस्टर सार्वजनिक स्थान बस स्टैण्ड, चूड़ी बाजार, सब्जी मंडी, बड़ा बाजार, और कन्नौद रोड आदि स्थानो पर लगाये जाते
है। जिससे वहां से निकलने वाले लोग एवं खासकर महिलाओ को और बड़े बुजूर्गो को
शर्मिदगी उठानी पड़ती है और बच्चो तक इसका गलत प्रभाव पड़ता है हमारे समाज में
अशलीलता फैलाई जा रही है। जिससे हमारी भारतीय संस्कृति भी कही न कही गंदी होती जा
रही है। एसडीएम से मांग की है कि समय रहते लगे अशलील फोटो हटाए जाये एवं भविष्य
में दोबारा सर्वजनिक स्थानो पर अशलील पोस्टर न लगे ऐसी मांग करते है। हस्ताक्षर कर
ज्ञापन देने वालो में सर्वश्री प्रमुख रूप से मनोज विश्वकर्मा, कमल पांचाल, रतनेश जैन, विनोद चैरसिया, धन्ना कुश्वाह, धर्मेन्द्र, कन्हैयालाल बैरागी, राजू ताम्रकार, धर्मेन्द्र जयसवाल, जितेन्द्र श्रीवास्तव, चंदन, कैलाश बैरागी, पंकज बैरागी आदि लोगो ने ज्ञापन सोंपा।
0 comments:
Post a Comment