@ SehoreExpress app
NEWS
BY बसंत दासवानी/बल्लू
दासवानी
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 22 January2016
सीहोर मध्यप्रदेश की NEWS 22 January2016
बाइक सवार ने विवाहिता के गले से खींची सोने की चैन
आरोपी की सरगर्मी से तलाश
सीहोर। शुक्रवार को दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाश ने एक विवाहिता
के गले से सोने की चैन खींच ली, विवाहिता
की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार इछावर
थानान्र्तगत ग्राम मूडंला निवासी श्रीमती नीतू ठाकुर पत्नी जितेन्द्र ठाकुर स्थानीय
बग्गी खाना क्षेत्र में सिटी केयर अस्पताल के पास से जा रही थी तभी बाइक सवार बदमाश
द्वारा उसके गले से सोने की चैन खींच लिया विवाहिता और आसपास के लोगों को कुछ समझ में
आता इससे पहले बदमाश सभी की आँखों से ओझल हो चुका था। विवाहिता की रिपोर्ट पर पुलिस
द्वारा मामला कायम कर उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
पानी की टंकी से गिरे युवक की दर्दनाक मौत
आष्टा क्षेत्र का युवक कई दिनों से सीहोर में घूम रहा था
सीहोर। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर पानी की टंकी से गिरकर
युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस
मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जिला मुख्यालय पर शुक्रवार
की सुबह स्थानीय जिला अस्पताल के पीछे स्थित नेहरू पार्क पर बनी पानी की टंकी से चालीस
वर्षीय युवक आष्टा के ग्राम बेदाखेड़ी निवासी मनोहर आत्मज बालकिशन खाती ने कूद कर अपनी
जान दे दी, गिरने से हुई
आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी युवक की पहचान मनोहर
खाती के रूप में की गई पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच के दौरान यह पाया गया है कि
मृतक कई दिनों से सीहोर में घूम रहा था और उसका मानसिक संतुलन थोड़ा सा खराब था जिसके
चलते उसके द्वारा पानी की टंकी से कूद आत्महत्या कर ली गई, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कार्य शुरू
कर दिया है।
मुआवजा में मिली राशि को लेकर हुआ विवाद
पिता पुत्र पर मामला दर्ज
सीहोर। मुआवजे में मिली राशि को लेकर भाईयों में हुए विवाद
के चलते पुलिस ने पिता पुत्र पर मामला कायम कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार
ग्राम सेवदा निवासी जमनाप्रसाद खाती आत्मज सेवाराम खाती के साथ उसके भाई रमेश खाती
और भतीजे संजू खाती द्वारा बीती रात मारपीट कर दी गई। पुलिस के अनुसार पिछले दिनों
प्रशासन द्वारा पाला पीडि़तों को राहत राशि का वितरण किया गया जिसमें इन्हें भी राशि
मिली थी जिसके बंटवारें को बीती रात विवाद की स्थिति निर्मित हो गई तो रमेश खाती और
उसके बेटे संजू द्वारा मारपीट कर दी गई।
विशाखापट्टनम पुलिस की तीसरे दिन हुई वापसी
पहले दिन हिरासत में लिए गए दो सराफा व्यापारियों को अपने
साथ ले गई पुलिस
सीहोर। तहसील मुख्यालय आष्टा में पिछले तीन दिनों से डेरा
डाले हुए विशाखापट्टनम पुलिस शुक्रवार को वापस रवाना हो गई। पुलिस अपने साथ उन दो व्यापारियों
को साथ ले गई है जिन्हें पहले दिन हिरासत में लिया गया था। ज्ञातव्य है कि विशाखापट्टनम
पुलिस ने आष्टा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को वहां की चोरियों के मामले में गिरफ्तार
किया था जिसने चोरी गए सोने चांदी के आभूषणों को आष्टा के बुधवारा क्षेत्र के दो व्यापारियों
को बेचना स्वीकार किया था उसकी निशान देही पर दोनों स्वर्णकारों को आष्टा पुलिस के
सहयोग से हिरासत में लिया था, बताया
जाता है कि शुक्रवार को विशाखापट्टनम पुलिस इन दोनों व्यापारियों को भी अपने साथ लेकर
रवाना हो गई ।
वाणिज्यकर विभाग की विशेष टीम एनटीविजन की छापा मार कार्रवाई
से व्यापारियों में हड़कम्प
दुकानदार के यहां जांच जारी
सीहोर। शुक्रवार को वाणिज्यकर विभाग की विशेष टीम एनटीविजन
की छापा मार कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई, व्यापारी के यहां पर जांच की जा रही
है। प्राप्त जानकारी अनुसार स्टॉक और अन्य स्थिति अपनी सूचनाओं के आधार पर जांच करने
के लिए इन दिनों वाणिज्यकर विभाग की एनटीविजन टीम कार्य कर रही है जो विभाग के अलावा
ट्रांसपोर्टर और सूचनाओं के आधार पर पृथक से कार्रवाई करती है इसी टीम द्वारा शुक्रवार
को स्थानीय सैकड़ाखेड़ी मार्ग पर एक टाइल्स व्यापारी के यहां पर छापामार कार्रवाई की
है बताया जाता है कि सूचना के आधार पर की गई इन पंक्तियों के लिखे जाने तक यह कार्रवाई
जारी है।
मकान में लगी आग से एक लाख का माल स्वाहा
टीवी फ्रिज वाशिंग मशीन सब कुछ खाक
सीहोर । बीती रात सुदामा नगर गंज में एक मकान में आग लग
जाने से करीब एक लाख रुपए का नुकसान हो गया पुलिस ने आगजनी का मामला कायम कर जांच कार्य
शुरू कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार
वार्ड क्र.11 में
अ.जा.महिला श्रीमति लक्ष्मी कमल किशोर डागर बीती रात गेंहू पिसवाने के लिए गई थी करीब
आधे घंटे के बाद लौटी तो मकान में आग लगी हुई थी जिसमें फ्रिज वाशिंग मशीन टीवी सहित
गृहस्थी का सारा समान जलकर खाक हो चुका था बताया जाता है कि इस मकान में आग लगने से
एक लाख रुपये का नकसान हुुआ है और आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा
है। महिला के द्वारा सिटी कोतवाली में एफआईआर कराकर तहसीलदार सीहोर से आर्थिक सहायता
की मांग की गई है।
टैंकर में आग लगी हादसा टला
सीहोर। बीती रात भोपाल इन्दौर हाइवे पर खड़े एक टैंकर में
अचानक आग लग गई जिसे समय रहते काबू पा लिया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार भोपाल इन्दौर
हाइवे पर ग्राम अमलाहा टोल टैक्स नाके समीप खड़े एक टैंकर में आग लग गई जिसे कोठरी
से आई फायर बिग्रेड द्वारा काबू पा लिया गया। बिना बताए बैठक में बुदनी बीएमओ अनुपस्थित
कलेक्टर ने दिए नोटिस जारी करने के आदेश
सीहोर। कलेक्टर डॉ.सुदाम खाड़े की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य
समिति की बैठक गत दिवस संपन्न हुई। बैठक में समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा
की गई तथा समय सीमा में निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के निर्देष कलेक्टर ने दिए। बैठक
में 5 जनवरी से 5 फरवरी 2016 तक आयोजित बाल सुरक्षा माह की समीक्षा की गई तथा 10 फरवरी
2016 को आयोजित राष्ट्रीय कृमीनाषक दिवस के आयोजन एवं शतप्रतिष सफलता हेतु सूक्ष्य
कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देष कलेक्टर द्वारा दिए गए। बैठक में कलेक्टर डॉ खाडे ने उर्पिस्थत अधिकारियों
को निर्देषित किया कि कायाकल्प योजना अंतर्गत जिला अस्पताल एवं सामुदायिक एवं प्राथमिक
स्वास्थ्य केन्द्रों को गाइड लाइन अनुसार व्यवस्थित
करें। कायाकल्प अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी डीएफआईडी भोपाल से डॉ.परशुराम
तिवारी एवं श्री फरीद द्वारा प्रस्तुत की गई। बैठक में बिना जानकारी दिए अनुपस्थित
बुधनी बीएमओ डॉ.बी.बी.देशमुख की अनुपस्थिति पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
डॉ.आर.के.गुप्ता द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी करने हेतु कहा गया। समस्त राष्ट्रीय
कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर द्वारा सूक्ष्य कार्ययोजना बनाकर कार्य करने
के निर्देष दिए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आर.के.गुप्ता ने जानकारी
दी कि मिशन निदेशक के निर्देशानुसार सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्यालय पर रहना सुनिश्चित
करें वहीं निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम अनुसार दौरा करें। बाल सुरक्षा माह की समीक्षा
का पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन संभागीय समन्वयक माइक्रोन्यूट्रीएंट श्री मुकेश स्वर्णकार
द्वारा प्रस्तुत की गई। 5 जनवरी से प्रारंभ हुए बाल सुरक्षा माह के अंतर्गत जिले को
9 माह से 5 वर्ष तक के कुल 1 लाख 41 हजार 511 बच्चों को विटामीन ए सीरप तथा आयरन सीरप
पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके विरूद्ध 16 जनवरी तक लगभग 70 हजार बच्चों
को लाभान्वित किया जा चुका है जो निर्धारित लक्ष्य का 45 प्रतिषत रहा। कलेक्टर ने समस्त
बीएमओ को निर्देषित किया कि 5 फरवरी तक निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के निर्देष दिए।
वहीं 10 फरवरी 2016 से प्रारंभ हो रहे राष्ट्रीय कृमिनाषक दिवस का आयोजन किया जाना
है जिसमें 1 से 19 वर्षीय बच्चों को कृमिनाषक स्कूलों में तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों
में पिलाई जाएगी। अभियान की सफलता के लिए समस्त बीएमओ तथा शिक्षा विभाग के उपस्थित
अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
गणतंत्र दिवस पर विशेष भोज का आयोजन
सब्जी - पूरी
- हलुआ लड्डू का वितरण होगा
सीहोर। जिले की समस्त शासकीय एवं शासन से अनुदान प्राप्त
प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं, राष्ट्रीय
बाल श्रम परियोजना अंतर्गत संचालित शालाओं एवं राज्य शिक्षा केन्द्र से अनुदान प्राप्त
मदरसों के विद्यार्थियों को 26 जनवरी,16 को गणतंत्र दिवस पर मध्यान्ह भोजन
के अंतर्गत विशेष भोज कराया जाएगा। विशेष भोज में सब्जी - पूरी - खीर अथवा सब्जी -
पूरी - हलुआ तथा इसके साथ ही लड्डू का वितरण
किया जाएगा। इस सिलसिले में जिला पंचायत सीईओ द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक तथा जिले की
समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि भी विशेष भोज के इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
अधिकारियों को विशेष भोज का अनिवार्यत: आयोजन करने तथा विकास खंड स्त्रोत समन्वयक एवं
जन शिक्षा केन्द्र प्रभारी को इस आयोजन की मॉनीटरिंग का दायित्व सौंपने के निर्देश
दिए गए है। खण्ड स्तरीय अधिकारियों को रोस्टर बनाकर कम से कम एक शाला में 26 जनवरी,16 को मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत
विशेष भोज में शामिल होने के लिए निर्देशित किया गया है।
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
सीहोर राज्य सेवा
प्रारंभिक परीक्षा 2015 रविवार 24 जनवरी को प्रात: 10 से 12 बजे तक एवं दोपहर 2 से
सायं 4 बजे तक दो सत्रों में जिला मुख्यालय पर 4 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई
है। उक्त परीक्षा हेतु जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 10 कंट्रोल रूम जिसका फोन नम्बर
07562- 227299 है स्थपित कर अधिकारी को नियुक्त कर दिया गया है। इस सिलसिले में कलेक्टर
डॉ. सुदाम खाडे द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेशानुसार श्री राजकुमार खत्री
संयुक्त कलेक्टर सीहोर को अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा श्री अनिल शर्मा सहायक ग्रेड
2 तथा श्री रितेश कम्प्यूटर आपरेटर सहायक कर्मचारी होंगे। उपरोक्त अधिकारी / कर्मचारी
24 जनवरी को प्रात: 8 बजे से सामग्री जमा होने तक कंट्रोल रूप में उपस्थित रहकर कार्य
संपादित करेंगे।
तिरूपति की यात्रा में 202 तीर्थयात्री शामिल होंगे
सीहोर,
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सीहोर जिले से तिरूपति
यात्रा हेतु 12 फरवरी,16
को 202 तीर्थयात्री तीर्थयात्रा में शामिल होंगे। तिरूपति यात्रा के लिए आवेदन करने
की अंतिम तिथि 4 फरवरी, 2016
निर्धारित की गई है। उपसंचालक सामाजिक न्याय
एवं नि:शक्तजन कल्याण सीहोर ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना के तहत प्रत्येक
यात्री का स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाएगा तथा अस्वस्थ्य या बीमार व्यक्ति
या शारीरिक रूप से चलने में असमर्थ व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।
इस सिलसिले में उप संचालक द्वारा जिले के समस्त जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों
एवं नगरपालिका एवं नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है
कि वे तिरूपति के यात्रियों की सूची 5 फरवरी,2016 तक अनिवार्य रूप से भेजना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि
व समय के पश्चात प्राप्त सूची को रेण्डम में शामिल नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि कोई
भी व्यक्ति मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनांतर्गत स्वयं के नाम पर या अन्य किसी व्यक्ति
के नाम पर पूर्व में तीर्थ यात्रा पर जा चुका है। ऐसे व्यक्ति का नाम सूची में शामिल
नहीं किया जाएगा। साथ ही आयकर दाता का नाम सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर यात्री को स्वयं के खर्च पर आना
होगा। यात्री को मौसम के अनुरूप वस्त्र यथा कंबल, चादर, तौलिया
एवं व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री आदि आवश्यकतानुसार स्वयं को लाना होगा।
अन्त्योदय मेला 25 जनवरी को जावर में
समस्त विभागों के जिला प्रमुखों को व्यवस्था करने के निर्देश
सीहोर। राज्य शासन के निर्देशानुसार अन्त्योदय मेला 25
जनवरी,16 को प्रात:
11 से सायंकल तक आष्टा विकासखंड अंतर्गत नगर परिषद जावर में आयोजित किया जाएगा। इस
सिलसिले में कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे द्वारा समस्त विभागों के जिला प्रमुखों को व्यवस्था
करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। उप
संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण सीहोर ने बताया कि अन्त्योदय मेले में जनपद
पंचायत आष्टा के ग्रामीण क्षेत्र की हितग्राहीमूलक योजनाओं के हितग्राहियों तथा नगरपालिका
आष्टा, नगर परिषद
जावर एवं कोठरी के शहरी क्षेत्र के हितग्राही मूलक योजनाओं को लाभांवित किया जाएगा।
कोई न रूठे कोई न छूटे के अंतर्गत चिन्हांकित शेष हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा।
मेले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर
हितग्राहियों को लाभांवित भी किया जाएगा। अन्त्योदय मेले में उन सभी योजनाओं के हितग्राहियों
को लाभांवित किया जाएगा जो शासन द्वारा लागू की गई है। अन्त्योदय मेले में विभागीय
प्रदर्शनी हेतु नोडल अधिकारी कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग एवं
जिला जनसम्पर्क अधिकारी सीहोर रहेगे। अंत्योदय मेले में विभाग प्रमुख अपने विभाग की
योजनाओं की प्रदर्शनी लगायेंगे। इसके अलावा अंत्योदय मेले में ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राहियों
एवं शहरी क्षेत्र के हितग्राहियों के लिए पृथक पृथक पंजीयन की व्यवस्था संबंधित जनपद
पंचायत एवं नगरपालिका द्वारा की जाएगी। कलेक्टर
द्वारा अन्त्योदय मेले की संपूर्ण व्यवस्था हेतु अनुविभागीय अधिकारी आष्टा को नोडल
अधिकारी मनोनीत किया गया है। इनके सहयोग के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत
आष्टा एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी आष्टा, नगर परिषद जावर एवं कोठरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेले में
गणमान्य जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने का उत्तरदायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी
जनपद पंचायत आष्टा का रहेगा। मेले के व्यय की प्रति पूर्ति उप संचालक सामाजिक न्याय
विभाग सीहोर द्वारा की जाएगी।
शाहगंज में पदभार ग्रहण एवं सम्मान समारोह सम्पन्न
सर्वांगीण विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे:-प्रभारी मंत्री
सीहोर। शाहगंज नगर के सर्वांगीण विकास में कोई कसर नहीं
छोडेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की मंशानुरूप शहर का विकास सुनिश्चित करेंगें।
उक्त उदगार प्रदेश के राजस्व एवं पुनर्वास तथा सीहोर जिला प्रभारी मंत्री ठाकुर रामपालसिंह
ने जिले की शाहगंज नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष,उपाध्यक्ष तथा पार्षदों के पदभार ग्रहण
एवं सम्मान समारोह में व्यक्त किये। शाहगंज नगर परिषद कार्यालय प्रांगण में आयोजित
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने मत का सदुपयोग करना शाहगंज के
मतदाताओं से सीखना चाहिए जिन्होंने विकास और सुशासन के पक्ष में मतदान कर अपने विवेक
का परिचय दिया है।उन्होंने कहा कि जनहित में सबसे अच्छा कार्य मध्यप्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के
नेतृत्व में कर रही है तभी श्री चौहान को सिंगापुर में फेलोशिप प्रदान कर सम्मानित
किया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश को कृषि कर्मण पुरस्कार भी मिला है जो कि मध्यप्रदेश
के किसानों की कडी मेहनत तथा शासन की कृषक हितकारी नीतियों तथा योजनाओं का परिणाम है।
प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री सिंचाई योजना तथा कृषि बीमा योजना में बहुत अच्छा कार्य
करने को प्रेरित करते हुए कहा कि यह वर्ष गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा
है। घर घर जाकर पात्र हितग्राहियों का सर्वे कर कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित किया
जाएगा। उन्होंने प्रदेश में चल रही कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते
हुए कहा कि संपूर्ण विकास के लिए जनता की सक्रिय सहभागिता भी आवश्यक है। उन्होंने कहा
कि जनता की सेवा में कोई कमी नहीं आने देंगे। प्रभारी मंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों
से मुख्यमंत्री श्री चौहान की तरह विनम्र व्यवहार एवं जनता से जीवंत संपर्क रखने को
कहा। कार्यक्रम
में माक्र्रफेड के अध्यक्ष श्री रमाकांत भार्गव ने शाहगंज शहरके विकास की रूपरेखा बताते
हुए स्वीकृत एवं प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी। समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता
श्री नरेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि समन्वित प्रयासों से शाहगंज प्रदेश की पहली स्मार्ट
नगर परिषद बने साथ ही पर्याप्त औद्योगिक विकास भी हो यह प्रयास किया जाएगा। जिला भाजपा
अध्यक्ष श्री रघुनाथ सिंह भाटी ने कहा कि अगले दो वर्षों में बुदनी विधानसभा क्षेत्र
का प्रत्येक शहर व गांव आदर्श होगा कार्य प्रारंभ हो चुकाहै। वन विकास निगम के अध्यक्ष
श्री गुरूप्रसाद शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री जी ने जो स्वप्न
देखा है उसको पूरा करना हमारा दायित्व है।म.प्र. वेयर हाउसिंग एवं लाजिस्टिक कार्पोरेशन
के अध्यक्ष श्री राजेन्द्रसिंह राजपूत ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहाकि चुनी
हुई परिषद पूरे मनोयोग से विकास कार्य करेगी। कार्यक्रम को सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल
सिंह, मंडल अध्यक्ष
श्री महेन्द्र शर्मा ने भी संबोधित किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ.
सुदाम खाडे ने बताया कि शाहगंज नगर पूर्णत्: खुले में शौचमुक्त हो चुका है शीध्र ही
संपूर्ण बुदनी विधानसभा खुले शौचमुक्त हो जाएगा। उन्होंने जनता से पूर्णत: प्लास्टिक
(पोलीथीन) मुक्त शहर तथा वाहन प्रदूषण पूर्णत्: समाप्त करने के लिए प्रेरित करते हुए
सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की। मार्कफेड अध्यक्ष श्री भार्गव ने शाहगंज की जनता को स्वच्छता
का संकल्प दिलाते हुए 10 फरवरी तक पूर्णत: पोलीथीन मुक्त - पर्यावरण प्रदूषण रहित शहर
बनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन सलकनपुर
देवीधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महेश उपाध्याय ने तथा आभार प्रदर्शन नवनिर्वाचित नगरपरिषद
अध्यक्ष श्री भैयालाल गौर ने किया। कार्यक्रम में म.प्र.लधु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष
श्री रामनारायण साहू, बुदनी
नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा विजय सिंह राजपूत, बाबई नगर परिषद अध्यक्ष श्री ओम उपाध्याय, श्री रवि मालवीय, श्री राजेश लखेरा, श्री आजाद सिंह राजपूत, श्री रामसेवक पटेल, श्री अर्जुन मालवीय, श्री वीर सिंह चौहान, श्री राम स्वरूप साहू श्री लखन यादव, श्री रामसंजीवन यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कपूरिया, सीईओ जिला पंचायत आईएएस डॉ. रामराव
भोंसले सहित अन्य शासकीय सेवक तथा बडी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित थे। बोर्ड परीक्षा
में सर्वोच्च अंक पाने वाले अजजा छात्र-छात्राओं को मिलेगा पुरस्कार
12 विद्यार्थियों
का चयन
कक्षा 10वीं
की बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाली छात्राओं में सीहोर की कु. शिवांगी सरयाम
को रानी दुर्गावती पुरस्कार के लिये चुना गया
माध्यमिक शिक्षा मण्डल की बोर्ड परीक्षा वर्ष 2015 में सर्वोच्च अंक पाने वाले
कक्षा 10वीं और 12वीं में अनुसूचित-जनजाति के 12 विद्यार्थियों का शंकर शाह और
रानी दुर्गावती पुरस्कार के लिये चयन किया गया है। इनमें 6 छात्र को शंकर शाह पुरस्कार और 6 छात्राओं को रानी दुर्गावती पुरस्कार
दिया जायेगा। चयनित छात्र-छात्राओं को राज्य स्तरीय नेतृत्व विकास शिविर में पुरस्कृत
किया जायेगा। कक्षा 10वीं
की बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले सीधी के श्री सुधाकर सिंह गौड़ ने प्रथम, बुरहानपुर के कैलाश को द्वितीय और बड़वानी
के श्री अजय तरोले को तृतीय पुरस्कार और कक्षा 12वीं की बोर्ड की परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले भोपाल के
प्रभाकर सिंह को प्रथम, डिण्डोरी
के अभिषेक टेकाम को द्वितीय और सिवनी के मुकुंद टेकाम को तृतीय शंकर शाह पुरस्कार के
लिये चुना गया है। इन छात्रों को 51,
31 और 21 हजार
रुपये का शंकर शाह पुरस्कार दिया जायेगा। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाली छात्राओं में
छिन्दवाड़ा की कु. स्वाति धुर्वे प्रथम, सीहोर की कु. शिवांगी सरयाम को द्वितीय और बड़वानी की कु. नेहा
पटेल को तृतीय रानी दुर्गावती पुरस्कार के लिये चुना गया है। कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शाजापुर की
श्रीबाला भिलाला, बड़वानी
की ममता चौहान द्वितीय और भोपाल की शिवानी चौहान को तृतीय रानी दुर्गावती पुरस्कार
के लिये चुना गया है। इन छात्राओं को 51, 31 और 21
हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिये जायेंगे।
भारत सोनी तमिलनाडु राष्ट्रीय पावर लिफिटंग में दिखाएगें
अपने जौहर
सीहोर । आगामी 24 से 28 जनवरी को वैल्लूर तमिलनाडू में आयोजित
होने वाली राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग जूनियर प्रतियोगिता में सीहोर वारिया हेल्थ क्लब
के पावर लिफ्टिर भारत सोनी व प्रतीक नामदेव अपने जौहर दिखाने रवाना हुए। उनके चयन पर
वारिया हेल्थ क्लब के कोच सत्यनारायण वारिया, नितिन शर्मा सुमित गिरोठिया एवं वारिया हेल्थ क्लब सभी खिलाडिय़ों
ने उन्हें बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मेवाड़ा बने शिव सेना के तहसील मीडिया प्रभारी
सीहोर । शिव सेना प्रदेश प्रमुख थाडेश्वर महावर एवं जिलाध्यक्ष
पर्वत ङ्क्षसह मेवाड़ा की अनुशंसा पर धर्मेन्द्र सिंह मेवाड़ा (पटेल)क ो तहसील मीडिया
प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया है। इनकी इस नियुक्ति पर युवा सेना प्रमुख चन्द्र शेखर डागर, जिला कार्यकारणी प्रमुख मदन प्रजापति, सीहोर तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र त्यागी, इछावर विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह
ठाकुर, जिला प्रवक्ता
संतोष जैन, विद्यार्थी
सेना जिलाध्यक्ष विजय यादव,पूर्व
जिलाध्यक्ष चांदसिंह मेवाड़ा, जिला
सचिव नीरज गुप्ता सोनू यादव, जिला
महामंत्री गब्बर यादव (पहलवान), अशोक
यादव, धर्मेन्द्र
मेवाड़ा ,सुनील राय, मोहित भारत मेवाड़ा, कमल पटेल, मानसिंह
परमार, प्रकाश प्रजापति
आदि शिवसेना सदस्या ने बधाई देते हुए उनके
उज्जवल भविष्य की कामना की।
महाविद्यालयीन स्वच्छता अभियान का शुभांरभ कल
सीहोर । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत
स्वच्छ भारत महाविद्यालयीन जिला प्रभारी आदित्य
उपाध्याय , सहप्रभारी
सतीश वर्मा के नेतृत्व में महात्मा गांधी महाविद्यालय में सुभाष चन्द्र बोस की जयंती
के उपलक्ष्य पर स्वच्छ भारत अभियान समारोह का शुभारंभ किया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि
विधायक सुदेश राय द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्वच्छता संबंधी आवेदन फार्म वितरित
कर उन्हें स्वच्छता की शपथ दिलाएंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में महाविद्यालयीन स्वच्छता
अभियान के सदस्यों में राम वर्मा,
प्रणव शर्मा,
आशीष वर्मा, सुनील
मीणा, पीयूष वनवासी
, दीपक गौर, अंकित राठौर आदि उपस्थित रहेंगे।
संस्कृत संभाषण शिविर का समापन
वर्तमान परिवेश में संस्कृत महत्वपूर्ण-बांगरे
सीहोर । संस्कृत भारती एवं राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान भोपाल
के शिक्षा शास्त्र विभाग द्वारा आयोजित दस दिवसीय संभाषण शिविर का समापन किया गया।
शिविर का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर उमावि सीहोर में दिनांक13 जनवरी 2016 से 22 जनवरी 2016 तक किया गया, उक्त समापन समारोह में मुख्य अतिथि
के रूप में शा.उत्कृष्ट उमावि. के प्राचार्य आर के बांगरे एवं विशेष अतिथि के रूप में
उक्त विद्यालय के संस्कृत अध्यापक गणेश शर्मा व नवीन विद्या भारती स्कूल के प्राचार्य
प्रवीण मिश्रा अध्यक्ष के रूप में सरस्वती स्कूल के प्राचार्य अजब सिंह वर्मा थे। सर्व
प्रथम भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय की छात्रा
कुमारी किरण ,शैलजा, भूमिका आदि ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत
की। कार्यक्रम में कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित संस्कृत अध्यापक गणेश
शर्मा ने संस्कृत गीत एवं विनोद कार्णका के माध्यम से संस्कृत के महत्व पर प्रकाश डाला
वही नवीन विद्याभारती स्कूल के प्राचार्य प्रवीण मिश्रा ने भी विभिन्न भाषाओं के महत्व
पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि श्री आर के बांगरे ने कहा कि संस्कृत भारत की संस्कृतिक
भाषा है एवं आज के परिवेश में नैतिक मूल्यों के विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है
कार्यक्रम के अध्यक्ष विद्यालय के प्राचार्य
अजब सिंह वर्मा ने शिविर में पढऩे वाले बच्चों को शुभ कामनाऐं दी। शिविर में पढऩे वाले
बच्चों में जतिन भावसार एवं किरण मेवाड़ा ने अपने अनुभव सुनाए शिविर का संक्षिप्त विवरण
शिविर में संस्कृत के प्रशिक्षक सुशील अवस्थी ने बताये। कार्यक्रम का संचालन संस्कृत
भारती के जिला संयोजक राकेश वर्मा ने किया।
लोक सेवा आयोग परीक्षा में वर्जित वस्तुओं पर सख्ती के
साथ रोक लगाई जाएगी
म.प्र. लोक सेवा आयोग द्वारा 24 जनवरी 2016 रविवार को आयोजित परीक्षा में
परीक्षार्थियो के लिए वर्जित वस्तुओ की सूची आयोग द्वारा जारी की गई है। परीक्षा के
प्रभारी अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्री राजकुमार खत्री ने बताया की परीक्षा मे परीक्षार्थियों
द्वारा जूते-मोजे, चेहरे
ढकने का स्कार्फ, रूमाल, दुप्पटा, एसेसरीज जैसे हेयर क्लिप, क्लचर, घंडी, हाथ मे पहनने वाले किसी भी प्रकार के
बैंड, कमर में पहने
जाने वाले बेल्ट, धूप
मे पहने जाने वाले चस्मे, पर्स/वोलेट, टोपी, मोवाइल, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रानिक उपकरण एवं पठन सामग्री
के साथ परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नही होगी तथा उक्त वस्तुओ का उपयोग वर्जित
रहेगा। इन सभी पर सख्ती के साथ रोक लगाई जाएगी।
एके श्रीवास्तव मनरेगा, निर्माण, पंचायत
प्रकोष्ठ के रहेगें प्रभारी
सीहोर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीहोर डा.
आर.आर. भोसले ने अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी का कार्यभार श्री ए.के. श्रीवास्तव
द्वारा ग्रहण किये जाने के उपरांत कार्य विभाजन आदेश जारी किया है। श्री ए.के. श्रीवास्तव को मनरेगा शाखा, निर्माण शाखा, विधान सभा, लोक सभा, आर्दश ग्राम, मूलभूत, 12 वॉ, 13 वॉ वित्त, पंच परमेश्वर, परफ्रारमेंस ग्राण्ट मद एवं पंचायत
प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौपा गया है।
आफीसर्स मीट में एसपी छाए तीनों खिताब अपने नाम किए
टेबिल टेनिस, बैंडमिंटन के एकल में और डब्लस में रहे विजेता
बैडमिंटन डबल्स में कलेक्टर ने भी दिखाया दमखम
सीहोर। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान मे
3 दिवसीय आफीसर्स
स्पोटर्स मीट का आयोजन किया गया इस अनूठे आयोजन मे आफीसर्र्स एवं उनके परिजनों ने भाग
लिया। जिसमे बैडमिंटन,टेबिल-टेनिस
शतरंज, कैरम क्रिकेट
में जिला मुख्यालय के आफीसर्स ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, कलेक्टर एसपी एडनिशल एसपी जज अधिकारी
गण एवं उनके परिवार जनों ने भाग लिया एसपी मनीष कपूरिया ने बैडमिंटन टेबिल टेनिस मे
उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तिहरी सफलता अर्जित की टेबिल टेनिस मे जिला खेल अधिकारी
को 21-14 से हराकर फायनल
खिताब हासिल किया ,बैडमिंटन
मे आरआई विजय दुबे को फायनल मे 21-10 से हराकर विजेता हासिल की एवं
डबल्स में विजय दुबे को साथ लेकर श्री सुदाम खाडे एवं पार्टनर राजीव खरे को संघर्ष
पूर्ण रोमांचित मुकाबले मे 21-17 से
हराकर तिहरी सफलता हासिल की कल कैरम एवं शतरंज
एवं टेबिल टेनिस डबल्स मुकाबले खेले जाएंगें जबकि 26 जनवरी को पुलिस ग्राउण्ड पर क्रिकेट खेला जाएगा।
अरोरा समर्थकों ने धूमधाम से मनाया अमीता जसपाल अरोरा का
जन्मदिन
श्रीमती अरोरा ने गुरुद्वारे में की पूजा अर्चना
सीहोर। शुक्रवार को सुबह से ही नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती
अमीता जसपाल अरोरा के निवास स्थान पर अरोरा समर्थकों सहित भाजपा नेताओं की भीड़ लगी
हुई थी। इस अवसर पर अनेक भाजपा नेताओं ने श्रीमती अरोरा को जन्म दिन की बधाई दी। सांसद
प्रतिनिधि जसपाल अरोरा और श्रीमती अरोरा ने गुरुद्वारे में जाकर मत्था ठेका और उसके
बाद तहसील स्थित महादेव मंदिर, गणेश
मंदिर सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर पूजा अर्चना की इसके बाद पीजी कालेज में पहुंचकर
सिंदूर का पौधा रोपित किया। अनेक स्थानों पर
मना जन्म दिन शुक्रवार को सुबह से शहर के अनेक स्थानों पर श्रीमती अमिता जसपाल अरोरा
के जन्म दिन के अवसर पर आतिशबाजी जलाकर और मिठाई का वितरण कर उनके समर्थकों ने जन्म
दिन मनाया इस अवसर पर भाजपा युवा नेता मनीष राठौर, महेश दुबे, सुशील
ताम्रकार, आनंद गांधी, मांगीलाल मालवीय, आकाश रोहित, विजेन्द्र परमार, राजेश ओझा कुमार संटू, बबीता वीरेन्द्र सालूजा, सुशील चौकसे, बलराम जाट, जावेद कुरैशी, नितिन राठौर, मयंक सोनगरा, संध्या जैन, हर्षा कटारिया, ओम प्रकाश शर्मा, शबनम आजम बेग सहित अन्य भाजपा नेताओं
ने बधाई दी।
राठौर समाज अध्यक्ष ने किया नपाध्यक्ष का सम्मान
सीहोर । नवनिवार्चित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता
जसपाल अरोरा का जन्मदिन आज उनके निवास पर बड़ी धूम धाम से मनाया गया। जन्मदिन अवसर
पर प्रात:काल से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा, साथ ही धार्मिक काय्रक्रमों का भी आयोजन
चलता रहा। स्वागत की इस बेला में राठौर समाज
अध्यक्ष सतीश राठौर, महामंत्री
जितेन्द्र राठौर, कोषाध्यक्ष
दिलीप राठौर, उपाध्यक्ष
अर्जुन राठौर, वैद्य
प्रकाश राठौर, मोहन
राठौर, अखिलेश राठौर, मोहन चौरसिया, राजेश राठौर, अशोक राठौर रंगीला, प्रशांत राठौर, राजू जायसवाल, कमलेश राठौर, प्रवेश राठौर, भोला राठौर आदि ने पुष्पमाला पुष्पगुच्छ
भेट कर जन्मदिन की बधाई दी।
वाल्मिकी समाज ने किया स्वागत
सीहोर । स्थानीय चमत्कारेश्वर मंदिर हास्पिटल चौराहा पर
शैलेन्द्र वाल्मिकी मित्रमण्डल द्वारा श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा का केक काटकर एवं
आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से शैलेन्द वाल्मिकी, धर्मेन्द्र वैध, राजू मालवीय, रवि मालवीय, नितेश वेध, शुभम भेरवे, पिंकी मालवीय, पदमा बाई, देवेन्द्र जैन, पंकज मालवीय, राहुल चावला, रमेश, विरेन्द्र, दीपक विश्वकर्मा, मुकेश वैध, भजनलाल, शोभाराम अहिरवार,भोला राठौर (पहलवान), विनोद सिसोदिया, कुमेरसिंह, कमल, गब्बर, लखन, भारत आदि नागरिकगण मौजूद रहे।
क्वाटर फाइनल मैच कल से आरंभ
आरसीसी ने एनसीसी को 91 रन से हराया
सीहोर। राज्य स्तरीय कृष्णा ट्राफी में तूफानी बल्लेबाज
लखन की 65 रन की विस्फोटक
अद्र्धशतकीय पारी की बदौलत एक तरफा मुकाबले में आरसीसी क्रिकेट टीम बैरागढ़ ने एलसीसी
क्रिकेट टीम भोपाल को 91 रन
के विशाल अंतर से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। शहर के बीएसआई क्रिकेट मैदान पर खेली जा रही जिला
क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में राज्य स्तरीय कृष्णा ट्राफी में एक ही मैच खेला गया।
जिसमें आरसीसी क्रिकेट टीम बैरागढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 173 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें
लखन ने 65 रन और विकास
ने 41 रन की शानदार
पारी खेली। वहीं जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलसीसी क्रिकेट टीम भोपाल मात्र
82 रन के स्कोर
पर आल आउट हो गई। आरसीसी क्रिकेट टीम की ओर से शिवम और विशाल ने 3-3 विकेट प्राप्त किए। कल इनके मध्य होंगे मुकाबले डीसीए के मीडिया
प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शनिवार को पहला क्वाटर फाइनल मैच बीएसआई क्रिकेट
टीम और सीहोर कोल्ड क्रिकेट टीम एवं दूसरा एनसीसीसी क्रिकेट टीम और कनेरा क्रिकेट टीम
विदिशा के मध्य खेला जाएगा।
पहले धरना दिया और बाद में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया
रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन
प्रदेश सरकार सचिवों को देगी छठवां और सातवां वेतनमान:
दिनेश शर्मा
सीहोर। प्रदेश के 52 हजार गांवों में दिन-रात क्रियान्वित करने में पूरी ईमानदारी
के साथ लगे हुए है, लेकिन
अल्प वेतन के कारण पंचायत सचिवों को कार्य करने में काफी आर्थिक संकट का सामना करना
पड़ रहा है। आने वाले दिनों में प्रदेश सरकार हमारी पूरी मांगों का निराकरण के साथ
हमारी छठवां वेतनमान के साथ सातवां वेतनमान भी मजूर कर देगी। उक्त विचार शहर के त्यागी
समाज की धर्मशाला में मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने
संबोधित करते हुए कहे। इस मौके पर यहां पर मौजूद सचिव संगठन के जिलाध्यक्ष लखन सिंह
ठाकुर ने कहा जिस संगठन में एकता होती है सफलता उसी को मिलती है। एक समय सचिवों को
मजदूरों से भी कम वेतन पर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का गांव के अंतिम व्यक्ति
तक पहुंचाने के लिए लगा रखा था, लेकिन
हमारी एकता के कारण अब हमारा वेतन मजदूर से अधिक हुआ है, लेकिन हमारी मांग अब छठवें वेतनमान
की है। इससे पहले शहर सहित जिले के आष्टा, नसरुल्लागंज, बुधनी, नसरुल्लागंज, इछावर और सीहोर ब्लाक के बड़ी सं या
में सचिव यहां पर एकत्रित हुए। शुक्रवार को
बड़ी संया में मौजूद मध्यप्रदेश पंचायत संगठन के नेतृत्व में शहर के इंग्लिशपुरा स्थित
त्यागी धर्मशाला में प्रदेशाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष लखन ठाकुर, शहराध्यक्ष राजकुमार नामदेव, मीडिया प्रभारी मुकेश पाटीदार आदि के नेतृत्व में एकत्रित होकर
सड़कों पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट
पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पहली मांग छठवां वेतनमान लागू किया जाए। जिसमें
जिला पंचायत, जनपद
पंचायत के कर्मचारियों एवं अध्यापक संवर्ग की भांति पंचायत सचिवों को छठवां वेतनमान
मिले, क्योंकि तीनों
स्वशासी निकाय के कर्मचारी है। जिला,
जनपद एवं अध्यापक संवर्ग को छठवां वेतन और समस्त सुविधाएं दी जा
रही है, मात्र पंचायत
सचिवों को वंचित किया गया है जो जिला संवर्ग का कर्मचारी है। इसके अलावा वेतन का श्रेणीकरण
किया जाए। इसके अलावा अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान किया जाए। फैमिली हेल्थ एश्योरेंस, पदोन्नति का प्रावधान, मु यमंत्री की घोषणा के पालन में सहायक
अध्यापकों के समान वेतनमान के अलावा मृत्यु अनुग्रह राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपए की जाए।
वहीं सचिवों को चिकित्सा अवकाश, पदोन्नति-क्रमोन्नति
का प्रावधान किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में ओम प्रकाश शर्मा, विजय त्यागी, संजय शर्मा, महेश राठौर, मुकेश पाटीदार, लखनलाल गौर, प्रहलाद सिंह दरबार, राजकुमार नामदेव, लक्ष्मीचंद वर्मा, रामस्वरूप वर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, मदनलाल यादव, संजय दुबे, रमेश भार्गव, अनिल वर्मा, राधेश्याम वर्मा, धर्मेन्द्र पाठक, शिवचरण परमार, मनीष गुप्ता, गायत्री गौर, भुवनेश्वर शर्मा, हरीश जोगी, महेश मेवाड़ा, महेश जायसवाल, गोपाल पटेल, देवेन्द्र राय, घनश्याम मेवाड़ा, मोहन लाल वर्मा, मंगल सिंह राजपूत, संजय दुबे, विमलेश शर्मा और विनोद शर्मा आदि बड़ी
संख्या में सीहोर ब्लाक के सचिव शामिल थे।
नपाध्यक्ष के जन्मदिन पर महिला कांग्रेस ने किया सम्मान
सीहोर । नगर की प्रथम नागरिक श्रीमती अमीता जसपाल अरोरा
के जन्मदिन पर सीहोर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पार्षद श्रीमती आरती खंगराले, रामू चौधरी पार्षद, नमिता राठौर पार्षद, अनीता राठौर पार्षद, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश संयोजक
नरेन्द्र खंगराले, विवेक
राठौर, रमेश राठौर
के साथ श्रीमती अमीता जसपाल अरोरा के जन्मदिन पर पार्षदों सहित निवास पर पहुच कर पुष्पमालाओं
से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से रामदुलारे सोनकर, लालसिंह ठाकुर, श्यामलाल महोबिया, पन्नालाल खंगराले, मदन जाटव, शोभाराम अहिरवार, गब्बर राठौर, जितेन्द्र राठौर, सोनू राठौर, मनोहर राय, खेमराज रायकवार, आशा गुप्ता, मीरा रायकवार, फूलवती राठौर, शांतिदेवी राठौर, रचना राठौर, रेखा राठौर, नर्मदाबाई राठौर, रज्जु यादव, रुकमणी विश्वकर्मा, कांता बेस, उषा सौलंकी, सीमा विश्वकर्मा, क्षमाबाई सेन इत्यादि महिला कांग्रेस
की कार्यकर्ता शामिल थी।
वार्ड क्रमांक 4 के युवाओं ने किया आत्मीय स्वागत
सीहोर । वार्ड क्रमांक 4 के युवाओं ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अमीता जसपाल अरोरा के
जन्म दिन के अवसर पर शुक्रवार को उनके निवास पर जाकर जन्मदिन की बधाई दी व उनकी दीर्घायु
की कामना कर पुष्प गुच्छ भेंट किया व सर्व धर्म प्रतिक चिन्ह की तस्वीर भेंट की। इस
अवसर पर प्रमुख रुप से पुरुषोत्तम मीणा, प्रकाश बुंदेला,
ललित जैन, राजा
ठाकुर, चैतन जैन, रवि मीणा, दिनेश ठाकुर, मेहताब बड़ोदिया, बंटी मेवाड़ा, केवलराम कुशवाहा, राजेश मांझी, सुरेश सेन, राहुल मांझी आदि अनेक वार्ड के युवा
मौजूद रहे।
परशुराम सेना ने नपाध्यक्ष का धूम धाम से मनाया जन्म दिवस
सीहोर । नवनिवार्चित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता
जसपाल अरोरा का जन्म दिवस आज उनके निवास पर
परशुराम सेना द्वारा बड़ी धूम धाम से मनाया गया। जन्मदिन अवसर पर पं. नरेन्द्र शर्मा, पं. गणेश शर्मा, पं.ब्रजेश पारासर, पं. अनिल शर्मा, पं. सुभाष शर्मा मावा वाले, पं. मदनलाल पारे, पं. प्रदीप गौतम पूर्व नपा उपाध्यक्ष, पं.गगन व्यास, पं. संतोष शर्मा, पं. नवनीत उपाध्याय, पं. नितिन उपाध्याय, पं. हनि शुक्ला, पं. राकश्ेा शुक्ला, पं. समर्थ समाधिया, पं. दीपक शर्मा, पं. संजय शुक्ला, पं. सतीष शर्मा आदि ने पं. महेश दुबे
के नेतृत्व में पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभाशीष दिया एवं उन्हें दीर्घायु, चिरायु, यशस्वी होने की मंगलकामना की।
जन्म दिवस पर नपा अध्यक्ष ने कंबल बांटे
नपा कर्मचारियों ने किया स्वागत
नपा कर्मियों से कहा अच्छा काम करो, आपकी जयजय कार होगी
सीहोर। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अमीता जसपाल अरोरा का
जन्मदिवस नगर वासियों ने धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम श्रीमति अरोरा ने गणेश मंदिर पहुॅचकर
दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद वहॉ उपस्थित गरीबों को क बल वितरित किये। इसके बाद
अनेक देवालयों में दर्शन कर श्रीमति अरोरा ने एक पौधारोपण किया। इसके बाद वह सीधे नगर
पालिका पहुॅची जहॉ उनका जोरदार स्वागत किया गया। जन्मदिवस के अवसर पर श्रीमति अमीता
अरोरा ने दिन की शुरुआत सीधे चिंतामन गणेश मंदिर भगवान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेकर
की। यहॉ गणेश मंदिर पर उपाध्यक्ष श्रीमति रेखा सुशील ताम्रकार की उपस्थिति में कंबल
वितरण का कार्यक्रम रखा गया था। जहॉ श्रीमति अमीता अरोरा व श्री जसपाल सिंह अरोरा ने
गरीबों का कंबल वितरित किये। इसके बाद सीधे हनुमान फाटक पहुॅचकर हनुमान जी के दर्शन
किये। इसके पूर्व गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका । पौधारोपण किया जन्म दिवस पर कम
से कम एक पौधा रोपण अवश्य करें इसका संदेश सभी को देते हुए आज श्रीमति अमीता अरोरा
ने चन्द्रशेखर आजाद महाविद्यालय में पौधारोपण किया। आज नगर पालिका कर्मचारी संघ ने
भी नगर पालिका अध्यक्ष का जोरदार भव्य स्वागत किया। यहॉ सांसद प्रतिनिधि श्री जसपाल
सिंह अरोरा ने जब पूछा कि पूरी ईमानदारी से बताईये अब कैसा लग रहा है, तो इस पर कर्मचारियों ने जोरदार ताली
बजाकर अपनी खुशी जाहिर की। यहॉ श्री अरोरा ने कहा कि यदि आप लोग अच्छे से काम करोगे
तो आपकी भी जयजय कार होगी। हम सब आपस में जुड़े हुए हैं, समाज से जुड़े हैं इसलिये मेरा निवेदन
है कि पूरी ईमानदारी से अब नगर के विकास में लग जाईये। गर्मी में किसी भी स्थिति में
टेंकर ना चलें इसकी व्यवस्था करना है। पूरे नगर को गंदगी से मुक्त करने में पूरी ताकत
लगाईये। हर चौराहे की विशेष सफाई हो नपाध्यक्ष श्रीमति अमीता अरोरा ने इस अवसर पर कहा
कि यदि आप लोग मुझे जन्मदिवस की बधाई ही देना चाहते हैं तो पूरे नगर के हर प्रमुख चौराहे
की सफाई का बीड़ा उठाईये। चौराहों और प्रमुख सड़को पर ही गदंगी पड़ी रहती है। आज ही
व्यवस्था कीजिये की नगर के बीच कहीं भी गंदगी नहीं पड़ी हो। लोगों को सफाई के प्रति
जागरुक करने के लिये भी अभियान चलाईये।
नगर में अलाव जलाने की व्यवस्था करो- श्रीमति अमीता अरोरा
सीहोर। आज नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता अरोरा ने मुख्य
नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया है कि ठंड बहुत अधिक है और नगर पालिका ऐसे में
चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करती है। आज ही इसकी व्यवस्था की जाये और सभी 35 वार्डों में अलाव की लकड़ी पहुॅचाई
जाये ताकि ठंड से लोगों को कुछ राहत मिल सके।
नपाध्यक्ष ने डेकेयर सेंटर रैन बसेरा का फीता काटकर किया
लोकार्पण
पार्क की डिजाईनिंग के निर्देश
सीहोर। शुक्रवार
को नपाध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा ने नवनिर्मित रैन बसेरा डेकेयर सेंटर भवन का
लोकार्पण किया। उन्होने गुणवत्तापूर्ण ढंग से किये गये भवन निर्माण के लिये सीएमओ व
इंजीनियर नीमिला रजक का पुष्पगुच्छ भेंटकर सराहना करते हुए सम्मान किया। इस अवसर पर श्री अरोरा ने कहा कि नगर पालिका द्वारा
इस भवन में रात को लोगों की सोने की व्यवस्था है। दिन में उनके मनोरंजन के लिये टीवी
से लेकर केरम खेलने की व्यवस्था भी रहेगी।
सांसद प्रतिनिधि श्री जसपाल अरोरा ने एक सुझाव देते हुए कहा कि 1
टाईम का खाना तो नगर पालिका दे ही रही है कुछ समाजसेवी मिलकर यहॉ
एक समिति बना लें और अति गरीब लोगों के दोनो समय के भोजन की व्यवस्था भी हो ताकि कोई
भूखा सोये नहीं। पार्क की डिजाईनिंग के निर्देश नेहरु पार्क को नये सिरे वापस सुन्दर
स्वरुप देने के लिये नगर पालिका अध्यक्ष ने आदेश दिये हैं तथा एक सुरक्षा गार्ड मुख्य
गेट पर रखने को भी कहा है।
अध्यक्ष के निर्देश पर नपा ने जलाये अलाव
सीहोर । तेज सर्दी की ठिठुरन से नागरिकों को राहत दिलाने
शुक्रवार से नगर पालिका परिषद ने नगर के प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने की शुरुआत की।
इमें तहसील चौराहा, नमक
चौराहा, सीहोर टाकिज, कोतवाली चौराहा, पुराना बस स्टेण्ड, नया बस स्टेण्ड, जिला अस्पताल, सहित अन्य स्थानों पर अलाव जलाये गये।
तेज सर्दी को देखते हुए गत दिवस नपाध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा ने नपा सीएमओ
श्री अमर सत्य गुप्ता को अलाव जाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये थे।
सभी
कॉलेज होंगे वाई-फाई
सभी
शासकीय कॉलेज को वाई-फाई करवायें। अभी तक 264 महाविद्यालय में वाई-फाई की सुविधा
उपलब्ध करवायी जा चुकी है। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने
यह निर्देश मंत्रालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिये। श्री गुप्ता
ने कहा कोर्ट में लम्बित प्रकरणों में ओ.आई.सी. द्वारा एक माह में जवाब-दावा
प्रस्तुत नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिन प्रकरणों में
कोर्ट द्वारा स्टे दिया गया है, उन्हें वेकेट करवाने के लिये शीघ्र आवेदन लगायें। श्री गुप्ता
ने कहा कि प्राचार्य किसी भी प्राध्यापक के स्थानांतरण आवेदन कॉलेज के वर्किंग
रेशियो और जरूरत का आकलन कर तार्किक आधार पर अनुशंसित करें। उन्होंने कहा कि निजी
कॉलेज के प्राध्यापकों से आधार नम्बर लिये जायें। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2015-16 में कॉलेजों में वर्ष 2014-15 की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक बच्चों ने प्रवेश लिया है।
इस वर्ष 11
लाख 12 हजार 883, जबकि वर्ष 2014-15 में 9 लाख 82 हजार 547 विद्यार्थियों ने कॉलेज में प्रवेश
लिया। इसमें शासकीय और निजी कॉलेज में हुए प्रवेश शामिल हैं। श्री गुप्ता ने कहा
कि कन्या महाविद्यालय शहर के पास ही बनवाये जायें। उन्होंने कहा कि जहाँ शहर से
दूर कन्या महाविद्यालय भवन बन गये हैं, उनमें ब्वायस कॉलेज शिफ्ट करवाने की कार्यवाही करें। बैठक में
प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा श्री के.के. सिंह और आयुक्त श्री उमाकांत उमराव भी
उपस्थित थे।
0 comments:
Post a Comment