@
SehoreExpress app
NEWS
BY बसंत दासवानी/बल्लू
दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 27 January2016
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 27 January2016
गणतंत्र दिवस पर चल रहे स्कूल कार्यक्रम में
दलित से मिठाई नहीं लेने का मामला पहुंचा थाने
दो लोगों पर हुआ प्रकरण दर्ज
सीहोर। गणतंत्र दिवस पर एक सरकारी स्कूल में
कार्यक्रम समाप्ति के बाद मिष्ठान वितरण के दौरान उस समय सन्नाटा छा गया जब ग्राम के
दो लोगों द्वारा दलित के हाथों मिठाई लेने से इंकार कर दिया जिससे मामला थाने पहुंच
गया और पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण
दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शाहगंज थानान्र्तगत ग्राम अकोला के
शासकीय माध्यमिक शाला में मंगलवार को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया स्कूल
के विद्यार्थियों के साथ ग्राम के लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित थे, ध्वजारोहण के बाद जब मिठाई वितरण की बारी आई तो सभी हतप्रभ रह गए पुलिस के
अनुसार स्कूल के शिक्षक रघुवीर गौर द्वारा ग्राम के ही आइटीआइ के छात्र सुमंत अहिरवार
से स्कूल के मुख्य कक्ष में रखी मिठाई (नुकती) लाने का आग्रह किया छात्र सुमंत मिठाई
लेकर बाहर आया जिस पर कार्यक्रम में मौजूद ग्राम के वरिष्ठ नागरिक गौरीशंकर गौर और
घनश्याम पटेल द्वारा आपति प्रकट की गई कि दलित द्वारा मिठाई छू ली गई जिससे हम अब नहीं
खा सकेंगे। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग इस घटनाक्रम से अचंभित रह गए, दलित के हाथ भर लग जाने से मिठाई को दूषित करार दिए जाने पर वहां मौजूद लोगों
में भी रोष का वातावरण निर्मित हो गया बड़ी संख्या में लोगों ने थाने पहुंचकर अपना
विरोध प्रकट किया और थाने में इस आशय का आवेदन पत्र दिया। आवेदन पत्र पर करीब एक दर्जन
से अधिक लोगों द्वारा हस्ताक्षर किए गए चंूकि मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य
समारोह में शाहगंज थाना प्रभारी का सम्मान था इसलिए वे सीहोर आए हुए थे शाम को वापस
पहुंचकर उनके द्वारा ग्राम अकोला में पहुंचकर साक्षियों और पीडि़त छात्र के बयान लिए
और ग्रामवासी गौरी शंकर गौर तथा घनश्याम पटेल के खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति एक्ट के
अलावा भादवि की धारा 294,506, 34 के अंर्तगत
प्रकरण दर्ज कर लिया है।
प्रभारी मंत्री के निर्देश पर पटवारी सस्पेंड
सीहोर। प्रभारी मंत्री रामपालसिंह के दिशा निर्देश
पर जावर के पटवारी जावेद अख्तर को आज एसडीएम अभिषेक गेहलोत द्वारा सस्पेंड कर दिया
गया है। पटवारी जावेद अख्तर के खिलाफ सीएम के जावर आगमन पर शिकायत की गई थी जिस पर
सीएम ने प्रभारीमंत्री को दिशा निर्देश दिए थे। आज इसी तारतम्य में पटवारी जावेद अख्तर
को सस्पेंड कर दिया गया है।
संविदा नीति के विरोध मे जिले के संविदा कर्मी
हुऐं लामबंद, सौपा ज्ञापन
नियमिति करण की मांग को लेकर 01 फरवरी से चरणबद्ध
तरीके से करेंगे प्रदर्शन
सीहोर। कांग्रेस काल मे संविदा एवं दैनिक वेतन
भोगियो के लिए दमनपूर्ण नीतियो के चलते प्रदेश के हजारों हजार कर्मचारियो को रातो रात
सेवा से पृथक किया गया था। जिसके फलस्वरूप प्रदेश मे संवेदनशील सरकार का चयन प्रदेश
वासियो ने किया था जो कि विगत 01 दशक से ज्यादा समय से प्रदेश मे समान आचरण तथा सुशासन
के दम पर राज कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की जनहितेशी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश
में विभिन्न विभागों में पदस्थ संविदा कर्मचारियो के दमन के लिए प्रमुख सचिव स्तर से
कर्मचारियों के हितो के विपरित अन्यायपूर्ण संविदा नीति बनाकर षडयंत्र पूर्वक कार्यवाही
की जा रही है। इसके विरोध मे सैकड़ों की तादात मे महात्मागांधी नरेगा सहित, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, आईडब्ल्यूएमपी, स्वच्छ भारत मिशन, के समस्त संविदा अधिकारियो/कर्मचारियों
ने आवासीय खेल मैदान से कलेक्टर कार्यालय तक रैली के माध्यम से विरोध प्रदर्शन करते
हुए मुख्यमंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव म0प्र0 शासन के नाम का ज्ञापन
कलेक्टर सीहोर को सौपा। 01 फरवरी को भोपाल मे होगा प्रदर्शन, 25 से जाएंगे अनिश्चित कालीन हडताल - संविदा कर्मियो का नैतृत्व कर रहे मनरेगा
संघ के प्रदेश सचिव एवं जनपद पंचायत इछावर के एपीओर श्री जी0एस0 अहिरवार ने बताया कि
01 फरवरी 2016 को भोपाल स्थित शाहजहानी पार्क मे प्रदेश के 51 जिलो मे पदस्थ विभिन्न
विभागो के संविदा कर्मियो की उपस्थिति मे महारैली निकाली जावेगी। रैली मे महात्मागांधी
नरेगा मे पदस्थ संविदा अधिकारियो/कर्मचारियो के साथ सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं ग्राम रोजगार सहायक भाग लेंगे। आयोजित रैली मे मनरेगा के अतिरिक्त
ग्रामीण विकास विभाग मे पदस्थ मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, स्वच्छ
भारत मिशन एवं आईडब्ल्यूएमपी योजनाओ के संविदा कर्मी भी भाग लेंगे। महारैली के बाद
नियमिति करण की मांग को लेकर संविदाकर्मी 08 से 14 फरवरी 2016 तक कलमबंद हडताल करेंगे
एवं विसंगतपूर्ण दमनकारी संविदा नीति को परिवर्तिन न किये जाने पर 25 फरवरी 2016 से
अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे। इन्होंने लिया भाग - 27 जनवरी को जिला मुख्यालय पर आयोजित
ग्रामीण विकास विभाग के संविदाकर्मियो के प्रदर्शन मे महात्मागांधी नरेगा संविदाकर्मी
संघ के जिला अध्यक्ष श्री अंकुर शर्मा के साथ योजना मे पदस्थ अधिकारियो/कर्मचारियो
के साथ जनपद पंचायत मे पदस्थ समस्त सहायक यंत्री, उपयंत्री,
लेखापाल, ग्राम पंचायतों में पदस्थ ग्राम रोजगार
सहायको ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व श्रीमति
मधुलिका जोशी टास्क मैनेजर, आईडब्ल्यूएमपी के जिला समन्वयक श्री
राजेश राय एवं समग्र स्वच्छता मिशन के जिला समन्वयक श्री विकास बाघाडे के साथ योजनाओ
मे पदस्थ समस्त कर्मचारियो ने अपनी मांगो को ज्ञापन के माध्यम से रखा।
एन०एस०यु०आई
प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को सीहोर में
सीहोर | जिला भारतीय राष्ट्रिय छात्र संगठन द्वारा शुक्रवार
29 जनवरी को छात्र हितो में छात्र की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया जायेगा| एन०एस०यु०आई जिलाध्यक्ष आनंद कटारिया ने बताया की
एन०एस०यु०आई प्रदेशाध्यक्ष विपिन वानखेड़े का सीहोर आगमन हो रहा है वे जिला
कांग्रेस कार्यालय में बस स्टैंड में छात्र को संबोधित करेंगे| इसके बाद एन०एस०यु०आई० द्वारा छात्रवत्ति की समस्या
स्कूल, कालेजो की सुरक्षा व्यवस्था
छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली की मांग शिक्षको के रिक्त पदों आदि समस्याओ को
लेकर प्रदर्शन करेंगे| इसके
बाद संगठन कलेक्टर कार्यालय के समक्ष पहुचेंगे| इस
मौके इज जिले के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे| संगठन
ने एन०एस०यु०आई कार्यकर्ताओ से 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय उपस्थित होने की
अपील की है अपील करने वालो में प्रमुख रूप से युवक कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती
एन०एस०यु०आई जिलाध्यक्ष आनंद कटारिया महासचिव पियूष मालवीय, देवेन्द्र ठाकुर, मुस्तुफा अंजुम, अनुराग परिहार, हर्ष ताम्रकार, मनीष कटारिया, राहुल
शर्मा, प्रणय शर्मा, शुभम राठौर,
आकाश जैन, चतरू महेश्वरी, दीपक सिसोदिया, शुभम कचनेरिया, प्रणव सोनी, राहुल गोस्वामी, सौरभ
राय, हिमांशु बिजोरिया, सोनू
विश्वकर्मा, बब्लु कलेशरिया, विक्का
सूर्यवंशी एवं समस्त एन०एस०यु०आई कार्यकर्ता उपस्थित थे|
सभी प्रतियोगी
परीक्षा कक्षाओं के लिये नि:शुल्क होगा रजिस्ट्रेशन-सीएमओ
होनहार
छात्र-छात्राओं को मिलेगा सुनहरा अवसर
सीहोर। शहर के
रविन्द्र सांस्कृतिक भवन टाउन हाल पर स्थित नगर पालिका की एनयूएलएम शाखा द्वारा
संचालित पुस्तकालय सहप्रतियोगी प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में सभी प्रतियोगी
परीक्षाओं की तैयारियों के अन्तर्गत क्लासों के लिये छात्र-छात्राओं का नि:शुल्क
रजिस्ट्रेशन किया जावेगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सत्य गुप्ता ने बताया कि
शासन की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एमपीपीएससी, एसएससी, रेल्वे भर्ती बोर्ड, एनडीए, पीएमटी, पीएटी, म.प्र.पुलिस, म.प्र.फारेस्ट सहित अन्य प्रतियोगी
परीक्षाओं के लिये भोपाल और इन्दौर के विशेष अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा
छात्र-छात्राओं को क्लास के माध्यम से प्रशिक्षण देगें। श्री गुप्ता ने बताया कि
इच्छुक छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षा के अन्तर्गत लगाई जाने वाली क्लासों भाग
लेने के लिये रवीन्द्र सांस्कृतिक भवन टाउन हाल पर पुस्तकालय भवन में दिनांक 28
जनवरी 2016 से 10 फरवरी 2016 तक समय सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक सादे कागज पर
विभिन्न परीक्षाओं से संबन्धित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करा
सकते हैं। सीहोर नगर में होनहार छात्र-छात्राओं के लिये यह सुनहरा अवसर है। अधिक
से अधिक संख्या में छात्र-छात्राऐं अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करायें।
अध्यापक संगठन
ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
सीहोर। म.प्र.शासकीय
अध्यपक संगठन के जिलाध्यक्ष कमल बैरागी के नेतृत्व में अध्यापकों की मांगों को
लेकर संयुक्त कलेक्टर को संबोधित ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया। ज्ञापन में
प्रमुख रुप अध्यापक संवर्ग का प्रस्तावित छंटवा वेतनमान की विसंगतियों का निराकरण
कर आदेश शीघ्र जारी किये जाये। वेतनमान, अंतिम राहत देय अवधि सितंबर 2913 से गे्रट पे 2400, 3200,
3600 के वेतन बेंड 7440, 9300, 10230 में पूर्व काल की प्राप्त/स्वकृति कर वेतन वृद्धियां सम्मिलित कर
गणना की जावे। अध्यापक संवर्ग का शिक्षा विभाग में सम्मिलियन किया जावे। अध्यापक
संवर्ग के लिये स्वेच्छिक स्थानांतरण लागू की जाये, समूह
बीमा योजना, पेंशन परिवार पेंशन, ग्रेज्युविटी
एवं एइओ की नियुक्ति शीघ्र की जाय, वरिष्ठ अध्यापक को
प्राचार्य हाई स्कूल पद पर पदोन्नत किया जाय आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन सौपने वालों में प्रमुख रुप से कमल बैरागी, मो.इलियास
खान, बाबूलाल मालवीय, सुश्री नसीम अखतर,
कृपालसिंह ठाकुर, मनोहर जैन, गोपाल सिंह खरतिया, प्रदीप मेवाड़ा, संजय सक्सेना, मुकेश कुशवाहा, मांगीलाल
सिसोदिया ्र, मनोज बांकड़े, सजन सिंह
मालवीय, ओ.पी.सारसिया, अर्जुन
गुनावदिया, कुंजीलाल, गुलाबसिंह ठाकुर
आदि अनेक अध्यापक संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।
दाउदी बोहरा
समाज ने 53 वें धर्म गुरु सैयदना
साहब 73 वां जन्म दिवस मनाया
सीहोर और आष्टा
में निकला भव्य चल समारोह विभिन्न संगठनों ने किया स्वागत
सीहोर। दाउदी
बोहरा समाज के 53 वें धर्म गुरु सैयदना अबु जाफर उस सादिक आली कदर मुफद्दल
सैफद्दीन 'त.उ.श.Ó का 73 वां जन्म दिवस तथा धर्मगुरु सैयदना मोह मद
बुरहानुद्दीन साहब का 105 वां जन्मदिन धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर
बोहरा समाज ने भव्य चल समारोह निकाला।
आमिल साहब इसहाक भाई साहब, इब्राहीम नोमानी के नेतृत्व में चल समारोह कस्बा स्थित आदम मस्जिद से
प्रारंभ होकर मछली बाजार स्थित सेैफी मस्जिद पर समाप्त हुआ। चल समारोह के आगे
उत्साही युवक भव्य आतिशबाजी करते हुए चल रहे थे। चल समारोह में घोड़े-बग्गी आकर्षण
का केन्द्र थे, वहीं
मदरसा वदरिया के बच्चे रंग-बिरंगी पौषाक में सैयदना साहब जिन्दाबाद, मुफद्दल मौला जिन्दाबाद के नारे लगा रहे थे। चल समारोह में चल रही टिफिन
योजना पर एक झांकी भी निकाली गई। जिसमें पूरे समाज को रोज एक टाईम खाना पहुंचाने
की जानकारी दी जा रही थी। चल समारोह में भोपाल से आये स्काउट बैंड आकर्षक का
केन्द्र थे। जिसमें एसएसबी स्कूल का बैंड एवं बुरहानी स्काउट बैंड आकर्षक धुन बजा
रहे थे। चल समारोह के मार्ग में विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक
संगठनों ने फूल माला एवं टाफी देकर स्वागत किया। चल समारोह में समाज के मुफद्दल
भाई, शेख होजेफा, हेड मो.आमिल, शेख एहमद, मु.मुस्तफा गैस वाले सेकेट्री, बोहरा समाज सीहोर, शेख काईद भाई, मुल्ला हकीम भाई, हूसेन जेकी भाई, अब्दुल भाई, मन्नान भाई, मुल्ला
शब्बीर, हकीम भाई, बाबूजी आदि उपस्थित
थे। चल समारोह में सामाजिक संगठन के प्रमुख लोगों ने सांसद प्रतिनिधि जसपाल सिंह
अरेारा, कांग्रेस नेता कमलेश कटारे, पूर्व
नपाध्यक्ष राकेश राय, आजम बेग पार्षद, अखिलेश
राठौर, सुरेश साबू, सतीष राठौर अध्यक्ष
राठौर समाज, अफजल पठान, हनीफ उर रेहमान,
इर्शाद पहलवान, पार्शद भोजराज यादव, बुर्हान उद्दीन, भोला आदि उपस्थित थे।
रोमांचक फाइनल
में भोपाल ने सीहोर को हराया
खेल चलता रहना
चाहिए: पूर्व विधायक रमेश सक्सेना
सीहोर। मैदान
कोई भी हो खेल चलता रहना चाहिए। हार-जीत तो खेल का अंग होती है, हार से पराजित टीम के खिलाडिय़ों को
सबक लेना चाहिए। मैदान पर ही खिलाडिय़ों के धैर्य और साहस का परिचय मिलता है। उक्त
विचार शहर के बीएसआई क्रिकेट मैदान पर खेली गई राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता
के समापन अवसर पर मु य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व विधायक रमेश सक्सेना ने
खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करते हुए व्यक्त किए।
श्री सक्सेना ने कहा कि क्रिकेट खेल युवाओं को जोडऩे का एक अच्छा जरिया है
क्रिकेट से अनुशासन एवं धैर्य की भावना खिलाडिय़ों को सीखने को मिलती है। वर्तमान
में क्रिकेट का स्वरूप बदलता जा रहा है। आजकल टेस्ट और वनडे के स्थान पर टी-20 ने
ले लिया है। विजेता एवं उप विजेता टीमों को हार्दिक बधाई देता हूं। खिलाड़ी सदैव
खेल भावना का परिचय दे और अपनी इस खिलाड़ी भावना के साथ अच्छा संदेश दे। इस मौके
पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रमोद पटेल की जमकर तारीफ की और आयोजन समिति को
धन्यवाद देते हुए कहा कि स्वर्गीय बाबू सिंह वर्मा मेरे मित्र थे और उनकी स्मृति
यह प्रतियोगिता लगातार की जा रही है, इसके लिए मैं आयोजन
समिति को साधुवाद देता हूं। कार्यक्रम के दौरान जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के
अधिकारी आनंद स्वामी, एमपीसीए के चयनकर्ता बृजेश तोमर,
एसएन पहलवान, मनीष जैन, नीरज
चौरसिया, महेन्द्र वर्मा, आशीष गहलोत,
प्रदीप आहुजा, श्याम चौरसिया आदि का स्वागत
आयोजन समिति ने किया। राज्य स्तरीय कृष्णा ट्राफी में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी
करने उतरी बीएसआई क्रिकेट टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 133
रन बनाए। इसमें मोहनिश ने 39 रन, मयंक जैन ने 31 रन, सचिन कीर ने 18 रन और कमलेश पारोचे ने 15 रन की पारी खेली। वहीं एनसीसीसी
क्रिकेट टीम के अनुभव अग्रवाल दो विकेट एवं वीरेन्द्र परमार, मोहित झावा, गौरव शर्मा और अनंत अग्रवाल ने 1-1
विकेट प्राप्त किए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनसीसीसी क्रिकेट टीम के
मोहित झावा 40 रन और अभिराज की 30 रन की धमाकेदार पारियों की बदौलत पांच विकेट से
जीतकर राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपनी टीम के नाम किया। इनको मिले
इनाम डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि बेस्ट बल्लेबाज मदन
कुशवाहा, बेस्ट बालर वीरु वर्मा, मैन
आफ द सीरीज समद खान और आज के मैच का मैन आफ द मैच एनसीसीसी क्रिकेट टीम के
हरफनमौला खिलाड़ी मोहित झावा को दिया गया।
दलित
कर्मचारियों पर हो रही दमनात्मक कार्रवाई
अजाक्स
निकालेगा फरवरी में न्याय यात्रा
सीहोर। दलित
कर्मचारियों पर हो रही दमनात्मक कार्रवाई को लेकर अजाक्स संगठन आगामी फरवरी को दो
दिवसीय न्याय यात्रा निकालेगा। इस संबंध में अजाक्स संगठन के अध्यक्ष कमल कीर
पटवारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर निराकरण की मांग
की गई है। उन्होंने बताया कि हमारी मांगों में पहली मांग है हल्का नंबर 20 डोबी
बुधनी के अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए पटवारी को
हटाए जाने के आदेश दिए गए। उनका कहना है कि यह आदेश पूर्ण असंवैधानिक एवं विधिक
प्रक्रियाओं का पालन नहीं है। इसके अलावा अन्य दलित कर्मचारियों के साथ इस तरह के
असंवैधानिक निर्णय लिए गए है। अनुसूचित जाति जन जाति कर्मचारियों का विभागीय जांच, पेंशन निलंबन प्रकरण का निराकरण
नहीं हुआ तो न्याय यात्रा निकाली जाएगी। दो दिवसीय यात्रा नसरुल्लागंज से बुधनी तक
निकाली जाएगी और समापन अवसर पर आमरण अनशन प्रारंभ किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों
में रामबगस सूर्यवंशी, महेन्द्र रजक, मुकेश
मेहता, अमृत परोलिया, सोनू जाटव,
राकेश गौर, ओम प्रकाश, रामकृष्ण
बाकरिया, आरडी सोलंकी, समरथ सिंह,
नर्वदा प्रसाद, जवारीलाल, राजीव कीर, नीलेश पेठारी, संतोष,
कमलेश वर्मा, जगदीश वर्मा और विनोद आदि शामिल
है।
कर्म से होती
ईश्वर की प्राप्ति: शर्मा
सीहोर। ईश्वर
की प्राप्ति के लिए मन में शुद्ध विचारों का होना आवश्यक है। जिनका संकल्प और कर्म
महान होता है, उसको ईश्वर की अवश्य
प्राप्ति होती है। परमपिता परमात्मा उसको अपनी शरण में ले लेते हैं और उनका कल्याण
होता है। उक्त विचार ग्राम ढाबला केलवाड़ी में जारी भागवत कथा के दौरान भागवत
व्यास पंडित सत्यनारायण शर्मा ने कहे।
श्री शर्मा ने कहा कि शरीर से तेज मन चलता है और मन से तेज आत्मा चलती है।
परमात्मा के आगे जीव सब कुछ भूल जाता है। भगवान श्रीकृष्ण, भगवान
राम व शिव की लीलाएं अनंत हैं। उन्होंने हर रूप में मानव कल्याण का कार्य कर संसार
में दुष्टों का विनाश किया। ईश्वर भक्त की भक्ति के अधीन होते हैं, इसलिए मनुष्य को सदैव परमपिता परमेश्वर को याद करते रहना चाहिए। आगे कंस
वध की कथा सुनाते हुए कहा कि कंस अधर्म का प्रतीक था, कंस
दुराचारी था, कंस के राज्य में अत्याचार बढ़ा। उन्होंने
महाभारत के एक श्लोक को सुनाते हुए कहा
यदा यदा ही धर्मस्य ग्लानि भवति भारत भगवान अधर्म का नाश करने आते है। इसलिए हमें
अनाचार, दुराचार और असत्य कार्य से परहेज करना चाहिए। जिससे
हमारा नाश नहीं हो सके। इस संबंध में जानकारी देते हुए भागवत भूषण पंडित लेखराज
शर्मा ने बताया कि ग्राम ढाबला केलवाड़ी में जारी कथा में गुरुवार को महा आरती का
आयोजन किया जाएगा।
वार्षिक उत्सव
संपन्न, छात्रों ने दी रंगारंग
प्रस्तुतियाँ
नीमच । मंच ही
एक ऐसा माध्यम है जिससे हर एक दबी हुयी प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है।उक्त
विचार राकेश पाटीदार (अध्यक्ष - संस्था कौशल उदय) ने मंच से रखे। ग्रामीण क्षेत्र
में शासकीय माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय कड़ी खुर्द के नन्हे नन्हे छात्र छात्राओ
को निखारने हेतु गाँव के समाज सेवी अर्जुन सालवी द्वारा 26 जनवरी को प्रतिभा निखार
वार्षिक उत्सव का आयोजन स्वयं द्वारा रखवाया गया। जिसके मुख्य अतिथि भारतसिंह
चौहान (सरपंच - ग्राम पंचायत फुलपुरा), विशेष अतिथि राकेश पाटीदार (अध्यक्ष - संस्था कौशल उदय), गंगाराम नायक (प्रधानाध्यापक - प्रा वि), समरथगिर
गोस्वामी (अध्यक्ष - आज़ाद अध्यापक संघ मनासा) , अध्यक्षता
मोतीलाल गुर्जर (पटेल साहेब), कार्यक्रम संयोजक सत्यनारायण
गुर्जर (डीलर साहेब) थे, अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की
पूजा अर्चना व् अतिथियों के स्वागत के बाद वार्षिक उत्सव की शुरुआत हुई। देश
रंगीला... जगाले जज्बा... श्याम दीवानी... सहित कई देश भक्ति गीत व् धार्मिक गानो
पर छोटे छोटे भैया बहन थिरके, देर रात तक चलने वाले इस उत्सव
के पुरे गाँव वासी मंत्रमुग्ध होकर निहारते रहे। एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ दी
छोटे छोटे बच्चों ने। संस्था कौशल उदय द्वारा 20 जनवरी को सामान्य ज्ञान परीक्षा
आयोजित की थी जिसमे प्रथम , द्वितीय व् तृतीय स्थान अर्जित
करने वाले छात्रो को शील्ड व् प्रमाण पत्र अतिथियों के करकमलो द्वारा प्रदाय किये
गए, व् संस्था के सन्देश का वाचन भी किया गया। साथ ही
वार्षिक उत्सव में शामिल रहे सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम आयोजक अर्जुन सालवी
द्वारा 100 रु प्रतिभागी को नगद मंच पर ही प्रदाय किये गए। कार्यक्रम में डॉ
प्रहलाद सेन, नाथूलाल गुर्जर, मानसिंह
गुर्जर, प्रहलाद गुर्जर, गोकुल गुर्जर
दशरथ चौहान का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन गोपालदास बैरागी प्रेरक
ने किया व् सभी आंगतुक अतिथियों व् ग्रामवासियो का आभार समरथगिर गोस्वामी ने
व्यक्त किया।
पूर्व विधायक
के आवास पर ध्वजारोहण
सीहोर। 67 वें
गणतन्त्र दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक एंव सहकारिता के वरिष्ठ नेता श्री रमेश
सक्सेना के निवास इग्लिश पुरा मे बडी धूम धाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। श्री रमेश सक्सेना द्वारा ध्वजा रोहण किया गया।
इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्रीमति उषा सक्ेसना,जिला महामंत्री पं0रमाकान्त समाधिया,भा.ज.प.मण्डल सत्यनारायण वारिया,पवन जैन, मनोज राय, कैलास कुषवाहा महेन्द्र राय गुलाव मालवीय
महेन्द्र सक्सेना सानद कुशवाहा पार्षद दिनेशकटारिया, माखन
परमार, पूनम कुशवाह अमित नीखरा, देवेन्द्र
अहिरवार, मनीष वेदी, कैलाश सिनोरिया,
कमलेश राठोर,इरफान लाल, बन्टी
राठोर, जितेन्द्र राठोर, रंजीत वर्मा,
खुशाल दादा, मनीष राय शेलेन्द्र विसोरिया,
सुदीप व्यास,बन्टी राय, एंव
गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
नसरुल्लागंज
महाविद्यालय में नृत्य-गायन प्रतियोगिता सम्पन्न
संगीत हमारे
शारीरिक श्रम की थकान को कम करता है
नसरुल्लागंज।
राय साहब भॅवरसिंह महाविद्यालय में गत दिवस नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें अनेक छात्र/छात्राओं ने भाग लिया।
छात्राओं के वर्ग में रोहिणी एण्ड गुप्र ने सबसे सुन्दर प्रस्तुति देते हुए
प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं कसक एण्ड गुप्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
छात्रों के समूह में अभिषेक, अमित और विजय रुप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नृत्य कला हमारे भारत की
प्राचीन कला है। जिससे प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष लाभ मिलता है। नृत्य स्वास्थ्य की
दृष्टि से भी श्रेष्ठ माना गया है। गायन में दो समूह में यह प्रतियोगिता सम्पन्न
हुई, एकल गायन और सामुहिक गायन। छात्र अभिषेक मीणा ने ÓÓहोंठो से छूलो तुम मेरा गीत अमर कर दोÓÓ गाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजय ने ÓÓकुछ इस तरह तेरी पल्केÓÓ गाने को द्वितीय तथा अमित महेष्वरी और रजत शर्मा ने
तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं के कार्यक्रम में भी गाने की कलॉ चरम पर पहुॅच
गई। जिसमें सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का श्री गणेश हुआ। कु. प्रियंका सरसवाल ने ÓÓउडज़ा कॉले कावॉÓÓ।
पूजा चौहान ने ÓÓऐ मेरे वतन के लोगोंÓÓ। गाकर पूरे सदन में ताली की गडगड़ाहट की झड़ी लगा
दी। प्रणेता ने ÓÓतेरी गलियॉ-गलियॉ। दीपिका यादव ने ÓÓये तो सच है कि भगवान है।ÓÓ रविना यदुवंषी ने ÓÓईश्वर ने भारत को, क्या शोख अदा दी हैÓÓ गाया। अंतिम में प्रियंका सरसवाल एण्ड गुप्र ने ÓÓजय भारत वन्दे मातरम पर कार्यक्रम को समाप्त किया।
गायन कला का अपना महत्व हैं, संगीत हमारे शारीरिक श्रम की थकान को कम करता है। इस अवसर पर संस्था के
प्राचार्य सहित सांस्कृतिक समिति की प्रभारी श्रीमती विभा जैन एवं समस्त
शिक्षक-शिक्षिकाएॅ उपस्थित थे।
निशुल्क
स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन
सीहोर। ग्राम
सोंठिया में चल रहे राय साहब भंवरसिंह महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में सामुदायिक
स्वास्थ्य केन्द्र नसरुल्लागंज की टीम ने एक दिन का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
किया गया। शिविर में ग्राम के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर डाक्टरों की टीम ने
ग्राम वासियों को दवाईयाँ वितरित कर उचित परामर्श दिया। कुपोषित बच्चों के
अभिभावकों को बच्चों की डाइट से संबंधित चार्ट सौपा गया। रासेयो के स्वयं सेवक
शिवानी चैहान, मनीषा लौवंशी, पूजा चंद्रवंशी, चैनसिंह कीर, विजय
यादव, अमित माहेश्वरी एवं टीम ने ग्राम के लोगों को लाकर
नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया। डाक्टरों की टीम ने रासेयो स्वयं सेवकों के इस
प्रयास के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिविर में अध्यापक रामेष्वर पंवार
राजेन्द्र दुबे भूपेश दुबे प्रधान पाठक नानकराम राजपूत रासेयो प्रभारी सुनील कुमार
यादव संस्था प्राध्यापक प्रीती अग्रवाल प्रियंका वरदे नरेन्द्र चैहान सुमित शर्मा
भी उपस्थित थे।
जिला सहकारी
केन्द्रीय बैंक में झंडा वन्दन किया
सीहोर। जिला
सहकारी केन्द्रीय बैक अध्यक्ष श्रीमती उषा सक्सेना द्वारा बैक मे स्वत्रन्ता दिवस पर झन्डा वन्दन किया गया , इस अवसर पर बैंक जीएम मुकेश
श्रीवास्तव, राजेन्द्र नामदेव राजेन्द्र पालीवाल नरेश बबेले
प्रदीप उपाध्याय दिनेश कचनारिया शैलेन्द्र विसोरिया भवानी मालवीय सजंय भावसार
अरविन्दसिह प्रताप कसोलिया विजय राठोर कृष्ण मोहन वर्मा मनोज वर्मा रवि
झारिया बृजमोहन खत्री इषरार खान एंव समस्त
बैंक कर्मचारी उपस्थित रहें। इस अवसर पर बैंक अध्यक्ष श्रीमति उषा सक्सेना द्वारा
सभी कर्मचारियों को गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाये दी।
अनेकता में
एकता के साथ मनाया गणतंत्र दिवस
नसरुल्लागंज।
नगर की शिक्षण संस्थान राय साहब भंवरंिसंह महाविद्यालय में अनेकता में एकता के
संकल्प के साथ 67वॉ गणतंत्र दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम संस्था संस्थापक श्री
सुरेन्द्र सिंह भाटी एवं श्री चन्द्रवीर
सिंह भाटी, प्राचार्य डॉ. आर एस गुप्ता, उप-प्राचार्य
योगेन्द्र सिंह चन्देल द्वारा ध्वाजारोहण किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय के
एनएसएस के स्वयं सेवकों ने छात्र सलमान खान के नेतृत्व में मार्च पास्ट कर ध्वज
सलामी दी। महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक
प्रस्तुतियॉ प्रस्तुत की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम से पूर्व भारत माँ की तस्वीर के
समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्द्रवीर सिंह भाटी द्वारा की गई। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. आर
एस गुप्ता उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बारह महिनों में आने वाले भारत के विभिन्न
त्यौहारों की झलक नृत्य प्रस्तुति कर बताई गयी। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि अपने
उद्बोधन में कहा कि जिस तरह देष आज़ाद कराने के लिये शहीदो ने अपनी कुर्बानी दी है
ठीक उसी प्रकार हमें भी अपने देष के प्रति सजग रहना चाहिए एवं भारत माता के लिए
अपने प्राणों की कुर्बानी देने में किसी प्रकार की हिचक नही होनी चाहिए। इसी के
साथ महाविद्यालय में समय-समय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में विजेयता रहे
छात्र/छात्राओं को पुरुस्कार वितरित किये गये। कार्यक्रम के अध्यक्ष चन्द्रवीर
सिंह भाटी ने अपने विचार व्यक्त किये। इस कार्यक्रम सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष
श्रीमती विभा जैन एवं महाविद्यालय के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएॅ उपस्थित रहे। अन्त
में श्री गजानन्द डिगोनिया द्वारा सभी अतिथियों, शिक्षक/शिक्षिकाओं
एवं छात्र/छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के समापन के उपरान्त सभी
को मिठाई वितरित की गई।
जनता दल
कार्यालय पर शान से फहराया तिरंगा
सीहोर।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जनतादल (एस) के कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर
पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिकारी अभिमन्यु भावसार द्वारा ध्वजारोहण किया गया
जिलाध्यक्ष अनीस कुरैशी सहित इस कार्यक्रम में जयमल सिंह राजपाल, हरीश दिसोरिया, मुन्ने भाई, उमाश्ंाकर महेश्वरी, देवेन्द्र कुशवाह, मनोज मकवाना, नीरज यादव, शानू अंजुम, हबीव
भाई, विरेन्द्र रघुवंशी, राजू भाई,
मतलुफ भाई, नीरज , मोहन
सक्सेना आदि अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
रहमान ब्रदर्स
ने किया बोहरा समाज जुलुस का स्वागत
सीहोर, दाउदी बोहरा समाज के 53 वें धर्म
गरू सयैदना मो.बुरहउद्दीन साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में निकले जुलूस का रहमान
ब्रदर्स द्वारा कसाई मंडी में आतिशबाजी एवं साफे बांधकर स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में मुन्ने चाचा, हनीफ उर रहमान,
लईक उर रहमान, चांद कुरैशी, इकबाल कुरैशी, अनीस उर रहमान, आविद
कुरैशी, शरीफ पहलवान, शाहरूख, दानिश, सलमान, सद्दाम ,
कल्लू उस्ताद, मोहसीन, जाकिर
मियॉ, शाहवाज आदि शामिल है।
हैहय क्षत्रिय
कलचुरी कलार समाज का निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन 12 फरवरी को
सीहोर। 12
फरवरी 2016 को हैहय क्षत्रिय कलचुरी कलार समाज का निशुल्क विवाह सम्मेलन का आयोजन
होना है। सामूहिक विवाह सम्मेलन के सामूहिक विवाह के जोड़ो के कपडे के किट वितरण
श्री राकेश राय (जायसवाल एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष)
के द्वारा वितरण किए जाएंगें। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रदीप बिजोरिया, कोषाध्यक्ष परमानन्द राय, महामंत्री जगदीश राय, उपाध्यक्ष बेनी राय, ओम प्रकाश राय (कल्लु), सुरेश राय, हरिश राय, कुमेरसिंह जायसवाल, शंकर
लाल जायसवाल, सुरेश जायसवाल, बालमुकन्द
राय, आदि उपस्थित थे।
महाविद्यालय
में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस
नसरुल्लागंज।
नगर के अग्रणी संस्था राय साहब भंवर सिंह महाविद्यालय में 25 जनवरी को राष्ट्रीय
मतदाता दिवस मनाया गया जिसमें महाविद्यालय के 18 वर्ष से अधिक उम्र के
विद्यार्थियों को मतदान के बारे में जानकारी देतें हुए। जागरूक मतदाता की शपथ
दिलाई गई एवं निष्पक्ष मतदान करने की स्वतंत्रता के बारे में बताया गया इस मौके पर
महाविद्यालय के संचालक सुरेन्द्र सिंह भाटी, प्राचार्य बॉय.एस. चंदेल एवं प्राध्यापक श्री एस.एन पंवार के साथ
महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं विद्यार्थी मौजूद थें।
आरएसबी स्कूल
में मनाया गया गणतंत्र दिवस
सीहोर। गणतंत्र
दिवस के उपलक्ष्य में नगर की अग्रणी षिक्षण संस्था रॉय साहब भंवर सिंह पब्लिक
स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह बडे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया जिसमें संस्था
के संचालक सुरेन्द्र सिंह भाटी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय के दोनों
सदनो ंमें मार्चपास्ट टुकड़ी का निरीक्षण संस्था के संचालक श्री सुरेन्द्र सिंह
भाटी एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री एन्टोनी राज द्वारा किया गया।
रविदास पुरविया
भारती समाज की बैठक संपन्न
सीहोर। ग्राम
महुआखेड़ी (तकीपुर)में बैठक आयोजित की गई, उज्जैन में सामाजिक धर्मशाला के निर्माण हेतु समिति का गठन किया गया।
जिसमें समिति व समाज को नशामुक्त होने का निर्णय लिया एवं सर्व सहमति से समिति का
गठन हुआ। जिसमें प्रेमनारायण अध्यक्ष, बेनीप्रसाद उपाध्यक्ष
, किशोर भारती उपाध्यक्ष, नरसिंह भारती सचिव,
मथुरा प्रसाद सलाहकार, सनील साहसचिव, बाबूलाल सलाहकार श्यामलाल, दशरथ संगठन सचिव, रामस्वरूप, वीरभान सदस्य, हरिप्रसाद,
मूलचंद, भागीरथ, आशोक
कोषाध्यक्ष बनाये गये। अंत में उपाध्यक्ष किशोर भारती द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों
का आभार माना ।
महात्मा गांधी
कॉलेज में गणतंत्र दिवस के अवसर प्रतिभा हुई सम्मानित
सीहोर। महात्मा
गाँधी महाविद्यालय सीहोर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का
आयोजन किया गया महाविद्यालय संचालिका श्रीमती ज्योति शर्मा के कर.कमलो के द्वारा
ध्वजारोहण कर छात्रों को संबोधित किया गया कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के
छात्र, छात्राओं ने भाषण व देशभक्ति गीत एवं नृत्य
प्रस्तुत किए महाविद्यालय के युवा उत्सव विजेता प्रतिभागियों को डॉ अब्दुल हलीम
खान के द्वारा पुरुस्कृत किया गया इस अवसर
पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ़ उपस्थित रहा।
जिला पंचायत
सीहोर मे अध्यक्ष किया ध्वजा रोहण
सीहोर।
गणतंत्रत दिवस के अवसर पर जिला पंचातय सीहोर मे जि.पं. अध्यक्ष श्रीमति उर्मिला
मरेठा ने ध्वजा रोहण किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत डॉ आर.आर. भोसले की उपस्थिति मे समारोह का
आयोजन जिला पंचायत भवन किया गया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियो के साथ जिला पंचायत
के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
गणतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड मे आयोजित मुख्य समारोह मे
जिले के प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह ने जिला पंचायत के निष्ठावान
कर्तव्यनिष्ठ रजनीकांत दास को उत्कृष्टता
पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री
ग्रामीण आवास मिशन के संबंध मे शाखा प्रबंधको को निर्देश हुए जारी
ऋण सह अनुदान
योजना से लाभान्वित होते है हितग्राही - भोंसले
सीहोर। मुख्य
कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ आरआर भोसले ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण
आवास मिशन अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र मे निवासरत ग्रामीणो को आवास बनाने के लिए
म0प्र0 शासन द्वारा ऋण सह अनुदान योजना का संचालन कर लाभान्वित किया जा रहा है।
योजना के प्रावधान अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राही को किसी भी प्रकार
की प्रतिभूति, मार्जिन राशि एवं फिक्स
डिपाजिट बैको मे नहीं रखनी होती है। हितग्राही को आवास मिशन का लाभ लेने के लिए
चातुर्थिक सीमा वाली निजी स्वामित्व की जमीन का पट्टा/रजिस्ट्री के साथ आवेदन करना
होता है जिसमे प्रावधानित राशि रू0 01.00 लाख मे से 50 हजार का अनुदान हितग्राही
को शासन द्वारा दिया जाता है। शेष 50 हजार की राशि का भुगतान हितग्राही को साधारण
मासिक किस्तो के माध्यम से बैको को ऋण पुनरभुगतान करना होता है। डॉ0 भोसले ने तत्संबंध मे समस्त बैक शाखा
प्रबंधको को एवं सहायक विकास विस्तार अधिकारियो केा निर्देशित किया गया है कि
हितग्राहियो को योजना के प्रावधान के तहत् लाभान्वित कराना सुनिश्चित करे।
तत्संबंध मे निर्देश नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैक क्षेत्रीय प्रबंधक ने जिले की समस्त
अधिनस्थ शाखाओ को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन
के हितग्राहियो से किसी भी प्रकार के नगद मार्जिन राशि किसी भी प्राप्त न करे आवास
निर्माण के लिए नीब स्तर तक किया गया कार्य मार्जिन माना जावेगा। योजना अन्तर्गत
हितग्राहियो से किसी भी प्रकार का फिक्स डिपाजिट एवं सावधी जमा प्राप्त न
करें।
नशा मुक्ति
केन्द्र में हुआ ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
सीहोर। गणतंत्र
दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर नशा मुक्ति केन्द्र
सैकड़ा जोड़ी जोड़ पर ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन संपन्न
हुआ। अमलाहा स्थित युएसए की संस्था 'इकाडÓ
के सलाहकार वैज्ञानिक एवं भूतपूर्व डीन
एग्रीकल्चर कालेज सीहोर डॉ. विरेन्द्र ङ्क्षसंह गौतम ने ध्वज फहराया। इस अवसर पर
प्रोफेसर कैलाश सिंह खाण्डे विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे। भारत माता एवं
महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ
हुआ। अतिथियों का स्वागत संस्था के संस्थापक वी.पी.सिंह एवं पदाधिकारीगणों में
नटवरसिंह कुशवाह, आनन्द
व्यास, राकेश शर्मा, अमन, विनायक व्यास, पंकज मेवाड़ा, कपिल
राजोरिया, वरिष्ठ जी.एस.मुक्तावत आदि ने किया। केन्द्र के
संस्थापक वी.पी.सिंह ने संचालित व्यवस्थाओं का परिचय माननीय अतिथिगणों के समक्ष
प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अतिथि द्वारा नशा मुक्ति केन्द्र एवं वृद्धाश्रम
के द्वारा एवं संस्था के अध्यक्ष राहुल
सिंह द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना की। प्रदेश एवं देश के विभिन्न
आंचलों से आए लगभग 88 हितग्राहियों के समक्ष गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए
उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कार्यारत पदाधिकारीगण वी.पी.सिंह ने
भी अपने विचार प्रस्तुत किये । श्री दीक्षित एवं मुक्तावत ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर सांस्कृतिक आयेाजन पूरे दिन चलते रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 8
वीं की छात्रा पूर्णिका सिंह ने किया एवं आभार नशा मुक्ति केन्द्र प्रभारी नटवर
कुशवाहा ने माना।
दाउदी बोहरा
समाज ने किया ध्वजारोहण
सीहोर। दाउदी
बोहरा समाज द्वारा गणतंत्र दिवस पर सैफी मोहल्ला मछली बाजार में झण्डा वन्दन किया
गया। झण्डा वन्दन आमिल साहब ईसहाक भाई साहब, इब्राहीम नोमानी ने किया एवं सभी समाजजनों को गणतंत्र दिवस की मुबारक बाद
दी। इस मौके पर मुफद्दल भाई साहब, मु.मुस्तफा गैस वाले,
बाबू भाई, जोराब भाई, हूसैन
भाई जैकी, नादेअली भाई, शब्बीर मामू,
हातिम भाई, बाबूभाई, हुसैन
भाई आदि उपस्थित थे।
विधायक
शैलेन्द्र पटेल ने किया झण्डा वंदन
सीहोर। मदरसा
दारूल उलुम हुसैनिया तुमडा रोड़ स्थित ग्राम चोंडी में 26 जनवरी के उपलक्ष्य में
इछावर विधायक शैलेन्द्र पटेल द्वारा प्रात: 9 बजे झण्डा वंदन कर राष्ट्रीय गीत
गाया गया। ध्वजारोहण के मुख्य अतिथि मुफति जियाउल्ला साहब, विशेष अतिथि के रूप में मदरसा के
संचलक अब्दुल मजीद लाला,उपसंचालक मुशाहिद दुज जमा खान,
एवं संचालन डॉ. मो. रागिब सलीम ने किया। ग्राम चोंडी के पूर्व सरपंच
चांद सिंह मेवाड़ा, जनपद सदस्य जगराज सिंह मेवाड़ा ग्राम
अमरोद , परवेज लाला ,लडडन लाला एवं
ग्रामीण जन उपस्थित रहे। इस अवसर पर मदरसा के उस्तादगण के साथ छात्रो ने राष्ट्रीय
गीत का वाचन किया गया। कार्यक्रम के अंत में अब्दुल मजीद सलार ने उपस्थित सभी
अतिथियों का आभार माना।
राष्ट्रीय
बालिका दिवस पर बालिकाओं को दी केरियर संबंधी जानकारी
सीहोर। 24
जनवरी से 29 जनवरी तक राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महाविद्यालय,
छात्रावासों एवं बालिका गृहो की छात्राओं को विभिन्न विषयों जैसे
साईबर क्राईम, कैरियर काउंसलिंग, लोक
सेवा राज्य सेवा आयोग सषस्त्र सेना मे चयन, बालिकाओं को
आत्मरक्षा संबंधी प्रषिक्षण एवं परामर्ष, सुरक्षित एवं
स्वावलंबी बालिका विषय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इसी कड़ी मे
शासकीय बालिका महाविद्यालय सीहोर मे विभिन्न शासकीय विभागों की प्रतियोगी
परीक्षाओं की तैयारी के संबंध मे मार्गदर्षन प्रदान करने हेतु महिला सषक्तिकरण
विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे बालिकाओं को भविष्य मे किस सेवा
मे जाना है। उसकी तैयारी किस प्रकार करना आदि विषयों की जानकारी दी गई। सर्वप्रथम
सामाजिक कार्यकर्ता संदीप मीना द्वारा बालिकाओं से उनकी सेवा के बारे मे जानकारी
प्राप्त की गई तदुपरान्त सभी बालिकाओं की समस्याओं का निराकरण एवं संबंधीत विषय की
तैयारी के सरल उपाय बताये गये। परामर्षदाता सुरेष पाचंाल ने विभाग की योजनाओं
लाड़ो अभियान, मुख्यमंत्री महिला सषक्तिकरण योजना, शौर्यादल, स्वागतम लक्ष्मी योजना आदि की जानकारी दी।
सहायक प्राध्यापक श्रीमती मंजरी अग्निहोत्री ने बालकाओं को आत्मरक्षा के संबंध मे
जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर बड़ी सं या में कॉलेज के विद्यार्थी मु य रूप से
कामर्स एवं विज्ञान संकाय के विद्यार्थी उपस्थित रहे, कार्यशाला कॉलेज की प्राचार्य
श्रीमती सुमन तनेजा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, इस
अवसर पर महिला सषक्तिकरण विभाग के संदीप मीना एवं सुरेष पांचाल व कालेज से डॉ
मंजरी अग्निहोत्री, डॉ कलिका डोलस मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यशाला में विद्यार्थी कु0 प्राची बिजौरिया, अनीता
अहिरवार मंजू राजपूत ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
खादी
ग्रामोद्योग निगम अध्यक्ष आर्य का स्वागत किया
सीहोर। खादी
ग्रामोद्योग बोर्ड निगम अध्यक्ष सुरेश आर्य के पद भार ग्रहण समारोह में भोपाल
पहुंचकर हरीश राठौर मित्र मण्डली द्वारा भव्य स्वागत किया गया एवं श्री आर्य को
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के निगम अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।
स्वागत करने वालों में जितेन्द्र राठौर, जगदीश शर्मा, मनोज राठौर, निर्मल
परमार, मोनू मिश्रा, दिलीप पाण्डे,
विकास वर्मा, हरीश चौधरी, छोटू राजपूत, विनीत राठौर, दिनेश
राठौर आदि शामिल है।
मण्डी क्षेत्र
में प्रभारी मंत्री का भव्य स्वागत
सीहोर। गणतंत्र
दिवस के पावन अवसर पर मण्डी विश्राम गृह में हरीश राठौर मित्र मण्डली द्वारा
म.प्र.शासन के राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री रामपालसिंह जी का रेस्ट पहुंचकर भव्य
स्वागत किया गया एवं गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर मानसिंह पंवार, हरीश राठौर, जितेन्द्र
राठौर, एच.पी.चक्रधर, धर्मेन्द्र राय,
निर्मल पंवार, जगदीश शर्मा, राजकुमार राठौर, मनोज राठौर, दिलीप
पाण्डे, हरीश चौधरी, विकास वर्मा,
महेन्द्र पंवार, दिनेश राठौर, नमन राठौर, मोनू राठौर, राजेश
राठौर आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अमलाहा मे
गणतन्त्र दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया
बच्चो द्वारा
रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए
अमलाहा।
गणतंत्र दिवस अमलाहा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र मे भी राष्टर््ीय पर्व बडे हर्ष
उल्लास के साथ मनाया गया । शा. स्कूल व शिक्षण संस्थाओ मे संस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम
का अयोजन किया गया । जहा पर स्कूल के
बच्चो द्वारा रंगारंग कार्यक्रमो की प्रस्तुतिया ंदी गई । यहा पर उपस्थित जनो का
बच्चो द्वारा प्रसतुत किए गए रंगारंग
काय्रक्रमो ने मन मोह लिया । अमलाहा के शा. माध्यमिक शाला के छात्र छात्राओ द्वारा
प्रभात फैरी का अयोजन किया गया जो नगर के प्रमुख चैराहो से निकाली गई । ग्राम
पंचायत अमलाहा के कार्यलय पर झंडा बंधन सरपंच लखनलाल पटेल द्वारा बच्चो द्वारा
प्रस्तुत राष्ट्रीय गान के साथ किया गया । इस अवसर पर पंचायत सचिव स्वरूपसिंह
वर्मा व पंचगण सहित नागरिक जन उपस्थित थे
। ग्राम रनायल पंचायत कार्यलय पर झंडा बंधन सरपंच मनोज कुमार चन्द्रवुशी ने किया ।
इस अवसर पर सचिव करणसिंह मेवाडा व सहा. बलबीर सहित पंचगण उपस्थित थे । इसी प्रकार
ग्राम पंचायत खमलाय के कार्यलय पर झंडा बंधन सरपंच चन्द्रपालसिंह वर्मा द्वारा
किया गया । इस अवसर पर सचिव देवचन्द ग्वालीया व पंचगण सहित गणमान्य लोग की
उपस्थिती मे यहा पर राष्ट्रीय पर्व बड़े
धूम धाम के साथ मनाया गया । ग्राम पंचायत कोलवा के कार्यलय पर झंडा बंधन सरपंच
प्रतिनीधी जस्मतसिंह हाडा ने किया ।
कार्यक्रम मे पंचगण सहित सचिव गोविंदसिंह चन्द्रवंशी व नागरिक जन उपस्थित थे । इसी
प्रकार ग्राम पंचायत भाडाखेडी मे पंचायत
कार्यलय पर झंडा बन्धन सरपंच प्रतिनीधी द्वारका प्रसाद वर्मा ने किया । इस अवसर पर
पंचायत सचिव बलरामसिंह वर्मा व सहा. सचिव महेश कुमार वर्मा एंव पंचगण सहित नागरिक
जन उपस्थित थे ।
गणतंत्र दिवस
पर की भारत माता की आरती
सीहोर ।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्रीराम जन्म उत्सव समिति ने भारत माता की आरती का आयोजन
किया। जिसमें मु य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि जसपाल सिंह
अरोरा व सतीश राठौर अध्यक्ष राठौर समाज उपस्थित थे। तिलक पार्क पर आरती में बड़ी
संख्या में लोग उपस्थित थे। राष्ट्र्रीय पर्व पर भारत माता की आरती का आयोजन कस्बा
तिलक पार्क पर रखा गया था। श्रीराम जन्म उत्सव समिति के संयोजक मोनू नामदेव ने
बताया कि आरती आयोजन में मु य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जसपाल सिंह
अरोरा व सतीश राठौर अध्यक्ष राठौर समाज थे। आरती शाम 7 बजे रखी गई थी। जिसमें
समिति के धर्मेन्द्र राठौर, सेवा
यादव, महिपाल जैन, नीलेश चतुर्वेदी,
रजत राठौर, कालू यादव, हरीश
, लीला राठौर, प्रताप मेवाड़ा आदि प्रमुख रूप
से उपस्थित थे।
अरोरा ने किया
भाजपा कार्यालय पर ध्वजारोहण
सीहोर । भारतीय
जनता पार्टी के अस्थायी जिला कार्यालय होटल श्री कृष्णा पैलेस के प्रांगण में
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री जसपाल सिंह अरोरा द्वारा झण्डा
फहराया गया। इस अवसर पर आपने सभी उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं भाजपा नेत्रियों
को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी। इस अवसर पर विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष अमीता अरोरा,
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, वरिष्ठ
भाजपा नेता मेहरबान सिंह बलभद्र, प्रदीप बिजोरिया, धर्मेन्द्र राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता
भण्डेरिया, प्रेमलता राठौर, पार्षद
अर्जुन राठौर, कमलेश राठौर, दीपक
गोस्वामी, मांगीलाल मालवीय, मनोज
गुजराती, नरेन्द्र खंगराले, रमेश राठौर,
सतीश बाबा, साजिद शाह, सेवा
यादव, संजय शर्मा, हदेश राठौर, दिलीप सरकार सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत
में मिठाई का वितरण किया गया।
नगर पालिका में
श्रीमति अरोरा ने किया ध्वजारोहण
सीहोर ।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद भवन में भारी जनसमूह के बीच नगर पालिका
अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा ने ध्वजारोहण किया और सभी को शुभकामनाएं
दी। नवनियुक्त नगर पालिका परिषद अध्यक्ष
श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा ने प्रात: निर्धारित समय 7.30 बजे नगर पालिका भवन पर
ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री जसपाल सिंह अरोरा सहित सभी
वार्डों के पार्षद, मुख्य
नगर पालिका अधिकारी अमर सत्य गुप्ता, सभी कर्मचारी सहित नगर
के गणमान्य नागरिक बड़ी तादात में उपस्थित थे। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान
हुआ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्रीमति अरोरा ने सभी उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस
की शुभकामनाएं दी। इसके बाद मिठाई का वितरण हुआ।
जावर में
गणतंत्र का उत्सव पर जन के मन में गूंजा देश राग
जगह-जगह हुए ध्वजारोहण
जावर। 67 वां गणतंत्र दिवस नगर में सामूहिक
सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। नगर के शासकीय व अशासकीय शैक्षणिक
संस्थाओ मे प्रात 7 बजे संस्था प्रमुखों ने ध्वजारोहण कर सलामी ली । गणतंत्र दिवस
की पावन बेला पर शा.उ.मा.वि. जावर से नगर की शैक्षणिक संस्थाओ के छात्र-छात्राओ की
प्रभात फेरी प्रांरभ हुई। सर्द हवाओं से बैखोफ उत्साहित बच्चे भारत माता की जय
जयकार के साथ रैली में चल रहे थें बच्चैं के उत्साह का मनोहारी दृश्य देखते ही बन
रहा था । प्रभातफैरी नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई नगर पंचायत कार्यालय पर
पहुचीं, जहां पर नगर पंचायत
उपाध्यक्ष शिवम सोनी ने ध्वजारोहण कर सलामी ली । स्थानीय गांधी चैक पर नगर का
मुख्य ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें नगर परिषद के अध्यक्ष शैलेष कुमार
वैद्य ने ध्वजारोहण कर सलामी ली । उसके पश्चात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के
संदेश का वाचन किया । अध्यक्ष श्री वैद्य ने मुख्य परेड समाली में पुलिस के जवानों
की अनुपस्थिति पर अपनी अप्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर नगर परिषद कार्यालय पर
परिषद द्वारा नगर के छात्र-छात्राओ को मिठाई के पैकेट का भी वितरित किया गया ।
जगह-जगह हुआ ध्वजारोहण स्थानीय तहसील कार्यालय पर तहसीलदार आशुतोष शर्मा ने
ध्वजारोहण कर सलामी ली, कृषि उपज मण्डी में अध्यक्ष बबीता
जायसवाल, थाना परिसर मे टी.आई. अवधेश कुमार शेषा पशुचिकित्सालय मे डॉ. दिनेश मालवीय, विद्युत मण्डल कार्यालय पर कनीष्ठ यंत्री संदीप पटेल, नागरिक चिकित्सालय मे डॉ. अमित माथुर, सहकारी संस्था
मे विक्रमसिंह कप्तान, शा.उ.मा.विद्यालय में प्राचार्य
डी.सी.बाहेती, शासकीय महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य डॉ.
नीरज अग्निहोत्री, प्रा.शा.मण्डी में पी.टी.ए. अध्यक्ष कमलेश
खत्री, सहकारी दुग्द्य डेरी, भारतीय
स्टेट बैंक, शास्त्री विद्या निकेतन, साई
पब्लिक स्कुल, सेन्ट पॉल स्कूल, सरस्वती
विद्या मंदिर, सोंरभ कान्वेंट स्कुल, शास्त्री
स्मृति विद्या मंदिर, प्रिन्स पब्लिक स्कुल, कन्या मा.शाला, बालक प्राथमिक शाला, ब्लुमिंग बड्स, विवेकानन्द एकेडमी, संस्कार एकेडमी पर भी सस्ंथा प्रमुखों ने ध्वजारोंहण कर सलामी ली ।
लोकतंत्र के पर्व पर हुये सामूहिक सांस्कृतिक र्कायक्रम स्थानीय शा.उ.मा.विद्यालय
जावर के प्रांगण में नगर परिषद जावर द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस र्कायक्रम पर नगर
की सभी शैक्षणिक सस्ंथाओ ने राष्ट्रीय भावनाओ से ओतप्रोत संास्कृतिक र्कायक्रम
आयोजित किये गये । कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष शैलेष
कुमार वैद्य, उपाध्यक्ष शिवम सोनी, तहसीलदार
आशुतोष शर्मा, प्राचार्य डी.सी.बाहेती, विधायक प्रतिनिधि तेजसिंह कप्तान एवं नगर परिषद के र्पाषदों ने ज्ञान की
देवी मॉ शारदा के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित व माल्र्यापण कर सांस्कृतिक
कार्यक्रम की शुरुआत की । कार्यक्रम के दौरान श्री वैद्य ने हाईस्कूल एवं
हायरसेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2015 में नगर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले
विद्यार्थियों को नगर परिषद की ओर से नगद पांच-पांच हजार रूपये की राशि से
सम्मानित किया। ओर कहा कि अगले गणतंत्र दिवस से नगर में जो भी विद्यार्थी वार्षिक
परीक्षा में पूरे नगर में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा उसे परिषद की ओर से समारोह
में ग्याराह सौ रूपये की राशि प्रोत्साहन स्वरूप नगद दी जावेगा । इस बात को लेकर
उपस्थित विद्यार्थियो ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में
एनसीसी के केडेटों द्वारा एस.एस.ठाकुर के र्मागर्दशन मे मार्चपास्ट कर सलामी दी ।
राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां नगर की शासकीय
अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में शा.उ.मा.विद्यालय, शास्त्री
विद्या निकेतन, श्री सांई पब्लिक स्कूल, प्रिन्स पब्लिक स्कूल, कन्या मा.शाला, सौंरभ कान्वेंट, सेंट पॉल स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, शास्त्री विद्या मंदिर,
ब्लूमिंग बड्स के छात्र-छात्राओं ने दी। कार्यक्रम में शा.उ.मा.वि.
द्वारा सिंहस्थ आगमन के आर्कषक मंचन, श्री सांई पब्लिक स्कूल
द्वारा पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ आंदोलन, राष्ट्रीय एकता पर आधारित कार्यक्रम की प्रस्तुति पर अतिथियो ने मंच से
प्रशंसा की। नगर की संस्थाओं द्वारा राष्ट्रीय भावनाओं, बेटी
बचाओ आंदोलन, स्वच्छ भारत अभियान, शासन
की जनहितेशी योजनाओ पर केन्द्रीय कार्यक्रमों की प्रस्तुति पर टी.आई. श्री शेषा ने
कहा कि मैं आयोजित कार्यक्रम से बहुत अभिभूत हूं। मैने कल्पना नही की थी कि जावर
नगर में भी ऐसी प्रतिभाएं होगी। अन्त में शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों कों लेकर
संस्था प्रमुखों कों नगर परिषद की ओर सें शील्ड प्रदान कर अभिनन्दन किया गया ।
शा.उ.मा.वि. द्वारा सिंहस्थ पर आधारित कार्यक्रम के मंचन पर प्राचार्य
डी.सी.बाहेती को परिषद द्वारा शील्ड भेंटकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों
की शानदार प्रस्तुति पर संस्था प्रमुखों को नगर पंचायत अध्यक्ष शेलेष वैद्य,
उपाध्यक्ष शिवम सोनी, पार्षदगणो व अतिथियों
द्वारा प्रतिक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया । कार्यक्रम का संचालन सुभाष भावसार ने
किया।
आष्टा में नपा
कार्यालय पर नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने किया ध्वजारोहण
आष्टा। गणतंत्र
दिवस के अवसर पर नगरपालिका परिषद के मुख्य कार्यालय पर नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने
राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ ही ध्वज को सलामी दी
गई। नपाध्यक्ष कैलाश परमार के साथ ध्वजवंदन पश्चात सभी उपस्थितजन ने सस्वर
मध्यप्रदेश गीत का गायन किया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने कहा कि महात्मा
गांधी के सपनों के अनुरूप देश के प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने जो नगरीय
निकायों को अधिकार दिए है और उसी के अनुरूप आज प्रदेश में नगरीय निकायों के
अधिकारों में महत्व मिल रहा है। हमें शासन की नीतियों का और कार्यक्रमों का घर-घर
जाकर पालन करवाकर मध्यप्रदेश शासन के सभी कार्यक्रमों को सफल करना है। इस अवसर पर
नपाउपाध्यक्ष खालिद पठान, मुख्य
नगरपालिका अधिकारी के.एल.सुमन पार्षदगण आतू मौलाना, अयाज
पठान, नरेन्द्र कुशवाह, शबाना सईद टेलर,
जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रदीप प्रगति, केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत कुमार जैन, वीरेन्द्रसिंह
परमार एडव्होकेट, सहायक यंत्री एमएच शेख उपयंत्री
देवेन्द्रसिंह चैहान, लेखापाल अनिरूद्ध नागर सहित नगरपालिका
के सभी कर्मचारी उपस्थित थे। नपाध्यक्ष ने किया आभार व्यक्त मुख्य कार्यक्रम स्थल
डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मैदान पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की
प्रस्तुतियां विभिन्न शालाओं के विद्यार्थियों द्वारा दी गई। कार्यक्रम के मुख्य
अतिथि जनपद अध्यक्ष धारासिंह पटेल थे, वहीं अध्यक्षता विधायक
रंजीतसिंह गुणवान ने की। आभार नगरपालिका परिषद आष्टा के अध्यक्ष कैलाश परमार ने
करते हुए कहा कि स्कूल के विद्यार्थियों ने यहां उपस्थित होकर और सांस्कृतिक
कार्यक्रम प्रस्तुत कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया है।
देशभक्ति गीतों
की प्रस्तुति के बीच किया शहीदों को नमन
आष्टा। गणतंत्र
दिवस की संध्या पर नगरपालिका के कम्युनिटी हाल परिसर में शहीद स्मारक पर दीप
प्रज्जवलित कर शहीदों को नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारीगण द्वारा
श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक रंजीतसिंह
गुणवान, नपाध्यक्ष कैलाश परमार, अनुविभागीय
अधिकारी अभिषेक गेहलोत, मार्केटिंग अध्यक्ष कृपालसिंह पटाड़ा,
देवीसिंह परमार, पूर्व नपाउपाध्यक्ष धनरूपमल
जैन, नेता प्रतिपक्ष भूरू खां, बाबूलाल
मालवीय, नरेन्द्र कुशवाह, पार्षद
प्रतिनिधिगण जाहिद गुड्डू, भगवतसिंह मेवाड़ा, जिला कांग्रेस महामंत्री प्रदीप प्रगति, नोशे खां,
कन्हैयालाल शर्मा, वीरेन्द्रसिंह परमार
एडव्होकेट, नवीन जैन शिवालय, मुश्ताक
पहलवान, सहायक यंत्री एमएच शेख, उपयंत्री
देवेन्द्रसिंह चौहान सहित सर्वधर्म समिति के स्थानीय सेमनरी के ब्रदर्स आदि
उपस्थित थे। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति नगर के प्रमुख भजन गायक
श्रीराम श्रीवादी, शिव श्रीवादी, शहजाद
खां, लव बैरागी, कुष बैरागी, राजेन्द्र जायसवाल, नवीन जैन षिवालय द्वारा दी गई।
कार्यक्रम में विधायक रंजीतसिंह गुणवान द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गई। आभार मुख्य
नगरपालिका अधिकारी के.एल. सुमन ने व्यक्त किया।
रोशनी क्लीनिक
का शुभारंभ
सीहोर ।
गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम में भाग लेने के बाद राजस्व एवं पुनर्वास तथा
प्रभारी मंत्री श्री रामपाल सिंह द्वारा लीसा टाकीज चौराहे पर पहुंचकर वहां आयोजित
कार्यक्रम में भारत माता की आरती की तत्पश्चात वे जिला अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने
दीप प्रज्जवलन एवं फीता काटकर रोशनी क्लीनिक का शुभारंभ किया। प्रभारी मंत्री
द्वारा होमो डायलिसिस मशीन का अवलोकन भी किया गया एवं उन्होंने स्वास्थ्य
अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मशीन का लाभ शीध्र ही आमजन को दिए जाने की
व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस मशीन से अब किडनी संबंधी रोगों के इलाज की व्यवस्था
जिला चिकित्सालय में शुरू हो रही है। इसमें गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने
वाले नागरिकों को यह सुविधा नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। उल्लेखनीय है कि रोशनी
क्लीनिक खुल जाने से अब बच्चा पैदा करने में असमर्थ महिलाओं की पूर्ण जांच के साथ
ही उनका इलाज किया जाएगा। रोशनी क्लीनिक प्रत्येक बुधवार को दोपहर 2 से 5 बजे तक
खुलेगा। क्लीनिक में एक महिला विशेषज्ञ डाक्टर, एक मेडीकल स्पेशलिस्ट एवं सहायक स्टाप मौजूद रहेगा। रोशनी क्लीनिक में
बांझपन, मधुमेह, ह्मदयरोग, कैन्सर आदि रोगों की जांच एवं इलाज किया जाएगा। जो जांचें यहां नहीं होगी
उनके लिए चिरायु एवं कैन्सर अस्पताल से कांटेक्ट पर अनुबंध किया जा रहा है।
जिला स्तरीय
सम्मेलन 29 को
सीहोर। म.प्र.
जन अभियान परिषद सीहोर द्वारा 29 जनवरी,16 को प्रात 11 बजे शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान भोपाल नाका सीहोर में एक
दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें ग्राम विकास प्रस्फुटन
समिति, नवांकुर, स्वैच्ठिक संगठनों के
लगभग 300 प्रतिभाग शामिल होंगे। जिला समन्वयक म.प्र.जन अभियान परिषद सीहोर द्वारा
समस्त आमंत्रित अधिकारियों से आग्रह किया गया है कि वे नियत तिथि एवं समय पर
उपस्थित रहने का कृपा करें।
प्रभारी मंत्री
की मौजूदगी में बच्चों को खीर, पूरी और लडडू परोसे गए
सीहोर ।
गणतंत्र दिवस पर जिले की प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में विशेष भोज का आयोजन किया
गया। विशेष भोज में बच्चों को खीर, पूरी और लडडू परोसे गए जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। प्रदेश के राजस्व
एवं पुनर्वास मंत्री एवं सीहोर जिला प्रभारी मंत्री श्री रामपालसिंह विशेष भोज के
इस आयोजन में ग्राम पचामा पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों से भोजन की गुणवत्ता के
बारे में पूछताछ की। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री
रामपाल सिंह ने ग्रामीणों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।,प्रभारी मंत्री ने स्कूल परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर जनपद
अध्यक्ष श्रीमती शुगन बाई तथा जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नवीता सिसौदिया भी
उपस्थित थी।
कलेक्ट्रेट में
ध्वजारोहण
सीहोर। गणतंत्र
दिवस पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे द्वारा ध्वजारोहण किया
गया। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान संपन्न हुआ। इस मौके पर एडीएम, एसडीएम एवं तहसीलदार सहित
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। इस मौके
पर कलेक्टर ने गणतन्त्र दिवस पर सभी अधिकारी और कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं
दी।
शा.कन्या
कस्तूरबा उमावि में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण
सीहोर ।
शा.कन्या कस्तूरबा उमावि, गंज,
सीहोर में 67 वॉं गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़ी धुम-धाम से मनाया गया
। जिसमें श्री कमलेश राठौर, पार्षद एवं श्री सी.बी. तिवारी,
प्राचार्य द्वारा शाला मे ध्वजारोहण किया । इस अवसर पर संस्था मे
ंरंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गये इस कार्यक्रम के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम
सेनानी श्री मुंशीलाल जी राठौर, से.नि.प्राचार्य श्री
रामनारायण राठौर, श्री सुरेश ताम्रकार, श्री देवीलाल शाक्य, श्रीमती दुर्गावती यादव,
श्रीमती अकीदा शेख, आदि उपस्थित थे ।
कार्यक्रम में अतिथियों को प्राचार्य द्वारा श्रीफल देकर स मानित किया गया । इस
अवसर पर सभी बच्चों ने रंगा-रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी प्रस्तुति देने वालों
छात्राओं को संस्था द्वारा प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय
पुरूष्कार प्रदान किये गये एवं कार्यक्रम के अंत में मिठाई का वितरण भी किया गया
। इस अवसर पर संस्था की छात्राओं, अतिथियों एवं संस्था के सभी स्टाफ द्वारा यह शपथ ली गई कि स्वच्छ भारत के
लिये पोलिथिन का उपयोग न करेगें और न करने देगें।
कार्यक्रम का संचालन श्री आर.एस.राठौर, श्री विश्वजीत
त्यागी, एवं श्रीमती प्रतिभा यादव द्वारा किया गया एवं आभार
प्रदर्शन संस्था के प्राचार्य श्री तिवारी जी द्वारा किया गया । इस अवसर पर संस्था
के नारायण सिंह तातिया, श्रीमती आशा निमोरिया, बहादुर सिंह मालवीय, जागेश्वर भगत, दिलीप राठौर, अक्षय जैन, श्रीमती
सुषमा श्रीवास्तवर्, श्रीमती नलीनी परमार, श्रीमती विरेन्द्र कौर रतन, श्रीमती सोना पंवार,
श्रीमती नलीनी परमार, श्रीमती उर्मिला गुप्ता,
श्रीमती मिथिलेश राठौर, श्रीमती दुर्गा फरेला,
श्रीमती पुष्पा गोस्वामी, श्रीमती मंजू राठौर,
श्रीमती संतोष शर्मा, कु0 रजनी सेंगर, श्रीमती अलका तिवारी, श्रीमती अंकिता शर्मा, श्रीमती शिखा शिवहरे, आदि उपस्थित थे ।
सीहोर नागरिक
सहकारी बैंक पर ध्वजारोहण
सीहोर। सीहोर
नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड में 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के गरिमामय कार्यक्रम में बैंक की अध्यक्षा श्रीमति वीणा
व्यास द्वरा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर बैंक उपाध्यक्ष श्री प्रकाश राठौर एवं
श्रीमति अर्चना वर्मा एवं संचालक श्री प्रकाशचन्द्र व्यास काका, प्रेमबन्धु शर्मा, बाबूलाल मिस्त्री, राजकुमार गुप्ता, संजय राय, अशीष गेहलोत, विनोद
जैन, विशिष्ट संचालक राधेश्याम शर्मा, रामलाल
कारपेन्टर एवं भूतपूर्व संचालक श्री चम्पालाल यादव एवं बैंक मुख्य कार्यपालन
अधिकारी राजेन्द्र सिंह सिसोदिया एवं बैंक कर्मचारी/अधिकारी बालमुकुन्द पालीवाल,
सतीश शर्मा, उमेश शर्मा, हर गोविन्द सिसोदिया, अजय कुमार तिवारी, सुनील भालेराव, शिव कुमार राय, राजेश पुरोहित, गिरजेश व्यास, श्याम
दयाल मेहता, श्रीमति प्रेमलता सक्सेना, रामकिशन मेवाड़ा, संजय जोशी, मनोहर
सिंह राय, ओमप्रकाश नापित आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर
बूंद-बूंद सागर जमा संगहणकर्ता विजय जैन एवं शिवप्रसाद राजपूत को अच्छे कार्य हेतु
स मानित किया गया। बैंक अध्यक्ष श्रीमती वीणा व्यास ने सभी को गणतंत्र दिवस की
शुभकामनाऐं एवं बधाई दी
जिला केमिस्ट
एसोसिएशन द्वारा गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण
जिला अस्पताल
में सिविल सर्जन डॉ. जी.सी. जोशी ने ध्वजारोहण किया
युवामोर्चा ने
किया प्रभारी मंत्री का स्वागत
सीहोर। गणतंत्र
दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत पचामा मध्यन भोजन करने पहुंचे मध्य प्रदेश शासन
के राजस्व एवं पुर्नवास मंत्री रामपाल सिंह जी का ग्राम पचामा में युवा मोर्चा
जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह परमार के नेतृत्व में अनेकों कार्यकर्ताओं के साथ
स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष प्रिंस राठौर, सरपंच राजेन्द्र सिंह परमार,
कमलेश, आशीष, दीपक,
अरुण, शैलेन्द्र, जयप्रकाश,
संतोष, महेन्द्र, ऋिषि,
रामनरायण, छुट्टु, सुनील,
ओमप्रकाश, कुंदन, नीरज,
प्रभात, वीरेन्द्र सिंह, चन्दु, संजय, मन्ती, अंतिम, रजनेश, चीरु, पंकज आदि कनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सुदामा नगर
चौराहे पर हुआ ध्वजारोहण
सीहोर। वार्ड
क्र. 7 सुदामा नगर चौराहे पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुकेश सिंह ठाकुर जिला
कांग्रेस कमेटी महामंत्री के नेतृत्व में शहर कांग्रेस के अध्यक्ष ओम वर्मा के
द्वारा ध्वजा रोहण कर राष्ट्रगान का वाचन किया गया एवं मिठाई बांटी गई। आयोजक
मुकेश ठाकुर द्वारा सभी अतिथियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई। इस अवसर पर पूर्व
नगर पालिका अध्यक्ष सुश्री रुकमणी रोहिला, कमलेश कटारे, दामोदर राय, जलज
छोकर, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, बाबूलाल
यादव, सुरेश गुप्ता, श्रीमति मोहीनी
अग्रवाल, श्रीमति मथरा देवी, श्रीमति
शोभा यादव, मधु यादव, पूजा सिंह,
एम.एल.यादव, राजा यादव, विक्रांत
ठाकुर, भगत तोमर, पुरुषोत्तम यादव,
आरती नरेन्द्र खंगराले, हनीफ कुरेशी, मनीश अग्रवाल, ओम बाबा, मुकेश
यादव, राजा यादव, विनोद यादव, औंकार यादव, भोला यादव, शेखर
यादव, किशन यादव, मनोहर यादव, औंकार यादव, शुभम यादव आदि अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता
व वार्डवासी उपस्थित रहे । अंत में मुकेश यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कांग्रेस
कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा
सीहोर/जिला कांग्रेस कार्यालय में 67 गणतंत्र
दिवस सादगी से मनाया |
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कैलाश परमार ने
झंडाबंधन किया |इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरुण यादव
के सन्देश का वाचन ओमदीप ने किया इस अवसर पर जिला कांग्रेस अक्ष्यक्ष श्री कैलाश
परमार एवं ओमदीप, महेश
दयाल चौरसिया, ओम वर्मा, राजाराम
बड़ेभाई, रुकमनी रोहिला, कमलेश कटारे,
दामोदर राय, बाबुलाल पटेल, ममता त्रिपाठी, रामप्रकाश चौधरी, विवेक राठौर, नरेन्द्र खंगराले, आरती खंगराले, मोहिनी अग्रवाल, सीताराम भारती, राजेन्द्र वर्मा, राजीव गुजराती, राजेन्द्र ठाकुर, डॉ अनीस खान, ओमकार यादव राजीव मिश्रा, राज यादव, पुरुषोत्तम यादव, रामलाल
मालवीय, सुरेश गुप्ता, भगत तोमर आदि
उपस्थित थे|
24
फरवरी को होगा अनुसंधान केन्द्र का उद्घाटन
सीहोर। अमलाहा
स्थित आईआरपी एकारडा में वरिष्ठ कर्मचारी कैलाश खाडे द्वारा झण्डा वन्दन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में आईआरपी एकारडा के क्वार्डिनेटर डॉ
व्ही.एस.गोविम रहे। जिन्होने आईआरपी एकारडा की अग्रिम कार्ययोजना से अवगत कराया।
इस अवसर पर वरिष्ठजनों में विवेक सिंह तोमर, रायसिंह, अशीष गुप्ता उपस्थित रहे। वहीं सभी को अवगत
किराया कि संस्था में अनुसंधान केन्द्र का उद्घाटन दिनांक 24 फरवरी, बुधवार को होने जा रहा है, जिसमें वरिष्ठजन उपस्थित
होंगे। उद्घाटन समारोह में अधिक से अधिक सं या में उपस्थित होने की अपील की गई है।
0 comments:
Post a Comment